Monday, October 8, 2012

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2012 को 10.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आजाद नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जूनी इंदौर निवासी शाहरूख पिता साहिद खान (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2012 को 21.30 बजे दरगाह मैदान से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कोयला बाखल निवासी शकील पिता समीर (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2012 को 12.45 बजे अंबेडकर चौक इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नारायण सेठकम्पाउन्ड निवासी मोहन उर्फ टीनू पिता बाबूलाल (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
         पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2012 को 12.30 बजे 60 फीट रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले प्रजापत नगर निवासी महेद्गा पिता प्रकाद्गाचंद्र (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, October 7, 2012

डीआरपी लाईन में स्वास्थय शिविर का आयोजन




इन्दौर -दिनांक 07 अक्टूबर 2012- आज दिनांक 07.10.12 को डीआरपी लाईन में लायन्स क्लब इन्टरनेशनल के तत्वाधान में एक दिवसीय स्वास्थय शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्‌घाटन पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशीष के मुखय आतिथ्य में हुआ। स्वास्थय शिविर में लायन्स क्लब के डॉ. रतन खण्डेलवाल एवं उनके सहयोगी डॉक्टर्स व टीम के अलावा अपुअ मुखयालय श्री विनय प्रकाश पॉल एवं लाईन के अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुये।
         स्वास्थय शिविर में करीब 250 लोगो ने रक्तचाप एवं मधुमेह का परीक्षण करवाकर लाभ लिया। द्गिाविर में मधुमेह जागरूकता के बारे में पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशीष एवं डॉक्टर्स द्वारा संक्षिप्त मार्गदशन दिया गया।

10 आदतन तथा 43 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन तथा 43 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 स्थाई, 56 गिरफ्तारी, 173 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 07 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अक्टूबर 2012 को 13 स्थाई, 56 गिरफ्तारी व 173 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना मल्हारगंजद्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2012 को 14.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाल अस्पताल के पीछे इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले नरेन्द्र, योगेद्गा तथा महेद्गा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 3400 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2012 को 14.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 67 लुनियापुरा इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिले लुनियापुरा निवासी गुड्‌डी पति अद्गाोक सोनकर (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 840 रूपये कीमत की 21 क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2012 को 18.45 बजे नाहर खोदरा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले त्रिलोक पिता भागीरथ भील (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपये कीमत की 15 क्वाटर क्वाटर देशी शराब बरामद कीगई।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुड़ैल थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जलोली बुजुर्ग निवासी मुकेद्गा पिता गणपत मालवीय (37) तथा खतरीखेड़ी खजराना निवासी जितेन्द्र पिता धुलजी बलाई (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 32 बोर की दो देशी पिस्टल बरामद की गई।
         पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2012 को बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सेजवानी निवासी श्यामलाल उर्फ श्याम पिता हीरालाल गुर्जर (42) तथा माचल निवासी नरेन्द्र पिता मुन्ना पारदी (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमद्गाः 315 बोर की देशी पिस्टल तथा फालिया बरामद किया गया।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2012 को 22.15 बजे रामानंद नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ई सेक्टर राजनगर निवासी विजय पिताअरूण कुमार साल्वी (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से देशी पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस बरामद की गई।
         पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2012 को 10.45 बजे गायकवाड़ चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गायकवाड़  निवासी नरेन्द्र पिता देवराज पटेल (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, October 6, 2012

पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुखयालय में स्वास्थय शिविर का आयोजन

इन्दौर -दिनांक 06 अक्टूबर 2012- आज दिनांक 06.10.12 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुखयालय में लायन्स क्लब के डॉ. रतन खण्डेलवाल, लायन्स क्लब के तत्वाधान में एक स्वास्थय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुखय अतिथी पुलिस अधीक्षक पूर्व क्षैत्र श्री ओ.पी.त्रिपाठी थे। स्वास्थय शिविर में ब्लड शुगर की जांच, ब्लड प्रेशर एवं बोन मेरो की जांच कर केल्शियम की जांच कराई गयी। स्वास्थय शिविर में करीब 250 लोगों का परीक्षण करवाया तथा स्वास्थय शिविर पुलिस एवं लायन्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित किया गया था जिसमें पुलिस अधीक्षक मुखयालय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय, उपपुलिस अधीक्षक विशा, सूबेदार रंधावा एवं जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारी सम्मिलित हुये।

लसूड़िया क्षैत्र में विगत एक वर्ष से चोरी कर रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, चोरी/नकबजनी का लगभग 20 लाख रूपयें का मश्रुका बरामद

इन्दौर -दिनांक 06 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि क्षैत्र में बढ़ती हुयी चोरी/नकबजनी की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुये, चोरी/नकबजनी की रोकथाम तथा पतारसी हेतु निर्देश दिये गये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री दिलीप सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर प्रशात चौबे के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों की एक टीम गठित की गयी। उक्त टीम ने क्षैत्र में चोरियों की घटनाओं का विस्तृत विश्लेषण किया और मुखबिर लगाकर सादे कपड़ो में पुलिसकर्मी लगाकर जानकारी एकत्रित करना प्रारंभ किया, इस दौरान सूचना प्राप्त हुई कि रूची सोया कंपनी तलावली चांदा इंदौर में काम करने वाले कुछ लड़के तलावली चांदा में किराये के मकान में रहते है व सागर के रहने वाले है तथा उनमे से एक की पत्नी सोने चांदी के आभूषण बदल-बदल कर पहन रही है व ये लड़के काफी पैसा खर्च कर रहे है। विस्तृत जानकारी निकालते पता चला कि संतोष एवं धर्मेन्द्र सागर के रहने वाले है तथा चोरी का कुछ सामान लेकर सागर भाग गये है, इस सूचना पर एक टीम जिसमें उपनिरीक्षक सोमा मलिक, उनि राकेश भारती, उनि आर.के.बैस, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, दिनेश जरिया व दिनेश जाटव को रवाना किया गया तथा इनके गॉव पहुॅचकर पतारसी की गई तो मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गॉव बिलहरा थाना सुरखी जिला सागर के यात्री प्रतीक्षालय में चोरी का सामान बेचने के लिये सागर जाने हेतु दो लड़के खड़े है। क्षैत्र में ही उपस्थित रहने पर टीम द्वारा घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिया के अनुसार लड़को को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होने अपना नाम 1. धर्मेन्द्र पिता सिब्बूलाल चौधरी (22) निवासी ग्राम थावरी खुरई जिला सागर हाल मुकाम तलावली चांदा इंदौर व 2. संतोष पिता उत्तम सिंह दांगी (25) निवासी ग्राम थावरी खुरई जिला सागर हाल मुकाम तलावली चांदा इंदौर बताया। पुलिस टीम द्वारा इनके कब्जे से तत्काल एक सेमसंग कंपनी का मोबाईल व एक एचपी कंपनी का लेपटॉप जप्त किया गया तथा इंदौर लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो इन्होने विगत एक वर्ष से थाना लसूड़िया क्षैत्र में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया तथा बताया कि अपने एक अन्य साथी तुलसी ठाकुर निवासी खुरई थाना सुरखी जिलासागर के साथ मिलकर चोरियॉ करते थे। इनके द्वारा निम्न चोरी/नकबजनी की घटनायें करना स्वीकार किया गया -
1. अपराध क्रं. 93/12 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 20.01.12, फरियादी- कीर्ती भाटी पिता राजेश भाटी निवासी 70बी ग्रीन सिटी तलावली चांदा इंदौर
2. अपराध क्रं. 570/12 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 15.07.12, फरियादी-नीरज ठाकुर निवासी ज्ञानशीला अपार्टमेंट इंदौर
3. अपराध क्रं. 693/12 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 06.09.12, फरियादी- राजेश पिता एम.एल.धाकड़ निवासी मिडराइज ब्लॉक फ्लेट नं. जी-2 ग्रीन सिटी तलावली चांदा इंदौर
4. अपराध क्रं. 707/12 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 09.09.12, फरियादी- सचिन पिता रामगोपाल अग्रवाल निवासी 390 सिंगापुर टाउनशीप तलावली चांदा इंदौर
5. अपराध क्रं. 714/12 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 10.09.12, फरियादी-गीतान्सू पिता रविन्द्र श्रीवास्तव निवासी अलपाइन बीई-2 सुपर सिटी ज्ञानशीला तलावली चांदा इंदौर
6. अपराध क्रं. 715/12 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 13.09.12, फरियादी- कर्नल सुधीर पिता आनंद शंकर निवासी 830,831 पंचवटी कॉलोनी तलावली चांदा इंदौर
7. अपराधक्रं. 723/12 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 15.09.12, फरियादी- पुष्पेन्द्र पिता तेजभान पटेल निवासी 17 इण्डस ग्रीन सेटेलाईट तलावली चांदा इंदौर
8. अपराध क्रं. 743/12 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 22.09.12, फरियादी-प्रभा पति दिलीप सात्विक निवासी 546 सिंगापुर टाउनशीप तलावली चांदा इंदौर
9. अपराध क्रं. 412/11 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 21.06.11, घटना स्थल- ड्रीम सिटी तलावली चांदा इंदौर
10. अपराध क्रं. 573/11 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 10.09.11, फरियादी-वीरेन्द्र पिता मनजीत सिंह निवासी 828 पंचवटी कॉलोनी तलावली चांदा इंदौर
11. अपराध क्रं. 537/11 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 27.08.11, फरियादी-प्रकाश पिता एस.डी. शुक्ला निवासी 455 पंचवटी कॉलोनी तलावली चांदा इंदौर
12. अपराध क्रं. 583/11 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 16.09.11, फरियादी-अभिषेक निवासी ड्रीम सिटी तलावली चांदा इंदौर
    आरोपियों से अब तक की गयी पूछताछ के पश्चात्‌ निम्न मश्रुका जप्त किया गया -
1. एलसीडी - 1
2. लेपटॉप विभिन्न कंपनियों के - 5
3. हाथ घड़ी विभिन्न कंपनियों की - 15
4. कैमरे - 3
5. डाटाकार्ड -1
6. सोने के मंगलसूत्र - 4
7. सोने की चैन - 3
8. सोने की अंगूठी - 10
9. सोने के कान के टॉप्स - 6
10. सोने के हार - 3
11. सोने की नथुनी - 2
12. मोती की माला - 5
13. सोने की नथ - 2
14. चांदी के बर्तन - थाली, कटोरी, चम्मच, गिलास
15. चांदी के सिक्के - 30 नग
16. चांदी की पायल - 4 जोड़
17. भगवान की मूर्ति चांदी की
18. चांदी की बिछिया - 30 जोड़
19. चांदी के सटके - 5 नग
20. पूजा का सामान चांदी का
21. कपड़े - साड़ी, पेंट, शर्ट, टी-शर्ट
22. बैग - 6 नग
23. प्रेस, कुकर, मिक्सर
24. कम्प्युटर की बोर्ड, सीपीयू
25. आर्टिफिशियल ज्वेलरी व कास्मेटिक सामग्री
    डायमंड, पुखराज व सोने चांदी के आभूषण आदि कुल कीमती लगभग 20 लाख रूपयें का मश्रुका बरामद किया गया है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, इनसे अभी और भी कई चोरी/नकबजनी की घटनाओं का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।

पुलिस शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित

इन्दौर -दिनांक 06 अक्टूबर 2012-प्रति वर्ष दिनांक 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस के उन बहादुर शहीदों को श्रृद्धांजली अर्पित करते है, जिन्होनें अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किये है। पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर रेन्ज इन्दौर श्रीमती अनुराधा शंकर सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 30 सितंबर से 21 अक्टूबर 2012 तक कर्तव्य के दौरान पुलिस शहीदों की याद में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के आयोजन कर श्रंद्धाजंली दी जावेगी। इसी तारतम्य में थाना जूनी इन्दौर में आज दिनांक 06/10/12 को ब्लड बैंक एम.वाय.एच. के डायरेक्टर श्री डॉ. अशोक यादव एवं डॉ. श्री नरेन्द्र वर्मा के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री ए. सांई मनोहर, पुलिस अधीक्षक पद्गिचम क्षेत्र श्री अनिल सिंह कुशवाह, नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर राजेश सहाय, थाना प्रभारी जूनी इन्दौर तरूणेन्द्र सिंह बघेल, थाना प्रभारी भॅवरकुंआ आनंद यादव, थाना प्रभारी रावजी बाजार जी.पी. दुबे तथा अनुभाग जूनी इन्दौर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा रक्तदान किया गया।
         कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर रेन्ज इंदौर श्रीमती अनुराधा शंकर सिंह द्वारा बताया कि किस तरह विपरित परिस्थितियों में उत्तरी सीमा लद्‌दाख क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शहीद हुए तथा वर्तमान में आंतरिक सुरक्षा एवं खतरों का सामना पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया जाकर अपने प्राण न्यौछावर किये है। पुलिस शहीदों को सच्ची श्रृद्धांजली दिये जाने के साथ ही उन अमर शहीदों के परिवार के प्रति सच्ची निष्ठा जाहिर करे, जिससे जनता शहीद हुए पुलिस जवानों के बलिदान से प्रेरणा लेकर अपने हृदय में देशभक्ति-जनसेवा के भाव प्रकट कर सके । इसी प्रकार पुलिस उप महानिरीक्षक श्री ए. सांई मनोहर एवं पुलिस अधीक्षक पश्चम क्षेत्र श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा भी पुलिस शहीद दिवस का महत्व बताया। इस जागरूकता अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किये गये समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों का पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर रेन्ज इन्दौर श्रीमती अनुराधा शंकर सिंह द्वारा अभिवादन करते हुए धन्यवाद दिया गया।

अवैध देशी पिस्टल सहित 02 बदमाश पकड़ाये

इन्दौर -दिनांक 06 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षकद्वय श्री मनोज कुमारराय एवं श्री जितेन्द्रसिंह को शहर में अवैध हथियारों की धरपकड़ करते रहने के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु निरीक्षक अपराध शाखा महेन्द्रसिंह परमार एवं थाना प्रभारी खुड़ैल निरीक्षक रणवीरसिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना खुड़ैल क्षेत्रान्तर्गत कस्बा कम्पेल में अवैध हथियार लेकर 2 व्यक्ति घूम रहे हैं, टीम ने प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा जिससे पूछताछ करते उसने अपना नाम 1. जितेन्द्र मालवीय पिता धूलजी नि0 ग्राम खातीखेड़ी, खजराना इन्दौर एवं 2. मुकेश पिता गणपत मालवीय नि0 जनौली बुजुर्ग थाना भौरासा जिला देवास बताया। पकड़े गये व्यक्यिों की मौके पर ही तलाशी लेने पर इनके पास से अवैध रूप से एक-एक देशी पिस्टल मय राउण्ड मिली। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना खुड़ैल के सुपुर्द किया गया। उक्त आरोपी को पकड़ने में टीम के उप निरीक्षक आमोदसिंह राठौर, विनोदसिंह राठौर, प्र0आर0 नरेन्द्रसिंह गौर, आरक्षक भगवानसिंह, मनीष तिवारी, जितेन्द्रसिंह परमार, संतोषसिंह, विनोद शर्मा, देवेन्द्र परिहार,भीमसिंह, विशाल दीक्षित, रामदुलारे यादव का सराहनीय योगदान रहा।

09 आदतन तथा 25 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन तथा 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थाई, 64 गिरफ्तारी, 191 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 05 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 अक्टूबर 2012 को 06 स्थाई, 64 गिरफ्तारी व 191 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2012 को 18.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रानीगेट खण्डवा रोड से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले संतोष, किद्गाोर, जितेन्द्र, मुकेद्गा तथा गोपाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 500 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बडगौदा थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिले हिम्मत नगर पालदा निवासी कल्लू पिता मुन्ना भील (30), भील कॉलोनी लिम्बोदी निवासी कमल पिता हरिराम (40), ग्राम लिम्बोदी निवासी सविता पति सुनील भील (25) तथा सदर निवासी लीला पति जतन भील (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 19 हजार 850 रूपये कीमत की 453 क्वाटर देद्गाी, 12 बाटल कच्ची शराब तथा 05 बियर बरामद की गई।
        पुलिसथाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2012 को 15.10 बजे ग्राम सोनवाय नहर के पास से अवैध शराब ले जाते हुए मिले पिगडम्बर निवासी राजेन्द्र उर्फ पप्पू पिता शेरसिंह ठाकुर (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1 हजार 400 रूपये कीमत की 20 क्वाटर क्वाटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
       पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2012 को मानपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले हासलपुर निवासी श्यामू पिता बदरू (34) तथा खुदरा निवासी घनद्गयाम पिता मोतीलाल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 920 रूपये कीमत की 27 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
       पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2012 को 19.00 बजे भालेकरीपुरा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले जूना रिसाला गली नं. 1 इंदौर निवासी अकील पिता चांद खां (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1 हजार 50 रूपये कीमत की 21 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2012 को 16.00 बजे मेथवाडा आम रास्ता से अवैध शराब ले जाते हुए मिले मेथवाडा निवासी मोहन पिता रतनसिंह (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 800 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2012 को 14.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अमन चौक चौराहा न्यू जूना रिसाला से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले गोपाल पिता नारायण सोनी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, October 5, 2012

डॉक्टर गुप्ता के अंधेकत्ल का 24 घण्टे में पर्दाफाश

इन्दौर -दिनांक 05 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि कल दिनांक 04 अक्टूबर 2012 को रामकृष्ण बाग कालोनी, पटेल नगर थाना खजराना में डॉक्टर श्री एन के गुप्ता का अज्ञात बदमाशो ने तात्कालिक कारण से ही चाकुबाजी कर हत्या कर दी थी तथा घटना के समय उपस्थित डॉ. श्री एन के गुप्ता के पुत्र श्री कुलदीप गुप्ता जो एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्र है को भी हमला कर घायल कर दिया था। घटना  सनसनीखेज होने से पुलिस के समक्ष चुनौतीपूर्ण थी। घटना की गंभीरता को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक श्री ओ पी त्रिपाठी, अति पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर प्रशात चौबे ने टीम सहित घटना स्थल का मुआयना किया तथा पतारसी हेंतु सतत्‌ प्रयास किये। पुलिस ने 24 घण्टे में उक्त सनसनीखेज हत्याकाण्ड का खुलासा कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
       इस हत्याकाण्ड मे आरोपी सचिन एवं उसके साथियों के द्वारा डॉक्टर श्री एन के गुप्ता के मां भगवती क्लीनिक में शाम 6.30 - 7.00 बजे के समय जाकर घटना घटित की। आरोपीगण डॉक्टर गुप्ता की क्लीनिक पर जब गये तो एक आरोपी सिगरेट पी रहा था एवं जूते पहनकर अंदर घुसने पर डांक्टर साहब द्वारा मना करने पर आरोपी सचिन व साथीगण गाली गलौज करने लगे, कुलदीप द्वारा मना करने पर यह लोग कुलदीप से भी मारपीट करने लगे और चाकुओ से पिता पुत्र पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। जिससे डॉक्टर गुप्ता गिर पडे और कुलदीप भी घायल होकर गिर गया। डॉक्टर गुप्ता को जांघ मे गंभीर घाव हो जाने सेअस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी टीम सहित पहुचे। एफएसएल टीम के प्रभारी डॉ सुधीर शर्मा द्वारा घटनास्थल के साक्ष्य एकत्र किये गये। एक आरोपी सूरज पिता प्रभुलाल मालवीय को हिरासत में लेकर घटना मे प्रयुक्त चाकु तथा घटना समय पहने हुए रक्तयुक्त कपडे बरामद किये गये है। जिनसे महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुई है। घटना के अन्य आरोपियान की तलाश, पतारसी गहनता से की जा रही है। अतिशीघ्र अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी की जावेंगी। अब तक विवेचना मे आये तथ्य अनुसार जुता उतारने पर विवाद के कारण हत्याकाण्ड किया गया है। डॉक्टर गुप्ता के पुत्र की उपचार उपरान्त अस्पताल से छुट्‌टी कर दी गई है।

गुमशुदा बालिका मुंबई में मिली

इन्दौर -दिनांक 05 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना विजयनगर क्षेत्रान्तर्गत प्रमोद अग्रवाल निवासी श्रीनगर कॉलोनी द्वारा सूचना दी गयी थी कि उनकी लडकी ईशा अग्रवाल उम्र 13 वर्ष कक्षा 8वी में पढ़ती है, घर से कोचिंग जाने का कहकर निकली थी, कोचिंग बंद होने पर बिना बताये कही चली गयी है। सूचना पर थाना विजयनगर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की गयी। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिद्गा दी जाकर तत्परता से कार्यवाही की गयी। आज दिनांक 05 अक्टूबर 2012 को मुबंई पुलिस द्वारा उक्त बालिका का मुबंई में होने की सूचना दी गयी। पुलिस तथा परिवारजनो द्वारा बालिका ईशा को अपने संरक्षण में ले लिया गया है जो कल तक इंदौर आ जायेगे।

युनिक ड्रग फैक्ट्री से पावडर लूट कर ले जाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष द्वारा क्राईम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री मनोज कुमार एवं जितेन्द्र सिंह को शहर में लूट व चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं की रोकथाम के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु निरीक्षक अपराध शाखा जयंतसिंह राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति लूट का माल बेचने के लिये घूम रहे है। टीम द्वारा तस्दीक कर उक्त व्यक्तियों को पकड़ा गया, पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम राजेश उर्फ भालू पिता रामहरक पाल (20) निवासी 162/4 कुशवाह नगर थाना बाणगंगा इंदौर तथा दूसरे ने अपना नाम नंदकिशोर पिता नारायण सुनहरे (20) निवासी 723 न्यू गौरीनगर थाना हीरानगर का बताया। राजेश के कब्जे से एक पॉलीथीन की थैली में पावडर जैसा मिला जिसको सुघंते काफी नशीला प्रतीत हुआ। इसके संबंध में दोनो से पूछताछ की तो दिनांक 09.03.12 को थाना बाणगंगा से युनिक ड्रग फैक्ट्री से रोहित उर्फ अंकित पिता अरविंद चौहान निवासी ग्राम कोडरा रहेबाथाना हरचंद्रपुर जिला रायबरेली (उप्र), जो उसी फैक्ट्री के केमिकल प्लांट में काम करता था की योजना पर योजनाबद्व तरीके से अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना व फरार होना पाया। आरोपियों द्वारा फैक्ट्ररी के कर्मचारियों को कट्‌टे की नोक पर बंधक बनाकर पावडर का ड्रम लूटकर ले गये थे। जिसे राजेश ने अपने घर पर रखा होना बताया। राजेश के घर से उक्त पावडर का ड्रम जप्त किया गया है, जिसकी कीमत कई लाख रूपयें है तथा राजेद्गा ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्‌टा लूटे गये पावडर का सेवन करने से मदहोशी की हालत में चौकी भागीरथपुरा में कट्‌टे सहित जाने से जप्त होना बताया। आरोपियों से घटना में उपयोग की गई मोटरसाईकिल जप्त की गई।
          उक्त आरोपियों को मश्रुका सहित थाना बाणगंगा के सुपुर्द किया गया। उक्त आरोपी को पकड़ने में टीम के सउनि नाथुराम दुबे, प्रआर. चंदरसिंह, अवधेश अवस्थी, आरक्षक बशीर खान, रणवीरसिंह, रामप्रकाश बाजपेयी, अजीत यादव तथा जितेन्द्र सेन का सराहनीय योगदान रहा।

06 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर




इन्दौर -दिनांक 05 अक्टूबर 2012- दिनांक 28 सितंबर 2012को रक्षित केन्द्र इंदौर स्थित शासकिय पुलिस चिकित्सालय में शासकिय आयुष (आयुर्वेद) विभाग के सहयोग से एक स्वास्थय परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। उक्त शिविर में पुलिस विभाग के 250 से अधिक कर्मचारियों का स्वास्थय परीक्षण कराया गया। शिविर में डॉ. आर.एस. बुंदेला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, जिला इंदौर एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशीष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री विनय प्रकाश पॉल उपस्थित थे। आयुष विभाग के अधिकारियों द्वारा आयुष (AYUSH) शब्द का अर्थ - A - आयुर्वेद, Y - योगा, U - युनानी, S - सिद्व, H - होम्योपैथी इस प्रकार बताया गया। उक्त पद्वती में प्राकृतिक तरीके से ईलाज किया जाता है।
          इसी प्रकार का अगला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर दिनांक 06.10.12 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मुखयालय रानी सराय इंदौर में लायन्स क्लब इन्टरनेशनल के लायन डॉ. रतन खण्डेलवाल (डि. चेयरपर्सन डायबिटीज जागरूकता एवं कार्य) द्वारा आयोजित किया जायेगा, जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की मधुमेह, निःशुल्क ब्लड शुगर एवं रक्तचाप तथा बोन मेरो से संबंधित जांच की जावेगी। सभी प्रकार के परीक्षण निःशुल्कहोगें। इसी प्रकार दिनांक 07.10.12 को प्रातः 08.00 बजे से डीआरपी लाईन इंदौर में यही शिविर आयोजित किया जायेगा।

कुखयात गुण्डा कल्लू भील गिरफ्तार, अवैध शराब तथा जुऑ एक्ट के तहत्‌ भी लगातार कार्यवाही जारी

इन्दौर -दिनांक 05 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक पश्चम क्षैत्र इंदौर श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि शहर में बढते हुये अपराधों की रोकथाम के लिये गुण्डो के विरूद्व लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी भंवरकुआ आनंद यादव को कुखयात गुण्डा कल्लू भील के पाल्दा में होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना प्रभारी भंवरकुआ द्वारा अपनी टीम व अतिरिक्त बल द्वारा कल्लू भील के घर पाल्दा पर दबिश दी जाकर कल्लू पिता मुन्ना भील (25) निवासी पाल्दा को पकडा गया, इसके घर की तलाशी लेने पर 55 लीटर अवैध शराब होना पायी गयी, जिसे बरामद कर, आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। कल्लू भील के विरूद्ध न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट भी जारी किया गया था। कल्लू भील थाना भंवरकुआ का सूचीबद्ध बदमाश है इसके विरूद्ध 21 से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। जिसमें अवैध हथियार, अवैध शराब तथा मारपीट के प्रकरण है।
    इसी प्रकार थाना प्रभारी भंवरकुऑ द्वारा अतिरिक्त बल का उपयोग करते हुये लिम्बोदी ग्राम में दबिश दी गयी तो वहॉ से लीलाबाई पति जतन भील (45), सावित्री बाई पति सुनील भील (25) तथा कमल पिता हरीराम डाल्के को अवैध शराब बेचते मिलें। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 09 पेटी देशी शराब जप्त की गई। आरोपियों के विरूद्व धारा 34 आबकारी के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
        थाना भंवरकुऑ क्षैत्रांतर्गत खंडवा नाका पर दबिश देते वहॉ कुछ लोग ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों का नाम पता पूछते अपना नाम 1. संतोष पिता नंदकिशोर निवासी भावना नगर, 2. किशोर पिता मोतीराम निवासी तिलकनगर, 3. जितेन्द्र पिता रघुनाथ निवासी भावना नगर, 4. मुकेश पिता नारायण कुशवाह निवासी राधास्वामी नगर तथा 5. गोपाल पिता रेवाराम निवासी लिम्बोदी ग्राम इंदौर बताया। आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 05 हजार रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। आरोपियों के विरूद्व धारा 13 जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

315 बोर देशी कट्‌टे सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक डॉ आशीष ने अति.पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज राय तथा जितेन्द्र सिंह को शहर में अवेध हथियारो के प्रचलन को रोकने हेतु निर्देशित किया था। इस मुहिम के तहत अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों की धरपकड के निर्देश दिये थे उसी तारतम्य में मुखबीर से सूचना मिली की 01 व्यक्ति अवैध हथियार ले कर पंढरीनाथ क्षेत्र में घुम रहा हैं इस  सूचना पर अपराध शाखा की एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी मोहसीन पिता ईसरार अली उर्फ भय्‌यु (24) निवासी 13/1 यशवंत रोड़ इंदौर को पूछताछ हेतु रोका एवं तलाशी ली गई तो उसके पास से एक 315 बोर का देशी कट्‌टा मिला। आरोपी पंढरीनाथ क्षेत्र के कुखयात गुडें कमर अली का भतीजा है, आरोपी को पकड कर थाना पंढरीनाथ अग्रिम कार्यवाही हेतु सूपर्द किया गया ।
       आरोपी को पकडने में सउनि भारत सिंह यादव, सउनि गणेश राम सोलंकी, प्रआर. राज कुमार, तेज सिंह, आर. सुरेश मिश्रा, अमर सिंह,विजय मिश्रा, संदिप यादव, योगेश परमार का सराहनीययोगदान रहा ।

06 आदतन तथा 23 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थाई, 63 गिरफ्तारी, 222 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 05 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 अक्टूबर 2012 को 06 स्थाई, 63 गिरफ्तारी व 222 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 अक्टूबर 2012-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गौतमपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले मीलचौक गौतमपुरा निवासी मनीष उर्फ मोंटी पिता घनद्गयाम मोची (20), गौतमपुरा निवासी चिन्टू उर्फ पिंटू पिता द्गिाव नारायण (20) तथा बाघ मोह निवासी राजू पिता कालूजी कुद्गावाह (45) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1520 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बडगौदा थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिले गवली पलासिया निवासी रामचन्द्र उर्फ रामू पिता बालू वर्मा (45) तथा नांदेड निवासी जीवनसिंह पिता जगदीद्गा सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1 हजार 800 रूपये कीमत की 41 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2012को 20.20 बजे भोई मोह. से अवैध शराब ले जाते हुए मिले बक्षीबाग निवासी हिमांद्गाु पिता आम्रप्रकाद्गा गौड (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 640 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
       पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2012 को 14.10 बजे ग्राम टिहगांव से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले भेरू पिता बाबूलाल (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 510 रूपये कीमत की 17 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2012 को 16.00 बजे ग्राम खेडी से अवैध शराब ले जाते हुए मिले गुलरमील थाना नालछा धार निवासी वंद्गाीलाल पिता दारासिंग (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपये कीमत की 13 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2012 को 21.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बागंडदा रोड से अवैधहथियार लेकर घूमते हुये मिले 322 व्यकंटेश्वर निवासी संजय पिता बाबूराव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, October 4, 2012

चंदननगर क्षेत्र में चोरी करने वाले 04 नकबजन गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अक्टूबर 2012- थाना चंदन नगर क्षेत्र में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक (पगिश्म) श्री अनिलसिंह कुशवाह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पद्गिचम) श्री राजेश कुमार सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा राजेन्द्र सिंह घुरैया के निर्देशन में चोरियों की पतारसी हेतु एक टीम गठित की गयी। पुराने चोरों तथा संदिग्धो की धरपकड की गई जिसमें अनीस काला पिता चांद खां मुसलमान (25) निवासी ई सेक्टर चंदन नगर इन्दौर 2. सोनू उर्फ इरशाद पिता नसरुद्‌दीन (22) निवासी  ई सेक्टर चंदन नगर इन्दौर, 3 समीर उर्फ सलमान पिता नसरूद्‌दीन (17) निवासी ई सेक्टर चंदन नगर इन्दौर, 4. इरफान पिता अब्दुल सत्तार (17) निवासी 57 कोयला बाखल हाल कागदीपुरा इन्दौर को पकडा गया, पूछताछ पर थाना चंदन नगर क्षेत्र के नूरानी नगर, अम्मार नगर, रानी पैलेस पर चोरियॉं करना कबूल किया जिनसे चार चोरियों का एवं सोने चॉदी के जेवरात एवं अपराध में इस्तेमाल की जाने वाली चोरी की मोटरसायकल बरामद किये जा चुके हैं। तथा इनकें पास कुल 6 मोबाईल एवं 7 हाथ घडिया तथा नकली सोने चांदी के जेबरात तथा एककेमरा भी मिला हैं। जिनसे पूछताछ कर कुछ अन्य चोरियों में भी माल बरामद किया जाना हैंघ् जो माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड लिया जाकर अन्य अपराधों में भी चोरी गया मश्रुका बरामद किया जायेगा। 
    आरोपीगण पकडे जाने से बचने के लिये चंदन नगर क्षेत्र छोड कर खजराना तथा बडवाह में रहने लगे व वहां से चोरी की मोटरसायकल से आकर वारदात करके वापस चले जाते।
    आरोपीगणों की गिरफ्तारी एवं चोरी की पतारसी तथा चोरी गया मश्रूका बरामद करने में थाने कर्मचारी सउनि एम.एस. राठौर, सउनि आर.एस. बामनिया, प्र.आर. 2676 सखाराम, प्र.आर. 2490 भोलासिंह, प्र.आर. 298 पदमसिंह, आर. 1924 संजय पटेल, आर. 661 राजभानसिंह गौतम, आर. 2308 मनीष, सैनिक 272 प्रकाद्गा की अहम भूमिका रही हैं।

02 आदतन तथा 35 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 35 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थाई, 82 गिरफ्तारी, 263 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अक्टूबर 2012 को 02 स्थाई, 82 गिरफ्तारी व 263 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2012 को 19.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नवलखा से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले चितावद निवासी दिनेद्गा पिता बालूजी (42) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 625 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2012 को 13.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधारपर नीला आकाद्गा स्कूल के पास नंदबाग से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 38 नार्थ गाडराखेडी निवासी रतनसिंह पिता देवीसिंह (35) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर किद्गानगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले संजय पिता मन्नूलाल यादव (35) तथा सदर निवासी भानू पिता हीरालाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2 हजार 100 रूपये कीमत की 42 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2012 को 11.30 बजे ऋषि पैलेस से अवैध शराब ले जाते हुए मिले तेजापुर गडबडी निवासी विक्की पिता चतुर्भुज (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कलदिनांक 03 अक्टूबर 2012 को 16.05 बजे ग्राम धन्नड से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले घीसालाल पिता भेराजी बागरी (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2012 को 11.35 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साम रास्ता महूं से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले आरिफ पिता अ.गफार (39) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी। 
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, October 3, 2012


विजयनगर क्षेत्र से गुम हुये दोनो बच्चे मुंबई में मिले

इन्दौर -दिनांक 03 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना विजयनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कीम नं. 54 निवासी डी.के. जैन द्वारा सूचना दी गयी थी कि उनका लडका सन्नी उम्र 12 वर्ष तथा उसका दोस्त सुनील उम्र 13 वर्ष बिना बताये कही चले गये है। सूचना पर थाना विजयनगर पर दोनो बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की गयी। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जाकर तत्परता से कार्यवाही की गयी। आज दिनांक 03 अक्टूबर 2012 को फरियादी डी के जैन के पास मुम्बई के घाटकोपर से फोन आया कि उक्त दोनो बच्चे यहां पर घूम रहे हैं। फरियादी डी के जैन द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए अपने रिश्तेदार गजेन्द्र निवासी मुम्बई को फोन कर उक्त दोनो लडको को लेने भेजा। गजेन्द्र वहां जाकर सन्नी तथा सुनील को अपने साथ लेकर घर आये। थाना विजयनगर की टीम मुम्बई जाकर कल दोनो बच्चों को साथ लेकर इंदौर आयेगी।

पात्रतानुसार लाल/पीली बत्ती चेकिंग अभियान के अन्तर्गत समस्त राजपत्रित अधिकारियों के वाहनों की चेकिंग

इन्दौर -दिनांक 03 अक्टूबर 2012- समस्त शासकीय वाहनों में पात्रतानुसार लाल/पीली बत्ती चेकिंग अभियान केअन्तर्गत आज यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं यातायात उपपुलिस अधीक्षक व्दारा डी.आर.पी.लाईन की एम.टी.शाखा में पहुॅच कर समस्त राजपत्रित अधिकारियों के वाहनों की चेकिंग की गयी। यातायात विभाग व्दारा इस चेकिंग अभियान में पुलिस महानिरीक्षक, उप-महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक के वाहनों में पात्रतानुसार पीली बत्ती लगी पायी गयी तथा इन वाहनों में क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी व्दारा प्रदत्त अधिकार पत्र भी चस्पा होना पाया गया, लेकिन कुछ वाहनों में परिवहन विभाग के अधिकार पत्र चस्पा नहीं होने की दशा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात व्दारा एम.टी.ओ. को कल दिनांक तक ऐसे वाहनों के लिये निर्धारित अधिकार पत्र प्राप्त करने एवं सम्बधित वाहन पर लगाने हेतु आदेशित किया गया ।

07 आदतन तथा 25 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन तथा 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थाई, 23 गिरफ्तारी, 132 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 03 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अक्टूबर 2012 को 08 स्थाई, 23 गिरफ्तारी व 132 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले 17 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर थाना क्षेत्रान्तर्गत से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले प्रेम, चंद्रप्रकाद्गा, प्रकाद्गा, धमेन्द्र, जितेन्द्र, दिनेद्गा, संतोष, राजेद्गा, शंकर, दीपक, रमेद्गा तथा मुकेद्गा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 4 हजार 700 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआईजी द्वाराकल दिनांक 02 अक्टूबर 2012 को 22.20 बजे छोटी खजरानी बावडी के पास बिजली के खंबे के नीचे से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मो. आसिफ, मो. खालिफ, इम्तियाज, अफजल तथा आरिफ को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1 हजार 600 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।   
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमजी रोड थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिले नगरनिगम पुटपाथ निवासी त्रिलोक पिता नंदू बलाई (45) तथा 185 सबनीद्गा बाग निवासी अय्या उर्फ सोमेद्गा पिता नंदकिद्गाोर (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2 हजार 500 रूपये कीमत की 60 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2012 को नई लोहामण्डी निरंजनपुर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले नंदानगर निवासी अरविंद पिता प्रताप कौद्गाल (29)को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 850 रूपये कीमत की 17 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2012 को 19.30 बजे सागोर रोड बजीपुरा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले पीथमपुर धार निवासी सतीद्गा पिता जगदीद्गा राजपूत (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2012 को किद्गानगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले भगोरा निवासी मनोज पिता रामसिंह (28) तथा नयापुरा भगोरा निवासी जयराम पिता बल्लू भील (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 660 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी व 03 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2012 को 11.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डमरू उस्ताद परदेद्गाीपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुयेमिले 15/10 परदेद्गाीपुरा इंदौर निवासी धरमदास पिता राम विद्गााल (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी। 
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, October 2, 2012

शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्वांजलि अर्पित करने के उद्‌देश्य से प्रभात फेरी

 इन्दौर -दिनांक 02 अक्टूबर 2012- देश की सेवा करते हुए शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्वांजलि अर्पित करने के उद्‌देश्य से आज प्रातः 06.00 बजे गांधी प्रतिमा से अहिल्या प्रतिमा तक पुलिस विभाग की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में डीआईजी श्री ए.सांई मनोहर, पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर डॉ. आशीष, पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी.त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पश्चम क्षैत्र श्री अनिल सिंह कुशवाह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।




लाल/पीली/नीली बत्ती के उपयोग के सम्बन्ध में मध्यप्रदेश राजपत्र में वर्णित निर्देश

इन्दौर -दिनांक 02 अक्टूबर 2012- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) पुलिस मुखयालय भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ.आशीष व्दारा यातायात विभाग के सभी चालानकर्ता अधिकारियों को अनाधिकृत रूप से लाल/पीली/नीली बत्ती लगाये जा रहे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। लाल/पीली/नीली बत्ती के उपयोग के सम्बन्ध में मध्यप्रदेश राजपत्र में वर्णित निर्देशानुसार वर्णित है :-
लालबत्ती लगाने की पात्रता :-
        राज्यपाल, मुखयमंत्री, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुखय न्यायाधीश, विधानसभा अध्यक्ष, म.प्र. के मंत्रीगण/राज्यमंत्रीगण, विधानसभा के उपाध्यक्ष,म.प्र.उच्च न्यायालय के समस्त न्यायाधीश, लोकायुक्त/मुखय सूचना आयुक्त,उप लोकायुक्त/सूचना आयुक्त, म.प्र. के उपमंत्रीगण/संसदीय सचिव, नेता प्रतिपक्ष विधान सभा, भूतपूर्व मुखयमंत्री, उपाध्यक्ष राज्ययोजना मण्डल, अध्यक्ष लोक सेवा आयोग, अध्यक्ष म.प्र.विद्युत निमायक आयोग, अध्यक्ष म.प्र.मध्यस्तम्भ अधिकरण, राज्य निर्वाचन आयोग, महाधिवक्ता/अति.महाधिवक्ता, मुखय सचिव,अध्यक्ष राजस्व मण्डल, प्रमुख सचिव गृह,प्रमुख सचिव/सचिव विधानसभा,पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश को लाल बत्ती लगाने की पात्रता है ।
पीली बत्ती लगाने की पात्रता :-
        संभागीय आयुक्त,सदस्य राजस्व मण्डल मध्यप्रदेश, परिवहन आयुक्त, आबकारी आयुक्त, क्षेत्रिय पुलिस महानिरीक्षक/महानिरीक्षक अग्निशमन सेवा, जिलाध्यक्ष/ जिलादण्डाधिकारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं मुखय न्यायिक दण्डाधिकारी/प्रदेश के सभी न्यायिक अधिकारी, रेंज पुलिस उप-महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, महापौर नगरपालिक, अध्यक्ष नगर पालिक निगम, जिलापंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, राज्यशिष्टाचार अधिकारी, उप परिवहन आयुक्त, अति.जिलादण्डाधिकारी/अनुविभागीय जिलादण्डाधिकारी एवं समस्त कार्यपालिक दण्डाधिकारी, अति.पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी पुलिस/नगर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रिय/अति.परिवहन अधिकारी/परिवहन एवं वनविभाग के उड़तदस्तों के प्रभारी अधिकारी, जिला सैनानी होमगार्ड, नगरनिरीक्षक पुलिस/फायर ऑफिसर, जिला वाणिज्य कर अधिकारी एवं वाणिज्य कर विभाग के उनके उपर के अधिकारी जो प्रवर्तन कार्य में संलग्न है, आबकारी विभाग के अधिकारी एवं उनसे उपर के आबकारी विभाग के अधिकारी को जो प्रवर्तन कार्य में संलग्न है।
       रोगियों को ले जाने के लिये प्रयुक्त एम्बूलैंस में परपलग्लास वाली ब्लिंकर्स किस्म की लाल लाईट, टॉप लाईट के रूप  फ्‌लेश् सहित  या रहित नीली लाईट का उपयोग उन अतिगणमान्य व्यक्तियों की एस्कॉटिंग करने वाले यानों तक सीमित होगा जो लाल लाईट का उपयोग करने के हकदार है,उस दशा में जब यान गणमान्य व्यक्तियों को नहीं ले जा रहा है,तो लाल/पीली या नीली लाईट का उपयोग नहीं किया जावेगा,उसे काले आवरण से ढ़का जावेगा ।
          यातायात विभाग व्दारा उपरोक्त निर्देशो का पालन सुनिश्चत करने हेतु जिले के समस्त विभागाध्यक्ष को लिखित पत्र के माध्यम से सूचित किया जा रहा है कि वे मध्यप्रदेश राजपत्र में दिये गये निर्देशानुसार समस्त शासकीय एवं निजी वाहनों में अनाधिकृत रूप से लगी लाल/पीली बत्ती हटाने हेतु अधिनस्थ अधिकारियों से पालन सुनिश्चत करावें, इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि इस सम्बन्ध में जिला परिवहन विभाग अधिकारी व्दारा समस्त अधिकृत लाल/पीली बत्ती के उपयोग की पात्रता रखने वाले वाहनों के लिये पृथक से अधिकार पत्र जारी किया  जा रहा है, उन अधिकार पत्र को अपने वाहन में अनिवार्य रूप से चस्पा करें, यातायात विभाग व्दारा लाल/पीली बत्ती के अनाधिकृत उपयोग के सम्बन्ध में चलाये जाने वाले अभियान केदौरान यातायात विभाग परिवहन विभाग व्दारा जारी अधिकार पत्र(लाल/पीली बत्ती लगाने की पात्रता) के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चत की जावेगी, अनाधिकृत रूप से लगाये पाये गये वाहनों की टॉप लाईट निकलवायी जाने के साथ ही साथ दण्डात्मक कार्यवाही की सुनिश्चत की जा जावेगी ।
        यातायात विभाग व्दारा लाल/पीली/नीली बत्ती विक्रेता दुकादारों से भी अपील की कि वे लाल/पीली बत्ती विक्रय के पूर्व क्रय करने वाले शासकीय अधिकारी से परिवहन अधिकारी व्दारा जारी बत्ती लगाने के अधिकार पत्र का अवलोकन करें,एवं एैसे अधिकार पत्र की छायाप्रति करवाकर अपने विक्रय रिकार्ड में सुरक्षित करने के उपरान्त लाल/पीली बत्ती का विक्रय करना सुनिश्चत करें, अन्यथा एैसे दुकानदार के विरूध्द भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। यातायात विभाग व्दारा शीध्रतिशीध्र विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जावेगी। 

05 आदतन तथा 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंवैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थाई, 36 गिरफ्तारी, 154 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 02 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अक्टूबर 2012 को 01 स्थाई, 36 गिरफ्तारी व 154 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2012 को 11.35 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवा का मकान रामानंद नगर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले शांतीलाल, राधेद्गयाम तथा राजाराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2 हजार 900 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद कियेगये।
        पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2012 को 17.45 बजे शांतीनगर टाईल्स फेक्ट्री के पीछे से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले शेख, अद्गारफ, पप्पू, शांतीलाल तथा संजय को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1 हजार 115 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।   
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2012 को 07.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेद्गाीपुरा चौराहा राखोडी धर्मद्गााला के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले तीन मंजिला अस्पताल के पास निवासी समीर पिता गणेद्गा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2012 को 10.20 बजे मेकेनिक नगर कलाली के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले लखन पाईप विजय प्लास्टिक फेक्ट्री मंगल नगर निवासी सुनील पिता हरज्ञान (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, October 1, 2012

कुखयात बदमाश रासुका के तहत्‌ निरूद्व

इन्दौर -दिनांक 01 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि आज दिनांक 01 अक्टूबर 2012 को पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्रांतर्गत कुखयात बदमाश बबलू बैरागी की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के आदेशानुसार उपरोक्त कुखयात बदमाश को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ हिरासत में लिया गया जिसे सेन्ट्रल जेल ग्वालियर भेजा जायेगा।
        उल्लेखनीय है कि कुखयात बदमाश बबलू पिता माधवदास बैरागी (27) निवासी लाबरिया भैरू इंदौर के विरूद्व थाना छत्रीपुरा तथा शहर के अन्य थानोपर अवैध शराब, मारपीट, अडीबाजी, अवैध वसूली, अवैध हथियार आदि जैसे कुल 18 प्रकरण पंजीबद्व होकर विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है। नगर पुलिस अधीक्षक सराफा डी. कल्याण चक्रवती के निर्देद्गान में थाना प्रभारी छत्रीपुरा अनिरूद्व वाधिया तथा उनकी टीम द्वारा उपरोक्त बदमाश बबलू बैरागी को गिरफ्तार कर इसकी बढती हुई अपराधिक गतिविधीयों पर अंकुद्गा लगाने तथा लोक परिशाति बनाये रखने के उद्‌देश्य से इसे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ निरूद्व किया गया।

लूट एवं हत्या में फरार ईनामी आरोपी मय गैंग के गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 अक्टूबर 2012- दिनांक 01 अक्टूबर 2012 को पुलिस थाना एमआईजी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 5 हजार का ईनामी तथा आजीवन कारावास सजायाप्ता फरारी बदमाश प्रफुल्ल उर्फ आकाश पिता रामराव पाटिल (31) निवास ग्राम सीवल थाना नेपानगर जिला बुरहानपुर हाल ब्रजबिहार कॉलोनी विनोद कुमार रजक का मकान राऊ जिला इंदौर अपने साथियो के साथ बिना नंबर की 800 मारूती कार से शहर में वारदात करने की फिराक में घूम रहा है एवं यह गैंग चोरी तथा नकबजनी की घटनाये करता है। बदमाश को पकडने के लिये पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर प्रशात चौबे के निर्देशन में थाना प्रभारी एमआईजी आर. एन. शर्मा उपनिरीक्षक निर्मल श्रीवास प्र.आर. कमलाकांत, आर देवेन्द्र, विनोद एवं प्रवीण की टीम का गठन आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु किया गया।
        मुखबिर की सूचना पर कल रात्रि एलआईजी तिराहे पर बिना नंबर की मारूति 800 कार सफेद रंग जिसमें बदमाद्गा 1. प्रफुल्ल उर्फ आकाश पिता रामराव पाटिल(31) निवास ग्राम सीवल थाना नेपानगर जिला बुरहानपुर हाल ब्रजबिहार कॉलोनी विनोद कुमार रजक का मकान राऊ जिला इंदौर 2. पवन उर्फ भूरा पिता रामदास खटीक (29) निवासी 24/1 भवानीनगर सांवेर रोड बाणगंगा इंदौर 3. महेन्द पिता हमीर सिंह सिसोदिया (45) निवासी ब्रजबिहार कॉलोनी राऊ 4. कमल पिता अंतर सिंह नायक (35) निवासी 24/1 भवानीनगर सांवेर रोड बाणगंगा इंदौर जा रहे थे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रोका व तलाशी  ली गयी तो आरोपी प्रफुल्ल के पास एक पिस्टल मय दो जिन्दा राउण्ड, आरोपी कमल से देशी  कट्‌टा मय तीन जिन्दा राउण्ड तथा अरोपी महेन्द्र से 01 चाकू बरामद किया गया। आरोपियों को थाना लाकर पूछतांछ की गयी। आरोपी प्रभुल्ल 15 दिसंबर 2011 को जिला न्यायालय से फरार हो गया था जिस पर 5 हजार का ईनाम घोषत है एवं थाना एमजी रोड पर अपराध कं्र. 525/11 धारा 224 भादवि का पंजीबद्ध है। आरोपी के पास मिली मारूति 800 कार के अतिरिक्त 01 मोटरसाइकल पेशन प्रो, 01 लेपटॉप इन्टेल कंपनी का तथा थाना एमआईजी अपराध क्रं. 215/12 एवं 256/12 का चोरी गया सोने चांदी का सामान जिसमे सोना कुल वजनी 2.5 तोला जप्त किया गया।
        गिरफ्तार आरोपियोंमें आरोपी प्रफुल्ल पाटिल एवं कमल अत्यंत ही शातिर अपराधी है जिनके ऊपर शहर क विभिन्न थानों में अपराध पंजीबद्ध है एवं न्यायालय के वारंट लंबित है। आरोपी कमल थाना बाणगंगा का निगरानी बदमाश है तथा आरोपी पवन भी थाना बाणगंगा का शातिर नकबजन है।
        उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है। आरोपियों से पूछतांछ की जा रही है इनसे अभी और भी चोरी व नकबजनी घटनाओ का पता चलने की संभावना है।

हत्या में आजीवन कारावास की सजा सुन न्यायालय से फरार कुखयात चेन स्नेचर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा गिरफ्‌तार

 इन्दौर -दिनांक 01 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय व श्री जितेन्द्रसिंह को शहर में हो रही चेन स्नेचींग की घटनाओं की लगातार बढ़ रही घटनाओं की रोकथाम के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु निरीक्षक अपराध शाखा जयन्तसिंह राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुखयात चेन स्नेचर गुड्‌डू उर्फ खेमचंद पिता पिरूलाल भामी निवासी कमला कालोनी उज्जैन स्थाई लोकनायक नगर थाना छत्रीपुरा का वारदात की नियत से घूम रहा है। जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम गुडडू उर्फ खेमचंद पिता पिरूलाल भामी निवासी कमला कालोनी उज्जैन का बताया जो थाना छत्रीपुरा के मृतक रामेश्वर काले की हत्या की थी। न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाने पर न्यायालय से फरार हो गया था। वर्षों से फरार हो कर चेन स्नेचींग व नकबजनी की वारदात कर रहा था। थाना पलासिया, चंदननगर, राजेन्द्रनगर एवं एमआईजीक्षेत्र में कई वारदात की। फरार बदमाश कुखयात नकबजन अरूण मराठा, जगदीश अंगा, अनूप बाबूजी, भीमू व कमल का साथी है आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एमआईजी व छत्रीपुरा के सुपुर्द किया गया उक्त कुखयात फरार आरोपी को पकड़ने में टीम के सउनि नाथूराम दुबे, प्र.आर. चंदरसिंह, अवधेश अवस्थी, आर. रणवीरसिंह आर. जितेन्द्र सेन, बसीर खान,  अजीत यादव का सराहनीय योगदान रहा।

05 आदतन तथा 20 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनीआजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थाई, 42 गिरफ्तारी, 108 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 01 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 सितंबर 2012 को 06 स्थाई, 42 गिरफ्तारी व 108 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर किद्गानगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिले सुतारखेडी निवासी लखन पिता पूनमचन्द्र (40), सदर निवासी सुनीता पति महेद्गायादव (40) शालीमार ढाबा सोनवाय निवासी जगदीद्गा पिता मांगीलाल (22), सोनवाय निवासी गोलू पिता अमरदास (20) तथा हरनियाखेउी निवासी देवीलाल पिता हजारीलाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2 हजार 550 रूपये कीमत की 56 क्वाटर देद्गाी शराब, 18 क्वाटर अंग्रेजी शराब तथा 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2012 को चंदननगर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 18 राजनगर निवासी जीतू पिता फूलचन्द्र (22), तथा 537 सेक्टर ई चंदननगर इंदौर निवासी अमृत पिता किद्गाोर अहिरवार (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1 हजार 200 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2012 को 13.00 बजे ग्राम अम्बालिया रोड फुलान से अवैध शराब ले जाते हुए मिले फुलान निवासी सुरेद्गा पिता द्गिावनारायण कुमावत (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 815 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2012 को 21.00 बजे खुडैल बुजुर्ग पुलिया के पास से अवैध शराब ले जाते हुए मिले उमरियाखुर्द निवासी जितेन्द्र पिता मथुरालाल (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 760 रूपये कीमत की 19 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2012 को 19.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवा मील से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 14 बापूगांधी नगर निवासी मोहन पिता वीरेन्द्र (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2012 को 00.30 बजे भागीरथपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गाडराखेडी निवासी मंगलेद्गा पिता हरि (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 गुप्ती जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, September 30, 2012

शहीदों को दीपदान कर श्रद्धाजंली अर्पित




इन्दौर -दिनांक 30 सितंबर 2012- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन इंदौर श्रीमती अनुराधा शंकर ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्‌दाख के होट-स्ट्रीम में सी.आर.पी.एफ. के जवानों की एक टुकड़ी ने चीनी फौज का मुकाबला करते हुए अपना बलिदान दिया था। शहीदों बलिदान की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को प्रत्येक प्रदेश व जिले में शहीद स्मृति दिवस भारत वर्ष की विभिन्न सैनाओं एवं पुलिस द्वारा शहीदो को याद किया जाता है किन्तु पुलिस महानिदेशक श्री नंदन दुबे के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में 30 सितंबर से 21 अक्टूबर तक शहीदों की याद में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार आयोजन कर शहीदों की याद मे श्रंद्धाजंली दी जावेगी। इसी तारतम्य में आज दिनांक 30 सितंबर 2012 को सिरपुर तालाब में दीपदान कर शहीदों के बलिदान को याद कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की गयी। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन इंदौर श्रीमती अनुराधा शंकर, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री ए.सांई मनोहर, पुलिस अधीक्षक इंदौर डॉ आशीष, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक (पद्श्चम) श्री अनिल सिंह कुशवाह एवं सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी नगरपुलिस अधीक्षक,  सभी थाना प्रभारी तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण शामिल हुए।

01 आदतन तथा 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

32 गिरफ्तारी, 117 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 30 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 सितंबर 2012 को 32 गिरफ्तारी व 117 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 सितंबर 2012- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा दिनांक 28 सितंबर 2012 कोमुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जितेन्द्र पिता कांतीलाल यादव (19) निवासी गोंविद नगर खारचा, छोटू उर्फ अविनाद्गा पिता भजन सिंह (21) निवासी मारूती नगर, कालू पिता सिद्वू सिंह निवासी भवानी नगर, विजय पिता छगनलाल सोलंकी (19) निवासी मारूती नगर, राहुल पिता रामदास सोलंकी (20) निवासी सांवेर रोड़ तथा करीम पिता शेख खलील (18) निवासी गणेद्गाधाम कॉलोनी इंदौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 देद्गाी कट्‌टा 315 बोर, 03 चाकू, 01 तलवार तथा 01 कटार जप्त की गयी। 
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

गुजरात में प्रापर्टी व्यवसायी की हत्या का आरोपी इंदौर में गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 सितंबर 2012- पुलिस अधीक्षक डॉ आशीष ने अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज राय तथा जितेन्द्र सिंह को शहर में चल रही गुण्डा विरोधी अभियान के तहत अपराधियों की धडपकड के निर्देश दिये थे उसी के तारतम्य में गुजरात क्राईम ब्रांच पुलिस के द्वारा सूरत के अडाजन थाना के अप0क्रं. 132/12 धारा 302, 114 भादवि में जिसमें प्रापर्टी व्यवसाई नीलेश गजर की अज्ञात दो लोगो ने जिम के सामने मोटर सायकल से उतरते ही घेर कर चाकुओ से प्रहार कर हत्या कर दी थी विवेचना के दौरान लक्की सिह पिता चंद्रपालसिह यादव (23) निवासी हनुमानपुरा दूधेश्वर रोड, माधुपुरा, अहमदाबाद गुजरात एवं उसके भाई विक्की उर्फ विकास यादव के नाम आये थे इनका ननीहाल शंकर गंज इंदौर में होने की सूचना पर अपराध शाखा के निरीक्षक जयंत राठौर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा आरोपी लक्की सिह पिता चंद्रपालसिह यादव को पतारसी कर थाना मल्हारगंज क्षेत्र स्थित शंकरगंज क्षेत्र से पकडा जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु गुजरात पुलिस के सुपुर्द किया गया ।
    आरापियों को पकडने में सउनि भारत सिंह यादव, सउनि गणेश राम सोलंकी, सउनि अशोक गुर्जर, प्रआर. राज कुमार, तेज सिंह, आर. सुरेश मिश्रा, रामप्रकाश बाजपेयी, विजय मिश्रा, अमर सिंह का सराहनीय योगदान रहा ।

03 आदतन तथा 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

74 गिरफ्तारी, 182 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 सितंबर 2012 को 74 गिरफ्तारी व 182 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करतेहुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 सितंबर 2012- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2012 को 1840 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीमा अस्पताल के पास वाय एन रोड से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले प्लाट नं. 123 कालिंदी मिड टाउन थाना खुडैल निवासी संजय पिता गोपालदास को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1046 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2012 को 17.00 बजे रिक्द्गाा स्टेण्ड बीजेपी कार्यालय जावरा कम्पा. से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 60/6 मुराई मोह निवासी मोनू पिता राजेद्गा पाल (20) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1045 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिला आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 सितंबर 2012- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2012 को 11.15 बजेमुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपडपट्‌टी से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले नाना पिता मगन (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 840 रूपये कीमत की 21 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, September 28, 2012

अवैध देशी कट्‌टे सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2012- पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह को शहर में अवैध हथियारों की धरपकड़ करते रहने के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु निरीक्षक अपराध शाखा महेन्द्रसिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।  टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बाणगंगा क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर एक व्यक्ति घूम रहा है, टीम ने प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा जिससे पूछताछ करते उसने अपना नाम जितेन्द्र यादव पिता कांतिलाल ज्ञानचंद यादव (19) नि0 मेंटल हास्पिटल के पीछे खारचा बाणगंगा इन्दौर बताया। पकड़े गये व्यक्ति की मौके पर ही तलाशी लेने पर इसके पास अवैध रूप से एक देशी कट्‌टा 315 बोर का मिला। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना बाणगंगा के सुपुर्द किया गया। उक्त आरोपी को पकड़ने में टीम के प्र0आर0 ओमप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश सौलंकी, आरक्षक योगेन्द्रसिंह चौहान, सुभाष सूर्यवंशी, राजभान, महेन्द्रसिंहका सराहनीय योगदान रहा।

विश्व स्तर पर आयुर्वेद की आवश्यकता


इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2012- आज दिनांक 28 सितंबर 2012 को डीआरपी लाईन इंदौर में आयोजित निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर के उद्‌घाटन अवसर पर पुलिस कर्मियों एवं परिवार के लिये आयोजित शिविर में पुलिस अधीक्षक इंदौर डॉ. आशीष ने कहा कि आज विश्व स्तर पर आयुर्वेद की आवश्यकता है।
        उपरोक्त अवसर पर संभागीय आयुष अधिकारी डॉ. सोमेन्द्र मिश्रा एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजमल पाटोदी ने मौसमी बिमारियों पर आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डाला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनयप्रकाश पॉल ने आयुष शब्द की व्याखया करते हुये अधिक से अधिक पुलिसकर्मियों को इस शिविर से लाभ लेने के लिये प्रेरित किया।
        शिविर में डॉ. बिन्दुकुमार जैन, डॉ. एस.डी. जाधव, डॉ. आर.एस. बुन्देला, डॉ. जी.के. धाकड़ एवं डॉ गरीमा मंडलोई ने 236 मरीजो का उपचार करते हुये निःशुल्क औषधियॉ प्रदाय करायी। पुलिस विभाग की ओर से रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह रघुवंशी ने आभार प्रदर्शन किया।

11 आदतन तथा 26 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन तथा 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थाई, 90 गिरफ्तारी, 216 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 सितंबर 2012 को 04 स्थाई, 90 गिरफ्तारी व 216 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2012- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार परविजयनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले रामदास, पिता गोकुलदास, गोपाल पिता सुखदेव तथा सीताराम पिता रामकिद्गान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1030 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2012 को 16.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महाराजा होटल का ओटला सरवटे बस स्टेण्ड के पास से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले विजेन्द्र पिता हरिकेद्गा मिश्रा तथा विजय पिता ओंकार यादव को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 505 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2012- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2012 को 16.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आगर आरहेडा रोड से अवैध शराब ले जाते हुए मिले बनेडिया निवासी रियाज पिता शरीफ तथा देपालपुर निवासी भारत पिता सुखराम चमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21 हजार400 रूपये कीमत की 60 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2012 को खुडैल थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले द्गिावनगर सांवरिया मंदिर के पास इंदौर निवासी श्याम पिता देवाजी प्रजापत (38) तथा लसूडिया फांटा इंदौर नेमावर रोड निवासी गोविन्द पिता मुखिया उर्फ मोहन भील (35)े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3 हजार 850 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2012- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2012 को 02.03 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उस्मान पटेल के घर के पास खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 224 ममता कॉलोनी खजराना निवासी शाकिर पिता खलील (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2012 को जीजी चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 16लक्ष्मीपुरा कॉलोनी निवासी मुन्ना पिता सत्यनारायण (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी। 
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, September 27, 2012

गणेश विसर्जन चल समारोह की रिहर्सल

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2012- पुलिस अधीक्षक इंदौर डॉ आशीष ने बताया कि कल दिनांक 28 सितंबर 2012 को शाम 05.00 बजे से इंदौर पुलिस द्वारा गणेश विसर्जन चल समारोह की यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रिहर्सल आयोजित की जावेगी।

गणेश विसर्जन चल समारोह की यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2012- दिनांक 29 सितम्बर 2012 को गणेश विसर्जन चल समारोह की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अति.पुलिस अधीक्षक यातायात, सुश्री अंजना तिवारी व उप-पुलिस अधीक्षक, यातायात पूर्व प्रदीपसिंह चौहान एवं उप पुलिस अधीक्षक पश्चम एम.के.जैन ने बताया कि पूरे चल समारोह मार्ग विश्रांति चौराहा, मालवामील चौराहा, राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेलरोड़ चौराहा, एम.जी.रोड़, कृष्णपुरा छत्री, फ्रुट मार्केट, नन्दलालपुरा चौराहा, यशवंत रोड चौराहा, नर्सिगबाजार चौराहा, शीतलामाता बाजार, खजूरी बाजार, सुभाष चौक, राजबाड़ा से मृगनयनी चौराहा, नगर निगम चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा को एक साथ वन-वे न किया जाकर चरणबद्ध तरीके से किया जावेगा, ताकि सामान्य आवागमनको किसी प्रकार की असुविधा न हो ।
लोक परिवहन वाहनों की मार्ग परिवर्तन व्यवस्थाः-
            चल समारोह की व्यवस्थान्तर्गत दोपहर 3 बजे से निम्नानुसार मार्गो पर लोक परिवहन वाहनों के लिये अस्थाई रूप से मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू की जावेगी :-
1-          उज्जैन रोड़ से आने वाले समस्त प्रकार के लोक परिवहन वाहन जो आगरा-मुम्बई मार्ग से मुम्बई जाना चाहते है एैसे सभी प्रकार के लोक परिवहन वाहनों को एम.आर.-10 होते हुए विजय नगर से रिंगरोड़ होते हुए आवागमन करवाया जावेगा ।
2-    जो लोक परिवहन वाहन  आगरा मुम्बई मार्ग से उज्जैन रोड़ जाना चाहते है,अथवा उज्जैन रोड से ए.बी.रोड़ होकर देवास की ओर जाना चाहते है ,एैसे सभी लोक परिवहन वाहन को एम.आर.-10 से उज्जैन की ओर तथा इसी मार्ग से उज्जैन से ए.बी.रोड़ की ओर देवास की ओर आवागमन हेतु उपलब्ध होगा ।
3-    इसी प्रकार धार रोड़ से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो आगरा-मुम्बई मार्ग से देवास की तरफ आना चाहते है वे धार रोड़ से पश्चिम रिंग रोड़ होकर ए.बी.रोड़ से बायपास मार्ग से देवास की ओर जा सकेगें । धार रोड़ से मुम्बई जाने वाले  लोक परिवहन वाहनों  कामार्ग  व्हाया चन्दननगर,दधीची प्रतिमा राजेन्द्र नगर बाय-पास होकर मुम्बई की ओर जा सकेगें ।
4-    खण्डवा रोड से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो उज्जैन की तरफ जाना चाहते है एैसे सभी लोक परिवहन वाहन रिंग रोड़ का उपयोग कर एम.आर.10 से उज्जैन रोड़ पर जा सकेगें ।
5-    मार्ग परिवर्तन से सम्बधित सभी प्वाईन्ट थाना प्रभारी पूर्वी /पश्चिम स्वयं लगायेगें एवं समय-समय    पर परिवर्तन किये मार्ग पर कोई वाहन अवरोध न हो इसके लिए क्रेन वाहन तथा स्वयं चेकिंग करते रहेगें ।
चल समारोह का एकांगी मार्ग :-
1-    प्रथमचरण में सांयकाल 1700 बजे से जुलूस मार्ग अस्थाई तौर पर विश्रांती चौराहा, परदेशीपुरा चौराहा से मालवामील चौराहा, राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेलरोड़ चौराहा, शिवालय मंदिर डीआरपी लाईन से दरगाह चौराहा, तक सभी प्रकार के वाहनों के लिये प्रतिबंधित रहेगा ।
2-    द्वितीय चरण में जबकि एम.जी.रोड़ पर यातायात का दबाव बढ़ेगा, एैसे समय एम.जी.रोड़ को सामान्य आवागमन के लिए प्रतिबंधित करते हुए जवाहर मार्ग पर यातायात परिवर्तित किया जावेगा। जुलूस का अगला सिरा चिमनबाग चौराहे से जेलरोड़ के मध्य आते ही  एम.जी.रोड़ परयातायात के दबाव को देखते हुए एम.जी.रोड़ का यातायात परिवर्तित किया जाकर मृगनयनी चौराहे से खादीवाला प्रतिमा खडखड़िया ब्रिज होते हुए सुभाष मार्ग अथवा लोखण्डे पुल से शांतिपथ से निकाला जावेगा ।    
3-    तृतीय चरण में सांयकाल 7:00 बजे से जुलूस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण प्रतिबंधित किया  जावेगा। इस समय सभी प्रकार के शासकीय वाहन एवं व्यवस्था में लगे वाहन डी.आर.पी.लाईन आने हेतु सांयकाल 06.00 बजे उपरान्त मृगनयनी से खादीवाला प्रतिमा, लोखण्डे शिवालय मार्ग होते हुए डी.आर.पी.लाईन सुविधाजनक परिस्थिति में आवागमन करेगें ।

पार्किग व्यवस्थाः-
1-    दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किग व्यवस्था क्रमशः शिवालय मार्ग, धोबीघाट मैदान, शासकीय वाहनों की पार्किग डीआरपी लाईन मैदान पर रखी गयी है ।
2-    चल समारोह का सम्पूर्ण मार्ग एवं मार्ग से जोड़ने वाली गलियॉ को किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किग के लिए पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित किया गया है । 
   
संलग्नः-झॉकी मार्ग का नक्शा-1


कुखयात गुण्डा विक्की उर्फ अमित गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2012- शहर में बढते हुये अपराधों की रोकथाम के लिये गुण्डो के विरूद्व लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी एमआईजी रामनारायण शर्मा को मुखबिर द्वारा कुखयात गुण्डा विक्की उर्फ अमित के घर पर आने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमआईजी द्वारा अपनी टीम के साथ इसके घर पर दबिश दी जाकर विक्की उर्फ अमित पिता जोगेन्द्र सिंह ठाकुर (23) निवासी नरसिंह की चाल पाटनीपुरा इंदौर को पकडा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। 
विक्की उर्फ अमित थाना एमआईजी का सूचीबद्ध बदमाश है इसके विरूद्ध 12 से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। जिसमें 03 प्रकरण हत्या के प्रयास के है, इसके अतिरिक्त थाना परदेशीपुरा, पलासिया, तुकोगंज आदि थाना क्षेत्रान्तर्गत भी मारपीट, अडीबाजी के प्रकरण भी है।

07 आदतन तथा 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर हीचलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन तथा 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थाई, 79 गिरफ्तारी, 214 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 सितंबर 2012 को 01 स्थाई, 79 गिरफ्तारी व 214 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2012- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब बेचते हुए मिले 210 रामानंद नगद इंदौर निवासी धमेन्द्र पिता पन्नालाल (22) तथा 429 गंगा नगर निवासी सचिन पिता बसंत (22) कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1 हजार 800 रूपये कीमत की 60 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2012 को 16.05 बजे बजरंगपुरा पहाडी के पास से अवैध शराब ले जाते हुए मिले पीथमपुर धार निवासी कमरजी पिता जुवराज ंिसह परिहार (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2012- पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2012 को 16.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गायकबाड चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले राधाद्गयाम आश्रम के सामने गुजरात निवासी राजू पिता हरीद्गा सिंधी मराठा (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 26 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, September 26, 2012

''सम्मान सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत'' का शुभारंभ

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2012- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन श्रीमती अनुराधा शंकर, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री ए.सांई मनोहर तथा पुलिस अधीक्षक डॉ आशीष के निर्देशन /परिकल्पना में कल दिनांक 27 सिंतबर 2012 को शाम 04.00 बजे सजनप्रभा गार्डन विजयनगर चौराहा, इंदौर में ''सम्मान सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत'' का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसमे इंदौर शहर के सीनियर सिटीजनो को सम्मानित, उनकी समस्या का समाधान तथा उनके द्वारा दिये जाने वाले मार्गदर्शन पर अनुशरण किया जावेगा। इंदौर शहर के समस्त सीनियर सिटीजनों से अनुरोध है कि वे आयोजन में सम्मिलित होकर अपनी समस्याओं से अवगत करावें।

कुखयात गुण्डा पिस्टल व चाकू सहित क्राईम ब्रांच ने पकडा

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2012- पुलिस अधीक्षक इंदौर डॉ आशीष ने गुण्डो की धरपकड हेतु क्राईम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह को निर्देशित किया था। जिस पर निरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया व उनकी टीम को कार्यवाही हेतु लगाया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की संदीप पिता विरेन्द्र सिंह कुशवाह (24) निवासी 357/5 नेहरू नगर इंदौर हाल ग्राम राजरा मुण्डला थाना खुड़ैल जिला इंदौर को पकड़ा, जिसके कब्जे से 01 देशी  पिस्टल, 01 चाकू मिला।
             आरोपी के पूर्व में थाना एमआईजी, परदेशीपुरा, पलासिया, तुकोगंज, एमजी रोड़ में अवैध हथियार, लूट, मारपीट करना जैसे 08 अपराध है। आरोपी को पकड़ने में टीम के सउनि विजेन्द्र जाट, प्रआर. अनिल सिलावट, रामअवतार दिक्षीत, रज्जाक, दीपक पंवार, आरक्षक श्याम पटेल, रमेश, धर्मेन्द्र शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। आरोपी से पूछताछ जारी है, आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एमआईजी के सुपुर्द किया गया।

वाहन चोर गिरफ्तार, 04 दो पहिया वाहन बरामद

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2012- पुलिस अधीक्षक पश्चम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा आर.एस. घुरैय्या के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा गौरीशकर चडार व उनकी टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान नारायण पिता रामलाल विश्वकर्मा निवासी समाजवादी इन्दिरा नगर इंदौर को रोका तथा गाड़ी के कागजात के संबंध में पूछते नही होने पर व संदिग्ध लगने पर सखती से पूछताछ करते गाड़ी चोरी की होना बताया।
           विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपी ने 03 मोटरसायकल दिनांक 21,24 तथा 25 को रणजीत हनुमान मंदिर के पास से चोरी करना बताया, तथा 01 मोटरसायकल 15 दिन पूर्व राजवाड़ा क्षैत्र से चोरी करना बताया। आरोपी मोटरसायकल चलाने का शौकिन है। आरोपी की निशादेही पर 01 स्कूटी, 02 हिरोहोण्डा पेशन, 01 हिरोहोण्डा शाईन मोटरसायकल बरामद की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है इससे अभी और भी चोरी की अन्य वारदातो का खुलासा होने की संभावना है।

02 कुखयात बदमाश रासुका के तहत्‌ निरूद्व

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2012- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल ंिसंह कुद्गावाह ने बताया कि आज दिनांक 26 सितंबर 2012 को पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्रांतर्गत बाल्दा कालोनी निवासी विक्की पिता ताराचन्द्र यादव (28) की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के आदेशानुसार उपरोक्त कुखयात बदमाश विक्की पिता ताराचन्द्र को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ हिरासत में लिया गया जिसे सेन्ट्रल जेल ग्वालियर भेजा जायेगा।
        उल्लेखनीय है कि कुखयात बदमाश विक्की पिता ताराचन्द्र (28) निवासी बाल्दा कॉलोनी इंदौर के विरूद्व थाना छत्रीपुरा तथा शहर के अन्य थानो पर हत्या का प्रयास, डकैती की तैयारी, उद्‌दापन, अवैध वसूली, मारपीट, अवैध हथियार, शराब तस्करी आदि जैसे कुल 18 प्रकरण पंजीबद्व होकर विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है। थाना प्रभारी छत्रीपुरा अनिरूद्ध वाधिया तथा उनकी टीम द्वारा उपरोक्त बदमाश विक्की यादव को गिरफ्तार कर इसकी बढती हुई अपराधिक गतिविधीयों पर अंकुश लगाने तथा लोक परिशाति बनाये रखने के उद्‌देश्य से इसे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ निरूद्व किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस थाना अन्नपूर्णां क्षेत्रान्तर्गत नारायण नगर निवासी पप्पू उर्फ पपीया पिता नारायण जाति हरिजन (34) की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के आदेशानुसार उपरोक्त कुखयात बदमाश पप्पू उर्फ पपीया को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ हिरासत में लिया गया जिसे सेन्ट्रल जेल सतना भेजा जायेगा।
        उल्लेखनीय है कि कुखयात बदमाश पप्पू उर्फ पपीया पिता नारायण जाति हरिजन (34) निवासी नारायणनगर इंदौर के विरूद्व थाना अन्नपूर्णा तथा शहर के अन्य थानो पर हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, अवैध हथियार, शराब तस्करी, बलवा आदि जैसे कुल 34 प्रकरण पंजीबद्व होकर विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है। नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा आर.एस. घुरैय्या के निर्देशन में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा गौरीद्गांकर चडार तथा उनकी टीम द्वारा उपरोक्त बदमाद्गा पप्पू उर्फ पपीया को गिरफ्तार कर इसकी बढती हुई अपराधिक गतिविधीयों पर अंकुश लगाने तथा लोक परिशाति बनाये रखने के उद्‌देश्य से इसे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ निरूद्व किया गया।

कुखयात गुण्डा नरेन्द्र कुशवाह गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2012- शहर में बढते हुये अपराधों की रोकथाम के लिये गुण्डो के विरूद्व लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी भंवरकुआ आनंद यादव को कुखयात गुण्डा नरेन्द्र कुशवाह के बाय पास ढाबे के पास में होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना प्रभारी भंवरकुआ द्वारा अपनी टीम के सउनि नरसिंह भदौरिया, एल एस सोलंकी आर प्रदीप, नीरज तथा अनिरूद्ध द्वारा ट्रुबा कॉलेज के पास दबिश दी जाकर नरेन्द्र पिता तूफान सिंह कुशवाह (35) निवासी ग्राम माचल को पकडा गया, तलाशी लेने पर इसके पासा से एक खटकेदार चाकू मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। नरेन्द्र कुशवाह के विरूद्ध न्यायालय द्वारा 03 गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये थे। जिसमे आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त वारंट तामील किये गये।
            नरेन्द्र कुशवाह थाना भंवरकुआ का सूचीबद्ध बदमाश है इसके विरूद्ध 15 से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। जिसमें 02 प्रकरण हत्या के तथा हत्या के प्रयास व मारपीट के प्रकरण भी है। आदतन अपराधी होने से इसके विरूद्व रासुका के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

02 आदतन तथा 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्धबदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थाई, 92 गिरफ्तारी, 200 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 सितंबर 2012 को 04 स्थाई, 92 गिरफ्तारी व 200 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2012- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर थाना क्षैत्रांतर्गत से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले रमेद्गा,बबलू, ललित, हेमंत, लक्की तथा पप्पू उर्फ प्रकाद्गा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2780 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2012 को 19.40 बजे कृष्णबाग कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 191 कृष्णबाग कॉलोनी निवासी प्रमोद पिता चुन्नीलाल खत्री (40) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2012- पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2012 को 11.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर किद्गानगंज थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम नाहवेल थाना बाघ जिला धार निवासी दुलाक पिता नंदू भील (28) तथा उंडलीवाना थाना बाघ जिला धार निवासी बदन पिता मुडंला भील (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
         पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2012को 17.30 बजे जी.जी. टॉवर के पास शराब दुकान के सामने अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बेकरी गली पाटनीपुरा निवासी विवेक पिता भागीरथ (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गई।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2012 को 19.40 बजे ईदगाह के सामने सदरबाजार मेनरोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 60 बक्षीबाग निवासी सुनील पिता पूरनलाल (49) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।