Friday, May 7, 2010

०५ स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील

.इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०५ स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०५ स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित ०६ गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस .खजराना द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल तालाब के पास खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही स्कीम नं० ७८ विजयनगर इन्दौर निवासी सचिन पिता किशनलाल (२७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार रूपये कीमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।    पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को जीवन की फैल पुलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ९०/१ जीवन की फैल इन्दौर निवासी हेमन्त पिता ध्यानसिह यादव को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३ हजार २०० रूपये कीमत की ६२ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को श्यामा ढाबा के पास लसूडिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही नन्दबाग कालोनी इन्दौर निवासी अर्जुन पिता किशनलाल यादव (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार रूपये कीमत की ६० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।    पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को इमली बाजार बक्षीबाग के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही इमलीबाजार इन्दौर निवासी रेखाबाई पति सोनू पाल (१८), तथा कमाठीपुरा इन्दौर निवासी बबीता पति जसपाल (३६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०-२० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को संयोगनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले सुनील पिता देवीलाल   (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्यामा ढाबा के पास देवास नाका इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही नन्दबाग कालोनी इन्दौर निवासी अर्जुन पिता किशनलाल यादव (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व दो जीवित कारतूस बरामद किया गया।पुलिस लसुडिया द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध २५/२७ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
   

दहेज प्रताडना के मामले में पति सहित तीन के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस सदरबाजार द्वारा दिनांक ०६ मई २०१० को २०.५० बजे ४ बक्षीबाग कालोनी इन्दौर निवासी श्रीमती शीतल (३०) की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति रवि लोहिया, ससुर बालकृष्ण लोहिया, तथा सास मनोरमा बाई के विरूद्ध धारा ४९८.५०६,३४. भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला श्रीमती शीतल के पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपीगणो दिनांक २५ अपै्रल २०१० से दहेज की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देते रहते है।  पुलिस सदरबाजार द्वारा उपरोक्त सभी आरोपी पति रवि, ससुर बालकृष्ण, तथा सास मनोरमाबाई के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, May 6, 2010

फ्रेन्डशीप व मसाज पार्लर के नाम से धोखाधडी करने वाली दो लडकियो सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ मई २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि दैनिक समाचार पत्रो मे आये दिन मसाज पार्लर के नाम पर व फ्रेण्डशीप के नाम पर  प्रकाशित हो रहे विज्ञापनो मे माध्यम से लोगो के साथ ठगी कर धोखाधडी की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, इस शिकायत पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा जयवीरसिह भदौरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी हीरानगर यू.आर. वामन, के नेतृत्व मे एक टीम का गठन कर सउनि पी.एस.तिलगांव, प्रधान आरक्षक प्रतापसिह, वी.केयर०फॉर.यू. की प्रभारी दिपिका शिन्दे च आरक्षक प्रशान्त को शामिल किया गया। उक्ट टीम द्वारा दैनिक समाचार पत्रो मे प्रकाशित विज्ञापन कोमल मसाज पार्लर पर फ्रेन्डशीप , व मेम्बर शीप के लिये प्रकाशित विज्ञापन मे दिये गये मोबाइल नम्बरो पर ओमप्रकाश शुक्ला निवासी जिला देवास के द्वारा चर्चा की गई तो उधर से उक्त मोबाइल नम्बर पर लीना गेहलोद नामक लडकी ने ओमप्रकाश शुक्ला को बताया कि हमारे बैंक अकाउन्ट मे आप १५०० रूपये जमा करवा दे, जिस पर ओमप्रकाश को लगा कि ये लोग विज्ञापन के जरिये व मसाज पार्लर आड मे लोगो से ठगी कर धोखाधडी कर रहे है। इसकी शिकायत ओमप्रकाश शुक्ला ने वरिष्ठ अधिकारियो को करते हुए वी.केयर.फॉर यू. प्रभारी दिपिका शिन्दे को की जिन्होने तस्दीक हेतु अपने अधिनस्थ आरक्षक प्रशान्त को साथ भेजा तथा उपरोक्त कोमल मसाज पार्लर के मोबाइल नम्बर ९९९३३-९०८३० पर चर्चा की तो लीना गेहलोद नामक लडकी ने १५०० रूपये बैंक अकाउन्ट मे जमा करवाये जाने हेतु कहा गया जब बैंक मे १५०० रूपये जमा करवाने के बाद उक्त मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो इनके मोबाइल बन्द आये। इस प्रकार ठगी व धोखाधडी का मामला पाये जाने पर पुलिस हीरानगर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए लीना पुत्री विक्रमसिह गेहलोद निवासी सागर, हाल ६. एम वीणानगर इन्दौर, माया पुत्री रामस्वरूप मिश्रा निवासी उज्जैन तथा इनके साथी जितेन्द्र पारासर पिता कृष्णकुमार पारासर निवासी सागर को हिरासत मे लिया जाकर इनके कब्जे से कई मोबाइल फोन, कई सिमकार्ड, नगद रूपये बैंक पासबुक, एटीएम, पेनकार्ड आदि सामाग्री बरामद की गई। आरोपीगणो पूछताछ ने पूछताछ मे बताया कि ७-८ माह से इन्दौर मे किराये का मकान लेकर रह रहे है,तथा मोबाइल पर ही ग्राहको से चर्चा कर उनसे बैंक अकाउन्ट मे रूपये जमा करवाकर ठगी का कार्य करते है हमारो कोई मसाज पार्लर नही है, मात्र विज्ञापन पर भ्रामक प्रचार कर लोगो से ठगने का काम कर अवैध लाभ कमा रहे थे, पुलिस हीरानगर द्वारा उपरोक्त दोनो लडकियों के साथ इनके साथी जितेन्द्र पारासर को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध धारा ४२० भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए पूछताछ की जा रही है।

०१ आदतन अपराधी एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक ०६ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व १४८ जमानतीय वारन्ट तामील

.इन्दौर- दिनांक ०६ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व १४८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व १४८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ मई २०१०- पुलिस .खजराना द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महक वाटिका के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ३४० राजनगर हाल मुकाम मालवीयनगर इन्दौर निवासी राजू पिता मदनलाल बलाई (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार रूपये कीमत की ६० देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को भगतसिह नगर बाणगंगा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मूसाखेडी इन्दौर निवासी रोहित पिता राजू राजकवंर (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ हजार ४४० रूपये कीमत की ४८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को ग्राम सेमलया चाऊ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम खेमाना निवासी धर्मेन्द्र पिता पुंजराज (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार रूपये कीमत की ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को बक्षीबाग बोहरा कब्रस्तान के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ४८ इमलीबाजार इन्दौर निवासी इन्दरसिह पिता पूरणलाल (५३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुऐ ११ जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ मई २०१०- पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पिगडम्बर सोमानी ट्रान्सपोर्ट के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राज पिता सुगमणी, राजेश, जुम्मा तथा राजा को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से तीन हजार ५७०रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया।    पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को ग्राम हासलपुर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले रसुल, सत्यनारायण, मेहबूब, माधवसिह, असलम, फारूक, तथा आशिक को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ मई २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लक्ष्मी मैमोरियल हास्पीटल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही १५२/२ सोमनाथ की जूनीचाल इन्दौर निवासी निर्मल पिता रमेश (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से छुरा बरामद किया गया।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
   

Wednesday, May 5, 2010

थाना छोटी ग्वालटोली गुमशुदा महिला की तलाश बाबद

इन्दौर- ०५ मई २०१०- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली - गुमशुदगी क्रंमाक-२/१० दिनांक ५.अपै्रल २०१०, को खुशबू पति शंकरलाल राठौर (१९) निवासी २० खातरीपुरा बाबू चौक तराना, जिला उज्जैन, मोबाइल क्रंमाक- ९८९३४-१२८३१, अपने पति शंकरलाल राठौर के साथ उसके पियर कुमलाबाखल जिला धार से अपने ससुराल ग्राम तराना जाने के लिये दिनांक ५ अपै्रल २०१० को आई थी, जो सरवटे बस स्टेण्ड इन्दौर में ब्यावरा पचौर बस मे दोनो बैठे थे, पति शंकरलाल पानी लेने के लिये बस स्टेण्ड पर गया, इसी बीच खुशबू बिना बताये सामान बस की सीट पर छोड कर कही चली गई, जो अभी तक नही मिली। महिला के पति शंकरलाल की रिपोर्ट पर पुलिस छोटी ग्वालटोली पर गुम शुदगी दर्ज कर पतारसी की जा रही है। गुमशुदा महिला का हुलिया निम्नानुसार है- रंग -गेहुंआ, बदन -इकहरा, चैहरा गोल, लम्बाई ५ फीट ५ इंच, रंगीन साडी व ब्लाउज पहिने है।

अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०५ मई २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाथ मन्दिर चौराहा प्याऊ के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही इस्तियाब पिता हनीफ खां (२५) निवासी गोपाल मन्दिर के पास खाराकुऑ जिला उज्जैन को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू बरामद किया है।    पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को बीमा अस्पताल के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ३२३ सुन्दरनगर इन्दौर निवासी उत्तमसिह ठाकुर पिता नारायणसिह (२४) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को देपालपुर आम रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले आम रोड खजराना निवासी मानसिह पिता नब्बू जी बलाई (२६) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
   

जुऑ खेलते हुऐ ०९ जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०५ मई २०१०- पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर झाबुआ टावर के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले इकबाल, मोहम्मद अनीस, राजा, शानू, तथा मेहबूब को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया। पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को बक्षीबाग सदरबाजार इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले रामू पिता दशरथ गोड (२४),तथा संदीप पिता दुर्गाप्रसाद (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये।पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को गोकुलधाम मैदान इन्दौर से मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही ११/७ परदेशीपुरा इन्दौर निवासी राजू उर्फ राजेन्द्र पिता मन्नूलाल (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की।पुलिस महू द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को कनाटरोड महू से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही केट रोड महू निवासी मोहम्मद कालू पिता मोहम्मद अजीज (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

मकान मे घूस कर चोरी करते बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०५ मई २०१०- पुलिस देपालपुर द्वारा दिनांक ४ मई २०१० को २१ बजे ग्राम लिम्बोदा पार देपालपुर निवासी संतोषबाई पति मदनलाल (४०)की रिपोर्ट पर यही ग्राम लिम्बोदा पार निवासी पे्रमसिह पिता प्रभूसिह के विरूद्ध धारा ३८० भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक ०१ मई २०१० के १६ बजे फरियादिया संतोषबाई के घर स्थित ग्राम लिम्बोदापार मे आरोपी पे्रमसिह ने मकान के खुले दरवाजे से प्रवेश कर पेटी मे रखे २००० रूपये नगद चुरा कर भाग गया था, जिसकी फरियादी द्वारा रिपोर्ट किये जाने पर पुलिस देपालपुर द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते आरोपी पे्रमसिह पिता प्रभूसिह को गिरफ्तार कर चुराये गये, उपरोक्त २००० रूपये नगद इसके कब्जे से बरामद कर लिया है। पुलिस देपालपुर द्वारा आरोपी गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०७ आदतन अपराधी एवं २३ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक ०५ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ४५ गिरफ्तारी व १५१ जमानतीय वारन्ट तामील

.इन्दौर- दिनांक ०५ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४५ गिरफ्तारी व १५१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४५ गिरफ्तारी व १५१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०५ मई २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छोटी खजरानी काकड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही यही मूसाखेडी इन्दौर निवासी इमरान पिता हुसैन (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८ हजार रूपये कीमत की ५२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।    पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को ग्राम नरलाय इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले चुन्नीलाल पिता हुकमा जी (६२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८ हजार ६० रूपये कीमत की ५ बाटल बीयर व ५२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस बेटमा द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को ग्राम अजन्दा बेटमा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले विक्रमसिह पिता बद्रीलाल कलोता (४६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार ५०० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, May 4, 2010

क्राईम ब्रांच द्वारा जूझर अब्बास हत्याकाण्ड का पर्दाफाश

आधा दर्जन लूटों का खुलासा पिस्टल, चाकू, मोटर सायकल सहित लाखों रूपये बरामद, मिर्ची झोंककर एवं पिस्टल अड़ाकर करते थे लूट मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि  इन्दौर जिले में बैंकों से पैसे निकालकर जाने वाले ग्राहकों से बढ़ती लूट की घटना पर नियंत्रण हेतु अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) अरविन्द तिवारी व उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्रसिंह को निर्देषित किया था उनके द्वारा क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक मनीषराज सिंह भदौरिया को टीम को बैंकों से निकलने वाले व्यक्यिों के साथ घटित लूट की पतारसी हेतु लगाया गया था। कार्य योजना के तहत बैंकों के आसपास बैंकिंग समय में सादी डे्रस में आरक्षक रजाक खान व आरक्षक दीपक पंवार को तैनात किया गया था कि उनको मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक आटो रिक्शा चालक  हमीद ट्रेजर आईलेण्ड से आटो चलाता था। वह अपने भाई के साथ लाल रंग की हंक मोटर सायकल से आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के आसपास कई बार घूमता देखा गया। विजयनगर क्षेत्र में पिछले वर्ष घटित जूझर हत्याकांड में भी उसका हाथ हो सकता हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया जाकर टीम के अन्य सदस्य आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी, चरणसिंह, रणवीरसिंह को ट्रेजर आईलेण्ड भेजकर आटो चालको से हमीद के निवास की जानकारी प्राप्त की गई तो वह चंदन नगर क्षेत्र में रहना पाया गया साथ ही उसके पास लाल रंग की हंक मोटर सायकल भी होने की जानकारी मिली एवं यह भी पता चला कि उसने नया मकान खरीदा हैं। चंदननगर के बिल्डरों से जानकारी प्राप्त करते पता चला कि हामिद तथा खालिद दो भाईयों ने नूरानी नगर में नया मकान खरीदा हैं, जिनके पीछे टीम के सदस्यों को गोपनीय तौर पर पीछा करने हेतु घर के आसपास लगाया गया। आज दिनांक ४.५.१० को सूचना मिली कि दोनों भाई बस स्टैण्ड तरफ कहीं जाने की फिराक में घूम रहे हैं, जिनका पीछा आरक्षक दीपक पंवार, रजाक खान ने व मुश्किल दोनों को पकड़ा तथा क्राईम ब्रांच लाकर उप निरीक्षक अनिलसिंह चौहान, उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया व टीम के सदस्यों तथा आरक्षक आदर्श दीक्षित द्वारा गहन रूप से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम खालीद शेख, एवं हमीद शेख  पुत्रगण अब्दुल मोहम्मद, नि. नूरानी नगर इन्दौर  स्वीकार किया कि सयाजी होटल के सामने गली में एक व्यक्ति को गोली मारकर उसका बैंग छीना था, किन्तु उसमें केवल कागजात ही मिले थे, पैसे नहीं मिले थे। इस प्रकार के मॉडस ऑपरेन्डी के अन्य बारदातों के बारे में और अधिक गहराई से पूछताछ करने पर उक्त हत्या के अतिरिक्त बदमाशों ने कई चौंकाने वाली जानकारी दी एवं बैंकों से निकलने वाले व्यक्यिों को लूटने वाली चार मुख्य बारदातें घटित करना बताया एवं तीन बार लूटने में सफल नहीं हो सके।   
१ लसूडिया एक लाख की लूट  थाना लसूडिया के अपराध क्रमांक ४८२/०८ धारा ३९२ भादवि में आरोपीगणों ने पूछताछ पर बताया कि हमीद द्वारा जुंए में हार जाने के कारण परिवार पर  अत्यधिक कर्ज हो गया था, फिर दोनों भाईयों ने योजना के तहत पहली लूट की घटना दिनांक ०२.०८.०८ को आईसीआईसीआई बैंक मालवा परिसर से पीछा करते हुए बसंत विहार कालोनी के पास एक व्यक्ति को लूटा था, उससे मिर्ची फैंककर छीनते समय थैला फट कर नोट नीचे गिर गये थे। दो गडिड्यां एक लाख रूपये की लेकर भाग गये थे। अगले दिन पेपर में पढने पर ज्ञात हुआ कि उसके पास एक लाख चालीस हजार रूपये थे।
२. लसूडिया ५० हजार की लूट आरोपीगणो ने थाना लसूडिया के अपराध क्रमांक ५९४/०८ धारा ३९२ भादवि में पुछताछ कर बताया कि दिनांक १५.९.०८ को आयसीआयसीआय बैंक मालवा परिसर से निकलकर एक व्यक्ति को सत्यसाई स्कुल के आगे गुजराती स्कुल के गेट पर लाल मोटर सायकल से मिर्ची फेककर ५० हजार रूपये से भरा बैग छिनकर भाग गये ।
३ थाना तुकोगंज १.६६ लाख रूपये की लूट  थाना तुकोगंज के अपराध क्रमांक ९८९/०८ धारा ३९४ भादवि में  आरोपीगणों ने अपने मामा इकबाल खान पिता चॉद मोहम्मद नि. चंदुवाली गली चन्दन नगर इन्दौर को गिरोह में शामिल कर दिनांक २१.१०.०८ को खालिद, हमीद व इकबाल ने आईसीआईसीआई बैंक मालवा परिसर से निकलकर स्कूटर से जा रहे व्यक्ति का पीछा किया व न्यू पलासिया क्षेत्र में मिर्ची फेंककर स्कूटर छीनकर ले गये, जिसकी डिक्की में एक लाख छियासट हजार रूपये रखे थे, डिक्की खोलकर बदमाशों ने पैसे निकाल लिये और स्कूटर खेल प्रशाल के सामने गली में लावारिस छोड़ गये। आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर पुछताछ में घटना के अतिरिक्त बताया कि वह रेमन मोटर्स में नामी मैकेनिक हैं, जो कंपनी द्वारा कराये गये मैकेनिकों के काम्पटीशन को जीत चुका हैं।
४. जुझर हत्या काडं  थाना एमआयजी के अपराध क्रमांक ५६२/०९ धारा ३०२,भादवि में खालिद तथा हमीद के पास मोटर सायकल नहीं होने से अपने मामा इकबाल के पास रेमन मोटर्स पहुंचे और एक मोटर सायकल की व्यवस्था करने हेतु कहा इस पर इकबाल ने अपने गैरेज में रिपेयरिंग हेतु उपलब्ध मोटरसायकल में से एक मोटरसायकल प्रदाय की जिसे लेकर दोनों आरोपी मालवा परिसर पहुंचे वहां से निकलते समय एक व्यक्ति का पीछा करते विजय नगर सयाजी होटल के सामने गली में सुनसान पाकर बैग छीनने का प्रयास किया नहीं देने पर गोली मारकर बैग लेकर भाग गये। किन्तु उसमें दस्तावेजों के अलावा पैसा नहीं मिला।
५ लसुडिया १लाख २० हजार की लूट थाना लसुडिया के अपराध क्रमांक १२८/१० धारा ३९२,भादवि में आरोपीगणों द्वारा दिनांक २४.२.१० को खालिद तथा हमीद द्वारा मामा इकबाल से लाल मोटरसायकल प्राप्त कर एचडीएफसी बैंक ढक्कन वाला कुंआ से एक व्यक्ति से पीछा किया और पंचवटी के सामने जाकर रोका और एक लाख बीस हजार रूपये से भरी थैली छीनकर भाग गये, जिसमें से कुछ पैसा अपने मामा इकबाल को दिया शेष अपने पास रखा।
लूट के प्रयास जो असफल रहे :-
१    इस बीच आरोपीगणों द्वारा आईसीआईसीआई बैंक गीताभवन चौराहे से जाते हुए, व्यक्ति का स्कूटर छीनने के प्रयास में बलवास होटल के सामने मो०सा० सहित गिर पड़े थे एवं स्कूटर वाला भी गिर गया था। भीड़ इकट्ठा हो जाने के कारण पैसा नहीं लूट सके और भाग गये, घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई हैं।
२    इसी प्रकार आईसीआईसीआई मालवा परिसर से आये हुए सूर्य साधना बिल्डिंग चौराहे से भमौरी तरफ पैदल जाते हुए व्यक्ति से थैला छीनने का प्रयास किया किन्तु व्यक्ति द्वारा शोर मचाये जाने के कारण भागना पड़ा और पैसा नहीं छीन पाये।
३    इसी प्रकार भारतीय स्टेट बैंक गोमास्तानगर ब्रांच से पैसा लेकर जा रहे स्कूटी वाले को छीनने का प्रयास किया किन्तु स्कूटी गिर जाने से भीड़ इकट्ठी हो गयी और पैसा नहीं छीन पाये।
            आरोपीगण घटना के बाद समाचार पत्र में प्रकाशित घटना के विवरण को पढ़ते थे जो केवल घटना से संबंधित पेपर घर पर मिले हैं। लूट की घटना में प्राप्त बैगों को रिश्तेदारी में आने जाने के लिये कपड़े रखकर ले जाया करते थे जो बरामद किये गये हैं। घटना में प्रयुक्त पिस्टल मय जिन्दा कारतूसों एवं लूट के रूपये बरामद किये गये है। पुलिस चोकी विजय नगर पर कार्यवाही हेतु सुपुर्द किये गये । आरोपीगणों से पूछताछ जारी हैं और भी घटनाओं का पर्दाफाश होने की संभावना हैं।

चोरी करने की नियत से घर मे घूसा बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०४ मई २०१०- पुलिस ऐरोड्रम द्वारा दिनांक ४ मई २०१० को ००.५५ बजे निकिल पिता रामचन्द्र कोल (३०) निवासी ६३ कालानीनगर इन्दौर की रिपोर्ट पर आदर्श इन्दिरानगर इन्दौर निवासी भारत पिता सदाशिव के विरूद्ध धारा ४५७ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक ३ मई २०१० के २३ बजे फरियादी के घर स्थित ६३ कालानीनगर इन्दौर मे आरोपी भारत ने चोरी करने की नियत से प्रवेश किया था जिसे फरियादी द्वारा मौके पर ही पकड लिया। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा आरोपी भारत को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०७ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक ०४ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १४४ जमानतीय वारन्ट तामील

.इन्दौर- दिनांक ०४ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १४४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १४४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०४ मई २०१०- पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०३ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामबाग इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही बक्षीबाग इन्दौर निवासी प्रमोद पिता भगवतीप्रसाद (२२), तथा सांवरियानगर इन्दौर निवासी अमर पिता विनोद (१९)  को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।    पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
इन्दौर- दिनांक ०४ मई २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०३ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोमा की फैल इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राकेश पिता रमेश ठाकुर, तथा निलेश पिता रामदास को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया। पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०३ मई २०१० को भागीरथपुरा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले अनिल, कमलेश, पंकज, तथा लोकेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५७० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये।    पुलिस रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०३ मई २०१० को लूनियापुरा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले संतोष, तथा प्रदीप को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये।    पुलिस महू द्वारा कल दिनांक ०३ मई २०१० को बदक मोहल्ला महू से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राजेश, विजय, जितेन्द्र, तथा राजू को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६४० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।   

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०४ मई २०१०- पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०३ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हुकमचन्द कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही हुकमचन्द कालोनी इन्दौर निवासी मोनू पिता सुधाकर राव मराठा को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू बरामद किया है।    पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले में पति पॉच के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक ०४ मई २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक ०४ मई २०१० को १७.०० बजे कृष्णबाग कालोनी इन्दौर निवासी श्रीमती रानी पति दिनेश (३०) की रिपोर्ट पर यही आदर्श इन्दिरानगर इन्दौर निवासी इसके पति रामचन्द्र कोल, ससुर घनश्याम, सास छन्नूबाई, देवर सतीश, तथा ननद बबीताबाई के विरूद्ध धारा ४९८.३२३.५०६,३४. भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला श्रीमती रानी की शादी ०२ अपै्रल २००७ को ५१८ गोविन्द कालोनी इन्दौर निवासी दिनेश के साथ हुई थी, महिला रानी के पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपीगणो द्वारा दहेज की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते है।  पुलिस महिला थाने द्वारा उपरोक्त सभी आरोपी पति रामचन्द्र ससुर घनश्याम, सास छन्नूबाई, देवर सतीश, तथा ननद बबीताबाई के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Monday, May 3, 2010

एक वर्ष पूर्व लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार,४० हजार रूपये बरामद

.इन्दौर- दिनांक ०३ मई २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली डी.के.जैन व उनके अधिनस्थ कर्मचारियो द्वारा एक वर्ष पूर्व हुई लूट के मामले में फरियादी द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर सरवटे बस स्टेण्ड इन्दौर से संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए मिले एडविन पिता बेैलेनाईटन क्रिश्चन (२०) निवासी ७२/१ पुष्पनगर इन्दौर को हिरासत मे लेकर थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने एक वर्ष पूर्व की गई लूट की घटना करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उस घटना मे लूटे गये रूपयो मे से ४० हजार रूपयें नगद, एक मोबाइल फोन, एक मनीबेग व फरियादी सतीश चावला का पासपोर्ट साईज फोटो भी बरामद किया है। घटना इस प्रकार है कि दिनांक २४ जून २००९ के २२ बजे आशिष नगर इन्दौर निवासी सतीशचन्द्र पिता पुरूषोतम लाल चावला (५३) अपने किसी रिस्तेदार को छोडने के लिये सरवटे बस स्टेण्ड आया था, घटना के समय पटेल ब्रिज के पिछे इन्दौर से आरोपी एडविन द्वारा लिफ्ट मांगी तो फरियादी ने उसे अपनी गाडी पर बैठा लिया,इसी बीच थोडी दूर चलने पर आरोपी एडविन ने चाकू निकाल कर आरोपी को अडा दिया, और उसे रेल्वे स्टेशन के एटीएम बूथ पर लेकर गया और वंहा से ३३ हजार ५०० रूपये निकलवाये और फरियादी से आरोपी ने रूपये लेकर वापस उसी की गाडी पर बैठकर आया और शास्त्री ब्रिज के नीचे फरियादी की गाडी से उतर कर उसकी जेब मे रखा एटीएम कार्ड भी छीन लिया, और फरियादी को जाने दिया, और उसके बाद आरोपी एडविन ने दूसरे दिन फरियादी के बैंक खाते से एटीएम के द्वारा ८ हजार रूपये और निकाल लिये। जब फरियादी द्वारा घटना की सूचना पुलिस थाना छोटीग्वालटोली पर दी तो पुलिस द्वारा तत्काल घेराबन्दी कर आरोपी की तलाश की गई परन्तु उस समय आरोपी नही मिला था। पुलिस द्वारा फरियादी की सूचना पर धारा ३९२ भादवि के तहत लूट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। फरियादी द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २ मई २०१० को आरोपी एडविन को सरवटे बस स्टेण्ड से गिरफ्तार कर उपरोक्त घटना के लूटे गये रूपयो मे से ४० हजार रूपये नगद व एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, तथा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०२ आदतन अपराधी एवं १४ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक ०३ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२६ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील

.इन्दौर- दिनांक ०३ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २६ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २६ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित ०७ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०३ मई २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०२ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा मेन रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले सुन्दरनगर इन्दौर निवासी सुनील पिता रामगुलाम पाल (२६)  को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ०२ मई २०१० को संयोगनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले छोटू पिता देवीलाल (३०), तथा गीतानगर इन्दौर निवासी जितेन्द्र पिता पे्रमनारायण (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०२ मई २०१० को पटेलनगर खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही  के रहने वाले जितेन्द्र पिता जगदीश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।     पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ०२ मई २०१० को गणेशनगर भवॅरकुआ इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही की रहने वाली कोमलबाई पति शिवचरण (२५), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।     पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०२ मई २०१० को ग्राम खेडा क्षिप्रा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले महेश पिता अम्बाराम (२७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।     पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुऐ १० जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०३ मई २०१०- पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०२ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कण्डेलपुरा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले शंकरलाल, हीरालाल, तथा अरविन्द को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पॉच हजार २०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया।     पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०२ मई २०१० को झाबुआ टावर के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले बलराम, गुड्डू, राजेश तथा कन्हैयालाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ४०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये।पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०२ मई २०१० को गोविन्द कालोनी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले अभयसिह, राजेश, तथा अभिषेक को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ४०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।   

Sunday, May 2, 2010

०५ आदतन अपराधी एवं १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०२ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२९ गिरफ्तारी व ९६ जमानतीय वारन्ट तामील

.इन्दौर- दिनांक ०२ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २९ गिरफ्तारी व ९६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २९ गिरफ्तारी व ९६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित सात युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०२ मई २०१०- पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम हरसोला से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले जगदीश पिता शिवनारायण (४२), संतोष पिता हुकमचन्द (३५), तथा शेखर पिता कैलाश (२६)  को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६  बाटल बीयर, ७७ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०१० को कुलदीप ढाबे के सामने ए.बी.रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ४०७ होल्कर अपार्टमेन्ट माणकबाग रोड इन्दौर निवासी सुखविन्दरसिह पिता सुखपालसिह (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०१० को भील कालोनी मूसाखडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही  मयूरनगर इन्दौर निवासी पिन्टू पिता विजयसिह तथा राकेश पिता राजकुमार को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०१० को ग्राम उषापुरा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए हातोद निवासी मुकेश पिता गंगाराम चौकसे (३५), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पॉच पेटी बीयर, तथा पॉच क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।     पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुऐ सात जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०२ मई २०१०- पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इन्दिरा एकतानगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले पप्पू तथा संन्जू भाटी को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया।     पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०१० को नयाबसेरा गांधीनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले कन्हैयालाल, मनोज,विशाल, अमित,तथा रितेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ९० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।   

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०२ मई २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूलवाली गली भागीरपुरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही भागीरथपुरा इन्दौर निवासी विकास उर्फ भिण्डी पिता सरवन (२१) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक खंजर बरामद किया गया।    पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ०१ मई  २०१० को ग्राम अजनोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही सांवेर निवासी सीताराम पिता सखाराम मराठा (४५) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।     

दहेज प्रताडना के मामले में पति व ससुर के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक ०२ मई २०१०- पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा दिनांक ०१ मई २०१० को १७.०० बजे अजीत अपार्टमेन्ट खातीवाला टैंक इन्दौर निवासी श्रीमती हताशी (२४) की रिपोर्ट पर यही अजीत अपार्टमेन्ट खातीवाला टेंक इन्दौर निवासी इसके पति धनेश पिता हेमन्तदास बीरवानी तथा ससुर हेन्मत दास बीरवानी के विरूद्ध धारा ४९८.३२३.,३४. भा.द.वि.तथा ३/४ दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला हताशी के  पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपीगणो द्वारा दहेज की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करते रहते है। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा उपरोक्त सभी आरोपी पति धनेश बीरवानी, तथा ससुर हेमन्तदास बीरवानी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
       

Saturday, May 1, 2010

जुएॅ के अड्डे पर छापा, १५ जुऑरी गिरफ्तार, ७० हजार रूपये बरामद

इन्दौर- दिनांक ०१ मई २०१०- पुलिस ऐरोड्रम द्वारा आज दिनांक ०१ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोम्मटगिरी के पीछे जफर के खेत पर बने मकान में तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए उमाशंकर पिता रामचन्द्र मोर्य निवासी काशीपुरी कालोनी थाना हीरानगर इन्दौर, लोकेश पिता सुखदेव निवासी नेताजीसुभाष मार्ग इन्दौर,राकेश पिता नाथूलाल निवासी इमलीबाजार इन्दौर, मोहम्मद अनिस पिता गनी कुरैशी निवासी गफूरखां की बजरिया इन्दौर, राजेन्द्र पिता श्रीपाल निवासी बक्षीबाग इन्दौर, मनीष पिता मानसिह निवासी बालमिक नगर इन्दौर, कपिल पिता राधेश्याम निवासी एलआयजी कालोनी इन्दौर, गणेश पिता लक्ष्मीचन्द निवासी सब्जीमण्डी एम.जी.रोड इन्दौर, चन्दन पिता सत्यनारायण निवासी गुमास्तानगर इन्दौर, अर्जुन पिता दगडू निवासी काशीपुरा कालोनी थाना हीरानगर इन्दौर, अजय पिता जगदीश निवासी विजयनगर इन्दौर, पप्पू पिता मांगीलाल निवासी हीरानगर इन्दौर, संजय पिता साहिबराव निवासी कृष्णबाग कालोनी इन्दौर, बन्टी पिता नाथुलाल निवासी गफूरखा की बजरिया इन्दौर तथा दीपक पिता अमरसिह निवासी गरीबनवाज कालोनी इन्दौर, को पकडा, तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७० हजार रूपये नगद व पॉच गड्डी तासपत्ते, ६ मोटर सायकलें व १२ मोबाइल फोन बरामद किये है । पुलिस ऐरोड्रम द्वारा घटना स्थल थाना हातोद क्षैत्र का होने से अपराध क्रंमाक ०/१० पर जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना हातोद की ओर प्रकरण को भेजा गया है।     

चोरी के मोबाइल व मोटर सायकल सहित एक लाख से अधिक का माल बरामद, तीन गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक ०१ मई २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ३० अपै्रल २०१० को थाने के आरक्षक शैलेन्द्रकुमार मीणा, आभाराम, तथा अरशद खान द्वारा बर्फानीधाम के पास से चोरी की मोटर सायकल हीरोहोण्डा ग्लेमर एमपी-०९/ एक्यू/८९६३ पर जा रहे मनोज पिता लोकेन्द्र (१९), निवासी सोंलकी नगर इन्दौर, मनीष पिता सन्तोष निवासी गुरूनगर इन्दौर तथा देवेन्द्र पिता कल्याण निवासी गुरूनगर इन्दौर को पकडा। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा इनके कब्जे से उपरोक्त चोरी की मोटर सायकल  व ६ मोबाइल फोन बरामद किये है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि उपरोक्त मोटर सायकल इन्होने दिनांक २८ अपै्रल २०१० को गणेशनगर इन्दौर से उस समय चुरा ली थी जब गाडी का मालिक रवि पिता खच्चूराम निवासी अनिल नगर इन्दौर ने खडी की थी। इसी प्रकार एक मोंबाइल दिनांक २८ अपै्रल २०१० को विजय नगर चौराहे के पास से प्रमोद पिता अशरफीलाल निवासी यशोदानगर इन्दौर का चुरा लिया था, जो पुलिस ने इनके कब्जे से बरामद कर लिया है, शेष अन्य चोरी के पॉच मोबाइल फोन सहित करीब एक लाख रूपये से अधिक का सामान इनके कब्जे से बरामद किया है। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा तीनो आरोंपियो से पूछताछ की जा रही हैं इनसे अभी और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

दुकान से कपडे चुराते हुए युवक गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक ०१ मई २०१०- पुलिस बेटमा द्वारा कल दिनांक ३० अपै्रल २०१० के १९ बजे आवास कालोनी बेटमा निवासी डेविड पिता मांगीलाल (४१) की रिपोर्ट पर ग्राम अरनिया देपालपुर निवासी प्रकाश पिता दशरथ पारदी (३५) के विरूद्ध धारा ३८० भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जाचॅ ज्ञात हुआ कि सुविधा शापिंग सेन्टर बेटमा स्थित फरियादी डेविड की कपडे की दुकान के काउन्टर से दिनांक ३० अपै्रल २०१० के १८.३० बजे आरोपी प्रकाश पारदी ने पॉच बनियाने, पॉच टी शर्ट, कीमती ५०० रूपये की चुराकर ले जा रहा था जिसे फरियादी द्वारा आस-पास के लोगो की मदद से पकड लिया। पुुलिस बेटमा द्वारा आरोपी प्रकाश पारदी को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से चुराये गये उपरोक्त बनियाने, व टी शर्ट बरामद कर लिये है तथा प्रकरण मे पूछताछ करते हुए विवेचना की जा रही हैं तथा इससे और भी चोरियो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

०४ आदतन अपराधी एवं ११ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक ०१ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ५९ गिरफ्तारी व १८० जमानतीय वारन्ट तामील

.इन्दौर- दिनांक ०१ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ५९ गिरफ्तारी व १८०जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ५९ गिरफ्तारी व १८०जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित पॉच युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०१ मई २०१०- पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ३० अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेहरूनगर राऊ इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले गोपाल पिता कन्हैयालाल वर्मा (३०),   को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ३० अपै्रल २०१० को ग्राम लिम्बोदी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही की रहने वाली इन्द्राबाई पति भूरालाल (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ३० अपै्रल २०१० को शिवनगर मूसाखडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही  शिवनगर मूसाखेडी इन्दौर निवासी रविकुमार पिता मांगीलाल तथा सीमा पति रविकुमार को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।     पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक ३० अपै्रल २०१० को बडीग्वालटोली इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही शान्तीनगर इन्दौर के रहने वाले विवेक पिता नारायण (३०), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध भांग सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०१ मई २०१०- पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक ३० अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शिवाजीनगर इन्दौर से अवैध रूप से भांग बेचते हुए मिले यही शिवाजीनगर इन्दौर निवासी राजू पिता बाबूलाल (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० ग्राम भांग बरामद की है। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुऐ सात जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०१ मई २०१०- पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ३० अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नवलखा बस स्टेण्ड इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले हरपेन्द्रसिह, त्रिलोकसिह, रविन्द्रसिह, संजयसिह, तुलसीराम, सतीश, तथा जितेन्द्र को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १० हजार ४३० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।   

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०१ मई २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ३० अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेहरूपार्क रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए सुखलिया इन्दौर निवासी सग्रांमसिह पिता जालमसिह (२५) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।    पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक ३० अपै्रल २०१० को अर्चनानगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही अर्चना नगर इन्दौर निवासी पूनमचन्द्र पिता उदयराम (१८) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।     

दहेज प्रताडना के मामले में पति चार के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक ०१ मई २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक ३० अपै्रल २०१० को १७.०० बजे १०/२ मोतीतपेला इन्दौर निवासी श्रीमती रानी पति संजय (२८) की रिपोर्ट पर यही जूनारिसाला सदरबाजार इन्दौर निवासी इसके पति संजय, ससुर भगवान, सास सरस्वतीबाई तथा देवर मनीष के विरूद्ध धारा ४९८.३२३.,३४. भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला रानी की शादी ९ मई १९९७ को संजय के साथ हुई थी, महिला रानी के  पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपीगणो द्वारा दहेज की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करते रहते है।      पुलिस महिला थाने द्वारा उपरोक्त सभी आरोपी पति संजय, ससुर भगवान, सास सरस्वतीबाई तथा देवर मनीष के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
       

Friday, April 30, 2010

दो वर्ष पूर्व हुए अन्धेकत्ल का पर्दाफॉश

इन्दौर- दिनांक ३० अपै्रल २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन के नेतृत्व मे नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर अमरेन्द्रसिह चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खजराना बी.एस.परिहार व उनकी टीम के सउनि राजेन्द्रसिह चौहान, प्रधान आरक्षक नरसिह यादव, आरक्षक नरेन्द्र, चन्द्रशेखर, चन्दरसिह, द्वारा थाना खजराना के ही अपराध क्रंमाक ८४५/०८ धारा ३०२.२०१.भादवि की केश डायरी का अध्ययन कर विवेचना के दौरान डायरी मे उल्लेखित महत्वपूर्ण विन्दुओं के आधार पर कार्ययोजना बनाकर दिनांक २९ अक्टूबर २००८ को घटित घटना जो लगभग पतारसी न होने से विवेचना बन्द होने की स्थिति मे थी, का पर्दाफॉश करते हुए आरोपी मानकिया उर्फ मानसिह भील पिता भूरू भील (३०) निवासी ग्राम मवडी थाना सरदारपुर जिला धार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना इस प्रकार थी कि २० अक्टूबर २००८ के १६.१५ बजे थाना खजराना क्षैत्र मे ग्राम कनाडिया के चौकीदार सुभाष पिता मदनलाल ने सूचित किया कि भगवानसिह के कुॅए से करीब १०० मीटर दूर कनकनवती सूखी नदी में गाजर घास के अन्दर एक लाश पडी है। लाश के उपर सूखी जली हुई घास पडी है। जो लाश को छुपाने का प्रयास किया गया है। दिनांक १३ नवम्बर २००८ को अथक प्रयास के बाद उक्त शव की पहिचान राजाराम पिता मनिया भील (४५) निवासी ग्राम करामतपुरा थाना ठीकरी जिला बडवानी के रूप मे हुई। इस प्रकरण में अध्ययन के बाद संतोष पाटीदार के यहां उस समय कोन -कोन से मजदूर काम कर रहे थे जो घटना के बाद से ही गायब है, उन सभी से पूछताछ की जाये, इस बिन्दू पर सूक्ष्म विवेचना करते हुए घटना के पूर्व व घटना के बाद संतोष पाटीदार के यहां काम करने वाले सभी मजदूरो की जानकारी एकत्रित की तो यह बात सामने आई कि मृतक राजाराम आरोपी मनकिया दोनो संतोष पाटीदार के यहा एक वर्ष से मजदूरी करते थे आरोपी मनकिया उक्त घटना दिनांक की रात्री लगभग दो बजे अपने सामान व परिवार सहित कही चला गया है। मनकिया का स्थाई पता नही होने से पुलिस के सामने बडी चुनौती थी जिला धार व खरगोन में मानसिह नाम के हत्यारे को तलाश कर निकाला जाये। इस बीच ग्राम कनाडिया में काम करने वाले एक मुखबिर ने जानकारी दी कि मानसिह उर्फ मनकिया भील धार जिले के ग्राम मवडी थाना सरदारपुर का रहने वाला है, जो घटना के बाद से ही अपनी रिस्तेदारी में गुंजरात में राजकोट के पास किसी गांव में रह रहा है। कई बार पुलिस बल उक्त गांव मे आरोपी मनकिया की तलाश मे भेजा गया परन्तु स्पष्ट पता नही चल पाया। अभी हाल ही में पुलिस की टीम आरोपी के गांव इसकी तलाश मे गई थी तो वहा से पता चला कि काम के सिलसिले में मनकिया इन्दौर गया है। जिसका पीछा करते हुए पुलिस ने आरोपी मनकिया को ग्राम कनाडिया से पकडा। मनकिया ने सम्पूर्ण घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने यह मान लिया था कि पुलिस घटना के सम्बध मे जॉच पडताल बन्द कर चूकी होगी इसलिये वह उसी जगह काम की तलाश मे वापस आया था। उसे यह भी बताया कि सेठ ने हम दोनो की मजदूरी मृतक राजाराम को १२ हजार रूपये दे दी गई थी, जो मृतक राजाराम मेरी मजदूरी मुझे नही दे रहा था, इसलिये मैने उसे शराब पिलाकर कनाडिया कनकनवती सूखी नदी पर ले जाकर जान से मार डाला। आरोपी मनकिया ने यह भी बताया कि घटना की जानकारी उसके अलावा किसी को नही थी, वह चाहता तो पुलिस कार्यवाही के समक्ष उपस्थित रह सकता था। घटना के समय उसकी दाहनी आंख के उपर मृतक राजाराम द्वारा उठापटक मे चोट पहुॅचाई गई थी, अगर वह पुलिस के सामने आता तो पुलिस उससे यह जरूर पूछती कि उसे चोट कैसे आई, इसलिये वह रातोरात फरार हो गया था। इस चोट का उपचार उसने रिंगनोद जिला धार में प्रायवेट डॉक्टर से करवाया था। पुलिस खजराना द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस अन्धेकत्ल का पर्दाफॉश करने वाली टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की  है।

०७ आदतन अपराधी एवं १३ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक ३० अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व २०० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक ३० अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व २०० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व २०० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ३० अपै्रल २०१०-पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २९ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महादेव नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही यही महादेव नगर इन्दौर निवासी मुकेश पिता रामप्रसाद यादव (६०), तथा बजरंगनगर इन्दौर निवासी शंकरलाल पिता संजीव प्रसाद (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुऐ सात जुऑरी गिरफ्तार

  1. इन्दौर-दिनांक ३० अपै्रल २०१०-पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक २९ अपै्रल २०१० के १९.४० बजे १० मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोयलबिहार कालोनी इन्दौर में तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले संजय पिता रमेश, अमोल, मुकेश, लोकेश, तथा पवन को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से आठ हजार ३०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।    पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक २९ अपै्रल २०१० को ग्राम गायकवाड किशनगंज में तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही ग्राम गायकवाड निवासी अरूण पिता कैलाश तथा नरेन्द्र पिता किशोरकुमार को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३६० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया।  पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, April 29, 2010

एचपी गैस गोडाऊन से गैस की टंकियां चुराने वाले दो गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २९ अपै्रल २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा दिनांक २८ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाने के प्रधान आरक्षक जितेन्द्र, आरक्षक शैलेन्द्र, व आभाराम द्वारा शातिर बदमाश राकेश पिता अर्जुन (१९) निवासी बापूगांधीनगर इन्दौर तथा राजू पिता श्रवण (२२) निवासी ग्राम क्षिप्रा जिला इन्दौर को पकडा, तथा पुलिस द्वारा इनसे की गई पूछताछ में दोनो आरोपियो ने अपने अन्य दो साथियो के साथ मिलकर अगस्त २००९ में एचपी कम्पनी के गैस गोडाऊन में टाटा आयसर ले जाकर ५० से अधिक गैस टंकिया चुरा ली थी, जो इन्होने आस-पास के गांवो मे बेच दी थी, पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा अभी तक इनकी निशादेही पर २० टंकिया बरामद की जा चूकी है, व शेष गैस की टंकिया इनके अन्य दो साथियो के पकडे जाने पर बरामद होने की प्रबल सम्भावना है। पुलिस द्वारा इनके दोनो फरार साथियो की सरगर्मी से तलाश की जा रही है तथा दोनो आरोपियो से विस्तृत पूछताछ की जा रही है,अभी इनसे और भी चोरी की वारदातो का भी खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

०३ आदतन अपराधी एवं १२ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक २९ अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

६२ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक २९ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ६२ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ६२ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध भांग सहित दो युवक गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २९ अपै्रल २०१०-पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक २८ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शिवाजीनगर शुलभ काम्पलेक्स के पास इन्दौर से अवैध रूप से भांग बेचते हुए यही भण्डारी मार्ग इन्दौर निवासी संतोष पिता रामचन्द्र दुबे (३५), तथा परदेशीपुरा इन्दौर निवासी महेश पिता लक्ष्मण प्रसाद (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० ग्राम भांग बरामद की है।    पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित चार गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २९ अपै्रल २०१०-पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक २८ अपै्रल २०१० को गुलशन नगर इन्दौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही स्कीम नंम्बर ७१ इन्दौर निवासी कमल पिता बाबूलाल (३६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक २८ अपै्रल २०१० को डमरू उस्ताद चौराहा इन्दौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही यादवनगर इन्दौर निवासी मकसूद पिता दिलदार राज (३७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी कट्टा व तीन कारतसू बरामद किया गया । पुलिस सराफा द्वारा कल दिनांक २८ अपै्रल २०१० को शीतलामाता बाजार इन्दौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही शीतलामाता बाजार फूटपाथ पर रहने वाले अशोक पिता लालचन्द (३६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक २८ अपै्रल २०१० को बडागणपती चौराहा इन्दौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही पीलियाखाल इन्दौर निवासी विजय पिता बाबूलाल बलाई (६०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले में पति सात के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक २९ अपै्रल २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक २८ अपै्रल २०१० को १४.३० बजे स्कीम नं० ५४ विजयनगर इन्दौर निवासी श्रीमती किरण पति मनीष मिश्रा की रिपोर्ट पर यही २२ मेन स्ट्रीट महू निवासी इसके पति मनीष, कमलेश, राजश्री, अनुराधा, मधुसूदन, कनक शर्मा, तथा अनिल के विरूद्ध धारा ४९८.३२३.२९४,५०६,३४. भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला   किरण के पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपी मनीष, कमलेश, राजश्री, अनुराधा, मधुसूदन, कनक शर्मा, तथा अनिल द्वारा दहेज में पॉच लाख रूपये की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते है।  पुलिस महिला थाने द्वारा उपरोक्त सभी आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
       

Wednesday, April 28, 2010

४९वीं पश्चिमी झोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में इन्दौर जिले का वर्चस्व रहा

.इन्दौर- दिनांक २८ अपै्रल २०१०-दिनांक २२ अपै्रल से २५ अपै्रल २०१० तक ४९ वीं पश्चिमी झोन खेलकूद प्रतियोगिता जिला रतलाम में आयोजित की गई, जिसमें झोन के जिलो की १४ पुलिस टीमों ने भाग लिया, जिसमें इन्दौर, धार, झाबुआ, खण्डवा, खरगोन, बडवानी, बुरहानपुर, अलीराजपुर, उज्जैन, देवास,रतलाम, मन्दसौर, नीमच, शाजापुर,रेल्वे व फायर बिग्रेड की पुलिस की टीमो ने भाग लिया। सम्पन्न हुई र्स्पधाओं में इन्दौर जिले की पुलिस टीमों द्वारा विगत ३० वर्षो से पुलिस के खिलाडियों ने अपने जिले का नाम रोशन किया है। इन र्स्पधाओ में हॉकी, फुटबॉल, बालीवॉल, बास्केटबॉल,हेण्डबॉल, कब्ड्डी, कुश्ती, ऐथेलेटिक,आदि खेल हुए थे, जिसमें जिला इन्दौर की पुलिस टीम ने हॉकी के फायनल मुकाबले मे जिला खण्डवा को ६-१ गोलो से पराजित किया, फूटबॉल में इन्दौर पुलिस की टीम द्वारा रतलाम की टीम को ३-० से पराजित किया। हेण्डबॉल में इन्दौर पुलिस की टीम ने रतलाम को ३०-१२ से पराजित किया। कब्ड्डी में इन्दौर की पुलिस टीम द्वारा खरगोन के विरूद्ध एक तरफा जीत दर्ज की। एैथेलिटिक्स में इन्दौर पुलिस के कुॅवरसिह ने व महिला एैथेलिटिक्स में कुसुम टन्डन ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। हॉकी टीम का नेतृत्व ज्ञानेन्द्रसिह, फूटबॉल का नेतृत्व शेख मुख्त्यार , कब्ड्डी मे गुलामनवी तथा हेण्डबॉल मे रणजीत द्वारा किया गया।
        ४९ वीं झोनल खेलकूद प्रतियोगिताओं में इन्दौर पुलिस की टीमो द्वारा शानदार प्रदर्शन करने पर पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री संजय राणा, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर रेंज इन्दौर श्री पवन श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्री डी.श्रीनिवास राव, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर, व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्री निवास वर्मा , तथा इन्दौर जिले के झोनल स्पोर्टस अधिकारी श्री विनित कपूर  तथा रक्षित निरीक्षक इन्दौर श्री गोविन्द बिहारी रावत द्वारा बधाई दी गई। 



०९ आदतन अपराधी एवं २७ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक २८ अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ०२ फरारी, ६० गिरफ्तारी व १६६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक २८ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ०२ फरारी, ६० गिरफ्तारी व १६६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ०२ फरारी, ६० गिरफ्तारी व १६६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा खेलते १३ जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २८ अपै्रल २०१०- पुलिस छोटीग्वालटोंली द्वारा कल दिनांक २७ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटीलिंक टै्रवल्स के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले शेख एहमद,देवेन्द्र,दीपक, तथा मोहम्मद यासीन को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे एक हजार ४०० रूपये नगद व ताशपत्ते बरामद किये है। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २७ अपै्रल २०१० को मालवीयनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले शंकरसिह, दयालसिह, अशोकसिह, मुकेश कुमार, तथा अरविन्दसिह को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे एक हजार ४६० रूपये नगद व ताशपत्ते बरामद किये है। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक २७ अपै्रल २०१० को चितावद चौराहा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले हुकमचन्द्र, तथा बाबूलाल को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे चार हजार ३६० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की है। पुलिस बेटमा द्वारा कल दिनांक २७ अपै्रल २०१० को नया बस स्टेण्ड बेटमा से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले अशोक पिता जगन्नाथ (५९),तथा ग्राम रावत निवासी जक्सनलाल पिता मूलचन्द्र (६५) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे ३९० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद कीे है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध  जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २८ अपै्रल २०१०-पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक २७ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेठीनगर नाले के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले बाणगंगा इन्दौर निवासी मुकेश पिता गोकुलप्रसाद चौहान (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २८ अपै्रल २०१०-पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक २७ अपै्रल २०१० को देवासनाका इन्दौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही रविदासनगर इन्दौर निवासी मनोज पिता दिलीप ठाकुर (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया।    पुलिस रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक २७ अपै्रल २०१० को लोहामण्डी इन्दौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ग्राम जागीर जिला धार निवासी सरफराज पिता गप्फार खान (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के दो मामलो में पति पॉच के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक २८ अपै्रल २०१०- पुलिस बडगोंदा द्वारा दिनांक २७ अपै्रल २०१० को १४.३० बजे हैदराबादी बस्ती महू निवासी श्रीमती शबानाबी पति नबावखान (२०) की रिपोर्ट पर यही हैदराबादी बस्ती महू निवासी इसके पति नबाबखान पिता छोटूखान, हुसैनबी, अमीना बी, फरजानाबी, तथा मुख्त्यारखान, के विरूद्ध धारा ४९८.३२३.५०६,३४. भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला शबाना बी के  पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपियो द्वारा दहेज में दो लाख रूपये की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करते रहते है। तथा महिला को घर से निकाल दिया व दहेज भी रख लिया।
        पुलिस बडगोंदा द्वारा उपरोक्त सभी आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, April 27, 2010

०२ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक २७ अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४६ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक २७ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४६ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४६ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

   

जुऑ/सट्टा खेलते सात जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २७ अपै्रल २०१०- पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २६ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धार कोठी के सामने खुला मैदान इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले नीलम, कन्हैयालाल, तथा राहुल को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे एक हजार ४९० रूपये नगद व ताशपत्ते बरामद किये है।   
पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २६ अपै्रल २०१० को भागीरथपुरा इन्दौर से क्रिकेट के सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले राजेश पिता लक्ष्मीनारायण, राहुल पिता शम्भूलाल, तथा दीपक पिता राम भाटी को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे दस हजार ५०० रूपये नगद , ०८ मोबाईल फोन एंव एक टी.वी बरामद की है।     पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २६ अपै्रल २०१० को १०/४ मल्हारगंज के सामने इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले सतीश पिता बाबूलाल जैन (४८) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे ३३० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद कीे है।     पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध  जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २७ अपै्रल २०१०-पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक २६ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ए.बी.रोड मानपुर से अवैध रूप से बिना नम्बर की बुलेरो जीप में शराब ले जाते हुए मिले यही  डाक बंगले के सामने मानपुर निवासी बबलू पिता राधेश्याम मिश्रा (२७), सूर्यदेवनगर इन्दौर निवासी राधेश्याम पिता गौरीलाल जायसवाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३० हजार ५५० रूपये कीमत की पॉच पेटी बीयर, १७ पेटी देशी मसाला कच्ची शराब तथा उपरौक्त बिना नम्बर की बुलैरो जीप बरामद की है।    पुलिस मानपुर द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।     पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक २६ अपै्रल २०१० को सेठीनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले बाबूलाल पिता राोशनलाल (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस बाणगगा द्वारा कल दिनांक २६ अपै्रल २०१० को सांवेर रोड फैक्टरी के सामने बाणगंगा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही कुम्हार खाडी के रहने वाले शैलेन्द्र पिता मुरली यादव (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।     पुलिस बाणगंगा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २७ अपै्रल २०१०-पुलिस एम.जी.रोड द्वारा कल दिनांक २६ अपै्रल २०१० को गांधी हाल इन्दौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही जती कालोनी इन्दौर निवासी सोहनकुमार पिता मोतीलाल (५१) तथा पेनजॉन कालोनी इन्दौर निवासी मनोज पिता विजयकुमार धानुक (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक पिस्टल लोडेड एवं एक कारतूस बरामद किया।    पुलिस छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २६ अपै्रल २०१० को अपना होटल चौराहा इन्दौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले  यही के रहने वाले राहुल पिता अन्नू (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के दो मामलो में पति चार के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक २७ अपै्रल २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक २६ अपै्रल २०१० को १३.१० बजे ११२ पंचवटीनगर ऐरोड्रम रोड इन्दौर निवासी श्रीमती शिल्पा पति दीपक (२८) की रिपोर्ट पर जनता क्वाटर इन्दौर निवासी इसके पति दीपक पिता दतात्रय, सास सुमनबाई पति दतात्रय, तथा देवर शैलेन्द्र पिता दतात्रय के विरूद्ध धारा ४९८.३२३.३४. भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला शिल्पाबाई के  पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त आरोपियो द्वारा दहेज में ३० हजार रूपये की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करते रहते है। पुलिस महिला थाने द्वारा उपरोक्त तीनो आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
        इसी प्रकार पुलिस हीरानगर द्वारा दिनांक २६ अपै्रल २०१० को २० बजे ४७० श्यामनगर इन्दौर निवासी श्रीमती ममता बाई पति संदीप जायसवाल (३३) की रिपोर्ट पर यही श्यामनगर इन्दौर निवासी इसके पति संदीप जायसवाल के विरूद्ध धारा ४९८.३२३. भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला ममताबाई के  पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद महिला का पति संदीप जायसवाल दहेज की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करता रहता है। पुलिस हीरानगर द्वारा महिला के पति संदीप जायसवाल के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

       

Monday, April 26, 2010

मेडीकोंलीगल पर दो दिवसीय सेमीनार का समापन्न

.इन्दौर- दिनांक २६ अप्रैल २०१०- दिनांक २५ अप्रैल २०१० को पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभागार मे फॉरेंसिक मेडीसन पर शुरू हुए दो दिवसीय सेमीनार का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री संजय राणा द्वारा किया गया था, जिसमे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रीनिवास राव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनीत कपूर, ज्येष्ठ वेज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा उपस्थित थे। सेमीनार मे मेडीकोलीगल इस्टीटयूट के निदेशक डॉ. श्री बडकुल द्वारा जिला इन्दौर के माननीय न्यायाधीशो, इन्दौर झोन के जिला अभियोजन अधिकारियों, सहायक जिला अभियोजन अधिकारियों एवं इन्दौर झोन के जिलों के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए चोटो के प्रकार ,फॉसी के प्रकरणों ,जलने के प्रकरणो, पानी मे डूबने के प्रकरणों, फायर आर्म्स के प्रकरणों, डीएनए सम्बधी जॉच आदि की  विस्तार से जानकारी दी गई, कि घटना स्थल से किन किन साक्ष्यों को किस किस प्रकार से सुरक्षित रखकर न्यायालय मे किस किस प्रकार से प्रस्तुत करना है। उक्त सेमीनार मे लगभग १५० माननीय न्यायाधीशो, इन्दौर झोन के जिला अभियोजन अधिकारियों , सहायक जिला अभियोजन अधिकारियों एवं इन्दौर झोन के जिलों के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तथा इस सेमीनार में रक्षित निरीक्षक इन्दौर श्री गोविन्द विहारी रावत, तथा पुलिस कन्ट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक श्री सुभाषसिह भी सम्मलित हुए। कार्यक्रम का संचालन ज्येष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा द्वारा किया गया तथा अन्त में उपस्थित हुए सभी सदस्यो का आभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनीत कपूर द्वारा व्यक्त किया गया।


०३ आदतन अपराधी एवं २४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २६ अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०४ स्थाई,२७ गिरफ्तारी व ११७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक २६ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, २७ गिरफ्तारी व ११७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, २७ गिरफ्तारी व ११७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए सात जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २६ अपै्रल २०१०- पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २५ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरीफाटक ढाबा के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले बेलमुगम पिता बीरप्पन, राजू पिता गणेश, तथा अनान्ते पिता पलनी, को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे ९८० रूपये नगद व ताशपत्ते बरामद किये है।    पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २५ अपै्रल २०१० को गोमा की फैल इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले अब्दुल रज्जाक पिता अब्दुल सत्तार खान (२५),तथा रोहित पिता छोटेलाल (३०), को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे १७० रूपये नगद व ताशपत्ते बरामद किये है। पुलिस मलरगंज द्वारा कल दिनांक २५ अपै्रल २०१० को जिन्सी हॉट मैदान इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले आमीन पिता सफरूद्धीन (३५) तथा अमजद पिता मोहम्मद शहजाद (२९) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे १०० रूपये नगद व ताशपत्ते बरामद किये है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २६ अपै्रल २०१०-पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २५ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर केंट रोड चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही अमर पैलेस कालोनी के रहने वाले शेरू पिता भारतसिह भिलाला (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चार हजार रूपये कीमत की १०० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।    पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक २५ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पत्थर मुण्डला से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही पत्थर मुण्डला निवासी भागवन्तीबाई पति छतरसिह (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस किशनगंज द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक २५ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम मेढकवास से अवैध रूप से भांग बेचते हुए मिले यही ग्राम मेढकवास के रहने वाले शंकरलाल पिता काशीराम कलोता (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० ग्राम भांग बरामद की है। पुलिस गोतमपुरा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २६ अपै्रल २०१०-पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २५ अपै्रल २०१० को अमर पैलेस कालोनी इन्दौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही अमर पैलेस कालोनी इन्दौर निवासी नानूराम पिता होलू जी (३०)को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक लोहे का सन्तूर बरामद किया।    पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २५ अपै्रल २०१० को रसोमा चौराहा इन्दौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले  ग्राम टाण्डा जिला धार निवासी भानूप्रताप पिता अमरसिह (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया।    पुलिस महू द्वारा कल दिनांक २५ अपै्रल २०१० को मालवा अस्पताल के सामने महू इन्दौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही महू निवासी मुकेश पिता शालिगराम (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, April 25, 2010

दो दिवसीय सेमीनार का शुभारंभ

.इन्दौर- दिनांक २५ अपै्रल २०१०- आज दिनांक २५ अप्रेल २०१० को पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभागार मे फॉरेंसिक  मेडीसन पर दो दिवसीय सेमीनार का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री संजय राणा द्वारा किया गया जिसमे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रीनिवास राव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनीत कपूर ज्येष्ठ वेज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा उपस्थित थे। सेमीनार मे मेडीकोलीगल इस्टीटयूट के निदेशक डॉ. श्री बडकुल द्वारा जिला इन्दौर के माननीय न्यायाधीशो, इन्दौर झोन के जिला अभियोजन अधिकारियों , सहायक जिला अभियोजन अधिकारियों एवं इन्दौर झोन के जिलों के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए चोटो के प्रकार ,फॉसी के प्रकरणों , पानी मे डूबने के प्रकरणों एवं फायर आर्म्स के प्रकरणों की विस्तार से जानकारी दी कि घटना स्थल से किन किन सक्ष्यों किस किस प्रकार से सुरक्षित रखकर न्यायालय मे किस किस प्रकार से प्रस्तुत करना है। उक्त सेमीनार मे लगभग १५० माननीय न्यायाधीशो, इन्दौर झोन के जिला अभियोजन अधिकारियों , सहायक जिला अभियोजन अधिकारियों एवं इन्दौर झोन के जिलों के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सम्मलित हुए।


तेजाब व गोली कांड के आरोपियों का पर्दाफॉश

इन्दौर- दिनांक २५ अपै्रल २०१०-दिनांक २७ फरवरी २००९ को स्वाती जैन कालेज के पास स्वाती जैन कालेज मे पढने वाले व्योम पिता अरविन्द्र श्रीवास्तव निवासी अनूपनगर इन्दौर एवं पूजा पिता जितेन्द्रसिह हाल निवासी श्रीनगर कालेज जाते समय दोपहर ११ बजे के लगभग अज्ञात दो लड़कों ने हीरोहोन्डा पेशन से आकर तेजाब फेंककर चले गये थे जिसम व्योम व पूजा गम्भीर रूप से जल गये थे ,तत्काल शकुन्तलादेवी अस्पताल मे भर्ती कराये गये थे। रिपोर्ट पर से थाना पलासिया मे अपराध क्रमांक १४६/०९ धारा ३२४.३४ भा.द.वि. के तहत कायम कर विवेचना मे लिया गया उसके बाद दिनांक २५ जून २००९ को श्रीनगर के पास स्वेतासिह को अज्ञात बदमाश ने पुठ्ठे पर गोली मारकर घायल कर दिया था, जिस पर से थाना एमआयजी पर अपराध क्रमांक ८१६/०९ धारा ३०७.३४ भा.द.वि. के तहत दर्ज किया गया था, दूसरे दिन २६ जून २००९ को दूसरी लड़की पूजासिह अपने घर से कोचिंग पढने जा रही थी पलासिया चौराहे के आगे सांघी मोटर्स के सामने सुबह ७.४० बजे पल्सर मोटर सायकल पर सवार दो अज्ञात लोगो ने पुठ्ठे पर गोली मारकर घायल कर दिया था,फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पलासिया पर अपराध क्रमांक ४६५/०९ धारा ३०७.३४ भा.द.वि. के तहत दर्ज किया गया था। उक्त घटनाओं की प्रकृति को देखते हुए यह स्पस्ट हुआ कि व्यक्तिगत रंजिश को लेकर तीनो घटनाऐ घटित हुई है। पुलिस की लगाातार विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अमिताभ प्रतापसिह उप निरी. खण्डवा जिले मे पदस्थ था और उसकी पूजा व स्वेता के पिता जितेन्द्रसिह के साथ व्यक्तिगत रंजिश थी , उसी रंजिश के कारण उप निरी. अमिताभ प्रतापसिह द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर षणयन्त्र पूर्वक उक्त घटनाओं को अन्जाम दिया गया है। क्राईम ब्रान्च की उप निरी. सोमा मलिक आरक्षक सुरेश मिश्रा व सुरेश भदकारे द्वारा मनीष रजक पिता बाबा रजक (२८) निवासी १९६५/५ गुरूदेव कालोनी जबलपुर को पकड़ा जिससे पुलिस द्वारा लगाातार पूछताछ की गई तो उसने आरक्षक राकेश जिला शाजापुर के साथ , उप निरी अमिताभ के कहने पर उक्त घटनाओं को करना स्वीकार किया हैं। आरोपी अमिताभ की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है, उसके पकड़े जाने पर घटना मे सामिल अन्य आरोपियों का खुलासा होगा।

अंधेकत्ल का पर्दाफाश आरोपी गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक २५ अपै्रल २०१०-दिनांक २३/२४ अप्रैल २०१० की दरम्यानी रात्रि में गांव मांगल्या के बर्फानी माध्यमिक स्कूल की दूसरी मंजिल की छत पर मृतक मंगलसिह उर्फ राजू पिता मेहरबानसिह राजपूत (३७) निवासी गांव फतरिया जिला अशोक नगर का अपनी पत्नि शांतिबाई तथा परिवार के बच्चों के साथ सोया था कि रात करीब १२ः४५ बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक को लोहे के सब्बल से सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था तथा उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यू हो गई, मृतक की पत्नि शांति बाई पर भी प्राणघातक प्रहार किया तथा शांति बाई को गंभीर रूप से घायल हुई पास ही सोई सोनम के द्वारा एम्बुलेंस १०८ को फोन कियाव पुलिस को सूचना दी गई मृतक के भाई हलके उर्फ पृथ्वी ंिसह की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक १२४/२०१०  धारा ३०२,३०७ भादवि का कायम किया गया। पुलिस चौकी मांगलिया प्रभारी उप निरी. यू.आर. बामन थाना प्रभारी क्षिप्रा नीरज सारवान, प्र.आर. रमेश चंद्र, तथा आरक्षक प्रकाश पटेल तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे कर घायल शांति बाई को एम.वाय.एच. उपचार हेतु भेजा गया।
        घटना स्थल का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव, पुलिस अधीक्षक देहात श्री डी. श्रीनिवास वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात सत्येन्द्र शुक्ल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मंजूलता खत्री एवं एफएसएल अधिकारी डॉ श्री शर्मा द्वारा किया गया घटना स्थल निरीक्षण को दौरान घटना स्थल पर प्राप्त भौतिक साक्ष्यों एवं घटना क्रम के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आये की उक्त घटना में आरोपी मृतक के परिवार व घर से भली भांति परिचित होना चाहिये। उक्त दिशा निर्देशों को आधार बनाकर परिवार में आने जाने वालों की जानकारी एकत्रित कर पुछताछ की गई तो, पाया कि आरोपी नरसिंह पिता किशन मोची निवासी चोबा पिपल्या थाना बरोठ जिला देवास का अक्सर राजू के घर आता जाता है यह भी ज्ञात हुआ कि राजू की पत्नि शांति बाई पहले नरसिंह के साथ मजदूरी करती थी तब से उसकी जान पहचान व संबंध बन गये। पुलिस द्वारा नरसिंह को पकडा गया व पुछताछ की गई तो यह खुलासा हुआ कि नरसिंह व शांति बाई के बीच आपसी संबंध बन गये थे जो राजू को भी पता चल गये है। राजू के भय से नरसिंह ने ओमेक्स सिटी में १५ दिन पहले से काम छोड दिया व अपने गांव चला गया था । दिनांक २४ अप्रेैल २०१० को रात मोटर साइकिल से सुखलिया अपनी बहन के घर से मांगलिया आकर स्कूल की छत पर सोये चौकीदार राजू उर्फ मंगल सिंह पर सब्बल से प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाई राजू पर हमला होते शांति बाई जाग गई तो उस पर प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया । पुलिस द्वारा मात्र २४ घंटे में अथक प्रयासों से अंधेकत्ल का पता लगाकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई।

०२ आदतन अपराधी एवं १८ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक २५ अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १८ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३४ गिरफ्तारी व १३८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक २५ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३४ गिरफ्तारी व १३८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३४ गिरफ्तारी व १३८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए १३ जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २५ अपै्रल २०१०- पुलिस पढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २४ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नयापीठा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले गुलाब हुशैन , इदरीशखान , नाशिरखान ,अहमदखान , सादिकखान तथा आदित्य को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे तीन हजार २६ रूपये नगद व ताशपत्ते बरामद किये है। पुलिस पढरीनाथ द्वारा इनके विरूद्ध धारा १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २४ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुद्धनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले तेजराम, भास्कर, हंसराज, रमेश, राधेश्याम तथा केशवसिह को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे एक हजार ४५० रूपये नगद व ताशपत्ते बरामद किये है। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा इनके विरूद्ध धारा १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।    पुलिस मल्हारगंज द्वारा ही कल दिनांक २४ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कड़ाबीन इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मल्हारगंज इन्दौर निवासी कैलाश पिता ामकिशन शर्मा (३०) को पकडा तथा पुलिस  द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपये नगद व सट्टा पर्चिंयां बरामद की। पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ४ क सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २५ अपै्रल २०१०-पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक २४ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विचोली हप्सी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले गोपाल पिता चुन्नीलाल (६२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार १०० रूपये कीमत के २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस खजराना द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।    पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक २४ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नई आबादी हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही नई आबादी हातोद के रहने वाले दीपक पिता मनोहर (२०) तथा दिनेश पिता माणकलाल (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ६०० रूपये कीमत के ४४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस हातोद द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।     पुलिस महू द्वारा कल दिनांक २४ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पीठरोड महू से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले शोभाराम पिता जानकीलाल (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चार हजार ३०० रूपये कीमत के २८ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस महू द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर चार के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक २५ अपै्रल २०१०- पुलिस महू द्वारा दिनांक २४ अपै्रल २०१० को १२.४५ बजे श्रीमती रीनाबाई पति अजय सेन (२९) निवासी खान कालोनी महू की रिपोर्ट पर यही खान कालोनी महू के रहने वाले इसके पति अर्पित अजय सेन, सास ग्यारसीबाई तथा ननद पूनम व रिचासेन के विरूद्ध धारा ४९८ए.५०६.३४. भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस महू द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला रीनाबाई की  शादी दिनांक ०१/०३/२००७ को हुई थी  शादी मे कम दहेज मिलने की बात को लेकर उसे अपने मायके से नगद रूपये लाने के लिए आयेदिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देते रहते थे। पुलिस महू द्वारा उपरोक्त सभी आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, April 24, 2010

१० आदतन अपराधी एवं २० संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक २४ अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए १० आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई ४२ गिरफ्तारी व १७४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक २४ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई ४२ गिरफ्तारी व १७४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई ४२ गिरफ्तारी व १७४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित पॉच बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २४ अपै्रल २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २३ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार नेहरूपार्क गेट  के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले बैराठी कालोनी इन्दौर के रहने वाले देवेश पिता दीपक गुप्ता (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ३ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार गुरूकृपा होटल  के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले पुरूषोत्म पिता रमेश वर्मा (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक २३ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार ट्रान्सपोर्ट नगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले विष्णुपुरी कालोनी इन्दौर के रहने वाले सन्दीप पिता कमलजीतसिह (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस बड़गोंदा द्वारा कल दिनांक २३ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार ग्राम कोदरिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ग्राम खेड़ीपुरा जिला हरदा के रहने वाले अभिषेक पिता जयलाल पासी  (२७) तथा चॉदखान पिता रहीशखान (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए दो गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २४ अपै्रल २०१०- पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक २३ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भावनानगर नाले के किनारे के पास इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सन्तोष पिता तुलसीराम तथा मोनू पिता रामचन्द्र को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे एक हजार ३४० रूपये नगद व ताशपत्ते बरामद किये है। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा इनके विरूद्ध धारा १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।   

अवैध शराब सहित ०९ गिरफ्तार, ३१ हजार से अधिक की शराब बरामद

इन्दौर-दिनांक २४ अपै्रल २०१०-पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २३ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर २१ सी ब्रजविहार कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही २१ सी ब्रजविहार कालोनी इन्दौर निवासी सोनू पिता नरसिह पाटीदार (२६) तथा छोटू पिता जवाहरसिह  (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५ हजार २८० रूपये कीमत की ०८ बाटल व ३५० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।     पुलिस महू द्वारा कल दिनांक २३ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पीठरोड महू से अवैध रूप से शराब लेजाते हुए मिले ग्राम छोटी विल्लोद जिला धार  निवासी राजराम पिता लालसिह (२४) को जीप एमपी०९/ एस/३८८७ सहित पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९ हजार २८० रूपये कीमत की २५० क्वाटर  देशी कच्ची शराब बरामद की है।    पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक २३ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जीतनगर इन्दौर  से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिली यही की रहने वाली कुशुमबाई पति प्रेमबलाई (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८२० रूपये कीमत की २० क्वाटर  देशी कच्ची शराब बरामद की है।     पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक २३ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तिलकनगर बड़ी ग्वालटोली इन्दौर  से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले हेमराज पिता देवीलाल (२६) तथा कमल पिता मांगीलाल बोरासी (३७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ८२० रूपये कीमत की ५१ क्वाटर  देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक २३ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गंदा तालाब मेनरोड के पास  इन्दौर  से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले सेठीनगर इन्दौर निवासी सन्तोष पिता अशोक मराठा (२६) तथा कमल पिता मांगीलाल बोरासी (३७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार २२० रूपये कीमत की १४ अदद्धी देशी कच्ची शराब बरामद की है।     पुलिस खुड़ेल द्वारा कल दिनांक २३ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम हरणखेड़ी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले गोविन्द पिता उमराव गारी (३०) तथा जितेन्द्र पिता कैलाशचन्द्र (३४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार ८८० रूपये कीमत की २४ बाटल ४० क्वाटर  देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज मे १० लाख की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के मामले में पॉच के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक २४ अपै्रल २०१०- पुलिस चन्दननगर द्वारा दिनांक २३ अपै्रल २०१० को १२.३० बजे श्रीमती गरिमा पति अर्पित (२१) निवासी १४३ गुमास्तानगर इन्दौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति अर्पित ,ससुर गोपाल , सास पुष्पाबाई तथा ननद रोशनी व रूचि के विरूद्ध धारा ४९८ए.५०६.३४. भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस चन्दननगर द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला गरिमा की  शादी दिनांक ०२/१२/२००८ को हुई थी  शादी मे कम दहेज मिलने की बात को लेकर उसे अपने मायके से १० लाख रूपये लाने के लिए आयेदिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देते रहते थे। पुलिस चन्दननगर द्वारा उपरोक्त सभी आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।