इन्दौर -दिनांक 156 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Friday, May 16, 2014
03 स्थायी, 50 गिरफ्तारी तथा 114 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 16 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 मई 2014 को 03 स्थायी, 50 गिरफ्तारी तथा 114 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 16 मई 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 15 मई 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरू शंकर नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले संजय पिता धन्नालाल भार्गव (30) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 15 मई 2014 को 11.00 बजे, खनूजा गार्डन खातीवाला टैंक इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, भिश्ती मोहल्ला सदर बाजार इन्दौर निवासी इमरान पिता उस्मान खान (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 मई 2014 को 11.00 बजे, ममता कालोनी तिराहा खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कब्रस्तान मोहल्ला मण्डी रोड़ कन्नौद जिला देवास निवासी नवाब उर्फ गोलू पिता मम्मु शाह (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Thursday, May 15, 2014
नकबजनी करने वाला क्राईम बांच की गिरफ्त में
इन्दौर-दिनांक 15 मई 2014-उप पुलिस महानिरीक्षक-शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने शहर में नकबजनी की घटनाओ को रोकने हेतु क्राईम ब्रांच के अति पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी को निर्देशित किया था। इस पर दिलीप सोनी के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक सलीम खान एवं निरीक्षक पी.एस. कनौजे के नेतृत्व में टीम बनाई गयी। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी में चोरी का माल सस्ते भाव में बेचने के लिए घुम रहा है। सूचना पर टीम द्वारा विजय नगर क्षेत्र में मुखबिर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की सघन तलाश की तो उक्त हुलिये का एक व्यक्ति हाथ में लेपटाप लिए मिला, जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मनोज रघुवंशी पिता रामकृष्ण रघुवंशी 22 साल नि. ग्राम दहरी थाना आरोन जिला गुना बताया। उससे लेपटाप के बारे में पूछा गया तो उसने यह लेपटाप अपने दोस्त का होना बताया परन्तु टीम द्वारा सखती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल करते महेश बाग कांॅलोनी से नकबजनी करमाल चोरी करना बताया। मनोज के बताए अनुसार एक एल.सी.डी. टी.वी. एल.जी. कम्पनी की उसके सेक्योरिटी की ड्यूटी के स्थान पर छुपाकर रखी थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया गया।
आरोपी मनोज ने बताया कि उसके कई लडकीयों से सम्बन्ध है। सागर में रहने वाली प्रेमिका के बर्थ डे पर अधिक रूपए खर्च होने से, रूपए की कमी के कारण चोरी करना बताया जिससे लगभग पचास हजार रूपए का मश्रुका बरामद किया गया। वैधानिक कार्यवाही हेतु विजय नगर पुलिस को मय माल मुलजिम के सुपुर्द किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे और भी मामलो के खुलासा होने की सम्भावना है।
इस कार्यवाही में सउनि नाथूराम दुबे, प्र.आर. चन्दर सिंह, अनील सिलावट, आर. रणवीर सिंह, जितेन्द्र सेन, अजीत यादव, सुनील बिसेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
02 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 15 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 130 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 15 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 मई 2014 को 03 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 130 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 15 मई 2014- पुलिस थाना महूूॅ द्वारा कल दिनांक 14 मई 2014 को 11.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजमोहल्ला महूॅ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यही के रहने वाले अरूण उर्फ झब्बा पिता महेन्द्र सोनकर (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 14 मई 2014 को 20.25 बजे, शांतीनगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें यही के रहने वाले रोहित पिता सीताराम (19) तथा जीतू पिता राजेश (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 185 क्वाटर अवैधदेशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 14 मई 2014 को थाना क्षैत्रांतर्गत इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें संजय नगर राऊ निवासी अर्जुन पिता कल्याणसिंह परिहार (19) तथा द्वारकापुरी कॉलोनी निवासी रवि पिता प्रकाश बलवानी (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3150 रूपयें कीमत की 75 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 14 मई 2014 को 20.40 बजे, भंडारी ब्रिज के नीचे इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें भागीरथपुरा निवासी सूरज पिता महेन्द्र मिश्रा (24) तथा स्नेहलतागंज निवासी भरतद्वाज पिता नत्थूसिंह कुशवाह (51) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2490 रूपयें कीमत की 80 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 14 मई 2014 को 22.00 बजे, मुराई मोहल्ला इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें नेहरूनगर इंदौर निवासी पंकज पिता प्रकाश उमाले (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 04 बॉटल व्हीस्की जप्त की गयी।
पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 14 मई 2014 को 16.00 बजे, तिल्लोर खुर्द सेअवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें यही के रहने वाले गणपत पिता मांगीलाल (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 15 मई 2014- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 14 मई 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलसीकर कॉलोनी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, अलकापुरी निवासी राजा पिता कमल सिसोदिया (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Wednesday, May 14, 2014
लोकसभा चुनाव वर्ष 2014 मतगणना स्थल की यातायात व्यवस्था
इन्दौर -दिनांक 14 मई 2014- लोकसभा चुनाव वर्ष 2014 की मतगणना दिनांक 16.5.14 दिन शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम में प्रातः 8:00 बजे से होना है । मतगणना में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों, प्रत्याशियों/मतगणना एजेन्ट, मीडियाकर्मी एवं आमजनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये, नेहरू स्टेडियम व आस-पास के मार्ग पर यातायात पुलिस इन्दौर व्दारा प्रतिबंधित क्षेत्र, यातायात पार्किग व्यवस्था, एवं डायवर्द्गान हेतु विद्गोष व्यवस्था की गई हैः-
पार्किग व्यवस्था
1. मतगणना में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी :-
मतगणना में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी अपने वाहन शिवाजी वाटिका चौराहे से स्टेट बैक टी होकर नेहरू स्टेडियम गेट नम्बर 1 से नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड पर अन्दर पार्क कर अपने कार्यस्थल पर जा सकेगे ।
2. व्हीआईपी पार्किग :-
मतगणना से संबंधित वरिष्ठ अधिकारी एवं आब्जर्वर व्हीआईपी गेट से स्टेडियम से प्रवेश करेगे और इस गेट से प्रवेश करने के लिये शिवाजी वाटिका, मेडिकल होस्टल टी, जीमखाना गेट होते हुये व्हीआईपी गेट से स्टेण्डियम में प्रवेश कर सकेगे इसके अतिरिक्त यातायात पार्क से रेसीडेन्सी होते हुएभी व्हीआईपी गेट में प्रवेश किया जा सकेगा ।
3. प्रत्याशी/मतगणना एजेन्ट :-
सभी मतगणना एजेन्ट एवं प्रत्याशियों के लिये जीमखाना ग्राउण्ड पर पार्किग रखी गई है इस स्थान पर पहुंचने के लिए मार्ग शिवाजी वाटिका से मेडिकल होस्टल टी होते हुए रहेगा। इसके अतिरिक्त पीएससी आफिस से यातायात पार्क होते हुए मेडिकल हॉस्टल टी से भी जीमखाना ग्राउण्ड पर पहुॅचा जा सकता है ।
4. समस्त मीडियाकर्मी :-
शिवाजी वाटिका चौराहे से ए.बी रोड होकर स्टेट बैक तिराहा से स्टेट बैक परिसर के अन्दर अपने वाहन पार्क कर नेहरू स्टेडियम गेट न. 2 से प्रवेश कर सकेगे ।
डायवर्शन व्यवस्था
मतगणना के दौरान दिनांक 16.5.14 को नेहरू स्टेडियम के आसपास काफी भीडभाड की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए उपनगरीय बसे/बडे वाहन श्रीमाया चौराहा, गीताभवन चौराहा, नवरतन बाग, होमगार्ड कार्यालय, कृषि कॉलेज, पिपल्याहाना चौराहा होकर अपने गंतत्व की ओर जा सकेगी व बाहरी स्थानों से आने वाली सभी प्रकार की बसें पिपल्याहाना चौराहा की ओर से आकर कृषि कॉलेज चौराहा, व्हाईट चर्च चौराहा, मधुमिलन चौराहा होकर सरवटे बस स्टैण्ड आ सकेगी ।
जीपीओ चौराहा एवं व्हाईट चर्च चौराहा के मध्य मुखय मार्ग पर भीडभाड को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यकतानुसार चार पहिया/दो पहिया वाहनों का डायवर्शन किया जावेगा । नवलखा से व्हाईट चर्च जाने वाले वाहन इंदिरा प्रतिमा से फारेस्ट टी, अग्रसेन चौराहा, छावनी चौराहा, मधुमिलन चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगे । इसी प्रकार व्हाईट चर्च चौराहा से नौलखा चौराहा की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन मेडिकल होस्टल टी, आजाद नगर चौराहा होकर नौलखा की ओर से अपने गंतव्य की ओर जा सकेगे ।
प्रतिबंधित क्षेत्र
- जीपीओ चौराहे से नेहरू स्टेण्डियम तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।
- स्टेट बैक ऑफ इण्डिया गेट पर लगे ड्राप गेट से रेसीडेन्सी तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- रेसीडेन्सी गेट पर लगे ड्राप गेट से जीपीओ तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।
प्रतिबंधित सामग्री
नेहरू स्टेण्डियम के अन्दर तरल पदार्थ, ज्वलनशील पदार्थ, शार्प आब्जेक्ट एवं मोबाईल का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।
01 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 14 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जोअपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
04 स्थायी, 36 गिरफ्तारी तथा 172 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 14 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 मई 2014 को 04 स्थायी, 36 गिरफ्तारी तथा 172 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऍं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 मई 2014- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर गुरूद्वारे के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें ओमप्रकाश, महेश, संजय, सुरेश, गणेश, जयप्रकाश तथा तोताराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 28000 रूपयें नगदीतथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 22.30 बजे, मैकेनिक नगर न्यू इंडिया दुकान के सामने से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राकेश, संजय, राजू, हेमंत तथा जितेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1120 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 21.00 बजे, कच्ची मसानिया के पास गाड़ी अड्डा इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मनोज, विजय तथा रमेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1060 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 15.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, हनुमान मंदिर के पास जीतनगर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यहीं के रहने वाले तुकाराम पिता ताराचंद (44) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 14.00 बजे, बीमा अस्पताल के गेट के सामने से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले नंदा नगर निवासीउमाशंकर पिता दशरथ खत्री (51) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1125 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 14 मई 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कालोनी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिली यहीं की रहने वाली रश्मि पति शंकर (30) तथा नीलू पति शंभू (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2300 रूपयें कीमत की 57 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 21.00 बजे, ब्रह्मचारी कम्पाउण्ड नसिया रोड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें लुनियापुरा निवासी राहुल पिता प्रकाश सोनकर (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 14 मई 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 18.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे पटरी के पास लुनियापुरा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, लुनियापुरा निवासी सुनिल पिता मोतीराम लुनिया (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्टा 315 बोर का मय 01 जिंदा कारतूस के जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 19.00 बजे, रामकृष्णबाग चौराहा अंग्रेजी वाईनशाप के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, वैभव लक्ष्मी नगर खजराना निवासी कुनाल पिता होसलाप्रसाद पाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 14.00 बजे, टी चोईथराम पुलिया के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, पूरनदास का बगीचा गुलजार कालोनी निवासी शेरू पिता मुन्ना खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करकार्यवाही की जा रही है।
Tuesday, May 13, 2014
फर्जी रूप से पटवारी की शासकीय नौकरी प्राप्त करने का प्रयास करने वाले आरोपियों को 10 वर्ष की सजा
इन्दौर -दिनांक 13 मई 2014- जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री बी.जी. शर्मा ने बताया कि माननीय श्री प्रदीप मित्तल साहब पंचम अपर सत्र न्यायाधीश इंदौर द्वारा सत्र प्रकरण क्रमांक 231/12 में निर्णय पारित करते हुये प्रकरण के आरोपी 1. अरूण पिता नरसिंह चौहान निवासी 102 कालानी नगर इंदौर एवं 2. वंदना पिता रतिलाल उम्र 38 वर्ष निवासी 892 एलआईजी सेकंड स्कीम नं. 71 इंदौर को धारा 420 भादवि में तीन वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5000 रूपयें के अर्थदंड से धारा 467,468,471 भादवि के गुरूत्तर अपराध 467 में दस वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5000 रूपयें के अर्थदंड से दंडित किया गया।
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 01/08/11 को अपर कलेक्टर इंदौर द्वारा लेखी आवेदन थाना रावजी बाजार को प्रस्तुत किया गया कि दिनांक 07/0़9/08 को आयोजित पटवारी चयन परीक्षा में आरोपी अरूण व वंदना सम्मिलित हुये थे, जो मेरिट लिस्ट के अनुसार चयन होने पर प्रशिक्षण पर भेजे जाने हेतु प्रमाण पत्रों की जांच हेतु दोनो आरोपियों को बुलवाया गया था, जिन्होने बरकतुल्लाविश्वविद्यालय भोपाल का कम्प्यूटर प्रमाण पत्र व अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये। कम्प्यूटर प्रमाण पत्र जांच हेतु संबंधित विश्वविद्यालय भेजे गये जो फर्जी होना पाये गये। जांच के पूर्व दोनों आरोपीगण द्वारा खरगोन प्रशिक्षण विद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त किया गया, डिप्लोमा के दोनों प्रमाण पत्र फर्जी पाये जाने पर कलेक्टर भू अभिलेख द्वारा इनका चयन निरस्त कर निष्कासित कर दिया था।
प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री आर.एस. चावड़ा अतिरिक्त लोक अभियोजन इंदौर द्वारा की गयी।
09 आदतन, 18 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 13 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
02 स्थायी, 34 गिरफ्तारी तथा 210 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 13 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 12 मई 2014 को 02 स्थायी, 34 गिरफ्तारी तथा 210 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऍं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 मई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 मई 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, वृन्दावन कालोनी चौराहे के पास से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले रोशनबाग कालोनी में रहने वाले राजेश्वर यादव एवं प्रदीप यादव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 12 मई 2014 को 11.05 बजे, चम्पाबाग नाले के किनारे से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें बब्बू खां एवं मोहम्मद फिरोज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 620 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 13 मई 2014- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 12 मई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेमावर रोड़ पीडीपीएल कंपनी के सामने तथा उण्डेल रोड़ ग्राम तेल्याखेड़ी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम सोनगुराड़िया निवासी-अम्बाराम पिता कानाजी (55) तथा ग्राम कम्पेल निवासी-प्रभुदयाल पिता किशनलाल (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे स क्रमशः 1200 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध देशी शराब तथा 500 रूपयें कीमत की 8 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध गांजे सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 13 मई 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 12 मई 2014 को 20.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदन नगर चौराहे के पास आटो स्टेण्ड के पास से अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करते मिले, चंदुवाला रोड़ चंदन नगर निवासी मो. शकीर पिता मो. हुसैन (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 हजार रूपयें कीमत का 2 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Monday, May 12, 2014
03 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 12 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
08 गिरफ्तारी, 77 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 12 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 मई 2014 को 08 गिरफ्तारी तथा 77 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 मई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 मई 2014 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, इण्डो जर्मन टूलरूम के पीछे भवानी नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें इलियास खान, सुमित शिन्दे, अमितमराठा तथा विट्ठल राव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 12 मई 2014- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 11 मई 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम भेसलालय देशी कलाली के सामने से इण्डिगो कार क्रं एमपी-09 एचई-9956 से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ठाकुर कालोनी रंगवासा राऊ निवासी सेवसिंह पिता मानसिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक लाख नौ हजार अस्सी रूपयें कीमत की 21 पेटी (181 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 11 मई 2014 को 19.45 बजे, पोलो ग्राउण्ड पेट्रोल पंप के सामने से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले जनता क्वार्टर अयोध्या नगरी नंदानगर निवासी राजेन्द्र उर्फ प्रदीप पिता शंकरलाल पवार (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 960 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 12 मई 2014- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 11 मई 2014 को 11.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संजय सेतु सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, तेजपुर गड़बड़ी निवासी मनोज पिता बाबूलाल (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 कटार जप्त की गयी।
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 11 मई 2014 को 15.10 बजे, गोकुल नगर पानी की टंकी के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, पासी मोहल्ला बड़ी ग्वालटोली इन्दौर निवासी अजीत पिता महेश बोरासी (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 11 मई 2014 को 18.30 बजे, राजमहल कालोनी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गुरूनानक कालोनी इन्दौर निवासी आशीष पिता संजू इंग्ले (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Sunday, May 11, 2014
01 आदतन, 19 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 11 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
01 स्थायी, 09 गिरफ्तारी तथा 95 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 11 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 मई 2014 को 01 स्थायी, 09 गिरफ्तारी तथा 95 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 मई 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 10 मई 2014 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नादिया नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दुर्गेश, अश्विन, कन्हैयालाल तथाबिन्दा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 490 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 11 मई 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 10 मई 2014 को 23.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हवाबंगला झोन के सामने इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले श्रद्वा सबुरी कॉलोनी निवासी राजेश पिता जयकरण चौधरी (21) तथा अहीरखेड़ी काकड़ निवासी रामसिंह पिता बाबुसिंह (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1480 रूपयें कीमत की 37 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 10 मई 2014 को 18.45 बजे, जोशी कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले मराठी मोहल्ला निवासी राजू पिता पप्पू रायकवार (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 10 मई 2014 को 19.30 बजे, ग्राम फली से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम डबल चौकीनिवासी विनय पिता सुभाषचंद्र जायसवाल (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपयें कीमत की 10 बॉटल बियर जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Saturday, May 10, 2014
08 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 10 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
02 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 73 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 10 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 मई 2014 को 02 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 73 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 मई 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 09 मई 2014 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, भैरू मंदिर के सामने एमजी रोड़ धार नाका महूूॅ से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलेभागीरथ कॉलोनी धार नाका महूॅ निवासी नंदकिशोर पिता नत्थूलाल पांडे (21) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 90 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 10 मई 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 09 मई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले झोपड़पट्टी स्कीम नं. 71 इंदौर निवासी सुनिल पिता सुभाष धोपे (27) तथा सहयोग नगर निवासी मोहम्मद सलीम पिता ईसाक (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14 हजार 900 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर तथा 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 09 मई 2014 को 10.45 बजे, हासलपुर रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले कोड़िया निवासी शाहरूख पिता रहीस खान (19) तथा लाखन पिता भारत जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14 हजार रूपयें कीमत की 07 पेटी अवैध प्लेन शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 09मई 2014 को 20.00 बजे, जेल रोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यही के रहने वाले नंदू उर्फ नंदकिशोर पिता धन्नालाल संजवार (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 09 मई 2014 को 08.00 बजे, महूॅ गाव चौराहा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले महूॅगाव निवासी जीवन सिंह पिता सद्वनाथ ठाकुर (60) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Friday, May 9, 2014
03 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 09 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
04 स्थायी, 30 गिरफ्तारी तथा 146 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 09 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 मई 2014 को 04 स्थायी, 30 गिरफ्तारी तथा 146 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 मई 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 मई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, थाना क्षेन्तार्गत से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले जगजीवनराम नगर निवासी-हनी पिताफूलचंद मोरे (23) तथा नंदा नगर निवासी-पप्पू बंजारा पिता अज्जू बंजारा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 09 मई 2014- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 08 मई 2014 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तलाईनाका सिमरोल से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाली विमलाबाई पति मनोहर कुर्मी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 09 मई 2014- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 08 मई 2014 को 22.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सांवरिया धाम मंदिर के पास शिवनगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, इदरिश नगर मूसाखेड़ी इन्दौर निवासी सतीश पिताकाशीराम हिरवे (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 मई 2014 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यशोदा गेट चौराहा नंदा नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नंदा नगर निवासी शेरू उर्फ सुनिल पिता दौलतराम कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Thursday, May 8, 2014
16 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 08 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
02 स्थायी, 41 गिरफ्तारी तथा 189 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 08 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 मई 2014 को 02 स्थायी, 41 गिरफ्तारी तथा 189 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 मई 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 07 मई 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, राजमोहल्ला महूॅ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें धर्मेन्द्र, ठाकुर, रवि, सुजीत तथा राजेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 1270 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 08 मई 2014-पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 07 मई 2014 को 09.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम मुण्डला से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले खुड़ैल बुजुर्ग निवासी सतीश पिता मोहनलाल परमार (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर देशी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 07 मई 2014 को 22.50 बजे, न्यू लोहा मंडी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले खुड़ैल बुजुर्ग निवासी सतीश पिता मोहनलाल परमार (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर देशी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Wednesday, May 7, 2014
01 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 07 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
02 स्थायी, 35 गिरफ्तारी तथा 181 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 07 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 मई 2014 को 02 स्थायी, 35 गिरफ्तारी तथा 181 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऍं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 मई 2014- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 मई 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, प्राइड होटल भक्त प्रहलाद नगर गंगवाल बस स्टेण्ड इन्दौर से आईपीएल क्रिकेट मेंहारजीत का सट्टा लगाते मिलें आकाश धमानी, प्रदीप तरानी एवं नरेश लालवानी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7400 रूपयें नगदी, मोबाईल तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 06 मई 2014 को 17.35 बजे, होली चौक गुजरखेड़ा महूं से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले देवपुरी कालोनी गुजरखेड़ा महूं निवासी सोनू पिता किशन स्वामी (27) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 06 मई 2014 को 17.30 बजे, होटल लेमनट्री आरएनटी मार्ग इन्दौर के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें इरफान उर्फ चिकना तथा मोहम्मद एजाज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1640 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 07 मई 2014-पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 06 मई 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दरबार ढाबाग्राम बावल्या से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम रामूखेड़ी निवासी जितेन्द्र पिता पूनमचंद यादव (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 620 रूपयें कीमत की 09 क्वाट अंग्रेजी तथा 03 क्वाटर देशी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 07 मई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 मई 2014 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बदल का भट्टा बाणगंगा निवासी लखन पिता राजाराम कोष्टी (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Tuesday, May 6, 2014
दोहरे हत्याकाण्ड का पर्दाफाश, वेल्डिंग करने वाला निकला हत्यारा
इन्दौर-दिनांक 06 मई 2014- पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ज़ोन श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि, गत 01 मई 2014 को थाना पलासिया अन्तर्गत बखतावरराम नगर में हुए दोहरे हत्याकाण्ड में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 1 मई 2014 को बखतावरराम नगर कालोनी स्थित मकान नं. 32-बी में सहायक संचालक सुश्री अनिता दुबे पिता स्व. जगत नारायण दुबे (45) एवं उनकी बहन श्रीमती शकुन्तला मिश्रा पति स्व. श्री विक्रम मिश्रा (62) की दोपहर के समय हत्या किसी अज्ञात आरोपी द्वारा कर दी गई थी, हत्या के बाद आरोपी घर से बहुमूल्य आभूषण तथा नगदी लूट ले गया था, जिस पर से थाना पलासिया पर अपराध क्रं 312/14 धारा 302, 397, 449, 394 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ज़ोन श्री विपिन माहेश्वरी, उप पुलिस महानिरीक्षक-शहर इन्दौर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक-पूर्व इन्दौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक-पश्चिम इन्दौर श्री आबिद खान एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर साक्ष्यएकत्रित करने हेतु, पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी के निर्देशन में विभिन्न टीमें तैयार की गई। इन टीमों को प्रमुख तौर पर घर में बिजली वायर आदि रिपेयर करने वाले, कूलर ठीक करने वालो की जानकारी लेना एवं क्षेत्र में विभिन्न स्थानो पर लगे सीसीटीवी कैमरो के अधिक से अधिक फुटेज प्राप्त करना एवं सदिग्धो से पूछताछ करने संबंधी कार्य सौपे गए। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लाल शर्ट वाले संदिग्ध की पहचान की गई। विडियो क्लिपिंग देखकर संदिग्ध व्यक्ति वेल्डिंग मशीन के साथ आया था, इस संभावना पर अपराधी की खोजबीन शुरू की गई। पिड़ित पक्ष के रिश्तेदारो से चर्चा में जानकारी मिली की लगभग एक साल पूर्व श्रीमती शकुन्तला मिश्रा द्वारा अपने आवास पर सीढ़ीयो के ऊपर एक टीन शेड का निर्माण करवाया गया था, जिसके लिए कुछ कारीगर आए थे।
परिवारजनों से मिली इस महत्वपूर्ण सूचना पर पुलिस टीमों द्वारा पोर्टेबल वेल्डिंग मशीन वालो की जानकारी एकत्र कर पूछताछ प्रारंभ की गई पूछताछ के दौरान श्रीमती मिश्रा के घर पर टीन शेड का निर्माण करने वाले वेल्डर्स की पहचान राकेश, जगमोहन एवं हरिसिंह के रूप में हुई, जिसके आधार पर इनकी तलाश कीगई। पतारसी के दौरान हरिसिंह उसके इन्दौर स्थित कुशवाह नगर के घर से सपरिवार लापता मिला। हरिसिंह के ग्राम घटवा थाना ठीकरी जिला बड़वानी के मूल निवासी होने की सूचना पर, घटना दिनांक को बड़वानी जाने वाली बसो के स्टाफ से पूछताछ की गई। पूछताछ में इन्दौर से बैठे एक परिवार के ठीकरी जिला बड़वानी उतरने की सूचना की पुष्टि पर पुलिस का संदेह हरिसिंह की तरफ गया। पुलिस की एक टीम ने आरोपी हरिसिंह को उसके ग्राम घटवा जिला बड़वानी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी हरिसिंह की निशानदेही पर लूटी गई कुछ सम्पत्ति बरामद की गई है और शेष के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि आरोपी हरिसिंह के बेटे की शादी इसी माह होने वाली थी, इसी के लालच में उसने उक्त हत्याकांड को अंजाम दिया हो, जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को इस प्रशंसनीय कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
व्यापारी के बेटे के अपहरण को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 मई 2014- पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ज़ोन श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि, कल दिनांक 05 मई 2014 को रिदम गार्डन से व्यापारी अनिल राजगुरू के बेटे आशीष का अपहरण कर, दो करोड़ की फिरौती मांगने वाले आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटो में गिरफ्तार कर लिया है।
फरियादी अनिल पिता हरिभाउ राजगुरू (49) निवासी 350 सुंदर नगर मेन इन्दौर द्वारा इस आशय की रिपोर्ट की कि दिनांक 05 मई 2014 को उनके बड़े भाई के लड़के अजीत की शादी का कार्यक्रम रिदम गार्डन में था। वह अपने परिवार एवं उनके लड़के आशीष के साथ रिदम गार्डन गये थे, दोपहर 03.35 बजे उन्हे उनके लड़के आशीष के मोबाईल नम्बर से किसी अज्ञात व्यक्ति की आवाज में फोन आया कि तुम्हारा लड़का हमारे कब्जे में है, दो करोड़ रूपयें दे दो नहीं तो तुम्हारे लड़के आशीष की हत्या कर देगें। उक्त रिपोर्ट पर थाना राजेन्द्र नगर पर अपराध कायम कर, अग्रिम कार्यवाही एवं विवेचना हेतु थाना लसूड़िया भेजा गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक-शहर श्री राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक-पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक-पश्चिम श्री आबिदखान, अति. पुलिस अधीक्षक-पूर्व श्री राजेश सहाय, अति. पुलिस अधीक्षक-पश्चिम श्री विनय प्रकाश पॉल, नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर श्री के.के शर्मा तथा थाना प्रभारी लसूड़िया नरेन्द्र सिंह गहरवार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। उक्त टीम में थाना लसूड़िया, विजय नगर, खजराना एवं थाना हीरानगर का बल लिया गया।
प्रकरण में योजनाबद्ध तरीके से आरोपियों को नियत राशि की फिरौती के लिये तैयार किया गया डमी बैग, अपहरणकर्ता द्वारा नियत स्थान पर रखा गया एवं रणनिति के तहत पुलिस को निर्धारित स्थान पर एवं चेकिंग पाईंट पर लगाया गया। नियत स्थान पर जैसे ही आरोपी रूपयें लेने पहुंचा, तो उसे वहां लगी पुलिस टीम द्वारा मौके पर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम ईशांत पिता राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा (25) निवासी-263 चौबीयाना, ललितपुर उत्तर प्रदेश एवं हाल मुकाम फ्लेट नं. 101 आदिनाथ बिल्डंग चिकित्सक नगर इन्दौर बताया।
आरोपी ईशांत से जब और पूछताछ की गई तो बताया कि, उसकी गर्लफ्रेंड जैसी पति गिरिराज एंथोनी (30) निवासी-देव रोड़ तले गॉंव पूना, हाल मुकाम महालक्ष्मी नगर इन्दौर, आशीष के रसोमा चौराहे पर स्थित टेपेस्ट्री के शारूम केउपर स्थित मिलेनियम प्रापर्टीज में काम करती है, जिसकी आशीष से जान पहचान थी। आरोपिया जैसी को मालूम था कि आशीष के पिता के पास काफी पैसा है, यही सोचकर आरोपी ईशांत एवं जैसी ने आशीष का अपहरण किया। आरोपी ईशांत को लेकर पुलिस ने आदिनाथ बिल्डिंग के फ्लेट नं. 101 पर दबिश दी जाकर कमरे में बंद अपहृत आशीष को मुक्त कराया। आरोपी की निशानदेही पर एक कार एसेंट एमपी-04 एसए-8901 जिसमे दो बैग, दो झोले व नारियल की नई रस्सी बरामद की गई। आरोपीगण फिरौती की रकम लेते ही उक्त कार से शहर छोड़कर भागने की तैयारी मे थे, जिन्हे पुलिस द्वारा चन्द घन्टो में ही पकड़ कर, अपहृत आशीष को मुक्त करवाया गया।
इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ज़ोन श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा पचास हजार रूपयें के ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
11 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 06 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमनेवाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
06 स्थायी, 49 गिरफ्तारी तथा 211 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 06 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 मई 2014 को 06 स्थायी, 49 गिरफ्तारी तथा 211 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऍं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 मई 2014- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 05 मई 2014 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम नांदेड़ में नाले के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजेश शर्मा, रामभरोसे रघुवंशी तथा कलाम खां को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1065 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 मई 2014 को 18.00 बजे, कब्रस्तान के पास जीवनकी फेल इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले नंदा नगर निवासी चंपालाल पिता आत्माराम जोशी (64) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 06 मई 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 05 मई 2014 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरटीओ पुलिस चौकी के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बाबू घनश्यामदास नगर में रहने वाले रोहित पिता राजेश शिन्दे(19) तथा सोनू पिता दिलीप भैरवे (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Monday, May 5, 2014
04 आदतन, 15 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 05 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
01 स्थायी, 07 गिरफ्तारी तथा 31 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 05 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 मई 2014 को 01 स्थायी, 07 गिरफ्तारी तथा 31 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑं खेलते मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 मई 2014-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 04 मई 2014 को 17.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, स्कीम नं.71 झोपड़पट्टी से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें नंदु, धर्मेश, छोटू तथा जितेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 830 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 04 मई 2014 को 21.35 बजे, जोशी ट्रांसपोर्ट के सामने से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दिनेश, दुर्गेश, सन्नी तथा दुर्गेश साहू को पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 05 मई 2014- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 04 मई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर काली पुलिया के पास आजाद नगर एवं कोहिनूर मस्जिद के सामने रिंग रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, पाटनीपुरा इन्दौश्र में रहने वाले दीपक पिता कन्हैयालाल कश्यप (25) तथा अनिल पिता मुन्नालाल (51) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01-01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 04 मई 2014 को 21.15 बजे, हनुमान मंदिर के सामने महारानी रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, दौलतगंज इन्दौर निवासी मो.इकराम पिता समीर (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Sunday, May 4, 2014
कुखयात जिलाबदर बदमाश (जिसने पूर्व में न्यायालय में हत्या की थी) हथियार सहित क्राईम बांॅच की गिरफ्त में
इन्दौर -दिनांक 04 मई 2014-उप पुलिस महानिरीक्षक शहर राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय अनिल शर्मा ने शहर में बढ रही चाकू बाजी और अवैध वसूली की घटनाओं को रोकने हेतु क्राईम ब्रांच के अति पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी को निर्देशित किया था। इस पर उप पुलिस अधीक्षक सलीम खान की टीम को इस कार्य हेतु लगाया गया। टीम को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की थाना छत्रीपुरा का जिलाबदर कुखयात कदमाश पैसे के वसूली करने के लिए गंगवाल बस स्टेण्ड के पास घूम रहा है। सूचना तस्दीक हेतु टीम गंगवाल पहुंॅची तो जिलाबदर बदमाश संदीप पिता रमेश राठौर उम्र 28 साल नि. 39, जोशी मोहल्ला महूंॅ नाका मिला जो अरविन्द जैन नि. काछीमोहल्ला जिसका शेयर मार्केट का काम है को 7 लाख रूपए की वसूली के लिए चाकू बताकर डरा धमका रहा था। बदमाश संदीप ने जब पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया तब टीम द्वारा थाना छत्रीपुरा की मदद से घेराबंदी कर उसे पकडा गया।
आरोपी संदीप को दिनांक 19.10.13 को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट इंदौर द्वारा 1 साल की अवधि के लिए जिलाबदर किया गया था जो कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के आदेश की अवहेलना कर इंदौर में विवादीत मामलो का निपटारा एवं पैसों की वसूली करते हुए पकडा गया संदीप के विरूद् विभीन्न थानों में करीब 1 दर्जन अपराध पंजीबद् होकर विभीन्न न्यायालयो में विचारधीन है| संदीप द्वारा जिला न्यायालय में भी हत्या की गई थी |वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना छत्रीपुरा के सुपुर्द किया गया।
इस कार्यवाही में सउनि. नाथूराम दुबे, प्र.आर. चन्दर सिंह, अनील सिलावट, आर. रणवीर सिंह, जितेन्द्र सेन, अजीत यादव, सुनील बिसेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
02 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 04 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
07 गिरफ्तारी, 31 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 04 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 मई 2014 को 07 गिरफ्तारी, 31 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑं खेलते मिलें 12 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 मई 2014-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 03-04 मई 2014 को रात्रि 02.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मराठी मोहल्ला इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मो.जावेद, मो.अली, किशोर, मो.इमरान, वसीम तथा असलम को पकड़ा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 4495 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 03 मई 2014 को 18.45 बजे, राजनगर पावर हाउस के पास इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें पूरण पिता मांगीलाल एवं महेश पिता देवराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1450 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 मई 2014 को 16.30 बजे, कुशवाह नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के रहने वाले नरेन्द्र, भगवान, मनोज तथा रूपेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1100 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 04 मई 2014-पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 03 मई 2014 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सात मील सोनगुराड़िया चौराहे से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम सात मील असरावद खुर्द निवासी गणेश पिता पूनमचंद पाटीदार (24) कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 04 मई 2014- पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 03 मई 2014 को 19.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामानंद नगर इंदौर पुलिया के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नंदन नगर इन्दौर निवासी संतोष पिता रमेश बीडावरे (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 03 मई 2014 को 18.00 बजे, जूनी इन्दौर ब्रिज के नीचे सुयोग हॉस्पिटल के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, संदीप पिता दिलीप सनकत (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Saturday, May 3, 2014
जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 03 मई 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 के 23.50 बजे पप्पू नाईट्रा उर्फ नरेश के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम, 34 आबकारी अधिनियम तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी पप्पू नाईट्रा एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत 14 से अधिक अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक 24 दिसम्बर 2013 से जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी पप्पू नाईट्रा उर्फ नरेश पिता दौलतसिंह चौहान (25) निवासी नंदानगर इंदौर को 02 मई 2014 को 23.05 बजे परदेशीपुरा चौराहा इंदौर के पास अवैध शराब तथा चाकू लिये घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
02 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 03 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कलदिनांक 02 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
01 स्थायी, 26 गिरफ्तारी तथा 157 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 03 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 मई 2014 को 01 स्थायी, 26 गिरफ्तारी तथा 157 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऍं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 मई 2014-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, साहू हार्डवेयर के बाहर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मोहित, प्रकाश तथा संतोष को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 470रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 को 20.05 बजे, 09वी गली आमवाला रोड़ चंदननगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले रशीद पिता इस्माईल खॉ (46) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 810 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 03 मई 2014- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले आजाद चौराहा पिथमपुर निवासी कमल पिता शंकरलाल सरगार (30), पिगडम्बर निवासी राकेश पिता राधेश्याम चौहान (30) तथा कृपाराम पिता भागीरथ चौहान (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6200 रूपयें कीमत की 120 क्वाटर अवैध देशी शराब तथा 24 बॉटल बियर जप्त की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 को 19.55 बजे, सुदामानगर झोपड़पट्टी इंदौर से अवैध शराब लेजाते/बेचते मिले यही के रहने वाले ललीत पिता कृष्णकांत (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 03 मई 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 को 10.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सत्यम विहार कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बापट चौराहा निवासी राहुल उर्फ रजत पिता सुरेन्द्र सिंह सिकरवार (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्टा व 01 जिंदा कारतूस जप्त किया गया।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 को 13.45 बजे, आरफियम चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, भोलागली महूॅ निवासी आशुतोष पिता सोहनलाल चौरसिया (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्टा 12 बोर जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 को थाना क्षैत्रांतर्गत इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतेहुये मिले, कन्नू पटेल की चाल निवासी कुंदन पिता मोतीलाल अहिरवार (19) तथा नंदनगर निवासी हरीश सिंह उर्फ पन्ना उर्फ देव पिता रोशनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 को 17.30 बजे, प्रेस कॉम्पलेक्स इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, मांगलिया निवासी जयेश पिता राजेन्द्र सिंह सोलंकी (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 को 18.40 बजे, लालबाग इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बाबू घनश्यामदास नगर निवासी रंदीप उर्फ गुड्डा पिता अमृतलाल शिंदे (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Friday, May 2, 2014
घर का नौकर ही चोर निकला, ढाई लाख के सोने के जेवर सहित गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 02 मई 2014- पुलिस अधीक्षक-पश्चिम जिला इन्दौर श्री आबिद खान ने बताया कि दिनांक 26 अप्रेल 2014 को थाना सदर बाजार क्षेत्र के कुशल कॉम्पलेक्स के फ्लेट नं. 201 में प्रकाश मेहता के घर में रात्रि में खिड़की तोड़कर चोरी होने की रिपोर्ट थाने पर की गई थी। जिस पर से अपराध क्रं 151/14 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर, घटना स्थल के निरीक्षण में पाया कि घर के बाहर का गेट का लॉंक सही बंद नहीं किया गया था एवं पीछे की खिड़की की उपर की चटकनी खुली थी, जिससे घटना किसी जान-पहचान के व्यक्ति द्वारा किये जाने की शंका हुई। घर वालो से पूछताछ की गई तो बताया कि उनके यहां नौकर सुखलाल काम करता है। नौकर सुखलाल से पूछताछ हेतु तलाश करने पर पता चला कि, सुखलाल एस.एन.जी. हॉस्पिटल में भर्ती है। वहां जाकर पूछताछ की गई तो सुखलाल ने बताया कि उसका रात में अज्ञात आटो रिक्शा से एक्सीडेन्ट हो गया है, जिससे मेरे हाथ कोहनी मे फ्रेक्चर एवं मुंह में चोट होने से आईसीयू में भर्तीहुआ हूॅ। नौकर सुखलाल को चोट होने से ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी, उसके अस्पताल से छुट्टी होने पर सखती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि घटना के एक दिन पहले उसने गैस की टंकिया निकालने के लिये ताला खोला था तो गेट बंद करते समय उसने बीच वाला गेट अन्दर से खुला रखा व बाहर से कुंडी लगाकर मेन गेट पर ताला लगाकर चाबी मालिक को देकर चला गया था, फिर रात्रि में 10 बजे वापस आकर मैने बीच वाला दरवाजा खोलकर अन्दर गोदरेज की अलमारियों के लॉक को संडासी से तोड़कर जेवर चुराकर पीछे की खिड़की से पाईप के सहारे उतर रहा था तो मैं हड़बड़ाहट में नीचे गिर पड़ा, जिससे मुझे चोट आई, वहां से उठकर में मधुर कुरियर के पास अपने घर गया, वहां चोरी के जेवर रखकर, अस्पताल में एक्सीडेंट की कहानी बताकर भर्ती हो गया।
आरोपी सुखलाल पिता अमरा उर्फ अमृत परमार (25) निवासी ग्राम माण्डव थाना बरदा तह. सगवाड़ा जिला डूंगरपूर राजस्थान से एक सोने का हार तथा चार सोने की चूड़िया कीमत 2 लाख पचास हजार रूपयें की बरामद की गई है। आरोपी से अन्य चोरियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
इस कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक श्री विनय प्रकाशपॉल के निर्देशन में, थाना प्रभारी सदर बाजार एस.एस. यादव के नेतृत्व में थाने की टीम का अहम योगदान रहा।
कचरा बीनने की आड़ में सूने मकानो में चोरी करने वाली चोरनियां पकड़ाई
इन्दौर -दिनांक 02 मई 2014- पुलिस अधीक्षक-पश्चिम जिला इन्दौर श्री आबिद खान ने बताया कि आज दिनांक 02 मई 2014 को थाना एरोड्रम अन्तर्गत फरियादिया श्रीमती सुनिता सिकरवार पति दानवीर सिंह सिकरवार (50) निवासी 75 कालानी नगर इन्दौर के मकान से दिन के 01.30 से 03.30 के बीच, जब वह मकान में ताला लगाकर पड़ोस में बैठने चली गई थी, तो जब वह वापस लौटकर आई तो घर का ताला खुला मिला, उनके दरवाजा खोलते ही दो महिलायें हाथ में सामान लेकर भागी, जिनमें से एक लड़की को श्रीमती सिकरवार ने पकड़ लिया लेकिन दूसरी लड़की भाग गई, इनके चिल्लाने पर किसी व्यक्ति ने कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। जिसकी सूचना पर तत्काल पीसीआर, चीता के जवान तथा थाने का बल ने तत्काल मौके पर पहुंच कर पकड़ी हुई महिला रोहिताना उर्फ मोसीतान पति विशाल गोसाइ (19) निवासी व्यास नगर इन्दौर को थाने लाकर पूछताछ करने पर पता चला कि रोहिताना की बहन अक्षिता पिता अनिकेश गोसाइ (18)निवसी व्यास नगर के साथ मिलकर कबाड़ा बीनने की आड़ में सूने मकानो में चोरी करती है, आरोपियां रोहिताना का पति विशाल भी इन ताला लगे मकानों में चोरी करने में माहिर है, इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी गया सोने-चांदी का जेवरात कीमती 5 लाख रूपयें के सामान की बरामदगी कर ली है।
आरोपियाओं से पूछताछ करने पर बताया कि वह कचरा बीनने का काम करती है तथा विशाल भी कबाड़े का काम करता है, वे जिन मकानो में ताला लगा हुआ होता है, उन्हे चिन्हित करती थी एवं मौका पाकर महिला साथी के साथ टामी से ताला तोड़कर घरो में चोरी की घटना को अंजाम देती थी। चोरी की घटनाओं में उसका पति विशाल भी सहयोग करता था। उक्त दोनो महिलाओं ने इस घटना के अतिरिक्त भी चोरी करने की बात बताई है जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी एरोड्रम अशोक तिवारी के नेतृत्व में उनि डामोर, उनि आर.एस. तोमर, आर. शिवकुमार, आर. राजेश आर. जीतू सरदार, महिला आर. रूद्रावति तथा पीसीआर के प्रआर रूपसिंह भदौरिया, प्रआर विजय की सराहनीय भूमिका रही।
उक्त घटना के संबंध में अति. पुलिस अधीक्षक श्रीविनय प्रकाश पॉल तथा थाना प्रभारी अशोक तिवारी ने जनता से आग्रह किया है कि उनके मोहल्ले में दोपहर में कचरा एवं भंगार बीनने वाली महिलाओं तथा कबाड़ एवं रद्दी खरीदने वाले लोगो पर विशेष निगाह रखे, क्योंकि ऐसे व्यक्ति ही सूने मकानों में ताला लगा देखकर चोरी करते है तथा उन्होने यह भी सुझाव दिया कि ऐसे लोग जो दिन में नौकरी करने जाते है, वह अपने घरो में कीमती सामान न रखे, यदि घर पर ताला लगाकर जायें तो अपने विश्वसनीय पड़ोसी को बताकर जावें।
01 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 02 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
02 स्थायी, 21 गिरफ्तारी तथा 143 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 02 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंकल दिनांक 01 मई 2014 को 02 स्थायी, 21 गिरफ्तारी तथा 143 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऍं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 मई 2014-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 01 मई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, थाना क्षैत्रांतर्गत इन्दौर से जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले दरियावसिंह, दिलीप, शुभम तथा मंगत को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4710 रूपयें नगदी तथा जुऑ/सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 मई 2014 को 19.00 बजे, नरवल गांव इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले संजय पिता गोपाल श्रीमाली (50) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1110 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 02 मई 2014- पुलिसथाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 01 मई 2014 को 22.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इन्द्रजीत नगर मकान नं. 77 के पीछे इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले इन्द्रजीत नगर स्कीम नं. 103 इंदौर निवासी मुकेश पिता प्रभूलाल पटवा (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17 हजार रूपयें कीमत की 340 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 02 मई 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 01 मई 2014 को 18.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खातीपुरा चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गौरीनगर इंदौर निवासी चैनसिंह पिता मुलायम सिंह बुन्देला (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्टा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस जप्त किया गया।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 01 मई 2014 को 23.05 बजे, रामानंद नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले नरेन्द्र उर्फ काला पिता जगदीश ठाकुर (25) कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 01 मई 2014 को 17.45 बजे, तलाई नाका महूॅ फाटा सिमरोल से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम बागोदा तहसिल महूॅ निवासी सुखलाल उर्फ श्रवण पिता मांगीलाल (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Thursday, May 1, 2014
14 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 01 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
02 स्थायी, 42 गिरफ्तारी तथा 221 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 01 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 अप्रेल 2014 को 02 स्थायी, 42 गिरफ्तारी तथा 221 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऍं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 मई 2014-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सेक्टर-सी रिलायबल रोलिंग मिल के पास सांवेर रोड़ इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलेमुखर्जी नगर निवासी रामपाल पिता सुखदेव पाल (40) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2980 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2014 को 13.30 बजे, जामा मस्जिद के पास बड़वाली चौकी इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले गौराकुंड निवासी गोविंद पिता सुंदरलाल शर्मा (60) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2014 को 21.00 बजे, अर्जुन पल्टन मंदिर के पास से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें प्रवीण ठाकुर, इरफान अली तथा रवि खरे को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 660 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 01 मई 2014- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बघाना से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहनेवाले रामसिंह पिता वजेसिंह राजपूत (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 28 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 01 मई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अरविंदो हॉस्पिटल के सामने एवं कुशवाह नगर कलाली के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, सुगन्धा नगर बाणगंगा इन्दौर में रहने वाले करण पिता सुरेश यादव (23) तथा अर्जुन पिता सुरेश यादव (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01 छुरा व 01 गंडासा जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2014 को 11.20 बजे, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास शिवाजी नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले महेश पिता शांतिलाल बोखरे (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट केतहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Wednesday, April 30, 2014
चोरी किये गये सोने चांदी के जेवरात कीमती 08 लाख रूपयें के बरामद, महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 30 अप्रेल 2014- पुलिस अधीक्षक पश्चिम क्षैत्र इंदौर श्री आबिद खान ने बताया कि दिनांक 25/04/14 को फरियादी नितेश पिता ओमप्रकाश सोनी (35) निवासी 463 जय भवानी नगर इंदौर घर पर दुकान विनायक ट्रेडर्स से रात में दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे सोने चांदी के जेवरात कीमती करीबन आठ लाख रूपये के चुराकर ले गये, पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनयपाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एरोड्रम अशोक तिवारी के नेतृत्व में उनि आर.एस. दन्डोतिया, सउनि एन.एस. तोमर व एस. आर. जामोद तथा आर. कमलेश, दीनदयाल, जितेन्द्र सरदार, रविन्द्र रघुवंशी की एक टीम गठित की गयी, उक्त टीम लगातार तीन दिन के अथक परिश्रम करते हुये मुखबिर तैयार किये गये। मुखबिर की सूचना एवं घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर संदेही योगेश पिता कैलाश लोधा निवासी हुकुमचंद कॉलोनी इंदौर को बुलाकर पूछताछ की गयी जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपने साथी पवन ओझा पिता जगदीश ओझा निवासी 264जय भवानी नगर इंदौर के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया जिसके एवज में पवन ने मुझे 500 रूपयें दिये और शेष सामान पवन ओझा लेकर चला गया, पवन की तलाश की जाकर पूछताछ की गयी, जिसने योगेश के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार करते हुये चोरी का पूरा सामान अपनी मॉ आशा ओझा पति जगदीश ओझा निवासी 264 जय भवानी नगर इंदौर को ले जाकर दिया, उसने सोने का सामान अपने पास रख लिया व चांदी के जेवरात पवन को साथ ले जाकर पवन के ताऊ के लड़के सुशील ओझा पिता चंद्रप्रकाश ओझा (26) निवासी काहरवाड़ी रामघाट मार्ग उज्जैन के यहॉ रखना बताया। पुलिस द्वारा पवन की निशादेही से चोरी किये गये सोने चांदी के जेवरात सुशील ओझा के घर से कुल कीमती लगभग 08 लाख रूपयें के सोने चांदी के जेवरात बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान ने चोरी के सामान को बरामद करने वाली टीम को नगद ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।
जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 30 अप्रेल 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को एन.टी. टॉवर पंढरीनाथ निवासी लक्की उर्फ महीपाल पिता आनंद खटीक (23) केविरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी लक्की उर्फ महीपाल एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परीसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी लक्की उर्फ महीपाल निवासी 102 एन.टी. टॉवर पंढरीनाथ इन्दौर को 29 अप्रेल 2014 को 20.00 बजे उसके निवास से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस पंढरीनाथ द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
01 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 30 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
02 स्थायी, 55 गिरफ्तारीतथा 248 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 30 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को 02 स्थायी, 55 गिरफ्तारी तथा 248 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऍं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 11 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2014-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को 16.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नरवल कांकड़ के पीछे इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले कमला नेहरू नगर निवासी सचिन उर्फ बिट्टू पिता महेन्द्र सिंह यादव (34) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4300 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को 20.05 बजे, नगर निगम इंदौर की वर्कशाप के सामने से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें सुभाष मराठा, गोपाल तथा मुकेश कोरी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिसथाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को 17.00 बजे, कम्युनिटी हॉल बाणगंगा इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें अशोक, मांगीलाल, राजा, अमर तथा बंशीलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2450 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को 11.30 बजे, खटकेवाली गली नं 6 परदेशीपुरा नाले के पास से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के रहने वाले विक्की गुप्ता तथा इन्दौरीलाल वर्मा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 540 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 30 अप्रेल 2014- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को 22.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ऋषि मार्केट ओल्ड पलासिया इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले मनोज पिता रामभजन (39) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्तकी गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को 15.15 बजे, कुशवाह नगर तिराहे के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले पप्पू पिता रामआसरे यादव (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को 20.30 बजे, चन्द्रगुप्त मोर्य चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, हीरा नगर निवासी अंकित पिता महेश रैकवार (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को चितावद कांकड़ के मैदान एवं तीन इमली चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, चितावद कांकड़ के रहने वाले राजकुमार पिता झंवरलाल (19) तथा रवि पिता मोहन (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01 चाकू व 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Tuesday, April 29, 2014
लूट के आरोपी से 100 मोबाईल, 03 लैपटॉप, 02 टेबलेट तथा मोटरसाईकिल जप्त
इन्दौर -दिनांक 29 अप्रेल 2014- पुलिस अधीक्षक पश्चिम क्षैत्र इंदौर श्री आबिद खान ने बताया कि दिनांक 21/01/14 को रात करीब 08.25 बजे फरियादी पलाश पिता प्रकाश ठाकुर (23) निवासी खातीवाला टैंक इंदौर का दूध लेकर पैदल घर जा रहा था, खातीवाला टैंक छोटे बगीचे के पास, एक मोटर सायकल पर सवार अज्ञात दो बदमाशों ने फरियादी को रोककर चाकू दिखाकर मोबाईल एवं नगदी 950 रूपयें लूट कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्रं. 45/14 धारा 392 भादवि का कायम किया जाकर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
सदर प्रकरण में लूटे गये मोबाईल का तकनीकी विश्लेषण किया गया, जिसमें उपरोक्त मोबाईल खण्डवा नाका क्षैत्र में चलना पाया गया। क्षैत्र में मुखबिर से संदेहियों के बारे में पतारसी की गई तो पतारसी के दौरान इस प्रकार का मोबाईल नवीन पिता रमेश हरीजन (23) निवासी ग्राम कलसी तहसील सिरोंज, जिला विदिशा हाल मुकाम 68 संत नगर इंदौर के पास होना पाया गया। घेराबंदी कर नवीन को पकड़ा गया तथा लूटा गया मोबाईल जप्त किया गया, साथ ही तलाशी के दौरान एकखटकेदार चाकू भी जप्त किया गया। पूछताछ करने पर इसने अपने अन्य साथी के साथ घटना घटित करना बताया साथ ही इसने अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ करने पर इंदौर शहर में कई जगहों पर मोबाईल चोरी करना एवं छीनना बताया। आरोपी नवीन के घर की तलाशी लेने पर उसके पास बड़ी संखया में विभिन्न कंपनी के मोबाईल, लैपटॉप, टेबलेट एवं चोरी की एक हीरो होण्डा पेशन प्लस मोटरसाईकिल नं. एमपी-09/एमसी/1499 बरामद की गई है।
जप्त किये गये मोबाईल में 44 नोकिया कंपनी के, 04 सोनी कंपनी के, 07 माईक्रोमैक्स कंपनी के, 04 एप्पल कंपनी के, 26 सैमसंग कंपनी के, 20 चायना कंपनी के, इस तरह कुल 100 मोबाईल तथा 03 लैपटॉप, 02 टैबलेट एवं 01 मोटरसाईकिल सहित कुल कीमती लगभग 10 लाख रूपयें का माल जप्त किया गया है। इसके अन्य साथी की तलाश जारी है।
उपरोक्त मामले की पतारसी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम इंदौर श्री आबिद खान के द्वारा निर्देश दिये गये थे, जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम झोन-1 श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर श्री शशिकांत कनकने द्वारा लूटे गये मोबाईल का विश्लेषण करथाना प्रभारी, जूनी इंदौर श्री डी.एस. बघेल को निर्देश दिये गये थे। थाना प्रभारी जूनी इंदौर द्वारा एक टीम का गठन किया जाकर सउनि अवधेश सिंह गौतम, प्रआर. पुष्पराज सिंह बैस, आरक्षक नीरज, राहुल, उमेश सिंह एवं आर. मो. मुसद्दिक को साथ लेकर उपरोक्त आरोपी को पकड़ा एवं उपरोक्त माल बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।
01 आदतन, 20 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 29 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 स्थायी, 57 गिरफ्तारी तथा 157 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 29 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 अप्रेल 2014 को 03 स्थायी, 57 गिरफ्तारी तथा 157 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वाराविभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऍं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 अप्रेल 2014-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सेक्टर-सी पावर हाउस के पास सांवेर रोड़ इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले रूबिना प्लास्टिक गोडाउन सांवेर रोड़ निवासी-इरशाद पिता दलशेर खान (26) तथा मार्डन चौराहा सांवेर रोड़ निवासी-बाबूलला पिता शान्तिलाल जायसवाल (55) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4010 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2014 को 20.40 बजे, चंदूवाला रोड़ गली नं.-2 चंदन नगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यहीे के रहने वाले सद्दाम पिता मो. रमजान (21), मुनव्वर पिता अनवर हुसैन (36) तथा लोहेवाला गेट चंदन नगर निवासी-फिरोज पिता मेहबूब मंसूरी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1400 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2014 14.30 बजे, स्टेशन रोड़ अजनोद से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यहीं के रहने वाले कमल पिता रामेश्वर पटेल (33) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 650 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2014 को 18.30 बजे, चम्पाबाग नाले के किनारे से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें सानू उर्फ सईद तथा मोहम्मद फिरोज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 620 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 29 अप्रेल 2014- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2014 को 12.3012.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुखलिया गार्डन के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नंदा नगर इन्दौर निवासी सावन पिता राजेन्द्र शर्मा (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Monday, April 28, 2014
02 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 28 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
06 स्थायी, 17 गिरफ्तारी तथा 38 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 28 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 अप्रेल 2014 को 06 स्थायी, 17 गिरफ्तारी तथा 38 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऍं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 अप्रेल 2014-पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2014 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर काजी पलासिया का जंगल खुडै़ल से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें शैलेन्द्र वर्मा, शाकिर हुसैन, वसीर तथा शादिक को पकड़ागया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2014 को 19.00 बजे, दुर्गा नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें जितेन्द्र सिंह, लक्की वर्मा तथा दिनेश पंवार को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 550 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2014 को 19.50 बजे, लाला का बगीचा बड़े कुएं के पास से आईपीएल के क्रिकेट मैच में हार जीत का सट्टा लगाते मिलें यहीं के रहने वाले मुकेश पिता अशोक तिवारी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 28 अप्रेल 2014-पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2014 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास नया महू से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले दिनेश पिता रमेश (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2014 को 14.00 बजे, पंचवटी नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले बंटी पिता यशवंत गौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 28 अप्रेल 2014- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2014 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भावना नगर स्कूल के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, दुर्गा नगर जवाहर नगर के पीछे रहने वाले राजेश पिता बलराम सोलंकी (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2014 को 19.3 बजे, पारलेजी बिस्किट फैक्ट्री के पास बाणगंगा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, मुखर्जी नगर निवासी सागर पिता रामचंद्र प्रजापत (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Sunday, April 27, 2014
02 आदतन, 16 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 27 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 अप्रेल 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
13 स्थायी, 01 फरारी, 18 गिरफ्तारी तथा 122 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 27 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 अप्रेल 2014 को 13 स्थायी, 01 फरारी, 18 गिरफ्तारी तथा 122 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 अप्रेल 2014-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 26 अप्रेल 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिरपुर तालाब बगीचा धार रोड़ इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 102 सहयोग नगर इंदौर निवासी अब्दुल हकीम पिता अब्दुलगफ्फार (25) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 705 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
