Thursday, October 17, 2013

क्राईम प्रिवेन्शन एजुकेशन अवेरनेस कार्यक्रम में पुलिस तथा बच्चों का सीधा संवाद






इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2013 - ''आज दिनांक 17.10.2013 को सत्य साई स्कूल में क्राईम प्रिवेन्शन एजुकेशन अवेरनेस कार्यक्रम के तहत श्री विपिन माहेश्वरी पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन, श्री राकेश गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक, इन्दौर शहर द्वारा सीधा संवाद किया गया ।  कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 500 बच्चें, शिक्षक, प्राचार्य, यातायात एवं संबंधित क्षेत्र के सभी पुलिस अधिकारी एवं आर.जे. अभिजीत उपस्थित हुये । कार्यक्रम में यातायात शिक्षा से संबंधित फिल्म, पुलिस से संबंधित फिल्म, पुलिस के द्वारा प्रदान की जा रही अत्याधुनिक सुविधाएं से अवगत कराया गया ।   संवाद के दौरान बच्चों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, महोदय से बडे महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गये, जिनका श्री माहेश्वरी जी एवं कुछ प्रश्नों के उत्तर देने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, जिनके प्रमुख अंश निम्नानुसार है :-
1. बायपास पर सिग्नल क्यों नही है ?
उत्तर :- बायपास मुखयतः बडे वाहनों/लंबी दूरी के वाहनों के आवागमन के लिए होता है जहॉ पर सामान्यतः सिग्नल नही लगाये जाते है तथा पासिंग के लिये अन्डर स्पेस और ब्रिज बनाये जाते है, जहां से सुरक्षित यातायात संचालित किया जा सके । 

2. पुलिस आमलोगो के बीच चोरो को कैसे पकडती है ?
उत्तर :- जब भी कोई अपराध घटित होता है तो अपराधी स्वयं ही कुछ न कुछ साक्ष्य छोडता है, अथवा घटनास्थल पर साक्ष्य मिलते है, इसके अतिरिक्त कईजिम्मेदार लोग भी पुलिस को सूचना देकर मदद करते है यह सूचना पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में मददगार होती है।  
3. लोग कहते है ? पुलिस वाले भ्रष्ट क्यों होते है ?
उत्तर :- हर संगठन में हर प्रकार के व्यक्ति होते है आपके स्कूल में भी कुछ अच्छे बच्चे होगे जो नियमों का पालन करते है और अनुशासन में रहते है जबकि कई बच्चे इसके विपरीत होते है, ठीक इसी प्रकार पुलिस में भी कई ऐसे अधिकारी/कर्मचारी है जो अपनी ड्‌यूटी बडी ईमानदारी से करते है इसके विपरीत कुछ वे अपनी ड्‌यूटी अच्छे से नही करते है ।  पुलिस विभाग में ऐसे अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही की जाती है । 
4. विजय नगर चौराहे को व्यवस्थित करने को लेकर आपका क्या प्लान ?
उत्तर :- विजय नगर चौराहे पर क्षमता से अधिक यातायात रहता है जो वर्तमान में चौराहे पर स्थित रोटरी व चौराहे के एक तरफ गहरी खुदाई भी की गई है हालांकि बी.आर.टी.एस. जक्शन होने के कारण ट्राफिक सिग्नल लगाये गये है लेकिन अभी संचालन कठिन हो रहा है। नगर निगम के इंजीनियरों की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है जिसमें रोटरी को कैसे व कितना छोटा किया जाये, जिससे यातायात सुगम होसके । 

5. शहर की सारी वाईन शॉप बन्द होनी चाहिय पुलिस क्यों नही बन्द करती ।
उत्तर :- इसके लिए एक पृथक से विभाग है, जो वाईन शॉप के संचालन एवं उनके विरुद्ध कार्यवाही करता है । 
6. खण्डवा जेल से आंतकवादी भागे उस समय पुलिस सो रही थी ऐसा हमने पेपर में पढा।
उत्तर :- पुलिस में भी कई शाखाएं होती है, जिनका अपना-अपना दायित्व होता है जिसमें जेल पुलिस भी है, जिनका दायित्व जेल एवं जेल में बन्द अपराधियों की सुरक्षा करना होता है।
7. सत्यसाई चौराहे पर स्कूल के सामने मैजिक वाले खडे रहते है, हमारा गर्ल्स स्कूल है, हमने कई बार शिकायत की सुनवाई नही होती ।
उत्तर :- निश्चित तौर पर इस समस्या का समाधान होगा । 
8. रेल्वे प्लेटफार्म पर कई फुटब्रिज है जिन पर काफी दिक्कते होती है ?
उत्तर :- पिछले सप्ताह वैष्णव मैनेजमेन्ट कॉलेज में बच्चों द्वारा पुलिस से वादा किया गया है कि वे रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड की समस्याओं एवं वहां बेहतर समाधानों व सुविधा दी जा उसका अध्ययन कर शीघ्र ही बाहर की व्यवस्था सुधारेगे ।  आपके यह संज्ञान में हो कि यातायात पुलिस एवं थाने की पुलिस केवल इन स्थानों के बाहर की व्यवस्था हेतु कार्य करतीहै, आंतरिक व्यवस्था हेतु पृथक से विभाग है जिनका दायित्व व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने का है । 
9. दतिया जैसी भगदड पर एक आम नागरिक को क्या करना चाहियें ?
उत्तर :- भीड वालों स्थानों पर जब भी जाये बहुत सतर्कता के साथ दिये गये निर्देशों का पालन करना चाहियें । अफवाहों से बचना चाहियें और प्रशासन को आने वाले श्रृधालुओं का पुर्वानुमान अनुसार स्पष्ट निर्देश एवं पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहियें ।
10. एम.जी रोड व ए.बी. रोड पर थाने के सामने व्यवस्था नही रहती है । 
उत्तर :- प्रत्येक चौराहे पर पुलिसकर्मी लगाया जाना संभव नही होता है और हम सभी को भी नियमों का पालन करना चाहिय ताकि अव्यवस्था नही हो सके । 
11. सीट बेल्ट व हेलमेट पर सखती से कार्यवाही होना चाहियें ?
उत्तर :- यह एक स्वयं सुरक्षा हेतु उपयोग की जाने वाली वस्तुएं है जिनके उपयोग से सदैव लाभ ही हुये है किन्तु आमजनता इससे बचती है ।  इनका पालन न करने पर 500/- रूपये का दण्ड भी है ।  यह सही है कि दण्ड ज्यादा है किन्तु इनकी महत्तता बहुत अधिक है इसलिये इसका उपयोग अवश्य करना चाहियें । 
12. बी.आर.टी.एस. पर जो सिग्नल सिग्नल लगे है, वे सोलर पैनल से चलतेहै ये रात में कैसे काम करेगे ?
उत्तर :- सोलर पैनल से बैटरी चार्ज होती है जिसके उपरान्त यह रात में भी कार्य करते रहते है । 
13. बी.आर.टी.एस. कॉरीडोर पर जॉम को लेकर आपके क्या प्लान है ?
उत्तर :- बी.आर.टी.एस. में यातायात पुलिस अपने उपलब्ध संसाधनों से यातायात संचालन कर रही है ।  माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के उपरान्त 4 पहिया वाहनों को प्रवेश दिया गया है शेष वाहनों के प्रवेश पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है । 

              उत्कृष्ट प्रश्न पूछने पर रिदम, दिव्या एवं सिवानी तीन बच्चों को पुरूस्कृत किया गया ।  प्राचार्य महोदया द्वारा आभार व्यक्त किया गया और बच्चों से नियमों का पालन करने एवं एक अच्छे नागरिक बनने की अपेक्षा के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया ।

यातायात थाने में यलो कार्ड बनने प्रारंभ

इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2013 - यातायात पुलिस द्वारा आमजनता की सुविधा के लिये दिनांक 15.10.2013 से यातायात थाना एम.टी.एच इन्दौर पर यलो कार्ड बनाने का कार्य पुनः प्रारंभ किया गया है, काफी समय से यह कार्य बन्द होने के कारण पिछले दो दिवस में काफी अधिक संखया में वाहन मालिक, कार्ड हेतु थाने पर आ रहे है, असुविधा से बचने के लिये सभी व्यक्तियों से अनुरोध है :-
कार्ड बनवाने के लिये आवश्यक दस्तावेज
1. वाहन का पंजीयन एवं बीमा की एक-एक फोटोकॉपी । 
2. वाहन मालिक का एक फोटो
3. वाहन का पंजीयन एवं बीमा (मूल दस्तावेज) जो काउन्टर पर दिखाने होगे ।
समय :-
1. प्रातः 10 से 12 बजे तक अपने दस्तावेज जमा कर टोकन प्राप्त किये जा सकते है।
2. तैयार किये गये कार्ड दोपहर 2 से 5 में प्रदाय किये जायेगे । 

99 आदतन व 38 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 99 आतदन व 38 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

28 स्थायी, 36 गिरफ्तारी व 69 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 28 स्थायी, 36 गिरफ्तारी व 69 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 13.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सियागंज इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले जीवनपिता रामचंद्र नामदेव (58) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 330 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 11.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवेन्द्र नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें जीतनगर इंदौर निवासी मुरली पिता छज्जू सोलंकी (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपये कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 16.10 बजे, सांवेर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले अनिल पिता विक्रम (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 12.10 बजे, तेजा मोहल्ला से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले किशोर पिता गेंदालाल (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयेकीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
               पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को, 16.50 बजे, फोरलेन रोड़ से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें नंदानगर निवासी राकेश पिता मांगीलाल (46) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
               पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को, 10.00 बजे, ग्राम जनकपुर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें कमदपुर निवासी पोपसिंह पिता जगन्नाथ (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपये कीमत की 15 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 15 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तुकोगंज थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गोमा की फेल निवासी रवि पिता भैयालाल चौधरी (22), मोमीनपुरा निवासी अब्दुल हमीद पिता अब्दुल जफर(43), गुलजार कॉलोनी निवासी एजाजपिता मोहम्मद शहजाद (22) तथा चित्रानगर निवासी शुभम पिता संतोष वेदपाल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरी तथा 03 चाकू जप्त किये गये।
              पुलिस थाना लसूड़िया़ द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 19.40 बजे, खालसा चौक निरंजनपुर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले निरंजनपुर निवासी अजय पिता करणसिंह ठाकुर (44) तथा गोपी पिता बुद्वसिंह (60) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
              पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 10.45 बजे, राजवाड़ा शिव विलास पैलेस इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले साउथ गाडराखेड़ी निवासी जीवन उर्फ सुनिल पिता चिन्तामण धानुक (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किये गये। 
             पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 20.30 बजे, कस्तूरबा ग्राम इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम उमरीखेड़ा निवासी विजय पिता रामचंद्र बोरासी (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 07.30 बजे, सुखलिया तिराहा इंदौर सेअवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले भगतसिंह नगर निवासी सुरेन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 19.10 बजे, द्वारकापुरी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले छावनी निवासी लक्की पिता अशोक (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
             पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 13.45 बजे, सुरलाखेड़ी चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मांगलिया निवासी बहादुर पिता गोवर्धन (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
             पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 17.55 बजे, गौतमपुरा नाका से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कृष्णधाम कॉलोनी निवासी विजय पिता नागूलाल (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 19.40 बजे, सुभाष चौक महूॅ गांव से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले योगेन्द्र पिता भूपेन्द्र सिकरवार (20) को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 01 कटार जप्त की गयी।
          पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 14.00 बजे, ग्वालीपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले उकाना निवासी रामप्रसाद पिता जग्गा भील (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2013 को 21.10 बजे, बेटमा इंदौर रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सागौर रोड़ बेटमा निवासी श्रवण पिता किशननाथ (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा 12 बोर तथा 01 जिंदा कारतूस जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, October 16, 2013

93 आदतन व 48 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 93 आतदन व 48 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

34 स्थायी, 52 गिरफ्तारी व 101 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 16 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 अक्टूबर 2013 को 34 स्थायी, 52 गिरफ्तारी व 101 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2013 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जग्गा का बगीचा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त राधा गोविंद का बगीचाइंदौर निवासी विनय पिता मथुराप्रसाद वर्मा (24) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 675 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
               पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2013 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रावजी बाजार थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें ग्राम पलासिया निवासी राहुल पिता मनोहर (22) तथा ग्राम मेठवाड़ा निवासी मुकेश पिता प्रताप (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 06 हजार 950 रूपये कीमत की 19 क्वाटर तथा 60 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
   पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2013 को, ग्राम गोकुलपुर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले मदन पिता मांगीलाल (45) तथा दुलेसिंह पिता रामचंद्र (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2100 रूपये कीमत की 42 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2013 को, मानपुर थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैधशराब ले जाते हुये मिलें ग्राम हासलपुर निवासी दिलीप पिता हीरालाल जायसवाल (34) तथा मानपुर निवासी संगीता पति महेश भील (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1030 रूपये कीमत की 32 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
                  पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2013 को, 14.20 बजे, बदराखेड़ी से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले गिरधारी पिता पीरा बलाई (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
                 पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2013 को, 19.25 बजे, पेंशनपुरा महूॅ से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले अभिषेक पिता बनारसीलाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
                  पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2013 को, 12.30 बजे, कबीटखेड़ी से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें ग्राम शक्कर खेड़ी निवासी राहुल पिता रामधार कमार (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
                पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनकेविरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2013 को 11.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्टार चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले प्रकाशचंद्र सेठी नगर निवासी बल्लू उर्फ अनील पिता केशरी (29) तथा बन्टी पिता रामसिंह (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा, 02 जिंदा कारतूस तथा 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2013 को 21.45 बजे, शिव विलास पार्किंग के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जिलाबदर आरोपी, जूना रिसाला इंदौर निवासी योगेश उर्फ डबला पिता रामलाल (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2013 को 12.15 बजे, डायमंड कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले यशवंत पिता मुन्नालाल (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस थाना बाणगंगाद्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2013 को 15.30 बजे, भागीरथपुरा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले चिंटू उर्फ विनय पिता दारासिंह (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खंजर जप्त किया गया।
          पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2013 को 11.05 बजे, महालक्ष्मी नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले संदीप पिता रामभरोसे तंवर (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2013 को 20.50 बजे, त्रिवेणी कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गुरूनानक कॉलोनी निवासी मुकेश पिता बाबूलाल (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
           पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2013 को 22.05 बजे, मल्हारगंज इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मोहम्मद सादिक पिता मोहम्मद अय्‌युब (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2013 को 11.00 बजे, बेटमा नाका से अवैधहथियार लेकर घूमते हुये मिले बजरंग नगर देपालपुर निवासी रूपेश पिता जगदीश जोशी (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2013 को 20.30 बजे, धार रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले राजनगर निवासी महेश पिता रामअवतार (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, October 15, 2013

''तृतीय नेशनल साईबर क्राईम ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन''




इन्दौर -दिनांक 15 अक्टूबर 2013 - पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल, इंदौर में ''तृतीय नेशनल साईबर क्राईम ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन'' दिनांक 15.10.2013 को आयकर अपीलीय अधिकरण इंदौर के सदस्य श्री आर.सी.शर्मा के मुखय आतिथ्य में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 01.10.2013 से 15.10.2013 की अवधि में संचालित हुआ।
बीपीआरएंडडी द्वारा प्रायोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु भारतीय सेना के अतिरिक्त केंद्रीय अर्द्धसेनिक बलों, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ एवं देशभर के 16 राज्यों से आये उप निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 26 अधिकारी शामिल हुए। संस्था के निदेशक/पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर एवं मुखय अतिथि श्री आर.सी.शर्मा द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए । 
इस अवसर पर निदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर ने मुखय अतिथि को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। स्वागत भाषण संस्था के पुलिस अधीक्षक (रेडियो) श्री बी.एल.गंधर्व द्वारा दिया गया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के निदेशक/पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर नेपीआरटीएस संस्था का परिचय दिया एवं विगत 2 वर्षों से संस्था द्वारा सतत्‌ की जा रही प्रगति एवं भविष्य की प्रशिक्षण संबंधी उन्नयन क्षमताओं के बारे में मुखय अतिथि को अवगत कराया। श्री वरूण कपूर ने बताया कि संस्था में 7 विधाओं एवं 3 सेमिनारों में अब तक 41 प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराये गये है और लगभग 1500 से अधिक पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में आये सभी प्रतिभागीगण अपने-अपने राज्यों एवं संस्थाओं में जाकर सायबर विशेषज्ञ के रूप में कार्य करेंगे और नौजवानों एवं समाज को सायबर अपराध के दुष्प्रभावों से बचायेंगे । 
इस अवसर पर भारतीय सेना से आये मेजर श्री अजय फुलोरिया, अर्द्ध सैन्य बल बीएसएफ के उप सेनानी श्री राजीव कुमार राय एवं दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक श्री विजयपाल सिंह कसाना ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों को बांटा और इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी व लाभकारी बताते हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। 
मुखय अतिथि श्री आर.सी.शर्मा ने अपने उद्‌बोधन में बताया कि देश हीनहीं अपितु विश्व में सर्वाधिक रूप से इंटरनेट, मोबाईल आदि के माध्यम से हो रहे अपराधों पर नियंत्रण के लिये सायबर अपराध एवं अनुसंधान का प्रशिक्षण अत्यंत ही आवश्यक है, यह एक बहुत बड़ी चुनौती है। इस अवसर पर संस्था निदेशक श्री वरूण कपूर व समस्त स्टॉफ को इस महत्वपूर्ण सत्र को आयोजित करने हेतु बधाई दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों के पुलिस बल, सेना एवं अर्द्धसैनिक बल से आये पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाऐं दी ।
संस्था की ओर से निदेशक श्री वरूण कपूर ने मुखय अतिथि श्री आर.सी.शर्मा को प्रतीक स्वरूप ''स्मृति चिन्ह'' भेंट किया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रांजलि शुक्ला, उपुअ (रे)  द्वारा एवं श्री सुदीप गोयनका, उप पुलिस अधीक्षक पीआरटीएस इंदौर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

गुम बच्चों से संबंधित डाटा इन्ट्री एवं गुम बालक-बालिकाओं के प्रकरणों में एफ़.आई.आर. दर्ज करनें हेतु ज़ोन स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला




इन्दौर -दिनांक 15 अक्टूबर 2013 - दिनांक 15.10.2013 ( मंगलवार ) को पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में गुम बच्चो से संबंधित वेब साईट trackthemissingchild.gov.in मे डाटा इन्ट्री करने के संबंध मे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । पुलिस महानिदेशक महोदय श्री नन्दन दुबे एवं अति. पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुखयालय भोपाल व्दारा मध्य प्रदेश के चारों महानगर भोपाल, इन्दौर, ग्वालियर एवं जबलपुर में इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित करनें का निर्णय लिया गया है ताकि अधिक से अधिक पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जासके । 
      इन्दौर में आयोजित कार्याशाला में इन्दौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, खण्डवा, बड़वानी, बुरहानपुर के डी.सी.बी., डी.सी.आर.बी., सी.आई.डी. तथा पुलिस की अन्य शाखाओं से उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक स्तर के लगभग 60 अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए ।
माननीय उच्चतम न्यायालय द्वाराडब्ल्यू.पी./75/12 बचपन बचाओ आन्दोलन के प्रकरण में गुम बालक बालिकाओं के प्रत्येक प्रकरण में अपराध पंजीेबद्ध करनें हेतु निर्देश दिये गये थे, जिन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करनें हेतु सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के पालन हेतु पुलिस मुखयालय, भोपाल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला मे श्री डी.सी. सागर पुलिस महानिरीक्षक सी.आय.डी. पुलिस मुखयालय भोपाल व्दारा उक्त  प्रशिक्षण के महत्व को बताते हुए गुम बच्चों की पतारसी के लिये ट्रेक दि मिसिंगचाईड साफ़्‌टवेयर की जानकारी दी। श्री चंदकिरण छोकर साइंटीफिक ऑफिसर एन.आई.सी.( नेशनल इन्फ़र्मेटिक सेन्टर), नई दिल्ली व्दारा गुम बच्चों से संबंधित वेबसाईट में डाटा इन्ट्री की सहज एवं सरल तरीक़े से विस्तृत जानकारी प्रोजेक्ट पर बताई गई तथा इसके माध्यम से पूरे भारत में कहीं भी गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिये वेबसाईट में डाटा इन्ट्री के लाभ और उपयोगिता को समझाया।
         श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर ज़ोन, इन्दौर , श्री राकेश गुप्ता उप पुलिस महानिरीक्षक, शहर इन्दौर(शहर), के व्दारा विशेष रूप से रूचि लेकर आयोजन को सफ़ल बनाया गया। श्री अरविन्द दुबे, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सी.आई.डी. पुलिस मुखयालय भोपाल, श्री राजेश सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुखयालय इन्दौर, श्री राजेश सहाय, सहायक पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन, श्रीमती शशि केथवास, उप पुलिस अधीक्षक(प्रशि.)पु.मु.कार्यालय, इन्दौर व्दारा अपनी टीम के साथ कार्यशाला के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए इस आयोजन को उपयोगी एवं सफ़ल बनानें में सहयोग किया । 

110 आदतन व 68 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 110 आतदन व 68 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

46 स्थायी, 31 गिरफ्तारी व 101 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 15 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कलदिनांक 14 अक्टूबर 2013 को 46 स्थायी, 31 गिरफ्तारी व 101 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2013 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जीवन की फेल इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें रतन, रामचंद्र, खेमचंद्र, संतोष तथा श्रीकांत को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2220 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

13 हजार 400 रूपयें की अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 अक्टूबर 2013- इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये आरोपियों को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 13 हजार 400 रूपये कीमत की 282 क्वाटर,05 बॉटल कच्ची तथा 05 लीटर अवैध शराब बरामद कीगयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले हाट मैदान महूॅ निवासी राजकुमार पिता मोहनलाल (32) तथा कृष्णबाग कॉलोनी निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता नरवायसिंह (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
          पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2013 को 09.30 बजे, मालवा मील इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सी 21 मॉल के पीछे निवासी गणेश पिता छोटेलाल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2013 को 10.30 बजे, चिड़ियाघर के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले श्यामचरण शुक्लनगर निवासी आकाश उर्फ भय्‌यू पिता मुन्नालाल बादशाह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त कियागया।
          पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2013 को 18.35 बजे, मधुमिलन चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जोशी मोहल्ला निवासी केशव उर्फ भूरा पिता विष्णू यादव (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
         पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2013 को 20.00 बजे, रामाबाई नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले शंकर पिता शिवाजी मराठा (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2013 को 22.30 बजे, लोहरपट्‌टी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले नितिन पिता ईश्वरचंद राठौर (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
            पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2013 को 19.50 बजे, गीतानगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अरूण पिता सुरेश चौधरी (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 कटार जप्त की गयी।
            पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2013 को 17.30 बजे, बेटमा नाकातिराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बजरंग नगर देपालपुर निवासी रवि उर्फ रोहित पिता हुकुमसिंह (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, October 14, 2013

137 आदतन व 30 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 137 आतदन व 30 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

35 स्थायी, 36 गिरफ्तारी व 77 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 14 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 अक्टूबर 2013 को 35 स्थायी, 36 गिरफ्तारी व 77 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 22 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2013 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हिम्मत नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विकास, विजयसिंह,जगदीश, राहुल, सुनिल, श्याम, किशन, श्रवण तथा पप्पू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3005 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2013 को 18.05 बजे, स्कीम नं. 71 इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें केसरसिंह, प्रवीण, सलीम तथा संदीप को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1750 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2013 को सदरबाजार थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें योगेश, कुशल, राहतअली तथा शरीफ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 740 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2013 को 17.00 बजे, रानीबाग इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राकेश, जितेन्द्र तथा राकेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 350 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2013 को 17.30 बजे, बाजार चौक दतोदा से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें रमेश तथाभैरूसिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

09 हजार 280 रूपयें की अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 अक्टूबर 2013- इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये आरोपियों को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 09 हजार 280 रूपये कीमत की 219 क्वाटर तथा 05 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 14 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तुकोगंज थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गोमा की फेल निवासी किशनलाल पिता पारसलाल (45) तथा न्यू पलासिया निवासी शुभम पिता राजेश मेवाती (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02छुरे जप्त किये गये।
         पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2013 को आजादनगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मूसाखेड़ी निवासी दीपक उर्फ मॉडल पिता सुभाष (25) तथा राजा पिता अन्नूसिंह (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
         पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2013 को 13.20 बजे, संविद नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सुरेन्द्र उर्फ लड्‌डू पिता रामसिंह राजपूत (43) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
         पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर 2013 को 00.30 बजे, छोटी ग्वालटोली इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले चाचा नेहरू अस्पताल के सामने इंदौर निवासी कुणाल उर्फ चीकू पिता शरद विराल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2013 को 16.55 बजे, हीरानगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुखलिया निवासी दाता पिता अर्जुनराव (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2013 को 17.30 बजे, बाणगंगा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जयहिन्द नगर निवासी चिंटू उर्फ विश्वास पिता विष्णू मराठा (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2013 को राजेन्द्र नगर थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम कन्झर निवासी राकेश पिता हुकुमचंद राठौर (22) तथा मार्तण्ड नगर निवासी भारत पिता गज्जू मराठा (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा तथा 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2013 को 18.00 बजे, ग्राम कत्याना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले निवासी रमेश पिता गौरीशंकर कुमावत (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
         पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2013 को किशनगंज से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले उमरिया निवासी छगन पिता इंदू भील तथा धर्मेन्द्र पिता बहादुरसिंह सोलंकी (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
         पुलिस थाना मानपुर द्वारा कलदिनांक 13 अक्टूबर 2013 को 16.40 बजे, ग्राम बिचोली से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले विजय पिता कन्हैयालाल (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, October 13, 2013

141 आदतन व 39 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 141 आतदन व 39 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

39 स्थायी, 45 गिरफ्तारी व 112 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 13 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 अक्टूबर 2013 को 39 स्थायी, 45 गिरफ्तारी व 112 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2013 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीएसएनएल ऑफिस के पास चंदननगर नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलेंमयूर, समीर तथा राजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1100 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

64 हजार 385 रूपयें की अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 अक्टूबर 2013- इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये आरोपियों को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 64 हजार 385 रूपये कीमत की 20 पेटी बियर, 01 पेटी ब्लेंडर स्प्राईड, 09 बियर, 296 क्वाटर तथा 10 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले पीठ रोड़ महूॅ निवासी आनंद पिता प्रेम (32) तथा खंडवा निवासी राजू पिता रमेश राजपूत (24) कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा तथा 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2013 को 13.00 बजे, भागीरथपुरा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले संदीप पिता राजू श्रीवास (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
             पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2013 को 19.25 बजे, पंचशील नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राहुल पिता रामचंद्र हार्डिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2013 को 16.30 बजे, पुराना थाना चंदननगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गांधी पैलेस इंदौर निवासी राजेश पिता मदन भारती (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 रिवाल्वर जप्त की गयी।
          पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2013 को 18.20 बजे, गौतमपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बाग मोहल्ला गौतमपुरा निवासी शेरू पिता इकबाल उर्फ बाला बेग (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा जप्त कियागया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, October 12, 2013

141 आदतन व 36 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 141 आतदन व 36 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

34 स्थायी, 77 गिरफ्तारी व 195 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 12 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 अक्टूबर 2013 को 34 स्थायी, 77 गिरफ्तारी व 195 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2013 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम शिवानी ढाबे के पीछे ग्राम बिसनाबाद से ताश पत्तों द्वारा हारजीतका जुऑ खेलते मिलें बंटी उर्फ राधेश्याम, नरेन्द्र, मनोज, रंजीत, सोमनाथ उर्फ पप्पू, करणसिंह तथा सुनेर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 37 हजार 200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2013 को शीतलामाता बाजार इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें बियाबानी निवासी संजय पिता कन्हैयालाल जैन (46) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2013 को 18.00 बजे, गौतमपुरा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें माली मोहल्ला गौतमपुरा निवासी मनोहर पिता लक्ष्मीनारायण माली (35) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 265 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

10 हजार 690 रूपयें की अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अक्टूबर 2013- इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध शराब बेचते/ले जाते हुयेआरोपियों को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 हजार 690 रूपये कीमत की 222 क्वाटर तथा 14 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तुकोगंज थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ब्यावरा जिला राजगढ़ निवासी चंदन पिता गगन वर्मा तथा देवास निवासी मोहम्मद असलम पिता अब्दुल अजीज (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरी तथा 01 छुरा जप्त किया गया।
             पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2013 को छोटी ग्वालटोली थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले व्यास कॉलोन उज्जैन निवासी रोहित पिता बद्री (20) तथा रावजीबाजार निवासी मोहम्मद इफ्कार पिता अब्दुल समद (44) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 कटार जप्त की गयी।
              पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2013 को 13.00बजे, ग्राम लिम्बोदी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले गोलू पिता जगन्नाथ (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
             पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2013 को 11.00 बजे, ऋषि नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुशवाह नगर निवासी दीपक पिता हीरालाल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
            पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2013 को 11.30 बजे, खुनेजा बगीचे के पास खातीवाला टैंक इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 201 बबलेश्वर पैलेस इंदौर निवासी सोनू उर्फ कमलजीत पिता हरभजन जुनेजा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, October 11, 2013

41 मोबाईल की चोरी करने वाले अपराध शखा की गिरफत में
पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शखा श्री दिलीप सोनी ने बताया कि, दिनांक 7-8 अक्टोबर 2013 की दरम्यानी रात्रि को थाना परदेशीपुरा क्षेत्रान्तर्गत टमटम कलेक्शन नाम की दुकान से किसी अज्ञात बदमाशों द्वारा दुकान की पीछे की दीवार तोडकर सेमसंग, जिनोई एवं अन्य कम्पनियों के 41 मोबाईल फोन तथा 4000 रूपयें चोरी किये जाने की घटना होने से थाना परदेशीपुरा इन्दौर पर अपराध Øमांक 674/13 धारा 457, 380 पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। 
पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल शर्मा ने हाल ही में अपराध शाखा के अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक आहूत कर सभी टीम प्रभारियों को चोरी, एवं अन्य गंभीर अपराधियों की गिरफतारी करने हेतु एवं आरोपियों की धरपकड हेतु निर्दे-िशत किया गया था। 
प्रदत्त निर्देशों के तारतम्य में तकनीकी टीम एवं उप निरीक्षक पी.एन.गोयल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि, क्षेत्र के दो लडके संदिग्ध गतिवि-िधयों में लिप्त हेै एवं उनके द्वारा कुछ मोबाईल्स अपने रिश्तेदारों को उपयोग के लिए दिये गये है। प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध रिंकू उर्फ रितेश पिता शिव सेन उम्र 22 साल निवासी 66 कन्नू पटेल की चाल पाटनीपुरा इन्दौर एवं नन्दानगर निवासी उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया । 
श्री सोनी ने बताया कि, आरोपी रिंकू नशा करना का आदि है जो पूर्व में भी अपराधिक गतिवि-िधयों में संलिप्त रहा है। दूसरे आरोपी के पिता टेलरिंग का कार्य करते है। आरोपियों से ़क्षेत्र की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। घटना के तरीका वारदात को देखते हुए थाना प्रभारी परदेशीपुरा को विशेष रूप से पूछताछ किये जाने हेतु निर्दे-िशत किया गया है। 
आरोपियों के कब्जे से घटना में चुराये गये 14 मोबाईल फोन जप्त किये गये है शेष मोबाईल फोन की रिकवरी शीघ्र की जा रही है। आरोपियों एवं जप्तशुदा मोबाईल्स को थाना परदेशीपुरा के सुपुर्द किया गया है। 
आरोपियों की गिरफतारी में अपराध शाखा के उप निरी पी.एन. गोयल सउनि ¼अ½ अमित दीक्षित, सउनि रोहित डेविड, प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी, विजय सिंह चौहान, ओमप्रकाश सोंलकी, रविन्द्र कुशवाह आर. योगेन्द्र चौहान, बलवंत इंगले एवं जितेन्द्र परमार की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को 06 माह का कठोर कारावास एवं 01 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 11 अक्टूबर 2013- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 10/13 के आरोपी अजय उर्फ मोटा के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी अजय उर्फ मोटा पिता कमल उर्फ बिल्लू (24) निवासी 104, बड़ी ग्वालटोली, इंदौर हाल मुकाम- कुम्हार भट्‌टी पालदा, इंदौर को धारा 8/20 (बी) (2) (बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपी को 06 माह के कठोर कारावास एवं 01 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 12.03.13 को तत्कालिन उपनिरीक्षक वाय.एस.सेंगर थाना पलासिया इंदौर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अजय उर्फ मोटा पिता कमल निवासी बड़ी ग्वालटोली इंदौर का चोरी की मोटरसायकल क्रं. एमपी-09/एमएम/4374 पर अवैध रूप से गांजा लेकर बिचोली मर्दाना होकर आ रहा है। उपनिरीक्षक द्वारा मय फोर्स के घेराबंदी कर उपरोक्त आरोपी को पकड़ा तथातलाशी लेते आरोपी के पास से 01 किलो 800 ग्राम गांजा होना पाया गया। उक्त मोटरसायकल को जप्त कर आरोपी को 8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इसके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

फरार आरोपी की उद्‌घोषणा

इन्दौर -दिनांक 11 अक्टूबर 2013- थाना पलासिया के अपराध क्रं. 779/12 धारा 380,411 भादवि के प्रकरण में फरार आरोपी 1. प्रकाश पिता कान्हा केवट (32) निवासी कुम्भजी का पारडा जिला बासवाड़ा राजस्थान तथा 2. कमलेश पिता उदाजी केवट (30) निवासी सदर के संबंध में माननीय न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी इंदौर श्री दिलीप गुप्ता साहब द्वारा धारा 82 जा.फौ. के अंतर्गत उपस्थित होने की अपेक्षा करने वाली उद्‌घोषणा की गयी है।
संक्षिप्त में घटनाक्रम इस प्रकार है कि फरियादी चित्रा पति देवन्द्र (36) निवासी 67 मनीषपुरी इंदौर के घर दिनांक 29/09/12 के 17.30 बजे से 21.00 बजे के बीच अज्ञात चोर घर में घुसकर अलमारी की ड्राज में रखे 72 हजार रूपयें, 02 मोबाईल फोन, सोने की 01 चैन आदि चुराकर ले गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पलासिया पर अपराध धारा 380,411 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। दौराने विवेचना आरोपी हरीश पिता शंकरलाल (27) निवासी कोटडा वडा जिला बासवाड़ा राजस्थान से फरार आरोपी प्रकाश की मोटरसाईकिल क्रं. आरजे/03/एसएच/415 जप्त हुयी। आरोपी प्रकाशचंद्र पिता सवलाल (40) निवासीआसपुर जिला डूंगरपुर राजस्थान के कब्जे से सोने के 02 कंगन, सोने का 01 हार, सोने की 02 अंगूठी, सोने के टॉप्स जप्त हो चुके है, आरोपी गिरफ्तार होकर न्यायालय से जमानत पर रिहा हो चुके है, प्रकरण न्यायालय में चल रहा है। आरोपी प्रकाश पिता कान्हा केवट तथा कमलेश पिता उदाजी केवट फरार है। माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपियों के विरूद्व धारा 82 जा.फौ. के अंतर्गत उद्‌घोषणा कर अपेक्षा की गयी है कि न्यायालय के समक्ष उक्त परिवाद का उत्तर देने के लिये इंदौर न्यायालय में दिनांक 15/11/13 को अनिवार्य रूप से उपस्थित हो, अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

131 आदतन व 33 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 131 आतदन व 33 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

57 स्थायी, 93 गिरफ्तारी व 193 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 11 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 अक्टूबर 2013 को 57 स्थायी, 93 गिरफ्तारी व 193 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2013 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पाटनीपुरा इंदौर से ताश पत्तें द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सूरज, सतीश, ज्ञानेश तथा संजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1675 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2013 को सदरबाजार थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें असलम, सिकन्दर, बन्टी तथा राजेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें नगदी तथा जुऑ/सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2013 को गौहर नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियोंमें लिप्त मिलें यही के रहने वाले हमीद पिता अ. रशीद (50) तथा अयूब पिता बाबू खॉ (39) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 950 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2013 को 14.00 बजे, गांधी चौक से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें ग्राम अकोदिया निवासी कनीराम पिता लालाजी (65) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2013 को 17.50 बजे, ड्रीमलेंड चौराहा महूॅ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें हैदराबादी बस्ती निवासी मोहसीन पिता मकसूद (26) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

5 हजार 925 रूपयें की अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अक्टूबर 2013- इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये आरोपियों को पकडा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 05 हजार 925 रूपये कीमत की 113 क्वाटर तथा 16 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छत्रीपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले एमओजी लाईन इंदौर निवासी दीपक पिता कैलाश जाटव (22) तथा लोधा कॉलोनी निवासी अजय पिता छोटेलाल (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा तथा 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2013 को 12.10 बजे, गोकुलगंज से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले रामबाग इंद्रा कॉलोनी महूॅ निवासी मुकेश पिता शालीग्राम (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2013 को 18.30 बजे, नौलखा बस स्टैण्ड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले अंसार कॉलोनी निवासी विकास उर्फविक्की पिता माधवसिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2013 को 17.30 बजे, 56 दुकान इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम खुर्द मानपुर निवासी दारासिंह पिता भागीरथ भील (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, October 10, 2013

137 आदतन व 39 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 137 आतदन व 39 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

80 स्थायी, 99 गिरफ्तारी व 188 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 10 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 अक्टूबर 2013 को 80 स्थायी, 99 गिरफ्तारी व 188 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर 2013 को 13.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शिवनगर मूसाखेड़ी इंदौर से ताश पत्तें द्वारा हारजीत का जुऑखेलते मिलें जीवन, तेजराम, आशीष, महेश तथा संजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर 2013 को 14.30 बजे, अराधना नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें व्यंकटेश विहार कॉलोनी निवासी लक्ष्मी पिता अशोक मराठा तथा अराधना नगर निवासी राहुल पिता संजय (20) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 750 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर 2013 को 11.40 बजे, सांईबाबा नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले धर्मेन्द्र पिता माणकचंद्र (36) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर 2013 को 17.50 बजे, सांई मंदिर चौराहा महूॅ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें लुनियापुरा महूॅ निवासी ललित पिता कमल कुमार (27) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टाएक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

36 हजार 90 रूपयें की अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 अक्टूबर 2013- इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये आरोपियों को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 36 हजार 90 रूपये कीमत की 07 पेटी, 313 क्वाटर, 05 बॉटल तथा 12 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खजराना थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले लक्ष्मीबाग कॉलोनी निवासी राजा उर्फ रहीम पिता सलीम खान (25), जल्ला कॉलोनी खजराना निवासी नौशाद पिता बाबू खां (30) तथा तंजीम नगर निवासी शेख बब्बू पिता शेख चांद (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 03 चाकू जप्त किये गयें।
              पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 09अक्टूबर 2013 को 13.15 बजे, शांतीपथ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले लोखंडे पुल के पास झोपड़पट्‌टी निवासी सचिन पिता बिरजु (25) तथा दिलीप पिता लक्ष्मण (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
           पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर 2013 को 20.15 बजे, मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले शिवदर्शन नगर निवासी संजय पिता छगन (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर 2013 को 21.00 बजे, लवकुश विहार इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले न्यू गौरी नगर निवासी संजय पिता महेश कोरी (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर 2013 को 20.10 बजे, चंदननगर चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जयश्री नगर निवासी सचिन पिता शिवकुमार अग्निहोत्री (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर 2013 को राजेन्द्र नगर थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैधहथियार लेकर घूमते हुये मिले दुर्गानगर निवासी कमल पिता गजानंद (25) तथा हिम्मत नगर निवासी रणजीत पिता दरयावसिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, October 9, 2013

पुलिस प्रश्न मंच का आयोजन


इन्दौर -दिनांक 09 अक्टूबर 2013- श्री वैष्णव प्रबंध संस्थान में पुलिस प्रश्नमंच ''पुलिस व नागरिक संबंध जागरूकता'' का आयोजन किया गया। इस प्रश्नमंच का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी, उपपुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, संस्था के अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तमदास पसारी एवं सचिव श्री कैलाशचंद्र आगार द्वारा किया गया। ''बेहतर ट्राफिक, बेहतर इंदौर '' की तर्ज पर यातायात पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को यातायात जागरूकता पर एक डॉक्यूमेन्ट्री फिल्म भी दिखायी गयी। श्री राकेश जैन ने स्वयं के द्वारा बनाये गये मोबाईल एप्लीकेशन सिटीजन कॉप के उपयोग से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप स्मार्ट फोन के द्वारा सीधे पुलिस से संपर्क कर सकते हैं एवं सबसे अधिक महत्वपूर्ण फीचर इस एप्लीकेशन का यह है कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाती हैं। इस एप्लीकेशन के जीपीएस युटिलिटी के द्वारा आप थाने में Report an incidence, Call Police, News Updates, Help me द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम से सिंगल क्लिक कर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस कंट्रोल रूम पर मोबाईल के शेयरऑपरेशन से हर नागरिक "Be an Eye for Indore Police"  ो सकता हैं।
        श्री माहेश्वरी ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुये पुलिस द्वारा उपयोग की जाने वाली उन्नत तकनीकी के बारे में समझाया, उन्होने Cognizable & Non Cognizable अपराध के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया कि पुलिस किस तरह एफआईआर एवं इनवेस्टीगेशन करती हैं। प्रश्नमंच के दौरान संस्था के अध्यक्ष श्री पसारीजी ने पुलिस महानिरीक्षक महोदय से पूछा कि पुलिस की छवि सुधरने हेतु पुलिस नागरिकों से क्या अपेक्षाएं रखती हैं। इस पर श्री माहेश्वरीजी ने जवाब देते हुये कहा कि नागरिकों को हमेशा पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच रखते हुये मदद करने को तैयार रहना चाहियें। उपपुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता ने कहा कि पुलिस की छवि को बनाने में टीवी सीरीयल एवं मुवीज का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग ही सरकार का एकमात्र ऐसा विभाग है जो सत्‌त 24 घंटे कार्य करता हैं। प्रश्नमंच की संयोजक डॉ. सोनल चौधरी थी। प्रश्नमंच का संचालन श्रीमति योगिता मानधन्या एवं श्रीमती भुवनेश्वरी चौहान ने किया। अंतमें आभार प्रदर्शन कार्यकारी निदेशिका डॉ. क्षमा पैठणकर द्वारा किया गया।

मद्य निषेध सप्ताह









इन्दौर -दिनांक 09 अक्टूबर 2013- महात्मा गांधी की जनमतिथि के उपलक्ष्य में इन्दौर शहर में नारकोटिक्स मुखयालय इन्दौर द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स श्री के.सी.वर्मा के नेतृत्व में सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमति हेमलता कुरील के मार्गदर्शन में मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन दिनांक 02.10.13 से 08.10.13 तक मनाया गया । उक्त कार्यक्रम का आयोजन सम्पूर्ण इन्दौर क्षैत्र के स्कूल/कॉलेज तथा ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों के साथ मिलकर विभिन्न चरणों में आयोजित किया गया । सम्पूर्ण सप्ताह का कार्यक्रम निम्नानुसार आयोजित किया गया । 
               दिनांक 02.10.13 को नशामुक्ति हेतु जनजागरण रैली तीन पुलिया चौराहे से आरंभ की जाकर परदेशीपुरा थाने पर समाप्त हुई । जिसमें उस क्षैत्र के श्रमिक वर्ग के कार्यकर्ता, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य नारकोटिक्स पुलिस के अधि./कर्म. एवं थाना परदेशीपुरा के समस्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुये । रैली का शुभारंभ श्रीमति हेमलता कुरील, सहायक पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया । रैली में 500 व्यक्ति सम्मिलित हुये तथापरदेशीपुरा क्षैत्र में नारे लगाते हुये पम्पलेट्‌स का वितरण किया गया एवं समापन के दौरान परदेशीपुरा थाने पर रैली में सम्मिलित सभी सदस्यों को नशामुक्त समाज का निर्माण करने हेतु शपथ दिलवाई गई एवं प्रभुत्व वक्ताओं द्वारा नशे के दुष्परिणाम के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये गये । 
इसी प्रकार चन्दन नगर क्षैत्र में नशामुक्ति जनजागरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम रक्षा समिति के सदस्य एवं स्कूली बच्चे भी सम्मिलित हुये तथा नेत्र परीक्षण शिविर भी प्रजापत धर्मशाला अम्बार नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभुत्व नागरिको द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये तथा उनके द्वारा ऐसे कार्यक्रम की सराहना की गई, कार्यक्रम में लगभग 300 व्यक्ति सम्मिलित हुये ।
               दिनांक 03.10.13 को सुभाष हायर सेकेण्डरी स्कूल बडा गणपती चौराहा इन्दौर में जाकर नशामुक्ति अभियान के संबंध में नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों द्वारा सभा आयोजित की गई तथा नशे के दुष्परिणामों से छात्रों को अवगत करवाया गया साथ ही एन.डी.पी.एस. एक्ट के विभिन्न नियमों प्रावधानों एवं उसके अपराधी को होने वाली सजा से भी अवगत करवाया गया । नारकोटिक्स विभागद्वारा कार्यक्रम के दौरान चित्रमय प्रदर्शनी भी स्कूल में लगाई गई जिसमें नशे से होने वाली हानियों के संदेश उल्लेखित थे । विद्यालय में छात्रों के मध्य नशामुक्ति विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं स्लोन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई ।
               दिनांक 04.10.2013 को विद्या विजय बाल मंदिर 78 स्कीम विजयनगर इन्दौर में जाकर बालकों के मध्य एक बौद्धिक सभा का आयोजन किया गया तथा शाला परिसर में चित्रमय प्रदर्शनी भी स्कूल में लगाई गई जिसमें नशे से होने वाली हानियों के संदेश उल्लेखित थे । शाला के बच्चों को नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं नारकोटिक्स के अधिकारी तथा प्रभुत्व नागरिकों द्वारा नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुये। नशामुक्त समाज का निर्माण करने में सहयोग देने हेतु प्रेरित किया गया तथा जीवन में कभी भी नशा न करने की शपथ दिलवाई गई। आभार प्रदर्शन प्राचार्य महोदय द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वी तक के 500 बच्चों को सम्मिलित किया गया तथा उनकी एक चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई ।
            दिनांक 05.10.13 को माहेश्वरी कॉलेज में नशामुक्ति जनजागृति शिविर का आयोजन किया गया गया जिसमें एम.एस.डब्ल्यूकॉलेज के छात्रों द्वारा एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई तथा नारकोटिक्स विभाग द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में एक फिल्म का प्रदर्शन किया गया । महाविद्यालय परिसर में स्थित हॉल में 500 से अधिक छात्रों एवं प्राध्यापकों की उपस्थिति में छात्रों को नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणामों बिमारियों एवं अपराधियों की जानकारी दी गई ।
             दिनांक 07.10.13 को तिलोकचन्द जैन हायर सेकेण्डरी स्कूल में कक्षा 9वी से 12 तक के विधाथियों को सम्मिलित किया गया तथा नशे के दुष्परिणामों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने बडचडकर भाग लिया साथ ही नारकोटिक्स विभाग द्वारा चित्रमय प्रदर्शनी भी स्कूल में लगाई गई जिसमें नशे से होने वाली हानियों के संदेश उल्लेखित थे । छात्रों को अधिकारियों द्वारा नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाया गया एवं विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थो के उपयोग से होने वाली हानियों के संबंध में अवगत करवाया गया ।
            दिनांक 08.10.13 को मद्य निषेध सप्ताह का समापन कार्यक्रम स्थानीय जालसभागृह में आयोजित किया गया जिसमें सप्ताह में सम्मिलित हुये स्कूल परिवारनगर सुरक्षा समिति प्रभुत्व नागरिक एन.जी.ओ. कार्यकर्ता महाविद्यालयीन छात्र बडी संखया में सम्मिलित हुये तथा विभन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित हुये छात्रों को श्रीमति हेमलता कुरील द्वारा पुरुस्कृत किया गया। नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुये कार्यक्रम में अभूतपूर्व सहयोग के लिये सम्मानित किया गया। अंत में नगर सुरक्षा समिति के सदस्य प्राचार्यगण एवं नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों द्वारा नशामुक्ति कार्यक्रमों को मिशन के रुप में संचालित करने हेतु अपने विचार व्यक्त किये गये एवं समाज को नशामुक्त बनाने की ओर कृत संकल्पित होते हुये सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमति हेमलता कुरील के सानिध्य में शपथ ग्रहण की गई। 

164 आदतन व 33 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 164 आतदन व 33 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

65 स्थायी, 121 गिरफ्तारी व 182 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 65 स्थायी, 121 गिरफ्तारी व 182 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 16.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्यायनगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें स्कीम नं. 78 इंदौर निवासी भूपेन्द्र पिता सुरेश बुंदेला (25) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 7600 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 19.00 बजे, मानपुर बस स्टैण्ड से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें मानपुर निवासी नरेन्द्र पिता प्रहलाद गुप्ता (45) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3100 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना एमजी रोड़द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 10.30 बजे, मेवाती मोहल्ला इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें साउथ गाडराखेड़ी निवासी शरद पिता लालू (50) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 480 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कनाड़िया थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बिचोली मर्दाना निवासी सुरेन्द्र उर्फ बिहारी पिता संजू पासी (30) तथा पप्पू उर्फ घनश्याम पिता प्रकाश मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 26 हजार रूपये कीमत की क्रमशः 62 लीटर तथा 07 पेटी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 20.05 बजे शंकर कुमार बगीचा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिलें कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी राजू पिता भंवरलाल प्रजापत (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमतकी 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
             पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 18.30 बजे, एमआर-10 इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले झलारिया रोड़ निवासी शेख सलमान पिता इकबाल (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 576 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
             पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 16.20 बजे, सुदामानगर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले गोपाल पिता शिवराज (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 860 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
            पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 12.10 बजे, व्यास नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले शेरखान पिता छोटे खान (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
             पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को दयानंद नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बाबू घनश्यामदास नगर निवासी संदीप पिता अमितलाल (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामदकी गयी।
            पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 15.00 बजे, ग्राम केलोद रोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले केलोद निवासी संतोष पिता सीताराम मालवीय (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
            पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 08.00 बजे, बाईग्राम सेंडल रोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले भंवरसिंह पिता लालसिंह (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 15 क्वाटर देशी शराब तथा 02 बियर बरामद की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 10.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन ईमली चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मदीना नगर निवासी गुलाम मोहम्मद पिता अमजद अली (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त कियागया।
           पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 20.15 बजे, 52/5 परदेशीपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बड़ी भमोरी निवासी सोनू उर्फ आशीष पिता किशोर (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 20.40 बजे, खातीपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले रामनगर महेन्द्र पिता रामसिंह पटेल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
           पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 14.30 बजे, लक्ष्मीपुरी चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजेश पिता कैलाश कौशल (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 20.15 बजे, मरीमाता से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले नितिन पिता गोविंद (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 19.00 बजे, सिरपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलेयही के रहने वाले शिवराम पिता रामसिंह भिलाला (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 फरसा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 10.00 बजे, बेटमानाका़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कृष्णा कॉलोनी निवासी प्रेमनारायण पिता परसराम़ (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 11.05 बजे, महूॅ निमच रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नई आबादी ग्राम मेठवाड़ा निवासी सुरेश पिता अम्बाराम (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 16.00 बजे, गौतमपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नयापुरा निवासी रामसिंह पिता अंबाराम (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 11.00 बजे, महूॅगॉव से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले हरीनगर निवासी दीपक पिता पप्पू पटेल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थानामहूॅ द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2013 को 12.30 बजे, तेलीखेड़ा महूॅ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले विजय पिता शिवशंकर मिश्रा (50) तथा किशनगंज निवासी उजीब उर्फ बबलू पिता मोहम्मद हुसैन (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये। 
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, October 8, 2013

122 आदतन व 57 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 122 आतदन व 57 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

69 स्थायी, 80 गिरफ्तारी व 167 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को 69 स्थायी, 80 गिरफ्तारी व 167 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 16 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नयापीठा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें संयोगनगर निवासी आबिद हुसैन पिता अब्दुल रशीद (20) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 हजार 400 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को 18.30 बजे, 44/1 तुलसी कॉम्पलेक्स परदेशीपुरा इंदौर से हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें रिंकू उर्फ अमित, अंकित, संजय, त्रिलोक, योगेश, अंकित तथा जय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2375 रूपयें नगदी, 08 कम्प्यूटर, 08 कुर्सीया आदि बरामद किये गये।
            पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को 13.00 बजे, आजादनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें परवेज, इरशाद, हकीम, वसीम तथा करीम उर्फ पप्पी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 560 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को 15.20 बजे, चोईथराम मंडी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें पप्पू उर्फ विनोद, छगन उर्फ साजन तथा तुलसीराम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार करइनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले रंगवासा निवासी बिहारी पिता धूमसिंह भील (30), गजराज पिता देवीसिंह (32) तथा ग्राम गोहाद निवासी रमेश पिता हरेसिंह यादव (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2975 रूपये कीमत की 50 क्वाटर तथा 05 बॉटल शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को 12.30 बजे महावीर मार्केट से अवैध शराब बेचते हुये मिलें पंचशील नगर निवासी राहुल पिता रामचंद्र (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1920 रूपये कीमत की 48 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को बड़गौंदा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम बोलाय निवासी लालसिंह पिता छीतरसिंह मालवीय (50) तथा बड़गौंदा निवासी रमेश पिता प्रहलाद भील (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से1415 रूपये कीमत की 44 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को 16.00 बजे, ग्राम बावलिया से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले बनेसिंह पिता रामरतन सिंह (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 840 रूपये कीमत की 21 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को 16.00 बजे, ग्राम रूदाकिया से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले समंदर सिंह पिता रतनसिंह राजपूत (70) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
                पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को हतूनिया फाटा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले पवन पिता मानसिंह बलाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को 21.00 बजे, शांतीनगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले अजयबाग निवासी रवि पिता जगदीश यादव (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराबबरामद की गयी।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विनोबा नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले दिलीप पिता कन्हैयालाल बोरासी (55) तथा लालचंद पिता कन्हैयालाल बोरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू, तलवार, गंडासा, फर्शा तथा हथियार बनाने के उपकरण जप्त किये गयें।
           पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को 20.00 बजे, गांधीग्राम से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले नरेन्द्र उर्फ राजेश पिता रमेश चौहान (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
             पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को 13.00 बजे, अहिल्यापुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मिलन पिता यशवंत मराठा (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त कियागया।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को 18.30 बजे, अंबार नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले द्वारकापुरी निवासी महेश पिता विष्णू (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
          पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को 13.30 बजे, ग्राम धरमपुरी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बीजलपुर निवासी लखन पिता धूलजी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को 18.15 बजे, बस स्टैण्ड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम बेंगदा निवासी दिनेश पिता शंकरलाल कलोता (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को 10.00 बजे, ग्राम खोतीरोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम कुंदवा निवासी महेश पिता रणछोड़ (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2013 को 11.30 बजे, मेहता की चाल से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले राजमोहल्ला महूॅनिवासी पवन पिता भरत खटिक (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, October 7, 2013

52 आदतन व 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 52 आतदन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।