Tuesday, December 1, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 137 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 01 दिसम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 61 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

06 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

17 गैर जमानती वारन्टी, 23 गिरफ्तारी तथा 119 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 दिसम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 नवम्बर 2015 को 17 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 119 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ  खेलते मिलें 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2015 को 0.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मयूर अस्पताल के पीछे संजीवनी नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, अर्जुन पिता सुन्दरलाल, जितेन्द्र पिता राजेश, मनीष पिता हरिशंकर, अमर पिता नारायण वर्मा, मनोज पिता अमनचन्द धीमान, राबिन पिता याकूब तथा अनिल पिता मन्नुलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 6950 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध जहरीली शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 दिसम्बर2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2015 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, पटेल नगर महक वाटिका के सामने खजराना से अवैध जहरीली शराब ले जाते मिलें, हिना कालोनी खजराना निवासी वसीम पिता शाहिद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 01 दिसम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 76 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 दिसम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्धविभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 गैर जमानती वारन्टी, 48 गिरफ्तारी तथा 119 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 नवम्बर 2015 को 10 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ  खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2015 को 18.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माता मंदिर के पीछे हरिओम नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, मोहनलाल पिता रघुनाथ, मांगीलाल पिता सालिगराम मकवाना, हीरालाल पिता रघुनाथ, शिवपाल पिता जीवनसिंह चौहान तथा रंजीत पिता अंतरसिंह तंवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 800 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद कियेगये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


अवैध शराब सहित आरोपिया गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2015 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, रेल्वे पटरी के पास संजय गांधी कालोनी महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिलीं, यही के रहने वाली मीना बाई पति महेश जगधाने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19 हजार रूपयें कीमत की 401 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, November 30, 2015

धोखाधड़ी कर, रूपयें लूटकर भागने वाला एक आरोपी, पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा गिरफ्‌तार


 इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2015-पुलिस थाना जूनी इन्दौर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 24.11.15 को फरियादी कड़वा पिता सुखराम सोलंकी (55) निवासी 83 संतनगर एनएक्स इंदौर के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट की कि वह बीमार होने से ईलाज हेतु रूपयों की जरूरत होने से भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पलसीकर से 50,000 रू निकालकर, उन रूपयों की दो गडि्‌डयों व बैंक पासबुक को एक सफेद थैली में रखकर बैंक से बाहर निकला था। तभी मेरे पीछे से एक आदमी आया और बैंक से निकलते ही मेरे हाथ की थैली पर एकदम झपट्टा मारकर छीनकर भाग गया, उसके साथ दो व्यक्ति और भी थे, वह दोनों फरियादी से बोले कि वह हमारा साथी है, तुम्हारे साथ मजाक किया है, वो पैसे हम दे रहे है, और एक छोटे रूमाल में गड्डी जैसा बंधा हुआ था मुझे दिया और बोला कि यह तुम्हारे पैसे है रखो घर जाकर खोलना। जब फरियादी ने उसे वहीं पर खोल कर देखा तो उसमें कागज की गडि्‌डयां थी, फरियादी ने देखा तो वह दोनों वहां से भाग गए थे। फरियादी द्वारा परिचित सिटी वैन चालक सरदार की वैन से उनका पीछा किया लेकिन वह नहीं मिलें। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा धारा 392, 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
            उक्त घटना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूनी इंदौर श्री पवन सिंघल के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर आरोपी रामप्रवेश पिता गणेशराय यादव (24) निवासी मथुरापुर त्रिकोलिया पूर्वी चंपारन मोती बिहार को बड़ी रेलवे लाईन स्टेशन के बाहर से पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया व बताया कि उसने अपने साथी शमीम अंसारी व टुनटुन यादव के साथ मिलकर उक्त लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी रामप्रवेश के कब्जे से नगदी 29000 रूपयें व फरियादी की बैंक पासबुक, नोटों के आकार के कोरे कागज की गड्डी जप्त की गई है। यदि आरोपी को समय रहते गिरफ्तार नहीं किया जाता तो इन नकली नोटों की गड्डी से अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी कर लूट कर सकता था। पुलिस द्वारा आरोपी रामप्रवेश को गिरफ्‌तार किया गया है, जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा इसके साथियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

            उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूनी इन्दौर श्री पवन सिंघल के नेतृत्व में, उनि एम.के. दुबे, प्रआर. 2613 संजय तथा आर. 207 नीरज की सराहनीय भूमिका रही।

हत्या के प्रकरण का फरार आरोपी, पुलिस थाना मानपुर द्वारा गिरफ्‌तार


 इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपराधों व अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, प्रकरणों में फरार चल रहे अपराधियों की पतारसी कर उनकी शीघ्र गिरफ्‌तारी करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना मानपुर द्वारा हत्या के एक प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्‌तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
            पुलिस थाना मानपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 03.11.15 को अपराध क्रंमांक 362/14 के हत्या के प्रकरण में घटना दिनांक से ही फरार आरोपी ज्ञानसिंह पिता आसाराम डाबर, उम्र 25 साल को, मानपुर थाने की पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 30.11.15 को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शेरकुंड से पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार किया गया है, जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

            उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मानपुर श्री कमलेश शर्मा के नेतृत्व में, सउनि जगदीश सोलंकी, सउनि बी.एल. सोलंकी तथा प्रआर. जगदीश की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 91 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 30 नवम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

09 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

15 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 54 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 नवम्बर 2015 को 15 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 54 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ  खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30नवम्बर 2015-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2015 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नगर निगम टेम्पो स्टेण्ड पार्किंग से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलं,े जेकु पिता मोहनसिंह ठाकुर, अनूप पिता बाबूलाल बनवारी तथा चन्दन पिता अशोक टटवारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2250 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2015 को 11.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचनाके आधार पर, कुलकर्णी भट्‌टे के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिलें, 1530 कुलकर्णी भट्‌टा इन्दौर निवासी धीरज उर्फ धीरू पिता हरविलास भदौरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से आठ पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
इन्दौर 30 नवम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 46 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकरधारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 नवम्बर 2015 को 10 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ  खेलते मिलें 05  आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2015-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2015 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 53 मंगल नगर के सामने से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलं,े दीपक पिता राजकुमार अग्रवाल, हरदयाल पिता तेजसिंह, गुरमीत पिता बलवंत सिंह, रेशम पिता निक्कासिंह तथा करनैल सिंह पिता मुखतयार सिंह गिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल एक लाख 72 हजार रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराबसहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2015-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2015 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्राम लोहारपिपल्या से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिलें, यही के रहने वाले राहुल उर्फ राकेश पिता शंकरलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2015-पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2015 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कलाली के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, छत्रीबाग इंदौर निवासी फिरोज पिता मो. हारून को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।