Tuesday, July 15, 2014

01 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 162 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 15 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्नथाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 जुलाई 2014 को 01 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 162 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 जुलाई 2014- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2014 को 18.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम दतोदा से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अब्दुल गफ्फार तथा कैलाश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2014 को 18.30 बजे, शंकर कॉलोनी तेलीखेड़ा महूॅ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें राकेश पिता नंदकिशोर परिहार को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपीगिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 जुलाई 2014- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2014 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मोतीसिंह डाबी के खेत पर बने मकान ग्राम दतोदा से अवैध शराब बेचते मिले, यही के रहने वाले मोतीसिंह पिता परसराम डाबी (32), हाथीपाला निवासी विक्रम उर्फ विक्की पिता लेखचंद सोनकर (23) तथा बड़वाह निवासी अमन पिता रणजीत वर्मा (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 370 पेटी अवैध शराब, शराब बनाने की मशीने व उपकरण जप्त किये गये। 
        पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2014 को 19.30 बजे, भमोरी प्लाजा के सामने इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, सूरज पिता बालकिशन घाटे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, July 14, 2014

मोबाईल फोन लूटने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 जुलाई 2014- पुलिस अधीक्षक पश्चिम क्षैत्र इंदौर श्री आबिद खान ने बताया कि थाना चंदननगर क्षैत्रांतर्गत फरियादी जय चावला पिता दिलीप चावला निवासी 22 सीसी 60 फीट रोड़ द्वारकापुरी इंदौर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 12/07/14 को रात्री 23.00 बजे मोन्टी ने उसे फोन कर मोबाईल खरीदने के लिये बुलाया था, जय ने अपने भाई शशांक को फोन कर मोबाईल लाने के लिये कहा, शशांक जैसे ही मोबाईल लेकर फूटी कोठी चौराहा मंदिर के सामने आया तो तभी मोन्टी तथा उसके तीन अन्य साथियों ने चाकू दिखाकर जय तथा शशांक के साथ मारपीट कर उनसे 05 मोबाईल फोन व नगदी 02 हजार रूपयें छीन लिये। फरियादी जय की रिपोर्ट पर थाना चंदननगर पर अपराध क्रं. 773/14 धारा 394 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी चंदननगर विनोद दिक्षीत व उनकी टीम के आरक्षक चंद्रशेखर, विरेन्द्र तथा अभिषेक द्वारा आरोपी 1. मोन्टी पिता चंदूभूषण पाल (19) निवासी गुमास्ता नगर इंदौर, 2. रोहन उर्फ अमन पिता सत्तूराव सर्पकार (20) निवासी बी 32 सेल टैक्स कॉलोनी स्कीम नं. 71 इंदौर, 3. अंशुल उर्फअंशु पिता हेमराज (19) निवासी 1160 बी स्कीम नं. 71 इंदौर तथा राज उर्फ भय्‌यू पिता रमेश भील (19) निवासी परस्पर गार्डन के पास स्कीम नं. 71 इंदौर को पकड़ा गया तथा इनके कब्जे से 05 मोबाईल फोन कीमती 50 हजार रूपयें के, 02 हजार रूपयें नगदी तथा चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

पीएमटी प्रकरण के फरार ईनामी आरोपी को उ.प्र. से गिरफ्तार किया गया

इन्दौर -दिनांक 14 जुलाई 2014- थाना सयोगितागंज इंदौर के अप.क्रं. 1218/12 धारा 417,420, 467,468, 471, 120 बी भादवि के पीएमटी प्रकरण का आरोपी रणविजय प्रतापसिह पिता चन्द्रभूषण सिह जाति ठाकुर उम्र 26 वर्ष नि. किसान सहकारी चिनी मिल घोसी थाना घोसी जिला महू उ.प्र. का गजराजे मेडिकल कालेज ग्वालियर में एमबीबीएस वर्ष 2010 से प्रथम वर्ष में अध्ययनरत था । उक्त अपराध में उसके साथीयों की गिर. होने पर आरोपी ग्वालियर से फरार हो गया था जिसकी क्राईम ब्रांच इंदौर को काफी दिनों से तलाश थी उक्त आरोपी की गिरप्तारी पर पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा द्वारा 5000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। एसआईटी प्रभारी अति.पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री आर.सी.राजपूत के मार्गदर्शन में पुलिस टीम उप निरीक्षक कैलाश पाटीदार, उनि विनोदसिह राठौर, सउनि मदनलाल वर्मा, सउनि(अ) अशोक गुर्जर, आर. सुभाष सूर्यवंशी, आर. दीपक वर्मा द्वारा काफी मशक्कत उपरांत घोसी महू उ.प्र. से पीछा करते हुये उक्त आरोपी को पकडा जाकर, प्रकरण में गिरफ्तारी की गई है। उक्त आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

01 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01आदतन, 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 15 गिरफ्तारी तथा 101 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 14 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जुलाई 2014 को 02 स्थायी, 15 गिरफ्तारी तथा 101 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 32 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 जुलाई 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2014 को 13.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सी.पी.शेखर नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें रंजीत, सुनिल, दरियाबसिंह, तथा रामेश्वर साहू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जेसे 5370 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2014 को 12.15 बजे, ग्राम उमरिया से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कमलेश, रविन्द्र, हनीफ, जितेन्द्र, राकेश, मोहन, ईश्वर, गणेश, जितेन्द्र, भीम, सुरेश, ऋषि, निलेश तथा सुरपाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2014 को 19.15 बजे, म.नं. 7/7 परदेशीपुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें योगेन्द्र, छोटू, इकबाल, मथुराप्रसाद, नदीम, जय, विनोद, लखन, शशि, राजू, मनोज, मनोहर, राजेश तथा मंजित को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 जुलाई 2014- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2014 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम खुड़ैल बुजुर्ग से अवैध शराब लेजाते मिले, ग्राम उमरिया खुर्द निवासी गोकुलसिंह पिता अर्जुनसिंह ठाकुर (47) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, July 13, 2014

ट्रेन में बम रखने की अफवाह फैलाने वाला बदमाश क्राईम ब्रांॅच की गिरफ्त में

इन्दौर-दिनांक 13 जुलाई 2014-दिनांक 07.07.14 की दरम्यानी रात कन्ट्रोल रूम इंदौर को इंदौर से उज्जैन जाने वाली ट्रेन के डिब्बे में बम होने की सूचना प्राप्त होने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया जिस पर से पुलिस के आला अधिकारी व पुलिस बल द्वारा तत्काल ट्रेन की सर्चिंग करने के उपरान्त ट्रेन को रवाना किया गया था।
उक्त सूचना पर पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री दिलीप सोनी को ट्रेन में बम रखने की अफवाह फैलाने वाले की तलाश करने के लिए निर्देशित किया गया था। इस पर सउनि भारत सिंह यादव की टीम को ट्रेन में बम की अफवाह फैलाने वाले की तलाश में लगाया गया था। टीम द्वारा मोबाईल नम्बर 9575417256 की जानकारी निकालने पर मालूम पडा कि, उक्त सिम प्रभाकर पिता मधुकर सोनोने नि. लाला का बगीचा के नाम से एक्टीवेट होना पाई गई। तलाश करते उक्त सिम प्रभाकर के पास नहीं होना एवं जितेन्द्र पिता राम अवतार जौहरी (19) निवासी-लाला का बगीचा इंदौर को लायाजाकर पूछताछ की गई तो उसने दिनांक 07.07.14 की रात को प्रभाकर के नाम से कन्ट्रोल रूम में फोन कर इंदौर-उज्जैन जाने वाली ट्रेन में बम रखने की अफवाह फैलाना स्वीकार किया। आरोपी से उक्त घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
इस कार्यवाही में अपराध शाखा इंदौर के सउनि भारत सिंह यादव, प्र.आर. रमेश योगेश्वर, राजभान, आर. श्याम पटेल, सुरेश मिश्रा, भीम सिंह, देवेन्द्र परिहार एवं टेक्निकल टीम की महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय भूमिका रही है।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 जुलाई 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 12 जुलाई 2014 को पंचशील नगर निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता राजेश बंजारा मुछाल (24) के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
       पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी जीतू बंजारा एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गयाथा, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र बंजारा निवासी कलाली के सामने पंचशील नगर इन्दौर को 12 जुलाई 2014 को 11.45 बजे, उसके घर के पास से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस एरोड्रम द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 गिरफ्तारी तथा 98 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 13 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 जुलाई 2014 को 11 गिरफ्तारी तथा 98 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

ट्रेन में बम रखने की अफवाह फैलाने वाला बदमाश क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में

इन्दौर-दिनांक 13 जुलाई 2014-दिनांक 07.07.14 की दरम्यानी रात कन्ट्रोल रूम इंदौर को इंदौर से उज्जैन जाने वाली ट्रेन के डिब्बे में बम होने की सूचना प्राप्त होने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया जिस पर से पुलिस के आला अधिकारी व पुलिस बल द्वारा तत्काल ट्रेन की सर्चिंग करने के उपरान्त ट्रेन को रवाना किया गया था।
  उक्त सूचना पर पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री दिलीप सोनी को ट्रेन में बम रखने की अफवाह फैलाने वाले की तलाश करने के लिए निर्देशित किया गया था। इस पर सउनि भारत सिंह यादव की टीम को ट्रेन में बम की अफवाह फैलाने वाले की तलाश में लगाया गया था। टीम द्वारा मोबाईल नम्बर 9575417256 की जानकारी निकालने पर मालूम पडा कि, उक्त सिम प्रभाकर पिता मधुकर सोनोने नि. लाला का बगीचा के नाम से एक्टीवेट होना पाई गई। तलाश करते उक्त सिम प्रभाकर के पास नहीं होना एवं जितेन्द्र पिता राम अवतार जौहरी (19) निवासी-लाला का बगीचा इंदौर को लायाजाकर पूछताछ की गई तो उसने दिनांक 07.07.14 की रात को प्रभाकर के नाम से कन्ट्रोल रूम में फोन कर इंदौर-उज्जैन जाने वाली ट्रेन में बम रखने की अफवाह फैलाना स्वीकार किया। आरोपी से उक्त घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
        इस कार्यवाही में अपराध शाखा इंदौर के सउनि भारत सिंह यादव, प्र.आर. रमेश योगेश्वर, राजभान, आर. श्याम पटेल, सुरेश मिश्रा, भीम सिंह, देवेन्द्र परिहार एवं टेक्निकल टीम की महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय भूमिका रही है।

Saturday, July 12, 2014

मानव दुर्व्यापार के रोकथाम व नियत्रंण हेतु गठित सेल द्वारा बैठक आयोजित कर, इसके संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

इन्दौर-दिनांक 12 जुलाई 2014- पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने बताया कि, पुलिस मुखयालय भोपाल के निर्देशानुसार, उनके द्वारा मानव दुर्व्यापार की रोकथाम हेतु सेल का गठन किया गया है। जिसमें श्री राजेश कुमार सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक(मुखयालय), श्री नीरज अमृतफले, उप पुलिस अधीक्षक (महिला प्रकोष्ठ), मान्यता प्राप्त स्वयंसेवी संस्थान चाइल्ड लाईन के सिटी कोआर्डिनेटर श्री दीपेश चौकसे के अतिरिक्त सेल के श्री आर.एन.शर्मा, थाना प्रभारी छोटीग्वालटोली-आर.डी.कानवा, थाना प्रभारी छत्रीपुरा-जे.पी. दुबे, थाना प्रभारी जी.आर.पी. इन्दौर, उप निरीक्षक रामसिंह भिंडया, सहायक उप निरीक्षक रामसिंह बघेल, प्र.आर. राजेश जादौन, प्र.आर. अवधेश शर्मा, आरक्षक उमाशंकर, आरक्षक सुमन्तराव, आरक्षक जितेन्द्र राठौर, आरक्षक ईश्वरसिंह को सेल का सदस्य बनाया गया है। 
          आज दिनांक 12.07.2014 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में मानव दुर्व्यापार रोकथाम सेल की प्रथम बैठक आयोजित कीगई। जिसमें सेल के उपरोक्त सभी सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में मानव दुर्व्यापार के संबंध में सभी कर्मचारियों को विस्तार से अवगत कराया गया एवं इससे संबंधित सभी आवश्यक कारकों के बारे में सेल के सदस्यों को बताया गया साथ ही मानव दुर्व्यापार के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं मानव दुर्व्यापार रोकने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। जिनमें मुखयरूप से मानव दुर्व्यापार किये जाने के स्थानों पर जैसे टे्रनों में अथवा रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड शहर के होटलों, ढाबों, फैक्ट्रीयों एवं भीख मांगने वाले बच्चों आदि ऐसे स्थानों जहां पर मानव दुर्व्यापार किये गये पीडितों को रखा जाता है, उक्त स्थलों की सतत्‌ निगरानी करने के निर्देश दिये गये। सेल के सदस्यों को निर्देशित किया गया कि यदि उन्हें इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोई सूचना या स्थिति नजर में आये तो तुरन्त वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया जावे तथा उनके निरोध हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। 
 उक्त बैठक में यह कार्य योजना भी बनायी गई, जिसमें जी.आर.पी. इन्दौर के कर्मचारी जो ट्रेनों में या प्लेटफार्म पर ड्‌यूटी करते है, वे ऐसे गिरोह पर नजर रखे,पूछताछ करे एवं संदेह होने पर आवश्यक कार्यवाही करें। इसी प्रकार बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन आदि क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस द्वारा भी आवश्यक कार्यवाही की जावे साथ ही होटलों, रेस्टोरेंट, जूस सेंटर, खतरनाक औधौगिक संस्थान, अवैध धंधे करने वालो लोगों के संबंध में संदिग्ध स्थलों आदि की निगरानी रखी जावे। सेल के सभी सदस्यों ने यह भी स्वीकार किया कि वे मानव दुर्व्यापार के संबंध में अपने सहकर्मियों से अधिक से अधिक चर्चा कर उन्हे भी संदेहियों पर नजर रखने हेतु कहेंगे। 
        यदि किसी व्यक्ति को मानव दुर्व्यापार से संबंधित किसी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो वह चाइल्ड लाईन के श्री दीपेश चौकसे को मोबाईल नम्बर-9826600896, उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ श्री अमृतफले मोबाईल के नम्बर-7049108850 अथवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री राजेश कुमार सिंह के मोबाईल नम्बर-7049108476 पर सूचना दे सकते है।

10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाहीकरते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

41 गिरफ्तारी तथा 152 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जुलाई 2014 को 41 गिरफ्तारी तथा 152 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 जुलाई 2014- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बदक मोहल्ला महू  से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले आमीर उर्फ पठान पिता शब्बीर (31) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 730 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2014 को 15.15 बजे, सांईबाबा नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले धर्मेन्द्र पिता माणकचंद जैन (37) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से380 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 जुलाई 2014- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पोलोग्राउन्ड चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, शुभमनगर इंदौर निवासी लालू पिता जसवंतसिंह रघुवंशी (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 जुलाई 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2014 को 13.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले अशोक पिता रामप्रसाद (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, July 11, 2014

12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 38 गिरफ्तारी तथा 150 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 11 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को 05 स्थायी, 38 गिरफ्तारी तथा 150 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नंदानगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले सुनिल पिता रामदास सोनोने (43) तथा जितेन्द्र पिता रमेश सिदवे (44) को पकड़ा गया।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को 19.10 बजे, रामबाग इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विजय तथा मुकेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 840 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को 18.50 बजे, न्यू इन्दिरा एकता नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें धर्मेन्द्र तथा रंजीत को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2014- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को 21.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिमरोल से अवैध शराब ले जाते मिले, यही के रहने वाले सूरज पिता शिवचरण शर्मा (26) तथा श्रीमान पिता राजाराम (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 17 हजार 500 रूपयें कीमत की 70 लीटरअवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2014- पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जवाहर मार्ग इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, उज्जैन निवासी विजय पिता ग्यारसीलाल परमार (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, July 10, 2014

04 आदतन, 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 156 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 10 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 156 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 जुलाई 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, व्यंकटेश विहार कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों मेंलिप्त मिले यही के रहने वाले भावेश पिता कैलाश सोनी (33) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2830 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 11.30 बजे, समाजवाद इन्द्रा नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले ओमप्रकाश पिता रामचंद्र (58) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 710 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 17.00 बजे, नयापीठा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले अहिल्या पल्टन इंदौर निवासी शौकत पिता रियासत खॉ (52) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 480 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 13.20 बजे, शिवाजी नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सुरेश, विकास तथा राजा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध करकार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 जुलाई 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 20.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तेलीखेड़ा महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिले, यही के रहने वाले विजय पिता शिवशंकर मिश्रा (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 14 हजार रूपयें कीमत की 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 10.20 बजे, काकरिया बोड़िया से अवैध शराब ले जाते मिले, यही के रहने वाले मुकेश पिता हीरालाल सोलंकी (32) तथा भगवान पिता देवाजी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 97 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 20.00 बजे, इंद्रानगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, नर्सरी कॉलोनी ढाबली निवासी रोहित पिता अनिल यादव (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2050 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 10.30 बजे, भील कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, यही केरहने वाले अजय उर्फ सरदार पिता महेश (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, July 9, 2014

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिये आम जनता क्यों नही आगे आती ? कम उम्र वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस क्या कार्यवाही करती है ?

इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2014- पुलिस अपहरण, के केस में त्वरित कार्यवाही क्यों नही करती है? कम उम्र के वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस क्या कार्यवाही करती है? लायसेंस प्राप्त करने की न्युनतम उम्र क्या है? प्रदूषण नियंत्रण हेतु क्या कार्यवाही की जाती है ? बीआरटीएस कॉरीडोर पर दो पहिया वाहन चलाने की अनुमति क्यों नही है? कुछ ऐसे ही प्रश्नों का सामना श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर और उनकी टीम को करना पडा, जब वे सेन्ट पॉल स्कुल के बच्चों से क्राईम प्रिवेन्शन एजुकेशन के तहत सम्मुख हुये। 
          उक्त कार्यक्रम में श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर के साथ सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, यातायात इन्दौर के उप पुलिस अधीक्षकगण, श्री गोविन्द रावत, श्री विक्रम सिंह रघुवंशी श्रीं अरविन्द तिवारी एवं सेन्ट पॉल स्कूल की ओर से फादर मैथ्यू डॉ जॉली तथा सेन्ट अरनाल्ड स्कूल के प्राचार्य उपस्थित थे।   कार्यक्रम में स्कूल के 800 से अधिक बच्चे सम्मिलित हुए।कार्यक्रम के दौरान श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर द्वारा अपराधों के रोकथाम में सहयोग एवं नवीन पीढ़ी द्वारा कैसे समाज सुधार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा सकता है, बच्चों को बताया गया। इस दौरान उन्होने एवं उनकी टीम द्वारा बच्चों की जिज्ञासा को भी शांत किया गया। बच्चो ंद्वारा पूछे गये मुखय प्रश्न निम्नानुसार है :-
1. दुर्घटना के समय आम जनता मदद क्यों नही करती है जबकि दुर्घटना से कई लोगो की जान भी चली जाती है ?
उत्तर- यह सही है, अभी भी जन सामान्य की अवधारणा है कि यदि उसके द्वारा मदद की जाती है तो, गवाही, अस्पताल आदि स्थानों पर उसे परेशान होना पडेगा जबकि ऐसा नही है माननीय न्यायालय द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है यदि वह स्वेच्छा से गवाही देना चाहता है तो दे सकता है अन्यथा वह मना भी कर सकता है। इस ओर सभी लोगो को जागरूक होने की आवश्यकता है जिससे हम सब मिलकर कई लोगो की जान बचा सकते है। 
2. प्रदुषण करने वाले वाहनों के विरुद्ध क्या कार्यवाही की जाती है ?
उत्तर- प्रदुषण करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड कार्य करता है किन्तु जन सामान्य की सुविधा के लियेयातायात पुलिस प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से समय-समय पर अभियान चलाकर कार्यवाही करवाती है । 

3. लायसेंस बनाये जाने हेतु न्युनतम उम्र क्या है ?
उत्तर- 50 सीसी से कम वाले वाहनों में 16 वर्ष की आयु से लर्निग लायसेंस बनाया जा सकता है किन्तु सामान्य रूप से 18 वर्ष के उपरान्त ही लायसेंस बनता है, इसके लिये क्षैत्रीय परिवहन कार्यालय प्राधिकृत है । 
4. कम के बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर पुलिस द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है ?
उत्तर- यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों के वाहन जब्त कर वाहन मालिक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करती है ।
5. अपहरण के प्रकरणों में पुलिस त्वरित कार्यवाही क्यों नही करती है ?
उत्तर-पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अपनी कार्यवाही करती है किन्तु पुलिस की कार्यवाही की सूचना अपराधियों तक न हो इसलिये कार्यवाही को गोपनीय रखा जाता है तथा यही कारण है कि इन्दौर पुलिस की सफलता का प्रतिशत अधिक है  ।
6. किसी भी व्ही.व्ही.आई.पी आने पर उसके लिये इतनी व्यवस्था क्यों लगा दी जाती है ?
उत्तर- भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गणमान्यजनों की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है जिसके अनुसार ही सुरक्षा को दृष्टिगत रखतेहुये बल/व्यवस्था लगाई जाती है ।
7. दुर्घटना के घटना स्थल पर पुलिस देरी से क्यों पहुचती है ?
उत्तर- कई बार पुलिस को दुर्घटना की सुचना देर से मिलती है तथा थाने से या उपलब्ध स्थान से उक्त स्थान पर पहुंचने में समय आवश्यक रूप से लगता है जिसे नजर अन्दाज नही किया जा सकता । 
8. ऑटो चालकों एवं सिटी वेन वालों के विरुद्ध कार्यवाही क्यों नही की जाती है ?
उत्तर- ऐसा बिल्कुल नही है प्रतिदिन हमारे अधिकारी इन लोगो पर नजर रखते है इसके अलावा भी विशेष अभियान चलाकर नियम विरुद्ध कार्यवाही करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है । 
          कार्यक्रम समाप्ति पर चिन्मय, अजीज, संस्कार, राजेश्वर एवं अंशुल को अच्छे प्रश्न पूछे जाने पर यातायात पुलिस की ओर से पुरूस्कृत भी किया गया ।

03 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 153 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जुलाई 2014 को 01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 153 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2014- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2014 को 15.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पुराना बायपास सांवेर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले पंथपिपलई निवासी ओमप्रकाश पिता रामचंद्र कुमावत (52) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2014 को 15.15बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजमोहल्ला महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिले, यही के रहने वाले गोलू पिता रामचंदर खटीक (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, July 8, 2014

पीएससी कार्यालय यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक 08 जुलाई 2014- छात्र संघ NSUI द्वारा कल दिनांक 09.07.14 बुधवार प्रातः 11.00 बजे से पी.एस.सी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पीएससी कार्यालय के आसपास निम्नलिखित स्थानों से वाहनों का आवगमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा :-
1. डेली कॉलेज से पीएससी कार्यालय तक
2. जिला जेल से पीएससी कार्यालय तक
3. यातायात पार्क से पीएससी कार्यालय तक
4. मेडिकल होस्टल चौराहे से पीएससी कार्यालय तक
  यातायात के सुचारू रूप से संचालन हेतु निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया जायेगा :-
1. मेडिकल हॉस्टल चौराहे से पीएससी कार्यालय तरफ जाने वाले वाहन होमगार्ड आफिस चौराहे से कृषि कॉलेज, पुलिस महानिरीक्षक, बंगला, डेली कॉलेज होते हुये आ जा सकेगे ।
2. जीपीओ से रेसीडेंसी होकर पी.एस.सी कार्यालय जाने वाले वाहन रेसीडेंसी से पानी की टंकी, गोल चौराहा होकर आ जा सकेंगे। 
3. मूसाखेडी से व्हाईट चर्च आने वाले टाटा मैजिक/वेन, सिटी बस, व लोडिंग वाहन मूसाखेडी से पावर हाऊस टी, गोल चौराहा, आजाद नगर, नवलखा, जी.पी.ओ से एम.वाय.एच आ जा सकेंगे।
        वाहन चालकों एवंआसपास के रहवासियों से अनुरोध है कि परिवर्तित मार्ग का प्रयोग कर यातायात के सुचारू संचालन में सहयोग प्रदान करें ।

02 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 जुलाई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 37 गिरफ्तारी तथा 164 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 जुलाई 2014 को 02 स्थायी, 37 गिरफ्तारी तथा 164 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2014- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 07 जुलाई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, थाना क्षेन्तार्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले इमली बाजार इन्दौर निवासीमहेश पिता गणपतलाल टेमरे (40) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपिया गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 07 जुलाई 2014 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जग्गा का बगीचा रेल्वे पटरी के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलीं, यहीं की रहने वाली अनिताबाई पति गुड्‌डु कश्यप(24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 960 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2014- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 07 जुलाई 2014 को 09.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बी.के.हरिजन कालोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले कालू पिता शेरू (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, July 7, 2014

लाखों की चोरी करने वाले शातिर बदमाश पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2014-पुलिस अधीक्षक पश्चिम जिला इन्दौर श्री आबिद खान ने बताया कि विगत दिनों दिनांक 04.05.14 को थाना अन्नपुर्णा क्षेत्रान्तर्गत इन्द्रलोक कालोनी में श्रीपाल सकलेचा के घर हुई नकदी व सोने चांदी के जेवर व सिक्को सहित करीब 10 लाख की चोरी के प्रकरण का पुलिस द्वारा पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्‌तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
दिनाक 04.05.14 को थाना अन्नपुर्णा क्षेत्रान्तर्गत इन्द्रलोक कालोनी के मकान नं. 105 में रहने वाले श्रीपाल सकलेचा अपने परिवार के साथ दोपहर 04 बजे घर मे ताला लगाकर फार्म हाउस पर गये थे। वे लौटकर रात्रि करीब 07.30 बजे आये तो घर के ताले टुटे पाये गये। घर मे अन्दर जाकर देखा तो पाया कि लकडी के अलमारी कवर्ड सभी खुले पडे थे। कोइ अज्ञात चोर ताले तोडकर नगदी तीन लाख एक्हत्तर हजार व सोने के 33 नग सिक्के 140 ग्राम वजनी, सोने की एक चेन व एक अंगुठी ,चादी की सिल्ली 800 ग्राम की 7 नग कुल कीमती दस लाख रुपये की सम्पित्त चोरी होना पाया, जिसकी रिपोर्ट थाने पर की जिस पर चोरी का अपराध पंजीव्द कर विवेचना मे लिया गया ।विवेचना के दौरान घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे मे आरोपीयो के फुटेज आये जिसमे उनकी फोटो स्पष्ट नही थी उस, आधार पर स्थानीय पुलिस व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनय प्रकाश पौल के साइबर टीम व्दारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार चोरी के मामले मे पतारशी हेतु प्रयास किया गया। स्थानीय व जिले के पूर्व चोरो की सुची व एलबम प्राप्त कर पतारसी की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली जानकारी व सीसीटीवी फुटेज की हुलिया के अनुसार एमआईजी थाने के जगदीश उर्फ अंग्गा व पाटनी पुरा के महेश तिवारी पूर्व नकबजन चोरों का इस क्षेत्र मे आमद रफ्त पता चली व इनका हुलिया फुटेज से मिलती पायी गई, और इनका इस घटना को घटित करने के बारे मे पता चला। इस आधार पर महेश पिता रामनिम्बोरे तिवारी (53) नि. 468 पाटनीपुरा, जगदीश उर्फ अंग्गा (35) निवासी-232 धर्मराज कालोनी तथा मुन्ना उर्फ अमित रोहिला पिता राधेश्याम (30) निवासी-सीहोर को पकड़ कर पूछताछ की गई। पूछताछ में इन तीनों ने मिलकर चोरी करना कबूला व चोरी कर माल को आपस मे तीन हिस्से मे बाटना बताया । तीनो आरोपीयों से चादी की सिल्ली 07, सोने के 33 सिक्के, सोने की एक अगुठी वएक चेन बरामद की गई । घटना मे प्रयुक्त मोटर साटकल भी जप्त की गई है। प्रकरण मे आरोपीयो से नगदी तीन लाख एक्हत्तर हजार रुपये जप्त किया जाना शेष है । आरोपीयो के व्दारा नगदी पैसे अपने उपयोग मे खर्च करना बताया। आरोपियों महेश तिवारी व जगदीश के 40-40 प्रकरण व मुन्ना के सिहोर मे पूर्व के 08 आपऱाधिक प्रकरण है।
इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विनय प्रकाश पॉल के निर्देशन में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे गठित टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

01 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 07 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गिरफ्तारी तथा 88 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 07 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर मेंविभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जुलाई 2014 को 08 गिरफ्तारी तथा 88 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2014 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, निहालपुरा इंदौर से कम्प्यूटर सिस्टम पर रूपयों पैसो का हारजीत का जुऑ खेलते मिलें इमरान, आशिफ तथा असरफ को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9800 रूपयें नगदी तथा 04 कम्प्यूटर सिस्टम बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व 3/4 जुऑ एक्ट तथा 61 आईटी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2014- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलासिया चौराहा से अवैध शराब ले जाते मिलें अमरटेकरी निवासी बंटी उर्फ मनीष पिता सुरेश चौहान (26) तथा लाला का बगीचानिवासी धम्मू उर्फ धर्मेन्द्र पिता फूलचंद कचौरिया (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4000 रूपयें कीमत की 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2014 को 12.30 बजे, श्याम नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें अशोका नगर निवासी रोहित पिता हरीश वर्मा (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2400 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2014 को 17.30 बजे, मिडलैंड ढाबे के सामने इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें राहुल गांधी नगर इंदौर निवासी मुकेश पिता सेवालाल राठौर (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, July 6, 2014

02 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 128 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जुलाई 2014 को 01 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 128 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 जुलाई 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2014 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मोती तबेला इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलेयही के रहने वाले अब्दुल जब्बार पिता गुलाम रसूल (40) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 960 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2014 को 15.35 बजे, कर्मा नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले गोलू उर्फ मनोज पिता जीतूसिंह मनावर (25) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 जुलाई 2014- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2014 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साधुवासवानी नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बी.के. सिंधी कॉलोनी इंदौर निवासी विनायक पिता मनोहर सावरे (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, July 5, 2014

10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

36 गिरफ्तारी तथा 137 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 05 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जुलाई 2014 को 36 गिरफ्तारी तथा 137 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें ओमप्रकाश, सचिन, दिलीप, राजेश तथा अजय उर्फ बंटी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1370 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामदकिये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, July 4, 2014

अंधे कत्ल का पर्दाफाश, पत्नि का प्रेमी निकला हत्यारा

इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2014-पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री आबिद खान ने बताया कि थाना सिमरोल क्षेन्तार्गत दिनांक 21.06.14 को मिली लाश के अंधे कत्ल के प्रकरण में मृतक की हत्या करने वाले, उसकी पत्नि के प्रेमी आसेन्द्र को पकड़ने में सफलता अर्जित की है।
   दिनांक 21.06.14 को थाना सिमरोल क्षेन्तार्गत भेरूघाट के जंगल में एक 30-35 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना पर थाना सिमरोल द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारम्भ की गई। जांच दौरान मृतक की शिनाखत मुकेश पिता लक्ष्मीनारायण बैरागी निवासी-ग्राम नानौर जिला झालावाड़ राजस्थान हाल सोलंकी नगर इन्दौर के रूप में उसके भाई कमलेश ने की। मृतक की पीएम रिपोर्ट में उसकी मृत्यु का कारण श्वास अवरोध कर गला दबाकर मृत्यु होना पाया जाने से थाना सिमरोल पर अपराध क्रं 261/14 धारा 302, 201, 34 भादवि का प्रकरण कायम कर अनुसंधान मे लिया गया।
  प्रकरण सनसनीखेज अंधे कत्ल का होने के कारण, उसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आबिद खान, अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थानाप्रभारी सिमरोल प्रदीप बक्षी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर विवेचना की गई।
   प्रकरण की विवेचना में पाया कि मृतक मुकेश की पत्नि आशाबाई अपना स्वीट्‌स विजय नगर पर काम करती थी, वहीं पर आरोपी आसेन्द्र पिता लज्जाराम सिंह यादव (19) निवासी-मुस्तफाबाद जिला फैजाबाद उ.प्र. भी काम करता था। एक साथ काम करने के कारण दोनो में बातचीत होती थी व आपस में संबंध भी हो गये थे, इस कारण मृतक मुकेश अपनी पत्नि आशाबाई पर चरित्र शंका करता था, व आसेन्द्र से बात करने का मना करता था। इसी बात को लेकर अक्सर पति पत्नि में झगड़े होते रहते थे। मृतक की पत्नि आशाबाई ने उक्त बात अपने प्रेमी आसेन्द्र को बताई कि उसके पति मुकेश को उनके संबंधो के बारे में पता चल गया है, इस कारण वह मुझसे झगड़ा करता है।
  दिनांक 20.06.14 को मृतक मुकेश ने अपने साले दिलिप पिता रामनारायण प्रजापत निवासी-ग्राम काशीपुर जिला राजगढ़ हाल निवासी सोलंकी नगर तथा अपनी पत्नि आशाबाई को साथ लेकर, आरोपी आसेन्द्र से बात करने के लिये उसे फोन से विजय नगर क्षेत्र में भूसामंडी के पास सुनसान में बुलाया। मृतक मुकेश ने आसेन्द्र से अपनी पत्नि के साथ संबंधो कोलेकर बात की तो उनमें वाद-विवाद शुरू हो गया, इसी दौरान आरोपी आसेन्द्र ने मृतक मुकेश को जमीन में पटक दिया व उसका गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की हत्या के बाद आरोपी आसेन्द्र ने साक्ष्य छिपाने की नियत से अपना स्वीट्‌स पर काम करने वाले अपने मित्र दीपक पिता जगदीश बाघोरा निवासी-धर्मराज कालोनी इंदौर को बुलाया और उसकी मोटर सायकल से मृतक की लाश को खण्डवा रोड़ पर भेरूघाट के जंगल में फेंक दिया था।
  मृतक की पत्नि अशाबाई व साले दिलिप ने अगले दिन दिनांक 21.06.14 को थाना विजय नगर पर जाकर मृतक मुकेश के गुम होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इनसे मृतक के संबंध में पूछने पर, इन्होने हत्या के संबंध में न बताते हुए यही बताया कि मृतक 21.06.14 को सुबह 05.00 बजे सब्जी मंडी में धंधा करने के लिये 15000 रूपयें लेकर गया था फिर वापस नहीं आया। पुलिस द्वारा घटना के हर पहलू पर बिन्दुवार विवेचना व कड़ी पूछताछ से उक्त हत्या के आरोपियों का पता लगाने में सफलता प्राप्त की।
  इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सिमरोल प्रदीप बक्षी के नेतृत्व में थाने के उनि आर.एस. सक्तावत, सउनि भागीरथ जाट, प्र.आर. लक्ष्मण भलावी एवं आरक्षक दशरथ कीमहत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

01 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 40 गिरफ्तारी तथा 131 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2014 को 03 स्थायी, 40 गिरफ्तारी तथा 131 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2014 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, लोहागेट के सामने इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें गीतानगर इंदौर निवासी अब्दुल गफ्फार उर्फमुन्ना पिता काले खान (45) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2014- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2014 को 14.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेन्ट्रल कोतवाली इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, महेश जोशी नगर इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता सुरेश वर्मा (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2014 को 10.51 बजे, सत्यसाई चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नंदानगर इंदौर निवासी अजय उर्फ अज्जू पिता शंभू रघुवंशी (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, July 3, 2014

16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 157 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 03 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जुलाई 2014 को 02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 157 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2014 को 20.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, परदेशीपुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजेश, अशोक तथा महेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामदकिये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपिया गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2014- पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नर्सरी ढाबली से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली लीलाबाई पति कपूर बंजारा (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 15 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2014 को 21.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मार्डन चौक सांवेर रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नंदबाग कॉलोनी निवासी पिन्टू उर्फ नितेश पिता महेन्द्र गोस्वामी (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, July 2, 2014

02 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 59 गिरफ्तारी तथा 247 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 02 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 जुलाई 2014 को 04 स्थायी, 59 गिरफ्तारी तथा 247 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2014- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2014 को 17.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, जूना तुकोगंज इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजेश, मुकेश, संतोष, अशोक तथा शाकिर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जेसे 4090 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2014 को 17.30 बजे, ग्राम अजनोद से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दिनेश, महेश, मुकेश तथा सुभाष को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2014 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम रेवती से अवैध शराब ले जाते मिले न्यू शीतल नगर इंदौर निवासी दीपक पिता कल्याण वर्मा (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2014 को 21.40 बजे, मुखबिरसे मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा कलाली के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नंदबाग इंदौर निवासी सुदंरम उर्फ छोटे पिता अवधेश दीक्षित (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2014 को 18.45 बजे, हुसैनी चौक इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, दौलतबाग इंदौर निवासी साहिद उर्फ बद्‌दू पिता सफदर खान (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खुकरी बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, July 1, 2014

एनडीपीएस एक्ट में 05 आरोपियों को 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 01 लाख रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 01 जुलाई 2014- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 22/09 आरोपी अफजल खान, शरीफ कुरैशी आदि के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. अफजल पिता इकबाल खान (36) निवासी महाकाल घाटी उज्जैन, 2. शरीफ पिता बफाती कुरैशी (37) निवासी सिकन्दराबाद कॉलोनी इंदौर, 3. मोहम्मद रईस पिता मोहम्मद यासीन (42) निवासी नयापुरा इंदौर, 4. जावेद उर्फ हमीद पिता अब्दुल अजीज (30) निवासी इमली वाली गली रतलाम तथा 5. अब्दुल अहद पिता अब्दुल गफ्फार (45) निवासी मदार गेट नगारची बाखल, उज्जैन को धारा 8 सहपठित धारा 20(बी) (2) (सी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरापियों को 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं 01 लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 06 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। 
   संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 05.07.09 को तत्कालिन निरीक्षक अंगदसिंह राठौर, थाना प्रभारी महूॅ को जरियेमुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सिमरोल तरफ से दो मोटरसाईकिल जिनका नंबर एमपी-13/एम.ई./0402 तथा एमपी-09/एम.क्यू./0860 से 05 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ चरस बेचने आ रहे है। निरीक्षक द्वारा मय फोर्स के घेराबंदी कर उपरोक्त संदेहियों को पकड़ा तथा तलाशी लेते इनके पास से बरामद 02 थैलियों को पंचो को दिखाया और सुंघाया तो चरस होना पाया गया। जिसे पंचो के समक्ष तौल किया गया तो 02 थैलियों में 03-03 पैकेट रखे थे, तौलने पर क्रमशः 06 पैकेटों का कुल वनज 02 किलो 240 ग्राम पाया गया। उक्त मोटरसायकल तथा चरस को जप्त कर आरोपियों को 8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। 
         प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

02 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 जून 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 11 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 59 गिरफ्तारी तथा 247 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 01 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जून 2014 को 04 स्थायी, 59 गिरफ्तारी तथा 247 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 जुलाई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 जून 2014 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सांवेर रोड़ बाणगंगा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें ग्राम मुरादपुरा निवासी धर्मेन्द्र पिता भागीरथ (29) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1900 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 जून 2014 को 19.40 बजे, मैजिक स्टैण्ड के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें नेहरूनगर निवासी गोलू उर्फ नितेश पिता प्रकाश वर्मा (19) तथा नंदानगरनिवासी रवि पिता महेन्द्र वर्मा (25) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 जुलाई 2014- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 30 जून 2014 को 19.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राम रहीम कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले रामनगर मूसाखेड़ी इंदौर निवासी पवन पिता मुन्नालाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, June 30, 2014

10 वर्ष की मासूम बालिका के साथ घृणित कृत्य करने वाले सुनिल करोसिया को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा

इन्दौर -दिनांक 30 जून 2014 - जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री बी.जी.शर्मा ने बताया कि श्रीमती सविता सिंह सा. माननीय सत्रहवें अपर सत्र न्यायाधीश महोदय इंदौर द्वारा थाना एरोड्रम इंदौर के सत्र प्रकरण क्रं 113/2013 के बलात्कार के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुये प्रकरण के आरोपी सुनिल करोसिया पिता हरिसिंह (48) निवासी-392 कालानी नगर को धारा 370(1)(6) सहपठित 370(3) भादवि में 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 3000 रूपयें के अर्थदण्ड से, धारा 370(ए)(1) भादवि में 06 वर्ष के सश्रम कारावास व 2000 रूपयें अर्थदण्ड से, धारा 370(2)(आई)(के)(एन) में आजीवन कारावास (शेष प्राकृत जीवनकाल के लिये) व 5000 रूपयें अर्थदण्ड से एवं धारा 324 भादवि में 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 2000 के अर्थदण्ड से तथा धारा 23 किशोर न्याय में 06 माह के सश्रम कारावास व 1000 रूपयें के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। 
         इसी प्रकार प्रकरण की दूसरी आरोपी पिकीं उर्फ सरिता पिता हरदयालसिंह को धारा 370(1)(6) सहपठित 370(3) भादवि में 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 3000रूपयें के अर्थदण्ड से, धारा 370(ए)(1) भादवि में 06 वर्ष के सश्रम कारावास व 2000 रूपयें अर्थदण्ड से, धारा 370(2)(आई)(के)(एन) में आजीवन कारावास (शेष प्राकृत जीवनकाल के लिये) व 5000 रूपयें अर्थदण्ड से तथा धारा 23 किशोर न्याय में 06 माह के सश्रम कारावास व 1000 रूपयें के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है
 संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है फरियादी लक्ष्मीबाई अपने पति कमल के साथ आरोपी सुनिल करोसिया के यशवंत सागर के पास स्थित फार्म हाउस पर मजदूरी करती थी, तो एक दिन सुनिल करोसिया ने फरियादिया से कहा कि तुम्हारी लड़की को मेरे घर का काम करने के लिये मेरे साथ भेज दो मैं 500 रूपयें दूंगा, तो लक्ष्मीबाई ने अपनी 10 वर्ष की लड़की को सुनिल के साथ भेज दिया। सुनिल ने उस लड़की को अपने साथ फ्‌लेट में रखकर उसके साथ जबरजस्ती घृणित कार्य किया गया। लड़की ने जब यह बात अपनी मां लक्ष्मीबाई को बताई तो उसने थाने में रिपोर्ट की, जिस पर से आरोपी सुनिल के विरूद्व थाना एरोड्रम पर अपराध कं-497/13 अपराध पंजीबद्व किया गया था एवं विवेचना उपरांत चालान माननीय में न्यायालय पेश किया गया।
प्रकरण बहुचर्चित होकर आरोपीगणों द्वारा 10 वर्ष कीमासूम बालिका के साथ उक्त घृणित घटना कारित की गयी थी। पुलिस एरोड्रम द्वारा तत्परता से प्रकरण में विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 
माननीय न्यायालय द्वारा अपने निर्णय में दर्शाया गया है कि अभियोक्त्री अवयस्क होकर मासूम बालिका है, जिसके साथ आरोपीगणों द्वारा घरेलू काम के नाम पर लाकर, उसके साथ घृणित कृत्य किया गया, जिससे समाज में विपरित प्रभाव पड़ता है। आरोपीगणों द्वारा सोच-समझकर योजनाबद्ध तरीके स उक्त गंभीर अपराध किया जाना प्रकट होता है, कंठोर दण्ड से अन्य अपराधी सबक लेकर इस प्रकार के अपराध करने से बचेगें। वर्तमान में महिलाओं एवं बच्चो के प्रति जिस प्रकार दिन-प्रतिदिन इस प्रकार के अपराध बढ़ते जा रहे है, जिसे देखते हुए न्यायालय का रूख लचीला नहीं होना चाहिये। अपराध की प्रवृत्ति को देखते हुए आरोपीगणों को उपरोक्त गंभीर सजा से दण्डित किया गया है। 
      प्रकरण में शासन प़क्ष की ओर से पैरवी अति. लोक अभियोजक इन्दौर श्री रविन्द्र देसाई द्वारा की गई।

01 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 जून 2014 को शहर में अपराध करने कीनीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 13 गिरफ्तारी तथा 102 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 30 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 जून 2014 को 01 स्थायी, 13 गिरफ्तारी तथा 102 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 जून 2014- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 29 जून 2014 को 10.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नगर निगम परिसर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें प्रमोद, लक्ष्मीनारायण, गजानंद तथा मोहनलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1960 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 29 जून 2014 को 18.00 बजे, खातीपुरा इंदौर से ताश पत्तोंद्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें गेंदालाल, विवेक तथा मनीष को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 जून 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 29 जून 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमनाथ की जूनी चाल इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले गगन पिता जुगलकिशोर कुशवाह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 29 जून 2014 को 17.00 बजे, ग्राम चिखली से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली कालीबाई पति मेहराब (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 04 लीटर कच्ची महुऑ अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, June 29, 2014

03 आदतन, 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 जून 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन, 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 12 गिरफ्तारी तथा 84 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 जून 2014 को 02 स्थायी, 12 गिरफ्तारी तथा 84 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 29 जून 2014- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 28 जून 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बदक मोहल्ला महूं से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें विजय जैन, मनोज बिलवार, राहुल, बबलू तथा राजू पंवार को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से1110 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 28 जून 2014 को 21.30 बजे, सांईबाबा नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के रहने वाले धर्मेन्द्र पिता माणकचंद जैन (37) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1050 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 29 जून 2014- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 28 जून 2014 को 22.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मंगल सिटी मॉल के पीछे से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, शिवाजी नगर मालवा मिल इंदौर निवासी अजय पिता देवीदास (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 28 जून 2014 को 12.40 बजे, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, हम्माल संघ कालोनी इंदौर निवासी विनोद पिता रामचंद्र जरीया (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01छुरा बरामद किया गया।
          पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 28 जून 2014 को 18.00 बजे, ग्राम माचल बस स्टेण्ड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले महेश पिता भागीरथी खाती(42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, June 28, 2014

प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को न्यायालय से 10 वर्ष की सजा

इन्दौर -दिनांक 28 जून 2014 - जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री बी.जी.शर्मा ने बताया कि श्री प्रदीप मित्तल सा. माननीय पंचम अपर सत्र न्यायाधीश महोदय इंदौर द्वारा थाना परदेशीपुरा इंदौर के सत्र प्रकरण क्रं 908/2011 के प्राणघातक हमले के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुये प्रकरण के आरोपी लक्की पिता जगदीश (19) निवासी-127 रूस्तम का बगीचा इन्दौर को धारा 307 भादवि में 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000 रूपयें अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
           संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है दिनांक 30 जुलाई 2011 को फरियादी नवीन मजदूरी करके साईकिल से अपने घर जा रहा था तभी मच्छी बाजार एनटीसी ग्राउंड में देशी कलाली के पास अभियुक्त लक्की व उसके साथियों ने उससे शराब पीने के लिये पैसे मांगे, नहीं देने पर फरियादी नवीन को चाकुओं से उस पर हमला कर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी लक्की के विरूद्व थाना परदेशीपुरा पर अपराध पंजीबद्व किया गया था एवं विवेचना उपरांत चालान माननीय में न्यायालय पेश किया गया।
        प्रकरण में शासन प़क्ष की ओर से पैरवी अति. लोक अभियोजक इन्दौर श्री आर.एस. चावड़ा द्वारा की गई।

03 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 जून 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन, 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 168 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 28 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 जून 2014 को 03 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 168 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 28 जून 2014- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 27 जून 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमजी रोड़ थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सुभाष, दिनेश, विकास, दिलीप, लोकेश तथाराजेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 26 हजार 400 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 जून 2014 को 14.05 बजे, लालगली परदेशीपुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें जावेद, सुशील, ललित तथा वकील को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 28 जून 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 27 जून 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रूस्तम का बगीचा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले जीतू पिता भंवरलाल बिल्लोरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 जून 2014- पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 27 जून 2014 को 18.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस स्टैण्ड कलाली के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, मोमीनपुरा इंदौर निवासी कादर अली पिता कासम अली (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 27, 2014

माननीय राष्ट्रपति महोदय के इन्दौर प्रवास के दौरान मार्ग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी

इन्दौर -दिनांक 27 जून 2014- भारत के माननीय राष्ट्रपति महोदय, दिनांक 28.06.2014 को इन्दौर प्रवास पर आ रहे है। राष्ट्रपति महोदय का आगमन एयरपोर्ट पर लगभग 12:00 बजे होगा। राष्ट्रपति महोदय के आगमन एवं स्वागत के पश्चात राष्ट्रपति महोदय, देवी अहिल्या विश्वविघालय में छात्रों के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए विमानतल से विश्वविघालय के लिए रवाना होगें। विश्वविघालय में दीक्षांत समारोह कार्यक्रम के पश्चात रेसीडेन्सी कोठी पर आगमन होगा। रेसीडेन्सी कोठी में विश्राम के पश्चात राष्ट्रपति महोदय द्वितीय कार्यक्रम में शामिल होने, ब्रिलियेन्ट कनवेन्शन सेन्टर स्कीम नम्बर 54 के लिए प्रस्थान करेंगे तथा कार्यक्रम के उपरान्त विमानतल के लिए प्रस्थान करेगें। राष्ट्रपति महोदय के इन्दौर शहर में प्रवास के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से यातायात/मार्ग व्यवस्था निम्नानुसार लगाई गई है। राष्ट्रपति महोदय के आगमन के दौरान उपरोक्त मार्ग आम जनता के आवागमन हेतु कुछ समय के लिए प्रतिबन्धित रहेगा तथा  व्ही.व्ही.आई.पी. मार्ग के दोनो तरफ सामान्तर मार्गो पर यातायात का डायवर्शनरहेगा।

(1) इन्दौर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल देवी अहिल्या विश्वविघालय खण्डवा रोड़ का नक्शा एवं मार्ग /डायवर्शन व्यवस्था :-
              
1. दिनांक 28.06.2014 को भारत के राष्ट्रपति महोदय के इन्दौर आगमन के दौरान जिस समय व्ही.व्ही.आई.पी. इन्दौर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल देवी अहिल्या विश्वविघालय खण्डवा रोड़ इन्दौर व्ही.व्ही.आई.पी. रूट क्रमांक-1 से जायेंगे, उस समय मरीमाता चौराहा, पोलो ग्राउण्ड चौराहा, भण्डारी मिल टी, डीआरपी दरगाह चौराहा, राजकुमार ओव्हर ब्रिज, गॉधी चौक, श्रीमाया चौराहा, मधुमिलन चौराहा, एमवायएच अस्पताल के सामने व्हाईटचर्च चौराहा, भाया पम्प, जी.पी.ओ. चौराहा, चिड़ियाघर, इन्दिरा प्रतिमा, नौलखा चौराहा से भंवरकुआ होते हुये खण्डवा रोड की ओर जाने वाला ट्रैफिक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। 
2. भौरासला चौराहे से सभी प्रकार के भारी वाहन मरीमाता चौराहा तरफ आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे साथ ही उज्जैन से आने वाली बसें भौंरासला चौराहा, एमआर-10, टोल नाका, बापट चौराहा, विजयनगर चौराहा, मालवीय पेट्रोलपम्प चौराहा से रिंग रोड़ का उपयोग कर पिपलियाहाना चौराहा से व्हाईटचर्च चौराहा,मधुमिलन चौराहा होकर सरवटे की ओर आ सकेंगी परन्तु व्ही.व्ही.आई.पी ऑन रूट होने पर सभी स्थानों से आने वाली बसों को कुछ समय के लिए पिपलियाहाना चौराहा पर रोका जावेगा। इसी प्रकार एयरपोर्ट से रेसीडेन्सी आगमन पर (बडे़ वाहन/ट्रकों) का पूर्णतः प्रतिवंध व्ही.व्ही.आई.पी. रोड़ पर फूटीकोठी, चंदननगर तथा मरीमाता से रहेगा।
3.   सरवटे बस स्टैण्ड से उज्जैन रूट व अन्य रूटों पर चलने वाली बसें सरवटे बस स्टैण्ड, श्रीमाया चौराहा, ढक्कनवाला कुॅआ, गीताभवन चौराहा, नवरतन बाग, होमगार्ड कार्या. चौराहा, कृषि कॉलेज चौराहा, पिपलियाहाना रिंग रोड़ चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगी परन्तु व्ही.व्ही.आई.पी. ऑन रूट होने पर बसों को सरवटे बस स्टैण्ड अथवा छोटी लाईन/पटेल प्रतिमा पर कुछ समय के लिए रोका जावेगा। 

4.  विजय नगर चौराहा से राऊ व महू की ओर जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन इस समय रिंग रोड़ का उपयोग कर राऊ, महू व खण्डवा की ओर जा सकेंगे इसी प्रकार राऊ, महू, खण्डवा से विजयनगर चौराहा की तरफ उज्जैन जाने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहन रिंग रोड़ चौराहा होकर मालवीय पम्प चौराहा से विजयनगर व उज्जैन की ओर जासकेंगे। 

5. व्ही.व्ही.आई.पी. देवी अहिल्या विश्वविघालय खण्डवा रोड़ इन्दौर पहुॅचने पर सरवटे बस स्टैण्ड से उज्जैन रूट पर चलने वाली बसें यथावत अपने निर्धारित रूट पर चल सकेंगी व मरीमाता चौराहा से व्हाईटचर्च चौराहा तक का ट्रैफिक यथावत चल सकेगा। 

6.   बड़ा गणपति से व्ही.व्ही.आई.पी. रोड़ तथा गॉंधीनगर तरफ जाने वाली बसे दो घण्टे पूर्व से प्रतिवंधित कर दी जावेगी, गॉधीनगर तरफ जाने वाली यात्री बसे एवं सिटी बसे एवं स्कूल बसें बड़ागणपति से कंडीलपुरा, टाटा स्टील होते हुये छोटा बांगड़दा से सुपरकॉरीडोर होते हुये जा सकेगी एवं इसी रूट से बड़ा गणपति तरफ आ सकेगी।

7. व्ही.व्ही.आई.पी महोदय के एयरपोर्ट पर आगमन होने के 30 मिनट पहले चार पहिया वाहन जिनको बड़ा गणपति तथा मरीमाता तरफ से एयरपोर्ट जाना है, वह टाटा स्टील, छोटा बांगड़दा सुपरकॉरीडोर होते हुये एयरपोर्ट जा सकेंगें एवं उसी रूट से वापस आ सकेगें।

8. बडे वाहन ट्रक, व्ही.व्ही.आई.पी,रोड पर पूर्णतः आवागमन बंद रहेगा एवं फूटीकोठी, चंदननगर, भौरासला,  से डायवर्द्गान रहेगा। प्लेन लेण्ड होने के आधे घण्टे पूर्व तक एयरपोर्ट तरफ से मरीमाता बडा गणपति तरफ आने वालेचार पहिया व दो पहिया वाहन चालक अपने वाहनो को एयरपोर्ट थाने के पीछे से पल्लर नगर होते हुये टाटा स्टील से मरीमाता तरफ एवं टाटा स्टील से कण्डीलपुरा होते हुये बडागणपति तरफ एवं सुभाष चौक तरफ जा सकेंगे।

9. जिस समय व्ही.व्ही.आई.पी. इन्दौर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल देवी अहिल्या विश्वविघालय खण्डवा रोड़ इन्दौर व्ही.व्ही.आई.पी. रूट क्रमांक-1 से एयरपोर्ट से कालानी नगर, वायरलेस टी, टाटा स्टील, किला मैदान टर्निंग, महेद्गा गार्ड, मरीमाता चौराहा, पोलो ग्राउण्ड चौराहा, भण्डारी मिल टी, डीआरपी दरगाह चौराहा, राजकुमार ओव्हर ब्रिज, गॉधी चौक, श्रीमाया चौराहा, मधुमिलन चौराहा, एमवायएच अस्पताल के सामने व्हाईटचर्च चौराहा, भाया पम्प, जी.पी.ओ. चौराहा, चिड़ियाघर, इन्दिरा प्रतिमा, नौलखा चौराहा से भंवरकुआ सभी सिटी बसे प्रतिबंधित रहेगी। सिटी बस संचालक परिवर्तित मार्गो का उपयोग करे।

10. सभी स्कूल बसे एवं स्कूल वाहन व्ही.व्ही.आई.पी. रूट क्रमांक-1 से एयरपोर्ट से कालानी नगर, वायरलेस टी, टाटा स्टील, किला मैदान टर्निंग, महेद्गा गार्ड, मरीमाता चौराहा, पोलो ग्राउण्ड चौराहा, भण्डारी मिल टी, डीआरपी दरगाह चौराहा, राजकुमार ओव्हर ब्रिज,गॉधी चौक, श्रीमाया चौराहा, मधुमिलन चौराहा, एमवायएच अस्पताल के सामने व्हाईटचर्च चौराहा, भाया पम्प, जी.पी.ओ. चौराहा, चिड़ियाघर, इन्दिरा प्रतिमा, नौलखा चौराहा से भंवरकुआ पर प्रतिबंधित रहेगी। सभी स्कूल बस संचालक परिवर्तित मार्गो का उपयोग कर बच्चो को गंतव्य स्थान तक पहुचांए ताकि बच्चो एवं परिवार को असुविधा का सामना न करना पडे।
(2)  व्ही.व्ही.आई.पी. महोदय का देवी अहिल्या विश्वविघालय से रेसीडेन्सी प्रस्थान समय लगभग 2:00 बजे रहेगा तत्समय निम्नानुसार यातायात डायवर्शन रहेगाः-

         

1 व्ही.व्ही.आई.पी. महोदय के देवी अहिल्या विश्वविघालय तक्षशिला परिसर से प्रस्थान के समय सभी प्रकार के भारी वाहन नवलखा से देवी अहिल्या विश्वविघालय तक्षशिला परिसर रोड़ पर प्रतिबंधित रहेंगें। निर्धारित समय से 1 घण्टे पूर्व बस तथा चार पहिया वाहन आवागमन प्रतिवंधित रहेगा। नवलखा से भॅवरकुआ आने वाले वाहन अग्रसेन, टॉवर से भॅवरकुआ आ जा सकेंगे। इसी प्रकार भॅवरकुआ से आई.टी पार्क चौराहा जाने वाले वाहन तथा आई.टी पार्क चौराहा से भॅवरकुआ तरफ आने वाले वाहन राजीव गॉधी होते हुये आ जा सकेंगें। व्ही.व्ही.आई.पी. के आगमनके 1/2 घण्टे पूर्व समस्त वाहन प्रतिवंधित रहेगें।
2 जिस समय देवी अहिल्या विश्वविघालय खण्डवा रोड़ इन्दौर से व्ही.व्ही.आई.पी. रेसीडेंन्सी कोठी आयेंगे उस समय व्हाईटचर्च चौराहा से भंवरकुआ चौराहा तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में सभी प्रकार की बसें, स्कूल बसे एवं सिटी बसे श्रीमाया चौराहा, ढक्कनवाला कुॅआ, गीताभवन चौराहा, नवरतनबाग, होमगार्ड कार्यालय, कृषि कॉलेज चौराहा, पिपलियाहाना रिंग रोड़ चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार सरवटे बस स्टैण्ड आने वाली बसें पिपलियाहाना चौराहा कृषि कॉलेज चौराहा, व्हाईटचर्च चौराहा, एम.वाय.एच. हॉस्पीटल के सामने मधुमिलन चौराहा होकर सरवटे बस स्टैण्ड जा सकेगी। 
3 व्हाईटचर्च चौराहा से राजीव गॉधी चौराहा व राऊ, महू की ओर जाने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहन व्हाईट चर्च चौराहा से होकर कृषि कॉलेज चौराहा पिपलियाहाना रिंग रोड़ चौराहा अथवा मेडीकल हॉस्टल टी, पी. एस.सी. कार्यालय, जिला जेल के सामने मूसाखेड़ी रिेंग रोड़ चौराहा से अपने गंतव्य की  ओर जा सकेंगे। 
4 व्हाईटचर्च चौराहा से टॉवर चौराहा कलेक्ट्रेट व महू नाकाकी ओर जाने वाले दो-पहिया व चार पहिया वाहन व्हाईटचर्च चौराहा, मधुमिलन चौराहा, पटेल प्रतिमा, जवाहर मार्ग होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
5 टावर चौराहा से व्हाईटचर्च की ओर जाने वाले वाहन अग्रसेन चौराहा, छावनी चौराहा, मधुमिलन चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। 
6 व्ही.व्ही.आई.पी. के रेसीडेंसी कोठी आगमन के पश्चात यातायात सामान्य रहेगा। 
(3)  व्ही.व्ही.आई.पी. महोदय का रेसीडेन्सी से ब्रिलियन्ट कन्वेंशन सेंटर प्रस्थान समय लगभग 4:00 बजे रहेगा तत्समय निम्नानुसार यातायात मार्ग व्यवस्था रहेगीः-
          

1 जिस समय व्ही.व्ही.आई.पी. रेसीडेन्सी कोठी से पिपलियाहाना रिंग रोड़, बंगाली चौराहा, खजराना चौराहा, रेडीसन चौराहा, विजयनगर चौराहा, बापट चौराहा होकर कार्यक्रम स्थल ब्रिलियन्ट कन्वेद्गान सेन्टर जावेंगे उस समय इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सरवटे बस स्टैण्ड से अथवा अन्य स्थानों से चलने वाली बसें/दोपहिया व चार पहिया वाहन जो भोपाल की ओर जाना चाहते हैं वे व्हाईटचर्च चौराहा, जीपीओ चौराहा, नौलखा चौराहा व तीन इमली चौराहा से होकर देवगुराड़िया बायपास से अपने गंतव्य की ओर जासकेंगे साथ ही महू, खण्डवा की ओर जाने वाले बसें व दोपहिया, चारपहिया वाहन व्हाईटचर्च चौराहा से जीपीओ, नोलखा, भॅवरकुआ, राजीव गॉंधी चौराहा से गंतव्य की ओर जा सकेंगे।  
2 इसी प्रकार भोपाल देवास से आने वाले सभी प्रकार की बसें व हल्के चार पहिया वाहन झलारिया बायपास, कनाड़िया बायपास, बिचौली बायपास और देवगुराड़िया बायपास होकर तीन इमली चौराहा से होकर नोलखा चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। 
3 निरंजनपुर से आने वाले भारी वाहनों का रेडिसन चौराहा तथा बापट चौराहा तरफ आना पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। 
4 निरंजनपुर से झलारिया बायपास की ओर जाने वाले हल्के चार पहिया व दोपहिया वाहन बॉम्बे हॉस्पीटल चौराहे से होकर महालक्ष्मी नगर, इस्कॉन मंदिर चौराहा होकर झलारिया बायपास की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार झलारिया से निरंजनपुर जाने वाले हल्के चार पहिया वाहन इसी मार्ग का उपयोग कर निरंजनपुर की ओर जा सकेंगे। 
5 भौंरासला चौराहे से भारी वाहन एमआर 10 बापट चौराहा की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। भौंरासला चौराहा से शहर में आने वाले हल्के वाहन मरीमाता चौराहा होकर शहर में अपने गंतव्य कीओर जा सकेंगे। 
6 जिस समय व्ही.व्ही.आई.पी. रेसीडेन्सी कोठी से पिपलियाहाना रिंग रोड़, बंगाली चौराहा, खजराना चौराहा, रेडीसन चौराहा, विजयनगर चौराहा, बापट चौराहा होकर कार्यक्रम स्थल ब्रिलियन्ट कन्वेद्गान सेन्टर जावेंगे उस समय इस मार्ग पर सभी सिटी बसे  प्रतिबंधित रहेंगी। बस संचालक परिवर्तित मार्ग का उपयोग करेंगे।
7 जिस समय व्ही.व्ही.आई.पी. रेसीडेन्सी कोठी से पिपलियाहाना रिंग रोड़, बंगाली चौराहा, खजराना चौराहा, रेडीसन चौराहा, विजयनगर चौराहा, बापट चौराहा होकर कार्यक्रम स्थल ब्रिलियन्ट कन्वेद्गान सेन्टर जावेंगे उस समय इस मार्ग पर स्कूली बसे एवं अन्य संस्थानो की बसे प्रतिबंधित रहेंगी। बस संचालक परिवर्तित मार्ग का उपयोग करेंगे।
8 चार पहिया तथा दो पहिया वाहनों के लिये इस समय एबी रोड़़ चालू रहेगा।  

(4)  व्ही.व्ही.आई.पी. महोदय का ब्रिलियन्ट कन्वेंशन सेंटर से एयरपोर्ट के लिए प्रस्तान के समय निम्नानुसार यातायात मार्ग व्यवस्था रहेगीः-
           व्ही.व्ही.आई.पी. महोदय के प्रस्थान के समय जब व्ही.व्ही.आई.पी. सुपर कॉरी डोर से एयरपोर्ट जायेंगें उस समय सुपरकॉरी डोर पर चलने वाले भारी वाहन ट्रक 2 घण्टे पूर्व नावदापंथ एवंगोमट गिरि से प्रतिवंधित रहेंगें तथा जिन वाहन चालको को भौरासला से एयरपोर्ट जाना है वह भौरासला से मरीमाता, वायरलेस चौराहा तरफ से एयरपोर्ट आ जा सकेंगें।
            
एयरपोर्ट जाने वालो से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिये वे व्ही.व्ही.आई.पी. के आगमन अर्थात दोपहर 12:00 बजे के 2 घण्टे पूर्व एवं दो घण्टे पश्चात की शेड्‌युल वाले विमान के लिये सुपर कॉरीडोर का उपयोग करें। इसी प्रकार शाम को 6:00 बजे व्ही.व्ही.आई.पी.के वापस जाते समय मरीमाता से वायरलेस टी होते हुए या बडा गणपति से वायरलेस टी होते हुये, कालानी नगर से एयरपोर्ट मार्ग का उपयोग कर सकते है । 
नोट- इसके अतिरिक्त आवश्यकता पडने पर अन्य संबंधित मार्गो पर डायवर्शन किया जा सकता है ।

06 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 जून 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन, 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 43 गिरफ्तारी तथा 149 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 27 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 जून 2014 को 01 स्थायी, 43 गिरफ्तारी तथा 149 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 जून 2014-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 26 जून 2014 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राधा गोविन्द का बगीचा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सुतार गली नगर निगम एमजी रोड़ इंदौर निवासी प्रकाश पिता बद्रीलाल अग्रवाल (50) को पकड़ागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3035 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।