Friday, August 27, 2010

क्राइम ब्रांच द्वारा तीन चैन स्नैचरो को पकडा गया , लूटी गई ६ चैन किमती १ लाख २० हजार रूपये की बरामद

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि अपराध शाखा के अति० पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी व डीएसपी जितेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन में शहर में हो रही चैन स्नैचिंग की घटनाओ की पतारसी पर कार्य कर रही अपराध शाखा के निरीक्षक एस.एस.यादव व उनकी टीम आर. अमरसिंह, आदर्श दिक्षीत, राजेन्द्रसिंह, रणवीरसिंह इफित्‌यार खान को पुराने चैन स्नैचिंग के आरोपियों पर सतत निगाह रखने के लिए पाबंद किया गया। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि १. विशाल पिता किशोर चौहान (२७) निवासी राजाबाग कॉलोनी बाणगंगा , २. राजू राय पिता नत्थूसिंह राय (३२) निवासी पंचलोरे मांगलिक भवन के पास स्कीम नं. ५१ इंदौर, ३. संदीप पिता जगदीश देवडा (२२) निवासी डग्गर मोहल्ला बाणगंगा इंदौर अपनी आर्थिक स्थिति से अधिक माल खर्च कर रहे है तब टीम द्वारा संदीप देवडा को लाकर पूछताछ की गई जिसने पूछताछ करने पर बताया कि मैं, मेरे साथी विशाल चौहान व राजू राय अलग-अलग मोटरसायकल पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में शहर में घूमफिरकर अकेली महिलाओ की टोह लेकर चैन छिनते है। चैन छिनने में जो मोटरसायकल उपयोग करते थे उस पर वारदात के समय नंबर प्लेट पर किचड लगा लेते थे ताकि नंबर न दिखे।            
        संदीप की निशादेही पर विशाल व राजू राय को पकडा गया तथा इनसे सघन पूछताछ की गई तो इन्होने लसूडिया, राजेन्द्र नगर, अन्नपूर्णा, तुकोगंज, संयोगितागंज से चैन स्नैचिंग करना बताया । इनके कब्जे से लूटी गई ६ चैन किमती लगभग १ लाख २० हजार रूपये की एवं चैन लूटने में इस्तेमाल की गई मोटरसायकल हिरोहोन्डा सीडी डॉन नं. एमपी-०९/एलई/८२८४, हिरोहोन्डा स्पलेन्डर नं. एमपी-०९/एमडी/९२५१, एक्टिवा नं. एमपी-०९/एलएम/७६६६ जो इन्ही की होना बताया है,बरामद की गई है।
        उक्त आरोपीगणो से थाना लसूडिया पर पूछताछ कर कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी लसूडिया , उनि अनिल यादव व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा है। इनसे अभी और भी चैन स्नैचिंग की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है।

लूट करने वाला ऑटो चालक गिरफ्‌तार

इन्दौर दिनांक २७ अगस्त २०१०- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० के २२.४५ बजे संजय नगर ओपर गॉव जिला अहमदनगर महाराष्ट्र निवासी कपिल पिता शिवनारायण नामदेव (२६) की रिपोर्ट पर ऑटो रिक्शा नं. एम-०९/१८१० के चालक के विरूद्ध धारा ३४१,३९२ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
        पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह खुलासा हुआ कि फरियादी कपिल नामदेव रात्री १०.०० बजे शिर्डी जाने के लिये निकला था । पटेल ब्रिज सियागंज पर ऑटो रिक्शा नं. एम-०९/१८१० के चालक ने फरियादी कपिल को रोककर धमकाकर नगदी ९६० रूपये लूट लिये थे। थाना सेन्ट्रल कोतवाली पर रिपोर्ट के बाद थाना प्रभारी अशोक रंगशाही उनकी टीम के साथ तत्काल घटना स्थल पहुॅचे तथा रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर आरोपी की पतारसी की तो रेल्वे स्टेशन पर उक्त ऑटो रिक्शा खडा दिखायी दिया जिसकी घेराबंदी कर उक्त ऑटोरिक्शा चालक राकेश पिता नंदकिशोर यादव (२७) निवासी १४२/१२ नर्सिंग की चाल पाटनीपुरा इंदौर को पकडा । आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने फरियादी से रूपये छिनना स्वीकार किया तथा फरियादी द्वारा भी आरोपी राकेश को पहचाना गया । आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से ९६० रूपये नगद बरामद कर लिये गये है । प्रकरण में विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०७ आदतन अपराधी एवं २२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४१ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ४१ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४१ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०१०- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० के ०८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पीठ रोड महू से अवैध रूप से शराब बेचते हुये हाट मैदान महूॅ निवासी भगवान पिता कुंजीलाल लोधी (३१), गेम पिता पूनमचंद्र लोधी, नासिर पिता मोहम्मद सलीम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की १५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० के २२.०० बजे नेहरू नगर रोड नं. २ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये १६० लाला का बगीचा इंदौर निवासी राजू उर्फ हरगोविंद पिता बजरंग जीनवाल (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३९० रूपये कीमत की १३ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते पॉच युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०१०- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० को १६.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एबी रोड मांगलिया से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मोहन, मनोहर, अनिल, असगर, रमेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित आठ आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०१०- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० को ११.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविदास नगर इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले भागीरथपुरा इंदौर निवासी मुकेश पिता रामदीन सुनहरे (२८) तथा २८१ बजरंग नगर इंदौर निवासी पिन्टू उर्फ संजय पिता दिलीपराव को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ छुरा, १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० को १६.३० बजे सिद्व विनायक गणेश मंदिर के सामने अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले अर्जुनसिंग नगर जूनारिसाला इंदौर निवासी रवि पिता दीनदयाल नागर (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ कटार बरामद की गई।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० को २१.३५ बजे अन्नपूर्णा मंदिर के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बजरंगपुरा इंदौर निवासी बलवंत पिता राजकुमार पारदी (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० को १२.०५ बजे रेती मण्डी चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम बलेडी थाना जोबट जिला अलीराजपुर निवासी मेशम पिता इंडिया (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० को ०८.३० बजे मानपुर बस स्टैण्ड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कदावली निवासी गोवर्धन पिता बद्री भील (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस महूॅ द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०१० को १८.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पिपल्या से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १८९४ बदख मोहल्ला निवासी मोहम्मद अमजद पिता नूर आलम (२८) तथा मंडी दरगाह के पास डोंगरगॉव निवासी अंसार मोहम्मद पिता जलील मोहम्मद (२१) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ छुरी बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Thursday, August 26, 2010

जेलरोड़ पर हुई व्यवसायी के साथ लूट व हत्या की घटना का पर्दाफाश


'अंर्तराज्जीय हिस्ट्रीशीटर गिरोह का था हाथ ।
'तीन स्थानीय युवकों के साथ घटना में शामिल थे बाहर के पांच बदमाश ।
इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०१०- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी. श्रीनिवास राव ने बताया कि दिनांक ०४ अगस्त २०१० को एम.जी. रोड़ थानांतर्गत व्यवसायी पर गोली चलाकर हत्या कर लूट की घटना कारित की गई थी । उक्त घटना में एक व्यक्ति चेतन की मौत हो गई थी व अन्य कर्मचारी नट्टू गोली लगने से घायल हो गया था। घटना की पतारसी के लिऐ एस.पी. (पूर्व/क्राईम) श्री मकरंद देउस्कर ने पूर्वी क्षैत्र के सभी थानों को सरगर्मी से तलाश के निर्देश दिये साथ ही क्राईम ब्रांच को भी घटना की पतारसी में लगाया ।
    क्राईम ब्रांच के एडिशनल एस.पी. अरविन्द तिवारी व डी.एस.पी. जितेन्द्रसिंह को ए.एस.आई. संतोष पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर द्वारा एक सूचना प्राप्त हुई है कि शूटआउट में स्थानीय युवकों का भी हाथ है । इस सूचना की तस्दीक हेतु आरक्षक विनोद शर्मा को लगाया गया जिसमें जानकारी प्राप्त हुई कि इस घटना के बारे में बाहर के बदमाशों को जेलरोड़ की गतिविधि की जानकारी पवन अग्रवाल द्वारा दी गई है व पवन अग्रवाल एक अन्य स्थानीय युवक अजय चौरसिया के संपर्क में था ।
    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि हर्देश नामक युवक का संपर्क उज्जैन के नरवल के कचनारिया ग्राम निवासी लालू बना से था । लालू बना के उज्जैन स्थित निवास पर हर्देश की मुलाकात गुड्डू उर्फ इलियास से हुई जो इंदौर में बड़वाली चौकी का रहने वाला है। बातचीत में हर्देश ने गुड्डू को कुछ काम बताने को कहा और यह भी कहा कि तुम्हें भी हिस्सा मिलेगा । इस पर गुड्डू ने उन्हें अजय चौरसिया से मिलवाया और अजय ने फिर उन्हें जल्द ही काम दिलाने का वादा किया । फिर अजय ने पवन अग्रवाल जिसका कि जेलरोड़ पर आना-जाना था उससे संपर्क किया ओर जेलरोड़ के बारे में जानकारी निकालने को कहा। इसी बीच हर्देश ने अपने अन्य साथियों हाजी ,राज ,पंडित व शेट्टी को इंदौर बुलवाकर गुड्डू ,अजय चौरसिया व पवन अग्रवाल से मिलवाया व इस वारदात को अंजाम देने बाबत्‌ तैयारियां शुरू की। गेंग के पास चोरी की स्कार्पियो व सफारी गाड़ी भी थी । घटना कारित करने के लिऐ गेंग ने एम.आय.जी. व नंदानगर क्षैत्र से दो मोटर सायकलें भी चुराई । घटना के समय घटना स्थल पर गुड्डू ,अजय ,पवन अग्रवाल ,राज ,हाजी ,पंडित , हर्देश व शेट्टी भी मौजूद रहे । हाथ आये माल का बटवारा अगले दिन किया गया । पकड़े गये तीनों आरोपियों गुड्डू ,अजय ,पवन से लगभग ६० हजार रूपये बरामद किये गये । गिरप्तारशुदा आरोपियों के नाम पते निम्नानुसार है :-
१. गुड्डू उर्फ इलियास पिता छोटे खां उम्र ४० साल निवासी बड़वाली चौकी इंदौर ।
२. अजय चौरसिया पिता देवीप्रसाद चौरसिया उम्र ३२ साल निवासी व्यंकटेश नगर इंदौर ।
३. पवन अग्रवाल पिता रमेशचंद्र अग्रवाल उम्र ४० साल निवासी स्कीम नंबर ७१ इंदौर ।
    उपरोक्त तीनों आरोपियों में से गुड्डू व अजय चौरसिया का पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी है । इसके अतिरिक्त राजेन्द्रसिंह झाला उर्फ लालू बना निवासी ग्राम कचनारिया थाना नरवल जिला उज्जैन को अपराधिक षड़यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरप्तार किया गया है ।
    घटना के अन्य फरार ५ आरोपियों की गिरप्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर द्वारा १५-१५ हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है । पुलिस सरगर्मी से अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है ।
    इन तीन आरोपियों की गिरप्तारी करने व मामले का पर्दाफाश करने में सी.एस.पी. कोतवाली राजेश रघुवंशी ,एम.जी. रोड़ पुलिस के साथ क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक अनिल चौहान ,उ.नि. मनीष भदौरिया ,उ.नि. दीपिका शिन्दे व स.उ.नि. संतोष पाण्डेय की टीमों का प्रमुख योगदान रहा है । 

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, लगभग १० लाख रूपये मूल्य के दो पहिया एवं चार पहिया वाहन बरामद


इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०१०-     पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री निवास वर्मा ने बताया कि, शहर में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) मनोजंिसंह के मार्गदर्शन में कोबरा थ्री स्क्वॉड के आरक्षक साहेबराव पाटील एवं आरक्षक किषोर एवं नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के नेतृत्व में थाना प्रभारी जूनी इंदौर आनन्द यादव की टीम प्र.आर. षिवकुमार मिश्रा, आरक्षक ओमप्रकाष सोलंकी, आरक्षक पुष्पराजसिंह को लगाया गया था। उक्त टीम द्वारा आज एक बडी सफलता प्राप्त करते हुऐ दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से शहर के विभिन्न स्थानों से चुराई हुई २ मारूति वेन, १ मारूति ८०० कार, एवं १० दो पहिया वाहन कीमती करीबन १० लाख रूपये के बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।
      थाना प्रभारी जूनी इंदौर आनन्द यादव की टीम द्वारा माणिकबाग रोड पर संदिग्धों की चैकिंग के दौरान रंगे हाथों एक मोटर सायकल चुराकर ले जाते हुऐ एक व्यक्ति को पकडा गया, तथा कोबरा थ्री स्क्वॉड द्वारा सपना संगीता रोड पर संदिग्धों की चैकिंग करते एक व्यक्ति को पकडा गया। दोनों आरोपियों को थाना जूनी इंदौर लाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने शहर के विभिन्न स्थानों से दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चुराना स्वीकार किया जिनके कब्जे से जूनी इंदौर पुलिस द्वारा अभी तक २ मारूति वेन, १ मारूति ८०० कार, एवं १० दो पहिया वाहन चुराना स्वीकार किया जिनके कब्जे से उक्त वाहन कीमती लगभग १० लाख रूपये के बरामद किये जा चुके हैं। पकडे गये वाहन चोरों के नाम १. लखन पिता रंजीत आडतिया उम्र १९ साल निवासी भोलेनाथ मंदिर के पास, शुक्ला नगर इंदौर, २. दिनेष पिता बाबूसिंह ठाकूर उम्र १८ साल निवासी ११३ नन्दन नगर, इंदौर है, उक्त दोनों वाहन चोरों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिनसे और भी वाहन चोरों के गिरफ्तार होने एवं चोरी के वाहन बरामद होने की संभावना है।
        उक्त दोनों वाहन चोरों को पकडने एवं अधिक संख्या में चार पहिया एवं दो पहिया वाहन बरामद करने में थाना प्रभारी आनन्द यादव एवं उनकी टीम के प्र.आर.  षिवकुमार मिश्रा, आरक्षक ओमप्रकाष सोलंकी, आरक्षक पुष्पराजसिंह तथा कोबरा थ्री स्क्वॉड में लगे आरक्षक साहेबराव, किषोर, षिवपाल, प्रेम, चंचल, महेन्द्रसिंह एवं पी.सी.आर.टेन में लगे प्र.आर. सीताराम, मनोज, कोमलसिंह, मोहनलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिन्हे श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

०४ आदतन अपराधी एवं २० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित छह युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० के २३.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जूनी मंडी छावनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये पवनपुरी निवासी अमित पिता राजकुमार (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५०० रूपये कीमत की ५० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० के २१.१५ बजे एमआर-१० चौराहा भोरासला इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ३४९ मार्डन तिराहा सावेर रोड निवासी तारा पिता सुखराम यादव (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० के २०.५० बजे लुनियापुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही ६७ लुनियापुरा निवासी लक्ष्मण पिता भोला खटीक को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० के २२.१५ बजे फौजी ढाबा राजेन्द्र नगर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के सतकरतार पिता राजासिंह (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४१० रूपये कीमत की १९ बॉटल बियर, १ मेकडॉवेल की बॉटल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० के १०.३० बजे एबीरोड किशनगंज से अवैध रूप से शराब बेचते हुये बजरंगपुरा बेटमा निवासी मनोज पिता कालू (१९) तथा अमर पिता गंगाराम (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०० रूपये कीमत की १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियों में लिप्त १६ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०१०- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० को १६.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टापू नगर परदेशीपुरा से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए संजय, मोनू, प्रेमनारायण, रामू, संजय, सोनू, सतीश, पंकज, देवप्रकाश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३२० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० को १४.०० बजे दरगाह के पास तालाब किनारे देपालपुर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही देपालपुर के निवासी मांगीलाल, हेमराज, संतोष, प्रेम, प्रकाश, अर्जुन को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६९५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।   
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० को १७.३० बजे सुखदेव नगर चौराहा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त १३४ लोकनायक नगर इंदौर निवासी अनिल पिता रमेशचंद्र परमार (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८५० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित छह आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०१०- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० को ०५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेडिमेड कॉम्पलेक्स के पास अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गौरीनगर इंदौर निवासी रवि पिता किशोर भील, बंशी पिता जगदीशप्रसाद शाहू तथा ३४ पोलोग्राउन्ड इंदौर निवासी चेतन पिता हेमराज चौधरी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ छुरा, १ कटार, १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० को १२.१५ बजे रेल्वे स्टेशन महूॅ के सामने अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी लियाकत पिता शौकत अली को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ कट्टा ६ राउन्ड वाला बरामद किया गया।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० को १४.०० बजे एबीरोड किशनगंज से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले किशनगंज निवासी आनंद पिता सरदार राजपूत (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०१० को १७.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पिपल्या से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के निवासी कैलाश पिता मुन्नालाल बाबरे (४०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, August 25, 2010

पाच नकबजन गिरफ्‌तार , पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा चोरी का २ लाख से अधिक का माल बरामद

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि शहर में बढती हुई चोरी की घटनाओ की पतारसी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिंह को निर्देशित किया था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोजसिंह व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा दिलीपसिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर जयंत राठौर व उनकी टीम ने सुबह राऊ बायपास पर चैकिंग के दौरान बस से चोरी का माल लेकर भागते हुये धार जिले के टांडा निवासी पांच बदमाशो को पकडा । ये सभी बदमाश राजेन्द्र नगर और अन्नपूर्णा के बीच चोरी की वारदातो को अंजाम देकर भाग रहे थे। पकडे गए आरोपियो ने विभिन्न थाना क्षेत्र की १२ चोरियों की वारदातो को अंजाम देना कबूल किया है। इनके पास से अब तक करीब दो लाख से अधिक का माल जिसमे सोना चांदी, आभूषण बरामद हुए है । ये बदमाश टांडा से बस में बैठकर इन्दौर आते, वारदात को अंजाम देते तथा वापस बस में बैठकर भाग जाते थे।
        पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा आरोपियो से की गई पूछताछ में इन्होने अपना नाम बराड थाना टांडा जिला धार निवासी १. थानसिंग पिता बाल भिलाला, २. कालू पिता थाबरिया भिलाला, ३. कुवॅरसिंह पिता गूंगा भिलाला, ४. सदन पिता कुवॅरसिंह भिलाला, ५. धरमसिंह पिता निहालसिंह भिलाला बताया । पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा उपरोक्त सभी आरोपीयो को धारा ४१(२) १०२ जाफौ, ३७९ भादवि में गिरफ्‌तार कर इनसे पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी चोरी की घटनाओ का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।
        उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जयंत राठौर व उनकी टीम उनि बामन, सउनि बी.के.रघुवंशी, प्रआर. शोभागसिंह, कुॅवरसिंह, आर. मुकेश मुद्गल, विरेन्द्र, महेन्द्रसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही । आरोपियो ने थाना राजेन्द्र नगर की पॉच नकबजनी, थाना चंदननगर की चार, अन्नपूर्णा की दो, जूनी इंदौर की १ नकबजनी की वारदात करना कबूल किया है। 

दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के सात वाहन बरामद

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा आरोपी चिंटू पिता सुरेश मौर्य (२०) निवासी ग्राम इच्छापुर जिला हरदा हाल कुशवाह नगर इंदौर तथा सुमित पिता हीरालाल यादव निवासी ग्राम कालमुखी जिला खंडवा हाल मुकाम कालानीनगर इंदौर के विरूद्व धारा ४१(२) १०२ जा.फौ. ३७९ भादवि का प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी बाणगंगा बीपीएस परिहार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक नई एक्टिवा गाडी ग्यारह हजार रूपयो में बेच रहा है ।
        इस सूचना पर थाना प्रभारी ने अपनी टीम गठित की जिसमे प्रआर कैलाश मिश्रा, शेलेन्द्रसिंह बुंदेला तथा ओमप्रकाश बिहारी को पतारसी के लिये लगाया गया । पुलिस टीम द्वारा गाडी को सौदा करने के लिये चिंटू को गाडी दिखाने का कहा जैसे ही उसने स्पलेन्डर गाडी दिखायी तो गाडी चोरी की होने की शंका में उक्त टीम द्वारा आरोपी को पकडकर थाना बाणगंगा लाया गया जिससे वाहन के कागजात मांगने पर कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाया । जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर चिंटू मौर्य ने बताया कि वह अपने साथी सुमित यादव के साथ मिलकर वाहन चोरी की वारदात करता था। जिसकी निशादेही से सुमित पिता हीरालाल यादव निवासी ग्राम कालमुखी जिला खंडवा हाल मुकाम कालानीनगर इंदौर को पकडा गया । दोनो आरोपीयान से की गई पूछताछ व निशादेही से दो एक्टिवा, एक स्पलेन्डर, तीन टीवीएस मोटरसायकल, एक चैम्प कुल सात गाडिया चोरी की शंका में बरामद की गई है।
        पुलिस बाणगंगा द्वारा आरोपी चिंटू पिता सुरेश मौर्य (२०) निवासी ग्राम इच्छापुर जिला हरदा हाल कुशवाह नगर इंदौर तथा सुमित पिता हीरालाल यादव निवासी ग्राम कालमुखी जिला खंडवा हाल मुकाम कालानीनगर इंदौर को गिरफ्‌तार कर पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी चोरी के वाहन मिलने की प्रबल सम्भावना है।

०४ आदतन अपराधी एवं ०६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०६ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१० गिरफ्तारी व ६४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १० गिरफ्तारी व ६४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १० गिरफ्तारी व ६४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०१० के १९.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राऊ से अवैध रूप से शराब बेचते हुये निहालपुरा निवासी बंशी पिता मणीराम (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२०० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते हुए २१ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०१०- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०१० को १८.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एकता नगर कम्युनिटी हॉल के पास से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए अवधेश, राजेश, नर्मदाप्रसाद, घनश्याम, मुकेश, राजू, बाबूलाल, बबलू, राधेश्याम, त्रिलोक, रविन्द्र को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७९३५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०१० को १६.४० बजे दुर्गानगर पाल्दा से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मुकेश, कालू उर्फ रमेश, पदम, रमेश, रामू को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२९० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।   
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०१० को २१.४५ बजे सोमनाथ की नई चाल से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले ओमप्रकाश यादव तथा प्रकाश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०१० को १४.१० बजे आनंद अस्पताल के सामने से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए राकेश, अशोकश् पिन्टू, रवि कोली को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७२० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०१० को १५.०० बजे हरीपाठक हाईस्कूल के पास से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए शरीफ, शिवा, बबलू को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६९० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित पॉच आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०१०- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०१० को १७.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चाणक्यपुरी चौराहा के पास अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले द्वारकापुरी इंदौर निवासी शिव पिता जयराम सेन (२०) तथा बजरंग नगर इंदौर निवासी मुरली पिता पंजाबसिंग पारदी (१९) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०१० को २१.३० बजे फूटीकोठी के सामने अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २१८ ई साईबाबा नगर इंदौर निवासी चेतन पिता विजय इंगले (२५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०१० को १३.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भील बडोली रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले झाबुआ निवासी भूरालाल पिता झाला भील (२५) तथा लालगढ अमझेरा निवासी बंशी पिता भिलाय भील (२५) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ फालिया तथा १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, August 24, 2010

महू के पॉच असामाजिक तत्वो को रासुका के अंतर्गत निरोध में लिया गया

इन्दौर - दिनांक २४ अगस्त २०१० - पुलिस अधीक्षक (शहर/देहात) श्री श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू पद्मविलोचन शुक्ल व एसडीपीओ महू सी.पी.सिंह के मार्गदर्शन में महू शहर में त्यौहारो के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये महूॅ एवं बडगौदा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वो के विरूद्व रासुका १९८० की धारा ३(२) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुये प्रतिवेदन श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के न्यायालय में प्रस्तुत किये गये।
        जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा निम्नलिखित असामाजिक तत्वो के विरूद्व लोकपरिशांती व कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से रासुका १९८० की धारा ३(२) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुयें निरोध आदेश दिनांक २३ अगस्त २०१० को जारी किये गये जिसके पालन में निम्न असामाजिक तत्वो को निरोध में लिया गया है -
१. विकरा उर्फ विकास पिता बाबूलाल दर्जी (२३) निवासी राजमोहल्ला महूॅ
२. उत्तम पिता भूरेलाल खटीक (३२) निवासी चंदर मार्ग महूॅ
३. रसीद उर्फ गम्पी पिता मोहम्मद गुलाम (५५) निवासी बंडा बस्ती थाना बडगौदा
४. आमिर उर्फ वसीम पिता रशीद (२२) निवासी बंडा बस्ती थाना बडगौदा
५. सोहेल उर्फ सोनू पिता हकीम उर्फ बाबू (२४) निवासी बंडा बस्ती थाना बडगौदा

सायकल चुराते हुए युवक गिरफ्तार

इन्दौर दिनांक २४ अगस्त २०१०- पुलिस  एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक २३ अगस्त २०१० के ०९.४५ बजे ९१ कैलाश का भट्टा इंदौर निवासी कैलाशचंद्र पिता किशननाथ पाटिल (३४) की रिपोर्ट पर माता मंदिर के पास सेठी नगर इंदौर निवासी सुनील पिता दामोदर (४०) के विरूद्ध धारा ३७९ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह खुलासा हुआ कि दिनांक २२ अगस्त २०१० को फरियादी ९ ए मैकेनिक नगर भमोरी पर अपने किसी काम से गया था जहां पर उसने अपनी एटलस सायकल ताला लगाकर खडी की थी, आरोपी सुनील पिता दामोदर उक्त सायकल का ताला तोडकर चुराकर ले जा रहा था जिसे फरियादी द्वारा देख लेने पर आसपास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया गया। पुलिस एमआयजी द्वारा आरोपी सुनील पिता दामोदर (४०) निवासी माता मंदिर के पास सेठी नगर इंदौर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उपरोक्त एटलस सायकल किमती १६०० रूपये की बरामद कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

१ लाख ५० हजार रूपये का १५ किलो ५०० ग्राम गांजा बरामद आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर दिनांक २४ अगस्त २०१०- पुलिस एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक २३ अगस्त २०१० के ०९.४५ बजे नवीन उर्फ रवि पिता शंतकुमार शर्मा निवासी ग्वालियर के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआर-१० प्रतिक्षालय के पास विजयनगर इंदौर से गांजा ले जाते हुए आरोपी नवीन उर्फ रवि को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ लाख ५० हजार रूपये किमत का १५ किलो ५०० ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस एमआयजी द्वारा इसके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०५ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २४ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ३१ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २४ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ३१ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ३१ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित चार गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २४ अगस्त २०१०- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २३ अगस्त २०१० के १९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजपुरा फाटा देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ग्राम मॉचल निवासी सद्दाम पिता कल्लू शाह (१८) तथा ग्राम उषापुरा निवासी तेजकरण पिता हीरा मोची (३७) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७८० रूपये कीमत की क्रमशः २० क्वाटर तथा १२ बॉटल देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक २३ अगस्त २०१० के १८.०५ बजे अग्रवाल रेस्टोरेंट ग्राम डोंगर गॉव से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ग्राम गवली पलासिया निवासी प्रिंस पिता ओमप्रकाश अग्रवाल (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक २३ अगस्त २०१० के २०.०५ बजे मेमदी धर्मशाला के सामने से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही ग्राम मेमदी के रहने वाले गोपाल पिता कन्हैयालाल राजपूत (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५४० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते हुए सात युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २४ अगस्त २०१०- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक २३ अगस्त २०१० को २२.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आदर्श बिजासन नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही के रहने वाले संजू, शेलेन्द्र, कमलेश, राजेश, पांडुरंग धामू, कमलेश, भास्कर राव को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।   
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २४ अगस्त २०१०- पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २३ अगस्त २०१० को ०९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टैण्ड के सामने अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ११७ महल कचहरी जूनी इंदौर निवासी बबलू पिता कैलाश ठाकुर (२०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Monday, August 23, 2010

चोरी करने की नियत से घुसा बदमाश रंगे हाथ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २३ अगस्त २०१०- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० के ०३.३० बजे फरियादीया कालीबाई पति जुमा (२५) निवासी २५ सुल्पाखेडी इंदिरानगर इंदौर की रिपोर्ट पर जवाहर टेकरी धार रोड इंदौर निवासी पवन उर्फ कमल पिता रमेश भील (२१) तथा सोहन भील के विरूद्व धारा ४५७ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया । पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक २२ अगस्त २०१० के रात्री ०३.०० बजे फरियादीया कालीबाई का २५ सुल्पाखेडी स्थित मकान के दूसरे कमरे का ताला तोडकर चोरी करने की नियत से आरोपी पवन उर्फ कमल पिता रमेश भील (२१) निवासी जवाहर टेकरी धार रोड इंदौर ने अपने एक अन्य साथी सोहन भील के साथ प्रवेश किया । फरियादीया के लडके पोस्टर लगाने का काम करते है जो देर रात घर आये तो इन्होने कमरे का ताला टूटा हुआ पाया, अंदर जाकर देखने पर आरोपी पवन तथा इसका साथी भागने का प्रयास करने लगे शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपी पवन उर्फ कमल को मौके पर पकड लिया गया तथा अंधेरे का फायदा उठाकर इसका एक अन्य साथी सोहन भील भाग गया।             पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी पवन उर्फ कमल पिता रमेश भील (२१) निवासी जवाहर टेकरी धार रोड इंदौर को गिरफ्‌तार कर इसके साथी के संबंध में पूछताछ करते हुये कार्यवाही की जा रही है । इनसे और भी घटनाओ का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

०९ आदतन अपराधी एवं १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २३ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४२ गिरफ्तारी व ६० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २३ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ४२ गिरफ्तारी व ६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४२ गिरफ्तारी व ६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित ९ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २३ अगस्त २०१०- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० के १८.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ४९ बक्षीबाग इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले अमरसिंह पिता कालीदास (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९६० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० के ११.५० बजे बंडा बस्ती से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले रशीद उर्फ गम्पी पिता मोहम्मद गुलाब, सोहेल पिता हाकिम, आमिन उर्फ बशीर पिता रशीद, अनवर पिता गाजी, अब्बास पिता यासिन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४०० रूपये कीमत की ८० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हातौद द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० के ११.३० बजे नई आबादी हातौद से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले सूरज पिता भागीरथ (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० के १३.२५ बजे चमन चौराहा गली देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ग्राम अहिरवास निवासी सुभाष पिता विक्रमसिंह (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६५० रूपये कीमत की १९ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० के १८.०० बजे बोरखेडी रोड कमला नगर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ग्राम दामपुरा हरसोला निवासी  आत्माराम पिता रामप्रकाश बागरी (३६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १०० रूपये कीमत की ३ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते हुए ०८ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २३ अगस्त २०१०- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० को १६.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इलेक्ट्रानिक काम्पलेक्स पुलिया के पास इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही हीरानगर निवासी संतोष, दशरथ, रूपेन्द्र, नरेन्द्र, चैनू, अनिल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५८० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।   
        इसी प्रकार पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० को १६.३० बजे अखेजा पेट्रोल पंप के पास से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये बंशी पिता मेवालाल तथा चेतन पिता धनराज पाटिल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।   
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ५ आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २३ अगस्त २०१०- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० को ११.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुलजार चौकी सिटी बस स्टैण्ड के पास अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले माणीकबाग झोपडपट्टी इंदौर निवासी दीपक पिता लक्ष्मण मानकर (२५), दिलीप पिता ओंकार मानकर (२१), कल्लूराम पिता रमेश मानकर (३०) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ तलवार, १ छुरा, १ चाकू बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०१० को १९.४५ बजे लूनियापुरा कब्रिस्तान में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सियागंज इंदौर निवासी संजय पिता कैलाश मीणा (२६) तथा राजमहल कॉलोनी इंदौर निवासी विक्की पिता रामराव मराठा (१९) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ चाकू तथा १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Sunday, August 22, 2010

बैंक एटीएम से छलपूर्वक रूपये निकालने वाले दो आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २२ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि १९ अगस्त २०१० को बैंक एटीएम से क्रमशः २० हजार तथा १० हजार रूपये छलपूर्वक निकालने की रिपोर्ट शशी पाठक पिता स्व० घनश्याम २३ साल नि० २/१ साउथ तुकोगंज तथा वैभव पाटिल पिता ब्रजलाल २४ साल नि० बुरहानपुर द्वारा की गई थी जिनकी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियो के विरूद्व धारा ४२०,३७९,३४ भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियो की तलाश हेतु थाना प्रभारी डी.के.जैन व उनकी टीम लगातार प्रयास कर रही थी। सभी बैंक एटीएम व आसपास निगाह रखी जा रही थी। स्टैट बैंक ऑफ बीकानेर आनंद पेट्रोल पंप के पास किबे कंपाउंड के एटीएम जहॉ पर पूर्व मे उक्त दोनो घटनाये हुई थी के आसपास कुछ संदिग्ध व्यक्तियो के होने की सूचना मुखबिर द्वारा पुलिस को दी गई तथा बताया गया कि यह लोग पूर्व में भी देखे गये थे । थाना प्रभारी व उनकी टीम ने एटीएम के आसपास घूमते दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकडा गया व इनसे पूछताछ की तो यह कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाये, जिन्हे थाना छोटी ग्वालटोली लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो इन्होने दिनांक १९ अगस्त २०१० को एटीएम से ३० हजार रूपये छलपूर्वक निकालना बताया । पूछताछ में इन्होने अपना नाम रविशंकर पिता उमेशसिंह (२३) निवासी ग्राम बदकुया थाना फतेहपुर जिला गया बिहार तथा चंदनकुमार पिता राजेन्द्र सिंह (२३) निवासी ग्राम मखदमपुरा जिला गया बिहार  का बताया।
        घटना के संबंध में जब पूछा गया कि यह किस प्रकार घटना को अंजाम देते थे तो इन्होने बताया कि यह लोग एटीएम के आसपास घूमते रहते थे जैसे ही कोई व्यक्ति एटीएम से रूपये निकालने आता था तो यह लोग माचीस की तिली द्वारा एटीएम के केन्सल बटन पर क्वीक फिक्स लगाते थे जिससे एटीएम से रूपया नही निकल पाता था तब यह उस व्यक्ति से कहते थे कि दूसरे एटीएम से रूपये निकाल लो । व्यक्ति जब दूसरे एटीएम से रूपया निकालता था तो यह उसके एकाउंट में शेष रूपये देख लेते थे तथा उस व्यक्ति के जाने के बाद एटीएम से एकाउंट मे शेष रूपये निकाल लेते थे ।
        दोनो आरोपियो को पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा उक्त अपराधों में गिरफ्‌तार कर इनकी निशादेही पर ३० हजार रूपये, दिल्ली का एयर टिकीट, फर्जी एटीएम बरामद कर लिये गये है । पुलिस द्वारा प्रकरण में विवेचना करते हुये पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान आदतन अपराधियो सहित संदिग्ध, व वारन्टी पुलिस हिरासत में,

इन्दौर -दिनांक २२ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २१ अगस्त २०१० की रात्री शहर में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर तथा पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह के मार्गदर्शन मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको व सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो मे अपने-अपने अधिनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियो को हमराह लेकर शहर मे प्रमुख-प्रमुख चौराहो पर, कॉलोनियो मे एवं छोटी-छोटी गलियां में तथा शहर से बाहर आने-जाने वाले मार्गो पर पुलिस द्वारा सघन चैंकिंग की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा शहर मे घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियो एवं आदतन अपराधियो तथा वारन्टियों की घेराबन्दी करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०६ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार ३ स्थाई वारंटी, ८८ गिरफ्तारी वारन्टियो के साथ साथ ११३ जमानतीय वारन्ट भी तामिल किये गये। इसके अलावा आदतन वाहन चोरो, व चैन स्नेचरो को भी पूछताछ कें लिये हिरासत मे लिया गया, तथा चैकिंग के दौरान विभिन्न स्थानो पर २१४ वाहनो के विरूद्व चालानी कार्यवाही की गई।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल २३ प्रकरण कायम किये गये, करीब १६ हजार ९०० रूपये किमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक २१ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में दिनांक १९ अगस्त २०१० की तरह ही कल दिनांक २० अगस्त २०१० को अवैध शराब बेचने वालो के विरूद्व विशेष अभियान चलाया गया । पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल 23 प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब १६ हजार ९०० रूपये किमत की ५५० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते हुए ०४ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २२ अगस्त २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २१ अगस्त २०१० को १८.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ट्रांसफार्मर वाली गली भागीरथपुरा इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही के भागीरथपुरा निवासी कैलाश, मनोज, ओमप्रकाश, मनोहर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४३० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।   
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ३ आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २२ अगस्त २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २१ अगस्त २०१० को २१.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गणगौर नगर इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के ११५ गणगौर नगर इंदौर निवासी छोटू पिता महेश कुशवाह (१९) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २१ अगस्त २०१० को १७.०० बजे पंचडेरिया ग्राम इंदौर उज्जैन रोड पर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही पंचडेरिया ग्राम के रहने वाले कमल पिता बच्चूसिंह (५२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरी बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक २१ अगस्त २०१० को १३.४० बजे बस स्टैण्ड देपालपुर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले हरिजन मोहल्ला देपालपुर निवासी करण पिता भागीरथ (४५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Saturday, August 21, 2010

रेसीडेंसी कोठी के सामने हुई लूट झूठी निकली, दोनो भाईयो ने खुद ही रची थी कहानी

इन्दौर -दिनांक २१ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि दिनांक १४ जुलाई २०१० के सुबह ११.४५ बजे फरियादी साजीद खान पिता हाजी सईद खान (२७) निवासी ६१३ बी आजाद नगर द्वारा स्टैट बैंक जीपीओ शाखा से रूपये निकालकर कार से जाते समय रेसीडेंसी कोठी के सामने सोशल वर्कर के पीछे धार कोठी पर चार अज्ञात बदमाशो द्वारा फरियादी की कार रोककर कार मे रखा एक बैग जिसमें नगदी ०३ लाख ८० हजार रूपये थे लूटकर भागने की रिपोर्ट थाना संयोगितागंज पर की थी। जो तत्काल मौके पर इंचार्ज थाना प्रभारी एस. डी. शर्मा मय हमराह बल के घटना स्थल पहुॅचे जो घटना स्थल के आसपास लोगो से पूछताछ करते वहॉ पर किसी भी प्रकार की कोई लूट अथवा छिनाछपटी होने की घटना नही होना बताया और न ही कोई चिखने चिल्लाने की आवाज आना बताया । फरियादी के भाई सादिक खान ने अपने बयानो में बताया था कि घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत घटना स्थल पर पहुॅचा था। जबकि पुलिस द्वारा स्टैट बैंक जीपीओ शाखा में कुछ लोगो से पूछताछ करने पर उन्होने बताया था कि बैंक परिसर में रूपये निकालते समय सादिक भी उपस्थित था । इस प्रकार फरियादी के भाई सादिक के बयान व फरियादी साजिद द्वारा प्रस्तुत तथ्यों में विरोधाभास होने से पुलिस संयोगितागंज द्वारा घटना की जांच करते घटना स्थल एवं आसपास बारिकी से तस्दीक कर परिस्थितियों का अवलोकन करते फरियादी साजिद खान पिता हाजी सईद खान (२७) निवासी ६१३ बी आजाद नगर द्वारा की गई ३ लाख ८० हजार रूपये लूट होने की रिपोर्ट असत्य होना पायी गई है।
        फरियादी व उसके भाई सादिक खान से अलग-अलग की गई पूछताछ पर इन्होने लूट की झूठी रिपोर्ट लिखाना स्वीकार किया व उक्त रूपये गढ्ढा खोदकर छिपाना बताया। झूठी रिपोर्ट लिखाने के संबंध में दोनो से पूछताछ करने पर इन्होने कांट्रेक्टर से प्राप्त रूपये, लोगो को नही बाटने पडे इसलिये यह कहानी रचना बताया। पुलिस संयोगितागंज द्वारा दोनो आरोपियों साजीद खान पिता हाजी सईद खान (२७) निवासी ६१३ बी आजाद नगर तथा सादीक खान पिता हाजी सईद खान की निशादेही पर ३ लाख रूपये बरामद कर लिये गये है एवं बाकि रूपयो के बारे में इनसे पूछताछ की जा रही है।

अवैध रूप से संग्रह कर रखा ५६५ लीटर नीला केरोसिन बरामद

इन्दौर -दिनांक २१ अगस्त २०१०- पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक २० अगस्त २०१० के १५.३० बजे कनिष्ठ आपूर्ती अधिकारी खाद्य विभाग आर. एस. वर्मा की रिपोर्ट पर जतिन पिता  उत्तमचंद्र कोठारी निवासी ४४५ गुमास्ता नगर इंदौर के विरूद्व धारा ३/७ आवश्यक वस्तु भंडारण अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व किया गया ।
        पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी जतिन कोठारी द्वारा ३ बी कोठारी फ्रूट सरदार आईओसी कंपाउंड के पास इंदौर में  दुकान पर अवैध रूप से ५६५ लीटर नीला केरोसिन संग्रह कर रखा था। जिसे पुलिस चंदननगर द्वारा बरामद कर लिया गया है। पुलिस चंदननगर द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

मोबाईल लूटकर भागने वाला बदमाश रंगे हाथ गिरफ्तार, लूटा गया मोबाईल व नगदी १ हजार रूपये बरामद

इन्दौर -दिनांक २१ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि कल दिनांक २० अगस्त २०१० को १२.४५ बजे करीब सायकल पर संजय सेतू से जावरा कंपाउंड जाते समय फरियादी ५७८ आकाश नगर निवासी शिवनारायण पिता नाथूलाल नायक (३०) से एक अज्ञात बदमाष ने मोबाईल फोन व नगदी १ हजार रूपये छिनकर भागने पर फरियादी द्वारा शोर मचाने पर वही संजय सेतू नार्थ तोडा पर तैनात प्रआर. रणजीतसिंह तथा बाज स्कवॉड में लगे आर. ईश्वर पटेल व संजयराम ने भागते हुऐ बदमाष का पीछा कर मौके पर पकडा गया । उक्त पुलिस टीम द्वारा पकडे गये बदमाश को थाना सेन्ट्रल कोतवाली लाकर पूछताछ करते इसने अपना नाम शैलू उर्फ शेलेन्द्र पिता सुभाष (२२) निवासी चांदमारी का भट्टा जिला अस्पताल के पास इंदौर बताया हैं। फरियादी शिवनारायण की रिपोर्ट पर से थाना सेन्ट्रल कोतवाली पर अपराध धारा ३९२ भादवि का पंजीबद्व किया गया तथा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके कब्जे से लूटा गया मोबाईल फोन नोकिया कंपनी का व १ हजार रूपये नगद बरामद किये गये है। आरोपी शैलू उर्फ शेलेन्द्र से पूछताछ की जा रही है इससे अभी और भी लूट की घटनाओ खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

७ आदतन अपराधी एवं २४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २१ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ४५ गिरफ्तारी व १४२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २१ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ४५ गिरफ्तारी व १४२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ४५ गिरफ्तारी व १४२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विरूद्व विशेष अभियान के तहत्‌ विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल ३२ प्रकरण कायम किये गये, करीब १६ हजार ९०० रूपये किमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक २१ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में दिनांक १९ अगस्त २०१० की तरह ही कल दिनांक २० अगस्त २०१० को अवैध शराब बेचने वालो के विरूद्व विशेष अभियान चलाया गया । पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल ३२ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब १६ हजार ९०० रूपये किमत की ५५० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियो में लिप्त १३ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २१ अगस्त २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २० अगस्त २०१० को १७.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शांतीनगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते ओमप्रकाश, राकेश उर्फ गुड्डा, मनोज, राहुल, चंदर, भंवरलाल, पिद्दी खान, महेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९६० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।   
        पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक २० अगस्त २०१० को १८.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविदासनगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले जयस पिता ओमप्रकाश अहिरवार (२७) तथा कल्लू पिता रणसिंह सुनेरे (३६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६१० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २० अगस्त २०१० को १७.२० बजे ग्राम आगर देपालपुर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त ग्राम बागरी मोहल्ला हातोद निवासी अनिल पिता छोटिया बागरी (१९) तथा यही ग्राम आगर निवासी घनश्याम पिता बाबूलाल सुतार (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३२० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस महूॅ द्वारा कल दिनांक २० अगस्त २०१० को १३.३० बजे श्रवण मोहल्ला रेल्वे क्रासिंग के पास महूॅ से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही श्रवण मोहल्ला निवासी प्रदीप पिता बबनसिंह कोरी (५३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३७० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ३ आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २१ अगस्त २०१०- पुलिस जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २० अगस्त २०१० को १८.२५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर माणीकबाग पुल के नीचे अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ३२ लालजी की बस्ती महूॅ निवासी अजय पिता उत्तम वर्मा (२५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २० अगस्त २०१० को ०९.५० बजे चंदूवाला रोड नाले के पार अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मुख्यतयार पिता मोहम्मद युसुफ (२७) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ गुप्ती बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २० अगस्त २०१० को १३.४५ बजे रेतीमंडी चौराहा में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नयापुरा रंगवासा निवासी माखन पिता आशाराम ढोली को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Friday, August 20, 2010

मैकेनिक नगर से चोरी गए १ लाख रूपये किमत के ५-६ टन टायर, ट्यूब पुलिस भवरकुऑ द्वारा बरामद, ३ आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २० अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि ६२ ब्रुकबाण्ड कॉलोनी माणीक बाग रोड इंदौर निवासी अब्दुल हबीब पिता अब्दुल हमीद (५१) ने दिनांक २६ जुलाई २०१० के १७.४५ बजे रिपोर्ट किया था कि २५-२६ जुलाई की रात्री में कोई अज्ञात चोर उसकी ४२ मैकेनिक नगर इंदौर स्थित टायर, ट्यूब की दुकान का ताला तोडकर करीब १ लाख रूपये किमत के रिमोडिंग टायर ट्यूब चुराकर ले गये है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भवरकुऑ द्वारा ४५४,३८० भादवि का प्रकरण अज्ञात आरोपियो के विरूद्व दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
        पुलिस भवरकुऑ द्वारा विवेचना करते मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर उनि भास्करे तथा आर. अनूप को ग्वालियर भेजा गया। राजीव प्लाजा ग्वालियर के पास दो व्यक्ति संदिग्ध दिखायी देने पर इन्हे पकडा गया व पूछताछ की गई तो इन्होने मैकेनिक नगर इंदौर से टायर ट्यूब अपने एक साथी के साथ चोरी करना बताया । इनके नाम पते पूछने पर इन्होने अपना नाम हेबी उर्फ हफीज पिता सलीम (२०) निवासी शिवपुर ग्वालियर तथा अमीन पिता बिन्टू खॉ (२९) निवासी नई सडक जोहरी बस्ती ग्वालियर का बताया । अन्य साथी का नाम पूछने पर सलीम पिता रज्जाक (४२) निवासी शिवपुर ग्वालियर का बताया जिनकी निशादेही पर सलीम को पकडा गया । आरोपियो की निशादेही पर चुराये गये ५-६ टन चोरी गये टायर, ट्यूब बरामद किये गये है।
            पुलिस भवरकुऑ द्वारा तीनो आरोपियो १. हेबी उर्फ हफीज पिता सलीम (२०) निवासी शिवपुर ग्वालियर, २. अमीन पिता बिन्टू खॉ (२९) निवासी नई सडक जोहरी बस्ती ग्वालियर, ३. सलीम पिता रज्जाक (४२) निवासी शिवपुर ग्वालियर को सदर अपराध में गिरफ्‌तार कर पूछताछ की जा रही है। इनसे अभी और भी चोरी की घटनाओ का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

डकैती डालने की योजना बनाते हुए छह आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २० अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि दिनांक १९ अगस्त २०१० की रात्रि में जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग देशी कलाली के पीछे गांधीनगर इंदौर पर अंधेरे में बैठकर कहीं डकैती डालने की योजना बना रहें है। इस सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज एस.एस.चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एरोड्रम एम.के.भार्गव ने उनके अधीनस्थ पुलिस फोर्स की टीम बनायी जिसमे एएसआई कटारे, एएसआई खान, प्रआर. राधेश्याम, दयाराम, आरक्षक भागवत, जितेन्द्र, प्रवेशसिंह, पुष्पेन्द्र, पुरूषोत्तम, शेलेन्द्र को हमराह लेकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान गांधीनगर देशी कलाली के पास पहुॅचकर आड़ से देखा तो कुछ लोग घेरा बनाकर बैठे दिखाई दिये, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
        पुलिस टीम द्वारा इनका नाम पता पूछा गया तो इन्होने अपना नाम १ धनसिंह पिता रमेशचंद्र चौहान (२३) निवासी संगम नगर, २. अनिल पिता भरतसिंह कुशवाह (२५) निवासी श्रीकृष्ण कॉलोनी इंदौर, ३. दीपक पिता रमेशचंद्र यादव (२६) निवासी पंचायत क्षेत्र गांधीनगर, ४. जितेन्द्र उर्फ नाना पिता भागीरथ (२१) निवासी १७ जयश्रीनगर ५. किशोर पिता रतनलाल करोसिया (२६) निवासी गांधीनगर नयाबसेरा इंदौर तथा ६. जयसिंह पिता हरीसिंह चौहान (२३) निवासी ४५/२ लोकमान्य नगर इंदौर का होना बताया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक ३१५ बोर का कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोटरसायकल, बैसबॉल का डंडा, एक तलवार, चाकू, सरिया, मिर्ची पाउडर बरामद किया गया है।
        पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे ज्ञात हुआ कि उक्त सभी आरोपीगण रात्री में बहादुर सोलंकी बोरिंग वाले निवासी गांधीनगर इंदौर के यहॉ डकैती डालने की योजना बना रहें थे । पुलिस एरोड्रम द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३९९,४०२ भादवि २५/२७ आर्म्स एक्ट का प्रकरण कायम कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इनसे अभी और भी वारदातो की जानकारी मिलने की संभावना है।

सोयाबीन एवं वनपस्ती घी से नकली घी बनाते आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २० अगस्त २०१०-पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १९.०८.१० के १३.०० बजे कॉल सेंटर ऑफिसर कलेक्टर खाद्य विभाग शाखा इंदौर इंद्रप्रकाश पिता स्व. दीवानसिंह सेंगर (४९) की रिपोर्ट पर ४ नार्थ राजमोहल्ला इंदौर निवासी सुधीर पिता मंगल शर्मा तथा अशोक नगर इंदौर निवासी पवन पिता भगवानदास के विरूद्व ३/७ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी सुधीर तथा पवन पुरानी मालवा शुगर मील तेजपुर गडबडी इंदौर में सोयाबीन तथा वनपस्ती घी से नकली घी बनाकर बेचते है। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से गैस सिलेन्डर, द्रवित पदार्थ, नकली घी बनाने संबंधी उपकरण  बरामद किये गये है। पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा आरोपी सुधीर पिता मंगल शर्मा निवासी ४ नार्थ राजमोहल्ला इंदौर तथा पवन पिता भगवानदास निवासी अशोक नगर इंदौर के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक २० अगस्त २०१०- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक १९ अगस्त २०१०  के १८.०० बजे हल्का पटवारी देपालपुर रामनारायण पिता जयराम पटेल (४५) की रिपोर्ट पर शांतीलाल जैन निवासी शांतीनाथ कॉलोनी देपालपुर के विरूद्व २ राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी ने शांतीनाथ कॉलोनी देपालपुर स्थित अपने मकान के ऊपर दिनांक १५ अगस्त २०१० को झंडा फहराया था जो १८ अगस्त २०१० के रात्री २०.०० बजे तक लहरा था, जहॉ झंडा लहरा रहा था वहॉ प्रकाश की व्यवस्था भी नही थी जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।
        पुलिस देपालपुर द्वारा आरोपी शांतीलाल जैन निवासी शांतीनाथ कॉलोनी देपालपुर के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

८ आदतन अपराधी एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २० अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ८ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

६८ गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २० अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ६८ गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ६८ गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विरूद्व विशेष अभियान के तहत्‌ विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल ५० प्रकरण कायम किये गये, करीब ४६ हजार ५०० रूपये किमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक २० अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में अवैध शराब बेचने वालो के विरूद्व विशेष अभियान चलाया गया । पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल ५० प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब ४६ हजार ५०० रूपये किमत की १४०० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

सट्टा की गतिविधियो में लिप्त युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २० अगस्त २०१०- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १९ अगस्त २०१० को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एलआरटी गोडाउन के सामने पिलिया खाल इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही ५६ पिलिया खाल इंदौर के रहने इंद्रकुमार उर्फ भोला पिता पूनमचंद्र (५४) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा ४ क जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Thursday, August 19, 2010

महिला से मोबाईल लूटकर भागने वाले आरोपी को लसूडिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, लूटा गया मोबाईल बरामद

इन्दौर -दिनांक १९ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि कल दिनांक १८/०८/२०१० को शाम १७.३० बजे बाम्बे अस्पताल के पास टहलने के लिये निकली आर. डी. मेमोरियल होस्टल विजयनगर में रहने वाली महिला सिमी पति जी.एस. अवरचन (२२) से एक अज्ञात बदमाष मोबाईल लूटकर भागा, महिला चिल्लाई तो वहां पर खडे एक ऑटो चालक व अन्य व्यक्ति मुकेश पिता बाबूलाल तथा कैलाश पिता रामसिंग ने भागते हुऐ बदमाष का पीछा किया, उसी समय थाना लसूडिया से महालक्ष्मी नगर बाज स्कवॉड में लगे आरक्षक अनिल व दिनेश भी सूचना पर आ गये, जिन्होंने भी बदमाष का पीछा किया। बदमाष महालक्ष्मी नगर की दिवार फांदकर भाग रहा था जिसे पुलिस ने जनता की मदद से पकडा । बाज स्कवॉड द्वारा आरोपी को पकड कर थाना लाया गया जहॉ पुलिस लसूडिया द्वारा पकडे गये आरोपी से पूछताछ करते उसने अपना नाम चेतन पिता केसरंिसह (२४) निवासी खजराना इंदौर बताया । आरोपी से फरियादी का छिना गया मोबाईल फोन बरामद कर लिया गया है।
        उक्त बदमाष को पकडने में महालक्ष्मी नगर बाज स्कवॉड में लगे आरक्षक अनिल, दिनेश तथा जनता के मुकेश पिता बाबूलाल, कैलाश पिता रामसिंग का विशेष सराहनीय योगदान रहा है, जिन्हें वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

डकैती डालने की योजना बनाते हुए दस आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १९ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि दिनांक १८ अगस्त २०१० की रात्रि में जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग सीकेडी ढाबे के पीछे देवास नाका पर अंधेरे में बैठकर कहीं डकैती डालने की योजना बना रहें है। इस सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसूडिया व उनके अधीनस्थ फोर्स को हमराह लेकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान सीकेडी ढाबे के पीछे देवास नाका पर पहुॅचकर आड़ से देखा तो कुछ लोग बैठे दिखाई दिये, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
        पुलिस टीम द्वारा इनका नाम पता पूछा गया तो इन्होने अपना नाम १. राजेश पिता विरेन्द्र सिंह (२२) निवासी ग्राम बरउआ ग्वालियर, २. रणबीर उर्फ रघुवीर पिता रामस्वरूप निवासी शीलनगर, ३. राजेन्द्र पिता करणसिंग निवासी छावनी ग्वालियर, ४. सोनू पिता राजेन्द्र सिंग (१९) निवासी बरउआ ग्वालियर, ५. राममूर्ति पिता भीकमसिंह (५३) निवासी ककरारी थाना अम्बा जिला मुरैना का होना बताया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो रिवाल्वर मय ४-४ जीवित कारतूस, लट्ठ, सरिया, टॉमी बरामद की है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे ज्ञात हुआ कि सभी आरोपीगण रात्री में हाईवे पर कही डकैती डालने की योजना बना रहें थे । पुलिस लसूडिया द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३९९,४०२ भादवि २५ आर्म्स एक्ट का प्रकरण कायम कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
        इसी प्रकार एसडीपीओ महू सी.पी. सिंह के मार्गदर्शन में किशनगंज थाना प्रभारी रघुप्रसाद व किशनगंज पुलिस टीम ने राऊ पिथमपुर रोड स्थित टोल टैक्स बेरियर के पास डकैती की योजना बनाते हुए सुनील पिता हरिसिंह भील, अनिल उर्फ मोनू पिता हरिसिंह भील, अमित पिता रणजीत रावत, काूल भील और आनंद को पकडा। इनके पास से एक बिना नंबर की टीवीएस मोटरसायकल, चाकू, लट्ठ बरामद किये गये। आरोपीयो से की गई पूछताछ पर उन्होने बताया कि एबी रोड पर कही डकैती डालने की योजना बना रहे थे।
        आरोपियो के विरूद्व पुलिस किशनगंज ने ३९९,४०२ भादवि, २५ आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है। इनसे अभी और भी वारदातो की जानकारी मिलने की संभावना है।

१८ आदतन अपराधी एवं १८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १९ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १८ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १८ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५ स्थाई २३९ गिरफ्तारी व १९३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १९ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ५ स्थाई, २३९ गिरफ्तारी व १९३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५ स्थाई, २३९ गिरफ्तारी व १९३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित ६ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १९ अगस्त २०१०- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १८ अगस्त २०१० के १६.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बक्षीबाग इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाली उमाबाई पति हजारी गौड (५०), मीराबाई पति गणेश गौड (६५), गंगाबाई पति अमरसिंह (५०), भागवती बाई पति जस्सू भोई (५०), बबीता बाई हरीश (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४ हजार १०० रूपये कीमत की ११० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १८ अगस्त २०१० के १८.३० बजे भैरूबाबा मंदिर के पास एरोड्रम से अवैध रूप से शराब बेचते हुये सुभम नगर इंदौर निवासी विजेन्द्र पिता भरतसिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
                पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियो में लिप्त १६ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १९ अगस्त २०१०- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १८ अगस्त २०१० को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शिव मंदिर दुबे का बगीचा इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते संतोष, अप्पू, नितीन, हेमंत, रवि, संतोष, राजेश, अमर, दीपक, विक्की को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५ हजार ५०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।   
        पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १८ अगस्त २०१० को २०.३० बजे गाडराखेडी इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही के रहने वाले पिन्टू चौहान, प्रभु झॉ, प्रकाश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४७० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        इसी प्रकार पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १८ अगस्त २०१० को  २१.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर केनरा बैंक के सामने मल्हारगंज इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही मल्हारगंज के रहने मोहम्मद युसुफ पिता हाजी शमशुद्दीन, शिवनारायण पिता गोपीलाल, रामचंद्र पिता पूनमचंद्र, महेश पिता बालकृष्ण गुप्ता को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३७५० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक १८ अगस्त २०१० को १४.०० बजे थाना क्षेत्रांतर्गत पालदा हनुमान मंदिर के पास से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त ३३३ मदीना नगर इंदौर निवासी खलील पिता सरदार (४३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३२० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित २ आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १९ अगस्त २०१०- पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १८ अगस्त २०१० को ११.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेसीडेंसी एरिया इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गंगानगर इंदौर निवासी देवेन्द्र पिता रामलाल गुर्जर (३०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ देशी कट्टा, २ जिंदा कारतूस बरामद किये गये।
        इसी प्रकार पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक १८ अगस्त २०१० को २०.३५ बजे निहालपुरा इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कंजर मोहल्ला देवास निवासी जितेन्द्र पिता विक्टू कंजर (२२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, August 18, 2010

एक्सीडेन्ट कर लूटने वाला गिरोह पकडाया, चेन व मोबाईल बरामद

इन्दौर -दिनांक १८ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि पलासिया व संयोगितागंज क्षेत्र में लूट व चेनस्नेचिंग की घटनाओ पर अंकुश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. श्रीनिवास राव द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाने हेतु आदेशित किया गया था। संयोगितागंज पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान बडी सफलता मिली है। कृषि कॉलेज चौराहे पर चेकिंग के दौरान एर्टनो गाडी पर तीन लडके आते दिखे जिन्हे चेक करने पर देवेन्द्र गुर्जर के पास से देशी रिवाल्वर व दो राउन्ड मिले । गाडी के कागजात नही थे जब कडाई से पूछताछ की गई तो अंतिम चौराहे के पास एरोड्रम क्षेत्र से उक्त गाडी चुराना बताया। अप्रेल माह मे उसी रोड पर एक्टिवा गाडी से एक्सीडेन्ट कर लूट की घटना हुई थी। अतः पूछताछ करते उक्त व्यक्तियों ने घटना कबूल किया व अपने अन्य साथियों का नाम बताया। घटना में लूटा गया मोबाईल बरामद किया गया इसके बाद बारिकी से पूछताछ में रंजन राजपूत व देवेन्द्र गुर्जर द्वारा १० चेनस्नेचिंग की घटनाये व आठ मोबाईल लूटने की घटनाये बतायी। जिन्हे जप्त करने की कार्यवाही की गई अभी पूछताछ जारी है। पकडे गये आरोपियो के नाम है १. देवेन्द्र पिता रामलाल गुर्जर (२३) निवासी ४२/१ गंगानगर इंदौर २. रंजन पिता भवरसिंह राजपूद (२३) निवासी २५६ बी नगीन नगर इंदौर ३. लोकेश पिता अशोक सोनी (२६) निवासी १२२ मनपसन्द कॉलोनी इंदौर ४. पिन्टू उर्फ रोहित पिता अशोक चौहान (२०) निवासी १२ सी नगीननगर इंदौर ५. दीपक पिता घनश्याम नामदेव (२१) निवासी धर्मराज कॉलोनी इंदौर।
        इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन, नगर पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डेय द्वारा सतत पूछताछ की गई। थाना संयोगितागंज प्रभारी एस.बी.शर्मा , आर. दिनेश त्रिपाठी, सतीश, शांतिलाल पटेल, सतीश सोनी का विशेष योगदान रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना संयोगितागंज की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

संदिग्ध वाहनों की चेंकिंग के दौरान २ वाहन चोर गिरफ्‌तार, चोरी गये २ वाहन बरामद

इन्दौर -दिनांक १८ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोजसिंह व नगर पुलिस अधीक्षक सराफा क्षेंत्र गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन में वाहन चोर को पकड़ने मेंं पुलिस छत्रीपुरा कों सफलता मिली है। गंगवाल  बस स्टेंड पर संदिग्ध वाहनों की चेंकिंग के दौरान पुलिस छत्रीपुरा ने वाहन चोर प्रकाश पिता निर्भयसिंह जाति भील (३०) निवासी कलारिया थाना चंदननगर इंदौर को वाहन क्र. हीरोहोंडा स्पलेंडर एमपी-०९/जेझेड/६२२० वाहन को रोककर चेंक करने पर कोई कागजात होना नही बताया शंका होने पर गहन छानबीन व पूछताछ करने पर उक्त मोटरसायकल यातायात थाना परिसर से चुराना बताया। प्रकाश डेलीविजेस पर रांग पार्किग से वाहन उठाने वाली क्रेन पर काम करता था। इसी प्रकार चेंकिंग के दौरान असरफ पिता ताज मोहम्मद (२१) निवासी गवली पलासिया महूॅ से मो.सा. हीरोहोंडा स्पलेंडर न. एमपी-०९/एमएस/४८८१ कों चेक करने पर कोई कागजात होना नही बताया शंका होने पर सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त मोटरसायकल खालसा स्टेडियम से २५.०५.१० चोरी करना बताया। दोनो वाहन चोरो से और पूछताछ की जा रही है दोनो वाहन चोर द्वारा और भी वाहन चोरी कबूलने की संभावना है।
           उक्त कार्यवाही में  थाना प्रभारी राकेश व्यास व उनकी टीम सउनि परिहार , प्रआर मनोहर , आर. मनोहर , आर. प्रहलादसिंह , आर. बलराम , आर. राजेंद्र , आर. संजय , आर. ओमप्रकाश , आर. कुवरजी , म.आर. कुसुम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

२७ आदतन अपराधी एवं २७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १८ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए २७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई ५८ गिरफ्तारी व १८१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १८ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ५८ गिरफ्तारी व १८१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ५८ गिरफ्तारी व १८१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित १५ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १८ अगस्त २०१०- पुलिस थाना एमआयजी कॉलोनी इंदौर द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० के २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नया बसेरा छोटी खजरानी से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही ३०१ नयाबसेरा इंदौर के रहने वाले गोपाल पिता बाबूलाल (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार रूपये कीमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा दिनांक १६ अगस्त २०१० के १७.०५ बजे पिथमपुर रोड चौपाटी के पास से अवैध रूप से शराब बेचते हुये २५/२ जोशी मोहल्ला इंदौर निवासी बबली उर्फ चंद्रशेखर पिता रूपराम राठौर (३४) तथा हेमंत पिता पूनमचंद्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८ हजार १०० रूपये कीमत की २० लीटर देशी कच्ची शराब व २५० क्वाटर अंगे्रजी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सदर बाजार थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से शराब बेचते हुये १ ब्रह्‌मबाग कॉलोनी इंदौर निवासी बाबूलाल पिता कन्हैयालाल चौहान (३०), २६ साउथ गाडराखेडी निवासी हरीकिशन पिता जनकूजी (२५), ९६२/१० नंदानगर निवासी नरेश पिता जगदीश साहू (१८), २० भोई मोहल्ला निवासी गणेश पिता नारायण गौड (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३५० रूपये कीमत की ५८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई है।
        पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० के २१.३० बजे लाबरिया भैरू इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही लाबरिया भैरू झोपडपट्टी इंदौर निवासी भवानीशंकर पिता जवेरदास (३२) तथा अशोक पिता प्रकाश कश्यप (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५७० रूपये कीमत की ४५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० के १९.३० बजे भागीरथपुरा से अवैध रूप से शराब बेचते हुये गोधा कॉलोनी इंदौर निवासी रासु पिता प्रकाश वर्मा (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खजराना इंदौर द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को कृष्णबाग की सेक्टर जयपाल ढाबे के पास से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ३६७ बजरंग नगर निवासी शंकर पिता सरजू जायसवाल (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० के २१.३० बजे ऋषि पैलेस इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये हरिओम नगर इंदौर निवासी राजेश पिता शंकरलाल प्रजापत (३०) तथा ऋषि पैलेस इंदौर निवासी सतीश पिता रामकिशोर वर्मा (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० के २१.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर मेनरोड से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही सुदामानगर झोपडपट्टी के रहने वाले मोहन पिता गणपत मानकर तथा रमेश पिता कन्हैयालाल प्रजापति (३६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२४५ रूपये कीमत की ४५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियो में लिप्त १९ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १८ अगस्त २०१०- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को १५.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छीपा बाखल इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले राजेश पिता हजारीलाल (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १९ हजार ११० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को थाना क्षेत्रांतर्गत सट्टे की गतिविधियों में लिप्त ७ भाई मोहल्ला इंदौर निवासी मुरली पिता मोहनलाल गौड (२४), २६ साउथ गाडराखेडी इंदौर निवासी मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद सिकंदर (१९), ३२ भिस्ती मोहल्ला निवासी इरफान पिता मोहम्मद उस्मान (३०) तथा ७२ ब्रह्‌मबाग कॉलोनी इंदौर निवासी झोला उर्फ गोविंद पिता सुरेश वर्मा (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४६० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को १८.४५ बजे कर्बला मैदान कुएॅ के पास से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त जवाहर नगर झोपडपट्टी इंदौर निवासी ठाकुर पिता मधुराम (२६) तथा ९२/१ दयानंद नगर निवासी रामू पिता त्रिलोक (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३५५ रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमव्हाय टेम्पो स्टैण्ड के पास से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते शरीफ, शकील, इरफान, शाबिर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।   
        पुलिस रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को २०.१० बजे जबरन कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही के रहने वाले रवि, विकास, दिनेश, नवरंग को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        इसी प्रकार पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा दिनांक १७ अगस्त २०१० को १७.०० बजे चितावद काकड से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते बद्री, मुकेश, कपिल, राजू को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ६ आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १८ अगस्त २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तुकोगंज थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले हरिजन कॉलोनी निवासी मिथुन पिता मुकेश नागर (२३), सचिन पिता नंदकिशोर (२५), १०८ राहुल गांधीनगर इंदौर निवासी लखन पिता मोहन साल्वे (२०) तथा चैनसिंह का बगीचा इंदौर निवासी राजकुमार पिता लक्ष्मणंिसंह (२४) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से प्रत्येक से १-१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को ११.२० बजे मूसाखेडी टेम्पो स्टैण्ड चौराहा इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले इन्द्रा एकता नगर इंदौर निवासी संजू पिता बाबूलाल कुर्मी (२०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को १४.३० बजे अंतिम चौराहा इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले करई फाटा जिला खरगोन हाल छोटा बांगडदा इंदौर निवासी राजेश पिता दबेलसिंह (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, August 17, 2010

दो वाहन चालकों के लायसेन्स निरस्त

यातायात विभाग व्दारा वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने वालों के विरूध्द सख्त रवैया, प्रदूषण उत्पन्न करने वाले १३ वाहनों पर कार्यवाही
इन्दौर -दिनांक १७ अगस्त २०१०-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजयसिंह के निर्देष पर यातायात डी.एस.पी. पूर्व प्रदीपसिंह चौहान एवं यातायात डी.एस.पी.पष्चिम एम.के.जैन के नेतृत्व में इन दिनों यातायात विभाग के सभी चालानकर्ता अधिकारियों व्दारा विषेष रूप वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने वाले वाहन के चालकों विरूध्द सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की जा रही है । इस विषेष कार्यवाही के सम्बन्ध में यातायात डीएसपी प्रदीप सिंह चौहान व्दारा बताया कि यातायात विभाग व्दारा लगभग प्रत्येक दिवस चेकिंग के दौरान विषेष रूप एैसे वाहन चालकों को पकड़ा जा रहा है जो कि वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात कर स्वयं तथा अन्य वाहन चालक को दुर्धटनाग्रस्त करने पर आमादा रहते है । इन वाहन चालकों पर अभी यातायात विभाग व्दारा केवल अर्थदण्ड की कार्यवाही की जाती थी,लेकिन इस कार्यवाही का इन चालकों पर लम्बे समय तक प्रभाव नहीं होने से यातायात विभाग ने और अधिक सख्त रवैया अपनाते हुए एैसे वाहन चालकों के विरूध्द मो.व्ही.एक्ट के अर्थदण्ड राषि १५०० रूपये भराने के बाद जनसुरक्षार्थ हितों का विषेष ध्यान रखते हुए इनके लायसेन्स निरस्त करने की भी अनुषंसा की जा रही है ।
                        यातायात विभाग की इस पहल पर क्षेत्रिय परिवहन विभाग व्दारा भी सहयोग करते हुए निम्नानुसार दो वाहन चालकों के लायसेन्स निरस्त किये गये है :-
१-श्री नितिन परमार पिता राजाबाबू परमार
   ८३ पाटनीपुरा इंदौर     लायसेन्स नम्बर  एमपी०९/०११६५४/०५
२-श्री वरूण कुमार पिता श्री रिषी यादव
   ५-बी कैलाष पार्क कॉलोनी गीताभवन  लायसेन्स नम्बर  व्ही-१९६५४-२०००
                    उपरोक्त दोनों ही वाहन चालकों को लिखित रूप से क्षेत्रिय परिवहन विभाग व्दारा अवगत करा दिया गया है । यातायात विभाग व्दारा नगर में वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये गये विषेष कार्यवाही का आम वाहन चालकों पर विषेष कर यात्री वाहन चालकों पर काफी अच्छा असर दिखाई पड़ने लगा है । तद्उपरान्त भी नगर के आम वाहन चालकों से तथा विषेष रूप से यात्री वाहनों के चालकों से अपील है कि वे वाहन चलाते समय इस प्रकार की घोर लापरवाही न बरते जिससे स्वयं उनकी तथा अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में हो ।
                    यातायात विभाग व्दारा प्रदूषण विभाग के सहयोग से आज नगर के आन्तरिक मार्गो पर प्रदूषण उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरूध्द भी विषेष अभियान चलाकर १३ वाहनों पर कार्यवाही की गयी । इस कार्यवाही में यातायात विभाग व्दारा ११ वाहनों पर १६५० रूपये अर्थदण्ड तथा २ वाहनों के चालान न्यायालय के बनाये गये है ।

महाराष्ट्र से चोरी गये नौ डम्फर एवं दो ट्रक, इन्दौर में पकडाये । फर्जी कागजात बनवाकर बैेचे गये थे।

इन्दौर -दिनांक १७ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि क्राईम ब्रान्च व्दारा चोरी के डम्फर एवं ट्रक पकडने में सफलता प्राप्त की गई है। पिछले २ माह से फर्जी कागजातों के आधार पर डम्फर बैचे जाने की सूचनाऐं प्राप्त हो रही थी। इस कार्य हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अरविन्द तिवारी एवं  डी.एस.पी. जितेन्द्र सिह के निर्देशन में उप निरीक्षक अनिलसिह चौहान को लगाया गया था । आरक्षक बशीर खान ने सूचना लाकर दी की पत्थर मुण्डला में सोहेल पिता सफी खान उम्र २८ साल नि. पत्थर मुण्डला इन्दौर के गैेरेज पर एक डम्पर खडा है जो चोरी के होने की आशंका है। इस पर डम्पर पर अकिंत इन्जन नम्बर, चैचिस नम्बर की जांच करते अस्पष्ट एवं खुदरे हुऐ पाये गये। अतः गैरेज मालिक सोहेल से गहन पूछताछ की गई तो बताया की अनुप पुराणिक, तथा गुरमुखसिह ने गाडी लाकर दी हैं । पूछताछ पर यह भी ज्ञात हुआ कि अनुप पुराणिक का एक ड्रायवर मदन पिता भिकुलाल वर्मा ४० साल नि. १०१ हुकुमचन्द्र कालोनी थाना मल्हारगंज इन्दौर नाम का है। उसे बुलाकर पूछताछ की तो बताया कि अनुप पुराणिक तथा गुरमुख सिह महाराष्ट्र से सस्ते दामो पर चोरी के डम्पर बुलाते थे जिसे ड्रायवर मदन लेकर आता था गुरूमुख सिह दस्तावेजो में हेराफेरी कर आरटीओ से नकली एनओसी के आधार पर दुबारा पंजीकृत करा लिया करते थे। डम्फरो के चेचिस नम्बर , इन्जन नम्बर, के माध्यम से आरक्षक सुरेश यादव, एवं सुरेश भतकारे, शैलेन्द्र पंवार को भेजकर गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त की गई तो ज्ञात हुआ की ये सभी डम्पर महाराष्ट्र से थाणे, नासिक, जलगॉव आदी जिलो से चोरी हुये है एवं कम्पनी से पता कराया तो सभी वाहनो के चैचिस नम्बर फर्जी होना पाये गये । इस प्रकार अभी तक जांच में कुल ११ जिसमें २ ट्रक व ९ डम्पर फर्जी कागजातो पर रजिस्ट्रर होना ज्ञात हुऐ है।  सोहेल ने बताया कि वह अनुप द्वारा लाई गई गाडियों में इन्जन नम्बर चैचिस नम्बर बदलने का काम अपने गैरेज पर करता था। आरोपी अनुप पुराणिक तथा गुरूमुख सिह के साथ सोहेल ने मिलकर कई गाडिया बिकवाई है। जिनकी जांच की जा रही है।
जांच से यह भी ज्ञात हुआ है कि उक्त गिरोह के मुखिया अनुप पुराणिक, तथा गुरूमुख सिह वर्ष २००५ से लगातार इस तरह की चोरी की गाडियो पर फर्जी कागजात के माध्यम से नागालेण्ड में रजिस्ट्रेशन कराते है। उस एनओसी के माध्यम से मध्य प्रदेश में पुनः रजिस्टे्रशन कराते है। पकडी गई गाडिया भी पहले नागालेण्ड में रजिस्टे्रशन कराया गया तथा पश्चात आरटीओ हरदा, उज्जैन, देवास, व इन्दौर आरटीओ में नाम परिवर्तन कराया गया । सभी डम्फर ५ से ७ लाख के आस-पास बैचे गये है। 
खरीददारों द्वारा जिनके पास वाहन चल रहे है। उनकी सूची निम्नानुसार है।

१.  एमपी-४१/एचए/०३०७ रमेश पिता पृथ्वी नि. बालगड देवास
२.  एमपी-४७/एच/०२२७ चुन्नीलाल पिता छगनलाल नि. शंकरपुर देवास
३.  एमपी-१३/जीए/१०५८ इमरान पिता शब्बीर नि. अब्दुल हकीम १०१ मदिनानगर इन्दौर
४. एमपी-१३/जीए/११४४ प्रकाश पिता गोमाजी नि. शंकरपुर देवास
५. एमपी-४१/एचए/०३२७ इमरान पिता शब्बीर शेख नि. १४५ सुभाषचौक मुखुचुग नागालेण्ड
६  एमपी-४७/एच/०२०१ लक्ष्मीनारायण पिता भागीरथसिह पटेल नि. सनावदिया इन्दौर
७  एमपी-४७/एच/०१९९ मनीष पिता लक्ष्मीनारायण नि. सनावदिया इन्दौर
८  एमपी-४७/एच/०२०३ जितेन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण पटेल नि. सनावदिया इन्दौर
९  एमपी-४७/एच/०१८५ निशार पिता शफी नि. इन्दौर द्वारा बेचने पर वर्तमान में आजाम   
   उर्फ अज्जू  कबाडी विजय पैलेश दुकान ट्रान्सपोर्ट नगर इन्दौर जो फरार चल रहा है।
              उक्त खरीददारों की भूमिका की जांच की जा रही है। खरीददारों ने बताया कि उन्होने डम्फर के कागजातों की जांच संबंधीत आरटीओ से कराने के उपरान्त क्रय किये है। साथ ही कुछ गाडिया श्रीराम फायनेन्स कम्पनी, इण्डिया बुल्स फायनेन्स कम्पनी द्वारा फायनेंस कराई गई है। साथ -साथ सभी गाडियों के बीमें बीमा कम्पनी द्वारा किये गये है। जिसमें मुख्य नेशनल इंश्योरेन्स कम्पनी , यूनाईटेड कम्पनी, रिलायंस इंश्योरेन्स कम्पनी द्वारा बीमा किये गये है।
              फायनेंस कम्पनी तथा बीमा करने से पहले पूरी प्रक्रिया करते है। गाडी की जांच भौतिक रूप से सत्यापीत करते है। किन्तु वर्तमान में किसी भी गांडी पर कम्पनी द्वारा लगाई गई इन्जन नम्बर चैचिस नम्बर की प्लेट उपलब्ध नही है। बीमा कम्पनी तथा फायनेंस कम्पनी के संबंधीत व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
              क्राईम बं्राच द्वारा मुम्बई क्राईम बं्राच की वाहन चोरी हेड में काम करने वाले अधिकारियों से चर्चा कर वाहनों की जानकारी भेजी गई है।
 

०४ आदतन अपराधी एवं १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई ७० गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १७ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ७० गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ७० गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १७ अगस्त २०१०- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक १६ अगस्त २०१० के २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम रिजलाय हातोद में छतरसिंग किराना दुकान से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही ग्राम रिजलाय के रहने वाले लक्ष्मण पिता छतरसिंग कलौता (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते ११ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १७ अगस्त २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १६ अगस्त २०१० को १७.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भगतसिंह नगर २ मोरी पुलिया के पास से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते लक्ष्मण, हजारी, भूरालाल, रवि, राजेश, गोपाल, भूरा को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४ हजार ८७० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        इसी प्रकार पुलिस थाना सावेर द्वारा कल दिनांक १६ अगस्त २०१० को १६.३० बजे चंद्रावतीगंज सावेर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते पंकज पिता बाबूलाल, विरेन्द्र पिता मोहनलाल, रवि पिता राधेश्याम, शिव पिता मुकेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २८० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।     पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ३ आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १७ अगस्त २०१०- पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १६ अगस्त २०१० को १३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ५५ महावर नगर इंदौर निवासी राजा पिता टीकमचंद्र उर्फ ओमप्रकाश कोली (२०) तथा यही सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर के रहने वाले सन्नी पिता नत्थूलाल बलाई (१८) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १६ अगस्त २०१० को १८.५० बजे रेती मंडी चौराहा इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम बागर थाना राऊ निवासी मुकेश पिता बहादुर (२२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।