Thursday, September 2, 2010

टीवी, एलसीडी चुराकर ले जाते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को १४.३० बजे फरियादी जेनिस पिता सनत झांझरी (३५) निवासी १४३ गोयल नगर इंदौर की रिपोर्ट पर १७/१ साउथ तुकोगंज इंदौर निवासी रामचंद्र पिता रामनाथ यादव (३५) के विरूद्व अपराध धारा ४५४,३८० भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कंचनबाग स्थित दिगम्बर जैन मंदिर की प्रातः ०९.०० बजे सफाई करने के लिये रामचंद्र यादव आया जिसने मौका पाकर मंदिर में रखी टीवी, एलसीडी चुराकर ले जाने लगा। फरियादी द्वारा देख लेने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपी को रंगे हाथो पकडा गया ।
        पुलिस तुकोगंज द्वारा आरोपी रामचंद्र पिता रामनाथ यादव (३५) निवासी १७/१ साउथ तुकोगंज इंदौर को गिरफ्‌तार कर उसके कब्जे से एलसीडी किमती १३ हजार ९९० रूपये की बरामद कर ली गई है। प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०७ आदतन अपराधी एवं २१ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २१ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, २४ गिरफ्तारी व ८६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, २४ गिरफ्तारी व ८६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, २४ गिरफ्तारी व ८६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल ३२ प्रकरण कायम किये गये, करीब २८ हजार २६५ रूपये किमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल ३२ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब २८ हजार २६५ रूपये किमत की ७९१ क्वाटर देशी शराब बरामद की।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
       

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त २१ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को २२.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूटी कोठी के सामने सब्जी मंडी से जुऑ खेलते सोनू, अमर, नितीन, मोहम्मद जाकिर, गौरीशंकर, गुड्डू, राजेश को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४ हजार ३१५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को १६.०० बजे अमानत कॉलोनी के मैदान से जुऑ खेलते विष्णु, जितेन्द्र, मोहन, रमेश, माखन, बद्री को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४ हजार ९५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को २१.०५ बजे उषा फाटक जेलरोड से जुऑ खेलते समीर, जाकिर, राजेश, अंकित, संदीप, कैलाश, गुरू उर्फ आनंद को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        इसी प्रकार पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१०  को २०.०५ बजे गणेश नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले मोतीराम पिता गंगाराम तेली (५०) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित चार युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को १६.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छोटी खजरानी मस्जिद के सामने आमरोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १८-१९ दौलतबाग खजराना इंदौर निवासी अमन पिता हबीब रहमान (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को १३.३० बजे जबरन कॉलोनी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मरीमाता बगीचा जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी हनुमान उर्फ संदीप पिता गणेश मराठा (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को ११.१० बजे महूनाका रिक्शा स्टैण्ड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २०० ऋषि पैलेस बिहार कॉलोनी इंदौर निवासी बिट्टू पिता चमनलाल (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को १९.३० बजे सब्जी मंडी कोदरिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लोधीपुरा निवासी डैनी पिता अमृतलाल लोधी (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, September 1, 2010

छह वाहन चोर गिरफ्‌तार चोरी की आठ मोटरसायकल बरामद

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०१०- पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी १.प्रिंस पिता प्रकाश श्रीवास्तव (२०) निवासी २८ कालानी मेनरोड इंदौर, २. रीतेश पिता विजय कुमार जायसवाल (१८) निवासी ग्राम देसली थाना महोदा जिला बैतूल हाल हिरानगर इंदौर, ३. लक्की उर्फ शशी गिल पिता ईमानु (२०) निवासी सीएसडबल्यूटी बीएसएफ क्वाटर ४. जगदीश उर्फ जग्गा पिता मांगीलाल सरेल (१८) निवासी ८४ पल्लरनगर इंदौर ५. कृष्णा पिता वासुदेव शर्मा (३५) निवासी २३ए राधानगर इंदौर ६. राहुल पिता शंकरसिंह रघुवंशी निवासी २१६ अराधना नगर इंदौर के विरूद्व धारा ४१(२) १०२ जा.फौ. ३७९ भादवि का प्रकरण दर्ज किया गया। थाना मल्हारगंज द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान बजाज पल्सर मोटरसायकल नं. एमपी-०९/एमके/१३३६ को रोककर वाहन के कागजात मांगने पर वाहन चालक प्रिंस तथा पीछे बैठे रीतेश कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाये जिन्हे थाना लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो इन्होने उक्त मोटरसायकल चोरी की होना बताया जिसकी पूर्व में थाना मल्हारगंज में ही चोरी की रिपोर्ट होना पाई गई। आरोपीयान उपरोक्त से उक्त मोटरसायकल जप्त कर अन्य घटनाओ के संबंध में पूछताछ करने पर इन्होने बताया कि ये अपने साथी लक्की, जगदीश, कृष्णा तथा राहुल के साथ मिलकर अलग-अलग थाना क्षेत्र से वाहन चुराते थे । प्रिंस तथा रीतेश की निशादेही पर लक्की, जगदीश, कृष्णा तथा राहुल को पकडा गया व इनकी निशादेही से ७ मोटरसायकल जो विभिन्न थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, बरामद की गई। उक्त आरोपियो से बजाज पल्सर मोटरसायकल नं. एमपी-०९/एमके/१३३६ के अतिरिक्त तीन अन्य बजाज पल्सर मोटरसायकल नं. एमपी-०९/एमएम/७५०३, एमपी-०९/एलएच/६१४३, एमपी-०९/एमएम/४०८० तथा हिरोहोन्डा पेशन नं. एमपी-०९/एमएच/५८५८, बजाज सीटी १०० नं. एमपी-०९/एलएच/१००३, हीरोहोन्डा स्पलेन्डर नं. एमपी-०९/जेएम/८५७९, हीरोहोन्डा स्पलेन्डर नं. एमपी-०९/जेएफ/०१४३ जो थाना रावजी बाजार, सराफा, मल्हारगंज, तुकोगंज, एमजीरोड थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
        उक्त कार्यवाही में मल्हारगंज थाने के एएसआई राठौर, प्रआर. हनुमानसिंह, आर. प्रमोद, पवन पांडे, सत्यप्रकाश का विशेष सराहनीय योगदान रहा। आरोपियों को गिरफ्‌तार कर पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी चोरी के वाहन मिलने की प्रबल सम्भावना है।

लेडिस सूट व कपडे चुराकर ले जाने वाला नौकर गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को १३.०० बजे अरविंद पिता आदिम मेमन (४२) निवासी ९८ अशोका कॉलोनी माणीकबाग इंदौर की रिपोर्ट पर अपनी ही दुकान के नौकर जावेद पिता अब्दुल सत्तार (१९) निवासी उस्मान गेट कॉलोनी इंदौर के विरूद्व धारा ३८१ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादी अरविंद मेमन की इतवारिया बाजार स्थित नरगिस सूट के नाम से कपडो की दुकान है जहॉ पर आरोपी जावेद सत्तार नौकरी करता था। दिनांक ०१ जुलाई २०१० से ३० अगस्त २०१० के बीच आरोपी जावेद सत्तार ने मौका पाकर फरियादी की दुकान से लेडिस सूट व करीब १०० नग कपडे चुराकर ले गया था। फरियादी व अन्य कामगारो द्वारा पूछताछ करने पर जावेद सत्तार ने उक्त लेडिस सूट व कपडे चोरी करना बताया। पुलिस मल्हारगंज द्वारा फरियादी के नौकर जावेद पिता अब्दुल सत्तार (१९) निवासी उस्मान गेट कॉलोनी इंदौर को गिरफ्‌तार कर इसके कब्जे से उक्त कपडे व सूट बरामद किये गये है तथा प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

१८ आदतन अपराधी एवं २० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १८ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४५ गिरफ्तारी व १७३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ४५ गिरफ्तारी व १७३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४५ गिरफ्तारी व १७३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल ३४ प्रकरण कायम किये गये, करीब २४ हजार ४०० रूपये किमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल ३४ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब २४ हजार ४०० रूपये किमत की ४८४ क्वाटर तथा ६० लीटर देशी शराब बरामद की।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
       

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त सात युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को १३.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लोहा गेट गली नं. ३ चंदननगर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले मोहम्मद खालीद पिता अब्दुल खुद्दास (२७) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२९० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को १४.१५ बजे नगरनिगम टैम्पो स्टैण्ड से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त २५ नार्थ कमाठीपुरा निवासी कुलदीप पिता करणसिंह चौहान (३५) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५४० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को १५.३० बजे रूस्तम का बगीचा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले हीरालाल पिता गुरूदयाल (५१) तथा नारायण सेठ कंपाउंड निवासी बाबू पिता दाऊद खान (३५) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८८० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        इसी प्रकार पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को १४.०० बजे ग्राम खेडी सिहोद से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले विक्रम, शेखर, गोकुल को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३३० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित सात युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को ०३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेडिमेड कॉम्पलेक्स से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कारसदेव नगर इंदौर निवासी गोपाल पिता गोविंद बुंदेला (२२) तथा लाखन पिता भगवानदास (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को १०.४५ बजे नयाबसेरा गांधीनगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम कलरा थाना बडवानी हाल बडा बागंडदा निवासी मुकेश पिता मोहन मानकर (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ बोर का देशी कट्टा बरामद किया गया तथा पंचशील नगर इंदौर से यही के अश्विन पिता समाधान मराठा (२३) व टाण्डा धार निवासी रेवसिंह पिता किशन भिलाला (२१) को पकडा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ फरसा तथा १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को १४.०० बजे राऊ खेडी फाटा एबी रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गाडरवाडा नरसिंहपुर निवासी लक्की पिता खुन्नूसिंह कटार (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना सावेर द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०१० को १०.३० बजे केशरीपुरा पुलिया के पास सावेर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लालखेडा निवासी गोलू पिता कमल नाईट (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, August 31, 2010

१३ आदतन अपराधी एवं ३० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३१ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ३० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२ स्थाई, ५३ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ३१ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २ स्थाई, ५३ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २ स्थाई, ५३ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल १८ प्रकरण कायम किये गये, करीब १५ हजार ७०० रूपये किमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक ३१ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक ३० अगस्त २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल १८ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब १५ हजार ७०० रूपये किमत की २७७ क्वाटर तथा ६० लीटर देशी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
       

जुऑ खेलते २२ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ३१ अगस्त २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०१० को ११.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्वर्णबाग कॉलोनी से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले बाबूलाल पिता गोपाल, दिलीप पिता चुन्नीलाल, कमल पिता प्रेम को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०१० को १८.०० बजे सलीमा फार्म हॉउस लिम्बोदी से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए राजेन्द्र, शंकर, दिनेश, दिपक, राजू, ईश्वर, अज्जू, विनोद, सुनिल, नारायण, राजेन्द्र, शिवनाथ, ठाकुरदास, अशोक, विनोद, टीकम, ओमप्रकाश को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५५ हजार ४०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०१० को १५.३० बजे पातालपानी से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मुकेश, राजेन्द्र को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २१०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित छह युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ३१ अगस्त २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०१० को १८.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वाटर पंप के पास आजादनगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुमित सिंह पिता लाल बहादुर बघेल (२१) नि०७६ सीपीडब्लुडी रेड चर्च के सामने तथा ललित पिता रामपाल रावत (२३) नि०चर्च के सामने इदांैर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ चाकू व १ खंजर बरामद किया गया।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०१० को ११.३० बजे जूनारिसाला इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले चुन्नू उर्फ रोहित पिता तेजंिसह ठाकुर (१९) निवासी जूनारिसाला को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०१० को १२.०० बजे एबी रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम खातेगॉव निवासी तेजसिंह पिता जयसिंह (२०) कमलेश पिता देवीनारायण (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०१० को १५.४० बजे बस स्टैण्ड मानपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नयापुरा नालछा धार निवासी साकरिया पिता मुन्ना भील (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

दहेज प्रताडना के दो मामलो में छह के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक ३१ अगस्त २०१०- महीला थाना द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०१० को अलग-अलग प्रकरण में फरियादिया श्रीमती सोनी पति सुरेश कश्यप (२६) निवासी बाणगंगा इंदौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति सुरेश पिता जयराम कश्यप तथा देवर कैलाश पिता जयराम कश्यप तथा अनिता पति चिंतामणी (२७) निवासी ४२३ स्कीम नं. ५१ की रिपोर्ट पर इसके पति चिंतामणी पिता विष्णु बामन, ससुर विष्णु पिता बिसन बामन, सास निशा पति विष्णु बामन तथा ननद रूपाली पति निरज के विरूद्ध धारा ४९८ ए भादवि तथा ३/४ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
    पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती सोनी तथा अनिता की शादी में इनके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद उपरोक्त आरोपियान द्वारा आये दिन दहेज की मांग को लेकर फरियादिया के साथ मारपीट कर प्रताडित करते रहते है। पुलिस महिला थाना द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Monday, August 30, 2010

हत्या के प्रयास का प्रकरण झूठा निकला फरियादी के साथियो ने अपने विरोधीयों को फसाने के लिये खुद ही रची थी साजिश

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम (शहर/देहात) श्री श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि फरियादी युवराज गोस्वामी पिता अरविंद (२८) निवासी मालवीय नगर की रिपोर्ट पर दिनांक २५ अगस्त २०१० के रात्री ०९.३० बजे आरोपी युवराज दुबे उर्फ आसू उर्फ अश्विनी २. रूपेश उर्फ मन्चू ३. जय. ४. गणेश के विरूद्व थाना किशनगंज पर अपराध क्रं. ४५१/१० धारा ३०७,३२४,३४ भादवि २५,२७ आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया था। मेडिकल परिक्षण सी.एच. अस्पताल महू से करवाया गया था। रिपोर्ट के दिन से ही घटना संदिग्ध लग रही थी।
    उसके उपरांत फरियादी युवराज गोस्वामी एमव्हाय अस्पताल इंदौर में भर्ती होकर ईलाज करा रहा था जो दिनांक २८ अगस्त २०१० को एमव्हाय अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ जिससे घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ की गई तो रिपोर्ट झूठी पाई गई।
    घटना की खुलासावार जानकारी निम्न है - दिनांक २५ अगस्त २०१० को सन्नी मराठा, विक्की उर्फ विक्रम, सुभाष, अमर ने मिलकर योजना बनाई थी कि युवराज गोस्वामी को चाकू तथा गोली मारकर युवराज दुबे उर्फ अश्विनी के विरूद्व एफआईआर कराना है। जो योजनानुसार चारो आरोपी महू आये ये सभी लोग युवराज गोस्वामी के पुराने पहचान के थे तथा छोटी कलाली महू से शराब पिकर आये थे। युवराज गोस्वामी को सन्नी बोला थोडा चाकू खाना है और युवराज दुबे उर्फ अश्विनी के विरूद्व रिपोर्ट करना है इतना बोलकर अमर ने दाहिने पैर में चाकू मारा व सुभाष ने कट्टे से गोली मारी जो युवराज गोस्वामी को दाये पैर के नीचे घुटने में गोली लगी इसी बीच अमर को भी सीधे हाथ में गोली लगी थी। सन्नी ने युवराज गोस्वामी पर दबाव बनाकर थाना किशनगंज पर युवराज दुबे उर्फ अश्विनी व उसके भाई रूपेश, जय व गणेश के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई थी तथा अमर ने अपने हाथ में गोली लगने की झूठी रिपोर्ट रावजी बाजार में विरोधी गब्बर वगैरह के विरूद्व दर्ज कराई थी। जिसमें आरोपी अमर,  पिता सालीकराम (२४) निवासी जबरन कॉलोनी इंदौर तथा विक्की उर्फ विक्रम पिता जितेन्द्र (२३) निवासी सुदामानगर इंदौर के विरूद्व साक्ष्य पाने से आज दिनांक ३० अगस्त २०१० को गिरफ्‌तार किया गया जबकि प्रकरण में अन्य आरोपी सन्नी मराठा घटना के तीन दिन बाद थाना अन्नपूर्णा के किसी प्रकरण में जेल में निरूद्व है तथा सुभाष फरार है।
        उपरोक्त मामले का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी महू दौलतसिंह गुर्जर, थाना प्रभारी किशनगंज रघुप्रसाद, उपनिरीक्षक डी.एस.परमार. प्रआर. रमेश पाटिल, जितेन्द्र मिश्रा, ब्रह्‌मानंद आर. मुकेश, योगेश, रियाज, विजय, अमीन की भूमिका सराहनीय रही।

०६ आदतन अपराधी एवं ०७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १०५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १०५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १०५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित छह युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०१०- पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०१० के १२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नसिया रोड छोटी ग्वालटोली इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही १६/३ छोटी ग्वालटोली इंदौर निवासी पवन पिता बलराम यादव (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०१० के २१.०० बजे तेजाजी मंदिर के पास भागीरथपुरा से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही ५८१ भागीरथपुरा के रहने वाले राहुल पिता शोभाराम (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९२० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०१० के १७.०० बजे नया बसेरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ७६ छोटी खजरानी इंदौर निवासी महेन्द्र पिता करणसिंह (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३०० रूपये कीमत की १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०१० के १२.३० बजे पटेल नगर नैनोद रोड से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले शिवनारायण पिता सिद्वार्थ (६२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये कीमत की ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०१० के १२.४० बजे लोधी मोहल्ला से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही लोधी मोहल्ला कोदरिया के रहने वाले दीपक पिता शिवनारायण परमार (२१) तथा राकेश पिता राममूर्ती लोधी (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २८८० रूपये कीमत की ९६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त तीन गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०१०- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०१० को १७.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम दतोदा से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले विजयसिंह व गजानंद को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये तथा चोरल नदी के पुल से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ग्राम चोरल निवासी राजेश पिता नारायण पाल (३४) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०१०- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०१० को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर माणीकबाग पुल के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले हरिजन कॉलोनी गाडी अड्डा निवासी पवन पिता जगदीश (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

दहेज प्रताडना के मामले में तीन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०१०- थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०१० को १०.३० बजे फरियादिया श्रीमती अर्चना पति रूपेन्द्र सेंगर (२५) निवासी २६६/५ यादव नंदनगर इंदौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति रूपेन्द्र पिता देवेन्द्र सेंगर, ससुर देवेन्द्र पिता रतनसिंह सेंगर तथा ननद कुन्ता पिता देवेन्द्र सेंगर के विरूद्ध धारा ४९८ ए भादवि तथा ३/४ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
    पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती अर्चना की शादी में उसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया के पति रूपेन्द्र, ससुर देवेन्द्र तथा ननद कुन्ता द्वारा आये दिन दहेज की मांग को लेकर फरियादिया के साथ मारपीट कर प्रताडित करते रहते है। पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति रूपेन्द्र पिता देवेन्द्र सेंगर, ससुर देवेन्द्र पिता रतनसिंह सेंगर तथा ननद कुन्ता पिता देवेन्द्र सेंगर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, August 29, 2010

०४ आदतन अपराधी एवं १९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४ स्थाई, १४६ गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ४ स्थाई, १४६ गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४ स्थाई, १४६ गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल २० प्रकरण कायम किये गये, करीब २० हजार ४०० रूपये किमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक २८ अगस्त २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल २० प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब २० हजार ४०० रूपये किमत की ३५२ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०१०- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक २८ अगस्त २०१० को १०.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुलकर्णी का भट्टा इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त यही ३८९ कुलकर्णी का भट्टा निवासी संतोष पिता वल्लभप्रसाद श्रीवास्तव (४२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित तीन आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०१०- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २८ अगस्त २०१० को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के सामने महूॅ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ७१ बंडा बस्ती निवासी मोहम्मद साहेब पिता मोहम्मद असलम (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २८ अगस्त २०१० को ११.३० बजे गौरीनगर टेम्पो स्टैण्ड के सामने अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये १२/१ रूपनगर गौरीनगर इंदौर निवासी पवन पिता रमेश शर्मा (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ गंडासा बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक २८ अगस्त २०१० को ०१.०० बजे चिकित्सक नगर साई मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १३२ चिकित्सक नगर झोपडपट्टी इंदौर निवासी कालू पिता तेजराम मराठा (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

उत्तरप्रदेश के चार कुख्यात इनामी बदमाश क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा गिरफतार

'गिरफतार गैंग का सरगना सुधीरसिंह उर्फ राज पर उत्तरप्रदेश पुलिस का ५००००/- तथा मध्यप्रदेश पुलिस का १५०००/- रूपये का इनाम 
'दो बदमाशों पंडित व हर्ष भदौरिया से क्राइम ब्रांच की मुठभेड़
'पकड़े गये चारों बदमाशों पर सवा लाख रूपये का इनाम
इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०१०- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी. श्रीनिवास राव ने बताया कि दिनांक ०४ अगस्त २०१० को एम.जी. रोड़ थानांतर्गत व्यवसायी पर गोली चलाकर हत्या कर लूट की घटना कारित की गई थी । उक्त घटना में एक व्यक्ति चेतन की मृत्यु हो गई थी व अन्य कर्मचारी नट्टू गोली लगने से घायल हो गया था। घटना की पतारसी के लिए एस.पी. (पूर्व/क्राईम) श्री मकरंद देउस्कर ने पूर्वी क्षैत्र के सभी थानों को सरगर्मी से तलाश के निर्देश दिये साथ ही क्राईम ब्रांच को भी घटना की पतारसी में लगाया । पुलिस अधीक्षक (पूर्व/क्राइम) श्री मकरंद देउस्कर के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के द्वारा तीन स्थानीय एंव एक उज्जैन के युवक १. गुड्डू उर्फ इलियास पिता छोटे खां उम्र ४० साल निवासी बड़वाली चौकी इंदौर २. अजय चौरसिया पिता देवीप्रसाद चौरसिया उम्र ३२ साल निवासी व्यंकटेश नगर इंदौर ३. पवन अग्रवाल पिता रमेशचंद्र अग्रवाल उम्र ४० साल निवासी स्कीम नंबर ७१ इंदौर ४. राजेन्द्रसिंह झाला उर्फ लालू बना निवासी ग्राम कचनारिया थाना नरवल जिला उज्जैन के चारो अपराधियों को पूर्व में दिनांक २६ अगस्त २०१० को गिरफतार किया गया था ।
    उक्त आरोपियों से पूछताछ पर यह खुलासा हुआ था कि दिनांक ०४ अगस्त २०१० को एमजी रोड थानांतर्गत व्यवसायी पर गोली चलाकर हत्या व लूट की घटना तथा दिनांक २६ जून २०१० को नंदानगर तीन पुलिया पर स्थित राजस्थान ज्वेलर्स के व्यापारी योगेश वर्मा नि. शक्कर बाजार , सराफा का बैग जिसमें सोने के जेवरात एंव नकदी ७०००० रूपये थे। व्यापारी पर कट्टा अड़ाकर सोने के जेवरात से भरा बेग छिनने की घटना । उक्त दोनों घटनाओं को अंजाम देने में इनका व सुधीरसिंह उर्फ राज तथा चार अन्य साथी हाजी , पंडित , हर्ष भदौरिया, शेट्टी का भी हाथ हैं ।
    आरोपियान सुधीरसिंह उर्फ राज, हाजी, पंडित, हर्ष भदौरिया व शेट्टी घटना के बाद से फरार हो गये थे, उक्त पांचो फरार आरोपियों की पतारसी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम अरविन्द तिवारी एंव उप पुलिस अधीक्षक क्राइम जितेन्द्रसिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक अनिलसिंह चौहान , उपनिरीक्षक दीपिका शिंदे, उपनिरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया व उनकी टीमों को लगाया गया । इसी क्रम में कल रात्रि ११.०० बजे मुखबिर से सूचना मिली कि राज उर्फ सुधीरसिंह भदौरिया स्कार्पियों कार में बायपास से कहीं बाहर जा रहा हैं जिस पर उनि अनिलसिंह चौहान तथा उनि. मनीषराजसिंह भदौरिया की टीम ने एडवांस एकेडमी के पास घेराबंदी कर ६५०००/- के इनामी सुधीरसिंह को पकड़कर एमजी रोड़ थाने के सुर्पद किया ।    
    आरोपी सुधीर सिंह से पूछताछ कर मिली जानकारी के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली राजेश रघुवंशी  के निर्देशन में थाना प्रभारी एमजी रोड़ दिलीप गंगराड़े , उनि अनिलसिंह चौहान, दीपिका शिंदे, मनीषराजसिंह भदौरिया व उनकी टीम ने सुधीर के अन्य साथी शेट्टी उर्फ औंकारसिंह ठाकुर को गुलाबबाग स्थित उसके घर से घेराबंदी कर पकड़ा । अन्य साथियों के संबध में गिरफ्‌तार आरोपियों ने बताया कि हाजी , हर्ष तथा पंडित तीनों वरना कार से उज्जैन गये हैं और सुबह पांच बजे इंदौर आने वाले हैं । इस सूचना पर उपरोक्त पुलिस टीम ने एमआर टेन एरोड्रम रोड़ पर घेराबंदी कर आरोपी हर्ष भदौरिया निवासी आगरा तथा पंडित उर्फ रिपू सूदन निवासी आगरा को गिरफतार किया आरोपी हाजी मौके से फरार हो गया । इस घेराबंदी में आरोपियों द्वारा पुलिस दल पर फायरिंग की गई , जवाबी कार्यवाही में पुलिस दल द्वारा भी फायरिंग कर आरोपियों को धर दबोचा गया ।
        इसमें आरोपी सुधीरसिंह उर्फ राज पिता गोपालशरण राजावत उम्र २६ साल निवासी ग्राम घीमसरी शमसाबाद जिला आगरा यूपी के विरूद्व थाना कोतवाली बुलन्दशहर यूपी से धारा ३९५,३९७,४१२,१२० बी भादवि वर्ष २००७ व थाना खरखौदा जनपद मेरठ से धारा ३०७ भादवि वर्ष २०१० में फरार होने पर मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तरप्रदेश द्वारा ५० हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था व पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा १५ हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। सुधीर भदौरिया उत्तरप्रदेश में कप्तानसिंह गैंग का सदस्य था इसके विरूद्व उत्तरप्रदेश के शाहगंज आगरा, जगदीशपुर, सिकन्दरा, हरीपर्वत आगरा, बन्नादेवी अलीगढ, कोतवाली बुलंदशहर आदि थानो पर हत्या , डकैती, लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, मादक पदार्थ अधिनियम, अवैध हथियार, धोखाधडी, विस्फोटक अधिनियम जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्व है इसके विरूद्व करीब २८ से अधिक  अपराध पंजीबद्व है । यह वर्ष १९९४ से लगातार अपराध करता चला आ रहा है।
    आरोपी पंडित उर्फ रिपूसुदन पिता लोकन्द्र उर्फ लोकपाल के विरूद्व थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्द शहर में धारा ३९५,३९७,४१२ भादवि व २/३ गेगेस्टर एक्ट वर्ष २००७ में फरार होने से १५ हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था तथा पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा १५ हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।
    आरोपी हर्ष भदौरिया एवं शेट््‌टी पर पृथक-पृथक १५ हजार रूपये का पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा ईनाम घोषित किया गया है। आरोपी हर्ष भदौरिया के विरूद्व पूर्व में लूट, डकैती, वाहन चोरी के प्रकरण पंजीबद्व है।

आरोपियो से जप्त किया गया मश्रुका -
    आरोपी सुधीर से एक स्कार्पियो कार, एक ९ एम.एम.पिस्टल, ९एमएम के १० जिंदा कारतूस, एके-४७ के तीन जिंदा कारतूस, एक लेपटॉप, ९ मोबाईल फोन, २०० मोबाईल फोन की सीमे, चाबीयों का गुच्छा, २० क्रेडिट कार्ड व एटीएम कार्ड, पासपोर्ट, अन्य फर्जी दस्तावेज, रूपये ४९ हजार नगद आदि बरामद किये गये।
    आरोपी रिपुसुदन से एक ७.६५ एमएम पिस्टल, ६ जिंदा कारतूस, २ मोबाईल फोन, फर्जी आईडी कार्ड, एटीएम कार्ड, कटिंग करने के उपकरण/टूल्स, रूपये २४ हजार ८०० नगद आदि बरामद किये गये।
    आरोपी हर्ष से वरना कार, एक ७.६५ एमएम पिस्टल, ४ जिंदा कारतूस, एक मोबाईल फोन, रूपये १८ हजार नगद आदि बरामद किये गये।
    आरोपी शेट्टी से एक सफारी कार, एक मोटरसायकल शाईन, एक ७.६५ एमएम पिस्टल, ५ जिंदा कारतूस, फर्जी आईडी, २ मोबाईल फोन, रूपये ३४ हजार २०० नगद आदि बरामद किये गये।
   
    गिरफतार शुदा आरोपियों के नाम निम्नानुसार हैं :-
१.    सुधीरसिंह उर्फ राज पिता गोपालशरण राजावत उम्र २६ साल निवासी ग्राम घीमसरी शमसाबाद जिला आगरा यूपी हाल निवासी शोरकोठी दिल्ली
२.    शेट्टी उर्फ ओंकारसिंह पिता रविन्द्रकुमार ठाकुर उम्र ३५ साल निवासी २८, वैभव कुंज दयालबाग आगरा
३.    ह्रर्देश उर्फ हर्षसिंह पिता अजयपालसिंह भदौरिया उम्र ३६ साल निवासी ग्राम उमरेठा जिला आगरा यूपी हाल गोपालविहार आगरा
४.    पंडित उर्फ रिपू सूदन पिता लोकेन्द्रपाल गौतम ३७ साल निवासी ग्राम हिमलिया थाना बरहल आगरा हाल निवासी राजू पार्क दिल्ली
       
        संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी एमजी रोड़ दिलीप गंगराड़े , उनि अनिलसिंह चौहान, दीपिका शिंदे, मनीषराजसिंह भदौरिया, सहायक उपनिरिक्षक संतोष पांडे, प्रधानआरक्षक ओमप्रकाश तिवारी , आरक्षक विनोद शर्मा, रज्जाक खान , बशीर खान , रामप्रसाद बाजपेयी , राजभान, दीपक पंवार, सुरेश यादव , रामपाल ,मनोज राठौड़ रणवीर एंव महेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा हैं ।

Saturday, August 28, 2010

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ अगस्त २०१०- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २७ अगस्त २०१० के ०८.३० बजे राजमोहल्ला महूॅ निवासी विकास उर्फ विकरा पिता बाबूलाल दर्जी (२३) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी विकास उर्फ विकरा पिता बाबूलाल दर्जी थाना महूॅ का सूचीबद्ध बदमाश है, इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा एक वर्ष की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी विकास उर्फ विकरा पिता बाबूलाल दर्जी दिनांक २७ अगस्त २०१० को राजमोहल्ला महूॅ के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस महूॅ द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०४ आदतन अपराधी एवं १९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३४ गिरफ्तारी व ८८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २८ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ३४ गिरफ्तारी व ८८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३४ गिरफ्तारी व ८८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २८ अगस्त २०१०- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २७ अगस्त २०१० के १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कालानी नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये भोई मोहल्ला इमली बाजार निवासी संजय पिता गुलाबसिंग (२४) तथा तिरूपति नगर इंदौर निवासी गोपाल पिता किशन बलाई (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९०० रूपये कीमत की ३६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक २७ अगस्त २०१० के १९.०० बजे ग्राम ढाबली से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले दुर्गा उर्फ दुर्गेश पिता रामाजी प्रजापत (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८७५ रूपये कीमत की २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २७ अगस्त २०१० के १८.४५ बजे जोशी मोहल्ला महूॅ से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले सुदेश पिता छगनलाल बसोड (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९०० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते तीन युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २८ अगस्त २०१०- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २७ अगस्त २०१० को १२.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इंडियन कार्पोरेशन कैम्प परिसर मांगलिया से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए ओमप्रकाश, बद्री, अर्जुन को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२३५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २८ अगस्त २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २७ अगस्त २०१० को १३.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महाराणा प्रताप पानी की टंकी के पास अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले महाराणा प्रतापनगर इंदौर निवासी दीपक पिता हुकुमचंद सूर्यवंशी (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक २७ अगस्त २०१० को २१.३० बजे कडाबीन इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ६० कडाबीन इंदौर निवासी नरेन्द्र पिता कन्नू यादव को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

दहेज प्रताडना के तीन मामलो में सात के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक २८ अगस्त २०१०- थाना एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक २७ अगस्त २०१० को १८.४० बजे फरियादिया श्रीमती नेहा पति दुश्यंत यादव (२३) निवासी एफ १२२ एलआयजी कॉलोनी इंदौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति दुश्यंत यादव , शारदा बाई, सज्जन यादव के विरूद्ध धारा ४९८ए, ५०६,३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती नेहा की शादी में इसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया का पति दुश्यंत यादव , शारदा बाई, सज्जन यादव द्वारा आये दिन दहेज की मांग को लेकर फरियादिया को शारीरीक व मानसिक रूप से प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देते रहते है। पुलिस एमआयजी द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर दुश्यंत यादव , शारदा बाई, सज्जन यादव के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
        थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २७ अगस्त २०१० को २३.१० बजे फरियादिया श्रीमती हरदीप पति सतवीरसिंग भाटिया (२४) निवासी फ्‌लेट नं. ३०२ खुशविहार अपार्टमेंट २१ शिवमपुरी इंदौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति सतवीरसिंग, हरदीप कौर, सोनू भाटिया के विरूद्ध धारा ४९८ ए भादवि तथा ३/४ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती हरदीप की शादी में उसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया के पति सतवीरसिंग, हरदीप कौर, सोनू भाटिया द्वारा आये दिन दहेज की मांग को लेकर फरियादिया के साथ मारपीट कर प्रताडित करते रहते है। पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर सतवीरसिंग, हरदीप कौर, सोनू भाटिया के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
        इसी प्रकार थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २७ अगस्त २०१० को २३.१० बजे फरियादिया श्रीमती निशा पति धीरज वर्मा (२०) निवासी ३३४ व्यंकटेश नगर इंदौर की रिपोर्ट पर इसके पति दर्जी कराडिया सावेर निवासी धीरज वर्मा के विरूद्व ४९८ए भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती निशा वर्मा की शादी में उसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया के पति धीरज वर्मा आये दिन दहेज की मांग को लेकर फरियादिया के साथ मारपीट कर प्रताडित करता रहता है। पुलिस एरोड्रम द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति धीरज वर्मा के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Friday, August 27, 2010

सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पर्दाफाश

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व/क्राईम) श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि क्राइम ब्रांच के एडिशनल एस.पी. अरविन्द तिवारी व डी.एस.पी. जितेन्द्रसिंह द्वारा हवाला व्यापारी की गोली मारकर की गई हत्या के गिरफतारशुदा आरोपी १. गुड्डू उर्फ इलियास पिता छोटे खां उम्र ४० साल निवासी बड़वाली चौकी इंदौर, २. अजय चौरसिया पिता देवीप्रसाद चौरसिया उम्र ३२ साल निवासी व्यंकटेश नगर इंदौर , ३. पवन अग्रवाल पिता रमेशचंद्र अग्रवाल उम्र ४० साल निवासी स्कीम नंबर ७१ इंदौर से लगातार पूछताछ की जा रही हैं। क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक अनिलसिंह चौहान, उनि. दीपिका शिंदे एंव उनि. मनीषराजसिंह भदौरिया द्वारा पूछताछ करने पर उक्त आरोपियों द्वारा खुलासा किया गया कि दिनांक २६.०६.१० को नंदानगर तीन पुलिया पर स्थित राजस्थान ज्वेलर्स के व्यापारी योगेश वर्मा नि. शक्कर बाजार , सराफा जब अपनी दुकान का शटर खोल रहा था उस समय उसका बैग नीचे रखा हुआ था जिसमें सोने के जेवरात एंव नकदी ७०००० रूपये थे। व्यापारी पर नजर रख रहे हर्ष भदौरिया , हाजी , राज भदौरिया तथा पंडित ने मौका देखकर दुकान खोल रहे योगेश वर्मा को कट्टा अड़ाकर सोने के जेवरात से भरा बेग छिनकर भाग गये । लूट में खुलासा किया गया कि उक्त आरोपियो को फरियादी के बारे में अजय एंव गुडडु ने जानकारी दी थी । अजय चौरसिया एंव गुडडु की बैठक राजबाड़ा एंव सराफा में रहती हैं तथा ये लोग योगेश वर्मा को भली भांती पहचानते थे। आरोपियों द्वारा लूट में उपयोग करने हेतु मोटर सायकल सीबीझेड व सफेद रंग की एक्टिवा चोरी की गई थी। घटना के बाद लूट में मिले सोने के आभूषणों को गुड्डु व धनसिंह लाहिया की मदद से बिकवाया गया तथा सभी आरोपीगणों ने प्राप्त रूपयों का बंटवारा आपस में किया ।
     आरोपी गुडडु उर्फ इलियास , अजय चौरसिया एंव पवन अग्रवाल से क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है तथा फरार आरोपी हर्ष भदौरिया , हाजी , राज भदौरिया तथा पंडित को गिरफतार करने के प्रयास किये जा रहे हैं । आरोपियों के पकड़े जाने पर ओर भी कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना हैं ।

क्राइम ब्रांच द्वारा तीन चैन स्नैचरो को पकडा गया , लूटी गई ६ चैन किमती १ लाख २० हजार रूपये की बरामद

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि अपराध शाखा के अति० पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी व डीएसपी जितेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन में शहर में हो रही चैन स्नैचिंग की घटनाओ की पतारसी पर कार्य कर रही अपराध शाखा के निरीक्षक एस.एस.यादव व उनकी टीम आर. अमरसिंह, आदर्श दिक्षीत, राजेन्द्रसिंह, रणवीरसिंह इफित्‌यार खान को पुराने चैन स्नैचिंग के आरोपियों पर सतत निगाह रखने के लिए पाबंद किया गया। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि १. विशाल पिता किशोर चौहान (२७) निवासी राजाबाग कॉलोनी बाणगंगा , २. राजू राय पिता नत्थूसिंह राय (३२) निवासी पंचलोरे मांगलिक भवन के पास स्कीम नं. ५१ इंदौर, ३. संदीप पिता जगदीश देवडा (२२) निवासी डग्गर मोहल्ला बाणगंगा इंदौर अपनी आर्थिक स्थिति से अधिक माल खर्च कर रहे है तब टीम द्वारा संदीप देवडा को लाकर पूछताछ की गई जिसने पूछताछ करने पर बताया कि मैं, मेरे साथी विशाल चौहान व राजू राय अलग-अलग मोटरसायकल पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में शहर में घूमफिरकर अकेली महिलाओ की टोह लेकर चैन छिनते है। चैन छिनने में जो मोटरसायकल उपयोग करते थे उस पर वारदात के समय नंबर प्लेट पर किचड लगा लेते थे ताकि नंबर न दिखे।            
        संदीप की निशादेही पर विशाल व राजू राय को पकडा गया तथा इनसे सघन पूछताछ की गई तो इन्होने लसूडिया, राजेन्द्र नगर, अन्नपूर्णा, तुकोगंज, संयोगितागंज से चैन स्नैचिंग करना बताया । इनके कब्जे से लूटी गई ६ चैन किमती लगभग १ लाख २० हजार रूपये की एवं चैन लूटने में इस्तेमाल की गई मोटरसायकल हिरोहोन्डा सीडी डॉन नं. एमपी-०९/एलई/८२८४, हिरोहोन्डा स्पलेन्डर नं. एमपी-०९/एमडी/९२५१, एक्टिवा नं. एमपी-०९/एलएम/७६६६ जो इन्ही की होना बताया है,बरामद की गई है।
        उक्त आरोपीगणो से थाना लसूडिया पर पूछताछ कर कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी लसूडिया , उनि अनिल यादव व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा है। इनसे अभी और भी चैन स्नैचिंग की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है।

लूट करने वाला ऑटो चालक गिरफ्‌तार

इन्दौर दिनांक २७ अगस्त २०१०- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० के २२.४५ बजे संजय नगर ओपर गॉव जिला अहमदनगर महाराष्ट्र निवासी कपिल पिता शिवनारायण नामदेव (२६) की रिपोर्ट पर ऑटो रिक्शा नं. एम-०९/१८१० के चालक के विरूद्ध धारा ३४१,३९२ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
        पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह खुलासा हुआ कि फरियादी कपिल नामदेव रात्री १०.०० बजे शिर्डी जाने के लिये निकला था । पटेल ब्रिज सियागंज पर ऑटो रिक्शा नं. एम-०९/१८१० के चालक ने फरियादी कपिल को रोककर धमकाकर नगदी ९६० रूपये लूट लिये थे। थाना सेन्ट्रल कोतवाली पर रिपोर्ट के बाद थाना प्रभारी अशोक रंगशाही उनकी टीम के साथ तत्काल घटना स्थल पहुॅचे तथा रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर आरोपी की पतारसी की तो रेल्वे स्टेशन पर उक्त ऑटो रिक्शा खडा दिखायी दिया जिसकी घेराबंदी कर उक्त ऑटोरिक्शा चालक राकेश पिता नंदकिशोर यादव (२७) निवासी १४२/१२ नर्सिंग की चाल पाटनीपुरा इंदौर को पकडा । आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने फरियादी से रूपये छिनना स्वीकार किया तथा फरियादी द्वारा भी आरोपी राकेश को पहचाना गया । आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से ९६० रूपये नगद बरामद कर लिये गये है । प्रकरण में विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०७ आदतन अपराधी एवं २२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४१ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ४१ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४१ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०१०- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० के ०८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पीठ रोड महू से अवैध रूप से शराब बेचते हुये हाट मैदान महूॅ निवासी भगवान पिता कुंजीलाल लोधी (३१), गेम पिता पूनमचंद्र लोधी, नासिर पिता मोहम्मद सलीम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की १५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० के २२.०० बजे नेहरू नगर रोड नं. २ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये १६० लाला का बगीचा इंदौर निवासी राजू उर्फ हरगोविंद पिता बजरंग जीनवाल (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३९० रूपये कीमत की १३ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते पॉच युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०१०- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० को १६.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एबी रोड मांगलिया से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मोहन, मनोहर, अनिल, असगर, रमेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित आठ आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०१०- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० को ११.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविदास नगर इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले भागीरथपुरा इंदौर निवासी मुकेश पिता रामदीन सुनहरे (२८) तथा २८१ बजरंग नगर इंदौर निवासी पिन्टू उर्फ संजय पिता दिलीपराव को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ छुरा, १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० को १६.३० बजे सिद्व विनायक गणेश मंदिर के सामने अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले अर्जुनसिंग नगर जूनारिसाला इंदौर निवासी रवि पिता दीनदयाल नागर (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ कटार बरामद की गई।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० को २१.३५ बजे अन्नपूर्णा मंदिर के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बजरंगपुरा इंदौर निवासी बलवंत पिता राजकुमार पारदी (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० को १२.०५ बजे रेती मण्डी चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम बलेडी थाना जोबट जिला अलीराजपुर निवासी मेशम पिता इंडिया (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० को ०८.३० बजे मानपुर बस स्टैण्ड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कदावली निवासी गोवर्धन पिता बद्री भील (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस महूॅ द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० को १८.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पिपल्या से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १८९४ बदख मोहल्ला निवासी मोहम्मद अमजद पिता नूर आलम (२८) तथा मंडी दरगाह के पास डोंगरगॉव निवासी अंसार मोहम्मद पिता जलील मोहम्मद (२१) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ छुरी बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Thursday, August 26, 2010

जेलरोड़ पर हुई व्यवसायी के साथ लूट व हत्या की घटना का पर्दाफाश


'अंर्तराज्जीय हिस्ट्रीशीटर गिरोह का था हाथ ।
'तीन स्थानीय युवकों के साथ घटना में शामिल थे बाहर के पांच बदमाश ।
इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०१०- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी. श्रीनिवास राव ने बताया कि दिनांक ०४ अगस्त २०१० को एम.जी. रोड़ थानांतर्गत व्यवसायी पर गोली चलाकर हत्या कर लूट की घटना कारित की गई थी । उक्त घटना में एक व्यक्ति चेतन की मौत हो गई थी व अन्य कर्मचारी नट्टू गोली लगने से घायल हो गया था। घटना की पतारसी के लिऐ एस.पी. (पूर्व/क्राईम) श्री मकरंद देउस्कर ने पूर्वी क्षैत्र के सभी थानों को सरगर्मी से तलाश के निर्देश दिये साथ ही क्राईम ब्रांच को भी घटना की पतारसी में लगाया ।
    क्राईम ब्रांच के एडिशनल एस.पी. अरविन्द तिवारी व डी.एस.पी. जितेन्द्रसिंह को ए.एस.आई. संतोष पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर द्वारा एक सूचना प्राप्त हुई है कि शूटआउट में स्थानीय युवकों का भी हाथ है । इस सूचना की तस्दीक हेतु आरक्षक विनोद शर्मा को लगाया गया जिसमें जानकारी प्राप्त हुई कि इस घटना के बारे में बाहर के बदमाशों को जेलरोड़ की गतिविधि की जानकारी पवन अग्रवाल द्वारा दी गई है व पवन अग्रवाल एक अन्य स्थानीय युवक अजय चौरसिया के संपर्क में था ।
    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि हर्देश नामक युवक का संपर्क उज्जैन के नरवल के कचनारिया ग्राम निवासी लालू बना से था । लालू बना के उज्जैन स्थित निवास पर हर्देश की मुलाकात गुड्डू उर्फ इलियास से हुई जो इंदौर में बड़वाली चौकी का रहने वाला है। बातचीत में हर्देश ने गुड्डू को कुछ काम बताने को कहा और यह भी कहा कि तुम्हें भी हिस्सा मिलेगा । इस पर गुड्डू ने उन्हें अजय चौरसिया से मिलवाया और अजय ने फिर उन्हें जल्द ही काम दिलाने का वादा किया । फिर अजय ने पवन अग्रवाल जिसका कि जेलरोड़ पर आना-जाना था उससे संपर्क किया ओर जेलरोड़ के बारे में जानकारी निकालने को कहा। इसी बीच हर्देश ने अपने अन्य साथियों हाजी ,राज ,पंडित व शेट्टी को इंदौर बुलवाकर गुड्डू ,अजय चौरसिया व पवन अग्रवाल से मिलवाया व इस वारदात को अंजाम देने बाबत्‌ तैयारियां शुरू की। गेंग के पास चोरी की स्कार्पियो व सफारी गाड़ी भी थी । घटना कारित करने के लिऐ गेंग ने एम.आय.जी. व नंदानगर क्षैत्र से दो मोटर सायकलें भी चुराई । घटना के समय घटना स्थल पर गुड्डू ,अजय ,पवन अग्रवाल ,राज ,हाजी ,पंडित , हर्देश व शेट्टी भी मौजूद रहे । हाथ आये माल का बटवारा अगले दिन किया गया । पकड़े गये तीनों आरोपियों गुड्डू ,अजय ,पवन से लगभग ६० हजार रूपये बरामद किये गये । गिरप्तारशुदा आरोपियों के नाम पते निम्नानुसार है :-
१. गुड्डू उर्फ इलियास पिता छोटे खां उम्र ४० साल निवासी बड़वाली चौकी इंदौर ।
२. अजय चौरसिया पिता देवीप्रसाद चौरसिया उम्र ३२ साल निवासी व्यंकटेश नगर इंदौर ।
३. पवन अग्रवाल पिता रमेशचंद्र अग्रवाल उम्र ४० साल निवासी स्कीम नंबर ७१ इंदौर ।
    उपरोक्त तीनों आरोपियों में से गुड्डू व अजय चौरसिया का पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी है । इसके अतिरिक्त राजेन्द्रसिंह झाला उर्फ लालू बना निवासी ग्राम कचनारिया थाना नरवल जिला उज्जैन को अपराधिक षड़यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरप्तार किया गया है ।
    घटना के अन्य फरार ५ आरोपियों की गिरप्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर द्वारा १५-१५ हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है । पुलिस सरगर्मी से अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है ।
    इन तीन आरोपियों की गिरप्तारी करने व मामले का पर्दाफाश करने में सी.एस.पी. कोतवाली राजेश रघुवंशी ,एम.जी. रोड़ पुलिस के साथ क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक अनिल चौहान ,उ.नि. मनीष भदौरिया ,उ.नि. दीपिका शिन्दे व स.उ.नि. संतोष पाण्डेय की टीमों का प्रमुख योगदान रहा है । 

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, लगभग १० लाख रूपये मूल्य के दो पहिया एवं चार पहिया वाहन बरामद


इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०१०-     पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री निवास वर्मा ने बताया कि, शहर में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) मनोजंिसंह के मार्गदर्शन में कोबरा थ्री स्क्वॉड के आरक्षक साहेबराव पाटील एवं आरक्षक किषोर एवं नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के नेतृत्व में थाना प्रभारी जूनी इंदौर आनन्द यादव की टीम प्र.आर. षिवकुमार मिश्रा, आरक्षक ओमप्रकाष सोलंकी, आरक्षक पुष्पराजसिंह को लगाया गया था। उक्त टीम द्वारा आज एक बडी सफलता प्राप्त करते हुऐ दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से शहर के विभिन्न स्थानों से चुराई हुई २ मारूति वेन, १ मारूति ८०० कार, एवं १० दो पहिया वाहन कीमती करीबन १० लाख रूपये के बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।
      थाना प्रभारी जूनी इंदौर आनन्द यादव की टीम द्वारा माणिकबाग रोड पर संदिग्धों की चैकिंग के दौरान रंगे हाथों एक मोटर सायकल चुराकर ले जाते हुऐ एक व्यक्ति को पकडा गया, तथा कोबरा थ्री स्क्वॉड द्वारा सपना संगीता रोड पर संदिग्धों की चैकिंग करते एक व्यक्ति को पकडा गया। दोनों आरोपियों को थाना जूनी इंदौर लाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने शहर के विभिन्न स्थानों से दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चुराना स्वीकार किया जिनके कब्जे से जूनी इंदौर पुलिस द्वारा अभी तक २ मारूति वेन, १ मारूति ८०० कार, एवं १० दो पहिया वाहन चुराना स्वीकार किया जिनके कब्जे से उक्त वाहन कीमती लगभग १० लाख रूपये के बरामद किये जा चुके हैं। पकडे गये वाहन चोरों के नाम १. लखन पिता रंजीत आडतिया उम्र १९ साल निवासी भोलेनाथ मंदिर के पास, शुक्ला नगर इंदौर, २. दिनेष पिता बाबूसिंह ठाकूर उम्र १८ साल निवासी ११३ नन्दन नगर, इंदौर है, उक्त दोनों वाहन चोरों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिनसे और भी वाहन चोरों के गिरफ्तार होने एवं चोरी के वाहन बरामद होने की संभावना है।
        उक्त दोनों वाहन चोरों को पकडने एवं अधिक संख्या में चार पहिया एवं दो पहिया वाहन बरामद करने में थाना प्रभारी आनन्द यादव एवं उनकी टीम के प्र.आर.  षिवकुमार मिश्रा, आरक्षक ओमप्रकाष सोलंकी, आरक्षक पुष्पराजसिंह तथा कोबरा थ्री स्क्वॉड में लगे आरक्षक साहेबराव, किषोर, षिवपाल, प्रेम, चंचल, महेन्द्रसिंह एवं पी.सी.आर.टेन में लगे प्र.आर. सीताराम, मनोज, कोमलसिंह, मोहनलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिन्हे श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

०४ आदतन अपराधी एवं २० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित छह युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० के २३.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जूनी मंडी छावनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये पवनपुरी निवासी अमित पिता राजकुमार (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५०० रूपये कीमत की ५० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० के २१.१५ बजे एमआर-१० चौराहा भोरासला इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ३४९ मार्डन तिराहा सावेर रोड निवासी तारा पिता सुखराम यादव (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० के २०.५० बजे लुनियापुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही ६७ लुनियापुरा निवासी लक्ष्मण पिता भोला खटीक को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० के २२.१५ बजे फौजी ढाबा राजेन्द्र नगर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के सतकरतार पिता राजासिंह (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४१० रूपये कीमत की १९ बॉटल बियर, १ मेकडॉवेल की बॉटल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० के १०.३० बजे एबीरोड किशनगंज से अवैध रूप से शराब बेचते हुये बजरंगपुरा बेटमा निवासी मनोज पिता कालू (१९) तथा अमर पिता गंगाराम (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०० रूपये कीमत की १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियों में लिप्त १६ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०१०- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० को १६.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टापू नगर परदेशीपुरा से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए संजय, मोनू, प्रेमनारायण, रामू, संजय, सोनू, सतीश, पंकज, देवप्रकाश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३२० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० को १४.०० बजे दरगाह के पास तालाब किनारे देपालपुर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही देपालपुर के निवासी मांगीलाल, हेमराज, संतोष, प्रेम, प्रकाश, अर्जुन को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६९५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।   
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० को १७.३० बजे सुखदेव नगर चौराहा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त १३४ लोकनायक नगर इंदौर निवासी अनिल पिता रमेशचंद्र परमार (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८५० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित छह आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०१०- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० को ०५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेडिमेड कॉम्पलेक्स के पास अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गौरीनगर इंदौर निवासी रवि पिता किशोर भील, बंशी पिता जगदीशप्रसाद शाहू तथा ३४ पोलोग्राउन्ड इंदौर निवासी चेतन पिता हेमराज चौधरी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ छुरा, १ कटार, १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० को १२.१५ बजे रेल्वे स्टेशन महूॅ के सामने अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी लियाकत पिता शौकत अली को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ कट्टा ६ राउन्ड वाला बरामद किया गया।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० को १४.०० बजे एबीरोड किशनगंज से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले किशनगंज निवासी आनंद पिता सरदार राजपूत (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० को १७.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पिपल्या से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के निवासी कैलाश पिता मुन्नालाल बाबरे (४०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, August 25, 2010

पाच नकबजन गिरफ्‌तार , पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा चोरी का २ लाख से अधिक का माल बरामद

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि शहर में बढती हुई चोरी की घटनाओ की पतारसी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिंह को निर्देशित किया था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोजसिंह व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा दिलीपसिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर जयंत राठौर व उनकी टीम ने सुबह राऊ बायपास पर चैकिंग के दौरान बस से चोरी का माल लेकर भागते हुये धार जिले के टांडा निवासी पांच बदमाशो को पकडा । ये सभी बदमाश राजेन्द्र नगर और अन्नपूर्णा के बीच चोरी की वारदातो को अंजाम देकर भाग रहे थे। पकडे गए आरोपियो ने विभिन्न थाना क्षेत्र की १२ चोरियों की वारदातो को अंजाम देना कबूल किया है। इनके पास से अब तक करीब दो लाख से अधिक का माल जिसमे सोना चांदी, आभूषण बरामद हुए है । ये बदमाश टांडा से बस में बैठकर इन्दौर आते, वारदात को अंजाम देते तथा वापस बस में बैठकर भाग जाते थे।
        पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा आरोपियो से की गई पूछताछ में इन्होने अपना नाम बराड थाना टांडा जिला धार निवासी १. थानसिंग पिता बाल भिलाला, २. कालू पिता थाबरिया भिलाला, ३. कुवॅरसिंह पिता गूंगा भिलाला, ४. सदन पिता कुवॅरसिंह भिलाला, ५. धरमसिंह पिता निहालसिंह भिलाला बताया । पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा उपरोक्त सभी आरोपीयो को धारा ४१(२) १०२ जाफौ, ३७९ भादवि में गिरफ्‌तार कर इनसे पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी चोरी की घटनाओ का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।
        उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जयंत राठौर व उनकी टीम उनि बामन, सउनि बी.के.रघुवंशी, प्रआर. शोभागसिंह, कुॅवरसिंह, आर. मुकेश मुद्गल, विरेन्द्र, महेन्द्रसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही । आरोपियो ने थाना राजेन्द्र नगर की पॉच नकबजनी, थाना चंदननगर की चार, अन्नपूर्णा की दो, जूनी इंदौर की १ नकबजनी की वारदात करना कबूल किया है। 

दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के सात वाहन बरामद

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा आरोपी चिंटू पिता सुरेश मौर्य (२०) निवासी ग्राम इच्छापुर जिला हरदा हाल कुशवाह नगर इंदौर तथा सुमित पिता हीरालाल यादव निवासी ग्राम कालमुखी जिला खंडवा हाल मुकाम कालानीनगर इंदौर के विरूद्व धारा ४१(२) १०२ जा.फौ. ३७९ भादवि का प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी बाणगंगा बीपीएस परिहार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक नई एक्टिवा गाडी ग्यारह हजार रूपयो में बेच रहा है ।
        इस सूचना पर थाना प्रभारी ने अपनी टीम गठित की जिसमे प्रआर कैलाश मिश्रा, शेलेन्द्रसिंह बुंदेला तथा ओमप्रकाश बिहारी को पतारसी के लिये लगाया गया । पुलिस टीम द्वारा गाडी को सौदा करने के लिये चिंटू को गाडी दिखाने का कहा जैसे ही उसने स्पलेन्डर गाडी दिखायी तो गाडी चोरी की होने की शंका में उक्त टीम द्वारा आरोपी को पकडकर थाना बाणगंगा लाया गया जिससे वाहन के कागजात मांगने पर कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाया । जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर चिंटू मौर्य ने बताया कि वह अपने साथी सुमित यादव के साथ मिलकर वाहन चोरी की वारदात करता था। जिसकी निशादेही से सुमित पिता हीरालाल यादव निवासी ग्राम कालमुखी जिला खंडवा हाल मुकाम कालानीनगर इंदौर को पकडा गया । दोनो आरोपीयान से की गई पूछताछ व निशादेही से दो एक्टिवा, एक स्पलेन्डर, तीन टीवीएस मोटरसायकल, एक चैम्प कुल सात गाडिया चोरी की शंका में बरामद की गई है।
        पुलिस बाणगंगा द्वारा आरोपी चिंटू पिता सुरेश मौर्य (२०) निवासी ग्राम इच्छापुर जिला हरदा हाल कुशवाह नगर इंदौर तथा सुमित पिता हीरालाल यादव निवासी ग्राम कालमुखी जिला खंडवा हाल मुकाम कालानीनगर इंदौर को गिरफ्‌तार कर पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी चोरी के वाहन मिलने की प्रबल सम्भावना है।

०४ आदतन अपराधी एवं ०६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०६ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१० गिरफ्तारी व ६४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १० गिरफ्तारी व ६४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १० गिरफ्तारी व ६४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०१० के १९.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राऊ से अवैध रूप से शराब बेचते हुये निहालपुरा निवासी बंशी पिता मणीराम (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२०० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते हुए २१ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०१०- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०१० को १८.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एकता नगर कम्युनिटी हॉल के पास से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए अवधेश, राजेश, नर्मदाप्रसाद, घनश्याम, मुकेश, राजू, बाबूलाल, बबलू, राधेश्याम, त्रिलोक, रविन्द्र को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७९३५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०१० को १६.४० बजे दुर्गानगर पाल्दा से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मुकेश, कालू उर्फ रमेश, पदम, रमेश, रामू को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२९० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।   
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०१० को २१.४५ बजे सोमनाथ की नई चाल से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले ओमप्रकाश यादव तथा प्रकाश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०१० को १४.१० बजे आनंद अस्पताल के सामने से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए राकेश, अशोकश् पिन्टू, रवि कोली को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७२० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०१० को १५.०० बजे हरीपाठक हाईस्कूल के पास से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए शरीफ, शिवा, बबलू को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६९० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित पॉच आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०१०- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०१० को १७.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चाणक्यपुरी चौराहा के पास अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले द्वारकापुरी इंदौर निवासी शिव पिता जयराम सेन (२०) तथा बजरंग नगर इंदौर निवासी मुरली पिता पंजाबसिंग पारदी (१९) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०१० को २१.३० बजे फूटीकोठी के सामने अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २१८ ई साईबाबा नगर इंदौर निवासी चेतन पिता विजय इंगले (२५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०१० को १३.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भील बडोली रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले झाबुआ निवासी भूरालाल पिता झाला भील (२५) तथा लालगढ अमझेरा निवासी बंशी पिता भिलाय भील (२५) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ फालिया तथा १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, August 24, 2010

महू के पॉच असामाजिक तत्वो को रासुका के अंतर्गत निरोध में लिया गया

इन्दौर - दिनांक २४ अगस्त २०१० - पुलिस अधीक्षक (शहर/देहात) श्री श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू पद्मविलोचन शुक्ल व एसडीपीओ महू सी.पी.सिंह के मार्गदर्शन में महू शहर में त्यौहारो के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये महूॅ एवं बडगौदा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वो के विरूद्व रासुका १९८० की धारा ३(२) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुये प्रतिवेदन श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के न्यायालय में प्रस्तुत किये गये।
        जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा निम्नलिखित असामाजिक तत्वो के विरूद्व लोकपरिशांती व कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से रासुका १९८० की धारा ३(२) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुयें निरोध आदेश दिनांक २३ अगस्त २०१० को जारी किये गये जिसके पालन में निम्न असामाजिक तत्वो को निरोध में लिया गया है -
१. विकरा उर्फ विकास पिता बाबूलाल दर्जी (२३) निवासी राजमोहल्ला महूॅ
२. उत्तम पिता भूरेलाल खटीक (३२) निवासी चंदर मार्ग महूॅ
३. रसीद उर्फ गम्पी पिता मोहम्मद गुलाम (५५) निवासी बंडा बस्ती थाना बडगौदा
४. आमिर उर्फ वसीम पिता रशीद (२२) निवासी बंडा बस्ती थाना बडगौदा
५. सोहेल उर्फ सोनू पिता हकीम उर्फ बाबू (२४) निवासी बंडा बस्ती थाना बडगौदा

सायकल चुराते हुए युवक गिरफ्तार

इन्दौर दिनांक २४ अगस्त २०१०- पुलिस  एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक २३ अगस्त २०१० के ०९.४५ बजे ९१ कैलाश का भट्टा इंदौर निवासी कैलाशचंद्र पिता किशननाथ पाटिल (३४) की रिपोर्ट पर माता मंदिर के पास सेठी नगर इंदौर निवासी सुनील पिता दामोदर (४०) के विरूद्ध धारा ३७९ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह खुलासा हुआ कि दिनांक २२ अगस्त २०१० को फरियादी ९ ए मैकेनिक नगर भमोरी पर अपने किसी काम से गया था जहां पर उसने अपनी एटलस सायकल ताला लगाकर खडी की थी, आरोपी सुनील पिता दामोदर उक्त सायकल का ताला तोडकर चुराकर ले जा रहा था जिसे फरियादी द्वारा देख लेने पर आसपास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया गया। पुलिस एमआयजी द्वारा आरोपी सुनील पिता दामोदर (४०) निवासी माता मंदिर के पास सेठी नगर इंदौर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उपरोक्त एटलस सायकल किमती १६०० रूपये की बरामद कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

१ लाख ५० हजार रूपये का १५ किलो ५०० ग्राम गांजा बरामद आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर दिनांक २४ अगस्त २०१०- पुलिस एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक २३ अगस्त २०१० के ०९.४५ बजे नवीन उर्फ रवि पिता शंतकुमार शर्मा निवासी ग्वालियर के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआर-१० प्रतिक्षालय के पास विजयनगर इंदौर से गांजा ले जाते हुए आरोपी नवीन उर्फ रवि को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ लाख ५० हजार रूपये किमत का १५ किलो ५०० ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस एमआयजी द्वारा इसके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०५ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २४ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ३१ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २४ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ३१ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ३१ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित चार गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २४ अगस्त २०१०- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २३ अगस्त २०१० के १९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजपुरा फाटा देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ग्राम मॉचल निवासी सद्दाम पिता कल्लू शाह (१८) तथा ग्राम उषापुरा निवासी तेजकरण पिता हीरा मोची (३७) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७८० रूपये कीमत की क्रमशः २० क्वाटर तथा १२ बॉटल देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक २३ अगस्त २०१० के १८.०५ बजे अग्रवाल रेस्टोरेंट ग्राम डोंगर गॉव से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ग्राम गवली पलासिया निवासी प्रिंस पिता ओमप्रकाश अग्रवाल (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक २३ अगस्त २०१० के २०.०५ बजे मेमदी धर्मशाला के सामने से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही ग्राम मेमदी के रहने वाले गोपाल पिता कन्हैयालाल राजपूत (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५४० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते हुए सात युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २४ अगस्त २०१०- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक २३ अगस्त २०१० को २२.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आदर्श बिजासन नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही के रहने वाले संजू, शेलेन्द्र, कमलेश, राजेश, पांडुरंग धामू, कमलेश, भास्कर राव को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।   
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २४ अगस्त २०१०- पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २३ अगस्त २०१० को ०९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टैण्ड के सामने अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ११७ महल कचहरी जूनी इंदौर निवासी बबलू पिता कैलाश ठाकुर (२०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Monday, August 23, 2010

चोरी करने की नियत से घुसा बदमाश रंगे हाथ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २३ अगस्त २०१०- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० के ०३.३० बजे फरियादीया कालीबाई पति जुमा (२५) निवासी २५ सुल्पाखेडी इंदिरानगर इंदौर की रिपोर्ट पर जवाहर टेकरी धार रोड इंदौर निवासी पवन उर्फ कमल पिता रमेश भील (२१) तथा सोहन भील के विरूद्व धारा ४५७ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया । पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक २२ अगस्त २०१० के रात्री ०३.०० बजे फरियादीया कालीबाई का २५ सुल्पाखेडी स्थित मकान के दूसरे कमरे का ताला तोडकर चोरी करने की नियत से आरोपी पवन उर्फ कमल पिता रमेश भील (२१) निवासी जवाहर टेकरी धार रोड इंदौर ने अपने एक अन्य साथी सोहन भील के साथ प्रवेश किया । फरियादीया के लडके पोस्टर लगाने का काम करते है जो देर रात घर आये तो इन्होने कमरे का ताला टूटा हुआ पाया, अंदर जाकर देखने पर आरोपी पवन तथा इसका साथी भागने का प्रयास करने लगे शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपी पवन उर्फ कमल को मौके पर पकड लिया गया तथा अंधेरे का फायदा उठाकर इसका एक अन्य साथी सोहन भील भाग गया।             पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी पवन उर्फ कमल पिता रमेश भील (२१) निवासी जवाहर टेकरी धार रोड इंदौर को गिरफ्‌तार कर इसके साथी के संबंध में पूछताछ करते हुये कार्यवाही की जा रही है । इनसे और भी घटनाओ का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

०९ आदतन अपराधी एवं १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २३ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४२ गिरफ्तारी व ६० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २३ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ४२ गिरफ्तारी व ६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४२ गिरफ्तारी व ६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित ९ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २३ अगस्त २०१०- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० के १८.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ४९ बक्षीबाग इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले अमरसिंह पिता कालीदास (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९६० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० के ११.५० बजे बंडा बस्ती से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले रशीद उर्फ गम्पी पिता मोहम्मद गुलाब, सोहेल पिता हाकिम, आमिन उर्फ बशीर पिता रशीद, अनवर पिता गाजी, अब्बास पिता यासिन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४०० रूपये कीमत की ८० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हातौद द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० के ११.३० बजे नई आबादी हातौद से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले सूरज पिता भागीरथ (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० के १३.२५ बजे चमन चौराहा गली देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ग्राम अहिरवास निवासी सुभाष पिता विक्रमसिंह (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६५० रूपये कीमत की १९ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० के १८.०० बजे बोरखेडी रोड कमला नगर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ग्राम दामपुरा हरसोला निवासी  आत्माराम पिता रामप्रकाश बागरी (३६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १०० रूपये कीमत की ३ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते हुए ०८ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २३ अगस्त २०१०- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० को १६.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इलेक्ट्रानिक काम्पलेक्स पुलिया के पास इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही हीरानगर निवासी संतोष, दशरथ, रूपेन्द्र, नरेन्द्र, चैनू, अनिल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५८० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।   
        इसी प्रकार पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० को १६.३० बजे अखेजा पेट्रोल पंप के पास से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये बंशी पिता मेवालाल तथा चेतन पिता धनराज पाटिल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।   
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ५ आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २३ अगस्त २०१०- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० को ११.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुलजार चौकी सिटी बस स्टैण्ड के पास अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले माणीकबाग झोपडपट्टी इंदौर निवासी दीपक पिता लक्ष्मण मानकर (२५), दिलीप पिता ओंकार मानकर (२१), कल्लूराम पिता रमेश मानकर (३०) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ तलवार, १ छुरा, १ चाकू बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० को १९.४५ बजे लूनियापुरा कब्रिस्तान में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सियागंज इंदौर निवासी संजय पिता कैलाश मीणा (२६) तथा राजमहल कॉलोनी इंदौर निवासी विक्की पिता रामराव मराठा (१९) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ चाकू तथा १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Sunday, August 22, 2010

बैंक एटीएम से छलपूर्वक रूपये निकालने वाले दो आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २२ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि १९ अगस्त २०१० को बैंक एटीएम से क्रमशः २० हजार तथा १० हजार रूपये छलपूर्वक निकालने की रिपोर्ट शशी पाठक पिता स्व० घनश्याम २३ साल नि० २/१ साउथ तुकोगंज तथा वैभव पाटिल पिता ब्रजलाल २४ साल नि० बुरहानपुर द्वारा की गई थी जिनकी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियो के विरूद्व धारा ४२०,३७९,३४ भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियो की तलाश हेतु थाना प्रभारी डी.के.जैन व उनकी टीम लगातार प्रयास कर रही थी। सभी बैंक एटीएम व आसपास निगाह रखी जा रही थी। स्टैट बैंक ऑफ बीकानेर आनंद पेट्रोल पंप के पास किबे कंपाउंड के एटीएम जहॉ पर पूर्व मे उक्त दोनो घटनाये हुई थी के आसपास कुछ संदिग्ध व्यक्तियो के होने की सूचना मुखबिर द्वारा पुलिस को दी गई तथा बताया गया कि यह लोग पूर्व में भी देखे गये थे । थाना प्रभारी व उनकी टीम ने एटीएम के आसपास घूमते दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकडा गया व इनसे पूछताछ की तो यह कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाये, जिन्हे थाना छोटी ग्वालटोली लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो इन्होने दिनांक १९ अगस्त २०१० को एटीएम से ३० हजार रूपये छलपूर्वक निकालना बताया । पूछताछ में इन्होने अपना नाम रविशंकर पिता उमेशसिंह (२३) निवासी ग्राम बदकुया थाना फतेहपुर जिला गया बिहार तथा चंदनकुमार पिता राजेन्द्र सिंह (२३) निवासी ग्राम मखदमपुरा जिला गया बिहार  का बताया।
        घटना के संबंध में जब पूछा गया कि यह किस प्रकार घटना को अंजाम देते थे तो इन्होने बताया कि यह लोग एटीएम के आसपास घूमते रहते थे जैसे ही कोई व्यक्ति एटीएम से रूपये निकालने आता था तो यह लोग माचीस की तिली द्वारा एटीएम के केन्सल बटन पर क्वीक फिक्स लगाते थे जिससे एटीएम से रूपया नही निकल पाता था तब यह उस व्यक्ति से कहते थे कि दूसरे एटीएम से रूपये निकाल लो । व्यक्ति जब दूसरे एटीएम से रूपया निकालता था तो यह उसके एकाउंट में शेष रूपये देख लेते थे तथा उस व्यक्ति के जाने के बाद एटीएम से एकाउंट मे शेष रूपये निकाल लेते थे ।
        दोनो आरोपियो को पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा उक्त अपराधों में गिरफ्‌तार कर इनकी निशादेही पर ३० हजार रूपये, दिल्ली का एयर टिकीट, फर्जी एटीएम बरामद कर लिये गये है । पुलिस द्वारा प्रकरण में विवेचना करते हुये पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान आदतन अपराधियो सहित संदिग्ध, व वारन्टी पुलिस हिरासत में,

इन्दौर -दिनांक २२ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २१ अगस्त २०१० की रात्री शहर में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर तथा पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह के मार्गदर्शन मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको व सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो मे अपने-अपने अधिनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियो को हमराह लेकर शहर मे प्रमुख-प्रमुख चौराहो पर, कॉलोनियो मे एवं छोटी-छोटी गलियां में तथा शहर से बाहर आने-जाने वाले मार्गो पर पुलिस द्वारा सघन चैंकिंग की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा शहर मे घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियो एवं आदतन अपराधियो तथा वारन्टियों की घेराबन्दी करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०६ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार ३ स्थाई वारंटी, ८८ गिरफ्तारी वारन्टियो के साथ साथ ११३ जमानतीय वारन्ट भी तामिल किये गये। इसके अलावा आदतन वाहन चोरो, व चैन स्नेचरो को भी पूछताछ कें लिये हिरासत मे लिया गया, तथा चैकिंग के दौरान विभिन्न स्थानो पर २१४ वाहनो के विरूद्व चालानी कार्यवाही की गई।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल २३ प्रकरण कायम किये गये, करीब १६ हजार ९०० रूपये किमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक २१ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में दिनांक १९ अगस्त २०१० की तरह ही कल दिनांक २० अगस्त २०१० को अवैध शराब बेचने वालो के विरूद्व विशेष अभियान चलाया गया । पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल 23 प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब १६ हजार ९०० रूपये किमत की ५५० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते हुए ०४ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २२ अगस्त २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २१ अगस्त २०१० को १८.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ट्रांसफार्मर वाली गली भागीरथपुरा इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही के भागीरथपुरा निवासी कैलाश, मनोज, ओमप्रकाश, मनोहर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४३० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।   
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ३ आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २२ अगस्त २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २१ अगस्त २०१० को २१.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गणगौर नगर इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के ११५ गणगौर नगर इंदौर निवासी छोटू पिता महेश कुशवाह (१९) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २१ अगस्त २०१० को १७.०० बजे पंचडेरिया ग्राम इंदौर उज्जैन रोड पर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही पंचडेरिया ग्राम के रहने वाले कमल पिता बच्चूसिंह (५२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरी बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक २१ अगस्त २०१० को १३.४० बजे बस स्टैण्ड देपालपुर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले हरिजन मोहल्ला देपालपुर निवासी करण पिता भागीरथ (४५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।