Wednesday, August 18, 2010

अवैध शराब सहित १५ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १८ अगस्त २०१०- पुलिस थाना एमआयजी कॉलोनी इंदौर द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० के २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नया बसेरा छोटी खजरानी से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही ३०१ नयाबसेरा इंदौर के रहने वाले गोपाल पिता बाबूलाल (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार रूपये कीमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा दिनांक १६ अगस्त २०१० के १७.०५ बजे पिथमपुर रोड चौपाटी के पास से अवैध रूप से शराब बेचते हुये २५/२ जोशी मोहल्ला इंदौर निवासी बबली उर्फ चंद्रशेखर पिता रूपराम राठौर (३४) तथा हेमंत पिता पूनमचंद्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८ हजार १०० रूपये कीमत की २० लीटर देशी कच्ची शराब व २५० क्वाटर अंगे्रजी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सदर बाजार थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से शराब बेचते हुये १ ब्रह्‌मबाग कॉलोनी इंदौर निवासी बाबूलाल पिता कन्हैयालाल चौहान (३०), २६ साउथ गाडराखेडी निवासी हरीकिशन पिता जनकूजी (२५), ९६२/१० नंदानगर निवासी नरेश पिता जगदीश साहू (१८), २० भोई मोहल्ला निवासी गणेश पिता नारायण गौड (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३५० रूपये कीमत की ५८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई है।
        पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० के २१.३० बजे लाबरिया भैरू इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही लाबरिया भैरू झोपडपट्टी इंदौर निवासी भवानीशंकर पिता जवेरदास (३२) तथा अशोक पिता प्रकाश कश्यप (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५७० रूपये कीमत की ४५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० के १९.३० बजे भागीरथपुरा से अवैध रूप से शराब बेचते हुये गोधा कॉलोनी इंदौर निवासी रासु पिता प्रकाश वर्मा (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खजराना इंदौर द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को कृष्णबाग की सेक्टर जयपाल ढाबे के पास से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ३६७ बजरंग नगर निवासी शंकर पिता सरजू जायसवाल (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० के २१.३० बजे ऋषि पैलेस इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये हरिओम नगर इंदौर निवासी राजेश पिता शंकरलाल प्रजापत (३०) तथा ऋषि पैलेस इंदौर निवासी सतीश पिता रामकिशोर वर्मा (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० के २१.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर मेनरोड से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही सुदामानगर झोपडपट्टी के रहने वाले मोहन पिता गणपत मानकर तथा रमेश पिता कन्हैयालाल प्रजापति (३६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२४५ रूपये कीमत की ४५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियो में लिप्त १९ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १८ अगस्त २०१०- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को १५.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छीपा बाखल इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले राजेश पिता हजारीलाल (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १९ हजार ११० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को थाना क्षेत्रांतर्गत सट्टे की गतिविधियों में लिप्त ७ भाई मोहल्ला इंदौर निवासी मुरली पिता मोहनलाल गौड (२४), २६ साउथ गाडराखेडी इंदौर निवासी मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद सिकंदर (१९), ३२ भिस्ती मोहल्ला निवासी इरफान पिता मोहम्मद उस्मान (३०) तथा ७२ ब्रह्‌मबाग कॉलोनी इंदौर निवासी झोला उर्फ गोविंद पिता सुरेश वर्मा (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४६० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को १८.४५ बजे कर्बला मैदान कुएॅ के पास से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त जवाहर नगर झोपडपट्टी इंदौर निवासी ठाकुर पिता मधुराम (२६) तथा ९२/१ दयानंद नगर निवासी रामू पिता त्रिलोक (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३५५ रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमव्हाय टेम्पो स्टैण्ड के पास से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते शरीफ, शकील, इरफान, शाबिर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।   
        पुलिस रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को २०.१० बजे जबरन कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही के रहने वाले रवि, विकास, दिनेश, नवरंग को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        इसी प्रकार पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा दिनांक १७ अगस्त २०१० को १७.०० बजे चितावद काकड से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते बद्री, मुकेश, कपिल, राजू को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ६ आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १८ अगस्त २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तुकोगंज थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले हरिजन कॉलोनी निवासी मिथुन पिता मुकेश नागर (२३), सचिन पिता नंदकिशोर (२५), १०८ राहुल गांधीनगर इंदौर निवासी लखन पिता मोहन साल्वे (२०) तथा चैनसिंह का बगीचा इंदौर निवासी राजकुमार पिता लक्ष्मणंिसंह (२४) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से प्रत्येक से १-१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को ११.२० बजे मूसाखेडी टेम्पो स्टैण्ड चौराहा इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले इन्द्रा एकता नगर इंदौर निवासी संजू पिता बाबूलाल कुर्मी (२०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १७ अगस्त २०१० को १४.३० बजे अंतिम चौराहा इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले करई फाटा जिला खरगोन हाल छोटा बांगडदा इंदौर निवासी राजेश पिता दबेलसिंह (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, August 17, 2010

दो वाहन चालकों के लायसेन्स निरस्त

यातायात विभाग व्दारा वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने वालों के विरूध्द सख्त रवैया, प्रदूषण उत्पन्न करने वाले १३ वाहनों पर कार्यवाही
इन्दौर -दिनांक १७ अगस्त २०१०-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजयसिंह के निर्देष पर यातायात डी.एस.पी. पूर्व प्रदीपसिंह चौहान एवं यातायात डी.एस.पी.पष्चिम एम.के.जैन के नेतृत्व में इन दिनों यातायात विभाग के सभी चालानकर्ता अधिकारियों व्दारा विषेष रूप वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने वाले वाहन के चालकों विरूध्द सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की जा रही है । इस विषेष कार्यवाही के सम्बन्ध में यातायात डीएसपी प्रदीप सिंह चौहान व्दारा बताया कि यातायात विभाग व्दारा लगभग प्रत्येक दिवस चेकिंग के दौरान विषेष रूप एैसे वाहन चालकों को पकड़ा जा रहा है जो कि वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात कर स्वयं तथा अन्य वाहन चालक को दुर्धटनाग्रस्त करने पर आमादा रहते है । इन वाहन चालकों पर अभी यातायात विभाग व्दारा केवल अर्थदण्ड की कार्यवाही की जाती थी,लेकिन इस कार्यवाही का इन चालकों पर लम्बे समय तक प्रभाव नहीं होने से यातायात विभाग ने और अधिक सख्त रवैया अपनाते हुए एैसे वाहन चालकों के विरूध्द मो.व्ही.एक्ट के अर्थदण्ड राषि १५०० रूपये भराने के बाद जनसुरक्षार्थ हितों का विषेष ध्यान रखते हुए इनके लायसेन्स निरस्त करने की भी अनुषंसा की जा रही है ।
                        यातायात विभाग की इस पहल पर क्षेत्रिय परिवहन विभाग व्दारा भी सहयोग करते हुए निम्नानुसार दो वाहन चालकों के लायसेन्स निरस्त किये गये है :-
१-श्री नितिन परमार पिता राजाबाबू परमार
   ८३ पाटनीपुरा इंदौर     लायसेन्स नम्बर  एमपी०९/०११६५४/०५
२-श्री वरूण कुमार पिता श्री रिषी यादव
   ५-बी कैलाष पार्क कॉलोनी गीताभवन  लायसेन्स नम्बर  व्ही-१९६५४-२०००
                    उपरोक्त दोनों ही वाहन चालकों को लिखित रूप से क्षेत्रिय परिवहन विभाग व्दारा अवगत करा दिया गया है । यातायात विभाग व्दारा नगर में वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये गये विषेष कार्यवाही का आम वाहन चालकों पर विषेष कर यात्री वाहन चालकों पर काफी अच्छा असर दिखाई पड़ने लगा है । तद्उपरान्त भी नगर के आम वाहन चालकों से तथा विषेष रूप से यात्री वाहनों के चालकों से अपील है कि वे वाहन चलाते समय इस प्रकार की घोर लापरवाही न बरते जिससे स्वयं उनकी तथा अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में हो ।
                    यातायात विभाग व्दारा प्रदूषण विभाग के सहयोग से आज नगर के आन्तरिक मार्गो पर प्रदूषण उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरूध्द भी विषेष अभियान चलाकर १३ वाहनों पर कार्यवाही की गयी । इस कार्यवाही में यातायात विभाग व्दारा ११ वाहनों पर १६५० रूपये अर्थदण्ड तथा २ वाहनों के चालान न्यायालय के बनाये गये है ।

महाराष्ट्र से चोरी गये नौ डम्फर एवं दो ट्रक, इन्दौर में पकडाये । फर्जी कागजात बनवाकर बैेचे गये थे।

इन्दौर -दिनांक १७ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि क्राईम ब्रान्च व्दारा चोरी के डम्फर एवं ट्रक पकडने में सफलता प्राप्त की गई है। पिछले २ माह से फर्जी कागजातों के आधार पर डम्फर बैचे जाने की सूचनाऐं प्राप्त हो रही थी। इस कार्य हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अरविन्द तिवारी एवं  डी.एस.पी. जितेन्द्र सिह के निर्देशन में उप निरीक्षक अनिलसिह चौहान को लगाया गया था । आरक्षक बशीर खान ने सूचना लाकर दी की पत्थर मुण्डला में सोहेल पिता सफी खान उम्र २८ साल नि. पत्थर मुण्डला इन्दौर के गैेरेज पर एक डम्पर खडा है जो चोरी के होने की आशंका है। इस पर डम्पर पर अकिंत इन्जन नम्बर, चैचिस नम्बर की जांच करते अस्पष्ट एवं खुदरे हुऐ पाये गये। अतः गैरेज मालिक सोहेल से गहन पूछताछ की गई तो बताया की अनुप पुराणिक, तथा गुरमुखसिह ने गाडी लाकर दी हैं । पूछताछ पर यह भी ज्ञात हुआ कि अनुप पुराणिक का एक ड्रायवर मदन पिता भिकुलाल वर्मा ४० साल नि. १०१ हुकुमचन्द्र कालोनी थाना मल्हारगंज इन्दौर नाम का है। उसे बुलाकर पूछताछ की तो बताया कि अनुप पुराणिक तथा गुरमुख सिह महाराष्ट्र से सस्ते दामो पर चोरी के डम्पर बुलाते थे जिसे ड्रायवर मदन लेकर आता था गुरूमुख सिह दस्तावेजो में हेराफेरी कर आरटीओ से नकली एनओसी के आधार पर दुबारा पंजीकृत करा लिया करते थे। डम्फरो के चेचिस नम्बर , इन्जन नम्बर, के माध्यम से आरक्षक सुरेश यादव, एवं सुरेश भतकारे, शैलेन्द्र पंवार को भेजकर गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त की गई तो ज्ञात हुआ की ये सभी डम्पर महाराष्ट्र से थाणे, नासिक, जलगॉव आदी जिलो से चोरी हुये है एवं कम्पनी से पता कराया तो सभी वाहनो के चैचिस नम्बर फर्जी होना पाये गये । इस प्रकार अभी तक जांच में कुल ११ जिसमें २ ट्रक व ९ डम्पर फर्जी कागजातो पर रजिस्ट्रर होना ज्ञात हुऐ है।  सोहेल ने बताया कि वह अनुप द्वारा लाई गई गाडियों में इन्जन नम्बर चैचिस नम्बर बदलने का काम अपने गैरेज पर करता था। आरोपी अनुप पुराणिक तथा गुरूमुख सिह के साथ सोहेल ने मिलकर कई गाडिया बिकवाई है। जिनकी जांच की जा रही है।
जांच से यह भी ज्ञात हुआ है कि उक्त गिरोह के मुखिया अनुप पुराणिक, तथा गुरूमुख सिह वर्ष २००५ से लगातार इस तरह की चोरी की गाडियो पर फर्जी कागजात के माध्यम से नागालेण्ड में रजिस्ट्रेशन कराते है। उस एनओसी के माध्यम से मध्य प्रदेश में पुनः रजिस्टे्रशन कराते है। पकडी गई गाडिया भी पहले नागालेण्ड में रजिस्टे्रशन कराया गया तथा पश्चात आरटीओ हरदा, उज्जैन, देवास, व इन्दौर आरटीओ में नाम परिवर्तन कराया गया । सभी डम्फर ५ से ७ लाख के आस-पास बैचे गये है। 
खरीददारों द्वारा जिनके पास वाहन चल रहे है। उनकी सूची निम्नानुसार है।

१.  एमपी-४१/एचए/०३०७ रमेश पिता पृथ्वी नि. बालगड देवास
२.  एमपी-४७/एच/०२२७ चुन्नीलाल पिता छगनलाल नि. शंकरपुर देवास
३.  एमपी-१३/जीए/१०५८ इमरान पिता शब्बीर नि. अब्दुल हकीम १०१ मदिनानगर इन्दौर
४. एमपी-१३/जीए/११४४ प्रकाश पिता गोमाजी नि. शंकरपुर देवास
५. एमपी-४१/एचए/०३२७ इमरान पिता शब्बीर शेख नि. १४५ सुभाषचौक मुखुचुग नागालेण्ड
६  एमपी-४७/एच/०२०१ लक्ष्मीनारायण पिता भागीरथसिह पटेल नि. सनावदिया इन्दौर
७  एमपी-४७/एच/०१९९ मनीष पिता लक्ष्मीनारायण नि. सनावदिया इन्दौर
८  एमपी-४७/एच/०२०३ जितेन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण पटेल नि. सनावदिया इन्दौर
९  एमपी-४७/एच/०१८५ निशार पिता शफी नि. इन्दौर द्वारा बेचने पर वर्तमान में आजाम   
   उर्फ अज्जू  कबाडी विजय पैलेश दुकान ट्रान्सपोर्ट नगर इन्दौर जो फरार चल रहा है।
              उक्त खरीददारों की भूमिका की जांच की जा रही है। खरीददारों ने बताया कि उन्होने डम्फर के कागजातों की जांच संबंधीत आरटीओ से कराने के उपरान्त क्रय किये है। साथ ही कुछ गाडिया श्रीराम फायनेन्स कम्पनी, इण्डिया बुल्स फायनेन्स कम्पनी द्वारा फायनेंस कराई गई है। साथ -साथ सभी गाडियों के बीमें बीमा कम्पनी द्वारा किये गये है। जिसमें मुख्य नेशनल इंश्योरेन्स कम्पनी , यूनाईटेड कम्पनी, रिलायंस इंश्योरेन्स कम्पनी द्वारा बीमा किये गये है।
              फायनेंस कम्पनी तथा बीमा करने से पहले पूरी प्रक्रिया करते है। गाडी की जांच भौतिक रूप से सत्यापीत करते है। किन्तु वर्तमान में किसी भी गांडी पर कम्पनी द्वारा लगाई गई इन्जन नम्बर चैचिस नम्बर की प्लेट उपलब्ध नही है। बीमा कम्पनी तथा फायनेंस कम्पनी के संबंधीत व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
              क्राईम बं्राच द्वारा मुम्बई क्राईम बं्राच की वाहन चोरी हेड में काम करने वाले अधिकारियों से चर्चा कर वाहनों की जानकारी भेजी गई है।
 

०४ आदतन अपराधी एवं १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई ७० गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १७ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ७० गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ७० गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १७ अगस्त २०१०- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक १६ अगस्त २०१० के २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम रिजलाय हातोद में छतरसिंग किराना दुकान से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही ग्राम रिजलाय के रहने वाले लक्ष्मण पिता छतरसिंग कलौता (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते ११ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १७ अगस्त २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १६ अगस्त २०१० को १७.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भगतसिंह नगर २ मोरी पुलिया के पास से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते लक्ष्मण, हजारी, भूरालाल, रवि, राजेश, गोपाल, भूरा को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४ हजार ८७० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        इसी प्रकार पुलिस थाना सावेर द्वारा कल दिनांक १६ अगस्त २०१० को १६.३० बजे चंद्रावतीगंज सावेर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते पंकज पिता बाबूलाल, विरेन्द्र पिता मोहनलाल, रवि पिता राधेश्याम, शिव पिता मुकेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २८० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।     पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ३ आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १७ अगस्त २०१०- पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १६ अगस्त २०१० को १३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ५५ महावर नगर इंदौर निवासी राजा पिता टीकमचंद्र उर्फ ओमप्रकाश कोली (२०) तथा यही सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर के रहने वाले सन्नी पिता नत्थूलाल बलाई (१८) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १६ अगस्त २०१० को १८.५० बजे रेती मंडी चौराहा इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम बागर थाना राऊ निवासी मुकेश पिता बहादुर (२२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Monday, August 16, 2010

हत्या की घटना का पर्दाफॉश, दोनो आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १६ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम/देहात श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि घटना दिनांक १८ जुलाई २०१० के रात ११.१५ बजे फरियादी नितेश पिता महेन्द्र कुमार जैन (२५) निवासी ग्राम कोठरी जिला सिहोर ने रिपोर्ट किया था कि वह अपने साथी अजय पिता सत्यनारायण ठाकुर (२९) निवासी सरस्वती नगर बुरहानपुर के साथ खण्डवा रोड स्थित भैरूघाट ढाबे से खाना खाकर एक मोटरसायकल द्वारा इन्दौर आ रहे थे। फरियादी मोटरसायकल चला रहा था, रास्ते में असरावद फाटे के पास भारत पेट्रोल पंप के सामने रोड पर बने स्पीड ब्रेकर पर फरियादी द्वारा मोटरसायकल धीमा करने पर पीछे से आ रहे एक मोटरसायकल पर दो आरोपियो की मोटरसायकल इनकी मोटरसायकल से टकरा गई थी। इसी बात को लेकर आरोपियो ने फरियादी व इसके साथी से झगडा किया तथा फरियादी के पीछे बैठे साथी अजय पिता सत्यनारायण ठाकुर (२९) निवासी सरस्वती नगर बुरहानपुर के ऊपर फायर कर दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना भवरकुऑ पर धारा ३०२ भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दिनांक १२ अगस्त २०१० को पुलिस थाना राजेन्द्र नगर के चोईथराम स्थित बाज स्कवॉड के आर. संतोष चौधरी. आर. निलेश ने एक लूट की घटना के प्रयास के आरोपी राजेश उर्फ सुक्कू पिता रामनारायण कुशवाह (३२) निवासी मारूती नगर इंदौर एवं राधेश्याम पिता रतनगिरी (२४) निवासी अभिनव नगर चितावद इंदौर को पकडा था । जिसे पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा गिरफ्‌तार कर अन्य घटनाओ के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियो ने घटना दिनांक    १८ जुलाई २०१० को रात्री में खंडवा रोड असरावद फाटे पर हत्या करना स्वीकार किया है।
        पुलिस भवरकुऑ द्वारा उक्त दोनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर आरोपियो से घटना में उपयोग किये गये कट्टे को बरामद करने एवं अन्य घटनाओ के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

लूट की घटना का पर्दाफॉश, दो आरोपी गिरफ्‌तार, आरोपियो के कब्जे से लूटे गये रूपयो के साथ एक पिस्टल, एक कट्टा एवं जीवित कारतूस बरामद, फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश

इन्दौर -दिनांक १६ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम/देहात श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना क्षिप्रा क्षेत्रांतर्गत फरियादी अनिल पिता बद्रीलाल पटेल नि. ढकाच्या का घटना दिनांक ११ जुलाई २०१० को रात्री में देशी शराब की दुकानो से कलेक्शन के १ लाख ३५ हजार रूपये लेकर अपने घर ढकाच्या जा रहा था। रास्ते में केस्ट्रॉल लिमिटेड के सामने ढकाच्या के पास तीन अज्ञात आरोपीयो ने फरियादी को पीछे से फायर करके घायल कर दिया था तथा उसके पास से कलेक्शन के १ लाख ३५ हजार रूपये लूटकर ले गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा अज्ञात आरोपीयो के विरूद्व धारा ३९४ भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर ढकाच्या वाईन शॉप से आरोपी धम्मू उर्फ धर्मेन्द्र पिता बद्रीलाल (२२) निवासी केसरीपुरा सावेर को पकडा गया तथा इसके कब्जे से १ देशी पिस्टल व १ जीवित कारतूस बरामद किया गया एवं घटना घटित करने वाले दूसरे आरोपी अशोक पिता कुमेरसिंह पाटीदार निवासी ढकाच्या को बरलाई चौराहा क्षिप्रा से मय देशी कट्टे के गिरफ्‌तार किया गया। आरोपीयो के कब्जे से लूटे गये रूपयो में से २५ हजार रूपये बरामद कर लिये गये है। अन्य तीसरा आरोपी रिंकू उर्फ नवीन निवासी क्षिप्रा का फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है एवं इसके कब्जे से लूटे गये अन्य रूपये बरामद होने की संभावना है। गिरफ्‌तार किये गये दोनो आरोपियो से अन्य लूट की घटनाओ के संबंध मे पूछताछ की जा रही है। 

रिंगरोड़ पर भारी भार वाहनों के आवागमन के लिए प्रतिबंध दिनांक १८-८-२०१० से लागू हल्के वाहन जैसे कार/जीप तथा दुपहिया/तिपहिया भार वाहन यथावत चालू रहेगें, (आगामी त्यौहारों एवं नगर के आन्तरिक मार्गो पर लगातार दबाव को दृष्टिगत रखते हुए पूर्वानुसार प्रतिबंध व्यवस्था लागू)

इन्दौर -दिनांक १६ अगस्त २०१०-     नगर के आन्तरिक मार्ग विषेष रूप से ए.बी.रोड़ पर इस समय यातायात का अत्यधिक दबाव, इसके साथ ही साथ  नगर के कई आन्तरिक मार्गो का निर्माण कार्य प्रगति पर होने से सम्पूर्ण शहर का सामान्य यातायात प्रातः एवं सांयकाल के समय अनियंत्रित एवं जाम की स्थिती निर्मित हो जाती है । ए.बी.रोड़ सहित पूर्वीक्षेत्र के कई मार्गो पर दिन में कई बार यातायात जाम हो जाता है,जिससे सामान्य वाहन चालकों को काफी असुविधा उत्पन्न होती है । आगामी माह में लगातार त्यौहार होने से इन मार्गो पर यातायात की स्थिती और भी अधिक विकाराल तथा असुविधाजनक निर्मित होना संभावित है । अतः यातायात विभाग व्दारा आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए एवं इन मार्गो पर आम वाहन चालकों को सुविधा जनक एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने हेतु वर्ष २००९ में तत्कालीन जिला दण्डाधिकारी जिला इंदौर व्दारा रिंगरोड़ पर से भारी वाहनों पर, लगाये गये प्रतिबंध को पुनः प्रभावषील किया जावेगा। इस निमित्त पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार रिंग रोड़ को देवास नाका से तीन ईमली चौराहे तक, प्रातः ८ बजे से रात्रि २२ बजे तक भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया था । एैसे प्रतिबंध के समय बाय-पास से शहर में प्रवेष करने वाले भारी वाहनों के लिये वैकल्पिक मार्ग की भी व्यवस्था सुनिष्चित की गयी है,जिससे भारी वाहनों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो और शहर का आन्तरिक यातायात भी सुगम एवं सुरक्षित हो । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह तथा उप पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा रिंगरोड़ पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने की व्यवस्था इन्तजाम दिनांक १८-अगस्त-२०१० से लगाया जाना प्रारम्भ किया जावेगा । नगर के सभी प्रकार के वाहन चालकों एवं माल वाहक वाहनो से सम्बधित एसोसियेषन से अपील है कि वे यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान करें तथा रिंगरोड़ पर प्रतिबंधित समय पर भारी वाहनों को न चलाये। 

कुख्यात नकबजन गिरफतार

'आरोपी ने कबूली १०० से अधिक वारदात
'साथी बदलकर करता था वारदात
इन्दौर -दिनांक १६ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व/क्राईम ब्रांच) श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि शहर में बढ़ती हुई नकबजनी की वारदातों के मद्देनजर अपराध शाखा के अति. पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद तिवारी को निर्देशित किया गया, जिस पर उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह ने उप निरीक्षक सोमा मलिक के नेतृत्व में प्रआर. जगदीश मालवीय आर. सुरेश मिश्रा, आर. अमरसिंह, आर. जितेन्द्र परमार, आर. अरविन्द द्विवेदी की टीम गठित कर नकबजनी की रोकथाम हेतु दिशा निर्देश दिये, जिस पर से मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अन्नू द्वाराकापुरी झुग्गी झोपड़ी का रहने वाला हैं जो मोबाइल चोरी एंव नकबजनी में थाना एरोड्रम बंद हुआ था । उसके फरार साथी प्रेम नि. फूटी कोठी को घेराबंदी कर पकड़ा गया उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रेम पिता मांगीलाल बंजारा निवासी फूटीकोठी झोपड़पट्ी द्वारकापुरी टेलीफोन एक्सटेंशन के पास बताया जिसने अन्नू के साथ मिलकर रेतवानी की दुकान में से मोबाइल चुराये थे जो अन्नू के पकड़े जाने के बाद फरार हो गया था । उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना एरोड्रम एंव चंदननगर क्षेत्र में ढेरों नकबजनी करना कबूल किया । आरोपी प्रेम पिछले पांच वर्षो से लगातार नकबजनी की वारदात कर रहा था , जो वारदातें अपने साथियों को बदल-बदलकर करता था । सूने मकानों में चोरी करना, ग्रिल उखाड़कर व ताला तोड़कर करना कबूल किया । अब तक आरोपी प्रेम द्वारा १०० से अधिक घटनाओं को खुलासा किया गया हैं । आरोपी ने अपनी प्रेमिका को घूमने के लिये चोरी करना बताया , आरोपी जाति से बंजारा है एंव गांव करई बड़वाह का रहने वाला था । जो प्रत्येक आठ से दस दिनों बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देता ओर प्रेमिका को लेेकर हैदराबाद, बंबई, नागपुर आदि शहरों में घूमकर पैसे खर्च कर पुनः चोरी करता था जो शौकिया चोर था । आरोपी की निशानदेही पर अब तक मुकेश पिता श्यामराव रावल नि. ३७ ईं राजेन्द्रनगर व हेंमत पिता धनक कुमार जैन नि. १३८ व्यकटेंश नगर के घर चोरी की तस्दीक की गई एंव इस निशादेही एंव वारदातों में चुराया गया दो लाख रूपये मूल्य के सोने चांदी के जेवरात बरामद किये गये हैं , आरोपी द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा पूर्व में की गई वारदातों का माल वैष्णव ज्वेलर्स द्वारकापुरी को दिया जाता था , जिससे समय समय पर पैसा मिलता था इस आधार पर वैष्णव ज्वेलर्स के मालिक मुकेश पिता स्व. कैलाशचंद्र सोनी ३४ साल नि. १३१२ द्वारकापुरी को हिरासत में लिया गया , आरोपी पूर्व में भी थाना चंदननगर में नकबजनी एंव वाहन चोरी में बंद होकर जेल जा चुका हैं ।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १६ अगस्त २०१०- पुलिस बेटमा द्वारा दिनांक १४ अगस्त २०१० के १७.५५ बजे ४ लाबरिया भैरू इंदौर निवासी सतीश उर्फ गोलू पिता रामू बरगुण्डा (२५) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी सतीश उर्फ गोल थाना छत्रीपुरा इंदौर का सूचीबद्ध बदमाश है, इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश इन्दौर द्वारा एक वर्ष की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी सतीश उर्फ गोलू पिता रामू बरगुण्डा दिनांक १४ अगस्त २०१० को शासकिय अस्पताल बेटमा के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस बेटमा द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

वाहन चोर गिरफ्तार, तीन मोटर सायकल बरामद

इन्दौर -दिनांक १६ अगस्त २०१०- पुलिस एमजीरोड द्वारा दिनांक १४ अगस्त २०१० को आरोपी योगेश पिता मोहन बडोदिया (१९) निवासी २९६/२२ परदेशीपुरा इंदौर तथा सुभम पिता रणछोड (१८) निवासी ११५६ भागीरथपुरा इंदौर के विरूद्व धारा ४१(२) १०२ जा.फौ. ३७९ भादवि का प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस एमजीरोड द्वारा चैकिंग के दौरान योगेश पिता मोहन बडोदिया (१९) निवासी २९६/२२ परदेशीपुरा इंदौर को पकडा जिससे वाहन के कागजात मांगने पर कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाया । जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर योगेश ने बताया कि वह अपने साथी सुभम पिता रणछोड (१८) निवासी ११५६ भागीरथपुरा इंदौर के साथ मिलकर वाहन चोरी की वारदात करता था। जिसकी निशादेही से सुभम पिता रणछोड (१८) निवासी ११५६ भागीरथपुरा इंदौर को पकडा गया । दोनो आरोपीयान से की गई पूछताछ व निशादेही से १ लाख ५ हजार रूपये किमत की तीन मोटर सायकले हिराहोन्डा एमपी-०९/एमए/७०२८, हिरोहोन्डा पेशन प्लस नं. एमपी-०९/एमके/४६५५ व एक्टिवा नं. एमपी-०९/जेएक्स/४०३३ चोरी की शंका में बरामद की गई है। पुलिस एमजीरोड द्वारा आरोपी योगेश पिता मोहन बडोदिया (१९) निवासी २९६/२२ परदेशीपुरा इंदौर तथा सुभम पिता रणछोड (१८) निवासी ११५६ भागीरथपुरा इंदौर को गिरफ्‌तार कर पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी चोरी के वाहन मिलने की प्रबल सम्भावना है।

१२ आदतन अपराधी एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १६ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत दिनांक १४ अगस्त एवं १५ अगस्त २०१० में कार्यवाही करते हुए १२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५७ गिरफ्तारी व १८० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १६ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत दिनांक १४ अगस्त एवं दिनांक १५ अगस्त २०१० में ५७ गिरफ्तारी व १८० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५७ गिरफ्तारी व १८० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब व भांग सहित सात युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १६ अगस्त २०१०- पुलिस पलासिया द्वारा दिनांक १४ अगस्त २०१० के १३.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साकेत चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये शिवबाग कॉलोनी इंदौर निवासी रामसिंग पिता बनारसी यादव को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०४ हजार रूपये कीमत की १३५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस रावजी बाजार द्वारा दिनांक १४ अगस्त २०१० के २१.३०५ बजे ११६ मरीमाता का बगीचा जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले मिलिन्द पिता किशनराव मराठा (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७४८० रूपये किमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस चंदननगर द्वारा दिनांक १४ अगस्त २०१० के २२.४५ बजे जवाहर टेकरी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले कमल पिता बाबूलाल बंजारा (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९२० रूपये किमत की २४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।     पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा दिनांक १४ अगस्त २०१० को बडा बाजार राऊ से अवैध रूप से सूखी भांग बेचते हुये कुम्हार मोहल्ला राऊ निवासी कोमल पिता लखराज (१९), गुरूकृपा कॉलोनी राऊ निवासी कमल पिता भावसिंह पटेल (२८) तथा बडा बाजार राऊ निवासी विक्रम पिता नंदूसिंह पवार (४०) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३ किलो सूखी भांग बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस ग्वालटोली इंदौर द्वारा कल दिनांक १५ अगस्त २०१० के  २१.५५ बजे डाबर बियर बार ग्वालटोली इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये राजेश पिता पंचमी कुमार (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ हजार ६५० रूपये किमत की ६० क्वाटर देशी कच्ची शराब व १० बॉटल बियर बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते ३५ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १६ अगस्त २०१०- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा दिनांक १४ अगस्त २०१० को १८.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिविल साईन औषधी भंडार के अंदर एमटीएच कंपाउंड इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मनोहर, कमल, महेश, कमल, राजेश, विष्णुकांत, नरेन्द्र, राजेश, अमित को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५८ हजार ७९५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक १५ अगस्त २०१० को ०४.१५ बजे सरदार होटल के सामने सरवटे बस स्टैण्ड इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते विजू उर्फ गोलू, राजेश, दिलीप, रवि, नंदलाल, मनोज, इब्राहिम को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३११० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक १५ अगस्त २०१० को १८.१८ बजे शंकर उस्ताद अखाडे के सामने शिवाजी नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते रमेश, भानूदास, बालू, अजय, अरूण, नितिन, मनोहर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २७५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १५ अगस्त २०१० को १८.४० बजे लक्ष्मीबाई स्टेशन के पास इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते अनूपसिंह, आकाश, सोनू, अरविंद, ओमप्रकाश, आशीष, सज्जन तथा रज्जन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २१२० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १५ अगस्त २०१० को २०.१८ बजे गुरूकुल कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते साजिद, हरिमोहन, कमलकिशोर, राजेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २८०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ६ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १६ अगस्त २०१०- पुलिस संयोगितागंज द्वारा दिनांक १४ अगस्त २०१० को १३.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गणेश चौक आजाद नगर इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही २९९ गणेश चौक आजाद नगर निवासी विशाल पिता दिलीप मराठा (२५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया। पुलिस हीरानगर द्वारा दिनांक १४ अगस्त २०१० को १२.३५ बजे गौरीनगर इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १०८ कारसदेव नगर सुखलिया निवासी गोपाल पिता गोविंदसिंह (२२) तथा २१ नंदानगर इंदौर निवासी नीरज पिता सुभाष जोशी (१८) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ कटार व १ छुरा बरामद किया गया। पुलिस चंदननगर द्वारा दिनांक १४ अगस्त २०१० को २२.१० बजे राजनगर पटेल किराना वाली गली इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राधेश्याम पिता रामलालपुरी (२६) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई। पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक १५ अगस्त २०१० को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तंजीम नगर खजराना में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले शकील पिता लतीफ (३२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया। इसी प्रकार पुलिस एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १५ अगस्त २०१० को नगर सेवा स्टैण्ड गांधीनगर चौराहा में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही परशुराम मार्ग गांधीनगर निवासी प्रदीप पिता शिवनारायण पचौरी (६४) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

संंजीवनी बाल मित्र केंद्र थाना छत्रीपुरा पर गरीब व कमजोर वर्ग के बच्चों हेतु कार्यक्रम का आयोजन कर मिठाई व पुरूष्कार वितरण किया गया

इन्दौर -दिनांक १६ अगस्त २०१०- एस.एस.पी श्री श्रीनिवास राव एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनोजसिंह व नगर पुलिस अधीक्षक सराफा क्षेंत्र, गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन में संचालित संजीवनी बाल मित्र केंद्र छत्रीपुरा पर स्वतंत्रता दिवस के मोके पर कार्यक्रम आयोजित कर नन्हे गरीब बच्चों के कोमल मन को प्रफुल्लित किया। थाना छत्रीपुरा परिसर में संचालित संजीवनी बाल मित्र केंद्र छत्रीपुरा पर गंदी व निचली बस्तीयों में निवास करने वाले बच्चों के कोमल मन को अपराधों की तरफ उन्मुख होने से बचाने के उददेश्य से आर. संजय राठौर द्वारा नियमित संचालित बाल मित्र केंद्र पर बच्चों को संस्कार , नेतिक शिक्षा , व कम्प्यूटर कोर्स की क्लास नियमित शाम ४ से ७ बजे तक संचालित होती है कल स्वतंत्रता दिवस के मोके पर बच्चो के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक सराफा क्षेत्र के श्री गितेश गर्ग के विशेष आत्थिय में थाना प्रभारी राकेश व्यास द्वारा गरीब बच्चों को कापी ,पेन वितरित कर मिठाईया बाटी गयी जिसमें बच्चों के पालको भी बुलाया गया था। पुलिस की इस पहल से क्षेत्रिय जनता अभिभूत है। कार्यक्रम का आयोजन कर नन्हे गरीब व कमजोर वर्ग के कोमल बच्चों के मासूम चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गयी इस दौरान बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। नोट :- इस केंद्र में गरीब पिछड़े व कंमजोर वर्ग तथा कचरा बिनने वाले व केदियो के बच्चों एवं आवारा , अनाथ बच्चों को प्रमुखता से केंद्र पर अध्ययन हेतु जोड़ा गया है।
   

कुख्यात नकबजन गिरफतार

'आरोपी ने कबूली १०० से अधिक वारदात
'साथी बदलकर करता था वारदात
इन्दौर -दिनांक १६ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व/क्राईम ब्रांच)  श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि शहर में बढ़ती हुई नकबजनी की वारदातों के मद्देनजर अपराध शाखा के अति. पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद तिवारी को निर्देशित किया गया, जिस पर उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह ने उप निरीक्षक सोमा मलिक के नेतृत्व में प्रआर. जगदीश मालवीय आर. सुरेश मिश्रा, आर. अमरसिंह, आर. जितेन्द्र परमार, आर. अरविन्द द्विवेदी की टीम गठित कर नकबजनी की रोकथाम हेतु दिशा निर्देश दिये, जिस पर से मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अन्नू द्वाराकापुरी झुग्गी झोपड़ी का रहने वाला हैं जो मोबाइल चोरी एंव नकबजनी में थाना एरोड्रम बंद हुआ था । उसके फरार साथी प्रेम नि. फूटी कोठी को घेराबंदी कर पकड़ा गया उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रेम पिता मांगीलाल बंजारा निवासी फूटीकोठी झोपड़पट्ी द्वारकापुरी टेलीफोन एक्सटेंशन के पास बताया जिसने अन्नू के साथ मिलकर रेतवानी की दुकान में से मोबाइल चुराये थे जो अन्नू के पकड़े जाने के बाद फरार हो गया था । उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना एरोड्रम एंव चंदननगर क्षेत्र में ढेरों नकबजनी करना कबूल किया । आरोपी प्रेम पिछले पांच वर्षो से लगातार नकबजनी की वारदात कर रहा था , जो वारदातें अपने साथियों को बदल-बदलकर करता था । सूने मकानों में चोरी करना, ग्रिल उखाड़कर व ताला तोड़कर करना कबूल किया । अब तक आरोपी प्रेम द्वारा १०० से अधिक घटनाओं को खुलासा किया गया हैं । आरोपी ने अपनी प्रेमिका को घूमने के लिये चोरी करना बताया , आरोपी जाति से बंजारा है एंव गांव करई बड़वाह का रहने वाला था । जो प्रत्येक आठ से दस दिनों बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देता ओर प्रेमिका को लेेकर हैदराबाद, बंबई, नागपुर आदि शहरों में घूमकर पैसे खर्च कर पुनः चोरी करता था जो शौकिया चोर था । आरोपी की निशानदेही पर अब तक मुकेश पिता श्यामराव रावल नि. ३७ ईं राजेन्द्रनगर व हेंमत पिता धनक कुमार जैन नि. १३८ व्यकटेंश नगर के घर चोरी की तस्दीक की गई एंव इस निशादेही एंव वारदातों में चुराया गया दो लाख रूपये मूल्य के सोने चांदी के जेवरात बरामद किये गये हैं , आरोपी द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा पूर्व में की गई वारदातों का माल वैष्णव ज्वेलर्स द्वारकापुरी को दिया जाता था , जिससे समय समय पर पैसा मिलता था इस आधार पर वैष्णव ज्वेलर्स के मालिक मुकेश पिता स्व. कैलाशचंद्र सोनी ३४ साल नि. १३१२ द्वारकापुरी को हिरासत में लिया गया , आरोपी पूर्व में भी थाना चंदननगर में नकबजनी एंव वाहन चोरी में बंद होकर जेल जा चुका हैं ।

Saturday, August 14, 2010

चोरी करने की नियत से डिपो में घुसा बदमाश गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १४ अगस्त २०१०- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक १३.०८.१० में १५.०० बजे थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित रोडवेज डिपो महू के चौकीदार गोपाल पिता बाबूलाल वर्मा (४०) की रिपोर्ट पर सोहनलाल पिता कालू भील निवासी ग्राम तिरलाय के विरूद्व धारा ४५४ भादवि का प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार फरियादी गोपाल वर्मा रोडवेज डिपो महू में चौकीदारी करता है, कल दिनांक १३.०८.१० के १३.३० बजे जब फरियादी ड्यूटी पर था तभी आरोपी सोहनलाल ने मौका पाकर रोडवेज डिपो महू में चोरी करने की नियत से गेट का ताला तोडकर प्रवेश किया । फरियादी द्वारा देख लेने पर व शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपी सोहनलाल पिता काूलजी निवासी तिरलाय को मौके पर ही पकड लिया गया। पुलिस महू द्वारा फरियादी गोपाल वर्मा की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी सोहनलाल को गिरफ्‌तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है। 

घरेलू गैस सिलेन्डर से मारूती मे गैस भरते आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १४ अगस्त २०१०-पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १३.०८.१० के १२.२० बजे अब्दुल मजीद पिता अब्दुल हक (२०) निवासी १० आजाद नगर तथा मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद रशीद (३५) निवासी १४ आजाद नगर इंदौर के विरूद्व ३/७ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को मिली सूचना के  अनुसार १० आजाद नगर कृपाल कंट्रोल वाले की गली में आरोपी अब्दुल मजीद पिता अब्दुल हक (२०) निवासी १० आजाद नगर तथा मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद रशीद (३५) निवासी १४ आजाद नगर इंदौर के घरेलू गैस सिलेन्डरो से अवैध रूप से गैस वाहनो में भर रहे थे । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से गैस सिलेन्डर बरामद किया गया है। पुलिस संयोगितागंज द्वारा आरोपी अब्दुल मजीद पिता अब्दुल हक (२०) निवासी १० आजाद नगर तथा मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद रशीद (३५) निवासी १४ आजाद नगर इंदौर के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है। 

०४ आदतन अपराधी एवं १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १४ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ७१ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १४ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ७१ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ७१ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १४ अगस्त २०१०- पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १३ अगस्त २०१० के १६.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इन्द्रजीत कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले सुनील उर्फ भूरिया पिता राधेश्याम (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४ हजार रूपये कीमत के ३५० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक १३ अगस्त २०१० के १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अमरापुरी कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले सागर पिता तुलाराम (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १३ अगस्त २०१० के १९.०० बजे ग्राम गोकन्या से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही की रहने वाली नानूबाई पति गब्बूसिंह भील (३४) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५८० किमत की १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते ०७ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १४ अगस्त २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १३ अगस्त २०१० को २३.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर व्हीआयपी ढाबे के पीछे बायपास रोड इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही राजेन्द्र नगर के रहने वाले हरिनारायण, संतोष, शंकर, कमल, हरीश, दिलीप तथा देवनारायण को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७६० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।     पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १४ अगस्त २०१०- पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १३ अगस्त २०१० को १६.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इंद्रजीत कॉलोनी इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही इंद्रजीत कॉलोनी के रहने वाले सुनील उर्फ भूरिया पिता राधेश्याम (२५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Friday, August 13, 2010

चोरी के वाहन पर घूमते हुये आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- पुलिस एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक १२.०८.१० में ०८.३० बजे थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस चौकी विजयनगर के प्रआर. चंपालाल तथा रामसिंह द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान बजाज पल्सर मोटरसायकल केए-०४/ई.व्हाय/४००१ पर घूमते हुये सतीश पिता घनश्याम लोधी (२२) निवासी लक्ष्मीपुरी कॉलोनी महिदपुर जिला उज्जैन को रोककर उक्त मोटरसायकल के कागजात मांगे आरोपी सतीश कागजात के संबंध में टालमटोली कर संतोषप्रद जवाब नही दे पाया। पुलिस द्वारा सतीश पिता घनश्याम लोधी को थाने लाकर विस्तार से पूछताछ की गई तो आरोपी सतीश ने बताया कि मूल रूप से महिदपुर जिला उज्जैन का रहने वाला हूॅ तथा इसी थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता हूॅ। मैने मंगलसिटी मॉल में पिछले माह कुछ दिन चौकीदारी की नौकरी की बाद नौकरी छूट जाने पर उक्त बजाज मोटरसायकल दिनांक ३० जुलाई २०१० को मंगलसिटी मॉल के सामने से चोरी की है। पुलिस एमआयजी द्वारा आरोपी सतीश पिता घनश्याम लोधी (२२) निवासी लक्ष्मीपुरी कॉलोनी महिदपुर जिला उज्जैन को गिरफ्‌तार कर इसके कब्जे से उक्त पल्सर बजाज मोटरसायकल केए-०४/ई.व्हाय/४००१ की पूर्व में चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने से सदर प्रकरण में जप्त कर ली गई है। पुलिस एमआयजी कॉलोनी द्वारा आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातो के संबंध में पूछताछ करते हुये अभी इससे और भी चोरी के वाहन मिलने की प्रबल संभावना है।

दुकान से किताबे चुराते हुये नौकर गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को १३.२० बजे प्रदीप पिता पुरूषोत्तम खण्डेलवाल (४८) निवासी २१२ खजूरी बाजार इंदौर की रिपोर्ट पर अपनी ही दुकान के नौकर महेन्द्र पिता मंशाराम पटेल निवासी १०८ कृष्णबाग कॉलोनी इंदौर के विरूद्व धारा ३८१ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादी प्रदीप खण्डेलवाल की खजूरी बाजार स्थित सुशील प्रकाशन के नाम से पुस्तको की दुकान है जहॉ पर आरोपी महेन्द्र पटेल नौकरी करता था। कल दिनांक १२.०८.१० के १३.०० बजे आरोपी महेन्द्र पटेल ने मौका पाकर फरियादी की दुकान से ४ हजार रूपये किमत की पुस्तके चुराकर ले जा रहा था। जिसे फरियादी द्वारा देख लेने पर मौके पर ही रंगे हाथो पकड लिया गया। पुलिस सराफा द्वारा फरियादी के नौकर महेन्द्र पिता मंशाराम पटेल निवासी १०८ कृष्णबाग कॉलोनी इंदौर के विरूद्व धारा ३८१ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

घरेलू गैस सिलेन्डर से वाहनो मे गैस भरते आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०-पुलिस एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १२.०८.१० के २०.०० बजे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खा+द्य विभाग राजदीप पिता सुदंरलाल जैन निवासी डी १७६७ सुदामानगर इंदौर की रिपोर्ट पर गोपाल पिता गोविंद यादव निवासी ५८९ कालानी नगर इंदौर के विरूद्व ३/७ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी गोपाल पिता गोविंद यादव निवासी ५८९ कालानी नगर इंदौर का घरेलू गैस सिलेन्डरो से अवैध रूप से गैस वाहनो में भर रहा था । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एचपी कंपनी के ५ गैस सिलेन्डर बरामद किये गये है। पुलिस एरोड्रम द्वारा आरोपी गोपाल पिता गोविंद यादव निवासी ५८९ कालानी नगर इंदौर के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है। 

११ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ११ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ५७ गिरफ्तारी व १५५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ५७ गिरफ्तारी व १५५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ५७ गिरफ्तारी व १५५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० के १३.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिरपुर काकड धार रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले अजय पिता मुन्नालाल डामोर (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८८० रूपये कीमत के २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० के १३.१० बजे ग्राम खजराया से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले जीवन पिता गब्बूलाल बलाई (२४) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त १७ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को २२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सर्वसंपन्न नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही के रहने वाले विकास, सतीश, राजेश, गोलू, चेतन, मनोज, सुखदेव, सूरजसिंह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९ हजार ५०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को १९.०० बजे जवाहर नगर नाले के किनारे इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही के रहने वाले ठाकुर, गणेश, संतोष को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ हजार रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को ०६.२० बजे रवि जागृति नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही के रहने वाले राजेश, मनोहर, लक्ष्मण, जगदीश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३१० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० के २१.१० बजे ११ नंदानगर रोड इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त २९६ बजरंग निवासी मुकेश पिता बाबूलाल श्रीवास (५०) तथा ७१ संजय गांधीनगर इंदौर निवासी मुकेश पिता सरदार (४८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०४० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दस गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- पुलिस एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र एरोड्रम में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ३९ परिहार कॉलोनी इंदौर निवासी संदीप पिता भागीरथ (२४) , १६५ नया बसेरा इंदौर निवासी कन्हैया पिता पूनमचंद्र, ९७७ व्यकंटेश नगर इंदौर निवासी गौरव पिता सत्यनारायण, २२३ रूकमणी नगर इंदौर निवासी योगेश पिता छीतूलाल तथा पंचशील नगर इंदौर निवासी राकेश पिता बाबूलाल (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः   १ खंजर, ३ तलवार तथा १ छुरी बरामद की गई। पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को १४.१० बजे पेट्रोल पंप के पास रीगर तिराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये ग्राम खेडा माधव थाना बडनगर उज्जैन निवासी फारूख पिता जहूर (२५) तथा एहमद पिता मोहम्मद हुसैन (३९) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ छुरा बरामद किया गया। पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को २०.०० बजे आजाद नगर पॉवर हॉउस के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये छत्रीबाग इंदौर निवासी विजय पिता मांगीलाल (३४) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया। इसी प्रकार पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को १३.२० बजे केसरबाग रोड ब्रीज के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये संजयनगर राऊ निवासी विनोद पिता कालूराम बागडी तथा उज्जैन निवासी कृष्णा पिता राजाराम बागरी (५०) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ तलवार तथा १ छुरी बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है

Thursday, August 12, 2010

राहगीर को कट्टा अडाकर लूटने का प्रयास करते आरोपी कट्टे सहित बाज स्कवॉड द्वारा हिरासत मे लिया गया

इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि कल दिनांक ११ अगस्त २०१० के रात्री ११.३० बजे थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र मे आर. संतोष तथा आर. निलेश थाना क्षेत्रांतर्गत चोईथराम चौराहे पर बाज स्कवॉड डियूटी पर थे तभी थाने से प्रआर. मोहर्रिर शोभाराम द्वारा टेलिफोन से चोईथराम बाज स्कवॉड के जवानो को केसरबाग रोड निर्माणाधिन पुल के पास लूटपाट करने की नियत से मोटरसायकल लिये दो व्यक्तियों के खडे होने की सूचना दी एवं थाने से सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश पारासर व आर. नरेश वाजपेयी, सैनिक नितीन को भी भेजा गया। उक्त सूचना पर चोईथराम बाज स्कवॉड के आर. संतोष चौधरी. आर. निलेश द्वारा तत्काल केसरबाग रोड निर्माणाधिन पुल के पास पहुॅचकर घेराबंदी किया तो मोटरसायकल एमपी-०९/जेके/१०४३ पर बैठे व्यक्ति छिनाछपटी करते हुये दिखे जो मोटरसायकल की लाईट देखते ही उक्त मोटरसायकल से भागने लगे जिनका पीछा कर बाज स्कवॉड द्वारा पकडा, उनमे से एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया तथा एक व्यक्ति पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकी तलाशी के दौरान इसकी कमर में छिपाकर रखा देशी कट्टा मिला। पुलिस टीम के दोनो आरक्षको द्वारा हिकमत अमली से कट्टा अपने कब्जे में ले लिया। बदमाश के पास मिली मोटरसायकल एम.पी.-०९/जेके/१०४३ के कागजात के बारे में पूछते कोई कागजात होना नही बताया, उक्त मोटरसायकल चोरी की हो सकती है। जिसे बमुश्किल थाने पर पकडकर लाया गया। जहॉ पर नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम राधेश्याम पिता रत्नागिरी निवासी चितावद इंदौर का रहने वाला बताया। उक्त बदमाशो द्वारा फरियादी राजेश यादव पिता सियाराम यादव निवासी ४९ गोया कॉलोनी इंदौर की मो.सा. को रोककर कट्टा अडाकर लूटपाट करने का प्रयास कर रहे थे। यदि पुलिस तत्काल मौके पर नही पहुॅचती तो दोनो आरोपी फरियादी के साथ लूट की वारदात जैसा जघन्य अपराध घटित कर देते। पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा आरोपी राधेश्याम पिता रत्नागिरी निवासी चितावद इंदौर को गिरफ्‌तार कर धारा ३९३ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर इसके फरार साथी की सरगर्मी से तलाश करते हुये इससे अभी अन्य लूट की वारदातो के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसके फरार साथी के गिरफ्‌तार होने पर और भी लूट की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा बाज स्कवॉड के दोनो आरक्षको को १०००-१००० रूपये के नगद पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है।

नकबजनी के दो मामलो में चार नकबजन रंगे हाथो पकडे गये

इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० के ०६.०५ बजे फरियादी निलेश पिता घनश्याम गोयल (३०) निवासी ४५ रामचंद्र नगर इंदौर की रिपोर्ट पर आरोपी अमर पिता बाबूलाल (१८) निवासी १११ पिलिया खाल इंदौर व इसके एक अन्य साथी के विरूद्व धारा ४५७,३८० भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ११ अगस्त २०१० प्रातः ०४.३० बजे फरियादी निलेश गोयल के ४५ रामचंद्र नगर इंदौर स्थित मकान में मौका पाकर आरोपी अमर पिता बाबूलाल व इसके अन्य साथी ने मकान मे लगे पाईप के सहारे अंदर प्रवेश कर घर में रखे २० हजार रूपये नगद चुराकर भाग रहे थे। फरियादी के जाग जागने पर व शोर मचाने पर क्षेत्र में गस्त कर रहे पुलिस जवानो द्वारा पीछा कर आरोपी अमर पिता बाबूलाल निवासी १११ पिलिया खाल इंदौर को मौके पर रंगे हाथो पकड लिया गया तथा इसका एक अन्य साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी अमर पिता बाबूलाल को गिरफ्‌तार कर उसके कब्जे से फरियादी के मकान से चुराये गये २० हजार रूपये नगद बरामद कर लिये गये है। पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी अमर का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अन्य चोरी की वारदातो के संबंध में पूछताछ करते हुये इसके फरार साथी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जिसके गिरफ्‌तार होने पर और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। इसी प्रकार पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० के १४.३० बजे फरियादी पंकज पिता भगवती मेहता (२५) निवासी १६/१ मोतीतबेला इंदौर की रिपोर्ट पर आरोपी ललित पिता चतुरसिंह टांग निवासी ७१/२ मोतीतबेला इंदौर, ऋषभ पिता ब्रजेश काठमोरे निवासी १६/३ मोतीतबेला इंदौर व राहुल पिता चन्दू शिन्दे निवासी १३/१ मोतीतबेला इंदौर के विरूद्व धारा ४५७,३८० भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ११ अगस्त २०१० प्रातः ०४.०० बजे फरियादी की मोतीतबेला स्थित महादेव मिठाई भण्डार दुकान में मौका पाकर आरोपी ललित पिता चतुरसिंह टांग निवासी ७१/२ मोतीतबेला इंदौर, ऋषभ पिता ब्रजेश काठमोरे निवासी १६/३ मोतीतबेला इंदौर व राहुल पिता चन्दू शिन्दे निवासी १३/१ मोतीतबेला इंदौर ने ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर दुकान में रखी पानी की मोटर तथा ६ लोहे की रॉड  किमती ६ हजार ५०० रूपये चुराकर भाग रहे थे। फरियादी के जाग जागने पर व शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपियो को मौके पर रंगे हाथो पकड लिया गया । पुलिस रावजी बाजार द्वारा तीनो आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से फरियादी की दुकान से चुराई गई पानी की मोटर तथा लोहे की ६ रॉड किमती ६ हजार ५०० रूपये की बरामद कर ली गई है। पुलिस रावजी बाजार द्वारा तीनो आरोपियो से अन्य चोरी की वारदातो के संबंध में पूछताछ करते हुये कार्यवाही की जा रही है। इनसे अभी और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। 

देहात परमिटधारी टाटा मैजिक वाहनों के विरूध्द सघन चेकिंग अभियान के तहत्‌ ४० टाटा मैजिक जप्त

इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०-    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजयसिंह निर्देषन में यातायात डीएसपी पूर्व प्रदीप सिंह चौहान, यातायात डीएसपी पष्चिम एम.के.जैन के नेतृत्व में यातायात थाना पूर्वी एवं यातायात थाना पष्चिम में पदस्थ सभी चालानकर्ता अधिकारियों व्दारा नगर के आन्तरिक सभी मार्गो पर मोर्चाबंदी करते हुए देहात परमिट धारी टाटा मैजिक जो अपने निर्धारित देहात क्षेत्र  छोड़कर शहर के आन्तरिक मार्गो पर चलने पर पकड़ी गयी ।  इस अभियान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह ने बताया कि काफी दिनों से यह षिकायत मिल रही थी कि कुछ देहात परमिट की टाटा मैजिक वाहन शहर के आन्तरिक मार्गो पर संचालित हो रही है । इन वाहनों का स्वरूप भी शहर परमिट धारी टाटा मैजिक वाहनों से मिलता जुलता होने की स्थिती में इनके वाहन चालक/मालिक एैसे वाहनों को लगातार चोरी छिपे शहर के आन्तरिक मार्गो पर संचालन करे रहे है । इस  प्रकार अवैधानिक रूप से इन वाहनों के संचालन से देहात क्षेत्र के यात्रियों को इन वाहनों की सुविधा उपलब्ध न होकर शासन व्दारा इन वाहनों के लिए बनाये गये नियम एवं राजस्व दोनों का लगातार उल्लंधन हो रहा है । इन षिकायतों को ध्यान में रखते हुए यातायात विभाग के दोनों थानों पर पदस्थ सभी चालानकर्ता अधिकारियों को निर्देषित कराते हुए शहर के सभी मार्गो एवं चौराहो ंपर टाटा मैजिक वाहनों की सघन चेकिंग कार्यवाही की गयी जिन-जिन टाटा मैजिक वाहनो के परमिट देहात के होना पाये गये एैसे वाहनों को यातायात विभाग व्दारा यातायात थाना पूर्वी एवं पष्चिम में जप्त कर इनके विरूध्द परमिट शर्तो के उल्लंधन की कार्यवाही की गयी । यातायात विभाग व्दारा संचालित इस अभियान में जहॉ एक ओर शहरी परमिट धारी यात्री वाहनों में हर्ष रहा तो दूसरी ओर ग्रामीण अंचल में प्रतिदिन आने-जाने वाले वाहनों को यात्रा के साधन आसानी से उपलब्ध होने लगे है । आज संचालित इस अभियान में यातायात विभाग व्दारा ४० इस प्रकार की देहात परमिट धारी टाटा मैजिक वाहनो को पकड़कर यातायात थाने में जप्त किया गया है ।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि यह अभियान अभी लगातार संचालित करते जब तक इन वाहनों पर सख्त नियन्त्रण नहीं लग जाता तब तक जारी रखा जावेगा ।   

७ आदतन अपराधी एवं ३२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ३२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५ स्थाई, २४८ गिरफ्तारी व १५२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५ स्थाई, २४८ गिरफ्तारी व १५२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५ स्थाई, २४८ गिरफ्तारी व १५२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- पुलिस गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० के १५.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कुलाला गौतमपुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले मुकेश पिता मदनलाल नायक (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५६० रूपये कीमत की ४ बॉटल देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० के १७.०० बजे ग्राम अवलीपुरा मानपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले जसवंत पिता भगवान यादव (४३) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये किमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त ५ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- पुलिस थाना सावेर द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० को १८.०० बजे मस्ताना रेस्टोरेंट के पीछे सावेर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही के रहने वाले सोनू पिता रमेश तथा मंसूर पिता मंजूर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० के १९.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साईनाथ मंदिर के सामने शिवाजी नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही १५७ शिवाजी नगर इंदौर के रहने वाले नाना साहेब पिता बाबा साहेब मराठा (३१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५०० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० को १४.२० बजे मोतीतबेला इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही ४८/१ मोतीतबेला इंदौर रहने वाले विकास पिता राजू टेकनिया (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३६० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० को १६.३० बजे ग्राम बावलिया खुडैल से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले जयराम पिता लालूराम (४९) तथा राजेश पिता मदनलाल (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०५ रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दो गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० को १३.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गंगवाल बस स्टैण्ड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही एमओजी लाईन इंदौर निवासी हेमंत पिता महेश शुक्ला (३६) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया ।     पुलिस एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० को २३.२० बजे धर्मराज कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रमेश पिता अर्जुन चौधरी (२३) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, August 11, 2010

महिला के गले से मंगलसूत्र लूटकर, आरक्षक पर गोली चलाकर भागने वाले दो शातिर लूटेरे, जूनी इंदौर पुलिस द्वारा गिरफ्तार, लूटा गया मंगलसूत्र एक पिस्टल,दो जिंदा कारतूस बरामद

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि दिनांक ११/८/२०१० को ११.०० बजे करीब ८९ गोपाल बाग में रहने वाली महिला श्रृद्धा खाबिया से एक मोटर सायकल पर सवार दो अज्ञात बदमाषों ने उनके गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र लूटकर भागे, महिला चिल्लाई तो वहां पर खडे एक व्यक्ति ने मोटर सायकल पर भागते हुऐ बदमाषों का पीछा किया, उसी समय थाना जूनी इंदौर से बाज द्वितीय में लगे आरक्षक विजय तिवारी एवं आर.मो. असलम भी गष्त करते हुऐ वहां आ गये, जिन्होंने भी बदमाषों का पीछा किया। बदमाष गोपालबाग तरफ से मोटर सायकल से सिंधी कालोनी तरफ आये, सिंधी कालोनी चौराहा पर थाना रावजी बाजार से कोबरा स्कवॉड में लगे आरक्षक किषोर कुमार को बदमाषों के संबंध में सूचना मिलने पर आरक्षक किषोर द्वारा मोटर सायकल से भाग रहे बदमाषों का पीछा किया जाकर बदमाषों को मोटर सायकल से गिरा दिया तथा एक बदमाष को पकड लिया, पकडे गये बदमाष ने अपने साथी को पुलिस जवान पर गोली चलाने के लिये बोला तब भाग रहे बदमाष ने आरक्षक किषोर को जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर किया जो गोली आरक्षक किषोर के सिर के उपर से निकल गई, तभी थाना जूनी इंदौर के बाज स्कवॉड प्रथम में लगे आरक्षक भगवानसिंह, आर. राधेष्याम, बाज स्कवॉड द्वितीय में लगे आरक्षक विजय तिवारी एवं आर. मो. असलम भी वहां पहुंच गये, जिन्होंने पिस्टल हाथ में लेकर भाग रहे बदमाष को अपनी जान जोखिम में डालकर पकडा। आज दिनांक ११/८/२०१० को गोपाल बाग निवासी श्रीमती श्रृद्धा पति रितेष खाबिया (२८) निवासी ८९ गोपाल बाग इंदौर की अपनी लडकी को स्कूल छोडकर पैदल-पैदल घर वापस जा रही थीं, तभी सामने से एक लाल काले रंग की मोटर सायकल बजाज डिस्कवर नम्बर एम.पी-०५/एम.ए./३७४९ पर आये दो अज्ञात बदमाषों ने श्रीमती श्रृद्धा के गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहे बदमाषों को पकडने का प्रयास करने वाले आरक्षक किषोर कुमार पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर भागने वाले दो बदमाषों को पकडने में जूनीइंदौर पुलिस द्वारा सफलता प्राप्त की गई है। पुलिस टीम द्वारा पकडे गये बदमाषों के नाम प्रकाष पिता अमरसिंह धानक (२४) निवासी ग्राम बिजूखेडी, थाना लटेरी, जिला विदिषा एवं राजू पिता माणक कोरकू (२४) निवासी ग्राम खार, थाना खालवा जिला खण्डवा हैं। बदमाष प्रकाष सरवटे बस स्टैण्ड पर स्थित सरदार होटल में काम करता था, तथा वहीं पर रह रहा था। पकडे गये बदमाषों के कब्जे से फरियादिया का लूटा गया मंगलसूत्र, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस एवं एक बजाज डिस्कवर मोटर सायकल नम्बर एम.पी.०५/एम.ए./३७४९ जप्त की गई है। पकडे गये बदमाषों से पूछताछ की जा रही है, जिनसे ओर भी अपराधों का पता चलने की संभावना है। बदमाषों के पास मिली पिस्टल एवं उनके बारे में निवास के थाना क्षेत्रों से तस्दीक कराई जा रही है। बदमाषों के विरूद्व श्रीमती श्रृद्धा खाबिया की रिपोर्ट पर से थाना जूनी इंदौर पर अपराध क्रमांक ३०५/२०१० धारा ३९२ भादवि. एवं आरक्षक किषोर कुमार की रिपोर्ट पर से थाना जूनी इंदौर अपराध क्रमांक ३०६/२०१० धारा ३०७,३४ भादवि. एवं २५,२७ आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया है। उक्त दोनों बदमाषों को पकडने में कोबरा स्कवॉड में लगे आरक्षक किषोर कुमार, तथा थाना जूनी इंदौर के आरक्षक विजय तिवारी, आरक्षक मो. असलम, आरक्षक भगवानसिंह, आरक्षक राधेष्याम विशेष सराहनीय योगदान रहा है, जिन्हें श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय, इंदौर रैन्ज इंदौर द्वारा १०००-१००० रूपये नगद पुरस्कार से पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

लूट की झूठी रिपोर्ट लिखाने वाले फरियादी के विरूद्व प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०१०-पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि दिनांक २८ जुलाई २०१० के दोपहर ०३.०० बजे फरियादी अनूप कुमार पिता अमीरचंद द्वारा धानगली स्थित तिराहे मोड पर दो अज्ञात बदमाशो द्वारा फरियादी को धक्का देकर उसके हाथ में रखा झोला जिसमें ४ किलो १९ ग्राम चांदी लूटकर दो अज्ञात व्यक्तियों के मोटरसायकल पर भागने की रिपोर्ट थाना सराफा पर आकर की गई। जो तत्काल मौके पर थाना प्रभारी एस.के.एस. तोमर मय हमराह बल सउनि एस.एस.चौहान, प्रआर. परमानंद, आर. राजूसिंह , गजेन्द्र एवं बाज स्कॉड के धान गली स्थित घटना स्थल पहुॅचे जो घटना स्थल के आसपास स्थित दुकानदारो से पूछताछ करते वहॉ पर किसी भी प्रकार की कोई लूट अथवा छिनाछपटी होने की घटना नही होना बताया और न ही कोई धक्का अथवा चिखने चिल्लाने की आवाज आना बताया । इस संबंध में वहॉ स्थित दुकानदारो के कथन लिये गये। फरियादी द्वारा अपनी लिखित रिपोर्ट के साथ १. फॉर- ज्वेलर्स छोटेलाल छोगालाल, २. पुष्पा ज्वेलर्स शक्कर बाजार का बिल प्रस्तुत किया गया था।उक्त प्रकरण में नगर पुलिस अधीक्षक सराफा गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सराफा एस.के.एस.तोमर एवं हमराही बल द्वारा उक्त दोनो फर्म के मालिक छोटेलाल छोगालाल तथा ताराचंद पिता सियालालजी पारवानी, पुष्पा ज्वेलर्स शक्कर बाजार के कथन लिये गये। जिन्होने अपने कथनो में बताया कि फरियादी को किसी भी प्रकार से कोई चांदी नही दी गई थी केवल फरियादी के मांगने पर व्यवहारिक रूप से उक्त बिल फरियादी को दिया जाना बताया। जबकि चांदी खरीदने/बेचने अथवा देने संबंधी कोई बात नही बतायी एवं घटना स्थल का भी बारिकी से निरीक्षण कर पूछताछ की गई। यहॉ यह उल्लेखनिय है कि फरियादी द्वारा अपने कथनो में छोटेलाल छोगालाल फर्म से चांदी प्राप्त होना बतायी किन्तु छोटेलाल छोगालाल ने अपने कथनो में कोई चांदी फरियादी को देना नही बताया है।इस प्रकार फरियादी द्वारा प्रस्तुत तथ्यों में विरोधाभास है एवं फरियादी द्वारा घटना के उपरांत उपरोक्त फर्म से व्यवहारिक रूप से बिल प्राप्त किये गये है। जांच करते घटना स्थल एवं आसपास बारिकी से तस्दीक कर परिस्थितियों का अवलोकन करते तथा उक्त फर्म के मालिको के कथन उपरांत दिनांक २८.०७.१० को फरियादी अनूप कुमार पिता अमीरचंद द्वारा की गई ४ किलो १९ ग्राम चांदी लूट होने की रिपोर्ट असत्य होना पायी गई है। फरियादी के द्वारा असत्य रिपोर्ट करने पर उसके विरूद्व धारा १८२,२११ भादवि के अंतर्गत इस्तगासा पेश किया गया है।

अवैध रूप से संग्रह कर रखा नीला केरोसिन तथा गैस टंकिया बरामद

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०१०- पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० के १९.१५ बजे कनिष्ठ आपूर्ती अधिकारी खाद्य विभाग प्रदीप जैन पिता सुंदरलाल जैन निवासी १६१७ बी सुदामानगर की रिपोर्ट पर प्रकाश पिता भैरूलाल जोशी (४२) निवासी ७७/१ भवानीपुर कॉलोनी इंदौर के विरूद्व धारा ३/७ आवश्यक वस्तु भंडारण अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व किया गया । पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी प्रकाश पिता भैरूलाल जोशी की ३ ए सुदामानगर सेठी गेट के पास इंदौर में अन्नपूर्णा स्वीट्स सेन्टर के नाम से दुकान है जहॉ पर आरोपी ने अवैध रूप से ९० लीटर नीला केरोसिन तथा इंडियन कंपनी के १७ गैस सिलेन्डर संग्रह कर होटल व्यवसाय हेतु रख रखी है। जिसे पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा बरामद कर लिया गया है। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कनिष्ठ आपूर्ती अधिकारी खाद्य विभाग प्रदीप जैन पिता सुंदरलाल जैन निवासी १६१७ बी सुदामानगर की शिकायत पर आरोपी प्रकाश पिता भैरूलाल जोशी (४२) निवासी ७७/१ भवानीपुर कॉलोनी इंदौर के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है ।

१५ आदतन अपराधी एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए १५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १५० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १५० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १५० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आठ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०१०- पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० के १३.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भीमनगर गली नं. ४ तथा बुद्व नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही भीम नगर की रहने वाली अनिता बाई पति कमल पांचाल (३६) तथा कुसुम बाई पति संतोष वर्मा (२८) तथा मनोहर पिता शंकरलाल जायसवाल (३८) निवासी सुदामानगर व भवानी पिता प्रभुलाल मेवाडा (२४) निवासी मालवीय नगर इंदौर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५ हजार ५०० रूपये कीमत की ६ पेटी १२० क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।    पुलिस थाना जुनीइंदौर द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० के १२ः३५ बजे २३/१ सिंधी कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही की रहने वाली संगीता बाई पति विनोद खटीक (३०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९ हजार ४०० रूपये किमत की ८० बॉटल देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० के २२ः०० बजे जेल रोड प्याऊ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही की रहने वाले नंदू पिता धन्नालाल (२०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये किमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० के १६ः५० बजे सिरपुर काकड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही की रहने वाली सौरभ बाई पति नानूराम (३१) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपये किमत की २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० के २०ः५५ बजे ग्राम लिम्बोदी से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही की रहने वाली राधा बाई पति प्रकाश (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त १८ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०१०- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० के २२.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शास्त्री कॉलोनी तथा जूनारिसाला इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले अब्दुल रफीक, मोहम्मद आशीफ, मोहम्मद जफर, मोहम्मद अकरम, फिरोज, इरफान तथा मोहम्मद आशीफ, हुसैन खॉ, नौशाद, जावेद खान तथा एक अन्य नौशाद को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६ हजार रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० के १३.४० बजे नंदलालपुरा सब्जी मंडी इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले रवि पिता रामसिंह, विरेन्द्र पिता धर्मेन्द्र, राहुल पिता अशोक, मनोज पिता रामचंद्र तथा रवि पिता मनोहर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३ हजार १८० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० के १३.४५ बजे मोतीतबेला इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त १७८ सुनार का बगीचा मोतीतबेला इंदौर के रहने वाले मोतीलाल पिता मुकईलाल चौहान को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५५ रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० को १३ वी गली चंदननगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही चंदननगर के रहने वाले बिश्मिल्लाह पिता मुनीर शाह (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित चार गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०१०- पुलिस रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० को ११.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही जबरन कॉलोनी निवासी धरमराव पिता भैय्‌यालाल वर्मा (३२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया । पुलिस भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० को १२.४० बजे तीन ईमली चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही श्याम नगर के रहने वाले आशीष पिता अशोक (१९) तथा रमेश पिता गोर्वधन (१८) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ छुरा बरामद किया गया। पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० को १३.४५ ग्राम काकरिया तिराहा हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही ग्राम बुडानिया के रहने वाले भूरा उर्फ मलखान पिता मांगीलाल भामी (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है

Tuesday, August 10, 2010

म.प्र.पुलिस एवं भारतीय रिजर्व बैंक व्दारा गेैर बैकिंग वित्तीय कंपनियों के कार्य जॉच पर इन्दौर पुलिस कन्ट्रोल रूम में कार्यशाला सम्पन्न।

इंदौर १०/८/१०-पुलिस कन्ट्रोल रूम इंदौर में गैर बैंकिग वित्तीय कंपनियों से संबधी कार्य, पुलिस व्दारा जॉच व अनुसंधान पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अपराध अनुसंधान विभाग म.प्र.भोपाल व्दारा रिजर्व बैंक,भोपाल एवं इंदौर पुलिस के सहयोग से कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव एवं पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री मकरन्द देउस्कर उपस्थित रहे। इस सेमीनार में प्रमुख वक्ता
ह्ढ    श्री एस.एम.तूरा, उप महाप्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक,
ह्ढ    श्री एम.ए.सैयद, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल ,अपराध अनुसंधान विभाग भोपाल रहे।
ह्ढ    उपरोक्त सेमीनार का समन्वय रक्षित निरीक्षक जी.बी.रावत,एवं प्रभारी कन्ट्रोल रूम निरीक्षक सुभाषसिंह द्वारा किया गया। कार्यशाला में जाली नोटों की पहचान व जॉच , गैर बैंकिग वित्तीय कंपनी नियम , परिनियम व पर्यवेक्षण , असंस्थागत कंपनी अनिगमित संस्थाएॅ ;न्प्ठैद्ध अनियमित वित्तीय संस्थाओं की अवैधानिक गतिविधियों वं उनकी जॉच, अनुसंधान में पुलिस विभाग अनुसंधान जॉच संस्थाओं ब्प्क्ए म्व्ॅ आदि की कार्यप्रणाली तथा कर्तव्य, मोबाइल, ई-मेल, लॉटरी प्रलोभन पर कार्यवाही का प्रशिक्षण दिया गया। उप पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती बीला खरते, निरीक्षक सीआयडी नीलू बर्डी भोपाल, एवं निरीक्षक डी.के.तिवारी, निरीक्षक डी.एस.बघेल आदि प्रमुख रहे। परिचर्चा में पुलिस विभाग के सीआयडी इन्दौर, पुलिस जोन, इंदौर , उज्जैन के उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक, उप निरीक्षक स्तर के ५० अधिकारियों ने भाग लिया जिन्होने इस संबध में प्रशिक्षण प्राप्त किया व परिचर्चा में सराहनीय योगदान दिया। सायंकाल सभी प्रतिभागियों ने फीड बैक व जॉच अनुसंधान पर अनुभवाधारित चर्चा की। इस परिचर्चा में विभिन्न अनिगमित संस्थाओं, गैर बैंकिग वित्तीय कंपनियों, चीट फंड कंपनी ,अनिगमित निकायों की अवैधानिक अपराधिक गतिविधियों, बैंक फायनेंस फ्राड पर विस्तृत चर्चा की गयी व म.प्र. के विभिन्न जिलों में घटित अपराधों की स्थिती की भी समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि म.प्र. में ३० कंपनियॉ अवैधानिक ,अपराधिक गतिविधियॉ गत वर्षों में संचालक जनता का करोडों रूपया डिपॉजिट के रूप में प्राप्त कर फरार हो गये। जिनमें प्रमुख कंपनी है अलफहाद, क्रिस्टल के्रडिट, महाकौशल फायनेंस, गोंडवाना फायनेंस, बडजात्या फायनेंस आदि। इनके विरूद्ध म.प्र. के विभिन्न जिलों में अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें न्यायालय में अभियोजन हुआ है। संपूर्ण म.प्र. में विभन्न थानों में लगभग ३०० अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हो चुके है। इस संबध में अक्टूबर माह में एक सेमीनार जबलपुर में रीवा, शहडोल, बालाघाट, जबलपुर संभाग के पुलिस अधिकारियों के लिये आयोजित किया जावेगा।

बकरा चुराकर बाजार में बेचने वाला गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १० अगस्त २०१०- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०९ अगस्त २०१० के १८.१५ बजे फरियादी अब्दुल हाजी पिता हमीद खॉ (४८) निवासी ६३ मेवाती मोहल्ला एमजी रोड इंदौर की रिपोर्ट पर इमरान पिता सलीम खान निवासी साउथ गाडराखेडी इंदौर तथा गुलफाम पिता शब्बीर खान निवासी भिस्ती मोहल्ला सदर बाजार इंदौर के विरूद्व धारा ३७९ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया । पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ०९ अगस्त २०१० के रात्री १६.३० बजे फरियादी अब्दुल हाजी पिता हमीद खॉ का एक बकरा सफेद व काले रंग का किमती ४ हजार रूपये का दोनो आरोपियो ने मौका पाकर चुरा लिया था जिसे आरोपीयो द्वारा लोखण्डे पुल के पास रामबाग इंदौर पर बेचते हुये फरियादी अब्दुल हाजी पिता हमीद खॉ द्वारा पहचान लेने पर मौके पर ही पकड लिया गया। पुलिस सदर बाजार द्वारा आरोपी इमरान पिता सलीम खान निवासी साउथ गाडराखेडी इंदौर तथा गुलफाम पिता शब्बीर खान निवासी भिस्ती मोहल्ला सदर बाजार इंदौर के कब्जे से चुराया गया फरियादी का उक्त बकरा बरामद कर लिया गया है। पुलिस सदर बाजार द्वारा दोनो आरोपियो इमरान पिता सलीम खान निवासी साउथ गाडराखेडी इंदौर तथा गुलफाम पिता शब्बीर खान निवासी भिस्ती मोहल्ला सदर बाजार इंदौर को गिरफ्‌तार कर प्रकरण मे पूछताछ करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

३ आदतन अपराधी एवं २१ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १० अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २१ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५२ गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १० अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५२ गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५२ गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १० अगस्त २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०९ अगस्त २०१० के २०.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बायपास रोड कनाडिया चौराहा से अवैध रूप से शराब बेचते हुये एमआर-९ इंदौर निवासी सतीश पिता रामनारायण मीणा (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ हजार रूपये किमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०९ अगस्त २०१० के १७ः०० बजे ग्राम नौगॉव फाटा देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले हीरालाल पिता नागजी (३२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये किमत की १७ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

दहेज प्रताडना के मामले में पति सहित तीन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक १० अगस्त २०१०- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०९ अगस्त २०१० को   १५.४० बजे फरियादिया श्रीमती पिकीं पति देवेन्द्र गर्ग निवासी २२ अम्बिकापुरी इंदौर की रिपोर्ट पर यही रहने वाले इसके पति देवेन्द्र गर्ग, धीरज गर्ग तथा प्रकाश गर्ग के विरूद्ध धारा ४९८ए,३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती पिकीं की शादी में इसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद इसके पति देवेन्द्र गर्ग, धीरज गर्ग तथा प्रकाश गर्ग द्वारा आये दिन दहेज लाने की मांग को लेकर फरियादिया को शारीरीक व मानसिक रूप से प्रताडित करते रहते है। पुलिस एरोड्रम द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति देवेन्द्र गर्ग, धीरज गर्ग तथा प्रकाश गर्ग के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Monday, August 9, 2010

बड़े अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश क्राइम ब्रांच द्वारा ५० लाख कीमत के ६ चार पहिया वाहन बरामद

'गाडियों में फोर्ड एन्डेवर, इनोवा व स्कार्पियों भी शामिल
'दुर्घटनाग्रस्त गाडियों के इंजिन/चैचिस काटकर चोरी की गाडियों में वेल्ड कर देते थे
'छिन्दवाड़ा जिले के तामिया थाने में चोरी की रिपोर्ट लिखवाने के बाद बेचने की फिराक में थे इनोवा कार
इन्दौर-दिनांक ०९ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व/क्राईम ब्रांच)  श्री मकरंद देउस्कर ने अपराध शाखा के अति. पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी को निर्देशित किया गया, जिस पर उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में शाखा की उप निरीक्षक सोमा मलिक के हमराह आर. सुरेश मिश्रा, आर. अमरसिंह, आर. जितेन्द्र परमार, आर. अरविन्द द्विवेदी की टीम गठित कर नकबजनी की रोकथाम हेतु दिशा निर्देश दिये, जिस पर से मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक एक इनोवा कार का सौंदा करने घूम रहे हैं, क्राईम ब्रांच द्वारा टी.आई. परदेशीपुरा संतोष भदौरिया के साथ मिलकर गाडी का सौंदा करने हेतु जाल बिछाया गया व युवकों को परदेशीपुरा क्षेत्र में सौंदा करने हेतु बुलाया गया। घेराबंदी कर जब इन युवकों को पुलिस ने पकड़ा एवं कडाई से पूछताछ की तो एक बड़े वाहन चोर गैंग का खुलासा हुआ, जो कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के इंजिन नंबर व चैचिस नंबर काटकर उसे चोरी की गाड़ियों में वेल्ड कर देते थे व फिर उसी दुर्घटनाग्रस्त गाडी के कागजात के माध्यम से उसे बेच देते थे। पुलिस को इस गिरोह से अब तक एक फोर्ड एन्डेवर, दो इनोवा, एक स्कार्पियों, दो इंडिका व एक सेन्ट्रों कार बरामद हुई हैं। अभी तक की पूछताछ में गिरोह द्वारा इन गाडियों को म०प्र० के ग्वालियर-चंबल संभाग व सीमावर्ती उत्तरप्रदेश के शहरों से चुराना बताया गया हैं। जिसकी कि तस्दीक की जाना हैं। एक इनोवा कार की चोरी की रिपोर्ट छिन्दवाड़ा जिले के तामिया थाने में दर्ज कराने की सूचना की तस्दीक की जा रही हैं। गिरोह के ४ सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी क्राईम ब्रांच सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। पकड़े गये आरोपियों के नाम व पते हैं :- १.मोहम्मद शाबिर शेख पिता जब्बार उम्र २१ साल नि० १३ स्वर्णबाग कालोनी खजराना इन्दौर, २.इमरान पिता अब्दुल कलीम उम्र २५ साल नि० १०७ संजोगपुरी खजराना इन्दौर, ३. इरफान पिता सलीम उम्र २५ साल नि० कटकटपुरा रावजी बाजार इन्दौर, ४.    हेमन्त पिता गणेश लाल कुमावत उम्र २५ साल नि० महिदपुर नाके के सामने नागदा, ५.कालू उर्फ मोईन पिता मोहसिन उम्र २५ साल नि० दिल्ली मोहल्ला नागदा । उल्लेखनीय हैं कि क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा इस वर्ष २०१० में अब तक लगभग २ करोड रूपये मूल्य के चोरी के चार पहिया वाहन बरामद किये गये हैं जिसमें कि माह जून में उप निरीक्षक सोमा मलिक की टीम द्वारा ७ चार पहिया वाहन कीमती ७० लाख जिसमें कि स्कार्पियों, बुलेरो, टवेरा वाहन भी शामिल हैं व इसी तरह सउनि पाण्डे की टीम द्वारा माह अप्रैल में ८ चार पहिया वाहन कीमती ६० लाख जिसमें कि स्कार्पियों, इनोवा वाहन भी शामिल हैं, बरामद किये गये हैं।

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्‌तार चोरी की तीन मोटरसायकल बरामद

इन्दौर-दिनांक ०९ अगस्त २०१०-पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचंद्र जैन के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्र सिंह के मागदर्शन में थाना प्रभारी एमआयजी मोहनसिंह यादव व उनकी टीम के सहायक उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र डांगी, प्रआर. अंतरसिंह, आर. विनोद, देवेन्द्र तथा प्रवीण के द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० को बेकरी गली पाटनीपुरा चौराहा इंदौर से मोटरसायकल हिरोहोन्डा सीबीझेड क्रं. एमपी-४१/बीबी/६०४२ पर घूमते हुये आशीष पिता पूनमसिंह चौहान (१९) निवासी १३५ रूस्तम का बगीचा इंदौर तथा इसके पीछे सीट पर बैठा रीतेश पिता सुरेश परचिया (२१) नि. १७० रूस्तम का बगीचा इंदौर को उक्त टीम द्वारा रोककर वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ की गई तो यह कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाये, जिन्हे पुलिस द्वारा थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो इन्होने ने उक्त मोटरसायकल चोरी की होना बताया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उक्त मोटरसायकल हिरोहोन्डा सीबीझेड नं. एमपी-४१/बीबी/६०४२ के अलावा दो मोटरसायकल बजाज डिस्कवर नं. एमपी-०९/एमई/०९९८ तथा हिरोहोन्डा सीडी डॉन नं. एमपी-०९/एलए/७३०० को सीएचएल अस्पताल इंदौर के पास से चुराना कबूल किया। पुलिस एमआईजी द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से उपरोक्त तीनो मोटरसायकल चोरी की होने की शंका में धारा ४१(२) १०२ जा.फौ. तथा ३७९ भादवि में जप्त कर प्रकरण में पूछताछ करते हुये अभी इनसे और भी चोरी के वाहन मिलने की प्रबल संभावना है। 

८ आदतन अपराधी एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०९ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

७४ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०९ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ७४ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ७४ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये १६ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०९ अगस्त २०१०- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के १९.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पालिया से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले शिवलाल, पन्नालाल तथा कमल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६४५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के १८.३० बजे अशरफी नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले फिरोज खॉ, मोहम्मद नासिर खान, मोहम्मद शाकीर तथा मोहम्मद खलील को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५१० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के २१.१५ बजे सिलावटपुरा गली इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले नीलूदास, लालतु खॉ, परेश, राजेश उर्फ राजा शेख तथा लाल मोहम्मद को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के १८.२० बजे साउथ गाडराखेडी इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले शहजाद खान पिता अकबर खान, इरफान पिता चांद मोहम्मद, निसार पिता गुलाम हुसैन तथा लोकेश पिता गुलाब को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०९ अगस्त २०१०- पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० को १९.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टैण्ड उज्जैन गेट इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही मच्छी बाजार सिहोर निवासी इरफान पिता रशीद शाह (२८) तथा पुष्पनगर भोपाल निवासी देवेन्द्र पिता विक्रम सिंह यादव (२६) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया । पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० को १८.२५ बजे गंगानगर कलाली के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले साईबाबा नगर द्वारकापुरी कॉलोनी इंदौर निवासी धीरजपाल पिता शत्रुघनपाल (२६) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित आठ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०९ अगस्त २०१०- पुलिस रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के १०.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बलाई मोहल्ला जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुये प्रकाश का बगीचा इंदौर निवासी मनोज पिता गणेशराम शर्मा  (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७ हजार १०० रूपये किमत की ७१ लीटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के १९ः०५ बजे ग्राम अटाहेडा देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले रमेश पिता भैरूलाल खाती (४०) , ग्राम तकीपुरा निवासी रघु पिता दीपा बंजारा (३५) तथा ग्राम जलोदिया पंथ निवासी महेश पिता भगवानसिंह कलौता (२२) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १ हजार ८३० रूपये किमत की ५५ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के २१ः१५ बजे भोलाराम उस्ताद मार्ग से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले तेजराम पिता रसाल बंजारा (२५) तथा एकतानगर इंदौर निवासी गोविंद पिता बुद्वाजी (३०) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १ हजार २९० रूपये किमत की ३९ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।     पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के १८ः१५ बजे टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्कीम नगर ७१ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले सुनील पिता सुभाष भील (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के २०ः३० बजे ग्राम ढाबली काकड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ग्राम विष्णुखेडी इंदौर निवासी सोहन पिता सुखराम (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Sunday, August 8, 2010

कॉम्बिंग गश्त के दौरान आदतन अपराधियो सहित संदिग्ध, व वारन्टी पुलिस हिरासत में,

इन्दौर -दिनांक ०८ अगस्त २०१०- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने बताया कि कल दिनांक ०७ अगस्त २०१० की रात्री शहर में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर तथा पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह के मार्गदर्शन मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको व सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो मे अपने-अपने अधिनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियो को हमराह लेकर शहर मे प्रमुख-प्रमुख चौराहो पर, कॉलोनियो मे एवं छोटी-छोटी गलियां में तथा शहर से बाहर आने-जाने वाले मार्गो पर पुलिस द्वारा सघन चैंकिंग की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा शहर मे घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियो एवं आदतन अपराधियो तथा वारन्टियों की घेराबन्दी करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार २ स्थाई वारंटी, ७३ गिरफ्तारी वारन्टियो के साथ साथ १२८ जमानतीय वारन्ट भी तामिल किये गये। इसके अलावा आदतन वाहन चोरो, व चैन स्नेचरो को भी पूछताछ कें लिये हिरासत मे लिया गया, तथा चैकिंग के दौरान विभिन्न स्थानो पर ७० वाहनो को चैक किया गया।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०८ अगस्त २०१०- पुलिस जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक ०७ अगस्त २०१० को १४.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत रेल्वे स्टेशन के पीछे सेफी नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ७४ आनंद नगर एबीरोड इंदौर निवासी राजू पिता लक्ष्मीनारायण खाती (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९ हजार ४०० रूपये कीमत की ५५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।इसी प्रकार पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०७ अगस्त २०१० को ००.१० बजे हरिकिशन पब्लिक स्कूल के पास खुला मैदान हवा बंगला के सामने इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही आनंद नगर इंदौर निवासी श्रीराम पिता रमेश खटीक (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार ८० रूपये कीमत की ७ बोरियो में भरी हुई ३२० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के दो मामलो में पॉच के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

 इन्दौर -दिनांक ०८ अगस्त २०१०- थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०७ अगस्त २०१० को १३.३० बजे फरियादिया श्रीमती कविता पति नवीन हरोदिया (२९) निवासी शांतीनगर गली नं. ३ काली टंकी के पास इंदौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति नवीन पिता विशनलाल तथा सास सुमनबाई पति विशनलाल के विरूद्ध धारा ४९८ए,३२३,३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती कविता की शादी में इसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया का पति नवीन पिता विशनलाल तथा सास सुमनबाई पति विशनलाल द्वारा आये दिन दहेज में ७५ हजार रूपये नगद लाने की मांग को लेकर फरियादिया को शारीरीक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर धमकी देता रहता है। पुलिस संयोगितागंज द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर उसके पति नवीन पिता विशनलाल तथा सास सुमनबाई पति विशनलाल के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक ०७ अगस्त २०१० को २२.०५ बजे फरियादिया श्रीमती तुलसी बाई पति तरूण नागर (२५) निवासी ८ सोलंकी नगर इंदौर की रिपोर्ट पर पाटनीपुरा मोतीलाल की चाल इंदौर निवासी इसके पति तरूण नागर, कस्तूरीबाई, विजय सेठ तथा लिफना के विरूद्ध धारा ४९८ए,३२३,३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती तुलसीबाई की शादी में इसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया का पति तरूण नागर, कस्तूरीबाई, विजय सेठ तथा लिफना द्वारा आये दिन दहेज में ५० हजार रूपये नगद लाने की मांग को लेकर फरियादिया को शारीरीक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर धमकी देता रहता है। पुलिस एमआईजी द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर उसके पति तरूण नागर, कस्तूरीबाई, विजय सेठ तथा लिफना के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, August 7, 2010

ड्रायवर को लूटने के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०१०-पुलिस संयोगितागंज द्वारा फरियादी ओमप्रकाश पिता हीरालाल चौहान (२४) निवासी नवगॉव माली धर्मशाला के सामने २४ बंदीछोड मार्ग ऊटखाना जिला धार की रिपोर्ट पर भील पल्टन मूसाखेडी निवासी बबलू पिता गंगाराम भील (२५) तथा सुनील भील के विरूद्व अपराध धारा ३९४ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को फरियादी द्वारा सूचना दी गई कि मै ड्रायवरी करता हूॅ आज दिनांक ०६.०८.१० को रात्री १२.३० बजे मूसाखेडी मे रहने वाले अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस जा रहा था इसी बीच मूसाखेडी टेम्पो स्टेण्ड के पास आरोपीयो ने मुझे तलवार अडाकर गुमटी के पीछे ले गये तथा २३० रूपये नगद व एक मोबाईल फोन नोकिया कंपनी का १००० रूपये किमत का छीनकर भाग गये। पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये आरोपी बबलू पिता गंगाराम भील (२५) निवासी भील पल्टन मूसाखेडी इंदौर को गिरफ्‌तार कर इसके कब्जे से २३० रूपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद कर ली गई है। फरियादी के उक्त छीने गये मोबाईल फोन के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी बबलू ने बताया कि उक्त मोबाईल फोन मेरे साथी सुनील के पास है। पुलिस संयोगितागंज द्वारा आरोपी बबलू के साथी सुनील भील की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जिसके मिलने पर फरियादी के उक्त मोबाईल फोन बरामदगी की कार्यवाही की जावेगी।

७ आदतन अपराधी एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४५ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४५ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४५ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये २ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०१०- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० के १९.२४ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कंडिलपुरा इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले राजेश पिता वल्लभदास गुप्ता तथा विष्णु पिता बाबूलाल साकला को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०२० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित चार गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०१०- पुलिस एमजीरोड द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० को १३.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खडखडिया पुल के पास रामबाग इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही गफूर खॉ की बजरिया निवासी ताज मोहम्मद पिता अहमद खान (४३) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया । पुलिस एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० को ११.२५ बजे एलआईजी तिराहा लाईफ लाईन अस्पताल के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १४ रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता बद्रीप्रसाद कश्यप (२२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० को ०९.१० बजे बंगाली चौराहा रिंग रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २८ बडवाली चौकी इंदौर निवासी जावेद पिता मोहम्मद शाबीर (२२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया। इसी प्रकार पुलिस रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० को १५.३० बजे जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले लखन पिता मुकेश राठौर (२०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० के १०.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआर-९ टॉवर के पास रामकृष्ण बाग चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुये बाग कर्बला की दिवाल के पास खजराना इंदौर निवासी इरफान अंसारी पिता रशीद (२०) तथा सईद खान पिता जहीर खान (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५ हजार रूपये किमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० के २०ः४५ बजे नंदननगर पॉवर हॉउस के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले महेश पिता कमलेश शाह (२७) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४१ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस बडगौदा द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० के १०ः०० बजे फारेस्ट ऑफिस के पीछे ग्राम मेड बडगौदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले सुनिल पिता रमेश जाट (२९) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।    पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।