Wednesday, May 8, 2013

थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की बारदात के फुटेज के फोटो



















अंर्तराज्यीय चार पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक दर्जन से अधिक चार पहिया वाहन बरामद


इन्दौर -दिनांक 08 मई 2013- चार पहिया वाहनों की चोरियों को देखते हुये चोरों को पकड़ने हेतु उपपुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिलीप सोनी को निर्देशित किया गया था। इस संबंध में क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री एस.आर. यादव एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री अजीम खान की टीम को संयुक्त रूप से वाहन चोरों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया, वाहन चोरों के गिरोह को पकडने के लिये मुखबिर मामूर किये गये, जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक इन्डीगो सी एस कार एमपी-09/टीए/5929 जो कि खजराना निवासी शोएब पिता सिद्‌दीक खान द्वारा अपने साथी शहनवाज उर्फ सोनू लक्की उर्फ के साथ नकली चाबी बनवा कर गाडी बुकिंग कर उज्जैन ले जाकर चोरी करवा दी और इन्डीगो के ड्रायवर के साथ थाना देवासगेट नाका जिला देवास में रिपोर्ट भी करवाई हैं। 
               शोएब खुद के द्वारा चुरवाई गई गाडी की रिपोर्ट कराने खुद भी थाने पर साथ में गया था। उसने बडी चालाकी से बनाई हुई नकली चाबी अपने मित्र शहनवाज उर्फ सोनू उर्फ लक्की को फिर उज्जैन से टेलीफोन करके लक्की को उज्जैन बुलाकर गाडी का ठिकाना बताया और उससे चोरी करा दी। उक्त चोरी की गई गाडी को बेचने हेतु एरोड्रम के पास सुपर कोरीडोर पर गाडी लेकर शोएब और लक्की पहुच गए । वहां पर चोरी की गाडियां खरीदने में माहिर मनीष ठाकुर और कार चोर नईम गाडी को ठिकाने लगाने के लिये पहुचे। मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच के सउनि. श्री नाथुराम दुबे और उनकी टीम ने अपनी सहायक टीम श्री उप निरी. विनोद सिंह राठौर, उप निरी. कैलाश पाटीदार, उप निरी. श्री आमोदसिंह राठौर तथा इनके सहयोगियों ने थाना एरोड्रम के थाना प्रभारी श्री अखिलेश द्विवेदी एवं उनकी टीम ने घेराबंदी करके शोएब, लक्की, मनीष और नईम को पकडा। जब इनसे बारीकी से पूछताछ की गई तो इन्दौर शहर तथा उज्जैन और आस-पास के जिलों एवं दिल्ली तथा राजस्थान की कई चार पहिया वाहनों की चोरी के मामले उजागर हुए।
                चार पहिया वाहन चोरों से पुलिस के द्वारा की गई कडी पूछताछ के उपरांत जो तथ्य प्रकाद्गा में आये वह काफी चौकाने वाले थे। कार चोर नईम, संजू, नौशाद, अनिल तिवारी एवं अनुप बडी सफाई से घरों के सामने खडी हुई कारों को चोरी करते थे और चोरी की गई कारें अतीक डेंटर-पेंटर नि. इन्दौर, मुनव्वर लोहार नि. देवास के द्वारा बीमा कम्पनियों में टोटल लॉस वाहनों की मय कागज के खरीदी कर इनके कागजात का इस्तमाल करते थे। टोटल लॉस में खरीदे गये वाहनों से चेचिस में जिस जगह चेचिस नम्बर रहते है उस जगह को काट कर चोरी की गई गाडियों में सफाई के साथ चस्पा (वेल्ड) कर देते थें। इतनी सफाई से वेल्डिंग की जाती थी कि उसे पकडा जाना मुद्गिकल होता हैं। आम खरीददार की नजर इस तबदीली में नहीं जा सकती थी । चोरी की गई गाडी में इंजन के ब्लॉक में जो नम्बर अंकित रहता है उस नम्बर को भी ग्राइन्डर से घिस देते थे एवं गाडी का हुलिया भी स्टीकर तथा सीट कव्हर बदल देते थें, जिससे गाडी मालिक स्वयं अपनी गाडी पहचानने में धोखा खा जाता था।
                चोर गिरोह से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि गाडियों को नईम, संजू, नौशाद, अनिल तिवारी और अनुप के द्वारा चोरी की जाती थी, मनीष ठाकुर नि0 देवास, हुसैन पटेल नि0 खुडैल तथा रफीक पटेल के द्वारा गाडियों को टोटल लॉस के गाडियों के नम्बरों पर बेच दिया जाता था और बाकायदे आर.टी.ओ.कार्यालय से खरीददार के नाम पर गाडी का नामान्तरण करवा कर यह लोग देते थें।
               चोर गिरोह से पूछताछ करने पर क्राईम ब्रांच की टीम तथा थाना एरोड्रम की टीम द्वारा निम्नलिखित गाडियां बरामद की गई जो कि टोटल लॉस में खरीदे गये वाहनों के नम्बरों पर चल रही थी।
1. मारूती वेन नं. एम पी 04 बी ए 3485
2. मारूती वेन नं. एम पी 04 बी ए 2639
3. मारूती वेन नं. एम पी 09 बी ए 2911
4. मारूती वेन नं. एम पी 04 एल सी 1236
5. टवेरा नं. एम पी 04 बी ए 6385
6. टवेरा नं. एम.पी. 04 बी ए 2034
7. टवेरा नं. एम पी 15 बी ए 1183
8. इंडिगो सी एस नं. एम पी 09 टी ए 5929
9. इंडिगो सी एस नं. एम पी 09 सी जे 9272
10. इंडिगो इ सी एस बिना नम्बर की
11. टाटा सफारी नं. एम पी 07 सी सी 6601
12. मारूती स्फि्‌ट नं. एम पी 09 सी जे 7150
13. मारूती स्फि्‌ट बिना नम्बर की
14. फोर्ड एण्डेवर आर जे 27 यू ए 4001

उक्त जप्तशुदा वाहनों में लिप्त आरोपियों का विवरण जिन्हे पकडा गया :-
1. शोएब पिता सिद्‌दीक खान (25) नि0 25 कादर कॉलोनी खजराना इन्दौर।
2. शहनवाज उर्फ सोनू उर्फ लक्की पिता जाकिर हुसैन (27) नि0 144 हीना पैलेस कॉलोनी खजराना इन्दौर।
3. नईमपिता खाजू खान (25) नि0 ग्राम छापीहेडा थान छापीहेडा जिला राजगढ हाल नि0 42 मदिना नगर इन्दौर
4. मनीष पिता रमेश ठाकुर (32) नि0 मुखर्जी नगर देवास।
5. अतीक मेहबूब पिता सलीम मेहबूब (28) नि0 32/2 आजाद नगर इन्दौर
6. हुसैन पटेल पिता हैदर पटेल (28) नि0 खुडैल जिला इन्दौर।

इस गिरोह के अन्य आरोपी जो कि कार चुराने में माहिर है जिनकी पुलिस को तलाश है वह अभी फरार हैः- 1- नौशाद नि. खजराना इन्दौर 2- अनुप नि. रानीबाग खंडवारोड इन्दौर 3- बंटी नि. आजाद नगर इन्दौर 4- संजू नि नगदा 5- अनिल तिवारी नि. भोपाल 6- रफीक पटेल नि. कोहीनूर कॉलोनी आजाद नगर इन्दौर 7- मुनव्वर लोहार नि. देवास हैं इन लोगों की तलाश जारी हैं। इन लोगों की गिरफ्‌तारी पर और भी वाहनों की बरामदगी होने की उम्मीद हैं।
             उपरोक्त गिरोह का पर्दाफाश करने में क्राईम ब्रांच में पदस्थ उप निरी. श्री विनोदसिंह राठौर, उप निरी. श्री कैलाश पटीदार, उप निरी. श्री आमोदसिंह राठौर, सउनि. नाथूराम दुबे तथा इनकी टीम के सदस्य प्रआर. चन्दरसिंह, प्रआर. अवधेश, प्रआर. ब्रजभूषण, इफ्‌तेखार, अनिल सिलावट आर. रणवीरसिंह, जितेन्द्रसेन, अजीत यादव, सुनिल बिसेन, सुरेश मिश्रा, विजय मिश्रा, रमेश, योगेश्वर, प्रशांत श्रीवंश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उप पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता द्वारा उपरोक्त कर्मचारियों को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी हैं।

07 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 08 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

26 स्थायी, 52 गिरफ्तारी व 174 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 08 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 मई 2013 को 26 स्थायी, 52 गिरफ्तारी व 174 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए,विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 08 मई 2013- पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 07 मई 2013 को 15.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्यू सब्जी मंडी नंदलालपुरा के पास अवैध रूप से हथियार लेकर 20,21 तेली बाखल इंदौर निवासी कुलदीप उर्फ भानू पिता देव नारायण  (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खटकेदार चाकू जप्त किया गया। 
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, May 7, 2013

03 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 07 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

18 स्थायी, 57 गिरफ्तारी व 198 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 07 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 मई 2013 को 18 स्थायी, 57 गिरफ्तारी व 198 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते/ले जाते 05 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 07 मई 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06मई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले सांई सुमन नगर इंदौर निवासी कन्हैया पिता चेनाजी (50), 20/5 बाणगंगा निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र ठाकुर पिता विक्रम सिंह (29) तथा कंडिलपुरा निवासी रिंकू उर्फ रवि पिता गणेश वर्मा (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 17 हजार 700 रूपये कीमत की 06 पेटी तथा 77 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।     
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 06 मई 2013 को 17.15 बजे मनोरमागंज इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले बड़ी ग्वालटोली निवासी हनि पिता राजा चौधरी (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 06 मई 2013 को 07.00 बजे ग्राम भाटखेड़ी फांटा से अवैध शराब बेचते हुये मिले गायकवाड़ निवासी मनीष पिता नन्नू लोध (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपये कीमत की 05 लीटर देशी शराब बरामद की गयी।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही कीजा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 07 मई 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 मई 2013 को 14.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भागीरथपुरा इंदौर के पास अवैध रूप से हथियार लेकर यही के रहने वाले कालू पिता मूलचंद्र गोदिया (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
               पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, May 6, 2013

08 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 06 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 स्थायी, 23 गिरफ्तारी व 132 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 06 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 मई 2013 को 10 स्थायी, 23 गिरफ्तारी व 132 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते/ले जाते 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 06 मई 2013- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 05मई 2013 को 09.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तलावली चांदा पुलिया के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले इन्द्रानगर निवासी अशोक पिता चैनसिंह परमार (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।     
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 05 मई 2013 को 20.55 बजे बलाई मोहल्ला बड़ी ग्वालटोली से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले राजू उर्फ संजय पिता रमेश (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1320 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
            पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 05 मई 2013 को 20.10 बजे किशनगंज नाका महूॅ से अवैध शराब बेचते हुये मिले 99 किशनगंज महूॅ निवासी कल्लू उर्फ शिवशंकर पिता रघुनंदन वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
             पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 05 मई 2013 को 21.15 बजे चितावद काकड़ से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले दीपक पिता गोपाल बोरासी (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशीशराब बरामद की गयी।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 06 मई 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 05 मई 2013 को 02.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा इंदौर के पास अवैध रूप से हथियार लेकर 241 मॉ कालका नगर निवासी दीपक पिता कुलदीप (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, May 5, 2013

01 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 05 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 43 गिरफ्तारी व 102 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 05 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 मई 2013 को 03 स्थायी, 43 गिरफ्तारी व 102 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 17 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 05 मई 2013- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कलदिनांक 04 मई 2013 को 16.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड़ी भमोरी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले दत्तू, लक्ष्मण, बापू तथा रमेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4750 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 04 मई 2013 को 03.20 बजे पाटनीपुरा गली नं. 2 इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सचिन, मनीष तथा इब्राहिम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4062 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
             पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 04 मई 2013 को 21.40 बजे राजेन्द्र नगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अरूण, निलेश, नरेन्द्र, कुदंन, इमरान, विनोद, राजकुमार, सुनिल तथा संजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3390 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
               पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 04 मई 2013 को 12.50 बजे बस स्टैण्ड मानपुर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 40 बी ग्राम जाफराबाद निवासी रमेश पिता घीसालाल यादव को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 680रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, May 4, 2013

एमपीईबी कार्यालय मे हुयी लूट का खुलासा, पुराना कर्मचारी ही निकला आरोपी, 05 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 04 मई 2013 - दिनांक 12.04.13 को अपरान्ह लगभग 04.15 बजे सांवेर रोड़ स्थित विद्युत मंडल के बिल संग्रहण केन्द्र पर लूट की घटना हुयी थी, जिसमें लगभग दो लाख रूपयें अज्ञात आरोपियों के द्वारा जो चेहरे को रूमाल से ढके हुये थे, कट्‌टा दिखाकर केश काउन्टर से लूट लिये गये थे। दिनदहाड़े हुयी इस लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुये तत्काल बाणगंगा पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुॅचे। पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभिषेक यादव जब बिजली बिल कलेक्शन राशि का हिसाब करने के बाद केश वेन का इंतजार कर रहा था, उसी समय पीछे के दरवाजे को खटखटाकर आरोपीगणों ने कट्‌टे की नोक पर राशी लूट ली थी।  इसे चुनौती के रूप में लेकर पुलिस अधीक्षक, जिला इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री  राजेश दण्डोतिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ पर जानकारी मिली कि शिवकंठ नगर में घटना केबाद आरोपी भागते हुये देखे गये थे, आरोपीगण मोटरसायकलों पर थे और शिवकंठ नगर से रेल्वे लाईन की तरफ भागते समय तार फेनसिंग के समीप एक मोटरसायकल वहीं छोड़कर खेतों की ओर भागे एवं शेष दो मोटरसायकलों को लेकर गलियों से होकर भाग गये। शिवकंठ नगर में जो मोटरसायकल लावारिस मिली थी, उसकी तलाश करने पर पाया कि वह थाना हीरानगर से घटना के पूर्व लगभग 01.00 बजे चोरी हुयी थी, जिस पर थाना हीरानगर में वाहन चोरी का अपराध पंजीबद्व है, इस मोटरसायकल के मिलने के बाद पुलिस ने उस क्षैत्र के लोगों से आरोपियों के हुलिये के बारे में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों का स्कैच भी बनवाया था, जिसमें एक आरोपी के लम्बे बाल थे, इस आधार पर विवेचना की गयी। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से पता चला कि पिंटू गोस्वामी नाम के एक युवक ने अपनी मोटरसायकल का लोन हाल ही में चुकाया है, उसके बारे में पता लगाने पर ज्ञात हुआ कि वह क्लॉथ मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करता है, पुलिस ने गोपनीय रूप से उसके अन्य साथियों की तलाश की, जिससे पता चला कि इसका एक साथी सचिन पटेल है, जो पूर्व में पोलोग्राउन्ड एमपीईबीकार्यालय में भी काम कर चुका है, इसके बारे में जानकारी एकत्रित कर और गोपनीय रूप से सूचना संकलन कर पुलिस ने इस अज्ञात लूट का पर्दाफाश किया। 
पिंटू गोस्वामी और उसके दोस्त राजू उर्फ संदीप जो योगेन्द्र सिंह नामक आरपीएफ आरक्षक का पुत्र है, इन लोगो को पैसे की आवश्यकता थी। इस संबंध में इन्होने अपने दोस्त सचिन पटेल से चर्चा की थी, सचिन पटेल ने इन्हे बताया कि एमपीईबी के केश काउंटर से आसानी से रूपयें मिल सकते हैं और इस तरह योजना बनाकर इन आरोपियों द्वारा यह सनसनीखेज वारदात घटित की गयी। पुलिस ने वारदात में शामिल पांचो आरोपियों 1. पिंटू उर्फ नीतेश पिता महेन्द्र गोस्वामी (25) निवासी नंदबाग कॉलोनी, 2. राजू उर्फ संदीप पिता योगेन्द्र सिंह (27) निवासी 1964 द्वारकापुरी अन्नपूर्णा, 3. गोलू उर्फ शुभम पिता श्रीराम सिंगोदिया (19) निवासी न्यू गांधी पैलेस चंदननगर, 4. धर्मेन्द्र यादव पिता सुरेन्द्र (20) निवासी दशरथ बाग, 5. सचिन उर्फ भूपेन्द्र पटेल पिता मुन्नालाल (19) निवासी पुष्प नगर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तीनों मोटरसायकल 1. एमपी-09/एनव्ही/7695, 2. एमपी-09/एमयू/3302, 3. एमपी-09/एमटी/1352 जप्त हो चुकी है, साथ हीघटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल कारतूस सहित बरामद कर ली गयी है एवं आरोपियों से लूट के रूपयों में से अभी 62 हजार रूपयें बरामद हो गये है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) जिला इंदौर के द्वारा इस लूट का खुलासा करने वाली टीम को पॉच हजार रूपयें का ईनाम देने की घोषणा की गयी है।   

05 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 04 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

17 स्थायी, 53 गिरफ्तारी व 165 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 04 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 मई 2013 को 17 स्थायी, 53 गिरफ्तारी व165 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 04 मई 2013- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 मई 2013 को 19.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रूस्तम का बगीचा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अज्जू, बहादुर, धर्मेन्द्र, हीरालाल तथा महेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 740 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब बेचते/ले जाते 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 04 मई 2013- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 03 मई 2013 को 08.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सीपी नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले गोपाल पिता किशन (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1035 रूपये कीमत की 23 क्वाटर देशीशराब बरामद की गयी।     
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 03 मई 2013 को 13.00 बजे गायकवाड़ गाडली मोहल्ला से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले श्याम पिता नेकराम वर्मा (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 425 रूपये कीमत की 17 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 04 मई 2013- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 मई 2013 को 22.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महू नाका कलाली इंदौर के पास अवैध रूप से हथियार लेकर नवाब वादा कंपाउन्ड छोटी ग्वालटोली निवासी लखन पिता रामचंद्र अहिरवार (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, May 3, 2013

01 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 03 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

22 स्थायी, 66 गिरफ्तारी व 213 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 03 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 मई 2013 को 22 स्थायी, 66 गिरफ्तारी व 213 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 03 मई 2013- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक02 मई 2013 को 15.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुड़ैल थाना क्षैत्रांतर्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले मण्डला जेतकरण निवासी मनोहर पिता लालसिंह (45) तथा खुड़ैल बुजुर्ग निवासी हैदर पिता सत्तार शाह (54) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1240 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 02 मई 2013 को 18.10 बजे शिवा कॉम्पलेक्स इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले रमेश पिता रामचंद्र वैष्णव (52) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
              पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2013 को 20.15 बजे बाणगंगा नाका इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले महेश यादव नगर निवासी राकेश पिता रामपाला पारसी (38) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 220 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब बेचते/ले जाते आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 03 मई 2013- पुलिसथाना देपालपुर द्वारा दिनांक 01 मई 2013 को 23.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बड़ौदा पंत फाटा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मुलखेड़ा निवासी विक्रम पिता रघुनाथ यादव कलौता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 11 हजार 500 रूपये कीमत की 45 लीटर देशी शराब बरामद की गयी।     
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 03 मई 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2013 को 09.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अंबेडकर चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर मारूति चंदननगर निवासी भूषण उर्फ नवीन पिता शिवाजीराव मराठा (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, May 2, 2013

01 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 02 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

20 स्थायी, 41 गिरफ्तारी व 154 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 02 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 मई 2013 को 20 स्थायी, 41 गिरफ्तारी व 154 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 02 मई 2013- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 01मई 2013 को 14.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के सामने रोड़ पर सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले वेशरीपुरा निवासी महेश पिता बद्रीलाल (22) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 180 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब बेचते/ले जाते 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 02 मई 2013- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 01 मई 2013 को 18.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लेबड़ फोरलेन से अवैध शराब ले जाते हुये मिले जूनापानी धामनोद निवासी माधव पिता जग्गा (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6400 रूपये कीमत की 02 पेटी बियर तथा 100 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गयी।     
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 01 मई 2013 को 13.40 बजे बखशीबाग दरगाह के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिली यही की रहने वाली बबीता बाई पति हरि (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 27 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार करइनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 02 मई 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 01 मई 2013 को 11.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राहुल गांधी नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर यही के रहने वाले सुरेश पिता जगदीश बंजारा (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, May 1, 2013

ट्रक चालक अजीज शेख के अंधे कत्ल का पर्दाफाश

इन्दौर -दिनांक 01 मई 2013- विगत दिनों उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता व्दारा की गई गंभीर अपराधों की समीक्षा के पश्चात्‌ क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा थाना रावजी बाजार के अंधे कत्ल को सुलझाने में सफलता अर्जित की हैं।
         पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री रूडोल्फ अल्वारेस के नेतृत्व एवं क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय, श्री जितेन्द्रसिंह के निर्देशन में एक टीम अंधे कत्ल की समीक्षा एवं पकडने हेतु नियुक्त की गई। टीम में उप पुलिस अधीक्षक क्राईम सीताराम यादव, उप निरीक्षक आमोदसिंह राठौर एवं उनके सहयोगी टीम को लगाया गया। जिन्होने थाना रावजी बाजार के अंधे कत्ल जो दिनांक 22.07.12 की रात्री में हाथीपाला  रावजी बाजार में झाबुआ-गुजरात ट्रांसपोर्ट के सामने अज्ञात तीन हमलावरों द्वारा ड्रायवर अजीज शेख को चाकू मार कर भाग गये थे, जिसका थाना रावजी बाजार में अपराध क्र. 329/12 धारा 307,302 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था, का पर्दाफाश किया।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- दिनांक 22.07.012 को झाबुआ-गुजरात ट्रांसपोर्ट हाथीपाला में ट्रक एमपी-09/एचएफ/0739 केचालक अजीज शेख पिता बाबू खां निवासी ग्राम झगनावदा जिला झाबुआ एवं उसका क्लीनर मोहम्मद शेख पिता रसीदुलरहमान शेख (19) नि0 मौलाना आजाद मार्ग जिला झाबुआ, पैदल खाना खा कर रात्री में वापस लौट रहें थे, तभी एक मोटर साईकल पर सवार तीन लडकों ने पीछे से चाकू मार कर अजीज शेख को घायल कर दिया जिसकी एमवाय अस्पताल पहुॅंचते ही मौत हो गई। विवेचना थाना प्रभारी रावजी बाजार द्वारा संपादित की गई। मृतक ड्रइवर शेख झाबुआ का रहने वाला था ड्राईवरी करता था जिसकी किसी से भी रंजिश नहीं थी, जिसके कारण विवेचना के हर बिन्दु पर विवेचना की जा रही थी।
            अपराध शाखा के आर0 संदीप यादव को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि झाबुआ - गुजरात ट्रांसपोर्ट हाथीपाला के सामने रात्री में जो ड्राईवर शेख का कत्ल हुआ था वह कत्ल तीन दोस्त अर्जुन (परिवर्तित नाम), गुलशन तिलोकानी, प्रवीण वर्मा ने शराब के नशे में किया हैं। सूचना को विकसित करने में प्रआर0 तेजसिंह, प्रआर0 राजकुमार को साथ में लगाया गया। थाना पंढरीनाथ और रावजी बाजार में उक्त बदमाशों के आपराधिक रिकार्ड भी हैं, सूचना को तस्दीक किया गया और योजनाबद्ध तरीके सेआरोपियों को संयुक्त टीम क्राईम ब्रांच एवं थाना रावजी बाजार द्वारा पकडा गया जिनके नाम निम्नानुसार हैं :-
1. अजुर्न (परिवर्तित नाम) पिता निलेश सुगंधी (17) नि0 मोती तबेला थाना रावजी बाजार इन्दौर।
2. गुलशन पिता कमल तिलोकानी (20) नि0 10/2 खूबचंद निवास रेशम गली थाना पंढरीनाथ इन्दौर।
3. प्रवीण पिता विरेन्द्र वर्मा (20) नि0 06 गोधा कॉलोनी थाना रावजी बाजार इन्दौर।
पतारसी में प्रकाश में आये महत्वपूर्ण तथ्य
1. आरोपियों में उनके दोस्त सुबीर वर्मा का जन्मदिन होने से छः दोस्त दो मोटर साईकल पर राजेन्द्र नगर स्थित चौधरी ढाबा पर पार्टी में गए वहां पर बीयर एवं शराब की पार्टी की।
2. पार्टी के पश्चात्‌ दो पहिया पेशन मोटर साईकल पर अर्जुन, गुलशन और प्रवीण वर्मा बैठ कर वापस आए तथा दूसरी मोटर साईकल पर सुबीर वर्मा व उसके दो दोस्त वापस आए। सुबीर वर्मा कलेक्टर कार्यालय चौराहे से वापस अपने घर चले गये। अजुर्न, गुलशन और प्रवीण वर्मा सिगरेट पीने व गुटखा खाने सरवटे बस स्टैण्ड पर आ गये थे।
3. करीब 20-25 मिनिट बाद जब वे मोटर साईकल पर घर वापस हो रहे थे तब मोटर साईकल एमपी-09/एमपी/5628 जिसे गुलशन चला रहाथा, बीच में प्रवीण वर्मा तथा पीछे अर्जुन (परिवर्तित नाम) बैठा था।
4. रास्ते में गुलशन सिंधी ने अर्जुन से गाली बकते हुए कहा कि ये साला अर्जुन जहां भी अडी बाजी करने जाता वहां जूते खा कर वापस लौटता हैं। इस बात पर अर्जुन को घुस्सा आ गया और अर्जुन ने अपने पास रखा हुआ चाकू निकाला और हवा में लहराया और खाना खा कर वापस लौट रहे एक व्यक्ति जो अपने साथी के साथ पैदल जा रहा था को हत्या करने के उद्‌देश्य से पीठ में मारते हुए वहां से चले गये।
5. इस घटना में अर्जुन के बाएं हाथ की छोटी (कनिष्का) उंगली में कट कर चोट भी आई थी, जिसका अर्जुन ने घर पर बताया कि उसे मोटर साईकल एक्सीडेन्ट में चोट आ गई हैं।
6. इस हत्या जैसे गंभीर अपराध में मात्र दोस्तों के उकसाने भर से घटना घटित कर दी।
7. गुलशन तिलोकानी के विरूद्ध (तीन अपराध मार-पीट एवं चाकूबाजी के अपराध थाना पंढरीनाथ), इसकी नन्दलालपुरा मेट्रो कॉम्प्लेक्स में चप्पल की दुकान हैं।
8. प्रवीण वर्मा, आरटीओ कार्यालय इन्दौर में दलाली का काम करता एवं आईपीएस कॉलेज से बी कॉम की पढाई कर रहा हैं।
9. अजुर्न के विरूद्ध थाना रावजी बाजार में घर में घुस कर मार-पीटएवं तोडफोड करने के अपराध दर्ज हैं।
          इस हत्या कांड का पर्दाफाश करने के लिये क्राईम बं्राच की टीम उप निरीक्षक आमोदसिंह राठौर, सउनि0 भारतसिंह यादव, प्रआर0 तेजसिंह, प्रआर0 राजकुमार,  आर0 संदीप यादव, सुरेश मिश्रा, विजय मिश्रा, योगेश परमार, आभाराम, प्रशांत श्रीवंश का सराहनीय योगदान रहा हैं।

01 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 51 गिरफ्तारी व 178 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 01 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 अप्रेल 2013 को 02 स्थायी, 51 गिरफ्तारी व 178 जमानतीय वारन्टतामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते/ले जाते 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 मई 2013- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2013 को 20.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जोशी मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले अर्जुनपुरा निवासी मांगीलाल पिता रणछोड़ (30) तथा बाल्दा कॉलोनी निवासी आकाश पिता रमेश (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2700 रूपये कीमत की 64 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।     
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2013 को 16.30 बजे श्री जी वाटिका के सामने इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ई सेक्टर चंदननगर निवासी सचिन पिता फतेसिंह (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 48 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2013 को 18.50 बजे बड़ौदा पंथ रोड़ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले चंद्रावतीगंज रोड़ सांवेर निवासीमनोहर पिता लक्ष्मीनारायण (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
        पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2013 को 23.30 बजे सरवटे बस स्टैण्ड इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले कलाली मोहल्ला निवासी राजेश पिता रामपाल चौरसिया (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2013 को 20.05 बजे अगरबत्ती कॉम्पलेक्स इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले अवंतिका नगर निवासी सुनिल पिता ओमप्रकाश (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 मई 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलासिया थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर मालवीय नगर निवासी लखन पिताखुमानसिंह बारिया (20) तथा लालाराम नगर निवासी अनूप उर्फ अन्नू पिता बाबूलाल (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
           पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2013 को 23.00 बजे गणेशधाम कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रमेश पिता श्यामलाल सोनी (60) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, April 30, 2013

पुराना कैशियर ही निकला चोर, 08 मोबाईल फोन बरामद


इन्दौर -दिनांक 30 अप्रेल 2013- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 04.03.13 को फरियादी निलेश पिता कैलाश कालिंकर निवासी 63 संचार नगर कनाड़िया रोड़ इंदौर द्वारा थाना आकर रिपोर्ट किया कि एमजी रोड़ 575 क्लासिक सेंटर शॉप नं. 1 व 2 में स्थित मोबाईल व कस्टमर केयर सेंटर में 2 साल से स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। प्रातः 10.05 बजे ऑफिस खोला, ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरें में कागज चिपका था। शंका होने पर उसने रिकार्ड चेक किया तो 09 हेण्डसेट मोबाईल जिसमें 02 सेमसंग, 02 जेड टी, 03 माईक्रोमेक्स, 01 हायर, 01 हुबई तथा नगदी लगभग 90 हजार रूपयें का कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर से थाना तुकोगंज में अपराध क्रं. 152/13 धारा 454,380 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना दिनांक 29/04/13 को थाना तुकोगंज पुलिस को ईलाका भ्रमण के मुखबिर की सूचना मिली कि दो व्यक्ति इच्छूसिंह, जयसिंह ठाकुर डॉलर मार्केट पर मोबाईल बेचने की फिराक में घूम रहे है, संभवतः मोबाईल चोरी के है। सूचना पर तत्कालघेराबंदी कर पुलिस द्वारा उपरोक्त संदेहियों को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर 1. जयसिंह ठकाुर पिता फतेसिंह जाति सेंधव (23) निवासी ग्राम दिलोद जिला शाजापुर, 2. इच्छूसिंह उर्फ राजकुमार पिता हरीसिंह (20) निवासी ग्राम रालामंडल थाना टोक खुर्द जिला देवास हाल 42/2 नंदानगर इंदौर बताया, जिनसे पूछताछ करने पर पता चला  कि जयसिंह ठाकुर रिलायंस कंपनी में कैशियर के पद पर कार्यरत था, जिसके द्वारा मार्च 2013 में इस्तीफा दे दिया था उसने उसके दोस्त इच्छूसिंह उर्फ राजकुमार को बताया कि जिस रिलायंस कंपनी में वह काम करता था वहा पर प्रतिदिन 01 लाख रूपयें के करीब पैसा रहता है, तुम कंपनी के गेट की चाबी जो दराज में रहती है, निकाल लो, फिर वहा चोरी करेगें। गेट की चाबी इच्छूसिंह ने निकाल ली थी, उसके दूसरे, तीसरे दिन अपने कमरे से हम दोनो रिलायंस के ऑफिस पर आये, वही पर साईड पर शटर का हैन्डिल रखा था तो पहले मैने शटर को हैन्डिल से खोला तथा इच्छूसिंह को कहा कि अंदर कैमरा लगा है उसमें कागज चिपका दे तो उसने पहले अपने मुॅह पर रूमाल बांधा व काला चश्मा लगाया, जिससे चेहरा पहिचान में नही आये। अंदर जाकर कैमरे पर कागज लगा दिया फिर मैंअंदर आया व टेबल की दराज में रखी चाबी निकाल कर खोल कर रखे पैसे निकाल लिये और बाहर 7,8 मोबाईल भी झोले में भर लिये और फिर वापस गेट बंद कर दिया व शटर का हैन्डिल व चाबी को डस्टबीन में फेक दिया था। पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने उपरोक्त चोरी करना स्वीकार किया व चोरी के मोबाईल नंदानगर में अपने कमरे में छिपाकर रखा होना बताया। आरोपी जयसिंह से 04 मोबाईल एवं आरोपी इच्छूसिंह से 04 मोबाईल विधिवत जप्त किये गये, अन्य माल व प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

हातोद थाना क्षैत्र के गोली काण्ड का खुलासा, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा


इन्दौर -दिनांक 30 अप्रेल 2013- दिनांक 24.04.13 को थाना हातोद क्षैत्रांतर्गत ग्राम बड़ी कलमेर में अपनी पत्नी रामकन्या बाई पर अज्ञात लोगो द्वारा गोली चलाने की घटना उसके पति राम पिता शान्तिलाल जाटव (24) निवासी ग्राम बाड़ी मोहल्ला राऊ द्वारा थाना हातोद को बताई गयी थी, हातोद पुलिस द्वारा मृतिका के पति राम से पूछताछ की तथा घटना स्थल के निरीक्षण व शार्ट पीएम रिपोर्ट से मृतिका के पति राम जाटव पर ही संदेह हुआ, जिससे सखती से पूछताछ करने पर उसने घटना दिनांक 24.04.13को अपनी पत्नी रामकन्या पर देशी पिस्टल से गोली चलाना स्वीकार किया तथा पुलिस को गुमराह करने के लिये झूठे बयान देता रहा कि उसकी पत्नी पर कोई अज्ञात बदमाश द्वारा गोली चलायी गयी। पुलिस द्वारा मृतिका रामकन्या बाई के पति राम जाटव को गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर देशी पिस्टल व चार जिन्दा कारतूस जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा प्रकरण में प्रारंभ से मृतिका के पति राम जाटव पर संदेह था, आरोपी द्वारा बनायी गयी झूठी कहानी का हातोद थाना प्रभारी सिमाला प्रसाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (भापुसे) द्वारा किया गया।
आरोपी राम जाटव से विस्तृत पूछताछ करने पर उससे थाना राजेन्द्र नगर की गोली चालन की घटना का भी खुलासा हुआ, जिसमें राम जाटव द्वारा घटना के संबंध में बताया गया कि उसके दादा कालूराम निवासी बाड़ी मोहल्ला राऊ पर हरिओम पिता बलवंत चौहान निवासी देवली द्वारा गोली चलायी गयी थी, जिसकी रिपोर्ट थाना राजेन्द्र नगर पर हुयी थी तथा धारा 308 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व हुआ था, जिस पर से हरिओम निवासी देवली, सांवेर पर थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

30 लंबित चालानों का निराकरण, 15 हजार रूपयें समनशुल्क जमा


इन्दौर -दिनांक 30 अप्रेल 2013- यातायात पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के फोटो लेकर चालान जारी किए जाते है। वर्ष 2013 में जारी किन्तु अभी तक लंबित ऐसे चालानों के भुगतान के लिए यातायात पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया। इस अभियान के अन्तर्गत प्रथम चरण में लोक परिवहन के वाहनों की लंबित सूची पूर्व के लंबित चालानों की जानकारी के साथ इन्दौर पुलिस की वेबसाईट पर अपलोड की गई तथा शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रदस्थ अधिकारियों को भी यह सूची प्रदान की गई। लंबित चालानों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक, मुखयालय द्वारा नगद पारितोषिक की घोषणा भी की है  ।
आज दिनांक 30.04.2013 को 30 वाहनों के लंबित चालानों का निराकरण कर 15000 समंन शुल्क जमा किया गया । 

02 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 30 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंवैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 45 गिरफ्तारी व 152 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 30 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अप्रेल 2013 को 03 स्थायी, 45 गिरफ्तारी व 152 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 30 अप्रेल 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2013 को 20.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं. 71 झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले सुनिल पिता सुभाष भील (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रूपये कीमत की 35 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।     
पुलिसद्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 30 अप्रेल 2013- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2013 को  22.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रावजी बाजार थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर मोती तबेला निवासी मोहम्मद रिहान पिता उस्मान (20) तथा आलापुरा निवासी कपिल पिता रामचंद्र बाथम (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा तथा 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2013 को 09.40 बजे बाणेश्वरी कुंड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले घण्टाघर के पास इंदौर निवासी दुर्गा पारदी पिता परसराम उर्फ रामस्वरूप (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2013 को लाबरिया भैरू इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजेश पिता मदनलाल केवट (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभीआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, April 29, 2013

अन्तराष्ट्र्रीय फिल्म पायरेसी गिरोह क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में


नई रिलीज होने वाली पिक्चरों को इन्दौर के सिनेमाघरों में करता था शूट
शूटिंग के लिए उपयोग करता था उच्च तकनीक के एच.डी. कैमरे
अन्तराष्ट्र्रीय बाजार में फिल्मों को ऑनलाईन एवं टीमव्यूवर के माध्यम से बेचते थे।
गिरोह के तार म.प्र., गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, लाहौर, करांची एवं सिंगापुर से भी जुडे है।

इन्दौर -दिनांक 29 अप्रेल 2013- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि मोशन पिक्चर्स एशोसिएशन मुम्बई के लीगल आफिसर श्री सत्या बेनर्जी की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी कि, कुछ लोग इन्दौर के सिनेमाघरों में, प्रदर्शित हो रही नई हॉलीवुड व बॉलीवुड फिल्मों को कैमरो से शूट कर पायरेसी कर उसकी व्यापक पैमाने पर बिक्री कर रहे है।  
प्राप्त शिकायत के आधार पर श्री गुप्ता द्वारा, पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री रूडोल्फ अल्वारेज एवं क्राईम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री मनोज कुमार राय एवं श्री जितेन्द्रसिंह को इस पायरेसी गिरोह का पर्दाफाश करने हेतु निर्देशित किया गया। गिरोह का पर्दाफाश किये जाने हेतु जिला अपराध शाखा केअधिकारियों/कर्मचारियों की एक टीम गठित कर शहर के चुंिनंदा मल्टीप्लेक्स में नई फिल्म रिलीज के दिन शुक्रवार को भेजी गई जिन्हे कोई विशेष उपलब्धि हासिल नहीं हो सकी। 
इसी बीच श्री मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि, नवलखा क्षेत्र का एक लडका डीवीडी पायरेसी का कार्य करता है व उसकी गतिविधियां संदिग्ध है। जिसकी पुष्टि हेतु अपराध शाखा के पुलिस उप अधीक्षक श्री सीताराम यादव के नेतृत्व में सउनि (अ) अमित दीक्षित व तकनीकी टीम के साथ-साथ अपराध शाखा की एक ओर टीम को रवाना किया गया जिन्होने इस मुखबिर सूचना की पुष्टि करी। क्राईम ब्रांच व भंवरकुआ पुलिस की टीम द्वारा बताये स्थान पर दबिश दिये जाने पर रूपेश पिता नर्मदाप्रसाद जायसवाल उम्र 28 साल निवासी फलैट नं. 202 श्रीधाम अपार्टमेन्ट, नाकोडा नमकीन के सामने, टेलीफोन नगर चौराहा, बंगाली चौराहा, इन्दौर एवं टीनू शर्मा उर्फ महेन्द्र शर्मा पिता भारत फकीरचंद शर्मा 25 साल नि0 42 रघुवंशी कालोनी मरीमाता चौराहा इन्दौर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर टीम को काफी सारी चौकाने वाली बात सामने आई। 
आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछके दौरान रूपेश जायसवाल ने बताया कि, वह पूर्व में डीवीडी का मास्टर प्राप्त कर डीवीडी कॉपीयर से कॉपी कर रैपर के साथ स्थानीय बाजार में एवं आसपास के क्ष़्ोत्रों में बेचने का काम करता था बाद में तकनीकी सपोर्ट के लिए टीनू उर्फ महेन्द्र से सम्पर्क होने पर 5000-0 प्र.मा. की नौकरी पर उसकों रख लिया था। कुछ दिनों बाद रूपेश एवं टीनू उर्फ महेन्द्र द्वारा ऑनलाईन शॉपिंग के माध्यम से सोनी कम्पनी का 8 जीबी एच.डी.कैमरा क्रय किया गया जिसके माध्यम से इन्दौर के सत्यम सिनेप्लेक्स के स्कॉय लाउंज सेक्शन में प्रथम शो में बैठकर उससे स्क्रीन रिकार्ड करने लगे तथा उसको कम्प्यूटर में डाउनलोड कर सॉफ्टवेयर्स के माध्यम से पिक्चर क्वालिटि सुधार कर उसका मास्टर बनाने एवं उसे बेचने का काम चालू किया गया। टीनू द्वारा कम्पयूटर तकनीक का अच्छा ज्ञान होने से उसके द्वारा यूरोपीयन ओ.वी.एच. कम्पनी से 1000जीबी का क्लाउड सर्वर स्पेस किराये पर लिया जाकर पिक्चरों की रिलीज को विनआर सॉफटवेयर के माध्यम से कम्प्रेस कर अपलोड किया जाता था एवं अपने ग्राहकों से नेट के माध्यम से चेटिंग के दौरान डील तय होने एवं उनके द्वारा ऑनलाईन फण्ड ट्र्रांसफर किये जाने पर टीमव्यूवर के माध्यम से उनकोंकनेक्ट कर, उनके कम्प्यूटर पर अपने यमराज नाम के सर्वर से डाउनलोड करता था।
आरोपियों द्वारा हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों जैसे आयरन मैन-3, आशिकी-2, एक थी डायन, के अतिरिक्त स्पाईडर मेन, बोल बच्चन, डार्क नाईट राइजेस, जन्नत-2, जीआयजो, डाय हार्ड, जेम्स बॉण्ड की स्कॉय फॉल आदि फिल्मों की भी शूट की गई कॉपी तैयार की गई व इन्टरनेट व मोबाईल के माध्यम से ग्राहकों से सम्पर्क कर 25,000-00 रू से लेकर 3 लाख रू. तक की कीमत में सौदा तय कर सप्लाय की गई।
टीम द्वारा डेस्कटाप सिस्टम एक्सआन प्रोसेसर, 8 कोर, 12 जीबी रेम, 500 जीबी एचडी, ग्राफिक कार्ड 1 जीबी, 3 रिकार्डिग डिवाइस एचडी (सैमसंग, कोडक एवं सोनी), खाली डीवीडीज-200 कापीयर 1-10 डीवीडी, स्केनर, साफ्‌्‌टवेयर कन्वर्टर,एक्सर्टनल डीवीडी रायटर जो कि कीमत लगभग 53000 रू0 को जप्त किया गया। 
जिला अपराध शाखा द्वारा की गई पूछताछ मे ंआरोपियों के तार मध्यप्रदेश के अन्य शहरों जैसे भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर के अतिरिक्त गुजरात, राजस्थान, नई दिल्ली के अतिरिक्त लाहौर, करांची पाकिस्तान एवं सिंगापुर के पायरेसी वर्ल्ड के लोगो से जुडे होना पाये गये है। 
आरोपियों में एक रूपेशजायसवाल मूल रूप से बागली जिला देवास का निवासी होकर 8 वी फेल होकर विगत कुछ समय से बंगाली चौराहे पर श्रीधाम अपार्टमेन्ट मे निवास करता है तथा दूसरा आरोपी टीनू उर्फ महेन्द्र शर्मा उम्र 25 साल निवासी रघुवंशी कालोनी इन्दौर 12 तक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षित होकर कम्प्यूटर का अच्छा तकनीकी ज्ञान रखता है। 
प्रकरण के पर्दाफाश करने में जिला अपराध शाखा के उप निरीक्षक कैलाश पाटीदार, विनोद सिंह ठाकुर, सउनि(अ) अमित दीक्षित, सउनि ब्रजेन्द सिंह जाट, आर. रमेश योगी, श्याम पटेल, रामप्रकाश बाजपेई, रामपाल, धर्मेन्द्र शर्मा, मनीष तिवारी, की उल्लेखनीय भूमिका रही है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीम को पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

प्राणघातक हमले में आरोपी 05 वर्ष के कारावास से दंडित


इन्दौर -दिनांक 29 अप्रेल 2013- उपसंचालक अभियोजन श्री व्ही. के. मिश्रा ने बताया कि माननीय तेरहवें अपर सत्र न्यायाधीश श्री  अरूण कुमार द्वारा सत्र प्रकरण क्रं. 107/2012 पुलिस थाना एमआईजी विरूद्ध में निर्णय पारित करते हुये प्रकरण के आरोपी लक्की चौहान पिता जगदीश चौहान (19) निवासी 127 रूस्तम का बगीचा इंदौर को धारा 307 भादवि में दोषी पाते हुये 05 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 5000 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 माह के अतिरिक्त कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। 
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01 सितंबर 2011 को रात्रि लगभग 09.30 बजे देहाती नालसी लिखाने वाले अभियोगी अरूण वर्मा अपने दोस्त राहुल के साथ विजय होटल नारायण सेठ के कम्पाउण्ड में चाय पीने के लिये गये थे। तभी अचानक आरोपी लक्की और धतूरा दोनो ही उनके पास आये और राहुल से बोले तु बहुत तेज चल रहा है पुराने केश मे समझौता नही कर रहा है और आज तेरा काम लगा देते है एवं एकदम से लक्की ने अपनी कमर से चाकू निकाला और राहू के दाहिने पैर पर चाकू,दूसरा चाकू पेर में मारा एवं खूननिकलता देख भाग गया। बाद रिपोर्ट से थाना एमआईजी पर अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाकर अभियोग पत्र न्यायालय पेश किया गया था। 
प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री उमाशंकर अग्निहोत्री अति. लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

दहेज प्रताडना हेतु पति, सास, ससुर तथा देवर 10 वर्ष के कारावास से दण्डित


इन्दौर -दिनांक 29 अप्रेल 2013- माननीय बारहवें अपर सत्र न्यायाधीश श्री  पी.के. सिन्हा सा. द्वारा सत्र प्रकरण क्रं. 509/09 में निर्णय पारित करते हुये प्रकरण के आरोपी 1. विक्रमादित्य सिंह पिता जयप्रकाश सिंह (28) निवासी 617, अशोक नगर एरोड्रम रोड, इंदौर, 2. शिलादित्यसिंह पिता जयप्रकाश सिंह (31) निवासी सदर, 3. जयप्रकाशसिंह पिता जगजीत ंिसह (54) निवासी सदर 4. कौशल्या देवी पति जयप्रकाश सिंह (50) निवासी सदर को धारा 498-ए भादवि में दोषी पाते हुये प्रकरण के आरोपियों को 2 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया तथा अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह के सश्रम कारावास तथा प्रत्येक आरोपी को धारा 304 बी भादवि दोषी पाते हुये 10 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 3000 रूपये केअर्थदण्ड से दंडित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 माह के अतिरिक्त कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। 
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरियादी अवधेश प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी छोटी बहन सरिता की शादी दिनांक 14 मई 2003 को शिलादित्य सिंह से हुई थी। उस समय दहेज के रूप में 05 लाख रूपये नगर, 12 तौला सोना, टीबी फ्रिज, वाशिंग मशीन एवं अन्य सामान की मांग अभियुक्तों ने की थी। शादी के वक्त तीन लाख रूपये नगद एवं अन्य सामान देकर शेष बाद में देने की बात कहकर शादी कराई थी।    विवाह के पश्चात से ही पति शिलादित्य, सास , ससुर, एवं देवर द्वारा सरिता 14 मार्च 2009 को सूचना मिली बहन क साथ कुछ हादसा हुआ है। सरिता की मृत्यु की सूचना पुलिस विभाग द्वारा मिली। इस पर से अभियुक्तों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान किया गया अनुसंधान के दौरान अभियुक्तो के विरूद्ध प्रकरण के अंतर्गत धारा 498-ए, 304 बी भादवि के अंतर्गत अधीनस्थ न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 
प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री मण्डलोई अपर लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

दहेज प्रताडना हेतु पति, सास, ससुर तथाजेठ 02 वर्ष के कारावास से दंडित


इन्दौर -दिनांक 29 अप्रेल 2013- माननीय न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री नरसिंह बघेल ने आपराधिक प्रकरण क्रं. 194/05 पुलिस महिला थाना में निर्णय पारित करते हुये प्रकरण के आरोपी 1. पंकज पिता सम्पतलाल जैन (34) निवासी गुमाश्ता नगर, 2. संजय पिता भेरूलाल जैन निवासी 233 गुमाश्ता नगर इंदौर, 3. सम्पतलाल पिता भेरूलाल जैन निवासी सदर, 4. शशीकला पति सम्पतलाल जैन निवासी सदर को धारा 498-ए भादवि में दोषी पाते हुये प्रकरण के आरोपियों को 2 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 400 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया तथा प्रत्येक आरोपी को धारा 4 दहेज प्रतिशेध अधिनिमय के तहत 01 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 500 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह के सश्रम कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। 
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरियादिया सीमा का विवाह दिनांक 06 अप्रेल 2003 को 233 गुमाश्ता नगर इंदौर निवासी पंकज पिता सम्पतलाल के साथ हुआ था तथा विवाह के पश्चात से ही पति पंकज, सास शशीकला, ससुर सम्पतलाल, एवं जेठ संजय जैन द्वारा फरियादिया को दहेज हेतु प्रताडितकिया गया तथा अभियुक्तों द्वारा दहेज हेतु क्रूरतापूर्वक तरीके से फरियादिया के साथ गाली-गलौच, मारपीट करना, भूखा रखना तथा जान से मारने की धमकी आदि रूप से प्रताडित किया जा रहा था।
रिपोर्ट पर से पुलिस थाना महिला थाना पर अपराधिक प्रकरण दर्ज किये जाने के उपरांत आरोपिगणों के विरूद्ध अभियोग न्यायालय पेश किया गया था। 
प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री ब्रजेश उपाध्याय एवं श्री हेमंत राठौर सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी इंदौर द्वारा की गयी।

07 आदतन, 23 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 29 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन तथा 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 22 गिरफ्तारी व 126 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 29 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये,गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 अप्रेल 2013 को 03 स्थायी, 22 गिरफ्तारी व 126 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिले 16 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 29 अप्रेल 2013- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2013 को 17.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रूपेश यादव नगर स्कूल ग्राउण्ड से घोडी द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें 1. अनिल पिता मुन्नालाल गुण्डा 2. सुनील पिता रामचंद्र 3. जितेन्द्र 4. नितिन 5. सिकन्दर 6. दीपक 7. गणेश, 8 रामभाउ 9. गोपाल 10. किशोर, 11 रितेश 12. जाफर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 24 हजार 600 रूपयें नगदी तथा 05 घोडी बरामद की गयी।   
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2013 को 21.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 45 पेनजॉन कॉलोनी से ताश पत्ते द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें 1.अनिल पिता राधेश्याम 2. गोपाल पिता नंददेव साहू 3. दीपक पिता शिवकुमार 4. नीलेश पिता गोरेलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2460 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद की गयी।   
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते 06 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 29 अप्रेल 2013- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2013 को 11.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बदक मोह0 रेल्वे पुलिया क पास महू से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 1. प्रदीप पिता सियाराम खटिक 2.पिन्टु उर्फ जुग्गा पिता प्रदीप खटिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6 हजार रूपये कीमत की 60 लीटर  शराब बरामद की गयी।     
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलासिया थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये मिले बंगाली चौराहा निवासी संजय पिता शारदा जायसवाल (32) तथा 663 बजरंग नगर निवास अतुल पिता गिरजा प्रसाद (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनेके कब्जे से 4 हजार 500 रूपये कीमत की 100 क्वाटर देशीशराब बरामद की गयी।    
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2013 को नवलखा बस स्टेण्ड से अवैध शराब बेचते हुये मिले आनंद नगर भंवरकुआ निवासी सोनू पिता रमेश यादव (21) तथा चितावद निवासी रवि पिता शंकर लाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
      पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2013 को 11.30 बजे  राजपुरा मार्ग चोरल से अवैध शराब ले जाते हुय मिले रोशिया जिला खरगौन निवासी मंशाराम पिता कैलाश भील (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपये कीमत की 10 लीटर शराब बरामद की गयी।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 08 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 29 अप्रेल 2013- पुलिस थाना सराफा  द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2013 को  17.35 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपलीबाजार के पास निहालपुरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर इनोवा कार एमपी-09/वी/7126 से घूमते हुये मिले 1. मो. सलीम पिता युनुस 39साल नि0 पुराना मकान 440 गली नंबर 2 मुमताज सेव की दुकान के पीछे पाटनीपुरा हाल मुकाम 359-बी राजीव आवास बिहार इन्दौर 2. राजू पिता शंकरलाल 32 साल नि0 110/2 अंबिका नंगर मूसा मण्डी के पास विजय नगर इन्दौर 3. विनोद पिता प्रमोदसिंह 34 साल नि0 814, 815 जनता कालोनी स्टेडियम ग्राउण्ड नंदानगर 4. संजय चौबे पिता कैलाश चौबे 33 साल नि0 87/1 नयापुरा इन्दौर 5. महेन्द्र पिता रामदास 38 साल नि0 2 सांवरिया नगर एमआर-10 चौराहा हाल अंगेजी शराब की दुुकान खजराना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 कटार, 3 राउण्ड, देशी पिस्टल 3 राउण्ड, चाकू खटकेदार, चाकू स्प्रिंगदार, दातेंदार छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2013 को 10.40 बजे राजनगर बड़े कुएं के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मेन रोड राजनगर चंदननगर निवासी सुरेश तिवारी पिता हरीश तिवारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खटकेदार चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2013 को हीरानगर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नंदबाग कॉलोनी बाणगंगा निवासी गोपाल पिता हीरालालबलाई (20) तथा मातेश्वरी कॉलोनी बाणगंगा इन्दौर निवासी सोनू उर्फ कृष्ण मराठा (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार तथा 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, April 28, 2013

पीडीपीएल कंपनी मे गैस अलार्म तथा गैस डिटेक्टर न होने से लगी थी आग


इन्दौर -दिनांक 28 अप्रेल 2013- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि दिनांक 18 जुलाई 2012 को 10.00 बजे पेरेन्टल ड्रग (इण्डिया) प्रा.लि. अस्रावद मे  एलपीजी गैस रिसाव होने से तथा आग लग जाने से पीडीपीएल में एक्यूलिश कंटिंग सेक्शन में कार्यरत कर्मचारी सुरेश पिता शंकरलाल (37) निवासी राजाबाग कॉलोनी बाणगंगा को जली हुई अवस्था में उपचार हेतु टी चौईथराम अस्पताल ले जाया गया था जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी जिस पर पुलिस थाना खुडैल मर्ग क्रं. 25/12 कायम कर पंजीबद्ध किया गया था। मर्ग जांच के दौरान यह ज्ञात हुआ कि पीडीपीएल कंपनी में किसी भी प्रकार का गैस रिसाव अलार्म अथवा गैस डिटेक्टर नही लगे होने से यह घटना घटित हुई इस पर से पुलिस थाना खुडैल में अप. क्रं. 138/13 धारा 304 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर 1. आरोपी मालिक विनोद पिता ग्यारसीलाल गुप्ता तथा 2. आरोपी मैनेजर विजय पिता उमाशंकर पण्या को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण मे अग्रिम जांच की जा रही है।

04 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 28 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थायी, 22 गिरफ्तारी व 146 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 28 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 अप्रेल 2013 को 08 स्थायी, 22 गिरफ्तारी व 146 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिले 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 28 अप्रेल 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कलदिनांक 27 अप्रेल 2013 को 14.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राधाकृष्ण मंदिर के पीछे कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें महेश पिता प्रहलाद तथा सुनील पिता हीरालाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 430 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।   
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब /ईएनए ले जाते 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 28 अप्रेल 2013- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2013 को 08.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप के पास महूं पीथमपुर रोड भाट खेडी से मोटर साईकिल द्वारा अवैध ईएनए ले जाते हुये मिले श्रीराम नगर गुर्जर खेडा महू निवासी किशोर उर्फ जमर पिता घनश्याम उर्फ बच्चामल (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 30 हजार रूपये कीमत की 60 लीटर ईएनए बरामद की गयी।     
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2013 को 10.00 बजे पोस्ट ऑफिस के पास आम रोड महूं से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 87 वरीशाला धार नाका महूंनिवासी कमल पिता इंदल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1330 रूपये कीमत की 38 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
      पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2013 को 21.30 बजे  बक्षी दुर्गा के सामने से अवैध शराब ले जाते हुये मिली 72 बक्षीबाग इंदौर निवासी उमा बाई पति हजारीलाल (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 28 अप्रेल 2013- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 27अप्रेल 2013 को   11.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर माता मंदिर के पास राज मोहल्ला से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले पवन पिता भगवत शर्मा (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, April 27, 2013

कुखयात गुण्डे की हत्या के आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में, सभी आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास, प्लॉट विवाद को लेकर की गई हत्या, उज्जैन में काट रहे थे फरारी


इन्दौर -दिनांक 27 अप्रेल 2013- पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री रूडोल्फ अल्वारेज ने बताया कि, दिनांक 23 अप्रेल 2013 की शाम थाना बाणगंगा क्षेत्र के सुगन्धा नगर में कुखयात गुण्डे जितेन्द्रसिंह पिता सुरेन्द्र सिंह 38 साल नि0 153 लक्षमणपुरा इन्दौर की क्षेत्र के अवैध शराब तस्कर सुरेश पिता पृथ्वीपाल यादव निवासी 1/1 सुगन्धा नगर इन्दौर, करण पिता सुरेश यादव निवासी सदर, अर्जून पिता सुरेश यादव निवासी सदर, दीपक, बबलू तथा विजय लंगडा निवासी शिवसुुगंधा नगर ने मिलकर धारदार हथियारों एवं टामी से गोदकर हत्या कर दी गई थी।  सभी आरोपी हत्या कर फरार हो गये थे। 
फरार आरोपियों की गिरफतारी हेतु श्री मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इन्दौर को टीम गठित कर त्वरित गिरफतारी हेतु निर्देशित किया गया था जिनके द्वारा पुलिस उप अधीक्षक श्री सीताराम यादव की टीम के सउनि उमांशकर यादव एवं अन्य कर्मचारियों को इस बाबत निर्देशित किया गया। 
सउनि उमांशकर यादव की टीमद्वारा आरोपियों की सुरागरसी कर उनके द्वारा फरारी उज्जैन के नागझीरी क्षेत्र में काटी जाना पाया गया जिसकी पुष्टि उपरांत टीम द्वारा उज्जैन नागझीरी क्षेत्र में तलाश करते आरोपी सुरेश यादव पिता पृथ्वीपाल यादव निवासी 1/1 सुगन्धा नगर, इन्दौर एवं बबलू पिता शिवराम कडोले निवासी 47/3 सुगन्धा नगर इन्दौर को पत्रीपुरा उज्जैन से गिरफतार किया गया जिनकी निशादेही पर घटना के शेष आरोपी करण पिता सुरेश यादव एवं अर्जुन पिता सुरेश यादव निवासी 1/1 सुगन्धा को नागझीरी से गिरफतार किया गया। 
पुलिस अधीक्षक श्री अल्वारेज ने बताया कि आरोपियों ने सुरेश यादव के मकान के पास के प्लॉट पर मृतक द्वारा अवैध कब्जा करने एवं आरोपी सुरेश के मकान पर भी कब्जा करने की बात को लेकर विवाद हुआ था जिसकी रंजिश में आरोपियों ने संगनमत होकर जितेन्द्र की हत्या कर दी थी। मृतक क्षेत्र का कुखयात गुण्डा था जिसका पूर्व आपराधिक इतिहास रहा था। 
गिरफतार आरोपियों के विरूद्व अवैध शराब एवं मारपीट के प्रकरणों के तहत 1. सुरेश पिता पृथ्वीपाल यादव के 28 अपराध, 2. आरोपी बबलू 2 अपराध, 3. करण के 10 अपराध एवं 4. आरोपी अर्जुन के 6 अपराध होना पाये गये है।आरोपियों की गिरफतारी में सउनि उमाशंकर यादव, सउनि (अ) अमित दीक्षित, प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी, प्र.आर. विजय सिंह चौहान, प्र.आर. ओमप्रकाश सोलंकी, प्र.आर. राजभान, आर. रविन्द्र सिंह कुशवाह, आर. महेन्द्र सिंह, आर. बलवंत, की उल्लेखनीय भूमिका रही है। 

कुखयात बदमाश सुपारी किलर मनोज नाईट्रा क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में


इन्दौर -दिनांक 27 अप्रेल 2013- उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता व्दारा पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री रूडोल्फ अल्वारेस द्वारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय को विगत दिनों क्राईम मीटिंग में अपराधीक पृष्ठभूमि के आदतन अपराधियों पर नकेल कसने के लिये सखत कार्यवाही करने हेतु आदेद्गा दिये गये थे । इस संबंध में आदेद्गा पालन में क्राईम ब्रांच की टीमों ने विगत 10 वर्षों का अपराधीक रिकार्ड गुंडों/हिस्टीरीद्गाीटर लूट, नकबजनी, सुपारी किलर भूमी संबंधी प्रकरणों में अडीबाजी करने वाले आदतन अपराधीयो का रिकार्ड संकलित किया गया इस रिकार्ड को उपपुलिस अधीक्षक सीताराम यादव एवं अजीम खान के द्वारा तैयार करवाया गया। कुछ समय से द्गिाकायतें प्राप्त हो रही थी की थाना रावजी बाजार का कुखयातगुंडा मनोज नाईट्रा शहर के संभ्रात लोगों को फोन पर धमकीया देकर पैसे वसूलने का कार्य कर रहा है। इस संबंध में टीम का गठन किया गया टीम को सूचना प्राप्त हुई की मनोज नाईट्रा हथियार से लेस होकर प्लाट के कब्जे को लेकर पैसों की मांग कर रहा है। पैसा नही देने पर उसकी हत्या कर देगा। सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा तब उसने अपना नाम मनोज उर्फ नाईट्रा पिता गणेद्गाराम शर्मा नि 202 प्रकाद्गा का बगीचा रावजी बाजार का होना बताया। पूछताछ पर सुदामानगर के राजू द्गार्मा से 05 लाख रूपये लेने के लिये आना बताया थाना अन्नपूर्णा से पता करते थाना अन्नपूर्णा के अप क्र 217/13 धारा 327 भादवि में फरार होना बताया। मनोज की तलाद्गाी लेते एक तडतडीदार चाकू करीब 18-20 इंच लबां पैंट की जैब में मिला जो पुलिस कब्जे मे लिया गया। आरोपी के विरूद्ध इंदौर शहर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, अवैध वसुली, अवैध शराब एवं मारपीट के करीब दो दर्जन अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी नाईट्रावेट का नद्गाा कर अपराध करने का आदि है। आरोपी को वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना अन्नपूर्णा के सुपुर्द किया गया।
उक्त आरोपी को पकड़ने में टीमके सउनि नाथूराम दुबे, प्रआर अवधेद्गा ,चंदरसिंह, ब्रजभूषण, आर रणवीरसिंह, आर जितेन्द्र सेन, आर अजीत यादव तथा आर सुनिल बिसेन का सराहनीय योगदान रहा। 

05 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 27 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 46 गिरफ्तारी व 169 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 27 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 अप्रेल 2013 को 04 स्थायी, 46 गिरफ्तारी व 169 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीलीकरते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते 02 आरोपी गिरफ्तार



इन्दौर -दिनांक 27 अप्रेल 2013- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 26 अप्रेल 2013 को 09.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर केशुर रोड तिराहा देपालपुर से मोटर साइकिल द्वारा एक बोरे में अवैध शराब ले जाते हुये मिले चंबल नाका गौतमपुरा निवासी विजय पिता शंकरलाल (23) तथा गौतमपुरा निवासी सुनील पिता शंकरलाल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5500 रूपये कीमत की 24 लीटर 300 मिली शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 26 अप्रेल 2013 को 21.40 बजे जीवननगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले हिम्मत नगर पालदा निवासी दीपक पिता दयाराम (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, April 26, 2013

बलात्कार एवं हत्या के आरोपी की तलाश



इन्दौर -दिनांक 26 अप्रेल 2013- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि दिनांक 20.04.2013 के सायंकाल रमेश मानकर नि. संजय नगर झिरन्या ने रिश्ते में भतीजी लगभग 8 वर्षीय बालिका के साथ लैगिंग हमला (बलात्कार) कर थाना चैनपुर जिला खरगोन अन्तर्गत रूपारेल नदी के झीरे (रूका हुआ पानी) में डुबोकर हत्या कर दी। दिनांक 21.04.2013 के सुबह बालिका का शव मिलने पर लड़की के पिता नि. मारूगढ़ की रिपोर्ट पर आरोपी रमेश मानकर के के विरूद्ध थाना चैनपुर पर अपराध क्रमांक 86/13 धारा 363, 366, 376ए, 302 भादवि एवं 3/4 बालको के विरूद्ध लैगिंग अपराध संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 
लड़की के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी रमेश मानकर नि. संजय नगर झिरन्या जो कि मारूगढ़ से 3 कि.मी. दूरी पर स्थित है। रमेश मानकर ने उसकी लड़की को सायंकाल रूपारेल नदी के झीरे से पानी लेकर आने का कहकर साथ ले गया एवं उसके साथ उक्त घटना घटित की। आरोपी की तलाश में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भीकनगॉव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी है, जो कि आरोपी के संभावितस्थानों पर दबिश डालकर तलाश कर रही है। 
इस संबंध में पुलिस महानिदेशक म.प्र. श्री नंदन दुबे द्वारा आरोपी को सूचना देकर पकड़वाने के लिये 1,00,000 रूपये (एक लाख रूपये) पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस द्वारा सीमावर्ती जिले (महाराष्ट्र) एवं अन्य संभावित स्थानों पर दबिश देकर सघन प्रयास किये जा रहे है।



14 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 26 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन तथा 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 57 गिरफ्तारी व 185 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 26 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 अप्रेल 2013 को 05 स्थायी, 57 गिरफ्तारी व 185 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते/ले जाते 06 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 26 अप्रेल 2013- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कलदिनांक 25 अप्रेल 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आम्बाचंदन पुलिया सिमरोल रोड से क्वालेस एमपी-11/डी/3525 तथा टेंकर एमपी-10/बीए/3404 में अवैध शराब ले जाते हुये मिले घनगौर धार थाना बडवाह जिला खरगौन निवासी मोह. अफजल उर्फ बारी पिता इस्माईल (25), बावडी खेडी थाना बडवाह खरगौन (22) तथा पटियाला पंजाब निवासी सुशील कुमार पिता रामकुमार गोस्वामी (41) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 03 लाख 50 हजार रूपये कीमत की 05 केनो तथा 05 बेगो में कुल 420 लीटर देशी शराब बरामद की गयी।
                पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 25 अप्रेल 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलासिया थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 51 शुभम एरोड्रम रोड इदौर निवासी सचिन पिता शंकरलाल (19) तथा 36 मराठी  मोहल्ला सदरबाजार निवासी नरेन्द्र पिता राजू (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4350 रूपये कीमत की 96 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना से.कोतवाली द्वारा कल दिनांक 25 अप्रेल 2013 को 22.15 बजे सियागंज पानी के प्याऊ पास से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 716 भागीरथपुरा पुरानी चौकी के पासनिवासी रोहित पिता हेमंत (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 25 अप्रेल 2013 को 20.15 बजे आरोपी के घर से अवैध शराब बेचते हुए मिले भोई मोहल्ला इंदौर निवासी चिंतामण पिता रामप्रसाद (65) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
       पुलिस द्वारा तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 26 अप्रेल 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 अप्रेल 2013 को 13.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा नाके पास सिटी वेन स्टेण्ड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 569 मुखर्जी नगर इंदौर निवासी गोपाल पिता संजय (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी तथा 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 अप्रेल 2013 को 15.40 बजे शिव मंदिर के पास कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से अवैध रूप सेहथियार लेकर घूमते हुये मिले कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी कालू पिता किरण (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, April 25, 2013

लेपटाप चोरी कर, बेचते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 अप्रेल 2013- उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता व्दारा पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री रूडोल्फ अल्वारेस, क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय को शहर में बड रही लेपटाप चोरी की घटनाओ की रोकथाम हेतु निर्देशित किया। उक्त कार्यवाही हेतु उप पुलिस अधीक्षक श्री अजीम खान अपराध शाखा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी का लेपटाप खरीदने व बेचने हेतु सौदा सपना संगीता के पास कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्यवाही कर बताये हुलिया अनुसार दो व्यक्ति को पकडा। पूछताछ करने पर अपना नाम 1. जीतू उर्फ जितेन्द्र सचदेव नि 244 साईबाबा नगर इंदौर 2. प्रकाद्गा पिता सेवाराम लूधियानी नि 1379 न्यू द्वारिकापुरी इंदौर रहना बताया। जो जीतू उर्फ जितेन्द्र ने उक्त लेपटाप कुछ समय पूर्व थाना भंवरकुआ क्षेत्र में सपना संगीता के पास स्थित दुकान से चोरी करना बताया और उक्त लेपटाप को प्रकाद्गा को बेचना बताया। अग्रिम कार्यवाही हेतु उपरोक्त दोनो आराोपियों को थाना भंवरकुआ के सुपुर्द किया गया। आरोपी जितेन्द्र पूर्व मेथाना महू कोतवाली मे सोनेचांदी की दुकान में चोरी करते पकडा गया था जो अपराध न्यायालय मे विचाराधीन है। आरोपियों से अन्य अपराधो का खुलासा होने की संभावना है। उक्त आरोपी को पकड़ने में टीम के उप निरी. आमोद सिंह राठौर, सउनि भारत सिंह यादव, प्रआर राजकुमार, तेजसिंह, आर सुरेद्गा मिश्रा, विजय मिश्रा, संदीप, योगेश, आभाराम का सराहनीय योगदान रहा।

23 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 23 आदतन तथा 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 35 गिरफ्तारी व 153 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 25 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंकल दिनांक 24 अप्रेल 2013 को 03 स्थायी, 35 गिरफ्तारी व 153 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधियो में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 अप्रेल 2013- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 24 अप्रेल 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामनगर सरकारी स्कूल के पास से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 3/10 पाटनीपुरा निवासी विपिन पिता राम गोपाल तथा 441 रामनगर निवासी मनोज पिता सीताराम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1780 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 24 अप्रेल 2013 को 13.45 बजे 90 क्वाटर के सामने नेहरूनगर से ताश पत्तियों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुए मिले संतोष पिता प्रभूदयाल, मनीष पिता राजू, विध्याधर पिता नानाभाउ, रिंकू उर्फ योगेश पिता सुभाष ठाकुर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1660 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभीआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब बेचते 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 अप्रेल 2013- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 24 अप्रेल 2013 को 20.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम गांरिया से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले शिवशंकर पिता कलीराम (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2500 रूपये कीमत की 60 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी। पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 24 अप्रेल 2013 को 15.20 बजे फरियादी के घर के पास से अवैध शराब बेचते हुए मिली श्रीजी वाटिका के पास झोपडपट्‌टी निवासी अनीता पति दिलीप (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 35 पाव देशी शराब बरामद की गयी। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 अप्रेल 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 24 अप्रेल 2013 को 21.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूटीकोठी चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 116/1 पंचमूर्ती नगर इंदौर निवासी हेमंत पिता विष्णु साल्वी (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, April 24, 2013

01 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 15 गिरफ्तारी व 99 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 24 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 अप्रेल 2013 को 05 स्थायी, 15 गिरफ्तारी व 99 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 अप्रेल 2013- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कलदिनांक 23 अप्रेल 2013 को 18.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खान नदी पुल के ऊपर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले सानत खेडी सांवेर निवासी गब्बू उर्फ दिलीप मोची पिता बालमुकुन्द  को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 490 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 अप्रेल 2013 को 22.10 बजे लालगली बिजली क खंबे के नीचे परदेशीपुरा से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले सोमनाथ की चाल निवासी राजा उर्फ विक्की पिता रमेश यादव (24) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 430 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व 4 क जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 अप्रेल 2013- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 23 अप्रेल 2013 को 20.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपलियाखान से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले भोला उर्फ मनोहर पिता छगनलाल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा जप्त कियागया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, April 23, 2013

नगर सुरक्षा समीति में केन्द्रीय कमेटी का गठन


इन्दौर -दिनांक 23 अप्रेल 2013- अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर (नोडल अधिकारी सामुदायिक पुलिसिंग) श्री विनय पॉल ने बताया कि नगर सुरक्षा समीति को शहर में दो पूर्व तथा दो पश्चिम झोन में विभाजित किया गया है तथा जिसमें केन्द्रीय कमेटी गठन किया जाकर पश्चिम झोन एवं ग्रामीण झोन में निम्न संयोजको को पदस्थ किया गया है।

                                               (रमेश शर्मा जिला संयोजक इंदौर)
1. अमरजीतसिंह सुदन - जिला प्रवक्ता एवं यातायात संयोजक
2. संतोषसिंह यादव - जिला सचिव एवं केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी
3. जुगल किशोर गुर्जर - सचिव इंदौर शहर
4.
                                      पुलिस अधीक्षक संयोजक पश्चिम एवं ग्रामीण
                                                      (तरनजीत सिह छाबड़ा)

अति.पुलिस अधीक्षक संयोजक सांवेर       अति.पुलिस अधीक्षक संयोजक महूं
               (अनिल आजाद)    (विजय कविश्वर)
राजेश शर्मा- एसडीओपी संयोजक सांवेर    मुकेश जरिया - एसडीओपी संयोजक महू
1. कपिल श्रीवास्तव- थाना संयोजक सांवेर 1. अवधेश तिवारी थाना संयोजक
2. संजय सोनी - थाना संयोजक हातोद         2. रमेश कौशल थाना संयोजक बडगौदा
3. कृष्णकांत नागर- थाना संयोजक क्षिप्रा 3. मनोज बाबा थानासंयोजक किशनगंज
4. राजेश बैरागी - थाना संयोजक खुडैल         4. बद्रीलाल भार्गव थाना संयो. मानपुर
                                                                                5. कृपाराम कलोता थाना संयो. देपालपुर
                                                                                6. वीरेन्द्र डाबी थाना संयो. गौतमपुरा
                                                                                7. रामनिवास थाना सयांजक बेटमा

01 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 23 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।