Thursday, October 1, 2015

अंधेकत्ल का कुछ ही घंटो में पर्दाफाश, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा



इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना चंदन नगर क्षे़त्रान्तर्गत फरियादी मनोहर पिता राधाकिशन जाधम निवासी 372/9 गंगा नगर धार रोड़ इन्दौर द्वारा आज दिनांक 01.10.15 को थाने पर सूचना दी गई कि मेरी बेटी रवीना एवं दामाद पंकज घायल अवस्था में उनके घर में पड़े है। उक्त सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि रवीना की मृत्यु हो चुकी थी व उसका पति पंकज घायल था, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। मृतिका रवीना पति पंकज जाधम उम्र 22 साल की हत्या की रिपोर्ट पर पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा अप.क्र. 1083/15 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया। 
घटना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण के आरोपियों की शीघ्र पतारसी कर, गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिस पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती एवं नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील कुमार पाटीदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में एक टीम बनाकर आरोपियों की शीघ्र पतारसी हेतु लगाया गया।
      विवेचना के दौरान पुलिस टीम को पता चला कि रवीना एवं पंकज में प्रेम संबंध होने के चलते वर्ष 2013 में ही उनकी शादी हुई थी, कुछ समय ससुराल में रहने के पश्चात विगत 7 माह से मृतिका रवीना अपने पति पंकज के साथ अपने पिता के गंगा नगर के मकान में उनके साथ निचले हिस्से में रह रही थी। इनके साथ इनका 10 माह का पुत्र कार्तिक भी रह रहा था। पिछले 8-10 दिनों से आरोपी पंकज को अपनी पत्नी रवीना के चरित्र पर संदेह होने लगा, जिसके संबंध में उसने पत्नी से चर्चा न कर, उसकी हत्या करने की सोची। पंकज ने हत्या की योजना बनाई व चाकू का इंतजाम किया। आज दिनांक 1.10.15 को सुबह लगभग 3.30 से 4.00 बजे के बीच में आरोपी पंकज ने पहले रवीना का गला दबाया, जिससे वह अचेत हो गई, उसके बाद चाकू से गला रेत कर, उसकी हत्या कर दी। आरोपी पंकज द्वारा घटना को लूट का स्वरूप देने के लिये, पहले खुद को घायल किया, फिर घर के अलमारी व अन्य सामानों को उथल-पुथल कर फैला दिया। आरोपी को आई चोंटों एवं घटना के संबंध में पूछताछ करने पर कई विरोधाभाष उत्पन्न हुए तथा घटना स्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों एवं बताये गये घटनाक्रम में संदेह उत्पन्न होने पर, पुलिस द्वारा जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो, उसने ही उक्त हत्या की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी पंकज को गिरफ्‌तार कर, उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त अंधेकत्ल का कुछ ही घण्टो में पर्दाफाश कर, आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री राजीव त्रिपाठी, उनि अशरफ अली अंसारी, उनि पदमसिंह कायत, उनि एस.एस. राजपूत, आर. पंकज तथा आर. जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

थाना राजेन्द्रनगर के जघन्य हत्या काण्ड का पर्दाफाश, सभी आरोपी सलाखों के पीछे

इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर क्षे़त्रान्तर्गत दिनांक 25.09.15 को रात करीब 11.45 बजे थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि, तेजपुर गडबड़ी मल्टी मे 10 दुकान के सामने कुछ लोगो में चाकू बाजी हुई है। घटना स्थल पर हमलावरों द्वारा गोलू उर्फ गणेश पिता अशोक तंवर (22) निवासी म.न. 154 तेजपुर गडबडी इन्दौर पर चाकूओं से हमला कर दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में गोलू को उसके साथी आकाश पिता हरिनारायण चौहान ने उपचार के लिये चौईथराम अस्पताल मे भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान गोलू की मृत्यु हो गयी। सूचनाकर्ता आकाश की रिपोर्ट पर पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा अप.क्र. 1009/15 धारा 302, 147, 148, 149 भादवि का अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया। 
घटना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिस पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती एवं नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील कुमार पाटीदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेन्द्रनगर श्री प्रदीप बक्शी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतारसी कर, दिनांक 01.10.2015 को योजनाबद्द तरीके से कुखयात आरोपी लक्की उर्फ गजेन्द्र को रात करीब 12.30 बजे प्रकाश नगर नाले के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया एवं एक अन्य आरोपी आलीम खां पिता घुडू खां को तथा इनके साथी 5 बालकों को गिरफ्तार किया गया।
         पुलिस द्वारा पूछताछ पर आरोपी 1.लक्की उर्फ गजेन्द्र पिता हुकुमसिंह चौहान (18) निवासी तेजपुर गडबडी इन्दौर 2. आलीम खां पिता घुडू खां (21) निवासी हाथी चौक सतवास जिला देवास तथा इनके 5 बाल अपचारी साथियों ने बताया कि इनके द्वारा मोटर साईकिलों से तेजपुर गडबडी स्कीम नं. 103 आईडिया मल्टी के सामने बनी 10 दुकान पर आकर पुरानी रंजिश के कारण, मृतक गोलू उर्फ गणेश की चाकू बाजी कर हत्या कर दी थी और वहां से भाग गये थे। उक्त सभी अपराधी अपराधिक प्रवृत्ति के होकर, पूर्व में थाना राजेन्द्रनगर, भंवरकुआं, हीरानगर, लसुडिया क्षेत्र में हत्या के प्रयास एवं बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने जैसे संगीन अपरधों मे संलिप्त रहे है।
         उक्त अपराधियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर श्री प्रदीप बक्शी के नेतृत्व में उनि आर.एस. पाल, उनि आर.एस. शक्तावत, उनि जी.एस. रावत, आर. 3020 मोहन, आर. 3036 अखलेश, आर. 541 माजिद, आर. प्रदीप, आर. छोटे राजा तथा आर. स्वदीप का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा इस सनसनीखेज जघन्य अपराध के आपराधियों को पकडने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 188 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 01 अक्टूबर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 89 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                 04 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                01 फरारी, 34 गैर जमानती वारन्टी, 32 गिरफ्तारी तथा 175 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 सितम्बर 2015 को 01 फरारी, 34 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 175 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                       अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2015 को 13.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाल रेडियो वाली गली यादव टी स्टाल के पास जेल रोड इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें, 102 फ्लेट नंबर सांघी प्लाजा जेल रोड इंदौर निवासी लोकेश पिता नरेन्द्र राय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1000 रूपये कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक30 सितम्बर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संयोगितागंज थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 222/4 स्कीम नं. 78 विजय नगर इंदौर निवासी बटटू उर्फ अखलेश पिता राकेश अहिरवार तथा 68 राजीव आवास बिहार स्कीम नं. 78 विजय नगर इंदौर निवासी मुकेश पिता आशाराम राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक देशी पिस्टल मय तीन जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
      पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2015 को 15.00 बजे, बंगाली चौराहा आटो बस स्टेण्ड जैन मंदिर के पास इंदौर से से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 59/4 संविद नगर इंदौर निवासी धमेन्द्र पिता शिवनारायण ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 01 अक्टूबर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथाअपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 99 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                             18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               39 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 142 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 सितम्बर 2015 को 39 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 142 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                  जुआ खेलते हुये मिले 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2015 को21.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 5/1 गाडी अड्‌डा रेलवे फाटक के पास ओटला इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, महेन्द्र पिता राजाराम, सुनील पिता राधेश्याम, विकास पिता तुलसीराम जाटव, अशोक पिता मोहनलाल, राजेश उर्फ गुड्‌डू पिता इन्द्रसिंह तथा मुबारिक पिता गुलाम रब्बानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4000 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                      अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2015 को 10.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडा गणपति चौराहा इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, 382 विजय श्री नगर एरोड्रम इंदौर निवासी अजय पिता मोहनलाल राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2015 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विजासन टेकरी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, आशियान वायज होस्टल इन्द्रपुरी अम्बे धाम के पास भंवरकुआ इंदौर निवासी जतन पिता गिरधारीलाल सोनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2015 को 13.15 बजे, जीएनटी मार्केट के गेट पर धार रोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 136/2 जीएनटी मार्केअ इंदौर निवासी अनिल पिता अर्जुन सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
      पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2015 को 19.10 बजे, महू फाटा तलाई नाका सिमरोल से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, ग्राम बगौदा नया महू निवासी सुभाष पिता प्रधान ंिसह भूरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, September 30, 2015

कुखयात जिला बदर बदमाश पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर 30 सितम्बर 2015-पुलिसथाना चंदन नगर द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत एक कुखयात जिला बदर बदमाश नानू उर्फ जितेन्द्र को पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं।
पुलिस थाना चंदन नगर को आज दिनांक 30.09.15 को मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि थाना चंदन नगर का कुखयात जिला बदर बदमाश नानू उर्फ जितेन्द्र पिता मुरलीधर तायड़े (25) निवासी मारूति पैलेस इंदौर थाना क्षेत्र में घूम रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस थाना चंदन नगर की टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकडा गया। उक्त आरोपी नानू उर्फ जितेन्द्र थाना चंदन नगर का गुंडा होकर इसके विरूध्द हत्या का प्रयास, चाकू बाजी, अवैध वसूली, मारपीट ,अवैध हथियार रखने आदि, विभिन्न प्रकार के कुल 14 अपराध पंजीबद्ध है। इसकी अपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिये, अपर जिला दण्डाधिकारी महोदय इंदौर के आदेश दिनांक 07.11.14 से इसे एक वर्ष के लिये इंदौर एवं सीमावती जिलों से निष्कासित किया गया था, जिसका उल्लंघन करने पर इसे आज पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा जिला बदर बदमाश नानू उर्फ जितेन्द्र को गिरफ्‌तार किया गया है। इसके विरूद्ध 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर, वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।उक्त बदमाश को पकड़नें में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में उनि वीरेन्द्र बरकरे, उनि विशाल यादव, आर. अभिषेक तथा आर. विश्वस्वरूप की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 158 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 30 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 47 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                             01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                            09 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 153 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर 2015-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 सितम्बर 2015 को 04 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 114 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
 
इन्दौर 30 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 111 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                     19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 19 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                34 गैर जमानती, 45 गिरफ्तारी तथा 136 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 सितम्बर 2015 को 34 गैर जमानती, 45 गिरफ्तारी तथा 136 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                              जुआ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर 2015-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 29 सितम्बर 2015 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम कछालिया ईलयास की दुकान के पास से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, जगदीश पिता रयराम बलाई, शेखर पिता नंदराम कलोता तथा हरिओम पिता बनेसिंह बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 29 सितम्बर 2015 को 22.00 बजे, प्रायमरी स्कूल ग्राउण्ड मोतीमहल के पास टॉकीज के पास महू से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुयेमिले, रोहित पिता सुमित गौहर तथा सुमित पिता राजेश नीम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 220 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर 2015-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 29 सितम्बर 2015 को 20.40 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, द्वारकापुरी मैन रोड से अवैध शराब बैचते हुए मिले, 420/9 नंदानगर इंदौर निवासी छोटू पिता बाबूलाल अग्रवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                               अवैध हथियार सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर  2015-पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 29 सितम्बर 2015 को 20.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर किला मैदान गुटकेश्वर मंदिर के पास व्ही.आई.पी. रोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 223/3 जूना रिसाला इंदौर निवासीचंद्रशेखर पिता चंदू पिता सीताराम कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल मय दो चिन्दा कारतूस के जप्त की गयी।
        पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 29 सितम्बर 2015 को महू थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, मोह. मुकीम पिता मोह. असलम, नफीस पिता हाजी मोह. शफी, वसीम उर्फ लल्लू पिता हाजी मोह. शफी तथा मोह. इरशाद पिता असलम चारो निवासी मोती महल टाकीज के पास महू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक कुल तीन छुरे तथा एक तलवार जप्त की गयी।   
     पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 29 सितम्बर 2015 को चंदननगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 126 रामानंद नगर इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता राजाराम तथा ई सेक्टर चंदननगर निवासी जुबेर पिता मोह. यूसुफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक कुल दो छुरे जप्त किये गये।
   पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।