Saturday, December 12, 2015

महिलाओं को अनावश्यक मैसेज व कॉल करके परेशान करने वाला आरोपी, वी केयर फोर यू द्वारा गिरफ्‌तार


इन्दौर 12 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा महिलाओं को अनावश्यक मैसेज व कॉल करके, परेशान करने वाले युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
            पुलिस थाना हीरा नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली महिला ने आवेदन दिया था कि विगत कुछ समय से उसके मोबाईल नम्बर पर, उसकी बेटी के सबंध में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बार-बार मैसेज व कॉल कर परेशान किया जा रहा है, और बेटी से बात नहीं होने पर, उक्त व्यक्ति परिवार के लोगों को धमका रहा है।
            उक्त आवेदन पत्र प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त अज्ञात नम्बर की जानकारी प्राप्त करने पर ये नम्बर नीरज पिता रामगोपाल (22) निवासी म.नं.145 इन्द्रा एकता नगर मूसाखेड़ी इन्दौर का होना पाया गया। जांच में पता चला कि आरोपी नीरज इलेक्ट्रिक का काम करता है, जो लोगो के घरों में जाकर काम करके, उनमें रहने वाली महिलाओं के मोबाईल नम्बर प्राप्त कर, फर्जी सिम का उपयोग करके उनको मैसेज व कॉल करके परेशान करता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह महिलाओं से बात करने के लिये, उनके नम्बर पर रिचार्ज भी करवाता था और इसके बाद भी फोन नहीं आने पर उन महिलाओं को धमकाता था। उक्त आरोपी द्वारा करीब 50 से अधिक महिलाओं को  मैसेज व कॉल करके परेशान किया गया था, जो आज पुलिस की गिरफ्‌त में आया। जांच पर से आरोपी नीरज के विरूद्ध अपराध थाने पर धारा 509 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, प्रकरण पुलिस थाना हीरा नगर को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु भेजा गया हैं।

            उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 104 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 12 दिसम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 11 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 27 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 12 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 07 गिरफ्तारी तथा 111 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 12 दिसम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 दिसम्बर 2015 को 02 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 111 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 12 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा आज दिनांक 11 दिसम्बर 2015 को, 16.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोती बाबा मंदिर पुरानी पानी की टंकी के पास जनता क्वाटर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 1528/22 नंदानगर निवासी बाबू उर्फ विशाल पिता सुभाष बाथरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 400 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2015 को, 14.30 बजे आदिनाथ मंदिर के ओंटले के पास नायता मुण्डला इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले अरूण पिता रघु, सतीश पिता सीताराम, राहुल पिता माणकचंद तथा सलीम पिताआलम पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1360 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध भांग सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, 314/1 लालगली परदेशीपुरा इंदौर तथा दुबे के मकान के पास शिवाजी नगर इंदौरसे अवैध भांग ले जाते/बैचते हुये मिलें, लालगली परदेशीपुरा निवासी जितेन्द्र पिता वीरेन्द्र प्रजापत तथा 336 शिवाजी नगर निवासी रूपक पिता अजय तिवारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध भांग जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 12 दिसम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 11 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों वअसमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 77 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 12 दिसम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 25 गिरफ्तारी तथा 86 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 12 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 दिसम्बर 2015 को 04 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 86 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ खेलते हुये मिले 29 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 12 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा आज दिनांक 12 दिसम्बर 2015 को, 03.30 बजेमुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भिश्ती मोहल्ला चौक इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले मो. रज्जाक पिता अब्दुल गफूर, मोह. शोकत पिता मोह. हनीफ, मोह. जावेद पिता मोह मुस्ताक, मुन्नवर पिता कुरशेद, अरविन्द पिता रामभरोसे, मोह. नासिर पिता मोह. इब्राहिम, दशरथ पिता रामनारायण पंवार, तोसीफ पिता रऊफ खान, विजय पिता बेन्दीराम साहू, धीरेन्द्र पिता आरबी सिंह, राकेश पिता जानकीलाल सिसोदिया, प्रकाश पिता देवीसिंह परमार, शकील पिता सलीम खान, पिन्टू पिता श्यामलाल चौहान, मनीष पिता रामसिंह रघुवंशी, मोह. साजिद पिता मोह. मुन्ना खां, मुजफ्‌फर पिता सुभान खान, परवेज पिता इब्राहिम खान, इमरान, इरफान, मो. जुबेर, मोह. शरीफ, मोह. मुन्ना, लवकुमार सेन तथा मोह. खालिद लगडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 01 लाख 54 हजार 900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2015 को, 17.30 बजे संजय गाधी कॉलोनी लेट्रिनप के पास महू से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले किशोर पिता कन्हैयालाल, नितिन पिता रमनलाल, रोशन पिता कन्हैयालालवर्मा तथा महेन्द्र पिता देवराम यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1410 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2015 को 23.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, 55 हरिहर नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले बाबूलाल पिता कन्हैयालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपये कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2015 को, यश ढाबा एबी रोड राऊ तथा न्यू यश ढाबा एबी रोड राऊ से अवैध शराब बैचते/पिलाते हुये मिलें, यश ढाबा निवासी हरीनारायण पिता परमानंद तथा स्टेशन रोड निवासी राजू पिता प्रकाशचंद्र सोनारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 बॉटल अंग्रेजी शराब तथा 02 बॉटल बियर जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जारही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 दसम्बर 2015-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2015 को, 15.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आकाश नगर पावर हाउस के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 113 आकाश नगर इंदौर निवासी सतनाम उर्फ चापा पिता अमृत सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।

       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, December 11, 2015

दिनांक 8.12.15 को प्रदर्शनकारियों द्वारा उपयोग किये गये, 6 मैजिक वाहन जप्त, वाहनों के चालक गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 11 दिसम्बर 2015- इन्दौर शहर में दिनांक 8.12.15 को प्रदर्शनकारियों द्वारा  खजराना  क्षेत्र से व्यक्तियों को एकत्रित करके, छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में प्रदर्शन करने के लिये टाटा मैजिक में लेकर विधिविरूद्ध जमाव किया गया, जिसकी इनके पास कोई सक्षम अनुमति नहीं थी एवं इनके द्वारा यातायात को बाधित किया गया था। जिस पर पुलिस थाना खजराना द्वारा अप.क्रं 932/15 धारा 341,188,147 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

            पुलिस को विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि निम्न 6 टाटा मैजिक वाहनों- 1. एमपी/09/टी/4860, 2. एमपी/09/टी/4692, 3. एमपी/09/टी/4907,  4. एमपी/09/टी/4872, 5. एमपी/09/टी/4908,  6. एमपी/09/टीए/5405 के द्वारा उक्त दिनांक को प्रदर्शनकारियों को इनके वाहन चालकों क्रमशः 1. रहमान पिता हबीब निवासी 14 शाहीबाग खजराना, 2. मो.फरहान पिता मो.नईम निवासी 54 शेरशाहसूरी  नगर खजराना, 3. शोएब पिता अब्दुल वहाब निवासी 4 गोप कालोनी आजाद नगर, 4. नौशाद पिता मुबारक शाह निवासी राजीवनगर बड़ला खजराना, 5.ईशाक खान पिता नासिर खान निवासी 4/12 अशरफी नगर तथा 6. हारून पिता शमसेर अली शाह निवासी असरफ नगर खजराना के द्वारा विधिविरूद्ध प्रदर्शन हेतु लाया गया था। पुलिस द्वारा उक्त 6 वाहन चालकों को गिरफ्‌तार किया गया है तथा इनके मैजिक वाहनो को जप्त किया गया  है। इन्दौर पुलिस द्वारा इनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

  बांये से दांये हारून, ईशाक, फरहान, शोएब, अमानुर रहमान एवं नौशाद












रीगल चौराहे पर दिनांक 8.12.15 को प्रदर्शन के दौरान आटो को पलटाने व तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 11 दिसम्बर 2015- इन्दौर शहर में दिनांक 8.12.15 को प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा रीगल चौराहे पर एक आटो को पलटा कर उसमें तोड़फोड़ की गई थी, जिस पर पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा अप. क्रं. 838/15 धारा 341,188,147, 427 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

            पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान उक्त घटना के फुटेज प्राप्त किये गये तो इनमें से एक संदिग्ध की पहचान अब्दुल राजिक पिता मो. रियाज शेख (30) निवासी 59 आलापुरा थाना रावजी बाजार इन्दौर के रूप में हुई । इन्दौर पुलिस द्वारा उक्त फुटेज के आधार पर उक्त आरोपी को गिरफ्‌तार किया गया है, जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 93 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 11 दिसम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 28 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

02 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 16 गिरफ्तारी तथा 109 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 11 दिसम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 दिसम्बर 2015 को 03 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 109 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 11 दिसम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 65 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 दिसम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतनव 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती वारन्टी, 34 गिरफ्तारी तथा 134 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 11 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 दिसम्बर 2015 को 07 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 134 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ खेलते हुये मिले 10 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2015 को, 21.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मीबाई किराना दुकान के सामने बाबू घनश्यामनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले नंदू पिता प्रकाश यादव, दयाराम पिता भिलाजी पंवार, दिनेश पिता बिठ्‌ठल भोयटे, रोहित पिता हरि राव, कृष्णा पिता नारायण हटकर, प्रकाश पिता जानकी राम चौधरी तथा आकाश पिता नारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 930 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद कियेगये।
                पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2015 को, 23.45 बजे डिंगडांग मेरिज गार्डन के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले मनीष पिता बडीराम महार, विक्रम पिता मांगीलाल पगारे तथा दिनेश पिता शंकरलाल हरिजन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।