Monday, July 20, 2015

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार




इन्दौर-दिनांक 19 जुलाई 2015-पुलिस थाना सादर बाजार द्वारा आज दिनांक 19 जून 2015 को गफूर खान कु बजरिया इंदौर निवासी सुरेश पिता लक्ष्मीनारायण प्रजापति के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
            पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी सुरेश पिता लक्ष्मीनारायण एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा दिनांक 1/12/2014 से इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए  सुरेश पिता लक्ष्मीनारायण को आज  दिनांक 19 जुलाई 2015 को चेकिंग के दौरान  घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। 
आरोपी को पकड़ने में Asi वीरेंदर सिंह आर चरण सिंह आर कमल सिंह सिंह आर सुधीर आर ऋतुराज का सराहनीय योगदान रहा है ।
       पुलिस थाना  सदर  बाजार द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

11 वर्ष से फरार गैर जमानतीय वारंटी पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 19 जुलाई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही स्थाई एवं फरार वांरटीयों की धरपकड़ कार्यवाहीं के अन्तर्गत पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा आज दिनांक को करीब 11वर्षो से   फरार गैर जमानती वारंटी छोटेलाल पिता सीताराम पारसी  को पकड़ने में पुलिस थाना तुकोगंज को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
            
उक्त आरोपी पुलिस तुकोगंज के अप. क्रं 246/2004धारा 379 भादवि के प्रकरण में करीब 11वर्षो से फरार था, जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्‌तार करने में पुलिस थाना तुकोगंज की टीम के प्रआर गोयल आर सचिन आर रविन्द्र का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

वाहन चोर क्राईमब्रांच की गिरफ्त में

इंदौर दिनांक 19.07.15 -- शहर में वाहन चोरी के अपराधों की रोकथाम के लिए उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच को शहर में वाहनचोरी के अपराधों की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया। जिसमें क्राईम ब्रांच की टीम का गठन किया गया। टीम ने अपने मुखबिरों एवं सूचनातंत्र को सक्रिय कर कार्य प्रारम्भ किया एवं शहर के थानों से भी पुराने चोरी के मामलों की एफआईआर. का अध्ययन किया। क्राईम ब्राच की टीम को यह जानकारी मिली कि चोरों की एक टोली जो भीडभाड वाले इलाकेां, काॅलोनियों, आहातों, बैंक जैसे स्थानों से दुपहिया वाहनों की चोरी कर रहा है। इस जानकारी पर टीम ने कार्य प्रारम्भ किया तो टीम चोइथराम मंडी क्षेत्र से मुखबिर ने सूचना दी कि दो व्यक्ति चोरी की मोटरसायकल हीरो होंडा सीडी डीलक्स को बेचने के लिए रीजनल पार्क में घूम रहे है।

      
मोटरसायकल के बीच की सीरीज मिटी हुई है तब क्राईम ब्रांच टीम ने राजेंद्रनगर टीम को जानकारी बताई एवं दोनों टीमों द्वारा मोेटर सायकल बेचने वालों की तलाश की तो यह संदेहास्पद मोटरसायकल क्र. एमपी 08 6486 लिए हुए दो व्यक्ति रीजनल पार्क में दिखाई दियें। क्राईम ब्रांच एवं थाना राजेंद्रनगर टीम ने घेराबंादी शुरू की जबतक चोरों को पता चलता और भागने का प्रयास करते दोनों टीमों ने उन्हे दबोच लिया, दोनों का नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम उमेश पिता रामचंद्र बलाई उम्र 34 साल नि. सिरपुर तालाब धार रोड थाना चंदननगर एवं दूसरे ने अपना नाम बलबंत पिता जयनारायण मीणा उम्र 27 साल नि. ग्राम कोनियाकलाॅ बीनागंज थाना चाचोंडा जिला गुना का होना बताया जब मोटरसाईकल के संबध में दोनों चोरो से पूछताछ की तो पहने तो दोनो वाहन चोर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश करने लगे परंतु जब टीम द्वारा पूर्व में किये गये कार्य एवं एकत्रित जानकारी के आधार पर पूछताछ शुरू की तो वाहन चोर उमेश ने बताया कि यह मोटरसायकल इसने बलबंत के साथ मिलकर हवाबंगला के पास की कलारी के सामने से चोरी की है। पूछताछ करने पर बताया कि इन्हौने पांच मोटरसायकले इंदौर शहर के थाना एरोड्रम, हीरानगर, परदेशीपुरा के भीडभाड वाले इलाके से चोरी की है। पूछताछ पर बताया कि भीडभाड वाले इलाकों में खडी मोटरसायकलों पर बेैठ जाते थे जब काफी समय तक उनको कोई टोकता नही था तो ये अपनी मास्टर  चाबी से मोटरासायकलों का लाॅेक खोलकर चालू कर शहर के दूसरे क्षेत्र में भाग जाते थे, और मोटरसायकले छुपाकर रख देते थे। तीन मोटरसायकलेें उमेश के घर से एवं दो मोटरसायकले बलबंत के रिश्तेदार सुंदर नगर से पकडी गई मोटरसायकल का जब इंजिन नम्बर व चेसिस नम्बर मिलान किया तो उक्त गाडी थाना राजेंद्रनगर से चोरी होना पता चली जिसका अप.क्र. 288/15 धारा 379 है। इनके पास से अब तक छः मोटरसायकले बरामद की जा चुकी है। आगे और वाहन मिलने की सम्भावना है। जिसके बारे मंे सघन जाॅच की जा रही है। एवं इस गोरख धंधे मे कोैन-कौन लोग शामिल उनकी तलाश, पतासाजी की जा रही है।