Friday, August 21, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 139 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 21 अगस्त 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 54 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत :-

                                                02 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                          05 गैर जमानती वारन्टी, 30 गिरफ्तारी तथा 128 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को 05 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी तथा 128 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एव असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील करवाकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                   अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को, 17.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, टेम्पो स्टेण्ड खजराना इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 123 ममता कॉलोनी खजराना इंदौर निवासी साकिर पिता खलील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
       पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को, 19.30 बजे, केला गोडाउन चौरसिया पान पैलेस गौरीनगर आम रोड के पा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 171 न्यू गौरीनगर निवासी रवि पिता इंदर सैनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्टके तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 21 अगस्त 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 83 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                               06 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                              09 गैर जमानती, 45 गिरफ्तारी तथा 133 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को 09 गैरजमानती, 45 गिरफ्तारी तथा 133 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                      जुआ/सट्‌टे गतिविधियों में लिप्त मिलें, 10 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, गौतमपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें, ग्राम गिरोता निवासी गोलू उर्फ गोपाल पिता जगदीश तथा ग्राम गिरोता निवासी ईश्वर पिता जगदीश गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  नगदी रूपये, तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को, 16.20 बजे, फुटी कोटी चौराहा मजदूर मैदान से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले रमेश सिंह उर्फ मुन्ना पिता तानंिसह, देवेन्द्र सिंह पिता नारायण, नरेशचंद्र पिता प्रहलाद तथा जगदीश पिता तुलाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1325 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
     पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को, 13.15 बजे,चौईथराम फूलमण्डी के सामने अमितोश नगर झोपडपट्‌टी के सामने इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले भतर पिता पवन सिंह, राजू पिता गंगराम, नानूराम उर्फ नन्नू पिता बरसिंह तथा राहुल पिता ताराचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपये तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                    अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2015-पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को, 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चोईथराम सब्जी मण्डी तोल कांटा के पीछे झोपडी से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही की रहने वाली ताराबाई पति रामचंदर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को, 16.30 बजे, गुलावर फांटा से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें,  ग्राम गुलावट फांटा निवासी अर्जुन गिरी पिता महादेव गिरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वाराआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को, 17.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्राम भीलबडोली जमगोदा का आम रास्ता इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, यही के रहने वाले बलदेव पिता रामाजी कलोता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्‌टा मय दो जिन्दा कारतूस के जप्त किया गया।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को, 14.20 बजे, मंदिर के सामने केशरीपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, यही के रहने वाले चेतन पिता किशोर जोशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गुप्ती जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, August 20, 2015

ऑनलाइन सट्‌टा खेलते, चार आरोपी गिरफ्‌तार, आरोपिायों से तीन कम्प्यूटर, दो मोबाईल एवं 7 हजार 500 रू. नगदी बरामद


इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2015-पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा ऑनलाइन सट्‌टा खेलने वाले चार आरोपियों को गिरफ्‌तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
                पुलिस थाना अन्नपूर्णाक्षेत्रान्तर्गत दिनांक 19.08.15 को मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि, प्रभु नगर अन्नपूर्णा रोड़ पर मोबाईल की दुकान पर कुछ लोग ऑनलाइन सट्‌टा खेलते है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर दबिश दी गई तों, वहां पर मोबाईल की दुकान के आड़ में सट्‌टा चलाते, जगन पिता राजेन्द्र अग्रवाल और विशाल पिता कैलाश यादव तथा इनके पास सट्‌टा लगाने वाले ग्राहक लोकेश एवं सुनिल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से तीन कम्प्यूटर, दो मोबाईल फोन तथा 7 हजार 500 रू. नगदी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी जगन अग्रवाल एवं विशाल यादव ने बताया कि वे दिनेश मित्तल द्वारा प्रदाय करने वाली आईडी पर ऑनलाइन सट्‌टा चलाते है। पुलिस द्वारा दिनेश मित्तल की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्‌तार कर, जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
                उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा श्री दिलीप गंगराडे़ के मार्गदर्शन में उनकी टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

ए.बी. रोड़ पर की गई लूट के तीनों आरोपी गिरफ्‌तार, लूटी गई पल्सर मोटर सायकल बरामद

इन्दौर-दिनांक 20अगस्त 2015-पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा ए.बी. रोड़ पर की गई लूट के तीन आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना क्षिप्रा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 18.08.15 को फरियादी मोहसीन पिता हबीब मंसूरी निवासी 87 नौशराबाद कालोनी, जिला देवास अपनी पल्सर मोटर सायकल क्रं एमपी/09/एमजी/6466 पर अपने दोस्त के साथ इन्दौर से देवास जा रहे थे। तभी रास्तें में रात्रि 1.15 बजे, एबी रोड़ अर्जुनबड़ौद चौराहे पर, तीन अज्ञात बदमाशों ने फरियादी की मोटर सायकल के सामने अपनी कार अड़ाकर उन्हे रोका व उनके साथ मारपीट कर, फरियादी की पल्सर मोटर सायकल, दो मोबाईल व नगदी 700 रू. लूटकर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना क्षिप्रा द्वारा अप.क्रं. 216/15 धारा 394, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल आरोपियों की पतारसी कर, उन्हें पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी क्षिप्रा श्रीमती राममूर्ति छाबनिया के नेतृत्व में आरोपियों की पतारसी हेतु टीम गठित की गई।पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के सबंध में मुखबिर द्वारा सूचना मिलनें पर, उन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम 1. लाखन पिता जगन्नाथ चौहान निवासी महूंखेड़ा हाटपीपल्या जिला देवास, 2. विष्णु पिता आत्माराम निवासी 293 महांकाल कालोनी जिला देवास तथा 3. संजय उर्फ संजू पिता कैलाश मालवीय निवासी लसूड़िया परमार इन्दौर बताया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्‌तार कर, इनसे लूटी हुई पल्सर मोटर सायकल बरामद की गई है। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्षिप्रा श्रीमती राममूर्ति छाबनिया एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 132 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 20 अगस्त 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 49 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत :-

                                              02 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                          09 गैर जमानती वारन्टी, 30 गिरफ्तारी तथा 137 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 अगस्त 2015 को 09 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी तथा 137 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एव असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील करवाकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 20 अगस्त 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 83 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                               03 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 17संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                 17 गैर जमानती, 43 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 अगस्त 2015 को 17 गैर जमानती, 43 गिरफ्तारी तथा 118 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                        सट्‌टे गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2015-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2015 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, गली नं. 01 ऋषि पैलेस राऊ से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें, 255 ऋषि पैलेस इंदौर निवासी राजू पिता गंगाराम लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 940 रूपये नगदी, तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2015 को, 22.15 बजे, सचिन के घर के सामने ग्राम भरडिया से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिला  52/13 छीपा बाखल शीतलामातामंदिर की गली मल्हारगंज इंदौर निवासी राजू पिता सोहन ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपये तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2015-पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2015 को, 12.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, रिंग रोड प्रतिक्षा ढाबे के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, राहुल गांधी नगर इंदौर निवासी मनीष उर्फ डेंडू पिता मोहन मानकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, August 19, 2015

यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा ''यातायात शिक्षा एवं अपराध रोकथाम कार्यक्रम'' का आयोजन किया गया

इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2015-  यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा आज दिनांक 19.08.2015 को सराफा विद्या निकेतन हायर सेकेन्डरी स्कूल एमओजी लाईन इन्दौर में ''यातायात शिक्षा एवं अपराध रोकथाम कार्यक्रम'' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य आतिथि अति. पुलिस महानिदेशक इन्दौर ज़ोन इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी, द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री अखिलेश झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव, अति.पुलिस अधीक्षक, पश्चिम क्षेत्र श्री देवेन्द्र पाटीदार, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आर.एन.त्रिपाठी, नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री कनकने उपस्थित रहे। 
             कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 700 बच्चे शामिल हुये। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की जागरूकता हेतु शिक्षाप्रद फिल्में दिखाई गई। इसके उपरान्त बच्चों द्वारा जिज्ञासावश प्रश्न पूछे गये, जिनके यातायात अधिकारियों द्वारा बडी सहजता से उत्तर दिये गये।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 137 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 19 अगस्त 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 69 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत :-

                                        04 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
                                 10 गैर जमानती वारन्टी, 38 गिरफ्तारी तथा 135 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 अगस्त 2015 को 10 गैर जमानती, 38 गिरफ्तारी तथा 135 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एव असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील करवाकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।   

                                              जुऑ खेलते मिलें, 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2015 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नाहरशाह वली दरगाह के सामने खजराना इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें,  हबीब पटेल पिता रसूल पटेल, जीशान पिता अरशद तथा आदिल पिता नूरखान सभी निवासी खजराना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सात हजार 380 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 19 अगस्त 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 68 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-


                                                05 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                13 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 147 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 अगस्त 2015 को 13 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 147 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                    सट्‌टे गतिविधियों मेंलिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2015-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2015 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, झूलेलाल नगर एवं श्रमिक कालोनी राऊ से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें, झूलेलाल नगर राऊ में रहने वाले, साहेब राम पिता फत्तू सेन तथा प्रकाश पिता रामचंद्र नायक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2430 रूपये नगदी, तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
               पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2015 को, 21.45 बजे, स्कीम नं. 155 के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिला 570 स्कीम नं. 51 इंदौर निवासी शद्गाांक पिता रमाकान्त तिवारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 390 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                          अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2015 को  20.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधेकृष्णा गौशाला तेलीखेड़ा महूं से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें, पण्डित मोहल्लातेलीखेड़ा महूं निवासी आशीष पिता रामलाल संकत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 9 हजार 600 रूपये कीमत की 320 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
               पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2015 को, 13.00 बजे, ग्राम फुलान आरोपी के घर के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले दारासिंह पिता बद्रीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 2250 रूपये कीमत की 45 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
               पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2015 को, 10.30 बजे, नया बसेरा नैनोद मल्टी के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, दिलीप नगर इंदौर निवासी गोविंद पिता रामसिंह शरलावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
               पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2015 को, 15.40 बजे, नयापुरा रंगवासा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलीं, नयापुरा रंगवासा निवासी सुदंरबाई पति तुलसीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 450 रूपये कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रहीहै।

Tuesday, August 18, 2015

5 हजार रू. का ईनामी फरार एवं जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2015 -पुलिस थाना खजराना द्वारा 5 हजार रू. के ईनामी फरार जिलाबदर बदमाश  को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना खजराना इंदौर के अपराध क्र.924/14 धारा 327,323,294,506,34 भादवि मे फरार आरोपी तौफिक उर्फ किलकिल पिता साबिर (26) निवासी गांधीग्राम इंदौर, घटना दिनांक से ही फरार था जिसकी तलाश की जा रही थी। लेकिन तलाशी के हरसंभव प्रयास के उपरांत भी नही मिलने पर, पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा, उक्त फरार आरोपी की गिरफ्‌तारी हेतु 5000 रूपये के ईनाम की घोषणा की गई थी,  जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है।
इसके अतिरिक्त आरोपी तौफिक को श्रीमान अपर जिला दण्डाधिकारी महोदय इंदौर के आदेश दिनांक 15/05/15 से 06 माह के लिये जिलाबदर किया गया था। आरोपी को उक्त जिलाबदर अवधि समाप्ति के पूर्व ही नाहर शाह वाली दरगाह मैदान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरूद्ध उक्त आदेश के उल्लंघन के तहत अप.क्र.661/15 धारा 14 म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 144 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 18 अगस्त 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 52 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत :-

                                                   12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                         05 गैर जमानती वारन्टी, 29 गिरफ्तारी तथा 115 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 अगस्त 2015 को 05 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 115 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एव असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील करवाकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                            आम रोड़ पर शराब पीते 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2015- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2015 को 22.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सॉपर स्टॉप के सामने इंदौर से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, 339 क्लर्क कॉलोनी निवासी विकास पिता उमेश, 139 बजरंग नगर  इंदौर निवासी रवि पिता महेश, 338 अम्बेडकर नगर इंदौर निवासी संजय पिता मराजू, 86/1 जनता कॉलोनी इंदौर निवासी आकाश पिता दिलीप को पकडा गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 18 अगस्त 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 92 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                             05 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               26 गैर जमानती, 40 गिरफ्तारी तथा 139 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 अगस्त 2015 को 26 गैर जमानती, 40 गिरफ्तारी तथा 139 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                          सट्‌टे गतिविधि मेंलिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2015-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2015 को, 20.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, श्रृद्धा सबूरी कॉलोनी दुकान के पीछे इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिला ऋषि पैलेस इंदौर निवासी संतोष पिता हीरालाल राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 हजार रूपये नगदी, तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                      अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2015 को, 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के पास ग्राम चंबल से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें, ग्राम चंबल थाना गौतमपुरा जिला इंदौर निवासी मनोहर पिता गोवर्धन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 1200 रूपये कीमत की 24 क्वाटर शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                      अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18अगस्त 2015-पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2015 को, 23.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, महावीर मार्केट लोहा मण्डी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, बी.के. हरिजन कॉलोनी इंदौर निवासी राजेश उर्फ छू पिता अशोक घावरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूस के जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।