Monday, February 11, 2013

वाहन चोर गिरोह से 10 और दो पहिया वाहन बरामद, कुल 28 दो पहिया वाहन बरामद


इन्दौर -दिनांक 11 फरवरी 2013- दिनांक 05.02.13 को विजयनगर पुलिस द्वारा बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य 1. मोती पिता बलराम चौहान (22) नि. गुगलवाडा तेह बाडी जिला रायसेन हाल मुकाम हनुमान मंदिर के पास गौरी नगर थाना हीरानगर इदांैर 2. धमेन्द्र पिता रामसिंह चौहान (19) नि. ग्राम खेरी सिलगेना थाना शाहगंज जिला सिहोर हाल मुकाम भोजराज स्कूल के पास गौरी नगर थाना हीरानगर इंदौर 3.  रामस्वरूप चौहान पिता श्याम लाल चौहान (26) नि. गा्रम कुटनासीर तेह. बाडी जिला रायसेन हाल मुकाम बिल्ला अस्पताल के पास गौरी नगर थाना हीरानगर इंदौर से 17 मोटर सायकल एवं एक एक्टीवा बरामद की थीं। पुलिस द्वारा आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लेकर पुछताछ की गई। आरोपियों द्वारा 10 मोटर सायकल और चोरी करना कबूल किया। जिन्हें बरामद किया गया है। इस प्रकार चोर गिरोह से कुल 28 मोटर सायकल चोरी की वारददातों का खुलासा कर करीबन 14 लाख रू का मश्रुका जप्त किया गया है। चोरी गई बाईक जो बरामद की गई है उनका विवरण इस प्रकार है।
जप्तशुदा वाहनो की जानकारी

NO
BIKE NAME
ENGINE NO
CHASSIS NO
1.
SPLENDER
06A15E05639
06A16F05007
2.
DISCOVER
DSGBMH42595
DSVBMH11114
3.
PASSION PLUS
0SE08M21019
0SE09C22425
4.
PASSION PLUS
HA10EB8CC10674
MBLHA10EL8GC08516
5.
PASSION PRO
HAMOEC9GK15838
MBLHA10EL9GK16488
6
BAJAJ PALSUR
DHGBUA96407
MD20HDHZZUGA13713
7.
GALEMAR
07BASM01558
07BAWC01681
8.
SUJUKI
F479183506
MB8NF4DAF78131643
9.
PASSION PLUS
HA10EB8GJ26402
MBLHA0EL8GJ15130
10.
PASSION PLUS
07KO5M08161
07KO5C02783
11.
SPLENDOR PLUS
HA10EA9HH07446
MBLHA10EE9HH06912
12.
पेशन प्रो
HA10ED9GB17884
MBLHA10EP9GB01949
13.
डिस्कवर
JBMBD03165
MD2DSPAZZSWD03002
14
T V S STAR CITY
AF5B61239274
MD625KF5961B21309
15
C D DOWN
04K27E20727
04K27F21866
16
SPLENDOR
004L15E27393
04L16F28277
17
SPLENDOR PLUS
HA10EA89D14407
MBLHA10EE89D16395
18
STARE CITY
AF1N91218703
MD625NF13A3A79327
19
ACTIVEA
JF08E8710715
ME4JF082B78531880
20
SPLENDOR PLUS
05K15M45429
05K16C41161
21
PULSER 150
DHGBTJ06467
MD2DHDZZTCJ21950
22
SPLENDOR PLUS
06E15M20627
06F16C25786
23
SPLENDOR PLUS
HA10EA8HJ10124
MBLHA10EE8HJ04491
24
HERO HONA S PLUS
05639
05007
25
PASSION PLUS
HA10EB8GA06906
MBLHA10EL8GA21280
26
PASSION PLUS
GHA10EB9GB40043
MBLHA10EL9GB27402
27
HONDA SHINE
JC36E9595629
ME4JC366CA8402875
28
HERO HONDA PASSION
56343
23514
                                       पुलिस गिरफतार आरोपियो से उनके अन्य साथियों के संबध मे पतारसी का प्रयास कर रही है। इस सराहनीय कार्य में प्रभारी कमल जैन ,उनि के एन शर्मा आर 540 शैलेन्द्र सिंह पंवार , आर 990 जितेन्द्र ंिसह सिसौदिया , आर 2871 सुरेद्गा भतकारे , आर 2903 शैलेन्द्र मीणा का योगदान रहा।

13 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थाई, 11 गिरफ्तारी व 97 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 11 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 फरवरी 2013 को 03 स्थाई, 11 गिरफ्तारी व 97 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले 08 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 फरवरी 2013- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2013 को 15.10 बजेमुखबिर की सूचना के आधार पर डकाच्या रेल्वे लाइन के पास से ताद्गा पत्तियों द्वारा हाज-जीत का जुआ खेलते हुए मिले मुकेद्गा, राजू तथा रणछोड को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 880 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।  
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2013 को 13.30 बजे लाला का बगीचा से ताद्गा पत्तियों द्वारा हाज-जीत का जुआ खेलते हुए मिले रूपेद्गा तथा गोपाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 555 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।  
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2013 को 20.45 बजे सेवा मार्ग महूं से ताद्गा पत्तियों द्वारा हाज-जीत का जुआ खेलते हुए मिले राजेद्गा, राहुल तथा रोहित को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।  
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते हुये 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 फरवरी 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2013 को 20.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कूल के पीछे गौरी नगर से अवैध शराब लेजाते हुए मिले 42/2 परदेद्गाीपुरा निवासी नितिन पिता सुनील यादव, 670/3 भागीरथपुरा निवासी पप्पू उर्फ जगमोहन पिता चन्द्रप्रकाद्गा तथा सर्वहारा नगर निवासी गजेन्द्र पिता कन्हैयालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2 हजार 850 रूपये कीमत की 57 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 फरवरी 2013- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2013 को 21.35 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कावेरीनगर टर्निग पर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुभाष नगर निवासी राजेन्द्र पिता करण सिंह बसोड (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, February 10, 2013

03 आदतन एवं 12 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन एवं 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 आदतन एवं 12 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन एवं 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 स्थाई, 23 गिरफ्तारी व 129 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 10 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 फरवरी 2013 को 11 स्थाई, 23 गिरफ्तारी व 129 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 फरवरी 2013- पुलिस थानारावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2013 को 16.30 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर राधागोविन्द का बगीचा द्गिाव मंदिर के पास से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले यही के रहने वाले संजू पिता दयाराम वर्मा (36) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2410 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।  
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2013 को 19.20 बजे आरोपी के घर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 744/9 नेहरूनगर निवासी सुनील पिता सखाराम (42) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।  
            पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते हुये 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 फरवरी 2013- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2013 को 17.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उर्दू स्कूल बक्षीबाग की बाउन्ड्री के पास से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 140 बक्षीबाग निवासी जितेन्द्र पिता जमनालाल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 740 रूपये कीमत की 24 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद कीगयी।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2013 को 20.25 बजे नगीन नगर सिटी पब्लिक स्कूल के पीछ से अवैध शराब ले जाते हुए मिले नगीन नगर सेक्टर निवासी राजेद्गा पिता रामप्रसाद (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 960 रूपये कीमत की 24 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
             पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 फरवरी 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2013 को 12.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गणेद्गा मंदिर तिराहा के पास खजराना से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मानवीय नगर झुग्गी झोपडी निवासी सुनील पिता नाथूराम (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, February 9, 2013

कुखयात ईनामी गुण्डा डकैती की तैयारी करते साथियों सहित पकड़ाया


इन्दौर -दिनांक 09 फरवरी 2013- विगत दिनों उपपुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता द्वारा शहर के ईनामी फरारी बदमाशों की तलाश हेतु क्राईम ब्रांच अति. पुलिस अधीक्षक द्वय्‌ श्री मनोज कुमार राय एवं श्री जितेन्द्रसिंह को निर्देश दिये थे ,जिनके द्वारा निरीक्षक श्री महेन्द्रसिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम का गठन कर तलाश हेतु तैनात किया गया । टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि राऊ का कुखयात फरार गुण्डा अजय पिता मोतीलाल सोनकर अपने साथियों सहित बायपास के पास एमआर 10 पर पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहा है । इस सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम, थाना खजराना बल व कनाडिया चौकी के उप निरीक्षक आर.पी. सिंह एवं चौकी स्टाफ के साथ टीम बनाकर घेराबंदी कर आरोपी 1. अजय उर्फ अज्जू पिता मोतीलाल सोनकर (36) निवासी राम रहीम कालोनी राऊ 2. सुनील पिता सुखदेव पटेल (25) निवासी नारायण का बगीचा रावजी बाजार 3. पप्पू उर्फ प्रकाश पिता राजेन्द्र कौशल (20) निवासी स्कीम नंबर 51 अवंतिका नगर 4. भरत पिता नारायण पाटिल (28) निवासी कुम्हार मोहल्ला बडवाह 5. राजा पिता दयाशंकरसोनकर (32) निवासी मुराई मोहल्ला जूनीइंदौर 6. विकास पिता ओमप्रकाश सोनकर (25) निवासी लुनियापुरा को मय हथियार एक पिस्टल ,एक कारतूस, तलवार, चाकू व लाठी के साथ पकडा। आरोपी अजय उर्फ अज्जू पिता मोतीलाल सोनकर थाना राजेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 521/10 धारा 307 भादवि में फरार था जिस पर 05 हजार रूपये को ईनाम घोषित है। आरोपी अजय सोनकर तीन हत्या का आरोपी रहा है जिसमे कुखयात गुण्डा कालू भाट की हत्या भी की है इसके कुल 14 अपराध पंजीबद्ध होकर 03 हत्या व एक लूट का प्रकरण है, आरोपी सुनील पटेल के विरूद्ध 05 प्रकरण जिसमें एक लूट का प्रकरण, आरोपी भरत पाटिल पर 03 प्ररकण, आरोपी राजा सोनकर पर 03 प्रकरण तथा पप्पू उर्फ प्रकाश व विकास पर एक-एक प्रकरण है। आरोपी अजय सोनकर फरारी के दौरान खण्डवा रोड़ पर फरारी काटता था जिसकी अन्य थानों में भी आवश्यता है और आरोपी अजय की फरारी के दौरान ही गुण्डागर्दी कर लोगों से अवैध वसूली करने की शोहरत है ।
आरोपियों को पकड़ने में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक के.सी. पाटीदार, राजेन्द्रसिंह प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश सोलंकी, विजयसिंह चौहान, आरक्षकअमरसिंह, योगेन्द्रसिंह चौहान, रविन्द्र कुशवाह, महेन्द्रसिंह, सुभाष व राजभान का सराहनीय योगदान रहा ।  

01 आदतन एवं 16 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 09 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एवं 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थाई, 37 गिरफ्तारी व 137 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 09 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 फरवरी 2013 को 12 स्थाई, 37 गिरफ्तारी व 137 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ खेलते हुए मिले 07 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 09 फरवरी 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2013 को 13.30 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर टेम्पो स्टैण्ड के पीछे बंगाली चौराहा  से ताद्गा पत्तियों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुए मिले राजा तथा दिलीप को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2352 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।  
पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2013 को 15.00 बजे आईल मील कुलकर्णी का भटटा से ताद्गा पत्तियों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुए मिले धीरज, प्रदीप तथा लालू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।  
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2013 को 19.40 बजे आईल सेवामार्ग महूं से ताद्गा पत्तियों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुए मिले अनिल तथा आद्गाीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 250 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।  
            पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इन के विरूद्व जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते हुये 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 09 फरवरी 2013- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2013 को 16.35 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगीन नगर सिटी पब्लिक स्कूल के पीछे से अवैध शराब ले जाते हुए मिले मारूति पैलेस गली नं0 3 निवासी सुद्गाील पिता बनेंसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4200 रूपये कीमत की 108 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2013 को 20.30 बजे अलवासा नयापुरा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले संदीप पिता दयाराम चौहान (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 270 रूपये कीमत की 9 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी।
             पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 09 फरवरी 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2013 को 19.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खातीपुरा चौराहा के सामने आम रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 77 खातीपुरा निवासी धीरेन्द्र पिता राजेद्गा चोकसे (25) को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, February 8, 2013

अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट बैंकिंग फ्राड गिरोह का इंदौर क्राईम ब्रांच द्वारा पर्दाफाश नई दुनिया समाचार पत्र के करंट अकाउण्ट से उड़ाये थे लगभग 10 लाख रूपये । हैकिंग द्वारा पैसा चीन के शंघाई शहर में ट्रांसफर किया गया । गिरोह में प्रत्यक्ष रूप से दो मंगोलियाई एक श्रीलंकाई व एक भारतीय युवक शामिल था ।


इन्दौर -दिनांक 08 फरवरी 2013- पुलिस महानिरीक्षक श्रीमति अनुराधा शंकर ने बताया कि दिनांक 26 सितम्बर 2011 को नई दुनिया समाचार पत्र के अंकाउण्ट मैनेजर संजय नीमा ने शिकायत की थी कि नई दुनिया के नौ करंट आकाउण्ट खातो में इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से नौ लाख उन्यासी हजार रूपये उड़ा लिये गये है। शिकायत के आधार पर थाना अन्नपूर्णा पर अपराध क्रमांक 583/11 धारा 406,420 भादवि एवं 65,66,70 आई.टी. एक्ट दर्ज किया गया। चूंकि मामला साईबर क्राईम से संबधित था अतः विवेचना क्राईम ब्रांच के तत्कालीन डी.एस.पी. श्री जितेन्द्रसिंह को सौंपी गई। प्रारंभिक विवेचना में क्राईम ब्रांच की टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि घटना में प्रयुक्त इंटरनेट कनेक्शन एक डाटा कार्ड द्वारा संचालित किया जा रहा था व वह डाटा कार्ड नेट बैंकिंग फ्राड के समय आंध्रप्रदेशके विशाखापट्‌नम से संचालित किया जा रहा था। 
क्राईम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वय्‌ मनोज कुमार राय व जितेन्द्रसिंह के द्वारा प्रकरण के संबध में निरीक्षक जयंतसिंह राठौर के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की तकनीकी टीम को बारीकी से सभी पहलुओं के आंकलन हेतु लगाया गया। टीम द्वारा जब इस प्रकरण में जानकारियां जुटाई गई तो एक सनसनीखेज खुलासा हुआ । 
इस अपराध का सरगना 21 वर्षीय गाजियाबाद निवासी युवक वरूण बत्रा है जो कि 10 वीं पास होकर एक्सपर्ट हैकर है व चंद मिनटो में ही किसी भी अकाउण्ट को हैंक कर पैसा ट्रांसफर कर देता है। वरूण की दोस्ती इंटरनेट के हैकिंग फोरम पर ही मंगोलियाई युवकों तामिर व मुनरो से हुई थी जिन्होंने गाजियाबाद व दिल्ली आकर उससे मुलाकात भी की। इस दौरान उनके साथ तथाकथित श्रीलंकाई युवक हाशिम भी था तथा योजना के अंतर्गत वरूण द्वारा फर्जी आई.डी. पर एक डाटा कार्ड गाजियाबाद में लिया गया और फिर पंजाब नेशनल बैंक के नई दुनिया के करंट अकाउण्ट को हैक कर उसके पासवर्ड आदि हासिल किये गये व वरूण ,तामिर ,मुनरो व हाशिम ने मिलकर पैसा पी.एन.बी. के अकाउण्ट से शंघाई ट्रांसफर किया। उस पैसे में सेवरूण को उसका हिस्सा दिल्ली में कोटेक महिन्द्रा के फर्जी नाम पते वाले अकाउण्ट में ट्रांसफर किया गया। 
  इस पूरे प्रकरण में क्राईम ब्रांच की तकनीकी टीम जिसमें आरक्षक रामप्रकाश बाजपेई ,मनोज राठौर व रामपाल शामिल है द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई। आरोपियों की धरपकड़ हेतु विगत लगभग 1 वर्ष से विवेचक निरीक्षक जयंत राठौर के नेतृत्व में टीम द्वारा बैंगलोर, पूना, दिल्ली, गाजियाबाद में लगातार छापा मारी की गई किन्तु आरोपी शातिर होने से बार-बार ठिकाना बदल देते थे। वर्तमान में प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों में से तामिर मंगोलिया व हाशिम श्रीलंका भाग गया है। आरोपी मुनरो से एक लेपटॉप व मोबाईल फोन वरूण से उसके हिस्से के रूपये में से 11 हजार रूपये व एक मोबाईल जप्त किये गये है । 
आई.जी. इंदौर/डी.आई.जी. इंदौर/एस.पी. (मुखयालय) जिला इंदौर द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली क्राईम ब्रांच की टीम जिसमें अति. पुलिस अधीक्षक द्वय्‌ मनोज कुमार राय व जितेन्द्रसिंह, निरीक्षक जयंतसिंह राठौर, सउनि विजेन्द्र जाट, भारतसिंह यादव, आरक्षक रामप्रकाश बाजपेई, मनोज राठौर, रामपाल, शिवकरण, इफ्तखार को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 

08 आदतन एवं 23 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 08 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन एवं 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 स्थाई, 56 गिरफ्तारी व 165 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 08 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 फरवरी 2013 को 13 स्थाई, 56 गिरफ्तारी व 165 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 08 फरवरी 2013- पुलिस थानाचंदननगर  द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2013 को 15.45 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम बांक से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त राजकुमार नगर मदीना मस्जिद के पास निवासी नासिर पिता ईसाक को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1805 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।  
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, February 7, 2013

वाहन चोर गिरफतार, 16 दो पहिया वाहन बरामद, अधिकतर वाहन नावेल्टी मार्केट तथा जेलरोड़ से चुराये, वाहन खरीदने वाले भी बने सहआरोपी


इन्दौर -दिनांक 07 फरवरी 2013- पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि वाहन चोरी की रोकथाम एवं वाहन चोरी के आरोपियों की पतारसी हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महूॅ श्री पी.व्ही. शुक्ल के निर्देशन में, एसडीओ महूॅ सी.पी. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशनगंज रघुप्रसाद व उनकी टीम के सउनि त्रिलोक सिंह बेस, प्रआर. गोविंद सिंह, मेहताब सिंह, आरक्षक राकेश, राजू, अमीन तथा योगेश द्वारा चेंकिंग के दौरान संदिग्ध एक व्यक्ति को रोका तथा गाड़ी के कागजात का पूछते संतोषजनक जवाब नही देने से विस्तृत पूछताछ करते गाड़ी चोरी की होना स्वीकार किया। संदिग्ध ने अपना नाम कमलेश पिता रामनिवास पोरवाल (38) निवासी सताजन थाना सनावद का बताया तथा अपने साथी दीपक पिता गोविंद बलाई (21) निवासी कदवालिया थाना बड़वाह के साथ मिलकर 16 मोटरसायकल पुनासा, जावर, बेडिया, न्यू गुराड़िया, कदवालिया आदि जगह अलग-अलग व्यक्तियों को बेचना बताया। 
             पुलिस किशनगंज की टीम द्वारा आरोपी कमलेश की निशादेही पर विभिन्न स्थानों पर बेची गयी कुल 16 मोटरसायकल बरामद की है तथा मोटरसायकल खरीदने वाले व्यक्तियों को भी सहआरोपी बनाया गया है। पुलिस द्वारा बरामद 16 मोटरसायकल में से हीरोहोण्डा पेशन- 6, हीरोहोण्डा सीडी डिलक्स- 3, बजाज प्लेटिना- 3 , हीरोहोण्डा प्रो- 2, हीरोहोण्डा सीडी 100- 1 तथा हीरोहोण्डा स्पलेन्डर प्लस - 1 मोटरसायकल है। आरोपी द्वारा अधिकतर मोटरसायकल नावेल्टी मार्केट तथा जेल रोड़ से चुराना बताये है। पुलिस किशनगंज द्वारा सिलसिला क्रं. 1/13 धारा 41(1)(4) 102 जा.फौ. तथा 379 भादवि में पंजीबद्व कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

10 आदतन एवं 22 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 07 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन एवं 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 फरारी,07 स्थाई, 49 गिरफ्तारी व 159 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 07 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 फरवरी 2013 को 01 फरारी, 07 स्थाई, 49 गिरफ्तारी व 159 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 07 फरवरी 2013- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2013 को 20.30 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर नगर निगम चौराहा से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले राहुल, केतन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 870 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
          पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2013 को 15.20 बजे पाटनीपुरा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जगजीवनराम नगर इंदौर निवासी कपिल पिता घनद्गयाम अग्रवाल (25)को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 570 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2013 को 15.30 बजे गोकुलगंज महूॅ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले सुनिल पिता जम्मूलाल गोयल (48) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 510 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते हुये 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 07 फरवरी 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2013 को 17.55 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवेन्द्र नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले सोनिया गांधी नगर निवासी पिलो पिता पंढरी सोनारे (25) तथा अजयबाग कॉलोनी निवासी रफीक पिता अ. सलाम शेख (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1900 रूपये कीमत की 48 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।     पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 07 फरवरी 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2013 को 12.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम अरोदा निवासी लोगर पिता छीतर सिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी कट्‌टा व 01 जिंदा कारतूस जप्त किया गया।
पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2013 को 12.30 बजे महारानी रोड़ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नार्थतोड़ा निवासी विदुर उर्फ विकास पिता राजेन्द्र नाथ (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
              पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, February 6, 2013

दौलताबाद फूट तालाब के पास ग्राम रंगवासा में मिले अज्ञात व्यक्ति की हत्या का पर्दाफाश


इन्दौर -दिनांक 06 फरवरी 2013- बेटमा में दिनांक 02.02.2013 को दौलताबाद फूट तालाब के पास ग्राम रंगवासा में अज्ञात आरोपी द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर अज्ञात मृतक को थाना बेटमा क्षेत्र में फैंक गये थे। अज्ञात मृतक का खुलासा करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। इस घटना के संबंध में दिनांक 02.02.2013 को घनश्याम पिता मांगीलाल जाति हरिजन (43) निवासी ग्राम दौलताबाद के द्वारा थाना बेटमा पर रिपोर्ट की गई थी कि फूट तालाब के पास दौलताबाद रोड ग्राम रंगवासा के पास एक गड्‌ढे में अज्ञात व्यक्ति की लाश जिसका सिर, मुॅह, गर्दन के नीचे तक जला हुआ है। इस प्रकार किसी अज्ञात आरोपी द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को साक्ष्य छिपाने के उद्‌देश्य से चेहरा, सिर जला दिया एवं लाश को गड्‌ढे में छिपा दिया। रिपोर्ट पर थाना बेटमा में अप0क्रं0 57/2013 धारा 302,201 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुये घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री पद्मविलोचन शुक्ल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देपालपुर श्री आर.एस. सनखेडिया तथा एफ0एस0एल0 के डाक्टर श्री सुधीर शर्मा द्वारा निरीक्षण कर थाना प्रभारी बेटमा व पुलिस अन्वेषण टीम को विवेचना संबंधी निर्देश दिये गये। विवेचना के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम जिला इन्दौर श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा विवेचना में संबंधित पुलिस टीम को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देकर निरंतर जानकारी लेते हुये सत्‌त मार्गदर्शन दिये गये। विवेचना के दौरान साक्षियों के कथन से घटना दिनांक की रात को आरोपी संदीप पिता नानूराम जोशी (21) निवासी अयोध्या बस्ती देपालपुर ने अपने साथियों के साथ दिनांक 01.02.2013 के रात्रि 02:00 बजे अपने घर आना तथा शाम के समय मृतक संजय खत्री के साथ घूमते हुये अंतिम बार देखना ज्ञात हुआ। 
इस सूचना पर पुलिस पार्टी द्वारा अयोध्या बस्ती देपालपुर में संदेही संदीप पिता नानूराम जोशी की उसके घर पर तलाश करते मिला, जिससे अपराध के संबंध में पूछताछ की गई तो सम्पूर्ण घटना का राज व योजना बताते हुये संदीप जोशी द्वारा बताया गया कि उसने अपने साथी पवन जोशी, अरूण जोशी व प्रकाश जोशी निवासी अयोध्या बस्ती देपालपुर के साथ मिलकर घटना दिनांक 01.02.2013 को मृतक संजय खत्री को जो आरोपी संदीप केमोहल्ले का था ने मिलकर पूर्व नियोजित योजना अनुसार घटना दिनांक को आरोपी संदीप जोशी रात करीब 08:00 बजे शराब पिलाने के बहाने मृतक संजय खत्री को प्रकाश जोशी के घर के अन्दर बुलाकर लाये व अपने साथी पवन जोशी, अरूण जोशी व प्रकाश जोशी जो पूर्व से मौजूद थे के साथ मिलकर मृतक संजय खत्री का गला दबाकर हत्या कर लाश को टाटा मैजिक लोडिंग छोटा वाहन में लाश को डालकर थाना बेटमा के फूट तालाब दौलताबाद रोड ग्राम रंगवासा के गड्‌ढे में ले जाकर डाल दिया व मृतक के चेहरे पर डीजल डालकर जला दिया व गुप्तांग काटकर फैंक दिये। मृतक संजय खत्री, प्रकाश जोशी की महिलाओं के ऊपर गलत नजर रखता था तथा उन्हें परेशान करता था इस कारण प्रकाश जोशी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर संजय खत्री की हत्या की गई। विवेचना के दौरान आरोपी संदीप पिता नानूराम जोशी निवासी अयोध्या बस्ती देपालपुर को गिरफ्तार किया जाकर अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया गया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

दो पहिया वाहन चोर क्राईम ब्रांच के गिरफ्‌त मे


इन्दौर -दिनांक 06 फरवरी 2013- पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह को इंदौर शहर में बढ रही वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु निरीक्षक अपराध शाखा जयंत सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल पल्सर नौलखा चौराहे पर बेचने के लिये खडा है। सूचना पर सहायक उप निरी. भारत सिंह यादव के नेतृत्व में टीम बनाकर उक्त सूचना की तश्दीक व दबिस हेतु नौलखा चौराहे पर रवाना किया गया। जहां चौराहे के पास एक व्यक्ति पल्सर मोटर सायकल काले रंग की लिये खडा था जिसका नाम पता पूछने पर मो. शफीक पिता सिराज खान जाति मुसलमान (27) निवासी जावरा हाल मुकाम कोहीनूर कालोनी इंदौर रहना बताया जिससे मोटर सायकल नंबर एमपी-09/एमआर/8284 के संबंध में पूछताछ करते गाडी के कागजात नही होना बताया। अधिक पूछताछ करते उक्त वाहन पर इंजन नंबर 76559 एवं चेचिस नंबर62444 से मिलान करने पर उक्त गाडी का सही नंबर एमपी-09/एमटी/1916 होना पाया गया। जो आरोपी द्वारा सही नंबर मिटाकर गलत नंबर से उपयोग कर रहा था। तश्दीक में उक्त गाडी स्कीम नं. 74 विजयनगर इंदौर से चोरी होना पाया गया। जो थाना एमआईजी में अप. क्रं. 647/09 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध होना पाया गया। अग्रिम कार्यवाही हेतु मय मोटर सायकल के थाना एमआईजी से सुपुर्द किया गया। आरोपी से अन्य वाहन चोरी के संबंध में पूछताछ जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में क्राईम ब्रांच के सउनि भारत सिह यादव, सउनि गणेश राम सोलंकी, प्रआर तेजसिंह, राजकुमार, आर सुरेश मिश्रा, संदीप यादव, योगेश परमार का सराहनीय योगदान रहा। 

08 आदतन एवं 32 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 06 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन एवं 32 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही कीगई।

18 स्थाई, 48 गिरफ्तारी व 168 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 06 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 फरवरी 2013 को 18 स्थाई, 48 गिरफ्तारी व 168 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले 09 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 05  फरवरी 2013- पुलिस थाना हीरानगरं द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2013 को 16.55 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर शक्करखेडी टापरी से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले राजू, मोह0 असलम, दीपक, जीतू, मनोहर ,राजेश, धर्मेन्द्र, वसीम तथा दीपक पिता मुकेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7 हजार 25 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रहीहै।

अवैध शराब ले जाते हुये आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 06 फरवरी 2013- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2013 को 16.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जैल रोड चौराहा तेली खेडा महू से स्कार्पियो कार द्वारा अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले प्रवीण पिता प्रकाद्गा पंवार (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 11 हजार 14 रूपये कीमत की 60 लीटर देद्गाी शराब बरामद किये गये।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2013 को 20.30 बजे आम वाला चौराहा खातीपुरा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले रमेद्गा पिता नारायण (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपये कीमत के 24 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 06 फरवरी 2013- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2013 को 16.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जैल रोड चौराहा तेली खेडा महूं से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतेहुये मिले यही के रहने वाले प्रवीण पिता प्रकाद्गा पंवार (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 पिस्टल व 01 जिंदा कारतूस जप्त किया गया।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2013 को 17.30 बजे निरंजनपुर खालसा चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 48 निरंजनपुर नई वस्ती निवासी युवराज पिता बलीराम सत्ते (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
             पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, February 5, 2013

वाहन चोर गिरोह गिरफतार, 16 दो पहिया वाहन बरामद



इन्दौर -दिनांक 05 फरवरी 2013- उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री राकेद्गा गुप्ता द्वारा वाहन चोरी की रोकथाम एवं वाहन चोरी के आरोपियों की पतारसी हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये थे। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ पी त्रिपाठी के आदेश से चैकिंग हेतु अति पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री दिलीप सोनी के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर प्रशांत चौबे के द्वारा विजयनगर थाना प्रभारी कमल जैन की टीम को लगाया गया। 
            चेंकिंग के दौरान एक बिना नम्बर की होण्डा शाइन गाडी पर दो व्यक्ति जाते हुऐ दिखे जिन्हें रोकने पर नही रूके, जिन्हे पीछा कर पकडा गया एवं नाम पता पूछते एवं गाडी के कागजात के संबध में पूछताछ करते अपना नाम 1. मोती पिता बलराम चौहान (22) निवासी गुगलवाडा तेह बाडी जिला रायसेन हाल मुकाम हनुमान मंदिर के पास गौरी नगर थाना हीरानगर इदांैर व 2. धमेन्द्र पिता रामसिंह चौहान (19) निवासी ग्राम खेरी सिलगेना थाना शाहगंज जिला सिहोर हाल मुकाम भोजराज स्कूल के पास गौरी नगर थाना हीरानगर इंदौर बताया, मोटर सायकल के कागजात के संबध मे कोई संतोषप्रद उत्तर नही देने परदोनो को मय वाहन के थाने लाकर पूछताछ करते उक्त वाहन चोरी करना बताया। उक्त दोनो आरोपियों से सखती से पूछतांछ करने पर  30 से अधिक दो पहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। जिसमें से 16 वाहन आरोपियो की निशानदेही से बरामद किये गये है। आरोपियों द्वारा बताया गया है कि वे शादी पार्टी एवं होटल रेस्टोरेंट के बाहर से खुली पार्किग से अपने पास रखी अलग अलग चाबियों से मोटर सायकल का लॉक खोलकर या तोडकर वाहन चोरी करते है। वाहन चोरी करने के बाद आरोपियान चोरी किये गये वाहन को गैरज के पास या अपने निवास के समीप छुपाकर रखते थे। उक्त आरोपियों के अतिरिक्त इनका एक मददगार मोटर सायकल मैकेनिक को भी हिरासत मे लिया गया है। जिसका नाम रामस्वरूप चौहान पिता श्याम लाल चौहान (26) निवासी गा्रम कुटनासीर तेह. बाडी जिला रायसेन हाल मुकाम बिल्ला अस्पताल के पास गौरी नगर थाना हीरानगर इंदौर है, जिसका गैरज हीरानगर देद्गाी कलाली के पास स्थित है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिनसे और भी वाहन मिलने की सम्भावना है।
           आरोपी मोती चौहान जो शादी पार्टियो में केटरिंग का काम करता था। समय को देखते हुऐ अपने साथी धमेन्द्र चौहान जो कि फर्निचर बनाने का काम करता है को बुलाकर मिलकर वाहन चुराते, चुराकर अपने दोस्त रामस्वरूप जो कि मोटर सायकल मैकेनिक है के गैरज पर लेकर उक्त वाहन की नंम्बर प्लेट बदलकर व उसकी पहचान छुपाकर कर रखते थे। 
       इस वाहन चोर गैंग को पकडने मे थाना प्रभारी निरी कमल जैन, उनि के एन शर्मा, आर 540 शैलेन्द्र सिंह पंवार, आर 990 जितेन्द्र ंिसह सिसौदिया, आर 2871 सुरेश भतकारे, आर 2903 शैलेन्द्र मीणा का सराहनीय योगदान रहा है।

हाईवे से वाहन चोरी करने वाले क्राईम ब्रांच के गिरफ्‌त में


इन्दौर -दिनांक 05 फरवरी 2013- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर जोन श्रीमति अनुराधा शंकर द्वारा हाईवे पर हो रही चोरियो के संबंध में अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह को निर्देशित किया गया उक्त कार्यवाही हेतु निरीक्षक अपराध शाखा महेन्द्र सिंह भदौरिया की टीम को लगाया गया। टीम ने मुखबीर से संपर्क कर गेंग के सरगना संजय पिता गोपाल कृष्ण महेश्वरी निवासी कन्नौद जिला देवास हाल पचोर जिला राजगढ 2. जयंत पिता प्रेमनारायण भूतडा निवासी कन्नौद जिला देवास हाल बिजुरसादलपुर जिला धार 3. ओमप्रकाश पिता कैलाश गोंड नि कन्नौद जिला देवास 4. सतीश पिता श्रीकिशन राठौर निवासी गौतमपुरा 5. विष्णु पिता रमेश चंद्र मंडलोई निवासी तकीपुरा देपालपुर को मय फोर्ड आईकान नं एमपी-09/एचई/1292 के पकडा। जिन्होने रात में शहर के बाहर हाईवे पर कार से घूमकर चोरी करना कबूल किया तथा सादलपुर में रेडीमेड कपडे की दुकान की वारदात कबूल की। चोरी का मश्रुका आरोपियों के कब्जे से बरामद किया। आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सादलपुर जिला धार को दिया गया। 
उपरोक्त कार्यवाही में क्राईम ब्रांच के सउनि उमाशंकर यादव, प्रआर रामअवतार दीक्षित, अनिल सिलावट, रजाक खान, आर इफि्‌तखार खान, श्याम पटेल, रमेश योगेश्वर का सराहनीय योगदान रहा। 

नेपाल से 6 साल से बिछड़े दो भाई इंदौर क्राईम ब्रांच में मिले



इन्दौर -दिनांक 05 फरवरी 2013- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री मनोज कुमार राय एवं श्री जितेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि, आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल के उप निरीक्षक श्री रामदत्त जोशी द्वारा उनसे सम्पर्क कर अनुरोध किया गया कि, उनका भाई विष्णुदत्त जोशी विगत 2007 से नेपाल से भारत आया है जिससे उनकासम्पर्क नहीं हो पा रहा है और इसी गम में उनकी 65 वर्षीय माता धुनकीदेवी जोशी का स्वास्थय लगातार खराब रह रहा है। श्री रामदत्त जोशी द्वारा बताया गया कि वे पूर्व में वर्ष 2009 में इन्दौर, उज्जैन, खण्डवा में, सितम्बर 2012 में छपरा बिहार तक उसे ढूंढ चुके है किन्तु कोई सफलता नहीं मिली है। 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय द्वारा सायबर सेल को निर्देशित कर बिछडे भाईयों को मिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सम्पादित करने हेतु कहा गया। सायबर सेल द्वारा विष्णूदत्त जोशी को सपना संगीता क्षेत्र से दस्तयाब किया जाकर दोनो भाईयों को मिलाया।  विष्णूदत्त ने बताया कि संयुक्त परिवार में बडे भाई की पत्नि के कठोर शब्दो से आहत होकर नेपाल छोडकर भारत आ गया था। विष्णू का पूर्व में नेपाल में विवाह हो गया था। भारत आकर विष्णू हरिद्वार, उज्जैन एवं खण्डवा में मार्केटिंग का काम करता था एवं वर्ष 2009 से पालदा क्षेत्र में किराये से रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा था। नेपाल से आये रामदत्त द्वारा बताया कि भाई विष्णू को ढूंढने के लिए परिजनों द्वारा कई मान-मन्नते की गई थी जिसके मिलने की खबर से परिवार में हर्ष एवं खुशी का माहौल हो गया है। 
दोनो भाईयों को मिलाने में अपराध शाखा के उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ,सउनि (अ) अमित दीक्षित एवं आरक्षक विशाल दीक्षित की भूमिका रही है।

02 आदतन एवं 13 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 05 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक  04 फरवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन एवं 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 स्थाई, 62 गिरफ्तारी व 176 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 05 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 फरवरी 2013 को 11 स्थाई, 62 गिरफ्तारी व 176 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्नथाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले 09 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 05  फरवरी 2013- पुलिस थाना हीरानगरं द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2013 को 16.55 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर शक्करखेडी टापरी से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले राजू, मोह0 असलम, दीपक, जीतू, मनोहर ,राजेश, धर्मेन्द्र, वसीम तथा दीपक पिता मुकेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7 हजार 25 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते हुये 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 05 फरवरी 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रावजीबाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले जबरन कॉलोनी निवासी रोशन पिता कन्हैयालाल (21), जबरन कॉलोनी निवासी हनुमान पिता बद्री, जबरन कॉलोनी निवासी प्रेम बाई उर्फ प्रमिला बाई पति राजू यादव (40) तथा 120 मोती तबेला के सामने जबरन कॉलोनी निवासी भूरीबाई पति प्रवीण मराठा(55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4500 रूपये कीमत के 120 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 05 फरवरी 2013- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2013 को 12.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाबरिया भेरू मटन मार्केट के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गोलू उर्फ सतीष पिता राजू (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी। 
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, February 4, 2013

04 आदतन एवं 07 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 04 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक  03 फरवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन एवं 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थाई, 22 गिरफ्तारी व 125 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 03 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 फरवरी 2013 को 07 स्थाई, 28 गिरफ्तारी व 94 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले 05 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 04  फरवरी 2013- पुलिस थाना महूं द्वारा कलदिनांक 03 फरवरी 2013 को 15.50 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर गुर्जरखेडा पुलिया के पास से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले दिनेद्गा, संजू, जगदीद्गा, राकेद्गा तथा सुरेद्गा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 880 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुये 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 04 फरवरी 2013- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2013 को 20.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सीकेडी ढाबा के पास लोहा मंडी के पीछे से अवैध शराब ले जाते हुए मिले बजरंग नगर कांकड निवासी कपिल पिता रमेद्गा (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2700 रूपये कीमत के 54 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद किये गये।
पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2013 को विजयनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले निरजंनपुर नई वस्ती निवासी सुनील पिता अनिल (26) तथा पुरूषोत्तम पाटीदार के मकान का मकान पीपल चौक निवासी ओम प्रकाद्गा पिता रामचन्द्र (29) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रूपये कीमत के 43 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 04 फरवरी 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रावजीबाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले आलापुरा निवासी दीपक पिता रमेद्गा (18) तथा 4 जबरन कॉलोनी निवासी मयूर उर्फ भूरा उर्फ रघुनाथ (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।  
               पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2013 को 21.30 बजे मन्नू पान की दुकान परदेशीपुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रोमित पिता बाबूलाल राजपूत (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, February 3, 2013

निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित







इन्दौर -दिनांक 03 फरवरी 2013- 60+ सीनियर सिटीजन, सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत इंदौर एवं विजयनगर थाना क्षेत्र की नगर सुरक्षा समिति के तत्वाधान में आज दिनांक 03 फरवरी 2013 को स्कीम नं 54 एफएच गार्डन पावर हाउस के सामने विजयनगर इंदौर में निशुल्क नेत्र परिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें इंदौर के नेत्र रोग विशेषज्ञ श्री राजीव चौधरी, डां ज्योति सिंघई, डां जिघन्या शाह, पंकज, कपिल सिकरवार, भगतजी प्रधान, राहुल एवं उनकी टीम द्वारा द्वारा 260 वरिष्ट नागरिकों की आंखो का परिक्षण किया गया एवं जरूरत के तौर पर उनको परामर्श दिया गया। 
              आयोजन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्व श्री ओ पी त्रिपाठी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर श्री प्रशांत चौबे एवं नगर सुरक्षा समिति थाना विजयनगर के थाना संयोजक श्री एस के सिंह एवं जिले के नगर सुरक्षा समिति के वरिष्ट पदाधिकारी रमेश शर्मा, तरूणजीतसिंह छाबडा, सुधीर एरन, रमेंश मंगल, प्रवक्ता सुदन एवं 60 + एसोशियेशन के श्री एन एस जादौन एवं के के बिडला उपस्थित थे। जिनकी टीम का आयोजन में विशेष योगदान रहा। आयोजन में इंदौर जिले के नगर सुरक्षा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे। 
राजस अस्पताल के डांक्टर राजीव चौधरी ने सीनियर सिटीजन के नेत्र परिक्षण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिए विशेष रियायती धोषणा की एवं पांच निशक्त सीनियर सिटीजन के नेत्र आपरेशन एवं अन्य मदद निशुक्ल करने की घोषणा की गई है। पुलिस पंचायत के सदस्यों को परिचय पत्र पर रियायत की धोषणा की। उपरोक्त धोषणाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए 60+ सीनियर सिटीजन के श्री एन एस जादौन मोबाईल फोन नं 9755531999 एवं थाना प्रभारी विजयनगर से संम्पर्क कर सकते है।

01 आदतन एवं 08 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 03 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक  02 फरवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एवं 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थाई, 28 गिरफ्तारी व 94 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 03 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्नन्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 फरवरी 2013 को 07 स्थाई, 28 गिरफ्तारी व 94 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 16 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 03 फरवरी 2013- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2013 को 01.00 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर भिस्ती मोहल्ला चौराहा सदरबाजार से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मोह0 सादिक, अब्दुल अनवर, रेहान , आदिब खान, अययूब खान, मोह0 आरिफ खान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1560 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
          पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2013 को 15.30 बजे शेरे पंजाब ढाबा के सामने से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मोहम्मद पटेल, सोहराब , भूरा उर्फ दोलत, नारायण, मुबारिक, रईसको पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2013 को 19.30 बजे कानुनगो बाखल मंदिर के सामने से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले मोहम्मद 05 जम्बूडी हप्सी हातोद निवासी सुरेद्गा पिता रामवन (38) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 फरवरी 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले सुदामानगर झोपडपट्‌टी निवासी मोहन पिता मगनलाल (18) तथा जबरन कॉलोनी निवासी आद्गाीष पिता मुकेद्गा (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1950 रूपये कीमत के 60 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 फरवरी 2013- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2013 को 21.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महावीर बाग गार्डन के सामने मैन रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बडोदिया हातोद निवासी जीवन पिता कल्याण (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।