Wednesday, November 11, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 52 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 11 नवम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 31 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -
10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती वारन्टी, 03 गिरफ्तारी तथा 70 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 11 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 नवम्बर 2015 को 01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 70 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते मिलें 16 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 नवम्बर 2015-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 10 नवम्बर 2015 को 01.50 बजे, चिकित्सक नगर आईडीए गार्डन से ताश-पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, सुनील पिता चन्दन मशाने, विराट पिता संजय शर्मा, राजेश पिता मुन्नालाल कौशल, सुरेन्द्र पिता विक्रमसिंह, राहुल पिता लक्ष्मीनारायण, जितेन्द्र पिता चन्द्रशेखर जोशी, मुुुकेश पिता विष्णु नामदेव, आशीष पिता तुलसीराम, गोलू पिता मुन्नालाल, मनोज पिता भारत सागोरे, अनिल पिता रघुनाथ सिंह, आशीष पिता राजेश कुशवाह, दीपक पिता निर्भयसिंह, गोपाल पिता श्रीराम पांचाल, गोलू पिता ओमप्रकाश तथा योगेश पिता छोटेलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21 हजार रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद कियेगये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 नवम्बर 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 11 नवम्बर 2015 को 23.00 बजे, तीन इमली चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 139 देवगुराड़िया इन्दौर निवासी विजय पिता मदन गिरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल 9 एमएम की जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 11 नवम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 21 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 नवम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने कीनीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गिरफ्‌तारी तथा 26 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 11 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 नवम्बर 2015 को 06 गिरफ्‌तारी तथा 267 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 नवम्बर 2015-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 10 नवम्बर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत बाड़ी मोहल्ला राऊ से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिलें, यहीं के रहने वाले शिवलाल पिता सिद्धनाथ तथा रूखमा बाई पति सुभाष  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करइनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, November 10, 2015

पुलिस थाना चंदन नगर का शातिर बदमाश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 10 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश सागर उर्फ अनिल मराठा (20) निवासी 10 रामबलराम नगर, इंदौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न प्रकार के कुल 08 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी सागर मराठा के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत जिला दण्डाधिकारी द्वारा आरोपी सागर मराठा को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में सागर उर्फ अनिल मराठा को पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।

            उक्त आरोपी को गिरफ्‌तार करने में थाना प्रभारी चंदन नगर के मार्गदर्शन में सउनि कैलाश जाट, आर. वीरेन्द्र चौधरी तथा आर. पंकज सांवरिया की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


हत्या के प्रकरण का पूर्व आरोपी बदमाश, मय देशी पिस्टल व कारतूस सहित गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 10 नवम्बर 2015-अति.पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इन्दौर श्री विनय प्रकाश पाल के निर्देशन मे अपराध शाखा व पुलिस थाना बाणगंगा की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के प्रकरण में आरोपी रहे बदमाश गब्बर पिता विजय सिह भोई (39) निवासी 57 जयहिन्द नगर इन्दौर को एक देशी पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूस के पकड़ा गया
            अपराध शाखा की टीम को मुखबिर व्दारा सुचना मिली कि अरविन्दो अस्पताल के गेट के सामने उज्जैन रोड पर गब्बर पिता विजय सिह नाम का तगड़ा सा एक व्यक्ति खड़ा है, जिसके पास पिस्टल है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध शाखा व थाना बाणगंगा की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर बताय गये हुलिये के व्यक्ति को घेराबन्दी कर पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेते कमर मे खोसा हुआ एक देशी पिस्टल मय दो जिन्दा कारतुस मिलें, जिन्हे जप्त कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा अपराधी के अपराधिक रिकार्ड का पता करने पर, आरोपी के विरूद्ध थाना संयोगितागंज मे हत्या का अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया।

     उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित, उनि केशवसिह कुशवाह, सउनि शेर सिह तोमर, आर. 3536 अनारसिह, आर. 3567 अमित एवं अपराध शाखा के उनि अभिषेक चौबे तथा आर. श्याम पटेल की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 58 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 10 नवम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 25 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 10 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 05 गिरफ्तारी तथा 52 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 नवम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 नवम्बर 2015 को 02 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 52 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते मिलें 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 10 नवम्बर 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 09 नवम्बर 2015 को 22.40 बजे, खजराना खेड़ी स्कूल के पास इंदौर से ताश-पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, राजू पिता जसवंत, अखिलेश पिता शंकर, जगन पिता भोलाराम, मुकेश पिता रामू, विजय पिता अशोक, मनीष पिता श्याम तथा राजेश पिता बैजनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 नवम्बर 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 09 नवम्बर 2015 को 21.30 बजे, अरविन्दोहॉस्पिटल गेट के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, मकान न. 57 जयहिन्द नगर बाणगंगा निवासी गब्बर पिता विजयसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल मय दो जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 नवम्बर 2015 को कुलकर्णी भट्‌टा के पास भागीरथपुरा पुल के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 238 कुलकर्णी भट्‌टा निवासी अजय उर्फ अज्जू पिता लक्ष्मीनारायण टांक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जिला बदर बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 नवम्बर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 नवम्बर 2015 को जिला बदर बदमाश सोनू उर्फ इग्लिश बंदर के विरूद्ध 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
                पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी सोनू उर्फ इंग्लिश बंदर पिता लक्ष्मीनारायण निवासी 144 शिवाजी नगर इंदौर, क्षेत्र का एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्नप्रकार के अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था। इस अवधि का उल्लंघन करते हुए आरोपी सोनू उर्फ इग्लिश बंदर को कल दिनांक 09 नवम्बर 2015 के 12.50 बजे, एमएल टावर, मालवामिल सब्जी मण्डी इन्दौर में घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे, अवैध हथियार चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा आरोपी के विरूद्ध 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर, वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 10 नवम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 33 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 10 नवम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिमक्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 09 गिरफ्‌तारी तथा 37 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 नवम्बर 2015 को 02 गैर जमानती वारन्टी, 09 गिरफ्‌तारी तथा 37 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।



Monday, November 9, 2015

शहजाद लाला की हत्या का सूत्रधार आरोपी बब्बू पुलिस की गिरफ्‌त में, फरार आरोपी को संरक्षण व सहायता देने वाले भी दो आरोपी गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 09 नवम्बर 2015-शहर के बहुचर्चित हत्याकाण्ड (शहजाद लाला) की दिनांक 12.09.15 को जूनारिसाला में सुनियोजित तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया था तथा घटना पर पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा अपराध क्र. 329/15 धारा302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस आरोपियो की तलाश मे जुट गई थी।
            घटना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिहं द्वारा उक्त घटना के सभी आरोपियों की गिरफ्‌तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये थे।  उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर पश्चिम श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा उक्त हत्याकाण्ड के अन्य आरोपियों को गिरफ्‌तार करते हुए, इस घटना के सूत्रधार आरोपी बब्बु उर्फ सुल्तान शेख पिता चांद खा निवासी कादर कालोनी खजराना इंदौर को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
            आरोपी बब्बु उर्फ सुल्तान शेख घटना दिनांक से ही फरार था, जिसकी गिरफ्‌तारी के हरसंभव प्रयास किये जा रहे थे। पुलिसटीम को उक्त आरोपी के मुम्बई तरफ भागने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा इंदौर से सेंधवा तक हाईवे के पुलिस थानो को सूचित कर मानपुर घाट में कडी नाका बंदी कर चैकिंग शुरु की गई तो कार क्र. एमपी/09/एनआर/0054 का संदिग्ध गाड़ी, सेंधवा-बाल समुंद में पुलिस की चैकिग लगी देखकर वापस पलटकर इंदौर तरफ भागी, तो उक्त सूचना पर मानपुर घाट में नाकाबंदी करते हुए, उक्त संदिग्ध गाडी को देर रात टार्च की रोशनी में आते दिखी जिसे रोकने का प्रयास किया गया किन्तु चालक ने उक्त कार को नही रोका व पुलिस की नाकाबंदी तोडकर गाडी चालक गाडी को भगाकर ले गया। पुलिस द्वारा उक्त गाड़ी का पीछा किया गया तो, उक्त गाड़ी चालक ने हाईवेरोड छोडकर, गाड़ी को पुराने एबी रोड काली कराये गांव की ओर मोड दिया, गाडी भगाने के प्रयास में आगे जाकर गाडी रोड से नीचे फिसलकर नाले में दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें फरार आरोपी बब्बु उर्फ सुल्तान शेख (50) निवासी 59 कादर कालोनी खजराना इंदौर बैठा था, को पकड़ा गया।

            उक्त वाहन में आरोपी बब्बु उर्फ सुल्तान के साथ अय्याज उर्फ गुड्डु पिता रियाज एहमद निवासी खिजराबाद खजराना इंदौर तथा इरफान पिता मो.ईशाक खान निवासी सम्राट नगर खजराना इंदौर भी थे, जो फरारी के दौरान साथ में थे व जो आरोपी को घटना दिनांक से फरार रखने व पुलिस गिरफ्तारी से बचाने में मदद कर संरक्षण दे रहे थे, इनको भी प्रकरण में आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है। उक्त हत्या काण्ड के सूत्रधार आरोपी बब्बु उर्फ सुल्तान की गिरफ्‌तारी पर 15 हजार रू. का ईनाम घोषित किया गया था, जिसे पुलिस थाना सदर बाजार व उनकी टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए घैराबंदी कर पकडा गया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


हत्या के प्रकरण का फरार आरोपी, पुलिसथाना मानपुर द्वारा गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 09 नवम्बर 2015-पुलिस थाना मानपुर द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 3.11.15 को अपराध क्रमांक 362/14 में हत्या के प्रकरण में फरार मुखय आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
            घटना दिनांक 3.11.15 को हत्या की घटना कारित कर, आरोपी लालू उर्फ लालसिंह पिता आसाराम डाबर, मौके से ही फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्‌तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मानपुर श्री कमलेश शर्मा द्वारा पुलिस टीम गठित कर टीम को लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 9.11.15 को आरोपी लालू को ग्राम शेरकुंड के पास से गिरफ्‌तार किया गया है, जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

            उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मानपुर श्री कमलेश शर्मा के नेतृत्व में, सउनि जगदीश सोलंकी, सउनि बी.एल. सोलंकी तथा प्रआर. जगदीश की सराहनीय भूमिका रही।