Friday, June 24, 2011

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त १० आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २४ जून २०११- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को ०२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिमरोल थानातंर्गत से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले गुरूपाल, गंगाराम, मुकेष, रविन्द्र तथा राजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३४३० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को १५.०० बजे श्रीराम मंदिर पंचकुईया इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले संजू तथा जगदीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २००० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को १४.०० बजे सांवेर रोड़ मांगलिया से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही मांगलिया निवासी सुनिल पिता कांतीलाल जोषी (४५) तथा सोनू पिता कैलाष (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५५० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को १४.०५ बजे रेसकोर्स रोड़ इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले पंचम की फेल इंदौर निवासी पंकज पिता राजेष बैरवा (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२५ रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २४ जून २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्रांतर्गत दो अलग-अलग स्थान त्रिवेणी पुलिया तथा आरटीओ रोड़ इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले श्रीकृष्ण एवेन्यु भवरकुऑ इंदौर निवासी पवन पिता महेष साहू (२०) तथा महेष यादव नगर इंदौर निवासी प्रकाष पिता राजेष चौहान (२३) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३० हजार रूपये कीमत की क्रमषः ७२ लीटर तथा ३५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को २०.०० बजे बक्षीबाग इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले दिलीप पिता अमरसिंह गौड़ (२८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११२५ रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को २१.२० बजे अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जगदीष पिता गुरूप्रसाद तिवारी (५६) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को १४.०० बजे बड़ी ग्वालटोली इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजू पिता चंगीराम कोरी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २४ जून २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को २३.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुराना नाका सांवेर रोड़ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुषवाह नगर इंदौर निवासी पिटर पिता जोसेफ (१८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया । 
          पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को ०९.३० बजे बस स्टैण्ड बेटमा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले खाचरोद धार निवासी गुलाबसिंह पिता राधेष्याम मालवीय (३०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, June 23, 2011

शातिर चार पहिया वाहन चोर मनीष भील ६ मारूति कारों सहित पकड़ाया

              इन्दौर- दिनांक २३ जून २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इन्दौर श्री पवन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में बढ़ती हुई वाहन चोरियों पर अंकुष लगाने व वाहन चोरों की धरपकड़ करने हेतु समस्त कर्मचारियों को शीघ्र प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेषित किया गया। अति.पुलिस अधीक्षक अपराध मनोज राय के  निर्देषन में तथा उप पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्रसिंह के मार्ग दर्षन में उप निरीक्षक किषन पंवार की टीम के प्र.आर. रजाक खान, आरक्षक चंदरसिंह चौहान, रवीन्द्र सिंह कुषवाह द्वारा कड़ी मेहनत कर संदिग्ध चार पहिया वाहन चोर मनीष चौपड़ा पिता मानसिंह भील निवासी मेडल थाना सिमरोल को पकड़कर पूछताछ की गयी तो मनीष भील ने थाना खजराना व थाना पलासिया क्षेत्र से विगत २-३ महीनों में ६ मारूति ८०० चोरी करना स्वीकार किया।

        वाहन चोर मनीष भील दिन में खजराना से राजवाड़ा तक टाटा मैजिक सवारी गाड़ी चलाता है। उसी दौरान खजराना व पलासिया क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों पर निगाह रखता था तथा रात को ३-४ बजे उस क्षेत्र में आकर बाहर खड़ी गाड़ियों की तलाष कर मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर चुराकर ले जाता था तथा चोरी की गई गाड़िया दरगाह मैदान व स्कीम नंबर १३४ में खड़ी कर देता था, वहीं पर ग्राहकों को लाकर गाड़ियां सस्ते दामों में बेचता था। राजवाड़ा क्षेत्र में टाटा मैजिक के ड्रायवरों से उसकी अच्छी जान पहचान होने से उन्हीं के माध्यम से गाड़िया बेचता था। आरोपी द्वारा चुराये गये वाहनों की रिपोर्ट निम्नानुसार हैं :-

१.    थाना खजराना अप०क्र० ४०७/११ धारा ३७९ भादवि फरियादी दिलीप पिता परसराम ४२ साल नि० १०२ संचार एवेन्यू २४६ संचार नगर इन्दौर
२.    थाना खजराना अप०क्र० ३८३/११ धारा ३७९ भादवि फरियादी अतुल पिता अषोक नि० २५९ सर्वेसदन नगर इन्दौर
३.    थाना खजराना अप०क्र० ३७१/११ धारा ३७९ भादवि फरियादी सतीष पिता बलराम ५० साल नि० ६२ संचार नगर इन्दौर
४.    थाना खजराना अप०क्र० ३५६/११ धारा ३७९ भादवि फरियादी पावस पिता नरवर आचार्य नि० ५ मैन उषा नगर इन्दौर
५.    थाना खजराना अप०क्र० ३६६/११ धारा ३७९ भादवि फरियादी संजय पिता एन.आर. भावसार ४३ साल नि० १९७ सर्वेसदन नगर इन्दौर
६.    थाना खजराना अप०क्र० ३७९/११ धारा ३७९ भादवि फरियादी रामचंद्र चौबे पिता बंषीलाल चौबे नि० इन्दौर



        आरोपी के कब्जे से ६ मारूति ८०० कीमत करीब ८ लाख रूपये बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना खजराना के सुपुर्द किया गया हैं।

०४ आदतन, १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २३ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, ३७ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २३ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २२ जून २०११ को ०२स्थाई, ३७ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए १२ आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर - दिनांक २३ जून २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को १८.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुमेडी काकड पटेल का मकान  इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजा पिता मोनू यादव नि. कुमेडी काकड को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को १६.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जग्गा का बगीच  इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही कीरहने वाली शकुन बाई पति इंदर नि. जग्गा का बगीचा  को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९६०रूपये कीमत की २४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले मो.हमीद पिता मो.आरिफ(२०) नि. जग्गा का बगीचा,लाबरिया भैरू से रिंकू पिता अमित सिंह (२५) नि.३४ लाबरिया भैरू,सोनू पिता बच्चा यादव नि. १२ भोई मोहल्ला , मुन्ना पिता शंकर लाल (४४) नि.२५८ लाबरिया भैरू, तथा सैफी नगर दरगाह के पास से रवि पिता अषोक चौधरी नि. १८ सुदामा नगर झोपडपट्टी, को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल ११२०० रूपये कीमत की २६८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को १५.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चाणक्यपुरी चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले १७२२ सुदामानगर के रहने वाले विक्की उर्फ लीलाधर पिता रामचंद्र (४८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४००० रूपये कीमत की ५९लीटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर  द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को २०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पाटलियापुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले बाबूलाल पिता भैरूलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना चंदन नगर  द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को १३.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिरपुर तालाब के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले फारूख पिता इस्माइल नि. २० चंदन नगर  को तथा ंस्कीम न. ७१ श्रीवाटिका के पास से अनिता पिता दिलीप (४०) नि. वीर वीरेन्द्र गार्डन के पास झोपडपट्टी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल  २६००० रूपये कीमत की १४४ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को १८.४० बजे ५ महुआ सिमरोल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले पढान पिपलिया के रहने वाले बाबूलाल पिता सत्यनारायण लोधी  (३३) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये कीमत की ५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २३ जून २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को १०.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रघुनंदनबाग पानी की टंकी के पास   इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कबीट खेडी इंदौर निवासी नितिन पिता राजू (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया । 
पुलिस थाना बेटमा व्दारा  द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कैलाष फाटा इन्दौर धार रोड  से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १२ भोई मोहल्ला महू नाका निवासी कैलाष पिता अषोक (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २३ जून २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा दिनांक २२ जून २०११ को १०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर निगर झोनल कार्यालय के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ७०७ पंचम की फेल इंदौर निवासी कमल पिता बाबूलाल लोखटे (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१५रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, June 22, 2011

१३ आदतन, २८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २२ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २१ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १३ आदतन तथा २८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१० स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १२७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २२ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २१ जून २०११ को १० स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १२७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
              पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २२ जून २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक २१ जून २०११ को १८.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीजू खेड़ी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले नरेन्द्र पिता सुखराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २८०० रूपये कीमत की ०२ पेटी देषी शराब बरामद की गई।
              पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २१ जून २०११ को भवरकुऑ थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले मछली फार्म खंडवा रोड़ निवासी कमल पिता जमनालाल (३४) तथा कैलोद कर्ताल निवासी प्रेमनारायण पिता रघुनाथ राजपूत को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५४० रूपये कीमत की ४४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २१ जून २०११ को २०.३० बजे लालघाटी दतोदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले तेजू उर्फ तेजराम पिता भैरूलाल (२७) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये कीमत की ०७ बियर तथा १० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २१ जून २०११ को ११.१० बजे सीपी नगर मेंषन इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले सुभाष पिता तुकाराम मराठा (३४) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५० रूपये कीमत की १० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २२ जून २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक २१ जून २०११ को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निरंजनपुर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बंजारा मोहल्ला जवाहर टेकरी इंदौर निवासी गुलाबसिंग पिता लालसिंग मुछाल (४५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
              पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

२४ श्रीनगर मेन प्रथम तल पर हुए तिहरे अंधेकत्ल का पुलिस द्वारा ४८ घंटे में पर्दाफाष

 
इन्दौर - दिनांक २२ जून २०११- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री संजय राणा ने बताया कि दिनांक १९.०६.११ दिन रविवार को अज्ञात बदमाषो ने एमआयजी थाना क्षेत्रांतर्गत २४ श्रीनगर मेन स्थित प्रथम तल पर निवासरत निरंजय देषपाण्डे की पत्नि मेघा, बेटी अष्लेषा व सास रोहिणी की जघन्य हत्या कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।
        घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय राणा व पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव, ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने इंदौर शहर के सभी पुलिस कर्मियो को घटना की पतारसी हेतु मुस्तेदी से काम करने बाबत्‌ निर्देषित किया था। घटना स्थल के निरीक्षण से दो तथ्य स्पष्ट हो रहे थे, प्रथम घटना के समय हुए संघर्ष में आरोपीगणो को भी चोट आने की संभावना थी व द्वितीय घटना स्थल से दो कारतूस के खाली खोके तथा एक जिंदा कारतूस पुलिस को बरामद हुए थे। जबकि पोस्टमार्टम में मृतिका मेघा को एक ही गोली लगने की पुष्टि हुई है। इस विष्लेषण के महत्व को लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव ने क्राईम ब्रांच की टीम को शहर के अस्पतालो तथा नर्सिंग होम पर नजर रखने बाबद निर्देषित किया था।
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज राय को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक जिसके पैर में गोली लगी है वह उपचार हेतु झूठी कहानी रचकर चिकित्सीय सहायता प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु उन्होने उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह की टीम को लगाया। टीम ने लगातार संदेही पर निगाह रखते हुए यह जानकारी प्राप्त की कि उक्त युवक एक युवती के संपर्क में है तथा दोनो अक्सर साथ-साथ देखे जाते है।
        क्राईम ब्रांच की टीम में शामिल उप निरीक्षक दीपिका षिन्दे तथा उप निरीक्षक किषन पवांर ने तत्परता से युवती के संबंध में जानकारी प्राप्त कर युवती से पूछताछ प्रारंभ की तो पता चला कि युवती घटना दिनांक को ओरीफ्लेम कास्मेटिक कंपनी के सप्लाय ऐजेन्ट बनने हेतु मृतिका मेघा देषपाण्डे से उनके निवास २४ श्रीनगर मेन पर शाम ०४.०० बजे मिलने गयी थी। पूछताछ पर युवती ने अपने प्रेमी युवक का नाम गोविन्दा उर्फ राहुल चौधरी बताया तथा उसको चोट होकर घायल होना बताया।
            क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा गोविन्दा उर्फ राहुल चौधरी को हिरासत में लेकर सतत तथा गहन पूछताछ करने पर उसने अपने साथी मनोज अटोद के साथ मिलकर नषे की हालत में उक्त घटना करना स्वीकार किया है। साथ ही यह भी बताया कि घटना का उद्देष्य लूट कारित करना था। इन्दौर पुलिस की विभिन्न टीमे आरोपियो से लगातार घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। अपराध की विवेचना में जिला पुलिस बल एवं अपराध शाखा द्वारा सूझबूझ एवं उत्कृष्ठ व्यवसायिक क्षमताओं का परिचय दिया है।
    आरोपियो के नाम पते निम्नानुसार है -
१.    राहुल उर्फ गोविन्दा पिता चुन्नीलाल चौधरी उम्र २४ वर्ष निवासी घनष्यामदास नगर इंदौर
२.    मनोज पिता नानूराम अटोद उम्र ३२ वर्ष निवासी १८७ विद्यानगर इंदौर
३.    नेहा पिता अनिल वर्मा उम्र २३ वर्ष निवासी १० देवेन्द्र नगर इंदौर

आरोपी राहुल उर्फ गोविन्दा का थाना अन्नपूर्णा में अपराधिक रिकार्ड -
१.    अपराध क्रमांक २४/११ धारा २७९,३३७ भादवि
२.    अपराध क्रमांक ६०/११ धारा २९४,३०७,३४ भादवि एवं २५,२७ आर्म्स एक्ट

आरोपी मनोज पिता नानूराम का थाना भवरकुऑ में अपराधिक रिकार्ड-
१.    सिलसिला क्रमांक/११ धारा १५१ जा.फौ.

             घटना की पतारसी में क्राईम ब्रांच की टीम में निरीक्षक यू.एस.बोराना, उपनिरीक्षक किषन सिंह पवांर, उपनिरीक्षक दीपिका षिन्दे, उपनिरीक्षक सोमा मलिक, प्रआर. ओमप्रकाष तिवारी, रज्जाक खान, गणेषराम सोलंकी, आराक्षक अमरसिंह, विजयसिंह, सुभाष रघुवंषी, इफ्तयार खान, सुरेष यादव, सुरेष मिश्रा, राजेष राठौर, बालकृष्ण, प्रषांत, चंदरसिंह, जितेन्द्र, महेन्द्रसिंह, दिनेष जैमन, महिला आरक्षक पुष्पलता, सउनि चालक गंगाराम कसेड़िया, आरक्षक चालक संजय, गोपीकृष्ण शामिल है। पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इनसे अभी और भी वारदातो का पता चलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा उक्त पतारसी में शामिल पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

Tuesday, June 21, 2011

डकैती की योजना बनाते हुए ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २१ जून २०११- पुलिस थाना एमआयजी क्षैत्रान्तर्गत आज दिनांक २१ जून २०११ को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग शासकिय स्कूल के सामने सुनसान मैदान रिंगरोड़ के पास कही डकैती डालने की योजना बना रहे है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी एमआयजी मोहनसिंह यादव व उनकी टीम के उपनिरीक्षक वाय.आर. यादव मय हमराही फोर्स द्वारा उपरोक्त घटना स्थल शासकिय स्कूल के सामने रिंगरोड़ इंदौर से डकैती की योजना बनाते हुए मिले १. अकरम पिता मासुम अली (४०) निवासी २६ रानी कॉलोनी सेंधवा जिला बड़वानी, २. ताहिर पिता शेरअली (३५) निवासी रानी कॉलोनी सेंधवा, ३. अफजल पिता जाकिर (३८) निवासी सदर तथा ४. आसीफ पिता जाकिर हुसैन (३५) निवासी देवश्री कॉलोनी सेंधवा जिला बड़वानी को पकडा। पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियान को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक कार नं. एमपी-११/जे/०१११, दो सोने की अंगूठी, ४ बैग, ०३ हाथ घड़ी, ०५ मोबाईल फोन, ०१ लोहे का पाईप, ०१ बास का लट्ठ, ०१ नकली पिस्टल, तथा नगदी ३२ हजार रूपये बरामद किये गये है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपीयान डकैती डालने की योजना बना रहे थे, इनका एक साथी गुल्लू उर्फ गुलषेर पिता जावेद खान मौका पाकर फरार हो गया जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाष की जा रही है।
                पुलिस एमआयजी द्वारा उपरोक्त आरोपियान के विरूद्ध धारा ३९९, ४०२ भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

१० आदतन, २२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २१ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १० आदतन तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०७ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व १४६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २१ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २० जून २०११ को ०७ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व १४६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधिया में लिप्त मिले ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २१ जून २०११- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को २०.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मतलानी गार्डन के सामने इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले साधु वासवानी नगर निवासी दीपक पिता बालचंद्र (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०६० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को १६.०० बजे आमवाला रोड़ नं. ९ इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले अब्दुल रषीद पिता इस्माईल खॉ (५३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५१० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
      पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को २०.०० बजे जामा मस्जिद के पीछे इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले सन्नी, वसीम तथा शहजाद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८२५ रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २१ जून २०११- पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को १६.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरसोला फाटा दरगाह के पास से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यादव मोहल्ला निवासी धर्मेन्द्र पिता कमलसिंह यादव (२७) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार २५० रूपये कीमत की ०७ पेटी देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को २०.१० बजे पत्रकार चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले संजीव नगर इंदौर निवासी पूरण पिता नाथूसिंग (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २९०० रूपये कीमत की ८० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
       पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को सिमरोल थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले मालीपुरा उज्जैन निवासी आषीष पिता गिरजाषंकर शर्मा (२७) तथा बलवाड़ा निवासी असलम पिता खलील (२५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४१० रूपये कीमत की ४२ क्वाटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
      पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को १६.५५ बजे अग्रसेन चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले नारायण पटेल की चाल निवासी भोला पिता मीडाई (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २१ जून २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को २३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपलियाहाना चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सीआरपी लाईन इंदौर निवासी राहुल पिता दिलीप गाडगील (२८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ देषी पिस्टल १२ बोर मय ०२ जिंदा कारतूस के बरामद की गई।
           पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को १७.४५ बजे इंदौर उज्जैन रोड़ अंग्रेजी वाईन शॉप के सामने सांवेर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले दतोदा बेटमा निवासी बालाराम पिता प्रहलाद जाट (२५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ पिस्टल ७.६० एमएम मय जिंदा कारतूस के बरामद की गई।
          पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को १०.१५ बजे खातीवाला टैंक इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पिपलियाहाना इंदौर निवासी जीतू पिता निरंजन वर्मा (२१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ कटार बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को १०.२० बजे कैट चौराहा राजेन्द्र नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले न्यू प्रकाष नगर इंदौर निवासी मलसिंह पिता मानसिंह भील (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, June 20, 2011

DCRMS/AVLS (ऑटोमेटिक व्हीकल लोकेटिंग सिस्टम) का लोकार्पण


 
इन्दौर - दिनांक २० जून २०११- इंदौर पुलिस द्वारा पीड़ित व्यक्तियों को सुलभ एवं शीघ्र सहायता उपलब्ध करवाने हेतु नवीनतम तकनीक पर आधारित डिस्ट्रेस कॉल रिड्रेसल एण्ड मेनेजमेंट सिस्टम(DCRMS)/AVLS (ऑटोमेटिक व्हीकल लोकेटिंग सिस्टम) को प्रचलित डायल १०० सिस्टम के साथ जोड़कर आज दिनांक २०/०६/२०११ को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री संजय राणा द्वारा लोकार्पित किया गया।
          पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री संजय राणा ने बताया कि उक्त प्रणाली के माध्यम से ना सिर्फ पुलिस का रिस्पांस टाईम सुधरेगा साथ ही किसी भी व्यक्ति के द्वारा दी गई सूचना का विवरण एवं वार्तालाप रिकार्ड में दर्ज हो जाएगा एवं पुलिस द्वारा उक्त घटना के रिस्पांस में की गई गतिविधिया भी दर्ज हो जाएगी, यह सिस्टम २४x७ लगातार कार्यषील रहेगा। यह सिस्टम वर्तमान में म.प्र. में इंदौर व भोपाल शहर में लागू किया गया है। सिस्टम सी-डेक त्रिवेन्द्रम के सहयोग से क्रियाषील किया गया है।
         इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री पवन श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे। उक्त सिस्टम की स्थापना संबंधी कार्य कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह के निर्देषन में किया गया।

०४ आदतन, २० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २० जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा २० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थाई, २२ गिरफ्तारी व ९३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २० जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १९ जून २०११ को ०५ स्थाई, २२ गिरफ्तारी व ९३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले १० आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २० जून २०११- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को १४.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अम्बेडकर नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले खेमचंद्र, आमीर, रविन्द्र, बाबूलाल, सुभाष तथा राजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३४५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को १५.३० बजे नंदानगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मोतीलाल तथा कृपाषंकर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १००२ रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को १४.३० बजे राहुल गांधी नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले राहुल तथा राजीव को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए महिला सहित ०६ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २० जून २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को १९.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जीतनगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राधेष्याम पिता ताराचंद बलाई (३८) तथा गणेष नगर इंदौर निवासी कोमल बाई पति बबलू (२६) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को २१.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविंद नगर खारचा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजेष उर्फ कल्लू पिता रमेष (२०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८८० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को १९.४५ बजे बीमा अस्पताल वाली गली इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले पाटनीपुरा इंदौर निवासी राकेष पिता गोमाप्रसाद यादव (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
       पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को १५.४५ बजे जोषी कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मोन्टी उर्फ संगीता पति विनोद तम्बोली (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
       पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को १८.५० बजे झूलेलाल नगर राऊ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुरेष पिता अमरसिंह बंजारा (२२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २० जून २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अगरबत्ती कॉम्पलेक्स के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले महेष यादव नगर इंदौर निवासी अरविंद पिता मोहनलाल मिश्रा (२८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ गंडासा बरामद किया गया।
           पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को १२.१५ बजे साउथ तोड़ा गणेष मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले गुल्ला उर्फ शेजाद पिता अब्दुल सत्तार (३०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ कटार बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, June 19, 2011

अंतरराज्यीय अपराधों का सरताज पकड़ाया हत्या, लूट, डकैती, अवैध हथियार एवं बम तैयार करने वाला फरार आरोपी पप्पू उर्फ सरताज क्राईम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

 
 इन्दौर -दिनांक १९ जून २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्राईम ब्रांच को सूचना मिल रही थी कि बदमाष पप्पू उर्फ सरताज जो पिछले तीस वर्षो से कई संगीन अपराध कर चुका हैं, और वर्तमान में थाना अजाक देवास के अपराध में फरार होकर इन्दौर जिले में फरारी काट रहा है। इस सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच जितेन्द्रसिंह के मार्ग दर्षन में उप निरीक्षक सोमा मलिक की टीम के आरक्षक सुरेष यादव, सुरेष मिश्रा, राजेष राठौर द्वारा लगकर पतारसी की गई। पिछले तीस वर्षो से देवास, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, शुजालपुर, नागदा में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अवैध वसूली, अवैध हथियार के अपराधों में लिप्त नौसरा बाग कालोनी देवास का खूंखार फरार आरोपी पप्पू उर्फ सरताज को क्राईम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा जो पिछले २० दिन से अपनी बहिन सोमिया पति विकास के घर तुलसी नगर स्थित मकान में पुलिस की गिरफ्‌त से बचने के लिये छुपा हुआ था।
        बदमाष पप्पू उर्फ सरताज ने वर्ष १९८० से अपराध जगत में एक खतरनाक अपराधी बनकर प्रवेष किया था, उसके विरूद्ध हत्या के २, लूट, डकैती, अवैध वसूली, नकबजनी, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के करीब ४० अपराध उज्जैन, देवास, रतलाम, नागदा, शाजापुर, शुजालपुर, सैलाना में पंजीबद्ध हैं। इसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के २ प्रकरण राजस्थान व म.प्र. में पंजीबद्ध हैं। बदमाष अपने साथी उज्जैन के खूंखार अपराधी कैलाष गुरू जो पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, उसके साथ मिलकर बम बनाकर अपराधियों को बेचना एवं स्वयं बारदात करने हेतु उपयोग करता था। पप्पू उर्फ सरताज पुलिस के उपर भी बम फेंकने व फाइरिंग की बारदात कर चुका हैं। जिसमें वह १५ वर्ष का कारावास काट चुका हैं। आरोपी इन्दौर में भी कोई गंभीर अपराध करने की नियत से छुपा हुआ था। आरोपी थाना अजाक देवास के अप०क्र० १२/११ में फरार हैं, जिसे थाना थाना अजाक देवास के सुपुर्द किया गया हैं।

०२ जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १९ जून २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ के २१.५५ बजे ३१०/१० मेघदूत नगर इंदौर निवासी राहुल उर्फ बारिक पिता मोहनसिंह यादव (२४) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम तथा २७ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
           पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी राहुल उर्फ बारिक एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत १० से अधिक अपराध जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, अवैध हथियार आदि जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक १० जून २०११ से ०१ वर्ष की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी राहुल उर्फ बारिक पिता मोहनसिंह यादव (२४) निवासी ३१०/१० मेघदूत नगर इंदौर को १८ जून २०११ को २१.१५ बजे मेघदूत नगर इंदौर के पास मय ०२ जिंदा कारतूस सहित घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस हीरानगर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
              इसी प्रकार पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ के १४.५४ बजे हाट मैदान महूॅ निवासी भगवान पिता कुंजीलाल लोध (३३) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी भगवान एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व २३ से अधिक अपराध जिसमें जुऑ, सट्टा, अवैध हथियार, मारपीट, दहेज प्रताड़ना आदि पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसे जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा दिनांक ०४ मई २०११ से ०१ वर्ष की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए उपरोक्त आरोपी भगवान १८ जून २०११ को १३.०० बजे हाट मैदान महूॅ के पास घूमते हुए पाया गया। पुलिस महूॅ द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०४ आदतन, १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १९ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०८ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ६६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १९ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १८ जून २०११ को ०८ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ६६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १९ जून २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ को १९.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोया रोड़ खजराना इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले साजिद, मेहमूद, शरीफ तथा लतीफ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ को १५.०५ बजे आईडिया बिल्डिंग के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले विजयनगर इंदौर निवासी राजा पिता ओमप्रकाष बसोड़ (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४५० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १९ जून २०११- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ को २०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्यू पटेल की चाल इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मदन पिता रामभूषण पाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ को १९.५० बजे गवली पलासिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुनिल पिता उदय (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १९ जून २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ को २१.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भानगढ़ चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १८ पगनीस पागा इंदौर निवासी हरपालसिंह उर्फ कालू पिता बलवंत सिंह सरदार (३२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ पिस्टल मय ०१ राउंड बरामद की गई।
          पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ को ०६.०० बजे रणजीत हनुमान मंदिर के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले महावर नगर इंदौर निवासी राजेष पिता ओमप्रकाष शर्मा (२६) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, June 18, 2011

०३ आदतन, १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १८ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १७ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०९ स्थाई, ३७ गिरफ्तारी व ११८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १८ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १७ जून २०११ को ०९ स्थाई, ३७ गिरफ्तारी व ११८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०८ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १८ जून २०११- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक १७ जून २०११ को १८.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोयला बाखल इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले प्रखर, सोनू, दीपक, भूपेन्द्र तथा सागर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७७० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक १७ जून २०११ को १८.१० बजे डोंगरगॉव से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले जावेद खॉ, आमीर खॉ तथा युसूफ खान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १८ जून २०११- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक १७ जून २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सदर बाजार थाना क्षेत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले ५५/३ रामबाग इंदौर निवासी साकाल पिता जगन्नाथ गौर (२७) तथा भोई मोहल्ला इंदौर निवासी अतुल पिता मोहनलाल गौर (२१) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७०८० रूपये कीमत की ६०-६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक १७ जून २०११ को १५.०५ बजे सियागंज इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले भागीरथपुरा इंदौर निवासी रजत उर्फ रामचंद्र कुमायु (१९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १८ जून २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १७ जून २०११ को १०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंचम की फेल इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले बंटी उर्फ राजेन्द्र पिता सत्यनारायण (२८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 17, 2011

पिपल्याहाना चौराहे से एग्रीकल्चर चौराहे तक एक साईड सड़क निर्माण कार्य होने से दिनांक २०-६-२०११ से आगामी १५ दिवस तक पिपल्याहाना से एग्रीकल्चर चौराहा आने वाला यातायात का मार्ग परिवर्तन किया जावेगा

इन्दौर - दिनांक १७ जून २०११-  उप पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि आगामी १५ दिवस तक पिपल्या हाना चौराहे से एग्रीकल्चर चौराहे तक सड़क के एक साईड का निर्माण कार्य नीरज प्रतिभा कम्पनी व्दारा किया जावेगा । इस निर्माण के पूर्ण होने तक इस मार्ग के एक साईड का सामान्य यातायात अस्थाई रूप परिवर्तित करते हुए निम्नानुसार व्यवस्था के अन्तर्गत संचालित किया जावेगा ।
१-बड़े वाहन जैसे बस,ट्रक पिपल्या हाना से होते हुए तीन ईमली चौराहे, नौलखा चौराहा होते हुए आ सकेगी ।
२-छोटे चार पहिया वाहन जैसे कार/जीप पिपल्या हाना से बंगाली चौराहा अथवा खजराना चौराहा अथवा तीन ईमली चौराहा होते हुए शहर में प्रवेष कर सकेगें ।
            व्हाईट चर्च से पिपल्याहाना जाने वाला समस्त यातायात पूर्वानुसार ही संचालित रहेगा । आम वाहन चालकों से अपील है कि वे प्रस्तावित निर्माण होने तक अस्थाई परिवर्तित मार्ग से आवागमन कर यातायात विभाग को सहयोग प्रदान करें ।

बिना हेलमेट धारण किये ६९८ दो पहिया वाहनों पर कार्यवाही सहित ८३१ चालान ५६००० रूपये अर्थदण्ड स्कूली बस वाहनों की चेकिंग कार्यवाही जारी

इन्दौर - दिनांक १७ जून २०११-  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह  ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यतः के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान में आज यातायात विभाग व्दारा ६९८ चालान बनाये गये । यातायात थाना पूर्वी एवं पष्चिम क्षेत्र के सभी चालानकर्ता अधिकारियों को दिये गये निर्देषानुसार कार्यवाही के अन्तर्गत पूर्वीक्षेत्र के अधिकारियों व्दारा ६३३ चालान कर ४१,३०० रूपये अर्थदण्ड तथा पष्चिम क्षेत्र के अधिकारियों व्दारा १९६ चालान कर १४,७०० रूपये अर्थदण्ड किये गये है ।
              यातायात थाना पूवीक्षेत्र व्दारा बिना हेलमेट के ५४४ चालान, बिना मीटर से यात्री को ले जाने वाले आटोरिक्षा वाहनों के विरूध्द ६ चालान,रॉग पार्क सिटी वेन के १० तथा टाटा मैजिक वाहन ३७ चालान,३० चालान बिना सीट बेल्ट लगाये कार वाहनों पर ४ बस,२ ट्रक, पर कार्यवाही की गयी है । पष्चिम क्षेत्र व्दारा बिना हेलमेट के १५४ चालान, बिना मीटर से यात्री को ले जाने वाले आटोरिक्षा वाहन का १ चालान,रॉग पार्क सिटी वेन के १० एवं टाटा मैजिक के २४ चालान,कार १० चालान,बस के २ चालान,तथा एक ट्रक का चालान किया गया है । 
               इसके अतिरिक्त यातायात के दोनों थानो व्दारा स्कूली बस वाहनों की चेकिग कार्यवाही की गयी । यातायात थाना पूर्वी व्दारा ६३ तथा यातायात थाना पष्चिम व्दारा २० बसों को चेक किया गया ।  स्कूल बसों की चेकिंग कार्यवाही के अन्तर्गत गुजराती स्कूल की बस क्रमांक एमपी०९-एस-९३५७ को चेक करते पाया गया कि ८ बच्चे ओव्हर लोड है। इस स्कूल बस वाहन की बैठक क्षमता ३२ प्लस २ थी । इस वाहन के विरूध्द पूर्वीक्षेत्र के अधिकारियों व्दारा ओव्हर लोड़िग में चालान बनाकर कार्यवाही की गयी । अधिकांष स्कूल बसों के चालक/परिचालक को यूनिफार्म/सही व्यवहार/तथा ढंग से नियमानुसार  वाहन चालाने की समझाईष दी गयी । यह कार्यवाही आगामी दिनों लगातार जारी रहेगी ।

०१ आदतन, १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १७ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १६ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, ३१ गिरफ्तारी व १३६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १७ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १६ जून २०११ को ०३ स्थाई, ३१ गिरफ्तारी व १३६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
           पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १७ जून २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १६ जून २०११ को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आमवाला रोड़ ८ वी गली चंदननगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले नौषाद पिता खुर्षीद ठेकेदार (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५५० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए महिला सहित ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १७ जून २०११- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक १६ जून २०११ को ०१.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रियंका ढाबा इंदौर नेमावर रोड़ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले दुधिया चूना भट्टी के पास रहने वाले राधेष्याम पिता शंकरलाल यादव (४५) तथा राजू पिता काकू भील (१९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७१०५ रूपये कीमत की २५ बियर, १२४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १६ जून २०११ को ११.२५ बजे कालानी नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले स्कीम नं. ५१ इंदौर निवासी रिंकू पिता रमेष परमार तथा १२१ विजयश्री नगर इंदौर निवासी शानू पिता नंदकिषोर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३१२० रूपये कीमत की ७८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १६ जून २०११ को १५.०० बजे भैरूघाट से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही भैरूघाट के रहने वाले इब्राहिम पिता इषाक (२४) तथा तलाई नाका निवासी मिथुन पिता बाबूलाल भील (२२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २७२० रूपये कीमत की ७३ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १६ जून २०११ को १२.५० बजे राऊ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली रंगवासा निवासी रेषम बाई पति पीराजी मालवीय (७२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १७ जून २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १६ जून २०११ को २३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिरपुर धार रोड़ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ऋषिनगर इंदौर निवासी लालचंद्र पिता भारत भीलाला (४०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
            पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक १६ जून २०११ को ११.१५ बजे प्रियंका ढाबा इंदौर नेमावर रोड़ से अवैध रूप से हथियार रखे हुए मिले दुधिया चूना भट्टी के पास रहने वाले राधेष्याम पिता शंकरलाल यादव (४५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, June 16, 2011

जिला पुलिस लाईन इंदौर में वृक्षारोपण, लगभग २०० पौधे लगाये गये


 
इन्दौर - दिनांक १६ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा आज दिनांक १६ जून २०११ को प्रातः १०.०० बजे से जिला पुलिस लाईन इंदौर के प्रांगण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर रेन्ज इंदौर श्री पवन श्रीवास्तव के निर्देषन में पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक गणो द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
             इस अवसर पर मिडियाकर्मियो द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। जिला पुलिस लाईन इंदौर प्रांगण में अलग-अलग जाति प्रजातियो जिसमें फलदार, छायादार आदि के लगभग २०० पौधे लगाये गये।

बिना हेलमेट धारण किये ९९८ दो पहिया वाहनों पर कार्यवाही सहित ११३६ चालान ७९०५० रूपये अर्थदण्ड

इन्दौर - दिनांक १६ जून २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह  ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यतः के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान में आज यातायात विभाग व्दारा ९९८ चालान बनाते हुए ४९.९०० रूपये अर्थदण्ड किये गये है । इसके साथ ही साथ यातायात विभाग के चालानकर्ता अधिकारियों व्दारा दो पहिया वाहन पर तीन सवारी चलने वाले १४ वाहन चालकों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही, वाहनों की नम्बर प्लेट नियमानुसार नहीं होने पर अथवा बिना नम्बर प्लेट के वाहनों के विरूध्द १६ चालान, बिना मीटर डाउन किये मनमाने किराये पर यात्रियों को लाने ले जाने वासे आटोरिक्षा चालकों के विरूध्द १९ चालान, रॉग पार्क टाटा मैजिक ४९ तथा रॉग पार्क सिटी वेन वाहनों १६ चालान किये गये । २१ चालान चार पहिया कार वाहनों के चालकों व्दारा सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर तथा ३ चालान उपनगरीय बस वाहनों पर करते हुए कुल ११३६ चालान बनाकर ७९०५० रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया ।
           यातायात विभाग व्दारा पुनः नगर के सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में मडगाड रबर, यथाषीध्र लगवाये इसके साथ ही साथ बरसात के मौसम अक्सर रात्रि के समय वाहनों की ब्रेक लाईट,पार्किग लाईट,इण्डीकेटर लाईट चालू न होने से दुर्धटना होने की ज्यादा संभावना निर्मित रहती है । अतः वाहनों की इन आवष्यक उपकरणों की स्वयं जॉच करते हुए अविलम्ब दुरूस्त कराकर वाहन दुर्धटनाओं की रोकथाम में यातायात विभाग का सहयोग प्रदान करें । 

०७ आदतन, १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १६ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १५ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०६ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व १२९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १६ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १५ जून २०११ को ०६ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व १२९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
            पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १६ जून २०११- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा दिनांक १४ जून २०११ को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेडीषन चौराहा के पास सर्विस रोड़ विजयनगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले २७३ एलआईजी हनुमान चौक इंदौर निवासी सोनू उर्फ विकास पिता सुरेष को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८७० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, June 15, 2011

महिला को फोन पर गाली गलौच व अष्लील एसएमएस कर परेशान करने वाले ०२ युवक वी केयर फॉर यू द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १५ जून २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित वी केयर फॉर यू की प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका शिंदे ने बताया कि पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत रहने वाली एक महिला ने दिनांक ३१.०५.११ को वी केयर फॉर यू में शिकायत दर्ज करायी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाईल फोन पर फोन कर गाली, गलौच मिस कॉल एवं अष्लील एसएमएस कर परेषान किया जा रहा है।
        षिकायत पत्र की जांच करते वी केयर फॉर यू की टीम ने पाया कि आवेदिका को दीपक पिता रमेष साहु निवासी म.नं. १५० गली नं. ५ सेक्टर बी कुषवाह नगर बाणगंगा एवं लखन पिता भीकमसिंह साहु निवासी ८९ गली नं. कर्मानगर बाणगंगा द्वारा फोन पर गाली गलौच एवं अष्लील एसएमएस कर परेषान किया जा रहा है। यह सब इन दोनो ने इसलिये किया क्योकि दीपक को आवेदिका ने शादी में नही बुलाया था जिससे क्षुब्ध होकर दोनो ने यह कृत्य किया । उपरोक्त दोनो आरोपियो को हिरासत में लेकर पुलिस थाना बाणगंगा पर अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया।

बिना हेलमेट धारण किये ९७० दो पहिया वाहनों पर कार्यवाही सहित कुल १०६४ चालान ७५,४०० रूपये अर्थदण्ड

इन्दौर - दिनांक १५ जून २०११-  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह  ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यतः के साथ ही साथ नगर के आन्तरिक मार्गो पर चलने वाले यात्री वाहनों पर विषेष रूप टाटा मैजिक,सिटी वेन,आटोरिक्षा तथा उनगरीय बस वाहनों पर भी लगातार कार्यवाही की जा रही है । आज की कार्यवाही में यातायात विभाग व्दारा रॉग पार्क खड़े होकर यात्रियों को चढाने-उतारने की कार्यवाही में लिप्त ३३ टाटा मैजिक तथा ३४ सिटीवेन वाहनों के विरूध्द रॉग पार्किग के तहत कार्यवाही की इसके साथ ही साथ बिना मीटर डाउन किये मनमाने रेट ठहरा कर  यात्रियों को लाने ले जाने आटो रिक्षा चालकों के विरूध्द कार्यवाही करते हुए १९ आटोरिक्षा वाहनों के विरूध्द कार्यवाही की गयी है । ८ बस वाहनों के विरूध्द भी यातायात विभाग व्दारा उपरोक्तानुसार कार्यवाही की गयी है ।
                यातायात विभाग व्दारा आज चलाये गये अभियान में ९७० दो पहिया वाहन चालकों के विरूध्द अर्थदण्ड की कार्यवाही करते हुए ४८,५०० रूपये समनषुल्क वसूल किया गया है ।  इसके अतिरिक्त यातायात विभाग व्दारा अन्य  वाहनों के विरूध्द ९४ चालान करते हुए २६,९०० रूपये समनषुल्क वसूल किया गया है ।

०७ आदतन, १९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १५ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १४ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व ९७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १५ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १४ जून २०११ को ०५ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व ९७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
           पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १५ जून २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १४ जून २०११ को २२.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरीफाटक महूॅ से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले राजगली महूॅ निवासी नरेन्द्र पिता बालकिषन जायसवाल (३७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५०० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १५ जून २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १४ जून २०११ को २२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे डाक बंगला के पास महूॅ से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले पीठरोड़ महूॅ निवासी राजू पिता राधेष्याम यादव (२२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १७४० रूपये कीमत की ५८ लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १४ जून २०११ को १४.५५ बजे ग्राम नैनोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले उमराव पिता रामाजी (५०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये कीमत की ३५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक १४ जून २०११ को १२.३० बजे पाटनीपुरा चौराहा से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही कन्नू पटेल की चाल पाटनीपुरा चौराहा के रहने वाले गजराज पिता दयाराम राय (६३) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९६० रूपये कीमत की २४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक १४ जून २०११ को १६.२० बजे हरसोला फाटा से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यादव मोहल्ला महूॅ निवासी धर्मेन्द्र पिता कमल सिंह यादव (२२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १५ जून २०११- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १४ जून २०११ को ११.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर किला मैदान लक्ष्मी प्रतिमा के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले भागीरथपुरा इंदौर निवासी मनीष पिता राजू बंजारा (२३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ देषी कट्टा बरामद किया गया।
            पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक १४ जून २०११ को १२.२५ बजे आषाराम बापू चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम साकादेही बैतूल निवासी आषाराम पिता कुवंरलाल यादव (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
           पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १४ जून २०११ को ०९.०५ बजे बस स्टैण्ड सांवेर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पिपली नाका सांवेर निवासी महेष पिता अनारसिंह बरगुण्डा (२५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, June 14, 2011

हेलमेट की अनिवार्यतः सम्बन्धी प्रावधान का पालन कराने में पुलिस सख्त, १५३७ चालान ८९,१५० रूपये अर्थदण्ड वसूला १,३७३ दो पहिया वाहनों पर कार्यवाही करते ६८,६५० अर्थदण्ड

इन्दौर - दिनांक १३ जून २०११-  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह  ने बताया कि ३१ मार्च २०११ तक इंदौर क्षेत्रिय परिवहन कार्यालय में ९.३०.२२३ दो पहिया वाहन पंजीकृत है । इसके अतिरिक्त दीगर जिलों में पंजीकृत एैसे वाहन भी इंदौर शहर में चल रहे है, जिनका उपयोग इंदौर शहर में विभिन्न कोचिंग क्लासेस,एवं षिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं व्दारा किया जाता है ।
             वर्तमान में इंदौर शहर में अन्य वाहनों की अपेक्षा दो पहिया वाहनों की संख्या सर्वाधिक है,और दुर्धटना संख्या एवं मृतक संख्या में किसी न किसी रूप में दो पहिया वाहन चालक ही प्रभावित हो रहे है ।  नगर की तेजी से बढ़ती जनसंख्या ,वाहनों की संख्या विकास को दृष्टिगत रखते हुए दो पहिया वाहन चालकों को मोटर व्हीकल एक्ट १९८८ की धारा १२९ सुरक्षात्मक टोप का पहनना  एवं मध्यप्रदेष मोटरयान नियम १९९४ की धारा २१३ के पालन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना एवं इन नियमों का पालन कराना वर्तमान में आवष्यक हो गया है ।
               इन नियमों में दो पहिया वाहन चालक व्दारा धारण किये जाने वाला हेलमेट आय.एस.आय.मानक का होना उल्लेखित है,जिससे दुर्धटना के समय एैसे मानक वाले हेलमेट दो पहिया वाहन चालक को व्यापक सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम हो । बिना मानक वाले हेलमेट अथवा फुटपाथ पर बिकने वाले हेलमेट धारण करना नियम विरूध्द है,साथ ही साथ स्वयं वाहन चालक की जान जोखिम में डालने वाले रहते है ।
             यातायात विभाग व्दारा २०११ जनवरी से अभियान के रूप में लगातार उपरोक्त जानकारी का प्रचार-प्रसार पम्पलेट्स,स्ट्रीकर्स,नुक्कड़ नाटक,यातायात नियमों से सम्बधित फिल्म प्रदर्षन,एनाउन्समेन्ट,तथा विभिन्न संस्था के सहयोग से रैली का आयोजन कर नगर के सभी दो पहिया वाहन चालकों को लगातार अवगत कराने की कार्यवाही की गयी,तद्उपरान्त भी नियमों का उल्लंधन करने वालों के विरूध्द उपरोक्तानुसार प्रावधानों के अन्तर्गत दण्डित कराने की कार्यवाही भी की जा रही है ।
             यातायात विभाग व्दारा आज चलाये गये इस विषेष अभियान में १३७३ दो पहिया वाहन चालकों के विरूध्द अर्थदण्ड की कार्यवाही करते हुए ६८,६५० रूपये शासन के कोष में जमा कराने की कार्यवाही की गयी है ।  लेकिन इसके उपरान्त भी नगर के सभी दो पहिया वाहन चालकों से अपील है कि वे स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा एवं आवष्यकता को ध्यान में रखते हुए हेलमेट धारण कर ही वाहन चालन करें ।  इसके अतिरिक्त यातायात विभाग व्दारा अन्य संहित में १६४ चालान करते हुए २०,५०० रूपये अन्य वाहनों पर किये गये है । आज की कार्यवाही में १५३७ चालान करते हुए ८९,१५० रूपये अर्थदण्ड किये गये है ।
             पुलिस व्दारा बिना मानक के हेलमेट बेचने वालों पर शीध्र ही कड़ी कार्यवाही की जा रही है । एैसे विक्रेताओं के खिलाफ मुहिम चलाकर कार्यवाही की जायेगी । आमजन से अनुरोध है कि वे हेलमेट खरीदते समय आई.एस.आई..विनिर्देष क्रमांक १८१-४१५१-१९७६ मानक के हेलमेट का ही उपयोग करें ।

०४ आदतन, १८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १४ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १३ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा १८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०४ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १०० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १४ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १३ जून २०११ को ०४ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १०० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०६ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १४ जून २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा दिनांक १२ जून २०११ को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर २८२ बड़ला खजराना इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अजहरूद्दीन, शेख मकबूल, मुस्तफा, रफीक, मोहम्मद अकबर तथा इकबाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४२०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १४ जून २०११- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक १३ जून २०११ को ००.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सागोर रोड़ बेटमा से टैम्पो में अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले आवास कॉलोनी बेटमा निवासी शौकत पिता शकुर (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० हजार रूपये कीमत की १० पेटी देषी दुबारा शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक १३ जून २०११ को २०.०० बजे ग्राम पड़लिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले लाखन पिता सीताराम मालवीय (२२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५०० रूपये कीमत की १०० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

स्वास्थय विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो रूपये लेने वाला शातिर ठग क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १३ जून २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज राय ने बताया कि पिछले कुछ दिनो से क्राईम ब्रांच को सूचना मिली थी कि जूना रिसाला इंदौर निवासी मोहम्मद इकबाल पिता मोहम्मद शकुर द्वारा लोगो से स्वास्थय विभाग में नौकरी दिलाने के नाम से लाखो रूपये लिये जा रहे है। इस सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक, क्राईम इंदौर जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्षन में निरीक्षक जयंत सिंह राठौर की टीम जिसमें प्रआर. संजय भदौरिया, ओमप्रकाष तिवारी, आरक्षक रणवीर सिंह तथा इफ्तियार खान द्वारा मोहम्मद इकबाल को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा देवास के ९-१० व्यक्तियो से ७५-७५ हजार रूपये लेकर स्वास्थय विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में उप स्वास्थय केन्द्र सांवेर हुकुमचंद्र पॉली क्लिनिक जिला इंदौर में नियुक्ति के आदेष दिये गये थे। यह सभी आदेष आरोपी द्वारा फर्जी तरीके से बनाये जाकर दिये गये थे।
        उपरोक्त आदेष के बाद आरोपी द्वारा सभी लोगो को बरगलाया जा रहा था कि अभी चुनाव आचार संहिता लगी है, अब नये आदेष निकलेंगे। इस प्रकार सभी व्यक्तियो को यह झांसा देता रहा । आरोपी इकबाल पूर्व में वर्ष २००२ में थाना सदर बाजार मे फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर गिरफ्तार हो चुका है।

Monday, June 13, 2011

ट्राफिक इजुकेशन प्रोग्राम

अति. पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि विश्वविघालय परिषर मे विश्व विघालय, इन्दौर प्रसाशन एव ंसेव लाइफ फाउण्डेशन के सहयोग से यातायात विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है । प्रशिक्षण मे युवाओ मे यातायात नियमो के साथ-साथ युवाओ मे दुर्घटनाओ में मृत्यो एवं आत्महत्याओ की दृष्टि से प्रशिक्षण एवं सारगर्भित जानकारी दी जावेगी। कार्यक्रम मे पुलिस महानिरिक्षक संजय राणा, उप पुलिस महानिरिक्षक पवन श्रीवाश्ताव, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह तथा कुलसचिव डॉ मिश्र विशेष रुप से उपस्थित होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रफुल्ल जोशी के द्वारा किया जावेगा।

०१ आदतन, ०८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १३ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १२ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा ०८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, १२ गिरफ्तारी व ७५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १३ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १२ जून २०११ को ०३ स्थाई, १२ गिरफ्तारी व ७५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०६ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १३ जून २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १२ जून २०११ को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दामोदर कंट्रोल की दुकान इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले बंटी तथा मुकेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८१० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक १२ जून २०११ को १३.०५ बजे कम्युनिटी हॉल के सामने इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले कमल महेष, सुनिल, रामकरण तथा धर्मेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६१० रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १३ जून २०११- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक १२ जून २०११ को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बावलिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले समुन्दर सिंह पिता रामचंद्र नागर (४५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५० रूपये कीमत की १० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक १२ जून २०११ को १६.०० बजे गायकवाड़ महूॅ गांव रोड़ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले पत्थरनाला निवासी कमल पिता मांगीलाल (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १३ जून २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १२ जून २०११ को १०.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रामू पिता राजाराम मालवीय (३४) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ गुप्ती बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, June 12, 2011

भारतीय किसान संघ के संभावित धरना कार्यक्रम के लिये यातायात के विषेष प्रबन्ध

इन्दौर - दिनांक १२ जून २०११-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह  ने बताया कि दिनांक १३-६-२०११ को भारतीय किसान संघ के व्दारा स्थानीय कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव  का कार्यक्रम होना संभावित है।  कार्यक्रम में शामिल होने वाले क्षेत्र के किसान/आन्दोलनकारी की भारी संख्या को देखते हुए उक्त दिनांक को कलेक्ट्रेट मोतीतवेला,पलसीकर,महूनाका आदि क्षेत्रों के लिये विषेष यातायात प्रबन्ध किया जा रहा है ।
            धरना कार्यक्रम प्रातः ११ बजे से ३ बजे तक रहेगा धरने में शामिल होने वाले ,सामान्य चार पहिया/दो पहिया वाहनों की पार्किग द्यषासकीय कन्या विद्यालय मोती तपेला पर रखी गयी है । इसी प्रकार बड़े वाहनों को कलेक्ट्रेट माग्र की ओर ले जाने की पाबंदी की गयी है शहर के पूर्वी हिस्से में नगरनिगम सीमा में एैसे वाहनों को पार्क करने की सुविधा नहीं रहेगी ।
          धरना प्रदर्षन में भाग लेने वाले किसान बायपास का उपयोग कर राजेन्द्र नगर,राउ से होकर षहर की ओर आ सकते है,जहॉ इनके वाहनों को रिंगरोड़ पर वल्लभ नगर के पास खाली स्थान मे ंपार्क करने की सुविधा रहेगी ।
         दोपहर १२ बजे से शाम ४ बजे तक सीमित मात्रा में वाहन महू नाका से कलेक्ट्रेट के सामने से पलसीकर चौराहे की ओर जाना जारी रहेगा । चूॅकि कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य मार्ग का एक हिस्सा धरना प्रदर्षन के कारण बाधित रहेगा ।
         आम जनता से अपील है कि धरना प्रदर्षन का समय एवं स्थान का ध्यान रखते हुए अपना आवागमन सुनिष्चित कर यातायात विभाग को सहयोग प्रदान करें । 
         बाहर से जैसे कि महू,धार,खण्डवा देपालपुर उज्जैन  की ओर आने वाले वाहनों के लिये अलग-अलग स्थानों पर पार्किग व्यवस्था की जा रही है । कोई भी भारी वाहन इन मार्गो से होकर कलेक्ट्रेट तक नहीं जा सकेगें । ऐसे वाहनों के लिये भॅवरकुॅआ,दषहरा मैदान,एम.आर.-१०,खालसा स्टेडियम,बायपास आदि जगहों पर  खड़ा करने की सुविधा दी जा रही है। कलेक्ट्रेट के आस-पास प्रदर्षनकारी पदल पहुॅच सकते है। अन्नपूर्णा से जयरामपुर,कलेक्ट्रेट पलसीकर की ओर जाने वाले वाहन परिवर्तित मार्ग से इन स्थानों की ओर जा सकेगें । सिटी बसे,धरना प्रदर्षन के दौरान उक्त मार्ग से पूरी तरह परिवर्तित रहेगी ।

बिना हेलमेट वाहन चलाते पाये जाने पर १९० चालान तथा ८५ गलत नम्बरप्लेट वाहनों पर कार्यवाही सहित, कुल ५९३ वाहनों पर ४५,३०० रूपये अर्थदण्ड

इन्दौर - दिनांक १२ जून २०११-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा नगर के आन्तरिक मार्गो पर चलने वाले दो पहिया एवं चार  पहिया वाहनों में  नियम विरूध्द लगी नम्बर प्लेट अथवा बिना नम्बर प्लेट लगाये वाहनों पर कार्यवाही हेतु विषेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यवाही में यातायात विभाग ८५ वाहनों को  गलत नम्बर प्लेट एवं बिना नम्बर प्लेट वाहन चलाते पकड़ा जाने पर मो.व्ही.एक्ट के प्रावधान के  अन्तर्गत  कार्यवाही की गयी । इसके साथ ही साथ यातायात विभाग व्दारा  दुर्घटना की रोकथाम कार्यवाही के अन्तर्गत दो पहिया वाहनों के चालकों व्दारा बिना हेलमेट वाहन चालन पर भी कार्यवाही जारी रखते हुए १९० दो पहिया वाहन चालकों के चालान किये गये। 
              आज की कार्यवाही में यातायात विभाग व्दारा रॉग पार्क टाटा मैजिक वाहनों के विरूध्द ७५ चालान,रॉग पार्क सिटीवेन वाहन के विरूध्द २५,बिना मीटर के यात्री को लाने ले जाने की कार्यवाही करने वाले १२४ आटोरिक्षा वाहन चालकों के चालान, सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर ६५ चालान चार पहिया वाहनों के चालकों के,दुपहिया वाहन पर तीन सवारी चलते पाये जाने पर १८ इसके साथ ही साथ ५ बस एवं ६ नगरसेवा वाहन के विरूध्द यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल ५९३ चालान कर ४५,३०० रूपये अर्थदण्ड वसूला गया है ।

०१ आदतन, ०७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १२ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ११ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा ०७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, १७ गिरफ्तारी व ७५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १२ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ११ जून २०११ को ०१ स्थाई, १७ गिरफ्तारी व ७५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १२ जून २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ११ जून २०११ को १४.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गणेष नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मनोज तथा अनिल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ११ जून २०११ को १९.०० बजे एमएसबी स्कूल के पीछे इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले कमल तथा नरेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १००० रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १२ जून २०११- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ११ जून २०११ को ००.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उज्जैन इंदौर बायपास सांवेर से मारूती कार नं. एमपी-०९/एच/७४४२ में अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले बड़ोदिया खान निवासी जितेन्द्र पिता पे्रमसिंह राजपूत (१९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९७२० रूपये कीमत की ०९ पेटी बियर बरामद की गई।
            पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ११ जून २०११ को १३.३० बजे गायकवाड़ महूॅ गांव रोड़ से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले कृष्णपुरा महूॅ निवासी कालू पिता चंद्रपाल जाटव (२५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १२ जून २०११- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ११ जून २०११ को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम माचल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मुस्ताक पिता छोटे खॉ फकीर (३०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, June 11, 2011

२८३ गलत नम्बर तथा १४५ चालान दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन चलाते पाये जाने पर कार्यवाही सहित, कुल ७०५ वाहनों पर ५९,९०० रूपये अर्थदण्ड

इन्दौर - दिनांक ११ जून २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा नगर के आन्तरिक मार्गो पर चलने वाले दो पहिया एवं चार  पहिया वाहनों में  नियम विरूध्द लगी नम्बर प्लेट अथवा बिना नम्बर प्लेट लगाये वाहनों पर कार्यवाही हेतु विषेष अभियान चलाया गया है । इस कार्यवाही में यातायात विभाग २८३ वाहनों को  गलत नम्बर प्लेट एवं बिना नम्बर प्लेट वाहन चलाते पकड़ा जाने पर मो.व्ही.एक्ट के प्रावधान के  अन्तर्गत  कार्यवाही की गयी । इसके साथ ही साथ यातायात विभाग व्दारा  दुर्धटना की रोकथाम कार्यवाही के अन्तर्गत दो पहिया वाहनों के चालकों व्दारा बिना हेलमेट वाहन चालन पर भी कार्यवाही जारी रखते हुए १४५ दो पहिया वाहन चालकों के चालान किये गये ।  आज की कार्यवाही में यातायात विभाग व्दारा दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी चलने पर ५४ चालान,बिना मीटर से यात्रियों को ले जाने की कार्यवाही में ३१ आटोरिक्षा वाहनों के चालान, । यातायात विभाग व्दारा टाटा मैजिक तथा सिटीवेन वाहनो ंपर भी लगातार कार्यवाही जारी रखते हुए ८२ चालान रॉग पार्क टाटा मैजिक वाहन के, ३८ चालान रॉग पार्क सिटीवेन के किये गये है । ४५ चालान कार वाहनों के चालकों के किये गये है,इनके व्दारा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाये गये गये । १२ चालान नगरसेवा, १५ चालान बस के किये जाकर आज की कार्यवाही में कुल ७०५ चालान  कर ५९,९०० रूपये अर्थदण्ड वसूला गया है ।
                आगामी वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए नगर के समस्त प्रकार के दो पहिया/चार पहिया  वाहन चालकों से अपील है कि वे अपने वाहनों में निर्धारित आकार का मड गाड रबर अवष्य लगा लें,दो पहिया वाहनों में मडगाड रबर न होने से पीछे चलने वाले वाहन चालक पर सड़क के गंदे पानी के छींटे पड़ते है,जिनसे बचने क ेलिये कभी कभी वाहन चालक दुर्धटना का षिकार भी हो सकता है । 

भारतीय किसान संघ के संभावित धरना कार्यक्रम के लिये यातायात के विषेष यातायात प्रबन्ध किये जावेगें

इन्दौर - दिनांक ११ जून २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह  ने बताया कि दिनांक १३-६-२०११ को भारतीय किसान संघ के व्दारा स्थानीय कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव  का कार्यक्रम होना संभावित है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले क्षेत्र के किसान/आन्दोलनकारी की भारी संख्या को देखते हुए उक्त दिनांक को कलेक्ट्रेट मोतीतपेला,पलसीकर,महूनाका आदि क्षेत्रों के लिये विषेष यातायात प्रबन्ध किया जा रहा है ।  बाहर से जैसे कि महू,धार,खण्डवा देपालपुर उज्जैन  की ओर आने वाले वाहनों के लिये अलग-अलग स्थानों पर पार्किग व्यवस्था की जा रही है । कोई भी भारी वाहन इन मार्गो से होकर कलेक्ट्रेट तक नहीं जा सकेगें । एैसे वाहनों के लिये भॅवरकुॅआ,दषहरा मैदान,एम.आर.-१०,खालसा स्टेडियम, आदि जगहरों पर वाहनों को खड़ा करने की कसुविध की जा रही है । कलेक्ट्रेट के आस-पास प्रदर्षनकारी पदल पहुॅच सकते है । घरना  प्रदर्षन के दौरान कलेक्ट्रेट मार्ग का सामान्य यातायात भी प्रभावित होगा । उस अवधि में दोपहिया/चार पहिया वाहन कलेक्ट्रेट के सामने से नहीं जा सकेगें ।  अन्नपूर्णा ,जयरामपुर ,पलसीकर की ओर जाने वाले वाहन परिवर्तित मार्ग से इन स्थानों की ओर जा सकेगें । सिटी बसे,धरना प्रदर्षन के दौरान उक्त मार्ग से पूरी तरह परिवर्तित रहेगी । 

को-ऑपरेटिव विभाग के प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा

इन्दौर - दिनांक ११ जून २०११- पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री संजय राणा जी ने बताया कि हाल ही में पुलिस थाना मल्हारगंज में, महाराणा प्रताप गृह निर्माण संस्था के विरूद्व जो प्रकरण पंजीबद्व हुआ है, इस प्रकरण को लेकर पुलिस प्रषासन व को-ऑपरेटिव विभाग के मध्य तलवार खिचने जैसी कोई बात नही है। ऐसा हो सकता है कि प्रकरण जल्दबाजी में कायम हुआ हो, इस संबंध में थाना प्रभारी मल्हारगंज का स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। भविष्य में जमीन संबंधी मुहिमो में पिड़ित व्यक्तियो को राहत दिलाने का कार्य जारी रहेगा। सारा प्रषासन एकजुट होकर कार्य करेगा।
        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री पवन श्रीवास्तव द्वारा उक्त प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात श्री पद्मविलोचन शुक्ल को सौपी गई है।

भमोरी पुलिया रोड़ पर हुई लूट के तीनो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ११ जून २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्र जोन-१ श्री कुमार सौरभ ने बताया कि दिनांक ११.०६.११ की रात्री ०१.३० बजे फरियादी जोगेष्वर पिता वृंदावन कुषवाह (२०) निवासी १४७५/११ नंदानगर इंदौर का कॉल सेंटर से अपने घर जा रहा था तभी भमोरी पुलिया रोड़ पर मौका पाकर तीन अज्ञात बदमाष मोटरसायकल पर आये और फरियादी को रोककर धमकाते हुए उसके पास से एक पर्स जिसमें नगदी, लायसेंस, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड, ०१ मोबाईल फोन आदि कुल मश्रुका १११५ रूपये का छिनकर भाग गये। फरियादी द्वारा उक्त बदमाषो की मोटरसायकल का नंबर देख लिया गया था। फरियादी जोगेष्वर कुषवाह ने अपने साथ हुई लूट की सूचना एमआयजी थाने पर दी जिसपर से अपराध धारा ३९२ भादवि के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है।
        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री पवन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व, पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देषन, नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी एमआयजी मोहनसिंह यादव व उनकी टीम के उपनिरीक्षक वाय.आर.यादव, प्रआर. संतोष याग्निक, मुलायम सिंह तथा पीसीआर की मदद से उक्त बदमाषो को मोटरसायकल नंबर के आधार पर पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस एमआयजी द्वारा पकड़े गये तीनो बदमाषो का नाम पता पूछते उन्होने अपना नाम १. शुभम उर्फ बिट्टू पिता अभयराज सोनी (१८) निवासी सत्यम कॉलोनी इंदौर, २. हेमंत पिता बसंत बाथम (१८) निवासी ६/१० डॉक्टर कॉलोनी नंदानगर इंदौर तथा ३. अभय पिता महेष लष्करी (१८) निवासी १० रेषमवाला रोड़ आड़ा बाजार पंढरीनाथ इंदौर का बताया तथा उक्त लूट करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा उक्त तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से फरियादी से लूटा गया पर्स, लायसेंस, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड, ०१ मोबाईल फोन आदि कुल मश्रुका ११०० रूपये का बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
        पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियान से पूछताछ की जा रही है, इनसे अभी और भी लूट की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है। वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा उपरोक्त बदमाषो को पकड़ने वाली टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

पत्नी को फोन तथा अष्लील एसएमएस कर परेशान करने वाला पति वी केयर फॉर यू द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ मई २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित वी केयर फॉर यू की प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका शिंदे ने बताया कि पुलिस थाना भवरकुऑ क्षेत्रांतर्गत रहने वाली एक महिला ने दिनांक ३०.०५.११ को वी केयर फॉर यू में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके मोबाईल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल नं. ९७५५७४४३९२ से फोन एवं अष्लील मैसेज कर परेषान किया जा रहा है।
        षिकायत पत्र की जांच करते वी केयर फॉर यू की टीम ने मोबाईल नंबर के आधार पर पाया कि आवेदिका को कॉल एवं अष्लील मैसेज करने वाला आवेदिका का ही पति सरीत पिता दिनेष दीक्षित (३४) निवासी २३ आस्था निवास गोविंद नगर कॉलोनी जसवाड़ी रोड़+ खण्डवा हाल आर.के. लॉज सरवटे बस स्टैण्ड इंदौर है। पुलिस वी केयर फॉर यू द्वारा आवेदिका की षिकायत पर आरोपी सरीत को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना भवरकुऑ के सुपुर्द किया गया है।

०७ आदतन, १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ११ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १० जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०९ स्थाई, ३५ गिरफ्तारी व ८४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ११ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १० जून २०११ को ०९ स्थाई, ३५ गिरफ्तारी व ८४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०९ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ११ जून २०११- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक १० जून २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विजयनगर थाना क्षेत्रांतर्गत से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए व सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले हीरालाल, अजय, जितेन्द्र, भगवान, लखन, सोनू तथा रमेष पिता गणेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०७० रूपये नगदी, ताष पत्ते व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक १० जून २०११ को १६.२० बजे २६ साउथ गाडराखेडी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले फिरोज तथा रईस को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०० रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ११ जून २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक १० जून २०११ को ११.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविदास नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले महेष पिता छोटेलाल सेन (२०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८०० रूपये कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १० जून २०११ को १९.३० बजे ग्राम मुकाता से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मुकेष पिता रामचंद्र जायसवाल (४५) तथा बलराम पिता जगदीष कलाल (२३) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७६० रूपये कीमत की ४४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 10, 2011

०८ आदतन, २० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १० जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन तथा २० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, २७ गिरफ्तारी व १११ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १० जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०९ जून २०११ को ०३ स्थाई, २७ गिरफ्तारी व १११ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले १० आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १० जून २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०११ को १८.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे कॉलोनी महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मोहम्मद चांद, नईम, आसिफ, सत्तार, शाकिर तथा युनुस को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९१० रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०११ को १३.४८ बजे महारानी रोड़ इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अकरम, शाबिर, नईम तथा इमरान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०० रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १० जून २०११- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०११ को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अनाज मंडी के पुल के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले द्वारकापुरी इंदौर निवासी मनोज पिता देवीलाल (२४) तथा नारायण पटेल का बगीचा निवासी कैलाष पिता फूलचंद्र (२१) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८१०० रूपये कीमत की १८० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०११ को १२.३५ बजे ऋषिनगर मेन रोड़ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले सत्यसाई बाबा कॉलोनी निवासी सन्नी पिता ओमप्रकाष (१९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६१० रूपये कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।