Wednesday, September 9, 2015

यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा ''यातायात शिक्षा एवं अपराध रोकथाम कार्यक्रम'' का आयोजन किया गया



इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2015--यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा आज दिनांक 09.09.15 को  विशिष्ट स्कूल ऑफ मैनेजमेन्ट इन्दौर में ''यातायात शिक्षा एवं अपराध रोकथाम कार्यक्रम'' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखय आतिथि अति. पुलिस महानिदेशक इन्दौर ज़ोन इन्दौर, श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव, अति.पुलिस अधीक्षक, पूर्व जोन-1 श्री राजेश सहाय, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री जी.बी. रावत, श्री आर.एन. त्रिपाठी, श्री विनोद दिक्षित एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण तथा संस्थान के डायरेक्टर डॉ. एस.एम. अनस इकबाल व चेयरमैन श्री नरेन्द्र नारंग के साथ शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
                कार्यक्रम में संस्थान के लगभग 300 बच्चे शामिल हुये। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इन्दौर जोन, श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा बच्चों को यातायात नियमों के पालन करने के प्रति जागरूक करते हुए सामान्य अपराधों व सायबर क्राईम के विषय में भी जानकारी दी गई। श्री माहेश्वरी द्वारा अपने उद्‌बोधन में बच्चों को वर्तमान परिवेश में पुलिस की चुनौतियों व आम व्यक्ति के कर्तव्य के संबंध में अवगत कराया गया। इसके पश्चात्‌ कार्यक्रम में बच्चों की जिज्ञासाओ को भी श्री विपिन माहेश्वरी महोदय एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा बड़ी सहजता से समाधान किया गया । बच्चों व्दारा पूछे गये प्रमुख प्रश्न निम्नानुसार रहे-

प्रश्न क्र. 1          हमारे देश एवं देश की पुलिस के लिये हम क्या अच्छा काम कर सकते है, जिससे भारत देश की प्रगति में सहयोगी हो ?
उत्तर  किसी भी देश की सरकार वहां की जनता का आईना होता है। पुलिस में सभी शिकायतें सामान्य पब्लिक के द्वारा ही आती है। यदि आप सभी लोग पुलिस की मदद करना चाहते है, तो आप जब भी कुछ गलत देखे तो तत्काल पुलिस को 100 नम्बर, वरिष्ठ अधिकारियों, 1073 नम्बर या सिटीजन कॉप पर सूचित कर सकते है।
प्रश्न क्र. 2          100 मीटर तक स्कूल/कॉलेज के समीप गुटका पान की दुकाने नही होना चाहिये फिर भी यह सामान्य बात हो गई है ?
उत्तर  जी हॉ यह बात सही है लेकिन हमारी कुछ सीमाएं है, जैसे दुकाने हटाना आदि कार्य नगर पालिका निगम का है, तथा ऐसे दुकानों के विरुद्ध कार्यवाही करना आबकारी विभाग का काम है, जिन्हें हम लोग सदैव सहयोग भी प्रदान करते रहते है।
प्रश्न क्र. 3          रैली जब निकलती है तो बहुत दिक्कत होती है, क्या कानून है ?
उत्तर  ऐसी शिकायतें मिलने पर कानूनी कार्यवाही की जाती है, लेकिन जब तक स्वतः कानून का पालन करने वालों में वृद्धि नही होगी तब तब यह समस्या बनी रहेगी ।
प्रश्न क्र. 4          जब कोई इन्दौर की गाडी यातायात नियमों का उल्लंघन करती है, तो उसके घर चालान चला जाता है, यदि कोई बाहर के जिले की गाडी है, तो क्या होता है ?
उत्तर  यातायात पुलिस आरटीओ से जानकारी प्राप्त कर संबंधित जिले को भेज देती है, जहां उसके उल्लेखित निवास स्थान पर पुलिस चालान तामिल करवाती है ।

प्रश्न क्र. 5          क्या कोई जब खाते से पैसे निकाल लेता है, तो एफ.आई.आर. दर्ज होती है ?
उत्तर  जी हॉ यह साईबर क्राईम है ।  अपराध दो प्रकार के होते है, जिसमें एक में पुलिस विवेचना करती है तथा दुसरे में पुलिस न्यायालय में अग्रिम कार्यवाही हेतु समझाईश दी जाती है ।

                कार्यक्रम के अंत में यातायात पुलिस द्वारा क्षिप्रा मिश्रा, निशा जोशी एवं अदिति को पुरूस्कृत किया गया ।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपी गिरफ्‌तार, लूटे गये दो मोबाईल, पर्स सहित एक लाख रू. का माल बरामद


इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2015-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा थाना क्षेत्र में लूट की दो घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना एमआईजी क्षेत्रान्तर्गत लूट की घटनाओं के आरोपियों की पतारसी कर, उनकी शीघ्र गिरफ्‌तारी हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री राजेश सहाय एवं नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर श्री विपुल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी एमआईजी श्री एम.ए. सय्‌यद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा लूट के चार आरोपियों को माल मश्रुका सहित गिरफ्‌तार किया गया।  
पुलिस थाना एमआईजी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 4.08.2014 को एलआयजी वाईन शाप के पास से बिना नंबर की काले रंग की पल्सर मोटर सायकल पर सवार दो अज्ञात लडको ने फरियादी प्रियम पिता डी. के. श्रीवास्तव निवासी ग्वालियर हाल 11 ओल्ड पलासिया इंदौर को डरा धमकाकर उसका पर्स व मोबाईल छीन लिया था। रिपोर्ट पर से अप. क्रं. 354/14 धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गयी। प्रकरण में लूटे गये मोबाईल की जांच के आधार पर संतोष पिता जगतसिंह लोधी निवासी 99/2 सोमनाथ की जूनी चाल इंदौर को गिरफ्तार किया गया। संतोष की निशादेही पर उसके साथी अभिषेक उर्फ धन्ना पिता सोमनाथ ठाकुर निवासी सोमनाथ की जूनी चाल इंदौर को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके कब्जे से लूटा गया सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन जप्त किया गया है। आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त की जाना शेष है।
        इसी तरह दिनांक 3.07.15 को एलआयजी चौराहे के पास आटो रिक्शा मे बैठकर जा रही श्रेया तनेजा निवासी 255 बिष्णुपुरी इंदौर का पर्स व मोबाईल काले रंग की मोटर सायकल पर सवार दो अज्ञात लडको ने छीन लिया था। रिपोर्ट पर से अप. क्रं. 480/15 धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गयी । विवेचना के दौरान फरियादिया के मोबाईल नंबर की आईएमईआई की सर्चिंग करायी गयी । जिसमे सिम नंबर 9893338701 का चलना पाये जाने पर आनर की तलाश की गयी जो काफी मेहनत के बाद सिम उपयोगकर्ता प्रदीप जैन उर्फ पीजे पिता सुशील कुमार जैन निवासी भौंरासला का पता चला तलाश करने पर यहां से मकान बदलकर नही रहना पाया । काफी तलाश के पश्चात प्रदीप जैन 209 ए श्यामनगर एक्सटैंशन रहना पता चला। जिसे दिनांक 8.9.15 को रात्रि में गिरफ्तार किया गया। उसने अपनी साथी स्टेनली पिता पैट्रिक जैकब निवासी लवकुश कालोनी इंदौर का होना बताया जिसकी तलाश करते घर पर नही मिला। काफी तलाश के पश्चात स्टेनली की लोकेशन रिंग रोड से एलआयजी चौराहे वाले लिंक रोड पर रात्रि करीबन 1.30 बजे मिली जिसे पकडने हेतु पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो स्टेनली ने गिरफ्तारी से बचने के लिये दौड लगायी जिसका पीछा पुलिस टीम द्वारा करने पर तो वह सीमेंट रोड के किनारे पर गिर गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारशुदा दोनो आरोपियो प्रदीप जैन व स्टेनली से पूछताछ पर लूटा गया सोनी एरिक्शन का मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिनसे अन्य प्रकरणों के संबंध में भी जानकारी मिलने की संभावना है।
                उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमआईजी श्री एम.ए. सय्‌यद के नेतृत्व में उनि सी.एस. राठौड़, सउनि सुरेश यादव, आर. 2864 कृष्णकुमार पटेल तथा आर. 3824 राजकुमार द्विवेदी का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही130 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

 इन्दौर 09 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 59 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                           42 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 42 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

         03 गैर जमानती वारन्टी, 06 गिरफ्तारी तथा 124 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 सितम्बर 2015 को 03 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 124 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                   सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2015-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 08 सितम्बर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, हीरानगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, बी 42 बीणानगर इंदौर निवासी संजय पिता बिठ्‌ठलराव घोरपडे मराठा तथा 1210 शीलनाथ कैम्प परदेशीपुरा निवासी अशोक पिता नानकचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1830 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
   पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 सितम्बर 2015 को, परदेशीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, 88/2 शंकर कुम्हार का बगीचा इंदौर निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता भीमसिंह तथा 58/2 शंकर कुम्हार का बगीचा इंदौर निवासीमोनू उर्फ शिवराज पिता करणसिंह तोमर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1740 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
  पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                        अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 सितम्बर 2015 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, अहमद नगर खजराना इंदौर से अवैध शराब बैचते हुये मिलें, अहमद नगर खजराना निवासी इस्तियाख पिता इरशाद अहमद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल अवैध शराब जप्त की गयी।
   पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                     अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 सितम्बर 2015 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खजराना थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, इलियास कॉलोनी खजराना इंदौर निवासी अस्लम पिता मोहम्मद बेग तथा नूरीनगर आजाद नगर इंदौर निवासी मोहम्मदआशिक पिता मोह. रफीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमद्गाः एक गंडासा तथा एक चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 08 सितम्बर 2015 को 01.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शांतिपथ रोड शिव मंदिर के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 81 सबनीष बाग इंदौर निवासी महेश पिता बाबू ंिसह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 09 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 71 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                    01 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने कीनीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

            09 गैर जमानती, 40 गिरफ्तारी तथा 117 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 सितम्बर 2015 को 09 गैर जमानती, 40 गिरफ्तारी तथा 117 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

           सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीते 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 08 सितम्बर 2015 को 00.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, तालाब के किनारे छोटा बांगडदा रोड इंदौर से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाये जाने पर 34 शुभम कॉलोनी ंइंदौर निवासी गजेन्द्र पिता करनंिसह चौहान को पकडा गया।पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 08 सितम्बर 2015 को 21.00 बजे,  आरपीएम चौराहा महू से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाये जाने पर 85 राज माहेल्ला महू निवासी अमन वर्मा पिता माखनलाल वर्मा को पकडा गया। 
   पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, September 8, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 165 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 08 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 76 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                 06 आदतन व 34 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 34 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                         03 गैर जमानती वारन्टी, 31 गिरफ्तारी तथा 121 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को 03 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 121 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
 
                                                   अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, 26/5 पारसी मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले सतीश पिता बाबूलाल सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 900 रूपये कीमत की 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लवकुश चौराहा सांवेर रोडइंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, एमआर 10 प्रकाश नगर इंदौर निवासी पप्पी उर्फ राकेश पिता दशरथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरी जप्त की गयी। 
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 08 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 89 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                             08 आदतन व 41 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 41 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                 10 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को 10 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 110 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                      जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2015-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को 18.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, श्रद्धासबूरी कॉलोनी चौराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, 503 प्रजापत नगर इंदौर निवासी महेश पिता शांतीलाल तथा श्रद्धासबूरी नगर निवासी फतेह सिंह पिता जगन्नाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 750 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को, 18.30 बजे, ग्राम किठोदा से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, यही के रहने वाले सतीश पिता चेनाजीचमार तथा यही के रहने वाले सोनू पिता सुरेश चमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                 अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2015-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को 13.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, 60 फीट रोड अंग्रेजी शराब दुकान के सामने द्वारकापुरी से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें, ज्वाइस पैलेस कॉलोनी इंदौर निवासी विजय पिता रामदास चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1400 रूपये कीमत की 35 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, September 7, 2015

प्राणघातक हमला कर लूट की वारदात करने वाले आरोपी चंद घण्टों में पुलिस की गिरफ्‌त में, लूटा गया मोबाईल, नगदी तथा घटना में प्रयुक्त चाकू सहित तीनों आरोपी गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015-पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 6.09.15 को रत्रि में फरियादी रवि तिवारी ने रिपोर्ट की, कि विशाल और उसके साथियों सचिन व पासा ने उसे रेल्वे क्रासिंग के पास रोककर, जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू मारकर, फरियादी से नगदी 3000 रू. व उसका मोबाईल लूट लिया तथा फरियादी को जबजस्ती मोटर सायकल पर बिठाकर घुमाते रहे, जिनके कब्जे से मै छूट कर आया हूं। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना बाणगंगा पर अप.क्रं. 961/15 धारा 394, 397, 307, 365 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
                घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिह द्वारा अपराधियों की पतारसी कर, उन्हे शीघ्र गिरफ्‌तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री राजेश सहाय एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के मार्गदर्शनमें अपराधियों को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
                पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि उक्तं लूट की घटना कारित करने वाले आरोपी बाणेश्वर कुंड के पीछे मैदान में खड़े है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर तीनों आरोपियों 1. विशाल पिता अशोक पाल निवासी 40 कुम्हारखाड़ी इन्दौर, 2. पासा उर्फ प्रकाश पिता अशोक तिवारी निवासी 75 कुम्हारखाड़ी इन्दौर तथा 3. सचिन पिता संतोष महोनिया निवासी छोटा बांगड़दा इन्दौर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से लूटा गया मोबाईल, नगदी 3000 रू. तथा घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटर सायकल बरामद की गई है।
                आरोपी विशाल पाल अपराधिक प्रवृत्ति का होकर, इसके विरूद्ध पुलिस थाना बाणगंगा के पूर्व के एक नकबजनी के प्रकरण में फरार था, जिससे नकबजनी में चोरी किया गया मोबाईल फोन भी जप्त किया गया है। आरोपियों से पूछताछ करने पर इनके द्वारा चोईथराम मण्डी तरफ भी लूट की वारदात करने के संबंध में जानकारी मिलीं है, जिसके बारे में पुलिस थाना राजेन्द्र नगर से जानकारी ली जा रही है।पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातो के संबंध में भी पूछताछ जारी हैं।
                उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित के नेतृत्व में उनि विनोद शर्मा, आर. घनश्याम, आर. नीरज तथा आर. राममिलन की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।





चैकिंग के दौरान दो वाहन चोर पुलिस थाना पलासिया की गिरफ्‌तमें, चोरी की तीन मोटर सायकल बरामद

इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिह द्वारा अपराधों पर नियत्रंण हेतु संदिग्ध वाहनों की चैकिंग व संदिग्ध व्यक्तियो की तलाशी सघन तरीके से करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व के मार्गदर्शन मे दिनांक 06.09.15 को पुलिस थाना पलासिया क्षेत्र मे सघन चैकिंग की जा रही थी। थाना क्षेत्रान्तर्गत बारा पत्थर से बड़ी ग्वालटोली के मध्य चैकिग के दौरान पलासिया पुलिस द्वारा एक होंडा मोटर सायकल क्रं एमपी/09/एनएस/0239 पर आ रहे दो संदिग्धों को रोककर पूछताछ करने पर गाड़ी के कागजात मांगने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जब पुलिस ने जांच की तो उक्त गाड़ी चोरी की निकली। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर इन्होने अपना नाम दुर्गेश पिता श्याम बसोड़ (19) निवासी 355 बड़ी ग्वालटोली इन्दौर तथा कृष्णा उर्फ भय्‌यू पिता हरिशंकर धीमान निवासी विनोबा नगर इन्दौर बताया। आरोपियों ने पूछताछ में दो और मोटर सायकल क्रं एमपी/09/एनएन/4817 तथा एमपी/09/एनटी/9436 चोरी करना बताया। आरोपियोंने उक्त तीन मोटर सायकल में से दो गाड़ी थाना पलासिया क्षेत्र से तथा एक गाड़ी थाना संयोगितागंज क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्‌तार इनके कब्जे से तीन मोटर सायकल बरामद की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदतो के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
        आरोपी कृष्णा उर्फ भय्‌यू अभी कुछ महीने पहले ही नकबजनी के एक प्रकरण में पुलिस थाना पलासिया द्वारा पकड़ा जा चुका है, जो जेल से छूटते ही पुनः गाड़िया चोरी करने लगा जिसे पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
       उक्त वाहन चोरों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पलासिया श्री शिवपाल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में सउनि तंवर, सउनि शर्मा तथा आरक्षक प्रदीप की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 176 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 07 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 102 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                               12 आदतन व 44 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 44 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                        13 गैर जमानती वारन्टी, 12 गिरफ्तारी तथा 49 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को 13 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 49 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                       जुऑ खेलते मिलें 11 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015-पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, विजयनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इन्दौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, विजय पिता हरिभाव, सतीष पिता माहेन, आजाद पिता पाण्डुरंग, अमित पिता विजय गायक कल्लू उर्फ मुकेश पिता बाबूलाल, मनोज पिता बाबूलाल नंदवाल, विवेक पिता लक्ष्मणराव रंगारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1160 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को कुलकर्णी का भट्‌टा भागीरथपुरा पुल के सामने मैदान इन्दौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, सुमित पिता राजू, नन्दू पितासावरिया, गोपाल पिता कन्हैयालाल तथा संदीप पिता सोमनाथ मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                       सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीते 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, देशी कलाली के सामने कलाली मोहल्ला इंदौर से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाये जाने पर 52 नादिया नगर निवासी गगन पिता नाथुलाल वर्मा तथा नादिया नगर निवासी संतोष पिता रामचंद्र वर्मा को पकडा गया। 
     पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को 23.20 बजे,  कलाली के सामने मेन रोड इंदौर से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाये जाने पर जितेन्द्र पिता भीमराव गायकवाड, ओम वर्मा पिता भवानी वर्मा तथा योगराज पिता धमेन्द्र पंवार को पकडा गया। 
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                 अवैधशराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्राम बारोली रोड पेट्रोल पंप के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 109 महाराणा प्रताप नगर इंदौर निवासी राज उर्फ पिन्टू पिता सुभाष राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 800 रूपये कीमत की 20 पाव अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को 21.45 बजे, पटेल नगर खजराना इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिली, यही की रहने वाली सजन बाई पति नगजीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 426 भवानी नगर निवासी जगदीश पिता भागीरथप्रजापत तथा 569 भवानी नगर इंदौर निवासी राधेश्यामि पता नागुसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक छुरी जप्त की गयी। 
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को 16.30 बजे, अर्जुन प्याऊ के सामने कलाली मोहल्ला इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 55/4 कलाली मोहल्ला इंदौर निवासी कौआ उर्फ अविनाद्गा पिता विजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 07 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 74 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                             01 आदतन व 34 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने कीनीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 34 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                 15 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को 15 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 77 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                               जुऑ खेलते मिलें 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्राम दौलताबाद सेजवानी फांटा ग्राम रावद मिट्‌टी खदान बेटमा से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, दिनेश पिता धुलजी जाट, भूरू पिता छगनलाल, मानंिसह पिता सुखदेव भील तथा देवीसिंह पिता चंदाभील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को, 20.30 बजे, ताराचंद पंवार के घर के सामने तेलीखेडा महू से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, पुरोषत्तम पिता बद्री कुमार, जातू पिता गोपाल राजपूत तथा शेखर पिता हुकुमचंद बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुरूकुल स्कूल मैदान राऊ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, संजय नगर राऊ निवासी देवकरण पिता छगनलाल भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गुप्ती जप्त की गयी। 
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।