Tuesday, January 11, 2011


/kkj@>kcqvk] vyhjktiqj ftyks dh vkj{kd HkrhZ 'kkjhfjd izoh.krk ijh{kk fooj.k
bUnkSj & fnukad 11 tuojh 2011& iqfyl miegkfujh{kd [kjxksu jsUt Jh th- tuknZu us crk;k fd vkj{kd th-Mh- ,oa vkj{kd pkyd VªsM vkj{kdks dh HkrhZ gsrq fnukad 03 tuojh ls 10 tuojh 2011 rd vkosnu ftyk iqfyl ykbZu /kkj] >kcqvk] vyhjktiqj esa fy;s x;s FksA vc 'kkjhfjd ukirkSy izfdz;k ds ;ksX; ik;s x;s lHkh mEehnokjks dks 'kkjhfjd izoh.krk ijh{kk ¼800 ehVj nkSM] yEch dwn ,oa xksykQsd½ iq:"k rFkk efgyk mEehnokjks dks eYgkj vkJe xzkmUM] iqfyl ykbZu ds ihNs bUnkSj esa lEikfnr fd;k tkosxkA
            /kkj] >kcqvk ,oa vyhjktiqj ftyks ls vkosnu fn;s x;s mEehnokj fuEu fu/kkZfjr dk;Zdze vuqlkj izkr% 07-00 cts ls eYgkj vkJe bUnkSj esa mifLFkr gksosA

dza-
ftyk
oxZ
'kkjhfjd izoh.krk
VsLV fnukad
jksy uacj
mEehnokjks dh la[;k
mEehnokjks dh dqy la[;k
ls
rd
1
vyhjktiqj
,lVh
13-01-2011
630001
630776
776
776
2
vyhjktiqj
,lVh
14-01-2011
630777
631409
633
777
637001
637030
30
638001
638033
33
639001
639081
81
3
>kcqvk
,lVh
15-01-2011
530001
530600
600
600
4
>kcqvk
,lVh
16-01-2011
530601
530658
58
625
539001
539032
32
537001
537026
26
538001
538086
86
lkekU;
510001
510035
35
519001

1
517001

1
518001
518007
7
,l-lh-
520001
520018
18
528001

1
vkschlh
540001
540048
48
549001
549002
2
547001
547002
2
548001
548009
9
vyhjktiqj
lkekU;
610001
610011
11
,llh
610001
620040
40
627001
627002
2
628001
628004
4
vkschlh
640001
640052
52
647001
647005
5
648001
648005
5
649001
649003
3
/kkj
,llh
420001
420171
171
429001
429006
6
5
/kkj
lkekU;
17-01-2011
410001
410275
275
649
419001
419007
7
vkschlh
440001
440356
356
449001
449011
11
6
/kkj
,lVh
18-01-2011
430001
430760
760
760
7
/kkj
,lVh
19-01-2011
430761
431441
681
760
431451
431469
19
439001
439060
60

dqy




4947
4947

Monday, January 10, 2011

थाना हातोद क्षेत्र की ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता दिनांक १२.०१.११ से १४.०१.११ के मध्य संपन्न होगी

इन्दौर -दिनांक १० जनवरी २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम/देहात श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि म.प्र. शासन द्वारा युवा अभियान के अंतर्गत म.प्र. के गॉवो में ग्रामिण खेलकूद का आयोजन कराया जा रहा है जिसमें प्रथम चरण में थाना स्तर के ग्रामो की टीमो के मध्य प्रतियोगिता कबड्डी, वॉलीबाल, टेनिस बॉल क्रिकेट, रस्साकसी एवं मिनी मैराथन दौड १० किमी., थाना हातोद क्षेत्र के ग्रामिणो के लिये दिनांक १२.०१.११ से प्रारंभ होगी जिसका उद्घाटन दिनांक १२.०१.११ के प्रातः ०८.०० बजे ग्राम काकरिया हातोद क्षेत्र में टेनिस बॉल क्रिकेट मैच के साथ होगा। क्रिकेट के आयोजन काकरिया मैदान, कबड्डी, वॉलीबाल का आयोजन ग्राम पालिया रेल्वे स्टेषन ग्राउन्ड पर दिनांक १३.०१.११ के ०८.० बजे दोपहर ०२.०० बजे तक तथा मिनी मैराथन दौड हातोद जीन मैदान में दिनांक १४.०१.११ को प्रातः ०८.०० बजे व रस्साकसी दोपहर ०२.०० बजे आयोजित होकर दिनांक १४.०१.११ मकर संक्रांति के दिन दोपहर ०२.०० बजे पुरूस्कार वितरण किया जावेगा।
        इन प्रतियोगिता में थाना हातोद के अलग-अलग गॉवो के लोग अपने गॉव की टीम में भाग ले सकते है जिसके लिये राषन कार्ड, वोटर कार्ड प्रति के साथ दिनांक ११.०१.११ शाम ०५.०० बजे तक थाना हातोद थाना प्रभारी एम.ए. सैय्‌यद व उपनिरीक्षक यादव को अपनी व गॉव की टीम की प्रविष्टि दे सकते है। निवासी प्रमाण हेतु संबंधित सरपंच से अग्रेषण कराना होगा। प्रथम, द्वितिय व तृतिय स्थान पर आने वाली टीमो को थाना हातोद आयोजन समिती की ओर से शील्ड व ईनाम दिये जायेगें।
        आज दिनांक ०९.०१.११ को थाना प्रभारी हातोद एम.ए.सैय्‌यद द्वारा आयोजन संबंधी मिटिंग ली गई जिसमें सभी प्रतिष्ठित नागरिक जिला पंचायत मेम्बर, सरपंच, पंच आदि सम्मिलित हुये, जिसमें संजय सोनी, लक्ष्मीनारायण चौधरी, बलवंतसिंह को रस्साकसी आयोजन, सरपंच दिलीपसिंह, रूपसिंह को क्रिकेट का आयोजन, सरपंच माखनलाल, अनिल, आजाद को वालीबॉल का आयोजन व अरूण शर्मा, धनसिंह दरबार व रामलाल को कबड्डी का आयोजन व प्रकाष पटेल, शहजाद खान, सुनिल चौकसे को मिनी मैराथन के आयोजन का दायित्व सर्वसम्मति से दिया गया।
        राज्य स्तर पर उपरोक्त स्पर्धाओ में किसी भी ग्राम की टीम को प्रथम आने पर ०२ लाख रूपये, द्वितिय आने पर ०१ लाख रूपये व तृतीय आने पर ५० हजार रूपये पुरूस्कार दिया जावेगा व पुलिस अधीक्षक को १० हजार रूपये, जिला न्यायाधिष को १० हजार रूपये, थाना प्रभारी को १५ हजार रूपये व सरपंच को १० हजार रूपये पुरूस्कार दिया जावेगा।

एक ही रजिस्ट्रेषन नंबर पर दो मोटरसायकल चलाते दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की १२ मोटरसायकल कीमती करीबन ०४ लाख रूपये से अधिक की बरामद

इन्दौर -दिनांक १० जनवरी २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि विगत दिनांक ०८.०१.११ से १०.०१.११ के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोजसिंह के निर्देषन एवं नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शेलेन्द्रसिंह चौहान के मार्गदर्षन में वाहन चोरो के विरूद्व चलायी गई मुहिम के दौरान थाना एरोड्रम क्षेत्र में आज मुखबिर की सूचना पर आरोपी भूरा पिता गोपालसिंह छारी (२४) निवासी ग्राम रनोद थाना षिवपुरी एवं विपिन पिता राजेन्द्र वर्मा (२४) निवासी १२५ कंडिलपुरा इंदौर को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियो के कब्जे से चुराई गई १२ मोटरसायकल कीमती करीबन ०४ लाख रूपये से अधिक की जप्त की गई, पूछताछ में आरोपियान द्वारा उक्त मोटरसायकल स्कीम नं. ७१, क्लाथ मार्केट, मल्हारगंज, छोटा बांगडदा आदि क्षेत्रो से चुराना कबूल किया है।
        उल्लेखनिय है कि आरोपियान एक रजिस्ट्रेषन पर दो मोटरसायकल चला रहे थे जिसकी मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर उक्त आरोपियान को पकडा गया। वाहन चोरो को पकडने में थाना एरोड्रम के प्रआर. रामसेवक, आरक्षक भागवत, जितेन्द्र तथा प्रवेषसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही । आरोपियान से अन्य चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही इनसे अभी और भी चोरी के वाहन बरामद होने की प्रबल संभावना है।

चोरी करने की नियत से घर में घुसा बदमाश रंगे हाथ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १० जनवरी २०११- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०९ जनवरी २०११ के ०१.१५ बजे फरियादी नरेन्द्र पिता रामप्रसाद शर्मा (४९) निवासी ७/१ छत्रीबाग इंदौर की रिपोर्ट पर १६३/१ छत्रीबाग इंदौर निवासी तोल उर्फ राहुल पिता प्रकाष शर्मा के विरूद्व धारा ४५६ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ०९ जनवरी २०११ के रात्री ०१.०० बजे फरियादी नरेन्द्र सो रहा था तभी चोरी करने की नियत से आरोपी तोल उर्फ राहुल ने फरियादी के घर में प्रवेश किया । फरियादी के जाग जाने पर तथा शोर मचाने पर आरोपी तोल उर्फ राहुल भागने का प्रयास करने लगा जिसे आसपास के लोगो की मदद से मौके पर पकड लिया गया ।
        पुलिस पंढरीनाथ द्वारा आरोपी तोल उर्फ राहुल पिता प्रकाष शर्मा (२१) निवासी १६३/१ छत्रीबाग इंदौर को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०५ आदतन १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १० जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०९ जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३१ गिरफ्तारी व १०३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १० जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०९ जनवरी २०११ को ३१ गिरफ्तारी व १०३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए महिला गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १० जनवरी २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०९ जनवरी २०११ को २०.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भील कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली मांगूबाई पति विनय भील (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपये कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुये २४ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १० जनवरी २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०९ जनवरी २०११ को १८.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं. ७१ झुग्गीझोपडी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले जय, नितिन, सुदंरलाल तथा सुल्तान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२ हजार ५०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०९ जनवरी २०११ को १९.०० बजे मोरोद इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले ब्रजेष, सुमित, मोहन, सुनिल, संदीप तथा संतोष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५२० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०९ जनवरी २०११ को १९.३० बजे रविदासपुरा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मोहम्मद शाहरूख, इरफान, वसीम तथा इरफान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५४० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०९ जनवरी २०११ को १५.४५ बजे रोड नं. ९ नेहरूनगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मनोज, रवि तथा सुनिल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०६० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०९ जनवरी २०११ को १६.०० बजे न्यू एकता इन्द्रानगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले रमेष, रामेष्वर, अमरसिंह, सुरेष तथा प्रताप को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०९ जनवरी २०११ को १५.१० बजे ग्राम दोलताबाद से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले कालू तथा सलाम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६५ रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १० जनवरी २०११- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०९ जनवरी २०११ को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवीय नगर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २२६/३ स्लाईस ७८ इंदौर निवासी पवन उर्फ सुनिल पिता जगदीष कोहली (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०९ जनवरी २०११ को २२.३० बजे बियाबानी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १९/२ बियाबान कंजर मोहल्ला इंदौर निवासी दीपक पिता बच्चूलाल सूद (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Sunday, January 9, 2011

नर्मदा पाईप लाईन का कार्य प्रगति पर होने से अस्थाई मार्ग परिवर्तन

इन्दौर -दिनांक ०९ जनवरी २०११- उप पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि इण्डस्ट्रीज तिराहे से पलासिया चौराहे तक नर्मदा पाईप लाईन का कार्य कल दिनांक १० जनवरी-२०११ से रात्रिकालीन समय में प्रारम्भ किया जावेगा । यह कार्य सम्बधित कंपनी व्दारा अधिकॉष रात्रि में किया जावेगा जिससे यातायात कम प्रभावित हो । अतः उक्त कार्य को दृष्टिगत रखते हुए यातायात विभाग व्दारा दिनांक १०,११,१२,तथा १३ जनवरी को  अस्थाई रूप से मार्ग परिवर्तित करते हुए  जो यातायात जंजीरा वाला चौराहे से, इण्डस्ट्रीज तिराहे होते हुए एल.आय.जी. की तरफ जाना चाहता है इस मार्ग से न जाते हुए जंजीरा  चौराहे रिकवरी हास्पीटल से अटल व्दार होकर एल.आय.जी.तिराहे  जायेगा । एल.आय.जी. तिराहे से इण्डस्ट्रीज तिराहा जंजीरा चौराहे आने वाले यातायात यथावत रहेगा ।

०२ लाख ५० हजार रूपये की अवैध शराब सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच व राजेन्द्र नगर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही

इन्दौर -दिनांक ०९ जनवरी २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा महेषचंद्र जैन को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उज्जैन रोड से ट्रक क्रमांक जीजे-२०/टी/३९२९ में अवैध शराब आ रही है। मुखबिर की सूचना पर उपपुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह द्वारा टीम गठित की गई जिसमें निरीक्षक सुखपालसिंह यादव, उपनिरीक्षक किषनसिंह पवार, आरक्षक रविन्द्र कुषवाह, जितेन्द्र परमार व विजय चौहान को रखा गया। रात करीब ०१.०० बजे क्षिप्रा टोल टैक्स पर क्राईम ब्रांच की उक्त टीम द्वारा ट्रक क्रमांक जीजे-२०/टी/३९२९ को रोकने की कोषिष की गई तो ट्रक ड्रायवर गाडी को भगाते हुये ले गया जिसपर से निरीक्षक सुखपालसिंह द्वारा कंट्रोल रूम को वायरलेस द्वारा सूचना दी गई तथा स्वयं टीम द्वारा गाडी का पीछा किया गया, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा दिलीपसिंह तोमर के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर जयंतसिंह राठौर व उनकी टीम के उपनिरीक्षक के.एल. काडे, प्रआर. बबूसिंह, आरक्षक निलेष, रामप्रताप, हुकुम शर्मा, जितेन्द्र तथा पीसीआर-०३ के आरक्षक मोहन व धर्मेन्द्र द्वारा कंट्रोल रूम द्वारा प्रसारित सूचना तथा क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा बायपास राऊ गोल चौराहा इंदौर पर घेराबंदी कर उक्त ट्रक टाटा नंबर जीजे-२०/टी/३९२९ को रोककर तलाषी ली गई तो इसमें शराब रखी होना पायी गई। पुलिस द्वारा ट्रक में बैठे यषवंत, प्रकाष तथा अनिल से शराब का लायसेंस पूछते नही होना बताया, अवैध शराब होने से आरोपी १. यषवंत पिता उदयसिंह (३५) निवासी ग्राम अंतरवेलिया जिला झाबुआ, २. प्रकाष पिता झंवरसिंह (२८) निवासी मेघनगर जिला झाबुआ तथा ३. अनिल पिता इस्टन यादव (२३) निवासी बेरहामपुर जिला आजमगढ उत्तरप्रदेष को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से ६५० पेटी अवैध शराब कीमती ०२ लाख ५० हजार रूपये तथा ट्रक टाटा जीजे-२०/टी/३९२९ जप्त किया गया।
        पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा उपरोक्त आरोपियान के विरूद्व धारा ३४(२) आबकारी अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

तीन लाख पचास हजार रूपये की सोयाबीन की अफरा-तफरी करने वाले ट्रक मालिक व ड्रायवर क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में

इन्दौर - दिनांक ०९ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) महेशचंद्र जैन ने बताया कि दिनांक २८/१२/२०१० को ट्रक क्रमांक एमपी-०९/जीई/३०६० के चालक महेश उर्फ देवीसिंह सैनी ने ट्रक नंबर एमपी ०९ जीई ०५९२ की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बालाजी इंटरप्राईजेस छतरपुर से १३१ क्विंटल सोयाबीन कीमती साढ़े तीन लाख रूपये की रूची सोया मांगलिया के लिऐ भरा था । ट्रक लेकर दिनांक २९/१२/२०१० की रात में टिंचिंग ग्राउण्ड बायपास इंदौर के पास पंहुचकर ट्रक ड्रायवर महेश ने ट्रक मालिक सुरेश चौधरी को फोन लगाकर बुलवाया और दोनों ने मिलकर ट्रक में लदे सोयाबीन को मंडी में बेचने की योजना बनाई । दिनांक ३०/१२/२०१० को दोनों लक्ष्मीबाई नगर कृषि उपज मंडी में पंहुचकर रसीद कटवाकर सोयाबीन की बोली लगवाकर विनय ट्रेडिंग कंपनी को दो लाख अस्सी हजार रूपये में बेच दी ।
        मुखबिर की सूचना पर से अपराध शाखा के उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक किशन पंवार एवं प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी ,आर. विजयसिंह चौहान , जितेन्द्रसिंह परमार , रविन्द्र सिंह , सुरेश भत्‌कारे , ओंकार पाण्डे एवं रफीक खान ने ट्रक ड्रायवर महेश को पकडकर पूछताछ करने पर उसने अपने ट्रक मालिक सुरेश के साथ मिलकर सोयाबीन की अफरा-तफरी कर सोयाबीन बेचना स्वीकार किया । अग्रिम कार्यवाही हेतु आरोपियों को थाना खुडैल के सुपुर्द किया गया ।

६४ हजार से अधिक का सोना चुराकर ले जाने वाला सेल्समेन गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०९ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व कुमार सौरभ ने बताया कि पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०८ जनवरी २०११ को १८.३० बजे फरियादी राजेष पिता कैलाष सोनी (३५) निवासी ७९३ उषा एक्सटेंषन इंदौर की रिपोर्ट पर दुकान के सेल्समेन मनोज पिता शांतीलाल जैन निवासी २१९ श्यामनगर एनएक्स इंदौर के विरूद्व धारा ३८१ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादी राजेष सोनी की वायएन रोड इंदौर स्थित डीपी ज्वैर्ल्स के नाम से दुकान है जहॉ पर आरोपी मनोज जैन सेल्समेन की नौकरी करता था। दिनांक ०४ जनवरी २०११ से  ०७ जनवरी २०११ के बीच आरोपी मनोज जैन ने मौका पाकर फरियादी की दुकान से सोने की अंगूठी, चैन, ब्रेसलेट का आकडा तथा दो सोने की डल्ली चुराकर ले गया था।
        फरियादी द्वारा मनोज जैन के काम पर नही आने व उक्त सामान गायब होने पर पुलिस थाना तुकोगंज पर आरोपी को संदिग्ध बताते हुये चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस द्वारा धारा ३८१ भादवि के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक सेन्ट्रल कोतवाली राजेष रघुवंषी के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी तुकोगंज डी. के. तिवारी व उनकी टीम के सहायक उपनिरीक्षक एसडीसिंह, प्रआर. कृष्ण कुमार तिवारी, आरक्षक अजय, कृष्णकांत द्वारा आरोपी मनोज जैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी करना स्वीकार किया।
        पुलिस तुकोगंज द्वारा आरोपी मनोज पिता शांतीलाल जैन (३७) निवासी रामनगर मनासा नीमच हाल मुकाम २१९ श्याम नगर एनएक्स इंदौर को गिरफ्तार कर इसकी निषादेही पर एक सोने की अंगूठी वजनी ६ ग्राम ४०० मिलीग्राम, एक सोने की चैन वजनी ६ ग्राम ५१० मिलीग्राम, ब्रेसलेट का आकडा वजनी ४ ग्राम ४८० मिलीग्राम तथा दो सोने की डल्ली वजनी १३ ग्राम ८०० मिलीग्राम कुल ३१ ग्राम १९० मिलीग्राम सोना कीमती ६४ हजार १०० रूपये का बरामद कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०३ आदतन ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०९ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०८ जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२ स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व ८९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०९ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०८ जनवरी २०११ को २ स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व ८९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए दो महिलाओ सहित ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०९ जनवरी २०११- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक ०८ जनवरी २०११ को १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंचषील चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले जोषी मोहल्ला इंदौर निवासी सतीष पिता राजू धानक (१९) तथा जतीन पिता गोपाल (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३५० रूपये कीमत की ४५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०८ जनवरी २०११ को २१.३५ बजे महूॅ पिथमपुर रोड भैसलाय से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली ग्राम पत्थर नाला निवासी पुनियाबाई पति चंदन कर्मी (४५) तथा ग्राम भैसलाय निवासी दिनेष पिता बद्रीलाल परमार (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७१० रूपये कीमत की २७ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०८ जनवरी २०११ को १९.३० बजे भील कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली सुषीला बाई पति जीवन (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुये ०७ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०९ जनवरी २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०८ जनवरी २०११ को १०.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कम्युनिटी हॉल के पास जल्ला कॉलोनी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले शरीफ, अनवर, गुलरेज, सरफराज तथा इकबाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९७० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०८ जनवरी २०११ को १८.४० बजे कोली मोहल्ला इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सुनिल पिता जमनालाल तथा मोनू पिता महेष सिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Saturday, January 8, 2011

१६ किलो २०० ग्राम गांजा कीमती ३३ हजार ५०० रूपये का बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर दिनांक ०८ जनवरी २०११ - पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०७ जनवरी २०११ को २२.३० बजे ग्राम जुलवानिया थाना बडूद जिला खरगोन निवासी कैलाष पिता जयसिंह बारेला (२६) के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन ईमली चौराहा रिंगरोड इंदौर से अवैध रूप से गांजा ले जाते हुये उपरोक्त आरोपी कैलाष बारेला को पकडा गया तथा इसके कब्जे से १५ किलो ३०० ग्राम गांजा कीमती ३० हजार रूपये का बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०७ जनवरी २०११ को १६.१५ बजे ग्राम अटाहेडा देपालपुर निवासी शंकरलाल पिता बाबूलाल खाती (४३) के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम फूलवाडिया मोड से अवैध रूप से गांजा ले जाते हुये उपरोक्त आरोपी शंकरलाल खाती को पकडा गया तथा इसके कब्जे से ९०० ग्राम गांजा कीमती ३५०० रूपये का बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०६ आदतन २७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०८ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०७ जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा २७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३ स्थाई, ६५ गिरफ्तारी व १५२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०८ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०७ जनवरी २०११ को ३ स्थाई, ६५ गिरफ्तारी व १५२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए दो महिलाओ सहित ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०८ जनवरी २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०७ जनवरी २०११ को ०८.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजेष पिता भीमा को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १०५० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०७ जनवरी २०११ को १६.०० बजे पटेल नगर खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली सगनबाई पति प्रकाष मोची (४०) तथा सपना पति सुरेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४८० रूपये कीमत की १६ लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ०७ जनवरी २०११ को १४.०० बजे ग्राम धतुरिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अम्बाराम पिता प्रभुनाथ मोची (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०७ जनवरी २०११ को १५.३० बजे पत्थरनाला से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले फूलसिंह पिता रामनाथ लोध (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त १२ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०८ जनवरी २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०७ जनवरी २०११ को २१.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं. ७१ इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अलताब, राजेष, सद्दाम, सरफराज, बबला, इरफान, फिरोज, सरफराज, इरषाद तथा शेरू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०७० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०७ जनवरी २०११ को ११.५० बजे ६०९/८ नेहरू नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही के रहने वाले कमल पिता भैरूलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१३० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ०७ जनवरी २०११ को १४.४५ बजे चंद्रावतीगंज सांवेर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले जयसिंहपुरा उज्जैन निवासी पिंकेष उर्फ पिन्टू पिता विजय कुमार जैन (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३८० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०८ जनवरी २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०७ जनवरी २०११ को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदूवाला रोड नाले के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले चेतननगर नागदा उज्जैन हाल चंदननगर इंदौर निवासी जोजो उर्फ मनीष पिता शब्बीर (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Friday, January 7, 2011

बिना हेलमेट लगाये बायपास एवं रिंगरोड़ पर चलते पाये जाने पर जुर्माना किया जावेगा

इन्दौर दिनांक ०७ जनवरी २०११ - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजयसिंह ने बताया कि दुर्घटनाओं की रोकथाम कार्यवाही के अन्तर्गत प्रथम चरण में रिंगरोड़ तथा बाय-पास मार्गो पर चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों की  लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं पर नियन्त्रण लगाने के उद्देष्य से सोमवार १० जनवरी-२०११ से मो.व्ही.एक्ट के अन्तर्गत वर्णित प्रावधान के अन्तर्गत कार्यवाही करने के निर्देष यातायात पुलिस को दिये गये है।
        उपरोक्त निर्देष के परिपेक्ष्य में जानकारी देते हुए यातायात डी.एस.पी. पूर्वीक्षेत्र प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि दिनांक १ जनवरी-२०११ से ७ जनवरी-२०११ तक इंदौर पुलिस व्दारा मनाये गये सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत इंदौर नगर के सभी प्रकार के दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की उपयोगिता एवं दुर्घटना के समय हेलमेट से होने वाली सुरक्षा के सम्बन्ध में लगातार  समझाईष देने की कार्यवाही की गयी है । यातायात पुलिस व्दारा नगर के समाज सेवी संगठन के सहयोग से पूरे सप्ताह रैली के आयोजन के माध्यम से पम्पलेट्स तथा स्ट्रीकर्स के माध्यम से, चौराहों पर एनाउन्समेन्ट तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से  व्यापक स्तर पर दुपहिया वाहन चालकों से अपील कर हेलमेट लगाने हेतु समझाईष देने की कार्यवाही की गयी है।  
        यातायात पुलिस इंदौर नगर के सीमान्तर्गत लगने वाले वायपास तथा रिंगरोड़ के सभी प्रमुख चौराहों पर उपस्थित रहकर बिना हेलमेट लगाये किसी भी दुपहिया वाहन चालक को आवागमन करते पाये जाने पर १० जनवरी- से मो.व्ही.एक्ट के अन्तर्गत अर्थदण्ड की कार्यवाही प्रारम्भ की जावेगी ।

२२ सड़क सुरक्षा सप्ताह, १ जनवरी-७ जनवरी-२०११

इन्दौर दिनांक ०७ जनवरी २०११ - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजयसिंह ने बताया कि इंदौर पुलिस व्दारा जल भूतल परिवहन मंत्रालय नई-दिल्ली, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देषानुसार दिनांक १ जनवरी-२०११ से ७ जनवरी-२०११ तक ÷÷सड़क सुरक्षा सप्ताह'' के रूप में मनाया गया। जिसमें प्रत्येक दिवस की गतिविधिया निम्नानुसार हैं।

दिनांक ०१ जनवरी- को इंदौर पुलिस व्दारा आर.आय.ग्रुप के लगभग २०० बच्चों व्दारा रैली का आयोजन कर सप्ताह का अनोपचारिक शुभारंभ किया गया। २-यातायात पार्क में यातायात विषेषज्ञ श्री प्रफुल्ल जोषी व्दारा सिटी बस के ६० चालकों को यातायात नियमों का प्रषिक्षण दिया गया। ३-एन.सी.सी.के ४०० कैडेट व्दारा मुख्य चौराहों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के अन्तर्गत चलने की समझाईष एवं साहित्य वितरण किया गया। ४-यातायात एज्युकेषन विंग राजबाड़ा,महूनाका पर फिल्म प्रदर्षन किया गया।

दिनांक ०२ जनवरी-को आय.टी.आय.प्रषिक्षण संस्थान नन्दानगर तथा यातायात विभाग व्दारा संयुक्त रूप से यात्री वाहन चालकों का प्रषिक्षण केम्प आयोजित कर ४० वाहन चालकों को प्रषिक्षित किया गया। २-यातायात एज्युकेषन विंग व्दारा यातायात पार्क में स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिताआयोजित की गयी जिसमें प्रमुख-प्रमुख स्कूलों के १०० बच्चों व्दारा उत्साह पूर्वक भाग लिया गया। ३-अरिहन्त हॉस्पीटल में डॉ. तनेजा के मार्गदर्षन में यातायात कर्मियों का स्वास्थ्य परिक्षण केम्प एवं प्राथमिक उपचार के सम्बन्ध में मौके पर किये जाने वाले उपचार के सम्बन्ध में प्रषिक्षित किया गया। ४-आर.आय.गु्रप के बच्चों व्दारा नुक्कड़ नाटक का मंचन एवं साहित्य वितरण की कार्यवाही की गयी। ५-यातायात विभाग विभाग एवं नगरपालिक निगम के सहयोग से चलित मोबाईल वाहन व्दारा यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार सम्पूर्ण शहर में किया गया। ६-यातायात पार्क में यातायात विभाग एवं यातायात विषेषज्ञ प्रफुल्ल जोषी व्दारा ७० स्कूली बच्चों को सिमूलेटर व्दारा वाहन प्रषिक्षण षिविर सम्पन्न किया गया। ७-सांयकाल समय फिल्म प्रदर्षन किया गया ।

दिनांक ०३जनवरी- को आय.टी.आय.प्रषिक्षण संस्थान नन्दानगर तथा यातायात विभाग व्दारा संयुक्त रूप से यात्री वाहन चालकों का प्रषिक्षण केम्प आयोजित कर ५४ वाहन चालकों को प्रषिक्षित किया गया। २-यातायात पार्क में यातायात एज्युकेषन विंग व्दारा स्कूली बच्चों की भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी। ३-आर.आय.ग्रुप व्दारा आय.टी.आय.नन्दानगर में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईष दी गयी। ४-यातायात विभाग विभाग एवं नगरपालिक निगम के सहयोग से चलित मोबाईल वाहन व्दारा यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार सम्पूर्ण शहर में किया गया। ५-यातायात थाना पष्चिम थाना बल व्दारा ४८ मोटरसायकल पर ९७कर्मियों व्दारा हेलमेट रैली का आयोजन कर हेलमेट का प्रचार-प्रसार किया गया। ६-आर.आय.गु्रप के ४० बच्चों व्दारा प्रमुख-प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने बाबत्‌ समझाईष दी गयी तथा साहित्य वितरण किया गया।

दिनांक ०४ जनवरी-को आय.टी.आय.प्रषिक्षण संस्थान नन्दानगर तथा यातायात विभाग व्दारा संयुक्त रूप से यात्री वाहन चालकों का प्रषिक्षण केम्प आयोजित कर ५४ वाहन चालकों को प्रषिक्षित किया गया। २-यातायात पार्क में यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नगर के प्रमुख स्कूल एवं आर.आय.ग्रुप के ३०० बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ३-आर.आय.ग्रुप के ५० बच्चों व्दारा नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों से यातायात नियमों पर चलने की अपील की गयी तथा साहित्य वितरण किया गया। ४-यातायात विभाग विभाग एवं नगरपालिक निगम के सहयोग से चलित मोबाईल वाहन व्दारा यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार सम्पूर्ण शहर में किया गया। ५-यातायात पार्क में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी वि.वि.की बहनों व्दारा आटोरिक्षा चालकों को यातायात नियमों के पालन करने तथा अच्छे आचरण का अनुसरण करने के व्याख्यान दिये गये। ६-यातायात पार्क में नगर के प्रमुख-प्रमुख स्कूलों ४६ बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ७-यातायात विभाग विभाग एवं नगरपालिक निगम के सहयोग से चलित मोबाईल वाहन व्दारा यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार सम्पूर्ण शहर में किया गया। ८-पुलिस कर्मियों को मानसिक तनावमुक्ति हेतु विंध्या इंस्टिट्यूट में स्ट्रेस मैनेजमेन्ट पर तीन दिवसीय कार्यषाला का आयोजन कर लगातार तीन दिवस तक लगभग २८१ पुलिस कर्मियों एवं पुलिस अधिकारियों को तनावमुक्ति के सम्बन्ध में विषेषज्ञों व्दारा महत्वपूर्ण गुरू सिखाये गये। ९-प्रमुख चौराहो पर यातायात विभाग तथा प्रदूषण विभाग के संयुक्त रूप से निःषुल्क रूप से वाहन प्रदूषण केम्प का आयोजन कर २५७ वाहनों की प्रदूषण जॉच की गयी। १०-गॉधी चौक,पटेल प्रतिमा एवं यषवन्त प्लाजा में यातायात एज्युकेषन विंग व्दारा फिल्म प्रदर्षन किया गया।

दिनांक ५ जनवरी -नगर पुलिस समिति परेदषीपुरा एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेषीपुरा श्री जयबीरसिंह भदोरिया एवं यातायात विभाग के नेतृत्व में प्रातः ९ बजे हेलमेट रैली का आयोजन किया गया। इसी दिवस दषहरा मैदान से वाहन विक्रेताओं व्दारा हेलमेट रैली का आयोजन किया गया। २- को आय.टी.आय.प्रषिक्षण संस्थान नन्दानगर तथा यातायात विभाग व्दारा संयुक्त रूप से यात्री वाहन चालकों का प्रषिक्षण केम्प आयोजित कर ४० वाहन चालकों को प्रषिक्षित किया गया। ३-आर.आय.ग्रुप चौराहों व्दारा नगर के प्रमुख-प्रमुख चौराहों पर ३० बच्चों व्दारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। ४-यातायात विभाग विभाग एवं नगरपालिक निगम के सहयोग से चलित मोबाईल वाहन व्दारा यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार सम्पूर्ण शहर में किया गया। ५-व्हाईट चर्च एवं यातायात थाना पष्चिम के सामने  यातायात विभाग तथा प्रदूषण विभाग के संयुक्त रूप से निःषुल्क रूप् से वाहन प्रदूषण केम्प का आयोजन कर २५७ वाहनों की प्रदूषण जॉच की गयी। ६-गॉधी चौक,पटेल प्रतिमा एवं यषवन्त प्लाजा में यातायात एज्युकेषन विंग व्दारा फिल्म प्रदर्षन किया गया। ७-यातायात अधिकारियों व्दारा बीट क्षेत्र के स्कूलों में जाकर यातायात षिक्षा कार्यक्रम आयोजित किये गये। ८-यातायात विभाग एवं नगरपालिक निगम रिम्वुअल गेंग व्दारा अस्थाई अतिक्रमण हटाने हेतु संयुक्त मुहिम चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी ।

दिनांक ०६ जनवरी - को आय.टी.आय.प्रषिक्षण संस्थान नन्दानगर तथा यातायात विभाग व्दारा संयुक्त रूप से यात्री वाहन चालकों का प्रषिक्षण केम्प आयोजित कर ४० वाहन चालकों को प्रषिक्षित किया गया। २-आर.आय.ग्रुप व्दारा एल.आय.जी.,विजयनगर,मालवामील जैसे व्यस्त चौराहों पर नुक्कड़ नाटक मंचन किया गया तथा यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया गया। ३-यातायात विभाग विभाग एवं नगरपालिक निगम के सहयोग से चलित मोबाईल वाहन व्दारा यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार सम्पूर्ण शहर में किया गया। ४-गीता भवन एवं बड़ा गणप्रति चौराहे पर यातायात विभाग तथा प्रदूषण विभाग के संयुक्त रूप से निःषुल्क रूप से वाहन प्रदूषण केम्प का आयोजन कर २५७ वाहनों की प्रदूषण जॉच की गयी। ५-गॉधी चौक,पटेल प्रतिमा एवं यषवन्त प्लाजा में यातायात एज्युकेषन विंग व्दारा फिल्म प्रदर्षन किया गया। ६-नगर के यातायात के मान से सर्वाधिक ६ मुख्य चौराहों पर पी.ए.सिस्टम के माध्यम से यातायात विभाग व्दारा यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया गया। ७-यातायात अधिकारियों व्दारा बीट क्षेत्र के स्कूलों में जाकर यातायात षिक्षा कार्यक्रम आयोजित किये गये। ८-यातायात विभाग एवं नगरपालिक निगम रिम्वुअल गेंग व्दारा अस्थाई अतिक्रमण हटाने हेतु रेसकोर्स रोड़ तथा बंगाली चौराहे पर संयुक्त मुहिम चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी। ९-उपनिरीक्षक डॉ. मनोज दीक्षित व्दारा यातायात पार्क में २३ मूकबधिर बच्चों के बीच यातायात नियमों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। १०-बंगाली चौराहा,मालवी पैट्रोल पम्प,एम.आर.९,खजराना चौराहा, पर यातायात नियमों पर आधारित फिल्म का आयोजन किया गया ।

चोरी के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का बैग बरामद

इन्दौर दिनांक ०७ जनवरी २०११ - पुलिस थाना सराफा क्षेत्रांतर्गत कल दिनांक ०६ जनवरी २०११ को ११.४५ बजे फरियादी सुरेष पिता रामेष्वर चौधरी (३७) निवासी खुडैल बुजुर्ग की रिपोर्ट पर ग्राम कडिया थाना पचोर राजगढ ब्यावरा निवासी सरबी बाई पति भगवानसिंह (३५) के विरूद्व धारा ३७९ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार फरियादी सुरेष पिता रामेष्वर चौधरी अपने परिवार के साथ बडा सराफा इंदौर स्थित ज्वेलरी की दुकान पर गया था वहॉ पर पास ही उसने अपना बैग रख दिया तथा ज्वेलरी देखने लगा इतने में उक्त महिला सरबी बाई ने मौका पाकर फरियादी का बैग चुरा लिया। फरियादी द्वारा देख लेने पर तथा शोर मचाने पर उक्त महिला सरबी बाई को पकडा गया।
        पुलिस सराफा द्वारा आरोपिया सरबी बाई पति भगवानसिंह (३५) निवासी ग्राम कडिया थाना पचोर राजगढ ब्यावरा को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से फरियादी का चुराया गया बैग जिसमें १० हजार रूपये नगदी तथा ड्रायविंग लायसेंस रखा था बरामद किया गया। पुलिस द्वारा प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

१० किलो ४०० ग्राम गांजा कीमती ५० हजार रूपये का बरामद, आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर दिनांक ०७ जनवरी २०११ - पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०६ जनवरी २०११ को ग्राम हीरापुर थाना भगवानपुरा जिला खरगोन निवासी पाताराम पिता नामसिंह सोलंकी के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।    
        पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूटी कोठी चौराहा मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से गांजा ले जाते हुये उपरोक्त आरोपी पाताराम सोलंकी को पकडा गया तथा इसके कब्जे से १० किलो ४०० ग्राम गांजा कीमती ५० हजार रूपये का बरामद किया गया। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा आरोपी पाताराम पिता नामसिंह सोलंकी निवासी ग्राम हीरापुर थाना भगवानपुरा जिला खरगोन को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

डकैती की योजना बनाते हुए ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ जनवरी २०११- पुलिस थाना बडगौदा क्षैत्रान्तर्गत कल दिनांक ०६ जनवरी २०१० को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग एबी रोड नंदलाई घाटी जामली के पास कही डकैती डालने की योजना बना रहे है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी बडगौदा जे.पी. शाक्य व उनकी टीम के प्रआर. गुजरा बारिया, जंगवीरसिंह, जितेन्द्रसिंह, परमानंद, आरक्षक राकेष, योगेष, मुकेष तथा शब्बीर द्वारा उपरोक्त घटना स्थल एबी रोड नंदलाई घाटी जामली से डकैती की योजना बनाते हुए मिले १. करणसिंह पिता कालू भील (२५) निवासी गुराडिया टांडा जिला धार, २. षिवराम पिता षिवडिया भील (१९) निवासी जानुपुरा थाना बाग जिला धार, ३. सुकराम पिता कमरू भील (२५) निवासी पिपरिया थाना बाग जिला धार तथा ४. मांगू पिता सुबसिंह भील (४५) निवासी ग्राम नवाली बाग जिला धार को पकडा। पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियान को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक चाकू, एक फालिया तथा एक टार्च बरामद की है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपीयान एबी रोड नंदलाई घाटी जामली स्थित डेरीफार्म मे डकैती डालने की योजना बना रहे थे, इनके दो साथी सोमा एवं रेजन फरार है जिनकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाष की जा रही है।
        पुलिस बडगौदा द्वारा उपरोक्त आरोपियान के विरूद्ध धारा ३९९, ४०२ भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०३ आदतन १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०७ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०६ जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४१ गिरफ्तारी व १४७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०७ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०६ जनवरी २०११ को ४१ गिरफ्तारी व १४७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०३ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०७ जनवरी २०११- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०६ जनवरी २०११ को १६.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पित्र पर्वत के सामने इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले बडा बांगडदा निवासी सुभाष पिता राधेष्याम कलोता (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १०५० रूपये कीमत की ३० पाव देषी मसाला शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०६ जनवरी २०११ को १३.३० बजे चंदननगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले गोंदीवाला कुऑ के पास चंदननगर इंदौर निवासी कालू पिता रामप्रसाद (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक ०६ जनवरी २०११ को १०.०० बजे सांवरिया ढाबा फोरलेन अवलाय से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले रामप्रसाद पिता छीतर गवली (६०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ जनवरी २०११- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०६ जनवरी २०११ को १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मच्छी बाजार कलाली के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १४१७ गीतानगर थाना चंदननगर इंदौर निवासी आसिक पिता बाबूखान को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४५० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०७ जनवरी २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०६ जनवरी २०११ को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रतिक्षा ढाबे के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले राहुल गांधीनगर इंदौर निवासी नरेन्द्र पिता कालूराम बलाई (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Thursday, January 6, 2011

'' २२वॉ सड़क सुरक्षा सप्ताह '' सड़क सुरक्षा सप्ताह समापन समारोह की जानकारी

इन्दौर -दिनांक ०६ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह ने बताया कि दिनांक १ जनवरी-२०११ से दिनांक ७-जनवरी-२०११ तक इंदौर पुलिस व्दारा  आयोजित २२वॉ सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह दिनांक ७जनवरी-२०११ को प्रातः ११.३० बजे यातायात पार्क रेसीडेन्सी एरिया में सम्पन्न होगा । 
        सड़क सुरक्षा सप्ताह के छटे दिवस आज संस्थान के अधिकारियों के सहयोग से आय.टी.आय.नन्दानगर में यात्री वाहनों के चालकों का प्रषिक्षण षिविर का आयोजन किया गया। आज प्रातः११ बजे से ३ बजे तक संचालित इस प्रषिक्षण षिविर में ४७ यात्री वाहन चालकों को प्रषिक्षित किया गया ।  इस प्रषिक्षण षिविर में मुख्य प्रषिक्षण आर.के.शर्मा, तथा आर.आर.तिवारी, आय.टी.आय.नन्दानगर के समन्वयक अनिल शर्मा,यातायात विभाग के थाना प्रभारी यातायात पूर्वी एच.के.रधुवंषी,सउनि. जी.पाण्डे पूरे समय उपस्थित रहे।
        ग्रुप कमांडर सुश्री आरती मोर्य तथा राकेष शर्मा के नेतृत्व में  आर.आर.ग्रुप के बच्चों व्दारा एल.आय.जी.,विजय नगर,मालवामील पर यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार एवं आम वाहन चालकों एवं नागरिकों में यातायात नियमों की जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया । शहर के प्रमुख-प्रमुख चौराहों पर आर.आय.ग्रुप के ३० बच्चों व्दारा  बाद दोपहर ३ बजे से ५ बजे तक वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईष दी गयी तथा यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु पम्पलेट्स तथा स्टीकर्स का वितरण किया गया, शराब पीकर वाहन न चलाने बाबत्‌ समझाईष दी गयी ।  यातायात विभाग एवं नगरपालिक निगम के सहयोग से यातायात पूर्वी क्षेत्र में मोबाईल वाहन से प्रचार-प्रसार की कार्यवाही की गयी ।
        पूर्वीक्षेत्र में आर. ९३९ जगदीष व्दारा एम.जी.रोड़,मधुमिलन,रेल्वे स्टेषन,बस स्टैण्ड,,आर.एन.टी.मार्ग,ट्रेजर आयलैण्ड,पलासिया चौराहा,ए.बी.रोड़, मेगा मॉल,सायाजी,मंगल सिटी,पाटनीपुरा ,मालवामील तथा सेन्ट्रल मॉल पर यातायात नियमों का एनाउन्समेन्ट किया गया । इसी प्रकार पष्चिम क्षेत्र में चलित वाहन व्दारा प्र.आर.१६३० कामेष्वर व्दारा एम.जी.रोड़,राजबाड़ा,सुभाष मार्ग,जवाहर मार्ग,गंगवाल बस स्टैण्ड,प्रताप चौक,डी.एम.कार्यालय,भॅवरकुॅआ चौक,सपना संगीता रोड़,मोती तवेला,नन्दलालपुरा तथा फृ्रटमार्केट में यातायात नियमों का प्रचार किया गया ।        

विंध्या इंस्टिट्यूट में स्टे्रेस मैनेजमेंट पर कार्यषाला

इन्दौर -दिनांक ०६ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह ने बताया कि विंध्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड साईन्स खण्डवा रोड द्वारा सामुदायिक सेवा अभियान तहत तीन दिवसीय कार्यषाला का समापन हुआ । इसमें स्थानीय पुलिस के अधिकारियों और जवानों को मानसिक तनाव से निपटने का प्रषिक्षण दिया  जा रहा था । स्ट्रेस मैनेजमेन्ट मुख्यवक्ता प्रो. आषीष ग्वाल,हेल्दी लिविंग मुख्यवक्ता प्रो.अमित विजय पाटिल,टाईम मैनेजमेंट मुख्यवक्ता प्रो. डॉ. टी.एस.सिंघटवाडिया तथा चाईल्ड एज्युकेषन मुख्यवक्ता प्रो.ए.जे. सिध्दीकी ने अपने विषय से सम्बधित गुर सीखाये । कार्यक्रम का संचालन प्रो. अंकिता नीमा व्दारा किया । आयोजन के अंतिम दिवस जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों और ट्राफिक थाने से ३८ं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे । इस आयोजन में श्री श्रीनिवास वर्मा,आय.पी.एस.पुलिस अधीक्षक पष्चिम इंदौर विषेष रूप से उपस्थित रहे साथ ही  डी.एस.पी.प्रदीपसिंह चौहान पूर्वीक्षेत्र, तथा थाना प्रभारी पष्चिम क्षेत्र एच.के.कन्हौआ तथा विभिन्न थानों से पुलिस कर्मियों ने भागीदारी की ।
        गीताभवन तथा बड़ागणपति यातायात विभाग एवं प्रदूषण विभाग के व्दारा संयुक्त रूप से निःषुल्क वाहन परिक्षण केम्प का आयोजन कर १९८ वाहनों को चेक किया गया,प्रदूषित वाहनों के चालकों एव ंवाहन स्वामियों को अपने वाहन दुरूस्त रखने की समझाईष दी गयी । गॉधी चौक,पटेल प्रतिमा, तथा द्ययषवन्त प्लाजा  यातायात एज्युकेषन विंग व्दारा फिल्म प्रदर्षन किया गया।
        यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के तहत,षहार के ६मुख्य चौराहों पर पी.ए.सिस्टम के व्दारा यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा अनाउन्समेंट करके लोगों को व्यवस्थित रूप से वाहन चलाने की समझाईष दी गई।
        यातायात के अधिकारियों व्दारा बीट क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों में पहुूॅच कर अध्ययनरत बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी तथा पम्पलेट्स स्टीकर्स साहित्य वितरण किया । यह कार्यवाही  पूर्वीक्षेत्र में सउनि.सी.पी.सोलंकी व्दारा सेन्टर स्कूल,सउनि.राजपालसिंह यादव व्दारा माउन्ट कान्वेन्ट श्याम नगर  तथा पी.एस.यादव व्दारा न्यु लाईफ कान्वेन्ट नार्थतोड़ा  में, स्कूल में  उपरोक्त कार्यक्रम संचालित किया गया।
नगर पालिक निगम के रिम्वुअल अधिकारी श्री अरोरा एवं यातायात विभाग के डीएसपी प्रदीपसिंह चौहान,निरीक्षक एच.एस.रधुवंषी, यातायात की क्रेन वाहन एवं नगरपालिक के अमले सहित संयुक्त रूप से मुहिम चलायी गयी । रेसकोर्स रोड़ ,बंगाली चौराहा तथा उसके आसपास रिंगरोड़ पर अवैध रूप से लगी गुमटी तथा अनाधिकृत रूप से लगे सभी अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी ।
        उपनिरीक्षक डॉ. मनोज दीक्षित तथा सउनि.सी.पी.सोलंकी व्दारा यातायात पार्क में आनन्द मूकबधिर के २३ बच्चों की यातायात नियमों पर आधारित चित्रकला  प्रतियोगिता आयोजित की गयी तथा इन बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी तथा प्रषिक्षण कार्यवाही सांकेतिक भाषा  प्रदाय की गयी । मालवी पैट्रोल पम्प ,एम.आर.०९ खजराना चौराहा तथा बंगाली चौराहे पर यातायात एज्युकेषन विंग व्दारा यातायात नियमों पर आधारित फिल्म प्रदर्षन किया गया ।

चोरी करने की नियत से घुसा बदमाश रंगे हाथ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०६ जनवरी २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०५ जनवरी २०११ के १४.३० बजे फरियादी मार्तण्डराव पिता बलवंतराव बारगल (६०) निवासी ७७५ द्वारकापुरी इंदौर की रिपोर्ट पर कंडीलपुरा इंदौर निवासी लालाराम पिता बद्रीलाल (३५) के विरूद्व धारा ४५७ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया । पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ०५ जनवरी २०११ के ११.३० बजे फरियादी के निवास स्थान ७७५ द्वारकापुरी इंदौर में मौका पाकर चोरी करने की नियत से आरोपी लालाराम ने प्रवेश किया। आसपास के लोगो द्वारा देख लेने पर आरोपी लालाराम भागने का प्रयास करने लगा जिसे आसपास के लोगो की मदद से मौके पर पकड लिया गया ।
        पुलिस चंदननगर द्वारा आरोपी लालाराम पिता बद्रीलाल (३५) निवासी कंडीलपुरा इंदौर को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

मोबाईल चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाईल बरामद

इन्दौर दिनांक ०६ जनवरी २०११ - पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०५ जनवरी २०११ को १५.३० बजे फरियादिया श्रीमति नवनीत पति राहुल खण्डेलवाल निवासी ९८ व्यकंटेष मेनरोड की रिपोर्ट पर आरोपी लक्ष्मण पिता रघुनाथ (३६) निवासी ५१ जयश्री नगर इंदौर के विरूद्व धारा ३७९ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ०५ जनवरी २०११ को करीब १४.३० बजे फरियादिया श्रीमति नवनीत किसी काम से कालानी नगर चौराहा इंदौर गई थी इसी बीच मौका पाकर आरोपी लक्ष्मण ने उनका मोबाईल फोन चुरा लिया। फरियादिया द्वारा देख लेने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपी लक्ष्मण को मौके पर ही पकड लिया गया। पुलिस एरोड्रम द्वारा आरोपी लक्ष्मण पिता रघुनाथ (३६) निवासी ५१ जयश्री नगर इंदौर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से फरियादिया का चुराया गया उक्त मोबाईल फोन बरामद कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

१० किलोग्राम गांजा कीमती ३० हजार रूपये का बरामद, दो आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर दिनांक ०६ जनवरी २०११ - पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०५ जनवरी २०११ को ८/२ षिवषक्ति नगर कुलकर्णी का भट्टा इंदौर निवासी धीरज पिता सुदंर तथा ४९ षिवषक्ति नगर इंदौर निवासी गोलू उर्फ नरेन्द्र पिता दिनेष चौहान के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।    
        पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कनाडिया रोड जैन मंदिर इंदौर के पास से अवैध रूप से गांजा ले जाते हुये उपरोक्त दोनो आरोपियो को पकडा गया तथा इनके कब्जे से १० किलोग्राम हरा गांजा कीमती ३० हजार रूपये का बरामद किया गया। पुलिस पलासिया द्वारा उपरोक्त दोनो आरोपी धीरज पिता सुदंर तथा गोलू उर्फ नरेन्द्र पिता दिनेष चौहान निवासी षिवषक्ति नगर कुलकर्णी का भट्टा इंदौर को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्ध ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०३ आदतन २३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०६ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०५ जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा २३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४८ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०६ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०५ जनवरी २०११ को ४८ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०५ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०६ जनवरी २०११- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०५ जनवरी २०११ को २०.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआर-९ रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले पिपलराव निवासी रूपसिंह पिता नरेन्द्रसिंह कंजर (२५) तथा मुकेष पिता सरतसिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०८ हजार रूपये कीमत की ६२ लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०५ जनवरी २०११ को २०.३० बजे १८३ साउथ गाडराखेडी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले संतोष पिता ठाकुरसिंह कौषल (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार रूपये कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०५ जनवरी २०११ को २०.३० बजे जबरन कॉलोनी चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले दीपक पिता भीमराव मराठा (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ०५ जनवरी २०११ को १०.३० बजे ग्राम रालामण्डल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जगदीष पिता भैरूलाल बागरी (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५७० रूपये कीमत की १९ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त २७ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ जनवरी २०११- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा दिनांक ०४ जनवरी २०११ को २२.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भूसा मण्डी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले जगदीष, कमल, भैरू, संजू, जितेन्द्र तथा अब्दुल रईस को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ लाख २७ हजार रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०५ जनवरी २०११ को १६.३० बजे ई सेक्टर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अनीस, अहमदनूर, रईस, हाजी मंजूर, अब्दुल जब्बार, प्रवेष, भैय्‌यू तथा सद्दाम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५९ हजार २६० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०५ जनवरी २०११ को १४.१० बजे ग्राम पिगडम्बर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले ओमप्रकाष, राजेष, किषोर, मनोज, हितेष, चंद्रषेखर तथा सचिन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४३० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०५ जनवरी २०११ को १५.२० बजे एनटीसी ग्राउन्ड इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले फिरोज तथा ओमप्रकाष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०५ जनवरी २०११ को १०.३५ बजे भागीरथपुरा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले आकाष, दीपक, दिलीप तथा राजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०६ जनवरी २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०५ जनवरी २०११ को ०९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मूसाखेडी रिंगरोड चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले राजूरतन कॉलोनी इंदौर निवासी दिनेष पिता मनोहर (२०) तथा संजय पिता नकुल (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०५ जनवरी २०११ को २०.२० बजे प्रतिक्षा ढाबे के पास रिंगरोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ८८ सुदंरनगर इंदौर निवासी दीपक पिता शांतीलाल बलाई (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गुप्ती बरामद की गई।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०५ जनवरी २०११ को १३.०० बजे उषानगर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ४० जयजगत कॉलोनी निवासी चेतन पिता नरबहादुर (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, January 5, 2011

'' २२वॉ सड़क सुरक्षा सप्ताह '' सड़क सुरक्षा एक मिषन है,इन्टर मिषन नहीं,

इन्दौर - दिनांक ०५ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के पॉचवे दिवस आज नगर पुलिस अधीक्षक परदेषीपुरा जयबीर सिंह भदोरिया तथा डी.एस.पी.यातायात पूर्वीक्षेत्र प्रदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में नगर सुरक्षा समिति परदेषीपुरा व्दारा प्रातः ९ बजे से तीन पुलिया पुलिस चौकी से दो पहिया वाहन चालकों में हेलमेट लगाने की अनिवार्यतः एवं हेलमेट से होने वाली सुरक्षा हेतु जनजागरण अभियान के रूप में रैली का आयोजन किया गया । इस रैली में पूर्वीक्षेत्र यातायात के थाना प्रभारी एच.एस.रधुवंषी, परदेषीपुरा नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक श्री रमेष शर्मा, थाना परदेषीपुरा के सी.एस.पी.संयोजक जुगल किषोर गुर्जर, विष्णु वैद्य, सहित लगभग ६२ नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों व्दारा मोटर सायकल सवार तथा उसके पीछे बैठने वाले सवार ने हेलमेट लगाकर अभियान की शुरूआत करते हुए तीन पुलिया से पाटनीपुरा, मालवामील चौराहा,लेन्टर्न चौराहा,जंजीरवाला चौराहा, हुकुमचन्द्र धण्टाघर चौराहा,पलासिया चौराहा,गीताभवन चौराहा,व्हाईट चर्च चौराहा, होते हुए यातायात पार्क में १०.३० पर रैली समाप्त हुई ।
        हेलमेट के प्रचार-प्रसार तथा दुर्धटनाओं की रोकथाम में हेलमेट की उपयोगिता के सम्बन्ध में दो पहिया वाहन विक्रेताओं की ओर, रैली का आयोजन किया गया । यह रैली ११.३० बजे दषहरा मैदान से रवाना होकर महू नाका, गंगवाल बस स्टैण्ड,राजमोहल्ला,बड़ागणपति,से वायरलेस टी से टाटा स्टील,किला टर्निग,महेष गार्ड,मरीमाता,पोलोग्राउण्ड, दरगाह चौराहा,राजकुमार ब्रिज,जीएसटीआयटीएस, अण्डरब्रिज,गॉधी चौक,नेहरू चौक,एम.वाय.एच. होकर व्हाईट से यातायात पार्क पर १२.३० बजे समाप्त हुई इस रैली में १८ दो पहिया वाहन चालक एवं सवारी व्दारा हेलमेट लगाकर हेलमेट का प्रचार-प्रसार किया गया । संस्थान के अधिकारियों के सहयोग से आय.टी.आय.नन्दानगर में यात्री वाहनों के चालकों का प्रषिक्षण षिविर का आयोजन किया गया। आज प्रातः११ बजे से ३ बजे तक संचालित इस प्रषिक्षण षिविर में ४० यात्री वाहन चालकों को प्रषिक्षित किया गया ।  इस प्रषिक्षण षिविर में मुख्य प्रषिक्षण आर.के.शर्मा, तथा आर.आर.तिवारी, आय.टी.आय.नन्दानगर के समन्वयक अनिल शर्मा,यातायात विभाग के थाना प्रभारी यातायात पूर्वी एच.के.रधुवंषी,सउनि. जी.पाण्डे पूरे समय उपस्थित रहे।
        ग्रुप कमांडर सुश्री आरती मोर्य तथा राकेष शर्मा के नेतृत्व में  आर.आर.ग्रुप के बच्चों व्दारा महू नाका,राजबाड़ा,डीआरपी.लाईन,रीगल चौराह बस स्टैण्ड एवं रेल्वे स्टेषन पर यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार एवं आम वाहन चालकों एवं नागरिकों में यातायात नियमों की जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया । शहर के प्रमुख-प्रमुख चौराहों पर आर.आय.ग्रुप के ३० बच्चों व्दारा  बाद दोपहर ३ बजे से ५ बजे तक वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईष दी गयी तथा यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु पम्पलेट्स तथा स्टीकर्स का वितरण किया गया, शराब पीकर वाहन न चलाने बाबत्‌ समझाईष दी गयी ।  यातायात विभाग एवं नगरपालिक निगम के सहयोग से यातायात पूर्वी क्षेत्र में मोबाईल वाहन से प्रचार-प्रसार की कार्यवाही की गयी ।
        पूर्वीक्षेत्र में आर. ९३९ जगदीष व्दारा एम.जी.रोड़,मधुमिलन,रेल्वे स्टेषन,बसस्टैण्ड, आर.एन.टी.मार्ग, ट्रेजर आयलैण्ड, पलासिया चौराहा, ए.बी.रोड़, मेगा मॉल,सायाजी,मंगल सिटी, पाटनीपुरा ,मालवामील तथा सेन्ट्रल मॉल पर यातायात नियमों का एनाउन्समेन्ट किया गया । द्यइसी प्रकार पष्चिम क्षेत्र में चलित वाहन व्दारा प्र.आर.१६३० कामेष्वर व्दारा एम.जी.रोड़,राजबाड़ा,सुभाष मार्ग,जवाहर मार्ग,गंगवाल बस स्टैण्ड,प्रताप चौक,डी.एम.कार्यालय,भॅवरकुॅआ चौक,सपना संगीता रोड़,मोती तवेला,नन्दलालपुरा तथा फृ्रटमार्केट में यातायात नियमों का प्रचार किया गया ।    

विंध्या इंस्टिट्यूट में स्टे्रेस मैनेजमेंट पर कार्यषाला

इन्दौर - दिनांक ०५ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह ने बताया कि विंध्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड साईन्स खण्डवा रोड द्वारा सामुदायिक सेवा अभियान तहत एक तीन दिवसीय कार्यषाला आयोजित की गई है। इसमें स्थानीय पुलिस के अधिकारियों और जवानों को मानसिक तनाव से निपटने का प्रषिक्षण दिया  जा रहा है । स्ट्रेस मैनेजमेन्ट मुख्यवक्ता प्रो. आषीष ग्वाल,हेल्दी लिविंग मुख्यवक्ता प्रो.अमित विजय पाटिल,टाईम मैनेजमेंट मुख्यवक्ता प्रो. डॉ. टी.एस.सिंघटवाडिया तथा चाईल्ड एज्युकेषन मुख्यवक्ता प्रो.ए.जे. सिध्दीकी ने अपने विषय से सम्बधित गुर सीखाये । कार्यक्रम का संचालन प्रो. अंकिता नीमा व्दारा किया । आयोजन का व्दितीय दिवस जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों और ट्राफिक थाने से ४५ं पुलिस कर्मियों में उपस्थित रहे । इस सम्पूर्ण आयोजन में डी.एस.पी.प्रदीपसिंह चौहान पूर्वीक्षेत्र,डी.एस.पी. पष्चिम क्षेत्र एम.के.जैन तथा थाना प्रभारी पष्चिम क्षेत्र एच.के.कन्हौआ तथा विभिन्न थानों से पुलिस कर्मियों ने भागीदारी की।   
        व्हाईट चर्च तथा यातायात थाना पष्चिम के सामने यातायात विभाग एवं प्रदूषण के व्दारा संयुक्त रूप से निःषुल्क वाहन परिक्षण केम्प का आयोजन कर २०३ वाहनों को चेक किया गया,प्रदूषित वाहनों के चालकों एव ंवाहन स्वामियों को अपने वाहन दुरूस्त रखने की समझाईष दी गयी । गॉधी चौक,पटेल प्रतिमा, तथा द्ययषवन्त प्लाजा  यातायात एज्युकेषन विंग व्दारा फिल्म प्रदर्षन किया गया।
        यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के तहत,षहार के ६मुख्य चौराहों पर पी.ए.सिस्टम के व्दारा यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा अनाउन्समेंट करके लोगों को व्यवस्थित रूप से वाहन चलाने की समझाईष दी गई। यातायात के अधिकारियों व्दारा बीट क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों में पहुूॅच कर अध्ययनरत बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी तथा पम्पलेट्स स्टीकर्स साहित्य वितरण किया । यह कार्यवाही  पूर्वीक्षेत्र में सउनि.सी.पी.सोलंकी व्दारा सन्मति स्कूल,सउनि.राजपालसिंह यादव व्दारा किड्स सेवन क्लर्क कॉलोनी तथा पी.एस.यादव व्दारा एल्वा स्कूल नार्थतोड़ा में,सउनि.एस.एस.कुषवाह व्दारा भूमिका हा.से.स्कूल तथा सत्यसॉई स्कूल में  उपरोक्त कार्यक्रम संचालित किया गया। पष्चिम क्षेत्र में सउनि. एन.के.मिश्रा व्दारा मेड़तवाल हा.से.स्कूल एयरर्पोट,सउनि.आर.एस.केषकर व्दारा अध्यांषू हा.स्कूल में षिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
        नगर पालिक निगम के रिम्वुअल अधिकारी श्री अरोरा एवं यातायात विभाग के सउनि आर.एस.केषकर मय यातायात एवं नगरपालिक के अमले सहित संयुक्त रूप से मुहिम चलायी गयी । इस कार्यवाही में फुटपाथ पर लगने वाली अस्थाई दुकाने,गुमटियॉ, महू  नाका से कलेक्ट्रेट,लालबाग,अन्नपूर्णा रोड़ रंजीत हनुमान,नरेन्द्र तिवारी मार्ग से हटायी गयी एवं रंजीत हनुमान एवं अन्नपूर्णा रोड़ द्यकी फुटपाथ पर सस्ते हेलमेट की लगी दुकानों को भी हटाया गया । समस्त फुटपाथ एवं गुमटियों की सामाग्री नगरपालिक निगम व्दारा जप्त करने की कार्यवाही की गयी ।  

सडक सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत वाहन रैली

इन्दौर - दिनांक ०५ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्र कुमार सौरभ ने बताया कि आज दिनांक ०५.०१.२०११ को सडक सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत नगर सुरक्षा समिति (सी.एस.पी.सर्कल परदेषीपुरा इन्दौर) व्दारा सुबह ९.०० बजें हेलमेट रैली निकाली गई। उक्त रैली को तीन पुलिया पुलिस चौकी से नगर पुलिस अधीक्षक परदेषीपुरा जयवीरसिंह भदौरिया एवं जिला संयोजक (न.सु.स.) रमेष शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली तीन पुलिया से प्रारम्भ होकर पाटनीपुरा, मालवा मील, लैन्टर्न चौराहा, जंजीरवाला चौराहा से गीता भवन होते हुये यातायात पार्क रेसीडेंसी एरिया में समाप्त हुई।
        उक्त रैली में नगर सुरक्षा समिति के पदाधिकारी जुगलकिषोर गुर्जर (सीएसपी संयोजक) विष्णू वैध (थाना संयोजक परदेषीपुरा) सुधीर धोलझोंके (थाना संयोजक हीरानगर) मृत्यूजंय उपाध्याय (थाना संयोजक बाणगंगा) के साथ ही वरिष्ठ सलाहकार वीरेन्द्र रांवका के नेतृत्व में लगभग १०० नगर सुरक्षा समिति के सदस्य अपने-अपने दो पहिया वाहनों पर हेलमेट के फायदे बताते हुये चल रहे थे।

घरेलू गैस टंकी से मारूती वैन में गैस भरते ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०५ जनवरी २०११- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०४ जनवरी २०११ को ११.५० बजे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खाद्य विभाग सुनिल पिता कल्याणलाल (३२) निवासी ३११ अंबिकापुरी एक्सटेंषन इंदौर की रिपोर्ट पर मोहम्मद सलाम, रईस तथा मुबारिक के विरूद्व ३/७ आवष्यक वस्तु अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार उपरोक्त आरोपी मोहम्मद सलाम, रईस तथा मुबारिक अपने एमओजी लाईन लाबरिया इंदौर दरगाह के पास स्थित गैरेज पर मारूती वैन नं. एमपी-०९/टी/४१४२ में घरेलू गैस टंकियो से अवैध रूप से गैस भर रहे थे। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा आरोपी मोहम्मद सलाम पिता गफ्फार निवासी क्लाथ मार्केट अस्पताल के पास इंदौर, २. रईस पिता मोहम्मद इषाक निवासी चन्दू कॉलोनी ५ वी गली धार रोड चंदननगर इंदौर तथा मुबारिक पिता हाजी गम्मू निवासी ९/२ नर्सिंग बाजार इंदौर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक गैस सिलेंडर भारत कंपनी का, विद्युत चलित मोटर तथा उक्त मारूती वैन नं. एमपी-०९/टी/४१४२  जप्त कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०३ आदतन १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०५ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०४ जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३० गिरफ्तारी व १२२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०५ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०४ जनवरी २०११ को ३० गिरफ्तारी व १२२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०५ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०५ जनवरी २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०४ जनवरी २०११ को ११.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सन्नी पिता नाथूलाल बलाई को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३ हजार रूपये कीमत की ८४ बॉटल देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०४ जनवरी २०११ को २१.१५ बजे फोकटपुरा तेजपुर गडबडी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले तेजपुर गडबडी इंदौर निवासी राजू पिता विजय शर्मा (३२) तथा अजय पिता अषोक बलाई (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०४ जनवरी २०११ को २०.३० बजे एमजीसी कंपाउंड देवास नाका इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले उत्तम पिता रमलू शर्मा (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ०४ जनवरी २०११ को १४.३० बजे ग्राम तेलिया खेडी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले छोटू उर्फ हलेरा पिता मांगीलाल भील (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८० रूपये कीमत की ०६ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त ०५ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०५ जनवरी २०११- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०४ जनवरी २०११ को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेटमा से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले रामचंद्र, देवीसिंह तथा कलाम खॉ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०४ जनवरी २०११ को २०.३० बजे भवानी नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले महेष यादव नगर इंदौर निवासी अमित पिता दत्तूराव को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०४ जनवरी २०११ को १६.१० बजे मसानिया बजरंग नाले किनारे से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले बजरंगपुरा महूॅ निवासी कल्याण पिता रामेष्वर चौहान (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०५ जनवरी २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०४ जनवरी २०११ को १८.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामकृष्ण बाग चौराहा खजराना इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ७०/१ वक्रतुण्ड खजराना इंदौर निवासी गोलू उर्फ अरूण पिता विनोद जायसवाल (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, January 4, 2011

'' २२वॉ सड़क सुरक्षा सप्ताह '' सड़क सुरक्षा सप्ताह का चौथा दिन

इन्दौर - दिनांक ०४ जनवरी २०११-  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजयसिंह ने बताया कि यातायात विभाग,तथा आय.टी.आय.प्रषिक्षण संस्थान के अधिकारियों के सहयोग से आय.टी.आय.नन्दानगर में यात्री वाहनों के चालकों का प्रषिक्षण षिविर का आयोजन किया गया। आज प्रातः११ बजे से ३ बजे तक संचालित इस प्रषिक्षण षिविर में ४७ यात्री वाहन चालकों को प्रषिक्षित किया गया ।  इस प्रषिक्षण षिविर में मुख्य प्रषिक्षण आर.के.शर्मा, तथा आर.आर.तिवारी, आय.टी.आय.नन्दानगर के समन्वयक अनिल शर्मा,यातायात विभाग के थाना प्रभारी यातायात पूर्वी एच.के.रधुवंषी,सउनि. जी.पाण्डे पूरे समय उपस्थित रहे।
        यातायात पार्क रेडियो कॉलोनी में डी.एस.पी. पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान,उपनिरीक्षक डॉ. मनोज दीक्षित तथा सउनि. सी.पी.सोलंकी एवं अन्य यातायात अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से यातायात प्रसार-प्रसार गतिविधियों के अन्तर्गत आर.आर.ग्रुप के बच्चों व्दारा यातायात पार्क रेडियो कॉलोनी में यातायात नियमों पर आधारित प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता में ३०० बच्चों ने भाग लिया । ग्रुप कमांडर सुश्री आरती मोर्य तथा राकेष शर्मा के नेतृत्व में आर.आर.ग्रुप के बच्चो व्दारा यातायात नियमों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया । शहर के प्रमुख-प्रमुख चौराहों पर आर.आय.ग्रुप के ५० बच्चों व्दारा  बाद दोपहर ३ बजे से ५ बजे तक वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईष दी गयी तथा यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु पम्पलेट्स तथा स्टीकर्स का वितरण किया गया तथा शराब पीकर वाहन न चलाने बाबत्‌ समझाईष दी गयी ।  यातायात विभाग एवं नगरपालिक निगम के सहयोग से यातायात पूर्वी क्षेत्र में मोबाईल वाहन से प्रचार-प्रसार की कार्यवाही की गयी । यातायात पार्क में प्रजापिता ब्रम्हमा कुमारी वि.वि. की बहनों व्दारा भी पार्क में उपस्थित आटोरिक्षा चालको को यातायात नियमों का पालन करने तथा अच्छे आचरण का अनुसरण करने सम्बन्धी व्याख्यान/प्रषिक्षण दिये गये ।
        यातायात पार्क में स्कूली बच्चों की वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें ÷÷हेलमेट सीटबेल्ट का उपयोग लाभकारी है या नही ? विषय पर ४६ स्कूली बच्चों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किये ।  यातायात एवं नगरपालिक के संयुक्त प्रयास से चलित वाहन से पूर्वीक्षेत्र में आर. ९३९ जगदीष व्दारा एम.जी.रोड़,मधुमिलन,रेल्वे स्टेषन,बस स्टैण्ड,,आर.एन.टी.मार्ग,ट्रेजर आयलैण्ड,पलासिया चौराहा,ए.बी.रोड़, मेगा मॉल,सायाजी,मंगल सिटी,पाटनीपुरा ,मालवामील तथा सेन्ट्रल मॉल पर यातायात नियमों का एनाउन्समेन्ट किया गया ।
        इसी प्रकार पष्चिम क्षेत्र में चलित वाहन व्दारा प्र.आर.१६३० कामेष्वर व्दारा एम.जी.रोड़,राजबाड़ा,सुभाष मार्ग,जवाहर मार्ग,गंगवाल बस स्टैण्ड,प्रताप चौक,डी.एम.कार्यालय, भवरकुॅआ चौक, सपना संगीता रोड़, मोती तवेला, नन्दलालपुरा तथा फ्रूटमार्केट में यातायात नियमों का प्रचार किया गया ।        

विंध्या इंस्टिट्यूट में स्टे्रेस मैनेजमेंट पर कार्यषाला

इन्दौर - दिनांक ०४ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजयसिंह ने बताया कि विंध्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड साईन्स खण्डवा रोड द्वारा सामुदायिक सेवा अभियान तहत एक तीन दिवसीय कार्यषाला आयोजित की गई है। इसमें स्थानीय पुलिस के अधिकारियों और जवानों को मानसिक तनाव से निपटने का प्रषिक्षण दिया  जा रहा है । स्ट्रेस मैनेजमेन्ट मुख्यवक्ता प्रो. आषीष ग्वाल,हेल्दी लिविंग मुख्यवक्ता प्रो.अमित विजय पाटिल,टाईम मैनेजमेंट मुख्यवक्ता प्रो. डॉ. टी.एस.सिंघटवाडिया तथा चाईल्ड एज्युकेषन मुख्यवक्ता प्रो.ए.जे. सिध्दीकी ने अपने विषय से सम्बधित गुर सीखाये । कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना की प्रस्तुती से किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रो. अंकिता नीमा व्दारा किया ।
        आयोजन का प्रथम दिवस जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों और ट्राफिक थाने से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों में उपस्थित रहे । इस सम्पूर्ण आयोजन में डी.एस.पी.प्रदीपसिंह चौहान पूर्वीक्षेत्र, डी.एस.पी. पष्चिम क्षेत्र एम.के.जैन तथा थाना प्रभारी पष्चिम क्षेत्र एच.के.कन्होवा तथा विभिन्न थानों से पुलिस कर्मियों ने भागीदारी की ।    रीगल चौराहे तथा पलसीकर  चौराहे  पर यातायात विभाग एवं प्रदूषण के व्दारा संयुक्त रूप से निःषुल्क वाहन परिक्षण केम्प का आयोजन कर २५७ वाहनों को चेक किया गया,प्रदूषित वाहनों के चालकों एव ंवाहन स्वामियों को अपने वाहन दुरूस्त रखने की समझाईष दी गयी । गॉधी चौक,पटेल प्रतिमा, तथा यषवन्त प्लाजा  यातायात एज्युकेषन विंग व्दारा फिल्म प्रदर्षन किया गया।
        यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के तहत,ष्हार के ६ मुख्य चौराहों पर पी.ए.सिस्टम के व्दारा यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा अनाउन्समेंट करके लोगों को व्यवस्थित रूप चलाने की समझाईष दी गई। 

नकली सीडी/डीवीडी सहित आरोपी गिरफ्तार, करीब १८ हजार से अधिक नकली सीडी/डीवीडी जप्त

इन्दौर - दिनांक ०४ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय के निर्देषन में थाना प्रभारी संयोगितागंज अनिल सिंह राठौर व उनकी टीम के उपनिरीक्षक आर.सी.भाटी, प्रआर. चंद्रिकाप्रकाष दुबे, आरक्षक मंगेष, सचिन व सतीष को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मूसाखेडी इंदौर स्थित राज इलेक्ट्रानिक नामक दुकान पर नकली सीडी/डीवीडी बेची जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त दुकान पर दबिष दी गई तथा कमलसिंह पिता नंदसिंह राठौर (२३) को पकडा गया ।
        पुलिस टीम द्वारा तलाषी में इस दुकान से ४ नग अष्लील सीडी सहित कुल १८ हजार ४३५ नग नकली सीडी/डीवीडी मिली। पुलिस द्वारा आरोपी कमलसिंह पिता नंदसिंह राठौर (२३) निवासी राज इलेक्ट्रानिक मूसाखेडी इंदौर के कब्जे से उक्त नकली सीडी/डीवीडी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस संयोगितागंज द्वारा आरोपी के विरूद्व धारा २९२ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०५ आदतन ११ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०४ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३३ गिरफ्तारी व १२९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०४ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को ३३ गिरफ्तारी व १२९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते महिला सहित ०३ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०४ जनवरी २०११- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फली मेनरोड से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले डबल चौकी निवासी हेमू पिता अमीर खान (६०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को १९.०० बजे छोटा बेटमा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले नन्हे खॉ पिता गुलाब खॉ (६३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को २१.३० बजे पटेल नगर खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही के रहने वाली रामकन्या पति संतोष मोची (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त ०८ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०४ जनवरी २०११- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को १४.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम दतोदा से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले राजेष, परसराम तथा लक्ष्मीनारायण को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को १३.३० बजे पंचम की फेल इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले प्रकाष तथा विजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३३० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को १८.३० बजे गोविंद कॉलोनी सब्जी मंडी इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही के रहने वाले संतोष उर्फ सत्तू पिता जियालाल जायसवाल (३६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को १६.३० बजे पिंजारा बाखल इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले सूर्यदेव नगर अन्नपूर्णा इंदौर निवासी राजू पिता विजय खन्ना (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५१० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को ११.५० बजे पवनपुत्र नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले २५० राजरानी नगर इंदौर निवासी निहालसिंह पिता सोमलाल जमराई (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०४ जनवरी २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को १८.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मूसाखेडी टेम्पो स्टैण्ड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अजय पिता देवीलाल (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को ११.०० बजे भानगढ चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राधेष्याम पिता तेजराम केवट (४६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को १२.५० बजे बिजलपुर मालीपुरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले कमल पिता रामप्रसाद मुकाती (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को १०.३० बजे देवका खेडी आमरोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले पूनमचंद्र पिता बलवंतसिंह बागरी (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Monday, January 3, 2011

'' २२वॉ सड़क सुरक्षा सप्ताह '' सड़क सुरक्षा सप्ताह का तीसरा दिन

इन्दौर - दिनांक ०३ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजयसिंह ने बताया कि इंदौर पुलिस व्दारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिवस यातायात नियमों के जानकारी,वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रषिक्षण, तथा स्कूली बच्चों में यातायात नियमों की जागरूकता के सम्बन्ध में निम्नानुसार आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न किये गये ।
        यातायात विभाग,आयषर मोटर्स, तथा आय.टी.आय.प्रषिक्षण संस्थान के अधिकारियों के सहयोग से आय.टी.आय.नन्दानगर में यात्री वाहनों के चालकों का प्रषिक्षण षिविर का आयोजन किया गया । आज प्रातः११ बजे से ३ बजे तक संचालित इस प्रषिक्षण षिविर में ५४ यात्री वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी,लेन मार्किग के सम्बन्ध में जानकारी,यातायात संकेतों के सम्बन्ध में जानकारी, वाहन चलाने के पूर्व में वाहन में लगे आवष्यक उपकरणों की देख-रेख तथा खराब मौसम में वाहन चालन के नियमों के सम्बन्ध में फिल्म प्रोजेक्टर तथा लेक्चर के माध्यम से जानकारी दी गयी। इस प्रषिक्षण षिविर में आयषर मोर्टस के मुख्य प्रषिक्षण आर.के.शर्मा, तथा आर.आर.तिवारी, आय.टी.आय.नन्दानगर के समन्वयक अनिल शर्मा,यातायात विभाग के थाना प्रभारी यातायात पूर्वी एच.के.रघुवंषी, सउनि. जी.पाण्डे पूरे समय उपस्थित रहे।
        यातायात पार्क रेडियो कॉलोनी में उपनिरीक्षक डॉ. मनोज दीक्षित तथा सउनि. सी.पी.सोलंकी एवं अन्य यातायात अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से स्कूली बच्चों में यातायात नियमों की जागरूकता के सम्बन्ध में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में नगर के प्रमुख स्कूलों से  बच्चों व्दारा उत्साहपूर्वक भाग लेकर यातायात विषय पर अपने विचार व्यक्त किये                   
        यातायात प्रसार-प्रसार गतिविधियों के अन्तर्गत आर.आर.ग्रुप के बच्चों व्दारा आय.टी.आय. मोटर ड्रायविंग प्रषिक्षण केन्द्र नन्दानगर  में  यातायात नियमों प्रचार-प्रसार हेतु नुक्कड नाटक का मंचन कर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईष दी गयी तथा शराब पीकर वाहन न चलाने बाबत्‌ समझाईष दी गयी । यातायात विभाग एवं नगरपालिक निगम के सहयोग से यातायात पूर्वी क्षेत्र में मोबाईल वाहन से प्रचार-प्रसार की कार्यवाही की गयी । पूर्वीक्षेत्र में आर. ९३९ जगदीष व्दारा एम.जी.रोड़,मधुमिलन,रेल्वे स्टेषन,बस स्टैण्ड,,आर.एन.टी.मार्ग,ट्रेजर आयलैण्ड,पलासिया चौराहा,ए.बी.रोड़, मेगा मॉल,सायाजी,मंगल सिटी,पाटनीपुरा ,मालवामील तथा सेन्ट्रल मॉल पर यातायात नियमों का एनाउन्समेन्ट किया गया ।
        यातायात विभाग व्दारा आज पष्चिम यातायात थाना  से ४८ मोटर सायकल वाहनों पर ९६ पुलिस कर्मियों व्दारा  हेलमेट पहन कर , रैली के रूप में हेलमेट की उपयोगिता एवं हेलमेट से होने वाली सुरक्षा के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार रैली का आयोजन किया गया । रैली नेतृत्व यातायात डी.एस.पी. पूर्वी क्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान तथा यातायात डीएसपी पष्चित क्षेत्र महेन्द्र जैन व्दारा किया गया । रैली प्रातः ११ बजे पष्चिम यातायात थाने से प्रारम्भ होकर महू नाका, डी..एम.कार्यालय, पलसीकर चौराहा, जूनीइंदौर ब्रिज,टॉवर चौराहा,अग्रसेन चौराहा,नौलखा चौराहा,इन्द्रगॉधी प्रतिमा चौराहा,जी.पी.ओ. चौराहा, भाया पम्प, व्हाईट चर्च मेडिकल होस्टल टी से यातायात पार्क में समाप्त हुई, आर.आय.ग्रुप के ४० बच्चों व्दारा नगर के सभी प्रमुख चौराहो ंपर वाहन चालकों से संकेत का पालन,स्टॉप लेन का पालन,दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने की अपील तथा चार पहिया वाहनों को सीट बेल्ट लगाने की अपील की गयी ।   

दवाबाजार में घटित लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई राषी २ लाख २० हजार रूपये बरामद

इन्दौर - दिनांक ०३ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने बताया कि दिनांक २४.१२.१० को रात्रि ८.३० बजे दवाबाजार में व्यवसायिक प्रतिष्ठान भारत ड्रग्स एण्ड केमिकल्स में कर्मचारियों को बॉधकर अज्ञात लुटेरे नगदी ५,५०,००० रू० की राषि लूटकर ले गए थे । घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयो द्वारा घटनास्थल के आसपास की दुकानों एवं कार्यरत व्यक्तियों पर निगरानी रखने व लगातार प्रयास करने हेतु निर्देषित किया गया था ।
        नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी संयोगितागंज अनिलसिंह राठौर व उनकी टीम तथा कोबरा-२ को सुरागरसी में लगाया गया था। मुखबिर द्वारा यह सूचना प्राप्त हुई थी कि उज्जैन में रहने वाले कुछ बदमाष इन्दौर मे दवाबाजार में काम करते थे जिनकी गतिविधि संदिग्ध है। इस सूचना पर कोबरा टू व संयोगितागंज पुलिस टीम व्दारा रवि को हिरासत में लेकर पूछतांछ की गई तो उसने बताया कि दवाबाजार में लूट की घटना उसके व्दारा अपने मित्र राधेष्याम, जितेन्द्र, पवन के साथ मिलकर की गई है। आरोपी रवि चौहान पिता मोहनलाल खारोल (१९) निवासी राजीवरतन कालोनी उज्जैन को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से लूट की रकम ६७००० रूपये व फरियादी के व्यवसाय सबंधी कागजात जप्त किये गये थे। घटना के अन्य आरोपी राधेष्याम उर्फ गुड्डा एवं जितेन्द्र की गिरफ्‌तारी कर उनके कब्जे से १,५३,००० रू० एक देषी पिस्तौल और एक चाकू बरामद किया गया है । आरोपी राधेष्याम व जितेन्द्र घटना के बाद बड़ौदा, भुज(कच्छ) व बम्बई चले गए थे जिनका पुलिस टीम व्दारा लगातार पीछा किया गया व उज्जैन से गिरफ्‌तार किया गया । फरार आरोपी पवन की सरगर्मी से तलाष की जा रही है जिसके जल्द ही गिरफ्तार होने की संभावना है।
        उक्त खुलासे में नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय, निरीक्षक अनिलसिंह राठौर के व्दारा सतत पूछतांछ की गई । प्रकरण में गिर० तथा जप्ती में उनि एस०बी० शर्मा, उनि प्रदीप वाल्टर, सउनि रामचन्द्र परिहार, प्र०आर० लोकेन्द्र, प्रआर मोहन शर्मा, प्रआर शेषराव आर० सुभाष, श्याम, भगवानसिंह, यादवेन्द्र, जितेन्द्र, रमेष, तथा योगेन्द्र चौहान की भूमिका सराहनीय रही। इसके अतिरिक्त जिला उज्जैन के आरक्षक सलीम का सूचना संकलन में विषेष सहयोग रहा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर व्दारा टीम के सदस्यों को ५०००/- रू० नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है ।
गिरफ्‌तार आरोपियों के नाम :-
१/गुडडा उर्फ राधेष्याम पिता नागूलाल (२०) नि० राजीवरतन कालोनी उज्जैन
२/रवि पिता मोहनलाल (१९) निवासी राजीवरतन कालोनी उज्जैन
३/जितेन्द्र पिता बाबूलाल (२१) निवासी राजीवरतन कालोनी उज्जैन 

महिलाओं से पर्स लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार ९ मोबाइल तथा चॉदी के आभूषण जप्त

इन्दौर - दिनांक ०३ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय के निर्देषन में थाना प्रभारी पलासिया जे.जी. चौकसे के मार्गदर्षन में पुलिस पलासिया व कोबरा टू स्कॅवाड को आज पर्स लूटने वाले आरोपियों को पकडने में सफलता हाथ लगी है। थाना पलासिया में दिनांक १४/१२/२०१० को पत्रकार चौराहे पर एक महिला से दो मोटरसायकल सवार युवकों व्दारा पर्स छीनने की घटना घटित हुई थी। वारदात में आये हुलिए के आधार पर पलासिया पुलिस टीम व कोबरा टू स्कॅवाड को आरोपी युवकों की गिरफ्‌तारी हेतु लगाया गया था। संयुक्त टीम व्दारा मुखबिर की सूचना के आधार पर नितेष उर्फ रानी पिता मनोहरसिंह राठौर (२२) निवासी २९८ हम्माल कालोनी छोटा बांगड़दा थाना एरोड्रम तथा ऋषि पिता ओमप्रकाष मौर्य (२२) निवासी ६३/२ गोविन्द नगर खारचा थाना बाणगंगा इन्दौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होने पत्रकार कालोनी में घटित घटना के अलावा ८ और वारदाते करना स्वीकार किया तथा मोबाइल व पर्स में मिलने वाले चॉदी के आभूषण जप्त करायें, आरोपियों से पूछताछ जारी है, इनसे अभी और भी लूट की घटनाओ का पता चलने की प्रबल संभावना है।
        आरोपियों की धरपकड़ व पूछताछ में उपनिरीक्षक सेंगर, राकेष भारती, सहायक उपनिरीक्षक आर०सी०एस० परिहार, प्र०आर० लोकेन्द्र, प्रआर योगेन्द्र, प्रआर० मोहन शर्मा, आर० सुभाष, भगवानसिंह, जितेन्द्र तथा रमेष का विषेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक इन्दौर व्दारा पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

०३ आदतन २३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०३ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा २३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३ स्थाई, २१ गिरफ्तारी व ६७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०३ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को ३ स्थाई, २१ गिरफ्तारी व ६७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०४ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०३ जनवरी २०११- पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को १२.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शक्ति पहाडी कोदरिया जंगल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले २९८४ किरमानी मोहल्ला महूॅ निवासी इब्राहिम पिता अब्बास (५५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४००० रूपये कीमत की ६० लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को २०.४५ बजे जीवन ज्योति कॉलोनी बेटमा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले नंदकिषोर पिता ओमप्रकाष तोमर (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९०० रूपये कीमत की ४५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को २०.४५ बजे पलासिया चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अमित पिता नारायण धीमान (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को १२.१० बजे ६७ लुनियापुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले बबलू पिता जगन्नाथ पासी (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुये १३ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०३ जनवरी २०११- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को १८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अहिल्या पल्टन इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले लखन, लाला, सत्यनारायण तथा नवीन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०७० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को १७.२५ बजे सोनिया गांधीनगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले गौरव, महेष तथा महेषचंद्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को १५.५० बजे कैलोद काकड इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले दिनेष, कैलाष, नर्मदा तथा कैलाषचंद्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को १५.०० बजे रघुनंदन बाग इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले कैलाष तथा योगेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०३ जनवरी २०११- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जगजीवन से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले निरंजनपुर निवासी इंदरसिंह पिता चम्पालाल लोधी (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।