Saturday, June 11, 2011

भमोरी पुलिया रोड़ पर हुई लूट के तीनो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ११ जून २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्र जोन-१ श्री कुमार सौरभ ने बताया कि दिनांक ११.०६.११ की रात्री ०१.३० बजे फरियादी जोगेष्वर पिता वृंदावन कुषवाह (२०) निवासी १४७५/११ नंदानगर इंदौर का कॉल सेंटर से अपने घर जा रहा था तभी भमोरी पुलिया रोड़ पर मौका पाकर तीन अज्ञात बदमाष मोटरसायकल पर आये और फरियादी को रोककर धमकाते हुए उसके पास से एक पर्स जिसमें नगदी, लायसेंस, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड, ०१ मोबाईल फोन आदि कुल मश्रुका १११५ रूपये का छिनकर भाग गये। फरियादी द्वारा उक्त बदमाषो की मोटरसायकल का नंबर देख लिया गया था। फरियादी जोगेष्वर कुषवाह ने अपने साथ हुई लूट की सूचना एमआयजी थाने पर दी जिसपर से अपराध धारा ३९२ भादवि के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है।
        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री पवन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व, पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देषन, नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी एमआयजी मोहनसिंह यादव व उनकी टीम के उपनिरीक्षक वाय.आर.यादव, प्रआर. संतोष याग्निक, मुलायम सिंह तथा पीसीआर की मदद से उक्त बदमाषो को मोटरसायकल नंबर के आधार पर पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस एमआयजी द्वारा पकड़े गये तीनो बदमाषो का नाम पता पूछते उन्होने अपना नाम १. शुभम उर्फ बिट्टू पिता अभयराज सोनी (१८) निवासी सत्यम कॉलोनी इंदौर, २. हेमंत पिता बसंत बाथम (१८) निवासी ६/१० डॉक्टर कॉलोनी नंदानगर इंदौर तथा ३. अभय पिता महेष लष्करी (१८) निवासी १० रेषमवाला रोड़ आड़ा बाजार पंढरीनाथ इंदौर का बताया तथा उक्त लूट करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा उक्त तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से फरियादी से लूटा गया पर्स, लायसेंस, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड, ०१ मोबाईल फोन आदि कुल मश्रुका ११०० रूपये का बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
        पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियान से पूछताछ की जा रही है, इनसे अभी और भी लूट की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है। वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा उपरोक्त बदमाषो को पकड़ने वाली टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

पत्नी को फोन तथा अष्लील एसएमएस कर परेशान करने वाला पति वी केयर फॉर यू द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ मई २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित वी केयर फॉर यू की प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका शिंदे ने बताया कि पुलिस थाना भवरकुऑ क्षेत्रांतर्गत रहने वाली एक महिला ने दिनांक ३०.०५.११ को वी केयर फॉर यू में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके मोबाईल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल नं. ९७५५७४४३९२ से फोन एवं अष्लील मैसेज कर परेषान किया जा रहा है।
        षिकायत पत्र की जांच करते वी केयर फॉर यू की टीम ने मोबाईल नंबर के आधार पर पाया कि आवेदिका को कॉल एवं अष्लील मैसेज करने वाला आवेदिका का ही पति सरीत पिता दिनेष दीक्षित (३४) निवासी २३ आस्था निवास गोविंद नगर कॉलोनी जसवाड़ी रोड़+ खण्डवा हाल आर.के. लॉज सरवटे बस स्टैण्ड इंदौर है। पुलिस वी केयर फॉर यू द्वारा आवेदिका की षिकायत पर आरोपी सरीत को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना भवरकुऑ के सुपुर्द किया गया है।

०७ आदतन, १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ११ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १० जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०९ स्थाई, ३५ गिरफ्तारी व ८४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ११ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १० जून २०११ को ०९ स्थाई, ३५ गिरफ्तारी व ८४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०९ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ११ जून २०११- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक १० जून २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विजयनगर थाना क्षेत्रांतर्गत से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए व सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले हीरालाल, अजय, जितेन्द्र, भगवान, लखन, सोनू तथा रमेष पिता गणेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०७० रूपये नगदी, ताष पत्ते व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक १० जून २०११ को १६.२० बजे २६ साउथ गाडराखेडी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले फिरोज तथा रईस को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०० रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ११ जून २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक १० जून २०११ को ११.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविदास नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले महेष पिता छोटेलाल सेन (२०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८०० रूपये कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १० जून २०११ को १९.३० बजे ग्राम मुकाता से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मुकेष पिता रामचंद्र जायसवाल (४५) तथा बलराम पिता जगदीष कलाल (२३) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७६० रूपये कीमत की ४४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 10, 2011

०८ आदतन, २० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १० जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन तथा २० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, २७ गिरफ्तारी व १११ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १० जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०९ जून २०११ को ०३ स्थाई, २७ गिरफ्तारी व १११ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले १० आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १० जून २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०११ को १८.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे कॉलोनी महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मोहम्मद चांद, नईम, आसिफ, सत्तार, शाकिर तथा युनुस को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९१० रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०११ को १३.४८ बजे महारानी रोड़ इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अकरम, शाबिर, नईम तथा इमरान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०० रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १० जून २०११- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०११ को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अनाज मंडी के पुल के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले द्वारकापुरी इंदौर निवासी मनोज पिता देवीलाल (२४) तथा नारायण पटेल का बगीचा निवासी कैलाष पिता फूलचंद्र (२१) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८१०० रूपये कीमत की १८० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०११ को १२.३५ बजे ऋषिनगर मेन रोड़ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले सत्यसाई बाबा कॉलोनी निवासी सन्नी पिता ओमप्रकाष (१९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६१० रूपये कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १० जून २०११- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०११ को १९.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दुर्गानगर एबी रोड़ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले आनंद नगर इंदौर निवासी बल्लू पिता रमेष चौहान (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
             पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०११ को १७.४५ बजे रूस्तम का बगीचा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रोहित पिता बाबूलाल (२१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ खुकरी बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, June 9, 2011

२६० दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन चलाते पाये जाने पर कार्यवाही, कुल ७२० वाहनों पर ५३,८०० रूपये अर्थदण्ड


इन्दौर - दिनांक ०९ जून २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह  ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा दुर्घटना की रोकथाम कार्यवाही के अन्तर्गत दो पहिया वाहनों के चालकों व्दारा बिना हेलमेट वाहन चालन करने की प्रवृत्ति पर नियन्त्रण हेतु लगातार मो.व्ही.एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है । इस अभियान में यातायात विभाग व्दारा आज २६० दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन चालन करते पाया जाने पर उन पर मो.व्ही.एक्ट के प्रावधान के समन शुल्क वसूल किया गया है । इसके साथ ही साथ दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी चलने पर ७६ चालान,बिना मीटर से यात्रियों को ले जाने की कार्यवाही में १० आटोरिक्षा वाहनों के चालान,आटोरिक्षा वाहनों व्दारा बिना वर्दी धारण किये वाहन चलाते पाये जाने पर ४४ चालान,तथा आटोरिक्षा वाहन को रॉग पार्क खड़े करने पर १५ चालान किये गये है ।
              यातायात विभाग व्दारा नगर के यात्री वाहनो ंपर भी लगातार कार्यवाही जारी रखते हुए ७९ चालान रॉग पार्क टाटा मैजिक वाहन के, २६ चालान इन वाहनों के चालकों व्दारा वर्दी न पहनने पर किये गये, २६ चालान टाटा मैजिक वाहन में पैरदान पर सवारी  लटकाने पर किये गये है ।  १० चालान सिटीवेन पर वाहन चालकों के किये गये है जिसमें ५ चालान चालकों व्दारा वर्दी नहीं पहनने पर तथा ५ चालान सिटीवेन को रॉग पार्क खड़ी कर यात्रियों को चढ़ाने-उतारने की कार्यवाही करते पाये जाने पर किये गये है । ४३ चालान कार वाहनों के चालकों के किये गये है,इनके व्दारा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाये गये गये थे । २० चालान नगरसेवा, १८ चालान बस तथा २ चालान ट्रक वाहनों पर किये जाकर आज की कार्यवाही में कुल ७२० चालान किये जाकर ५३,८०० रूपये अर्थदण्ड वसूला गया है । यातायात विभाग के पेंथर स्क्वाड व्दारा व्यस्त बाजार एवं मार्गो पर रॉग पार्क खड़े चार पहिया एवं दुपहिया वाहनों पर नोटिस चस्पा करने की कार्यवाही की जा  रही है ।

०६ आदतन, ११ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०९ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०८ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०६ स्थाई, ६१ गिरफ्तारी व १०८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०९ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०८ जून २०११ को ०६ स्थाई, ६१ गिरफ्तारी व १०८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०९ जून २०११- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०८ जून २०११ को १८.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उर्दू स्कूल बड़वाली चौकी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले गुलाम मुस्तफा तथा बंटी उर्फ नाथूलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०० रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०९ जून २०११- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक ०८ जून २०११ को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम गांगलाखेडी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुभाष पिता हरीष जाट (४०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०९ जून २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०८ जून २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ३२३/६ आमवाला रोड़ चंदननगर इंदौर निवासी मोहम्मद नजीम पिता बषीर खान (५५) तथा ई सेक्टर चंदननगर इंदौर निवासी मुकेष पिता बिहारीलाल (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमषः एक १२ बोर देषी कट्टा मय जिंदा कारतूस तथा ०१ संतूर बरामद किया गया।
         पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, June 8, 2011


fujh{kdks dh inLFkkiuk
bUnkSj & fnukad 08 twu 2011& ofj"B iqfyl v/kh{kd bankSj Jh iou JhokLro us crk;k fd fuEukfdr fujh{kdksa dks iz’kklfud n`f"V ls vLFkkbZ :Ik ls vkxkeh vkns’k rd muds uke ds lEeq[k n’kkZ,s vuqlkj iqfyl Fkkuksa esa fjDr LFkku dh iwfrZ gsrq rRdky izHkko ls inLFk fd;k tkrk gS %&

dzekad
Ukke
Ukohu inLFkkiuk
01
Jh ?ku’;ke ckefu;k
;krk;kr
02
Jh vthr dqekj iVsy
flejksy
03
Jh vCnqy gehn [kku
;krk;kr
04
Jh lqjs’k lStoky
;krk;kr
05
Jh /kqzojktflag pkSgku
;krk;kr
06
Jh ’kSysanzflag cSl
;krk;kr

Tuesday, June 7, 2011

एबी रोड़ पेट्रोल पंप पर ट्रक ड्रायवर के साथ लूट का प्रयास करने वाले तीनो आरोपी गिरफ्तार, देवास तथा क्षिप्रा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

इन्दौर - दिनांक ०७ जून २०११- पुलिस अधीक्षक देहात श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि आज दिनांक ०७ जून २०११ को क्षिप्रा थाना क्षेत्रांतर्गत एबी रोड़ सुनील सर्विसिंग स्टेषन इंदौर पर ट्रक ड्रायवर के साथ लूट का प्रयास करने वाले तीनो आरोपियों को पुलिस द्वारा घटना के कुछ ही घंटो के अंतराल में पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
        एसडीओपी सांवेर अनिल भट्ट द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि फरियादी हाकम सिंग पिता अनारसिंग सौंधिया जाति ठाकुर (२४) निवासी कोलिया बेट थाना कालीपीठा राजस्थान का ट्रक क्रमांक आरजे-०६/३८०६ में खंडवा रोड़ एसकेएम कंपनी से सरिया लोड कर चला था जो उसे सांवेर रोड़ क्षिप्रा पर उतारना था। रात करीब ०९.०० बजे वह क्षिप्रा थाना क्षेत्रांतर्गत एबी रोड़ स्थित सुनील सर्विसिंग स्टेषन नामक पेट्रोल पंप पर रूका जहॉ वह रूककर आराम करने लगा। जब वह ट्रक में सो रहा था तो करीब ०२.१५ बजे उसे ट्रक की बैटरी खोलने की आवाज आयी, आवाज सुनकर फरियादी हाकम सिंग ट्रक से निचे उतरा तो उसने देखा कि वही पास में एक इंडिका कार नं. एमपी-४१/सीए/०४२३ खड़ी थी जिसमें ड्रायवर सीट पर एक व्यक्ति बैठा था, कार की पिछली सीट पर एक व्यक्ति बैठा था तथा कार के बाहर एक व्यक्ति खड़ा था।
            फरियादी वापस अपने ट्रक में चढ़ने लगा तो बाहर खड़े व्यक्ति ने बोला कि तुम्हारी गाड़ी से डीजल मेरी गाड़ी में डालो तो फरियादी ने कहा कि पेट्रोल पंप से ले लो और ट्रक में चढ़ गया तो उसके पीछे वह व्यक्ति अंदर चढ़ा और ट्रक का दरवाजा लगाकर ०१ छुरा निकालकर फरियादी हाकमसिंग से बोला कि तुम्हारे पास जो कुछ है वह मुझे दे दो। फरियादी व उक्त व्यक्ति की आपस में कहासुनी हुई तो इतने में पेट्रोल पंप व आसपास के कुछ व्यक्ति दौड़ते हुए आये जिन्हे देखकर उक्त व्यक्ति अपनी इंडिका कार लेकर भागे। लोगो द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, कंट्रोल रूम द्वारा क्षिप्रा पुलिस मोबाईल को कॉल कर घटना के बारे में बताया गया तो क्षिप्रा पुलिस मोबाईल द्वारा उक्त इंडिका कार नं. एमपी-४१/सीए/०४२३ का पिछा किया गया जो कि देवास की ओर गयी थी। देवास पुलिस द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर उक्त इंडिका कार को देवास में पकड़ लिया गया।
            पुलिस क्षिप्रा व देवास द्वारा उक्त इंडिका कार को रोककर कार में सवार व्यक्तियों को हिरासत में लेकर नाम पता पूछते इन्होने अपना नाम १. अनवर उर्फ अन्नू पिता गामा पहलवान (२१) निवासी देवास, २. रहीमुद्दीन उर्फ राजा पिता रेनुद्दीन (२०) निवासी देवास का बताया तथा तीसरा व्यक्ति सचिन उर्फ छोटू उर्फ मस्तान मौका पाकर वहॉ से फरार हो गया। जिसे पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए बाद में पकड़ लिया गया सचिन का पूरा नाम पता पूछते उसने अपना नाम ३. सचिन उर्फ छोटू उर्फ मस्तान पिता जयप्रकाष (२०) निवासी देवास का बताया । पुलिस द्वारा आरोपियान से विस्तृत पूछताछ करते उन्होने उपरोक्त घटना कारित करना स्वीकार किया।
           विस्तृत पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी रहीमद्दीन उर्फ राजा पिता रेनुद्दीन (२०) निवासी देवास पर देवास तथा अन्य थाना क्षेत्र में करीब ०८ अपराध पंजीबद्व है जिसमें चोरी, गृहभेदन, अवैध हथियार, अवैध शराब आदि के प्रकरण है। उपरोक्त आरोपियान को पकड़ने में पुलिस देवास तथा क्षिप्रा का संयुक्त योगदान रहा। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना क्षिप्रा पर उपरोक्त आरोपियान के विरूद्व धारा ३९३ भादवि के अंतर्गत पंजीबद्व कर उपरोक्त तीनो आरोपियान को गिरफ्तार कर इनसे घटना में प्रयुक्त छुरा बरामद किया गया है। पुलिस क्षिप्रा द्वारा प्रकरण में विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहनीय योगदान देने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Fkkuk izHkkjh;ksa dh inLFkkiuk
bUnkSj & fnukad 07 twu 2011& ofj"B iqfyl v/kh{kd Jh iou JhokLro us crk;k fd fuEukfdr fujh{kdksa dks iz’kklfud n`f"V ls vLFkkbZ :Ik ls vkxkeh vkns’k rd muds uke ds lEeq[k n’kkZ,s vuqlkj iqfyl Fkkuksa esa fjDr LFkku dh iwfrZ gsrq rRdky izHkko ls inLFk fd;k tkrk gS %&

dzekad
Ukke
Ukohu inLFkkiuk
01
Jh ch-,y-eh.kk
,jksM~ze
02
Jh vfuyflag jkBkSj
NksVh XokyVksyh
03
Jh v’kksd mik/;k;
dksrokyh
04
Jh fnyhi flag pkS/kjh
jktsUnz uxj
05
Jh dSyk’k ckfj;k
Lknj cktkj
06
Jh ekuflag Bkdqj
Ekkuiqj
07
Jh ’kSysUnz JhokLro
Lak;ksfxrkxat
08
Jh v’kksd frokjh
rqdksxat
09
Jh dqyoar flag
[ktjkuk
10
Jh vfu:/n okf/k;k
N=hiqjk
11
Jh Vh-,l-c?ksy
twuh bankSj
12
Jh vkj-oh-,l-Hknksfj;k
[kqMsy
13
Jh iadt nhf{kr
iykfl;k
14
Jh dey tSu
fot; uxj
15
Jh ?ku’;ke nqcs
jkothcktkj
16
Jh jktho prqosZnh
Ckk.kxaxk
17
Jh ukxsanzflag cSl
egwW

०१ किलो २०० ग्राम गांजा कीमती २५ हजार रूपये का बरामद, आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर दिनांक ०७ जून २०११ - पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०११ को ११.३० बजे ग्राम काकवा निवासी दिनेष पिता महादेव गिरी (४०) के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।    
             पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम फरगोदा के पास से अवैध रूप से गांजा ले जाते हुये उपरोक्त आरोपी को पकडा गया तथा इसके कब्जे से ०१ किलो २०० ग्राम गांजा कीमती ०५ हजार रूपये का बरामद किया गया। पुलिस गौतमपुरा द्वारा उपरोक्त आरोपी दिनेष पिता महादेव गिरी (४०) को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०९ आदतन, २४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०७ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन तथा २४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०८ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १०१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०७ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०६ जून २०११ को ०८ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १०१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ३१ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ जून २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०११ को ०३.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अयुब भटियारे के मकान इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले इमरान, शेफी, इरफान, कयुम, शकील, भूरा, जाहिद, आदि कुल २४ आरोपियान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४ हजार २०० रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०११ को ०२.४५ बजे भिस्ती मोहल्ला इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले रईस, एजाज, हमीद, सईद तथा फिरोज को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६९० रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०११ को १४.१५ बजे श्रमिक कॉलोनी राऊ इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले राजेष पिता बापूलाल (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६ हजार ५०० रूपये नगदी एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
      पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०११ को १४.०० बजे चंद्रावतीगंज से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले रमेष उर्फ रामेष्वर पिता ओंकारलाल प्रजापत (४२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४५० रूपये नगदी एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०७ जून २०११- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०११ को २०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम गलोडा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ग्राम छोटा बेटमा निवासी नन्ने पिता गुलाब खान (५५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार २९० रूपये कीमत की ०६ पेटी, ०८ क्वाटर देषी दुबारा शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०११ को १२.५५ बजे केषरबाग रोड़ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले महादेव नगर इंदौर निवासी संजय पिता नितिन गर्ग (२४) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०११ को १३.३० बजे बक्षीबाग दरगाह के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले इमली बाजार इंदौर निवासी प्रमोद पिता नाथूलाल (२४) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११७० रूपये कीमत की २६ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०७ जून २०११- पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०११ को १४.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शांती नगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुमन कॉलोनी महू गॉव निवासी केषर पिता रमेष यादव (१९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ देषी पिस्टल मय ०२ जिंदा कारतूस बरामद की गई।
         पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०११ को ०९.२० बजे मेघदूत गार्डन के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले खजराना इंदौर निवासी मुकेष पिता रामू बलाई (१८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ फालिया बरामद किया गया।    
         पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, June 6, 2011

१०८१ वाहनों पर ७६,६०० रूपये अर्थदण्ड


इन्दौर - दिनांक ०६ जून २०११-उप पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्वी क्षेत्र प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि यातायात थाना पूर्वी  में पदस्थ सभी चालानकर्ता अधिकारियों को नगर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी प्रकार के वाहन चालकों पर कार्यवाही हेतु दिये गये आदेष के परिपेक्ष्य में आज यातायात विभाग व्दारा बिना मीटर से सवारी ढोते हुए ३३६ चालान, रॉग पार्क एवं ओव्हर लोडिंग करते ९८ मैजिक तथा २९ सिटी वेन के चालान,दुपहिया वाहन चालकों व्दारा बिना हेलमेट वाहन चलाने पर ३८९ चालान,चार पहिया वाहन चालक व्दारा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर ५७ चालान,दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी १६५ चालान,नगरसेवा का १ चालान,बस वाहन के ६ चालान सहित कुल १०८१ चालान बनाकर ७६,६०० अर्थदण्ड किया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ८२  वाहनों पर नोटिस चस्पा की कार्यवाही की गयी है ।
               विश्रांति चौराहे से पब्लिक सेनीटरी के बीच  आधा किमी. दूरी का सीवर पाईप लाईन कार्य  जवाहर लाल नेहरू शहरी ग्रामीण मिषन के तहत ३० दिन मे ंकार्य पूर्ण किया जाना है । अतएव मालवामिल चौराहे से विश्रांति चौराहे की ओर जाने वाला ट्राफिक डायवर्ड किया जाकर पाटनीपुरा चौराहे से परदेषीपुरा चौराहा होकर जावेगा । विश्रांति चौराहे से मालवामील चौराहा आने वाला यातायात पूर्ववत जारी रहेगा । उपरोक्त डायवर्सन दिनांक ८-६-११ से दिनांक ७-७-११ तक जारी रहेगा ।

०५ आदतन, १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०६ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, १९ गिरफ्तारी व ८० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०६ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०५ जून २०११ को ०३ स्थाई, १९ गिरफ्तारी व ८० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले १४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ जून २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०११ को २२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर १३१ बलड़ा खजराना इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले नफीस, सलीम, वहीद, नियाज, असलम, मेहबूब, आसिफ तथा अमजद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८२ हजार २०० रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०११ को २०.०० बजे दरगाह के पास संयोगितागंज इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले बषीर, काला, अब्दुल, फिरोज, इमरान तथा आजाद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९००० रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०६ जून २०११- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०११ को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कड़ोदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले घनष्याम पिता रतनसिंह (२०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०६ जून २०११- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०११ को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टैण्ड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यादव नगर मूसाखेड़ी इंदौर निवासी उदयसिंह पिता रमेष मालवीय (३२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।    
              पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०११ को १६.०० बजे साधना नगर ६० फिट रोड़ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लोकनायक नगर इंदौर निवासी विनोद पिता विजय कुमार वर्मा (२३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।    
            पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, June 5, 2011

०३ आदतन, ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०५ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, १७ गिरफ्तारी व ७७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०५ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०४ जून २०११ को ०२ स्थाई, १७ गिरफ्तारी व ७७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०५ जून २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०११ को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्रीराम वाटिका के सामने मिर्जापुर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले जावेद, सुल्तान, अमार तथा अन्य को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५६५ रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०५ जून २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०११ को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गीतानगर पुलिया के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले विनोबा नगर इंदौर निवासी सुरेष पिता नर्मदाप्रसाद कोरी (३२) को पकड़ा । इसी प्रकार पुलिस पलासिया द्वारा २१.१० बजे बड़ी ग्वालटोली पुलिया के पास इंदौर से विनोबा नगर इदांैर निवासी आनंद पिता कुदंन चौहान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५०-३५० क्वाटर कुल ७०० क्वाटर देषी लाल शराब कुल कीमती २८ हजार रूपये की बरामद की गई।
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०११ को १७.५० बजे गोविंद नगर खारचा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजेष पिता रमेष वर्मा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की १९ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

देषी कट्टे सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०५ जून २०११- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०११ को ०९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंबल नाका गौतमपुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले खरसोड़ा निवासी करण पिता रामसिंग गुर्जर (३७) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ देषी कट्टा ३१५ बोर मय ०१ जिंदा कारतूस तथा ०३ खाली खोक सहित बरामद किया गया।    
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, June 4, 2011

५४९ वाहनों पर ३९,९०० रूपये अर्थदण्ड

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह ने बताया कि यातायात थाना पूर्वी एवं यातायात थाना पश्चिम में पदस्थ सभी चालानकर्ता अधिकारियों को नगर में यातायात नियमों का उल्लंधन करने वाले सभी प्रकार के वाहन चालकों पर कार्यवाही हेतु दिये गये आदेश के परिपेक्ष्य में आज यातायात विभाग व्दारा टाटा मैजिक वाहनेां के विरूध्द ८८ चालान,आटोरिक्शा वाहनों के विरूध्द ६२ चालान,सिटी वेन वाहनों के विरूध्द ४७ चालान,१३ चालान बस वाहनों के विरूध्द ,४८ चालान चार पहिया वाहन चालकों व्दारा सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर तथा २९१ चालान दुपहिया वाहन चालकों व्दारा वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग न करने पर किये गये है ।
            सम्पूर्ण कार्यवाही के अन्तर्गत यातायात विभाग व्दारा ५४९  विभिन्न वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ३९,९०० रूपये अर्थदण्ड किया गया है,तथा यातायात नियमों का उल्लंधन करने वाले ६३ वाहनों पर नोटिस चस्पा की कार्यवाही की गयी है ।

०२ आदतन, १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०४ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, २४ गिरफ्तारी व ९८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०४ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०३ जून २०११ को ०२ स्थाई, २४ गिरफ्तारी व ९८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये। 

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०४ जून २०११- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०११ को १५.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाजार चौक दतोदा से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले देवराम, गुलाब, यषवंत तथा गुलाब को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३७५ रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०११ को १७.२० बजे कम्युनिटी हॉल के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले लालगली परदेषीपुरा इंदौर निवासी युसूफ पिता इब्राहिम (३४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४५० रूपये नगदी एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०४ जून २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०११ को २०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे फाटक के पास केषरबाग इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले बाबू घनष्यामदास नगर इंदौर निवासी आनंद पिता प्रेम हटकर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२०० रूपये कीमत की ३० क्वाटर बरामद की गई।
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०११ को १५.१५ बजे धार नाका महूॅ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले महूॅ गॉव किषनगंज निवासी राहुल पिता ओमप्रकाष वर्मा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १०५० रूपये कीमत की १२ बॉटल बियर बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०११ को ०४.३० बजे इंदौर नेमावर रोड़ से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले ग्राम दुधिया निवासी महेन्द्र पिता किषोर गुर्जर (२८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९७५ रूपये कीमत की २७ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०४ जून २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०११ को २०.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर षिवनगर मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले स्कीम नं. ७१ इंदौर निवासी दिनेष पिता मांगीलाल भीलाला (२५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।    
          पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०११ को २२.० बजे मालवीय नगर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गुमास्तानगर इंदौर निवासी मनीष पिता संतोष इंगले (१८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
         पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०११ को २०.४५ बजे ग्राम रंगवासा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजेष पिता नानूराम बलाई (३३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 3, 2011

७७५ वाहनों पर ५६,७०० रूपये अर्थदण्ड

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह ने बताया कि यातायात थाना पूर्वी एवं यातायात थाना पश्चिम में पदस्थ सभी चालानकर्ता अधिकारियों को नगर में यातायात नियमों का उल्लंधन करने वाले सभी प्रकार के वाहन चालकों पर कार्यवाही हेतु दिये गये आदेश के परिपेक्ष्य में आज यातायात विभाग व्दारा टाटा मैजिक वाहनेां के विरूध्द ९४ चालान,आटोरिक्शा वाहनों के विरूध्द ९१ चालान,सिटी वेन वाहनों के विरूध्द ४० चालान,१२ चालान बस वाहनों के विरूध्द ,१ चालान सहित ८८ चालान चार पहिया वाहन चालकों व्दारा सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर तथा ४४९ चालान दुपहिया वाहन चालकों व्दारा वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग न करने पर किये गये है ।
            सम्पूर्ण कार्यवाही के अन्तर्गत यातायात विभाग व्दारा ७७५ विभिन्न वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ५६,७०० रूपये अर्थदण्ड किया गया है,तथा यातायात नियमों का उल्लंधन करने वाले ५६ वाहनों पर नोटिस चस्पा की कार्यवाही की गयी है ।

युवती के मंगेतर को फोन कर मंगनी तुड़वाने का प्रयास करने वाले दोनो युवक वी केयर फॉर यू द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०३ जून २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित वी केयर फॉर यू की प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका शिंदे ने बताया कि पुलिस थाना रावजी बाजार क्षेत्रांतर्गत लुनियापुरा इंदौर निवासी एक युवती ने दिनांक २८.०५.११ को वी केयर फॉर यू में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके मोबाईल पर व उसके होने वाले मंगेतर के मोबाईल पर कोई अज्ञात व्यक्ति एसएमएस व कॉल कर उसकी मंगनी तुड़वाने का प्रयास कर रहा है तथा फोन कर धमकी दे रहा
        षिकायत पत्र की जांच करते वी केयर फॉर यू की टीम द्वारा विषाल पिता सतीष चौहान निवासी ३६ लुनियापुरा इंदौर तथा लखन पिता षिवकुमार यादव निवासी सिंधी कॉलोनी इंदौर को हिरासत में लेकर पुलिस थाना रावजी बाजार पर अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया। विषाल से युवती के पारिवारिक संबंध है तथा वह उससे शादी करना चाहता है। इस कारण से वह और उसका साथी युवती व उसके मंगेतर को एसएमएस व कॉल कर धमका रहे थे।

०१ आदतन, ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०३ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०२ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२५ गिरफ्तारी व ९७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०३ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०२ जून २०११ को २५ गिरफ्तारी व ९७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०३ जून २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०२ जून २०११ को १३.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नवरतन बाग इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले अषोक पिता रघुनाथ, प्रितम पिता महाराज तथा प्रेमराज पिता पंचम राम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९००० रूपये नगदी एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०३ जून २०११- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०२ जून २०११ को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम चील बड़ोली से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले फूलसिंह पिता माधवसिंह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५२० रूपये कीमत की १९ बॉटल बियर बरामद की गई।
            पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०२ जून २०११ को ०१.०० बजे ग्राम बड़ी कलमेर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले दषरथ पिता मांगीलाल (२८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०३ जून २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०२ जून २०११ को १४.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पंचम की फेल इंदौर निवासी बंटी पिता सुदंरलाल (२३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।    
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, June 2, 2011

ए.बी.रोड़ पर गीता भवन चौराहे से शिवाजी प्रतिमा तक सीवरेज लाईन डालने का कार्य प्रारम्भ होने से विशेष यातायात प्रबन्ध

उप पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि बी.आर.टी.एस. के तहत नीरज प्रतिभा  कंपनी व्दारा गीता भवन चौराहे से शिवाजी प्रतिमा तक सीवरेज लाईन  डालने का कार्य कल दिनांक ३-जून-२०११ से प्रारम्भ कर ३-जुलाई-२०११ तक किया जावेगा । उपरोक्त कार्य के लिये यातायात की सुगमता को देखते हुए निम्नानुसार अस्थाई रूप  से मार्ग परिवर्तन किया गया है ।

१-    भारी एवं माल वाहक वाहन गीता भवन चौराहे से माय होम होकर सेन्टपॉल स्कूल के सामने से व्हाईट चर्च जा सकेगें ।
२-    गीता भवन चौराहे से व्हाईट चर्च तक दो पहिया वाहन एवं चार पहिया छोटे वाहन एक ही मार्ग पर आवागमन कर सकेगें ।  इस मार्ग को लोहे के अस्थाई डिवाईडर से दो भागों में विभाजित किया जावेगा ।
३-    गीता भवन से व्हाईट चर्च तक के कार्य के लिये कंपनी को निर्देशित किया गया है कि सुरक्षा के सभी उपाय रखें,कार्य को टुकड़ों में विभाजित कर किया जावे,यातायात की सुगमता का विशेष ध्यान रखा जावे । 

महिला को फोन तथा एसएमएस कर परेशान करने वाला युवक वी केयर फॉर यू द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ जून २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित वी केयर फॉर यू की प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका शिंदे ने बताया कि पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्रांतर्गत रहने वाली एक महिला ने वी केयर फॉर यू में शिकायत दर्ज करायी थी कि किसी अज्ञात युवक द्वारा उसके मोबाईल पर अष्लील मैसेज कर उसे परेषान किया जा रहा है।
        षिकायत पत्र की जांच करते वी केयर फॉर यू की टीम द्वारा पता लगाया गया तो पाया कि रणजीत पिता मोहन नागले निवासी बैतुल हाल षिवमपुरी भवरकुऑ इंदौर द्वारा उक्त मैसेज किये जा रहे थे। आरोपी पूर्व में मैक्स कंपनी में नौकरी करता था जहा आवेदिका द्वारा भरे गये कूपन पर से अनावेदक को आवेदिका का मोबाईल नंबर मिला था। पुलिस वी केयर फॉर द्वारा अनावेदक रणजीत नागले को हिरासत में लेकर पुलिस थाना तुकोगंज पर अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया।

०४ आदतन, २४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०२ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०१ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा २४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ फरारी, २२ गिरफ्तारी व ८९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०२ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०१ जून २०११ को ०१ फरारी, २२ गिरफ्तारी व ८९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०२ जून २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०१ जून २०११ को ०७.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामनगर नाले के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले षिवचरण, राजेन्द्र, जितेन्द्र, वीरसिंह तथा राधेष्याम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५०० रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०१ जून २०११ को १८.३० बजे बंबई बाजार इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले मोती तबेला इंदौर निवासी मोहम्मद रफीक पिता मोहम्मद इब्राहिम (६५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २३५ रूपये नगदी एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
          पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०१ जून २०११ को १६.३० बजे पिलिया खाल इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले राजू पिता इंद्र कुमार को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १०० रूपये नगदी एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०५ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०२ जून २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०१ जून २०११ को २०.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर व्हाईट चर्च चौराहा इंदौर से मोटरसायकल नं. एमपी-०९/एमएफ/५८४९ पर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले उषाफाटक जेल रोड़ इंदौर निवासी अमित पिता सुरेष (२५) तथा अहिल्या मार्ग जेल रोड़ इंदौर निवासी रोहित पिता अजय (२८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ देषी कट्टे बरामद किये गये।   
           पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक ०१ जून २०११ को एमजी रोड़ थाना क्षेत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २/२ बड़ा बाजार देवास निवासी जयंत पिता वीरसिंह षिन्दे तथा ग्राम हमीरगढ़ भिलवाड़ा राजस्थान निवासी राजू पिता रमेष भील (२१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ देषी पिस्टल तथा ०१ रिवाल्वर बरामद की गई।    
         पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०१ जून २०११ को १९.१५ बजे नया बसेरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मनोज पिता कन्हैयालाल (२३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।    
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।