Saturday, September 7, 2013

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 सितंबर 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2013 को 16.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कालका माता मंदिर के पास ोरी नगर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले बाबूलाल, पप्पू, रवि, राकेश, राजेश तथा राहुल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5540 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2013 को 15.10 बजे, नरेन्द्रजाट की चाय की दुकान लाल अस्पताल के पीछे मल्हारगंज से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 62/2 मल्हारगंज निवासी धमेन्द्र पिता देवेन्द्र (25) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपयें नगदी सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 सितंबर 2013- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देपालपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम बामनिया खेडी निवासी आत्माराम पिता हीराजी (48) तथा ग्राम अहीर खेडी निवासी रामप्रसाद पिता सुखराम (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2900 रूपये कीमत की 52 क्वाटर  देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2013 को 12.50 बजे, लुनियापुरा रेल्वे पटरी के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 155 मरीमाता का बगीचा निवासी सुजीत पिता राजू (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद कीगयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2013 को 15.45 बजे, लाभरिया भेरू धार रोड इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले लाभरिया भैरू मटन मार्केट वाली गली निवासी आकाश पिता भारत (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750  रूपये कीमत की 21 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 सितंबर 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2013 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रिंग रोड चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी लखन पिता मुकेश (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल मय जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।  
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2013 को 19.30 बजे, मेघदूत नगर गली नं. 4 से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले निक्की उर्फ नीलेश पिता विजय सोनी (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01चाकू जप्त किया गया।  
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2013 को 18.30 बजे, हरनिया खेडी रेल्वे पुल के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 67 कोहीनूर कॉलोनी गली नं. 5 निवासी इकराम पिता अ. सलाम (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।  
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, September 6, 2013

मोबाईल स्टोर से 20 मोबाईल की अफरा तफरी करने वाले फरार आरोपी को क्राईम ब्रांच ने पकडा


इन्दौर -दिनांक 06 सितंबर 2013 - पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर रेन्ज शहर, श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा द्वारा बताया कि, दिनांक 19.8.2013 को द मोबाईल स्टोर, मोर मेगा मॉल में विभिन्न कम्पनियों के 20 मोबाईल्स की अफरा तफरी करने वाले आरोपी को क्राईम ब्रांच ने गिरफतार कर पुलिस थाना विजयनगर के सुपुर्द किया।
दिनांक 19.8.2013 को द मोबाईल स्टोर के मैनेजर श्री मनीष जायसवाल ने थाना विजयनगर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, उनके मोर मेगा मॉल स्थित शॉप का कर्मचारी अनोश चरण सिंह पिता स्व. अनुपम चरण सिंह (25) मूल निवासी म.न. 182 वार्ड न. 30 हवाबाग कालोनी के पीछे जबलपुर, हाल म.न. 809/9 नन्दानगर इन्दौर विभिन्न कम्पनियों के 20 मोबाईल्स कीमती लगभग 2 लाख 75 हजार के लेकर फरार हो गया है। सूचना पर से थाना विजय नगर इन्दौर में अपराध क्रमांक 843/13 धारा 406 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। 
फरार आरोपी की गिरफतारी हेतु जिला अपराध शाखा इन्दौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने भी अपनी टीमको निर्देशित किया था। जिला अपराध शाखा की टीम द्वारा फरार आरोपी की पतारसी हेतु जानकारी ज्ञात कि जिससे पता चला कि उसके द्वारा पूर्व सुनियोजित तरीके से यह वारदात अजांम दी है। आरोपी की गिरफतारी हेतु अपराध शाखा की टीम द्वारा अजमेर, चित्तौड, सांवरियाजी, जबलपुर, इन्दौर के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई किन्तु आरोपी के लगातार ठिकाने बदलने से गिरफत से दूर था। अपराध शाखा की टीम द्वारा आरोपी का लगातार पीछा करते हुए भोपाल से हिरासत में लिया गया। 
हिरासत में लिये गये आरोपी अनुज चरण सिंह ने बताया कि वह मूलतः जबलपुर का निवासी है जो विगत फरवरी 2013 से द मोबाईल स्टोर में नौकरी कर रहा था। शॉप के हिसाब-किताब में अनियमितता होने एवं उसकी पूर्ति करने के लिए उसके द्वारा पूर्व सुनियोजित तरीके से विभिन्न कम्पनियों के मोबाईल्स स्थानीय बाजार में बेच दिये एवं उससे प्राप्त राशि को द मोबाईल स्टोर में जमा न कर अमानत में खयानत को अंजाम दिया है। आरोपी ने इस हेतु पूर्व के निवास स्थान से रातोरात अपना सामान चिकित्सक नगर में कही अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया एवं परिवार को देवास में शिफ्ट कर स्वयं फरार चल रहा था।फरार आरोपी की गिरफतारी में जिला अपराध शाखा के सउनि (अ) अमित दीक्षित, सउनि रोहित डेविड, प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी, प्र.आर. विजय सिंह चौहान, प्र.आर. ओमप्रकाश सोलंकी, आर. महेन्द्र सिंह की उल्लेखनीय  भूमिका रही है।

चुनाव प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण








इन्दौर -दिनांक 06 सितंबर 2013- दिनांक 31.08.2013 से दिनांक 06.09.2013 तक जिला पुलिस बल इंदौर के पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिये आगामी विधानसभा चुनाव 2013 को दृष्टिगत रखते हुये चुनाव संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उपरोक्त प्रशिक्षण का उद्‌घाटन दिनांक 31.08.2013 को श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर द्वारा किया गया तथा समापन आज दिनांक 06.09.2013 को श्री आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर इंदौर द्वारा किया गया। उक्त प्रशिक्षण में श्री राकेश गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर, श्री राजेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय, श्री दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इंदौर, सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री एम.ए. शेख, एडीपीओ तथा जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर से श्री आर.एन. पाण्डे द्वारा सभी पुलिस कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया, चुनाव के दौरान आचरण, डाक मत्र संबंधी प्रशिक्षण प्रदाय किया गया।

अंधेकत्ल का लसूड़िया पुलिस द्वारा पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद



इन्दौर -दिनांक 06 सितंबर 2013- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 05 सितंबर 2013 को निपानिया काकड़ एमआर-11 रोड़ पर मनोज पिता हरीशचंद्र कदम (45) निवासी बखतावर रामनगर पलासिया इंदौर की मारूती वैन में अज्ञात आरोपी द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना की सूचना प्राप्त होने पर लसूड़िया पुलिस द्वारा हत्या का प्रकरण पंजीबद्व किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री के.के. शर्मा ने इस अंधे कत्ल के पर्दाफाश हेतु थाना प्रभारी लसूड़िया बसंत मिश्रा व उनकी टीम ने लगातार कई व्यक्तियों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों का पता लगाकर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
संक्षिप्त में घटनाक्रम इस प्रकार है कि प्रेमचंद्र उर्फ चंकी पिता रामलाल बकोलिया निवासी निपानिया काकड़ के घर पर मनोज कदम का आना-जाना था और प्रेमचंद्र बाद में मनोज कदम के ऊपर चारित्रिक शंका करने लगा। घटना दिनांक के पूर्व प्रेमचंद्र अपनी मारूती वैन नं. एमपी-09/एन/3651 से अपने साथी जैक गिलावट उर्फ भैय्‌यू निवासी निपानिया काकड़ कोसाथ लेकर बड़ी ग्वालटोली, मनोज कदम के घर गया, फिर तीनों वहॉ से प्रेमचंद्र की किराना दुकान का सामान खरीदने राजवाड़ा तरफ गये थे और तीनों ने बड़ी ग्वालटोली क्षैत्र में शराब पी थी, इसके बाद सामान लेकर वापस आने पर किराने का सामान घर पर छोड़ दिया और देवासनाका एवं बायपास पर पुनः शराब पी और वहॉ इनके साथ दो अन्य व्यक्ति भी शामिल थे। शराब पीने के बाद वो दोनों व्यक्ति वापस चले गये, इसके पश्चात्‌ प्रेमचंद्र, जैक गिलवट उर्फ भैय्‌यू के साथ मिलकर मनोज को मारने की योजना बनायी और इसी क्रम में भैय्‌यू ने अपने घर जाकर चाकू लेकर आया और मनोज कदम को खाना खिलाया और मनोज कदम को प्रेमचंद्र के घर के सामने खड़ी मारूती वैन में सुला दिया। प्रेमचंद्र शराब के नशे में था और भैय्‌यू भी उसी मारूती वैन में सो गया। सुबह लगभग 04:00 बजे प्रेमचंद्र और भैय्‌यू दोनों ने मिलकर वहॉ पर जल रही हैलोजन को बंद कर दिया और मनोज कदम के ऊपर चाकू से हमला कर दिया, जिससे अत्यधिक रक्त स्त्राव होने से मनोज कदम की वैन में ही मृत्यु हो गयी। प्रेमचंद्र ने पुलिस का ध्यान बटाने के लिये एक झूठी कहानी रची, जिसमें बताया गया कि दोअज्ञात व्यक्ति आये थे और मनोज कदम को मारकर फरार हो गये। घटना में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस प्रकरण के खुलासे में वरिष्ठ अधिकारीयों के नेतृत्व में थाना प्रभारी लसूड़िया बसंत मिश्रा और उनकी टीम के उपनिरीक्षक के.एन. पाण्डे, ओ.एस. भदौरिया, महेश रघुवंशी एवं आरक्षक महेश, गजेन्द्र, नीरज एवं संतोष ने सराहनीय कार्य किया है।

21 आदतन व 35 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 21 आतदन व 35 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

33 स्थायी, 77 गिरफ्तारी व 192 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 06 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 33 स्थायी, 77 गिरफ्तारी व 192 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 सितंबर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को 22.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गीतानगर रानी पैलेस बोरिंग वाले चाचा की गली से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले अ. गफ्फार, अ. सईद, मंसूर, मोह. इरफान, मोह. नासिर, मोह. सद्‌दाम तथा मोह. लियाकत को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 15 हजार 420 रूपयें नगदी, 07 मोबाईल फोन तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को 21.60 बजे, काशलीवाल का खेत संगम नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 465 संगम नगर निवासी नीरज पिता राजेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1255 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को 16.25 बजे, डाक बंगले के पास घाटा विल्लोद से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले मेरवाडा कांकड निवासी इश्किु पिता बाबू (23) को पकडा। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 730 रूपयें नगदी सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 सितंबर 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम पीर पिपलिया निवासी सुरेश पिता शेरसिंह (45) तथा ग्राम मांचल निवासी रवि पिता नारायण (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2860 रूपये कीमत की 55 क्वाटर  देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को हातोद थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम बोरिया निवासी सत्तार पिता कनीराम (36), तथा ग्राम सिंगावदा निवासी मदन पिता राधाकिशन (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2270 रूपये कीमत की 09 बाटल देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को लसूडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम अरण्डिया बायपास रोडनिवासी विजय पिता संस्कार (21) तथा 245 स्कीम नं. 54 इंदौर निवासी अमृत पिता तेजासिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1540 रूपये कीमत की 39 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को 12.55 बजे, ग्राम अहिरवास पुराना बैंक रोड बेटमा से अवैध शराब बेचते हुये मिले ग्राम अहिरवास निवासी हरिसिंह पिता भीमसिंह (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 04 बाटल देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को 17.00 बजे, ग्राम सुनाला तालाब के पास से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले विक्रम सिह पिता निहाल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को 17.20 बजे, ग्राम फलीफांटा चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले युवराज ढाबा ग्राम कलई निवासी राजा पिता छोटेलाल (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 815 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार करइनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 सितंबर 2013- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मच्छीबाजार चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 414 ई राज नगर इदांैर निवासी मुकेश पिता राजाराम (36) , 106 सी नगीन नगर इदांैर निवासी नवीन पिता शिवलाल (27), 94 सी नगीन नगर इदांैर  निवासी लखन पिता जगदीश आर्य (26) तथा इन्द्रजीत नगर इदांैर निवासी मुकेश पिता प्रभूलाल (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 देशी पिस्टल, 02 देशी कट्‌टे मय 02 जिंदा कारतूस के जप्त किये गये।  
            पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को मल्हारगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 4 बडा गणपति कडाबीन इदांैर निवासी दिलीप पिता लक्ष्मी नारायण गौड (30), 51/1 चौथी पल्टन पुलिस लाईन इंदौर निवासी कालू उर्फ अलबर्ट पिता बजरंग (30) तथा 63/2 कंजर मोह0 बियाबानी धार रोड  निवासी आनंद पिता इदर सिंह बैस (31) को पकडा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 03 छुरी जप्त की गयी।
           पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2013 को लसूडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले देवास नाका चौराहा के पास झोपडपटटी निवासी गोविंद पिता कैलाश गोस्वामी (25) तथा ग्राम बेडिया थाना पंधााना जिला खंडव निवासी धर्मेन्द्र पिता माता गोस्वामी (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये। 
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, September 5, 2013

चुनाव पूर्व गुण्डा विरोधी व वाहन चैकिंग अभियान

इन्दौर -दिनांक 05 सितंबर 2013- पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता द्वारा चलाये जा रहे गुण्डा विरोधी एवं वाहन चैकिंग के तहत मल्हारगंज अनुभाग के थाना मल्हारगंज /सदरबाजार/ एवं एरोड्रम क्षेत्र मे आज दिनांक 5/9/13 को अभियान चलाया गया जिसमें अनुभाग को 80 पुलिस कर्मी अभियान के लिये प्रदान किये गये थे । सुबह के समय मे अनुभाग के सभी रास्तो, चौराहो पर पुलिस कर्मी चैकिंग करते नजर आये। अभियान के दौरान 93 मोटर साईकिल तीनो थानो मे जप्त की गई। जिसमे अधिकांशतः पेपर होना नही पाया गया। कई वाहन अपराध मे शामिल होने से इंकार नही किया जा सकता है जिसकी जॉच की जा रही है ।
दुसरे सत्र मे शाम 5 बजे से 8 बजे तक टॉप टेन गुण्डो के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमे थाना मल्हारगंज से 09 थाना एरोड्रम से 07 एवं थाना सदरबाजार से 04 गुण्डो को खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। जिनके विरूद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की जा रही है ।
         पुलिस के इस प्रकार के अभियान से क्षेत्र की जनता ने मुक्त कंठ से प्रद्गांसा की है । अभियान मे स्वयं पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता ,पुलिस अधीक्षक पश्चम श्री अनिल सिंह कुशवाह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनय पॉल के निर्देशन मे संचालित की गई। इस प्रकार के अचानक अभियान से जहॉ गुण्डो मे भय व्याप्त हुआ है वहॉ क्षेत्र की जनता खुश हुई है ।

29 आदतन व 53 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 21 आतदन व 34 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

23 स्थायी, 71 गिरफ्तारी व 198 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 05 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 23 स्थायी, 71 गिरफ्तारी व 198 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 17 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 सितंबर 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 19.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शंकर चौधरी के मकान के पास लुनियापुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वाराहार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले तुलसी, बसंत, किशोर, धन्नालाल तथा देवेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2380 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 19.35 बजे, माई का मंदिर राज मोहल्ला इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले सुजीत, शिव, गब्बर, कल्लू तथा गोविन्द को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1760 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 14.30 बजे, ए बी रोड मालवा ढाबा के पीछे मैदान से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले सिकंदर, मकसूद, इशरत, इरशाद, मुकीम तथा घनश्याम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1410 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 14.05 बजे, हनुमान मंदिर के पास से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले शंकर कुम्हार का बगीचा इंदौर निवासी मोनू उर्फ शिवराज (25) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 830 रूपयें नगदी सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 सितंबर 2013- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हातोद थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम फूल ताडिया रोड निवासी गिरधर पिता नूरसिंह भिलाला (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2550 रूपये कीमत की 11 क्वाटर  तथा 05 बोतल देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 14.10 बजे ग्राम आगरा यात्री प्रतीक्षालय के पीछे से अवैध शराब बेचते हुये मिले ग्राम आगरा निवासी भारत सिंह पिता कालुसिंह (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को ग्राम मेढक बाग रोड से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले छतरसिंह पिता भंवरसिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर2013 को 16.00 बजे, मोरघ हाट फांटा इंदौर नेमावर रोड से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले प्रहलाद पिता दीपसिहं (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 815 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 सितंबर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 317/3 मुखर्जी नगर निवासी सागर पिता रामचन्द्र (25) तथा 104/93 बदर का भट्‌टा बाणगंगा निवासी रवि उर्फ शिवा पिता रामप्रकाश (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 खुकरी व 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 21.30 बजे, श्यामनगर तिराहा गौरी नगर मैन रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 287 बीणा नगर इंदौर निवासी हिमांशु पिता विजय (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से01 तलवार जप्त की गयी।
            पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 18.00 बजे मदिना गेट आजादनगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 38 मीना पैलेस आजादनगर इंदौर निवासी नसीर पिता निसार (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 12.10 बजे राजू गैरेज वाली गली आनंद नगर रेल्वे पटरी के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 34 आनंद नगर इंदौर निवासी बल्या उर्फ महेन्द्र पिता रमेश (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2013 को 11.00 बजे भेजीरेला गली जामली से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले प्रेमनगर जामली निवासी सुखदेव पिता हरमेवाडा (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, September 4, 2013

21 आदतन व 34 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 21 आतदन व 34 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

16 स्थायी, 75 गिरफ्तारी व 186 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 सितंबर 2013 को 16 स्थायी, 75 गिरफ्तारी व 186 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 सितंबर 2013- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 सितंबर 2013 को 02.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यासिका होटल का अगला हॉल गंगवाल बस स्टेण्ड के पास से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआखेलते हुये मिले यशराज, नरेन्द्र, महेश, मोह. अजीम, मोह. जुबेद, बाबूलाल, मोह. जीलानी, मिथुन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 सितंबर 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 03 सितंबर 2013 को 20.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भील कॉलोनी पागू बाई का मकान इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 113 भील कॉलोनी इंदौर निवासी आकाश पिता रमेश (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 03 सितंबर 2013 को 20.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छावनी चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मूसाखेडी रामनगर इंदौर निवासी कपिल पिता रामचन्दर (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार करइनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 सितंबर 2013- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 03 सितंबर 2013 को 13.55 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के सामने आम रोड महू से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कटनी रोड काबुल बाग कॉलोनी थाना किला चौकी हरयाणा निवासी सिराजुद्‌दीन पिता शफीक (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 03 सितंबर 2013 को 13.30 बजे, जिंसी चौराहा आम रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 48/1 मल्हार पल्स इंदौर निवासी शाहरूख पिता आबिद खान (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किये गये।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 सितंबर 2013 को 20.00 बजे गंगाबाल बस स्टेण्ड लाबरिया भैरू से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 612/2 नगीन नगर पावर हाउस इंदौर निवासी सुधीर पिता शोभाराम (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभीआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, September 3, 2013

19 आदतन व 17 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 19 आतदन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

16 स्थायी, 73 गिरफ्तारी व 194 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 03 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 सितंबर 2013 को 16 स्थायी, 73 गिरफ्तारी व 194 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त 18 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 सितंबर 2013- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 02 सितंबर 2013 को 19.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सतगुरू चाय की दुकान के पास बनी दुकान रविदास नगर एबी रोड से कम्प्यूटर द्वारासट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें शिवकुमार, सचिन, मनीष, नवीन, कपिल, सुरेश, जितेन्द्र तथा नवीन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 07 हजार 375 रूपयें नगदी तथा 02 कम्प्यूटर व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 02 सितंबर 2013 को जूनीइंदौर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले आकाश, रोहित, राजोरे, जयंत, रिंकू, विजय, गिरीश, नरेश तथा इंदर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2250 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 सितंबर 2013 को 20.30 बजे, गनी ट्राली के पास चाय की गुमटी के सामने सेक्टर सी सांवेर रोड से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 5 कमला नेहरू नगर निवासी बिट्‌टू पिता महेन्द्र (34) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 सितंबर 2013- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 02 सितंबर 2013को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुडैल थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम बनिया चूना खुडैल निवासी गणेश पिता प्रेमलाल (28), ग्राम दोलत बडोदा निवासी विष्णु पिता किशन (40) तथा ग्राम खादी पिपलिया निवासी सुभाष पिता नाथूराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2680 रूपये कीमत की 67 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 सितंबर 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 02 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आजादनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मयूर अस्पताल के पीछे गणेश नगर इंदौर निवासी मनोज उर्फ चोटी पिता धनीराम (33) तथा शिवदर्शन नगर मूसाखेडी इंदौर निवासी संतोष पिता अमरसिंह (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 तलवार व 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 सितंबर 2013 को 21.20 बजे, बाणेश्वरी कुण्ड के पीछे दरगाहके पीछे आम रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सत्यसांई बाग कॉलोनी निवासी अजय उर्फ मुन्ना पिता तुलसीराम (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा जप्त किये गये।
            पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 सितंबर 2013 को 20.00 बजे आदर्श नगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सागर पिता सुरेश (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, September 2, 2013

18 आदतन व 24 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आतदन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 स्थायी, 24 गिरफ्तारी व 111 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 02 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को 10 स्थायी, 24 गिरफ्तारी व 111 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलतें मिलें 45 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 सितंबर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को 08.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा इंदौर से ताश पत्तें द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें बबलू, उमेश, हेमराज,दुर्गेश, गोविंद, चंद्रशेखर, नारायण, विक्की, रमेश, प्रदीप, बबलू, प्रभाकर, बाबनराव, पिंटू उर्फ सूर्यभान तथा गोविंद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 15 हजार रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को लालबाग लाईन इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले गोकुल, मनीष, देवीलाल, प्रितम, अंकित, विशाल, शुभम, विशाल, अतुल, संजय तथा हेमराज को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2750 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को 16.05 बजे, गौरी नगर तिराहा पान की दुकान इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले नंदकिशोर, कपिल, अनिल तथा संतोष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1895 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को रावजी बाजार थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले राजेश, प्रवीण, रमेश, गोलू उर्फ नितिन, शिवा तथा पप्पू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1400रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को 13.00 बजे, शांतीनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले नवल, दयाराम, सीताराम तथा भागड़ा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को 17.50 बजे, ग्राम काजी पलासिया बस स्टैण्ड से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले जुबेर, इमरान, अमजद, फारूख तथा सद्‌दाम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 190 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 सितंबर 2013- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को 12.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 119 इन्दिरा नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले किशोर पिता राजकुमार कोरी (19) तथा लीलाबाई पति राजकुमार कोरी (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जेसे 12 हजार 800 रूपये कीमत की 72 लीटर, 36 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को गौतमपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले फरकोदा निवासी समन्दर सिंह पिता दरयावसिंह (40) तथा काई निवासी सुभाष पिता भुवान सिंह (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2250 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को 19.30 बजे, अराधना नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले स्कीम नं. 51 इंदौर निवासी दिनेश पिता गोलू राठौर (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रूपये कीमत की 35 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को 19.00 बजे, सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ऋषि पैलेस कॉलोनी निवासी दीपक पिता गंगाराम (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को 20.05 बजे, स्कीम नं. 94 रिंगरोड़ इंदौर सेअवैध शराब बेचते हुये मिली यही की रहने वाली संगीता उर्फ कलाबाई पति रामदीन राठौर (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को 19.00 बजे, चमार मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले घनश्याम पिता मांगीलाल सोलंकी (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 100 रूपये कीमत की 02 लीटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 सितंबर 2013- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लसूड़िया थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले देवास नाका निवासी अजय पिता मोहनलाल यादव (22) तथा निरंजनपुर नई बस्ती निवासी पंकज पिता भंवरसिंह (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा व 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 01सितंबर 2013 को 12.15 बजे, हाथीपाला कलाली के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कर्बला मैदान निवासी आकाश पिता संजय फूलमाली (20) तथा प्रवीण पिता संजय फूलमाली (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
       पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को 19.35 बजे राजमहल कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लालबाग लाईन निवासी सुरेश पिता रामदयाल यादव (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को 11.30 बजे, फूल मंडी चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गौतमपुरा निवासी दिनेश उर्फ मोड़ी पिता सुदंरलाल (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2013 को 11.40 बजे, चमन चौराहा देपालपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले तकीपुरा निवासी तेजराम पिता चतरा बंजारा (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, September 1, 2013

10 आदतन व 19 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 31 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आतदन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 स्थायी, 47 गिरफ्तारी व 171 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 01 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 अगस्त 2013 को 10 स्थायी, 47 गिरफ्तारी व 171 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 सितंबर 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 31 सितंबर 2013 को 17.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भमोरी बजरंग मंदिर के सामने  से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलेंके-2 एफ-2 किश्चियन कॉलोनी निवासी योगेश पिता रमेशचन्द्र (24) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 31 अगस्त 2013 को 14.00 बजे दिल्ली ट्रांसपोर्ट के सामने ओंटले पर लोहामण्डी से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले छोटू, औंकार सिंह, मंगल, राहुल तथा बहादुर सिहं को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 980 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 सितंबर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 31 अगस्त 2013 को 21.25 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं. 71 जीरा फेक्ट्री के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 59/1 छत्रीबाग निवासी हर्ष पिता ओमप्रकाश (32) तथा चांदमारी कम्पा. झोपडपट्‌टी निवासी दीपक पिता गंगाराम (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7 हजार 500 रूपये कीमत की 150 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजारद्वारा कल दिनांक 31 अगस्त 2013 को 20.00 बजे भोई मोह. हर्षल गौड की गली से अवैध शराब ले जाते हुये मिले नंदबाग कॉलोनी बाणगंगा निवासी विक्की पिता राजू (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 31 अगस्त 2013 को 20.00 बजे पंजाबी ढाबा के सामने एबी रोड से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बजरंग नगर कांकड निवासी छोटेलाल पिता धमेन्द्र (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 31 अगस्त 2013 को 20.00 बजे धार रोड लाबरिया भैरू मंदिर के सामने से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 89 लाबरिया भैरू निवासी शाकिर पिता निशार (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 सितंबर 2013- पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कलदिनांक 31 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजेन्द्रनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम हमलदा थाना गंधवानी धार निवासी कमलसिंह पिता मानसिंह तथा कन्नोद देवास निवासी राजेश पिता चंदन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 कुल्हाडी व 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 31 अगस्त 2013 को 11.15 बजे परदेशीपुरा चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 192/2 परदेशीपुरा निवासी तनू उर्फ नीरज पिता उत्तम सिंह (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 31 अगस्त 2013 को 13.00 बजे समृद्ध गार्डन के पास शुभम नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले शुभम नगर इंदौर निवासी शिवकुमार पिता भगवानदास (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 गुप्ती जप्त की गय
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, August 31, 2013

08 आदतन व 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 31 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आतदन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थाई, 67 गिरफ्तारी व 219 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 31 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 अगस्त 2013 को 07 स्थाई, 67 गिरफ्तारी व 219 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 अगस्त 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2013 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वृदांवन कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें गोविंद कॉलोनीनिवासी सत्यनारायण पिता मोहनलाल (37) तथा मेहता कॉलोनी निवासी सोनिया पिता सुरेश जायसवाल (24) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2900 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2013 को 19.20 बजे, चोर गली पांडे का बगीचा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें डमरू उस्ताद चौराहा निवासी मनीष पिता रमेश चौहान (24) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 510 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 अगस्त 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2013 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले सांवेर रोड़ निवासी शंकर पिता कमल (20), बरदारी काकड़ निवासी संतोष पिता हिन्दूसिंह तथा बाणगंगा नाका निवासी उमेश पिता महेश कुशवाह (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2070 रूपये कीमत की 59 क्वाटर देशी शराब बरामद कीगयी।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2013 को 12.55 बजे, स्नेह नगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले बबलू पिता ओमकार लाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 21 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2013 को 18.00 बजे, सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले रमेश पिता कन्हैयालाल (39) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 अगस्त 2013- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2013 को 04.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बनजारी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मिर्जापुर निवासी दिलीप उर्फ चिम्पा पिता बाबूलाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 देशी कट्‌टा 12 बोर का जप्त किया गया।
पुलिस थानाराजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2013 को 13.30 बजे, चोईथराम मंडी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नवलखा रोड़ निवासी आनंद पिता मांगीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, August 30, 2013

सभापति के भाई को गोली मारने वाले क्राईम ब्रांच की गिरफत में

इन्दौर - दिनांक 30 अगस्त 2013- पुलिस उप महनिरीक्षक इन्दौर शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि, दिनांक 28.8.2013 को आरोपी सूरज जाट, आाशीष पाल और शशांक ने फरियादी लोकेश के घर  पर स्कार्पियो वाहन क्रमांक एमपी 09 बीसी 8055 एवं दो एक्टीवा वाहन से पहुंच कर चलते रामायण पाठ के दौरान एकमत होकर लोकेश को जान से मारने की नियत से गोलियां चलाई जो बीच बचाव के लिए मजरूह शिवकुमार को पीठ पर लगी तथा सभी आरोपी अपनी गाडी से भाग गये थे। घटना पर से थाना परदेशीपुरा पर अपराध क्रमांक 556 /13 धारा 307,147,148,149, 294 ताहि0 आरोपियान सूरज पिता रमेश जाट नि0 परदेशीपुरा, रमेश पिता अम्बाराम जाट नि0 सदर, कौशल्या पति रमेश जाट, आशीष पिता दिलीप पाल नि0 फिरोज गांधी नगर, शशांक नि0 सर्वहारानगर, सोनू जैन उर्फ भबका व अन्य दो साथी के विरूद्व पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। 

आरोपियों की गिरफतारी अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को निर्देशित किया गया जिनके द्वारा अपनी टीम को दिन दहाडे गोली चलानेवाले आरोपियों को तत्काल गिरफतार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 

अपराध शाखा की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि गोली चलाने वाले आरोपीगण लसूडिया क्षेत्र में किसी एक आरोपी के रिश्तेदार के यहा छुपे हुए है। मुखबिर की सूचना पर अपराध शाखा की टीम द्वारा दबिश दिये जाने पर आरोपीगण आशीष पाल पिता दिलीप पाल निवासी फिरोज गांधी नगर इन्दौर, कौशल्या बाई पति रमेश जाट निवासी 52/2 परदेशीपुरा इन्दौर, को गिरफतार किया गया। आरोपी की गिरफतारी के दौरान उनके साथ छुपे हुए उनके अन्य साथीदारान तन्नु उर्फ नीरज पिता उत्तम सिंह निवासी 52/2 परदेशीपुरा, मितेश पिता अरूण गवली निवासी 703/8 नन्दानगर, एवं भूरा उर्फ उमाशंकर पिता रामनरेश निवासी 1438/23 नन्दा नगर इन्दौर को खटकेदार चाकू के साथ गिरफतार किये जाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। 

आरोपी आशीष पाल ने पूछताछ में बताया कि, फरियादी लोकेश द्वारा फोन पर किसी बात को लेकर गाली गलौच करने एवं क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने हेतु उसे साथियों सहित उसके घर पर जाकर देशी कटटे से मारने का प्रयास किया गया। बीच बचाव के दौरान मजरूह श्री शिवकुमारराठौर को गोली लगने पर वहां से भाग जाना स्वीकार करते हुए अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी आशीष पाल का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है आरोपी पर पूर्व के 19 अपराध इन्दौर के विभिन्न थानों में पंजीबद्व है।  पकडे गये अन्य आरोपियों का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है। 

आरोपियों की गिरफतारी में अपराध शाखा के सउनि भारत सिंह यादव, सउनि (अ) अमित दीक्षित, आर. सुरेश मिश्रा, आर. श्याम पटेल, आर. रमेश योगेश्वर, आर. रणवीर सिंह महिला आर. माया डाबी की उल्लेखनीय भूूमिका रही है।

एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को 05 वर्ष का कठोर कारावास एवं 05 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर - दिनांक 30 अगस्त 2013- - माननीय विद्गोष न्यायाधीद्गा महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विद्गोष प्रकरण कं्र. 03/11 में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी पाताराम पिता नानसिंह सोलंकी (20) निवासी ग्राम हीरापुर थाना भगवानपुरा जिला खरगौन को धारा 8/20 (बी)(॥) (बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपी को 05 वर्ष के कठोर कारावास एवं 05 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 06.01.11 को थाना अन्नपूर्णा जिला इंदौर मे सूचना प्राप्त हुई कि पाताराम पिता नानसिंह सोलंकी अवैध रूप से गांजा रखकर फूटी कोटी चौराहा के पास मंदिर के बगल में खडा है। मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के आधार पर पाताराम को पकडा गया तथा उसके कब्जे से 01 बडे खाकी रंग के बैग में 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया तथा आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधानउपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विद्गोष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

03 आदतन व 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 30 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थाई, 47 गिरफ्तारी व 154 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 30 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अगस्त 2013 को 01 स्थाई, 47 गिरफ्तारी व 154 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 अगस्त 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 29अगस्त 2013 को 16.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वीणा नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले रोशन, राजीव, विशाल, महेश, कमलेश, राकेश तथा किशोर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2013 को 15.40 बजे, सुभाष नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें शंकर कुम्हार का बगीचा इंदौर निवासी अविनाश उर्फ कालू पिता अशोक रघुवंशी (18) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 अगस्त 2013- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुड़ैल थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम रामूखेड़ी निवासी किशन पिता दयाराम रावत (50) तथा ग्राम जनकपुर निवासी शेखर पिता केशरसिंह चौधरी (29) को पकडा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 2075 रूपये कीमत की 55 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2013 को 18.15 बजे, सुदामा नगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ऋषि पैलेस इंदौर निवासी संदीप पिता लालसिंह चौहान (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2013 को 19.25 बजे, एबी रोड़ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम पुआढ़ला हप्पा निवासी कालू उर्फ मिथुन पिता प्रहलाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2013 को 16.00 बजे, भोई मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले प्रकाश पिता चिमनलाल गौड़ (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, August 29, 2013

02 आदतन व 20 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 29 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थाई, 19 गिरफ्तारी व 100 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 अगस्त 2013 को 05 स्थाई, 19 गिरफ्तारी व 100 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 अगस्त 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2013 को 17.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रिगल चौराहा के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें एमजी रोड़ इंदौरनिवासी रमेश पिता रामचंद्र (52) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 अगस्त 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2013 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोपुर चौराहा इंदौर से मोटरसायकल क्रं. एमपी-09/एमएन/1993 पर अवैध शराब ले जाते हुये मिले सिल्वर पैलेस निवासी प्रकाश पिता गोपीचंद्र खत्री (52) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2800 रूपये कीमत की 02 पेटी किंगफिशर बियर बरामद की गयी।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2013 को 21.00 बजे, जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले राहुल पिता रामलाल (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2240 रूपये कीमत की 32 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2013 को 10.00 बजे, रेल्वे पुलिया के पास महूॅ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले माल रोड़ महूॅ निवासीनटराज उर्फ कप्पा पिता रजनीश स्वामी (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 10 लीटर जहरीली शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34/49ए आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 अगस्त 2013- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2013 को 11.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवास नाका देपालपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले शिवाजी मार्ग ठाकुर मोहल्ला देपालपुर निवासी बनेसिंह पिता पदमसिंह (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, August 28, 2013

हत्या के आरोपियों को आजीवन कठोर कारावास एवं 05 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 28 अगस्त 2013- माननीय बारहवें अपर सत्र न्यायाधीद्गा महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा कल दिनांक 27 अगस्त 2013 को सत्र प्रकरण कं्र. 466/10 के आरोपी विष्णु प्रसाद पिता बद्रीलाल, यशवंत पिता बद्रीलाल तथा धर्मेन्द्र पिता इंदरलाल चौधरी के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. विष्णु प्रसाद पिता बद्रीलाल (35) निवासी भौरासला काकड़ रेवती रेंज इंदौर, 2. यशवंत पिता बद्रीलाल बोड़ानिया (37) निवासी सदर तथा 3. धर्मेन्द्र पिता इंदरलाल चौधरी (36) निवासी जिला जेल परिसर सरकारी क्वार्टर, खण्डवा जिला खण्डवा को धारा 302, 34 भादवि के अपराध में दोषी पाते हुये आरापियों को आजीवन कठोर कारावास एवं 05 हजार रूपयें के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि हीरालाल दतोदिया ने थाना बाणगंगा जिला इंदौर पर इस आशय की रिपोर्ट लिखाई कि वह भौरासला काकड़ में निवास करता है तथा प्रेसीटेक्स फैक्ट्री में नौकरीकरता है। बद्रीलाल और संजय के मकान का विवाद का मामला एसडीएम न्यायालय इंदौर में चल रहा है। सुभाष जिसमें गवाह था, इस कारण से बद्रीलाल तथा उसके लड़के विष्णु और यशवंत रंजिश रखते थे। दिनांक 10.03.10 की रात लगभग 10.30 बजे, सुभाष खाना खाकर मकान के सामने रोड़ पर टहल रहा था तथा वह भी मकान के सामने खड़ा था। सुभाष को देखकर बद्रीलाल, विष्णु और यशवंत तथा इनका रिश्तेदार धर्मेन्द्र आ गये और चारों ने सुभाष को घेर लिया। विष्णु ने उसकी जेब से चाकू निकालकर जान से मारने की नियत से विष्णु ने सुभाष के पेट पर मारा जिससे चोट लगने से खून निकलने लग, सुभाष गिर गया। उसने हल्ला किया तो संजय, सोनू, उदय व गिरीश आ गये। इन लोगो ने घटना देखी है। यह तथा संजू सुभाष को मोटरसाईकिल पर बिठाकर अरविंदो अस्पताल ले गये, जहॉ डॉक्टर ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। इस पर से अभियुक्तों के विरूद्व अपराध पंजीबद्व किया गया। अनुसंधान के दौरान साक्षियों के कथन लिये गये। अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान उपरांत अभियुक्तों के विरूद्व धारा 302, 34 भादवि के अंतर्गत अभियोग प्रस्तुत किया गया। प्रकरणमें शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई अपर लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

01 आदतन व 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 28 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थाई, 75 गिरफ्तारी व 188 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 28 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 अगस्त 2013 को 02 स्थाई, 75 गिरफ्तारी व 188 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 अगस्त 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 27 अगस्त 2013 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घनश्यामदास नगरइंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले भोई मोहल्ला इंदौर निवासी राजा पिता राजेश (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 360 रूपये कीमत की 15 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 अगस्त 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अन्नपूर्णा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जिंसी कारखाने के पास इंदौर निवासी तूफान सिंह पिता हुकुम सिंह (30) तथा सुदामानगर झोपड़पट्‌टी निवासी नाटू पिता मोतीलाल (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे 01 चाकू तथा 01 गुप्ती जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 अगस्त 2013 को 12.50 बजे, एमआर- 9 इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले राजीवनगर इंदौर निवासी शाहरूख पिता शेख भादर (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 27 अगस्त 2013 को12.30 बजे, खुर्दी रोड़ मानपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रायकुंडा मानपुर निवासी जगदीश पिता सेवाजी गुर्जर (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, August 27, 2013

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 अगस्त 2013 - पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2013 के 18.45 बजे संजय उर्फ संजू पिता गणेश चौहान के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी संजय उर्फ संजू चौहान एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत 27 से अधिक अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी संजय उर्फ संजू पिता गणेश चौहान (32) निवासी 68 बलाई मोहल्ला सिरपुर इंदौर को 26 अगस्त 2013 को 17.45 बजे, इसके घर से अवैध शराब बेचते पकड़ा गया। जिसपर से पुलिस चंदननगर द्वारा आरोपी से 63 लीटर देशी शराब कीमती 14 हजार रूपयें की जप्त कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा धारा 14 मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत्‌ गिरफ्तार किया गया। पुलिस चंदननगर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रहीहै।

04 आदतन व 22 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 27 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थाई, 54 गिरफ्तारी व 201 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 27 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 अगस्त 2013 को 04 स्थाई, 54 गिरफ्तारी व 201 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 अगस्त 2013- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2013 को 15.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेहरू नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलेमनु, दिनेश, लखन, कैलाश, जितेन्द्र तथा गगन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2013 को 15.30 बजे, कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले अविनाश पिता रमेश माली (22) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 अगस्त 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2013 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 68 बलाई मोहल्ला सिरपुर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले संजयू उर्फ संजू पिता गणेश चौहान (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 14 हजार रूपये कीमत की 63 लीटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2013 को 12.55 बजे, बक्षीबाग इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वालेकालू उर्फ अजय पिता जमुनालाल गौड़ (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 हजार रूपये कीमत की 300 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 अगस्त 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 27 अगस्त 2013 को 13.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड़ा रावला के सामने मैदान इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जूनी इंदौर निवासी नितिन पिता मधुसूदन तिवारी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 पिस्टल मय मैगजीन के जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2013 को 20.15 बजे, खजराना इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले खिजराबाद कॉलोनी खजराना निवासी आरिफ पिता अब्दुल हनीफ (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2013 को 10.55 बजे, अन्नपूर्णा चाट चौपाटी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिलेसुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता मधु मानकर (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, August 26, 2013

16 आदतन व 36 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 26 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आतदन व 36 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थाई, 21 गिरफ्तारी व 96 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 26 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 अगस्त 2013 को 04 स्थाई, 21 गिरफ्तारी व 96 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 अगस्त 2013- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2013 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कबूतर खाना मैदान से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले मुस्तकीम, युसूफ तथा कादिर को पकडा।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 930 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 अगस्त 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2013 को 16.00 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बंजारी माता भट्‌टा रोड भागीरथपुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 711 भागीरथपुरा निवासी आकाश पिता शैलेन्द्र  (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 देशी पिस्टल मय 01 जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2013 को 20.00 बजे, देवास नाका आई बस स्टाप के सामने एबी रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले भागीरथपुरा स्कूल नं 111 के सामने निवासी अनिल उर्फ भानुका पिता गजाधर (22) तथा सदर निवासी शुभम पिता मनोहर (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे 02 चाकू जप्त किये गये।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2013 को मानपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 32सिलिकॉन सिटी इंदौर निवासी भूरा पिता किशन (27) तथा सिंहासा थाना चंदननगर निवासी रामप्रसाद पिता भगवान (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 02 छुरे जप्त किये गये।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2013 को 21.05 बजे, 303 सांईकृपा मल्टी सिलिकॉन सिटी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले संजय पिता शांताराम (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 चाकू जप्त किया गया।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, August 25, 2013

महूॅ पुलिस द्वारा 04 नकबजन पकड़े गये, करीब 01 लाख 50 हजार रूपयें का मश्रुका बरामद

इन्दौर - दिनांक 25 अगस्त 2013- महू थाना क्षैत्रांतर्गत रेल्वे कॉलोनी, खान कॉलोनी, कंचन विहार, एमईएस कॉलोनी में हो रही चोरियों के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महूॅ श्री अरविन्द तिवारी के निर्देशन व अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस महूॅ श्री अरूण मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महूॅ दिनेश सिंह चौहान व उनकी टीम के प्रआर. परमानन्द, आरक्षक मुन्नालाल तथा केदार द्वारा अब्दुल अजीज पिता अब्दुल मजीद (40) निवासी बण्डा बस्ती थाना बड़गौंदा, शहनाज बी पति अब्दुल अजीज निवासी बण्डा बस्ती महूॅ, मोहम्मद जावेद पिता मोहम्मद हारून (30) निवासी सदर तथा हफीज पिता इब्राहिम (30) निवासी सदर को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ के दौरान इन्होनें महूॅ शहर में विभिन्न स्थानों पर 10 चोरिया करना स्वीकार किया। आरोपियों से 03 टीवी, 07 गैस टंकी, 09 सियरा कंपनी फ्लेशिंग, कपड़े, सोने के जेवर, पुराना रेडियों, म्युजिक सिस्टम, डीवीडी, लेपटॉप आदि कुल कीमती करीबन 01 लाख 50 हजार रूपयें का मश्रुका जप्त किया गया। उनि जी.एस. पाराशर, बी. के. गोयल, एस.आर. जमरा, आर. केदीक्षित, सउनि एन.डी. शेख, एम.एल. डाबर, बन सिंह जमरा, दीप, कमल, देवेन्द्र, अनिल अहिरवार, प्रकाश तथा महिला आरक्षक के द्वारा सराहनीय कार्य करते हुये माल बरामद किया गया।
आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, इनसे और भी चोरियों का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

18 आदतन व 71 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 25 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आतदन व 71 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थाई, 31 गिरफ्तारी व 127 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 25 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 अगस्त 2013 को 05 स्थाई, 31 गिरफ्तारी व 127 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 अगस्त 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2013 को 12.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नरसिंग टेकरी हरसिद्धी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले जितेन्द्र, विशाल, सत्यम,गोलू उर्फ तरूण, धमेन्द्र तथा महात्मा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 640 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 अगस्त 2013- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2013 को 21.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामदेव मंदिर के पास जिंसी हाट मैदान से अवैध शराब ले जाते हुये मिले अमन कचहरी इमली बाजार इंदौर निवासी जयेश पिता संजय (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2013 को 20.00 बजे, राई वाले की दुकान के पास सुदामानगर झोपडपट्‌टी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले मयूर पिता हरिराम (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 अगस्त 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2013 को 22.30 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका किराना दुकान के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 124/2 मुखर्जी नगर निवासी हेमु उर्फ घोडे वाला पिता देवीलाल (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे एम 12 बोर का देशी कट्‌टा मय जिंदा कारतूस के जप्त किया गया।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2013 को 19.00 बजे, मनीष मेडीकल के सामने विनोबा नगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले शिव पिता दीनदयाल (46) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2013 को 15.00 बजे, एमआर-10 चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 93 एफ लवकुश आवास बिहार निवासी दिग्विजय सिंह उर्फ दिग्गी पिता वीरेन्द्र (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2013 को 18.30 बजे, सुदामानगर झोपडपट्‌टी से अवैधरूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले संतोष पिता शंकरलाल (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 छुरा जप्त किया गया।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, August 24, 2013

क्राईमब्रांच द्वारा नकबजन गिरोह पकड़ा गया, सोना, विदेशी मुद्रा एंव आर्टिफिशियल जेवरात जप्त

इन्दौर - दिनांक 24 अगस्त 2013 - पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को शहर में चोरीयों की घटनाओं की रोकथाम के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु टीम का गठन किया गया था । इस पर टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी का सामान सस्ते भाव में बेचने के लिये घूम रहा है। टीम द्वारा तस्दीक करने हेतु उस व्यक्ति को टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजय ठस पिता गणेश चौहान (32) निवासी 86 सिरपुर काकंड थाना चंदननगर इंदौर का बताया । पूछताछ करने पर उसने थाना चंदननगर क्षेत्र में अपने साथी विक्रम उर्फ उदय पिता गिरधारी लाल साहू (22) निवासी देवरी फाटक सागर हाल नि सिरपुर एवं रिषी पैलेस इंदौर एवं मंगल उर्फ रामराज पिता शंकर चौहान (24) निवासी गली नं. 02 शांति नगर मूसाखेडी के साथ मिलकर करीब आधा दर्जन चोरीयां करना कबूल किया। संजय कि निशादेही पर उपरोक्त दोनों को पकडकर लाखों रूपये का सोना जो कि थाना चंदननगर के अप क्र 726/13 धारा 380 ताहि , अप क्र 725/13 धारा 457380  ताहि का है एवं विदेशी मुद्रा एंव आर्टिफिशियल जेवरात जप्त किये गये । आरोपियों से और माल मिलने की संभावना है । आरोपी संजय के पूर्व में भी 19 अपराध एवं मंगल के पूर्व में 11 अपराध तथा विक्रम उर्फ उदय के भी 02 अपराध विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन है । थाना चंदननगर द्वारा आरोपी संजय के विरूद्ध जिलाबदर कि कार्यवाही भी की गई है।  आरोपियों को वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना चंदननगर के सुपुर्द किया गया ।
उक्त आरोपी को पकड़ने में टीम के सउनि नाथूराम दुबे, प्र.आर. चंदरसिंह, अमरसिंह, आरक्षक रणवीरसिंह, जितेन्द्र सेन, अजीत यादव, विष्णु मीणा, सुनिल बिसेन का सराहनीय योगदान रहा।

दो अंधेकत्लो का खुलासा, 05 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, हत्या में प्रयुक्त चाकू व खुखरी बरामद

इन्दौर - दिनांक 24 अगस्त 2013- पुलिस अधीक्षक, जिला इन्दौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि अंधे कत्ल में बाणगंगा पुलिस को उल्लेखनिय सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 20.08.13 को बाणगंगा देशी शराब दुकान के सामने अज्ञात आरोपियों द्वारा चाकू मारकर सुरेन्द्र पिता शिवप्रसाद निषाद (19) निवासी मुखर्जी नगर की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। अज्ञात आरोपी हत्या के उपरान्त फरार हो गये थे। अगली सुबह दिनांक 21.08.13 को कुशवाह नगर में चैन स्नैचर व गुण्डे रवि उर्फ बड़ा बाटा पिता अयोध्या प्रसाद की लाश मिली, जिसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी थी। 
पुलिस अधीक्षक, जिला इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री के.के. शर्मा की टीम ने इन दोनों कत्लों को चुनौती के रूप में लेकर मामले की खोजबीन शुरू की व बाणगंगा थाना प्रभारी श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में हत्याओं का पर्दाफाश कर आरोपियों को तुरन्त गिरफ्तार करने हेतु टीम गठितकी गई। 
बाणगंगा देशी शराब दुकान के सामने हुये सुरेन्द्र निषाद के अंधेकत्ल में पूछताछ के दौरान यह ज्ञात हुआ कि घटना के बाद तीन लड़के मुखर्जी नगर की तरफ तेजी से भागते हुये देखे गये थें, जिसमें एक दुबला-पतला एवं नाटे कद का गोरा सा लड़का भी था। उक्त जानकारी के आधार पर घटना स्थल से मुखर्जी नगर तक के मार्ग में अनेकों लोगो से जब गहन पूछताछ की गयी, तब थाना क्षैत्र के एक बदमाश राहुल से मिलते-जुलते हुलिये की जानकारी मिली, इस पर पुलिस ने राहुल की जब तलाश की तो पता चला कि वह घटना दिनांक की रात्रि से ही गायब है, इस पर गोपनीय मुखबिर लगाकर राहुल के बारे में और जानकारी प्राप्त की गयी और उसके मिलेने के संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गयी और अंततः पुलिस को राहुल को पकड़ने में सफलता मिलीं। राहुल से पूछताछ के दौरान राहुल पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा, जब सखती से पूछताछ की गयी तो अंततः उसने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। राहुल से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में घटना में अन्य दो आरोपियों राकेश पिता इन्दरलाल हार्डिया निवासी भागीरथपुरा व वाल्मिकी नगर निवासी झुन्नूउर्फ गोविन्द का शामिल होना भी ज्ञात हुआ है। आरोपियों का मृतक से शराब पीने के दौरान बॉटल दिलाने को लेकर विवाद हुआ था, इसी बात पर आरोपियों ने मृतक की शराब दुकान के बाहर चाकू मारकर हत्या कर दी। एक आरोपी झुन्नू पूर्व में भी हत्या के प्रयास का आरोपी रह चुका है, जो कुछ समय पूर्व ही बाल संप्रेक्षण गृह से बाहर आया था, जो अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। आरोपी राकेश (04 अपराध) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
         दिनांक 21.08.13 को प्रातः कुशवाह नगर में एक युवक की लाश मिली थी, जिसकी पहचान कराने पर रवि उर्फ बड़ बाटा पिता अयोध्या प्रसाद निवासी कुशवाह नगर के रूप में हुई थी। यह थाना बाणगंगा का कुखयात चैन स्नैचर व हिस्ट्रीशीटर भी था। गुण्डे रवि की हत्या के अनुसंधान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अज्जू पताशा उर्फ अजय पिता मुन्नालाल प्रजापति निवासी भगत सिंह नगर व इन्दर पिता कुंअर सिंह निवासी भगत सिंह नगर के साथ मृतक रवि उर्फ बड़ा बाटा का पैसो के लेन-देन को लेकर झगड़ा चल रहा था। काफी समय से मृतक रवि बाटा जेल में था, लगभग 15 दिन पूर्व जेल से छूटने के बाद इसने अज्जू पताशा व इन्दरको धमकाया भी था, इस सूचना पर अज्जू पताशा व इन्दर के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी, काफी प्रयास के बाद इन्दर पिता कुंअर सिंह को पकड़ा गया व उससे प्राप्त जानकारी के आधार पर अज्जू पताशा को भी गिरफ्तार कर दोनों से सखती से पूछताछ की गयी तो उन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया। उक्त घटना में इन दोनों के अतिरिक्त भैय्‌यू उर्फ योगेश पिता सूर्यकान्त दुबे निवासी मुखर्जी नगर भी सम्मिलित था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनो ही आरोपी व मृतक पूर्व में चोरी, चाकूबाजी एवं हत्या के प्रयास जैसी वारदातों में शामिल रहे हैं। मृतक रवि बाटा के विरूद्व विभिन्न थाना में कुल 19 अपराध दर्ज है, साथ ही अज्जू पताशा के विरूद्व 07 अपराध, इन्दर के विरूद्व 05 अपराध तथा भैय्‌यू उर्फ योगेश के विरूद्व कुल 04 अपराध विभिन्न थानों में दर्ज है। पकड़े गये तीनों आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त दो चाकू व एक खुखरी सहित घटना के समय पहने गये खून से सने कपड़े बरामद कर लिये गये है। तीनों शातिर आरोपियों से चोरी एवं लूट की घटनाओं में भी पूछताछ की जा रही है, जिनसे कई वारदातो का और खुलासा होने की संभावना है।
इसमें वरिष्ठअधिकारीयों के नेतृत्व में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री योगेश सिंह तोमर और उनकी टीम के उप निरीक्षक राजलल्लन मिश्रा, बी.एस. सिकरवार , सउनि के.के. मिश्रा, प्रआर. राजकुमार व आरक्षक घनश्याम, जितेन्द्र, राममिलन, नागेन्द्र, उदयभान ने बहुत ही सराहनीय योगदान दिया है, जिन्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा। 

05 आदतन व 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 24 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आतदन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थाई, 55 गिरफ्तारी व 122 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 24 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 अगस्त 2013 को 01 स्थाई, 55 गिरफ्तारी व 122 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारीकिये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 अगस्त 2013- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2013 को 20.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगीन नगर पुलिया के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले नगीन नगर निवासी सुनील उर्फ सुशील पिता कैलाश (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 875 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2013 को 18.00 बजे, न्यू भीम नगर कंधारी झूले वाले के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले सुनील पिता सोमा (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 19 पाव देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, August 23, 2013

02 आदतन व 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 23 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थाई, 43 गिरफ्तारी व 139 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 23 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 अगस्त 2013 को 08 स्थाई, 43 गिरफ्तारी व 139 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 13 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 अगस्त 2013- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2013 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कालका मंदिर के सामने महूॅ गांव से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलेछोटू, महेश, सुनिल, प्रकाश, बबलू, जितेन्द्र, कमल, अशोक, शिवनारायण, सुनिल तथा लखन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
           पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2013 को 17.30 बजे, बीमा अस्पताल के सामने इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले डॉक्टर कॉलोनी निवासी पूनमचंद्र पिता मोहनलाल (50) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1650 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
            पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2013 को 14.20 बजे, अहिल्या नगर पुलिया इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले अहिल्या नगर निवासी ओमप्रकाश पिता नाथूलाल अग्रवाल (62) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 अगस्त 2013- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2013 को 09.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बालोदा टाकून से अवैध शराब ले जातेहुये मिले यही के रहने वाले गट्‌टूलाल पिता रामकिशन कलेरा (65) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 अगस्त 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2013 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अंबेडकर चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रंगवासा निवासी दिनेश पिता मोतीलाल बागरी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, August 22, 2013

03 आदतन व 67 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 22 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 67 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।