Tuesday, May 18, 2010

जुऑ/सट्टा खेलते हुए चार जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १८ मई २०१०-    पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक १७ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डमरू उस्ताद चौराहा परदेशीपुरा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले वकील पिता मुनीर खां,राजू पिता बाबूलाल, तथा जगदीश पिता भूरालाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १७ मई २०१० को बाणंगगा मेन रोड पर कबाडी के घर के सामने इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही बाणंगगा इन्दौर निवासी जयराम पिता मोतीलाल (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५५१ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध  जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १८ मई २०१०- पुलिस सराफा द्वारा कल दिनांक १७ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अग्रेजी वाईन शॉप दुकान के सामने राजवाडा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही यही ७ महू नाका लालबाग इन्दौर निवासी पप्पू पिता अर्जुन मराठा (३४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।    पुलिस सराफा द्वारा आरोपीो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, May 17, 2010

बलात्कार के प्रकरण मे फरार तीन आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १७ मई २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि इन्दौर शहर मे बढती गुण्डागर्दी व फरार गुण्डो की धरपकड हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द जैन के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिह चौहान के नेतृत्व मे थाना प्रभारी खजराना बी.एस.परिहार व उनकी टीम के सउनि राजेन्द्रसिह चौहान, प्रधान आरक्षक नरसिह यादव, आरक्षक नरेन्द्रसिह, चन्दरसिह, तथा रमेश द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज दिनांक १७ मई २०१० को खजराना थाना क्षैत्रान्तर्गत खजराना बडला से ग्राम सिया थाना बैंक नोट पे्रस जिला देवास हाल बडला खजराना इन्दौर निवासी कुख्यात बदमाश पप्पू उर्फ बादशाह उर्फ एजाज पिता बाबू शाह (४०), ६८ इलियास कालोनी खजराना निवासी इमरान उर्फ छोटू पिता मोहम्मद (२१) तथा हबीब कालोनी खजराना इन्दौर निवासी सद्धाम पिता मोहम्मद हुसैन (१९) को पकडा गया, पुलिस टीम द्वारा तीनो आरोपियो को थाने लाया जाकर इनसे पूछताछ की गई तो इन्होने थाना क्षैत्रान्तर्गत ग्राम कनाडिया बायपास के पास दिनांक ३० अपै्रल २०१० को एक महिला का अपहरण कर उसके साथ सामुहिक बलात्कार करना कबूल किया, तथा घटना दिनांक से ही सभी आरोपी फरार थे, पुलिस थाना खजराना में आरोपी पप्पू उर्फ बादशाह उर्फ एजाज पिता बाबू शाह, सद्धाम, तथा इमरान उर्फ छोटू के विरूद्ध अपराध क्रंमाक २५२/१० धारा ३६३.३६६.३७६भादवि के प्रकरण में आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस टीम द्वारा आरोपी की घटना दिनांक से ही सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। ज्ञात हो कि आरोपी पप्पू उर्फ बादशाह उर्फ एजाज थाना खजराना क्षैत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं तथा इसके विरूद्ध चैन स्नैचिंग, वाहन चोरी, तथा लूट के पूर्व से कई प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है। पुलिस खजराना द्वारा सभी आरोपियो से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०३ आदतन अपराधी एवं ०२ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक १७ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ फरारी, ०६ स्थाई, ६३ गिरफ्तारी व ९७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक १७ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ फरारी, ०६ स्थाई, ६३ गिरफ्तारी व ९७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ फरारी, ०६ स्थाई, ६३ गिरफ्तारी व ९७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १७ मई २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १६ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्यू पलासिया धोबी घाट इन्दौर से शराब बेचते हुए ८५९ पंचम की फैल इन्दौर निवासी राजू पिता हरजीतलाल बैरवा (३६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस महू द्वारा कल दिनांक १६ मई २०१० को ग्राम तेलीखेडा नाले के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही धारनाका महू के रहने वाले शम्भू पिता बाबूलाल खटीक (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए १० जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १७ मई २०१०-    पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक १६ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेहरूनगर रोड नं० ६ इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले बाबूलाल, धरमपाल, जियालाल, भोजराज,तथा संतोष को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५५५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा कल दिनांक १६ मई २०१० को छत्रीबाग से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले रवि, चिन्टू, आशिष, कमलेश, लल्लू, विजय, तथा बन्टी को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १६ मई २०१० को बक्षीबाग के पीछे खुले मैदान इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले ग्यारसीलाल पिता बलराम, तथा मनीष पिता चमनलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८९० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १६ मई २०१० को महावरनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले अशोक, विक्रमसिह, तथा देवीलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक जार १० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित पॉच बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १७ मई २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १६ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल ब्रिज के सामने एम.जी.रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही सर्वराहानगर इन्दौर निवासी पकंज पिता शेखर , शिवाजी पिता सुधाकरराव भौसले (२२)तथा २ न्यू देवास रोड इन्दौर निवासी रवि पिता दत्तराव शिन्दे (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गुप्ती, एक चाकू तथा एक छूरा बरामद किया गया। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक १६ मई २०१० को मशानिया के सामने फिरोज गांधीनगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही मशानिया के सामने फिरोज गांधीनगर इन्दौर निवासी आशीष पिता दिलीप गडरिया (१९)तथा सुगनीदेवी कालेज के पास परदेशीपुरा इन्दौर से राजनगर इन्दौर निवासी जितेंन्द्रसिह पिता कमलसिह (२३) को पकडा तथा इनके कब्जे से एक दो नाली वाला देशी कट्टा व एक चाकू बरामद किया गया।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के दो मामलो में दो के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक १७ मई २०१०- पुलिस खजराना द्वारा दिनांक १६ मई २०१० को २०.३० बजे ३६ गणराजनगर खजराना इन्दौर निवासी श्रीमती संगीता पति महेश की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति महेश पिता नारायण (४०) के विरूद्ध धारा ४९८ए. ५०६ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला श्रीमती संगीता के पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद महिला का पति महेश द्वारा दहेज मे रूपये की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देता रहता है। पुलिस खजराना द्वारा महिला के पति महेश पिता नारायण के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।    इसी प्रकार पुलिस तुकोगंज द्वारा दिनांक १६ मई २०१० को १०.३० बजे २२/४ न्यू पलासिया इन्दौर निवासी श्रीमती रानी पति हरीश गोैर (३८) की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति हरीश पिता किशनसिह गौर (४०) के विरूद्ध धारा ४९८ए. ५०६ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला श्रीमती रानी के पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद महिला का पति हरीश गौर द्वारा दहेज मे रूपये की मांग को लेकर आये दिन शराब पीकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देता रहता है। पुलिस तुकोगंज द्वारा महिला के पति हरीश पिता किशनसिह गौर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, May 16, 2010

मसाज सेन्टर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार में लिप्त चार महिलाओं सहित १० गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १६ मई २०१०-पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि आज दिनांक १६ मई २०१० के १६.३० बजे जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सपना संगीता रोड पर राजपाल होण्डा के सामने मल्टी की फस्ट फ्लोर पर तब्बू क्लिनिक मसाज सेनटर की आड में अनैतिक देह व्यापार का धन्धा किया जा रहा है।
 इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर द्वारा थाना प्रभारी जूनीइन्दौर आनन्द यादव व महिला थाना प्रभारी शशी कैथवास के मार्गदर्शन में एक टीम जिसमें थाना जूनीइन्दौर के प्रधान आरक्षक पुष्पराज, तेजसिह, महिला उप निरीक्षक रेखा प्रजापति, महिला थाने की प्रधान आरक्षक भागवन्ती, प्रधान आरक्षक गणपत, प्रधान आरक्षक जगदीश मालवीय, महिला आरक्षक सपना को घटना स्थल पर रवाना कर प्रधान आरक्षक पुष्पराज को ५०० रूपये का पुन्टरी नोट देकर भेजा गया, पुष्पराज द्वारा उक्त घटना स्थल पर जाकर उक्त पार्टी से सेंटिंग कर जैसे ही ५०० रूपये का नोट दिया इधर पुलिस टीम को इशारा कर बुला लिया , पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान से आगे के हाल मे मदीना नगर इन्दौर निवासी तब्बू उर्फ तबसुम पति रहीस खान (२५) तथा इसका भाई परवेज पिता यूसुफ खान (२४) तथा यही के रहने वाले एक अन्य दलाल परवेज पिता फिरोज (१८) को पकडा, पुलिस द्वारा दूसरे व तीसरे केबिन मे विजय पिता कृष्णदास नेमा (३२) निवासी किशनपुरा इन्दौर, मोनिका उर्फ मोनू पिता हुकमचन्द वर्मा (२२) निवासी विजयनगर इन्दौर, हरीश पिता वासुदेव कुमानी (३०) निवासी द्वारकापुरी इन्दौर, निकिता पति रूपेश जैन (२५) निवासी धनश्रीनगर इन्दौर, जितेन्द्र पिता किशनचन्द वाधवानी (३०) निवासी व्यकटेश मार्केट माणिकबाग इन्दौर, आकांक्षा उर्फ चीनू शर्मा पिता रामफेर शर्मा (२०) निवासी पाटनीपुरा इन्दौर, तथा पीछे के हाल मे अपना नम्बर आने का इन्तजार करते हुए नरेश पिता नन्दलाल सिंधी (३१)निवासी लाडकाना नगर इन्दौर को पकडा गया, पुलिस टीम द्वारा सभी आरोंपियो को महिला थाने लाकर इनकी तलाशी लेने पर इनके कब्जे से १५ मोबाइल फोन तथा पॉच हजार ३५० रूपये नगद बरामद किये गये, पुलिस महिला थाने द्वारा सभी के विरूद्ध अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस थाना रावजीबाजार में हुई मृत्यु के लिये न्यायिक जॉच कर्तब्य मे लापरवाही के लिये प्रधान आरक्षक व आरक्षक निलम्बित

इन्दौर- दिनांक १६ मई २०१०-पुलिस थाना रावजीबाजार में हुई आशीष उर्फ गुड्डू की मृत्यु के मामले में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा द्वारा माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय इन्दौर को धारा १७६ जा.फो. के मुताबिक पत्र लिखकर मामले की न्यायिक जॉच करने के लिये आग्रह किया गया है। साथ ही प्रथम दृष्ट्यिा कर्तब्य में लापरवाही के लिये पुलिस थाना रावजीबाजार के प्रधान आरक्षक क्र्रं ६३७ रायमल, एवं आरक्षक क्रंमाक १८८ राजेन्द्र को निलम्बित कर जिला पुलिस लाईन सम्बद्ध किया गया है। 

अवैध रूप से हथियार बेचते हुए दो आरोपी गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक १६ मई २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मकरन्द देउस्कर ने इन्दौर जिले में इन्दौर जिले में बढती हुई हथियारो की खरीद फरोख्त को मध्येनजर रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन मे उप पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्रसिह को अपराधियो की पतारसी कर पकडने हेतु आदेशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द तिवारी ने बताया कि उप पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्रसिह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि द्वारकापुरी एवं राजेन्द्रनगर क्षैत्र के विकाश प्रतापसिह पिता दवेशंकरसिह निवासी २३ ए गोदावरी अपार्टमेन्ट राजेन्द्र एवं शिवा उर्फ गोलू पिता मुन्नालाल शर्मा (१८) निवासी द्वारकापुरी कालोनी दोनो अवैध हथियार बेचने का काम करते है। उप पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्रसिह ने सूचना की तस्दीक, कार्यवाही, पतारसी हेतु सउनि संतोष पाण्डे की टीम के आरक्षक विनोदशर्मा, मनोज राठौड, रामप्रकाश, इत्तेखार खान, को पांबद किया गया, टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर आरोपी शिवा उर्फ गोलू पिता मुन्नालाल शर्मा (१८) निवासी द्वारकापुरी को पकडा, जिसके पास से ७.६५ बोर की एक पिस्टल कारतूस मिले। पूछताछ करने पर बताया कि यह पिस्टल मुझे विकास प्रतापसिह पिता दवेशंकरसिह निवासी २३ ए गोदावरी अर्पाटमेन्ट राजेन्दनगर ने बेचने के लिये दी है, तब टीम द्वारा विकास को पकडा तो उसके पास से भी ७.६५ बोर की एक पिस्टल कारतूस सहित मिली, जब टीम द्वारा थाना जूनीइन्दौर लाकर सख्तीो पूछताछ करने पर विकास ने बताया कि यह पिस्टले मुझे सोनू चौरसिया निवासी फूटीकोठी द्वारा दी गई है।आरोंपियो द्वारा पूछताछ मे यह बताया गया कि सोनू चौरसिया हमारे को पिस्टल लाकर देता है हम यह पिस्टलें ८-१० हजार रूपये मे बेचते है, फरार सोनू चौरसिया को पकडे जाने के बाद उससे और भी हथियार मिलने की प्रबल सम्भवना है आरोपियो से पूछताछ की जा रही है।  

०१ आदतन अपराधी एवं ११ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक १६ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, ७१ गिरफ्तारी व १५८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक १६ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ७१ गिरफ्तारी व १५८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ७१ गिरफ्तारी व १५८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १६ मई २०१०- पुलिस किशनंगज द्वारा कल दिनांक १५ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम भैंसलाय से अवैध रूप से बीयर व शराब बेचते हुए जानकीनगर थाना भवॅरकुआ इन्दौर हाल ग्राम भैसलाय निवासी गन्नू राव पिता राजू राव (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ बाटल बीयर तथा १४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।    पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक १५ मई २०१० को रघुनन्दन बाग कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले शिवस्वरूप पिता गौरीशंकर मद्रासी (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १५ मई २०१० को रामनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले सुंन्दरलाल पिता शीतलदीन कुर्मी (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक १५ मई २०१० को ग्राम हरनासा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम पिपलोदा निवासी भारत पिता घनश्याम कालोत (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियो मे लिप्त १० जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १६ मई २०१०-    पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक १५ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ९४ जगजीवन रामनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले रूपचन्द्र, हरी, अरूण, पकंज, तथा राहुल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५५५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक १५ मई २०१० को बरमुण्डा मोहल्ला देपालपुर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले ईशवर पिता पन्नालाल, कालू पिता मांगीलाल, तथा विक्की उर्फ कलेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक १५ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कछालिया मैन चौराहा से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही ग्राम अजनोद निवासी राजेन्द्र पिता रामकिशन खाती (३२), तथा जीतू उफ जितेन्द्र पिता मुरारीलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इपके कब्जे से ३९५ रूपये नगद व सट्टा पर्र्चिया बरामद की।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १६ मई २०१०- पुलिस सावेंर द्वारा कल दिनांक १५ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्टेशन रोड कलाली के सामने चन्द्रावतीगंज मे अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही चन्द्रवतीगंज निवासीकमलेश पिता सूरजबली पासी (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।     पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक १५ मई २०१० को ग्राम खडी देपालपुर मे अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ग्राम खडी देपालपुर के रहने वाले वासुदेव पिता भागीरथ कलोता (३५) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, May 15, 2010

पुलिस जूनी इंदौर द्वारा दो षातिर चैन स्नेचर गिरफ्तार,५ चैन वजनी १०५ ग्राम, कीमती लगभग १ लाख ७५ हजार की बरामद

इन्दौर-दिनांक १५ मई २०१०-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रीनिवास राव ने बताया कि, पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा २ शातिर चैन स्नेचर गिरफ्तार कर उनसे करीब ५ चैन स्नेचिंग की घटनाओ का खुलासा करने मे सफलता प्राप्त की है ।आरोपियो से कुल ५ चैन वजनी १०५ ग्राम कीमती करीबन १ लाख ७५ हजार रूपये की बरामदगी की गई है।पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री निवास वर्मा ने बताया कि, पुलिस थाना जूनीइन्दौर क्षेत्र मे कुछ समय पूर्व रूपराम नगर मे श्रीमती लीलावती मंगलानी की अज्ञात दो व्यक्ति एक मोटर सायकल से आकर  श्रीमती लीलावती मंगलानी द्वारा पहनी हुयी सोने की चैन वजनी करीब डेढ तोला को छीन कर ले जाने की रिपोट्र पर अपराध क्र ९७/१० धारा ३९२ भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर पतासरी हेतु मुखबिर लगाये गये थे। जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक जूनीइन्दौर बिटटु सहगल को सूचना मिली की अकरम नि. चंदननगर एंव पप्पु उर्फ विजय नि. स्कीम न. ७८ इन्दौर ने जूनीइन्दौर क्षेत्र मे घटित चेन स्नेचिंग की घटना घटित की है जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक जूनीइन्दौर बिटटू सहगल ने थाना प्रभारी जूनीइन्दौर आनंद यादव के साथ एक टीम जिसमें प्र.आर. राकेष मिश्रा , प्र.आर. कैषवसिंह, प्रआर अनिल गौतम, आर ओम प्रकाष, पुष्पराज व तेजसिंह को लगाया गया था, टीम द्वारा लगन एंव परिश्रम से कार्य करते हुये आरोपी (१) भूरा उर्फ अकरम पिता अलीआर उर्फ इलियास उम्र २८ साल नि. सेक्टर जे. ३२०/६ चंदन नगर इंदौर (२) पप्पु उर्फ विजय पिता सीताराम अग्रवाल उम्र ३० साल नि. म.न. ५५, स्कीम न. ७८  इंदौर को पकड कर पूछताछ किये तो आरोपियो द्वारा जूनीइन्दौर मे घटित घटना के अतिरिक्त २ घटनाए देवास जिले की, १ घटना चंदन नगर क्षेत्र, तथा १ घटना महू मे घटित करना बताये, गिरफ्तार आरोपियो से कुल वजनी १०५ ग्राम सोने की ५ चैने एंव १ चुराई हुयी मोटर सायकल बरामद करने मे पुलिस को सफलता प्राप्त हुयी, नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल ने बताया कि, पकडे गये आरोपियों के नाम (१) भूरा उर्फ अकरम पिता अलीआर उर्फ इलियास उम्र २८ साल नि. सेक्टर जे. ३२०/६ चंदन नगर इंदौर (२) पप्पु उर्फ विजय पिता सीताराम अग्रवाल उम्र ३० साल नि. म.न. ५५, स्कीम न. ७८  इंदौर उक्त दोनो आरोपियों से अन्य अपराधों में भी पूछताछ की जा रही है, जिनसे अन्य प्रकरणो का भी पता चलने की संभावना है। पकडे गये आरोपी षातिर चैन स्नेचर है, पूर्व मे भी उक्त दोनो बदमाष चैन स्नेचिंग की घटनाओ मे गिरफ्तार हो चुके है। आरोपी घटना के पूर्व एक मास्टर चाबी बनाने वाले जो कि इनका दोस्त है, का उपयोग करते हुये किसी भी मोटर सायकल की चाबी उससे बनावा लिया करते थे, व मोटर सायकल का उपयोग चैन स्नेचिंग की घटना मे करने के उपरांत मोटर सायकल सुनसान जगह पर फेक देते है। मोटर सायकल की चाबी बनाने वाले व्याक्ति की तलाष की जा रही है।उक्त दोनो चैन स्नेचरो को पकडने में थाना प्रभारी आनन्द यादव की टीम प्र.आर. राकेष मिश्रा , प्र.आर. कैषवसिंह, प्रआर अनिल गौतम, आर ओम प्रकाष, पुष्पराज व तेजसिंह का विशेष सराहनीय योगदान रहा है, जिन्हें पुलिस अधीक्षक इंदौर द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।

०७ आदतन अपराधी एवं ०६ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक १५ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०६ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई,०१ फरारी, ५८ गिरफ्तारी व १३४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक १५ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ०१ फरारी, ५८ गिरफ्तारी व १३४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ०१ फरारी, ५८ गिरफ्तारी व १३४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १५ मई २०१०- पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक १४ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सिंहोद से अवैध रूप से बीयर बेचते हुए यही ग्राम सिंहोद निवासी जगदीश पिता भैरूलाल (५२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४ हजार १०० रूपये कीमत की १५२ बाटल बीयर बरामद की है। पुलिस पण्ढरीनाथ द्वारा कल दिनांक १४ मई २०१० को गोतमपुरा स्कूल के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ११/१ कबूतर खाना इन्दौर निवासी सुभाष पिता तुलाराम (३४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त दो जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १५ मई २०१०- पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक १४ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बियावानी चौराहा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही ११८/३ आर्दशइन्दिरानगर इन्दौर निवासी कमल पिता कन्हैयालाल माली (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये नगद व सट्टा पर्र्चिया बरामद की।पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा कल दिनांक १४ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कबूतर खाना इन्दौर से क्रिकेट के सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही कबूतर खाना इन्दौर निवासी विपिन पिता मंगल तथा नारायण पिता मंगल जाजू को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक लेपटॉप, टीवी,३ मोबाइल फोन,चार्जर, सीडी, व सट्टा पर्र्चिया बरामद की।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ४ क सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित पॉच बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १५ मई २०१०- पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक १४ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राणावत काम्पलेक्स के पास भवॅरकुआ इन्दौर मे अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही गणपती मन्दिर के पास चन्द्रभागा हाल महांकाल चौराहा खातीवाला टेंक इन्दौर निवासीचेतन पिता मुन्नालाल यादव (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल मैगजीन वाली बरामद की गई।  पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक १४ मई २०१० को बडला देपालपुर मे अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही देपालपुर के रहने वाले संजय पिता राजू (२६) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक धारिया बरामद किया गया।    पुलिस बेटमा द्वारा कल दिनांक १४ मई २०१० को माचल बेटमा मे अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ग्राम माचल बेटमा निवासी महेश पिता भागीरथ माली (३८) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।    पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक १४ मई २०१० को हीरानगर कलाली के पास इन्दौर मे अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले घासपुरा जिला खण्डवा निवासी संजय पिता चन्द्रशेखर (२१) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक गडांसा बरामद किया गया।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, May 14, 2010

०६ आदतन अपराधी एवं २२ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक १४ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थाई, ६४ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक १४ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०५ स्थाई, ६४ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०५ स्थाई, ६४ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित पॉच गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १४ मई २०१०- पुलिस रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक १३ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कमेला रोड जबरन कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही बलाई मोहल्ला जबरन कालोनी इन्दौर निवासी किशनलाल पिता बाबूलाल बलाई (४९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस बडगोंदा द्वारा कल दिनांक १३ मई २०१० को कोदरिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले ओमप्रकाश, पिता गोवर्धन भील,आशाबाई पति गणेशलाल लोधी, तथा मांगूबाई पति राममूर्ति को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस खुडेल द्वारा कल दिनांक १३ मई २०१० को ग्राम तिल्लौर खुर्द से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले राजेश पिता मोहन गोस्वामी (२९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३ बाटल बीयर बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए दो जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १४ मई २०१०- पुलिस बाणंगगा द्वारा कल दिनांक १३ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भगतसिह नगर बाणगंगा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सरदारसिह पिता गुलाबचन्द तथा राजेशकुमार पिता कैलाशचन्द को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १९५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये।पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १४ मई २०१०- पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १३ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ई सेक्टर सुदामानगर इन्दौर मे अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले गोपाल पिता बालाराम (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।    पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक १३ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यही देपालपुर मे अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही देपालपुर निवासी सतीश पिता बंशीलाल जोशी (२६) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।  पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, May 13, 2010

अपहरण काण्ड का पर्दाफॉश,हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार अधेड की हवस के कारण हुआ हत्याकाण्ड,

इन्दौर- दिनांक १३ मई २०१०-  पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना एरोड्रम पर श्रीमती चन्द्रकांता पति राधेश्याम सोनी नि. ५७ बी विद्वापैलेस द्धारा शिकायत की गयी की उसका पुत्र हरीश उम्र २२ वर्ष देर रात से घर से गया है। उसके बाद से ही नही लौटा है उसके फोन पर किसी लक्ष्मी नाम की लड़की का फोन आया था और उसी से मिलने का कह कर गया है। सूचना पर थाने पर गुमसुदगी कायम करते हुये मामले की जॉच आरम्भ की गयी पड़ोस मे रहने वाली लड़की लक्ष्मी पति देवेन्द्र सिंह उम्र ३२ वर्ष नि. ५१बी विद्यापेलेस कालोनी इन्दौर से पूछताछ की गई उसके द्वारा हरीश को अपने घर आना बताया। लक्ष्मी द्वारा बताया गया कि हरीश उससे रात को डेढ बजे उसके घर  मिलने आया था, उसके आने पर उसके मकान मालिक प्रदीप पिता कृपालदत्त पाण्डे उम्र ५३वर्ष के द्वारा देख लेने पर दरवाजा बंद कर दिया गया और उसके पिता अमर बहादुर पुत्र माताबदर ठाकुर को बता दिया गया ।दोनो ने मिलकर हरीश को पकड लिया और हाथ पैर बांध कर मारपीट की, इसके बाद इन दोनों के द्वारा लक्ष्मी के पति देवेन्द्र पुत्र शिवबहादुरसिह को बुलाया गया जब देवेन्द्र ने आने से इंकार किया तो उसे बताया गया कि तुम्हारा ६ वर्ष का पुत्र बीमार है पुत्र की बीमारी के कारण देवेन्द्र घर आ गया ।
            देवेनद्र ने पूछताछ मे बताया की उसकी शादी लक्ष्मीबाई से हुई थी परन्तु चरित्र पर शंका होने के कारण वह पत्नि से अलग रहता है  लक्ष्मी से उसको ५ वर्ष का पुत्र भी है जो लक्ष्मी के साथ रहता है। घर आने पर उसे अमर बहादुर और प्रदीप पाण्डे द्वारा बताया गया कि हमने दूसरा दामाद पकड रखा है तो देवेन्द्र ने कहा कि शादी करा दो। देवेन्द्र ने बताया कि उसने हरीश को हाथ पैर बंधी हालत मे देखा है इसी दौरान लक्ष्मी के फुपेरे भाई दीपक पिता जगदीश उम्र ३४साल नि. ७ जंगमपुरा मालगज को भी बुला लिया गया ।
          दीपक द्वारा बताया गया कि उसने घर पर देखा कि हरीश के हाथ पैर रस्सी से बांध रखे है तो पाण्डे ने बताया कि वह हमने रंगेहाथ चोर पकडा है दीपक ने बोला कि पुलिस को बता दो तो पाण्डे ने बोला की पुलिस को हम बतायेगें परन्तु उसने पुलिस को सूचना नही दी।
         अमरबहादुर और प्रदीप से हरीश के संबध मे पूछताछ करने पर बताया कि उन्होने हरीश को इंडिगो गाडी मे डालकर महॅू के पास जंगलों मे छोड दिया है । हरीश राजस्थान मे कहीं चला गया है । पुलिस द्वारा जंगल मे काफी तलाश करने के बाद भी हरीश का कोई पता नही चला इससे स्पष्ट हो गया कि ये दोनो पुलिस को गुमराह कर रहे है।
         चूॅकि पुलिस को हरीश मिला नही था और न ही हरीश ने कोई सम्पर्क किया था हरीश के पेतृक व रिश्तेदारी के गॉव मे तलाश करने पर भी हरीश का पता नही चलने पर यह शंका भी थी कहीं इन्होने हरीश को मार दिया होगा । पुलिस के द्वारा आस पास के थानों व जिलों मे २४ घंटे के अन्दर मृत व्यक्तियो के संबध मे जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि थाना औकारेश्वर जिला खण्डवा मे हरीश के हुलिये से मिलती जुलती लाश मिली है । पुलिस टीम भेजकर जब वहॉ पर परिजनों से लाश की पहचान करायी जाने पर उसकी पहचान हरीओम हाथ पर लिखे होने से हरीश के रूप मे की गई ।
         पुलिस द्वारा सघन पछताछ करने पर  आरोपियों द्वारा अपना जुर्म कबूल कर लिया गया और पाण्डे के द्वारा बताया गया कि वह लक्ष्मी पर बुरी नजर रखता है और लक्ष्मी का किसी से बात करना उसे अच्छा नही लगता है। हरीश के रात मे लक्ष्मी के साथ रंगे हाथ पकडे जाने पर उन्होने उसको मारपीट कर बांध दिया और अपने मित्र शर्मा निवासी महॅू की इडिगा गाडी मे डालकर मोरटका के पास नदी मे फेंक दिया । आरोपियो द्वारा मौके पर जाकर घटना स्थल को सत्यापित कर दिया गया है । इसके अलावा शेष बची रस्सी को भी बरामद करा दिया गया है । पुलिस ने मामलें पर धारा ३४२,३६४,३६५,भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है शेष धाराओं की बढोतरी की जा रही है । शेष एक आरोपी वाहन चालक शर्मा कीे तलाश महॅू उसके निवास पर व इन्दौर मे की जा रही है ।   प्रकरण की पतारसी पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्रीनिवास वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अरविन्द तिवारी मार्ग दर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शैलेन्द्रसिंह चौहान थाना प्रभारी एरोड्रम महेश भार्गव सउनि मिश्रा ,आर.जितेन्द्र व मनोहर की टीम द्वारा थाना मल्हारगंज एवं सदरबाजार के स्टाप के सहयोग से की गई ।    
   

ट्रक का टायर पंचर कर, ड्रायवर को लूटने वाले तीनो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १३ मई २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने बताया कि दिनांक ११ मई २०१० की रात्री २.१० बजे पुलिस थाना सांवेर पर ग्राम बिच्छरोद थाना घटिया जिला उज्जैन निवासी सादिक पिता नबाव खान (२०) ने रिपोर्ट किया कि मै अपने क्लीनर के साथ अपना ट्रक क्रंमाक एमपी-०९/०४१३ जिसमे सल्फर भर आन्धप्रदेश से नागदा के लिये उज्जैन के रास्ते होकर जा रहा था, तभी किन्ही अज्ञात बदमाशो ने ग्राम गुरान व ग्राम सूराखेडी के बीच रोड पर रॉपी गाड कर ट्रक को पंचर कर दिया,जिसे मै व क्लीनर ट्रक का टायर बदल रहे थे, उसी समय तीन अज्ञात बदमाश आये व डन्डो से मारपीट कर मेरे पास से १००० रूपये नगद व मोबाइल फोन लूट कर भाग गये। इस सूचना पर इंचार्ज, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सांवेर (पुलिस अधीक्षक अपराध) श्री जितेन्द्रसिह के मार्गदर्शन मे एक टीम का गठन किया, जिसमें थाना प्रभारी सांवेर यू.पी.एस.चौहान, सहायक उप निरीक्षक थावरसिह  भॉवर, प्रधान आरक्षक राधेश्याम तथा आरक्षक नरेन्द्रसिह द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एवं फरियादी सादिक द्वारा आरोपियो के बताये हुलिये के आधार पर आज दिनांक १३ मई २०१० को ग्राम गुरान से आरोंपी टीटा पिता आद्या भील (२५), निवासी ग्राम बाबरिया थाना थादंला जिला झाबुआ, जीवन पिता मांगू भील (२०) निवासी ग्राम देवगढ थाना थांदला जिला झाबुआ, तथा नरसिह पिता सोमा भील (३०) निवासी ग्राम गोदरिया थाना पेटलावद जिला झाबुआ को गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ की गई तो इन्होने उपरोक्त ट्रक ड्रायवर के साथ लूट करना स्वीकार कर लिया। पुलिस सांवेर द्वारा उपरोक्त तीनो आरोपियो से उपरोक्त फरियादी के कब्जे से लूटे गये रूपये बरामद कर लिये गये हैं तथा आरोपियो से अन्य लूट की वारदातो के सम्बध मे भी पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है। 

चोरी करने नियत से दुकान का शटर तोडा, एक आरोपी गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक १३ मई २०१०- पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक १२ मई २०१० को ०६.३० बजे शेख ५/२८ महेशनगर इन्दौर निवासी सज्जनकुमार पिता गणेशलाल गर्ग (६८) की रिपोर्ट अजय पिता श्यामलाल पासी (२१) निवासी २४५ इन्द्रानगर हजिरन कालोनी इन्दौर तथा इसके ३-४ साथियो के विरूद्ध धारा ४५७ के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि कल दिनांक १२ मई २०१० के ०४.३० बजे फरियादी सज्जकुमार गर्ग की १७७/२ मनोज पार्टस की दुकान वैष्णव स्टेडियम इन्दौर स्थित दुकान मे चोरी करने की नियत से आरोपियो द्वारा गैती से शटर तोडकर चोरी करने की नियत से प्रवेश किया, तभी फरियादी द्वारा व आस-पास के लोगो की मदद से आरोपी अजय पिता श्यामलाल पासी को मौके पर ही पकड लिया तथा इसके ३-४ साथी मौका देखकर भाग गये। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा आरोपी अजय व इसके फरार-३-४ साथियो के विरूद्ध प्रकरण दर्जकर आरोपी अजय पिता श्यामलाल पासी को गिरफ्तार कर लिया है तथा इसके फरार साथियो के सम्बध मे पूछताछ की जा रही हैं तथा उनकी सरगर्मी से तलाश करते हुए कार्यवाही की जा रही है,  पुलिस छत्रीपुरा द्वारा आरोपी से अन्य वारदातो के सम्बध मे भी पूछताछ की जा रही हैं इससे अभी और भी वारदातो का खुलासा होन की प्रबल सम्भावना है।

०५ आदतन अपराधी एवं १९ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक १३ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ६३ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक १३ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ६३ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ६३ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित सात गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १३ मई २०१०- पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक १२ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम तलावली नाका पंचवटी के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही रूपनारायण अपार्टमेन्ट न्यू पलासिया इन्दौर निवासी कुन्दन पिता दिलीप चौधरी (२४), अजय पिता दिलीप चौधरी (२६), तथा ग्राम ढाबली निवासी तेजराम पिता छगनलाल (३१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार ७२० रूपये कीमत की १३८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १२ मई २०१० को बक्षीबाग चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही २३० बक्षीबाग इन्दौर निवासी जितेन्द्र पिता अमरसिह (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक १२ मई २०१० को ग्राम भानगढ अमरापुरी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही की रहने वाली फोरमबाई पति बाबूलाल चमार (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक १२ मई २०१० को ग्राम तिल्लौर खुर्द से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले सोनू पिता ओमप्रकाश बागरी (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४ बाटल बीयर कीमती दो हजार ४०० रूपये की बरामद की।    पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक १२ मई २०१० को ग्राम काई गोतमपुरा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले जीवन पिता पदमलाल बागरी (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४ बाटल देशी कच्ची शराब बरामद की है।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए पॉच युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १३ मई २०१०- पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक १२ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम चुनाभट्टी के सामने दुधिया खुडैल से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही दुधिया निवासी जमनालाल पिता बंशीलाल (२८), तथा मुकेश पिता रामकिशन (६०)ओमप्रकाश, तथा रमेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२४० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये।    पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक १२ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शिवाजीनगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिपत यही २८६ शिवाजीनगर इन्दौर के रहने वाले मनोज पिता गणपती गढेकर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।  पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/ सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०९ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १३ मई २०१०- पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक १२ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेशीपुरा देशी कलाली के पास इन्दौर मे अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले १२८ कारसदेवनगर इन्दौर निवासी कन्हैयालाल पिता राजा ठाकुर (२१) तथा १०९/२ परदेशीपुरा इन्दौर निवासी पे्रम पिता फकीरचन्द को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक देशी पिस्टल बरामद की गई। पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक १२ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोतमपुरा मे अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले रतलाम निवासी रामबाबू पिता महेन्द्र शर्मा (३१), रमेश पिता दयाराम (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक देशी पिस्टल व एक-एक जीवित कारतूस बरामद किये गये। इसी प्रकार गोतमपुरा से ही ओधोगिकनगर जिला रतलाम निवासी भवानी पिता रमेशचन्द्र डोडी (२१) तथा माणकचौक जिला रतलाम निवासी अनिल पिता रामगोपाल राठौर (२२) को पकडा तथा इनके कब्जे से एक चाकू व एक छूरा बरामद किया गया।    पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १२ मई २०१० को लक्ष्मी मैमोरियल अस्पताल के पास इन्दौर मे अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ३१५ लाला का बगीचा इन्दौर निवासी राजू पिताश्यामलाल चौहान (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।    पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक १२ मई २०१० को इलेक्ट्रिानिक काम्पलेक्स के सामने इन्दौर मे अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ५२५ जनता क्वाटर इन्दौर निवासी पवन उर्फ डॉक्टर पिता चन्द्रकान्त मराठा (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।    पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक १२ मई २०१० को यही देपालपुर मे अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले सतीश पिता बाबूलाल जोशी (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।  पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले में पति सहित तीन के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक १३ मई २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक १२ मई २०१० को १३.४० बजे पवनपुत्र कालोनी इन्दौर निवासी श्रीमती मन्जू पति संतोष (२२) की रिपोर्ट पर गिरधरनगर कालोनी के रहने वाले इसके पति संतोष पिता भीमसिह (३४), सास कुरूबाई पति भीमसिह तथा प्रकाश के विरूद्ध धारा ४९८ए. ५०६ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला श्रीमती मन्जू की शादी १ जनवरी २००८ को संतोष पिता भीमसिह निवासी गिरधरनगर के साथ हुई थी, महिला श्रीमती मन्जू के पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपीगणो द्वारा दहेज मे एक लाख रूपये की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देते रहते है। पुलिस महिला थाने द्वारा उपरोक्त सभी आरोपी पति संतोष पिता भीमसिह , सास कुरूबाई पति भीमसिह तथा प्रकाश के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, May 12, 2010

व्यापारी की जेब से नगद रूपये चुराते आरोपी गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक १२ मई २०१०- पुलिस एम.जी.रोड द्वारा कल दिनांक ११ मई २०१० को १८.३० बजे शेख इकबाल पिता शेख गफूर खां निवासी जवाहरगंज खण्डवा हाल आरएनटी मार्ग झाबुआ टावर के पास श्रीवर्धन काम्पलेक्स इन्दौर की रिपोर्ट पर  सोनू पिता भागीरथ कोशल निवासी कोदरिया लोधी मोहल्ला महू के विरूद्ध धारा ३७९ के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि कल दिनांक ११ मई २०१० के १७ बजे फरियादी शेख इकबाल शिवाजी मार्केट स्थित नारायण कलेक्शन कपडे की दुकान पर खरीदी कर रहा था उसी समय मौका पाकर आरोपी सोनू कोशल ने फरियादी की जेब मे रखे १३०० रूपये नगद मय पर्स के चुरा लिया जिसे फरियादी द्वारा देखलेने पर व शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपी सोनू को मौके पर ही पकड लिया। पुलिस एम.जी.रोड द्वारा आरोपी को सोनू कोशल पिता भागीरथ कोशल निवासी कोदरिया लोधी मोहल्ला महू को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उपरोक्त पर्स मय नगदी १३०० रूपये के बरामद कर लिया गया है। पुलिस एम.जी.रोड द्वारा आरोपी से अन्य वारदातो के सम्बध मे भी पूछताछ की जा रही हैं इससे अभी और भी वारदातो का खुलासा होन की प्रबल सम्भावना है।

बैंक से कर्मचारी का मोबाइल चुराते आरोपी गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक १२ मई २०१०- पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ११ मई २०१० को १४.३० बजे उषानगर एैक्सिस बैंक कर्मचारी कुमारी वैशाली पिता सतीश कुमार जैन (२९) की रिपोर्ट पर विशाल धनगर पिता राजू धनगर (२७) निवासी सालवी बाखल एम.जी.रोड इन्दौर के विरूद्ध धारा ३८० भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि कल दिनांक ११ मई २०१० को १०.४५ बजे थाना क्षैत्रार्न्तगत स्थित उषानगर ऐक्सिस बैंक हाल से बैंक कर्मचारी कुमारी वैशाली जैन अपनी बैंक में टेबल पर अपना एक मोबाइल फोन रखकर कार्य कर रही थी उसी समय आरोपी विशाल धनगर ने मौका पाकर फरियादिया का उपरोक्त नौकिया कम्पनी का मोबाइल फोन चुरा लिया था, जिसे फरियादिया द्वारा देखलेने पर व चिल्लाने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपी विशाल धनगर को मौके पर ही पकड लिया गया। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा आरोपी विशाल धनगर के विरूद्ध प्रकरण दर्जकर इसे गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उपरोक्त नौकिया कम्पनी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा इससे अन्य चोरियो के सम्बध मे भी पूछताछ की जा रही हैं इससे अभी और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

०६ आदतन अपराधी एवं ११ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक १२ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०४ स्थाई, ४२ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक १२ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, ४२ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, ४२ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १२ मई २०१०- पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ११ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम हिण्डोलिया सांवेर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम हिण्डोलिया निवासी कैलाश पिता रामसिह (३५) , तथा ग्राम गुलावट सांवेर निवासी गोपालसिह पिता केसरसिह (३४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८ क्वाटर, ४ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।
पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ११ मई २०१० को रामबाग चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही रामबाग मस्जिद के पास इन्दौर निवासी रतनबाई पति शंकरलाल (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५० पाव देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

सट्टे की गतिविधियो में लिप्त युवक गिरफ्तार

 इन्दौर- दिनांक १२ मई २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ११ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सी सेक्टर सांवेर रोड बाणगंगा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही न्यू गौरीनगर इन्दौर निवासी रमेश पिता शिवकिशौर (४२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार ८०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस बाणगगा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ४ क सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले में पति सहित पॉच के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक १२ मई २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक ११ मई २०१० को १४.३० बजे १४५५ रामरहिम कालोनी इन्दौर निवासी श्रीमती नाहिद परवीन पति मोहम्मद शब्बीर (२३) की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति मोहम्मद शब्बीर पिता अब्दुल खालिद, ससुर अब्दुल खालिद, मुन्नबर, मोमिन, तथा अब्दल रसीद के विरूद्ध धारा ४९८ए.३२३.५०६ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला श्रीमती नाहिद परवीन की शादी २७ अपै्रल २००८ को रामरहिम कालोनी इन्दौर निवासी मोहम्मद शब्बीर के साथ हुई थी, महिला श्रीमती नाहिद परवीन के पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपीगणो द्वारा दहेज मे दो लाख रूपये की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देते रहते है। पुलिस महिला थाने द्वारा उपरोक्त सभी आरोपी पति मोहम्मद शब्बीर पिता अब्दुल खालिद, ससुर अब्दुल खालिद, मुन्नबर, मोमिन, तथा अब्दुल रसीद के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, May 11, 2010

आश्रम मे चोरी करने की नियत से तीन आरोपी घूसे, एक गिरफ्तार

 .इन्दौर- दिनांक ११ मई २०१०- पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक १० मई २०१० को१३.२० बजे आर्दश इन्दिरानगर इन्दौर निवासी जीतू भाई पिता मनोहर राव (३८) की रिपोर्ट पर सिमरोल रोड महू निवासी आशिफ उर्फ सोनू पिता रमेश मरावी तथा इसके साथी गोपाल एवं बिट्टू के विरूद्ध धारा ४५४.३८० भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि कल दिनांक १० मई २०१० को १२.३० बजे थाना क्षैत्रार्न्तगत ग्राम सिगोंडा सिद्धकुटी आश्रम के अन्दर तीनो आरोपियो ने चोरी करने की नियत से प्रवेश किया था जिन्हे फरियादी द्वारा देखलेने पर व चिल्लाने पर आसपास के लोगो की मदद से एक आरोपी आशिफ उर्फ सोनू को मौके पर ही पकड लिया गया, तथा इसके दो अन्य साथी गोपाल एंव बिट्टू मौका पाकर फरार हो गये। पुलिस चन्दननगर द्वारा आरोपी आशिफ उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है तथा इसके दो अन्य फरार साथियो की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा इससे अन्य चोरियो के सम्बध मे भी पूछताछ की जा रही हैं इससे अभी और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

०३ आदतन अपराधी एवं २२ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक ११ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२६ गिरफ्तारी व १०८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक ११ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २६ गिरफ्तारी व १०८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २६ गिरफ्तारी व १०८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ११ मई २०१०- पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक १० मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कछालिया सांवेर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम कछालिया निवासी तेजा उर्फ तेजराम पिता रामकिशन कालोता (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक १० मई २०१० को ग्राम सोनगिरी   से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम सोनगिरी निवासी कैनाबाई पति कन्हैयालाल चमार (४८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ११ मई २०१०- पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १० मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोईथराम सब्जी मण्डी के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही बुजगाव नेपानगर हाल बालदा कालोनी इन्दौर निवासी जीतु उर्फ रामसिह पिता भूरा भिलाला (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक १० मई २०१० को ग्राम गढी बिल्लौदा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ग्राम गढी बिल्लौदा निवासी हीरालाल पिता कुवॅरसिह (५५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।     पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

सट्टे की गतिविधियो में लिप्त युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ११ मई २०१०- पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक १० मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर व्यकटेंशनगर के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही व्यकटेंशनगर इन्दौर निवासी मनीष पिता ओमप्रकाश कटारिया (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।     पुलिस ऐरोड्रम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ४ क सट्टाअधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले में पति व ससुर के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक ११ मई २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक १० मई २०१० को १५ बजे ग्राम बीबीखेडी सांवेर निवासी श्रीमती विधाबाई पति नितिन बैरागी (२२) की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति नितिन बैरागी पिता गिरधारीदास बैरागी तथा ससुर गिरधारीदास बैरागी के विरूद्ध धारा ४९८ए.३२३.५०६ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला श्रीमती विधाबाई के पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त दोनो आरोपीगणो द्वारा दहेज मे ५० हजार रूपये की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देते रहते है।पुलिस महिला थाने द्वारा उपरोक्त सभी आरोपी पति नितिन बैरागी तथा ससुर गिरधारीदास बैरागी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Monday, May 10, 2010

उज्जैन जिले का हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक १० मई २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने बताया कि आज दिनांक १० मई २०१० को थाना प्रभारी महू दौलतसिह गुर्जर के मार्गदर्शन मे उनके अधिनस्थ कर्मचारी सउनि आर.पी.जादौन, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र मिश्रा, ब्रम्हानन्द, आरक्षक योगेश, मनोज, तथा मुकेश पाल द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ड्रीमलेण्ड चौराहे महू से वृन्दावनपुरा जिला उज्जैन निवासी विशाल पिता पूनमचन्द्र खटीक (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इससे की गई पूछताछ मे इसने भूखीमाता मन्दिर के पास सिहंस्थ क्षैत्र थाना महांकाल उज्जैन मे अपनी रखेैल मीनाबाई (३२) की चाकू से  दिनांक ६ मई २०१० की रात्री मे हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी विशाल खटीक के विरूद्ध जिला उज्जैन का कुख्यात बदमाश है, तथा इसके विरूद्ध ७ प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है।पुलिस महू द्वारा आरोपी को हिरासत मे लेकर उज्जैन महांकाल पुलिस को सूचना देकर अग्रिम कार्यवाही हेतु आरोपी विशाल पिता पूनमचन्द्र खटीक को उज्जैन पुलिस के सुपुर्द किया गया।

खेत पर लगी पानी की मोटर व स्टार्ट चुराते आरोपी गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक १० मई २०१०- पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ९ मई २०१० को २३.२० बजे ग्राम लिम्बोदी निवासी रमेश पिता छीतू जी मानकर (४०) की रिपोर्ट पर ५१ भावनानगर इन्दौर निवासी रामलाल पिता दशरथ खेडे के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि फरियादी के ग्राम लिम्बोदी सुभाष के खेत पर स्थित कुऐं पर लगी पानी की मोटर, स्टार्ट, तथा केवल वायर कीमती कुल दो हजार रूपये का आरोपी रामलाल खेडे द्वारा कल दिनांक ९ मई २०१० के १९.३० बजे चुराकर ले जा रहा था जिसे फरियादी द्वारा आसपास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा आरोपी रामलाल को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से चुराई गई फरियादी की उपरोक्त पानी की मोटर, स्टार्ट, तथा केवल वायर बरामद कर ली गई हैं पुलिस द्वारा इससे अन्य चोरी की वारदातो का भी खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है। प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०२ आदतन अपराधी एवं २५ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक १० मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २५संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, २६ गिरफ्तारी व ९३ जमानतीय वारन्ट तामील

.इन्दौर- दिनांक १० मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, २६ गिरफ्तारी व ९३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, २६ गिरफ्तारी व ९३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित पॉच गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १० मई २०१०- पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०९ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बियावानी कंजर मोहल्ला इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही १९/२ बियावानी कंजर मोहल्ला इन्दौर निवासी दीपक पिता बच्चूलाल कंजर (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार ५०० रूपये कीमत की ५० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।    पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ०९ मई २०१० को ग्राम बिल्लोदा नायता सांवेर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही बिल्लोदा नायता निवासी शिवलाल पिता मांगीलाल भोई (३२), तथा अजनोद निवासी रामदास पिता लालजी खाती (५७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०९ मई २०१० को ग्राम जागीर बरलाई से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही जागीर बरलाई निवासी तोलाराम पिता घीसाजी कलोता (५०),तथा ग्राम सुरलाखेडी काकड निवासी शेखर पिता हरीसिह मालवीय (२९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १ हजार ५०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १० मई २०१०- पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०९ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गौरीनगर टैम्पो स्टेण्ड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ७७ खातीपुरा इन्दौर निवासी धर्मेन्द्र पिता रमेश चौकसे (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।    पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ०९ मई २०१० को ग्राम धरमपुरी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही भीमनगर इन्दौर निवासी राजेश पिता रामदास मराठा (२८) , तथा ग्राम बिजलपुर निवासी आकाश पिता बाबूलाल (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक छूरा बरामद किया गया।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले में पति सहित तीन के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक १० मई २०१०- पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक ०९ मई २०१० को २०.५० बजे ११७०/१ नन्दानगर सांई मन्दिर के सामने मेन रोड इन्दौर निवासी श्रीमती छाया पति ओमप्रकाश (३२) की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति ओमप्रकाश पिता हरीदास, राजेश पिता हरीदास तथा माखन पिता हरीदास के विरूद्ध धारा ४९८ए. भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला श्रीमती छायाबाई के पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपीगणो द्वारा दहेज मे ५० हजार रूपये की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देते रहते है।    पुलिस परदेशीपुरा द्वारा उपरोक्त सभी आरोपी पति ओमप्रकाश पिता हरीदास, देवर राजेश पिता हरीदास तथा माखन पिता हरीदास के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, May 9, 2010

जेवर बनाने की डॉइयां चुराते आरोपी गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक ०९ मई २०१०- पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा कल दिनांक ८ मई २०१० को १९.२० बजे ३२ नन्दलालपुरा इन्दौर निवासी मधुकर पिता गोपाल सिनारकार (५०) की रिपोर्ट पर नजीर पिता मजीद (२०) निवासी ग्राम खुडेल के विरूद्ध धारा ३८० भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि फरियादी की ३२ नन्दलालपुरा इन्दौर स्थित सोने, चॉदी के जेवरात बनाने की दुकान से आरोपी नजीन द्वारा कल दिनांक ८ मई २०१० के १९ बजे सोने चॉदी के जेवरात बनाने की दो डॉईयां एक ताम्बे की व दूसरी लोहे की कीमती ५०० रूपये की चुराकर भाग रहा था जिसे फरियादी द्वारा आसपास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया। पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा आरोपी नजीर पिता मजीद को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही हैं तथा इससे अन्य चोरी की वारदातो का भी खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

०४ आदतन अपराधी एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक ०९ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३४ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील

.इन्दौर- दिनांक ०९ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३४ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३४ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०९ मई २०१०- पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०८ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुरानी कलाली के पीछे नगीन नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही विजयश्रीनगर इन्दौर निवासी गोवर्धन पिता मोतीलाल बंजारा (४३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २ हजार २५० रूपये कीमत की ४५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ०८ मई २०१० को चोईथराम अस्पताल के सामने माणकबाग रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही जनता क्वाटर अयोध्यापुरी नन्दानगर  इन्दौर निवासी प्रदीप पिता शंकरलाल पंवार (४२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ हजार २५० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस बेटमा द्वारा कल दिनांक ०८ मई २०१० को ग्राम बागोदा तलाई के पास बेटमा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम राजपुरा बेटमा निवासी जगदीश पिता चम्पालाल बलाई (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ हजार ५०० रूपये कीमत की दो पेटी बीयर बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०९ मई २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०८ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ५६ दुकान एम.जी.रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही सोमनाथ की चाल इन्दौर निवासी पंकज उर्फ बिल्ली पिता जगतसिह (२२), ७/७ नेहरूनगर इन्दौर निवासी संजय पिता अशोक शर्मा (२४) तथा ७० विकास नगर इन्दौर निवासी कपिल पिता खुशाल राव (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया गया।पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०८ मई २०१० को रामकृष्णबाग चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही मालवीयनगर इन्दौर निवासी दीपक पिता लालसिह (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक लोहे का सन्तूर बरामद किया गया। पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०८ मई २०१० को जोशी गुराडिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही सिमरोल निवासी रजत पिता सुरेशचन्द्र अग्रवाल (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुऐ १५ जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०९ मई २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक ०८ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छायादीप अपार्टमेन्ट के फ्लेट में, १३५ श्रीनगर एक्सटेंशन इन्दौर मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले असरफ ,अंकुर, मुख्त्यिार खां, वाहिद, मोहम्मद जुबेर, सलीम, जाकिर,मोहम्मद जिलानी, तथा हरीशंकर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८ हजार १२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया।    पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ०८ मई २०१० को ग्राम धरमपुरी से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले अब्बास, गोपाल, शरीफ, सन्तोष, विजय, तथा मलखान को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले में पति सहित तीन के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक ०९ मई २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक ०८ मई २०१० को २०.५० बजे ३७३ नट कालोनी धार रोड सिरपुर इन्दौर निवासी श्रीमती नर्मदाबाई पति कुलदीपसिह (२३) की रिपोर्ट पर यही ६ जगंमपुरा इन्दौर निवासी इसके पति कुलदीपसिह पिता रामसिह, ससुर रामसिह पिता अल्हडसिह, तथा देवर मंगलसिह पिता रामसिह के विरूद्ध धारा ४९८.५०६,३४. भा.द.वि. तथा ३/४ दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला श्रीमती नर्मदाबाई के पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपीगणो द्वारा दहेज मे ५० हजार रूपये की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देते रहते है।पुलिस महिला थाने द्वारा उपरोक्त सभी आरोपी पति पति कुलदीपसिह पिता रामसिह, ससुर रामसिह पिता अल्हडसिह, तथा देवर मंगलसिह पिता रामसिह के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, May 8, 2010

०९ आदतन अपराधी एवं १३ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक ०८ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ३३ गिरफ्तारी व १२८ जमानतीय वारन्ट तामील

.इन्दौर- दिनांक ०८ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ३३ गिरफ्तारी व १२८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ३३ गिरफ्तारी व १२८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०८ मई २०१०- पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ०७ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हिम्मतनगर पालदा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही हिम्मतनगर पालदा इन्दौर निवासी रूपचन्द्र पिता शिवप्रसाद लूनिया (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ हजार ६२५ रूपये कीमत की ६५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।    पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०७ मई २०१० को बक्षीबाग सदरबाजार इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ६० बक्षीबाग इन्दौर निवासी विनोद पिता पे्रम (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०८ मई २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०७ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भागीरथपुरा ट्रान्सफार्मर वाली गली इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ५२/२ परदेशीपुरा इन्दौर निवासी सौराज पिता रमेश जाट (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू बरामद किया गया।    पुलिस बाणगंगा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
    

जुऑ खेलते हुऐ ०६ जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०८ मई २०१०- पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०७ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बूढी बरलाई क्षिप्रा से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले दीपकचन्द्र पिता बाबूलाल अग्रवाल तथा देवकरण पिता मांगीलाल (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३७५  रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया।    पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०७ मई २०१० को ग्राम सुमठा तालाब की पाल से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सुमठा देपालपुर निवासी मोहनलाल, कल्याणसिह, राधेश्याम तथा मोहनसिह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये।     पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, May 7, 2010

अवैध रूप से गांजा ले जाते तीन गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि कल दिनांक ६ मई २०१० के १५.५० बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन मे थाना प्रभारी मानपुर प्रशिक्षु आईपीएस श्री सियास ए. के नेतृत्व मे उनके अधिनस्थ कर्मचारी प्रधान आरक्षक नरेश तिवारी, आरखक लाखनसिह, युवराज, धर्मेन्द्र, सैनिक श्यामलाल, तथा धर्मेन्द्र के साथ मानपुर बस स्टेण्ड के सामने वाहन चैंकिग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खलघाट से मानपुर की और एक काली रंग की मारूती वेन अवैध रूप से गांजा लेकर आ रही है। इस सूचना पर थाना प्रभारी मानपुर आईपीएस प्रशिक्षु श्री सियास ए. के नेतृत्व मे उनके अधिनस्थ कर्मचारी प्रधान आरक्षक नरेश तिवारी, आरखक लाखनसिह, युवराज,धर्मेन्द्र, सैनिक श्यामलाल, तथा धर्मेन्द्र द्वारा उक्त काले रंग की मारूती वेन क्रंमाक एमपी-०९/बीए/४११९ को रोका तो चालक ने पहले तो वेन को धीरे कर लिया एवं पुलिस बल के पास आते ही वेन को भगाने का प्रयास किया जिसे पुलिस बल द्वारा पीछा कर उक्त काले रंग की मारूती वेन को रोककर जब इसके चालक से नाम पता पूछताछ की गई तो चालक ने अपना नाम अब्दुल हसीब पिता अब्दुल रहमान (२०) निवासी हरीनगर कालोनी मेन रोड सुसनेर जिला शाजापुर बताया, इसी के पीछे की सीट पर बैठे युवको से नाम पता पूछा  गया तो इन्होने अपना नाम संतोष पिता रतनसिह बलाई (२५) तथा सुनील पिता कैलाश सोनी (२२) दोनो निवासी ग्राम कानड जिला शाजापुर का होना बताया। पुलिस द्वारा जब मारूती वेन की तलाशी ली गई तो उसमे प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरियां मे  १२७ किलो ९०० ग्राम गांजा भरा हुआ मिला। पुलिस मानपुर द्वारा तीनो आरोपियो को थाने लाकर इनके विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर इनके कब्जे से १२७ किलो ९०० ग्राम गांजा एवं उक्त मारूती वेन क्रंमाक एमपी-०९/बीए/४११९ सहित कुल कीमती आठ लाख ९२ हजार रूपये का बरामद किया । पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

स्कूॅटी की डिक्की का ताला तोडकर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक ६ मई २०१० को २०.४५ बजे ३९२ कुन्दननगर इन्दौर निवासी मनीष पिता पे्रमराज (२८) की रिपोर्ट पर विशाल पिता इन्द्रकुमार यादव (२५) निवासी ३/२ न्यू पलासिया इन्दौर, चेतन पिता पे्रमसिह (१८)निवासी १७० सोमनाथ की जूनी चाल इन्दौर थाना एमआयजी कालोनी, तथा संजय पिता अभिमन्यू कुशवाह (२५) निवासी १२७ सोमनाथ की जूनीचाल इन्दौर थाना एमआयजी के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ६ मई २०१० को २०.१० बजे फरियादी मनीश अपने भान्जे की स्कूटी गाडी एमपी-०९/जेयू/८४७४ को लेकर किसी काम से आन्नद बाजार गये थे जंहा पर उन्होने अपनी उक्त स्कूटर वाईन शॉप के सामने केनरा बैंक के सामने पार्क कर सामने दुकान पर सामान खरीद रहे थे इसी बीच तीनो आरोपियो द्वारा फरियादी की स्कूटी की डिक्की का ताला तोडकर उसमे रखे ८५० रूपये नगद, वोटर आयडी कार्ड, तथा लायसेन्स आदि चुराकर भागने लगे फ    रियादी द्वारा देखने पर व चिल्लाने पर आसपास को लोगो की मदद से तीनो आरोपी विशाल यादव, चेतन तथा संजय कुशवाह को मौके पर ही पकड लिया।    पुलिस पलासिया द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर चुराये गये उक्त रूपये,बोटर आयडी कार्ड,तथा फरियादी लायसेन्स बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए तीनो आरोपियो से अन्य वारदातो के सम्बध मे पूछताछ की जा रही हैं इनसे अभी और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

कन्टेनर से डीजल चोरी करते बदमाश गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ६ मई २०१० को २०.२० बजे अरशद अली पिता सल्लू खां (२१) निवासी भोजपुर लक्ष्मणगढ अलवर राजस्थान की रिपोर्ट पर शाहिद  पिता सफदर (२२) निवासी कोर्ट मोहल्ला हरीफाटक जिला उज्जैन के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि तथा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि दिनांक ६ मई २०१० को १९ बजे फरियादी अरशद अली एवं इसका साथी क्लीनर उमरदीन अपना कन्टेनर क्रमांक एच आर-५५/जेयू/ २३७३ लेकर पीथमपुर जाने के लिये आशाराम बापू चौराहा पर खडा होकर अपनी कम्पनी की गाडिया जो पीछे आ रही थी उनका इन्तजार कर रहा था, इसी बीच आरोपी शाहिद ने फरियादी के कन्टेनर के टैंक का नट खोलकर उसमे से १६०० रूपये कीमत का ४० लीटर डीजल चुराकर एक केन मे भर रहा था, आवाज आने पर फरियादी अरशद अली व क्लीनर उमरदीन ने आरोपी शाहिद को मौके पर ही पकड लिया। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा आरोपी शाहिद पिता सफदर खां को गिरफ्तार कर उक्त कन्टेनर से चुराया गया ४० लीटर डीजल मय केन के बरामद कर लिया, पुलिस द्वारा जब इसकी तलाशी ली गई तो इसके पेन्ट की जेब से एक चाकू भी मिला। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इससे अन्य चोरियो ंके सम्बध मे भी पूछताछ की जा रही है इससे अभी और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

चन्दन लकडी की तस्करी कर ले जाते दो गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस सांवेर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ६ मई २०१० को १८.३० बजे ग्राम खांडाखेडी फाटा से मोटर सायकल क्रंमाक एमपी०९/जेजी/०३७७ पर जाते हुए गोपी पिता पूनमचन्द्र लोधी निवासी ग्राम छावनी तराना जिला उज्जैन तथा नन्दकिशोर पिता हेमूसिह लोधी (४४) निवासी नई कालोनी मक्सी जिला शाजापुर को पकडा। पुलिस द्वारा जब इनसे पूछताछ की गई तो इन्होने अवैध रूप से चन्दन की लकडी के ६ नग गुटके कीमती १५ हजार रूपये का ले जाना स्वीकार किया। पुलिस सांवेर द्वारा दोनो आरोपी गोपी पिता पूनमचन्द्र लोधी निवासी ग्राम छावनी तराना जिला उज्जैन तथा नन्दकिशोर पिता हेमूसिह लोधी (४४) निवासी नई कालोनी मक्सी जिला शाजापुर को थाने लाकर पूछताछ की गई तो इन्होने चन्दन लकडी की तस्करी करना स्वीकार किया।पुलिस सांवेर द्वारा दोनो आरोपियो के विरूद्ध धारा २६ च वन अधिनियम तथा ३/५ वन उपज परिवहन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर इनके कब्जे से उक्त मोटर सायकल एमपी-०९/जेजी/०३७७ तथा ६ नग चन्दन लकडी के गुटके कीमती १५००० रूपये के बरामद कर लिये है तथा प्रकरण मे पूछताछ करते हुए विवेचना की जा रही है।

०७ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील

.इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०५ स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०५ स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित ०६ गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस .खजराना द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल तालाब के पास खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही स्कीम नं० ७८ विजयनगर इन्दौर निवासी सचिन पिता किशनलाल (२७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार रूपये कीमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।    पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को जीवन की फैल पुलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ९०/१ जीवन की फैल इन्दौर निवासी हेमन्त पिता ध्यानसिह यादव को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३ हजार २०० रूपये कीमत की ६२ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को श्यामा ढाबा के पास लसूडिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही नन्दबाग कालोनी इन्दौर निवासी अर्जुन पिता किशनलाल यादव (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार रूपये कीमत की ६० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।    पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को इमली बाजार बक्षीबाग के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही इमलीबाजार इन्दौर निवासी रेखाबाई पति सोनू पाल (१८), तथा कमाठीपुरा इन्दौर निवासी बबीता पति जसपाल (३६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०-२० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को संयोगनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले सुनील पिता देवीलाल   (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्यामा ढाबा के पास देवास नाका इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही नन्दबाग कालोनी इन्दौर निवासी अर्जुन पिता किशनलाल यादव (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व दो जीवित कारतूस बरामद किया गया।पुलिस लसुडिया द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध २५/२७ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
   

दहेज प्रताडना के मामले में पति सहित तीन के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस सदरबाजार द्वारा दिनांक ०६ मई २०१० को २०.५० बजे ४ बक्षीबाग कालोनी इन्दौर निवासी श्रीमती शीतल (३०) की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति रवि लोहिया, ससुर बालकृष्ण लोहिया, तथा सास मनोरमा बाई के विरूद्ध धारा ४९८.५०६,३४. भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला श्रीमती शीतल के पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपीगणो दिनांक २५ अपै्रल २०१० से दहेज की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देते रहते है।  पुलिस सदरबाजार द्वारा उपरोक्त सभी आरोपी पति रवि, ससुर बालकृष्ण, तथा सास मनोरमाबाई के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, May 6, 2010

फ्रेन्डशीप व मसाज पार्लर के नाम से धोखाधडी करने वाली दो लडकियो सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ मई २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि दैनिक समाचार पत्रो मे आये दिन मसाज पार्लर के नाम पर व फ्रेण्डशीप के नाम पर  प्रकाशित हो रहे विज्ञापनो मे माध्यम से लोगो के साथ ठगी कर धोखाधडी की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, इस शिकायत पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा जयवीरसिह भदौरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी हीरानगर यू.आर. वामन, के नेतृत्व मे एक टीम का गठन कर सउनि पी.एस.तिलगांव, प्रधान आरक्षक प्रतापसिह, वी.केयर०फॉर.यू. की प्रभारी दिपिका शिन्दे च आरक्षक प्रशान्त को शामिल किया गया। उक्ट टीम द्वारा दैनिक समाचार पत्रो मे प्रकाशित विज्ञापन कोमल मसाज पार्लर पर फ्रेन्डशीप , व मेम्बर शीप के लिये प्रकाशित विज्ञापन मे दिये गये मोबाइल नम्बरो पर ओमप्रकाश शुक्ला निवासी जिला देवास के द्वारा चर्चा की गई तो उधर से उक्त मोबाइल नम्बर पर लीना गेहलोद नामक लडकी ने ओमप्रकाश शुक्ला को बताया कि हमारे बैंक अकाउन्ट मे आप १५०० रूपये जमा करवा दे, जिस पर ओमप्रकाश को लगा कि ये लोग विज्ञापन के जरिये व मसाज पार्लर आड मे लोगो से ठगी कर धोखाधडी कर रहे है। इसकी शिकायत ओमप्रकाश शुक्ला ने वरिष्ठ अधिकारियो को करते हुए वी.केयर.फॉर यू. प्रभारी दिपिका शिन्दे को की जिन्होने तस्दीक हेतु अपने अधिनस्थ आरक्षक प्रशान्त को साथ भेजा तथा उपरोक्त कोमल मसाज पार्लर के मोबाइल नम्बर ९९९३३-९०८३० पर चर्चा की तो लीना गेहलोद नामक लडकी ने १५०० रूपये बैंक अकाउन्ट मे जमा करवाये जाने हेतु कहा गया जब बैंक मे १५०० रूपये जमा करवाने के बाद उक्त मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो इनके मोबाइल बन्द आये। इस प्रकार ठगी व धोखाधडी का मामला पाये जाने पर पुलिस हीरानगर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए लीना पुत्री विक्रमसिह गेहलोद निवासी सागर, हाल ६. एम वीणानगर इन्दौर, माया पुत्री रामस्वरूप मिश्रा निवासी उज्जैन तथा इनके साथी जितेन्द्र पारासर पिता कृष्णकुमार पारासर निवासी सागर को हिरासत मे लिया जाकर इनके कब्जे से कई मोबाइल फोन, कई सिमकार्ड, नगद रूपये बैंक पासबुक, एटीएम, पेनकार्ड आदि सामाग्री बरामद की गई। आरोपीगणो पूछताछ ने पूछताछ मे बताया कि ७-८ माह से इन्दौर मे किराये का मकान लेकर रह रहे है,तथा मोबाइल पर ही ग्राहको से चर्चा कर उनसे बैंक अकाउन्ट मे रूपये जमा करवाकर ठगी का कार्य करते है हमारो कोई मसाज पार्लर नही है, मात्र विज्ञापन पर भ्रामक प्रचार कर लोगो से ठगने का काम कर अवैध लाभ कमा रहे थे, पुलिस हीरानगर द्वारा उपरोक्त दोनो लडकियों के साथ इनके साथी जितेन्द्र पारासर को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध धारा ४२० भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए पूछताछ की जा रही है।

०१ आदतन अपराधी एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक ०६ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व १४८ जमानतीय वारन्ट तामील

.इन्दौर- दिनांक ०६ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व १४८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व १४८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ मई २०१०- पुलिस .खजराना द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महक वाटिका के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ३४० राजनगर हाल मुकाम मालवीयनगर इन्दौर निवासी राजू पिता मदनलाल बलाई (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार रूपये कीमत की ६० देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को भगतसिह नगर बाणगंगा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मूसाखेडी इन्दौर निवासी रोहित पिता राजू राजकवंर (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ हजार ४४० रूपये कीमत की ४८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को ग्राम सेमलया चाऊ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम खेमाना निवासी धर्मेन्द्र पिता पुंजराज (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार रूपये कीमत की ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को बक्षीबाग बोहरा कब्रस्तान के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ४८ इमलीबाजार इन्दौर निवासी इन्दरसिह पिता पूरणलाल (५३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुऐ ११ जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ मई २०१०- पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पिगडम्बर सोमानी ट्रान्सपोर्ट के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राज पिता सुगमणी, राजेश, जुम्मा तथा राजा को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से तीन हजार ५७०रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया।    पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को ग्राम हासलपुर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले रसुल, सत्यनारायण, मेहबूब, माधवसिह, असलम, फारूक, तथा आशिक को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ मई २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लक्ष्मी मैमोरियल हास्पीटल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही १५२/२ सोमनाथ की जूनीचाल इन्दौर निवासी निर्मल पिता रमेश (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से छुरा बरामद किया गया।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
   

Wednesday, May 5, 2010

थाना छोटी ग्वालटोली गुमशुदा महिला की तलाश बाबद

इन्दौर- ०५ मई २०१०- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली - गुमशुदगी क्रंमाक-२/१० दिनांक ५.अपै्रल २०१०, को खुशबू पति शंकरलाल राठौर (१९) निवासी २० खातरीपुरा बाबू चौक तराना, जिला उज्जैन, मोबाइल क्रंमाक- ९८९३४-१२८३१, अपने पति शंकरलाल राठौर के साथ उसके पियर कुमलाबाखल जिला धार से अपने ससुराल ग्राम तराना जाने के लिये दिनांक ५ अपै्रल २०१० को आई थी, जो सरवटे बस स्टेण्ड इन्दौर में ब्यावरा पचौर बस मे दोनो बैठे थे, पति शंकरलाल पानी लेने के लिये बस स्टेण्ड पर गया, इसी बीच खुशबू बिना बताये सामान बस की सीट पर छोड कर कही चली गई, जो अभी तक नही मिली। महिला के पति शंकरलाल की रिपोर्ट पर पुलिस छोटी ग्वालटोली पर गुम शुदगी दर्ज कर पतारसी की जा रही है। गुमशुदा महिला का हुलिया निम्नानुसार है- रंग -गेहुंआ, बदन -इकहरा, चैहरा गोल, लम्बाई ५ फीट ५ इंच, रंगीन साडी व ब्लाउज पहिने है।

अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०५ मई २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाथ मन्दिर चौराहा प्याऊ के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही इस्तियाब पिता हनीफ खां (२५) निवासी गोपाल मन्दिर के पास खाराकुऑ जिला उज्जैन को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू बरामद किया है।    पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को बीमा अस्पताल के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ३२३ सुन्दरनगर इन्दौर निवासी उत्तमसिह ठाकुर पिता नारायणसिह (२४) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को देपालपुर आम रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले आम रोड खजराना निवासी मानसिह पिता नब्बू जी बलाई (२६) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
   

जुऑ खेलते हुऐ ०९ जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०५ मई २०१०- पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर झाबुआ टावर के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले इकबाल, मोहम्मद अनीस, राजा, शानू, तथा मेहबूब को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया। पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को बक्षीबाग सदरबाजार इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले रामू पिता दशरथ गोड (२४),तथा संदीप पिता दुर्गाप्रसाद (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये।पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को गोकुलधाम मैदान इन्दौर से मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही ११/७ परदेशीपुरा इन्दौर निवासी राजू उर्फ राजेन्द्र पिता मन्नूलाल (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की।पुलिस महू द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को कनाटरोड महू से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही केट रोड महू निवासी मोहम्मद कालू पिता मोहम्मद अजीज (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

मकान मे घूस कर चोरी करते बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०५ मई २०१०- पुलिस देपालपुर द्वारा दिनांक ४ मई २०१० को २१ बजे ग्राम लिम्बोदा पार देपालपुर निवासी संतोषबाई पति मदनलाल (४०)की रिपोर्ट पर यही ग्राम लिम्बोदा पार निवासी पे्रमसिह पिता प्रभूसिह के विरूद्ध धारा ३८० भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक ०१ मई २०१० के १६ बजे फरियादिया संतोषबाई के घर स्थित ग्राम लिम्बोदापार मे आरोपी पे्रमसिह ने मकान के खुले दरवाजे से प्रवेश कर पेटी मे रखे २००० रूपये नगद चुरा कर भाग गया था, जिसकी फरियादी द्वारा रिपोर्ट किये जाने पर पुलिस देपालपुर द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते आरोपी पे्रमसिह पिता प्रभूसिह को गिरफ्तार कर चुराये गये, उपरोक्त २००० रूपये नगद इसके कब्जे से बरामद कर लिया है। पुलिस देपालपुर द्वारा आरोपी गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०७ आदतन अपराधी एवं २३ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक ०५ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ४५ गिरफ्तारी व १५१ जमानतीय वारन्ट तामील

.इन्दौर- दिनांक ०५ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४५ गिरफ्तारी व १५१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४५ गिरफ्तारी व १५१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०५ मई २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छोटी खजरानी काकड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही यही मूसाखेडी इन्दौर निवासी इमरान पिता हुसैन (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८ हजार रूपये कीमत की ५२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।    पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को ग्राम नरलाय इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले चुन्नीलाल पिता हुकमा जी (६२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८ हजार ६० रूपये कीमत की ५ बाटल बीयर व ५२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस बेटमा द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को ग्राम अजन्दा बेटमा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले विक्रमसिह पिता बद्रीलाल कलोता (४६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार ५०० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, May 4, 2010

क्राईम ब्रांच द्वारा जूझर अब्बास हत्याकाण्ड का पर्दाफाश

आधा दर्जन लूटों का खुलासा पिस्टल, चाकू, मोटर सायकल सहित लाखों रूपये बरामद, मिर्ची झोंककर एवं पिस्टल अड़ाकर करते थे लूट मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि  इन्दौर जिले में बैंकों से पैसे निकालकर जाने वाले ग्राहकों से बढ़ती लूट की घटना पर नियंत्रण हेतु अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) अरविन्द तिवारी व उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्रसिंह को निर्देषित किया था उनके द्वारा क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक मनीषराज सिंह भदौरिया को टीम को बैंकों से निकलने वाले व्यक्यिों के साथ घटित लूट की पतारसी हेतु लगाया गया था। कार्य योजना के तहत बैंकों के आसपास बैंकिंग समय में सादी डे्रस में आरक्षक रजाक खान व आरक्षक दीपक पंवार को तैनात किया गया था कि उनको मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक आटो रिक्शा चालक  हमीद ट्रेजर आईलेण्ड से आटो चलाता था। वह अपने भाई के साथ लाल रंग की हंक मोटर सायकल से आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के आसपास कई बार घूमता देखा गया। विजयनगर क्षेत्र में पिछले वर्ष घटित जूझर हत्याकांड में भी उसका हाथ हो सकता हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया जाकर टीम के अन्य सदस्य आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी, चरणसिंह, रणवीरसिंह को ट्रेजर आईलेण्ड भेजकर आटो चालको से हमीद के निवास की जानकारी प्राप्त की गई तो वह चंदन नगर क्षेत्र में रहना पाया गया साथ ही उसके पास लाल रंग की हंक मोटर सायकल भी होने की जानकारी मिली एवं यह भी पता चला कि उसने नया मकान खरीदा हैं। चंदननगर के बिल्डरों से जानकारी प्राप्त करते पता चला कि हामिद तथा खालिद दो भाईयों ने नूरानी नगर में नया मकान खरीदा हैं, जिनके पीछे टीम के सदस्यों को गोपनीय तौर पर पीछा करने हेतु घर के आसपास लगाया गया। आज दिनांक ४.५.१० को सूचना मिली कि दोनों भाई बस स्टैण्ड तरफ कहीं जाने की फिराक में घूम रहे हैं, जिनका पीछा आरक्षक दीपक पंवार, रजाक खान ने व मुश्किल दोनों को पकड़ा तथा क्राईम ब्रांच लाकर उप निरीक्षक अनिलसिंह चौहान, उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया व टीम के सदस्यों तथा आरक्षक आदर्श दीक्षित द्वारा गहन रूप से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम खालीद शेख, एवं हमीद शेख  पुत्रगण अब्दुल मोहम्मद, नि. नूरानी नगर इन्दौर  स्वीकार किया कि सयाजी होटल के सामने गली में एक व्यक्ति को गोली मारकर उसका बैंग छीना था, किन्तु उसमें केवल कागजात ही मिले थे, पैसे नहीं मिले थे। इस प्रकार के मॉडस ऑपरेन्डी के अन्य बारदातों के बारे में और अधिक गहराई से पूछताछ करने पर उक्त हत्या के अतिरिक्त बदमाशों ने कई चौंकाने वाली जानकारी दी एवं बैंकों से निकलने वाले व्यक्यिों को लूटने वाली चार मुख्य बारदातें घटित करना बताया एवं तीन बार लूटने में सफल नहीं हो सके।   
१ लसूडिया एक लाख की लूट  थाना लसूडिया के अपराध क्रमांक ४८२/०८ धारा ३९२ भादवि में आरोपीगणों ने पूछताछ पर बताया कि हमीद द्वारा जुंए में हार जाने के कारण परिवार पर  अत्यधिक कर्ज हो गया था, फिर दोनों भाईयों ने योजना के तहत पहली लूट की घटना दिनांक ०२.०८.०८ को आईसीआईसीआई बैंक मालवा परिसर से पीछा करते हुए बसंत विहार कालोनी के पास एक व्यक्ति को लूटा था, उससे मिर्ची फैंककर छीनते समय थैला फट कर नोट नीचे गिर गये थे। दो गडिड्यां एक लाख रूपये की लेकर भाग गये थे। अगले दिन पेपर में पढने पर ज्ञात हुआ कि उसके पास एक लाख चालीस हजार रूपये थे।
२. लसूडिया ५० हजार की लूट आरोपीगणो ने थाना लसूडिया के अपराध क्रमांक ५९४/०८ धारा ३९२ भादवि में पुछताछ कर बताया कि दिनांक १५.९.०८ को आयसीआयसीआय बैंक मालवा परिसर से निकलकर एक व्यक्ति को सत्यसाई स्कुल के आगे गुजराती स्कुल के गेट पर लाल मोटर सायकल से मिर्ची फेककर ५० हजार रूपये से भरा बैग छिनकर भाग गये ।
३ थाना तुकोगंज १.६६ लाख रूपये की लूट  थाना तुकोगंज के अपराध क्रमांक ९८९/०८ धारा ३९४ भादवि में  आरोपीगणों ने अपने मामा इकबाल खान पिता चॉद मोहम्मद नि. चंदुवाली गली चन्दन नगर इन्दौर को गिरोह में शामिल कर दिनांक २१.१०.०८ को खालिद, हमीद व इकबाल ने आईसीआईसीआई बैंक मालवा परिसर से निकलकर स्कूटर से जा रहे व्यक्ति का पीछा किया व न्यू पलासिया क्षेत्र में मिर्ची फेंककर स्कूटर छीनकर ले गये, जिसकी डिक्की में एक लाख छियासट हजार रूपये रखे थे, डिक्की खोलकर बदमाशों ने पैसे निकाल लिये और स्कूटर खेल प्रशाल के सामने गली में लावारिस छोड़ गये। आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर पुछताछ में घटना के अतिरिक्त बताया कि वह रेमन मोटर्स में नामी मैकेनिक हैं, जो कंपनी द्वारा कराये गये मैकेनिकों के काम्पटीशन को जीत चुका हैं।
४. जुझर हत्या काडं  थाना एमआयजी के अपराध क्रमांक ५६२/०९ धारा ३०२,भादवि में खालिद तथा हमीद के पास मोटर सायकल नहीं होने से अपने मामा इकबाल के पास रेमन मोटर्स पहुंचे और एक मोटर सायकल की व्यवस्था करने हेतु कहा इस पर इकबाल ने अपने गैरेज में रिपेयरिंग हेतु उपलब्ध मोटरसायकल में से एक मोटरसायकल प्रदाय की जिसे लेकर दोनों आरोपी मालवा परिसर पहुंचे वहां से निकलते समय एक व्यक्ति का पीछा करते विजय नगर सयाजी होटल के सामने गली में सुनसान पाकर बैग छीनने का प्रयास किया नहीं देने पर गोली मारकर बैग लेकर भाग गये। किन्तु उसमें दस्तावेजों के अलावा पैसा नहीं मिला।
५ लसुडिया १लाख २० हजार की लूट थाना लसुडिया के अपराध क्रमांक १२८/१० धारा ३९२,भादवि में आरोपीगणों द्वारा दिनांक २४.२.१० को खालिद तथा हमीद द्वारा मामा इकबाल से लाल मोटरसायकल प्राप्त कर एचडीएफसी बैंक ढक्कन वाला कुंआ से एक व्यक्ति से पीछा किया और पंचवटी के सामने जाकर रोका और एक लाख बीस हजार रूपये से भरी थैली छीनकर भाग गये, जिसमें से कुछ पैसा अपने मामा इकबाल को दिया शेष अपने पास रखा।
लूट के प्रयास जो असफल रहे :-
१    इस बीच आरोपीगणों द्वारा आईसीआईसीआई बैंक गीताभवन चौराहे से जाते हुए, व्यक्ति का स्कूटर छीनने के प्रयास में बलवास होटल के सामने मो०सा० सहित गिर पड़े थे एवं स्कूटर वाला भी गिर गया था। भीड़ इकट्ठा हो जाने के कारण पैसा नहीं लूट सके और भाग गये, घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई हैं।
२    इसी प्रकार आईसीआईसीआई मालवा परिसर से आये हुए सूर्य साधना बिल्डिंग चौराहे से भमौरी तरफ पैदल जाते हुए व्यक्ति से थैला छीनने का प्रयास किया किन्तु व्यक्ति द्वारा शोर मचाये जाने के कारण भागना पड़ा और पैसा नहीं छीन पाये।
३    इसी प्रकार भारतीय स्टेट बैंक गोमास्तानगर ब्रांच से पैसा लेकर जा रहे स्कूटी वाले को छीनने का प्रयास किया किन्तु स्कूटी गिर जाने से भीड़ इकट्ठी हो गयी और पैसा नहीं छीन पाये।
            आरोपीगण घटना के बाद समाचार पत्र में प्रकाशित घटना के विवरण को पढ़ते थे जो केवल घटना से संबंधित पेपर घर पर मिले हैं। लूट की घटना में प्राप्त बैगों को रिश्तेदारी में आने जाने के लिये कपड़े रखकर ले जाया करते थे जो बरामद किये गये हैं। घटना में प्रयुक्त पिस्टल मय जिन्दा कारतूसों एवं लूट के रूपये बरामद किये गये है। पुलिस चोकी विजय नगर पर कार्यवाही हेतु सुपुर्द किये गये । आरोपीगणों से पूछताछ जारी हैं और भी घटनाओं का पर्दाफाश होने की संभावना हैं।

चोरी करने की नियत से घर मे घूसा बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०४ मई २०१०- पुलिस ऐरोड्रम द्वारा दिनांक ४ मई २०१० को ००.५५ बजे निकिल पिता रामचन्द्र कोल (३०) निवासी ६३ कालानीनगर इन्दौर की रिपोर्ट पर आदर्श इन्दिरानगर इन्दौर निवासी भारत पिता सदाशिव के विरूद्ध धारा ४५७ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक ३ मई २०१० के २३ बजे फरियादी के घर स्थित ६३ कालानीनगर इन्दौर मे आरोपी भारत ने चोरी करने की नियत से प्रवेश किया था जिसे फरियादी द्वारा मौके पर ही पकड लिया। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा आरोपी भारत को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०७ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक ०४ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १४४ जमानतीय वारन्ट तामील

.इन्दौर- दिनांक ०४ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १४४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १४४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०४ मई २०१०- पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०३ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामबाग इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही बक्षीबाग इन्दौर निवासी प्रमोद पिता भगवतीप्रसाद (२२), तथा सांवरियानगर इन्दौर निवासी अमर पिता विनोद (१९)  को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।    पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
इन्दौर- दिनांक ०४ मई २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०३ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोमा की फैल इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राकेश पिता रमेश ठाकुर, तथा निलेश पिता रामदास को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया। पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०३ मई २०१० को भागीरथपुरा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले अनिल, कमलेश, पंकज, तथा लोकेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५७० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये।    पुलिस रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०३ मई २०१० को लूनियापुरा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले संतोष, तथा प्रदीप को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये।    पुलिस महू द्वारा कल दिनांक ०३ मई २०१० को बदक मोहल्ला महू से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राजेश, विजय, जितेन्द्र, तथा राजू को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६४० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।   

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०४ मई २०१०- पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०३ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हुकमचन्द कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही हुकमचन्द कालोनी इन्दौर निवासी मोनू पिता सुधाकर राव मराठा को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू बरामद किया है।    पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले में पति पॉच के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक ०४ मई २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक ०४ मई २०१० को १७.०० बजे कृष्णबाग कालोनी इन्दौर निवासी श्रीमती रानी पति दिनेश (३०) की रिपोर्ट पर यही आदर्श इन्दिरानगर इन्दौर निवासी इसके पति रामचन्द्र कोल, ससुर घनश्याम, सास छन्नूबाई, देवर सतीश, तथा ननद बबीताबाई के विरूद्ध धारा ४९८.३२३.५०६,३४. भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला श्रीमती रानी की शादी ०२ अपै्रल २००७ को ५१८ गोविन्द कालोनी इन्दौर निवासी दिनेश के साथ हुई थी, महिला रानी के पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपीगणो द्वारा दहेज की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते है।  पुलिस महिला थाने द्वारा उपरोक्त सभी आरोपी पति रामचन्द्र ससुर घनश्याम, सास छन्नूबाई, देवर सतीश, तथा ननद बबीताबाई के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।