Thursday, November 26, 2015

मोबाईल चोर, पुलिस थाना भंवरकुआं की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा शहर में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की पतारसी कर, उनकी शीघ्र गिरफ्‌तारी हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सशक्त बनाते हुए, प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना भंवरकुआं क्षेत्र में हो रही मोबाईल चोरी की घटनाओं के अपराधियों की पतारसी हेतु, नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री शशिकांत कनकने के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुआं श्री राजेन्द्र सोनी के नेतृत्व में टीम को लगाया गया।
पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत टॉवर चौराहा इन्दौर से संदिग्ध अनिल पिता खुशियाल (32) निवासी 299 महादेव नगर इन्दौर को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर द्गिावमपुरी कालोनी से एक मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया, जो कि पुलिस थाना भंवरकुआं के अप.क्रं. 478/15 धारा 379 भादवि में दर्ज है। आरोपी अनिल को गिरफ्‌तार कर, उसके कब्जे से चोरी का मोबाईल जप्त किया गया हैं।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुआं श्री राजेन्द्र सोनी के नेतृत्व में, सउनि रविराज सिंह तथा आर. भास्कर की सराहनीय भूमिका रही।


चाकू से प्राणधातक हमला करने वाले, चारों आरोपी पुलिस थाना जूनी इन्दौर की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015-पुलिस थाना जूनी इन्दौर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 25.11.15 को को फरियादिया वंदना करोसिया निवासी हरिजन कालोनी इन्दौर अपने भाई बबलू को घायल अवस्था में लेकर थाने आई और रिपोर्ट की कि, उसके भाई बबलू पर अंकुर, शानू, विशाल व छोटू के द्वारा चाकूओं से प्राणघातक हमला किया गया। पुलिस द्वारा घायल बबलू को तुरंत अस्पताल इलाज हेतु रवाना किया गया तथा घटना पर पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा अप. क्र.621/15 धारा 341,307,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्‌तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती व नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इदौंर श्री शशिकांत कनकने के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी जूनी इंदौर श्री पवन सिंघल के नेतृत्व में टीम का गठन कर, आरोपियों की तलाश में लगाया गया। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मजरूह बबलू को आरोपी अंकुर, शानू,विशाल व छोटू के द्वारा रोककर उससे सिगरेट के पैसे मांगे थे, बबलू के मना करने पर छोटू बोला आजकल बहुत बड़ा आदमी बन रहा है, और बबलू को पेट में चाकू मार दिया, फिर चारों ने मिलकर जान से मारने की नियत से मजरूह पर चाकू से कई वार कर वहां से फरार हो गये थे। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियान अंकुर, शानू उर्फ हर्ष, विशाल व छोटू को आज दिनांक 26.11.15 को गिरफ्‌तार किया गया है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूनी इन्दौर श्री पवन सिंघल व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।




दो शातिरनकबजन क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में, आधा दर्जन नकबजनी कबूली, इनके कब्जे से लाखों के सोने चांदी के जेवरात जप्त


इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा शहर में हो रही नकबजनी की घटनाओं को रोकने एवं नकबजनों को पकडने हेतु क्राईम ब्रांच को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के तारतम्य में क्राईम ब्रांच इंदौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं श्री विनयप्रकाश पॉल द्वारा टीमें गठित कर, सभी टीम प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
            क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा यह सूचना प्राप्त हुई कि फरार शातिर नकबजन मेहबूब पिता सलीम शाह निवासी खानाबदोश, जो सदर बाजार से कई मामलों में फरार है एवं जिसके विरूद्व न्यायालयों से कई स्थायी वारंट लंबित है, शहर में घूम रहा है। इस पर टीम द्वारा नकबजन मेहबूब को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर संयोगितागंज पुलिस की मदद से पकडा गया। जब पुलिस द्वारा नकबजन से कडी पूछताछ की गई तो नकबजन मेहबूब ने थाना संयोगितागंज एवं सदरबाजार थाना क्षेत्र में आधा दर्जन नकबजनिया करना कबूल किया तथा इसकी निशानदेही पर लाखों रूपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरात जप्त किए गए। चोरी किया गया हार थाना कनाडिया के कुखयात बदमाश अर्जुन हाडा पिता अशोक सिंह हाडा निवासी रामाबाई थाना कनाडिया से जप्त किया गया जिसके विरूद्व विभिन्न न्यायालयों में करीब डेढ दर्जन मामले लंबित है।
            आरोपी मेहबूब के विरूद्व पूर्व के भी करीब एक दर्जन नकबजनी के मामले विचारधीन है। जो थाना सदर बाजार के अप.क्र. 131/14, 313/12, 310/13, 297/13, 482/12, 1/14 एवं 247/13 धारा 457, 380 के अपराधों में स्थायी व गिरफ्तारी वारंट न्यायालयों से जारी किये गये थे। जिसकी गिरफ्‌तारी हेतु पुलिस प्रयासरत्‌ थी, जिसमें आज सफलता मिलीं।  क्राईम ब्रांच द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्‌तार कर, अग्रिम कार्यवाही हेतु मय जप्त माल के थाना संयोगितागंज के सुपुर्द किया गया। पलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर, अन्य वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

            उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच व पुलिस थाना संयोगितागंज की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 83 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 26 नवम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 47 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

04 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती वारन्टी, 25 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 नवम्बर 2015 को 08 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2015 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, मॉ शारदा नगर के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें, डॉ. अम्बेडनगर कॉलोनी केशकिराना के पास पिपलरांवा जिला देवास निवासी सचिन पिता सुनील उर्फ भारत सिसोदिया तथा सदर निवासी संतोष पिता कोक सिंह हाडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 17 हजार 500 रूपये कीमत की 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
           
इन्दौर 26 नवम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह केनिर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 36 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 14 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 नवम्बर 2015 को 06 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो मेंजारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2015 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चाय की दुकान के पास जिंसी हाट मैदान इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें 18/2 मल्हारपल्टन इंदौर निवासी इमरान पिता शहजाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 470 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015-पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2015 को 14.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, आरोपी के घर के सामने ग्राम पांजरिया से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम पांजरिया निवासी पन्नालाल पिता बुरखीलाल भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 16 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, November 25, 2015

चोरी की गाडियों से शराब तस्करी करने वाले कंजर गिरोह के दो आरोपी हजारों की शराब सहित गिरफ्‌तार


इंदौर दिनांक 25 नवम्बर 2015 :-
पुलिस थाना हीरानगर पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शराब का अवैध कारोबार करने वाले दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटर साइकिल से शराब परिवहन कर कहीं से लेकर आयेगे। सूचना पर थाना प्रभारी हीरानगर शशिकांत चौरसिया द्वारा उपनिरीक्षक पूरण सिंह सोलंकी, आर देवेन्द्र सिंह जादौन, आर प्रवीण सिंह, प्रआर लक्ष्मण वास्कले की एक टीम का गठन किया तथा सूचना के आधार पर टीम को कबीट खेडी भेजा। टीम को कबीट खेडी नाले की तरफ से दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटर साइकिल पर दोनो तरफ लटके झोलो से आते दिखे तो पुलिस टीम ने उन्हे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। जिन्हे घेराबंदी कर पकडा तथा झोलो की तलाशी ली गयी तो करीब 07 पेटियों मे भरी 17 हजार 500 रूपये कीमत की 350 क्वाटर कुल 63 लीटर देशी मदिरा प्लेन पाई गयी जिसे मौके पर जप्त किया गया। आरोपियों से नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम 1. आरोपी सचिन पिता सुनील उर्फ भरत सिसोदिया निवासी पीपल रावा देवास  एवं 2. संतोष हाडा पिता कोक सिंह हाडा जाति कंजर निवासी पीपल रावा बताया जिन्हे गिरफ्‌तार किया गया। आरोपियों के पास से मोटर साइकिल के कागजात के बारे में पूछतांछ करने पर कोई संतोषजनक जानकारी नही दी है। आरोपी कंजर गिरोह के सदस्य होकर देवास के पीपल रावा से इंदौर आकर दो पहिया वाहन चुराकर तथा चोरी की इन गाडियों से शराब की तस्करी करते थे। हर बार शराब तस्करी के लिये अलग-अलग गाडियो को प्रयोग करते थे। पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्‌तार कर मोटर साइकिल के संबंध में एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रो से हुई वाहन चोरियों के संबंध में पूछतांछ की जा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 121 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 25 नवम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 65 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

15 गैर जमानती वारन्टी, 28 गिरफ्तारी तथा 108 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 नवम्बर 2015 को 15 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 108 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2015 को 18.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर-9 रोड़ महक वाटिका के पास खजराना इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें रामकृष्णबाग कालोनी खजराना निवासी शेरू सोलंकी पिता बाबूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 635 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2015 को 20.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, न्यायनगर खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिलें, रामकृष्णबाग कालोनी खजराना निवासी विनोद पिता सुभाष को पकडा गया। 9600 रूपये कीमत की 240 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2015-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2015 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवामिल देशी कलाली के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 52 न्यू देवास रोड़ शनि मंदिर के पीछे मालवामिल इन्दौर निवासी नितिन पिता मंगलसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 25 नवम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24  नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिकतत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 56 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 गैर जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 नवम्बर 2015 को 12 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2015-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2015 को 22.30बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेतमण्डी चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, दुर्गा माता मंदिर के पास 130 नार्थ तोड़ा इंदौर निवासी मुन्ना पिता दीपक अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2015 को 11.30 बजे, मच्छीबाजार देशी कलाली के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, एम-32 जनता क्वार्टर पाटनीपुरा इन्दौर निवासी राहुल पिता राजेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।