Thursday, July 7, 2011

राजेन्द्र नगर क्षेत्र में हुई महिला गिरीजा पति निक्कु उर्फ निखिल की हत्या करने वाले ०४ आरोपी गिरफ्तार



इन्दौर -दिनांक ०७ जुलाई २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम, इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि दिनांक ०३.०७.११ को थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत, कुदंन नगर में हुई महिला गिरीजा पति निक्कु उर्फ निखिल की नृषंस हत्या के प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री पवन श्रीवास्तव द्वारा फरारी कुख्यात बदमाषो को पकड़ने हेतु निर्देष दिये गये। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इंदौर श्री मनोज राय एवं उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह के निर्देषन में निरीक्षक जयंतसिंह राठौर, उपनिरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया एवं टीम के प्रआर. दीपक पवांर, आरक्षक रजाक खान, भगवानसिंह, मनीष तिवारी, मनोज राठौर, अजय चौहान एवं सैनिक रवि द्वारा, उक्त हत्या के प्रकरण के आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है।
        क्राईम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि राजेन्द्र नगर में हुई उक्त महिला की हत्या का मुख्य आरोपी विजय धोलपुरे निवासी कुदंन नगर इंदौर अपनी इंडिका विस्टा कार में साथियो सहित रतलाम में देखा गया है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराकर निर्देष प्राप्त कर क्राईम ब्रांच की उक्त टीम एवं थाना राजेन्द्र नगर पुलिस द्वारा आरोपियो की धरपकड़ हेतु रतलाम पहुॅचकर मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक इंडिका विस्टा क्रं. एमपी-०९/सीजे/५७५१ को रतलाम स्टेषन के पास रोककर चैक किया तो उसमें हत्या के मुख्य आरोपी १. विजय पिता रूपचंद धोलपुरे निवासी कुदंन नगर इंदौर, २. विक्रम उर्फ विक्की पिता बाबूलाल निवासी लाबरिया भैरू, माली मोहल्ला झोपड़पट्टी इंदौर, ३. विनोद पिता राजू जागले निवासी कुदंन नगर इंदौर, ४. गोकुल पिता छोटेलाल मराठी निवासी राजनगर इंदौर मिले। चारो आरोपियो को पकड़कर इंदौर लाकर पूछताछ की गई तो प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी विजय धोलपुरे ने बताया कि उसका प्रापर्टी का विवाद निखिल हाण्डे उर्फ निक्कु से चल रहा था। पूर्व में निखिल व विजय दोनो में दोस्ती थी, परंतु प्रापर्टी के कारण दोनो मे आए दिन विवाद होने गला। घटना के एक दिन पूर्व विवाद के दौरान निक्कु ने विजय को चांटे मार दिए थे तब विजय ने निक्कु को रास्ते से हटाने का सोच लिया। विजय ने अपने साथियो के साथ प्लान बनाकर निक्कु को फूटी कोठी पर टक्कर मारकर हत्या करना चाहा परंतु असफल होने पर निक्कु की तलाष करते हुए उसके घर कुदंन नगर जा पहुॅचा। निक्कु के न मिलने पर विजय ने अपने साथियो के साथ मिलकर निक्कु उर्फ निखिल की पत्नी गिरीजा की नृषंस हत्या कर दी।
    आरोपियान को थाना राजेन्द्र नगर को सुपुर्द किया गया है जहॉ आरोपियो से हत्या के संबंध में अग्रिम कार्यवाही कर पूछताछ की जा रही है।

थाना हातोद में चन्दन चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चन्दन की लकड़ी कीमती ५० हजार रूपये की बरामद

इन्दौर -दिनांक ०७ जुलाई २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, श्रीमति कृष्णा वेणी देसावतु ने बताया कि थाना प्रभारी हातोद एम.ए.सैयद एवं उनकी टीम के सउनि नरेष तिवारी, प्रआर. अन्थ्रेस एक्का, आरक्षक दौलतराम, अषोक, श्रीकिषन गुुर्जर ने थाना हातोद में दो चन्दन चोरो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से ५० हजार रूपये का चंदन जप्त किया।
        थाना हातोद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी भैरूसिंह पिता लालसिंह जाति बागरी (३६) निवासी ग्राम बरण्डवा थाना मक्सी जिला शाजापुर तथा पदम पिता प्रहलाद जाति बागरी (२९) निवासी सदर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उनके द्वारा दिनांक २२.०६.११ व दिनांक २३.०६.११ को पालिया रेल्वे स्टेषन के पास फरियादी अखिलेष पिता प्रकाष दवे (३०) निवासी ग्राम पालिया के घर के आंगन से चन्दन के पेड़ो की लकड़ी काट कर ले जाना स्वीकार किया। उक्त चंदन चोरी के संबंध में थाना हातोद पर अपराध क्रं. १६०/११ तथा १६१/११ धारा ३७९ भादवि पंजीबद्व कर विवेचना की जा रही थी। पकड़+े गये उक्त दोनो आरोपियो की निषादेही पर आरोपियो के घर से ५० हजार रूपये कीमत की चन्दन की लकड़ी तथा लकड़ी काटने का कटर बरामद किया गया है। आरोपियो से विस्तृत पूछताछ की जा रही है अभी इनसे और भी चोरी की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है। 

लाबरिया भेरू क्षेत्र के कुख्यात बदमाश गोलू उर्फ सतीश पिता रामू बरगुंण्डा को एन.एस.ए में निरूध कर सेंट्रल जेल भोपाल भेजा गया

इन्दौर -दिनांक ०७ जुलाई २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोज सिंह के निर्देषन में, थाना प्रभारी छत्रीपुरा अनिरूद्व वाधिया व उनकी टीम द्वारा गोलू बरगुण्डा नि. लाबरिया भेरू झोपडपटटी के विरूध एन.एस.ए प्रकरण श्रीमान जिलादंडाधिकारी महोदय इंदौर के न्यायालय प्रस्तुत किया डीएम महोदय के आदेशानुसार राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा ३ (२) के अन्तर्गत आरोपी को विधिवत निरोध में लिया जाकर केन्द्रीय कारागृह भोपाल भेजा जा गया है।
        लाबरिया भेरू, थाना छत्रीपुरा क्षेत्र का कुख्यात गुंडा बदमाश गोलू उर्फ सतीश पिता रामू बरगुण्डा नि लाबरिया भेरू झोपड़पटटी इंदौर पर शहर के विभिन्न थानो पर १३ गंभीर आपरााधिक प्रकरण दर्ज है इसकी फायर आर्म्स रखने की भी ख्याती है। इसके अपराधों में प्रमुखता से व्यापारियो से अवैध हफ्‌ता वसूली, लूट, रास्ता रोककर एवं घरों मे घुसकर मारपीट, गुंडागर्दी, अवैध हथियार रखने के प्रकरण दर्र्ज है। गोलू बरगुण्डा ने दिनांक २.७.११ को भी लाबरिया भेरू के आशिक पिता अब्दूल लतीफ की दूकान पर जाकर चाकू अड़ाकर उससे लाबरिया भेरू क्षेत्र में व्यापार करने की एवज मे १००० रूपयें हफता की मांग की वर्ष २०१० में भी आरोपी ने व्यापारी आशिक पिता अब्दूल लतीफ को दराता मारकर उसके दूकान के गल्ले में रखे रूपयें लूट लिये थे वर्ष २००९ में भी इसे जिलादंडाधिकारी इंदौर ने जिलाबदर किया था तद्परांत भी कुख्यात बदमाश के आचरण में कोई सुधार नही हुआ है। 
        दिनांक ०२.०७.११ को बदमाश ने लाबरिया भेरू क्षेत्र में आंतक मचाकर लोंकशांती व्यवस्था भंग कर दी थी जिस पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है छत्रीपुरा, टी.आई. अनिरूध वाधिया ने मय फोर्स के मोके पर पहूचकर लोकशांती व्यवस्था बहाल कर इसके विरूध एन.एस.ए प्रकरण श्रीमान जिलादंडाधिकारी महोदय इंदौर के न्यायालय प्रस्तुत किया डीएम महोदय के आदेशानुसार राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा ३ (२). के अन्तर्गत आरोपी गोलू बरगुण्डा नि. लाबरिया भेरू झोपडपटटी को विधिवत निरोध में लिया जाकर केन्द्रीय कारागृह भोपाल भेजा जा गया है।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ जुलाई २०११- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०६ जुलाई २०११ के १२.१० बजे मोतीतबेला इंदौर निवासी गौरव पिता बाबू भाट (२२) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
           पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी गौरव भाट एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत १६ से अधिक अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक ०३ मार्च २०११ से ०६ माह की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी गौरव पिता बाबू भाट (२२) निवासी मोतीतबेला इंदौर को ०६ जुलाई २०११ को इंदौर शहर में पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस रावजी बाजार द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०८ आदतन, १९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०६ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१३ स्थाई, ५९ गिरफ्तारी व ११२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०७ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०६ जुलाई २०११ को १३ स्थाई, ५९ गिरफ्तारी व ११२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०९ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ जुलाई २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक ०६ जुलाई २०११ को २३.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बिच्छुखेड़ी से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले राजेन्द्र, राकेष तथा देवनारायण को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक ०६ जुलाई २०११ को १७.०० बजे बस स्टैण्ड मानपुर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही मानपुर के रहने वाले सत्यनारायण पिता रामकिषन (४६), रवि उर्फ गोट पिता कैलाषचंद्र अग्रवाल (३८), भिलावी निवासी अनिल पिता उदयसिंह (२३), गोडकुऑ निवासी दारसिंह पिता बुधिया (३२) तथा खुर्दीवार निवासी लक्ष्मण पिता तोलाराम भील (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३३ हजार ३८५ रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
            पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०६ जुलाई २०११ को १८.०० बजे आमवाला रोड़ चंदननगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले डायमंड पैलेस निवासी मुख्तयार पिता साबिर अहमद (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३७० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ जुलाई २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०६ जुलाई २०११ को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूटी कोठी परिसर के पीछे इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले १०० गंगानगर एरोड्रम इंदौर निवासी भारत पिता शंकरलाल पुरोहित (२७) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४ हजार रूपये कीमत की ३५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०६ जुलाई २०११ को १०.३० बजे गौतमपुरा मैदान से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले सीपी नगर इंदौर निवासी आकाष पिता सुभाष (१६) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८७५ रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ जुलाई २०११- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०६ जुलाई २०११ को १०.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हाथीपाला चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ३११ कुलकर्णी का भट्टा इंदौर निवासी विनोद पिता रामपाल (२६) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरी बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, July 6, 2011

महिला से चैन छिनकर भागने वाले लूट के दोनो आरोपी गिरफ्तार, ०२ सोने की चैन, लॉकेट, मोबाईल तथा मोटरसायकल सहित करीबन ०१ लाख रूपये का मश्रुका बरामद

इन्दौर -दिनांक ०६ जुलाई २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम क्षेत्र इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह के निर्देषन तथा नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के मार्गदर्षन में, थाना प्रभारी भवरकुऑ आनंद यादव व उनकी टीम के सहायक उपनिरीक्षक केषवसिंह कुषवाह द्वारा लूट के दो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से, सोने की चैन, मोटरसायकल, मोबाईल, सोने का लॉकेट आदि लगभग ०१ लाख रूपये का मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।
        पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसायकल लिये राजीव गांधी चौराहा इंदौर के पास खड़े है जिनकी गतिविधियॉ संदिग्ध है, संभवतः लूट के उद्देष्य से खड़े है। मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी भवरकुऑ आनंद यादव, सहायक उपनिरीक्षक केषवसिंह कुषवाह मय फोर्स के बताये गये स्थान पर पहुॅचे तो पुलिस की गाड़ी को देखकर उक्त दोनो व्यक्ति भागने की कोषिष करने लगे जिन्हे मय फोर्स के घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनो संदिग्ध व्यक्तियो से उनका नाम पूछते उन्होने अपना नाम १. आसिक पिता मेहराज जाति मुसलमान (२०) निवासी सुपर पैलेस कॉलोनी खजराना इंदौर तथा २. शेख रसीद पिता शेख सत्तार (१९) निवासी सदर का बताया। संदिग्धो से उनके पास की मोटरसायकल के बारे में पूछते कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाये। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर इन्होने मोटरसायकल चोरी की होना स्वीकार किया तथा इस मोटरसायकल से करीब ०१ माह पूर्व इन्द्रपुरी कॉलोनी इंदौर से एक महिला के गले से चैन छिनने की बात स्वीकार की।
           ज्ञात हो कि चैन छिनने की उक्त घटना भवरकुऑ थाना क्षेत्रातंर्गत की है जिसका विवरण इस प्रकार है कि दिनांक ०१.०६.११ को श्रीमति मोनिका पति दीपक सेठिया (३०) निवासी विष्णुपुरी इंदौर की भवरकुऑ चौराहे से अपने घर जा रही थी तभी इन्द्रपुरी कॉलोनी इंदौर के पास दो अज्ञात लड़के मोटरसायकल पर आये व महिला के गले से सोने की चैन छिनकर भाग गये। फरियादीया श्रीमति मोनिका की रिपोर्ट पर थाना भवरकुऑ पर अपराध धारा ३९२ भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उपरोक्त पकड़े गये दोनो आरोपी आसिक तथा शेख रसीद की निषादेही पर उपरोक्त महिला मोनिका से लूटी गई सोने की चैन वजनी करीबन ०१ तोला तथा लूट में प्रयोग की मोटरसायकल जो थाना भवरकुऑ क्षेत्र से ही चुरायी गई थी जिसका अपराध क्रं. ४४९/११ धारा ३७९ भादवि पंजीबद्व किया गया था, बरामद की गई।
            विस्तृत पूछताछ पर उपरोक्त दोनो आरोपियो ने थाना सिमरोल क्षेत्रातंर्गत भी ०१ सोने की चैन, लॉकेट तथा मोबाईल लूटने की बात स्वीकार की। आरोपियो से इस लूट का मश्रुका ०१ सोने की चैन, लॉकेट तथा मोबाईल बरामद किया है, इस प्रकार आरोपियो से कुल मश्रुका लगभग ०१ लाख रूपये का बरामद करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। आरोपियो को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है अभी इनसे और भी लूट की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है।

प्रीतमलाल दुआ सभागृह, में यातयात का तीन दिवसीय सेमीनार ०६ जूलाई से ०८ जुलाई २०११


इन्दौर -दिनांक ०६ जुलाई २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह ने बताया कि आज दिनांक ६-७-२०११ को यातायात पुलिस इंदौर के व्दारा यातायात षाखा में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये तीन दिवसीय कार्यषाला का उद्घाटन महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे व्दारा किया गया।  कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री संजय राणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री पवन श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री श्रीनिवास वर्मा, माननीय उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री पी.के.शुक्ला,नगरपालिक निगम जनकार्य समिति के अध्यक्ष श्री जवाहर मंगवानी,श्री वैष्णव क्लाथ मार्केट कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मंगल मिश्र, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आर.एस.राणावत,तथा सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक श्री हेमेन्द्र गौड़ के अलावा शहर  के यातायात विषय के ज्ञाता/सुधीजन जागरूक नागरिक  सहित इंदौर प्रेस क्लब के सदस्यगण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे । 
            कार्यषाला का आयोजन यातायात शाखा के व्दारा पुलिस कर्मियों को यातायात प्रबन्धन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं,कार्यकारी बल को कर्तव्य निर्वहन के दौरान होने वाली व्यवहारिक समस्याओं,यातायात बल से आम जनता की अपेक्षायें,कर्तव्य पालन में होने वाली सामान्य अड़चन तथा यातायात व्यवस्था बनाने के दौरान आम जनता से किये जाने वाले व्यवहार आदि विभिन्न पहलुओं के सम्बन्ध में व्याख्यान एवं प्रषिक्षण दिये जायेगें ।
               तीन दिवसीय इस कार्यषाला में श्री पंकज दीक्षित,सम्पादक बी.टी.वी. न्यूज,श्री अभिजीत माय एफ.एम.रेडियो,श्री प्रफुल्ल जोषी सेव लाईफ सायकल,श्री अखिलेष जोषी,श्री आर.एस.राणावत,श्री जवाहर मंगवानी,श्री अन्ना दुरई महासचिव इंदौर प्रेस क्लब,श्री जयदीप कर्णिक,सम्पादक नई दुनिया,श्री प्रतीक श्रीवास्तव सम्पादक साधना न्यूज,श्री संजय लाहोटी,सचिव, इंदौर प्रेस क्लब,श्री समीर शर्मा,श्री हेमेन्द्र गौड़ आदि वक्ताओं के व्दारा यातायात एवं यातायात पुलिस कर्मियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिये जायेगें,साथ ही सारगर्भित चर्चा भी की जायेगी ।
             यह सेमीनार पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री संजय राणा के निर्देषन में उनकी यातायात सुधार के लिये किये जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप आयोजित हो रहा है।  इसके आयोजन में स्वप्रेरणा से यातायात पुलिस  के साथ जुड़ने वाले शहर के जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिकों का अत्यन्त सहयोग प्राप्त हुआ है । पुलिस कर्मियों के व्यवहार को लेकर मिलने वाली आम षिकायतों को इस सेमीनार में विषेष रूप इंगित किया गया है,और पुलिस कर्मियों को मानव व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने के के विभिन्न तरीकों से भी अवगत कराया जा रहा । सेमीनार का समापन दिनांक ८-७-२०११ को सांयकाल समय होगा । प्रतिदिन दो सत्रों में प्रातः १० से २ बजे तथा ३ बजे से ५ बजे तक प्रषिक्षण कार्यक्रम  सम्पन्न होगा ।   

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०६ जुलाई २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०११ के १४.३५ बजे गंगानगर इंदौर निवासी सचिन पिता बसंत खटीक (२७) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
            पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी सचिन खटीक एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत ०८ से अधिक अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक १२ जून २०११ से ३ माह की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी सचिन पिता बसंत खटीक (२७) निवासी गंगानगर इंदौर को ०५ जुलाई २०११ को १४.०० बजे चंदूवाला रोड़ इंदौर नाले के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस चंदननगर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०८ आदतन, २४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०६ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन तथा २४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१२ स्थाई, ५९ गिरफ्तारी व १३९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०६ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०५ जुलाई २०११ को १२ स्थाई, ५९ गिरफ्तारी व १३९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
            पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०६ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०६ जुलाई २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०११ को १३.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इन्दिरानगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अब्दुल कादिर, राजू, शरीफ, पप्पू, बबलू तथा श्याम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३६५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०६ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०६ जुलाई २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०११ को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले उद्योग नगर इंदौर निवासी रोहित पिता राकेष (२६) तथा पवनपुरी कॉलोनी इंदौर निवासी गणेष पिता कालू (२६) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६८० रूपये कीमत की ४२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०११ को १९.३० बजे देपालपुर थाना क्षेत्रातंर्गत से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ग्राम अटाहेड़ा निवासी शंकर पिता अंबाराम खाती (४१) तथा नवगवा सर्फ निवासी रामेष्वर पिता चैनसिंह कलौता (६५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०५० रूपये कीमत की ६५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०११ को १५.०० बजे गुर्जरखेड़ा महूॅ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले पीठ रोड़ महूॅ निवासी भगवान उर्फ मुरली पिता बाबूलाल यादव (२४) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७२५ रूपये कीमत की २९ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०११ को १०.०० बजे १२३ बाणगंगा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले परसराम पिता शंकरलाल (५७) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४५० रूपये कीमत की १५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०७ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०६ जुलाई २०११- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जूनी इंदौर थाना क्षेत्रातंर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले श्रीराम कॉलोनी इंदौर निवासी दीपक पिता सुरेष बोरासी (१९), बिजलखेड़ा निवासी नवीन पिता ओमप्रकाष चौहान (१९), गुर्जरखेड़ा महूॅ निवासी माधव पिता राकेष चौहान (२०) तथा इषांत पिता केषरसिंह (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०४ चाकू बरामद किये गये।
           पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०११ को १०.३५ बजे चोईथराम मंडी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले तेजपुर गड़बड़ी इंदौर निवासी अषोक पिता विजय (३१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०११ को ०९.३० बजे ग्राम बगाना से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मनोहर पिता पन्नालाल चौधरी (३८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
           पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०११ को १८.३० बजे नाहर खुदरिया बस स्टैण्ड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही नाहर खुदरिया के रहने वाले महेष उर्फ कालिया पिता दुबलिया भील (४०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ धारिया बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, July 5, 2011

०९ आदतन, ३४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०४ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन तथा ३४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१५ स्थाई, ७० गिरफ्तारी व १५८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०५ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०४ जुलाई २०११ को १५ स्थाई, ७० गिरफ्तारी व १५८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
         पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ जुलाई २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०४ जुलाई २०११ को १४.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर १० वी गली आमवाला रोड़ चंदननगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले जाकिर उर्फ जग्गा पिता नूर खॉ (३५) तथा अलताफ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ जुलाई २०११- पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०४ जुलाई २०११ को १५.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर किषनगंज से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ग्राम रंगवासा निवासी राधेष्याम पिता रामरतन बाछड़ा (५५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११२० रूपये कीमत की २८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०४ जुलाई २०११ को २०.३० बजे ग्राम जलोदिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अंतर पिता बोंदर (४०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५९५ रूपये कीमत की १७ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ जुलाई २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक ०४ जुलाई २०११ को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्लासिक चौराहा स्कीम नं. ७८ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मुकेष पिता शंकरराव (४३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
         पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०४ जुलाई २०११ को १२.१० बजे टॉवर चौराहा मेनरोड़ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले केटरोड़ इंदौर निवासी जावेद पिता उस्मान (४०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०४ जुलाई २०११ को १७.०० बजे काकरिया तिराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले इसनावदा निवासी सुरेष पिता उमरावसिंह (३८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, July 4, 2011

सिमरोल क्षेत्र में हुए अज्ञात महिला के अंधे कत्ल का क्राईम ब्रांच द्वारा पर्दाफाष, आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०३ जुलाई २०११- पुलिस अधीक्षक इंदौर/देहात श्री डी. श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव द्वारा सिमरोल थाना क्षेत्र में मिली अज्ञात महिला की लाष की गुत्थी सुलझाने हेतु निर्देष दिये गये थे। निर्देष के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमति कृष्णा वेणी देसावतु एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इंदौर श्री मनोज राय द्वारा उक्त अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने हेतु उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्षन में क्राईम ब्रांच के उपनिरीक्षक मनीषराज सिंह भदौरिया एवं टीम के प्रआर. दीपक पवांर, रजाक खान, आरक्षक भगवानसिंह, मनोज राठौर, मनीष तिवारी को लगाया गया।
            क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना प्रभारी सिमरोल अजीत पटेल से संपर्क कर प्रकरण की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने पर जानकारी मिली कि मृतिका के हाथ में सीमा लिखा था। इस जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी सिमरोल के साथ मिलकर मृतिका की जानकारी एकत्र की तो मृतिका की पहचान सीमा पति भगवान मालवीय उम्र करीबन २५ वर्ष निवासी ग्राम माचल थाना बेटमा इंदौर के रूप में हुई। उक्त महत्वपूर्ण जानकारी पर क्राईम ब्रांच की टीम ने मृतिका सीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की तो ज्ञात हुआ कि मृतिका माचल स्थित जिज्ञासा माध्यमिक विद्यालय में अध्यापन का कार्य करती थी। अधिक जानकारी पर ज्ञात हुआ कि जिज्ञासा स्कूल के संचालक/प्रधान अध्यापक अरूण पिता रमेष पांचाल (२९) निवासी ग्राम माचल बेटमा घटना के पश्चात्‌ से ही इधर-उधर छिप रहा है। अरूण पांचाल की संदिग्ध गतिविधिया होने पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा अरूण पांचाल की तलाष कर उसे नागदा से पकड़कर इंदौर में पूछताछ की गई तो हत्या की गुत्थी सुलझ गई।
             आरोपी अरूण पांचाल ने पूछताछ पर बताया कि वर्ष २००९ में उसने जिज्ञासा स्कूल का संचालन प्रारंभ किया था उसी समय सीमा मालवीय को अध्यापन कार्य हेतु स्कूल में पदस्थ किया था। अध्यापन के दौरान सीमा मालवीय से अरूण पांचाल की नजदीकिया बढ़ती गयी तथा दोनो में प्रेम संबंध स्थापित हो गये परंतु समयांतराल में उनके बीच के प्रेम संबंधो में खटास होने लगी तथा आये दिन दोनो में विवाद बढ़ने लगा इसलिये आरोपी अरूण ने योजना बनाकर दिनांक २७/०६/११ को सीमा को मोटर सायकल पर बैठाकर ओंकारेष्वर घुमाने ले गया तथा लौटते वक्त सिमरोल के जंगल में घुमाने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर सीमा के साथ अवैध संबंध स्थापित कर वही पर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के लिए आरोपी ने पूर्व से ही तैयारी कर ली थी एवं रस्सी, कटर, पेट्रोल आदि साथ लेकर गया था। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जाकर अग्रिम कार्यवाही थाना सिमरोल द्वारा की जा रही है। 

महिला से पर्स छिनकर भागे दोनो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ जुलाई २०११- पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अन्नपूर्णा थाना क्षेत्रांतर्गत कल दिनांक ०३ जुलाई २०११ को प्रभुनगर अन्नपूर्णा मेनरोड़ पर फरियादीया रेणुका पिता शषांक (३१) निवासी ५६८ दत्तनगर इंदौर की पैदल जा रही थी तभी दो अज्ञात लड़के फरियादीया के हाथ में रखे पर्स को छिनकर भागे, फरियादीया रेणुका द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगो द्वारा आरोपियो का पिछा किया गया तथा पुलिस कंट्रोल रूम व थाना अन्नपूर्णा को सूचना दी गई तो थाने से बाज स्कवॉड का कॉल कर उक्त घटना के संबंध में बताया गया, बाज स्कवॉड में लगा आरक्षक सोहन वही पास में था उसके द्वारा भी आरोपियो का पीछा कर जनता की मदद से आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई।
        पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियो का नाम पता पूछते इन्होने अपना नाम १. महेष पिता रणछोड़ पवांर (२२) निवासी १६५ अमितेष नगर इंदौर तथा २. जितेन्द्र पिता लक्ष्मण चौहान निवासी दुर्गानगर एबीरोड़ इंदौर का बताया। फरियादीया रेणुका की रिपोर्ट पर थाना अन्नपूर्णा पर अपराध धारा ३९२ भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। पकड़े गये उक्त आरोपियो को सदर अपराध में गिरफ्तार कर आरोपियो से फरियादीया का पर्स जिसमें ०१ मोबाईल फोन नोकिया कंपनी का, ०१ पैन कार्ड एवं नगदी ३५० रूपये सहित कुल ३६५० रूपये का मश्रुका जप्त किया गया। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो से विस्तृत पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी लूट की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है।

महिला को फोन पर अष्लील बाते व धमकी देकर परेशान करने वाला आरोपी वी केयर फॉर यू द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ जुलाई २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित वी केयर फॉर यू की प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका शिंदे ने बताया कि पुलिस थाना विजयनगर क्षेत्रांतर्गत रहने वाली एक महिला ने दिनांक ०२ जुलाई २०११ को वी केयर फॉर यू में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके मोबाईल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर अष्लील बाते व धमकी देकर परेषान किया जा रहा है। षिकायत पत्र की जांच करते वी केयर फॉर यू की टीम ने अनावेदक बबलू उर्फ प्रदीप पिता गिरधारीलाल जाधव निवासी महेष बाग कॉलोनी इंदौर को हिरासत में लेकर पुलिस थाना विजयनगर पर अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया।

७२ आदतन, ५१ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०३ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ७२ आदतन तथा ५१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२५ स्थाई, ६७ गिरफ्तारी व ७३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०४ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०३ जुलाई २०११ को २५ स्थाई, ६७ गिरफ्तारी व ७३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
           पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ३० आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ जुलाई २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०३ जुलाई २०११ को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मित्रबंधु नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले कुसनुद, सईद, ताहिर, खलील, मजीद, अनवर, अजगर, अयुब, शाकिर, जुबेर तथा नूरहक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८५ हजार ४०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०३ जुलाई २०११ को १७.१० बजे तेलीखेड़ा महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले सुनिल, सचिन, राकेष, तेजकुमार, अनिल, शाकिर तथा नेमी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०३ जुलाई २०११ को २१.२० बजे गीतानगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले विजय, राजकुमार, बल्लू, राजेष, चंद्रप्रकाष, राजेष, रवि, जावेद, भोला, शेरअली, राकेष तथा रवि को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४१० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए महिला सहित ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ जुलाई २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०३ जुलाई २०११ को १५.२५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाबू घनष्याम दास नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले पपिया पिता नारायण हरिजन (३३) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४ हजार रूपये कीमत की ०७ पेटी देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०३ जुलाई २०११ को ०८.३० बजे नागेष्वर मंदिर के पीछे इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले जूना रिसाला इंदौर निवासी योगेष उर्फ डबला पिता रामलाल (२७) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११ हजार रूपये कीमत की ५६ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०३ जुलाई २०११ को १८.३० बजे उषा मंडी के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले सोलंकी नगर इंदौर निवासी कल्लू उर्फ सुरेष पिता सीताराम ढोली को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०७ हजार रूपये कीमत की ६० लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०३ जुलाई २०११ को २२.५० बजे कबीटखेड़ी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले गणेष पिता रामदास सिंधी (२१) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६० रूपये कीमत की १९ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०३ जुलाई २०११ को १९.०० बजे पारसी मोहल्ला इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली द्रोपदी बाई मोहनलाल (५८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४०० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित १३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ जुलाई २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०३ जुलाई २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले विषाल पिता महेष निवासी सुदामानगर, लक्की पिता लालचंद्र निवासी जयजगत कॉलोनी, आकाष पिता जगदीष निवासी सदर, राहुल पिता अमृतलाल सिंदे निवासी घनष्यामदास नगर , मनीष पिता नाथूलाल निवासी महावर नगर, हेमराज पिता सखाराम निवासी राजाबाग कॉलोनी, आनंद पिता प्रेम निवासी घनष्यामदास नगर तथा रजनीकांत पिता रमेष निवासी घनष्यामदास नगर इंदौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०६ छुरे, ०१ तलवार तथा ०१ चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०३ जुलाई २०११ को विजयनगर थाना क्षेत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रमणसिंह पिता रामदास (२७) निवासी सोलंकी नगर इंदौर, चिन्टू उर्फ ललित पिता प्रकाष (२४) निवासी मालवीय नगर, विनोद पिता रविन्द्र खेरवे (२८) निवासी गणेष नगर इंदौर तथा जितेन्द्र पिता रामनिवास निवासी मालवीय नगर इंदौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ छुरे तथा ०२ तलवार बरामद की गई।
          पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०३ जुलाई २०११ को ११.३० बजे साउथ तुकोगंज इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गोमा की फेल निवासी विनोद पिता प्यारेलाल (२५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, July 3, 2011

नषा मुक्ति जन चेतना अभियान का पुलिस चौकी भागीरथपुरा द्वारा सफल आयोजन

इन्दौर -दिनांक ०३ जुलाई २०११- इंदौर/भागीरथपुरा में बढ़ते हुये अपराधो की समिक्षा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा किये जाने पर यह पाया गया कि अपराध करने का मुख्य कारण युवा वर्ग में बढती नषे की प्रवृत्ति है। जिसको नियंत्रण में करने के उद्देष्य से पुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री संजय राणा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्र कुमार सौरभ के दिषा निर्देष में, नगर पुलिस अधीक्षक परदेषीपुरा जयवीरसिंह भदौरिया के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी बाणगंगा राजीव चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी संतोष पाण्डेय द्वारा भागीरथपुरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिको को जिसमें कि डॉक्टर, वकील, षिक्षक एवं ऐसे प्रबुद्वजिवी लोगो को साथ में लेकर एक अभियान की रूप रेखा निर्धारित की गई जिसमें १. युवा वर्ग को नषा करने से रोकना। २. अपराधियों को सामाजिक मान्यताओ से बहिष्कृत करना। ३. मोहल्ले एवं गलियो में रहने वालो में आपसी तालमेल व सामाजिक एकता बनाये रखना, इस अभियान का मुख्य उद्देष्य रखा गया।
        नषा मुक्ति चेतना अभियान दिनांक २६.०६.११ से ०३.०७.११ तक चलाए जाने की रूप रेखा तैयार होने के उपरांत दिनांक २६.०६.११ को भागीरथपुरा में इस अभियान को सफल बनाने के लिए चयनीत सदस्यो की उपस्थिति में नगर पुलिस अधीक्षक परदेषीपुरा जयवीर सिंह भदौरिया के द्वारा उद्घाटन किया गया।
        इस आयोजन को क्रियान्वित करने के लिये थाना प्रभारी बाणगंगा राजीव चतुर्वेदी द्वारा प्रतिदिन भागीरथपुरा पहुॅचकर नषा मुक्ति जन चेतना अभियान में काम कर रहे सदस्यो एवं पुलिस कर्मचारियो को लगातार प्रोत्साहित करते रहे। जिसके फलस्वरूप पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान को अभूतपूर्व सफलता मिली।
        इस आयोजन के तहत्‌ क्षेत्र में नषा करने वालो को नषे की मुक्ति दिलाने हेतु '' आषीर्वाद नषा मुक्ति केन्द्र बाणगंगा'' संस्था का दिनांक ३०.०६.११ को एक षिविर भी पुलिस चौकी भागीरथपुरा के पास लगवाया गया था, जिसमें क्षेत्र के लोगो द्वारा अत्यधिक संख्या में पहुॅच कर लाभ लिया गया। भागीरथपुरा ऑटो स्टैण्ड से लगभग ३५ ऑटो रिक्षा प्रतिदिन चलते है जिनके चालको द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सामुहिक रूप से शपथ ली गयी कि उनके द्वारा कभी भी शराब के नषे में कोई ऑटो रिक्षा नही चलायेगा।
        इसी तरह विषेष किषोर पुलिस युनिट परदेषीपुरा द्वारा भी पुलिस चौकी भागीरथपुरा का सहयोगा दिया जाकर बाल अपराधी के संबंध में जानकारी नागरिको को दी गई व अभिभावको को उनके बच्चो को अपराधी बनने से रोकने के उपाय सुझाये गये।

०८ आदतन, २७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०३ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०२ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन तथा २७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व १०१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०३ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०२ जुलाई २०११ को ०५ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व १०१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
           पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०३ जुलाई २०११- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०२ जुलाई २०११ को १८.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राम बड़ोदिया फाटा बेटमा घाटा बिल्लौद रोड़ से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही राम बड़ोदिया निवासी दिनेष पिता मांगीलाल हरिजन (३२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की ०५ बॉटल देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०३ जुलाई २०११- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक ०२ जुलाई २०११ को ११.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शांती पथ रोड़ मछली मार्केट के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ४३७/डी श्रीराम कृष्ण कॉलोनी निवासी पंकज पिता गजेन्द्र नायक (२३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देषी कट्टा तथा ०१ जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
         पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०२ जुलाई २०११ को २०.१० बजे देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट इंदौर से अवैध रूप से जिंदा कारतूस लेकर घूमते हुये मिले एम्पायर विक्टोरिया मैजिक सहारा सिटी के सामने बायपास इंदौर निवासी प्रषांत पिता कृष्णकुमार तिवारी (३२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ जिंदा कारतूस ३०६ बोर का बरामद किया गया।
         पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक ०२ जुलाई २०११ को १७.२० बजे नेषनल मार्केट के सामने सियागंज इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले महेष जोषी नगर इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता सुरेष वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

नागालैंड के फर्जी नंबरों पर रजिस्टर्ड ट्रक/ट्राले जप्त

इन्दौर -दिनांक 03 जुलाई 2011- अति० पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि प्रदेष के बाहर से फर्जी एनओसी प्राप्त कर वाहनों का पुनः रजिस्ट्रेषन कराकर गिरोह द्वारा वाहनों को इन्दौर में भाड़े पर चलवाया जा रहा हैं। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही हेतु उप पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्रसिंह के मार्गदर्षन में उप निरीक्षक महेन्द्रसिंह परमार, प्र.आर. पन्नालाल, आरक्षक जितेन्द्रंिसंह परमार, सुभाष सूर्यवंषी, महेन्द्रसिंह राठौर एवं अमरसिंह की टीम बनाकर तत्काल कार्यवाही करने हेतु बताया गया। कल दिनांक को आरक्षक जितेन्द्रसिंह को समझाइस देकर ट्रांसपोर्ट नगर भंवरकुआ भेजा गया था, जहां मुखवीर द्वारा ज्ञात हुआ कि संदेही बबलू उर्फ जावेद खान पिता मुख्तयार खान नि० स्कीम नंबर ७१ इन्दौर तथा साथी जुल्लू उर्फ दिलषाद पिता मो० रफी नि० नंदन नगर धार रोड इन्दौर के साथ मिलकर नागालैण्ड के फर्जी एनओसी पर ट्रक नंबर एमपी ४५ एच २४०, एमपी ११ एच ०२९६ एवं एमएच ०४ डीडी ७६२७ चलाये जा रहे हैं। उक्त संदेही से पूछताछ करते उसकी निषादेही पर उक्त तीनो गाडियां जप्त की गई है आरोपी से पूछताछ की जा रही है इससे अभी और भी गाड़िया मिलने की संभावना हैं।
        आरोपी धार का मूल निवासी हैं तथा परिवहन कार्यालय धार एवं झाबुआ में दलालों से मिलीभगत कर यह गाड़ियों की खरीदी ब्रिकी करता हैं। आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना भंवरकुआ सुपुर्द किया हैं।

Saturday, July 2, 2011

वर्ष २००८ मे हुए योगेष यादव निवासी टिगरिया की हत्या के मामले में दोनो आरोपियो को आजीवन कारावास की सजा

इन्दौर -दिनांक ०२ जुलाई २०११- जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री ए.के. स्वर्णकार इंदौर ने बताया कि माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीष महोदय श्री जी.एस.दुबे ने सत्र पत्र क्रं. ८५१/०८ में निर्णय पारित करते हुए राजा उर्फ राजेष पिता पीरूसिंह ग्राम टिगरिया बादषाह एवं तूफानसिंह पिता बहादुरसिंह निवासी सदर को धारा ३०२ आईपीसी में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं १-१ हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
        संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि ९/९/०८ को फरियादी संतोष यादव पिता अषोक यादव दिन में करीब १२.५० बजे अपने छोटे भाई मृतक योगेष के साथ एक ही मोटरसायकल से अपने नंदबाग स्थित मकान पर काम करने जा रहा था मोटर सायकल फरियादी संतोष चला रहा था कि जैसे ही नंदबाग मेनरोड़ सतगुरू स्कूल के पास पहुॅचे की उसी समय रोड़ के पास खड़े आरोपी राजा एवं तूफानसिंह ने जोर जोर से आवाज लगाकर फरियादी के छोटे भाई योगेष को बुलाया जिस पर फरियादी ने अपनी मोटर सायकल रोक दी एवं उसका छोटा भाई योगेष मोटरसायकल से उतरकर आरोपी राजा से बात करने लगा आरोपी राजा ने कहा कि वह उसका हिसाब कर दे इस पर योगेष ने कहा कि जो हिसाब होगा वह बैठकर कर लेगें लेकिन आरोपी राजा ने मृतक को मॉ की गाली देकर कहा कि अभी हिसाब कर और पैसे दे योगेष ने गाली देने से मना किया तो राजा ने जान से मारने की नियत से चाकू निकालकर योगेष को मारना शुरू कर दिया इस पर फरियादी संतोष चिल्लाया तो आरोपी राजा के साथी आरोपी तूफान ने भी योगेष को चाकू मारे जिससे योगेष के शरीर में पेट में तथा गले में घाव होकर खून निकलने लगा और वह वही गिर पड़ा फरियादी बचाने के लिये दौड़ा तो आरोपीगण राजा और तूफान टिगरिया तरफ भाग गये। घायल योगेष की एमव्हायएच के पास मृत्यु हो गई, रिपोर्ट पर से थाना बाणगंगा पर अपराध धारा ३०२,३४ भादवि की रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री राघवेन्द्र सिंह बैस एजीपी द्वारा की गई।

०३ नकबजन गिरफ्तार, सोने चांदी के जेवरात तथा ०५ मोबाईल फोन बरामद

इन्दौर -दिनांक ०२ जुलाई २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव ने बताया कि अतिक्ति पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्र जोन-२ महेषचंद जैन के मार्गदर्षन में, नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डे के निर्देषन में थाना प्रभारी संयोगितागंज शेलेन्द्र श्रीवास्तव व उनकी टीम के उपनिरीक्षक आर.एस.तोमर, आरक्षक योगेन्द्र, शेरसिंह, कमल ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ०३ नकबजनो को गिरफ्तार कर इनसे चोरी किया गये सोने चांदी के जेवरात आदि बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
        पुलिस संयोगितागंज द्वारा तीनो नकबजनो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर इन्होने जुलाई २०१० में कृष्णपुरी कॉलोनी इंदौर थाना संयोगितागंज क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। जिसका थाना आरोपियो के नाम पते निम्नानुसार है - १. गोलू उर्फ विजय पिता दिनेष (२४) निवासी भील कॉलोनी इंदौर २. विजय पिता नानूराम (१९) निवासी सदर, ३. राकेष पिता राज ठाकुर (२४) निवासी सदर। पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनकी निषादेही पर चोरी किये गये सोने चांदी के जेवरात, ०५ मोबाईल फोन आदि करीबन ३५ हजार रूपये का मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहॉ से उन्हे जेल दाखिल किया गया है।

०१ आदतन, १७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०१ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व ११७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०२ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०१ जुलाई २०११ को ०५ स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व ११७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ जुलाई २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०१ जुलाई २०११ को १९.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विनोबा नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अजय, हरीष तथा संतोष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०१ जुलाई २०११ को १९.२० बजे रामानंद नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले रूपकिरार तथा सुनिल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०१ जुलाई २०११ को २२.०५ बजे तहसील कार्यालय के पास महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले हनीफ तथा अकरम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५३० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ जुलाई २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०१ जुलाई २०११ को १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर झुग्गीझोपड़ी प्रोफेसर कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले महेष उर्फ छोटू पिता कमल (२०) तथा उमेष पिता जगराम बलाई को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५ हजार ५२५ रूपये कीमत की ३५३ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक ०१ जुलाई २०११ को २२.०० बजे ग्राम ढाबली से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले जगदीष पिता चंपालाल भीलाला (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपये कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०१ जुलाई २०११ को १३.३० बजे तिरूपति नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले नयापुरा इंदौर निवासी राकेष पिता गोविंददास (२९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, July 1, 2011

अवैध पिस्टल एवं कारतूस सहित बदमाष गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०१ जुलाई २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा, इंदौर श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में अवैध रूप से हथियार लेकर एक बदमाष घूम रहा है। इस पर उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्षन में निरीक्षक यू.एस.बोराना की टीम को लगाया गया। निरीक्षक यू.एस.बोराना व उनकी टीम जिसमें प्रआर. पन्नालाल, आरक्षक राजभान, ओंकारलाल शुक्ला, राजेष पाटिल, रामप्रकाष वाजपेयी ने एक संदिग्ध युवक को राजवाड़ा पर पकड़ा, जिसकी तलाषी लेते उसकी कमर में एक पिस्टल लोडेड जिसमें एक कारतूस मैगजीन में भरा अवैध रूप से पाया गया। युवक से नाम पता पूछते उसने अपना नाम पंकज पिता गजेन्द्र जाति नायक (२३) निवासी मालवीय नगर इंदौर का होना बताया । पिस्टल कहा से प्राप्त की इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। क्राईम ब्रांच ने युवक को अग्रिम कार्यवाही हेतु एमजीरोड़ पुलिस के सुपुर्द किया है।

जी.एन.टी मार्केट क्षेत्र के कुख्यात बदमाश अनिल पिता अर्जूनसिंह ठाकुर को एन.एस.ए में निरूध कर भोपाल सेंट्रल जेल भेजा गया

इन्दौर -दिनांक ०१ जुलाई २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोज सिंह के निर्देषन में, नगर पुलिस अधीक्षक सराफा क्षेत्र गीतेष गर्ग के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा अनिरूद्व वाधिया व उनकी टीम द्वारा कुख्यात बदमाष अनिल पिता अर्जुनसिंह ठाकुर को एनएसए में निरूद्व कर केन्द्रीय कारागृह भोपाल भेजा गया है।
             जी.एन.टी मार्केट, थाना छत्रीपुरा क्षेत्र का कुख्यात गुंडा बदमाश अनिल पिता अर्जूनसिंह ठाकुर जिसके शहर के विभिन्न थानो पर २४ से अधिक अपरााधिक प्रकरण दर्ज है जिसमें प्रमुखता से व्यापारियो से अवैध वसूली, हत्या का प्रयास, रास्ता रोककर एवं घरों मे घुसकर मारपीट, गुंडागर्दी, सहित अवैध शराब के विक्रय के प्रकरण दर्र्ज है। अनिल ठाकुर ने तीन से अधिक प्रकरणों में फरियादी को छोटे मोटे विवाद पर अवैध पिस्टल  से सीधे गोली मार दी है इसकी फायर आर्म्स रखने एवं सीधे गोली मारने की ख्याती है इसके आतंक से जीएनटी मार्केट एवं शहर के कई थाना क्षेत्रों के व्यापारी एवं जन सामान्य काफी भयभीत है लोग इसके विरूध रिपोर्ट लिखाने एवं गवाही देने से भी डरते है पूर्व में भी इसके विरूध जिलाबदर एवं एन.एस.ए की कार्यवाही संपादित की गयी थी तद्परांत भी कुख्यात बदमाश के आचरण में कोई सुधार नही हुआ।
               दिनांक २७-६-११ को भी जीएनटी मार्केट देशी कलाली पर फरियादी विजय पिता मोहनलाल दर्जी को सीधे गोली मार कर आंतक मचाकर लोंकशांती व्यवस्था भंग कर दी थी जिस पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है छत्रीपुरा, टी.आई. अनिरूध वाधिया ने मय फोर्स के मोके पर पहूचकर लोकशांती व्यवस्था बहाल कर इसके विरूध एन.एस.ए प्रकरण श्रीमान जिलादंडाधिकारी महोदय इंदौर के न्यायालय प्रस्तुत किया डीएम महोदय के आदेशानुसार राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा ३ (२). के अन्तर्गत आरोपी अनिल ठाकुर को विधिवत निरोध में लिया जाकर केन्द्रीय कारागृह भोपाल भेजा गया है।

०३ आदतन, १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०१ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ३० जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, १५६ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०१ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ३० जून २०११ को ०३ स्थाई, १५६ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०१ जुलाई २०११- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ३० जून २०११ को १५.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड़ा गणपति चौराहा के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले संजू, राजेष, विपिन, नरेन्द्र, अजय तथा संजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक ३० जून २०११ को १७.४५ बजे राजमहल कॉलोनी इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले विक्की पिता पंजूमल राजानी (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११५० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०१ जुलाई २०११- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ३० जून २०११ को २१.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जुल्फकार अली का कुऑ के पास ग्राम अहिरखेड़ी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ९३ ओल्ड राजमोहल्ला हाल अहिरखेड़ी काकड़ निवासी जानू पिता आरिफ खान (२८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार रूपये कीमत की ०८ पेटी देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ३० जून २०११ को ११.०० बजे न्यू गुराड़िया भगोरा रोड़ पुलिया से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले आर्मी क्लब सर्वेन्ट क्वाटर महूॅ निवासी मोहम्मद वसीम पिता आबिद हुसैन (२६) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५३०० रूपये कीमत की १९२ क्वाटर देषी शराब तथा २० लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ३० जून २०११ को २०.३० बजे अर्जुन बड़ोद क्षिप्रा से अवैध रूप से मोटरसायक नं. एमपी-०९/एलजे/५५४५ पर शराब ले जाते हुए मिले फूलमणी पंढरीनाथ निवासी गोविंद पिता प्रकाष नागवानी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से उक्त मोटरसायकल तथा ४५०० रूपये कीमत की ५४ बॉटल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०१ जुलाई २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ३० जून २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अनिल पिता मनोहरलाल बोरासी (२२), गोलू पिता रामस्वरूप सुनहरे (१७) तथा फ्रीगंज निवासी नीतू पिता ओमप्रकाष (२६) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ छुरे तथा ०१ चाकू बरामद किया गया।
            पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक ३० जून २०११ को १३.३० बजे गांधी हाल परिसर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सब्जी मंडी के पास नंदलालपुरा इंदौर निवासी गोलू उर्फ गोविंद पिता अषोकनाथ (२१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, June 30, 2011

बच्चो से संबंधित समस्त शासकिय एवं गैरषासकिय संस्थाओ की बैठक का आयोजन

इन्दौर -दिनांक ३० जून २०११-  आज दिनांक ३०.०६.११ को बच्चो से संबंधित समस्त शासकिय एवं गैरषासकिय संस्थाओ की बैठक का आयोजन इंदौर पुलिस एवं इंदौर स्कूल ऑफ सोषल वर्क द्वारा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव ने बताया कि  शहर में उपेक्षित बच्चो की स्थिति बेहतर बनानी है एवं उनके आने वाले भविष्य को सुदृढ बनाना है और किषोर न्याय अधिनियम २००० की मंषा पूर्ण करनी है तो समस्त शासकिय विभाग एवं सामाजिक संस्थाओ को संयुक्त प्रयास करना आवष्यक है। इस कार्य हेतु यह बैठक प्रथम प्रयास है।
              समन्वय बैठक में पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, रेल्वे पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन वायंगनकर, सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण, महिला बाल विकास विभाग से विषाल नाडकर्णी (कार्यक्रम अधिकारी), सामाजिक न्याय विभाग से डॉ प्रेमलता बाजपेयी, प्राचार्य इंदौर स्कूल ऑफ सोषल वर्क डॉ जेकब धुड़ीपार उपस्थित रहे। बैठक में हुई चर्चा द्वारा यह निष्कर्ष निकाला गया कि -
१.    शहर मे संचालित समस्त शासकिय एवं गैरषासकिय संगठन जो कि बच्चो को स्थायी या अस्थायी आश्रय प्रदान करती है, अपनी संस्था में उपस्थित समस्त बच्चो और भविष्य में आने वाले बच्चो की संपूर्ण जानकारी परदेषीपुरा स्थित विषेष किषोर पुलिस इकाई में आवष्यक रूप से दर्ज करवायेंगे।
२.    बिना शासन के अनुमति के कोई भी संस्था अपने यहॉ बच्चो को आश्रय नही देगी।
३.    गुमषुदा एवं मिले हुये बच्चो की जानकारी विषेष किषोर पुलिस इकाई में दर्ज करायेंगे।
४.    समस्त शासकिय एवं गैरषासकिय संगठन मिलकर डिस्ट्रीक्ट एलाईन फॉर चाईल्ड प्रोटेक्षन बनायेंगे।
                   कार्यक्रम का संचालन दिपेष चौकसे द्वारा किया गया। क्रार्यक्रम के अंत में अतिक्ति पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री कुमार सौरभ द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

मोटरसायकल चुराते हुए बदमाश रंगे हाथ पकड़ा गया

इन्दौर -दिनांक ३० जून २०११- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक २९ जून २०११ को २०.४५ बजे ६/२ कुमावतपुरा इंदौर निवासी महेन्द्र सिंह पिता मोहन रघुवंषी की रिपोर्ट पर जयेष पिता प्रेमनारायण (३०) निवासी कन्नौद देवास के विरूद्ध धारा ३७९,५११ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
         पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक २९ जून २०११ को फरियादी महेन्द्र सिंह की मोटरसायकल यामहा नं. एमपी-५३/बी/१९८७ कीमती १५ हजार रूपये की उसके मकान ६/२ कुमावतपुरा इंदौर के बाहर रखी थी करीब २०.३० मौका पाकर आरोपी जयेष ने फरियादी की उक्त मोटरसायकल चुराने का प्रयास किया जिसे फरियादी तथा आसपास के लोगो द्वारा देख लेने पर मौके पर ही पकड लिया गया। पुलिस रावजीबाजार द्वारा आरोपी जयेष पिता प्रेमनारायण (३०) निवासी कन्नौद देवास को गिरफ्तार कर पूछताछ कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०५ आदतन, १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३० जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २९ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०९ स्थाई, ४२ गिरफ्तारी व ११० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ३० जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २९ जून २०११ को ०९ स्थाई, ४२ गिरफ्तारी व ११० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ३० जून २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक २९ जून २०११ को २१.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बापू गांधी नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले दिनेष, महेष, मुकेष तथा संतोष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए महिला सहित ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३० जून २०११- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक २९ जून २०११ को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कॉलोनी तथा लुनियापुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी कलाबाई पति भगवानदीन कुर्मी (५०) तथा लुनियापुरा इंदौर निवासी जीवन पिता पूनमचंद्र सोनकर (४५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २००० रूपये कीमत की ५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
               पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २९ जून २०११ को १३.५० बजे सुखलिया चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही ग्राम सुखलिया निवासी भूरा उर्फ ललित उर्फ जगदीष पिता प्रहलाद मालवीय (२०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
               पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक २९ जून २०११ को २०.०० बजे निपानिया काकड़ इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही निपानिया के रहने वाले दीपक पिता परमलाल (१९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
             पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २९ जून २०११ को १५.५० बजे ई सेक्टर चंदननगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले मारूती पैलेस इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता मुरलीधर (२६) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ३० जून २०११- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २९ जून २०११ को १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस स्टेषन देपालपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले टॉकिज गली देपालपुर निवासी शेख मुनीर पिता शेख मोहम्मद (४१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, June 29, 2011

नींद में उपयोग आने वाली औषधि (टेक्वेलाईजर्स) के दुष्प्रयोग एवं नियंत्रण पर संगोष्ठी

इन्दौर- दिनांक २९ जून २०११- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री संजय राणा ने बताया कि विगत दिनों इंदौर में नींद में उपयोग होने वाली औषधि के दुष्प्रयोग से अपराधिक प्रवृत्ति में वृद्वि होने संबंधी तथ्य सामने आये है, जिसके रोकथाम के लिये पुलिस प्रषासन, खाद्य एवं औषधि प्रषासन इंदौर द्वारा संयुक्त प्रयास किये जा रहे है। इस संबंध में आज दिनांक २९ जून २०११ को इंदौर पुलिस की पहल पर देविअहिल्या विष्वविद्यालय सभागृह खंडवा रोड़ पर संगोष्ठी रखी गई थी जिसमें प्रमुख रूप से विधायकगण श्री अष्विन जोषी, श्री सुर्दषन गुप्ता, श्रीमति मालिनी गौर, श्री तुलसी सिलावट, एवं अन्य जनप्रतिनिधी, पुलिस अधिकारीयों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधीकारीगण, खाद्य विभाग एवं औषधि विभाग के प्रतिनिधी, विनय वाकलीवाल अध्यक्ष दवा व्यापारी संघ, वरिष्ठ प्रत्रकारगण, आईएमए के सेके्रटरी श्री अनिल भदौरिया, सी.पी. कोठारी, जिला प्रषासन की ओर से एडीएम श्री नारायण पाटिदार तथा दवा व्यापारीगणो सहित करीब ७००-८०० लोग उपस्थित रहे।
                  उक्त संगोष्ठि में दो मुख्य निर्णय लिये गये, आईएमए (इंदौर मेडिकल एसोसिएषन) के सेके्रटरी श्री अनिल भदौरिया ने बताया कि डॉक्टर ०२ प्रिसकिप्षन लेटर लिखेंगे जिसकी मूल प्रति संबंधित दवा दुकान के पास रहेगी तथा कार्बन कॉपी मरीज के पास रहेगी। १५ जुलाई तक आईएम के १४०० डॉक्टर इसको लिखना शुरू कर देगे।
                 दवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री विनय वाकलीवाल ने दवा व्यापारीयों की तरफ से घोषणा की कि १५ जुलाई से ही दवा दुकानदार संबंधित १२ दवाओ का स्टॉक रजिस्टर एवं बिक्री रिकार्ड रखना शुरू कर देंगे। ०१ अगस्त से पुलिस एवं खाद्य विभाग इसकी तामिली सुनिष्चित करना शुरू कर देंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया।
                  जिन औषधियों पर उक्त व्यवस्था लागू की गई है उनके नाम निम्न प्रकार है -

1-  Alprazolan
2. Chlordiazepoxit
3. Clobazem
4. Clonazepam
5. Diazepam
6. Flurazepam
7. Lorazepam
8. Midazolam
9. Nitrazepam
10. Oxazepam
11. Pentazocine
12. Phenobarbital

डकैती की योजना बनाते हुए ०७ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २९ जून २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम/देहात श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना बेटमा क्षैत्रान्तर्गत कल दिनांक २८ जून २०११ को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग झलारा फाटा नई पुलिया के नीचे कही डकैती डालने की योजना बना रहे है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रात करीबन २३.४० बजे थाना प्रभारी बेटमा डी.एस.बघेल व उनकी टीम के प्रआर. रामचरण यादव, आरक्षक रामप्रसाद सोलंकी, केषरसिंह, गोविन्द, श्रवण तथा रामविलास द्वारा उपरोक्त घटना स्थल झलारा फाटा नई पुलिया के नीचे से डकैती की योजना बनाते हुए मिले १. इमरान पिता निषार खान (२३) निवासी मंगलेष्वर मार्ग देपालपुर, २. बबलू पिता हामिद खान (२६) निवासी दौलताबाद बेटमा, ३. अनवर पिता ताज मोहम्मद (२५) निवासी चंदूवाला रोड़ चंदननगर इंदौर, ४. अरषद पिता नासिक कुरैषी (२२) निवासी चंदननगर इंदौर, ५. फिरोज पिता मोहम्मद इस्माईल (२२) निवासी मिश्रावाला रोड़ चंदननगर इंदौर, ६. मोहसिन पिता सलीम (२१) निवासी आमवाला रोड़ चंदननगर इंदौर तथा जाहिद पिता छोटे खॉ (२४) निवासी शनिमार्ग के पास गीतानगर इंदौर को पकडा गया।
             पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियान को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक देषी कट्टा १२ बोर मय ०१ जिंदा कारतूस, ०२ धारदार छुरे, ०१ लोहे की टॉमी, पिसी मिर्ची, ०६ मोबाईल फोन तथा ०३ मोटरसायकल बरामद की है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपीयान किसी पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस बेटमा द्वारा उपरोक्त आरोपियान के विरूद्ध धारा ३९९, ४०२ भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०३ आदतन, १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २९ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २८ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १२७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २९ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २८ जून २०११ को ०५ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १२७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०९ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २९ जून २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २८ जून २०११ को १८.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिंगल बिहार कॉलोनी महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अब्दुल वहाब, आकाष, मोहम्मद जावेद, नदीम, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद जाबिद, राजेन्द्र तथा मुकेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४७ हजार रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक २८ जून २०११ को २२.५० बजे गुरूनगर के सामने इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले राधेष्यामि पता नारायण प्रसाद (६३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१०० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
इन्दौर - दिनांक २९ जून २०११- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक २८ जून २०११ को १८.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सनावदा चौराहा बेटमा से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले खटेरिया निवासी कालू पिता रामरतन जायसवाल (४२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७२० रूपये कीमत की ०४ बॉटल देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २८ जून २०११ को १८.३० बजे चमार मोहल्ला इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले कन्हैयालाल पिता मनीराम (५६) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२० रूपये कीमत की ०४ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

देषी पिस्टल सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २९ जून २०११- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २८ जून २०११ को १२.२५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जवाहर मार्ग देषी कलाली अड्डा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जगदीषपुरी चंदननगर इंदौर निवासी गौरव उर्फ गोलू पिता दरयावसिंह (२६) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ देषी पिस्टल बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, June 28, 2011

कृष्णपुरा छत्री पर भाजपा की आम सभा के दौरान यातायात के विषेष प्रबन्ध

इन्दौर - दिनांक २८ जून २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह ने बताया कि दिनांक २९-६-११ को सांयकाल ६ बजे कृष्णपुरा छत्री पार्किग स्थल पर भाजपा व्दारा आयोजित आम सभा के दौरान आम जनता को असुविधा न हो इस हेतु निम्नानुसार यातायात व्यवस्था करीब १६०० बजे से आमसभा समाप्ति के बाद सामान्य यातायात होने तक जारी रहेगी।  इस दौरान आम सभा में शामिल होने वाले श्रोताओं एवं कार्यकर्ताओं की पार्किग चिमनबाग मैदान,षांतिपथ,षिवाजी मार्केट पार्किग,एवं संजय सेतू रिवर साईड पार्किग स्थल नियत किये गये है। कार्यकर्ता एवं अन्य सभी कार्यक्रम में आमंत्रित व्यक्ति उन स्थानों पर अपने वाहन पार्क कर सकेगें तथा कार्यक्रम स्थल पहुॅचेगें । कार्यक्रम के दौरान वीर सावरकर मार्केट से नन्दलालपुरा की ओर जाने वाला यातायात आंषिक रूप से बंद रहेगा । इसी प्रकार वीर सावरकर मार्केट के सामने आम रोड़ पर यदि यातायात का दबाब बढ़ता है तब जनहित को देखते हुए मृगनयनी से राजबाड़े तरफ आने वाले बड़े वाहनों को मृगनयनी से संजय सेतु होकर नन्दलालपुरा चौराहा,जवाहर मार्ग,यषवन्त रोड़ चौराहा होकर राजबाड़ा की ओर जाने दिया जायेगा । छोटे दो पहिया एवं आटो वाहन लगातार राजबाड़े तरफ बराबर चालू रहेगें । उन्हें परिवर्तित नहीं किया जायेगा ।
        राजबाड़े से एम.जी.रोड़ का यातायात यथावत जारी रहेगा । शेष  कोई भी मार्ग प्रभावित नहीं रहेगें । उपरोक्तानुसार यातायात की व्यवस्था लगाई जा रही है । आमजन से अनुरोध है कि उक्तानुसार निदेर्षो का ध्यान रखें ।  

०५ आदतन, २१ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २८ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २७ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा २१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १७४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २८ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २७ जून २०११ को ०५ स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १७४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ११ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २८ जून २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २७ जून २०११ को ००.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अब्दुल, पप्पू, हाफिज तथा विनीत को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५३० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २७ जून २०११ को १८.३० बजे पवनपुत्र नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले राकेष, राजकुमार, श्याम तथा राधेष्याम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक २७ जून २०११ को १८.३० बजे ग्राम चंबल से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मासुम, अनिल तथा मुंषी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०९० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २८ जून २०११- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक २७ जून २०११ को १५.२५ मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम ठाकरी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मांगीलाल पिता छतरसिंह (४७) तथा चंदन पिता अंबाराम बलाई (३२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४०० रूपये कीमत की १० बॉटल देषी शराब बरामद की गई।
              पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २७ जून २०११ को जीडीसी कॉलेज के सामने इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले कुम्हारखेड़ी इंदौर निवासी राजकुमार पिता हुकुमचंद्र जायसवाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २८ जून २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २७ जून २०११ को ११.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा पुराना नाका इंदौर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मुखर्जी नगर इंदौर निवासी बालाराम पिता श्यामलाल वर्मा (१७) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
             पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २७ जून २०११ को ११.१५ बजे आईटीआई तिराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ७७ खातीपुरा मेनरोड़ इंदौर निवासी धर्मेन्द्र पिता राजेष चौकसे (२१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
            पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।