Friday, September 10, 2010

अवैध शराब सहित सात गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १० सितम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० के २०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चिराड मोहल्ला रिंगरोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले रवि पिता मोहनलाल (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपये किमत की २१ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई ।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० के १४.०० बजे बीमा अस्पताल के पीछे हीरानगर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही झोपडपट्टी के रहने वाले सुरेश पिता कन्हैयालाल (२२) तथा १०७ कारसदेव नगर निवासी गोपाल पिता गोविंद बुंदेला (२२) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२०० रूपये किमत की ४० क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० के १७.०० बजे चितावद काकड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले कमल उर्फ सोनू पिता मांगीलाल बलाई (३४) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये किमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० के २०.४० बजे रावजी बाजार इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये हरिजन कॉलोनी गाडी अड्डा निवासी गब्बर पिता रोशन हरिजन (२८) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपये किमत की २१ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० के १७.३० बजे लाबरिया भैरू मटन मार्केट वाली गली इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले आकाश पिता भारत (१८) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९२० रूपये किमत की २३ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० को ग्राम काचरोड से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले बब्बन राव पिता सुभाष राव मराठा (२४) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये किमत की २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १२ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १० सितम्बर २०१०- पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० को १९.३५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर जवाहर टेकरी साई मंदिर के पास से जुऑ खेलते अर्जुन, रूपचंद्र, रामचंद्र, इकबाल को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५ हजार ५०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० को १२.३० बजे भमोरी कलाली के पास से जुऑ खेलते ओमप्रकाश, एंथोनी, लालचंद्र को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० को १६.३० बजे गणेश मंदिर कम्युनिकेशन इंदौर से जुऑ खेलते नन्दू, कैलाश, इंद्रसिंह, धर्मेन्द्र को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७७० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।       
        इसी प्रकार पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० को १८.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टेम्पो स्टैण्ड स्कीम नं. ७८ इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त २० बीएस ३ स्कीम नं. ७८ इंदौर निवासी पिन्टू पिता कमल साहू (२५) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये नगद व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० को १३.३० बजे बस स्टैण्ड के पास सिमरोल से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त यही के रहने वाले प्रहलाद पिता नानूराम गुजराती (२४) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये नगद व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १० सितम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० को २१.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टेम्पो स्टैण्ड मूसाखेडी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले भील कॉलोनी इंदौर निवासी राणा पिता रामसिंह भील (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० को २१.३० बजे जीर्ण माता मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये भवानी नगर छोटा बांगडदा निवासी अजय पिता सुरेशचंद्र तिवारी (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ पिस्टल बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Thursday, September 9, 2010

दो नकबजनो से चोरी के ११ हजार ५०० नगदी तथा सोने चांदी के जेवरात बरामद

इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०१०- पुलिस क्षिप्रा द्वारा दिनांक ०८ सितम्बर २०१० के ११.३५ बजे फरियादी राजेन्द्र पिता विष्णु पारासर (४८) निवासी ग्राम मेल कलमा क्षिप्रा की रिपोर्ट पर संदिग्ध छोटू पिता अमरसिंह गारी तथा जितेन्द्र पिता मदनलाल के विरूद्व धारा ४५७,३८० भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक ०४ सितम्बर २०१० की रात्री में फरियादी राजेन्द्र का ग्राम मेल कलमा स्थित मकान का ताला तोडकर घर में ११ हजार ५०० रूपये नगदी तथा सोने चांदी के जेवरात कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया था। फरियादी द्वारा अपनी रिपोर्ट में अपने गॉव के ही छोटू तथा जितेन्द्र का नाम संदिग्ध होना बताया । पुलिस क्षिप्रा द्वारा उपरोक्त दोनो छोटू तथा जितेन्द्र को बुलाकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर इन्होने उक्त चोरी करना स्वीकार की ।
    पुलिस क्षिप्रा द्वारा दोनो आरोपियो ग्राम मेल कलमा क्षिप्रा निवासी १. छोटू पिता अमरसिंह गारी (३०) तथा २. जितेन्द्र पिता मदनलाल (२८) को गिरफ्‌तार कर इनकी निशादेही से ११ हजार ५०० रूपये नगदी तथा सोने, चांदी के जेवरात बरामद किये गये। पुलिस द्वारा प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है ।

१ किलो ६०० ग्राम गांजा किमती १००० रूपये का बरामद, आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर दिनांक ०८ सितम्बर २०१०- पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को सखराम पिता सोमाजी बारेला (३९) निवासी केटरोड राजेन्द्र नगर के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
        पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेती मंडी चौराहा से अवैध रूप से १ किलो ६०० ग्राम गांजा, किमती १००० रूपये का लाते हुये आरोपी सखराम बारेला को पकडा गया। पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा आरोपी सखराम पिता सोमाजी बारेला (३९) निवासी केटरोड राजेन्द्र नगर को गिरफ्‌तार कर इसके कब्जे से उक्त गांजा जप्त कर इसके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०४ आदतन अपराधी एवं १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०९ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व १२२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०९ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ३ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व १२२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व १२२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दस गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०९ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० के १८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कनाडिया बायपास चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही ग्राम कनाडिया निवासी अलोक पिता तोलाराम मालवीय (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४८० रूपये किमत की १६ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई ।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० के २०.२० बजे श्रीराम नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ९३५ कृष्णबाग कॉलोनी निवासी राजू पिता प्रकाश हरिजन (२२) तथा हाट पिपल्या देवास निवासी धर्मेन्द्र पिता पद्मसिंह (२३) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७०० रूपये किमत की ४२ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० के १६.४० बजे जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले हेमराज पिता रामलाल जाटव (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये किमत की ४८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० के २१ः१० बजे लाबरिया भैरू इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले सद्दाम पिता मोहम्मद हुसैन (१८) तथा भवानी शंकर पिता ज्वारदास बैरागी (३२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४५० रूपये किमत की ४५ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० के १७ः४५ बजे सदरबाजार मेनरोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये मल्हार आश्रम निवासी विशाल पिता कृष्णराव (२०) तथा २६ साउथ गाडराखेडी इंदौर निवासी रोहित पिता ओंकार (१८) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४०० रूपये किमत की ४३ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० के १०ः३० बजे ग्राम बोलाना आम रास्ता से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले भगवानसिंह पिता नंदराम खरोल (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५६० रूपये किमत की ०४ बॉटल देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को ग्राम बुराना खेडी से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले ओमप्रकाश पिता बद्रीलाल (३०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५५० रूपये किमत की १५ लीटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १९ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०९ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को १९.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टैण्ड से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १३/३ छोटी ग्वालटोली इंदौर निवासी सुरेश पिता हुकुमचंद्र अग्रवाल तथा सुखलिया इंदौर निवासी हीरालाल पिता पद्मजी बलाई (६०) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२० रूपये नगद व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को १७.०० बजे टेम्पो स्टैण्ड स्कीम नं. ७८ इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त नई बस्ती निरंजनपुर इंदौर निवासी बंटी पिता हरिकिशन यादव (२४) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये नगद व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को १६.४५ बजे रविदास नगर के पास मैदान से जुऑ खेलते नंदू, बनवारी, लक्ष्मण, राजेश को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८८० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को २१.०० बजे जूनी इंदौर से जुऑ खेलते मनोहरलाल, अमरलाल, दिगम्बर को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३३० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को २०.४५ बजे राधाकृष्ण मंदिर जबरन कॉलोनी से जुऑ खेलते अशोक, संदीप, लालू को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को १३.२० बजे बाडी मोहल्ला राऊ से जुऑ खेलते संतोष तथा अर्जुन को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को १५.०० बजे हरिजन मोहल्ला देपालपुर से जुऑ खेलते दिनेश, जगदीश, विनोद, विष्णु को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६३० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित तीन युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०९ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को १९.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रसोमा चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ६५१ पवार कलेक्शन के पास बडी भमोरी निवासी सोनू उर्फ आशीष पिता किशोर जैन (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को २०.०० बजे राहुल गांधीनगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये यही के रहने वाले सुरेश पिता जगदीश चौहान (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को १३.४५ बजे सीतलामाता बाजार इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ३४० ई सेक्टर विराट नगर इंदौर निवासी संजय पिता मदनलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, September 8, 2010

कुख्यात लुटेरा एवं वाहन चोर हथियारों सहित पुलिस की गिरफ्त में

इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि इंदौर क्राईम ब्रांच द्वारा वाहन चोरी तथा विजय नगर क्षैत्र में लूट की घटना घटित करने वाले लुटेरे अज्जू उर्फ अजय को पकड़ा है। अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) अरविन्द तिवारी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह के नेतृत्व में गठित टीम के सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डेय एवं प्र.आर. विजेन्द्र शर्मा, संजय भदौरिया आर. विश्वास पाण्डेय को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अज्जू उर्फ अजय निवासी छोटा बांगडदा वाहन चोरी तथा लूट कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने जब सूचित व्यक्ति अज्जू उर्फ अजय तिवारी पिता सुरेश चंद्र तिवारी उम्र २८ साल निवासी महावीर नगर छोटा बांगड़दा इंदौर से पूछताछ की तो अजय ने विजय नगर एवं लसूड़िया क्षैत्र में दो लूट घटित करना बताया जिससे लूट में उपयोग की गई मोटर सायकल एक रिवाल्वर व चाकू बरामद किया गया ।
        पकड़ा गया बदमाश अजय उर्फ अज्जू ने विगत ६ माह से इंदौर शहर में अपने साथी १. रमेश यादव २. धर्मेन्द्र बंजारा ३. सचिन पाल के साथ मिलकर चार व्यापारियों को लूटने का प्रयास किया ।
      १. जिनमें पहली घटना सियागंज में एक मसाला व्यवसायी को दुकान से घर जाते समय अपने साथी की टवेरा वाहन से टक्कर मारकर लूटने की योजना बनाई ।
        २. एक दाल मिल का मालिक जो कि घर से अपनी एक्टिवा से मिल आना-जाना करता है उसे लूटने के लिऐ नवलखा के पास दो बार प्रयास किये किन्तु दाल मिल मालिक के अलग-अलग रास्ते से चले जाने के कारण बच गया ।
        ३. खजूरी बाजार का एक व्यापारी जो कि अपने गले में ९० हजार रूपये की चेन पहनता है उसे लूटने की कोशिश की ।
        ४. सनावद जिला खरगोन में एक व्यक्ति के घर में घुसकर पूरे घर की तलाशी एक सोने की ईट मिलने की सूचना पर ली थी किन्तु घर में सोने की ईट नहीं मिली ।
      ५. ए.टी.एम. में रूपये रखने के लिऐ आने वाली बैंक वेन जिसमें सुरक्षा गार्ड भी होते है उस वेन को लूटने की योजना थी ।
        पकड़े गये बदमाशों के चार साथी जो कि इन घटनाओं में शामिल थे अभी एक माह पूर्व ही सतवास से कन्नोद जा रहे सराफा व्यवसायी को लूटने का प्रयास करने पर पकड़े गये थे । अजय उर्फ अज्जू को नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया है जहां आरोपी से थाना प्रभारी विजय नगर एवं लसूड़िया द्वारा उनके क्षैत्रों में घटित अपराधों के संबध में पूछताछ की जा रही है ।

१९ आदतन अपराधी एवं ११ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १९ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२२ गिरफ्तारी व ८५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २२ गिरफ्तारी व ८५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २२ गिरफ्तारी व ८५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आठ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०१० के २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीमा अस्पताल के सामने इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुये २०६/६ मेघदूत नगर इंदौर निवासी पवन पिता सुजानसिंह मीणा (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये किमत की २० क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई ।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०१० के १७.०० बजे निरंजनपुर चौराहा लसूडिया इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये स्कीम नं. ७८ इंदौर निवासी विक्रम पिता रामलाल भील (१८) तथा लसूडिया निवासी विशाल पिता मोतीलाल खण्डेलवाल (२२) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११६० रूपये किमत की ३९ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०१० के २१.०० बजे जोशी मोहल्ला इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये बाराभाई इंदौर निवासी गोलू पिता रमेश वर्मा (१८) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये किमत की २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०१० के ०९ः४५ बजे ब्रह्‌मबाग कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये १ बक्षीबाग इंदौर निवासी कन्हैयालाल पिता चंदनलाल (६०) तथा ५०२ व्यंकटेश विहार इंदौर निवासी प्रवीण पिता ओमप्रकाश चौहान (३८) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४८० रूपये किमत की ३८ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०१० के १२ः१५ बजे राऊ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले संतोष पिता तेजराम मोची को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५० रूपये किमत की १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०१० को उमरिया खदान से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही की रहने वाली सुशीलाबाई पति बाबूलाल गुर्जर (५०) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०० रूपये किमत की १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते हुये आठ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०१० को १६.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बल्डला खजराना से जुऑ खेलते आजाद, खालिद, रहीस, भैयशाह, मुंशी, मुन्ना को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        इसी प्रकार पुलिस पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०१० को १६.४५ बजे नयापीठा इंदौर से जुऑ खेलते प्रेम तथा रईस को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०१० को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रतिक्षा ढाबे के सामने रिंगरोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २६५ सुदंरनगर निवासी संजय पिता सुखलाल (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०१० को १३.३० बजे आईओसी डीपो मांगलिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मारूखेडा राधवी उज्जैन निवासी प्रेमंिसंग पिता मोरसिंग राजपूत (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, September 7, 2010

मुम्बई का एक शातिर नकबजन गिरफ्तार, करीब १० लाख रूपये का माल बरामद

इन्दौर -दिनांक ०७ सितम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि, पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीबन १० लाख रूपये का माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। पकडे गये बदमाष ने आज से करीब १ माह पूर्व माणिकबाग रोड निवासी हुजैफा रंगवाला के घर में लगे दरवाजे का ताला तोडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था, तथा चोरी के बाद मुम्बई भाग गया था।
    घटनाक्रम इस प्रकार है - करीब १ माह पूर्व स्कीम नम्बर १०२, माणिकबाग रोड निवासी हुजैफा पिता फखरूद्वीन रंगवाला के सुने मकान नम्बर २८, स्कीम नं. १०२ से दिनांक ५/८/२०१० से दिनांक ७/८/२०१० के बीच किसी अज्ञात आरोपी ने दरवाजे का ताला तोडकर करीब ९ लाख रूपये मूल्य के सोने के जेवरात एवं नगदी करीब देढ लाख रूपये कुल १० लाख पचास हजार रूपये की चोरी कर ले गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जूनी इंदौर पर अपराध क्रमांक २९९/२०१० धारा ४५७,३८० भादवि. का कायम किया जाकर अज्ञात आरोपी की पतारसी के प्रयास किये जा रहे थे। काफी प्रयास करने के बाद विवेचना के दौरान पता चला कि, घटना वाले दिन संदेही अजहर पिता शमसुद्वीन को घटना स्थल के आसपास देखा गया था, जिसके आधार पर जांच की गई तो पता चला कि, वर्तमान में अजहर अपने जीजा सहाबुद्वीन निवासी ३०२ सांई विहार, सेक्टर-१, घंसोली नवी मुम्बई के घर पर रहता है। उप निरीक्षक राजेष साहू के नेतृत्व में एक टीम ३०२ सांई विहार, सेक्टर-१, घंसोली नवी मुम्बई संदेही अजहर की तलाष में भेजी गई। टीम के द्वारा संदेही अजहर को काफी मेहनत करने के बाद पकडा गया तथा उसको नवी मुम्बई के थाने कोपर खेरला ले जाकर बारीकी से पूछताछ की गई तो, उसने फरियादी हुजैफा के घर चोरी की घटना घटित करना स्वीकार किया तथा, चुराऐ हुऐ जेवरात लक्ष्मी ज्वैलर्स वाले को गुमराह करके देना तथा नगदी १ लाख रूपये अपने जीजा के घर पर रखना तथा शेष ५० हजार रूपये खर्च कर देना बताया। आरोपी अजहर की निषादेही से पुलिस ने उसके जीजा के घर पर रखे नगदी १ लाख रूपये तथा लक्ष्मी ज्वैलर्स को दिये करीबन ९ लाख रूपये मूल्य के जेवरात बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। पकडे गये आरोपी का नाम अजहर पिता शमसुद्वीन मुसलमान उम्र २१ साल निवासी खान कालोनी महू - हाल निवासी - ३०२ सांई विहार, सेक्टर-१, घनसोली नवी मुम्बई, है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, इससे अभी और भी नकबजनी की वारदातो का खुलासा होने की संभावना है। 
         आरोपी अजहर को पकडने में थाना प्रभारी, जूनी इंदौर आनन्द यादव, उप निरीक्षक राजेष साहू, प्र.आर. देवनाथ पाण्डेय, प्र.आर. राजेन्द्र रघुवंधी, आरक्षक ओमप्रकाष सोलंकी, पुष्पराजंिसह बैस, संतोष बैरागी, सुमेरसिंह, उमेषसिंह, राजेन्द्रसिंह, मो. मुसद्दिक का विशेष योगदान रहा है । जिन्हें श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

२० आदतन अपराधी एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए २० आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३१ गिरफ्तारी व ८९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०७ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ३१ गिरफ्तारी व ८९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३१ गिरफ्तारी व ८९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित बारह गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०७ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०१० के १४.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मयूर अस्पताल के पास खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुये एना पैलेस खजराना निवासी इमरान पिता मोहम्मद शरीफ, तथा गीतानगर मस्जिद के पीछे इंदौर निवासी मुस्तकीम पिता अजहर कुरैशी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५ हजार रूपये कीमत की ६० लीटर देशी शराब  बरामद की गई इसी प्रकार भूरी टेकरी खजराना इंदौर से     भूरी टेकरी खजराना निवासी तरूण पिता ओमप्रकाश खरे के कब्जे से ३६० रूपये किमत की १२ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०१० के १५.०० बजे ढाबली काकड लसूडिया इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये निरंजनपुर इंदौर निवासी भाईलाल पिता प्रेमराज (२०), ढाबली काकड निवासी ललिता पति रामसिंह (४२) तथा राहुल गांधीनगर इंदौर निवासी दिलीप पिता खण्डेराव मराठा (३६) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १९०० रूपये किमत की ६४ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०१० के १९.२० बजे एकता नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही की रहने वाले हीरालाल पिता शंकरलाल (३७) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये किमत की १० क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०१० के १८ः१० बजे शीतल होटल के पास लोहामंडी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये १६/८ मुराई मोहल्ला इंदौर निवासी निलेश पिता सुरेन्द्र कुमार गर्ग (३२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३ हजार रूपये किमत की १२ बॉटल देशी शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०१० के १७ः१० बजे लुनियापुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले रामा पिता सूरजवली को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपये किमत की २१ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०१० को गफूर खॉ की बजरिया इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही की रहने वाले परवीन पिता अशोक (२४), हेमंत पिता कमल लस्करी (२०) तथा ३६ पार्क कमाठीपुरा इंदौर निवासी भरत पिता सुरेश गौर को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३०० रूपये किमत की ५७ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते हुये २२ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०७ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०१० को २०.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मयूर नगर गली नं. ५ मेहरबानसिंह के मकान इंदौर से जुऑ खेलते मेहरबानसिंह, गोपाल, मुकेश, बब्बन, हरिसिंह, हरिश, विकास, रामा बिलवाल को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४ हजार रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०१० को १४.५० बजे कृष्णबाग कॉलोनी टंकी के पास जुऑ खेलते नानूराम, राधेश्याम, विक्रम, जितेन्द्र, भगवान, जगदीश, राजेश को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११६० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०१० को १९.२० बजे बिजली के ढाबे के नीचे मंगलनगर इंदौर से जुऑ खेलते राहुल, विकास, भैरूसिंह, तन्नू को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        इसी प्रकार पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०१० को ११.०० बजे १५ नं. स्कूल के पास रामबाग से जुऑ खेलते आशीष, नितिन, राधेश्याम को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७२५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०७ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०१० को १३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जनता क्वार्टर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मनोहर पिता शंकरराव मराठा (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०१० को २२.३० बजे मालवीय नगर रोड नं. ३५४ रसोमा चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये उदय नगर देवास हाल शिवमंदिर कनाडिया रोड इंदौर निवासी कमल पिता देवीसिंह (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Monday, September 6, 2010

सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों का विदाई समारोह

इन्दौर -दिनांक ०६ सितम्बर २०१०- पुलिस कन्ट्रोलरूम के सभागार मे आज दिनांक ०६/०९/२०१० को सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मंजुलता खत्री, उप पुलिस अधीक्षक लाईन हेमेन्द्र गौड, उपपुलिस अधीक्षक क्राईम जितेन्द्रसिंह, उपपुलिस अधीक्षक जिविशा राजेन्द्र कुमार मालवीय, ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा, रक्षित निरीक्षक गोविन्दविहारी रावत , निरीक्षक रेडियो सुभाषसिंग , सुबेदार जयप्रकाश आर्य के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ द्वारा सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों  जिसमे सउनि पद से सेवानिवृत्त शेख सत्तार, रामसेवक शर्मा प्रआर पद से सेवानिवृत्त रमेशचंद्र, सत्यनारायण, रमेश मराठा, अब्दुल रउफ, आरक्षक पद से सेवानिवृत्त मूलचंद, इब्राहिम खॉ, सुरेशसिंह, मानसिंह को  फूलमाला पहनाकर स्वागत कर विदाई दी ।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृतिस्वरूप  प्रतीक चिन्ह दिये गये। कार्यक्रम का संचालन उपपुलिस अधीक्षक लाईन हेमेन्द्र गौड द्वारा किया गया।

१३ आदतन अपराधी एवं ३० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०६ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ३० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२० गिरफ्तारी व ८७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०६ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २० गिरफ्तारी व ८७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २० गिरफ्तारी व ८७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल २५ प्रकरण कायम किये गये, करीब १५ लाख २३ हजार ५०० रूपये किमत का मश्रुका बरामद

इन्दौर -दिनांक ०६ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल २५ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब १८ हजार ७४५ रूपये किमत की २५२ क्वाटर, ६० लीटर देशी शराब तथा ६०० ग्राम भांग बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना बेटमा द्वारा ट्रक क्रं. एमपी-०९/केसी/२५१२ को बिना परमिट के अवैध रूप से ३९५ क्वाटर ब्लू चीप की शराब की पेटीयॉ ले जाते पकडा तथा कुल मश्रुका १५ लाख ४ हजार ८०० रूपये का बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते हुये ४५ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०६ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को १६.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विजय पैलेस इंदौर से जुऑ खेलते जितेन्द्र, जवानसिंह, भैरू, शेरअली, इरफान, छोटू उर्फ मंसूरी, विष्णु, जावेद, रफीक, कोमल, रवि, मुजफ्‌फर को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४२५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को १४.०५ बजे १७६ सी गांधीनगर मकान के पीछे जुऑ खेलते जगदीश, दुर्गाप्रसाद, घनश्याम को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३००० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को २१.३० बजे प्राईम सिटी ग्राउन्ड इंदौर से जुऑ खेलते अनिल, अजय, शेखर, संतोष को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०१० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को ०२.३० बजे सोमनाथ की जूनी चाल इंदौर से जुऑ खेलते ललित, गजेन्द्र, रवि को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २७७० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को १८.०० बजे नानक नगर के सामने इंदौर से जुऑ खेलते संजय, प्रहलाद, बंटी, जगतारसिंग, हेमंत, अजीतसिंह को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को २०.५० बजे रामबाग चौराहा जुऑ खेलते योगेश, सुशील, राकेश, रामप्रसाद, रविराज को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को २१.३० बजे बादशाह बिल्डिंग के नीचे चबूतरा देपालपुर से जुऑ खेलते राकेश, जीवन, जगदीश, दिलीप, मदन, रत्नेश, हेमराज को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १९०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को १८.४० बजे मोतीमहल टॉकीज के पीछे जुऑ खेलते अनिल, निखिल, राकेश, कमल, अजय को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०४० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित सात युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०६ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को २२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टैण्ड के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले राधा गोविंद का बगीचा जूनी इंदौर निवासी शेखर पिता गंगाराम (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को १५.४० बजे बीमा अस्पताल के सामने हीरानगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये २०१ लोधी धर्मशाला के पास एमआर-१० चौराहा निवासी मुकेश पिता कानाजी भाटी, १५ डॉक्टर कॉलोनी इंदौर निवासी अजय पिता रामदास मराठा (४०) तथा ११२ भानगढ इंदौर निवासी मोनू पिता सुरेश तोमर (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से क्रमशः १ चाकू, १ तलवार तथा १ कटार बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को ११.४५ बजे रेतीमंडी कलाली के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १८७ काजीपुरा उज्जैन निवासी सौरभ उर्फ सोनू पिता कैलाशचंद्र (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को २२.३० बजे रामचंद्र नगर पुलिया के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रवि पिता राजू प्रजापत को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को १२.०० बजे फोरलेन वाईन शॉप के सामने पिगडम्बर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये आजाद नगर निवासी प्रकाश उर्फ सनी पिता देवराम मराठा (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Sunday, September 5, 2010

२०० ग्राम गांजा किमती २००० रूपये का बरामद, दो आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर दिनांक ०५ सितम्बर २०१०- पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को गब्बू पिता भागीरथ कलौता (६०) निवासी तकीपुरा तथा मांगूदास पिता घीसाराम बैरागी (६५) निवासी सागोर कुटी के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तकीपुरा गब्बू के मकान देपालपुर से अवैध रूप से रखा हुआ २०० ग्राम गांजा, किमती २००० रूपये का बरामद किया गया। पुलिस देपालपुर द्वारा आरोपी गब्बू पिता भागीरथ कलौता तथा मांगूदास पिता घासीराम बैरागी को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से २०० ग्राम गांजा जप्त कर इनके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

२० आदतन अपराधी एवं २३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए २० आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२ स्थाई, २५ गिरफ्तारी व १०० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०५ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २ स्थाई, २५ गिरफ्तारी व १०० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २ स्थाई, २५ गिरफ्तारी व १०० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल २२ प्रकरण कायम किये गये, करीब १३ हजार ३५० रूपये किमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक ०५ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल २२ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब १३ हजार ३५० रूपये किमत की ३८८ क्वाटर देशी शराब बरामद की।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १३ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०५ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर केशव नगर कॉलोनी कोदरिया से जुऑ खेलते विशाल, बलराम, अभिषेक, विशाल, पारस, संदीप, अमित को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को १४.०० बजे अपना होटल के सामने से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त दिलीप लॉज इंदौर निवासी रामचंद्र पिता मुकुंदीलाल (३०), १९ राधेश्याम नगर इंदौर निवासी विनोद पिता सत्यनारायण (२५) तथा लुनियापुरा इंदौर निवासी नंदू पिता द्वारकाप्रसाद (४२) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६०० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को १३.४५ बजे माणक चौक आमवाला रोड महूॅ से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त कोयला बाखल निवासी मनीष पिता मोहनलाल अग्रवाल (२४), आम्बा चंदन निवासी नारायण पिता मुन्नालाल दर्जी (६५) तथा आकवी निवासी संतोष पिता सुखराम बलाई (३०) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२०० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित चार युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०५ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को २१.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राऊ बायपास चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १०६ मोहननगर निवासी रॉकी पिता भानुप्रतापसिंह (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को ०९.५० बजे चंद्रावतीगंज से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये छडोदा निवासी नारायण पिता देवीसिंह राजपूत (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को ०८.०० बजे हाट मैदान महूॅ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये यही के रहने वाले निकेश पिता प्रेम लोधी (२०) तथा धामनोद निवासी मदन पिता रमेश भील (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Saturday, September 4, 2010

१२ आदतन अपराधी एवं १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०४ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल १८ प्रकरण कायम किये गये, करीब २५ हजार २३० रूपये किमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक ०४ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल १८ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब २५ हजार २३० रूपये किमत की ४८५ क्वाटर तथा ६० लीटर देशी शराब बरामद की।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त नौ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०४ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को ११.०० बजे कब्रस्तान गेट के पास आजाद नगर इंदौर से जुऑ खेलते नौशाद,फारूख,गब्बर को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को १५.२५ बजे सिटी बस स्टॉप के पास रामबाग से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त ३२४ सावरिया नगर छोटा बांगडदा निवासी शीतल पिता रामस्वरूप (२२) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६५ रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को २१.५५ बजे चंदननगर रोड इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त गंगानगर निवासी गौरव पिता सुभाष सोलंकी (१८), ३४३ आमवालारोड चंदननगर निवासी अलतु पिता जावेद (२२), ई सेक्टर चंदननगर निवासी मोहन पिता मांगीलाल परमार (४५) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६३० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        इसी प्रकार पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१०  को १२.३० बजे अम्बा माता चौक सिमरोल से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले अजय पिता नानूराम (२०) तथा ग्राम चोरल निवासी रामचंद्र पिता नारायण सुतार (३३) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४०० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित चार युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०४ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को १६.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पीएससी चौराहा रेसीडेंसी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ११/२ छत्रीपुरा इंदौर निवासी सुनिल पिता मनोहरलाल सोनी (२४) तथा २१ जोशी मोहल्ला इंदौर निवासी गणेश पिता मुकेश सिंदे (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ रिवाल्वर मय ३ जिंदा कारतूस के तथा १ छुरा बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को १०.२५ बजे फूटी कोठी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये ९४१ द्वारकापुरी इंदौर निवासी आदेश पिता कमलप्रसाद विश्वकर्मा (३२) तथा १२८/१ नेहरूनगर इंदौर निवासी धर्मेन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण श्रीवास्तव (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५-५ जिंदा कारतूस बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Friday, September 3, 2010

तीन नकबजनो से चोरी का ३५ हजार का माल बरामद

इन्दौर -दिनांक ०३ सितम्बर २०१०- पुलिस एमआयजी कॉलोनी द्वारा दिनांक ०१ सितम्बर २०१० के १७.३५ बजे फरियादी गणेश पिता रामचंद्र (३४) निवासी ८३५/८ नेहरू नगर की रिपोर्ट पर संदिग्ध पडोसी रोहित, राहुल, कमलेश के विरूद्व धारा ४५४,३८० भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक ०१ सितम्बर २०१० के १४.३० बजे फरियादी गणेश ८३५/८ नेहरू नगर स्थित मकान का ताला लगाकर काम से कही बाहर गया था वापस आकर देखा तो घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था व अंदर जाकर देखने पर घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था तथा घर में रखे सोने चांदी के जेवरात किमती ३५ हजार के चोरी हो गये थे। फरियादी ने आसपास पूछताछ की तो आसपास के लोगो द्वारा रोहित, राहुल, कमलेश के घर के आसपास घूमने की जानकारी मिली जो पूर्व में भी कई बार वहॉ संदिग्ध रूप से घूमते दिखायी दिये थे।
        फरियादी गणेश द्वारा उपरोक्त तीनो राहुल, रोहित तथा कमलेश से पूछताछ की तो कोई जानकारी नही दे रहे थे। फरियादी द्वारा अपनी रिपोर्ट में उपरोक्त तीनो का नाम संदिग्ध होना बताया । पुलिस एमआयजी द्वारा उपरोक्त तीनो राहुल, रोहित तथा कमलेश से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर इन्होने उक्त चोरी करना स्वीकार की ।
    पुलिस एमआयजी द्वारा तीनो आरोपियो १. रोहित पिता उमेश बौरासी निवासी २८/१ नेहरू नगर इंदौर २. राहुल पिता किशन पटेल निवासी नेहरूनगर इंदौर तथा ३. कमलेश उर्फ करण पिता कमल निवासी १७७/३ नेहरू नगर इंदौर को गिरफ्‌तार कर इनकी निशादेही से सोने, चांदी के जेवरात कुल किमती ३५ हजार रूपये के बरामद किये गये। पुलिस द्वारा प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है ।

०६ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०३ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१७ गिरफ्तारी व ५४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०३ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १७ गिरफ्तारी व ५४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १७ गिरफ्तारी व ५४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल १८ प्रकरण कायम किये गये, करीब २७ हजार ६८० रूपये किमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक ०३ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक ०२ सितम्बर २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल १८ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब २७ हजार ६८० रूपये किमत की २३० क्वाटर तथा ११० लीटर देशी शराब बरामद की।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त पॉच युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०३ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक ०२ सितम्बर २०१०  को १५.२५ बजे कल्याण मील नाका शंकर कुम्हार का बगीचा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही ४०/७ शंकर कुम्हार के बगीचे इंदौर के रहने वाले प्रहलाद पिता फकीरा मोची (४२) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६५० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०२ सितम्बर २०१० को १३.५० बजे दरयावसिंह के मकान के पीछे आगर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त ग्राम आगर निवासी रामप्रसाद पिता चेना बागरी (४५), ५३ बाणगंगा इंदौर निवासी सुनिल पिता दुर्गाप्रसाद चौहान (४३), नावदापंथ इंदौर निवासी महेन्द्र पिता रामसिंग ठाकुर (३५) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०१२ रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        इसी प्रकार पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०२ सितम्बर २०१०  को १५.३० बजे बस स्टैण्ड सिमरोल से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त ग्राम बागौदा निवासी कैलाश पिता लक्ष्मण भील (३५) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित चार युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०३ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०२ सितम्बर २०१० को १२.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मराठी मोहल्ला शिवमंदिर के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ६५/२ न्यू दुर्गानगर इंदौर निवासी अजय पिता चतुरसिंह (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०२ सितम्बर २०१० को २०.३० बजे रामबलराम नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये यही के रहने वाले रवि पिता जुझरसिंग राजपूत (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०२ सितम्बर २०१० को १६.०० बजे ग्राम तिरोला तिराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पारदी खेडा भैरूगढ निवासी सेवाराम पिता मायाराम बागरी (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ धारिया बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०२ सितम्बर २०१० को १०.२० बजे वेटनरी कॉलेज के सामने किशनगंज से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले आजाद नगर निवासी राकेश पिता सहदेव तायडे (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Thursday, September 2, 2010

फर्जी निकली हवाला की लूट

फरियादी ने ही रचा था षड़यंत्र ।
फरियादी के पास से निकले हवाला के रूपये ।

इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व/क्राईम) श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि दिनांक ३१/०७/१० को एम.जी. रोड़ के थाना क्षैत्रांतर्गत रहने वाले पियूष पिता कांजीभाई पटेल उम्र २३ साल निवासी प्रशांत होटल के पास पुराणिक प्लाजा जेलरोड़ इंदौर ने शाम के वक्त उसके घर में ३ अज्ञात बदमाशों द्वारा घुसकर उसको बाथरूम में बंद करने और लूट करने की कोशिश की तथा पैसा नहीं होने पर लूट नहीं कर सकने की रिपोर्ट की थी । जिस पर से थाना एम.जी. रोड़ पर अपराध क्रमांक ३८५/१० धारा ३९३ भादवि पंजीबद्व किया गया ।
    मामला संदेहास्पद होने से क्राईम ब्रांच अति. पुलिस अधीक्षक अरविन्द तिवारी को मामले की सही स्थिति मालूम करने हेतु निर्देश दिये गये इस पर से अति. पुलिस अधीक्षक अरविन्द तिवारी द्वारा उप पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्रसिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक सोमा मलिक एवं उनकी टीम के प्र.आर. जगदीश मालवीय ,आर. सुरेश मिश्रा ,आर. अरविन्द द्विवेदी ,आर. जीतेन्द्रसिंह परमार को लगाया गया । जिस पर टीम ने फरियादी पर संदेह होने से फरियादी पियूष पिता कांजीभाई पटेल को क्राईम ब्रांच लाकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने बताया कि घटना की योजना स्वयं ने बनाकर उक्त घटना की रिपोर्ट थाना एम.जी. रोड़ पर की थी एवं उसने यह भी बताया कि यह कंपनी अहमदाबाद के रहने राजेश भाई की है जो रतनपोल ,तालूपोल जेवरी वार्ड में स्थित है और उसका इंदौर में ऑफिस पिछले नौ माह पूर्व से खुला है । कंपनी द्वारा उसे हेड बनाकर तीन अन्य स्टाफ के साथ भेजा गया था जो विगत आठ माह में पियूष द्वारा कंपनी का १९ से २१ लाख रूपया स्वयं ही खर्च लिया गया था जो उसे ३१/०८/१० को साल भर का हिसाब लेकर व २१ लाख रूपये लेकर अहमदाबाद जाना था परंतु उसके द्वारा स्वयं ही पैसा खर्च कर लिया गया था इसलिए उसने यह कहानी बनाई कि उसके एक अन्य साथी अंकित द्वारा उसे बाथरूम में बंद कर बाजार चला गया तब पियूष द्वारा बचाओ-बचाओ की आवाज कर चिल्लाने लगा । जब दूसरा स्टाफ वापस कमरे में लौटा तो उसने आवाज सुनकर उसे बाहर निकाला व आसपास व कंपनी में व पुलिस में बताया ताकि घटना सत्य लगे । उसके बाद प्रार्थी व उसके स्टाफ अंकित व छोटा पियुष से एम.जी. रोड़ में पूछताछ होती रही सभी अधिकारियों की पूछताछ में प्रार्थी द्वारा घटना उसके साथ घटित होना बताया गया ।
    प्रार्थी आरोपी पियूष पटेल द्वारा अपनी कंपनी में पूर्व में मुंबई भुवनेश्वर में अप्रेल २०१० को ११ लाख ५० हजार रूपया ,सूरत में दिनांक २९/०३/१० को ५१ लाख ८० हजार ,अहमदाबाद अदालत चौकड़ी में अप्रेल २०१० में ५७ लाख रूपये व पूना में जुलाई २०१० के अंतिम सप्ताह में १२ लाख रूपये की लूट आटो रिक्शा में लोगों द्वारा की जाने से प्रेरित होकर इस घटना को करने का प्लान आया कि घटना में आरोपी का पता नहीं चलने पर वह बच जायेगा । परंतु क्राईम ब्रांच की पूछताछ पर आरोपी फरियादी पियूष टूट गया व उसने स्वयं के द्वारा घटना घटित करना व हवाला का ५४८००० रूपया कमरे में छिपाकर रखना बताया ।     जिस पर पुलिस द्वारा उसके कमरे से रूपये लिए जाकर मय मुलजिम पियूष पिता कांजीभाई पटेल उम्र २३ साल निवासी धामवन तहसील विशनगर महषाणा गुजरात हाल प्रशांत होटल के पास पुराणिक प्लाजा जेलरोड़ इंदौर व अंकित पिता रमेशभाई पटेल उम्र १९ साल निवासी धामवन तहसील विशनगर महषाणा गुजरात हाल प्रशांत होटल के पास पुराणिक प्लाजा जेलरोड़ इंदौर को मय ५ लाख ४८ हजार रूपये के थाना एम.जी. रोड़ को अग्रिम कार्यवाही हेतु दिया गया ।     

टीवी, एलसीडी चुराकर ले जाते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को १४.३० बजे फरियादी जेनिस पिता सनत झांझरी (३५) निवासी १४३ गोयल नगर इंदौर की रिपोर्ट पर १७/१ साउथ तुकोगंज इंदौर निवासी रामचंद्र पिता रामनाथ यादव (३५) के विरूद्व अपराध धारा ४५४,३८० भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कंचनबाग स्थित दिगम्बर जैन मंदिर की प्रातः ०९.०० बजे सफाई करने के लिये रामचंद्र यादव आया जिसने मौका पाकर मंदिर में रखी टीवी, एलसीडी चुराकर ले जाने लगा। फरियादी द्वारा देख लेने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपी को रंगे हाथो पकडा गया ।
        पुलिस तुकोगंज द्वारा आरोपी रामचंद्र पिता रामनाथ यादव (३५) निवासी १७/१ साउथ तुकोगंज इंदौर को गिरफ्‌तार कर उसके कब्जे से एलसीडी किमती १३ हजार ९९० रूपये की बरामद कर ली गई है। प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०७ आदतन अपराधी एवं २१ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २१ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, २४ गिरफ्तारी व ८६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, २४ गिरफ्तारी व ८६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, २४ गिरफ्तारी व ८६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल ३२ प्रकरण कायम किये गये, करीब २८ हजार २६५ रूपये किमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल ३२ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब २८ हजार २६५ रूपये किमत की ७९१ क्वाटर देशी शराब बरामद की।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
       

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त २१ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को २२.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूटी कोठी के सामने सब्जी मंडी से जुऑ खेलते सोनू, अमर, नितीन, मोहम्मद जाकिर, गौरीशंकर, गुड्डू, राजेश को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४ हजार ३१५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को १६.०० बजे अमानत कॉलोनी के मैदान से जुऑ खेलते विष्णु, जितेन्द्र, मोहन, रमेश, माखन, बद्री को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४ हजार ९५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को २१.०५ बजे उषा फाटक जेलरोड से जुऑ खेलते समीर, जाकिर, राजेश, अंकित, संदीप, कैलाश, गुरू उर्फ आनंद को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        इसी प्रकार पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१०  को २०.०५ बजे गणेश नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले मोतीराम पिता गंगाराम तेली (५०) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित चार युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को १६.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छोटी खजरानी मस्जिद के सामने आमरोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १८-१९ दौलतबाग खजराना इंदौर निवासी अमन पिता हबीब रहमान (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को १३.३० बजे जबरन कॉलोनी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मरीमाता बगीचा जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी हनुमान उर्फ संदीप पिता गणेश मराठा (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को ११.१० बजे महूनाका रिक्शा स्टैण्ड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २०० ऋषि पैलेस बिहार कॉलोनी इंदौर निवासी बिट्टू पिता चमनलाल (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को १९.३० बजे सब्जी मंडी कोदरिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लोधीपुरा निवासी डैनी पिता अमृतलाल लोधी (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, September 1, 2010

छह वाहन चोर गिरफ्‌तार चोरी की आठ मोटरसायकल बरामद

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०१०- पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी १.प्रिंस पिता प्रकाश श्रीवास्तव (२०) निवासी २८ कालानी मेनरोड इंदौर, २. रीतेश पिता विजय कुमार जायसवाल (१८) निवासी ग्राम देसली थाना महोदा जिला बैतूल हाल हिरानगर इंदौर, ३. लक्की उर्फ शशी गिल पिता ईमानु (२०) निवासी सीएसडबल्यूटी बीएसएफ क्वाटर ४. जगदीश उर्फ जग्गा पिता मांगीलाल सरेल (१८) निवासी ८४ पल्लरनगर इंदौर ५. कृष्णा पिता वासुदेव शर्मा (३५) निवासी २३ए राधानगर इंदौर ६. राहुल पिता शंकरसिंह रघुवंशी निवासी २१६ अराधना नगर इंदौर के विरूद्व धारा ४१(२) १०२ जा.फौ. ३७९ भादवि का प्रकरण दर्ज किया गया। थाना मल्हारगंज द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान बजाज पल्सर मोटरसायकल नं. एमपी-०९/एमके/१३३६ को रोककर वाहन के कागजात मांगने पर वाहन चालक प्रिंस तथा पीछे बैठे रीतेश कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाये जिन्हे थाना लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो इन्होने उक्त मोटरसायकल चोरी की होना बताया जिसकी पूर्व में थाना मल्हारगंज में ही चोरी की रिपोर्ट होना पाई गई। आरोपीयान उपरोक्त से उक्त मोटरसायकल जप्त कर अन्य घटनाओ के संबंध में पूछताछ करने पर इन्होने बताया कि ये अपने साथी लक्की, जगदीश, कृष्णा तथा राहुल के साथ मिलकर अलग-अलग थाना क्षेत्र से वाहन चुराते थे । प्रिंस तथा रीतेश की निशादेही पर लक्की, जगदीश, कृष्णा तथा राहुल को पकडा गया व इनकी निशादेही से ७ मोटरसायकल जो विभिन्न थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, बरामद की गई। उक्त आरोपियो से बजाज पल्सर मोटरसायकल नं. एमपी-०९/एमके/१३३६ के अतिरिक्त तीन अन्य बजाज पल्सर मोटरसायकल नं. एमपी-०९/एमएम/७५०३, एमपी-०९/एलएच/६१४३, एमपी-०९/एमएम/४०८० तथा हिरोहोन्डा पेशन नं. एमपी-०९/एमएच/५८५८, बजाज सीटी १०० नं. एमपी-०९/एलएच/१००३, हीरोहोन्डा स्पलेन्डर नं. एमपी-०९/जेएम/८५७९, हीरोहोन्डा स्पलेन्डर नं. एमपी-०९/जेएफ/०१४३ जो थाना रावजी बाजार, सराफा, मल्हारगंज, तुकोगंज, एमजीरोड थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
        उक्त कार्यवाही में मल्हारगंज थाने के एएसआई राठौर, प्रआर. हनुमानसिंह, आर. प्रमोद, पवन पांडे, सत्यप्रकाश का विशेष सराहनीय योगदान रहा। आरोपियों को गिरफ्‌तार कर पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी चोरी के वाहन मिलने की प्रबल सम्भावना है।

लेडिस सूट व कपडे चुराकर ले जाने वाला नौकर गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को १३.०० बजे अरविंद पिता आदिम मेमन (४२) निवासी ९८ अशोका कॉलोनी माणीकबाग इंदौर की रिपोर्ट पर अपनी ही दुकान के नौकर जावेद पिता अब्दुल सत्तार (१९) निवासी उस्मान गेट कॉलोनी इंदौर के विरूद्व धारा ३८१ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादी अरविंद मेमन की इतवारिया बाजार स्थित नरगिस सूट के नाम से कपडो की दुकान है जहॉ पर आरोपी जावेद सत्तार नौकरी करता था। दिनांक ०१ जुलाई २०१० से ३० अगस्त २०१० के बीच आरोपी जावेद सत्तार ने मौका पाकर फरियादी की दुकान से लेडिस सूट व करीब १०० नग कपडे चुराकर ले गया था। फरियादी व अन्य कामगारो द्वारा पूछताछ करने पर जावेद सत्तार ने उक्त लेडिस सूट व कपडे चोरी करना बताया। पुलिस मल्हारगंज द्वारा फरियादी के नौकर जावेद पिता अब्दुल सत्तार (१९) निवासी उस्मान गेट कॉलोनी इंदौर को गिरफ्‌तार कर इसके कब्जे से उक्त कपडे व सूट बरामद किये गये है तथा प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

१८ आदतन अपराधी एवं २० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १८ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४५ गिरफ्तारी व १७३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ४५ गिरफ्तारी व १७३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४५ गिरफ्तारी व १७३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल ३४ प्रकरण कायम किये गये, करीब २४ हजार ४०० रूपये किमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल ३४ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब २४ हजार ४०० रूपये किमत की ४८४ क्वाटर तथा ६० लीटर देशी शराब बरामद की।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
       

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त सात युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को १३.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लोहा गेट गली नं. ३ चंदननगर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले मोहम्मद खालीद पिता अब्दुल खुद्दास (२७) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२९० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को १४.१५ बजे नगरनिगम टैम्पो स्टैण्ड से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त २५ नार्थ कमाठीपुरा निवासी कुलदीप पिता करणसिंह चौहान (३५) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५४० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को १५.३० बजे रूस्तम का बगीचा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले हीरालाल पिता गुरूदयाल (५१) तथा नारायण सेठ कंपाउंड निवासी बाबू पिता दाऊद खान (३५) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८८० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        इसी प्रकार पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को १४.०० बजे ग्राम खेडी सिहोद से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले विक्रम, शेखर, गोकुल को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३३० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित सात युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को ०३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेडिमेड कॉम्पलेक्स से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कारसदेव नगर इंदौर निवासी गोपाल पिता गोविंद बुंदेला (२२) तथा लाखन पिता भगवानदास (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को १०.४५ बजे नयाबसेरा गांधीनगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम कलरा थाना बडवानी हाल बडा बागंडदा निवासी मुकेश पिता मोहन मानकर (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ बोर का देशी कट्टा बरामद किया गया तथा पंचशील नगर इंदौर से यही के अश्विन पिता समाधान मराठा (२३) व टाण्डा धार निवासी रेवसिंह पिता किशन भिलाला (२१) को पकडा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ फरसा तथा १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को १४.०० बजे राऊ खेडी फाटा एबी रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गाडरवाडा नरसिंहपुर निवासी लक्की पिता खुन्नूसिंह कटार (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना सावेर द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को १०.३० बजे केशरीपुरा पुलिया के पास सावेर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लालखेडा निवासी गोलू पिता कमल नाईट (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, August 31, 2010

१३ आदतन अपराधी एवं ३० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३१ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ३० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२ स्थाई, ५३ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ३१ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २ स्थाई, ५३ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २ स्थाई, ५३ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल १८ प्रकरण कायम किये गये, करीब १५ हजार ७०० रूपये किमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक ३१ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक ३० अगस्त २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल १८ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब १५ हजार ७०० रूपये किमत की २७७ क्वाटर तथा ६० लीटर देशी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
       

जुऑ खेलते २२ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ३१ अगस्त २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०१० को ११.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्वर्णबाग कॉलोनी से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले बाबूलाल पिता गोपाल, दिलीप पिता चुन्नीलाल, कमल पिता प्रेम को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०१० को १८.०० बजे सलीमा फार्म हॉउस लिम्बोदी से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए राजेन्द्र, शंकर, दिनेश, दिपक, राजू, ईश्वर, अज्जू, विनोद, सुनिल, नारायण, राजेन्द्र, शिवनाथ, ठाकुरदास, अशोक, विनोद, टीकम, ओमप्रकाश को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५५ हजार ४०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०१० को १५.३० बजे पातालपानी से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मुकेश, राजेन्द्र को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २१०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित छह युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ३१ अगस्त २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०१० को १८.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वाटर पंप के पास आजादनगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुमित सिंह पिता लाल बहादुर बघेल (२१) नि०७६ सीपीडब्लुडी रेड चर्च के सामने तथा ललित पिता रामपाल रावत (२३) नि०चर्च के सामने इदांैर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ चाकू व १ खंजर बरामद किया गया।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०१० को ११.३० बजे जूनारिसाला इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले चुन्नू उर्फ रोहित पिता तेजंिसह ठाकुर (१९) निवासी जूनारिसाला को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०१० को १२.०० बजे एबी रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम खातेगॉव निवासी तेजसिंह पिता जयसिंह (२०) कमलेश पिता देवीनारायण (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०१० को १५.४० बजे बस स्टैण्ड मानपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नयापुरा नालछा धार निवासी साकरिया पिता मुन्ना भील (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

दहेज प्रताडना के दो मामलो में छह के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक ३१ अगस्त २०१०- महीला थाना द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०१० को अलग-अलग प्रकरण में फरियादिया श्रीमती सोनी पति सुरेश कश्यप (२६) निवासी बाणगंगा इंदौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति सुरेश पिता जयराम कश्यप तथा देवर कैलाश पिता जयराम कश्यप तथा अनिता पति चिंतामणी (२७) निवासी ४२३ स्कीम नं. ५१ की रिपोर्ट पर इसके पति चिंतामणी पिता विष्णु बामन, ससुर विष्णु पिता बिसन बामन, सास निशा पति विष्णु बामन तथा ननद रूपाली पति निरज के विरूद्ध धारा ४९८ ए भादवि तथा ३/४ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
    पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती सोनी तथा अनिता की शादी में इनके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद उपरोक्त आरोपियान द्वारा आये दिन दहेज की मांग को लेकर फरियादिया के साथ मारपीट कर प्रताडित करते रहते है। पुलिस महिला थाना द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Monday, August 30, 2010

हत्या के प्रयास का प्रकरण झूठा निकला फरियादी के साथियो ने अपने विरोधीयों को फसाने के लिये खुद ही रची थी साजिश

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम (शहर/देहात) श्री श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि फरियादी युवराज गोस्वामी पिता अरविंद (२८) निवासी मालवीय नगर की रिपोर्ट पर दिनांक २५ अगस्त २०१० के रात्री ०९.३० बजे आरोपी युवराज दुबे उर्फ आसू उर्फ अश्विनी २. रूपेश उर्फ मन्चू ३. जय. ४. गणेश के विरूद्व थाना किशनगंज पर अपराध क्रं. ४५१/१० धारा ३०७,३२४,३४ भादवि २५,२७ आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया था। मेडिकल परिक्षण सी.एच. अस्पताल महू से करवाया गया था। रिपोर्ट के दिन से ही घटना संदिग्ध लग रही थी।
    उसके उपरांत फरियादी युवराज गोस्वामी एमव्हाय अस्पताल इंदौर में भर्ती होकर ईलाज करा रहा था जो दिनांक २८ अगस्त २०१० को एमव्हाय अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ जिससे घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ की गई तो रिपोर्ट झूठी पाई गई।
    घटना की खुलासावार जानकारी निम्न है - दिनांक २५ अगस्त २०१० को सन्नी मराठा, विक्की उर्फ विक्रम, सुभाष, अमर ने मिलकर योजना बनाई थी कि युवराज गोस्वामी को चाकू तथा गोली मारकर युवराज दुबे उर्फ अश्विनी के विरूद्व एफआईआर कराना है। जो योजनानुसार चारो आरोपी महू आये ये सभी लोग युवराज गोस्वामी के पुराने पहचान के थे तथा छोटी कलाली महू से शराब पिकर आये थे। युवराज गोस्वामी को सन्नी बोला थोडा चाकू खाना है और युवराज दुबे उर्फ अश्विनी के विरूद्व रिपोर्ट करना है इतना बोलकर अमर ने दाहिने पैर में चाकू मारा व सुभाष ने कट्टे से गोली मारी जो युवराज गोस्वामी को दाये पैर के नीचे घुटने में गोली लगी इसी बीच अमर को भी सीधे हाथ में गोली लगी थी। सन्नी ने युवराज गोस्वामी पर दबाव बनाकर थाना किशनगंज पर युवराज दुबे उर्फ अश्विनी व उसके भाई रूपेश, जय व गणेश के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई थी तथा अमर ने अपने हाथ में गोली लगने की झूठी रिपोर्ट रावजी बाजार में विरोधी गब्बर वगैरह के विरूद्व दर्ज कराई थी। जिसमें आरोपी अमर,  पिता सालीकराम (२४) निवासी जबरन कॉलोनी इंदौर तथा विक्की उर्फ विक्रम पिता जितेन्द्र (२३) निवासी सुदामानगर इंदौर के विरूद्व साक्ष्य पाने से आज दिनांक ३० अगस्त २०१० को गिरफ्‌तार किया गया जबकि प्रकरण में अन्य आरोपी सन्नी मराठा घटना के तीन दिन बाद थाना अन्नपूर्णा के किसी प्रकरण में जेल में निरूद्व है तथा सुभाष फरार है।
        उपरोक्त मामले का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी महू दौलतसिंह गुर्जर, थाना प्रभारी किशनगंज रघुप्रसाद, उपनिरीक्षक डी.एस.परमार. प्रआर. रमेश पाटिल, जितेन्द्र मिश्रा, ब्रह्‌मानंद आर. मुकेश, योगेश, रियाज, विजय, अमीन की भूमिका सराहनीय रही।

०६ आदतन अपराधी एवं ०७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १०५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १०५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १०५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित छह युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०१०- पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०१० के १२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नसिया रोड छोटी ग्वालटोली इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही १६/३ छोटी ग्वालटोली इंदौर निवासी पवन पिता बलराम यादव (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०१० के २१.०० बजे तेजाजी मंदिर के पास भागीरथपुरा से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही ५८१ भागीरथपुरा के रहने वाले राहुल पिता शोभाराम (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९२० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०१० के १७.०० बजे नया बसेरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ७६ छोटी खजरानी इंदौर निवासी महेन्द्र पिता करणसिंह (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३०० रूपये कीमत की १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०१० के १२.३० बजे पटेल नगर नैनोद रोड से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले शिवनारायण पिता सिद्वार्थ (६२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये कीमत की ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०१० के १२.४० बजे लोधी मोहल्ला से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही लोधी मोहल्ला कोदरिया के रहने वाले दीपक पिता शिवनारायण परमार (२१) तथा राकेश पिता राममूर्ती लोधी (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २८८० रूपये कीमत की ९६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त तीन गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०१०- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०१० को १७.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम दतोदा से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले विजयसिंह व गजानंद को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये तथा चोरल नदी के पुल से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ग्राम चोरल निवासी राजेश पिता नारायण पाल (३४) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०१०- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०१० को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर माणीकबाग पुल के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले हरिजन कॉलोनी गाडी अड्डा निवासी पवन पिता जगदीश (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

दहेज प्रताडना के मामले में तीन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०१०- थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०१० को १०.३० बजे फरियादिया श्रीमती अर्चना पति रूपेन्द्र सेंगर (२५) निवासी २६६/५ यादव नंदनगर इंदौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति रूपेन्द्र पिता देवेन्द्र सेंगर, ससुर देवेन्द्र पिता रतनसिंह सेंगर तथा ननद कुन्ता पिता देवेन्द्र सेंगर के विरूद्ध धारा ४९८ ए भादवि तथा ३/४ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
    पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती अर्चना की शादी में उसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया के पति रूपेन्द्र, ससुर देवेन्द्र तथा ननद कुन्ता द्वारा आये दिन दहेज की मांग को लेकर फरियादिया के साथ मारपीट कर प्रताडित करते रहते है। पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति रूपेन्द्र पिता देवेन्द्र सेंगर, ससुर देवेन्द्र पिता रतनसिंह सेंगर तथा ननद कुन्ता पिता देवेन्द्र सेंगर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, August 29, 2010

०४ आदतन अपराधी एवं १९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४ स्थाई, १४६ गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ४ स्थाई, १४६ गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४ स्थाई, १४६ गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल २० प्रकरण कायम किये गये, करीब २० हजार ४०० रूपये किमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक २८ अगस्त २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल २० प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब २० हजार ४०० रूपये किमत की ३५२ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०१०- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक २८ अगस्त २०१० को १०.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुलकर्णी का भट्टा इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त यही ३८९ कुलकर्णी का भट्टा निवासी संतोष पिता वल्लभप्रसाद श्रीवास्तव (४२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित तीन आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०१०- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २८ अगस्त २०१० को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के सामने महूॅ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ७१ बंडा बस्ती निवासी मोहम्मद साहेब पिता मोहम्मद असलम (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २८ अगस्त २०१० को ११.३० बजे गौरीनगर टेम्पो स्टैण्ड के सामने अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये १२/१ रूपनगर गौरीनगर इंदौर निवासी पवन पिता रमेश शर्मा (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ गंडासा बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक २८ अगस्त २०१० को ०१.०० बजे चिकित्सक नगर साई मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १३२ चिकित्सक नगर झोपडपट्टी इंदौर निवासी कालू पिता तेजराम मराठा (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

उत्तरप्रदेश के चार कुख्यात इनामी बदमाश क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा गिरफतार

'गिरफतार गैंग का सरगना सुधीरसिंह उर्फ राज पर उत्तरप्रदेश पुलिस का ५००००/- तथा मध्यप्रदेश पुलिस का १५०००/- रूपये का इनाम 
'दो बदमाशों पंडित व हर्ष भदौरिया से क्राइम ब्रांच की मुठभेड़
'पकड़े गये चारों बदमाशों पर सवा लाख रूपये का इनाम
इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०१०- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी. श्रीनिवास राव ने बताया कि दिनांक ०४ अगस्त २०१० को एम.जी. रोड़ थानांतर्गत व्यवसायी पर गोली चलाकर हत्या कर लूट की घटना कारित की गई थी । उक्त घटना में एक व्यक्ति चेतन की मृत्यु हो गई थी व अन्य कर्मचारी नट्टू गोली लगने से घायल हो गया था। घटना की पतारसी के लिए एस.पी. (पूर्व/क्राईम) श्री मकरंद देउस्कर ने पूर्वी क्षैत्र के सभी थानों को सरगर्मी से तलाश के निर्देश दिये साथ ही क्राईम ब्रांच को भी घटना की पतारसी में लगाया । पुलिस अधीक्षक (पूर्व/क्राइम) श्री मकरंद देउस्कर के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के द्वारा तीन स्थानीय एंव एक उज्जैन के युवक १. गुड्डू उर्फ इलियास पिता छोटे खां उम्र ४० साल निवासी बड़वाली चौकी इंदौर २. अजय चौरसिया पिता देवीप्रसाद चौरसिया उम्र ३२ साल निवासी व्यंकटेश नगर इंदौर ३. पवन अग्रवाल पिता रमेशचंद्र अग्रवाल उम्र ४० साल निवासी स्कीम नंबर ७१ इंदौर ४. राजेन्द्रसिंह झाला उर्फ लालू बना निवासी ग्राम कचनारिया थाना नरवल जिला उज्जैन के चारो अपराधियों को पूर्व में दिनांक २६ अगस्त २०१० को गिरफतार किया गया था ।
    उक्त आरोपियों से पूछताछ पर यह खुलासा हुआ था कि दिनांक ०४ अगस्त २०१० को एमजी रोड थानांतर्गत व्यवसायी पर गोली चलाकर हत्या व लूट की घटना तथा दिनांक २६ जून २०१० को नंदानगर तीन पुलिया पर स्थित राजस्थान ज्वेलर्स के व्यापारी योगेश वर्मा नि. शक्कर बाजार , सराफा का बैग जिसमें सोने के जेवरात एंव नकदी ७०००० रूपये थे। व्यापारी पर कट्टा अड़ाकर सोने के जेवरात से भरा बेग छिनने की घटना । उक्त दोनों घटनाओं को अंजाम देने में इनका व सुधीरसिंह उर्फ राज तथा चार अन्य साथी हाजी , पंडित , हर्ष भदौरिया, शेट्टी का भी हाथ हैं ।
    आरोपियान सुधीरसिंह उर्फ राज, हाजी, पंडित, हर्ष भदौरिया व शेट्टी घटना के बाद से फरार हो गये थे, उक्त पांचो फरार आरोपियों की पतारसी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम अरविन्द तिवारी एंव उप पुलिस अधीक्षक क्राइम जितेन्द्रसिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक अनिलसिंह चौहान , उपनिरीक्षक दीपिका शिंदे, उपनिरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया व उनकी टीमों को लगाया गया । इसी क्रम में कल रात्रि ११.०० बजे मुखबिर से सूचना मिली कि राज उर्फ सुधीरसिंह भदौरिया स्कार्पियों कार में बायपास से कहीं बाहर जा रहा हैं जिस पर उनि अनिलसिंह चौहान तथा उनि. मनीषराजसिंह भदौरिया की टीम ने एडवांस एकेडमी के पास घेराबंदी कर ६५०००/- के इनामी सुधीरसिंह को पकड़कर एमजी रोड़ थाने के सुर्पद किया ।    
    आरोपी सुधीर सिंह से पूछताछ कर मिली जानकारी के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली राजेश रघुवंशी  के निर्देशन में थाना प्रभारी एमजी रोड़ दिलीप गंगराड़े , उनि अनिलसिंह चौहान, दीपिका शिंदे, मनीषराजसिंह भदौरिया व उनकी टीम ने सुधीर के अन्य साथी शेट्टी उर्फ औंकारसिंह ठाकुर को गुलाबबाग स्थित उसके घर से घेराबंदी कर पकड़ा । अन्य साथियों के संबध में गिरफ्‌तार आरोपियों ने बताया कि हाजी , हर्ष तथा पंडित तीनों वरना कार से उज्जैन गये हैं और सुबह पांच बजे इंदौर आने वाले हैं । इस सूचना पर उपरोक्त पुलिस टीम ने एमआर टेन एरोड्रम रोड़ पर घेराबंदी कर आरोपी हर्ष भदौरिया निवासी आगरा तथा पंडित उर्फ रिपू सूदन निवासी आगरा को गिरफतार किया आरोपी हाजी मौके से फरार हो गया । इस घेराबंदी में आरोपियों द्वारा पुलिस दल पर फायरिंग की गई , जवाबी कार्यवाही में पुलिस दल द्वारा भी फायरिंग कर आरोपियों को धर दबोचा गया ।
        इसमें आरोपी सुधीरसिंह उर्फ राज पिता गोपालशरण राजावत उम्र २६ साल निवासी ग्राम घीमसरी शमसाबाद जिला आगरा यूपी के विरूद्व थाना कोतवाली बुलन्दशहर यूपी से धारा ३९५,३९७,४१२,१२० बी भादवि वर्ष २००७ व थाना खरखौदा जनपद मेरठ से धारा ३०७ भादवि वर्ष २०१० में फरार होने पर मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तरप्रदेश द्वारा ५० हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था व पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा १५ हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। सुधीर भदौरिया उत्तरप्रदेश में कप्तानसिंह गैंग का सदस्य था इसके विरूद्व उत्तरप्रदेश के शाहगंज आगरा, जगदीशपुर, सिकन्दरा, हरीपर्वत आगरा, बन्नादेवी अलीगढ, कोतवाली बुलंदशहर आदि थानो पर हत्या , डकैती, लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, मादक पदार्थ अधिनियम, अवैध हथियार, धोखाधडी, विस्फोटक अधिनियम जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्व है इसके विरूद्व करीब २८ से अधिक  अपराध पंजीबद्व है । यह वर्ष १९९४ से लगातार अपराध करता चला आ रहा है।
    आरोपी पंडित उर्फ रिपूसुदन पिता लोकन्द्र उर्फ लोकपाल के विरूद्व थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्द शहर में धारा ३९५,३९७,४१२ भादवि व २/३ गेगेस्टर एक्ट वर्ष २००७ में फरार होने से १५ हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था तथा पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा १५ हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।
    आरोपी हर्ष भदौरिया एवं शेट््‌टी पर पृथक-पृथक १५ हजार रूपये का पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा ईनाम घोषित किया गया है। आरोपी हर्ष भदौरिया के विरूद्व पूर्व में लूट, डकैती, वाहन चोरी के प्रकरण पंजीबद्व है।

आरोपियो से जप्त किया गया मश्रुका -
    आरोपी सुधीर से एक स्कार्पियो कार, एक ९ एम.एम.पिस्टल, ९एमएम के १० जिंदा कारतूस, एके-४७ के तीन जिंदा कारतूस, एक लेपटॉप, ९ मोबाईल फोन, २०० मोबाईल फोन की सीमे, चाबीयों का गुच्छा, २० क्रेडिट कार्ड व एटीएम कार्ड, पासपोर्ट, अन्य फर्जी दस्तावेज, रूपये ४९ हजार नगद आदि बरामद किये गये।
    आरोपी रिपुसुदन से एक ७.६५ एमएम पिस्टल, ६ जिंदा कारतूस, २ मोबाईल फोन, फर्जी आईडी कार्ड, एटीएम कार्ड, कटिंग करने के उपकरण/टूल्स, रूपये २४ हजार ८०० नगद आदि बरामद किये गये।
    आरोपी हर्ष से वरना कार, एक ७.६५ एमएम पिस्टल, ४ जिंदा कारतूस, एक मोबाईल फोन, रूपये १८ हजार नगद आदि बरामद किये गये।
    आरोपी शेट्टी से एक सफारी कार, एक मोटरसायकल शाईन, एक ७.६५ एमएम पिस्टल, ५ जिंदा कारतूस, फर्जी आईडी, २ मोबाईल फोन, रूपये ३४ हजार २०० नगद आदि बरामद किये गये।
   
    गिरफतार शुदा आरोपियों के नाम निम्नानुसार हैं :-
१.    सुधीरसिंह उर्फ राज पिता गोपालशरण राजावत उम्र २६ साल निवासी ग्राम घीमसरी शमसाबाद जिला आगरा यूपी हाल निवासी शोरकोठी दिल्ली
२.    शेट्टी उर्फ ओंकारसिंह पिता रविन्द्रकुमार ठाकुर उम्र ३५ साल निवासी २८, वैभव कुंज दयालबाग आगरा
३.    ह्रर्देश उर्फ हर्षसिंह पिता अजयपालसिंह भदौरिया उम्र ३६ साल निवासी ग्राम उमरेठा जिला आगरा यूपी हाल गोपालविहार आगरा
४.    पंडित उर्फ रिपू सूदन पिता लोकेन्द्रपाल गौतम ३७ साल निवासी ग्राम हिमलिया थाना बरहल आगरा हाल निवासी राजू पार्क दिल्ली
       
        संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी एमजी रोड़ दिलीप गंगराड़े , उनि अनिलसिंह चौहान, दीपिका शिंदे, मनीषराजसिंह भदौरिया, सहायक उपनिरिक्षक संतोष पांडे, प्रधानआरक्षक ओमप्रकाश तिवारी , आरक्षक विनोद शर्मा, रज्जाक खान , बशीर खान , रामप्रसाद बाजपेयी , राजभान, दीपक पंवार, सुरेश यादव , रामपाल ,मनोज राठौड़ रणवीर एंव महेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा हैं ।

Saturday, August 28, 2010

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ अगस्त २०१०- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २७ अगस्त २०१० के ०८.३० बजे राजमोहल्ला महूॅ निवासी विकास उर्फ विकरा पिता बाबूलाल दर्जी (२३) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी विकास उर्फ विकरा पिता बाबूलाल दर्जी थाना महूॅ का सूचीबद्ध बदमाश है, इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा एक वर्ष की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी विकास उर्फ विकरा पिता बाबूलाल दर्जी दिनांक २७ अगस्त २०१० को राजमोहल्ला महूॅ के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस महूॅ द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०४ आदतन अपराधी एवं १९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।