Friday, September 13, 2013

''द्वितीय नेशनल साईबर क्राईम ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन''




इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल,इंदौर में ''द्वितीय नेशनल साईबर क्राईम ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन'' दिनांक 13.9.2013 को इंदौर संभाग के संभागायुक्त श्री संजय दुबे के मुखय आतिथ्य में संपन्न हुआ । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 2.9.2013 से 13.9.2013 की अवधि में संचालित हुआ।
बीपीआरएंडडी द्वारा प्रायोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु भारतीय सेना के अतिरिक्त केंद्रीय अर्द्धसेनिक बलों, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ एवं देशभर के 15 राज्यों से आये उप निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 31 अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल इंदौर के निदेशक श्री वरूण कपूर एवं मुखय अतिथि श्री संजय दुबे द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए । 
इस अवसर पर निदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर तथा पुलिस अधीक्षक रेडियो श्री बी.एल.गंधर्व ने मुखय अतिथि को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया । स्वागत भाषण संस्था के उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) श्री सी.एस.चंद्रावत द्वारा दिया गया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के निदेशक/पुलिस महानिरीक्षक श्री कपूर ने पीआरटीएस संस्था का परिचय दिया एवं विगत 2 वर्षों से संस्था द्वारा लगातार कीजा रही प्रगति एवं भविष्य की प्रशिक्षण संबंधी उन्नयन क्षमताओं के बारे में मुखय अतिथि को अवगत कराया । श्री कपूर ने बताया कि संस्था में 7 विधाओं एवं 3 सेमिनारों में अब तक 40 प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराये गये है और लगभग 1500 पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया- जिसमें आईटी एक्ट के बारे में नेशनल लॉ युनिवर्सिटी में साईबर लॉ के विभागाध्यक्ष श्री अतुल पाण्डे, कंप्यॅूटर बेसिक्स के बारे में एप्टेक कंप्यूटर के विशेषज्ञ श्री पीयूष सोलंकी, नेटवर्किंग बेसिक्स के लिये डीएवीवी के आई.ई.टी. विभाग के विशेषज्ञ, नेटवर्किंग सिक्युरिटी विषय पर जीएसआईटीएस के विशेषज्ञ, साईबर क्राईम विषय पर टीसीएस में डिजिटल फोरेंसिक्स के ग्लोबल हेड श्री कृष्णा शास्त्री और सिग्निफिकेंट साईबर सिक्युरिटी के श्री मनीष जैन, साईबर अपराधों के अनुसंधान विषय पर अति. पुलिस महानिदेशक श्री आर.के.मिश्रा, साईबर क्राईम सीन मैनेजमेंट विषय पर श्री ओमवीर सिंह, डायरेक्टर, ब्म्त्ज् (भारत-सरकार के ईलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन विभाग के अधीन) श्रीएस.बाबू सीनियर सांईटिफिक ऑफिसर, ब्म्त्ज्, नईदिल्ली, सीडीआर एनालिसिस विषय पर उप पुलिस अधीक्षक रेडियो श्री सुदीप गोयनका, ई.मेल ट्रेसिंग विषय पर इंटरनेट एंड मोबाईल एसोसियेशन ऑफ इंडिया के कंसल्टेंट श्री रक्षित टंडन, सोशल नेटवर्किंग क्राईम इंवेस्टिेशन विषय पर अति.पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र सिंह, श्री रामजी श्रीवास्तव, उपुअ सायबर सेल श्री दीपक ठाकुर एवं बैंकिंग फ्राड विषय पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर श्री रमेश रामनानी एवं श्री गोविंद शर्मा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।  
इस अवसर पर भारतीय सेना से आये अधिकारी सूबेदार श्री डी.एस. अधिकारी, अर्द्ध सैन्य बल सीआरपीएफ के सहायक सेनानी श्री पवित्र चक्रवर्ती एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के निरीक्षक श्री अनिरूद्ध प्रसाद पाण्डे ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों को बांटा और ऐसे प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी व लाभकारी बताते हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। 
मुखय अतिथि संभागायुक्त इंदौर श्री संजय दुबे ने अपने उद्‌बोधन में सर्वप्रथम संस्था निदेशक श्री वरूण कपूर व समस्त स्टॉफ को इस महत्वपूर्ण सत्र को आयोजित करने हेतु बधाई दी । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्योंके पुलिस बल, सेना एवं अर्द्धसैनिक बल से आये पुलिस अधिकारियों द्वारा रूचि से भाग लेने एवं उनके द्वारा अपने अनुभव व्यक्त करने पर प्रशिक्षण की सार्थकता एवं उसकी सफलता पर संतोष व्यक्त किया गया । देश की सुरक्षा एवं आतंकवादी गतिविधियों को रोकने  व आधुनिक टेक्नॉलॉजी का उपयोग कर सायबर अपराध करने वाले तत्वों को रोकने की दिशा में यह सायबर प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी प्रमाणित हुआ । एक ओर जहॉं पुलिस अधिकारीगण प्रशिक्षण में रूचि नहीं लेते है, वहीं निदेशक/पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर द्वारा विभिन्न विधाओं में रूचिकर प्रशिक्षण कोर्सेज प्रारंभ कर देश भर के विभिन्न राज्यों, सेना एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों से पुलिस अधिकारियों को एकत्रित कर सायबर अपराध जैसे गंभीर विषय पर प्रशिक्षण प्रदान कराना इस संस्था ही नहीं प्रदेश की पुलिस एवं मध्यप्रदेश के लिये भी गौरव की बात है । सभी प्रतिभागीगण जिन्होंने यहां प्रशिक्षण प्राप्त किया वह अपने-अपने प्रदेशों/संस्थाओं में जाकर इस क्षेत्र के विशेषज्ञ के रूप में कार्य करेंगे । 
संस्था की ओर से निदेशक श्री कपूर ने मुखय अतिथि श्री संजय दुबे को प्रतीक स्वरूप ''स्मृति चिन्ह'' भेंटकिया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रांजलि शुक्ला, उपुअ (रे)  द्वारा एवं श्री सुदीप गोयनका, उप पुलिस अधीक्षक पीआरटीएस इंदौर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। 

78 आदतन व 91 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 78 आतदन व 91 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

92 स्थायी, 95 गिरफ्तारी व 286 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को 92 स्थायी, 95 गिरफ्तारी व 286 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हातोद थाना क्षेत्रान्तर्गत से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले विक्रम, रामप्रसाद, राजेश, कालू, बद्रीलाल, भानसिंह, शंकरलाल तथा महेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2250 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को 12.45 बजे, जल्ला पटैल की गली किराना दुकान के पास खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले अल्लानूर, मुंशी, अमजद तथा शेरू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2260 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
              पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को 17.30 बजे, रीगल चौराहा के सामने से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 562 एमजीडे इंदौर निवासी रमेश पिता रामचन्द्र (52) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें नगदी, तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

31 हजार 210 रूपयें की 624 क्वाटर, 26 लीटर अवैधशराब जप्त

इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत अवैध शराब के विरूद्व कार्यवाही करते हुये कुल 624 क्वाटर, 26 लीटर अवैध शराब कीमती 31 हजार 210 रूपयें की बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 2621 जगन्नाथ नगर इंदौर निवासी सोनू उर्फ विजय पिता छतरसिंह (25) तथा 85 विजयवर्गीय नगर इंदौर निवासी मोनू पिता प्रहलाद (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01 तलवार तथा 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को 11.55 बजे, चमेली पार्क के कोने के पास की गुमटी के पास गोयलनगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 76 गुर्जरखेडी मुक्ती धाम के पीछे महू निवासी नरेन्द्र उर्फ मोंटु पिता महेश(27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 रिवाल्बर जप्त की गयी।
          पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को 15.15 बजे, नायता मुंडला कांकड से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पत्थर मुंडला कांकड निवासी अनवर हुसैन पिता मोह0 युसूफ (47) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
         पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को 08.55 बजे, ग्राम सोनवाय व भैसलाय के बीच से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम आमखो थाना नायता जिला धार निवासी बंशीलाल पिता फूलचन्द्र भील (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को 13.30 बजे, शिवकृपा होटल के सामने छोटी ग्वालटोली से हथियार लेकर घूमते हुये मिले इंदिरा कालोनी पिपाड सिटी जोधपुर राजस्थान निवासी महेन्द्र उर्फ बन्ना पिता प्रेमसिंह राजपूत (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, September 12, 2013

35 आदतन व 44 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 35 आतदन व 44 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

57 स्थायी, 98 गिरफ्तारी व 323 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 12 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 सितंबर 2013 को 57 स्थायी, 98 गिरफ्तारी व 323 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 सितंबर 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 11 सितंबर 2013 को 11.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रिंग रोड़ इंदौर से ताश पत्तोंद्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले बबलू, नरेन्द्र तथा शंभू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1440 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 11 सितंबर 2013 को 15.30 बजे, खातीवाला मैदान इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले नीरज, अंशुल, शशांक तथा राकेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1640 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 11 सितंबर 2013 को 13.50 बजे, रेल्वे पटरी जग्गा का बगीचा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें वीर सावरकर नगर निवासी संजू पिता मूलचंद्र धोबी (28) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें नगदी, तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

13 हजार 510 रूपयें की 331 क्वाटर अवैध शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक 12 सितंबर 2013- इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत अवैध शराब के विरूद्व कार्यवाही करते हुये कुल 331 क्वाटर अवैध शराब कीमती 13 हजार 510 रूपयें कीबरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 सितंबर 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 11 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देशी गोयल नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले आजाद नगर निवासी शाबाज पिता जावेद शाह (22) तथा अब्दुल कादिर पिता मोहम्मद इलियास (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01 तलवार तथा 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 11 सितंबर 2013 को 16.05 बजे, दुर्गा चौक नार्थ तोड़ा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नार्थतोड़ा निवासी अंकुश पिता ओमप्रकाश (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 11 सितंबर 2013 को 10.35 बजे, एमआर-10 रोड़ इंदौर से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पाटनीपुरा निवासी सुनिल पिता सुरेश राठौर (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकूजप्त किया गया।
         पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 11 सितंबर 2013 को 12.00 बजे, बिचोली हप्सी इंदौर से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पालदा निवासी शंकर पिता करण सिंह राठौर (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 सितंबर 2013 को 10.30 बजे, राज मोहल्ला इंदौर से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लोधा कॉलोनी निवासी विजय पिता बच्चूलाल लोधा (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

''रोड सेफ्टी पेट्रोल ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर स्टूडेन्ट'' शिविर का आयोजन

















इन्दौर -दिनांक 12 सितंबर 2013- दिनांक 12 सितम्बर 2013 को इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा विद्यालयीन बच्चों को यातायात शिक्षा प्रदान करने के उद्‌देश्य से गठित सड़क सुरक्षा दल में सम्मिलित 20 विभिन्न विद्यालयों के 350 बच्चों का प्रशिक्षण शिविर एडंवास एकेडमी में प्रारंभ किया गया । कायर्कम में शिविर का उद्‌घाटन माननीय पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन, इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी, महोदय द्वारा किया गया, जिसमें उनके द्वारा अपने उद्‌बोधन में अवगत कराया गया कि यातायात हमारे जीवन का प्रमुख अंग है हम सभी का वास्ता प्रतिदिन किसी न किसी रूप में यातायात से पडता है, शहर का अनुशासन, शहर की यातायात व्यवस्था देखकर पता चलता है, शहर के यातायात को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी, शहरवासियों की भी है, प्रतिदिन अखबारों में यातायात दृर्घटनाओं/यातायात अपराधों के बारें में पढते है । इस तरह की घटनाओं से अखबारों में प्रमुखता से रहती है । इसी घटनाक्रम में उनके द्वारा एक कहानी के रूप में अवगत कराया गया कि एक दृर्घटना में यदि किसी एक परिवार का एक सदस्य भी आहत होता है तो उसपरिवार के अन्य सदस्य उसकी पीडा जानते है । दुर्घटना में असमय मृत्यु से पुरा परिवार भी टूट जाता है । हम इन दुर्घटनाओं को रोक सकते है । आज जो सड़क सुरक्षा दल का जो कार्यक्रम रखा गया है, इसका उद्‌देश्य बच्चों में यातायात के नियमों को अवगत कराना है । हम उम्मीद करते है यह बच्चें इन नियमों की जानकारी अन्य बच्चों एवं परिवार सदस्यों को भी देगे हम चौराहों पर देखते है कि सड़क पर यातायात का नियमों का उल्लंघन होता है, जैसे हेलमेट न पहनना, छोटे बच्चों द्वारा वाहन चलाना एवं रेड लाईट सिग्नल का उल्लंघन करना आदि । पिछले कुछ समय से मै यह देख रहा हॅू कि वर्तमान में नौजवानों में बहुत जल्दी एक भावना घर जाती है कि वह हताशा की है । आजकल नौजवान जरा सी भी असफलता को सहन नही कर पाते और निराशा में डूब जाते है । मै चाहता हॅू कि आप पढाई के साथ-साथ, खेल पर भी ध्यान दें । खेलने से हमारे अन्दर हार के बाद जीत की भावना भी उत्पन्न होती है । हर बार कार्य हमारी आशाओं के अनुरूप नही हो पाता है, कभी हमे हार का भी सामना करना पडता है । पर यह निश्चित है कि हार के बाद भी जीत प्राप्त होती है । इसलिये अपने अन्दर हमेशापरिस्थिति लडने की भावना बढाईयें । आजकल व्यवस्था को दोष देना बहुत आसान कार्य है लेकिन व्यवस्था का अंग बनना और व्यवस्था का अंग बनाना एवं सुधार करना बहुत कठिन कार्य है । आप सभी से अनुरोध है कि व्यवस्था को दोष न देते हुये व्यवस्था को सुधारने के लिये यहां एकत्रित हुये है। बच्चों के मन में पुलिस को लेकर काफी जिज्ञासाएं होती है । यह जिज्ञसाएं वर्तमान में फिल्मों एवं टी.वी. सीरियलों के कारण उत्पन्न होती है । हम समय-समय पर शहर में, शहर के अन्य स्कुलों के लिये कार्यक्रम आयोजित करेगे और उनकी जिज्ञासाओं को शांत करेगे । 
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक, श्री राकेश गुप्ता ने कहां कि यातायात पुलिस, शहर के पुलिस का आयना होती है । शहर के व्यवस्थित यातायात को देखकर यह पता चल जाता है कि वहां शहर के लोग कितने जागरूक है । हमारे यहां यातायात नियमों बडा अपराध नही माना जाता है इसलिये लोग यातायात नियमों को तोडने की हिम्मत करते है। लोग यह सोचते है यह नियम हमारे लिये नही है जबकि कोई भी नियमों से बडा नही है । अगर आप सड़क का उपयोग करते है तो उसके नियमों का पालन करना भी आवश्यक है । यदि आप नियमों कोतोडते है तो निश्चित रूप से आप दुर्घटनाओं को आमंत्रित करते है । 
यातायात की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुश्री अंजना तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा जनता से समन्वय स्थापित करने के लिये इन्दौर ट्रेफिक पुलिस एवं यातायात का उल्लंघन करने के लिये ''सिटीजन कॉप'' के रूप में एक पहल की गई है, जिसमें प्रतिदिन शिकायतों का त्वरित निराकरण भी किया जाता है, वर्तमान में एक भी शिकायत लंबित नही है । यातायात पुलिस द्वारा नवीन तकनीकों के माध्यम से भी जनता से समन्वय करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें एन्ड्रायड एप्लीकेशन एवं फेसबुक के माध्यम से आमजनता से जुडने का प्रयास किया जा रहा है । 
एडंवास एकेडमी के संचालक द्वारा भी यह बताया गया कि बच्चों में यातायात की शिक्षा अनिवार्य है क्योंकि वर्तमान परिदृश्य में अधिकतम बच्चें यातायात संसाधनों का उपयोग करते है । यदि अभी से बच्चों में यातायात की शिक्षा दी जायेगी तो इसका लाभ भविष्य में इन बच्चों को मिलेगा । 
जिसके पश्चात्‌ श्री सुनील तिवारी, ए.आर.टी.ओ. इन्दौर द्वारा बच्चों को लायसेंस बनाने की प्रक्रिया, श्री विक्रम सिंह रघुवंशी उप पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा सड़कसंकेतकों से अवगत कराया गया ।

Wednesday, September 11, 2013

46 आदतन व 28 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 46 आतदन व 28 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

46 आदतन व 28 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 46 आतदन व 28 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

28 स्थायी, 03 फरारी, 94 गिरफ्तारी व 302 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 11 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 सितंबर 2013 को 28 स्थायी, 03 फरारी, 94 गिरफ्तारी व 302 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 सितंबर 2013- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 10 सितंबर 2013 को 19.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निहालपुर चौक इंदौर से ताश पत्तों द्वाराहार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले जितेन्द्र, गणेश, अरविंद तथा जितेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6000 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 10 सितंबर 2013 को 19.20 बजे, ग्राम अंबा मोलिया रोड़ से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले शकील, अमजद तथा उलेफा मुन्ना को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
               पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 सितंबर 2013 को 19.30 बजे, कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें शंकर कुम्हार का बगीचा निवासी नितिन पिता मानसिंह (21) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 330 रूपयें नगदी, तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

11 बीयर, 35 लीटर तथा 642 क्वाटर अवैध शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक 11 सितंबर 2013- इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत अवैध शराब के विरूद्व कार्यवाही करते हुये कुल 11 बीयर, 35 लीटर तथा 642 क्वाटर अवैध शराब बरामदकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 सितंबर 2013- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 10 सितंबर 2013 को 12.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देशी कलाली के सामने रिंग रोड़ नाका इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले रामनगर बड़ी भमोरी निवासी धनसिंह पिता राम भीलाला (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 10 सितंबर 2013 को 22.00 बजे, रसोमा चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मायापुरी कॉलोनी निवासी पप्पू उर्फ चंदन पिता बाबूसिंह (21) को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
                पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 सितंबर 2013 को 16.00 बजे, महू नाका चौराहा इंदौर से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गोधा कॉलोनी निवासी महेश पिता बाबूलाल लोधा (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिसद्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, September 10, 2013

बम की झूठी सूचना का आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 सितंबर 2013- दिनांक 09.09.13 के लगभग 08:03 मिनट पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोबाईल से पुलिस कंट्रोल इंदौर के 100 नंबर डायल कर सूचना दी गई की बिजासन मंदिर परिसर में बम होने की सूचना दी गई। सूचना उपरांत स्थानीय पुलिस एवं बी डी डी एस प्रभारी द्वारा सूचना की तस्दीक की गई। जो कि बम की झूठी सूचना की पुष्ठि की गई। तब थाना छोटी ग्वाल टोली में अज्ञात सूचनाकर्ता के विरूद्ध बम की झूठी सूचना देने के संबध में अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके पश्चात थाना प्रभारी छोटी ग्वाल टोली एवं क्राईम ब्रांच द्वारा अज्ञात सूचनाकर्ता की तलाश की गई। तलाश करने पर उक्त नंबर के मोबाईल धारक सुरेश सोनी पिता कैलाश चंद्र सोनी 29साल नि. 53 शिक्षक नगर इंदौर पर रहना पाया गया। पूछताछ करने पर उक्त अपराध में उपयोग की गई सिम व मोबाईल हेंडसेट थाना छोटी ग्वाल टोली के द्वारा जप्त कर उक्त अरोपी द्वारा शहर की फिजा खराब करने की साजिश नाकाम कर दी गई। गिरफ्‌तार आरोपी से घटना के संबध में कडी पूछताछ की जा रही है कि उसके द्वारा उक्त कृत्य क्यों किया गया। 
आरोपी को पकडने में अपराध शाखाके सउनि रोहित डेविड, सउनि (अ) अमित दीक्षित, प्रआर ओमप्रकाश तिवारी, विजय सिहं आर महेन्द्र, बलवंत का सराहनीय योगदान रहा।

14 आदतन व 39 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आतदन व 39 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

19 स्थायी, 43 गिरफ्तारी व 190 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 10 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 सितंबर 2013 को 19 स्थायी, 43 गिरफ्तारी व 190 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिले 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 सितंबर 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 09 सितंबर 2013 को 16.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम भानगढ़ देशी कलाली के सामने से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलेराजेन्द्र, अनिल, महेश तथा प्रतीक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 38 हजार 40 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 09 सितंबर 2013 को ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले अजय, अमृत, राजकुमार, बबलू, राकेश, भागीरथ, पिंटू तथा मोनू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8260 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 सितंबर 2013- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 09 सितंबर 2013 को 19.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुभम नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले धर्मेन्द्र पिता रमेशचंद्र चौहान (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1280 रूपये कीमत की 32 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 09 सितंबर 2013 को 20.05 बजे, सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही रहने वाले संजय पिता शंकरलाल (26) को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 09 सितंबर 2013 को 17.30 बजे, ग्राम खुड़ैल से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले नवल पिता रामस्वरूप (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 09 सितंबर 2013 को 13.30 बजे, हातोद रोड़ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले काकड़िया भेड़िया निवासी मानसिंह पिता हीरालाल (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 09 सितंबर 2013 को 18.40 बजे, ग्राम हरकियाखेड़ी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले युसूफ पिता हीरा खान (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 570 रूपये कीमत की 19 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 सितंबर2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 09 सितंबर 2013 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धारनाका रोड़ इंदौर से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर निवासी मुकेश उर्फ गुड्‌डा उर्फ मजरा पिता माधव सोलंकी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल जप्त की गयी।
          पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 09 सितंबर 2013 को 18.05 बजे, मृगनयनी चौराहा इंदौर से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जिला अस्पताल के सामने गुजराती कॉलेज निवासी अंकित पिता मुकेश गहलोद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 गुप्ती जप्त की गयी।
           पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 09 सितंबर 2013 को 18.30 बजे, गौरीनगर इंदौर से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गणेशनगर इंदौर निवासी आनंद पिता श्रीपाल नाईक (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 गुप्ती जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, September 9, 2013

55 आदतन व 34 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 55 आतदन व 34 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

21 स्थायी, 25 गिरफ्तारी व 137 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 सितंबर 2013 को 21 स्थायी, 25 गिरफ्तारी व 137 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुय मिले 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 सितंबर 2013- पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 08 सितंबर 2013 को 12.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कनाडिया बस स्टाप से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले मुकेश, कमल,संतोष, राधेश्याम तथा देवकरण को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5750 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 08 सितंबर 2013 को 13.10 बजे ग्राम डाबली सरकारी स्कूल के पास से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले तेजराम, रमेश, रफीक तथा अशोक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1740 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 सितंबर 2013- पुलिस थाना से.कोतवाली द्वारा कल दिनांक 08 सितंबर 2013 को 21.25 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संजय सेतू ब्रिज के नीचे तीर्थ तोडा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 8/2 भोई मोह. इंदौर निवासी संतोष उर्फ खरकेन्द्र पिता वीर बहादुर (17) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 हजार 400 रूपये कीमत की 56 क्वाटर  देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 सितंबर 2013 को 12.30 बजे, लाबरिया भैरू धार रोड इंदौर से अवैध शराब लेजाते हुये मिले यही रहने वाले विक्रम पिता रमेश बागरी (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6300 रूपये कीमत की 21 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 08 सितंबर 2013 को 12.00 बजे, नखराली ढाणी के पास राऊ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले पीथमपुर रोड राऊ निवासी कमलाबाई पति सीताराम (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 24 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 08 सितंबर 2013 को 15.30 बजे, चांदेर रोड छोटी कमलमेर फांटा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले राकेश पिता बलीराम (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 08 सितंबर 2013 को 11.00 बजे, लुनियापुरा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले लिम्बोदी लुनियापुरा इंदौर निवासी राजू पिता नारायण (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 सितंबर 2013- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 08 सितंबर 2013 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पडाव चौराहा हेंडपंप के पास हातोद से हथियार लेकर घूमते हुये मिले होदर कॉलोनी हातोद निवासी अमित पिता रवि (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, September 8, 2013

गणेश स्थापना पर यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक 08 सितंबर 2013- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 09.09.2013 सोमवार को गणेश स्थापना की जोयगी जिसमे यातायात पुलिस द्वारा श्रीगणेश प्रतिमा विक्रय स्थानों एवं खजराना स्थित गणेश मंदिर पर यातायात व्यवस्था लगाई गई है। खातीपुरा उतार, मालवामील, पाटनीपुरा, छावनी, बंगाली चौराहा एवं खजराना मंदिर पर विशेष व्यवस्था रहेगी। 
खातीपुरा उतार पर यातायात का अधिक दबाव होने पर बडे वाहन जैसे सिटी बस, टाटा मैजिक, सिटी वेन एवं अन्य बडे वाहनों के लिये वैकल्पिक मार्ग लाल अस्पताल से शास्त्री मार्केट, पत्थर गोदाम, डीआरपी दरगाह होकर निगम चौराहा या अन्य स्थानों पर जा सकेगें।
इसी प्रकार जवाहर मार्ग से खातीपुरा आने वाले लोडिंग वाहन प्रतिबंधित रहेगें।
खजराना मंदिर यातायात व्यवस्था में रिंग रोड से सभी प्रकार के वाहन खजराना रिंग रोड चौराहे से सर्विस रोड होकर मंदिर के पार्किंग हेतु जा सकेगें। ये वाहन खजराना मंदिर के पास स्थित नई पार्किंग तक जा सकेगें। खजराना मंदिर पार्किंग स्थल से वापस आने के लिये कालकामाता मंदिर पीपल चौक होकर रिंग रोड आ सकेगें।

पुलिस और आदिम जाति व अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों की संवेदनशीलता उन्नयन एवं विधिक प्रशिक्षण



इन्दौर -दिनांक 08 सितंबर 2013- पुलिस एवं आदिम जाति व अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के सभी अधिकारी समन्वय स्थापित कर अपने कर्तव्यों का पालन करें तो निश्चित ही समाज के कमजोर वर्ग महिलाओं एवं बच्चों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी एवं उन्हें न सिर्फ न्याया दिलाया जा सकेगा बल्कि समाज की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त हो सकेगा।
उपरोक्त सभी अधिकारीगण यदि समन्वित प्रयास कर आगे बढेंगें तो कानूून व्यवस्था की स्थिति में तो सुधार होगा ही समाज को एक नई दिशा भी दी जा सकती है एवं एक आदर्श अपराध रहित समाज का निर्माण किया जा सकता है। उक्त उद्‌गार पुलिस कन्ट्रोल रूम पर आयोजित एक दिवसीय सेमीनार मे पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध डॉ आशा माथुर ने व्यक्त किये। 
सेमीनार मे पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री विपिन महेश्वरी ने उपस्थित अधिकारियों को धैर्यपूर्वक सुनवाई एवं गंभीरतापूर्वक कार्य करने का मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में उपपुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज शहर री राकेश गुप्ता, उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण श्री प्रवीण माथुर, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ पी त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध श्री मनोज कुमार राय, रेंज पुलिस अधीक्षक अजाक श्री राजेश रघुवंशी भी उपस्थित थे। 
कार्यशाला में इंदौर जोन पुलिस विभाग के पुलिस अधीक्षक स्तर से प्रधान आरक्षक स्तर के अधिकारी एवं आदिम जाति व अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के संभाग व जिला स्तरीय अधिकारियों सहित कुल 135 अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस एक दिवसीय सेमीनार में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जेपी यादव ने समाज के कमजोर वर्ग हेतु शासन की विभिन्न योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन की जानकारी दी। डॉ मंजुला तिवारी, उपसंचालक महिला सशक्तिकरण इंदौर संभाग द्वारा उषा किरण योजना एवं पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सविता दुबे ने आपराधिक प्रकरणों में अनुसंधान कौशल बढ़ाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया। महिला अपराध इंदौर के उप संचालक श्री रूप कुमार सक्सेना ने हाल ही में संशोधित विधियों एवं लैगिंगअपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनिमय 2012 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखन एवं अनुसंधान की प्रक्रिया के संबंध में पुलिस अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन सहायक पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध श्री मनोज कुमार राय ने किया। 

45 आदतन व 26 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 45 आतदन व 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


28 स्थायी, 47 गिरफ्तारी व 145 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 सितंबर 2013 को 28 स्थायी, 47 गिरफ्तारी व 145 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे कीगतिविधियों मे लिप्त मिले 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 सितंबर 2013- पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 07 सितंबर 2013 को 18.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेफीनगर रेल्वे पटरी किनारे से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले सलीम, मुस्ताक, लाला को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1960 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 07 सितंबर 2013 को शीतला माता मंदिर के पास अन्नपूर्णा रोड से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 88 जय जगत कालोनी इदांैर निवासी सुरेश पिता नानकराम तलरेजा (40), 211 जय जगत कालोनी इंदौर निवासी गिरधारी पिता लालचन्द्र (45) तथा 167 सांई बाबा नगर इंदौर निवासी धर्मेन्द्र पिता माणक चन्द्र जैन (38) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2450 रूपयें नगदी सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 सितंबर 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 07 सितंबर 2013 को मुखबिर सेमिली सूचना के आधार पर बेटमस थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम दोलताबाद निवासी महेश पिता गोपाल गोस्वामी (22), रखाडा निवासी कालू उर्फ जगदीश पिता पदम सिंह कलोता (40) तथा शंकरपुरा बेटमा निवासी पूनमचंद पिता जालमसिंह बंजारा (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2800 रूपये कीमत की 56 क्वाटर  देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 07 सितंबर 2013 को 11.10 बजे, ग्राम 7 मील नेमावर रोड इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बिजासन टेकरी उमरिया निवासी जितेन्द्र पिता जीवन लाल भील (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 07 सितंबर 2013 को 18.30 बजे, लिम्बोदी रोड नायता मुंडला से अवैध शराब ले जाते हुये मिले राम नगर गली नं.2 मूसाखेडी इंदौर निवासी रवि पति प्रेम रायकवार (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 07 सितंबर 2013 को 19.05 बजे, पानी की टंकी के झूलेलाल नगर राउ सेअवैध शराब ले जाते हुये मिले 42 झूलेलाल नगर राउ निवासी सेराम उर्फ राजू पिता काशीराम बंजारा (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1225 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 07 सितंबर 2013 को 16.00 बजे, ककारिया रोड चिमनी के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले नई आबादी हातोदा निवासी रमेश पिता भोलेनाथ बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 सितंबर 2013 को 22.45 बजे, 8 लाभरिया भोरू इन्दौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 8 लाभरिया भेरू इन्दौरको निवासी रीतेश पिता शेखर ओटकर (29) पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 630 रूपये कीमत की 29 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 सितंबर 2013- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 07 सितंबर 2013 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार परभंवरकुआ थाना क्षेत्रान्तर्गत से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुम्हारभटटी पालदा इदांैर निवासी अशोक पिता ग्यारसी लाल भोई (38), 52 भावना नगर इदांैर निवासी भैयू उर्फ राजेश पिता कालूूराम बलाई (25) तथा 74 एकता नगर इदांैर निवासी मुकेश पिता श्रीराम तंवर (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 03 चाकू जप्त किये गये।  
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 07 सितंबर 2013 को मच्छी बाजार कलाली के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 65 सी0पी0 नगर इन्दौर निवासी गजानंद पिता रामाजी खुपराव (24) तथा नार्थ तोडा इन्दौर निवासी अब्दुल रशीद पिता अब्दुल रहीम (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 07 सितंबर 2013 को 19.00 बजे नोलखा बस स्टैण्ड के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले विश्नोई मोह0 बिजली आफिस के पास खातेगांव देवास निवासी विजय चौहान उर्फ गोलू पिता दिलीप चौहान (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहतप्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, September 7, 2013

नवगठित एकता पंचायत की बैठक




इन्दौर -दिनांक 07 सितंबर 2013- विगन दिनों चंदन नगर में हुए तनाव को दृष्टिगत रखते हुए साम्प्रदायिक रूप से तनाव वाले क्षेत्रों में पुलिस महानिरीक्षक महोदय, द्वारा एकता पंचायत गठित करने के निर्देश दिए थे। कल दिनांक 06.09.13 को थाना पंढरीनाथ क्षेत्र की नव गठित एकता पंचायत के सदस्यों की बैठक मंगल सदन आडा बाजार इन्दौर में रखी गई जिसमें लगभग 100 सदस्य उपस्थित हुए जिन्हें  पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल कुशवाह द्वारा उनके कार्यो एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तृत रूप से बताकर जानकारी दी गई। अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम द कल्याण चक्रवर्ति इन्दौर के द्वारा सभी सम्माननीय सदस्यों को शान्ति बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। बैठक के अंत में आभार थाना प्रभारी पंढरीनाथ पी.एस राणावत द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन नगर सुरक्षा समिती के संयोजक श्री तरणजीत जी छाबडा द्वारा किया गया। 

48 आदतन व 53 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध केबल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 48 आतदन व 53 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

21 स्थायी, 77 गिरफ्तारी व 191 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 07 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 सितंबर 2013 को 21 स्थायी, 77 गिरफ्तारी व 191 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 सितंबर 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2013 को 16.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कालका माता मंदिर के पास ोरी नगर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले बाबूलाल, पप्पू, रवि, राकेश, राजेश तथा राहुल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5540 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2013 को 15.10 बजे, नरेन्द्रजाट की चाय की दुकान लाल अस्पताल के पीछे मल्हारगंज से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 62/2 मल्हारगंज निवासी धमेन्द्र पिता देवेन्द्र (25) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपयें नगदी सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 सितंबर 2013- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देपालपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम बामनिया खेडी निवासी आत्माराम पिता हीराजी (48) तथा ग्राम अहीर खेडी निवासी रामप्रसाद पिता सुखराम (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2900 रूपये कीमत की 52 क्वाटर  देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2013 को 12.50 बजे, लुनियापुरा रेल्वे पटरी के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 155 मरीमाता का बगीचा निवासी सुजीत पिता राजू (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद कीगयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2013 को 15.45 बजे, लाभरिया भेरू धार रोड इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले लाभरिया भैरू मटन मार्केट वाली गली निवासी आकाश पिता भारत (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750  रूपये कीमत की 21 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 सितंबर 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2013 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रिंग रोड चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी लखन पिता मुकेश (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल मय जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।  
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2013 को 19.30 बजे, मेघदूत नगर गली नं. 4 से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले निक्की उर्फ नीलेश पिता विजय सोनी (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01चाकू जप्त किया गया।  
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2013 को 18.30 बजे, हरनिया खेडी रेल्वे पुल के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 67 कोहीनूर कॉलोनी गली नं. 5 निवासी इकराम पिता अ. सलाम (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।  
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, September 6, 2013

मोबाईल स्टोर से 20 मोबाईल की अफरा तफरी करने वाले फरार आरोपी को क्राईम ब्रांच ने पकडा


इन्दौर -दिनांक 06 सितंबर 2013 - पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर रेन्ज शहर, श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा द्वारा बताया कि, दिनांक 19.8.2013 को द मोबाईल स्टोर, मोर मेगा मॉल में विभिन्न कम्पनियों के 20 मोबाईल्स की अफरा तफरी करने वाले आरोपी को क्राईम ब्रांच ने गिरफतार कर पुलिस थाना विजयनगर के सुपुर्द किया।
दिनांक 19.8.2013 को द मोबाईल स्टोर के मैनेजर श्री मनीष जायसवाल ने थाना विजयनगर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, उनके मोर मेगा मॉल स्थित शॉप का कर्मचारी अनोश चरण सिंह पिता स्व. अनुपम चरण सिंह (25) मूल निवासी म.न. 182 वार्ड न. 30 हवाबाग कालोनी के पीछे जबलपुर, हाल म.न. 809/9 नन्दानगर इन्दौर विभिन्न कम्पनियों के 20 मोबाईल्स कीमती लगभग 2 लाख 75 हजार के लेकर फरार हो गया है। सूचना पर से थाना विजय नगर इन्दौर में अपराध क्रमांक 843/13 धारा 406 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। 
फरार आरोपी की गिरफतारी हेतु जिला अपराध शाखा इन्दौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने भी अपनी टीमको निर्देशित किया था। जिला अपराध शाखा की टीम द्वारा फरार आरोपी की पतारसी हेतु जानकारी ज्ञात कि जिससे पता चला कि उसके द्वारा पूर्व सुनियोजित तरीके से यह वारदात अजांम दी है। आरोपी की गिरफतारी हेतु अपराध शाखा की टीम द्वारा अजमेर, चित्तौड, सांवरियाजी, जबलपुर, इन्दौर के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई किन्तु आरोपी के लगातार ठिकाने बदलने से गिरफत से दूर था। अपराध शाखा की टीम द्वारा आरोपी का लगातार पीछा करते हुए भोपाल से हिरासत में लिया गया। 
हिरासत में लिये गये आरोपी अनुज चरण सिंह ने बताया कि वह मूलतः जबलपुर का निवासी है जो विगत फरवरी 2013 से द मोबाईल स्टोर में नौकरी कर रहा था। शॉप के हिसाब-किताब में अनियमितता होने एवं उसकी पूर्ति करने के लिए उसके द्वारा पूर्व सुनियोजित तरीके से विभिन्न कम्पनियों के मोबाईल्स स्थानीय बाजार में बेच दिये एवं उससे प्राप्त राशि को द मोबाईल स्टोर में जमा न कर अमानत में खयानत को अंजाम दिया है। आरोपी ने इस हेतु पूर्व के निवास स्थान से रातोरात अपना सामान चिकित्सक नगर में कही अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया एवं परिवार को देवास में शिफ्ट कर स्वयं फरार चल रहा था।फरार आरोपी की गिरफतारी में जिला अपराध शाखा के सउनि (अ) अमित दीक्षित, सउनि रोहित डेविड, प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी, प्र.आर. विजय सिंह चौहान, प्र.आर. ओमप्रकाश सोलंकी, आर. महेन्द्र सिंह की उल्लेखनीय  भूमिका रही है।

चुनाव प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण








इन्दौर -दिनांक 06 सितंबर 2013- दिनांक 31.08.2013 से दिनांक 06.09.2013 तक जिला पुलिस बल इंदौर के पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिये आगामी विधानसभा चुनाव 2013 को दृष्टिगत रखते हुये चुनाव संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उपरोक्त प्रशिक्षण का उद्‌घाटन दिनांक 31.08.2013 को श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर द्वारा किया गया तथा समापन आज दिनांक 06.09.2013 को श्री आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर इंदौर द्वारा किया गया। उक्त प्रशिक्षण में श्री राकेश गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर, श्री राजेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय, श्री दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इंदौर, सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री एम.ए. शेख, एडीपीओ तथा जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर से श्री आर.एन. पाण्डे द्वारा सभी पुलिस कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया, चुनाव के दौरान आचरण, डाक मत्र संबंधी प्रशिक्षण प्रदाय किया गया।

अंधेकत्ल का लसूड़िया पुलिस द्वारा पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद



इन्दौर -दिनांक 06 सितंबर 2013- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 05 सितंबर 2013 को निपानिया काकड़ एमआर-11 रोड़ पर मनोज पिता हरीशचंद्र कदम (45) निवासी बखतावर रामनगर पलासिया इंदौर की मारूती वैन में अज्ञात आरोपी द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना की सूचना प्राप्त होने पर लसूड़िया पुलिस द्वारा हत्या का प्रकरण पंजीबद्व किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री के.के. शर्मा ने इस अंधे कत्ल के पर्दाफाश हेतु थाना प्रभारी लसूड़िया बसंत मिश्रा व उनकी टीम ने लगातार कई व्यक्तियों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों का पता लगाकर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
संक्षिप्त में घटनाक्रम इस प्रकार है कि प्रेमचंद्र उर्फ चंकी पिता रामलाल बकोलिया निवासी निपानिया काकड़ के घर पर मनोज कदम का आना-जाना था और प्रेमचंद्र बाद में मनोज कदम के ऊपर चारित्रिक शंका करने लगा। घटना दिनांक के पूर्व प्रेमचंद्र अपनी मारूती वैन नं. एमपी-09/एन/3651 से अपने साथी जैक गिलावट उर्फ भैय्‌यू निवासी निपानिया काकड़ कोसाथ लेकर बड़ी ग्वालटोली, मनोज कदम के घर गया, फिर तीनों वहॉ से प्रेमचंद्र की किराना दुकान का सामान खरीदने राजवाड़ा तरफ गये थे और तीनों ने बड़ी ग्वालटोली क्षैत्र में शराब पी थी, इसके बाद सामान लेकर वापस आने पर किराने का सामान घर पर छोड़ दिया और देवासनाका एवं बायपास पर पुनः शराब पी और वहॉ इनके साथ दो अन्य व्यक्ति भी शामिल थे। शराब पीने के बाद वो दोनों व्यक्ति वापस चले गये, इसके पश्चात्‌ प्रेमचंद्र, जैक गिलवट उर्फ भैय्‌यू के साथ मिलकर मनोज को मारने की योजना बनायी और इसी क्रम में भैय्‌यू ने अपने घर जाकर चाकू लेकर आया और मनोज कदम को खाना खिलाया और मनोज कदम को प्रेमचंद्र के घर के सामने खड़ी मारूती वैन में सुला दिया। प्रेमचंद्र शराब के नशे में था और भैय्‌यू भी उसी मारूती वैन में सो गया। सुबह लगभग 04:00 बजे प्रेमचंद्र और भैय्‌यू दोनों ने मिलकर वहॉ पर जल रही हैलोजन को बंद कर दिया और मनोज कदम के ऊपर चाकू से हमला कर दिया, जिससे अत्यधिक रक्त स्त्राव होने से मनोज कदम की वैन में ही मृत्यु हो गयी। प्रेमचंद्र ने पुलिस का ध्यान बटाने के लिये एक झूठी कहानी रची, जिसमें बताया गया कि दोअज्ञात व्यक्ति आये थे और मनोज कदम को मारकर फरार हो गये। घटना में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस प्रकरण के खुलासे में वरिष्ठ अधिकारीयों के नेतृत्व में थाना प्रभारी लसूड़िया बसंत मिश्रा और उनकी टीम के उपनिरीक्षक के.एन. पाण्डे, ओ.एस. भदौरिया, महेश रघुवंशी एवं आरक्षक महेश, गजेन्द्र, नीरज एवं संतोष ने सराहनीय कार्य किया है।

21 आदतन व 35 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 21 आतदन व 35 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

33 स्थायी, 77 गिरफ्तारी व 192 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 06 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 33 स्थायी, 77 गिरफ्तारी व 192 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 सितंबर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को 22.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गीतानगर रानी पैलेस बोरिंग वाले चाचा की गली से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले अ. गफ्फार, अ. सईद, मंसूर, मोह. इरफान, मोह. नासिर, मोह. सद्‌दाम तथा मोह. लियाकत को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 15 हजार 420 रूपयें नगदी, 07 मोबाईल फोन तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को 21.60 बजे, काशलीवाल का खेत संगम नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 465 संगम नगर निवासी नीरज पिता राजेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1255 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को 16.25 बजे, डाक बंगले के पास घाटा विल्लोद से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले मेरवाडा कांकड निवासी इश्किु पिता बाबू (23) को पकडा। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 730 रूपयें नगदी सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 सितंबर 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम पीर पिपलिया निवासी सुरेश पिता शेरसिंह (45) तथा ग्राम मांचल निवासी रवि पिता नारायण (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2860 रूपये कीमत की 55 क्वाटर  देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को हातोद थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम बोरिया निवासी सत्तार पिता कनीराम (36), तथा ग्राम सिंगावदा निवासी मदन पिता राधाकिशन (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2270 रूपये कीमत की 09 बाटल देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को लसूडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम अरण्डिया बायपास रोडनिवासी विजय पिता संस्कार (21) तथा 245 स्कीम नं. 54 इंदौर निवासी अमृत पिता तेजासिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1540 रूपये कीमत की 39 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को 12.55 बजे, ग्राम अहिरवास पुराना बैंक रोड बेटमा से अवैध शराब बेचते हुये मिले ग्राम अहिरवास निवासी हरिसिंह पिता भीमसिंह (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 04 बाटल देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को 17.00 बजे, ग्राम सुनाला तालाब के पास से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले विक्रम सिह पिता निहाल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को 17.20 बजे, ग्राम फलीफांटा चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले युवराज ढाबा ग्राम कलई निवासी राजा पिता छोटेलाल (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 815 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार करइनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 सितंबर 2013- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मच्छीबाजार चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 414 ई राज नगर इदांैर निवासी मुकेश पिता राजाराम (36) , 106 सी नगीन नगर इदांैर निवासी नवीन पिता शिवलाल (27), 94 सी नगीन नगर इदांैर  निवासी लखन पिता जगदीश आर्य (26) तथा इन्द्रजीत नगर इदांैर निवासी मुकेश पिता प्रभूलाल (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 देशी पिस्टल, 02 देशी कट्‌टे मय 02 जिंदा कारतूस के जप्त किये गये।  
            पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को मल्हारगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 4 बडा गणपति कडाबीन इदांैर निवासी दिलीप पिता लक्ष्मी नारायण गौड (30), 51/1 चौथी पल्टन पुलिस लाईन इंदौर निवासी कालू उर्फ अलबर्ट पिता बजरंग (30) तथा 63/2 कंजर मोह0 बियाबानी धार रोड  निवासी आनंद पिता इदर सिंह बैस (31) को पकडा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 03 छुरी जप्त की गयी।
           पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को लसूडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले देवास नाका चौराहा के पास झोपडपटटी निवासी गोविंद पिता कैलाश गोस्वामी (25) तथा ग्राम बेडिया थाना पंधााना जिला खंडव निवासी धर्मेन्द्र पिता माता गोस्वामी (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये। 
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, September 5, 2013

चुनाव पूर्व गुण्डा विरोधी व वाहन चैकिंग अभियान

इन्दौर -दिनांक 05 सितंबर 2013- पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता द्वारा चलाये जा रहे गुण्डा विरोधी एवं वाहन चैकिंग के तहत मल्हारगंज अनुभाग के थाना मल्हारगंज /सदरबाजार/ एवं एरोड्रम क्षेत्र मे आज दिनांक 5/9/13 को अभियान चलाया गया जिसमें अनुभाग को 80 पुलिस कर्मी अभियान के लिये प्रदान किये गये थे । सुबह के समय मे अनुभाग के सभी रास्तो, चौराहो पर पुलिस कर्मी चैकिंग करते नजर आये। अभियान के दौरान 93 मोटर साईकिल तीनो थानो मे जप्त की गई। जिसमे अधिकांशतः पेपर होना नही पाया गया। कई वाहन अपराध मे शामिल होने से इंकार नही किया जा सकता है जिसकी जॉच की जा रही है ।
दुसरे सत्र मे शाम 5 बजे से 8 बजे तक टॉप टेन गुण्डो के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमे थाना मल्हारगंज से 09 थाना एरोड्रम से 07 एवं थाना सदरबाजार से 04 गुण्डो को खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। जिनके विरूद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की जा रही है ।
         पुलिस के इस प्रकार के अभियान से क्षेत्र की जनता ने मुक्त कंठ से प्रद्गांसा की है । अभियान मे स्वयं पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता ,पुलिस अधीक्षक पश्चम श्री अनिल सिंह कुशवाह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनय पॉल के निर्देशन मे संचालित की गई। इस प्रकार के अचानक अभियान से जहॉ गुण्डो मे भय व्याप्त हुआ है वहॉ क्षेत्र की जनता खुश हुई है ।

29 आदतन व 53 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 21 आतदन व 34 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

23 स्थायी, 71 गिरफ्तारी व 198 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 05 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 23 स्थायी, 71 गिरफ्तारी व 198 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 17 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 सितंबर 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 19.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शंकर चौधरी के मकान के पास लुनियापुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वाराहार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले तुलसी, बसंत, किशोर, धन्नालाल तथा देवेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2380 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 19.35 बजे, माई का मंदिर राज मोहल्ला इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले सुजीत, शिव, गब्बर, कल्लू तथा गोविन्द को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1760 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 14.30 बजे, ए बी रोड मालवा ढाबा के पीछे मैदान से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले सिकंदर, मकसूद, इशरत, इरशाद, मुकीम तथा घनश्याम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1410 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 14.05 बजे, हनुमान मंदिर के पास से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले शंकर कुम्हार का बगीचा इंदौर निवासी मोनू उर्फ शिवराज (25) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 830 रूपयें नगदी सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 सितंबर 2013- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हातोद थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम फूल ताडिया रोड निवासी गिरधर पिता नूरसिंह भिलाला (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2550 रूपये कीमत की 11 क्वाटर  तथा 05 बोतल देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 14.10 बजे ग्राम आगरा यात्री प्रतीक्षालय के पीछे से अवैध शराब बेचते हुये मिले ग्राम आगरा निवासी भारत सिंह पिता कालुसिंह (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को ग्राम मेढक बाग रोड से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले छतरसिंह पिता भंवरसिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर2013 को 16.00 बजे, मोरघ हाट फांटा इंदौर नेमावर रोड से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले प्रहलाद पिता दीपसिहं (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 815 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 सितंबर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 317/3 मुखर्जी नगर निवासी सागर पिता रामचन्द्र (25) तथा 104/93 बदर का भट्‌टा बाणगंगा निवासी रवि उर्फ शिवा पिता रामप्रकाश (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 खुकरी व 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 21.30 बजे, श्यामनगर तिराहा गौरी नगर मैन रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 287 बीणा नगर इंदौर निवासी हिमांशु पिता विजय (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से01 तलवार जप्त की गयी।
            पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 18.00 बजे मदिना गेट आजादनगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 38 मीना पैलेस आजादनगर इंदौर निवासी नसीर पिता निसार (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 12.10 बजे राजू गैरेज वाली गली आनंद नगर रेल्वे पटरी के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 34 आनंद नगर इंदौर निवासी बल्या उर्फ महेन्द्र पिता रमेश (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 11.00 बजे भेजीरेला गली जामली से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले प्रेमनगर जामली निवासी सुखदेव पिता हरमेवाडा (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, September 4, 2013

21 आदतन व 34 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 21 आतदन व 34 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

16 स्थायी, 75 गिरफ्तारी व 186 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 सितंबर 2013 को 16 स्थायी, 75 गिरफ्तारी व 186 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 सितंबर 2013- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 सितंबर 2013 को 02.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यासिका होटल का अगला हॉल गंगवाल बस स्टेण्ड के पास से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआखेलते हुये मिले यशराज, नरेन्द्र, महेश, मोह. अजीम, मोह. जुबेद, बाबूलाल, मोह. जीलानी, मिथुन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 सितंबर 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 03 सितंबर 2013 को 20.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भील कॉलोनी पागू बाई का मकान इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 113 भील कॉलोनी इंदौर निवासी आकाश पिता रमेश (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 03 सितंबर 2013 को 20.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छावनी चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मूसाखेडी रामनगर इंदौर निवासी कपिल पिता रामचन्दर (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार करइनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 सितंबर 2013- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 03 सितंबर 2013 को 13.55 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के सामने आम रोड महू से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कटनी रोड काबुल बाग कॉलोनी थाना किला चौकी हरयाणा निवासी सिराजुद्‌दीन पिता शफीक (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 03 सितंबर 2013 को 13.30 बजे, जिंसी चौराहा आम रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 48/1 मल्हार पल्स इंदौर निवासी शाहरूख पिता आबिद खान (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किये गये।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 सितंबर 2013 को 20.00 बजे गंगाबाल बस स्टेण्ड लाबरिया भैरू से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 612/2 नगीन नगर पावर हाउस इंदौर निवासी सुधीर पिता शोभाराम (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभीआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, September 3, 2013

19 आदतन व 17 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 19 आतदन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

16 स्थायी, 73 गिरफ्तारी व 194 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 03 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 सितंबर 2013 को 16 स्थायी, 73 गिरफ्तारी व 194 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त 18 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 सितंबर 2013- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 02 सितंबर 2013 को 19.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सतगुरू चाय की दुकान के पास बनी दुकान रविदास नगर एबी रोड से कम्प्यूटर द्वारासट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें शिवकुमार, सचिन, मनीष, नवीन, कपिल, सुरेश, जितेन्द्र तथा नवीन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 07 हजार 375 रूपयें नगदी तथा 02 कम्प्यूटर व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 02 सितंबर 2013 को जूनीइंदौर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले आकाश, रोहित, राजोरे, जयंत, रिंकू, विजय, गिरीश, नरेश तथा इंदर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2250 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 सितंबर 2013 को 20.30 बजे, गनी ट्राली के पास चाय की गुमटी के सामने सेक्टर सी सांवेर रोड से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 5 कमला नेहरू नगर निवासी बिट्‌टू पिता महेन्द्र (34) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 सितंबर 2013- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 02 सितंबर 2013को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुडैल थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम बनिया चूना खुडैल निवासी गणेश पिता प्रेमलाल (28), ग्राम दोलत बडोदा निवासी विष्णु पिता किशन (40) तथा ग्राम खादी पिपलिया निवासी सुभाष पिता नाथूराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2680 रूपये कीमत की 67 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 सितंबर 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 02 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आजादनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मयूर अस्पताल के पीछे गणेश नगर इंदौर निवासी मनोज उर्फ चोटी पिता धनीराम (33) तथा शिवदर्शन नगर मूसाखेडी इंदौर निवासी संतोष पिता अमरसिंह (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 तलवार व 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 सितंबर 2013 को 21.20 बजे, बाणेश्वरी कुण्ड के पीछे दरगाहके पीछे आम रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सत्यसांई बाग कॉलोनी निवासी अजय उर्फ मुन्ना पिता तुलसीराम (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा जप्त किये गये।
            पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 सितंबर 2013 को 20.00 बजे आदर्श नगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सागर पिता सुरेश (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, September 2, 2013

18 आदतन व 24 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आतदन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।