Saturday, August 1, 2015

फाइनेंस कम्पनी एजेंट से की गई लूट का पर्दाफाश



इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त 2015-पुलिस थाना हीरानगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 10.07.15 को फरियादी मनोज राव पिता आनंद राव (25) निवासी अम्रकुन्ज कालोनी एयरपोर्ट रोड इन्दौर, जो कि उज्जीवन फायनेंशियल सर्विस प्रायवेट लिमिटेड इन्दौर का कस्टमर रिलेशनशीप स्टाफ का सदस्य है। फदियादी द्वारा कम्पनी के महिला समूह द्धारा आयोजित भवानी नगर मीटिंग के बाद केश कलेक्शन कर एम.आर. 10 रोड होते हुए काशीपुरी जा रहा था तथी पुल के पास खान नदी के नाले के समीप लघुशंका करने रुका, तभी अचानक तीन अज्ञात लोग मोटर सायकल पर चन्द्रगुप्त मोर्य चौराहा की तरफ से आये एवं फरियादी को चाकू अडाकर कंधे पर टंगा रुपयों से भरा बैग व मोबाईल व उसकी मोटर सायकल की चाबी लेकर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना हीरानगर पर अप.क्र.434/15 धारा 392, भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री सन्तोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल आरोपियों की पतारसी कर गिरफ्‌तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय जैन की देख रेख में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकान्त चौरसिया के नेतृत्व में इस लूट की पतारसी हेतु एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्धारा विगत 15 दिन में भवानी नगर व घटना स्थल एवं एम.आर. 10 ब्रिज पर काफी मेहनत से इस घटना की के हर पहलू पर बारीकी से जांच की। तभी मुखबीर द्धारा घटना के सम्बंध में एक सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर टीम ने सदरबाजार निवासी शुभम पिता राजेन्द्र जैन को पकडा एवं सखती से पूछताछ की तो उसने घटना में लूटा गया मोबाईल अपने परिचित लखन पिता नामदेव नरोठे (21) निवासी मारठी मोहल्ला द्धारा खरीदना बताया।
पुलिस द्वारा आरोपी लखन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दिनांक 10.07.15 को मेरे परिचित विपिन चौहान, जितेन्द्र एवं गोपाल वाशिन्दे मेरे पास आये थे और उन्होने यह मोबाईल मुझे बेचा था। पुलिस हीरानगर ने विपिन, जितेन्द्र  व गोपाल की तलाश करते कई जगह पर छापामारी की जिसमें आरोपी 1. विपिन पिता दिलीप चौहान (23) निवासी 69 कुम्हारखाडी इन्दौर, 2. जितेन्द्र पिता करण महावरी (24) निवासी 15/1 रानीपुरा इन्दौर को गिरफ्तार कर इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल डिस्कवर, एक चाकू व लूटा गया मोबाईल तथा नगदी 19800 रुपये बरामद कर लूट का पर्दाफास किया जाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है॥
गिरोह का सरगना गोपाल पिता हीरालाल वाशिन्दे (23) निवासी 307/7 नन्दबाग कालोनी बाणगंगा इन्दौर घटना करने के बाद माल के बटवारे के बाद से ही फरार हो गया था। पुलिस ने उसके बारे में पतारसी की तो पता चला कि आरोपी गोपाल पूर्व में थाना हीरानगर में मोटर सायकल चोरी के प्रकरण में बन्द हो चुका है तथा आरोपी द्धारा उज्जैन जिले में भी लूट की वारदातों को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपी गोपाल की गिरफ्तारी हेतु सरगर्मी से प्रयास कर रही है। पुलिस को संभावना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शहर में हुई विभिन्न लूट एवं चैन स्नैचिंग की वारदातो का पता चल सकता है ।
उक्तलूट का पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में आर. 1874 राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, आरक्षक 1749 देवेन्द्र सिंह जादौन, आरक्षक 2992 प्रवीण सिंह, आरक्षक 2153 लक्ष्मण का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
उप पुलिस महानिरीक्षक श्री सन्तोष सिंह, द्धारा उक्त टीम को नगद पुरुस्कार से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई है ।


मोबाईल कंपनी के कलेक्शन एजेंटो से ठगी करने वाला ठग गिरफ्‌तार



इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त 2015-पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 19.07.15 को फरियादी रवि निवासी कुशवाह नगर इन्दौर ने रिपोर्ट की कि मैं आईडिया कंपनी में कलेक्शन का काम करता हूँ, आज एक व्यक्ति ने फोन करा कि मुझे कंपनी की दुकान खोलना है, यह कहकर बुलाया और आटो में बैठाकर फरियादी से बोला कि तू मेरी पत्नी को फोन लगाता है और बेवकुफ बनाकर मुझसे 70,000/- रूपया और मोबाईल ले लिया। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी सन्नी उर्फ भय्यू पिता प्रकाश मराठा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मोबाईल (आईडिया) कंपनी की दूकानो से पैसा कलेक्शन करने वालों का नम्बर लेकर उसे दुकान खोलने का बताकर, उसे आटो में बैठाकर पत्नी को फोन लगाकर परेद्गाान करने का डर बताकर इस प्रकार की वारदाते करता है।
आरोपी सन्नी द्वारा अन्य थाना क्षेत्रो में भी इस प्रकार की घटना की गयी है, जिसके संबंध में उससे पूछताछ की जारही है, जिससे अन्य प्रकरणों के खुलासे की प्रबल संभावना है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद कुमार दीक्षित के नेतृत्व में उनि विनोद शर्मा, सउनि आर.के.भदौरिया, आर. घनश्याम तथा आर. नीरज का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


अवैध गांजे सहित तीन आरोपी गिरफ्‌तार



इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त 2015-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ तीन आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
                पुलिस थाना चंदन नगर को दिनांक 31.07.15 को मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि कुछ लोग अवैध गांजा के साथ सिरपुर तालाब के पास खड़े है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्द्गान में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों 1. श्यामराव पिता रामाराव मराठा (65) निवासी जवाहर टेकरी भील मोहल्ला धार रोड़ इन्दौर, 2. बाबू पिता राजाराम चौधरी (70) निवासी ग्राम कलारिया इंदौर, 3. बिहारी पिता बाबू चौध्री (26) निवासी ग्राम कलारिया इंदौर को पकड़ा गया तथा इनकी तलाशी लेने पर इनके पास से 15 हजार रूपये कीमत का 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा पाया गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर, इन्हे धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
                उक्त आरोपियों को पकड़ने मे थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में उनि बी.एस. सिकरवार, उनि विशाल यादव, सउनि घनश्याम मिश्रा, आर. चन्द्रशेखर तथा आर.वीरेन्द्र चौधरी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Friday, July 31, 2015

एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को तीन वर्ष का कठोर कारावास एवं तीन हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2015-माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 20/13, में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी मोहम्मद मजहर हुसैन पिता जहूर मोहम्मद (48) निवासी 57 कड़वाघाट इंदौर को धारा 8/21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपी को तीन वर्ष के कठोर कारावास एवं तीन हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर एक माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गये।
         संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 22.09.2013 को तत्कालीन थाना प्रभारी श्री बी.डी त्रिपाठी़ थाना नारकोटिक्स विंग इंदौर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मो. मजहर हुसैन ब्राउन शुगर का अवैध रूप से व्यापार कर रहा है और वह ब्राउन शुगर की डिलेवरी दने हेतु नाहरद्गााह वली सरकार की दरगाह के पास खजराना जा रहा है। उक्त सूचना पर सक्षम पुलिस अधिकारी के साथ मय फोर्स के घेराबंदी कर उपरोक्त संदेही को पकड़ा तथा तलाशी लेते इनके पास से 81 ग्राम ब्राउन शुगर होना पायीगयी। उक्त ब्राउन शुगर को जप्त कर आरोपी को धारा 8/21 (बी) एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इसके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध आरोप सिद्ध पाये जाने से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया है। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री विमल मिश्रा विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

खजूरी बाजार में हुए गोलीकांड का फरार चौथा आरोपी भी गिरफ्‌तार



इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2015-पुलिस थाना सराफा द्वारा खजूरी बाजार में वर्ष 2013 में हुए गोलीकांड के फरार आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
            पुलिस थाना सराफा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 31.12.2013 को खजूरी बाजार में फरियादी मोहन बामनिया पर चार लोगों द्वारा गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया था, जिस पर थाना सराफा पर अपराध क्रमांक 186/13 धारा 307, 336, 294, 34 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण में तीन आरोपी नामजद थे तथा एक आरोपी अज्ञात था, जिसमें से तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्‌तार किया जा चुका है, चौथा अज्ञात आरोपी प्रमोद शर्मा पिता नाथमल शर्मा निवासी 148 क्लर्क कालोनी इंदौर के रूप में सामने आया। आरोपी प्रमोद शर्मा की पतारसी करने पर नहीं मिला व फरार हो गया था, जिसको आज पुलिस थाना सराफा की टीम ने गिरफ्‌तार किया गया है। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 159 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 31 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 63 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                               04 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               09 गैर जमानती वारन्टी, 35 गिरफ्तारी तथा 121 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जुलाई 2015 को 09 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी तथा 121 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                    जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बीजेपी कार्यालय रिक्शा स्टेण्ड के पीछे इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलतें मिलें, राजेश पिता देवकर धानक, सतीश पिता बंशीलाल पहाड़िया, राधेश्यामि पता गोपाल गरड़िया सभी निवासी गोमा की फेल इंदौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1700 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                       अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई2015 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दुर्गानगर के सामने इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले, 39/3 दुर्गा नगर इंदौर निवासी रविन्द्र उर्फ गुड्‌डू पिता वीरेन्द्रसिंह जादौन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                     अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2015 को 23.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला ढाबे के पीछे बाणगंगा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, लवकुश चौराहा मंदिर के पास भंवरासला इंदौर निवासी जगदीश पिता बाबूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया बरामद किया गया।
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 31 जुलाई 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्रीडी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 96 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                    02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                    20 गैर जमानती, 57 गिरफ्तारी तथा 193 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 जुलाई 2015 को 20 गैर जमानती, 57 गिरफ्तारी तथा 193 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                   जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2015-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, नीम चौक के पास बीजलपुर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलतें मिलें, सुनिल पिता भागीरथ बामनिया, सियाराम पिता हरदास मोरे तथा पवन पिता भागीरथ बामनिया सभी निवासी भड़किया इंदौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                     अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2015-पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2015 को 21.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुम्हार भट्‌टी पालदा इंदौर से अवैध शराब बैचते/ ले जाते हुये मिलें, यहीं के रहने वाले अरूण पिता रामलाल प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1000 रूपये कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2015 को संजय नगर सांवेर से अवैध शराब बेचते हुये मिलें, यहींरहने वाले लखन पिता विक्रम कुमावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18  क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                    अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2015-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम झलारा फाटा बेटमा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, ग्राम झलारा कीर बाखल बेटमा निवासी रामसिंह पिता अम्बाराम कीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया बरामद किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2015 को 22.30 बजे, रेतमण्डी चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, ए-16 भीमनगर मल्टी इंदौर निवासी संदीप पिता रमेद्गा इंगले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।