Thursday, April 11, 2013

पलासिया पुलिस ने पकड़ा अंतराज्यीय चोर गिरोह, लाखो के सोने व हीरे के आभूषण बरामद दो आरोपी गिरफ्तार


bUnkSj &afnukad 11 vizsy 2013 &पिछले दिनो मनीषपुरी] साकेत क्षेत्र  हुई चोरियो पर और घरेलु नौकरो के द्वारा की गई बड़ी चोरियो पर पुलिस अधीक्षक श्री -पी-त्रिपाठी के द्वारा थाना प्रभारी पलासिया प्रदीप सिह राणावत को इन बड़ी चोरियो को बरामद करने के लिये और गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित करने के लिये निर्देश दिये गये थे कि इन सभी चोरियो के लिये अलग- अलग टीम बनाई जाकर आरोपीयो का पता लगाया जावे
         थाना प्रभारी पलासिया के व्दारा सभी पुराने चोरी के मामले मे लगातार संदिग्धो से पूछताछ की जा रही है इसी तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक व्दारा गठित की गई थाना प्रभारी पलासिया के नेतृत्व मे एक टीम जिसमे सउनि.आर.के.सिह.चौहान, प्रआर. दिनेश,आर. शैलेन्द्र, उमाशंकर है इनके व्दारा दिनांक 20.9.12 को मनीषपुरी स्थित श्री देवेन्द्र के यहाँ हुई बड़ी चोरी के सबंध में उनके यहाँ काम करने वाले हरीश का पता चला जो बांसवाड़ा राजस्थान का रहने वाला था उसके बारे में लगातार प्रयास करके एक टीम भेजकर बांसवाडा राजस्थान से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि ग्राम कोटडा थाना गढ़ी जिला बांसवाड़ा का निवासी है उक्त सूचना से थाना गढ़ी के थाना प्रभारी श्री सुल्तान वक्श से सहयोग लिया गया और श्री वक्श एवं उनके थाने के उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र सिसोदिया के सहयोग से उक्त संदेही नौकर हरीश को पकड़ा गया जो पूछताछ मे पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर उसने श्री देवेन्द्र निवासी मनीषपुरी के घर पर चोरी करना स्वीकार किया  उनके घर से चुराये हुये बहुमूल्य आभूषण दो सोने के कंगन ,एक सोने का हार ,दो सोने के टाप्स ,4 सोने की अंगूठी जिसमे 02 अंगूठियो मे हीरे जड़ित है, कुल कीमती लगभग 6-7 लाख, प्रकाश सोनी जो जिला डोंगरपुर राजस्थान का निवासी है, उसे बेचना स्वीकार किया थाना पलासिया से सउनि आर.के.एस.चौहान, प्रआर.दिनेश,आरक्षक शैलेन्द्र की एक टीम इस सिलसिले मे थाना गढ़ी जिला बांसवाड़ा भेजी गयी उसके व्दारा चोरी का माल प्रकाश सोनी से बरामद किया गया यह ज्ञात हुआ है कि हरीश ने चोरी के आभूषण बेचकर एक हीरोहोण्डा मोटर सायकिल खरीदी है जो बांसवाड़ा पुलिस के पास हैA
         इनका एक अन्य साथी प्रकाश फरार है जिसके संबंध मे और जानकारी प्राप्त की जा रही है पुलिस ने अभी तक इनके पास से 6-7 लाख के बहुमूल्य आभूषण बरामद कर लिये है इनसे पूछताछ में और भी वारदातो के खुलासा होने की संभावना है

04 आदतन, 16 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 44 गिरफ्तारी व 164 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 अप्रेल 2013 को 06 स्थायी, 44 गिरफ्तारी व 164 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्टतामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 05 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2013- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमजी रोड़ थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें गणेश पिता सत्यनारायण तिवारी, विक्की पिता लालजी राम गौड़, दीपक पिता केशवराम देसाई, लाखन पिता नामदेव तथा गोलू पिता तुलसीदास को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4035 रूपयें नगदी तथा जुऑ/सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।   
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध द्गाराब ले जाते/बेचते आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा दिनांक 09 अप्रेल 2013 को 23.25 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविंद नगर खारचा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले जीतू पिता विक्रम सिंह ठाकुर (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4000 रूपये कीमत की 100 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।       
      पुलिस द्वाराआरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2013 को 21.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रतिक्षा ढाबे के सामने रिंग रोड़ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जूनी कसेरा बाखल सदरबाजार निवासी साजिद पिता आसिफ हुसैन (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस जप्त की गयी। 
              पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2013 को 11.15 बजे सिंधी कॉलोनी मेनरोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बाल्दा कॉलोनी इंदौर निवासी मनीष पिता कुदंनलाल यादव (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।  
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, April 10, 2013

चेटी चण्डिका जुलूस यातायात व्यवस्था


इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2013- दिनांक 11.04.2013 को चेटी चण्डिका जुलूस शाम 4 बजे से छत्रीबाग से प्रारंभ होगा। इस जुलूस का मार्ग छत्रीबाग, नरसिंह बाजार, सीतलामाता बाजार, खजूरी बाजार, राजवाडा, यशवंत रोड चौराहा, पंढरीनाथ, हरसिद्धी, मोती तबेला, हेमू कालोनी, शिकार पुर धर्मशाला, संत कंवरराम ब्रिज होते हुये सिन्धी कालोनी स्थित साधु वासवानी उद्यान पर समाप्त होगा । जुलूस में आवश्यकतानुसार निम्नानुसार डायवर्शन रहेगाः-
1. जब जूलुस नरसिंह बाजार, राजवाडा अथवा यशवंत चौराहे पर रहेगा तब भारी वाहनों का डायवर्शन   राजमोहल्ला एवं संजय सेतू, मृगनयनी से होगा । 
2. जब जुलूस गोरा कुण्ड से खजुरी बाजार पर रहेगा तब डायवर्शन बडा गणपति टोरी कार्नर से रहेगा । 
3. जब जुलूस मच्छी बाजार, हरसिद्धी पर रहेगा तब यशवंत चौराहे एवं कलेक्ट्रेड से डायवर्शन रहेगा ।

03 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थायी, 72 गिरफ्तारी व 234 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 अप्रेल 2013 को 12 स्थायी, 72 गिरफ्तारी व 234 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2013- पुलिस थाना एमआईजीद्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआईजी थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जगजीवन रामनगर इंदौर निवासी राजेश पिता गौरीशंकर (24), संजय नगर निवासी विक्की पिता शीतला साहू (24) तथा रामनगर निवासी प्रदीप पिता विनायक होल्कर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1230 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।   
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध द्गाराब ले जाते/बेचते 05 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2013- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2013 को 18.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निपानिया काकड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले दीपक पिता परसूराम कौशल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3600 रूपये कीमत की 90 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।      
             पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2013 को बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले ग्राम शिवगढ़ निवासी मोहन पिता राजाराम बागरी (20),चैनसिंह पिता देवीलाल (35) तथा घनश्याम पिता गंगाराम (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2520 रूपयें कीमत की 60 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।     
             पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2013 को 20.40 बजे जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही की रहने वाली नतूबाई पति शबू (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 19 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2013 को 13.55 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुरानी कलाली भंवरकुऑ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम मांचल निवासी सतीश पिता बाबूलाल मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।  
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2013 को 13.30 बजे बंदी छोड़ बाबा की दरगाह के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकरघूमते हुये मिले यही के रहने वाले सिकन्दर पिता मोहम्मद वाहिद (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया। 
             पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, April 9, 2013

कुल 8500 वाहनों पर निःशुल्क रिफलेक्टर लाईट/साईन लगाये गयें






इन्दौर -दिनांक 09 अप्रेल 2013 - दिनांक 01.04.2013 से शहर के 4 स्थानों (छावनी, अनाजमण्डी, एयरपोर्ट से आने वाले मार्ग एवं आसाराम बापू चौराहे) से आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के टेक्ट्रर लोडिंग वाहन एवं अन्य सभी वाहनों के पीछे रिफलेक्टर लाईट/ साईन लगाने का 7 दिवसीय अभियान यातायात विभाग व्दारा वोडाफोन के सहयोग से निःशुल्क लगाया जाना प्रारंभ किया गया था। रिफलेक्टर लाईट/साईन लगाने का मुखय कारण सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मानवीय क्षति को रोकना है। दिनांक 01.04.2013 से लगातार आज दिनांक 08.04.2013 तक विशेष अभियान चलाकर 8500 वाहनों पर निःशुल्क रिफलेक्टर लाईट/साईन लगाये गयें।

जिलाबदर कुखयात बदमाश क्राईमब्रांच की गिरफ्‌त में




इन्दौर -दिनांक 09 अप्रेल 2013 - उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता व्दारा पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री रूडोल्फ अल्वारेस ,क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह को जिलाबदर बदमाशो को पकडने के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु उप पुलिस अधीक्षक श्री एस आर यादव अपराध शाखा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना खुडैल क्षे़त्र का एक जिलाबदर आरोपी इरफान खान, थाना चंदननगर क्षैत्र में घुम रहा है टीम द्वारा घेराबंदी की गई। इस पर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की घेराबंदी कर पकड कर पुछताछ की गई तो उसने अपना नाम इरफान पिता फरिद खान (28) नि ग्राम गढी थाना खुडैल का होना बताया। आरोपी इरफान वर्ष 1997 से लगातार साथियों के साथ सक्रिय होकर आज तक अपराध कर रहा है। आरोपी के विरूद्ध दर्जनों अपराध पंजीबद्ध हैं। पूर्व में आरोपी सतीद्गा भाउ का गुर्गा होकर अपने साथी नरेन्द्र कुशवाह एवं विष्णु बमबम के साथ जमीन पर कब्जे करना एवं अवैध वसूली करता था। कुछ दिन पूर्व ग्राम सिवनी की जमीन के विवाद में पैसों को लेकर विवाद हुआ था जिसमें इरफान के साथी नरेन्द्र व साथीयों के द्वारा चाकू व हाकी से गंभीर चोटें पहुचाई थी । जिसका अपराध थाना खुडैल में पंजीबद्ध करवाया गया था । इरफान को एसडीएम महोदय के आदेश से 06 माह के लिये जिला बदर किया गया था । जो आदेश का उल्लंघन कर घूमते पकडा गया । 
            उक्त आरोपी को पकड़ने में टीमके सउनि नाथूराम दुबे, प्र.आर. चंदरसिंह, आरक्षक रणवीरसिंह, जितेन्द्र सेन, अजीत यादव सुनिल बिसेन का सराहनीय योगदान रहा। 


06 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 09 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 स्थायी, 58 गिरफ्तारी व 199 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 09 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 अप्रेल 2013 को 09 स्थायी, 58 गिरफ्तारी व 199 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्टतामील किये गये।

जुऑ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 09 अप्रेल 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2013 को 23.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोमा की फेल इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें संतोष तथा कैलाश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।   
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2013 को 19.15 बजे महावर नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अशोक तथा ललित को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
               पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2013 को 18.40 बजे अन्ना कॉलोनी महूॅ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले विनोद, विरेन्द्र तथा लोकेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 370 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
              पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2013 को 18.15 बजे पटेल नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सीताराम, सुनिल तथा किशोर को पकडा।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 280 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।      
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध द्गाराब ले जाते/बेचते 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 09 अप्रेल 2013- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2013 को 19.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जलोदिया से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले लाखन पिता मोतीराम (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपये कीमत की 07 क्वाटर अंग्रेजी तथा 08 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
      पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2013 को 14.30 बजे न्यू लोहा मंडी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले निरंजनपुर इंदौर निवासी अखलेश पिता विक्रम चौधरी (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 980 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।     
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, April 8, 2013

03 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 08 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

14 स्थायी, 14 गिरफ्तारी व 139 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 08 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 अप्रेल 2013 को 14 स्थायी, 14 गिरफ्तारी व 139 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते 23 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 08 अप्रेल 2013- पुलिस थाना महूूॅ द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल2013 को 19.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पोस्ट ऑफिस रोड़ से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें ईसाक, कमल, अय्‌यूब, नदीम, आरिफ तथा अकरम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 11 हजार 500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।   
पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2013 को एमजी रोड़ थाना क्षैत्रांतर्गत से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले विजय, अनिल, हरिश, मोहन, टिल्लू उर्फ राजेन्द्र, कपिल तथा मनोज को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1460 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
               पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2013 को नवलखा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले दीपक, पप्पू, राम, राकेश, करण, पवन, दिलेर तथा महेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1375 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
              पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2013 को 18.00 बजे गाड़ी अड्‌डा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सतपाल तथा किशोर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 420 रूपयें नगदीतथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध द्गाराब ले जाते/बेचते 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 08 अप्रेल 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2013 को 21.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलासिया थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बिचोली मर्दाना इंदौर निवासी अंकित उर्फ बल्लू पिता चिंतामण (20) तथा जगदीश पिता कन्हैयालाल प्रजापत (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4160 रूपये कीमत की 94 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2013 को 19.30 बजे भावना नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले जितेन्द्र पिता छीतरमल चौहान (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, April 7, 2013

'' पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में प्रशिक्षणरत 66 वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों का दीक्षान्त परेड समारोह सम्पन्न ''











इन्दौर -दिनांक 07 अप्रेल 2013- पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में प्रशिक्षणरत 66 वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों का दीक्षान्त परेड समारोह माननीय श्री उमाशंकर जी गुप्ता, गृहमंत्री मध्यप्रदेश शासन के मुखय आतिथ्य एवं श्री राजेन्द्रकुमार, भा.पु.से., अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण की अध्यक्षता में सम्पन्न  हुआ । 
              इस अवसर पर माननीय श्री एस.एस.लाल, भापुसे पुलिस महानिदेशक, श्री डी.एस.सेंगर, भापुसे एडीजी आरएपीटीसी इन्दौर, श्री विपिन माहेश्वरी, भापुसे आईजी इन्दौर जोन, श्री पवन श्रीवास्तव, भापुसे आईजी आरएपीटीसी इन्दौर, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, भापुसे आईजी विसबल इन्दौर, श्री राकेश गुप्ता, भापुसे डीआईजी इन्दौर रेंज एवं श्री ए.के.यादव, उप पुलिस महानिरीक्षक बीएसएफ एवं प्रदेश के अनेक वरिष्ठ अधिकारीगण, सेवानिवृत अधिकारीगण और नवआरक्षकों के परिवारजन भी उपस्थित थे । 
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में प्रशिक्षणरत 66वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षणका सत्र दिनांक 06 अगस्त 2012 से प्रारम्भ हुआ । वर्तमान में  294 पुरूष एवं 276 महिला इस प्रकार कुल 570 प्रशिक्षणार्थी दीक्षान्त समारोह में सम्मिलित हुए । मध्यप्रदेश पुलिस की महिला आरक्षकों का एकमात्र प्रशिक्षण केंद्र इंदौर ही है । इसे जुलाई 2012 में कॉलेज घोषित किया गया था अत- ये कॉलेज की पहली पासिंग आउट है । 
पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, द्वारा अपने प्रतिवेदन में प्रशिक्षण की विषयवस्तु, पद्धति व नवीन प्रयोगों की जानकारी दी गयी । 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण ने पुलिस मुखयालय की योजनाओं, नये पठ्‌यक्रम की विशेषताओं और परीक्षा पद्धति की पारदर्शिता के विषय में बताया । 
मुखय अतिथि माननीय गृहमंत्री जी ने नवआरक्षकों को उनके द्वारा ली गयी शपथ का महत्व समझाया । प्रदेश के मुखयमंत्री का संदेश दोहराया कि अपराधी पुलिस से डरे और आम जन में सुरक्षा का भाव हो । उन्होंने कहा कि पुलिस को देखकर आम जन को उससे आशा होती है, उसे ही अप सबको बरकरार रखना है। 
      म.प्र. को शांति का टापू बनाये रखने और विकास में पुलिस की सहभागिता बढ़ाने का संदेश दिया । उन्होंने कहा कि जनता को पुलिस सेबड़ी अपेक्षायें हैं और पुलिस जन को उन पर खरा उतरना होगा । 
प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस के कल्याण के लिये की जा रही योजनाओं पर भ्ज्ञी प्रकाश डाला । 
     शानदार परेड और भव्य आयोजन के लिये उन्होनें पी.टी.सी. को बधाई भी दी ।  उन्होंने हाल ही में 03 अप्रैल 2013 को भोपाल में माननीय गृहमंत्री की अध्यक्षता में भोपाल में आयोजित अभूतपूर्व नवआरक्षक सम्मेलन का जिक्र किया । जिसमें म.प्र. के सभी प्रशिक्षण इकाईयों के लगभग 2700 नव आरक्षकगण सम्मिलित हुये और मुखयमंत्री महोदय ने सभी से हाथ मिलाया था ।
    समारोह के अंत में उप पुलिस अधीक्षक श्री डेनियल जोजफ द्वारा द्वारा आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति पर एवं विभिन्न सहयोगी ईकाईयों एवं विभागों का आभार व्यक्त किया गया जिनके द्वारा दीक्षान्त परेड समारोह में सराहनीय योगदान दिया गया ।  

--00--
इतिहास - मध्य भारत बनने के पूर्व यह संस्था भीलपल्टन के नाम से स्थापित थी ।  
- होल्कर स्टेट की भीलपल्टन का निवास एवं प्रशिक्षण केन्द्र ।  
- वर्ष 1948- आरक्षक प्रशिक्षण केन्द बना । 
वर्तमान - जुलाई 2012- राज्य शासन द्वारा महाविद्यालय घोषित ।
- वर्तमान पुलिस अधीक्षक-मनीषा पाठक सोनी 
- महिला नवआरक्षकों का एकमात्र प्रशिक्षण संस्थान है । 
प्रशिक्षण कार्यक्रम
सत्र आरंभ- दिनांक 5 अगस्त 2012 से 07 अप्रैल 2013 तक - कुल 09 माह (दो सेमेस्टर)
- कुल 572 नव आरक्षक प्रशिक्षणरत हैं जिनमें से 276 महिलायें हैं 
- 155 पुरूष और 110 महिलायें स्नातक व उच्च शिक्षा प्राप्त
01. आंतरिक प्रशिक्षण के विषय- कुल 12 पेपर (संक्षेप में)- 
पुलिस संगठन व प्रशासन, म0प्र0 पुलिस रेग्युलेशन व पुलिस एक्ट, आई.पी.सी., सी.आर.पी.सी., साक्ष्य अधिनियम व विभिन्न लघु अधिनियम, पुलिस थाना प्रबंधन, अपराध की रोकथाम, आपदा प्रबंधन , यातायात प्रबंधन, पुलिस की भूमिका, भारतीय संविधान, मानव अधिकार, पुलिस नैतिकता, समाज और अपराध, विधि विज्ञान, न्यायिक चिकित्सा विज्ञान, पुलिस अनुसंधान, आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था, व्यक्तित्व विकास व मानव व्यवहार , संवाद कौशल, लेखन कुशलता, कम्प्यूटर तथा कम्प्यूटर कार्य तथा हिंदी टायपिंग

02. प्रशिक्षण की विशेषतायें
- व्यवहारगत परिवर्तन, संवेदनद्गाीलता के विकास तथा विभिन्न  व्यवहार में कौद्गाल में विकास हेतु कैप्सूल कोर्सेस व कार्यद्गाालाओं का संचालन किया जाता है । 
- ''प्रशिक्षण भ्रमण योजना'' के अंतर्गत विभिन्न शासकीय व अशासकीय संस्थानों का भ्रमण कराया जाता है।  
- सभी नवआरक्षकों को कम्प्यूटर प्रचालन और उसकी सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया है 
- साईबर क्राईम एवं आय.टी. एक्ट का भी प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जाता है । 
- ऑब्स्टेकल कोर्स, पुलिस ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, मस्केटरी, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट एवं टेक्टिक््‌स, भीड़ नियंत्रण (क्राउड मैनेजमेंट), निहत्थी लड़ाई (मार्शल आर्ट), योग, यातायात ड्रिल, ड्राइविंग, टीम गेम्स आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है ।  
- जंगल कैम्प के दौरान जंगल टैक्टिस का प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि प्रशिक्षणार्थी मानसिक एवं शारीरिक रूप से रणनीति में दक्ष हो सकें ।
- सभी नवआरक्षकों को 0.22, 0.303'', आधुनिक सेल्फ लोडिंग रायफल,  इनसास रायफल्स के साथ साथ  रिवाल्वर एवं पिस्टल से भी फायर कराया जाता है ।
- ड्‌यूटी के दौरान आधुनिक मद्गाीनों तथा वाहनों के प्रयोग की जानकारी के लिये प्रद्गिाक्षण में वाहन चालन प्रद्गिाक्षण भी 100 प्रतिशत लोगों को दिया गया है । 
- प्रतियोगिताऐं :- इनडोर व आउटडोर खेल, इन्टर टोली मैच, व्यक्तिगत प्रदर्शन, ड्रिल, टर्नआउट,  दौड़, क्रास कन्ट्री,वाद-विवाद, निबंध, ड्राइंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अध्ययन के आंतरिक विषयांें पर प्रस्तुति आदि 
- वृक्षारोपण :-  कॉलेज में कई वाटिकायें बनाई गई हैं और संरक्षित की जा रही हैं । 
- वर्तमान परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए आधुनिक हथियारों को चलाने में फायरिंग सिम्यूलेटर की मदद से निपुणता दिलाई गई ताकि भावी चुनौतियों का सामना पुलिस बल मुस्तैदी से कर सकें । सभी नवआरक्षकों को ड्रायविंग का प्रशिक्षण दिलवाया जाकर ड्रायविंग लायसेंस बनवाये गये । 
- पुलिस आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत आधुनिक किचन उपकरण पीटीसी इन्दौर को प्राप्त हुये हैं, जिनका उपयोग मैस में किया जा रहा है ।  वहीं 13 वें वित्त आयोग द्वारा मध्य प्रदेश की प्रशिक्षण शालाओं के लिये मिले 180 करोड में से रूपये 35.49 करोड इन्दौर पी.टी.एस. के उन्नयन के लिये हैं जिससे इकाई में निर्माण कार्य जारी हैऔर जीर्णोद्धार की योजना भी है ।

05 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 07 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध केबल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

19 स्थायी, 34 गिरफ्तारी व 114 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 07 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अप्रेल 2013 को 19 स्थायी, 34 गिरफ्तारी व 114 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 07 अप्रेल 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2013 को 15.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड़ी ग्वालटोली इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले अर्जुन पिता नानूराम परिहार (38) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से415 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।   
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2013 को 16.30 बजे अजनाद रोड़ सांवेर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले आदर्श राजीव नगर निवासी गोपाल पिता रतनलाल राठौर (24) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध द्गाराब ले जाते/बेचते 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 07 अप्रेल 2013- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2013 को 12.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बक्षीबाग इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली ज्योतिबाई पति जितेन्द्र गौड़ (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 हजार रूपये कीमत की 54 लीटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2013 को 12.20 बजे न्यू लोहा मंडी देवास नाका इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले राहुल गांधी नगर निवासी राजेश पिता बाबूलाल जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से1600 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
     पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2013 को 18.30 बजे बिचोली मर्दाना इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले विजय पिता प्रताप (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
     पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2013 को 16.00 बजे बाणगंगा नाका इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले बाणगंगा मेनरोड़ इंदौर निवासी गणेश पिता चंपालाल (52) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 07 अप्रेल 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2013 को 14.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हीरानगर देशी कलाली के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लाहिया कॉलोनी निवासी प्रमोद पिता कंजीलाल मीणा (27) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।  
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2013 को 12.15 बजे रामकृष्ण बाग चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले अरण्य नगर निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता अनिल (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
      पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, April 6, 2013

पासपोर्ट स्टेटस अब आपके मोबाईल पर




इन्दौर -दिनांक 06 अप्रेल 2013- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा बताया गया कि पूर्व में पासपोर्ट के लिये आवेदन देने पर आवेदक को उसका पासपोर्ट किस स्टेज पर यह पता नही चल पाता था तथा उसे यह जानने के लिये बार-बार एसपी ऑफिस या भोपाल जाना पड़ता था। इंदौर पुलिस द्वारा एक सॉफ्टवेयर जनरेट किया गया है, जिसमें आवेदक का पासपोर्ट किस स्टेज पर है, इस संबंध में उसे समय-समय पर उसके मोबाईल पर कुल 4 एसएमएस प्राप्त होगें। 
पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि आवेदक का पासपोर्ट संबंधी आवेदन प्राप्त होने पर तथा उसे नेट पर अपलोड करते ही आवेदक को पहला एसएमएस प्राप्त होगा, आवेदक की फाईल जब पुलिस वेरीफीकेशन के लिये भेजी जायेगी तो पुनः एसएमएस प्राप्त होगा, पुलिस वेरीफीकेशन के बाद जब फाईल एसपी ऑफिस को प्राप्त होगी तो पुनः एसएमएस प्राप्त होगा तथा अंत में जब फाईल भोपाल भेजी जायेगी तो पुनः एसएमएस प्राप्त होगा। इस प्रकार कुल 04 स्टेज पर उसे एसएमएस प्राप्त होगे, इससे यह सुविधा रहेगी की आवेदक को यह पता रहेगा कि उसकी फाईल किस स्टेज पर हैतथा एसपी ऑफिस में भी यह जानकारी रहेगी कि किस थाने पर कितनी पासपोर्ट फाईल पेंडिंग है। जिसकी मानिटरिंग की जाकर इस प्रकिया को पारदर्शी तथा त्वरित किया जा सकेगा। आवेदक द्वारा एसएमएस नही देख पाने पर इंदौर पुलिस की वेबसाईट www.indorepolice.org पर भी पासपोर्ट का स्टेटस पता किया जा सकता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री रूडोल्फ अल्वारेस, पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय क्राईम ब्रांच श्री मनोज कुमार राय, श्री जितेन्द्र सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की पासिंग आउट परेड


इन्दौर -दिनांक 06 अप्रेल 2013- पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती मनीषा पाठक सोनी ने बताया कि पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की पासिंग आउट परेड कल दिनांक 07 अप्रेल 2013 को प्रातः 08.10 बजे पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज मूसाखेड़ी इंदौर के परेड ग्राउन्ड पर आयोजित की जा रही है। जिसमें माननीय गृह मंत्री श्री उमा शंकर गुप्ता मुखय अतिथी रहेंगें। पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज का यह 66वां दीक्षांत समारोह होगा जिसमें 276 महिला नवआरक्षक शामिल रहेगी। इस अवसर परइंदौर जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहेंगें।

07 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 06 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

15 स्थायी, 66 गिरफ्तारी व 190 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 06 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 अप्रेल 2013 को 15 स्थायी, 66 गिरफ्तारी व 190 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलतें मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 06 अप्रेल 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2013 को 21.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कबीट खेड़ी इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुए मिले सुनिल, वाहिद, कृष्णा तथा करण को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1720 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।   
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध द्गाराब ले जाते/बेचते 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 06 अप्रेल 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2013 को 22.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामकृष्णबाग बी सेक्टर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले शिवनगर मूसाखेड़ी इंदौर निवासी शाहरूख पिता चांद खान (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 24 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2013 को 19.00 बजे टिगरिया रोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले अवंतिका नगर निवासी सुनिल पिता ओम प्रकाश (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2013 को किशनगंज थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले भाटखेड़ी निवासी रामचंद्र पिता बाबूलाल (54) तथा टीही गॉव निवासी महेश पिता भैरूलाल (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 07 लीटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 06 अप्रेल 2013- पुलिस थाना एलआईजी द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2013 को 14.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एलआईजी तिराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 40/2 नेहरू नगर निवासी प्रदीप पिता सुलखन सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।  
               पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2013 को 19.00 बजे लाबरिया भैरू इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले धर्मेन्द्र पिता चुन्नीलाल बेरागी (22) को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2013 को 10.30 बजे ग्राम तिवड़ाय बस स्टैण्ड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम भोसून जिला देवास निवासी मुकेश पिता नंदलाल कोरकू (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया। 
      पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, April 5, 2013

पीटीसी की पासिंग आउट परेड की जानकारी


इन्दौर -दिनांक 05 अप्रेल 2013- पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती मनीषा पाठक सोनी ने बताया कि पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की पासिंग आउट परेड दिनांक 07 अप्रेल 2013 को प्रातः 08.10 बजे पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज मूसाखेड़ी इंदौर के परेड ग्राउन्ड पर आयोजित की जा रही है। जिसमें माननीय गृह मंत्री श्री उमा शंकर गुप्ता मुखय अतिथी रहेंगें।

डीआरपी लाईन में सउनि इंडक्शन कोर्स





इन्दौर -दिनांक 05 अप्रेल 2013- आज दिनांक 05 अप्रेल 2013 को डीआरपी लाईन इंदौर में सउनि इंडक्शन कोर्स में पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता द्वारा उद्‌घाटन भाषण दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री रूडोल्फ अल्वारेस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री विनय प्रकाश पॉल, उपपुलिस अधीक्षक लाईन श्री बी.पी. सलोकी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

05 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 05 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

17 स्थायी, 50 गिरफ्तारी व 187 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 05 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 अप्रेल 2013 को 17 स्थायी, 50 गिरफ्तारी व 187 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध द्गाराब ले जाते/बेचते 05 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 05 अप्रेल 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2013 को 11.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सब्जी वाली गली परदेशीपुरा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले भागीरथपुरा इंदौर निवासी विकास उर्फ मिन्डी पिता सरवन चौहान (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 हजार रूपयेकीमत की 06 पेटी देद्गाी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2013 को 13.10 बजे फोकटपुरा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले आशीष पिता भागीरथ लोहार (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
            पुलिस थाना बेटमा द्वारा दिनांक 03 अप्रेल 2013 को बेटमा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले ग्राम धरावरा निवासी राकेश पिता मांगीलाल माली (30), दरबार पिता नारायण सिंह (36) तथा सेन्ट्रल कोतवाली निवासी पवन पिता रामखिलावन (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2975 रूपयें कीमत की 71 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, April 4, 2013

कुखयात बदमाश शादाब पिता कादिर खॉ रासुका के तहत्‌ निरूद्व



इन्दौर -दिनांक 04 अप्रेल 2013 - पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि आज दिनांक 04 अप्रेल 2013 को कुखयात बदमाश शादाब पिता कादिर खॉ (24) निवासी तंजीम नगर मकान नं. 16 मस्जिद के सामने खजराना इंदौर की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के आदेशानुसार उपरोक्त कुखयात बदमाश शादाब को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3, उपधारा 2 के तहत्‌ निरूद्व कर, सेन्ट्रल जेल भोपाल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि कुखयात बदमाश शादाब पिता कादिर खॉ (24) निवासी तंजीम नगर मकान नं. 16 मस्जिद के सामने खजराना इंदौर के विरूद्व थाना खजराना, थाना रावजी बाजार, थाना सदरबाजार तथा शहर के अन्य थानो पर हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, अवैध हथियार, संपत्ति को छति पहुॅचाना आदि जैसे कुल 11 प्रकरण पंजीबद्व है। जिनका विवरण निम्नानुसार है - थाना खजराना में पंजीबद्व - 1. अपराध क्रं. 298/04 धारा 25 आर्म्स एक्ट, 2. अप. क्रं. 166/05 धारा 294,323,506,324,34 भादवि, 3. अप. क्रं. 456/06 धारा 294,323,324,506,34 भादवि, 4. अप. क्रं.252/07 धारा 384 भादवि, 5. अप. क्रं. 256/06 धारा 25 आर्म्स एक्ट, 6. अप. क्रं. 691/07 धारा 25 आर्म्स एक्ट, 7. अप. क्रं. 225/10 धारा 383,427,294,323,506,34 भादवि, 8. अप. क्रं. 03/11 धारा 13 जुऑ एक्ट, 9. अप. क्रं. 106/11 धारा 452,323,324,506 भादवि, थाना रावजी बाजार का 10. अप. क्रं. 89/12 धारा 307,323,294,506,34 भादवि तथा थाना सदर बाजार का अपराध क्रं. 442/12 धारा 307,147,148,149,447 भादवि, 25/27 आर्म्स एक्ट।
              थाना सदर बाजार के अपराध क्रं. 442/12 में आरोपी फरार था जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 05 हजार रूपयें का ईनाम घोषित किया गया था। अनावेदक के विरूद्व समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गयी, परंतु अनावेदक के आचरण में कोई सुधार नही हुआ तथा लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा। थाना प्रभारी सदरबाजार श्रीमती प्रीती बाथरी द्वारा प्रकरण तैयार कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के माध्यम से श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के समस्त प्रस्तुत किया गया था, जिस पर निर्णय लेते हुये उपरोक्त बदमाद्गा शादाब की बढती हुई अपराधिक गतिविधीयों पर अंकुश लगाने तथा लोक परिशांति बनाये रखने के उद्‌देश्य से इसे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ निरूद्व किया गया।

आई.पी.एल. क्रिकेट शुरू होते ही लाखों का सट्‌टा पकड़ाया


इन्दौर -दिनांक 04 अप्रेल 2013- पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री रूडोल्फ अल्वारेस ने शहर में चल रहे आई.पी.एल. क्रिकेट के सट्‌टे की रोकथाम हेतु अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री मनोज कुमार राय एवं श्री जितेन्द्र सिंह को निर्देशित किया गया था । श्री मनोज कुमार राय एवं श्री जितेन्द्र सिंह द्वारा इस बाबत उप पुलिस अधीक्षकद्वय श्री सीताराम यादव एवं श्री अजीम खान को निर्देशित कर इस पर प्रभावी अंकुश एवं कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया था । 
इस बीच अपराध शाखा की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि परिवहन नगर थाना चंदन नगर क्षैत्र में आई.पी.एल. क्रिकेट का सट्‌टा चल रहा है । उक्त सूचना पर अपराध शाखा की टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी तो वहां पर टी.वी. लेपटॉप पर देखकर, मोबाईल फोन पर सट्‌टा खाया जा रहा था। वहां पर मौजूद आरोपी आशीष साधौ पिता सुरेशचंद्र साधौ (35) निवासी निसरपुर कुक्षी जिला धार हाल मुकाम परिवहन नगर विल्सी कारखाने के पास थाना चंदन नगर जिला इंदौर को पकडा एवं उसके पास से सट्‌टा उपकरण 1 टी.वी. 1 लेपटॉप ,1 नेटसेटर ,1केल्क्यूलेटर, 6 मोबाईल फोन व सट्‌टे के लाखों के हिसाब की पर्चियां व डायरियां मिली जिन्हें मय आरोपी के अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना चंदन नगर के सुपुर्द किया गया ।   
उक्त आई.पी.एल. के सट्‌टे का पर्दाफाश करने में उप निरीक्षक कैलाश पाटीदार ,राजेन्द्रसिंह ,प्र.आर. अनिल सिलावट ,आर. इफ्तखार खान ,रमेश, योगेश्वर एवं ओंकार पाण्डे का सराहनीय योगदान रहा है। 

02 कुखयात नकबजन क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में


इन्दौर -दिनांक 04 अप्रेल 2013- उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता व्दारा पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री रूडोल्फ अल्वारेस ,क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह को शहर में बड रही नकबजनी की घटनाओ की रोकथाम हेतु निर्देशित किया। उक्त कार्यवाही हेतु उप पुलिस अधीक्षक श्री अजीम खान अपराध शाखा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी का माल बेचने की फिराक में कोठारी मार्केट के पास घूम रहे है। मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्यवाही कर दो संदिगध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकडा। पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम जयदेवपिता हीरालाल नि 11/16 सियागंज इंदौर एवं लक्ष्मण पिता शंकर नि 3/9 रूपेश यादव रहना बताया। संदिग्धों से माल के बारे में पूछताछ करने पर उसने अपने साथी दिनेश के साथ थाना सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र पालिका प्लाजा में चोरी करना कबूल किया। जिसका थाना सेंट्रल कोतवाली इंदौर के अप 65/13 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध होना पाया गया। संदिग्ध से चोरी का माल मश्रुका एलईडी, सीपीयू, स्केनर, पिं्रटर, टीवी, डीवीडी, स्पीकर, कार टेप कीमती लाखो रूपये का सामान पकडकर मय मश्रुका के आरोपी को थाना सेंट्रल कोतवाली के सुपुर्द किया गया। तथा एक आरोपी दिनेद्गा की तलाश की गई जो नही मिला। आरोपी जयदेव पिता हीरालाल अपराधिक प्रवृत्ति का होकर पूर्व में भी कई थानों में प्रकरण पंजीबद्ध है । फरार आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है ।
        उक्त आरोपी को पकड़ने में टीम के उप निरी. विनोद सिंह राठौर, आर भगवान सिंह, जितेन्द्र परमार, देवेन्द्र परिहार मनीष तिवारी विनोद शर्मा  विशाल दीक्षित का सराहनीय योगदान रहा। 

03 आदतन, 16 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 04 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2013 को शहर में अपराधकरने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

16 स्थायी, 62 गिरफ्तारी व 208 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 04 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अप्रेल 2013 को 16 स्थायी, 62 गिरफ्तारी व 208 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 04 अप्रेल 2013- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2013 को 13.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शिवनगर इंदौर से ताद्गा पत्तोंद्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुए मिले विपिन, संजय, दुर्गेश तथा कड़वाराम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1810 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।   
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2013 को 19.15 बजे मालवा मील चौराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें श्यामाचरण शुक्ल नगर निवासी गणेश पिता सुखदेव वीर (32) तथा हरिजन कॉलोनी निवासी राहुल पिता मनोहर (22) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1950 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2013 को 16.30 बजे रामकृष्ण बाग चौराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें धीरज नगर निवासी हेमराज पिता बट्‌टालाल (60) तथा विष्णुधाम खजराना निवासी लच्छु पिता परसराम (31) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते/बेचते 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 04 अप्रेल 2013- पुलिस थाना पलासियाद्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2013 को 21.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिचोली मर्दाना इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले विजय पिता प्रताप बंजारा (19) तथा अरविंद पिता मदनलाल (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4500 रूपये कीमत की 100 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2013 को 18.45 बजे बेटमा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले मोतीनगर निवासी मांगीलाल पिता शांतीलाल कुशवाह (23) तथा नई बस्ती निवासी मदन पिता रामरतन (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1680 रूपयें कीमत की 42 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 04 अप्रेल 2013- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2013 को 19.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूनाका इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लोधा कॉलोनी निवासी विकास पिता नारायण लोधा (32) को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।  
               पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2013 को 18.15 बजे इन्दिरा गांधीनगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बाबू घनश्यामदास नगर निवासी जितेन्द्र पिता राजेश खटकर (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।  
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2013 को 14.30 बजे न्यू गुराड़िया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मनोज पिता बिंदासिंह (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया। 
              पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।