Thursday, December 5, 2013

बैग चोरी के संदिग्ध आरोपियों के स्कैच



इन्दौर -दिनांक 05 दिसम्बर 2013- इंदौर पुलिस की कम्प्यूटर ब्रांच द्वारा थाना अन्नपूर्णा के अपराध क्रं. 849/13 धारा 379 भादवि के संदिग्ध आरोपियों का फरियादी द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर स्कैच तैयार किया गया है। संदिग्ध आरोपियों का हुलिया इस प्रकार है - एक संदिग्ध लड़के के बाल छोटे-छोटे गोल चेहरा, रंग काला, कद 4.5 इंच, हॉफ बांह सफेद शर्ट एंव ब्लैक पेंट पहने है तथा दूसरे लड़के के बाल छोटे-छोटे, गोल चेहरा, रंग सावंला, कद 4.5 इंच, खाकी चढ्‌ढी मटमैला शर्ट पहने है हाथ पर रस्सी बांधे हुये, गंदा सा दिखने वाला कुछ पागल सी हरकत करता है। 
             संक्षिप्त में घटनाक्रम इस प्रकार है कि दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को 11.00 बजे से 11.30 बजे के बीच फरियादी विशाल पिता दिनेश (28) निवासी 78 सूर्यदेव नगर इंदौर अपनी दुकान 3076 सुदामानगर पर आये तो अपने साथ एक बैग लेकर आये और अपने जूते दुकान के बाहर उतार कर दुकान खोली व बैग दुकान के काउंटर पर रखा दिया एक लडका आया और फरि0 का जूता उठा कर भागने लगा फरि0 भी उसके पीछे भागा और जूता वापस लेकर दुकान पर आया उसी बीच अज्ञात लडकाफरि0 की दुकान के काउंटर पर रखा बैग जिसमें नगदी 01 लाख 60 हजार रूपये, आठ किलो 920 ग्राम चांदी एवं 210 ग्राम सोना सहित चुरा कर ले गया। 
किसी भी व्यक्ति को उक्त हुलिया के संदिग्ध की जानकारी होने पर पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर के 100 नं. या थाना अन्नपूर्णा के सउनि सुखराम मुनिया के मोबाईल नं. 9424063601 अथवा थाना प्रभारी अन्नपूर्णा के मोबाईल नं. 9479993591 पर संपंर्क कर जानकारी दे सकते है।

रास्ता रोककर, चाकू मारने वाले संदिग्ध आरोपी का स्कैच


इन्दौर -दिनांक 05 दिसम्बर 2013- इंदौर पुलिस की कम्प्यूटर ब्रांच द्वारा थाना छत्रीपुरा के अपराध क्रं. 461/13 धारा 341,294,324,506,34 भादवि के संदिग्ध आरोपियों का फरियादी द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर स्कैच तैयार किया गया है। संदिग्ध आरोपी का हुलिया इस प्रकार है - बाल लंबे पीछे से गोल, रंग सांवला, कद लंबा, सफेद टी-शर्ट एंव सफेद पेंट पहने है। संक्षिप्त में घटनाक्रम इस प्रकार है कि दिनांक 10.11.13 के 16.00 बजे साई बाबा मंदिर के सामने जोशी मोहल्ला इंदौर पर फरियादी राजेन्द्र पिता भागीरथ (45) निवासी 09 बियाबानी एम कुमारी अस्पताल इंदौर को आरोपियों ने मकान खालीनही करने की बात पर से रास्ता रोक कर गालियॉ दी व चाकू से बाये पैर व घुटने के नीचे मारकर जान से मारने की धमकी दी।
किसी भी व्यक्ति को उक्त हुलिया के संदिग्ध की जानकारी होने पर पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर के 100 नं. या थाना छत्रीपुरा के सउनि आर. एस. बघे के मोबाईल नं. 8085669563 अथवा थाना प्रभारी छत्रीपुरा के मोबाईल नं. 9479993546 पर संपंर्क कर जानकारी दे सकते है।

02 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 01 फरारी, 48 गिरफ्तारी व 180 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 05 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 दिसम्बर 2013 को 04 स्थायी, 01 फरारी, 48 गिरफ्तारी व 180 जमानतीय वारन्टतामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2013 को 19.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुभम कॉम्पलेक्स इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले राहुल गांधी नगर निवासी मुकेश पिता सेवाराम (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2013 को 10.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रकाश का बगीचा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मुस्तफा पिता मुस्ताक अंसारी (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
             पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरणपंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, December 4, 2013

थाना यातायात पश्चिम में येलो कार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ

इन्दौर -दिनांक 04 दिसम्बर 2013- दिनांक 03.12.2013 से थाना यातायात पद्गिचम में येलो कार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। दो पहिया, चार पहिया वाहन स्वामी येलो कार्ड बनवाना चाहते है वह थाना यातायात पद्गिचत से अपने कार्ड बनवा सकते है। 
प्रति कार्ड शुल्क की राद्गिा 10 रूपये।
कार्ड बनावाने के लिए निम्न दस्तावेज साथ लेकर आयेः-
1. वाहन के मुल दस्तावेज बीमा एवं पंजीयन 
2. वाहन स्वामी, चालक का एक पासपोर्ट साईज फोटो
3. आई.डी. प्रुप के लिए वोटर आईडी., लायसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड एवं बिजली बिल।

03 आदतन, 30 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 30 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 36 गिरफ्तारी व 167 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 दिसम्बर 2013 को 03 स्थायी, 36 गिरफ्तारी व 167 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2013 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गवली धर्मशाला बड़ी ग्वालटोली इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले बड़ी ग्वालटोली निवासी विकास उर्फ विक्की पिता स्व. जगदीश वर्मा (30) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2013 को 20.55 बजे, रेडीमेड कॉम्पलेक्स गेट के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें भागीरथपुरा निवासी राकेश पिता बाबूलाल (23) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनकेविरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2013 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपलियाहाना चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले अहिरखेड़ी इंदौर निवासी अजय उर्फ अज्जू पिता नौगत राठौर (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2013 को 11.45 बजे, कलालकुई मस्जिद के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सेवामार्ग महूॅ हाल मोमिनपुरा निवासी शकील पिता कदीर कुरैशी (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, December 3, 2013

नये साफ्टवेयर से चोरी गये वाहन की जानकारी मिलेगी

इन्दौर -दिनांक 03 दिसम्बर 2013- यातायात पुलिस द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर जोन के मार्गदर्शन में इंदौर ऑटो डीलर्स, विभिन्न बीमा कंपनियों के नोडल अधिकारियों की बैठक यातायात मैनेजमेन्ट सेन्टर में आयोजित की गयी, जिसमें पुलिस की ओर से उपपुलिस अधीक्षक, यातायात श्री अरविन्द तिवारी एवं इन्फोक्रेट्‌स कम्प्यूटर के श्री राकेश जैन उपस्थित रहे। विगत 03 वर्षो में इंदौर जोन के सभी जिलों में कुल 9693 वाहन चोरी हुये थे, जिसमें 958 वाहन पुलिस के प्रयास से बरामद किये गये जो विभिन्न थानों में खड़े है। इसके अतिरिक्त 473 ऐसे वाहन, जो लावारिस या चोरी के संदेह में पुलिस द्वारा जप्त कर थानों में खड़े किये गये। 
              थानों पर खड़े 1431 वाहनों का क्लेम के बारे में यातायात पुलिस एवं एचडीएफसी एवं बजाज एलियांस कंपनी द्वारा सर्च किया गया। जिसमें 171 ऐसे वाहनों की जानकारी मिली जिनका की क्लेम विभिन्न बीमा कंपनियों द्वारा दिया जा चुका है। ऐसे वाहनों की जानकारी थानों एवं बीमा कंपनियों को दी गयी कि वे आवश्यक कार्यवाही कर थानों में खड़े वाहनों को प्राप्त करें साथ ही सभीकंपनियों एवं डीलरों के लिये एक साफ्टवेयर बनाने का निर्णय लिया गया जिसमें चोरी किये गये वाहनों की जानकारी पूर्ववत इन्द्राज रहेगी, जैसे ही कोई वाहन बीमा कंपनी के पास आता है अथवा किसी डीलर के पास सर्विसिंग या कुछ मरम्मत के लिये आता हैं, उसे वे आसानी से चेक कर पुलिस को सूचित करेगें ताकि पुलिस ऐसे वाहनों को बरामद कर सके। इसी प्रकार बीमा कंपनीया थानों में लंबित वाहनो की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

अज्ञात युवती की लाश बरामद



इन्दौर -दिनांक 03 दिसम्बर 2013- आज सुबह हीरानगर थाना क्षैत्रांतर्गत में एक अज्ञात युवती उम्र करीबन 20-25 वर्ष की लाश बोरे में बंद मिली। पुलिस द्वारा प्रकरण पंजीबद्व कर युवती की तलाश की जा रही हैं। किसी व्यक्ति को उक्त युवती के संबंध में जानकारी होने पर पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर या थाना प्रभारी हीरानगर के मोबाईल नंबर 9479993451 पर संपर्क कर जानकारी बता सकते है। 

08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 14 गिरफ्तारी व 113 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 03 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को 05 स्थायी, 14 गिरफ्तारी व 113 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वाराअपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को 16.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बरलाई जागिर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राहुल, राजू, चंदू उर्फ सूरज, योगेश, राजू, विनय, कैलाश, राजू तथा ग्यारसीलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 45 हजार 200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को 15.40 बजे, नंदबाग कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें विष्णुविहार कॉलोनी निवासी जितेन्द्र पिता हुकुमसिंह राजपूत को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 280 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर2013 को 18.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बजरंग नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले नितिश पिता मदन चौहान (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1900 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को 11.20 बजे, ग्राम छोटा बांगड़दा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले अमरसिंह पिता हिम्मतसिंह चौहान (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 725 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को 10.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले विराट नगर मूसाखेड़ी निवासी सुरेश पिता नरेन्द्र हटीला (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा व 01 जिंदा कारतूस जप्त किया गया।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को परदेशीपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर निवासी विशाल उर्फ विकास उर्फ चिग्गा पिता अशोक (24) तथा लालगली परदेशीपुरा निवासी जुनेद पिता अब्दुल अजीज खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
          पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को 12.30 बजे, गुलाब बाग इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बापू गांधी नगर निवासी विजय पिता सुरेश (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2013 को 16.00 बजे, रेशम गली के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले ऋषिराज उर्फ रामनाथ पिता अर्जुन (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, December 2, 2013

09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 15 गिरफ्तारी व 85 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 02 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 02 स्थायी, 15 गिरफ्तारी व 85 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 33 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मल्हारगंज इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विजय, सुरेश, विनोद, दिलीप, श्याम तथा सुरेश को पकडा।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2740 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 20.00 बजे, झुमरू कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सलमान, अनवर, फरीद, शहजाद, शाकिर, जावेद, गोलू तथा सोनू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2070 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 14.00 बजे, मालवामील इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कोमलप्रसाद, सचिन, नीरज, दीपक, जितेन्द्र तथा प्रकाश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1520 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 19.20 बजे, शिवनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें आत्माराम, मांगीलाल, राजेश, रामचंद्र, ताराचंद्र तथा गोविंद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 15.00 बजे, पेंशनपुरा महूॅ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अनिल,राजू, जीतू तथा मनीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 18.30 बजे, राधागोविंद का बगीचा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दीपू, देवेन्द्र तथा सोहन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 520 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 20.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुम्हारखाड़ी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले दीपक पिता मुरारीलाल मिश्रा (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 17.20 बजे, घनश्यामदास नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले अनिल पिता बालकिशन (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2013 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लालबहादुर शास्त्री नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले दिलीप पिता राधेश्याम (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
             पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, December 1, 2013

03 आदतन, 16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 30 गिरफ्तारी व 94 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 01 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 नवम्बर 2013 को 05 स्थायी, 30 गिरफ्तारी व 94 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2013 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुरई मोहल्ला इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अंकित, बंटी, पवन तथादीपक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1070 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2013 को 16.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर व्यास नगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले संदीप पिता भगवानदीन (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3720 रूपयें कीमत की 93 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
             पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2013 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रगति नगर चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बुद्व नगर इंदौर निवासी नाना उर्फ श्रवण पिता फतेसिंह बंजारा (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त कीगयी।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, November 30, 2013

बन्टी मराठा हत्याकाण्ड का फरार आरोपी क्राइम ब्रांॅच की गिरफ्त में


इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2013- पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने अति. पुलिस अधीक्षकद्वय क्राईम श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं दिलीप सोनी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांॅच इंदौर के उप पुलिस अधीक्षक आर.सी. राजपूत को फरारी बदमाशों को पकडने के लिए अपराध शाखा के उप निरी. आमोद सिंह राठौर की टीम को लगाया गया था। टीम द्वारा पुराने एवं नए हत्या के अपराधीयों की पतारसी हेतु लगाया गया था तथा इसी बीच मुखबीर द्वारा सूचना मिली की वर्ष 2009 में थाना बाणगंगा क्षेत्र में बन्टी उर्फ धीरज मराठा नि. न्यू राजा राम नगर इंदौर का जो की जेल से पेरोल पर आया हुआ था, जिसकी दिनांक 15.05.09 को रात्री में अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी जिसमें सुरेन्द्र पाल व अशोक कुशवाह बाद में गिरफ्तार हो चुके थे एवं एक अन्य आरोपी सुनील उर्फ सत्यम पिता अशोक वाजपेयी नि. रामनगर इंदौर का घटना कर फरार हो गया था। फरार आरोपी सुनील वाजपेयी के बारे में क्राईम ब्रांॅच के सहायक उप निरी. भारत सिंह यादव, आर. रितेश चौहान को फरार आरोपी सुनील वाजपेयी बाणगंगा क्षेत्र मेंकुशवाह नगर के आसपास घूमता देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई। टीम द्वारा पिछलें दो दिनों से लगातार फरार आरोपी सुनील उर्फ सत्यम पिता अशोक वाजपेयी नि. रामनगर इंदौर को घेराबंदी कर आज कुशवाह नगर सब्जी मण्डी से जाते समय पकडा एवं कडाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने उक्त साथीयों के साथ तलवार, चाकू द्वारा बन्टी को मारना एवं स्वयं द्वारा मृतक के मुंह पर पत्थर मारकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्व थाना बाणगंगा पर अप.क्र. 423/09 धारा 302.34 भा.द.वि का पंजीबद्व होना पाया गया है जिसमें उक्त आरोपी घटना दिनांक से ही फरार था। अतः अग्रीम कार्यवाही हेतु आरोपी को थाना बाणगंगा सुपुर्द किया जाता है।
उक्त हत्या के फरार आरोपी को पकडने में उप निरी. आमोद सिंह राठौर, सहायक निरी. भारत सिंह यादव, प्र.आर. राजकुमार बड़ोदिया, बृजभुषण सक्तावत, आर. रितेश चौहान, जितेन्द्र सेन, सुनील सिंह बिसेन का सराहनीय योगदान रहा।

20 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनीआजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी व 312 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी व 312 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2013- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 16.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अहिरखेड़ी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मुरली, सुनिल, आकाश, काला, मुकेश तथा दीपक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2140 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 17.00 बजे, सांवेर रोड़ इंदौर सेसट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त रूबीना फेक्ट्री सांवेर रोड़ निवासी इरशाद पिता दिलशेख (27) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1180 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 19.00 बजे, मदीना नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त कोहीनूर कॉलोनी निवासी शकील पिता शब्बीर (32) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 19.00 बजे, गौतमपुरा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले अनिल पिता राधौमल (42) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 485 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2013- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 13.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पातालपानी रेल्वे स्टेशन के सामने से अवैध शराब ले जाते मिले पातालपानी निवासीदुलेसिंह पिता शोभाराम (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 120 रूपयें कीमत की 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 17.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टेम्पो स्टैण्ड मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले इंद्रा एकता नगर निवासी कम्मू उर्फ अनिल पिता बाबूलाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
              पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, November 29, 2013

इन्दौर पुलिस की अपहरणकर्ताओं से मुठभेड, 25 लाख रूपये की फिरौती मांगने वाले बदमाशों से व्यापारी को मुक्त कराया

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2013-  पुलिस अधीक्षक पश्चिम जिला इंदौर श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि दिनांक 27.11.13 की शाम उमाकांत गोयल उर्फ टीके पिता जगन्नाथ (49) निवासी 1062 छोटा बाजार महू का अपने घर से किसी काम के लिये महू कस्बे मे गया था। रात्रि 10.00 बजे तक उमाकांत उर्फ टीके के वापस घर नही लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो उमाकांत की मोटरसायकल पीठ रोड पुलिया के पास मय चाभी के मिली। उमाकांत उर्फ टीके को आस पास तलाश करते नही मिलने पर थाना महू 27.11.13 के 23.50 बजे गुम इंसान क्रमांक 94/13 पंजीबद्ध किया गया। उमाकांत उर्फ टीके के लडके अतुल गोयल के मोबाईल पर उनकी रिहाई के लिये फिरौती के रूप मे 01 करोड रूपये की मॉग की गई तथा अपहरणकर्ता द्वारा धन न देने पर उन्हे मारने की धमकी दी गई। मामला रूपयों की फिरौती का पाया जाने से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों श्री मान पुलिस महानिरीक्षक महोदय इंदौर जोन इंदौर श्री विपिन माहेश्वरी, डी.आय.जी. श्री राकेश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक पश्चिम जिला इंदौर श्री अनिलसिंह कुशवाह को घटना से अवगत कराया गया जिस पर उनके द्वारा तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध करने तथा अपराधियों को पकडने एवं अपहृत को छुडाने के संबंध मे निर्देश व मार्गदर्शन दिया गया। उक्त घटना के संबंध मे थाना महू पर अपराध क्रमांक 854/13 धारा 364 ए भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। 
        उमाकांत उर्फ टीके को अपहरणकर्ताओं के कब्जे से मुक्त कराने के लिये ए.एस.पी महू श्री अरविंन्द तिवारी के नेतृत्व मे चार  टीमे गठित की गई। एक पार्टी मे तीन मोटर सायकल पार्टी बनाई गई जिसमे आर कमल, आर राघवेन्द्र, आर प्रकाश, आर प्रकाश मीणा, आर प्रज्ञानंद थे। दूसरी टीम मे ए.एस.पी. महू के नेतृत्व मे प्रआर कैलाश, प्रआर परमानंद, आर मुन्नालाल यादव आर विजय मौर्य थे। तीसरी टीम मे एस.डी.ओ.पी महू श्री अरूण कुमार मिश्र के नेतृत्व मे थाना प्रभारी महू श्री डी.एस चौहान आर मनोज , आर विजय सिंह व आर केदार थे, इस टीम मे उमाकांत उर्फ टीके को जानने पहचानने वाले कर्मचारियों का रखा गया। 
        दिनांक 28.11.13 को सुबह 10.00 बजे से 02.00 बजे के बीच 3-4 बार अपहरणकर्ताओं के फोन आये एवं अन्ततः 25 लाख रूपये मे राजी होकर 02.30 बजे राउ गोलचौराहे के पास मामा के ढाबे पर अकेले स्कूटी पर पैसे लेकर बुलाया गया। योजनानुसार ढाबे के आस पास सभी टीमों को सक्रिय किया गया।  किन्तु करीब 01 घंटे तक वहॉ कोई नही आया। उसके बाद अपहरणकर्ताओं ने पैसे लेने का स्थल बदलकर इंदौर बायपास पर बुलाया। बायपास पर सिल्वर स्प्रिंग कॉलोनी के पास अतुल को खडा रहने का बोला गया। टीमे सभी आस पास योजनानुसार लगी हुई थी तभी एक मारूती वेन तेजाजी नगर चौराहे की ओर जाती दिखी जिसमे एक व्यक्ति चादर से ढका हुआ था। उस पर संदेह होने से उस वाहन की घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन अपहरणकर्ता उनकी मारूती वैन से खण्डवा रोड होतु हुये सिमरोल तरफ भागे जिनका पीछा किया गया तथा उनकी वेन को रोकने का प्रयास किया गया। जैसे ही उनकी वेन को ओवर टैक कर वैन की घेराबंदी की गई तो वर्दीधारी एक व्यक्ति ने मारूति वैन के अंदर से ही एस.डी.ओ.पी महू श्री अरूण मिश्रा पर पिस्टल से दो फायर कर प्राणघातक हमला किया। गोली श्री मिश्रा के शरीर के पास से निकल गई तभी उसने तीसरा फायर करना चाहा तो श्री मिश्रा ने अपनी आत्मरक्षा मे पिस्टल से गोली चलाई जो अपहरणकर्ता सोमनाथ सिलावट के बेल्ट परलगती हुई पेट मे लगी। जिसे तत्काल पुलिस फोर्स की मदद से मारूति वैन के अंदर बैठे बदमाश 01. अखिलेश आवरिया पिता सागरंिसह आवरिया उम्र 23 साल निवासी दशहरा मैदान बडवाह, 02. प्रकाश सेन पिता किशोरसिंह नाई 28 साल निवासी दशहरा मैदान बडवाह 03 सोमनाथ सिलावट पिता अमरनाथ सिलावट उम्र 35 साल निवासी 238 सॉई विहार कालोनी राउ हॉल सी.आई.एस.एफ कैम्पस बडवाह को पकडा गया तथा उनके कब्जे से अपहृत उमाकांत उर्फ टीके को लहू लुहान हालत मे मुक्त कराया गया। अपहरणकर्ताओं द्वारा उमाकांत उर्फ टीके के साथ मारपीट करने उसके हाथ की नसे काट देने से गंभीर रूप से घायल होने से उसे अस्पताल ईलाज हेतु भेजा गया है।
         प्रकरण के आरोपी सोमनाथ सिलावट जो कि सी.आई.एस.एफ में आरक्षक शूटर है, उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर पिस्टल से फायर कर प्राण घातक हमला करने पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ व अपहृत की सुरक्षा हेतु फायर किया गया। आरोपी सोमनाथ सिलावट के विरूद्ध अपराध क्रमांक 855/2013 धारा 307,34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों से पूछताछ मे एक अन्य आरोपी नरेन्द्र उर्फ बंटी पिता जीवन सिंह ठाकुर उम्र 29 साल निवासीसुराना नगर बडवाह के भी अपहरण की घटना मे संलिप्त होने का पता चलने पर नरेन्द्र उर्फ बंटी को भी बडवाह मे गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है एवं आरोपियों के स्थानीय किसी व्यक्ति से संबंध होने या अन्य व्यक्तियों के भी षड़यंत्र में शामिल होने की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

मोटरयान अधिनियम के अधीन वाहनों के संबंध में देय अनुकर्षण व्यय की राशी में वृद्वि

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2013- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी राजपत्र (गजट) के माध्यम से मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 127 की उप धारा (3) तथा धारा 201 की उप धारा (1) के अधीन भिन्न भिन्न वाहनों के संबंध में देय अनुकर्षण व्यय, की राशि में वृद्धि की गई है ।  उक्त परिपेक्ष्य में आम जनता को सूचित किया जाता है कि दिनांक 01 दिसम्बर 2013 से क्रेन द्वारा वाहन हटाये जाने पर शुल्क निम्नानुसार ली जायेगा :-
1. दो पहिया वाहन रूपये 100/-
2. कार, जीप तथा आटो रिक्शा रूपये 300/-
3. मध्यम मोटर यान रूपये 600/-
4. भारी मोटर यान खाली रूपये 800/-
5. भारी मोटर यान भरे हुए रूपये 1000/-

16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 59 गिरफ्तारी व 209 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 नवम्बर 2013 को 01 स्थायी, 59 गिरफ्तारी व 209 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलतें मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2013- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 28 नवम्बर 2013 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अजनोद रोड़ सांवेर से कम्प्यूटर पर हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कुदंन, रोहित, अमनदीप उर्फ गोल्डी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 04 हजार रूपयें नगदी तथा 04 कम्प्यूटरबरामद किये गये।
          पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 28 नवम्बर 2013 को 22.45 बजे, गौरीनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें नरेन्द्र, सुरेश, दयाराम, राकेश तथा पदम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2970 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

आमरोड़ पर शराब पी रहे 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 28 नवम्बर 2013 को बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत आम रोड़ पर शराब पी रहे गणेश नगर घाटा बिल्लौद निवासी मुकेश पिता नारायण (40), जगदीश पिता गोपाल (27), संजय पिता रामेश्वर (33), घाटा बिल्लौद निवासी मोहन पिता प्रभूसिंह (52) तथा ग्राम ताजखेड़ा निवासी रहीश पिता अब्बास (35) को पकडा गया। 
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 36 ख आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, November 28, 2013

मेगा लोक अदालत के दौरान वाहनों की पार्किंग एवं डायवर्शन


इन्दौर -दिनांक 28 नवम्बर 2013- दिनांक 30.11.2013 को जिला न्यायालय में मेगा लोक अदालत आयोजित की गई है। लोक अदालत के दौरान वाहनों के पार्किंग व्यवस्था एवं वाहनों का डायवर्शन निम्नानुसार रहेगा :-
1. जिला न्यायालय परिसर में किसी भी वाहन की पार्किंग नहीं रहेगी। 
2. न्यायाधीशो के वाहन कमिश्नर कार्यालय गेट से प्रवेश कर इण्डियन कॉफी हाऊस के सामने, पार्क किए जाएगे । 
3. अभिभाषकों के वाहन कमिश्नर कार्यालय गेट से प्रवेश कर पार्किंग कमिश्नर कार्यालय के सामने रहेगी ।
4. पक्षकारों के वाहन की पार्किंग गांॅधी हॉल एवं पोत्दार प्लाजा में रहेगी। पक्षकार गॉंधी हॉल के मुखय द्वार से प्रवेश कर पोत्दार प्लाजा के पिछले गेट से बाहर निकल सकेंगे। 
5. दिनांक 30.11.2013 को प्रातः 10 बजे से सिटी बस मृगनयनी चौराहा से शास्त्री ब्रिज तरफ नही जा सकेगी इन्हें नगर निगम चौराहा, खड़खड़िया चौराहा, शिवालय मार्ग होकर वी.आई.पी. रोड़ नंबर 1 से राजकुमार ब्रिज होते हुये रीगल चौराहा भेजा जाएगा। 
6. लोक न्यायालय में आने वालो की सुविधा को देखते हुये न्यायालयीन स्टाफ वाहनों कोप्रेस क्लब के पास स्थित नवीन पार्किग में निशुल्क पार्क करेगे । 
7. कोठारी मार्केट से गांधी हॉल तक मार्ग के दोनो तरफ वाहन पार्क नही हो सकेगे । 

01 आदतन, 19 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 40 गिरफ्तारी व 156 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 28 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 नवम्बर 2013 को 03स्थायी, 40 गिरफ्तारी व 156 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 16 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 नवम्बर 2013- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 27 नवम्बर 2013 को 23.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नार्थतोड़ा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें शाकीर, आसिफ, राजा, साजिद, शम्भू, नासीर, असलम, दौलतसिंह तथा कालू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 हजार 550 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 27 नवम्बर 2013 को 14.15 बजे, चंदननगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें आनंद, भूपेन्द्र, अर्जुन तथा गोलू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 27 नवम्बर 2013 को सांवेर थाना क्षैत्रांतर्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले निशान पिता मोहम्मद ईशाक (38) तथा गोलू उर्फ मनोजपिता बालमुकुंद (22) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1680 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 नवम्बर 2013 को 19.50 बजे, सर्वहारानगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले लक्ष्मीनारायण पिता छगनलाल पाल (35) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 220 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, November 27, 2013

04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 16 गिरफ्तारी व 71 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 27 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 नवम्बर 2013 को 01 स्थायी, 16 गिरफ्तारी व 71 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 नवम्बर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 नवम्बर 2013 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छोटी कुम्हारखाड़ी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले बाणगंगा निवासी शुभम पिता मन्नालाल कश्यप (19) कोपकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 790 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, November 26, 2013

03 आदतन व 02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुऑ खेलते मिलें 14 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 नवम्बर 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2013 को 00.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गाड़ी अड्‌डा चौराहा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कपिल, चंद्रशेखर, मुबारक, नंदानंद, प्रेम, सुमीत, सौरभ, सुनिल, महेन्द्र, कमल, विक्की तथा ललित को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5120 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2013 को 15.15 बजे, संघवी कॉलेज के पीछे तालाब के पास इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें इमामुद्‌दीन तथा मोहम्मदको पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 370 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, November 25, 2013

02 आदतन व 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गिरफ्तारी वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 25 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 नवम्बर 2013 को 02 गिरफ्तारी वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 नवम्बर 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2013 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मयूर हास्पीटल के पीछे इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 15 विनायक नगर इंदौर निवासी दीपक पिता रामसेवक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400रूपयें कीमत की 35 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
             पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2013 को, 11.00 बजे घनश्याम नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले राजेश पिता देवेन्द्र (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 22 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, November 24, 2013

01 आदतन व 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

40 स्थायी, 52 गिरफ्तारी व 181 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 24 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 नवम्बर 2013 को 40 स्थायी, 52 गिरफ्तारी व 181 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 नवम्बर 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2013 को 19.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 3 विश्वकर्मा नगर इंदौर से कम्प्युटर पर ऑनलाईन हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मोहन तथा राजेश कोपकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 हजार रूपयें नगदी, 05 कम्प्युटर तथा जुऑ उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 नवम्बर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले जगदीशपुरी निवासी रमेश पिता रामचंद्र राठौर (47), स्कीम नं. 71 झोपड़पट्‌टी निवासी अनिताबाई पति रमेश बलाई (45) तथा कार नं. एमपी-09/सीएफ/0272 में अवैध शराब ले जाते मिले बलाई मोहल्ला निवासी नरेश पिता राजेन्द्र वर्मा (26), जबरन कॉलोनी निवासी नीरज पिता महेन्द्र सिंह चौहान (24) तथा आकाश पिता छगनलाल मोर्य (19)  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से उक्त कार सहित 168 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गयी।
             पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2013 को, खजराना थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले गांधीनगर लसूड़िया निवासी संतोष पिता रामसिंह (19) तथा सुखलियानिवासी सुनिल पिता रामओजरे यादव (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1400 रूपये कीमत की 35 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2013 को, 14.00 बजे जोशी कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले लखन उर्फ लक्की पिता राजेश खटीक (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 7500 रूपये कीमत की 06 पेटी अवैध शराब बरामद की गयी।
            पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2013 को, 02.00 बजे लाबरिया भैरू इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले लखन पिता रमेश बैरागी (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1215 रूपये कीमत की 27 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गयी।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 नवम्बर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2013 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुशवाह नगरनिवासी पप्पू पिता तपेश्वर यादव (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2013 को 10.55 बजे, राजीव गांधी चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मंगलनगर निवासी कौशलेन्द्र पिता शिवबालक (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, November 23, 2013

नेहरू स्टेडियम यातायात व्यवस्था


इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2013- मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव वर्ष 2013 के दौरान दिनांक 25.11.2013 दिन सोमवार को मतदान किया जाना है एवं 24.11.13 को मतदान दल रवाना होंगे। स्टेडियम के आस-पास यातायात सुचारू रूप सें संचालित होता रहें यह सुनिश्चत करने के लिए यातायात पुलिस व्दारा दिनांक 24.11.13 की प्रक्रिया के दौरान वाहनों के आवागमन एवं पार्किंग के लिए व्यवस्था की हैः-
             विधान सभा चुनाव वर्ष 2013 के दौरान मतदान प्रक्रिया के अर्न्तगत दिनांक 24.11.13 रविवार को विभिन्न मतदान केन्द्रो के लिए मतदान दल रवाना होंगे। सावेंर ,राउ, महू, देपालपुर, विधान सभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रो पर जाने वाले मतदान दल सामग्री प्राप्त करने के उपरान्त लगभग 10:00 से 12:00 बजे के मध्य अपने निर्धारित केन्द्रो पर रवाना होगें। सावेर, विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रो के लिए जाने वाले वाहन जीपीओ ग्राउण्ड पर खड़े किये गये है तथा राउ, महू ,देपालपुर विधान सभा क्षेत्रो पर जाने वाली बसो को जीमखाना मैदान पर पार्क किया गया है। उपरोक्त चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान दलों को लेने के उपरान्त बसें कृषिकालेज चौराहा,पिपलियाहाना चौराहा से रिंग रोड़ होकर अपने-अपने निर्धारित स्थलो पर जा सकेगीं। शेष विधानसभा क्षेत्रों के लिये जाने वाली बसें नेहरू स्टेडियम के अन्दर पार्क की गई है। जो अपने मतदान दलों को लेने के उपरान्त उपरोक्त मार्ग से ही रिंग रोड़ के माध्यम से अपने स्थलों को जा सकेंगे। समय 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।
    दिनांक 24.11.13 को मतदान दलो के एवं ड्‌यूटी में लगे अन्य अधिकारी/कर्मचारियों के कारण नेहरू स्टेडियम के आसपास काफी भीड़-भाड़ रहेगी। इस कारण सरवटे बस स्टेण्ड से विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली बसें सरवटे बस स्टेण्ड से निकलकर श्रीमाया चौराहा, गीताभवन चौराहा, नवरतन बाग, होमगार्ड कार्यालय ,कृषि कालेज चौराहा,पिपल्याहाना ,रिंग रोड़ चौराहा होकर आ-जा सकेंगी।
        चुनाव व्यवस्था के दौरान दिनांक 24 एवं 25.11.2013 को जी.पी.ओ. चौराहा, यातायात पार्क, स्टेट बैंक-टी, मेडीकल होस्टल-टी, से नेहरू स्टेडियम, की ओर आने-जाने, वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, केवल चुनाव ड्‌यूटी से संबंधित वाहन आ-जा सकेंगे। 
पार्किंग व्यवस्थाः-
विधान सभा चुनाव से संबंधित समस्त वरिष्ठ अधिकारियोंके वाहनों की पार्किंग मुश्ताक अली गेट (नेहरू स्टेडियम) के अन्दर रहेगी।
       नेहरू स्टेडियम के अन्दर चुनाव ड्‌यूटी में लगे ऐसे अधिकारी/कर्मचारी जो मतदान से संबंधित सामग्री वितरण करने में लगे हुए है उनके दो पहिया वाहनों की पार्किंग नेहरू स्टेडियम के अन्दर बसों के पीछे तार कम्पाउण्ड (गैलरी) के अन्दर रखी गई है, जो स्टेट बैंक के सामने वाले गेट से अन्दर आकर अपने वाहनों की पार्किंग कर सकेंगे।
विधान सभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण अपने वाहनों को रेसीडेन्सी कोठी गेट नम्बर 02 के अन्दर पार्क कर मुद्गताक अली गेट ,स्टेट बैंक के सामने वाले गेट से नेहरू स्टेडियम के अन्दर आ सकेंगे साथ ही सुविधानुसार अधिकारी/कर्मचारी व्हाईट चर्च चौराहा से आकर छोटा नेहरू स्टेडियम के अन्दर वाहनों को पार्किंग कर जिमखाना ग्राउण्ड के सामने वाले गेट से नेहरू स्टेडियम के अन्दर प्रवेद्गा कर सकेंगे।

07 आदतन व 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आतदन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

32 स्थायी, 33 गिरफ्तारी व 226 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को 32 स्थायी, 33 गिरफ्तारी व 226 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुरई मोहल्ला इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विक्रम, गारीलाल, राजू,पूनमचंद्र तथा अशोक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1210 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रावजीबाजार थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मिल्लतनगर निवासी रफीक पिता लतीफ शेख (48) तथा साउथ हरसिद्वी निवासी शुभम पिता  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1900 रूपये कीमत की 48 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को, 14.45 बजे पलासिया चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले रामकृष्णबाग निवासी बबलू उर्फ मनीष (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपये कीमत की 40 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गयी।
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को, 17.40 बजे पासीपुरा सिमरोल महूॅ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले भगोड़ा निवासी मुन्नालाल पिता किशनलालभील (35) तथा रामलाल पिता कैलाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 50 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को, 15.25 बजे रेशम केन्द्र से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले कालू पिता भागीरथ (52) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आजादनगर थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले शिवनगर निवासी संजय उर्फ भूरा पिता छगनलाल (25) तथा जीवन पिता रेवाराम (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
           पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को 12.15 बजे, निरंजनपुर नई बस्ती इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले हीरानगर निवासी अशोक पिता निलसिंह (28)को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, November 22, 2013

एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास एवं 05 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 22 नवम्बर 2013- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 03/09 आरोपी दीपक पिता प्रहलादसिंह के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. दीपक पिता प्रहलादसिंह (28) निवासी गौरीनगर इंदौर हाल ग्राम पिपड़ी, तह. बागली जिला देवास को धारा 8/20(ख)(2) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपी को 03 वर्ष के कठोर कारावास एवं 05 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 17.12.08 को तत्कालिन निरीक्षक अजय कैथवास, थाना प्रभारी चंदननगर इंदौर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि काले रंग की पल्सर मोटरसायकल क्रं. एमपी-09/एमएम/6800 पर लाबरिया भैरू से दो लड़के आ रहे हैं, जिनके पास एक सफेद खाद की बोरी में मादक पदार्थ गांजा चरस है। थाना प्रभारी द्वारा मय फोर्स के घेराबंदी कर संदिग्ध दीपक तथा हरीश साहू को लाबरिया भैरू परपकड़ा तथा संदेहियों की तलाशी लेते कुल 07 किलो 400 ग्राम गांजा होना पाया गया। उक्त मोटरसायकल को जप्त कर आरोपियों को 8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में एक आरोपी हरीश पिता रामप्रसाद फरार है, इसलिए संपत्ति का निराकरण नही किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

11 आदतन व 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आतदन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

35 स्थायी, 37 गिरफ्तारी व 201 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 22 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 नवम्बर 2013 को 35 स्थायी, 37गिरफ्तारी व 201 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 नवम्बर 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2013 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जीवन की फेल इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें महेन्द्र, सचिन, राजू, योगेश, मनोहर, मनोज तथा रंजीत को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4450 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2013 को 00.15 बजे, लुनियापुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजू, विरेन्द्र, हेमन्त, जितेन्द्र तथा भीम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 नवम्बर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2013 को19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एचपी गैस गोडाउन के पास झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले स्कीम नं. 71 झोपड़पट्‌टी निवासी मोतीलाल पिता बाबू भीलाला (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1900 रूपये कीमत की 48 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 नवम्बर 2013- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2013 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देपालपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम भरावसेरी देपालपुर निवासी अर्जुन पिता गंगाराम (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, November 21, 2013

दशहरा मैदान आमसभा व्यवस्था


इन्दौर -दिनांक 21 नवम्बर 2013- कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को गुजरात के मुखयमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इन्दौर आगमन पर दशहरा मैदान पर आम सभा प्रस्तावित है । श्री मोदी का कार्यक्रम दोपहर 5 बजे से 8 बजे के मध्य संभावित है । श्री मोदी एयरपोर्ट से कालानी नगर वायरलेस टी, बडा गणपति, राज मोहल्ला, गंगवाल बस स्टैण्ड, महू नाका से दशहरा मैदान में सभा को संबोधित कर इसी मार्ग से वापस एयरपोर्ट आयेगे :-
1. एयरपोर्ट से कालानी नगर वायरलेस टी, बडा गणपति, राज मोहल्ला, गंगवाल बस स्टैण्ड, महू नाका, रणजीत हनुमान, उषा नगर टी होकर दशहरा मैदान तक कारकेड के आते व जाते समय चरणबद्ध तरीके से वाहनों का डायवर्शन किया जायेगा । 
2. कार्यक्रम से 2 घन्टे पूर्व आवश्यतानुसार कार्यक्रम में आने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये अन्य वाहनों को रणजीत हनुमान मंदिर रोड होते हुऐ फुटी कोठी तत्पश्चात्‌ पश्चिमी रिंग रोड एवं कालोनी के अन्दर मागोर्ं पर डायवर्ट किया जायेगा। 
3. महूनाका से अन्नपूर्णा तरफ जाने वाले आर.टी.ओं. रोड का इसी प्रकार अन्नपूर्णा मंदिर से महूनाका आने वाले रणजीत हनुमान से महू नाके वाले मार्ग काउपयोग करें । 
4. कार्यक्रम में आने वाली भीड को दृष्टिगत रखते हुये महू नाका से अन्नपूर्णा मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर वाहन पूर्णतःप्रतिबंधित रहेगे । इसी प्रकार अन्नपूर्णा मंदिर से महू नाका आने वाले वाहनों को मार्ग की भीड को ध्यान में रखते हुये डायवर्ट किया जायेगा । 
5. असुविधा से बचने हेतु एयरपोर्ट की ओर जाने के लिये, एम.आर.-10, भौरासला, सुपर कॉरीडोर या मरीमाता चौराहा, टाटा स्टील, छोटा बागंड़दा से सुपर कॉरीडोर का उपयोग किया जा सकता ।  इसी प्रकार गांधी नगर एवं हातोद की ओर जाने वाले एवं आने वाले वाहन टाटा स्टील चौराहा से छोटा बांगडदा, सुपर कॉरीडोर होकर आ जा सकेगे ।
6. श्री मोदी के आगमन से 4 घन्टे पूर्व मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी वाहन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। 
7. कार्यक्रम स्थल नो-पार्किग झोन है अतः कार्यक्रम में आने वाला कोई भी व्यक्ति अपना वाहन वहा पार्क न करें । 
8. आम सभा स्थल पर धारदार वस्तुयें, ज्वलनशील पदार्थ एवं किसी भी प्रकार का बैग/सामान लाने की अनुमति नही रहेगी । अतः असुविधा से बचने के लिए उपरोक्त कोई सामग्री साथ न लायें । 
9. कार्यक्रम में आने वालेवाहनों की पार्किग आयोजकों द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही की जाए ताकि आमजनता को कोई असुविधा न हो । 
10. एयरपोर्ट में प्रवेश हेतु प्लेन का टिकिट दिखाना अनिवार्य रहेगा । 
11. व्ही.आई.पी. मार्ग पर रहने वाले एवं दुकानदारों से अनुरोध है कि वे अपने वाहन/सामान व्ही.आई.पी. मार्ग पर न रखे । 
12. एयरपोर्ट पर सभी वाहनों की पार्किग निर्धारित स्थल पर ही की जा सकेगी । सड़क पर कोई भी वाहन पार्क करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । 

26 आदतन व 26 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आतदन व 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

25 स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 225 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 21 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 नवम्बर 2013 को 25स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 225 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 नवम्बर 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 20 नवम्बर 2013 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कबीर चौक गोमा की फेल इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मनीष, मिथुन, धर्मेन्द्र, संदीप, संजय तथा राजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 440 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 नवम्बर 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 20 नवम्बर 2013 को 22.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मूसाखेड़ी चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले राजमंडल धार निवासी संदीप उर्फ बिट्‌टू पिता महेश शर्मा (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 गुप्ती जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, November 20, 2013

दिनांक 22 नवंबर, दशहरा मैदान आमसभा यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक 20 नवम्बर 2013- ''दिनांक 22 नवम्बर 2013 को गुजरात के मुखयमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इन्दौर आगमन पर दशहरा मैदान पर आम सभा प्रस्तावित है । श्री मोदी का कार्यक्रम दोपहर 5 बजे से 8 बजे के मध्य संभावित है।  श्री मोदी एयरपोर्ट से कालानी नगर वायरलेस टी, बडा गणपति, राज मोहल्ला, गंगवाल बस स्टैण्ड, महू नाका से दशहरा मैदान में सभा को संबोधित कर इसी मार्ग से वापस एयरपोर्ट आयेगे :-
1. एयरपोर्ट से कालानी नगर वायरलेस टी, बडा गणपति, राज मोहल्ला, गंगवाल बस स्टैण्ड, महू नाका, रणजीत हनुमान, उषा नगर टी होकर दशहरा मैदान तक कारकेड के आते व जाते समय चरणबद्ध तरीके से वाहनों का डायवर्शन किया जायेगा । 
2. कार्यक्रम से 2 घन्टे पूर्व आवश्यतानुसार कार्यक्रम में आने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये अन्य वाहनों को रणजीत हनुमान मंदिर रोड होते हुऐ फुटी कोठी तत्पश्चात्‌ पश्चिमी रिंग रोड एवं कालोनी के अन्दर मागोर्ं पर डायवर्ट किया जायेगा। 
3. महूनाका से अन्नपूर्णा तरफ जाने वाले आर.टी.ओं. रोड का इसी प्रकार अन्नपूर्णा मंदिर से महूनाका आने वाले रणजीत हनुमान सेमहू नाके वाले मार्ग का उपयोग करें । 
4. कार्यक्रम में आने वाली भीड को दृष्टिगत रखते हुये महू नाका से अन्नपूर्णा मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर वाहन पूर्णतःप्रतिबंधित रहेगे । इसी प्रकार अन्नपूर्णा मंदिर से महू नाका आने वाले वाहनों को मार्ग की भीड को ध्यान में रखते हुये डायवर्ट किया जायेगा । 
5. असुविधा से बचने हेतु एयरपोर्ट की ओर जाने के लिये, एम.आर.-10, भौरासला, सुपर कॉरीडोर या मरीमाता चौराहा, टाटा स्टील, छोटा बागंड़दा से सुपर कॉरीडोर का उपयोग किया जा सकता ।  इसी प्रकार गांधी नगर एवं हातोद की ओर जाने वाले एवं आने वाले वाहन टाटा स्टील चौराहा से छोटा बांगडदा, सुपर कॉरीडोर होकर आ जा सकेगे ।
6. श्री मोदी के आगमन से 4 घन्टे पूर्व मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी वाहन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। 
7. कार्यक्रम स्थल नो-पार्किग झोन है अतः कार्यक्रम में आने वाला कोई भी व्यक्ति अपना वाहन वहा पार्क न करें । 
8. आम सभा स्थल पर धारदार वस्तुयें, ज्वलनशील पदार्थ एवं किसी भी प्रकार का बैग/सामान लाने की अनुमति नही रहेगी । अतः असुविधा से बचने के लिए उपरोक्त कोई सामग्री साथ न लायें ।9. कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किग आयोजकों द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही की जाए ताकि आमजनता को कोई असुविधा न हो । 
10. एयरपोर्ट में प्रवेश हेतु प्लेन का टिकिट दिखाना अनिवार्य रहेगा । 
11. व्ही.आई.पी. मार्ग पर रहने वाले एवं दुकानदारों से अनुरोध है कि वे अपने वाहन/सामान व्ही.आई.पी. मार्ग पर न रखे । 
12. एयरपोर्ट पर सभी वाहनों की पार्किग निर्धारित स्थल पर ही की जा सकेगी। सड़क पर कोई भी वाहन पार्क करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।

24 आदतन व 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 24 आतदन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

29 स्थायी, 72 गिरफ्तारी व 238 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 20 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 नवम्बर 2013 को 29 स्थायी, 72 गिरफ्तारी व 238 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 नवम्बर 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2013 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामकृष्ण चौराहा एमआर-09 इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें महेश तथा गोलूको पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 320 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 नवम्बर 2013- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2013 को 11.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूल मंडी चौराहा सीपी नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले एकनाथ पिता नामदेव सौदागर (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2013 को 10.00 बजे, इंदौर रोड़ बड़ोली हौज से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले दशरथ पिता गिरधारी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 फालिया जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, November 19, 2013

सफेदपोश चेन लुटेरे क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में

इन्दौर -दिनांक 19 नवम्बर 2013- श्री विपिन कुमार माहेश्वरी पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन, इंदौर द्वारा शहर में हो रही चेन स्नेचिंग की संगीन वारदातों को रोकने के लिये क्राईम ब्रांच को निर्देशित किया जा रहा था। उप पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा द्वारा भी क्राईम ब्रांच की समीक्षा कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी को अधीनस्थ अधिकारियों को प्रोत्साहित कर उचित मार्गदर्शन करने एवं इन वारदातों पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चैन लूट की बढ़ती वारदातों की रोकथाम हेतु लगभग 27 प्रकरणों में ईनाम की उद्‌घोषणा भी जारी की गयी थी।
        श्री दिलीप सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध द्वारा श्री सलीम खान उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा की टीम को इस बाबत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। प्राप्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उप अधीक्षक श्री सलीम खान की टीम के सउनि गोविन्द सिंह कुशवाह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हो रही थी कि अहमद नाम का चेन स्नेचर नाम बदलकर लूट की वारदातें कर रहा हैं। सउनि गोविन्दसिंह कुशवाह ने इस सूचना से प्रआर. राघवेन्द्रसिंह भदौरिया को अवगत कराया गया एवं संदिग्ध अहमद की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु मुखबिर मामुर किये गये। इसी दौरान प्रआर. राघवेन्द्र सिंह भदौरिया के मुखबिर द्वारा अवगत कराया गया कि संदिग्ध अहमद विगत समय से अमन शर्मा पिता महेश शर्मा के नाम से वीर सावरकर नगर जूनी इंदौर मे निवास कर रहा है एवं नाम बदलकर प्रापर्टी ब्रोकिंग का कार्य करते हुये शहर के बड़े-बड़े लोगों से संबंध स्थापित किये हुये है। संदिग्ध पुलिस की नजरों से बचने के लिये स्वयं को समाज के सफेदपोशों लोगों से संबंधित बताता रहा है।
         मुखबिर से प्राप्त जानकारी से टीम द्वारा पुलिस उपअधीक्षक श्री सलीम खान को अवगत कराया गया जिनके द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में सूचना को लाया जाकर संदिग्ध की गिरफ्तारी की योजना को अंजाम दिया गया। श्री सलीम खान द्वारा अपनी टीम के सउनि गोविन्द कुशवाह, प्रआर. राघवेन्द्र भदौरिया, रामअवतार दीक्षित एवं अन्य को हमराह लेते हुये मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दिये जाने पर संदिग्ध अहमद उर्फ अमन शर्मा उर्फ समीर उर्फ भैय्‌यू पिता महेश शर्मा निवासी वीर सावरकर नगर, इंदौर को हिरासतमें लिया गया जिससे पूछताछ करने अपने साथी राजा उर्फ जाफर के साथ मिलकर संपूर्ण शहर में लूट की वारदातें करना स्वीकार किया । आरोपी अहमद उर्फ अमन शर्मा अपनी पहचान छिपाने के लिये मोटरसायकल चलाते समय सिर पर केप लगा लेता था। आरोपी अहमद उर्फ अमन शर्मा के पास से 32 बोर का देशी कट्‌टा एवं 7 कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मो.सा. क्रमांक एमपी-09/एमवी/5601 बजाज पल्सर काले रंग की जप्त की गयी है। आरोपियों द्वारा देशी कट्‌टे का उपयोग लूट की वारदात करते समय लोगों द्वारा पीछा करने की संभावना होने पर बचाव के लिये उपयोग की जाती थी। आरोपी अहमद उर्फ अमन शर्मा गाड़ी चलाता था और पीछे राजा उर्फ जाफर बैठता था। अहमद उर्फ अमन शर्मा को असली व नकली चेन की अच्छी पहचान थी इसलिये असली चेन पहन कर आने वाली महिलाओं को देखकर राजा को ईशारा करता था और राजा चेन को झपट्‌टा मारकर छिन लेता था, इसके झपट्‌टा मारने से महिलाये कुछ देर के लिये सुधबुध खो देती एवं डर जाती थी। चेन स्नेचिंग के मामलों में महिलाये काभी भयभीत हो जाती है। आरोपी अमन शर्मा द्वारा कुछ दिनों के लिये सराफा बाजार में नकली सोने चांदी की दुकान भी खोलीगयी थी। जिसकी आड़ में वह लूट का माल आसानी से बेचने लगा था। 
        आरोपियों द्वारा शहर के सभी थाना इलाकों से चेन लूटना स्वीकार किया गया। आरोपी काले रंग की पल्सर से वारदात करते थे एवं घटना के दौरान उसका नंबर छिपा दिया करते थे। उक्त आरोपियों की तस्वीर मय मोटरसायकल के चेन लूट की वारदात करते समय कैमरे में भी कैद हो चुकी है। एक बार वारदात करते समय आरोपी अहमद उर्फ अमन शर्मा एवं राजा उर्फ जाफर मय मोटरसायकल के सीसीटीवी कैमरे में आ चुके है। फोटों एवं विडियों फुटेज के आधार पर भी पुलिस इनको तलाश कर रही थी, आरोपियों द्वारा उपरोक्त वीडियों सीडी देखकर भी स्वयं का फोटो होना स्वीकार किया। आरोपीगण मोटरसायकल के साथ-साथ पैदल चलकर भी लूट करते थे, जिसमें राजा महिलाओं के साथ-साथ चलकर चेन छीन लेता था और पास ही मोटरसायकल को स्टार्ट कर खड़े अमन शर्मा के साथ भाग जाता था। आरोपियों के नकली नोट के कारोबार में होने की संभावना पर भी पूछताछ की जा रही है।
         आरोपी समीर उर्फ भैय्‌यू उर्फ अहमद उर्फ अमन शर्मा पिता निसार उर्फ महेश शर्मा (33) निवासी 28 अहिल्या पल्टन हाल मुकाम 2 वीर सावरकर नगरइंदौर के अन्य साथियों राजा उर्फ जाफर पिता भूरेखान (31) निवासी ग्राम करनावत थाना हाट पिपल्या देवास हाल मुकाम मेजेस्टिक नगर खजराना, 3. वाहिद पिता अब्दुल गनी (28) निवासी 31 अहिल्या पल्टन एवं महेश सोनी पिता बसंतीलाल सोनी (51) निवासी जनता कॉलोनी बड़ा गणपति इंदौर को गिरफ्तार किया गया।
        आरोपियों की गिरफ्तारी से इंदौर शहर की कई चेन लूट वारदातों का खुलासा होकर लाखों रूपयें की सोने की चेन बरामद हुयी है तथा पूछताछ के दौरान और कई चेन लूट की वारदातों का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा अपराध शाखा की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर टीम को पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है।

दशहरा मैदान आमसभा यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक 19 नवम्बर 2013- दिनांक 20 नवम्बर 2013 को सुश्री मायावती, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी के इन्दौर आगमन पर दशहरा मैदान पर आम सभा होना प्रस्तावित है इनका कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 13:00 बजे के मध्य संभावित है। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा एयरपोर्ट से कालानी नगर, वायरलेस टी, बडा गणपति, राज मोहल्ला, गंगवाल बस स्टैण्ड, महू नाका होकर दशहरा मैदान तक निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्शन व्यवस्था की जायेगी।
1. एयरपोर्ट से कालानी नगर, वायरलेस टी, बडा गणपति, राज मोहल्ला, गंगवाल बस स्टैण्ड, महूनाका होकर दशहरा मैदान तक कारकेड के आते व जाते समय चरणबद्ध तरीके से वाहनों का डायवर्शन किया जायेगा। 
2. महूनाका से अन्नपूर्णा तरफ जाने वाले व अन्नपूर्णा से महूनाका आने वाले वाहन चालकों से अनुरोध है कि उक्त दिनांक को इस मार्ग के स्थान पर महूनाका से रणजीत हनुमान रोड होते हुये फूटी कोठी, तत्पश्चात्‌ पश्चिमी रिंग रोड एवं कालोनियों के अन्दर के मार्गो का उपयोग करें।
3. कार्यक्रम के समय को ध्यान में रखते हुये कारकेड के आवागमन के समय मुखय मार्ग पर स्थित स्कूलों सेबसों का आवागमन प्रभावित न हो इसलिये मुखय मार्ग के स्थान पर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का अनुरोध है। 
4. सुश्री मायावती के आगमन से 2 घन्टे पूर्व मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी वाहन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।
5. उपरोक्त प्रस्तावित समय में एयरपोर्ट एवं हातोद की ओर जाने वाले वाहन चालक टाटा स्टील चौराहे से छोटा बागंदडा से सुपर कॉरीडोर होते हुये आ-जा सकेगे।
6. व्ही.आई.पी. मार्ग पर रहने वालों एवं व्यापार करने वालों से अनुरोध है कि व्ही.आई.पी. मार्ग पर किसी भी प्रकार का कोई वाहन/सामान न रखें ।

12 आदतन व 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आतदन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

27 स्थायी, 40 गिरफ्तारी व 274 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 19 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 नवम्बर 2013 को 27 स्थायी, 40 गिरफ्तारी व 274 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 नवम्बर 2013- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2013 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रूस्तम का बगीचा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सिकंदर, जितू, नितिन,धर्मेन्द्र तथा दुर्गाप्रसाद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3125 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2013 को 19.20 बजे, गौरीनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विनोद तथा राजू उर्फ राजा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 नवम्बर 2013- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2013 को 13.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टैण्ड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले आमवाला रोड़ चंदननगर निवासी साहिद पिता रहमान खान (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2013 को 12.30 बजे, सुभाष नगर चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सर्वहारानगर निवासी सूरज पिता ईश्वर मराठा (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2013 को 20.45 बजे, गौरीनगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजू पिता बिहारीलाल कोरी (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2013 को 11.00 बजे, ईमली बाजार चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले लक्ष्मीपुरी निवासी राहुल पिता पूनमचंद (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 कटार जप्त की गयी।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2013 को 18.20 बजे, ई सेक्टर चंदननगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मुक्तीयार उर्फ बारिक पिता युनूस (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 धारिया जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, November 18, 2013

पुलिस कर्मचारियों द्वारा डाक मतपत्र का प्रयोग किया गया




इन्दौर -दिनांक 18 नवम्बर 2013- उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज शहर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2013 में ड्‌यूटी देने वाले जिला पुलिस बल के पुलिसकर्मियों द्वारा आज दिनांक 18 नवम्बर 2013 को आर्टस एंड कॉमर्स कॉलेज परिसर में अपने मतदान का प्रयोग किया गया। पुलिसकर्मी पहले ही फार्म नं.-12 भर चुके हैं, उन्होने डाक मतपत्र डालने की अनुमति मांगी थी। पुलिसकर्मी अपने मत का प्रयोग कल दिनांक 19 नवम्बर 2013 को भी कर सकेगे।

15 आदतन व 25 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आतदन व 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

19 स्थायी, 24 गिरफ्तारी व 109 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 18 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 नवम्बर 2013 को 19 स्थायी, 24 गिरफ्तारी व 109 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 14 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 नवम्बर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2013 को 17.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मुकेश, राजा, भगवान, कृष्णा, अखिलेश, नंदकिशोर, प्रवीण तथा लखन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8720 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
              पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2013 को 17.30 बजे, गौरीनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजेन्द्र, विजय, भागचंद्र, केदार तथा योगेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2040 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2013 को 17.10 बजे, एमआईजी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कन्हैयालाल,रवि, अशोक तथा लक्की को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 620 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 नवम्बर 2013- पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2013 को 10.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कनाड़िया थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ट्रेजर आईलेंड के पीछे काकड़ निवासी अर्जुन पिता किशोर (22) तथा संचार नगर झुग्गीझोपड़ी निवासी नमीन पिता बद्‌दू भील (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
               पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2013 को 11.30 बजे, मालवामील इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जनता क्वाटर निवासी शंभू पिता मट्‌टू सोनोने (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
             पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2013 को 10.00 बजे, प्रकाश का बगीचा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वालेमोहम्मद रईस पिता मोहम्मद सलीम (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, November 17, 2013

14 आदतन व 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आतदन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

20 स्थायी, 35 गिरफ्तारी व 178 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 17 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 नवम्बर 2013 को 20 स्थायी, 35 गिरफ्तारी व 178 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 नवम्बर 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 नवम्बर 2013 को 00.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्याम नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजू, बसंत, विजय, राकेश तथापप्पू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6840 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 नवम्बर 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 नवम्बर 2013 को 19.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हीरानगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले परदेशीपुरा निवासी संजय उर्फ संजू पिता कमल शर्मा (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 कटार जप्त की गयी।
            पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 16 नवम्बर 2013 को 11.00 बजे, शक्तिनगर मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले पारस पिता राधेश्याम (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, November 16, 2013

12 आदतन व 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आतदन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

16 स्थायी, 23 गिरफ्तारी व 126 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 16 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 नवम्बर 2013 को 16 स्थायी, 23 गिरफ्तारी व 126 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 नवम्बर 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 15 नवम्बर 2013 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घुंघरू वाला बगीचा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें संतोष, लखन तथाराजेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें बरामद किये गये।
              पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 नवम्बर 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 नवम्बर 2013 को 07.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामकृष्णबाग चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नेहरूनगर निवासी क्रांति पिता कैलाश (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।