Tuesday, October 14, 2014

अपराध और अपराधी तंत्र व सिस्टम (Crime and Criminal Tracking Systems - CCTNS) के लिये चेंज मैनेजमेंट वर्कशाप का आयोजन





इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2014- पुलिस कंट्रोल रूमइन्दौर में दिनांक 14-10-2014 को  अपराध और अपराधी खोज तंत्र सिस्टम (Crime and Criminal Tracking Systems - CCTNS) के लिये मध्य प्रदेश पुलिस के अंतर्गत राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, इन्दौर पुलिस के श्री राकेश गुप्ता, उप पुलिस महानिरीक्षक, श्री अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, श्री आबिद खॉन पुलिस अधीक्षक पश्चिम, श्री ओ-पी त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पूर्व और एचसीएल (HCL) के श्री हुसैनी किताबी, श्री अमृत बजाज, श्री सुमित एस साहनी एवं श्री सुनील शर्मा संयुक्त तत्वाधान में चेंज मैनेजमेंट वर्कशॉपका आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम ‍इन्दौर में किया गया। यह कार्यशाला भारत की - गवर्नेंस योजना के अंतर्गत पूरे देश में पुलिस व्यवस्था को कम्प्युटराइज करने की महत्वाकांक्षी योजना का एक भाग हैं। इस सिस्टम में सभी पुलिस थानों कम्प्यूटरीकरण होगा और राष्ट्रीय स्तर पर सभी पुलिस इकाइयों को सारे रिकार्ड्स ऑन लाइन उपलब्ध होंगे वर्तमान पुलिस व्यवस्था में अधिकतर कार्य मैन्युअल तरीके से हो रहा हैं जिसमे अपराधों और अपराधियों से सम्बंधित समस्त कार्यवाही, रोज़नामचा, रजिस्टर, केस डायरी, रिकॉर्ड, साक्ष्य संकलन जैसे कार्य हस्त लिखित तरीकों से किये जा रहे हैं कम्प्यूटरीकरण के कारण पुलिस की कार्य प्रणाली में बदलाव होगा और यह बदलाव सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शीघ्र समझ सकें इस उद्देश्य के लिए परिवर्तन प्रबंध कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्य शाला की मेजबानी प्रोजेक्ट क्रियान्वयनकर्ता फर्म एचसीएल टेक्नोलॉजीस ने की। कार्यशाला में जिले के थानों से 20 अधिकारियों एवं 60 कर्मचारियों ने भाग लिया कार्यशाला में CCTNS के नोडल अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय मुख्यालय ने आयोजन के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यशाला का प्रारम्भ श्री राकेश गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक, इन्दौर  ने किया। उन्होने कार्यशाला को अत्यधिक महत्त्वपूर्ण बताते हुए इसमें पूर्ण मनोयोग से भाग लेने और बदलावों को शीघ्र सीखने पर बल दिया। एचसीएल टेक्नोलॉजीस के प्रतिनिधि सुमित एस साहनी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पुलिस के कार्य करने के तरीकों में आने वाले बदलावों की समझाइश दी। उन्होने शासन के विभिन्न विभागों स्टेटबैंक ऑफ़ इंडिया एवं भारतीय रेल के कम्प्यूटरीकरण का संक्षिप्त विवरण देते हुए बताया कि किस तरीके से कोर बैंकिंग एवं ऑनलाइन बैंकिंग ने बैंक के कार्य को उपभोक्ताओं के लिए सरल एवं सुगम बनाया हैं। इसी प्रकार रेलवे में -टिकटिंग प्रणाली एवं ऑनलाइन बुकिंग जैसी व्यवस्थाओं ने रेल सुविधाओं की पहुंच यात्रियों के लैपटॉप और मोबाइल फोन तक कर दी हैं। जिस से यात्रियों के समय की बचत एवं टिकट खिड़कियों पर लगने वाली भीड़ से निजात पायी  जा सकी इन विभागों ने इस परिवर्तन को सहजता से स्वीकार किया और आज उत्तम सेवाओं का परिचालन कर रहे हैं। ऐसी ही संस्वीकृति के साथ पुलिस विभाग को भी परिवर्तन के लिए तैयार होना हैं। वर्त्तमान CCTNS प्रोजेक्ट पूर्व में चल रहे प्रोजेक्ट CCIS एवं CIPA की कमियों से सीख लेते हुए एक समग्र कम्पुटराइजेशन के स्वरुप का कार्यक्रम हैं इसमे पुलिस थानों एवं मुख्यालयों के बीच कनेक्टिविटी, त्वरित अपडेट, विभिन्न तुलनात्मक रिपोर्ट्स, ऑनलाइन पर्यवेक्षण एवं आम जनता से संवाद हेतु पब्लिक इंटरफ़ेस होगा। इस प्रोजेक्ट के लागू होने से पुलिस की कार्य प्रणाली में अनेक लाभकारी परिवर्तन होंगे। मैन्युअल रिकार्ड / रजिस्टर के रख-रखाव में लगने वाले समय और श्रम की बचत होगी अपराध अनुसंधान एवं रोकथाम हेतु आवश्यक रिपोर्ट एवं जानकारियां तत्काल ऑनलाईन उपलब्ध होगी अपराध/अपराधियों संबंधी सूचनाओं का वास्तविक समय में एवं सुलभ विश्लेषण से त्वरित निर्णय और बेहतर प्रबंधन होगा। सांख्यिकीय आंकड़ें तैयार करने की सरल प्रक्रिया से बेहतर विश्लेषण हो सकेगा अधीनस्थ अधिकारियों / ईकाईयों को ऑनलाईन निर्देश देने की सुविधा होगी ।उत्पादकता वृद्धि के कारण व्यक्तिगत और कामकाजी जीवन में सही तालमेल बना रहेगा। सभी राज्यों के पुलिस थानों में अपराध और अपराधियों की जानकारी संकलित करने के कार्य में एकरुपता होगी अंर्तराज्यीय स्तर पर जानकारी के आदान-प्रदान की ऑनलाईन सुविधा से समय एवं श्रम की बचत होगी विभिन्न राज्यों के मध्य घटित होने वाले अपराधों के वारदात करने के तरीके(Modus Operandi) का पता लगाने में सहायता प्राप्त होगी जिससे अपराधों की बेहतर रोकथाम संभव हो सकेगी। संसद/विधान सभा, नागरिकों/नागरिक समूहों  एवं सूचना के अधिकार (RTI) के अंतर्गत पूछे जाने वाले प्रश्नों के त्वरित एवं सटीक उत्तर देने में सहायता मिलेगी। देश भर में पुलिस संगठनों की अधिक जवाबदेही सुनिश्चित होगी ऑनलाइन शिकायतें रजिस्टर कराने की सुविधा प्राप्त होगी अपराध और अपराधियों से संबंधित घटनाओं की रिपोर्ट करने में आसानी होगी। पुलिस कार्यों से संबंधित आवश्यक प्रपत्र (फॉर्म) डाउनलोड़ करने की सुविधा होगी। घरेलू नौकरों, किरायेदारों, वरिष्ठ नागरिकों एवं रोजगार हेतु चरित्र सत्यापन के लिये प्रावधान होगा। नागरिकों द्वारा की गई शिकायतों की ऑनलाइन ट्रैकिंग संभव होगी। मोटर व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम, लापता व्यक्तियों, अज्ञात व्यक्ति, शवों, आदि की  जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी कम्प्युटराइजेशन के कारण पुलिस कार्य प्रणाली में होने वाले परिवर्तनों के सम्बन्ध में प्रतिभागियों द्वारा किये गये प्रश्नों का समुचित समाधान किया गया प्रतिभागियों ने CCTNS प्रोजेक्ट के सफल संचालन हेतु कार्यशाला को अत्यधिक लाभप्रद बताया कार्यशाला के अंत में आभार प्रदर्शन एचसीएल टेक्नोलॉजीस के श्री हुसैनी किताबी, श्री अमृत बजाज, द्वारा किया गया। कार्यशाला को सफल बनाने में जिला पुलिस के श्री राजेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, इन्दौर का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। जिले में CCTNS प्रोजेक्ट की सफलता के लिए शुभ कामनाओं के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

07 आदतन, 02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन, 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 80 गिरफ्तारी तथा 396 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2014-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 अक्टूबर 2014 को 05 स्थायी, 80 गिरफ्तारी तथा 396 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2014-पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम बघाना से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें, यहीं के रहने वाले रामसिंह, रामप्रसाद, दिलीप,गब्बू, जगदीद्गा, बाबूलाल तथा तेजराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2014 को 02.30 बजे, माता मंदिर के पास पंचवटी कालोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें विकास, विद्गााल, विनोद, आकाद्गा तथा विद्गााल मेहता को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1490 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2014 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड़ी ग्वालटोली से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलंी यहीं की रहने वाली पार्वती बाई पति महेद्गा उर्फ चंगीराम धीमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1750 रूपयें कीमत की 35 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2014 को भेरू मंदिर के पास ग्राम तकीपुरा से अवैध शराब ले जाते मिलें यहीं के रहनेवाले पदम सिंह पिता हेमसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2014 को थाना भंवरकुआं क्षेन्तार्गत से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें सोनिया गांधी नगर निवासी-करण पिता सीताराम करोले तथा भावना नगर निवासी-ताराचंद पिता रमेद्गा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 51 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2014 को 18.00 बजे, रूणजी पेटोल पंप के सामने से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें ग्राम ओसरा निवासी राकेद्गा पिता गंगाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2014 को 20.00 बजे, शेरे पंजाब ढाबे के सामने बायपास रोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें पिंक सिटी स्कीम नं.78 इंदौर निवासी लखन पिता गेंदालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से  20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2014 को थाना किद्गानगंज क्षेन्तार्गत से अवैध शराब ले जाते/बेचतेमिलें कांकड़पुरा महुगांव निवासी-दिनेद्गा पिता राजूराम मराठा तथा ग्राम नयापुरा भगोरा निवासी-विश्राम पिता गेंदालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध देद्गाी तथा 05 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2014 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, आईटी पार्क चौराहा खण्डवा रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, सरिया तह-अमर पाटन थाना रामनगर जिला सतना निवासी अखिलेद्गा कुमार पिता स्व. रमाकांत पाण्डेय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, October 13, 2014

रूकूल वाहन चालकों को दिये यातायात नियम पालन एवं दुर्घटना से बचाव के टिप्स

इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2014-यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा आज दिनांक 13 अक्टूबर 2014 को यातायात नियमों की जागरूकता बढाने के लिये विद्यासागर स्कूल में पटेल मोटर्स के सहयोग से स्कूली बसों एवं भारी वाहनों के चालकों हेतु सेमीनार आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 100 चालकों द्वारा सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये निर्देशों एवं वर्तमान परिपेक्ष्य में दुर्घटना से बचने हेतु किये जाने वाले उपायों से अवगत कराया गया। यातायात पुलिस की ओर से उप पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री आर.एन. त्रिपाठी द्वारा चालकों की जिज्ञासाएं शांत की गई। 
           यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा इस अभियान को निरन्तर जारी रखा जायेगा ।

06 आदतन, 16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन, 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 12 गिरफ्तारी तथा 135 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2014-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 अक्टूबर 2014 को 05 स्थायी, 12 गिरफ्तारी तथा 135 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 17 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2014-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, थाना क्षेन्तार्गत सोलंकी नगर एवं सजनप्रभा गार्डन के सामने से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें जयप्रकाश, बालकिशन, कोमलदास, गिरजायत, रामू, सूरज, जितेन्द्र,रवि तथा गर्भित को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2014 को 13.45 बजे, हरसिद्धि झोन क्रं-4 के मैदान सीपी शेखर नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मनोज, दिनेश, रवि तथा गणेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1440 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2014 को 18.00 बजे, ग्राम अहीरखेड़ी दिग्विजय मल्टी के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मुरली, कान्हा, शकील तथा नवीन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2014 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पंथबडोदिया गोहान रोड़ से अवैध शराब ले जाते मिलें यहीं के रहने वाले महेद्गा पिता झुझार डाबर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2014 को ग्राम आकासौदा से अवैध शराब ले जाते मिलें यहीं के रहने वाले लीलाधर पिता लालसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2014 को थाना खजराना क्षेन्तार्गत से अवैध शराब ले जाते मिलें चमार मोहल्ला निवासी-कलाबाई पति कालूजी, शंकर नगर खजराना निवासी-पूरमसिंह पिता अमरसिंह तथा सरस्वती नगर खजराना निवासी-बाबूलाल पिता पन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 06 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2014 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, रेतमण्डी राजेन्द्र नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुयेमिले, छोटी कसरावद जिला खरगोन निवासी जगन पिता थावरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, October 12, 2014

05 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन, 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 स्थायी, 36 गिरफ्तारी तथा 210 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 12 अक्टूबर 2014-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 अक्टूबर 2014 को 09 स्थायी, 36 गिरफ्तारी तथा 210 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 14 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 अक्टूबर 2014-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2014 को 19.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, अद्गारफी नगर खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें इरफान, फिरोज तथा इमरान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2100 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2014 को 09.55 बजे, हरिजन कालोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें कन्हैया, वृद्धिचंद तथा मनोहर, को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 650 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2014 को 18.00 बजे, दत्त नगर खुला ढलिया से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें नन्दन, कुलदीप, कमल, नरेन्द्र, भरत, राजेश तथा संजय को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2014 को 12.00 बजे, शाहीबाग उस्मान गेट के पास खजराना से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें ममता कालोनी खजराना निवासी कलीम उर्फ छोटा पिता मो. कल्लू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 750 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12अक्टूबर 2014- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2014 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रकाद्गा प्लाजा के पास से अवैध शराब ले जाते मिलें मरीमाता का बगीचा जूनी इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता खूबचंद्र वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2014 को ग्राम खजराया से अवैध शराब ले जाते मिलें यहीं के रहने वाले मनोज पिता कैलाद्गा तथा रामा पिता मानसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1880 रूपयें कीमत की 42 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2014 को 21.30 बजे, नू.स्कूल के सामने आलापुरा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें नयापुरा एरोड्रम इंदौर निवासी सन्नी पिता नरेन्द्र वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2014 को 17.55 बजे, गली नं-1 सिंधी कालोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें मराठी मोहल्ला निवासी राजू पिता ग्यारसीलाल रायकवार को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2014 को 20.05 बजे, चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब ले जाते मिलें यहीं की रहने वाली अमृति बाई पति अम्बाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 100 रूपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2014 को 15.0517.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, कबीटखेड़ी रोड़ रॉयल बंग्लो के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जय अम्बे नगर निवासी सोनू पिता किशlर पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गयी।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2014 को 11.30 बजे, कुड़ाना फाटा उज्जैन रोड़ सांवेर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, पितावली थाना हातोद निवासी अनिल पिता नानूराम वास्कले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गयी। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, October 11, 2014

07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 70 गिरफ्तारी तथा 283 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2014-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 अक्टूबर 2014 को 03 स्थायी, 70 गिरफ्तारी तथा 283 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2014-पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2014 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पन्नालाल चौराहा कॉम्पलेक्स के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें शांति नगर मूसाखेड़ी निवासी अजय पिता अम्बाराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जेसे 800 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2014 को 14.40 बजे, एनटीसी ग्राउण्ड इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें नंदा नगर निवासी रवि पिता विक्रमसिंह ठाकुर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 180 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर किशनगंज थाना क्षेन्तार्गत से अवैध शराब ले जाते मिलें विशवास नगर निवासी-जितेन्द्र पिता किशlर सिंह राजपूत तथा प्रितिनगर पीथमपुर निवासी-विपिन पिता राजबहादुर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 870 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध देद्गाी शराब एवं 03 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2014 को 17.15 बजे, ग्राम सागरपैसा से अवैध शराब ले जाते मिलें यहीं के रहने वाले सूरज पिता सोमसिंह बारेलाको पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2014 को 15.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, इंदौर बायपास यात्री प्रतिक्षाल सांवेर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम गुलावट थाना सांवेर निवासी नरेन्द्र सिंह पिता बहादुर सिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 बारह बोर का कट्‌टा मय जिंदा कारतूस के बरामद किया गया।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2014 को 18.30 बजे, जमजम चौराहा खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, अशरफ नगर झोपड़पट्‌टी खजराना निवासी सुरेश पिता मुंश द्गिांदे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2014 को 11.30 बजे, खातीपुरा देश कलाली के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, हीरानगर निवासी आकाश उर्फ भूरानंद पिता श्याम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2014 को 17.30 बजे, मारूति पैलेस चंदन नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नगीन नगर निवासी राहुल पिता रमेश बिंजरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, October 10, 2014

24 वर्ष से परेशlन व्यक्ति की समस्या का निराकरण किया गया

इन्दौर-दिनांक 10 अक्टूबर 2014-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री राजेश सिंह ने बताया कि माननीय मुखयमंत्री महोदय द्वारा आम जन हेतु प्रारम्भ की गई सीएम हेल्पलाईन सुविधा के अंतर्गत आवेदक मधुसुदन रंगनाथ कर्निक निवासी, म.न. 792 राजीव आवास विहार, स्कीम नम्बर 114 पार्ट 1 द्वारा सीएम हेल्पलाईन में शकायत दिनांक 24.09.2014 को दर्ज कराई गई जिसमें उन्होने बताया कि सत्यम्‌ शवम्‌ सुन्दरम्‌ कंपनी से दिनांक 17.11.1981 में प्लाट क्रमांक 13,14 अपनी पत्नी के नाम से बुक किये थे जिसके लिए उनके द्वारा प्रतिमाह 100, 200 रूपये जमा किये जाते थे। आवेदक द्वारा अपनी शकायत में लेख किया गया है कि कंपनी के मालिक के. डी. नेमा द्वारा उसे न तो प्लॉट दिया और न ही उसके पैसे वापस किये। उक्त घटना की शकायत आवेदक द्वारा राज्य आर्थिक अपराध तथा जनसुनवाई में भी की थी। दिनांक 24.09.2014 सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से  द्गिाकायत प्राप्त होने के पश्चात्‌ थाना प्रभारी खुडैल के माध्यम से जांच करवाई गई दौराने शकायत जांच नेमावार रोड पर बडिया कीमा स्थित भूमि का अवलोकन किया गया जहां पाया गया कि सत्यम्‌ द्गिावम्‌ सुन्दरम्‌ कंपनी की करीब 14 बीघा जमीन है जिसकी देख रेख एवं सुरक्षा हेतु तत्‌समय सुंदरलाल चौकीदार को 2400 रूपये प्रतिमाह के वेतन पर रखा गया। चौकीदार सुंदरलाल को प्रारम्भ में वेतन दिया गया कुछ समय पश्चात्‌ से उसे भी वेतन प्राप्त होना बंद हो गया। चौकीदार द्वारा अपने भरण पोषण एवं जमीन की सुरक्षा हेतु संबंधित जमीन पर ही खेती कर रहा है। चौकीदार को भी यह मालूम नही है कि वर्तमन में के.डी.नीमा कहां है। आवेदक भी विगत्‌ 20 वर्षो से के.डी.नीमा को तलाद्गा रहा था परन्तु वह उसे नही मिला। 
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुखयालय राजेश कुमार सिंह द्वारा दिनांक 07.10.2014 को शकायत की समीक्षा की गई जिसमें आवेदक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का अवलोकन करते कंपनी का पता 139 नेताजी सुभाष मार्ग, शास्त्री कालोनी इन्दौर ज्ञात हुआ। समीक्षा उपरांत जांचकर्ता अधिकारी को निर्देशत किया गया कि उक्त स्थल की सूक्ष्मता से तस्दीक की जावे तथा कंपनी के मालिक के.डी. नीमा का पता किया जावे। जिस हेतु उप निरीक्षक एस.एस. सोलंकी को भेजा गया जहां से ज्ञात हुआ कि करीब 20 वर्ष पहले सत्यम्‌ द्गिावम्‌ सुन्दरम्‌ कंपनी के कार्यालय को के.डी. नीमा के परिवारवालों द्वारा खाली कर दिया गया है। शास्त्री कालोनी से अन्य बिन्दुओं पर जांच करते ज्ञात हुआ कि उक्त कंपनी का वर्तमान में एम.जी.रोड स्थित राजानी भवन में कार्यालय है। जांचकर्ता अधिकारी द्वारा राजानी भवन जाकर नीमा परिवार के सदस्यों से चर्चा की गई जिसमें ज्ञात हुआ की अनावेदक के.डी.नीमा की करीब 20 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है एवं उनके पुत्र भरत नीमा से पूछताछ की गई जिसमें भरत नीमा द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा कई लोगों को उनके द्वारा जमा पैसा वापस कर दिया गया है एवं मधुसुदन के विषय में उसको जानकारी नही होने के कारण वह इनका पैसा नही लौटा पाया। मधुसुदन के विषय में जानकारी प्राप्त होने पर भरत नीमा द्वारा मधुसुदन को जमा पैसा ब्याज सहित लौटा दी है। इस प्रकार लगभग 24 वर्षो बाद आवेदक को उसका पैसा ब्याज सहित प्राप्त हुआ जिससे वह संतुष्ट है। 
        इस प्रकार पुलिस द्वारा पिछले कई वर्षो से परेशlन व्यक्ति की समस्या का समाधान किया गया।

02 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 74 गिरफ्तारी तथा 236 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 10 अक्टूबर 2014-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 अक्टूबर 2014 को 05 स्थायी, 74 गिरफ्तारी तथा 236 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर 2014 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तेलियाखेड़ी चौराहा से अवैध शराब ले जाते मिलें यही के रहने वाले धर्मेन्द्र पिता इंदरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर 2014 को 21.45 बजे, जीएनटी मार्केट पुलिया के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें गडरिया मोहल्ला धार रोड़ इंदौर निवासी कैलाश पिता किशनलाल पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर 2014 को 16.00 बजे, खुर्दी गोण्डकुआ रोड़ से अवैध शराब ले जाते मिलें खुर्दी निवासी मांगीलाल पिता तेरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 525 रूपयें कीमत की 15 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर 2014 को 14.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मेट्रो टॉवर के सामने इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, शांतीपुरा देवास निवासी असलम पिता अब्दुल अजीज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, October 9, 2014

02 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 52 गिरफ्तारी तथा 168 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 09 अक्टूबर 2014-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 अक्टूबर 2014 को 02 स्थायी, 52 गिरफ्तारी तथा 168 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2014 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, परदेशपुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें राजेन्द्र, सुनील, मनोज, मुन्ना तथा बाबू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1250रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2014 को 00.10 बजे, नायता मुंडला इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें अनवर, जुल्फकार तथा जाकिर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2014 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुड़ैल थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते मिलें ग्राम मानपुर मोहल्ला कम्पेल निवासी करण पिता शालिकराम बलाई, ग्राम मालीखेड़ी निवासी बनेसिंह पिता रामरतन तथा ग्राम गढ़ी निवासी भैरूसिंह पिता उदयसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 31 क्वाटर तथा 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2014 को 08.10 बजे, ड्रीमलैण्ड चौराहा महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिलें पीठरोड़ महूॅ निवासी राजू पिता राधेशयाम को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2014 को 13.00 बजे, रूस्तम का बगीचा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें यही के रहने वाले धनराज पिता शवनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2014 को 16.00 बजे, चन्द्रावतीगंज सांवेर से अवैध शराब ले जाते मिलें यही के रहने वाले दिलीप पिता छोटेलाल पासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2014 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, कालानी नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गोविंद कॉलोनी बाणगंगा इंदौर निवासी विवेक पिता राजेद्गा जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद कियागया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, October 8, 2014

05 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन, 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 55 गिरफ्तारी तथा 231 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 अक्टूबर 2014-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 अक्टूबर 2014 को 02 स्थायी, 55 गिरफ्तारी तथा 231 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2014 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, जबरन कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें नवरंग, रवि तथा अनिल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 410 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2014 को 13.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर द्गिावढाबा फोरलेन रोड़ से अवैध शराब ले जाते मिलें यही के रहने वाले रमेद्गा उर्फ भायला पिता गुलाबसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, October 7, 2014

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मार्ग व्यवस्था का रोड मेप

इन्दौर-दिनांक 07 अक्टूबर 2014-ब्रिलियन्ट कन्वेन सेन्टर स्कीम न. 78 इन्दौर में दिनांक 8,9 एव 10 को इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हो रहा है जिसमें हजारों की संखया में आमंत्रित गणमान्यजनों का आगमन होगा । इसी आयोजन में दिनांक 09.10.2014 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महोदय इन्दौर प्रवास पर आ रहे है । इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मार्ग व्यवस्था का रोड मेप निम्नानुसार रहेगा।



ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मार्ग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी

इन्दौर-दिनांक 07 अक्टूबर 2014-ब्रिलियन्ट कन्वेशन सेन्टर स्कीम न. 78 इन्दौर में दिनांक 8,9 एव 10 को इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हो रहा है जिसमें हजारों की संखया में आमंत्रित गणमान्यजनों का आगमन होगा । इसी आयोजन में दिनांक 09.10.2014 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महोदय इन्दौर प्रवास पर आ रहे है । प्रधानमंत्री महोदय एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल रवाना होकर ब्रिलियन्ट कनवेशन सेन्टर ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होंगे। 

प्रधानमंत्री महोदय के इन्दौर शहर में प्रवास के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से दिनांक 09 अक्टूबर के लिये यातायात/मार्ग व्यवस्था निम्नानुसार लगाई गई है :-

1. वैकल्पिक मार्ग :-
एयरपोर्ट आने एवं जाने के लिये 
  • एयरपोर्ट जाने वाले एयर पैसेन्जर्स से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए प्रातः 8:00 बजे से पूर्व एयरपोर्ट पहुॅचने का कष्ट करें। 08 बजे तक सभी मार्ग छोटे वाहनों के आवागमन के लिये उपलब्ध रहेगे    
  • शहर के पद्गिचमी क्षेत्र में रहने वाले आमजन जो एयरपोर्ट जाना चाहते है वह महूनाका, गंगवाल बस स्टेण्ड, राजमोहल्ला, बड़ागणपतिचौराहा से वायरलेस-टी होते हुए प्रातः 8:00 बजे से पूर्व एयरपोर्ट जा सकेंगे।
  • इसी प्रकार पूर्व क्षेत्र में रहने वाले आमजन जो एयरपोर्ट जाना चाहते है वह भण्डारी मिल, मरीमाता चौराहा, वायरलेस-टी होते हुये या विजयनगर, बापट चौराहा, चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा से सुपर कॉरीडोर का उपयोग कर प्रातः 8:00 बजे से पूर्व एयरपोर्ट जा सकते है।
  • प्रतिबंध का समय प्रातः 8 बजे से व्ही.व्ही.आई.पी. के प्रस्थान तक जारी रहेगा । प्रातः 8:00 बजे के पश्चात कालानी नगर की तरफ जाना पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा। इसी प्रकार सुपर कॉरीडोर की ओर भी पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा।

गांधी नगर आने-जाने के लिये :-
  • कालानी नगर से एयरपोर्ट होते हुये गांधी नगर तरफ आने व जाने का मार्ग प्रातः 9 बजे से प्रतिबंधित कर दिया जायेंगा। इसके बाद जो वाहन चालक शहर से गॉधीनगर की ओर आना जाना चाहते है वे बड़ागणपति चौराहा, टाटा स्टील, छोटा बांगड़दा रोड़ होकर बांगड़दा चौराहे पर सुपरकॉरी डोर को क्रास कर सकेंगें। 
  • इन्दौर शहर में गांधी नगर तरफ से आने वाले यात्री वाहन गांधी नगर से सुपर कॉरीडोर टी के मध्य से दाहिने तरफ उपलब्ध मार्ग का उपयोग कर बिजासन टेकरी केपीछे से नावदा पंथ, चन्दन नगर होते हुये पद्गिचमी रिंग रोड या गंगवाल बस स्टैण्ड से अपने गन्तव्य तक पहुंच सकते है । 
  • जिंसी बस स्टैण्ड से हातोद, देपालपुर की ओर से जाने वाली बसें, दूध वाहन एवं अन्य भार वाहन प्रातः 7.00 बजे के बाद वायरलेस चौराहे से एयरपोर्ट होते हुये सुपर कॉरीडोर की ओर नही जा सकेंगे। 

उज्जैन आने-जाने के लिये :-
  • विजय नगर से लवकुश चौराहा (भौरासला चौराहा) होते हुये उज्जैन जाने वाले वाहन चालक प्रातः 8 बजें बाद इस मार्ग का उपयोग नही कर सकेगे ।  विकल्प के रूप में मरीमाता चौराहा, बाणगंगा क्षेत्र होते हुये लवकुश चौराहे से उज्जैन तरफ आना जाना कर सकेंगे । 

ब्रिलियन्ट कन्वेशन स्थल के आस-पास स्थित कार्यालय एवं स्कूलों में आने जाने हेतु 
  • उक्त दिनांक को बापट चौराहे से स्कीम नम्बर 78 एवं कार्यक्रम स्थल ब्रलियन्ट कनवेन्द्गान सेन्टर की तरफ प्रातः 8:00 बजे तक ही आना जाना कर सकते है, 8:00 बजे के पश्चात उक्त क्षेत्र में केवल कार्यक्रम स्थल पर आने वाले पासधारी वाहन ही प्रवेद्गा कर सकेगे । शेष वाहनों का प्रवेद्गा प्रतिबंधित रहेगा । 
  • वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में आमजन एवं वाहन चालक बापट चौराहा से विजयनगर होते हुएसत्यसाई चौराहा, स्कीम न. 136, स्कीम नम्बर 78 या निरन्जनपुर चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य स्थल तक पहुॅच सकते है।
  • लाईफ केयर हास्पिटल ,प्रेस्टीज कॉलेज एवं आस-पास के कार्यालयों/संस्थानों में कार्य करने वाले/रहवासी भी बापट चौराहें की तरफ न आते हुए उपरोक्त दद्गर्ााऐ मार्ग का उपयोग कर सकते ।
  • इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल के पीछे स्थित स्कूलों, कार्यालयों एवं रहवासी भी निरंजनपुर चौराहें होते हुए सिक्का स्कूल तक ही अपने वाहनों से आना-जाना कर सकेंगे।


भारी/हल्के भार वाहनों का प्रातः 7 बजे से प्रतिबंध/डायवशन - 

1. भौरासला चौराहे एवं निरंजनपुर चौराहें से शहर में आना 
2. वायरलेस तिराहे से एयरपोर्ट की ओर,
3. गोमटगिरि से सुपर कॉरीडोर की ओर, 
4. भौरासला से सुपर कॉरीडोर, एयरपोर्ट की ओर पूर्णतः आना-जाना प्रतिबंधित रहेंगा।
5. मरीमाता की ओर से धार, महॅू, खण्डवा आदि की ओर जाने वाले भारी एवं हल्के भार वाहन प्रतिबंधित समय को छोड़कर शेष समय में वायरलेस चौराहा, बड़ागणपति, गंगवाल बस स्टैण्ड, चंदन नगर चौराहा, पशचमी रिंग रोड़ से आवागमन कर सकते है।
6. हातोद, देपालपुर से आकर धार, महॅू,खण्डवा, उज्जैन आदि की ओर आने-जाने वाले भारी एवं हल्के भार वाहन गोमटगिरि नावदा पंथ होकर आवगमन कर सकते है। 
7. उज्जैन तरफ से आने वाले भारी/हल्के भार वाहन सांवेर से क्षिप्रा तरफ परिवर्तित रहेगे ।
8. पालिया तरफ से आने वाले भारी/हल्के भार वाहन सांवेर तरफ परिवर्तित रहेगे ।
9. बायपास झलारिया तरफ से इन्दौर शहर में आने वाले भारी/हल्के भार वाहन देवगुराडिया तेजाजी नगर तरफ परिवर्तित रहेगे ।
10. निरंजनपुुर से इन्दौर शहर में आने वाले वाहन भारी/हल्के भार वाहन रेडीसन बायपास तरफ परिवर्तित रहेगे ।

दिनांक 08 एवं 10 अक्टूबर 2014 के लिये कार्यक्रम स्थल के आसपास व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी :- 

ब्रिलियन्ट कन्वेशन स्थल के आस-पास स्थित कार्यालय एवं स्कूलों में आने जाने हेतु 
  • उक्त दिनांक को बापट चौराहे से स्कीम नम्बर 78 एवं कार्यक्रम स्थल ब्रलियन्ट कनवेन्द्गान सेन्टर की तरफ प्रातः 8:00 बजे तक ही आना जाना कर सकते है, 8:00 बजे के पश्चात उक्त क्षेत्र में केवल कार्यक्रम स्थल पर आने वाले पासधारी वाहन ही प्रवेद्गा कर सकेगे । शेष वाहनों का प्रवेद्गा प्रतिबंधित रहेगा । 
  • वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में आमजन एवं वाहन चालक बापट चौराहा सेविजयनगर होते हुए सत्यसाई चौराहा, स्कीम न. 136, स्कीम नम्बर 78 या निरन्जनपुर चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य स्थल तक पहुॅच सकते है।
  • लाईफ केयर हास्पिटल ,प्रेस्टीज कॉलेज एवं आस-पास के कार्यालयों/संस्थानों में कार्य करने वाले/रहवासी भी बापट चौराहें की तरफ न आते हुए उपरोक्त दद्गर्ााऐ मार्ग का उपयोग कर सकते ।
  • इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल के पीछे स्थित स्कूलों, कार्यालयों एवं रहवासी भी निरंजनपुर चौराहें होते हुए सिक्का स्कूल तक ही अपने वाहनों से आना-जाना कर सकेंगे।

भारी/हल्के भार वाहनों का प्रतिबंध - 
दिनांक 08 एवं 10 को भौरासला चौराहा से बापट चौराहा होते हुये निरंजन पुर जाने एवं आने वाले भारी/हल्के भार वाहनों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा । 

व्ही.व्ही.आई.पी. के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये आगमन के उपरान्त कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के समय चरणबद्ध तरीके से मार्ग का यातायात रोका/परिवर्तित किया जायेगा ।  सभी नागरिकों से अनुरोध है कि परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर अपने गन्तव्य पर पहुंचे, प्रतिबंधित क्षेत्र का उपयोग न करें। मार्ग पर किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष 0731-2542572 पर संपर्क कर सकते है ।


12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 12 गिरफ्तारी तथा 98 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 07 अक्टूबर 2014-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अक्टूबर 2014 को 01 स्थायी, 12 गिरफ्तारी तथा 98 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2014 को 14.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुक्लानगर मेनरोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें पन्नालाल चौराहे के पास शांतिनगर इंदौर निवासी कल्लू उर्फ शव पितl मंसाराम अकोले को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2014 को 09.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मेनरोड़ बाणगंगा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले आशlष पिता दिनेश कौशल लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गयी।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2014 को 14.50 बजे, पड़ाव चौराहा हातोद से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले घीसालाल पिता रामदेव माली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, October 6, 2014

शातिर नकवजन से लाखों का माल बरामद कई चोरियों का पर्दाफाश


 इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2014-थाना हीरानगर में नकवजनी की बढती हुई घटनाओं के संबंध मे पुलिस अधीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी द्धारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन द्वारा थाना प्रभारी हीरानगर बसंत कुमार मिश्रा को निर्देशित कर नकवजनी पर  अंकुश लगाने व पतारसी हेतु निर्देशित किया गया था । थाना प्रभारी द्धारा टीम को आदेशित कर थाना क्षेत्र में कुख्यात नकवजनों पर नजर रखने हेतु पाबंद किया गया था उसी तारतम्य में थाना हीरानगर की टीम जिसमें प्र.आर. रमजान, आर. राजेन्द्र रघुवंशी, आर. देवेन्द्र सिंह जादौन, आर. प्रवीणसिंह को इलाका भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बापट चौराहे के पास संदिग्ध हालात में सोने चांदी के जेबर लेकर खडा हैं कम कीमत पर बेचने का प्रयास कर रहा है जो चोरी की हो सकते है । मुखबीर की सूचना पर विश्वास कर बापट चौराहे  के पास देखा तो एक व्यक्ति वताये हुलिये का खडा मिला हैं उसके रूमाल मे रखे सामान के बारे मे पुंछा तो खाने का सामान बताया जिसे खोलकर देखा तो उसमे सोना चांदी के जेबर दिखे । आरोपी भागने  का प्रयास करने लगा तो घेरावंदी कर पकडा तो जेबर के बारे मे पूंछताछ करते संतोषजनक जबाव नहीं दिया । नाम पता पूंछने पर उसने अपना नाम प्रमोद उर्फ राकेश पिता रमेश छरोर जाति राजपूत उम्र 22 साल नि. गांधीनगर 297 सिद्धार्थ नगर थाना एरोड्रम क्षेत्र का वताया । बाद थाना लाये थाने पर पूंछताछ करते जेबर चोरी के होना बताया । आरोपी से शक्ति से पूंछताछ करते आरोपी ने वताया कि वह थाना हीरानगर क्षेत्र मे घूम फिर कर सूने मकानो की टोह लेता था तथा जिन मकानों पर ताला लगा होता था उन मकानों को आरोपी अपना निशाना वनाता था हीरानगर थाना क्षेत्र मे की गई करीव 7 बारदातों का खुलासा हुआ है आरोपी के कब्जे से विभिन्न स्थानों से चुराये गये सोने चांदी के आभूषण कीमत करीबन 4 लाख रूपये का मश्रुका जप्त कर आरोपी से पूँछताँछ की जा रही है पूँछताँछ में और अधिक बरामदगी की सम्भावना है। आरोपी के विरुध्द थाना लसूडिया , हीरानगर , राजेन्द्रनगर इन्दौर तथा भैरुगढ उज्जैन मे भी कई अपराध पंजीबध्द हैं । पुलिस द्धारा अन्य अपराधों के बारे में पूँछताँछ जारी है ।
      पुलिस अधीक्षक श्रीमान ओ. पी. त्रिपाठी द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

आठ लाख रूपयें लेकर गायब व्यापारी बड़ोदा (गुजरात) में मिला

इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2014-पुलिस अधीक्षक पशचम श्री आबिद खान ने बताया कि दिनांक 04.10.14 को जी.एन.टी. मार्केट इंदौर से आठ लेकर रूपयें लेकर गायब होने वाले व्यापारी को रूपयें सहित पकड़ने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
        दिनांक 04.10.14 को बैंक ऑफ इंडिया शाखा जी.एन.टी. मार्केट इंदौर से अभिषेक टे्रवल्स का संचालक अविनेद्गा पिता अद्गाोक कुमार चौकसे (32) निवासी सेक्टर ए स्कीम नं. 71 गुमास्ता नगर इंदौर आठ रूपयें बैंक से निकालकर, परिजनों को बिना बतायें गायब हो गया था, जिसकी सूचना उसके बड़े भाई अभिषेक चौकसे द्वारा दी गई कि अविनेद्गा आठ लाख रूपयें लेकर निकला है, जो अभी तक घर नहीं आया है तथा उसके दोस्त रवि राठौर के मोबाईल पर फोन आया है कि बचा लो। घटना की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेद्गा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक पशचम श्री आबिद खान के मार्गदशन में अति. पुलिस अधीक्षक पशचम जोन-1 व नगर पुलिस अधीक्षक सराफा के निर्देशन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा आर.डी कानवा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
        टीम द्वारा घटना केहर पहलू का बारिकी से जांच करते हुए बैंक से तथा परिजनों की दिनचर्या का पता किया तथा गुम हुए व्यापारी अविनेद्गा के बारें में पता करने पर, ज्ञात हुआ िक वह 3-4 साल पूर्व एमसीएक्स ब्रोकर का काम करता था, जिसमें करीबन 25-30 लाख का घाटा हुआ था। इन सब बातों की तस्दीक की गई, उसी बीच दिनांक 05.10.14 को करीबन 04.00 बजे बड़े भाई अभिषेक द्वारा सूचना मिली कि उसका भाई अविनेद्गा चौकसे उसके मामा महेद्गा के पास बड़ौदा गुजरात में है। उक्त सूचना पर टीम को बड़ौदा रवाना किया, तो वहां अविनेद्गा सकुद्गाल मिला, जिससे बैंक से निकाले रूपयों के बारें में पूछताछ करने पर, उसने बताया कि बैंक से रूपयें निकालने के बाद बैंक से बाहर निकलते समय किसी ने प्रसाद के रूप में कुछ नद्गाीला पदार्थ खिलाकर पैसे लूट लेने की कहानी बताई। जब पुलिस द्वारा हिकमत अमली से कड़़ी से कड़ी मिलाकर पूछताछ की गई तो, उसने बताया कि लूट की कहानी झूठी है पैसा उसके पास ही है, और बैग से आठ लाख रूपयें व दो मोबाईल रखे हुए बताये, जो छत्रीपुरा पुलिस द्वारा बरामद कर लिये गये है व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
      इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा आर.डी. कानवा के नेतृत्व में उनि आर.बी.एस. रघुवंद्गाी, उनि विजेन्द्र शर्मा, सउनि एसबीएस कुशवाह, आरक्षक बलराम, दीपू, हेमराज का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।  

02 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 11 गिरफ्तारी तथा 121 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2014-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 अक्टूबर 2014 को 04 स्थायी, 11 गिरफ्तारी तथा 121 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2014 को 23.00 बजे, मुखबिर सेमिली सूचना के आधार पर, भवानी नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मिथुन, विकास, संजू, शेख असलम तथा मोनू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2014 को 17.30 बजे, गौतमपुरा से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मोहन, संजय, अद्गाोक तथा पारसे को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2014 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पालिया रोड़ से अवैध शराब ले जाते मिलें नई आबादी हातोद निवासी नितिन पिता संजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2400 रूपयें कीमत की 01 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

प्रतिबंधित दवाईयॉ बेचने वाले मेडिकल संचालकों के विरूद्व अपराध पंजीबद्

इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2014- दिनांक 04 अक्टूबर 2014 को भंवरकुऑ पुलिस द्वारा फरीद पिता मुस्तकीम खान तथा वसीम पिता रफीक के विरूद्व धारा 188 भादवि के विरूद् अपराध पंजीबद्व किया गया।
  पुलिस द्वारा की गई जांच में ज्ञात हुआ कि आरोपी फरीद पिता मुस्तकीम खान निवासी 92/एस नंदननगर धार रोड़ इंदौर की लोहा गेट के पास चंदननगर इंदौर में अलअमीन मेडीकोज नाम से मेडीकल की दुकान है। आरोपी द्वारा अपने मेडीकल स्टोर पर बिना डॉक्टर की पर्ची के अवैध रूप से प्रतिबंधित Ection (ईक्द्गान) दवाई के 9 पत्तें जिसमें प्रत्येक में 10 गोलियॉ कीमती करीबन 765 रूपयें की बेच कर अवैध लाभ कमा रहा था। 
  इसी प्रकार आरोपी वसीम पिता रफीक निवासी 71 डी चंदननगर इंदौर की 179 चंदननगर मेनरोड़ इंदौर पर काजिम मेडीकल स्टोर्स नाम से दुकान है। आरोपी द्वारा अपने मेडीकल स्टोर पर बिना डॉक्टर की पर्ची के अवैध रूप से प्रतिबंधित Ection (ईक्द्गान) दवाई के 7 पत्तें जिसमें प्रत्येक में 10 गोलियॉ कीमती करीबन 595 रूपयें की बेच कर अवैध लाभ कमा रहा था। उपरोक्त आरोपियों द्वारा जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के आदेद्गा क्रमांक 2373/री.एडीएम/2014 दिनांक 27/09/14 जो दिनांक 28/09/14 से दिनांक 25/11/14 तक प्रभावद्गाील है के अंतर्गत प्रतिबंधित होना लेख है का उल्लंघन किया है, जो धारा 188 भादवि का जुर्म पाया जाने से अपराध पंजीबद् किया गया।
  पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद् अपराध पंजीबद् कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, October 5, 2014

एमओजी लाईन में हुयी दोनो बड़ी चोरियों का खुलासा 05 महिलाये गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 अक्टूबर 2014- पुलिस अधीक्षक पशचम क्षैत्र जिला इंदौर श्री आबिद खान ने बताया कि थाना छत्रीपुरा क्षेत्र में एमओजी लाईन में हो रही चोरी नकबजनी को लेकर रहवासी काफी परेशlन थे तथा पुलिस द्वारा लगातार गस्त करने के बावजूद चोरियॉ नही रूक रही थी। दिनांक 30/09/14 को भी दिन में कमलेश निवासी एमओजी लाईन के घर में कुछ महिलाये घर के दरवाजे का पटिया तोड़कर घर में घुस कर चोरी करते हुये एक महिला को घर के अंदर तथा शेष को कॉलोनी से कुछ लोगो की मदद से पकड़ा गया जिनसे काफी पूछताछ के बावजूद भी चोरी करने से इंकार करती रही तथा कहती रही कि मै तो मांगने आई थी, आवाज लगा रही थी जिन्हे बाद पूछताछ छोड़ा गया। इनके पीछे मुखबिर लगाये जाकर सभी महिलाओं की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गयी, जिनके बारे में मुखबिर द्वारा बताया गया कि ये सभी पारदी महिलाओं द्वारा इस प्रकार की घटनायें घटित की जाती है तथा एमओजी लाईन में हुई बड़ी चोरियों में भी इन्ही पारदी महिलाओं का हाथ है। इस पर मुखबिर की सूचना को आधारमानकर आज पुनः व्यास नगर में दबिश देकर उक्त महिलाओं जिनके नाम कीर्ती पारदी, प्रेमाबाई पारदी, बुलबुल पारदी, जयद्गाी पारदी तथा मीनाक्षी को पकड़ा जाकर इनसे महिला आरक्षको की मदद से पूछताछ की गयी जिन्होने पूछताछ करने पर पहले अपराध करने से मना करती रही तथा खाना मांगने का बहाना करती रही किन्तु बाद में इनके द्वारा अपराध स्वीकार किया जाकर दिनांक 30/09/14 को फरियादी कमलेद्गा सिंह के यहॉ से तथा दिनांक 17/09/14 को फरियादी विजय सिंह निवासी एमओजी लाईन के यहॉ पर चोरी गये सोने चांदी के जेवरात पायल, मंगलसूत्र, बिछिया, कमर बंद हाथ की चूड़िया आदि चोरी करना स्वीकार किया जो उनके घर से जमीन में गाड़कर रखा था, जिसे जप्त किया गया जो कुल सामान 10 तोला सोना एवं डेढ़ किलो चांदी के जेवरात आदि कुल कीमती 400000 रूपयें का जप्त किया गया तथा इनसे जिले के अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पर पता चला कि उक्त महिलाये भीख मांगने के नाम से कॉलोनियों में रैकी करती थी और सूने मकानों में मौका पाकर ताला अथवा तोड़कर घरो में घुस कर चोरिया करती थी तथा आपस में हिस्सा बाट कर लेती थी। 
   उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक पशचम श्री आबिद खान के मार्गदशर्द्न में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार तथा नगर पुलिस अधीक्षक सराफा श्रीमति वंदना चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी छत्रीपुरा आर.डी. कानवा एवं इनकी टीम द्वारा की गयी जिसमें उपनिरीक्षक विजेन्द्र शर्मा, सउनि डी.एन. पान्डेय, बी.एस. कुद्गावाह, आरक्षक बलराम चौहान, दिनेश चंद्रवंश, महिला आरक्षक सोनाली तथा सरला कौर का सराहनीय योगदान रहा।

01 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गिरफ्तारी तथा 90 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 05 अक्टूबर 2014-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 अक्टूबर 2014 को 08 गिरफ्तारी तथा 90 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 अक्टूबर 2014-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, रामनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें प्रकाद्गा, पन्नालाल तथा सुनील को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, October 4, 2014

01 आदतन, 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गिरफ्तारी तथा 53 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2014-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अक्टूबर 2014 को 05 गिरफ्तारी तथा 53 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2014-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2014 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, चंदुवाला रोड़ चंदन नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के रहने वाले संदीप पिता सज्जन कौद्गाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2900रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
          पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2014 को 17.15 बजे, आलापुरा भाट मोहल्ला कॉम्पलेक्स के पास से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें सागर, विजय तथा दीपक को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1100 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2014 को 18.45 बजे, शुक्ला नगर मैदान के पास से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें नत्थु खाण्डे तथा अर्जुन बादद्गााह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 530 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2014 को 18.45 बजे, ग्राम कायस्थखेड़ी से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें धमेन्द्र्र, सुनील, सीताराम तथा महेद्गा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, October 3, 2014

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2014 को मोनू कंडारे के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
        पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी मोनू कंडारे एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक 06 सितम्बर 2014 से 01 वर्ष की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी मोनू पिता अजय कंडारे निवासी 224 जे ब्लॉक नया बसेरा गांधी नगर इंदौर को 02 अक्टूबर 2014 को 12.30 बजे, नया बसेरा नई मल्टी गांधीनगर के सामने इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस एरोड्रम द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

03 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने कीनीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन, 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गिरफ्तारी तथा 78 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अक्टूबर 2014 को 09 गिरफ्तारी तथा 78 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 23 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2014 को 22.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, शंकरबाग पुल के नीचे से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें फरदीन, इमरान, डैनी, सुरेशं, फिरोज, विकास, नौशंlद, गुडवंत उर्फ भाटी, अज्जू, राजू उर्फ राजेशं, पंकज तथा शेरू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 51 हजार 860 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक02 अक्टूबर 2014 को 09.15 बजे, काद्गाीपुरी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें राम, आशंराम, भूरा तथा सीताराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8280 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2014 को 03.45 बजे, हुकुमचंद कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मनीष, ललीत तथा महेशं को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2014 को 18.00 बजे, न्यू पलासिया इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें सुनिल, रानु, विजू तथा लखन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें चित्रानगर इंदौर निवासी सागर पिता देवीसिंह जाटव तथा नेहरूनगर इंदौर निवासी विजय पिता किशlर कुमार वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 80 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर को 13.30 बजे, भोई मोहल्ला से अवैध शराब ले जाते मिलें यही के रहने वाले मुन्ना उर्फ शlशकांत वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1050 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर को 22.35 बजे, महूॅनाका से अवैध शराब ले जाते मिलें महूॅनाका निवासी शुभम पिता गंगाधर राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर को थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें पटेल नगर इंदौर निवासी कैलाश पिता रामचंद्र जाटव, चमार मोहल्ला खजराना निवासी धापूबाई पति गिरधारी तथा प्रेमबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 03 बॉटल अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, October 2, 2014

स्वच्छ भारत अभियान के तहत्‌ पुलिस कार्यालय, डीआरपी लाईन व पुलिस थानों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया गया








इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2014- आज दिनांक 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय इंदौर, डीआरपी लाईन इंदौर तथा सभी पुलिस कार्यालयों व थानों पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा स्वच्छता शपथ ली गई। शपथ का विधिवत वाचन पूरा किया जाकर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई।

दशहरा पर्व पर यातायात व्यवस्था

इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2014- दिनांक 03.10.2014 को सम्पूर्ण शहर में दद्गाहरा पर्व मनाया जाएगा जिसमें दर्शको की काफी मात्रा में भीड भाड रहती है जिसको देखते हुए पृथक से यातायात व्यवस्था लगायी गयी है। 
1. जी.पो.ओ चौराहे पर रावण दहन के दौरान यातायात व्यवस्था सूचारू रूप से चलाने हेतु सरवटे से महू-पिथमपुर जाने वाले वाहनो का डायवर्द्गान किया जाएगा। जो सरवटे श्रीमाया, गीता भवन, माई होम, नवरतन बाग, होमगार्ड कार्यालय, से कृषि कालेज होते हुए पिपलियाहाना होते हुए जा सकेगी एवं चार पहिया व तीन पहिया वाहन जो राऊ, महू की ओर जाना चाहते है, वो इसी रूट का इस्तमाल कर सकते है अथवा व्हाइट चर्च, पी. एस. सी कार्यालय से जिला जेल होकर मूसाखेडी रिंग रोड की ओर जा सकते है। इसी प्रकार महू पिथमपूर से सरवटे जाने वाली समस्त बसे नवलखा से तीन ईमली पिपलियाहाना, कृषि कालेज, व्हाईट चर्च, मधूमिलन होकर सरवटे आ सकेंगी एवं दो पहिया चार पहिया वाहन नवलखा से इंदिरा प्रतिमा फोरेस्ट टी, अग्रसेन चौराहा, छावनी चौराहा, अर्जुन प्याऊ होकर सरवटे या अन्य स्थानो पर जा सकेंगी। रावण दहन के दौरान बैंक टी, मूस्ताकअली गेट, छावनी चौराहा एवं इंदिरा प्रतिमा चौराहे से सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। 
2. दद्गाहरा मैदान पर रावण दहन के दौरान महूनाका चाणक्यपुरी एवं चाणक्यपुरी से महूनाका तथा रंजीत हनुमान से उषानगर चौराहा, मधुवन कॉलोनी से उषानगर चौराहा, गुमास्तानगर से नरेन्द्र तिवारी मार्ग जो दद्गाहरा मैदान के सामने निकलता है, के मार्गो पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसी प्रकार महूनाका से चाणक्यपुरी एवं चाणक्यपुरी से महूनाका की ओर आने जाने वाला यातायात महूनाका से रंजीत हनुमान रोड, फूटी कोठी, वैद्गाालीनगर, गोपुर चौराहा होते हुए चाणक्यपुरी की ओर से आ जा सकेंगे। मधुवन कॉलोनी से उषानगर की ओर आने वाला यातायात केद्गारबाग एवं नईदुनिया दरगाह टी से कलेक्ट्रेट की ओर एवं महूनाका की ओर से आ जा सकेंगे।
3. चिकमंगलूर चौराहे पर रावण दहन के दौरान डि.आर.पी दरगाह से चिकमंगलूर चौराहे तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे जो डि.आर.पी दरगाह से लोखंडे पूल, नगर निगम चौराहा, से मृगनयनी की ओर आ जा सकेंगे। रावण दहन के दौरान चिकमंगलूर चौराहे से डि.आर.पी दरगाह तक सभी वाहन पूर्णतःप्रतिबंधित रहेंगे। 
4. इसी प्रकार आर.एन.टी मार्ग, संयोगितागंज स्कूल पर रावण दहन का कार्यक्रम किया जाता है जिसमें काफी भीड भाड रहती हैं, जिस दौरान मधूमिलन से छावनी की ओर एवं छावनी चौराहे एवं लक्ष्मीनारायण दूध वाले गली से मधूमिलन की ओर सभी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित किया जाएगा। जो वाहन अग्रसेन या कलेक्टर की ओर जाना चाहते है वो पटेल प्रतिमा सेफी से जवाहर मार्ग का उपयोग कर जा सकतें है। इसी प्रकार टावर व अग्रसेन से मधूमिलन आने वाले वाहन छावनी चौराहा, अर्जुन प्याऊ, सरवटे, पटेल प्रतिमा से आ सकते है।

इंदौर शहर के युवाओं को नशे में डुबोने वाले सफेदपोश कारोबारियों का खुलासा

इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2014- पुलिस अधीक्षक पश्चम क्षैत्र जिला इंदौर श्री आबिद खान ने बताया कि इंदौर शहर में विगत कुछ समय से घटित होने वाले गंभीर एवं जघन्य अपराधों जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलात्कार, डकैती, चोरी, चैन स्नैंचिग, चाकूबाजी आदि में गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में अपराध की तह में नशीली दवाईयों का सेवन करके अपराध घटित करना प्रमुखता से पाया गया। इन नशीली दवाईयों में अपराधियों द्वारा नाईट्रावेट, अल्फाजोलम, ईक्शन, फ्रिजियम, इटिजोला, व्हाईटनर, कोरेक्स आदि का सेवन कर घटनाये घटित की गयी है। अपराधों के इन कारणों को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री विपिन माहेश्वरी, उपपुलिस महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री राकेश गुप्ता द्वारा गंभीरता से लिया गया तथा पुलिस अधीक्षक पश्चम क्षैत्र जिला इंदौर श्री आबिद खान को इस दिशा में ठोस कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक पश्चम द्वारा कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-1 जिला इंदौर श्री देवेन्द्र पाटीदार तथा नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर श्री शशिकांत कनकने को कार्यवाही हेतु कमान सौपी तथा एक सशक्त टीम का गठन किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्गिचम क्षैत्र जोन-1 जिला इंदौर, श्री देवेन्द्र पाटीदार तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री शशिकांत कनकने द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा अपराधों का विद्गलेषण करते पिछले कुछ समय में पालदा क्षैत्र में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को देखते हुये गोपनीय रूप से सूचनाओं का संकलन किया। इसी दिशा में शीघ्र ही सफलता प्राप्त हुई तथा मुखबिर द्वारा दिनांक 01.10.14 को दिन में अल्फाजोलम नशीली दवाईयों की सप्लाईकी सूचना थाना भंवरकुऑ क्षैत्र में आई.टी. पार्क के पास होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेश कपूर के नेतृत्व में सउनि राहुल काले, प्रआर. रविराज सिंह, आरक्षक जितेन्द्र सिंह परमार, रणजीत सिंह द्वारा आईटी पार्क के आसपास घेराबंदी की गई। मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर तीन संदेहियों को नद्गाीली दवाईयों का लेनदेन करते पकड़ा गया। जिनकी तलाद्गाी लेते इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में नद्गाीली दवाईयॉ अल्फाजोलम पायी गयी, जिनसे पूछताछ करते अपने नाम केदार पिता रामेद्गवर ठाकुर (23) निवासी ग्राम उमरिया खुर्द नेमावर रोड़ इंदौर, विक्रम पिता गणेद्गा शर्मा (28) निवासी लवकुश विहार कॉलोनी सुखलिया तथा जय पिता महेन्द्र पाण्डे (29) निवासी कालानी नगर एरोड्रम इंदौर बताया। तीनों के कब्जे से ALPRACAD 0.5 mg (ALPRAZOLAM TABLET)  कंपनी ZYDUS CADILA  के कुल 45 डिब्बे जिनमें कुल 28000 गोलियॉ कीमती लगभग 70 हजार रूपयें की बरामद की गई, जिनका किसी भी प्रकार का खरीद फरोखत के संबंध में बिल, लाईसेंस(परमिट) या अन्य दस्तावेज नही पाया गया। इन तीनों आरोपियों से माल जप्त कर इनके विरूद्व थाना भंवरकुऑ परअपराध क्रं. 774/2014 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी केदार ठाकुर से पूछताछ करते उसके द्वारा बताया गया कि उसने बी.फार्मा की पढ़ाई की है तथा दवा बाजार में विगत तीन चार वषों से लक्ष्मी ड्रग हाउस तथा लेखेन्द्र फार्मा एवं श्योर फार्मा पर काम सिखा तथा स्वयं का मेडिकल स्टोर खोलने की प्रक्रिया में है। केदार दवाईयों की डिलेवरी विक्रम शर्मा, कुणाल मेडिकल नेमावर रोड़ पालदा को देने आईटी पार्क चौराहे के पास आया था।
आरोपी जय पाण्डे से पूछताछ करते कक्षा आठवी तक पढ़ाई करना बताया तथा विगत वर्षो से दवाईयों का काम दवा बाजार से सीख रहा है। पूर्व में पीथमपुर स्थित एक कंपनी में सिक्युरिटी की नौकरी करना बताया। वर्तमान में दवा बाजार स्थित मैडिमोर दवाई की दुकान पर काम करता है, जो दवाईयों की डिलेवरी का काम शहर के विभिन्न मैडिकल स्टोरों पर करता है।
आरोपी विक्रम शर्मा से पूछताछ करने पर बताया कि वह कक्षा दसवी तक पढ़ा लिखा है तथा पालदा क्षैत्र में कुणाल मेडिकल का संचालन करता है किन्तु स्वयं के नाम से दुकान का लाईसेंस नही है, हरीद्गा जोद्गाी की एमव्हायएच के सामने कमलेद्गा मेडिकल के नाम सेदवाईयों की दुकान है तथा कुणाल लाईसेंसी उनकी पत्नि कमलेद्गा जोद्गाी के नाम से होना बताया। विक्रम शर्मा द्वारा मुखय रूप से पालदा क्षैत्र में दवाईयों का कारोबार अपने मेडिकल के माध्यम से करता है जो बीस रूपयें के अल्फाजोलम के दस गोलियों को 100 से 150 रूपयें में बगैर किसी डॉक्टर के पर्चे के अवैध रूप से बेचता है।
आरोपियों से पूछताछ करने पर जप्त अल्फाजोलम टेबलेट्‌स मैडिफार्मा सी एण्ड एफ लसूड़िया से तथा दवा बाजार से साजीद नामक व्यक्ति से बगैर बिल के खरीदना बताया। आरोपियों द्वारा बताया कि कई गुना लाभ कमाने के चक्कर में इन नद्गाीली दवाओं का व्यापार करते है। इंदौर शहर में मयूर मेडिकल पालदा चौराहा, गुरूकृपा मेडिकल स्टोर पालदा, अग्रवाल मेडिकल नवलखा, मेडिकल गोल चौराहा मुसाखेड़ी ओम सांई फार्मा इलाहाबाद बैंक के सामने नेमावर रोड़, रॉयल केमिस्ट केसर बाग रोड़, आईडियल मेडिकल संजय सेतु के पास, रानीपुरा में डॉ. गनी अंसारी के पास इम्तियाज का मेडिकल, उर्दू मैदान में डॉ. सईद अंसारी के पास परफेक्ट मेडिकल, तंजीम मेडिकल चंदननगर में बड़े पैमाने पर अवैध लाभ कमाने के लिये असामाजिक तत्वों से नद्गाीली दवाईयों को बगैर किसी डॉक्टर के पर्चे के दवाईयों की बिक्री की जा रही है।
आरोपियों से पूछताछ पर अल्फाजोलम के अलावा फ्रिजियम-10, नाईट्रावेट-10, ईक्द्गान-10, इटिजोला, प्रेडनिसिलोन, रेक्सकॉर्फ सिरप, कोरेक्स सिरप, टेन्सविन जैसी नद्गाीली दवाईयां जो कि सामान्य रूप से बाजार में बगैर डॉक्टर के पर्चे के प्रतिबंधित हैं का विक्रय भारी मात्रा में किया जा रहा है। इन दवाईयों का उपयोग सामान्य रूप से दिमाग संबंधी बिमारियों जैसे ANXIETY, अनिद्रा, मानसिक तनाव आदि मनोरोगों के उपचार में अल्प मात्रा एवं सीमीत समयावधि के लिये मरीजों को दी जाती हैं, किन्तु असामाजिक तत्वों द्वारा अत्याधिक मात्रा में इनका सेवन करके जघन्य अपराधिक घटनाओं को घटित किया जाता है। दवाईयों के सेवन के पश्चात्‌ व्यक्ति का स्वयं पर नियंत्रण नही रह पाता है।
पूछताछ पर आरोपियों द्वारा राहुल कटारे, फिनिद्गिाया बायोटेक कंपनी के एमआर एवं हेमन्त मिशन सर्च कंपनी का एमआर का भी बगैर बिल के इस प्रकार की दवाईयॉ उपलब्ध कराना बताया। उक्त सराहनीय कार्य में थाना भंवरकुऑ के इंचाई थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेश कपूर तथा उनकी टीम की मुखय भूमिका रही है जिन्हे पुरूस्कृत किया जायेगा।

06 आदतन,08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन, 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 31 गिरफ्तारी तथा 142 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अक्टूबर 2014 को 02 स्थायी, 31 गिरफ्तारी तथा 142 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2014 को 14.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कालोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें यही के रहने वाले प्रीतम वर्मा पिता नवलकिद्गाोर वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 45 क्वाटरअवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर को 17.15 बजे, तिन्छा फाल छतरी के पास से अवैध शराब ले जाते मिलें ग्राम मुहाड़ी थाना खुड़ैल निवासी रामलाल मोर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, October 1, 2014

अहीरखेड़ी काकड़ पर हुये अंधेकत्ल का पर्दाफाश



इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2014- पुलिस अधीक्षक पश्चम क्षैत्र इंदौर श्री आबिद खान ने बताया कि दिनांक 27.09.14 को थाना राजेन्द्र नगर पुलिस को सूचना मिली कि अहीरखेड़ी काकड़ पर एक व्यक्ति का शव झाड़ियों में गड्‌डे में पड़ा है। उक्त सूचना पर राजेन्द्र थाना प्रभारी कमलेश शर्मा अपनी टीम के साथ पहुॅचे तब मृतक की शिनाखत बबन उर्फ भूरा उर्फ सचिन पिता रमेश बलाई के रूप में हुई जो थाना अन्नपूर्णा का हिस्ट्रीशीटर था एवं कुछ माह पहले ही जेल से रिहा हुआ था। मृतक बबन उर्फ भूरा के हत्यारों की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक आबिद खान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्गिचम जोन-2 श्री आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक आर.एस.घुरैया द्वारा थाना प्रभारी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में दो टीम बनाई गयी। उपरोक्त टीमों ने जब पता किया तो ज्ञात हुआ कि मृतक दिनांक 26.09.14 को 09-10 बजे अपनी मौसी के लड़के को ऋषि पैलेस से यह कहकर निकला था कि वह गरबा देखने जा रहा है। उसके बाद वह घर नही पहुॅचा, विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि टोनी उर्फ जयन्त जो कि थाना चंदननगर का लिस्टेड अपराधी है कापूर्व में सतपाल तोमर द्वारा जो कि थाना चंदननगर का लिस्टेड अपराधी है, अपहरण किया गया था, जिस पर थाना चंदननगर पर सतपाल के विरूद्व अपराध पंजीबद्व हुआ था। उपरोक्त प्रकरण में राजीनामा कराने हेतु सतपाल जेल में अपने साथियों व मृतक भूरा के माध्यम से टोनी पर दबाव बना रहा था कि वह राजीनामा कर ले। टोनी राजीनामा करने के लिये तैयार नही था। जब टोनी का यह पता कि भूरा उर्फ बबन उसे मारने की योजना बना रहा है तब टोनी ने अपने साथी चेतन, सोनू, गणेश व भाई निखिल के साथ मिलकर भूरा को मारने की योजना बनाई व भूरा को दिनांक 26.09.14 को रात्रि में शराब पीने के नाम पर अपने साथ मो.सा. पर बैठा लिया व अहीरखेड़ी मल्टी के पास चेतन व गणेद्गा शराब लेकर आये व बबन उर्फ भूरा के साथ बैठकर शराब पी इस दौरान इन्होने बबन उर्फ भूरा को ज्यादा शराब पिलाई ताकि उसे ज्यादा नद्गाा हो जाये। इस दौरान इन्होने बहुत कम शराब पी फिर उसे अहीरखेड़ी मल्टी के पीछे वाले रास्ते पर ले गये रास्ते में निखिल, टोनी, चेतन, गणेश व सोनू ने मिलकर भूरा उर्फ बबन की हत्या कर दी। घटना में प्रयुक्त चाकू आरोपी टोनी पिता अर्जुन जोशी व चेतन पिता विजयपिंगले निवासी 356 श्रद्वा सबुरी कॉलोनी थाना चंदननगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया व घटना में प्रयुक्त 02 चाकू जप्त किये गये। प्रकरण के आरोपी गणेश, सोनू व निखिल घटना के बाद से फरार हो गये है, जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक पद्गिचम इंदौर श्री आबिद खान द्वारा विवेचना में लगी टीम जिसमें थाना प्रभारी कमलेद्गा शर्मा, सउनि बी.एस. तोमर, एस.एस.पंवार, आरक्षक अखिलेश, मोहन, विक्रम, रितेश जाट, निलेश, धीरेन्द्र, विश्वास पांडे व अनामत अली को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

ग्लोबल इन्वेस्टर मीट हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र

इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2014- आज दिनांक 01.10.2014 को पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर, श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, शहर इन्दौर श्री राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में जोन के इंदौर, धार, झाबुआ, अलिराजपुर, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर जिलों में नवपदस्थ 92 उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर स्थित सभागार में आयोजित किया गया। उक्त प्रद्गिाक्षण सत्र में श्री राजेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुखयालय एवं श्री जे.डी. भौसले, उपपुलिस अधीक्षक मुखयालय उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में दिनांक 08, 09 एवं 10 अक्टूबर 2014 को इंदौर में आयोजित होने वाली, ''ग्लोबल इन्वेस्ट मीट'' के संबंध में संवाद कौशल बढ़ाने, मैनर एवं एटीकेट्‌स बेहतर करने विषयक पर उपनिरीक्षकों को श्री कैलाश शर्मा एवं रूपिन्दर कौर के द्वारा प्रशिक्षित किया गया। आमंत्रित विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षणार्थीयों को संवाद कौशल के साथ ही बाहर से आने वाले अतिथियों, निवेशको एवं पत्रकारों के साथ किस प्रकार की भाषा शैली, बॉडी लेंग्वेज, महिलाओं एवं वृद्वों से संवाद, व्यवहार कौशल को बढ़ाने के तरीके, टिप्स एवं गुरूमंत्र बताये गये। 

02 वाहन चोरों से 06 मोटरसायकल बरामद



इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2014- दिनांक 30.09.14 को थाना प्रभारी आर.डी.कानवा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एमओजी लाईन में एक व्यक्ति कम कीमत में गाड़ी बेचने की बात कर रहा है। थाने की टीम सहित रवाना होकर एमओजी लाईन गली में मय बल के जाकर घेराबंदी कर आरोपी राहुल पिता कमलसिंह परमार (20) निवासी लाबरिया भैरू इंदौर को पकड़ा जिसके कब्जे से एक मोटरसायकल क्रं. एमपी-10/एमएम/3424 को चोरी की शंका में जप्त कर थाने लाकर सखती से पूछताछ करने पर उक्त गाड़ी थाना छैगॉवमाखन क्षैत्र जिला खंडवा से चोरी करना बताया। इसने अपने अन्य साथी अंकित पिता रामचंद्र चौहान निवासी बाल्दा कॉलोनी इंदौर के साथ मिलकर खुड़ैल क्षैत्र से एक मोटरसायकल नं. एमपी-09/एमक्यू/7835 चुराना बताया एवं इंदौर के विभिन्न थाना क्षैत्रों से जिसमें दवा बाजार से मोटरसायकल हीरोहोन्डा साईन नं. एमपी-09/एमव्ही/7178, आनंद अस्पताल के सामने से मोटरसायकल हीरोहोन्डा एमपी-09/एलई/7397 तथा परिहार कॉलोनी से मोटरसायकल डिस्कवर एमपी-09/एनयु/3600एवं मोटरसायकल हीरोहोन्डा सीडी डॉन नं. एमपी-09/जेएस/4620 चोरी करना बताया। पूछताछ के दौरान 02 मोटरसायकल सनावद में कबाड़ी जितेन्द्र पटेल को बेचना बताया है जिसकी बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है। इस्तगासा क्रं. 03/2014 एवं 04/2014 धारा 41(1)(4) 102 दंप्रसं में चोरी की शंका में कुल 06 मोटरसायकल जप्त की है। जो थाना एरोड्रम, थाना जूनी इंदौर, थाना संयोगितागंज, थाना खुड़ैल, थाना छैगॉवमाखन जिला खंडवा का चोरी गया मश्रुका होने से संबंधित थानों को सूचित किया गया है। उक्त दोनो आरोपियों से पूछताछ करते आरोपी राहुल परमार ने बताया कि मै अपनी प्रेमिकाओं को घुमाने व रिझाने एवं मौज मस्ती के लिये वाहन चोरी करता हूॅ।
उक्त कार्यवाही डीआईजी श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक आबिद खान के मार्गदशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार के नेतृत्व में थाना प्रभारी छत्रीपुरा आर.डी. कानवा की टीम के पीएसआई देवराज रावत, सउनि डीएन पांडेय, प्रआर फुलचंद मीणा, पुष्पसिंह, आरक्षक बालिस्टर, जयराम, दिनेश, धर्मेन्द्र तथा हेमराज द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।

सेवा निवृत पुलिस अधिकारियो का विदाई समारोह


इन्दौर -दिनांक 01 अक्टूबर 2014- पुलिस कन्ट्रोलरूम के सभागार मे आज दिनांक 01/10/2014 को सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री राजेश कुमार सिंह व उप पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री जे.डी. भोसले के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो का फूल माला पहनाकर स्वागत कर विदाई दी गई। जिसमे उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त श्री कैलाश नारायण शर्मा, जिनकी पुलिस विभाग में 39 वर्ष की सेवा रही है इस दौरान इन्होने अपने जीवनकाल में 01/10/1975 में मुरैना जिले से आरक्षक पद से भर्ती होकर, 04/09/79 को प्रआर पद पर प्रमोशन पर उज्जैन आये तथा इसके बाद दिनांक 16/08/1988 को सउनि पद पर प्रमोशन पर मंदसौर जिले गये जहॉ पर 18 वर्ष की अवधि तक सेवारत रहने के पश्चात्‌ वर्ष 2005 में उज्जैन वापस आये, वर्ष 2010 में उपनिरीक्षक पद पर प्रमोशन लेकर इंदौर जिले आये। वर्तमान में जिला इंदौर के थाना सेन्ट्रल कोतवाली से उपनिरीक्षक पद से आज दिनांक को सेवानिवृत्त हुये है।
इसी प्रकार उनि पद से सेवानिवृत्त श्री नियाज मोहम्मद जिनकी पुलिस विभाग में 35 वर्ष की सेवा रही है, इन्होने अपने जीवनकाल में 1979 में जिला शाजापुर में आरक्षक पद से भर्ती होकर, उपनिरीक्षक पद तक पदोन्नती पाई। इस दौरान यह देवास, उज्जैन, इंदौर तथा धार जिले में पदस्थ रहे। वर्तमान में थाना तुकोगंज इंदौर से उपनिरीक्षक पद पर सेवानिवृत्त हुये है।
इसी प्रकार उनि पद से सेवानिवृत्त श्री शेरसिंह पंवार जिनकी पुलिस विभाग में 36 वर्ष की सेवा रही है, इन्होने अपने जीवनकाल में दिनांक 16/07/1978 में जिला इंदौर में आरक्षक पद से भर्ती होकर, उपनिरीक्षक पद तक पदोन्नती पाई। इस दौरान यह इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, बड़वानी, अलीराजपुर जिले में पदस्थ रहे। वर्तमान में डीआरपी लाईन इंदौर से उपनिरीक्षक पद पर सेवानिवृत्त हुये है।
               इसी प्रकार सउनि पद से सेवानिवृत्त श्री गंगाराम जिनकी पुलिस विभाग में 32 वर्ष की सेवा रही है। यह दिनांक 01/06/82 में इंदौर जिले में आरक्षक पद से भर्ती हुये थे। इनका पूरा सेवाकाल इंदौर जिले का रहा जिसमें यह थाना यातायात, संयोगितागंज, सदरबाजार, भंवरकुऑ, चंदननगर तथा सेन्ट्रल कोतवाली थानों पर पदस्थ रहे। वर्ष 201 में प्रआर पद पर प्रमोद्गान लेने के पश्चात्‌ 31जुलाई 2014 को सउनि पद पर प्रमोद्गान हुआ। वर्तमान में थाना सेन्ट्रल कोतवाली इंदौर से सउनि के पद पर सेवानिवृत्त हुये।
       अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा स्मृतिस्वरूप  प्रतीक चिन्ह दिये गये। 

04 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन, 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 221 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 सितम्बर 2014 को 05 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 221 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2014 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, संजय सेतु सुलभ कॉम्पलेक्स के पास से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें विजय बागरी, अद्गाोक बागरी, मदन तथा किद्गान सिंह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2140 रूपयें नगद तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2014 को 18.30 बजे, अंबार नगर ईंट भट्‌टो के पास से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मो.शकील, निजाम, जुबेर, वाजिद तथा शकील को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1990 रूपयें नगद तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।