Monday, December 16, 2013

जुऑ खेलते मिलें 23 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमटी क्लाथ इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें आकाश,नारायण, जयंत, मनोज, विपिन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1090 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को मूसाखेड़ी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सुनिल, रोशन, वसीम तथा इदरीश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1040 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को 13.50 बजे, तहसील स्टेडियम महूॅ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मेहफूज, मोहम्मद तथा हनीफ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को 11.30 बजे, दंत चिकित्सालय के पास इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विरेन्द्र, अकील तथा मंजूर ऐहमद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 150 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को 18.50 बजे, विशाल नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें गोलू तथा रवि को पकडा। पुलिस द्वारा इनकेकब्जे से 650 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को 21.05 बजे, इन्द्रा नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें रूपेश, सूरज, नरेन्द्र तथा मुकेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 440 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को 14.30 बजे, चंदननगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें पप्पू उर्फ राकेश, मोहम्मद इमरान, इरफान तथा वाहिद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 410 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार नार्थतोड़ा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले शाहरूख पिता अनवर (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त कीगयी।
          पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को 19.30 बजे, शेरे पंजाब ढाबा ओमेक्स बायपास इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले संतोष पिता नारायण (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को 10.50 बजे, लोहामंडी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले महेश यादव नगर निवासी जितेन्द्र पिता कैलाश चौहान (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4000 रूपयें कीमत की 10 बॉटल अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को 19.15 बजे, जिंसी हाट मैदान इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले छिपाबाखल इंदौर निवासी देवेन्द्र पिता रमेश पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को 15.30 बजे, मुरई मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले चिन्तामण पिता रामप्रसाद गौड़ (60) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटरअवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को चंदननगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले शांतीनगर मूसाखेड़ी इंदौर निवासी शेलेन्द्र पिता मदनलाल बलाई (19) तथा सहयोग नगर निवासी अनिल उर्फ चिंटू पिता मधुसिंह चौहान (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को 19.00 बजे, सुदामानगर झापेड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले मोहन पिता श्याम ठाकुर (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को 12.30 बजे, धार नाका पुलिया के नीचे से अवैध शराब ले जाते मिले तेलीखेड़ा महूूॅ निवासी नाथु पिता सुखलाल (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को 17.30 बजे, ग्राम जोशी गुराड़िया से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले राधेश्याम पिताअनारसिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विनोबा नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अन्नू उर्फ आनंद पिता पूरणलाल महावर (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को 20.30 बजे, मार्डन तिराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुशवाह नगर निवासी रवि पिता नंदलाल ठाकुर (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को 12.30 बजे, निरंजनपुर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अरविंद पिता केदार (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्तकिया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, December 15, 2013

15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 11 गिरफ्तारी, 127 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 15 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 दिसम्बर 2013 को 01 स्थायी, 11 गिरफ्तारी व 127 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 23 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 14 दिसम्बर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आजादनगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अकबर, विशाल, शाहीद, जब्बार, रिजवान, अनिस, आरीफ, रज्जाक, आरीफ तथा शेर मेहमूद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से5560 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 14 दिसम्बर 2013 को विजयनगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विजय, पंकज, राजेश, कृष्णकुमार, राजेश, संतोष, धर्मेन्द्र, दीपचंद, सुनील तथा योगेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 14 दिसम्बर 2013 को 19.00 बजे, तिलकनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विनोद, योगेन्द्र तथा दिलीप को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 280 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 14 दिसम्बर 2013 को 19.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पलसीकर चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले महेश यादव नगर निवासी सुनील पिता हुकुमसिंह (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3800 रूपयेंकीमत की 10 बॉटल अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 14 दिसम्बर 2013 को 17.30 बजे, जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले ममता पति रमेश (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 14 दिसम्बर 2013 को 17.05 बजे, भांवर नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले अन्नपूर्णा नगर निवासी सन्नी पिता अशोक (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, December 14, 2013

08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 40 गिरफ्तारी, 191 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 14 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 दिसम्बर 2013 को 02 स्थायी, 40 गिरफ्तारी व 191 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 13 दिसम्बर 2013 को 13.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाला का बगीचा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले रितेश पिता किशनलाल (26) तथाप्रवीण पिता लक्ष्मीनारायण (25) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले घाटाखेड़ी निवासी रंजीतपुरी पिता रमेशपुरी (28) तथा नंदननगर निवासी अजहर पिता मोहम्मद असरफ (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01 देशी कट्‌टा 315 बोर तथा 01 चाकू जप्त किया गया।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, December 13, 2013

समद हत्याकांड में आरोपियों को आजीवन कारावास एवं 10 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 13 दिसम्बर 2013- माननीय बारहवें अपर सत्र न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा सत्र प्रकरण कं्र. 614/11, आरोपी नावेद कुरैशी, मंगू अली उर्फ समीर के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. नावेद कुरैशी पिता शहनाज कुरैशी (21) निवासी ब्राह्‌मण मोहल्ला गरोठ, वर्तमान इंडेक्स कॉलेज, ब्वायस होस्टल, नेमावर रोड़ इंदौर तथा 2. मंगू अली उर्फ समीर पिता शब्बीर अली (20) निवासी सत्यनारायण मंदिर के पीछे, घोसी मोहल्ला गरोठ जिला मंदसौर को धारा 364 ए, 365, 302, 201, 34 भादवि के अपराध में दोषी पाते हुये दोनो आरोपियों को आजीवन कारावास एवं 10 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 06 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि फरियादी गुल मोहम्मद ने थाना एमजी रोड़ इंदौर पर दिनांक 23.03.11 को इस आशय की रिपोर्ट लिखाई कि वह 17-18 नयापुरा, इंदौर में रहता है तथा सुपारी का व्यवसाय करता है, इसका छोटा लड़का समदउम्र 18 वर्ष जो कक्षा 11 वीं में गुजराती स्कूल नं. 54 में पढ़ाई करता है। दिनांक 23.03.11 को 01 बजे दिन अपनी दुकान लिबर्टी शो रूम से पासपोर्ट बनवाने के लिये जवाहर मार्ग का कहकर निकला था जो शाम को 07.00 बजे तक नही आया तो उसे फरियादी ने मोबाईल लगाया तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा कि समद एक घण्टे में वापस आ जायेगा, कहकर फोन काट दिया। एक घण्टे इंतजार के बाद बीच-बीच में उक्त मोबाईल पर संपर्क करने का प्रयास करता रहा किंतू संपर्क नही हो पाया। रात करीब 09 बजे के लगभग फिर फोन लगाया तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा कि आप समद के भाई शादाब बोल रहे हो तो सुनो अपने भाई की खैरियत चाहते हो तो दो घंटे में पॉच लाख रूपये का इंतजाम करो। फरियादी की रिपोर्ट पर से अभियुक्तों के विरूद्व अपराध पंजीबद्व किया गया। अनुसंधान के दौरान साक्षियों के कथन लिये गये। अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, उनकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त सामग्री एवं मृतक से संबंधित वस्तुयें जप्त की गयी। अनुसंधान उपरांत अभियुक्तों के विरूद्व धारा 364ए, 365, 302, 34, 201 भादवि के अंतर्गत अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया।प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा, विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

34 गिरफ्तारी, 180 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 13 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 दिसम्बर 2013 को 34 गिरफ्तारी व 180 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2013 को 12.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगरझोपड़पट्‌टी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें प्रकाश, नंदू तथा कालू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 880 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2013 को 14.30 बजे, एलआर कंपनी के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त कुशवाह नगर निवासी पिंटू पिता रामसुमेर (27) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2100 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2013 को 13.00 बजे, ग्राम रूढ़जी से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले प्रहलाद पिता नाथूराम (60) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 965 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2013 को 16.30 बजे, कसाई मोहल्ला से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त सांवेर निवासी शब्बू पिता रमजान (60) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 195 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रहीहै।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार लसुड़िया थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले डाउली काकड़ लसुड़िया निवासी ओमप्रकाश पिता अमरसिंह (19) तथा निपानिया काकड़ निवासी दीपक पिता परमलाल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1880 रूपयें कीमत की 47 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2013 को 17.10 बजे, महावर नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले अन्नपूर्णा रोड़ निवासी सन्नी पिता अशोक (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2013 को 17.30 बजे, ग्राम गजेता से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले फूलसिंह पिता जयराम (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, December 12, 2013

खण्डवा निवासी फोर्स मोटर्स के इंजीनियर का अपहरणकर्ता क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में, - छैगांव माखन से किया था अपहरण - 10 लाख रूपयें की फिरौती की मांग की जा रही थी - गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, आदि राज्यों में घूम रहे थे

इन्दौर -दिनांक 12 दिसम्बर 2013- पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए बताया कि, जिला अपराध शाखा इन्दौर ने थाना छैगांव माखन के फिरौती के लिए अपहरण के प्रकरण में मुखय आरोपी को होशंगाबाद से भोपाल के बीच से हिरासत में लिया जाकर प्रकरण का पर्दाफाश करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। 
श्री शर्मा ने बताया कि, दिनांक 05.12.2013 को श्री वैभव शर्मा पिता वीरेन्द्र शर्मा (38) निवासी विजय नगर इन्दौर जो फोर्स मोटर्स पीथमपुर में सीनियर इंजिनियर के पद पर कार्यरत है का, थाना छैगांव माखन जिला खण्डवा क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों द्वारा अपहरण कर लिया गया था एवं अपहृत श्री वैभव शर्मा के फोन से ही उनके पिता को फोन कर 10 लाख रूपयें की फिरौती मांगी जा रही थी।  अज्ञात आरोपी द्वारा अपहृत के पिता से श्री वैभव शर्मा के स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया एवं एचडीएफसी बैंक केखातों में पैसे डालने की मांग की गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन, इन्दौर द्वारा प्रकरण की पतारसी की सम्पूर्ण जवाबदारी अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय को सौंपी गई। 
अपराध शाखा द्वारा प्रकरण की गंभीरता एवं अपहृत की जानमाल की रक्षा को ध्यान में रखते एक विशेष दल, अपहरणकर्ताओं द्वारा बैंक के एटीएम का प्रयोग करते हुए आहरित किये गये रूपयें के स्थान पर दबिश देने हेतु भेजा गया किन्तु पुलिस दल को विशेष उपलब्धि हासिल नहीं हुई। इस दौरान अपहरणकर्ता अपहृत वैभव शर्मा को लेकर सेन्धवा, धरमपुरी, नेतरंग गुजरात, मौडासा जिला साबंरकांठा, पश्चिम दिल्ली, फरीदाबाद एवं आगरा उ.प्र. में घूमते रहे एवं इन स्थानों पर पडने वाले बैंक के एटीएम से दोनो बैंक खातो से कार्ड की सीमा तक की राशि का आहरण करते रहे जिससे इनके इन स्थानों पर होने की पुष्टि होती रही। 
अपराध शाखा की तकनीकी टीम आरोपियों के मुवमेन्ट पर लगातार निगाह रखे हुए थी। इसी बीच दिनांक 10.11.2013 की प्रातः आरोपियों के आगरा से भोपाल होते हुए इटारसी की ओर जाते समय बैतूल के पास दुघर्टनाग्रस्तहोने से अपहृत वैभव शर्मा उनके चंगुल से मुक्त होकर, स्थानीय पुलिस की मदद से अपने पैतृक निवास खण्डवा सकुशल लौट आया था। घटना के बाद आरोपियों की भोपाल के आसपास होने की पुष्टि हुई थी। 
फरार आरोपियों की गिरफतारी एवं उनके द्वारा प्रयुक्त किये जाने वाले अत्याधुनिक हथियारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस उप अधीक्षक श्री आर.सी. राजपूत के नेतृत्व में अपराध शाखा का एक विशेष दल एवं छैगांव माखन पुलिस खण्डवा को भोपाल  रवाना किया गया। जिनके द्वारा प्रकरण में महत्वपूर्ण सुरागरसी करते हुए घटना के मुखय किरदार सीजो चन्द्रन पिता चन्द्रन लक्षमण (32) निवासी 16/2 नई बस्ती ग्राम देवली नई दिल्ली को भोपाल के समीप से हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, 11 जिन्दा कारतूस, 05 मोबाईल फोन, अपहृत वैभव शर्मा का मोबाईल फोन, एक नया खरीदा सेमसंग गैलेक्सी ग्रेण्ड, अपहृत के एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, सिम, एवं एटीएम से आहरित किये गये 1,36,000/-की राशि नगद बरामद की गई।  
आरोपी सीजो चन्द्रन ने पूछतांछ के दौरान बताया कि उसके साथ घटना में बैतूल एवं मुल्ताई एवं नागपुर केसाथीदारान भी थे सभी का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है एवं आरोपियों की आपस में दोस्ती भी जेल में सजा काटने के दौरान हुई थी। घटना के पूर्व सभी आरोपी मुल्ताई में मिले जहां से एक टैक्सी को नागपुर से बेैतूल जाने के लिए किराये पर लिया और बीच रास्ते में पाण्डूर्ना के पास टेक्सी ड्रायवर के हाथ पैर बांधकर टेक्सी लेकर फरार हो गये थे। इसी टेक्सी से आरोपीगण हरदा होते हुए खण्डवा के रास्ते इन्दौर आ रहे थे जहां छैगांव माखन पर इन्दौर आने के लिये वाहन के इन्तजार में खडे वैभव शर्मा का इन्दौर के लिए लिफ्ट ऑफर की ओर मानपुर होते हुए उसे बंधक बना लिया। मुखय आरोपी सीजो चन्द्रन महंगे मोबाईल एवं ब्रांण्डेड वस्तुए उपयोग करने का आदि होकर शौकीन किस्म का व्यक्ति है।  
पूछतांछ से स्पष्ट हुआ कि सभी आरोपी खतरनाक किस्म के रहे होकर हत्या एवं हत्या का प्रयास एवं लूट के प्रकरणों में संलिप्त रहे है। जिनके द्वारा सेन्धवा घाट, बैतूल हरदा रोड पर भी लूट की वारदातो को अंजाम दिया है। आरोपियों द्वारा अपहृत वैभव शर्मा के दोनो बैंक खातो से लगभग 05 लाख रूपयें का आहरण एवं खरीददारी की है। आरोपियों का एक साथीजिला अपराध शाखा की मदद से बेैतूल पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। 
इस प्रकार अपराध शाखा द्वारा थाना छैगांव माखन जिला खण्डवा के अपहरणकाण्ड  का पर्दाफाश किया है। इस सम्पूर्ण प्रकरण में अपराध शाखा के  निरीक्षक श्री पी.एस. कनोजे, सउनि (अ) अमित दीक्षित, सउनि रोहित डेविड, सउनि गोविन्द सिंह, प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी, विजय सिंह चौहान, आर. मनीष तिवारी, जितेन्द्र सेन, जितेन्द्र परमार की उल्लेखनीय भूमिका रही है। 

01 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी व 64 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 12 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 दिसम्बर 2013 को 03स्थायी व 64 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिले 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2013 को 21.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टापू नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सोनू, राकेश, अमल तथा राजू उर्फ राजेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1650 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार लसुड़िया थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले रविराज नगर काकड़ निवासी राकेश पिता चंपालाल (22) तथा लसुड़िया निवासी अंतरसिंह पिता नानूराम (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1650 रूपयें कीमत की 42 क्वाटर अवैध शराबजप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2013 को 13.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चिकमंगलूर चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सिरपुर धार रोड़ निवासी जितेन्द्र पिता एकनाथ (27) तथा सिरपुर निवासी समीर पिता कालीचरण शिंदे (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2013 को 12.40 बजे, रेल्वे स्टेशन इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले प्रोफेसर कॉलोनी भंवरकुऑ निवासी महेश पिता कमल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, December 11, 2013

14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 34 गिरफ्तारी व 179 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 11 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 दिसम्बर 2013 को 03 स्थायी, 34 गिरफ्तारी व 179 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2013 को 15.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मोरसली गली इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें देवेन्द्र, सुभाष, जितेन्द्र, राजेन्द्रतथा विपिन उर्फ पिंटे को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 27 हजार 210 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2013 को 19.15 बजे, न्यू गौरी नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें महेश, मनोज, कैलाश, विरेन्द्र तथा वासू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2013 को 14.15 बजे, कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले दीपक उर्फ पप्पू पिता दशरथ (22) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 520 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2013 को 16.15 बजे, ईमली बाजार इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले महेश पिता गणपतलाल (40) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 490 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2013 को 18.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर किशनगंज नाले के पास महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिले लालजी की बस्ती महूॅ निवासी धर्मेन्द्र पिता मोतीलाल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2013 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिन्सी चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले परदेशीपुरा निवासी हरीश पिता कन्हैयालाल (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 कट्‌टा व 01 खाली कारतूस जप्त किया गया।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2013 को 19.45 बजे, परदेशीपुरा चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गणेश नगर निवासी आकाश उर्फ अक्कू पिता विष्णू राठौर (20) को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, December 10, 2013

अंधेकत्ल का पर्दाफाश, रूपयों के लेन देन के कारण हत्या

इन्दौर -दिनांक 10 दिसम्बर 2013- पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 05.12.13 को जीपीओ परिसर में एक अज्ञात पुरूष उम्र करीब 28 वर्ष की लाश मिली थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक के सिर में चोट पहुॅचाकर हत्या की गयी। इस संबंध में थाना संयोगितागंज पर अपराध क्रमांक 1296/13 धारा 302 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरूद्व पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया था। अज्ञात मृतक की पहचान हेतु उसके फोटो के पम्पलेट छपवाकर सार्वजनिक स्थानों पर लगाये गये व अखबारों में भी प्रसारित कराया गया था। शहर के विभिन्न क्षैत्रों में अज्ञात मृतक की पहचान हेतु टीमें भेजी गयी थी।
अज्ञात मृतक की पहचान उसकी पत्नी यमुना बांगर व पिता मनोहर बांगर निवासी 396 कृष्णबाग कॉलोनी के द्वारा की गयी। मृतक जितेन्द्र पिता मनोहर बांगर था, जो ड्रायवर था। मृतक के पिता मनोहर बांगर ने बताया कि उसके पुत्र जितेन्द्र ने कुछ महीने पहले 16000 रूपयें, ऑटो हेतु बैंक से लोन दिलाने के लिये संतोष मखर निवासी 12 पार्करोड़ को दिये थे,  जितेन्द्र उक्त रूपयें संतोष से वापस मांग रहा थापरंतु संतोष रूपयें वापस नही कर रहा था। संतोष ने दिनांक 04.12.13 को जितेन्द्र को रूपयें वापस देने हेतु साकेत चौराहा पर बुलाया था, उसके पश्चात्‌ जितेन्द्र बांगर नही दिखा। इस आधार पर संदिग्ध संतोष माखर की तलाश उसके घर पर की गयी, परंतु वह घर से गायब मिला व घर पर ताला लगा मिला।
इससे पुलिस का संदेह बढ़़ गया, लगातार तलाश करने पर वह भमोरी में मिला, उसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गयी, तब उसने जुर्म स्वीकार करते हुये, जितेन्द्र की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि जितेन्द्र 16000 रूपयें वापस मांगने के लिये उसे बहुत परेशान कर रहा था, कहता था तुने रूपया वापस नही किये तो तेरा घर जला दूंगा, तेरी औरत बच्चों को उठवा लूंगा, जब आरोपी ने रूपयें लौटाने का कोई आश्वासन नही दिया तब जितेन्द्र ने उसे, उसकी पत्नी के बारे में अशोभनीय बाते कही, इस बात से आरोपी काफी आक्रोशित हो गया। घटना दिनांक को शराब पीते समय, मृतक ने शराब में पेशाब मिलाकर आरोपी को पीने के लिये दिया, कि इसे पी जाओ तो पैसे छोड़ दूंगा। इससे रूष्ट होकर आरोपी ने मृतक की हत्या की योजना बनायी। वह जितेन्द्र को और शराब पिलाने केबहाने जीपीओ परिसर लाया और वहॉ भी शराब पिलाई व मृतक जितेन्द्र के सिर में वही पड़ी हुई पत्थर की फर्सी से चोटे पहुॅचाकर उसकी हत्या कर दी।
संतोष पूर्व में पोस्ट ऑफिस में चपरासी रह चुका है, उसने नकली आयकर अधिकारी बनकर वर्ष 2010 में एक व्यापारी से 09 लाख रूपयें ठग लिये थे। जिसका प्रकरण थाना पलासिया पर दर्ज है। यह अपराध दर्ज होने पर उसे पोस्ट ऑफिस से निकाल दिया गया था। जीपीओ परिसर उसका जाना पहचाना क्षैत्र होने से मृतक को वह यहॉ लाया तथा शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी संतोष माखर द्वारा अपनी पहचान छिपाने हेतु अपने बाल व मूंछे मुडंवा ली थी तथा पैसा एकत्र कर शहर से भागने की फिराक में था।
इस अंधेकत्ल को सुलझाने में थाना प्रभारी संयोगितागंज डी.एस. येवले, उपनिरीक्षक अजय गुर्जर, प्रआर. शोभाराम, आर. सतीश अंजाना, संजय मालाकार व शेरसिंह की भूमिका सराहनीय रही है। जिन्हे पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पूर्व) द्वारा पुरूस्कृत किया जा रहा है।

जनरल इंश्योरेंस की फर्जी वाहन बीमा पॉलिसियॉं बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी सुमित लुहाड़िया गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 दिसम्बर 2013- अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री दिलीप सोनी ने बताया कि इन्दौर पुलिस को विगत कई दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि अज्ञात बदमाश जनरल बीमा कम्पनियों के नाम से वाहनों की फर्जी बीमा पांॅलिसीयांॅ बनाकर ग्राहकों से धोखाधडी कर अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहें हैं। इस संबध में रिलायंस जनरल इंश्योरेसं कम्पनी शाखा इन्दौर के उप प्रबंधक श्री राजेन्द्र छाबड़ा द्वारा भी पुलिस से संपर्क किया गया था। इस सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा, क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं श्री दिलीप सोनी द्वारा अपने मातहतों को पतारसी हेतु लगाया गया था जिन्होंने अथक प्रयास कर फर्जी वाहन बीमा पांॅलिसी बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य सुमित पिता विजय लुहाड़िया (जैन) उम्र 25 वर्ष नि. महावीर एवेन्यू मक्सी रोड उज्जैन को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की है। 
             इस गिरोह में सुमित के अलावा एक अन्य सरगना आरोपी विनय पिता प्रेमचन्द जैन नि. उज्जैन भी है जो फिलहाल फरार हो गया है। इन दोनों बदमाशों ने उज्जैन शहर में सिद्वी विनायक ट्रेड सेन्टर शहीद पार्क स्थित दुकान न. 115, मेंआंॅफिस खोलकर अनाधिकृत रूप से रिलायंस कम्पनी की फर्जी वाहन बीमा पांॅलिसीयांॅ बनाने के लिए ग्राहकों से आंॅन लाईन प्रीमियम की राशी अपने खाते में जमा कराकर इंटरनेट के माध्यम से फर्जी पांॅलिसीयॉ तैयार कर ई-मेल आई डी द्वारा सम्बन्धीत ग्राहकों को भेज देते थे। ग्राहकों को यह बिल्कुल भी आभास नहीं हो पाता था कि बदमाशों द्वारा उन्हें इंटरनेट से भेजी गई बीमा पांॅलिसीयॉ फर्जी है। अभी तक गिरफ्तार आरोपी से फर्जीवाडा कर बनाई गई 43 वाहन बीमा पांॅलिसीया बरामद की है जिनकी गबन की गई प्रीमियम राशि लगभग पांच लाख रूपए है। आरोपीगण द्वारा जिस कम्प्यूटर सिस्टम के माध्यम से यह फर्जीवाडा किया जा रहा था उसका सी.पी.यू. भी बरामद किया जा चुका है जिसकी बारीकी से तकनिकी जांॅच की जा रही है। अभी तक इस गिरोह द्वारा विगत वर्षों में उपरोक्त बरामद की गई पांॅलिसीयों के अतिरिक्त अन्य कई फर्जी पांॅलिसीया भी बरामद होने की पूर्ण सम्भावना है। 
           इस गिरोह को पकडने में रिलायंस कम्पनी के उप प्रबंधक राजेन्द्र सिंह छाबडा, तथा बीमा कम्पनी से नियुक्त अन्बेषण अधिकारी आनन्द राठौर, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री आर.सी.एस.राजपूत, थाना प्रभारीछोटी ग्वालटोली श्री आर.एन. शर्मा, उप निरी0 विनोद सिंह राठौर, प्र0आर0 अनिल सिलावट, आर0 जितेन्द्र परमार, योगेश परमार, जितेन्द्र सेन, देवेन्द्र सिहं एवं सुनील बिसेन की उल्लेखनीय भूमिका रही।     

06 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर 09 लाख रूपयें की फिरौती मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 दिसम्बर 2013- पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पूर्व) श्री ओ. पी. त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 9/12/2013 को थाना बाणगंगा क्षैत्र में अरबिन्दों अस्पताल के पिछे स्थित अल्फा एण्ड ओमेगा स्कूल से अज्ञात बदमाशों द्वारा 06 वर्षीय मासूम बच्चे राजवीर राठौर उर्फ राज का अपहरण स्कूल प्रबंधन को गुमराह करते हुये कर लिया गया था। दो आरोपीयो ़द्वारा स्कूल पहूचकर राजवीर के रिश्तेदार कि मृत्यु हो जाने से राजवीर को ले जाने हेतू कहा गया स्कूल संचालिका द्वारा बच्चे के परिजनो को फोन कर कन्फर्म किये जाने का प्रयास किया गया तभी आरोपी ने अपने मोबाइल से बच्चे के चाचा जीवन से संचालिका की बात करा दी असल में संचालिका द्वारा उक्त आरोपी के अन्य साथी राहुल को जीवन समझकर बात कर ली गई व बच्चे को आरोपी शुभम व गणपत के साथ जाने दिया गया जब अज्ञात व्यक्ति द्वाराआई टी आई के सामने स्थित एसटीडी से फोन कर 09 लाख रूपये की मांग करते हुऐ बालक के अपहरण की जानकारी उसके चाचा जीवन को दी गई तो वह घबरा गया। आरोपी द्वारा धमकी दी गई यदि किसी को खबर की गई तो बच्चे को जान से खत्म कर देगे, जीवन द्वारा स्कूल पहूचकर प्रबंधन से बात की गई तब बच्चे के अपहरण के संबंध में संम्पूर्ण जानकारी मिली किन्तू डर के कारण ना तो परिजनों को व ना ही पुलिस को सूचना दी गई शाम करीब 7:00 बजे जीवन द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी योगेशसिंह तोमर द्वारा  तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुवे त्वरित कार्यवाही की गई पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.त्रिपाठी द्वारा तत्काल गंभीरता पूर्वक कार्यवाही कर अपहृत बच्चे की बरामदगी हेतू संम्पूर्ण प्रयास करने हेतू निर्देशीत किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खॉन व सी.एस.पी परदेशीपुरा श्री अजय जैन भी तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये थाना बाणगंगा पहूचे बच्चे की बरामदी हेतू अलग अलग टीमे बनाई गई। शंका होने पर आरोपी राहूल पिता बहादूर सिंह निवासी पचडेहरिया को कडाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके अन्य तीन साथी शुभम, गणपतव जितेन्द्र बालक राजवीर को भवानी नगर स्थित जितेन्द्र के घर में लेकर बैठे है जिस पर तत्काल घेराबंदी कर सावधानी पूर्वक दबिश दी गई ताकी बच्चे को कोई नुकसान ना पहूचे इस प्रकार बच्चे को सकुशल बरामद कर चारो आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया ।
आरोपियों से पूछताछ में कई तथ्य पुलिस की जानकारी में आए है गत वर्ष जीवन ने करीब 06 बीघा जमीन 74 लाख रूपये में बैची थी उनमें से करीब 60 लाख रूपये की जमीन ग्राम खंडीया देपालपूर में खरीद ली व शेष रूपये जीवन के पास बचे होने का अंदेशा आरोपियों को था साथ ही जीवन गांव में लोगों को पैसे भी उधार देता है इसलिये आरोपियों को आसानी से राजवीर के अपहरण उपरांन्त पैसे मिलने की संभावना थी ।
आरोपीयो द्वारा पहले पंचडेरिया गांव के शेखर राठौर के लडके आदित्य उम्र 05 वर्ष के अपहरण की योजना बनाई गई थी चूकिं शेखर प्रापर्टी का व्यवसाय करता है व उसकी माली हालत भी ठीक है किन्तू आदित्य स्कूल नही जाता अतः उसको घर से उठाने में आरोपियों के पहचाने जाने का खतरा था इस लिये उक्त योजना को इनके द्वारा बदल दिया गया ।
दिनांक 28/11/2013 को आरोपी राहूल के होनेवाले साले दिनेश की शादी में सभी आरोपी एकत्रीत हुये जहॉ राजवीर के अपहरण की योजना बनाई गई । अपहरण के उपरांन्त राजवीर को छूपाकर रखने हेतू आरोपी गणपत ने अपने भवानी नगर स्थित मकान के पिछे वाली गली में छोटू के बंद पडे कमरे में योजना बनाई थी किन्तू उक्त कमरे में छत पर चददर नही पडी है तथा ठंड अधीक बढ जाने से आरोपियों द्वारा राजवीर को वहा नही रखा जा सका ।
जीवन से रूपये एठ कर सभी आरोपी साथ मिलकर व्यवसाय डालना चाहते थें। राजवीर का अपहरण करने के उपरांन्त आरोपी शुभम व गणपत मोटर साईकल पर पहले उसे सूपरकॉरिडोर ले गये फिर मरीमाता भागीरथपूरा होते हुये आई टी आई ग्राउन्ड के सामने पहूचे जहा से फोन लगाया वहा से बापट चौराहा होते हुये विजय नगर होते हुये एमआर 10 के रास्ते बाई पास पर पहूचे व शाम तक उसे मोटर सायकल पर ही घूमाते रहे शाम होने पर  उसे जितेन्द्र की फैक्ट्री पर लेकर पहूचे जहॉ से वह उसे जितेन्द्र के घर भवानी नगर ले गये। 

14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्धबदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 स्थायी, 41 गिरफ्तारी व 190 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 10 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 दिसम्बर 2013 को 10 स्थायी, 41 गिरफ्तारी व 190 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2013 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें जगदीश, ताराचंद्र, जितेन्द्र, घनश्याम तथा नानकराम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2013 को 21.05 बजे,ट्रांसपोर्ट नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अर्जुन तथा अकबर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2013 को 16.40 बजे, जगजीवनराम नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें आकाश, राजेश तथा सूरज को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, December 9, 2013

02 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 01 गिरफ्तारी व 49 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 दिसम्बर 2013 को 01 स्थायी, 01 गिरफ्तारी व 49 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 11 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2013 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एकता नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें हफीज, गोकुल, रवि,केशव, शिव, राजू, रवि तथा राकेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2013 को 13.30 बजे, भूरी टेकरी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राधेश्याम, दुलीचंद्र तथा राहुल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 340 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2013 को 17.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविदास नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले सम्मी पिता जियालाल मंडारे तथा कालू पिता खुशलाल (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2013 को 19.00 बजे, रविदास नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले शंकर पिता रामू (32) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2013 को 15.30 बजे, फूटी कोठी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले शांती नगर मूसाखेड़ी निवासी शेलेन्द्र पिता मदनलाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2013 को 09.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवास नाका एसआर पेट्रोल पंप के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले स्कीम नं. 78 इंदौर निवासी रोशन पिता शंकरलाल (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
             पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, December 8, 2013

02 आदतन, 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 18 गिरफ्तारी व 107 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 दिसम्बर 2013 को 02 स्थायी, 18 गिरफ्तारी व 107 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 30 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2013 को 18.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जोशी मोहल्ला इंदौर से कम्प्यूटर पर हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मोहन, इद्रीश, पंकज,रामानंद आदि कुल 20 से अधिक लोगों को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14 हजार 370 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2013 को 19.00 बजे, राहुल गांधी नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें हनीफ, जावेद, अयुब, हीरालाल तथा छोटू उर्फ रमाशंकर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1305 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2013 को 20.15 बजे, आरएनटी मार्ग इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें इमरान, सोनू, रिजवान तथा वसीम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1150 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2013 को 09.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे फाटक के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले रेल्वे क्रासिंग काकड़निवासी जानकीप्रसाद पिता रामदयाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 पिस्टल जप्त की गयी।
            पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2013 को 20.10 बजे, रिंगरोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बापू गांधी नगर निवासी अनिल पिता सुधाकर (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2013 को 10.45 बजे, बाणगंगा नाका इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गोविन्द नगर निवासी धीरज पिता मनोहरसिंह ठाकुर (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, December 7, 2013

02 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 44 गिरफ्तारी व 151 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 07 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 दिसम्बर 2013 को 03 स्थायी, 44 गिरफ्तारी व 151 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 38 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2013 को 18.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मयंक ब्लू वाटर पार्क का हाल बिचोली मर्दाना रोड़ इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑखेलते मिलें कमलसिंह, निलेश, छगनलाल, सलीम अहमद आदि कुल 38 लोगों को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 87 हजार 786 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2013 को 07.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सदरबाजार इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले नंदबाग कॉलोनी निवासी शुभम उर्फ बंतू पिता प्रभाकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2013 को 10.00 बजे, रिलायता रोड़ इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले ग्राम कटकौंदा निवासी हाकमसिंह पिता देवीसिंह (49) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2013 को 05.15 बजे, लुनियापुरा आमरोड़ इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले हरीजनकॉलोनी निवासी नानू उर्फ चेतन पिता राजेन्द्र (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2013 को 22.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणेश्वरी कुंड बाणगंगा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बाणगंगा निवासी गोलू पिता प्रेमनाथ कश्यप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 बोर पिस्टल जप्त की गयी।
           पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2013 को 09.00 बजे, चंद्रगुप्त चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले लालगली परदेशीपुरा निवासी आकाश पिता मुकेश अकोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2013 को 19.30 बजे, श्रीराम तलावली धार रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले शिवाजीराम उर्फमहाराज पिता राधाकृष्ण चौधरी (64) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 फालिया जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, December 6, 2013

मतगणना स्थल व आसपास की यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक 06 दिसम्बर 2013- मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव वर्ष 2013 की मतगणना दिनांक 08.12.2013 दिन रविवार को नेहरू स्टेडियम में प्रातः 8 बजे से होना है । मतगणना हेतु नेहरू स्टेडियम व आसपास यातायात इन्दौर द्वारा यातायात पार्किग व्यवस्था एवं डायवर्सन हेतु विशेष व्यवस्था की गई हैः-
1. मतदान में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने वाहन जीमखाना चैनल गेट एवं बैक गेट के सामने से अन्दर ले जाकर नेहरू स्टेडियम में पार्क कर सकेगे । 
2. अन्य व्यक्ति अपने वाहन जीमखाना ग्राउण्ड व जीपीओ ग्राउण्ड पर पार्किग कर अपनी सुविधानुसार स्टेट बैक के सामने वाले गेट व टेनिस क्लब वाले गेट से नेहरू स्टेडियम के अन्दर जा सकेगे । 
3. मतगणना के दौरान दिनांक 8.12.2013 को नेहरू स्टेडिम के आसपास काफी भीडभाड की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए बसों का डायवर्शन किया जावेगा। बस स्टेण्ड से महू ,पीथमपुर व अन्य स्थानों के लिए चलने वाली बसे श्रीमाया चौराहा,गीताभवन चौराहा,,नवरतन बाग ,होमगार्ड कार्यालय टी, कृषि कालेज ,पिपल्याहाना चौराहा,होकर अपने स्थानों की ओर जा सकेगी ओर अन्य स्थानों से आने वाली बसे रिंगरोड़ होकरपिपल्याहाना चौराहा से अन्दर आकर कृषि कालेज चौराहा, व्हाईट चर्च चौराहा,मधुमिलन चौराहा,होकर सरवटे बस स्टेण्ड आ सकेगी।
4. जी.पी.ओ. एवं व्हाईट चर्च के मध्य मुखय मार्ग पर भीड को दृष्टिगत रखते हुये आवश्यकता पडने पर वाहनों का डायवर्शन किया जा सकता है। नवलखा से व्हाईट चर्च जाने वाले वाहन इंदिरा प्रतिमा, फॉरेस्ट टी अग्रसेन चौराहा होकर छावनी चौराहा से होकर अर्जुन प्याउ एवं मधुमिलन चौराहा होकर जा सकेगे, इसी प्रकार व्हाईट चर्च चौराहे से नवलखा जाने वाले वाहन मेडिकल हॉस्टल टी, पानी की टंकी, आजाद नगर चौराहा, संवाद नगर पुलिया होकर नवलखा चौराहें की ओर जा सकेगे। 

01 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 44 गिरफ्तारी व 157जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 06 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 दिसम्बर 2013 को 02 स्थायी, 44 गिरफ्तारी व 157 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 11 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2013 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मैकेनिक नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें यशवंत, विनोद तथा बलराम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 30 हजार रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2013 को 16.20 बजे, गाड़ी अड्‌डा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दिनेश, मुकेश, भगवानदास, विनोद तथा संतोष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3370 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2013 को 21.40 बजे, जल्ला कॉलोनी इंदौर से ताशपत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अजहरूद्‌दीन, पप्पू तथा आजम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1110 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2013 को 10.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चितावद काकड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले गणेश पिता राकेश डागर (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2013 को 19.30 बजे, पटेल नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिली यही की रहने वाली राजू बाई पति गेंदालाल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2013 को 12.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेशीपुरा कलाली के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले परदेशीपुरा निवासी शंकर पिता अशोक चौकसे (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, December 5, 2013

बैग चोरी के संदिग्ध आरोपियों के स्कैच



इन्दौर -दिनांक 05 दिसम्बर 2013- इंदौर पुलिस की कम्प्यूटर ब्रांच द्वारा थाना अन्नपूर्णा के अपराध क्रं. 849/13 धारा 379 भादवि के संदिग्ध आरोपियों का फरियादी द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर स्कैच तैयार किया गया है। संदिग्ध आरोपियों का हुलिया इस प्रकार है - एक संदिग्ध लड़के के बाल छोटे-छोटे गोल चेहरा, रंग काला, कद 4.5 इंच, हॉफ बांह सफेद शर्ट एंव ब्लैक पेंट पहने है तथा दूसरे लड़के के बाल छोटे-छोटे, गोल चेहरा, रंग सावंला, कद 4.5 इंच, खाकी चढ्‌ढी मटमैला शर्ट पहने है हाथ पर रस्सी बांधे हुये, गंदा सा दिखने वाला कुछ पागल सी हरकत करता है। 
             संक्षिप्त में घटनाक्रम इस प्रकार है कि दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को 11.00 बजे से 11.30 बजे के बीच फरियादी विशाल पिता दिनेश (28) निवासी 78 सूर्यदेव नगर इंदौर अपनी दुकान 3076 सुदामानगर पर आये तो अपने साथ एक बैग लेकर आये और अपने जूते दुकान के बाहर उतार कर दुकान खोली व बैग दुकान के काउंटर पर रखा दिया एक लडका आया और फरि0 का जूता उठा कर भागने लगा फरि0 भी उसके पीछे भागा और जूता वापस लेकर दुकान पर आया उसी बीच अज्ञात लडकाफरि0 की दुकान के काउंटर पर रखा बैग जिसमें नगदी 01 लाख 60 हजार रूपये, आठ किलो 920 ग्राम चांदी एवं 210 ग्राम सोना सहित चुरा कर ले गया। 
किसी भी व्यक्ति को उक्त हुलिया के संदिग्ध की जानकारी होने पर पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर के 100 नं. या थाना अन्नपूर्णा के सउनि सुखराम मुनिया के मोबाईल नं. 9424063601 अथवा थाना प्रभारी अन्नपूर्णा के मोबाईल नं. 9479993591 पर संपंर्क कर जानकारी दे सकते है।

रास्ता रोककर, चाकू मारने वाले संदिग्ध आरोपी का स्कैच


इन्दौर -दिनांक 05 दिसम्बर 2013- इंदौर पुलिस की कम्प्यूटर ब्रांच द्वारा थाना छत्रीपुरा के अपराध क्रं. 461/13 धारा 341,294,324,506,34 भादवि के संदिग्ध आरोपियों का फरियादी द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर स्कैच तैयार किया गया है। संदिग्ध आरोपी का हुलिया इस प्रकार है - बाल लंबे पीछे से गोल, रंग सांवला, कद लंबा, सफेद टी-शर्ट एंव सफेद पेंट पहने है। संक्षिप्त में घटनाक्रम इस प्रकार है कि दिनांक 10.11.13 के 16.00 बजे साई बाबा मंदिर के सामने जोशी मोहल्ला इंदौर पर फरियादी राजेन्द्र पिता भागीरथ (45) निवासी 09 बियाबानी एम कुमारी अस्पताल इंदौर को आरोपियों ने मकान खालीनही करने की बात पर से रास्ता रोक कर गालियॉ दी व चाकू से बाये पैर व घुटने के नीचे मारकर जान से मारने की धमकी दी।
किसी भी व्यक्ति को उक्त हुलिया के संदिग्ध की जानकारी होने पर पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर के 100 नं. या थाना छत्रीपुरा के सउनि आर. एस. बघे के मोबाईल नं. 8085669563 अथवा थाना प्रभारी छत्रीपुरा के मोबाईल नं. 9479993546 पर संपंर्क कर जानकारी दे सकते है।

02 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 01 फरारी, 48 गिरफ्तारी व 180 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 05 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 दिसम्बर 2013 को 04 स्थायी, 01 फरारी, 48 गिरफ्तारी व 180 जमानतीय वारन्टतामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2013 को 19.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुभम कॉम्पलेक्स इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले राहुल गांधी नगर निवासी मुकेश पिता सेवाराम (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2013 को 10.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रकाश का बगीचा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मुस्तफा पिता मुस्ताक अंसारी (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
             पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरणपंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, December 4, 2013

थाना यातायात पश्चिम में येलो कार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ

इन्दौर -दिनांक 04 दिसम्बर 2013- दिनांक 03.12.2013 से थाना यातायात पद्गिचम में येलो कार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। दो पहिया, चार पहिया वाहन स्वामी येलो कार्ड बनवाना चाहते है वह थाना यातायात पद्गिचत से अपने कार्ड बनवा सकते है। 
प्रति कार्ड शुल्क की राद्गिा 10 रूपये।
कार्ड बनावाने के लिए निम्न दस्तावेज साथ लेकर आयेः-
1. वाहन के मुल दस्तावेज बीमा एवं पंजीयन 
2. वाहन स्वामी, चालक का एक पासपोर्ट साईज फोटो
3. आई.डी. प्रुप के लिए वोटर आईडी., लायसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड एवं बिजली बिल।

03 आदतन, 30 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 30 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 36 गिरफ्तारी व 167 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 दिसम्बर 2013 को 03 स्थायी, 36 गिरफ्तारी व 167 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2013 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गवली धर्मशाला बड़ी ग्वालटोली इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले बड़ी ग्वालटोली निवासी विकास उर्फ विक्की पिता स्व. जगदीश वर्मा (30) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2013 को 20.55 बजे, रेडीमेड कॉम्पलेक्स गेट के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें भागीरथपुरा निवासी राकेश पिता बाबूलाल (23) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनकेविरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2013 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपलियाहाना चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले अहिरखेड़ी इंदौर निवासी अजय उर्फ अज्जू पिता नौगत राठौर (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2013 को 11.45 बजे, कलालकुई मस्जिद के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सेवामार्ग महूॅ हाल मोमिनपुरा निवासी शकील पिता कदीर कुरैशी (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, December 3, 2013

नये साफ्टवेयर से चोरी गये वाहन की जानकारी मिलेगी

इन्दौर -दिनांक 03 दिसम्बर 2013- यातायात पुलिस द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर जोन के मार्गदर्शन में इंदौर ऑटो डीलर्स, विभिन्न बीमा कंपनियों के नोडल अधिकारियों की बैठक यातायात मैनेजमेन्ट सेन्टर में आयोजित की गयी, जिसमें पुलिस की ओर से उपपुलिस अधीक्षक, यातायात श्री अरविन्द तिवारी एवं इन्फोक्रेट्‌स कम्प्यूटर के श्री राकेश जैन उपस्थित रहे। विगत 03 वर्षो में इंदौर जोन के सभी जिलों में कुल 9693 वाहन चोरी हुये थे, जिसमें 958 वाहन पुलिस के प्रयास से बरामद किये गये जो विभिन्न थानों में खड़े है। इसके अतिरिक्त 473 ऐसे वाहन, जो लावारिस या चोरी के संदेह में पुलिस द्वारा जप्त कर थानों में खड़े किये गये। 
              थानों पर खड़े 1431 वाहनों का क्लेम के बारे में यातायात पुलिस एवं एचडीएफसी एवं बजाज एलियांस कंपनी द्वारा सर्च किया गया। जिसमें 171 ऐसे वाहनों की जानकारी मिली जिनका की क्लेम विभिन्न बीमा कंपनियों द्वारा दिया जा चुका है। ऐसे वाहनों की जानकारी थानों एवं बीमा कंपनियों को दी गयी कि वे आवश्यक कार्यवाही कर थानों में खड़े वाहनों को प्राप्त करें साथ ही सभीकंपनियों एवं डीलरों के लिये एक साफ्टवेयर बनाने का निर्णय लिया गया जिसमें चोरी किये गये वाहनों की जानकारी पूर्ववत इन्द्राज रहेगी, जैसे ही कोई वाहन बीमा कंपनी के पास आता है अथवा किसी डीलर के पास सर्विसिंग या कुछ मरम्मत के लिये आता हैं, उसे वे आसानी से चेक कर पुलिस को सूचित करेगें ताकि पुलिस ऐसे वाहनों को बरामद कर सके। इसी प्रकार बीमा कंपनीया थानों में लंबित वाहनो की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

अज्ञात युवती की लाश बरामद



इन्दौर -दिनांक 03 दिसम्बर 2013- आज सुबह हीरानगर थाना क्षैत्रांतर्गत में एक अज्ञात युवती उम्र करीबन 20-25 वर्ष की लाश बोरे में बंद मिली। पुलिस द्वारा प्रकरण पंजीबद्व कर युवती की तलाश की जा रही हैं। किसी व्यक्ति को उक्त युवती के संबंध में जानकारी होने पर पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर या थाना प्रभारी हीरानगर के मोबाईल नंबर 9479993451 पर संपर्क कर जानकारी बता सकते है। 

08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 14 गिरफ्तारी व 113 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 03 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को 05 स्थायी, 14 गिरफ्तारी व 113 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वाराअपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को 16.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बरलाई जागिर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राहुल, राजू, चंदू उर्फ सूरज, योगेश, राजू, विनय, कैलाश, राजू तथा ग्यारसीलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 45 हजार 200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को 15.40 बजे, नंदबाग कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें विष्णुविहार कॉलोनी निवासी जितेन्द्र पिता हुकुमसिंह राजपूत को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 280 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर2013 को 18.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बजरंग नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले नितिश पिता मदन चौहान (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1900 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को 11.20 बजे, ग्राम छोटा बांगड़दा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले अमरसिंह पिता हिम्मतसिंह चौहान (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 725 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को 10.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले विराट नगर मूसाखेड़ी निवासी सुरेश पिता नरेन्द्र हटीला (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा व 01 जिंदा कारतूस जप्त किया गया।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को परदेशीपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर निवासी विशाल उर्फ विकास उर्फ चिग्गा पिता अशोक (24) तथा लालगली परदेशीपुरा निवासी जुनेद पिता अब्दुल अजीज खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
          पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को 12.30 बजे, गुलाब बाग इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बापू गांधी नगर निवासी विजय पिता सुरेश (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को 16.00 बजे, रेशम गली के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले ऋषिराज उर्फ रामनाथ पिता अर्जुन (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, December 2, 2013

09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 15 गिरफ्तारी व 85 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 02 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 02 स्थायी, 15 गिरफ्तारी व 85 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 33 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मल्हारगंज इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विजय, सुरेश, विनोद, दिलीप, श्याम तथा सुरेश को पकडा।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2740 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 20.00 बजे, झुमरू कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सलमान, अनवर, फरीद, शहजाद, शाकिर, जावेद, गोलू तथा सोनू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2070 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 14.00 बजे, मालवामील इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कोमलप्रसाद, सचिन, नीरज, दीपक, जितेन्द्र तथा प्रकाश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1520 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 19.20 बजे, शिवनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें आत्माराम, मांगीलाल, राजेश, रामचंद्र, ताराचंद्र तथा गोविंद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 15.00 बजे, पेंशनपुरा महूॅ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अनिल,राजू, जीतू तथा मनीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 18.30 बजे, राधागोविंद का बगीचा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दीपू, देवेन्द्र तथा सोहन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 520 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 20.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुम्हारखाड़ी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले दीपक पिता मुरारीलाल मिश्रा (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 17.20 बजे, घनश्यामदास नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले अनिल पिता बालकिशन (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लालबहादुर शास्त्री नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले दिलीप पिता राधेश्याम (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
             पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, December 1, 2013

03 आदतन, 16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 30 गिरफ्तारी व 94 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 01 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 नवम्बर 2013 को 05 स्थायी, 30 गिरफ्तारी व 94 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2013 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुरई मोहल्ला इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अंकित, बंटी, पवन तथादीपक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1070 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2013 को 16.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर व्यास नगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले संदीप पिता भगवानदीन (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3720 रूपयें कीमत की 93 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
             पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2013 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रगति नगर चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बुद्व नगर इंदौर निवासी नाना उर्फ श्रवण पिता फतेसिंह बंजारा (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त कीगयी।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, November 30, 2013

बन्टी मराठा हत्याकाण्ड का फरार आरोपी क्राइम ब्रांॅच की गिरफ्त में


इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2013- पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने अति. पुलिस अधीक्षकद्वय क्राईम श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं दिलीप सोनी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांॅच इंदौर के उप पुलिस अधीक्षक आर.सी. राजपूत को फरारी बदमाशों को पकडने के लिए अपराध शाखा के उप निरी. आमोद सिंह राठौर की टीम को लगाया गया था। टीम द्वारा पुराने एवं नए हत्या के अपराधीयों की पतारसी हेतु लगाया गया था तथा इसी बीच मुखबीर द्वारा सूचना मिली की वर्ष 2009 में थाना बाणगंगा क्षेत्र में बन्टी उर्फ धीरज मराठा नि. न्यू राजा राम नगर इंदौर का जो की जेल से पेरोल पर आया हुआ था, जिसकी दिनांक 15.05.09 को रात्री में अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी जिसमें सुरेन्द्र पाल व अशोक कुशवाह बाद में गिरफ्तार हो चुके थे एवं एक अन्य आरोपी सुनील उर्फ सत्यम पिता अशोक वाजपेयी नि. रामनगर इंदौर का घटना कर फरार हो गया था। फरार आरोपी सुनील वाजपेयी के बारे में क्राईम ब्रांॅच के सहायक उप निरी. भारत सिंह यादव, आर. रितेश चौहान को फरार आरोपी सुनील वाजपेयी बाणगंगा क्षेत्र मेंकुशवाह नगर के आसपास घूमता देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई। टीम द्वारा पिछलें दो दिनों से लगातार फरार आरोपी सुनील उर्फ सत्यम पिता अशोक वाजपेयी नि. रामनगर इंदौर को घेराबंदी कर आज कुशवाह नगर सब्जी मण्डी से जाते समय पकडा एवं कडाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने उक्त साथीयों के साथ तलवार, चाकू द्वारा बन्टी को मारना एवं स्वयं द्वारा मृतक के मुंह पर पत्थर मारकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्व थाना बाणगंगा पर अप.क्र. 423/09 धारा 302.34 भा.द.वि का पंजीबद्व होना पाया गया है जिसमें उक्त आरोपी घटना दिनांक से ही फरार था। अतः अग्रीम कार्यवाही हेतु आरोपी को थाना बाणगंगा सुपुर्द किया जाता है।
उक्त हत्या के फरार आरोपी को पकडने में उप निरी. आमोद सिंह राठौर, सहायक निरी. भारत सिंह यादव, प्र.आर. राजकुमार बड़ोदिया, बृजभुषण सक्तावत, आर. रितेश चौहान, जितेन्द्र सेन, सुनील सिंह बिसेन का सराहनीय योगदान रहा।

20 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनीआजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी व 312 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी व 312 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2013- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 16.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अहिरखेड़ी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मुरली, सुनिल, आकाश, काला, मुकेश तथा दीपक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2140 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 17.00 बजे, सांवेर रोड़ इंदौर सेसट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त रूबीना फेक्ट्री सांवेर रोड़ निवासी इरशाद पिता दिलशेख (27) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1180 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 19.00 बजे, मदीना नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त कोहीनूर कॉलोनी निवासी शकील पिता शब्बीर (32) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 19.00 बजे, गौतमपुरा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले अनिल पिता राधौमल (42) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 485 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2013- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 13.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पातालपानी रेल्वे स्टेशन के सामने से अवैध शराब ले जाते मिले पातालपानी निवासीदुलेसिंह पिता शोभाराम (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 120 रूपयें कीमत की 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 17.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टेम्पो स्टैण्ड मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले इंद्रा एकता नगर निवासी कम्मू उर्फ अनिल पिता बाबूलाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
              पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, November 29, 2013

इन्दौर पुलिस की अपहरणकर्ताओं से मुठभेड, 25 लाख रूपये की फिरौती मांगने वाले बदमाशों से व्यापारी को मुक्त कराया

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2013-  पुलिस अधीक्षक पश्चिम जिला इंदौर श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि दिनांक 27.11.13 की शाम उमाकांत गोयल उर्फ टीके पिता जगन्नाथ (49) निवासी 1062 छोटा बाजार महू का अपने घर से किसी काम के लिये महू कस्बे मे गया था। रात्रि 10.00 बजे तक उमाकांत उर्फ टीके के वापस घर नही लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो उमाकांत की मोटरसायकल पीठ रोड पुलिया के पास मय चाभी के मिली। उमाकांत उर्फ टीके को आस पास तलाश करते नही मिलने पर थाना महू 27.11.13 के 23.50 बजे गुम इंसान क्रमांक 94/13 पंजीबद्ध किया गया। उमाकांत उर्फ टीके के लडके अतुल गोयल के मोबाईल पर उनकी रिहाई के लिये फिरौती के रूप मे 01 करोड रूपये की मॉग की गई तथा अपहरणकर्ता द्वारा धन न देने पर उन्हे मारने की धमकी दी गई। मामला रूपयों की फिरौती का पाया जाने से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों श्री मान पुलिस महानिरीक्षक महोदय इंदौर जोन इंदौर श्री विपिन माहेश्वरी, डी.आय.जी. श्री राकेश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक पश्चिम जिला इंदौर श्री अनिलसिंह कुशवाह को घटना से अवगत कराया गया जिस पर उनके द्वारा तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध करने तथा अपराधियों को पकडने एवं अपहृत को छुडाने के संबंध मे निर्देश व मार्गदर्शन दिया गया। उक्त घटना के संबंध मे थाना महू पर अपराध क्रमांक 854/13 धारा 364 ए भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। 
        उमाकांत उर्फ टीके को अपहरणकर्ताओं के कब्जे से मुक्त कराने के लिये ए.एस.पी महू श्री अरविंन्द तिवारी के नेतृत्व मे चार  टीमे गठित की गई। एक पार्टी मे तीन मोटर सायकल पार्टी बनाई गई जिसमे आर कमल, आर राघवेन्द्र, आर प्रकाश, आर प्रकाश मीणा, आर प्रज्ञानंद थे। दूसरी टीम मे ए.एस.पी. महू के नेतृत्व मे प्रआर कैलाश, प्रआर परमानंद, आर मुन्नालाल यादव आर विजय मौर्य थे। तीसरी टीम मे एस.डी.ओ.पी महू श्री अरूण कुमार मिश्र के नेतृत्व मे थाना प्रभारी महू श्री डी.एस चौहान आर मनोज , आर विजय सिंह व आर केदार थे, इस टीम मे उमाकांत उर्फ टीके को जानने पहचानने वाले कर्मचारियों का रखा गया। 
        दिनांक 28.11.13 को सुबह 10.00 बजे से 02.00 बजे के बीच 3-4 बार अपहरणकर्ताओं के फोन आये एवं अन्ततः 25 लाख रूपये मे राजी होकर 02.30 बजे राउ गोलचौराहे के पास मामा के ढाबे पर अकेले स्कूटी पर पैसे लेकर बुलाया गया। योजनानुसार ढाबे के आस पास सभी टीमों को सक्रिय किया गया।  किन्तु करीब 01 घंटे तक वहॉ कोई नही आया। उसके बाद अपहरणकर्ताओं ने पैसे लेने का स्थल बदलकर इंदौर बायपास पर बुलाया। बायपास पर सिल्वर स्प्रिंग कॉलोनी के पास अतुल को खडा रहने का बोला गया। टीमे सभी आस पास योजनानुसार लगी हुई थी तभी एक मारूती वेन तेजाजी नगर चौराहे की ओर जाती दिखी जिसमे एक व्यक्ति चादर से ढका हुआ था। उस पर संदेह होने से उस वाहन की घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन अपहरणकर्ता उनकी मारूती वैन से खण्डवा रोड होतु हुये सिमरोल तरफ भागे जिनका पीछा किया गया तथा उनकी वेन को रोकने का प्रयास किया गया। जैसे ही उनकी वेन को ओवर टैक कर वैन की घेराबंदी की गई तो वर्दीधारी एक व्यक्ति ने मारूति वैन के अंदर से ही एस.डी.ओ.पी महू श्री अरूण मिश्रा पर पिस्टल से दो फायर कर प्राणघातक हमला किया। गोली श्री मिश्रा के शरीर के पास से निकल गई तभी उसने तीसरा फायर करना चाहा तो श्री मिश्रा ने अपनी आत्मरक्षा मे पिस्टल से गोली चलाई जो अपहरणकर्ता सोमनाथ सिलावट के बेल्ट परलगती हुई पेट मे लगी। जिसे तत्काल पुलिस फोर्स की मदद से मारूति वैन के अंदर बैठे बदमाश 01. अखिलेश आवरिया पिता सागरंिसह आवरिया उम्र 23 साल निवासी दशहरा मैदान बडवाह, 02. प्रकाश सेन पिता किशोरसिंह नाई 28 साल निवासी दशहरा मैदान बडवाह 03 सोमनाथ सिलावट पिता अमरनाथ सिलावट उम्र 35 साल निवासी 238 सॉई विहार कालोनी राउ हॉल सी.आई.एस.एफ कैम्पस बडवाह को पकडा गया तथा उनके कब्जे से अपहृत उमाकांत उर्फ टीके को लहू लुहान हालत मे मुक्त कराया गया। अपहरणकर्ताओं द्वारा उमाकांत उर्फ टीके के साथ मारपीट करने उसके हाथ की नसे काट देने से गंभीर रूप से घायल होने से उसे अस्पताल ईलाज हेतु भेजा गया है।
         प्रकरण के आरोपी सोमनाथ सिलावट जो कि सी.आई.एस.एफ में आरक्षक शूटर है, उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर पिस्टल से फायर कर प्राण घातक हमला करने पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ व अपहृत की सुरक्षा हेतु फायर किया गया। आरोपी सोमनाथ सिलावट के विरूद्ध अपराध क्रमांक 855/2013 धारा 307,34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों से पूछताछ मे एक अन्य आरोपी नरेन्द्र उर्फ बंटी पिता जीवन सिंह ठाकुर उम्र 29 साल निवासीसुराना नगर बडवाह के भी अपहरण की घटना मे संलिप्त होने का पता चलने पर नरेन्द्र उर्फ बंटी को भी बडवाह मे गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है एवं आरोपियों के स्थानीय किसी व्यक्ति से संबंध होने या अन्य व्यक्तियों के भी षड़यंत्र में शामिल होने की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

मोटरयान अधिनियम के अधीन वाहनों के संबंध में देय अनुकर्षण व्यय की राशी में वृद्वि

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2013- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी राजपत्र (गजट) के माध्यम से मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 127 की उप धारा (3) तथा धारा 201 की उप धारा (1) के अधीन भिन्न भिन्न वाहनों के संबंध में देय अनुकर्षण व्यय, की राशि में वृद्धि की गई है ।  उक्त परिपेक्ष्य में आम जनता को सूचित किया जाता है कि दिनांक 01 दिसम्बर 2013 से क्रेन द्वारा वाहन हटाये जाने पर शुल्क निम्नानुसार ली जायेगा :-
1. दो पहिया वाहन रूपये 100/-
2. कार, जीप तथा आटो रिक्शा रूपये 300/-
3. मध्यम मोटर यान रूपये 600/-
4. भारी मोटर यान खाली रूपये 800/-
5. भारी मोटर यान भरे हुए रूपये 1000/-

16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 59 गिरफ्तारी व 209 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 नवम्बर 2013 को 01 स्थायी, 59 गिरफ्तारी व 209 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलतें मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2013- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 28 नवम्बर 2013 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अजनोद रोड़ सांवेर से कम्प्यूटर पर हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कुदंन, रोहित, अमनदीप उर्फ गोल्डी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 04 हजार रूपयें नगदी तथा 04 कम्प्यूटरबरामद किये गये।
          पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 28 नवम्बर 2013 को 22.45 बजे, गौरीनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें नरेन्द्र, सुरेश, दयाराम, राकेश तथा पदम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2970 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

आमरोड़ पर शराब पी रहे 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 28 नवम्बर 2013 को बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत आम रोड़ पर शराब पी रहे गणेश नगर घाटा बिल्लौद निवासी मुकेश पिता नारायण (40), जगदीश पिता गोपाल (27), संजय पिता रामेश्वर (33), घाटा बिल्लौद निवासी मोहन पिता प्रभूसिंह (52) तथा ग्राम ताजखेड़ा निवासी रहीश पिता अब्बास (35) को पकडा गया। 
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 36 ख आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।