Saturday, October 26, 2013

जन आर्शीवाद यात्रा एवं रोड़ शो हेतु यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक 26 अक्टूबर 2013 - दिनांक 27.10.2013 को मुखयमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन के इन्दौर आगमन पर जन आशीर्वाद यात्रा एवं रोड़ शो का कार्यक्रम प्रस्तावित है।  यात्रा इन्दौर शहर में विभिन्न मार्गो में भ्रमण करेगी।  जन आशीर्वाद यात्रा चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहे से प्रारंभ होते हुये इन्दौर शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होते हुये वैशाली नगर दत्त मंदिर पर नुक्कड सभा के साथ समाप्त होगी।  इस दौरान परदेशीपुरा चौराहा, मालवामिल चौराहा, संस्कृत कॉलेज (रामबाग चौराहा) जनता कालोनी चौराहा, महूनाका (महाराणा प्रताप प्रतिमा), दत्त मंदिर समापन स्थल पर नुक्कड सभा भी प्रस्तावित है ।  इस दौरान मार्ग को 6 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।  उक्त यात्रा एवं सभा के दौरान यातायात पुलिस द्वारा निम्नलिखित स्थानों पर आवश्यकतानुसार मार्ग डायवर्शन किया गया जायेगा :- 
1. यात्रा चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से भ्रमण कर परदेशीपुरा चौराहा पर पहुॅचेगी वहां पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जावेगा उस समय सुभाष नगर चौराहा,पाटनीपुरा चौराहा,क्लर्ककालोनी,टर्निंग व तीन पुलिया से दो पहिया/तीन पहिया व भारी वाहनों का परदेशीपुरा चौराहा तरफ आना प्रतिबंधित रहेगा।
2. जन आशीर्वाद यात्रा चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा से प्रारंभ होगी उस समय भारी वाहनों को भौरासला चौराहा, बापट चौराहा, निरंजनपुर से चन्द्रगुप्त चौराहा तरफ आना प्रतिबंधित रहेगा।
3. जन आशीर्वाद यात्रा परदेशीपुरा चौराहा से आगे पाटनीपुरा चौराहें से होकर अटल व्दार नेहरू नगर व अमर टेकरी, पंचम की फैल होते हुए मालवामील चौराहा पर पहुॅचेगी उस दौरान भमोरी प्लाजा ,एल.आई.जी तिराहा, जंजीरा चौराहा, लेनटर्न चौराहा,विश्रांति चौराहा,पाटनीपुरा चौराहा,राजकुमार ओव्हर ब्रिज ,वल्लभनगर टी से दो पहिया, तीन पहिया, भारी वाहनों का मालवामील चौराहा तरफ आना प्रतिबंधित रहेगा व इसी दौरान मालवामील चौराहा पर नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया जावेगा।
4. नुक्कड़ सभा के बाद जन आशीर्वाद मालवामील चौराहा से राजकुमार ब्रिज ,डीआरपी लाईन दरगाह चौराहा,श्रम शिविर टी,चिकमंगलूर चौराहा,काछी मोहल्ला ,रामप्याउ ,कोठारी मार्केट चौराहा,आबकारी चौश्राहा ,खातीपुरा ,मृगनयनी चौश्राहा पहुंचने तक जीएसटीआईएस भंडारी मीलतिराहा,खड़खड़िया पुल श्रमशिविर ,पत्थर गोदाम, नयापुरा,लाल अस्पताल तिराहा रानीपुरा, सेफी चौराहा,पुराना पावर हाउस,संजय सेतु ,जवाहर मार्ग व नन्दलालपुरा चौराहा से जन आशीर्वाद यात्रा मार्ग व मृगनयनी चौराहा तरफ सभी प्रकार के वाहन का आना प्रतिबंधित रहेगा।
5. फुटी काठी, चंदन नगर, वायरलेस, चौराहे से बड़ागणति, राजमोहल्ला एवं महुनाके तरफ प्रतिबंधित रहेगें फुटी कोठी से चंदन नगर, नावदा पंत, सुपर कॉरिडोर, छोटा बांगडदा होते हुए टाटा स्टील से मरीमाता की ओर जा सकेगें इसी प्रकार जो वाहन सुपर कॉरिडोर से मरीमाता, बड़ा गणपति, राजमोहल्ला होकर फुटी काठी जाना चाहते है वह वाहन वायरलेस चौराहा, सुपर कॉरिडोर टी, नावदा पंत, चंदन नगर होते हुए फुटी कोठी जा सकेगें ।
6. यात्रा जब कृष्णपुरा पुल पर आयेगी तब खड़खड़िया पुल से सुभाष मार्ग की ओर जाने वाला सभी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित रहेगा, जिन वाहनों को बड़ा गणपति से आगे जाना है वह वाहन शिवालय मार्ग होते हुए मरीमाता, किला मैदान वायरलेस होकर बड़ा गणपति तरफ जा सकेगें।
7. जब यात्रा सुभाष मार्ग पर आवेगी तब बड़ा गणपति से सुभाष मार्ग तरफ आने वाला यातायातप्रतिबंधित रहेगा इसी प्रकार मामा भान्जा की दरगाह, सदर बाजार थाने के सामने से, गोवर्धन टेलर से, महेश जोशी टी से, तथा किला मैदान से, सुभाष मार्ग पर आने वाला यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 
8. जब यात्रा का अगला हिस्सा बड़ा गणपति के पास होगा तब वायरलेस चौराहे से, गोपाल बिल्डिंग से, भुतेश्वर पुलिया से, राज मोहल्ला से, बड़ा गणपति की ओर आने वाला यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 
9. जब याात्रा कैलाश मार्ग में प्रवेश कर खण्डेलवाल धर्मशाला के पास पहुंचेगी तब टोरी कॉर्नर, नरसिंह बाजार, मालगंज, की ओर से आने वाला यातायात एवं लोहार पट्‌टी रोड़ पर आने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
10. जब यात्रा का अगला हिस्सा मालगंज पर पहुंचेगा तब यशवंत चौक, नरसिंह बाजार, राजमोहल्ला से, जवाहर मार्ग पर आने वाला यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
11. जब यात्रा महू नाके पर आयेगी तब समय अनुसार पलसीकर, नईदुनियां टी से, महूनाका की ओर आने वाले वाहनों जवाहर मार्ग, आरटीओ रोड़ तथा केद्गार बाग रोड़ की ओर डायवर्ड किया जायेगा। 
12. जब यात्रा अन्नपूर्णा पर रहेगी तब महुनाका से, राजेन्द्र नगर तरफ जाने वाले वाहन रंजीत हनुमानमंदीर, फुटी काठी होते हुए गोपुर, दधीची प्रतिमा, तरफ से जा सकेगें।
13. जब यात्रा दत्त मंदीर पहूंचेगी तब राजेन्द्र नगर तरफ जाने वाले वाहन चाणक्यपुरी, गोपुर एवं रेती मंडी होते हुए राजेन्द्र नगर तरफ जा सकते है इसी प्रकार राजेन्द्र नगर से अन्नपुर्णा तरफ आने वाले वाहन गोपुर से फुटी कोठी, महूनाका होकर आ सकते है।
14. सम्पूर्ण यात्रा मार्ग मार्ग पर रहने वाले एवं दुकानदारों से अनुरोध है कि वे अपने वाहन/सामान मार्ग पर न रखे ।

कुखयात जिला बदर क्राइम ब्रांॅच की गिरफ्त में

इन्दौर -दिनांक 26 अक्टूबर 2013 - उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा द्वारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को शहर में जिला बदर अपराधियों की धर पकड़ हेतु उप पुलिस अधीक्षक श्री आर.सी.राजपूत  को निर्देश दिए थे जिस पर से अपराध शाखा के उपनिरी. आमोद सिंह राठौर की टीम को इंदौर शहर में जिलाबदर अपराधियों के विरूद्व अभियान चलाकर पकड़ने हेतु लगाया गया जिस पर से मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कुखयात सुपारी किलर राकेश वर्मा का भाई पंकज वर्मा पिता गम्मूलाल वर्मा नि. जबरन कांॅलोनी इंदौर का जिला बदर होकर रावजी बाजार क्षेत्र में घूम रहा है जिस पर से उक्त गठित टीम द्वारा घेराबंदी कर जिलाबदर पंकज वर्मा को पकड़ा। यदि उक्त जिला बदर समय पर नहीं पकड़ा जाता तो कोई अवांछनीय घटना घटित कर सकता था, बदमाश को जिला दण्ड़ाधिकारी महोदय इंदौर द्वारा दिनांक 26.07.13 को छः माह के लिए जिलाबदर किया गया था। इससे पूर्व आरोपी फरवरी 2011 में भी जिलाबदर अवधि में जिलाबदर का उलन्घन करते हुए पकड़ा गया था। आरोपी कोअग्रीम कार्यवाही हेतु थाना रावजी बाजार इंदौर के सुपुर्द किया जाता है।
उक्त जिलाबदर कुखयात आरोपी को पकड़ने में उपनिरी. आमोद सिंह राठौर सउनि. भारत सिंह यादव, प्र.आर. राजकुमार बडौदीया, बृजभुषण सिंह सक्तावत, आभाराम यादव, आर. रितेश चौहान, जितेन्द्र सेन, सुनील सिंह बिसेन का सराहनीय योगदान रहा।

88 आदतन व 16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 88 आतदन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

62 स्थायी, 80 गिरफ्तारी व 187 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 26 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 62 स्थायी, 80 गिरफ्तारी व 187 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणोमें जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 17.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार हासलपुर बस स्टैण्ड से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें हातिम, अयुब तथा औसाब को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1045 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
               पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 16.30 बजे, सहयोग नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अनवर, जुम्मा तथा शरीफ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 310 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 13.00 बजे, सांवेर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त माणिक चौक सांवेर निवासी इरशाद पिता नूसरत (35) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 220 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
              पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 11.15 बजे, धार नाका महूॅ से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त यही के रहने वाले कमल पिता इंदल वर्मा(49) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 120 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 21.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम गिरोड़ा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले मदन पिता सोम (56) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
          पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 19.20 बजे, अरेंडिया काकड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले दीपक पिता रामगोपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
          पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 18.15 बजे, व्यास नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले विजयश्री नगर निवासी सोहन पिता काशीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटरअवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 16.10 बजे, गवली पलासिया इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले आनंद पिता कैलाश (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
          पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 16.45 बजे, पालिया गाड़ी दतोदा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले दतोदा निवासी लालसिंह पिता नाहरसिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपये कीमत की 05 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 14.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुन्दर नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजेश पिता पीरूलाल भामी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, October 25, 2013

68 आदतन व 27 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 68 आतदन व 27 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

47 स्थायी, 88 गिरफ्तारी व 198 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 25 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 अक्टूबर 2013 को 47 स्थायी, 88 गिरफ्तारी व 198 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2013 को 15.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार जवाहर मार्ग इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त राजनगर निवासी हिम्मत पिता भगवतीलालकुमावत को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2013 को 09.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बजरंगपुरा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले संजोतराम उर्फ संजू पिता भागीरथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 हजार रूपये कीमत की 400 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2013 को 05.45 बजे, साउथ तोड़ा इंदौर से एक्टीवा कं्र. एमपी-09/एसटी/2364 पर अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले रफीक पिता मोहम्मद शरीफ (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17500 रूपये कीमत की 07 पेटी अवैध शराब बरामद की गयी।
          पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2013 को 19.20 बजे, असरावद इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले गोविन्द पिता गुलाबसिंह (29) कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपये कीमत की 05 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2013 को 12.00 बजे, देवेन्द्र नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले सुनिल पिता जीवनलाल साहू (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
            पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2013 को 21.30 बजे, फूटी कोठी चौराहे के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ऋषि पैलेस इंदौर निवासी बलवंत पिता रसाल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
             पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2013 को 19.15 बजे, ग्राम नादेड़ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम मानका निवासी मुखितयार पिता इंदरसिंह (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
            पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2013 को 16.30 बजे, ग्राम काली किराय से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम शेरकुंड निवासी निहालसिंह पिता रमेश (19) कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपये कीमत की 15 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
            पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2013 को 13.30 बजे, सिवनीखेड़ा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम झिरवानी निवासी जगदीश पिता गुलाबसिंह (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 840 रूपये कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले पेशनपुरा महूॅ निवासी राहुल पिता किशोर वर्मा (19) तथा कोदरिया निवासी दिनेश सिंह पिता कमल सिंह (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 देशी पिस्टल तथा 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2013 को 20.00 बजे, सीपी नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले हरी पिता तेजराम (35)को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2013 को 11.30 बजे, राजीव गांधी चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम बारोली जिला देवास निवासी सोनू पिता भागीरथ बागरी (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2013 को 15.45 बजे, रिंग रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले आलोक नगर निवासी गौरव पिता गणेशीलाल चौरसिया (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2013 को 19.45 बजे, 56 दुकान के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले हजारीबाग खजराना निवासी सतीश पिता रामनारायण (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, October 24, 2013

90 आदतन व 39 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 90 आतदन व 39 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

41 स्थायी, 112 गिरफ्तारी व 191 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 24 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 अक्टूबर 2013 को 41 स्थायी, 112 गिरफ्तारी व 191 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2013 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार नेहरू नगर राऊ इंदौर से हारजीत का जुऑ खेलते मिलें वसीम, आसिफ तथानवीन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2800 रूपयें नगदी तथा 03 कम्प्यूटर मय उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2013 को 16.00 बजे, कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त शंकर कुम्हार का बगीचा निवासी अविनाश उर्फ सोनू पिता अशोक रघुवंशी को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4000 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2013 को 16.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बनेड़िया से अवैध शराब ले जाते हुये खिमलावदा निवासी भंवर पिता गुलाब (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 14 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
         पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2013 को 21.00 बजे, रामचंद्र नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले धर्मेन्द्र पिता पन्नालाल परमार (23) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
        पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2013 को 21.45 बजे, बिचोली मर्दाना इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले मनीष पिता रमेशचंद्र (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 480 रूपये कीमत की 16 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
       पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2013 को 08.20 बजे, ग्राम खेड़ी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले चांद देव पिता हीरालाल (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपये कीमत की 10 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2013 को 18.00 बजे, साउथ गाडरा खेड़ी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले दीपक पिता भागीरथ (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपये कीमत की 05 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24अक्टूबर 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2013 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खातीपुरा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले रूपनगर खातीपुरा निवासी पवन पिता रमेश शर्मा (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 फर्शेनुमा हथियार बरामद किया गया।
       पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2013 को 19.00 बजे, अटल परिसर के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले विजयनगर इंदौर निवासी राजकुमार पिता प्रकाश राठौर (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2013 को 20.13 बजे, लोहा मंडी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले हरीजन कॉलोनी निवासी सनी पिता मनोहर खरे (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2013 को 16.50 बजे, ग्राम अर्जुन बड़ौदा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले लक्ष्मीनारायण पिता दुलीचंद्र (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
       पुलिस थानाबेटमा द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2013 को 00.20 बजे, देपालपुर रोड़ बेटमा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मंडलावदा निवासी किशोर पिता नानूलाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, October 23, 2013

प्रस्तावित आमसभा हेतु यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक 23 अक्टूबर 2013- ''दिनांक 24 अक्टूम्बर 2013 को क्राग्रेस के उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी के इन्दौर आगमन पर दशहरा मैदान पर आम सभा होना प्रस्तावित है श्री गांधी का कार्यक्रम दोपहर 02.00 बजे से 05.00 बजे के मध्य संभावित है। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा एयरपोर्ट से कालानी नगर वायरलेस टी, बडा गणपति, राज मोहल्ला, गंगवाल बस स्टैण्ड, महू नाका होकर दशहरा मैदान तक निम्नानुसार यातायात/डायवर्शन व्यवस्था की जायेगी :-
1. एयरपोर्ट से कालानी नगर वायरलेस टी, बडा गणपति, राज मोहल्ला, गंगवाल बस स्टैण्ड, महू नाका होकर दशहरा मैदान तक कालानी नगर वायरलेस टी, बडा गणपति एयरपोर्ट व्ही.आई.पी. मार्ग एयरपोर्ट से दशहरा मैदान तक कारकेड के आने व जाते समय चरणबद्ध तरीके से वाहनों का डायवर्शन किया जायेगा । 
2. महूनाका से अन्नपूर्णा तरफ जाने वाले व अन्नपूर्णा से महूनाका आने वाले वाहन चालकों से अनुरोध है कि उक्त दिनांक को इस मार्ग के स्थान पर महूनाका से रणजीत हनुमान रोड होते हुये फुटी कोठी तत्पश्चात्‌ पश्चिमी रिंग रोड एवं कालोनियों के अन्दर के मार्गो का उपयोग करें । 
3. कार्यक्रम के समय कोध्यान में रखते हुये कारकेड के आवगमन के समय मुखय मार्ग पर स्थित स्कूलो से बसों का आवागमन प्रभावित न हो इस लिये मुखय मार्ग के स्थान पर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का अनुरोध है । 
4. श्री गांधी के आगमन से 2 घन्टे पूर्व मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी वाहन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। 
5. उपरोक्त प्रस्तावित समय में एयरपोर्ट एवं हातोद की जाने वाले वाहन चालक टाटा स्टील चौराहे से छोटा बागंदडा से सुपर कॉरीडोर होते हुये जा सकेगे ।

87 आदतन व 31 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 87 आतदन व 31 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

52 स्थायी, 110 गिरफ्तारी व 198 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 23 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22अक्टूबर 2013 को 52 स्थायी, 110 गिरफ्तारी व 198 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 13 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2013 को 12.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार ग्राम लक्ष्मणखेड़ी काकड़ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अनिश, जितेन्द्र, राजा, जोगेश, जितेन्द्र, हेमराज, रज्जाक, मोहन, मुन्ना, शिवकरण, जावेद, पिंटू तथा विकास को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 43 हजार 770 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2013 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले सुदामानगर निवासी सचिन पिता फतेसिंह चावले (29) तथा श्रीजी वाटिका केपास इंदौर निवासी सोनू पिता अनिल भील (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
         पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2013 को 18.15 बजे, बायपास रोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम पालदा निवासी बलराम पिता चतरनाथ (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 15 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
       पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2013 को 16.00 बजे, शंकरबाग इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले गोविन्द पिता हरीदास पंडित (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
       पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2013 को 17.00 बजे, ग्राम कड़ोदा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले वासुदेव पिता पीराजी राठौर (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 830 रूपये कीमत की 17 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
       पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2013 को 15.00 बजे, मानपुर बस स्टैण्ड चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुयेमिले सेनपुरा निवासी भंवरसिंह पिता बाबूलाल (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपये कीमत की 05 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
       पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2013 को 18.30 बजे, बाड़ी मोहल्ला राऊ इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिली यही की रहने वाली भागवंती बाई पति सुरेश (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपये कीमत की 02 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2013 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यादव मोहल्ला महूॅ निवासी राजू उर्फ उमा पंडित पिता रामचंद्र (42) तथा सारवान मोहल्ला निवासी राजेन्द्र पिता छगनलाल (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01 पिस्टल मय मैगजीन तथा 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2013 को 20.35 बजे, मालवामील चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले पंचम की फेल इंदौर निवासी कमल पिता बाबूलाल गुलाटी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2013 को 11.10 बजे, मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले भील कॉलोनी निवासी पिंटू उर्फ राज पिता दिलीपसिंह भील (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2013 को 15.45 बजे, बाणेश्वरी कुंड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले पिपलियाराव निवासी सुनिल पिता बाबूलाल रावले (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
         पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2013 को 19.30 बजे, बद्रीपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम मंडलावदा निवासी नरेन्द्र पिता काशीराम गुर्जर (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, October 22, 2013

76 आदतन व 55 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 76 आतदन व 55 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

66 स्थायी, 90 गिरफ्तारी व 221 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 22 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 अक्टूबर 2013 को 66 स्थायी, 90 गिरफ्तारी व 221 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2013 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंचमूर्ति नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें राजनगर निवासी दिनेशपिता भागसिंह राजपूत (26), पंचमूर्ति नगर निवासी मोनू उर्फ मनोज पिता ओमप्रकाश परमार (32), दामोदर नगर निवासी भैरूलाल पिता रामचंद्र (50) तथा पंचमूर्ति नगर निवासी विजय उर्फ कल्लू पिता कमल (24) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 हजार 40 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2013 को 21.00 बजे, न्यू शीतल नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले धरमवीर पिता रमेश चौधरी (34) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2013 को 19.50 बजे, रेल्वे स्टेशन के सामने इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त पटेल ब्रिज के नीचे इंदौर निवासी हरीओम पिता रामदयाल रघुवंशी (42) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 780 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2013 को 11.00 बजे, स्कीम नं. 151 इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त संगम नगर निवासी नीरज पिता राजेन्द्र भावसार (25) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से450 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2013 को 13.05 बजे, कलेक्टर कार्यालय के पीछे इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मोती तबेला निवासी प्रकाश पिता रमेशचंद्र (27) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 210 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

6 हजार 260 रूपयें की अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 अक्टूबर 2013- इंदौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये मिलें आरोपियों को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 06 हजार 260 रूपये कीमत की 12 लीटर तथा 139 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 16 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर2013 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले इंद्रा कॉलोनी धार निवासी कालू उर्फ साबा पिता चंगीराम भील (28), मालीकुऑ रतलाम निवासी धन्ना उर्फ दादा पिता पुरूषोत्तम (22), जयसिंहपुरा निवासी योगेश उर्फ पेंटर पिता बाबूलाल (31) तथा करवासा निवासी दिलीप पिता इंदूसिंह (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे तथा दो 12 बोर के देशी कट्‌टे जप्त किये गये।
             पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2013 को 10.30 बजे, न्यू पलासिया से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले विनोबा नगर निवासी दीपक पिता रमेश डोंगरे (40), तिलक नगर मेनरोड़ निवासी दिलीप उर्फ पप्पू पिता राजेन्द्र सिंह राठौर (40) तथा गोमा की फेल निवासी विक्का उर्फ विक्रम पिता बद्रीलाल भामी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे तथा देशी रिवाल्वर मय 02 कारतूस जप्त की गयी।
             पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2013 को 13.15 बजे, वीरसावरकर मार्केट से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले छोटी खजरानी निवासी विनोद पिता मदनलाल (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2013 को 12.30 बजे, मूसाखेड़ी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले भील कॉलोनी निवासी विक्की पिता राजकुमार (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2013 को 21.55 बजे, जनता क्वाटर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले विदूर नगर निवासी अज्जू पिता शैकत (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2013 को 20.30 बजे, सत्यसांई चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले शिवनगर मूसाखेड़ी निवासी संजय पिता देवराज (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2013 को 13.25 बजे, हाथीपाला चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मोती तबेला निवासी पप्पू उर्फ श्याम पिता बब्बन लुनिया (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2013 को 21.35 बजे, अन्नपूर्णा रोड़ सेअवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जिलाबदर आरोपी गायकवाड़ मोहल्ला निवासी राजेश उर्फ बेनाम पिता नारायण वर्मा (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 संतूर जप्त किया गया।
         पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2013 को 13.00 बजे, ग्राम काई से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मुन्नालाल पिता उमराव कलोता (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 धारिया जप्त किया गया।
         पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2013 को मानपुर थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले छोटा काकड़िया निवासी सुभाष पिता मदनलाल (21) तथा चैनपुरा निवासी घनश्याम पिता अमरसिंह भील (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा तथा एक 12 बोर का देशी कट्‌टा जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, October 21, 2013

77 आदतन व 33 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 77 आतदन व 38 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

41 स्थायी, 41 गिरफ्तारी व 114 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 21 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 अक्टूबर 2013 को 41 स्थायी, 41 गिरफ्तारी व 114 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2013 को 14.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भमोरी कलाली के पास इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले भरत, रवि,अर्जेन्द्र तथा शहजाद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 15 हजार 600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2013 को 16.00 बजे, राजकुमार नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें शरीफ तथा सद्‌दाम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 750 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें धार निवासी असलम पिता खालीद (22), इमरान पिता खालीद (20), पंथ बड़ोदिया निवासी प्रहलाद पिता निर्मल सिंह (50) तथा जुझारसिंह पिता धन्नालाल भील (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8000 रूपये कीमत की 60 लीटर तथा 40 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2013 को 16.10 बजे, कामलिया खेड़ा से अवैध शराब लेजाते हुये मिलें यही के रहने वाले मांगीलाल पिता शंकरलाल (77) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1160 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2013 को 15.45 बजे, गंगाघाटी से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें रघुवंशी कॉलोनी निवासी बबलू पिता गोलू (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2013 को, 14.30 बजे, ग्राम रलायता से अवैध शराब बेचते हुये मिलें यही के रहने वाले जयराम पिता हीरासिंह कलोता (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 990 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
             पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2013 को, 14.00 बजे, ग्राम बिचोली से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले भगवान सिंह पिता कालूराम (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 680 रूपये कीमत की 17 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रहीहै।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2013 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंद्रगुप्त होटल के सामने आमरोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले परदेशीपुरा निवासी अखिलेश पिता नलेश्वर (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2013 को 09.30 बजे, कनाड़िया रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले खजराना निवासी अमजद पिता शुजात खान (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2013 को 19.30 बजे, जीवन जोश कॉलोनी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले पेंशनपुरा महूॅ निवासी विजय पिता धन्नासिंह चौहान (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2013 को 18.30 बजे, गौतमपुरा नाका देपालपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम खडीक निवासी जीवन पिता राधेश्याम पंवार (28) को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2013 को 14.40 बजे, गवलीपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम नाहरखोदरा निवासी प्रेमसिंह पिता दरीयाब (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2013 को 13.35 बजे, महूॅ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले धानमंडी महूॅ निवासी आमिन पिता सुल्तान (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, October 20, 2013

शातिर चार पहिया एवं दो पहिया वाहन चोर गिरोह पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर -दिनांक 20 अक्टूबर 2013- उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर एवं श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी को शहर मे लूट एवं वाहनचोरी की घटनाओं को नियंत्रित करने हेतु निर्देशित किया गया था। वाहन चोरो को पकड़ने के लिये श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी द्वारा डी0एस0पी0 क्राईम सलीम खान एवं आर.सी. राजपूत को इस कार्य हेतु लगाया गया। क्राईम ब्रांच के स्टाफ को वाहन चोरों के बारे में सूचना प्राप्त करने हेतु हिदायत देकर उन्हे प्रोत्साहित कर इस कार्य हेतु लगाया गया था। डी0एस0पी सलीम खान को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई थी कि साउथतोड़ा के रहने वाले चीकू उर्फ जुवेर, बीकू उर्फ मोहम्मद शोएब, शाहिद उर्फ बटरू, अकरम, गोलू उर्फ इरफान और अकरम नाम के नई उम्र के लड़के रातों को घूम-घूम कर स्थानों का जायजा लेते है और सुख सागर एवं फर्णीस कॉम्पलेक्स के केम्पस में रातों को दम लगाते हैं और चोरी की गाड़िया पार्किगं में रख देते है। चीकू और बीकूशहर से मोटर साइकिल चुरा लेते बाद में इन्ही मोटर साईकिलों से चलते हुुऐ राहगीरों से मोबाईल फोन लूट लेते थे शाहिद उर्फ बटरू और अकरम मोटर साइकिले एम.वाय.एच. अस्पताल, कलेक्टड एवं अन्य स्थानों से चुराते है इनके पास अनेको चोरी की मोटर साईकिल मिलने की संभावना है।  
                उक्त आरोपियों को पकड़ने के लिऐ क्राईम ब्रांच के स्टाफ मे से सउनि. गोविन्द सिंह कुशवाह, प्रआर दीपक पंवार, रजाक खान, रामअवतार दीक्षित, रावेन्द्र सिंह भदौरीया, आर. धर्मेन्द शर्मा, सुनील सिंह बिसेन को विशेष रूप से हिदायत देकर इस वाहन चोर गिरोह को पकड़ने हेतु लगाया गया। क्राईम ब्रांच की उपरोक्त टीम ने बड़ी लगन एवं अथक परिश्रम कर एवं बड़ी सूझ बूझ से शातिर बदमाशान 1. बीकू उर्फ शोएब उर्फ वसीम पिता मो0 शाकिर नि0 साउथ तोड़ा  2. गोलू उर्फ इरफान पिता मो0 रफीक नि0 साउथ तोड़ा  3. सहीद उर्फ बटरू पिता मो0 रफीक नि0 साउथ तोड़ा 4. अकरम पिता मो0 हनीफ नि0 साउथ तोड़ा इन्दौर को पकड़ लिया इनका एक साथी चीकू उर्फ जुवेर पिता निसार उम्र 22 साल नि0 कलालकुई मस्जिद के पास रावजी बाजार अपने साथीयों के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर फरार हो गया।उपरोक्त टीम के सदस्यों द्वारा गिरोह के शातिर वाहन चोरों से पूछताछ करने पर इन्होने अपने गिरोह का नाम सिल्वर गैंग बताया है। इनके गिरोह के मुखया आरोपी चीकू, बीकू और गोलू के बाल सिल्वर कलर से रंगे हुए है। आरोपियान द्वारा बताया गया कि चीकू और बीकू शराब का नशे के आदि हैं और रातों को फर्णीस कॉम्प्लेक्स में बैठ कर सभी बदमाश गांजे की दम लगाते हैं। उनके द्वारा बताया गया कि इन्होने 5 मोटर साइकिल एम0वाय0एच अस्पताल से एवं एक मोटर साइकिल कलेक्टेड से चुराई थी। इसके अलावा करीब चार माह पूर्व एक सफेद कलर की इडिंका खजराना से चुराई थी लेकिन डीजल खतम हो जाने के कारण उसे जेल के पास छोड़ दी थी। और स्वयं को पुलिस का सहयोगी सिद्व करने के उद्‌देश्य से उक्त इंडिका को आरोपी अकरम द्वारा खजराना पुलिस को सूचना देकर जप्त भी करा दिया था। दूसरी इंडिका खजराना से चुराई थी जो ग्राहक न मिलने के कारण अपने घर के आसपास जगह बदल-बदल कर रख देते थे। आरोपी शहीद उर्फ बटरू, अकरम, इरफान के घरों से एक एक मोटर साइकिल एवं दो मोटर साइकिलें बटलू के घर से मिली है।उपरोक्त पार्किगं से पुलिस द्वारा जप्त की गयी है।
           तरीकावारदात :- गोलू उर्फ इरफान, चीकू, बीकू और अकरम मोटर साइकिलों से रात के समय खजराना इलाके में घुमते और गोलू उर्फ इरफान मास्टर चाबी से इंडिका का गेट खोलकर चाबी लगाकर इरफान चलाकर ले जाता था। बाईक चुराते समय अकरम व बटरू दोनो एक मोटर साइकिल पर एमवायएच एवं कलेक्ट्रट की पार्किगं में जाते अकरम चाबी से लॉक खोल कर हट जाता फिर अकरम चाबी लगाकर तेजी से बाईक उठाकर फर्निश कॉम्प्लेक्स ले जाता इसके सपोट में सहीद उर्फ बटरू मोटर साइकिल लेकर साथ-साथ चलता और इसे कवर देता था। गिरोह के बीकू एवं चीकू के पूर्व अपराध भी हैं। दोनों शराब का नशा करने के आदि है तथा तेज गाड़ी चलाने में माहिर हैं। बालो में सिल्वर कलर करवा रखा है।

100 आदतन व 38 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 100 आतदन व 38 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

88 स्थायी, 69 गिरफ्तारी व 196 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 20 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 अक्टूबर 2013 को 88 स्थायी, 69 गिरफ्तारी व 196 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 19 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2013 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिकंदराबाद इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले जगदीश, कमलेश, मुकेश,राहुल, विजय, निलेश, हेमेन्द्र, हरजीत, अफजल, देवकरण, राजेश, अजय, जाकिर, गौरव, बालकिशन तथा अप्पू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 22 हजार 150 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2013 को 17.00 बजे, सारनाथ कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें बिजू बाबू उर्फ विशाल, दिलीप तथा कैलाश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2013 को 15.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राऊ रंगवासा से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें संजयनगर राऊ निवासी संतोष पिता तेजराम (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2013 को 20.30 बजे, बरलाई जागीर तिराहा से अवैध शराबले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले राहुल पिता मोतीराम (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2013 को 09.00 बजे, भोई मोहल्ला से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले कालू पिता रमेश भोई (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपये कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
             पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2013 को, 11.20 बजे, लाबरिया भैरू झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिली यही की रहने वाली सोरम बाई पति केसरसिंह (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 840 रूपये कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2013 को, 17.00 बजे, ग्राम अबालीपुरा से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें ग्राम मील मानपुर निवासी तेजकरण पिता कालूराम (51) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 680 रूपये कीमत की 11 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
          पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2013 को, 21.45 बजे, गडरिया मोहल्ला इंदौर से अवैधशराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले मुकेश पिता नंदूपाल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2013 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूॅ निमच रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जीवन ज्योति कॉलोनी निवासी हेमचंद पिता देवराज झा (32) तथा इसकापुरा मंदसौर निवासी कमलेश पिता भंवरलाल शर्मा (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
             पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2013 को 12.00 बजे, हाट मैदान महूॅ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यादव मोहल्ला निवासी पिंटू उर्फ विकास पिता अशोक पंडीत (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2013 को 15.50 बजे, फूटी कोठी चौराहा से अवैध हथियारलेकर घूमते हुये मिले द्वारकापुरी निवासी मनीष पिता प्रकाश सिंधी (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2013 को 19.45 बजे, गांधीनगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले बंटी उर्फ राहुल पिता सुरेश तोमर (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2013 को 00.30 बजे, बॉम्बे हास्पीटल चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नेहरूनगर निवासी ओजेस पिता श्यामलाल बारिया (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2013 को 10.10 बजे, तीन ईमली चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले शिवनगर निवासी जीवन पिता जगदीश (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2013 को 11.20 बजे, तिलकपथ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कृष्णपुरा छत्री के पास इंदौर निवासी जुगलकिशोर पिता मेवालाललोधा (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, October 19, 2013

129 आदतन व 43 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 129 आतदन व 43 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

119 स्थायी, 123 गिरफ्तारी व 194 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को 119 स्थायी, 123 गिरफ्तारी व 194 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुखर्जी नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलेजमनालाल, धनीराम, मलखान तथा कीरत सिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
             पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को 18.30 बजे, रूस्तम का बगीचा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें ललित, जय, जगन्नाथ तथा राजकुमार को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को 15.40 बजे, ग्राम कचरोड़ इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले गुड्‌डू उर्फ दिलीप पिता रमेश (20) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 275 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देपालपुर थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें शाहपुर निवासी भूरेलाल पिता आभाराम (30) तथा मुरखेड़ानिवासी देवकरण पिता भागीरथ (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2400 रूपये कीमत की 46 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को 21.00 बजे, जवाहर टेकरी से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले पप्पू पिता रामसिंह (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को 06.30 बजे, यसलग्राम कदकोरा से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले छोगालाल पिता धावाजी (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 810 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
             पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को, 18.30 बजे, बापू घनश्यामदास नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले मदनलाल पिता नंदराम (47) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
             पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को, 20.15 बजे, सुखलिया इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले शंकर पिताफूलसिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
            पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को, 11.00 बजे, शांतीनगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले कालू पिता सुनिल (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 570 रूपये कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
             पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को, 18.00 बजे, ग्राम सागला खली से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले कमल पिता हरिसिंह भील (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 560 रूपये कीमत की 14 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को 17.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेटमा नाका से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले रतलाम निवासी दीपक पिता गिरधारी मालवीय (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 12 बोर का देशी कट्‌टा जप्त किया गया।
            पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को 17.45 बजे, खुर्दी रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नंदगॉव निवासी गालिया उर्फ दिलीप पिता अमरसिंह भील (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा 315 बोर जप्त किया गया।
          पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को 17.35 बजे, बतीपुरा पुलिया से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सागोर रोड़ बेटमा निवासी तूजूनाथ पिता किशननाथ (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 बोर का देशी कट्‌टा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को 16.30 बजे, गांधी चौक से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जलालपुर देपालपुर निवासी गेंदालाल पिता पुंजराज राजपूत (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 फालिया जप्त किया गया।
           पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को 13.30 बजे, बस स्टैण्ड राऊ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले न्यू भीमनगर निवासी गौतमराव पिता गणपतराव मराठा (39) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिसथाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को 20.00 बजे, चंदूवाला रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ऋषि पैलेस निवासी राजू पिता हेमराज लुनिया (52) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
           पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2013 को 10.35 बजे, पंचम की फेल इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रामसागर पिता रामनाथ (49) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, October 18, 2013


107 आदतन व 35 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 107 आतदन व 35 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

46 स्थायी, 79 गिरफ्तारी व 179 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 18 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को 46 स्थायी, 79 गिरफ्तारी व 179 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 51 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगीन नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले असलम,गगन, अजय, अमीन, राम, अंकित आदि कुल 25 आरोपियों को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 46450 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को 15.15 बजे, सच्चिदानंद नगर इंदौर से कम्प्यूटर पर हारजीत का जुऑ खिलातें मिलें सुदामानगर निवासी ब्रजेश पिता शंकरलाल गुप्ता (32) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 हजार 800 रूपयें नगदी, 04 विडियों मशीन तथा 10 कम्प्यूटर सिस्टम बरामद किये गये।
          पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को 15.30 बजे, शास्त्री मार्केट इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त बाबादीप कॉम्पलेक्स के सामने इंदौर निवासी रमेश पिता भागीरथ (53) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 645 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को 18.10 बजे, शक्कर बाजार इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त गौराकुंड निवासी गौरव पिता विजय खंडेलवाल (32) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1620 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को15.00 बजे, गफूर खॉ की बजरिया इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त सदरबाजार निवासी अजीज पिता छोटे खॉ (50) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को 02.30 बजे, भोलाराम उस्ताद मार्ग इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजेश, गुरमीत, जग्गू तथा विरेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को 16.40 बजे, भानगढ़ भट्‌टा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें जानकी, कल्लू तथा बंटी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 930 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को 8/5 मल्हारगंज इंदौर से हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अनिल, चंचचल, गोलू, राकेश तथा अर्जुन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3200 रूपयें नगदी, 02 केसिनो मशीन तथा कम्प्यूटर सिस्टम बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट केतहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को 19.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाड़ी मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें महादेव नगर निवासी मुकेश पिता रामप्रसाद यादव (60) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को 13.00 बजे, ग्राम काई से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले राजेश पिता परमानंद (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
               पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को 13.15 बजे, गवली पलासिया से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले सुनील पिता बनारसी सोनी (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
             पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को, 12.30 बजे, कमदपुर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यहीके रहने वाले दिनेश पिता कन्हैयालाल (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 480 रूपये कीमत की 16 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेशीपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले पोली मोहल्ला परदेशीपुरा निवासी अमन पिता सुरेश (25) तथा लालगली परदेशीपुरा निवासी काना पिता सुरेश (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
           पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को 12.45 बजे, अनिल नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले पप्पू पिता मनीराम अहिरवार (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को 09.30 बजे, द्वारकापुरी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जीपीओचौराहा इंदौर निवासी दुर्गेश उर्फ गोलू पिता पिता महेश लोध (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
           पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को 18.50 बजे, क्षिप्रा चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बावड़िया देवास निवासी सचिन पिता रमेश राव (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
            पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को 10.20 बजे, अंबेडकर चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बिल्लौद निवासी लक्ष्मण पिता हारिया (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
             पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को 10.15 बजे, रलायता चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सदरबाजार गौतमपुरा निवासी राजेश पिता रतनलाल सोनी (43) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
             पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को 17.00 बजे, लुनियापुरा महूॅ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम कोदरिया निवासी बाबूलाल पिता मोतीलाल शर्मा (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2013 को 12.30 बजे, पीगडम्बर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले शांतीनगर महूॅ गॉव निवासी अजय उर्फ भूपेन्द्र पिता नर्मदाप्रसाद (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, October 17, 2013

कुखयात दो पहिया वाहन चोर गिरोह पुलिस की गिरफ्‌त में आधा दर्जन दो पहिया वाहन बरामद

 इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2013 - उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी को शहर मे लूट एवं वाहनचोरी की घटनाओं को नियंत्रित करने हेतु निर्देशित किया था। इस पर अति पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के द्वारा उप पुलिस अधीक्षक सलीम खान, आर.सी. राजपूत एवं निरीक्षक सोमा मलिक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति बिना नंबर की सिल्वर रंग की पेशन प्रो पर हथियारों से लेस होकर किसी बडी घटना को अंजाम देने के लिये पाटनीपुरा से अनूप टाकिज की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर टीम द्वारा थाना एम.आई.जी. पुलिस के साथ मुखबिर के बताये हुलिये अनुसार व्यक्तियों का पीछाकर घेराबंदी की तो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया तो टीम द्वारा बडी सूच-बूझ से दोनों व्यक्तियों को मय मोटरसाईकल के पकडा। पकडे गये व्यक्तियों के नाम पता पुछते शैलेन्द्र उर्फ कन्नू पिता योगेन्द्र जाति लोहार (29) नि 177 एमजी रोड नावेल्टीमार्केट देवास का बताया जिसकी तलाशी लेते एक लोडेड देशी पिस्टल मिली तथा दूसरे ने अपना नाम राकेश उर्फ सोनू पिता गगन सिंधी (25) नि 31/5 परदेशीपुरा इंदौर का होना बताया जिसकी तलाशी लेते जेब से बड़ा चाकु मिला। गाडी के कागजात पुछने पर सीएचएल अपोलो के पीछे से चुराना बताया क्योकिं देवास के शानु नाम के लडके ने एक देवास के  व्यापारी  जो काफी रकम लेकर आता है को लूटने के लिये गाडी चुराना बताया। आरोपियों को मय गाडी व आर्म्स लेकर क्राईम ब्रांच आया। तो आरोपियों से पृथक-पृथक पूछताछ कर एमआईजी, संयोगितागंज, एरोडम , एमजीरोड से लगभग आधा दर्जन दो पहिया वाहन वारदातें करना बताया आरोपियों की निशादेही पर वाहन जप्त किये गये। आरोपी शैलेन्द्र उर्फ कन्नू देवास का कुखयात बदमाश होकर लगभग डेढ दर्जन अपराध जिसमें हत्या का प्रयास, गोली मारकर लूट करना, चेन स्नेचिंग व अवैध हथियार रखने के अपराध घटित कर चुका है जो विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन है। आरोपी की गिरफ्‌तारी हेतु देवास के व्यापारी संघ द्वारा कलेक्टर व एसपी महोदय को ज्ञापन भी दिया गया, परंतु बदमाश देवास से फरार होकर इंदौर में रहकर घटनाओं कोअंजाम दे रहा था तथा राकेश उर्फ सोनू भी इंदौर का बदमाश है जिसके विरूद्ध विभिन्न थानों में आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध हो कर न्यायालय में विचाराधीन है।  आरोपियों से शहर में हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं की पुछताछ जारी है अन्य घटनाओं का खुलासा होने की भी उम्मीद है। आरोपियों को वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना एमआईजी के सुपुर्द किया गया।
       
जप्त वाहनो की सूची
क्र थाना अप क्र धारा वाहन का प्रकार एवं रजिस्टेशन नं. इंजन नंबर चेचिस नंबर
1 एमआईजी 638/13 धारा 379  ताहि पेशन प्रो एमपी 09 एचए10ईडीएजीएम 60365 एमबीएलएचए10एएचएजीएम50886
2 एमआईजी 28/13 धारा 379  ताहि हीरोहोण्डा एवीटर एमपी 26 बीडी 1574 जेएफ21ई90एफ5039 8076085
3 एमआईजी 1004/10 धारा 379  ताहि हीरोहोण्डा पेशन एमपी 09 एमटी 6570 एचए10 ईडी 9 जीसी 00094 एचए10ईआर9जी000245
4 एरोडम 318/11 धारा 379  ताहि हीरोहोण्डा सीडी डीलक्स एमपी 09 एल के 1299 एसडी 2914615 04डी29एफ 20140
5 विजयनगर 165/11 धारा 379  ताहि टीवीएस स्कूटी बिना नम्बर 0 जी 3 एच ए 22/2641 21733
6 एमजीरोड 203/12 धारा 379  ताहि टीवीएस स्कूटी एमपी 09जेएल 6322 12477 14705
7 संयोगितागंज 1025/12 धारा 379  ताहि हीरोहोण्डा एमपी 47 बी 2204 03सी 18एम 18368 03सी 20सी 16042
         उक्त आरोपी को पकड़ने में टीम के सउनि नाथूराम दुबे, गोंविदसिंह, प्रआर चंदरसिंह, अमरसिंह, तेजसिंह, रमेश योगेश्वर, आर रणवीरसिंह, अजीत यादव, श्याम पटेल, सुरेश मिश्रा, जितेन्द्रसेन का सराहनीय योगदान रहा।

क्राईम प्रिवेन्शन एजुकेशन अवेरनेस कार्यक्रम में पुलिस तथा बच्चों का सीधा संवाद






इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2013 - ''आज दिनांक 17.10.2013 को सत्य साई स्कूल में क्राईम प्रिवेन्शन एजुकेशन अवेरनेस कार्यक्रम के तहत श्री विपिन माहेश्वरी पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन, श्री राकेश गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक, इन्दौर शहर द्वारा सीधा संवाद किया गया ।  कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 500 बच्चें, शिक्षक, प्राचार्य, यातायात एवं संबंधित क्षेत्र के सभी पुलिस अधिकारी एवं आर.जे. अभिजीत उपस्थित हुये । कार्यक्रम में यातायात शिक्षा से संबंधित फिल्म, पुलिस से संबंधित फिल्म, पुलिस के द्वारा प्रदान की जा रही अत्याधुनिक सुविधाएं से अवगत कराया गया ।   संवाद के दौरान बच्चों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, महोदय से बडे महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गये, जिनका श्री माहेश्वरी जी एवं कुछ प्रश्नों के उत्तर देने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, जिनके प्रमुख अंश निम्नानुसार है :-
1. बायपास पर सिग्नल क्यों नही है ?
उत्तर :- बायपास मुखयतः बडे वाहनों/लंबी दूरी के वाहनों के आवागमन के लिए होता है जहॉ पर सामान्यतः सिग्नल नही लगाये जाते है तथा पासिंग के लिये अन्डर स्पेस और ब्रिज बनाये जाते है, जहां से सुरक्षित यातायात संचालित किया जा सके । 

2. पुलिस आमलोगो के बीच चोरो को कैसे पकडती है ?
उत्तर :- जब भी कोई अपराध घटित होता है तो अपराधी स्वयं ही कुछ न कुछ साक्ष्य छोडता है, अथवा घटनास्थल पर साक्ष्य मिलते है, इसके अतिरिक्त कईजिम्मेदार लोग भी पुलिस को सूचना देकर मदद करते है यह सूचना पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में मददगार होती है।  
3. लोग कहते है ? पुलिस वाले भ्रष्ट क्यों होते है ?
उत्तर :- हर संगठन में हर प्रकार के व्यक्ति होते है आपके स्कूल में भी कुछ अच्छे बच्चे होगे जो नियमों का पालन करते है और अनुशासन में रहते है जबकि कई बच्चे इसके विपरीत होते है, ठीक इसी प्रकार पुलिस में भी कई ऐसे अधिकारी/कर्मचारी है जो अपनी ड्‌यूटी बडी ईमानदारी से करते है इसके विपरीत कुछ वे अपनी ड्‌यूटी अच्छे से नही करते है ।  पुलिस विभाग में ऐसे अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही की जाती है । 
4. विजय नगर चौराहे को व्यवस्थित करने को लेकर आपका क्या प्लान ?
उत्तर :- विजय नगर चौराहे पर क्षमता से अधिक यातायात रहता है जो वर्तमान में चौराहे पर स्थित रोटरी व चौराहे के एक तरफ गहरी खुदाई भी की गई है हालांकि बी.आर.टी.एस. जक्शन होने के कारण ट्राफिक सिग्नल लगाये गये है लेकिन अभी संचालन कठिन हो रहा है। नगर निगम के इंजीनियरों की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है जिसमें रोटरी को कैसे व कितना छोटा किया जाये, जिससे यातायात सुगम होसके । 

5. शहर की सारी वाईन शॉप बन्द होनी चाहिय पुलिस क्यों नही बन्द करती ।
उत्तर :- इसके लिए एक पृथक से विभाग है, जो वाईन शॉप के संचालन एवं उनके विरुद्ध कार्यवाही करता है । 
6. खण्डवा जेल से आंतकवादी भागे उस समय पुलिस सो रही थी ऐसा हमने पेपर में पढा।
उत्तर :- पुलिस में भी कई शाखाएं होती है, जिनका अपना-अपना दायित्व होता है जिसमें जेल पुलिस भी है, जिनका दायित्व जेल एवं जेल में बन्द अपराधियों की सुरक्षा करना होता है।
7. सत्यसाई चौराहे पर स्कूल के सामने मैजिक वाले खडे रहते है, हमारा गर्ल्स स्कूल है, हमने कई बार शिकायत की सुनवाई नही होती ।
उत्तर :- निश्चित तौर पर इस समस्या का समाधान होगा । 
8. रेल्वे प्लेटफार्म पर कई फुटब्रिज है जिन पर काफी दिक्कते होती है ?
उत्तर :- पिछले सप्ताह वैष्णव मैनेजमेन्ट कॉलेज में बच्चों द्वारा पुलिस से वादा किया गया है कि वे रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड की समस्याओं एवं वहां बेहतर समाधानों व सुविधा दी जा उसका अध्ययन कर शीघ्र ही बाहर की व्यवस्था सुधारेगे ।  आपके यह संज्ञान में हो कि यातायात पुलिस एवं थाने की पुलिस केवल इन स्थानों के बाहर की व्यवस्था हेतु कार्य करतीहै, आंतरिक व्यवस्था हेतु पृथक से विभाग है जिनका दायित्व व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने का है । 
9. दतिया जैसी भगदड पर एक आम नागरिक को क्या करना चाहियें ?
उत्तर :- भीड वालों स्थानों पर जब भी जाये बहुत सतर्कता के साथ दिये गये निर्देशों का पालन करना चाहियें । अफवाहों से बचना चाहियें और प्रशासन को आने वाले श्रृधालुओं का पुर्वानुमान अनुसार स्पष्ट निर्देश एवं पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहियें ।
10. एम.जी रोड व ए.बी. रोड पर थाने के सामने व्यवस्था नही रहती है । 
उत्तर :- प्रत्येक चौराहे पर पुलिसकर्मी लगाया जाना संभव नही होता है और हम सभी को भी नियमों का पालन करना चाहिय ताकि अव्यवस्था नही हो सके । 
11. सीट बेल्ट व हेलमेट पर सखती से कार्यवाही होना चाहियें ?
उत्तर :- यह एक स्वयं सुरक्षा हेतु उपयोग की जाने वाली वस्तुएं है जिनके उपयोग से सदैव लाभ ही हुये है किन्तु आमजनता इससे बचती है ।  इनका पालन न करने पर 500/- रूपये का दण्ड भी है ।  यह सही है कि दण्ड ज्यादा है किन्तु इनकी महत्तता बहुत अधिक है इसलिये इसका उपयोग अवश्य करना चाहियें । 
12. बी.आर.टी.एस. पर जो सिग्नल सिग्नल लगे है, वे सोलर पैनल से चलतेहै ये रात में कैसे काम करेगे ?
उत्तर :- सोलर पैनल से बैटरी चार्ज होती है जिसके उपरान्त यह रात में भी कार्य करते रहते है । 
13. बी.आर.टी.एस. कॉरीडोर पर जॉम को लेकर आपके क्या प्लान है ?
उत्तर :- बी.आर.टी.एस. में यातायात पुलिस अपने उपलब्ध संसाधनों से यातायात संचालन कर रही है ।  माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के उपरान्त 4 पहिया वाहनों को प्रवेश दिया गया है शेष वाहनों के प्रवेश पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है । 

              उत्कृष्ट प्रश्न पूछने पर रिदम, दिव्या एवं सिवानी तीन बच्चों को पुरूस्कृत किया गया ।  प्राचार्य महोदया द्वारा आभार व्यक्त किया गया और बच्चों से नियमों का पालन करने एवं एक अच्छे नागरिक बनने की अपेक्षा के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया ।

यातायात थाने में यलो कार्ड बनने प्रारंभ

इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2013 - यातायात पुलिस द्वारा आमजनता की सुविधा के लिये दिनांक 15.10.2013 से यातायात थाना एम.टी.एच इन्दौर पर यलो कार्ड बनाने का कार्य पुनः प्रारंभ किया गया है, काफी समय से यह कार्य बन्द होने के कारण पिछले दो दिवस में काफी अधिक संखया में वाहन मालिक, कार्ड हेतु थाने पर आ रहे है, असुविधा से बचने के लिये सभी व्यक्तियों से अनुरोध है :-
कार्ड बनवाने के लिये आवश्यक दस्तावेज
1. वाहन का पंजीयन एवं बीमा की एक-एक फोटोकॉपी । 
2. वाहन मालिक का एक फोटो
3. वाहन का पंजीयन एवं बीमा (मूल दस्तावेज) जो काउन्टर पर दिखाने होगे ।
समय :-
1. प्रातः 10 से 12 बजे तक अपने दस्तावेज जमा कर टोकन प्राप्त किये जा सकते है।
2. तैयार किये गये कार्ड दोपहर 2 से 5 में प्रदाय किये जायेगे । 

99 आदतन व 38 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 99 आतदन व 38 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

28 स्थायी, 36 गिरफ्तारी व 69 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 28 स्थायी, 36 गिरफ्तारी व 69 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 13.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सियागंज इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले जीवनपिता रामचंद्र नामदेव (58) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 330 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 11.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवेन्द्र नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें जीतनगर इंदौर निवासी मुरली पिता छज्जू सोलंकी (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपये कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 16.10 बजे, सांवेर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले अनिल पिता विक्रम (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 12.10 बजे, तेजा मोहल्ला से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले किशोर पिता गेंदालाल (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयेकीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
               पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को, 16.50 बजे, फोरलेन रोड़ से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें नंदानगर निवासी राकेश पिता मांगीलाल (46) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
               पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को, 10.00 बजे, ग्राम जनकपुर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें कमदपुर निवासी पोपसिंह पिता जगन्नाथ (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपये कीमत की 15 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 15 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तुकोगंज थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गोमा की फेल निवासी रवि पिता भैयालाल चौधरी (22), मोमीनपुरा निवासी अब्दुल हमीद पिता अब्दुल जफर(43), गुलजार कॉलोनी निवासी एजाजपिता मोहम्मद शहजाद (22) तथा चित्रानगर निवासी शुभम पिता संतोष वेदपाल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरी तथा 03 चाकू जप्त किये गये।
              पुलिस थाना लसूड़िया़ द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 19.40 बजे, खालसा चौक निरंजनपुर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले निरंजनपुर निवासी अजय पिता करणसिंह ठाकुर (44) तथा गोपी पिता बुद्वसिंह (60) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
              पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 10.45 बजे, राजवाड़ा शिव विलास पैलेस इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले साउथ गाडराखेड़ी निवासी जीवन उर्फ सुनिल पिता चिन्तामण धानुक (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किये गये। 
             पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 20.30 बजे, कस्तूरबा ग्राम इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम उमरीखेड़ा निवासी विजय पिता रामचंद्र बोरासी (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 07.30 बजे, सुखलिया तिराहा इंदौर सेअवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले भगतसिंह नगर निवासी सुरेन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 19.10 बजे, द्वारकापुरी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले छावनी निवासी लक्की पिता अशोक (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
             पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 13.45 बजे, सुरलाखेड़ी चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मांगलिया निवासी बहादुर पिता गोवर्धन (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
             पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 17.55 बजे, गौतमपुरा नाका से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कृष्णधाम कॉलोनी निवासी विजय पिता नागूलाल (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 19.40 बजे, सुभाष चौक महूॅ गांव से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले योगेन्द्र पिता भूपेन्द्र सिकरवार (20) को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 01 कटार जप्त की गयी।
          पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 14.00 बजे, ग्वालीपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले उकाना निवासी रामप्रसाद पिता जग्गा भील (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 21.10 बजे, बेटमा इंदौर रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सागौर रोड़ बेटमा निवासी श्रवण पिता किशननाथ (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा 12 बोर तथा 01 जिंदा कारतूस जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।