Thursday, April 11, 2013

पलासिया पुलिस ने पकड़ा अंतराज्यीय चोर गिरोह, लाखो के सोने व हीरे के आभूषण बरामद दो आरोपी गिरफ्तार


bUnkSj &afnukad 11 vizsy 2013 &पिछले दिनो मनीषपुरी] साकेत क्षेत्र  हुई चोरियो पर और घरेलु नौकरो के द्वारा की गई बड़ी चोरियो पर पुलिस अधीक्षक श्री -पी-त्रिपाठी के द्वारा थाना प्रभारी पलासिया प्रदीप सिह राणावत को इन बड़ी चोरियो को बरामद करने के लिये और गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित करने के लिये निर्देश दिये गये थे कि इन सभी चोरियो के लिये अलग- अलग टीम बनाई जाकर आरोपीयो का पता लगाया जावे
         थाना प्रभारी पलासिया के व्दारा सभी पुराने चोरी के मामले मे लगातार संदिग्धो से पूछताछ की जा रही है इसी तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक व्दारा गठित की गई थाना प्रभारी पलासिया के नेतृत्व मे एक टीम जिसमे सउनि.आर.के.सिह.चौहान, प्रआर. दिनेश,आर. शैलेन्द्र, उमाशंकर है इनके व्दारा दिनांक 20.9.12 को मनीषपुरी स्थित श्री देवेन्द्र के यहाँ हुई बड़ी चोरी के सबंध में उनके यहाँ काम करने वाले हरीश का पता चला जो बांसवाड़ा राजस्थान का रहने वाला था उसके बारे में लगातार प्रयास करके एक टीम भेजकर बांसवाडा राजस्थान से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि ग्राम कोटडा थाना गढ़ी जिला बांसवाड़ा का निवासी है उक्त सूचना से थाना गढ़ी के थाना प्रभारी श्री सुल्तान वक्श से सहयोग लिया गया और श्री वक्श एवं उनके थाने के उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र सिसोदिया के सहयोग से उक्त संदेही नौकर हरीश को पकड़ा गया जो पूछताछ मे पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर उसने श्री देवेन्द्र निवासी मनीषपुरी के घर पर चोरी करना स्वीकार किया  उनके घर से चुराये हुये बहुमूल्य आभूषण दो सोने के कंगन ,एक सोने का हार ,दो सोने के टाप्स ,4 सोने की अंगूठी जिसमे 02 अंगूठियो मे हीरे जड़ित है, कुल कीमती लगभग 6-7 लाख, प्रकाश सोनी जो जिला डोंगरपुर राजस्थान का निवासी है, उसे बेचना स्वीकार किया थाना पलासिया से सउनि आर.के.एस.चौहान, प्रआर.दिनेश,आरक्षक शैलेन्द्र की एक टीम इस सिलसिले मे थाना गढ़ी जिला बांसवाड़ा भेजी गयी उसके व्दारा चोरी का माल प्रकाश सोनी से बरामद किया गया यह ज्ञात हुआ है कि हरीश ने चोरी के आभूषण बेचकर एक हीरोहोण्डा मोटर सायकिल खरीदी है जो बांसवाड़ा पुलिस के पास हैA
         इनका एक अन्य साथी प्रकाश फरार है जिसके संबंध मे और जानकारी प्राप्त की जा रही है पुलिस ने अभी तक इनके पास से 6-7 लाख के बहुमूल्य आभूषण बरामद कर लिये है इनसे पूछताछ में और भी वारदातो के खुलासा होने की संभावना है

04 आदतन, 16 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 44 गिरफ्तारी व 164 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 अप्रेल 2013 को 06 स्थायी, 44 गिरफ्तारी व 164 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्टतामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 05 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2013- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमजी रोड़ थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें गणेश पिता सत्यनारायण तिवारी, विक्की पिता लालजी राम गौड़, दीपक पिता केशवराम देसाई, लाखन पिता नामदेव तथा गोलू पिता तुलसीदास को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4035 रूपयें नगदी तथा जुऑ/सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।   
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध द्गाराब ले जाते/बेचते आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा दिनांक 09 अप्रेल 2013 को 23.25 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविंद नगर खारचा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले जीतू पिता विक्रम सिंह ठाकुर (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4000 रूपये कीमत की 100 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।       
      पुलिस द्वाराआरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2013 को 21.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रतिक्षा ढाबे के सामने रिंग रोड़ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जूनी कसेरा बाखल सदरबाजार निवासी साजिद पिता आसिफ हुसैन (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस जप्त की गयी। 
              पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2013 को 11.15 बजे सिंधी कॉलोनी मेनरोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बाल्दा कॉलोनी इंदौर निवासी मनीष पिता कुदंनलाल यादव (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।  
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, April 10, 2013

चेटी चण्डिका जुलूस यातायात व्यवस्था


इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2013- दिनांक 11.04.2013 को चेटी चण्डिका जुलूस शाम 4 बजे से छत्रीबाग से प्रारंभ होगा। इस जुलूस का मार्ग छत्रीबाग, नरसिंह बाजार, सीतलामाता बाजार, खजूरी बाजार, राजवाडा, यशवंत रोड चौराहा, पंढरीनाथ, हरसिद्धी, मोती तबेला, हेमू कालोनी, शिकार पुर धर्मशाला, संत कंवरराम ब्रिज होते हुये सिन्धी कालोनी स्थित साधु वासवानी उद्यान पर समाप्त होगा । जुलूस में आवश्यकतानुसार निम्नानुसार डायवर्शन रहेगाः-
1. जब जूलुस नरसिंह बाजार, राजवाडा अथवा यशवंत चौराहे पर रहेगा तब भारी वाहनों का डायवर्शन   राजमोहल्ला एवं संजय सेतू, मृगनयनी से होगा । 
2. जब जुलूस गोरा कुण्ड से खजुरी बाजार पर रहेगा तब डायवर्शन बडा गणपति टोरी कार्नर से रहेगा । 
3. जब जुलूस मच्छी बाजार, हरसिद्धी पर रहेगा तब यशवंत चौराहे एवं कलेक्ट्रेड से डायवर्शन रहेगा ।

03 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थायी, 72 गिरफ्तारी व 234 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 अप्रेल 2013 को 12 स्थायी, 72 गिरफ्तारी व 234 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2013- पुलिस थाना एमआईजीद्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआईजी थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जगजीवन रामनगर इंदौर निवासी राजेश पिता गौरीशंकर (24), संजय नगर निवासी विक्की पिता शीतला साहू (24) तथा रामनगर निवासी प्रदीप पिता विनायक होल्कर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1230 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।   
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध द्गाराब ले जाते/बेचते 05 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2013- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2013 को 18.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निपानिया काकड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले दीपक पिता परसूराम कौशल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3600 रूपये कीमत की 90 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।      
             पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2013 को बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले ग्राम शिवगढ़ निवासी मोहन पिता राजाराम बागरी (20),चैनसिंह पिता देवीलाल (35) तथा घनश्याम पिता गंगाराम (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2520 रूपयें कीमत की 60 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।     
             पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2013 को 20.40 बजे जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही की रहने वाली नतूबाई पति शबू (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 19 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2013 को 13.55 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुरानी कलाली भंवरकुऑ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम मांचल निवासी सतीश पिता बाबूलाल मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।  
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2013 को 13.30 बजे बंदी छोड़ बाबा की दरगाह के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकरघूमते हुये मिले यही के रहने वाले सिकन्दर पिता मोहम्मद वाहिद (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया। 
             पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।