Tuesday, May 14, 2013

शातिर जालसाज गिरफ्तार, फर्जी तरीके से बैंको से लिया लोन, फर्जी रजिस्ट्री भी करायी


इन्दौर -दिनांक 14 मई 2013- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि थाना अन्नपूर्णा इन्दौर पर दिनांक 05.02 .11 को फरियादी नवीन वैद्य  पिता  महेश चन्द्र वैद्य नि. 47 ग्रैटरवैशाली नगर इन्दौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मकान  47 ग्रैटरवैशाली नगर इन्दौर को दिनांक 01.10.05 को 5000रु मासिक किराये पर रन्जीत सिंह सलूजा  पिता इन्दर सिंह सलूजा  नि. 17 लोहामंडी ,देवश्री टॉकीज ,इन्दौर के पास तथा स्थाई नि. मकान नं. 4 कपड़ा गली बेटमा जिला धार (.प्र.) मो.नं. 9329543971 ,9827083240 को साहू प्रापर्टी ब्रोकर के सुनील साहू के माध्यम से किराये पर दिया था जो रंजीत सिहं सलूजा नाम के व्यक्ति द्वारा मकान नंबर 47 ग्रेटर वैशाली नगर इन्दौर की फर्जी रुप से रजिस्ट्री रजिस्ट्रार कार्यालय इन्दौर मे दिनांक 27.03.06 को मकान मालिक मनोरमा वैद्य शास्त्री नवीन वैद्य के फोटो लगाकर रंजीत सिंह सलुजा पिता इन्दर सिंह सलुजा नि. 1412 E सुदामा नगर इन्दौर ने फर्जी रजिस्ट्री  कराई उक्त फर्जी रजिस्ट्री को ICICI  बैंक मे मोडगेज कर 10,25000/- रुपये का लोन ले लिया मकान खाली कर चला गया फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अन्नपूर्णा इन्दौर पर अप. क्र 84/11 धारा 419,420,467,468,471,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की गयी विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा बैंको में लोन लेते समय प्रस्तुत दस्तावेज पेन कार्ड , बीमा पालिसी , पासपोर्ट , इनकम टेक्स रिटर्न , बच्चो की फीस रसीद आदि को मेन्युपुलेट कर फर्जी रुप से तैयार करना पाया गया फर्जी दस्तावेजों की सघन जांच के बाद पाया गया कि प्रितेश बिंदल पिता रमेशचन्द्र बिंदल नि. 11 J सेक्टर A स्कीम नंबर 71 इन्दौर द्वारा अपनी बीमा भरने वाली रसीद को मेन्युपुलेट कर रंजीत सिंह सलुजा पिता इन्दर सिंह सलुजा नि. 47 ग्रेटर वैशाली नगर इन्दौर के नाम पर बीमा रसीद बनाकर इनकम टेक्स छूट हेतु एवं एड्रेस प्रूफ हेतु प्रस्तुत की गयी है   पासपोर्ट का भी बारीकी से  अध्ययन करते पासपोर्ट नंबर   E1890192 को फोटोकापी कराकर E पर बीच मे दो जगह छेद कर B बनाया जाना प्रतीत हुआ  इस आधार पर संदेह होने पर संदेही  प्रितेश बिंदल पिता रमेशचन्द्र बिंदल नि. 11 J सेक्टर A स्कीम नंबर 71 इन्दौर की तलाश की गयी जिसे आज दिनांक 14.05.13 को श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता के निर्देशन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिह कुशवाह पश्चिम शहर इन्दौर  एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्री विनय प्रकाश पॉल  पश्चिम शहर जोन -2 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह मुख्यालय जिला इन्दौर एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक आर एस घुरैया थाना प्रभारी श्री कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन मे सउनि बी एस कुशवाह उनि मानसिंह भदौरिया को तलाश हेतु भेजा गया  संदेही को पकडा जाकर पुछताछ करने पर सदर अपराध करना स्वीकार किया आरोपी  प्रितेश बिंदल ने M.Com तक शिक्षा प्राप्त की है D.A.V.V. , गुजराती कालेज से 1997 मे पीजी किया है वर्ष 1999 मे GNT गुरुनानक टिम्बर मार्केट मे चंदेश सप्लायर के नाम से लकडी का बिजनेस चालु किया जंगल से आक्शन की लकडी लेना और चीर कर लोगो को बेचना जो अभी भी काम कर रहा है सबसे पहला लोन इसी फर्म पर 1999 मे HDFC से एक लाख छत्तीस हजार रुपये  का लिया था जो 36 माह की किश्त थी , इसी लोन को तीन लाख रुपये का कर लिया था इसी के साथ ICICI बैंक से एक लाख रुपये  का लोन लिया था इसी प्रकार इसने कई लोन बिजनेस के नाम पर लिये और चुका दिये इस प्रकार इसे यह ज्ञान हो गया कि लोन के लिये क्या क्या डाक्युमेन्ट लगते हैं  
                        वर्ष 2005 तक कई लोन लेकर वापस कर दिये थे लोन लेने के लिये गुमास्ता का लायसेंस , पेन कार्ड , फोटो , एड्रेस प्रूफ , टेलिफोन का बिल , इनकम टेक्स रिटर्न तीन वर्ष का नगर निगम का लायसेंस आदि की आवश्यकता होती है यह इसे जानकारी हो गयी थी  आरोपी के अनुसार टिम्बर मार्केट मे करीब 60% लोग सरदार है तो इसने सोचा अभी तक सब लोन चुकाए हैं क्यों ऐसा लोन लुं जो चुकाना पडे और इसने सरदार बनकर लोन लेने की सोची उस समय पर्सनल लोन बैंक धडल्ले से दे रही थी
                        वर्ष 2006 मे प्रितेश बिंदल साहू प्रापर्टी ब्रोकर के पास गया वहां से प्रापर्टी ब्रोकर ने एक लडके को भेजा जिसके  साथ मकान देखा , 47 ग्रेटर वैशाली नगर गया मकान मालिक बाहर था , तीन दिन बाद नवीन वैद्य से मिला और 4500/- रुपये का प्रति माह के किराये की बात की एवं एग्रिमेन्ट मे उसने अपना नाम रंजीत सिंह सलुजा नि. बेटमा का गलत पता लिखाया था इस किराये के मकान मे वह कभी नही रहा बस ऐसे ही ले कर रखा रहा   उसके बाद रंजीत सिंह सलुजा के नाम से कमलेश पटेल प्रापर्टी ब्रोकर से एक दुकान 17 देवश्री काम्पलेक्स पर लोहा मण्डी मे ली वहां पर  से तेल और खली के बोरे रखकर व्यापार करना बताया वहां पर सरदार बनकर जुडा लगाकर ही जाता था जहां पर इसने एक लडका रखा जो वहां पर केवल बैठा रहता था इसका उद्देश्य था कि अगर कभी बैंक के लोग जानकारी लेने आए तो उन्हे यही पता लगे कि यह दुकान रंजीत सिंह सलुजा की है वैसे लोहामण्डी मे जहां इसकी दुकान थी वहां पर लोगो के गोडाउन ज्यादा हैं तो कोई ज्यादा पुछताछ नही करता था फिर इसी दुकान के नाम पर नगर निगम का लायसेंस (नानक इंटरप्राजेस के नाम से )लिया एवं रंजीत सिंह के नाम से घर और दुकान पर टेलिफोन कनेक्शन ले लिये एक्सिस  बैंक में नानक इंटरप्राजेस फर्म का अकाउंट खोला फिर इस  सब के आधार पर ICICI बैंक से तीन लाख रुपये का  पर्सनल लोन लिया एवं वर्ष 2006 मे HDFC बैंक से नानक इंटरप्राजेस पर चार लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया , वर्ष 2006 मे एक्सिस बैंक से एक लाख छत्तीस हजार रुपये  का जी कन्ट्री वाईड से एक लाख रुपये  का लोन HDFC बैंक की 11 इन्सटालमेंट भरने पर एक लाख पच्चीस हजार रुपये  का टाप अप लोन लिया फिर HDFC बैक से तीन लाख पचास हजार रुपये का लोन सिटी बैंक से लिया एवं एक्सिस बैक  , HDFC बैंक सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड  एक लाख छप्पन हजार रुपये के लिये ये सब लोन वर्ष 2006 तक ले लिये थे
                        उसके बाद वर्ष 2006 के अंत में प्रितेश बिंदल ने पेपर मे जाहिर सूचना पढी की ऐसा मकान खरीद रहा हूं जिसमे मूल दस्तावेज गुम हो गये हैं किसी को आपत्ति तो नही है , इसे मकान की रजिस्ट्री का प्रोसेस मालुम था एक-दो वकीलों से बात भी की तो उन्होने कहा कि मकान के कागजात गुमने की FIR होना चाहिये फिर इसने प्रोजेक्ट के नाम पर  FIR रेल्वे थाने से ले ली और वहीं रखी  FIR पढ भी ली फिर, स्वयं एक फर्जी रजिस्ट्री गुमने की FIR लिखी  , सील खजुरी बाजार से अन्नपूर्णा थाने की बनवाई , फिर एक वकील से बात की जिसने कहा कि मैं रजिस्ट्री करवा दुंगा फिर इस दौरान इसने अपना रंजीत सिंह वाला नंबर ही सब को दिया सब इसे रंजीत सिंह के नाम से ही जानने लगे थे घर पर नार्मल बनकर रहता था एवं 10-15 लोगो का एक सर्कल बन गया था जो इसे रंजीत सिंह के नाम से जानने लगा फिर वकील को फर्जी FIR बता दी वकील को स्टाम्प का लगभग एक लाख रुपये दिया , वकील ने इसे कार्यालय मे बैठाया और दुसरी रजिस्ट्री करवाने चले गये तब इसने टायपिस्ट से बातचीत की और गवाह भी इन्ही के टायपिस्ट के माध्यम से एरेंज करवा दिये थे जायसवाल नाम का लडका था जिसके माध्यम से इसने एक महिला एरेंज कर ली थी जिसने इसकी मदद की इसमे 1-2 दिन लगे इस दौरान इसने रजिस्ट्रार को वाच किया वहां ज्यादा पुछताछ नही होती थी रजिस्ट्री के दौरान नवीन वैद्य नही था इसने कहा कि अभी नवीन वैद्य की मां गई है , नवीन वैद्य रहे हैं  तब सब ने हस्ताक्षर किये इसने महिला ने भी हस्ताक्षर किये तब इसने कहा कि नवीन वैद्य को काम गया है वो  कल जाए तो चल जाएगा तब रजिस्ट्रार ने पुछा की ओरिजनल कागजात कहां है तो वकील ने  FIR बता दी थी जो इसने फर्जी तैयार की थी अगले दिन प्रितेश बिंदल ने वकील को फोन किया और कहा कि नवीन वैद्य रहे हैं मै किसी काम से फस गया हूं आप उनके हस्ताक्षर करवा देना और स्वयं नवीन वैद्य बनकर गया और रजिस्ट्रार आफिस मे नवीन वैद्य के हस्ताक्षर किये कुछ दिन बाद इसे उक्त मकान की रजिस्ट्री मिल गयी  
                                    फिर इसी किराये के मकान पर मोडगेज लोन के लिये  ICICI बैंक से गया जहां उन्होने डाक्युमेन्ट की लिस्ट दी जो FIR की कापी , पुराने दस्तावेज , पेन कार्ड , रजिस्ट्री चाही गयी मकान नगर निगम मे आपके नाम पर ट्रांसफर होना चाहिये फिर इसने नगर निगम से मकान ट्रांसफर कराया और  4000/- रुपये टेक्स के जमा किया पूर्व का बाकी टेक्स भी जमा किया बैंक को सब की फोटोकापी दी , अप्रुवल के लिये 6-7 दिन बाद बारह लाख पचास हजार रुपये स्वीकृत किया मूल दस्तावेज वहां जमा कर दिये इसी दौरान रंजीत सिंह सलुजा का टेक्स भरा इसमे इसने LIC की पालिसी ली और बच्चो की फीस की रसीद लगाई थी पालिसी की किश्त एक बार ही भरी जब तक एड्रेस प्रूफ मे नाम गया बाद मे इसने जब सारे कागज इनकम टेक्स रिटर्न , एड्रेस प्रूफ टेलिफोन बिल देकर रंजित सिंह  का ओरिजनल पेन कार्ड बनवा लिया इसी आधार पर लगभग 25-26 लाख का लोन लिया जिसे बिजनेस मे लगाया जेन एस्टिलो कार ली एक एक्टिवा एक बाईक खरीदी वर्ष 2007 मे मकान खाली करने का फोन पर बताया मकान खाली कर दिया फिर रंजीत सिंह सलुजा बनना बंद कर दिया लगभग 15-16 महीने सरदार बनकर रहा अक्सर हेलमेट पहनता था इस लिये किसी को शंका नही हुई थी
दस्तावेज जो इसने फर्जी बनवाए -
पेन कार्ड को मेन्युपुलेट कर रंजीत सिंह सलुजा के नाम का बनाया
स्वयं की बीमा रसीद भी बना ली
बच्चो की स्कूल की रसीद भी मेन्युपुलेट की
स्वयं का पोसपोर्ट भी मेन्युपुलेट कर रंजीत सिंह सलुजा के नाम का बनाया 


आरोपी प्रतिश बिंदल द्वारा लिये गये लोन की जानकारी -
बैंक का नाम
लोन अमाउंट
जमा किश्त
बकाया
 ICICI बैंक
12,05,000/- रुपये होम लोन
 30,000/-
11,70,000/- 
 ICICI बैंक
2,99,000/- रुपये पर्सनल लोन
84000/-
216000/-
बजाज फायनेंस लिमिटेड
55,000/- रुपये लैपटाप IBM कंपनी का लिया
39000/-
72,000/-
जी मनी फायनेंसियल बैंक
1,00000/- रुपये पर्सनल लोन
 23464/-
76536/-
 HDFC बैंक
5,25,000/- रुपये पर्सनल लोन 
1,44,000/-
3,85,000/-
एक्सिस बैंक
1,36,000/-
43820/-
92180/-
सिटी बैंक
3,22,000/- रुपये पर्सनल लोन
-
3,22,000/-
क्रेडिट कार्डएक्सिस बैंक, सिटी बैंक HDFC बैंक
156000/-
31,000/-
125000/-
HSBC बैंक
350000/-
12087/-
217023/-
TOTAL
31,48,000/- रुपये
4,91,371/-
26,56,629/-

01 आदतन व 09 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 14 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थायी, 57 गिरफ्तारी व 161 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 14 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 मई 2013 को 12 स्थायी, 57 गिरफ्तारी व 161 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए,विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 08 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 14 मई 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 13 मई 2013 को 16.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ऋषि ढाबा के सामने इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सावन, राजकुमार, परविंदर, कमलजीत, कृष्णपाल तथा विजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।  
              पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 13 मई 2013 को 17.00 बजे ग्राम पालिया से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें बांगड़दा एरोड्रम निवासी विराट पिता श्याम जादौन तथा शुभम पैलेस निवासी राहुल पिता रमेशचंद्र (24) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1130 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।  
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 14 मई 2013- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 13 मई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार परसांवेर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम गुटान निवासी गोवर्धन पिता हरिसिंह राजपूत (40) तथा आनंदीलाल पिता रामपाल जायसवाल (39) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1440 रूपये कीमत की 36 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 13 मई 2013 को 19.35 बजे 36 जीत नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले राहुल पिता राम सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 14 मई 2013- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 मई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छत्रीपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लाबरिया भैरू निवासी बबली उर्फ बबलू पिता लक्ष्मण लुनिया (23), महावर नगर निवासी लाला उर्फ अभिनाश पिता प्रेमनारायण (22) तथा सुविधा नगर निवासी हर्ष पिता ओमप्रकाश व्यास (25) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा तथा 02 चाकू जप्त किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, May 13, 2013

बोरी में मिली महिला की लाश के अंधे कत्ल का खुलाशा




              दिनांक 07.05.2013 को दोपहर के समय एहमद नगर क्षेत्र स्थित खुले मैदान में एक बोरी में बंद पड़ी महिला का लाश की सूचना पुलिस थाना खजारना को प्राप्त हुई थी । सूचना वहा खेल रहे बच्चों के द्वारा बोरे को हिला डुलाकर हटाकर देखने पर लाश जैसा प्रतीत होने पर दी गई थी । पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहूचकर घटना स्थल सुरक्षित किया गया तथा लाश बोरे में बंद महिला की पाने से प्रकरण प्रथम द्रष्टया ही हत्या का प्रतीत हो रहा था अतः पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एस.पी.श्री ओ.पी.त्रिपाठी , ए.एस.पी. श्री आबिद खान , सी.एस.पी.श्री प्रशांत चौबे  एफ.एस.एल.टीम के  साथ घटना स्थल पर पहूचे तथा घटना स्थल का बारिकी से मुआयना कर प्रकरण की जांच प्रारम्भ की गई । बोरे में बंद लाश लगभग 20 वर्ष की महिला की थी , लाश के साथ शिनाख्तगी का कोई सामान तथा जेवरात ,मोबाईल फोन आदि नही मिले थे ।
                प्रारम्भित तप्तीश में ही यह ज्ञात हुआ कि उक्त लाश महिला खुशबू पति भादर पटेल उम्र लगभग 20-22 वर्ष निवासी इलियास कालौनी खजराना की हैं । लाश की शिनाख्त उसके पति भादर पटेल एवं पिता के द्वारा की गई । शिनाख्तगी उपरांत घटना की स्थिति  स्पष्ट नही हुई थी यदपि मृतिका के माता ,पिता के द्वारा मृतिका के पति भादर पटेल पर आरोपी लगाते हुवे शंका व्यक्त कि गई थी । 
               प्रकरण में घटना की गंभीरता एवं जघन्य अपराध होने से उमनि शहर इंदौर श्री राकेश गुप्ता ,एस.पी.पूर्व क्षेत्र श्री ओ.पी.त्रिपाठी, अति. पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे के नेतृत्व में उप निरी. ए.के.शेषा , उप निरी.आर.पी.सिंह , प्र.आर. मंगलसिंह , आर.विकास , आर. नरेन्द्र की टीम ने लगातार प्रयास कर घटना के प्रत्येक बिन्दु पर गहन समीक्षा तथा पतारसी प्रारम्भ की । मृतिका का घटना के पूर्व आखरी फोन सम्पर्क उसके पति भादर पटेल से हुआ था तथा उसके घर के पास ही दुसरी गली में रहने वाली महिला फरीदा बी पति असलम उम्र लगभग 40 वर्ष एवं बेटे आसिफ के साथ महिला मृतिका को आखरी बार देखा गया था । मृतिका के पति भादर  पटेल द्वारा उक्त फरीदा बी को लगभग 4 लाख रुपये दिये गये थे जिनका ब्याज वसूली का काम उक्त फरिदा बी के द्वारा किया जाता था । ब्याज के पैसों में से कुछ पैसे फरिदा को भी भादर पटेल के द्वारा दिये जाते थे । फरिदा बी उक्त पैसे एकत्रित कर खुशबू को देती थी तथा खुशबू के माध्यम से रुपये भादर पटेल तक पहूचते थे । मृतिका चुंकि अमुमन घर में अकेली रहती थी । अतः उसके घर में उसके माता पिता आदि का आना जाना था तथा भादर को यह शक था कि खुशबू उसके  पैसे जेवरात आदि अपने माता पिता पक्ष को देती रहती हैं । इसी प्रकार चूंकि भादर की खुशबू के अलावा एक पूर्व पत्नि भी थी तथा अन्यत्र एक अफेयर की बात भी जानकारी में आयी थी । खुशबू के माता पिता के द्वारा भी भादर के द्वारा तलाक लेकर छुटकारा पाने एवं यहा तक की इसके लिये रुपये देने तक तैयार होने की बात भी प्रकाश में आयी थी । पुलिस द्वारा घटना के संबंध में  बारिक से बारिक जानकारी का अनुशीलन किया गया तथा साक्ष्य संग्रह किया गया  , 50 से अधिक लोगों से पुछताछ की गई  । प्रारम्भिक पुछताछ में भादर  , फरिदा , आसिम आदि के द्वारा सामान्य जानकारी देते हुवे अपने आप को अपराध में शामिल नही होना बताया गया । लेकिन पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन एवं घटना की गहराई तक प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई वैज्ञानिक पुछताछ में  आरोपी आसिम पिता असलम उम्र 21 वर्ष द्वारा अपराध स्वीकार करते हुवे घटना की जानकारी दी । घटना के अन्य आरोपी फरिदा बी  पिता असलम , फैमिदा बी पति जाकिर एवं भादर पटेल की भूमिका भी स्पष्ट हुई । दिनांक 06.05.2013 के तीन दिन पूर्व से आसिम एवं फरिदा के द्वारा खुशबू को मारने की योजना तैयार की जा रही थी लेकिन मौका न मिलने से वे सफल नही हुवे थे । दिनांक 06.05.2013 को भी दिन में खुशबू के घर जाकर उसे मारने का प्रयास था लेकिन मकान मालिक एवं पडौसियों के कारण खुशबू को नही मारा गया । किन्तु 06.05.13 की शाम को खुशबू को झांसी जाना था अतः उक्त दिनांक को ही मारना आवश्यक था इसलिये फरिदा ने 15000/-रुपये भादर के देने के नाम पर उसे घर बुलाया । उक्त दिनांक को कमरें में बिठाकर बातचीत के दौरान अचानक लगभग पौने सात बजे मृतिका की गला दबाकर हत्या कर दी गई । उसके बाद चूंकि फरिदा ,फैमिदा एवं असिम के यहा सुपारी काटने का काम होता हैं अतः सुपारी की दो बोरी को जोडकर उसमें लाश भरकर रख दिया गया । असिम द्वारा खबर भादर पटेल तक पहूचाई गई चूंकि पूर्व में भादर के द्वारा ही इन लोगों को खुशबू को मारने एवं रास्ते से हटाने हेतु कहा गया था तथा इसके एवज में चार लाख की उधारी छोडने की बात भी कही गई थी । रात के करीब 1.00 बजे आसिम ने भादर के  सहयोग से लाश को घटना स्थल पर ठिकाने लगाया । घटना में मृतिका की चप्पल ,मोबाईल एवं पहने गये जेवरात प्राप्त नही हुवे थे । अतः आरोपीयों से पुछताछ पर मृतिका के घटना के समय पहने गये जेवरात आरोपीयों की निशादेही पर बरामद किये गये हैं जिनमें सोने का मंगलसुत्र , 6 कान की बाली , बिछीये , पायल , नाक की लोंग आदि शामिल हैं । मृतिका की चप्पले भी आरोपीयों द्वारा छीपाकर रखी गई थी जिन्है बरामद कर लिया गया हैं । लाश फैकने में प्रयुक्त आरोपी का वाहन वर्ना कार भी बरामद कर ली गई हैं । पुलिस के द्वारा आरोपीयों से पुछताछ की जा रही हैं ।
              सराहनीय कार्य  सनसनीखेज हत्याकांड का खुलाशा किये जाने पर वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा टीम को पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई हैं ।

01 आदतन व 08 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 13 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थायी, 29 गिरफ्तारी व 107 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 13 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 मई 2013 को 12 स्थायी, 29 गिरफ्तारी व 107 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिले 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 13 मई 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 12 मई2013 को 13.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कटकटपुरा कब्रसतान के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अ.अली, धमेन्द्र, आशिफ तथा दिलावर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2840 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।  
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 13 मई 2013- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 12 मई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुडैल थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले कलारी के सामने खुडैल निवासी गणेश पिता विनोद (22) तथा ग्राम खुडैल निवासी वीरसिंह पिता सतीश पाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1790 रूपये कीमत की 48 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 12 मई 2013 को 10.15 बजे पटेल ढाबा के पास टिडी गांव से अवैध शराब ले जाते हुये मिले कुजरोज थाना नालछा धार निवासी रवि पिता दिलीप (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशीशराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 12 मई 2013 को 20.30 बजे माखन के गल्ले की दुकान के सामने महू से अवैध शराब ले जाते हुये मिले राज मोह महू निवासी माखन पिता भीमसिंह (51) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपये कीमत की 10 क्वाटर देशी दुवारा शराब, 01 बाटर व 01 क्वाटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।  
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार



इन्दौर -दिनांक 13 मई 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 मई 2013 को 11.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मयूर अस्पताल के पास रिं रोड खजराना से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 265/5 सूरज नगर इंदौर निवासी आशीष पिता विजय (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 धारदार छुरी जप्त की गयी।
पुलिस द्वार आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, May 12, 2013

01 आदतन व 09 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 12 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 स्थायी, 42 गिरफ्तारी व 123 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 12 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 मई 2013 को 13 स्थायी, 42 गिरफ्तारी व 123 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 12 मई 2013- पुलिस थाना महूूं द्वारा कल दिनांक 11 मई 2013को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महू थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले श्रीराम कॉलोनी गुर्जर खेडा महू निवासी गोपाल पिता सुंदरलाल मेहरा (19) तथा शांतीबाई पति कल्लू (65) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7 हजार 450 रूपये कीमत की 01 पेटी 50 क्वाटर देशी शराब तथा 12 बाटल बीयर बरामद की गयी।
पुलिस थाना जूनींइंदौर द्वारा कल दिनांक 11 मई 2013 को 11.05 बजे कम्युनिटी हॉल के पास जबरन कॉलोनी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 154 जबरन कॉलोनी झोपडपट्‌टी निवासी योगेश पिता चंदूलाल (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 11 मई 2013 को 11.20 बजे मेदा मील के सामने एबी रोड मांगलिया से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 225 चांदमारी ईट का भट्‌टा धार रोड इंदौर निवासी पवन पिता बाबूलाल (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।  
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रहीहै।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 12 मई 2013- पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 11 मई 2013 को 12.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ज्योतिवफुले मार्केट नंदलालपुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 20 ब्लाक पंचशील नगर निवासी लखन पिता केशर सिंह (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 11 मई 2013 को 10.25 बजे पुराना थाना चौराहा चंदननगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रानी चौराहा इंदौर निवासी रजाक पिता मोह शफी (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।