पुलिस बाणगंगा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १७ मार्च २०१० को भागीरथपुरा एवं ऋषीनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ऋषीनगर इन्दौर निवासी अमित पिता रामआधार पाल (१९), तथा विष्णु पिता विध्यासागर , तथा सुन्दर नगर इन्दौर निवासी सुनील पिता रामगुलाम (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से चार हजार १७० रूपये कीमत की १४२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस एम.जी.रोड द्वारा कल दिनांक १७ मार्च २०१० को गंजीकम्पाउण्ड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले सबनीसबाग इन्दौर निवासी विशाल पिता गट्टू आदिवासी (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक १७ मार्च २०१० को जवाहर टेकरी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले बेस्तीबाई पति मदनलाल भील (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Thursday, March 18, 2010
जुऑ/सट्टा खेलते हुए २३ जुऑरी गिरफ्तार
पुलिस तुकोगंज द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १७ मार्च २०१० को ६२/२ गोमा की फैल इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले ओमप्रकाश, रतनलाल, मुरलीधर, मदनलाल, आशाराम, शेखर, ओमप्रकाश, चेतन को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९ हजार ६८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस एम.जी.रोड द्वारा कल दिनांक १७ मार्च २०१० को गंजी कम्पाउण्ड माता मन्दिर के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त ६१ पागनीसपागा इन्दौर निवासी सुन्दरसिह पिता हरीसिह लोधी (६०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुआ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
दहेज के लिए प्रताड़ित, पति सहित चार के विरूद्ध प्रकरण
इन्दौर १८ मार्च २०१०- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक १७ मार्च २०१० को १३ बजे ग्राम बडोली हौज निवासी श्रीमती सविताबाई पति सुरेश (२५) की रिपोर्ट पर ग्राम अजन्दा निवासी इसके पति सुरेश, सुनील, दिलीप, तथा छोटीबाई के विरूद्ध धारा ४९८ए,३२३,५०६,३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार श्रीमती सविताबाई की शादी तीन वर्ष पूर्व ग्राम अजन्दा निवासी सुरेश के साथ हुई थी। शादी के समय सविता के पिता द्वारा यथा सम्भव दहेज दिया गया था, शादी के बाद से ही सविताबाई के ससुराल पक्ष के उपरोक्त आरोपीगण दहेज मे ५० हजार रूपये की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते है। पुलिस देपालपुर द्वारा उपरौक्त सभी आरोपियो इसके पति सुरेश, सुनील, दिलीप, तथा छोटीबाई के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Wednesday, March 17, 2010
चार पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, ३ मारूति कार एवं १ मोटर सायकल जप्त
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा एक शातिर वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ३ मारूति कार एवं १ मोटर सायकल कीमती करीबन तीन लाख रूपये की बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं। पकडे गये बदमाशों से ओर भी चोरी के वाहन बरामद होने की संभावना है, जिनसे नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल व थाना प्रभारी जूनी इंदौर आनन्द यादव की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है । पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री निवास वर्मा ने बताया कि, शहर में बढती हुई वाहन चोरी की घटनाओं की पतारसी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) मनोजंिसंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के नेतृत्व में थाना प्रभारी जूनी इंदौर आनन्द यादव की टीम प्र.आर. १९४५ षिवकुमार मिश्रा, आरक्षक ३४३ ओमप्रकाश सोलंकी, आरक्षक ७७८ राजेश शर्मा को लगाया गया था। उक्त टीम द्वारा चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की ३ मारूति कार एवं १ मोटर सायकल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम इन्दौर मनोजसिंह ने बताया कि, पकडे गये बदमाशों से अभी तक की पूछताछ में उक्त आरोपियों ने इंदौर शहर से तीन मारूति कार जिनके नम्बर एम.एच. ०८-ए-१०९ थाना मल्हार गंज क्षेत्र से, एक बिना नम्बर की मारूति कार थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र से चुराना स्वीकार किया है, तथा आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई मारूति कार एम.पी.०९/एच./५३४६ एवं मोटर सायकल हीरो होंडा पैषन जिसका नम्बर एम.पी.४३/बी.ए./५०३४ के संबंध में तथा अन्य प्रकरणों में पूछताछ की जा रही है, जिनसे ओर भी वाहन चोरियों का पता चलने की संभावना है। नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल ने बताया कि, दिनांक १६/३/२०१० को थाना प्रभारी जूनी इंदौर आनन्द यादव की टीम के प्र.आर. १९४५ षिवकुमार मिश्रा, आर. ३४३ ओमप्रकाष सोलंकी, आर. ७७८ राजेष शर्मा द्वारा गुलजार चौराहे पर संदिग्धों की चैकिंग के दौरान मारूति कार नम्बर एम.एच.०८-ए-०१०९ में बैठे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने की कोषिष की गई तो मारूति कार के चालक द्वारा अपनी कार को भगा ले जाने के उद्धेष्य से एकदम तेजी से खातीवाला टैंक तरफ मोडा, हडबडाहट के कारण मारूति कार बंद हो गई, जिसमें बैठे तीनों व्यक्तियों को टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया, एवं मौके पर मारूति कार के कागजात के संबंध में पूछताछ की गई तो तीनों व्यक्तियों द्वारा आनाकानी की जाने लगी। तब उक्त कार के चोरी की होने की पूर्ण शंका होने पर धारा ४१(१-४) १०२ जा.फौ. ३७९ भादवि. में जप्त की जाकर आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने उक्त मारूति कार को मल्हार गंज क्षेत्र से चुराना बताया। पकडे गये आरोपियों से टीम द्वारा गहनता से पूछताछ की गई तो उक्त आरोपियों ने २ अन्य मारूति कार एवं १ हीरा होंडा पेषन मोटर सायकल चुराना स्वीकार किया, जो पुलिस जूनी इंदौर द्वारा जप्त की जा चुकी है। पकडे गये आरोपियों के नाम (१) इमरान पिता बाबू खान उम्र २१ साल नि. भिष्ती मोहल्ला, सदर बाजार इंदौर (२) जावेद पिता कल्लू भाई उम्र २१ साल नि. सिकन्दराबाद कालोनी इंदौर (३) उस्मान उर्फ भय्यू पिता इदरीस उम्र ३५ साल नि. ५४० गांधी ग्राम नया रोड, खजराना, इंदौर तथा (४) गोलू उर्फ शफीक पिता रफीक कुरैषी नि. २२२/५ आमवाला रोड चन्दन नगर इंदौर हैं। उक्त चारों आरोपियों से अन्य अपराधों में भी पूछताछ की जा रही है, जिनसे अन्य वाहन चोरी के प्रकरणों का भी पता चलने की संभावना है। उक्त चारों वाहन चोरों को पकडने में थाना प्रभारी आनन्द यादव की टीम प्र.आर. १९४५ षिवकुमार, आरक्षक ३४३ ओमप्रकाष सोलंकी, आरक्षक ७७८ राजेश शर्मा, आरक्षक १०१५ तेजसिंह, आर. ०४ पुष्पराजसिंह का विशेष योगदान रहा है, जिन्हें पुलिस अधीक्षक इंदौर द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।
Labels:
गिरफ्तारी
अपहरणकर्ताओं के चुंगल से ६ वर्षीय बालक आफताफ बरामद कर दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १७ मार्च २०१०-दिनांक १६ मार्च २०१० को ग्राम रीछाबर्डी थाना बडगोंदा क्षैत्र के मोहम्मद आबिद उर्फ मुन्ना पिता खान मोहम्मद (४२) पीथमपुर गया था, उसकी पत्नी घरेलू काम से महू गई थी, इसी दौरान दिन में करीबन १५ बजे उसके ६ वर्षीय पुत्र आफताफ जो कि आशियाना स्कूल महू में पढता है, गायब हो गया, पीथमपुर से वापस आने पर मोहम्मद आबिद को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया कि उसका लडका उनके कब्जे में है तीन लाख रूपये का इन्तजाम करके उसे देदो, अन्यथा आपके लडके को जान से खत्म कर देगें यह बात सुनकर मोहम्मद आबिद घबरा गया, तत्काल गांव पहुॅचने पर पाया कि उसका लडका आफताफ गायब है, तब उसने इसकी सूचना थाना बडगोदा पर दी, पुलिस द्वारा धारा ३६५, भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया, इस अपहरण की घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो को प्राप्त होने पर बालक की तलाश हेतु थाना प्रभारी बडगोंदा जे.पी. साक्य, थाना प्रभारी महू दौलतसिह तथा अपराध शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियो की एक टीम गठित की गई घटना स्थल से पूछताछ उपरान्त जानकारी मिली कि फरियादी का रिस्तेदार बहन व भांजे इन्दौर मे रहते है, उनसे सम्पति का विवाद पूर्व से न्यायालय में चल रहा है जिसमें निर्णय फरियादी के पक्ष मे हुआ था, इसी बात को लेकर आपस मे मनमुटाव था, पुलिस को यह भी पता चला कि फरियादी का भांजा कुछ अन्य व्यक्तियो के साथ घटना वाले दिन दो मोटर सायकलो पर अपने साथियो के साथ ग्राम रीछाबर्डी मे देखा गया था, अपहृत बालक छोटा था, एवं पतारसी व विवेचना के दौरान आरोपिगणो को जरासा भी संन्देह होने पर बालक की जान को खतरा हो सकता था। पुलिस द्वारा तोशिफ खान के घर पर व उसकी गतिविधियो पर नजर रखी गई, वह अपने घर से आजाद नगर इन्दौर में हाजी गली स्थित उसके दोस्त जावेद के घर पहुॅचा, जब आरोपी तोशिफ व उसका दोस्त जावेद, अपहृत शुदा बालक आफताफ को लेकर सुरक्षित स्थान पर भागने की फिराक मे थे उसी समय पुलिस की उपरोक्त टीम द्वारा इनकी घेराबन्दी कर आरोपी तोशिफ खान व जावेद खान को दबोचा जाकर गिरफ्तार किया तथा इनके कब्जे से अपहृत शुदा बालक आफताफ को बरामद कर लिया।पुलिस द्वारा आरोपियो से की गई पूछताछ के आधार पर घटना से करीब एक सप्ताह पूर्व आरोपी तोशिफ खान ने उसके दोस्त जावेद खान के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई गई, जिसके पीछे फरियादी मोहम्मद आबिद खान से फिरोती के रूप मे तीन लाख रूपये वसूलने की योजना थी, योजना के मुताबिक मोबाइल फोन पर हुई बातचित के मुताबिक आरोपी जावेद खान व उसके साले सोनू पिता मोहम्मद रफीक के साथ पृथक मोटर सायकल पर जो कि आरोपी तोशिफ खान ने उसके साले से मांग कर जावेद को उपलब्ध कराई थी जिससे गया था, तोशिफ खान पृथक मोटर सायकल पर गया था घटना के उपरान्त आफताफ को जावेद खान के आजाद नगर इन्दौर स्थित घर पर सुरक्षित रखकर तोशिफखान व जावेद खान एक साथ होकर फरियादी आबिद को मोबाइल फोन पर अपहरण की जानकारी देकर फिरोती के रूप मे तीन लाख रूपये दिये जाने की धमकी दी थी। पुलिस द्वारा घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल एमपी-०९/ एलके/२४७२एक मोबाइल फोन आरोपी तोशिफ खान से तथा दूसरी मोटर सायकल टीवीएस स्टार एमपी७०९/एमके/५००९ एक मोबाइल फोन डबल सिम वाला एक चाकू आरोपी जावेद खान से जप्त किये गये।घटना मे शामिल तीसरे आरोपी सोनू पिता रफीक निवासी १७ भिस्तीमोहल्ला इन्दौर को भी पुलिस द्वारा पूछताछ हेतु हिरासत मे लिया है, अनुसंधान उपरान्त इसके विरूद्ध भी उचित कार्यवाही की जावेगी,गिरफ्तारशुदा आरोपियो के नाम तोशिफखान पिता मोहम्मद इलियास खान (२६) निवासी ४१सिकन्दराबाद कालोनी सदरबाजार इन्दौर, , जावेदखान पिता मोहम्मद निशारखान (२६) निवासी हाजीगली आजादनगर इन्दौर, तथा सोनू पिता रफीक निवासी सदरबाजार इन्दौर, है। ज्ञात हो कि आरोपी तोशिफखान ८ वर्ष पूर्व मे थाना जूनीइन्दौर मे अवैध शराब के प्रकरण मे टाटासूमो मे शराब भरकर ले जाते हुए पकडा गया था जिसमे जैल भी जा चुका है तथा आरोपी जावेद खान ऑटोरिक्सा चलाता है।
उपरोक्त अपहृत बालक को अपहरणकर्ताओ के चुंगल से मुक्त कराने में अपराध शाखा के उप निरीक्षक मनीषराजसिह भदौरिया, व थाना बडगोदा व महू के प्रधान आरक्षक जितेन्द्र मिश्रा, ब्रम्हानन्द, आरक्षक योगेश ,मुकेश,मोहन, केदार, जगवीर, साहेब, राकेश, व राजकुमार की भूमिका सराहनीय रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
०४ आदतन अपराधी एवं ०६ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०६ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
३१ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३१ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३१ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार
पुलिस देपालपुर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १६ मार्च २०१० को देपालपुर बस स्टेण्ड के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले नई कालोनी हातोद निवासी रमेश पिता जगन्नाथ (२२)तथा अशोक पिता राजाराम (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक -एक छुरा बरामद किये गये। पुलिस देपालपुर द्वारा दोनो आराेिपयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार
पुलिस खजराना द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १६ मार्च २०१० को पटेलनगर खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही पटेलनगर खजराना इन्दौर निवासी सुनील पिता शंकरलाल (३९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०१० को नई आबादी हातोद से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले अन्तरसिह पिता केसरसिह (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ खेलते हुए १० जुऑरी गिरफ्तार
पुलिस खजराना द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १६ मार्च २०१० को दरगाह चौराहा के पास खजराना इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले साजिद, बसीर, परवेज,सब्बीर, मोहम्मद साजिद, तथा इब्राहिम को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५ हजार ३५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।
पुलिस खुडेल द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०१० को मानकर मोहल्ला कम्पेल से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले वीरवल, कालू, दुर्गेश, तथा बबलू को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
जुआ
दहेज के लिए प्रताड़ित, पति सहित तीन के विरूद्ध प्रकरण
इन्दौर १७ मार्च २०१०- दिनांक १६ मार्च २०१० को महिला थाने पर महिदपुर जिला उज्जैन निवासी श्रीमती ज्योति पति भूपेन्द्र अजीते (२६) की रिपोर्ट पर स्कीम नं० ७१ इन्दौर निवासी इसके पति भूपेन्द्र पिता महेश अजीते (२८), ससुर महेश पिता पप्पा, तथा सास कमलाबाई पति महेश के विरूद्ध धारा ४९८ए,३२३,३४२,५०६,३४ भा.द.वि.तथा ४ दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार श्रीमती ज्योति की शादी स्कीम नं० ७१ इन्दौर मे भूपेन्द्र पिता महेश अजीते के साथ हुई थी। शादी के समय ज्योति के पिता द्वारा यथा सम्भव दहेज दिया गया था, दिनांक ५ मई २००९ को शाही के बाद से ही इसके ससुराल पक्ष मे इसके पति भूपेन्द्र पिता महेश अजीते (२८), ससुर महेश पिता पप्पा, तथा सास कमलाबाई पति महेश द्वारा दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पुलिस महिला थाने द्वारा उपरौक्त सभी आरोपीगण पति भूपेन्द, ससुर महेश तथा सास कमलाबाई के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Tuesday, March 16, 2010
अपराधों की समीक्षा बैठक
इन्दौर दिनांक १६ मार्च २०१० को पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभागार मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रीनिवास राव द्वारा लम्बित अपराधों की समीक्षा बैठक ली गई। जिसमे पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर , पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी श्रीनिवास वर्मा , अतिरिक्त पुुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, अतिरिक्त पुुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह, अतिरिक्त पुुलिस अधीक्षक देहात सत्येन्द्र शुक्ल एवं अतिरिक्त पुुलिस अधीक्षक अपराध शाखा अरविन्द तिवारी तथा सभी नगर पुलिस अधीक्षक, सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं सभी उप पुलिस अधीक्षक तथा इन्दौर जिले के समस्त थाना प्रभारीगण उपस्थित थे। बैठक मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लम्बित अपराधों का अविलम्ब निराकरण करने हेतु निर्देश दिये, जिसमे मुख्य रूप से अन्धेकत्लों, लूट, डकैती आदि प्रकरणों की विशेष रूप से चर्चा की गई । पुलिस थाना पलासिया के मेजर रिषी कुमार शुक्ला एवं पुलिस थाना तुकोगंज के इन्जीनियर गोरव शर्मा हत्या के प्रकरणों की जांच अपराध शाखा को सुपुर्द की गयी। ऐसे प्रकरण जिनकी एफएसएल जांच रिपोर्ट लंबित है,जांच रिपोर्ट अविलंब प्राप्त करने एवं न्यायालय मे प्रस्तुत करने की हिदायत दी एवं ऐसे प्रकरण जिनके प्रदर्शो को जांच हेतु एफएसएल नही भेजा गया है उन्है अविलंब जांच हेतु भेजने के निर्देश दिये गये तथा भविश्य मे प्रकरणों के प्रदर्शो को जांच हेतु ३० दिवस मे आवश्यक रूप से जमा कराने की हिदायत दी गई। आगामी त्योहारों को देखते हुए, दुर्गा उत्सव, रामनवमी आदि के अवसर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गये। शरारती हम्मालों के विरूद्ध सक्त कार्यवाही करने की हिदायत दी। हम्माल संघ के रजिस्ट्रेशन, वायलॉज, बैंक अकाडन्ट की ऑडिट रिपोर्ट आदि को चैक करने के लिए निर्देश जारी किये।
Labels:
समाचार
डकैती की योजना बनाते हुए पॉच बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १६ मार्च २०१०- पुलिस थाना एमआयजी कालोनी क्षैत्रान्तर्गत दिनांक १६ मार्च २०१० के १५ बजे रिंगरोड पर मंगल रेसीजेन्सी के पास स्टेट बैंक ऑफ इन्दौर मे डकैती डालने की योजना बनाने की मिली सूचना के आधार पर विजयनगर पुलिस चौकी प्रभारी महेन्द्रसिह परमार प्रधान आरक्षक केदारनाथ पाण्डे, कप्तानसिह, नरसिह, आरक्षक ओमकिशोर, सुरेन्द्रसिह, रामगोपाल, व कैलाश द्वारा उपरोक्त घटना स्थल से डकैती की योजना बनाते हुए मिले सतपालसिह पिता सन्तोषसिह (२९) निवासी पालिया चौराहा, सांवेर रोड इन्दौर, कमल पिता रामेश्वर प्रजापति निवासी आज्ञाकला आलोट जिला रतलाम, सन्नीसिह पिता अन्तरसिह (२१) निवासी गोमती नगर जिला देवास, संतोष पिता हिन्दूसिह निवासी रेवती काकंड ग्राम भवरासला थाना बाणगंगा इन्दौर तथा जस्सा उर्फ जसपालसिह पिता माखनसिह निवासी ५१७ निरंजनपुर इन्दौर को पकडा। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक पिस्टल दो कारतूस, दो चाकू, लोहे का एक पंच, व दो मोटर सायकले एमपी०९-जेएच/७४७४, तथा एमपी-०९/एलएच/१०९७ बरामद की है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि स्टेट बैंक ऑफ इन्दौर मे डकैती डालने की योजना बना रहे थे।
पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा उपरोक्त पॉचो बदमाशो के विरूद्ध धारा ३९९,भादवि, २५/२७ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
डकैती
०३ आदतन अपराधी एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०३ स्थाई, ५९ गिरफ्तारी व १९७ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ५९ गिरफ्तारी व १९७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ५९ गिरफ्तारी व १९७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार
पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १५ मार्च २०१० को पटेल ब्रिज के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले घनश्यामदास नगर इन्दौर निवासी संदीप पिता अमृतलाल (२२) तथा अनिल पिता बालकिशन (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक -एक चाकू बरामद किये गये। पुलिस छोटीग्वालटोली द्वारा दोनो आराेिपयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार
पुलिस सांवेर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १५ मार्च २०१० को बरगुण्डा मोहल्ला चन्द्रावतीगंज से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही चन्द्रावतीगंज निवासी राऊफ पिता समसुद्धीन फकीर (२६) तथा कमल पिता नाथूसिह (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ खेलते हुए १४ जुऑरी गिरफ्तार
पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १५ मार्च २०१० को महादेव नगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले भागीरथ,कान्हा, लक्ष्मण, रमेश, कन्नू, रमेश, राजेन्द्र, तथा कैलाश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक १५ मार्च २०१० को शंकर का बगीचा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले पिन्टू, महेन्द्र, तथा देवीदास को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक १५ मार्च २०१० को लाबरिया भैरू झोपडपट्टी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले अनिल, भूरा, तथा लखन को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
दहेज के लिए प्रताड़ित, तीन के विरूद्ध प्रकरण
इन्दौर १६ मार्च २०१०- दिनांक १५ मार्च २०१० को हीरानगर थाने पर स्कीम नं० ११३ विजयनगर इन्दौर निवासी श्रीमती वर्षा पति हितेश मालवीय (२८) की रिपोर्ट पर रितेश पिता गिरीश, सना पिता गिरीश, तथा जयमाला पति गिरीश निवासी ६१/२ भिलाई छत्तीसगढ के विरूद्ध धारा ४९८ए,३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार श्रीमती वर्षा की शादी दिनांक १८ दिसम्बर २००९ को हितेश मालवीय के साथ हुई थी शादी के समय वर्षा के पिता ने यथा सम्भव दहेज दिया गया था, उसके बाद भी ससुराल पक्ष के रितेश पिता गिरीश, सना पिता गिरीश, तथा जयमाला पति गिरीश निवासी ६१/२ भिलाई छत्तीसगढ दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करते रहते थे। पुलिस हीरानगर द्वारा उपरौक्त सभी आरोपीगणो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Monday, March 15, 2010
दो लाख रूपये की अफीम सहित युवक गिरफ्तार
इन्दौर-१५ मार्च २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक १४ मार्च २०१० के १० बजे रेखाबाई पति संतोष मालवीय (३५) निवासी ग्राम बारौली थाना बाणगंगा इन्दौर के विरूद्ध धारा ८/१८ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १४ मार्च २०१० के १० बजे एलआयजी तिराहा आटो स्टेण्ड के पास इन्दौर से रेखाबाई पति सन्तोष को पकडा गया पुलिस द्वारा जब इसकी तलाशी ली गई तो इसके कब्जे से दो लाख रूपये कीमत की अफीम बरामद की गई। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा आरोपी रेखा को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
इंदौर देवास उपनगरीय सेवा तथा अन्य फैक्ट्री व यात्री वाहनों का अस्थाई मार्ग परिवर्तन सुबह ८ बजे से रात्री २२ बजे तक रहेगा
इंदौर-१५ मार्च २०१-,यातायात थाना प्रभारी पूर्वीक्षेत्र निरीक्षक एच.एस.रधवुवंषी व्दारा बताया गया कि वर्तमान में एल.आय.जी.तिराहे से रसोमा के बीच आरबिट मॉल तथा पाकीजा के सामने ए.बी.रोड़ पर निर्माण कार्य चल रहा है,यातायात का अत्यधिक दबाव होने के कारण जाम की स्थिती उत्पन्न हो रही है । अतः यातायात की सुगमता तथा यातायात के दबाव को कम करने के उद्देष्य से इंदौर देवास के बीच निरन्तर चलने वाली उपनगरीय बस सेवा के साथ ही अन्य यात्री वाहन,फैक्ट्री से जुडे वाहनों का अस्थाई मार्ग परिवर्तित किया है,एैसे सभी यात्री वाहन (स्कूल बस जिसमें बच्चे बैठे हो तथा सिटीबस को छोड़कर) को विजय नगर से मालवीय पैट्रोल पम्प,रिंगरोड होकर पिपल्याहाना होकर इंदौर देवास की ओर आवागमन कर सकेगें । इसी प्रकार व्हाईट चर्च से रिंगरोड़ होकर मालवीय पेट्रोल से देवास की ओर जा सकेगें । यातायात विभाग व्दारा इंदौर देवास की ओर जाने चलने वाले सभी उपनगरीय वाहन के चालको/मालिकों तथा एैसे बड़ी यात्री वाहन जो कि इंदौर देवास के बीच प्रतिदिन फैक्ट्री/औद्योगिक संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों का लाना ले जाने करते है से अपील है कि वे ए.बी.रोड़ पर निर्माणाधीन कार्य चलने तक उपरोक्तानुसार अस्थाई मार्ग परिवर्तन व्यवस्था सुबह ८ बजे से रात्री २२ बजे तक प्रभावशील रहेगी। इस व्यवस्था से आवागमन कर यातायात विभाग को सहयोग प्रदान करें, लोड़िग वाहन पूर्वानुसार ही ए.बी.रोड़ पर प्रतिबंधित रहेगें ।
११ आदतन अपराधी एवं २५ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ११ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २५ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०१ स्थाई, ७९ गिरफ्तारी व १३९ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ७९ गिरफ्तारी व १३९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ७९ गिरफ्तारी व १३९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार
पुलिस चन्दननगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १४ मार्च २०१० को शनी गार्डन गीतानगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले राहुल पिता बाबूलाल चौधरी (४०) निवासी राजकुमार नगर ग्राम बांक धार रोड चन्दननगर इन्दौर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व दो कारतूस बरामद किये गये। पुलिस चन्दननगर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
अवैध शराब सहित पॉच युवक गिरफ्तार
पुलिस मानपुर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १४ मार्च २०१० को ग्राम बिचौली से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही ग्राम बिचौली निवासी दशरथ पिता देवनारायण, तथा रामरतन पिता भरतसिह (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस बाणंगगा द्वारा कल दिनांक १४ मार्च २०१० को वृन्दावन कालोनी इन्दौर अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले धर्मेन्द्र पिता हरीभाऊ (३९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं।पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक १४ मार्च २०१० को टावर चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही मुखर्जीनगर इन्दौर निवासी रामलाल पिता अमनसिह (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ बाटल देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक १४ मार्च २०१० को ग्राम किठोदा सांवेर पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ग्राम किठौदा सांवेर निवासी दिलीप पिता नारायणसिह (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ खेलते हुए १६ जुऑरी गिरफ्तार
पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १४ मार्च २०१० को जगजीवनराम नगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले बबलू, किशोर, मोहनलाल ,राजू, गोपीलाल, तथा नरेन्द्र को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से चार हजार ३६० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक १४ मार्च २०१० को प्रकाश का बगीचा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले शेख आबिद, रफीकखान, मुज्जफर,जुबेंर, तथा सुन्दरलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।
पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक १४ मार्च २०१० को भावना नगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सावन तथा अनिल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १४ मार्च २०१० को महादेवनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राकेश, सत्यनारायण, तथा इन्दरमल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार १५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
जुआ
Sunday, March 14, 2010
तीन लाख रूपये की अफीम सहित युवक गिरफ्तार
इन्दौर-१४ मार्च २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक १३ मार्च २०१० के ११ बजे याकूब पिता सुलेमान (६०) निवासी ग्राम मंच पचलाना जिला उज्जैन के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस खजराना द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १३ मार्च २०१० के १०.४५ बजे रिंगरोड चौराहा खजराना इन्दौर से ग्राम मंच पचलाना जिला उज्जैन निवासी याकूब को पकडा गया पुलिस द्वारा जब इसकी तलाशी ली गई तो इसके कब्जे से तीन किलो १०० ग्राम अफीम बरामद की गई बरामद हुई अफीम की कीमत तीन लाख रूपये बताई गई है। पुलिस खजराना द्वारा आरोपी याकूब पिता सुलेमान को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
०७ आदतन अपराधी एवं १६ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०५ स्थाई, ९० गिरफ्तारी व १०४ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०५ स्थाई, ९० गिरफ्तारी व १०४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०५ स्थाई, ९० गिरफ्तारी व १०४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार
पुलिस सदरबाजार द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १३ मार्च २०१० को चौथी पलटन हनुमान मन्दिर के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ३१ जती कालोनी रामबाग इन्दौर निवासी रमेश पिता बैजनाथ यादव (३३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद की गई। पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १३ मार्च २०१० को सरवटे बस स्टेण्ड के पास स्थित कालिका माता मन्दिर के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ६८ लूनियापुरा इन्दौर निवासी लक्ष्मण पिता भोला खटीक (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्तार
पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १३ मार्च २०१० को ए.बी.रोड भमौरी चौराहा इन्दौर अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही ग्राम टोंकखुर्द जिला देवास निवासी हिम्मत पिता रामप्रसाद झााला (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पॉच हजार रूपये कीमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा कल दिनांक १३ मार्च २०१० को कबूतरखाना इन्दौर अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुभाष पिता सुखरामचन्द (३९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक १३ मार्च २०१० को ग्राम सुमठा देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ग्राम अटाहेडा निवासी कमल पिता बुरखीलाल (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक १३ मार्च २०१० को ग्राम कुडाना रोड पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ग्राम कुडाना के रहने वाले परमानन्द पिता मांगीलाल (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १७ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पॉच के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
इन्दौर १४ मार्च २०१०- दिनांक १३ मार्च २०१० को महिला थाने पर ए-३ फिरदोसनगर इन्दौर निवासी नाजिया पति शरीफ एहमद (२२) की रिपोर्ट पर मोती मस्जिद के सामने शाजापुर निवासी इसके पति शरीफ एहमद, अतिक एहमद, फेमिदा बी,नाजमी बी, तथा नौशाद के विरूद्ध धारा ४९८ ए ,३२३.५०६.३४ भा.द.वि. तथा ४क दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार नाजिया की शादी मोती मस्जिद के सामने शाजापुर निवासी शरीफ एहमद, के साथ हुई थी शादी के समय नाजिया के पिता ने यथा सम्भव दहेज दिया गया था, उसके बाद भी उपरोक्त सभी आरोपीगणो द्वारा, दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर प्रताडित करते रहते थे। पुलिस महिला थाने द्वारा उपरोक्त सभी आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Saturday, March 13, 2010
०२ आदतन अपराधी एवं १२ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर तीन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
इन्दौर १३ मार्च २०१०- दिनांक १२ मार्च २०१० को थाना सांवेर पर ग्राम खामोद निवासी श्रीमती ममताबाई पति कमल (२८) की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति कमल पिता बापूलाल, सास धापूबाई पति बापूजी तथा ननद ताराबाई पति रमेश के विरूद्ध धारा ४९८ए ,३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार श्रीमती ममता की शादी यही ग्राम खामोद निवासी कमल पिता बाूपजी के साथ हुई थी शादी के समय ममता के पिता ने यथा सम्भव दहेज दिया गया था, उसके बाद भी आरोपी महिला का पति कमल, सास धापूबाई, तथा ननद ताराबाई द्वारा, दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करते रहते थे।पुलिस थाना सांवेर द्वारा उपरोक्त तीनो आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त दो गिरफ्तार
पुलिस एम.जी.रोड द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १२ मार्च २०१० को रितूराज गार्डन के पास नवलखा पाकिर्ंग इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही ११८ अम्बिकापुरी कालोनी इन्दौर निवासी कमल पिता केसरीमल जैन (४४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो हजार रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक १२ मार्च २०१० को बाग मोहल्ला गोतमपुरा से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले जितेन्द्र पिता रधुनाथ गारी को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
सट्टा
अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार
पुलिस तुकोगंज द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १२ मार्च २०१० को हीरालाल अखाडे के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही गोमा की फैल इन्दौर निवासी सुभाष पिता बाबूूलाल (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया। पुलिस तुकोगंज द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Friday, March 12, 2010
08 आदतन अपराधी एवं 16 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए 08 आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा 110 जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा 16 संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा 109 जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
01स्थाई , 60 गिरफ्तारी व 165 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत 01 स्थाई, 60 गिरफ्तारी व 165 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत 01स्थाई, 60 गिरफ्तारी व 165 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार
पुलिस छत्रीपुरा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक 11 मार्च 2010 को जी.एन.टी.मार्केट नमक वाली गली इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही 12 कागदीपुरा इन्दौर निवासी इरसाद पिता अब्दुल अयाज (45) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 9 हजार 600 रूपये कीमत की 320 क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक 11 मार्च 2010 को न्यू प्रकाशनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही न्यू प्रकाशनगर झोपडपट्टी इन्दौर निवासी मोहम्मद मरीम पिता अशरद खान (27) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 9 हजार 200 रूपये कीमत की 310 क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस महू द्वारा कल दिनांक 11 मार्च 2010 को खान कालोनी महू से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही केरहने वाले इमरान पिता फकीर मोहम्मद (32) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टा खेलते हुए 12 जुऑरी गिरफ्तार
पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक 11 मार्च 2010 को बॉडी मोहल्ला राऊ से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले काशीराम, राजेश, मुकेश, राजेश, रामकिशन, मुकेश, तथा दिनेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार 200 रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस किशनगंज द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक 11 मार्च 2010 को ग्राम भैसलाय किशनगंज से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त इमलीबाजार राऊ निवासी भूरा पिता राजाराम (52) तथा ग्राम गायकवाड डायमण्ड कालोनी निवासी कल्याण पिता सेवाराम गवली (41) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5 हजार 50 रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस महू द्वारा कल दिनांक 11 मार्च 2010 को कायस्थ मोहल्ला महू से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले सुनील पिता हरीकिशन, मोहम्मद जाहिद, तथा सलीमखान को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार 200 रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित तीन युवक गिरफ्तार
पुलिस एम.जी.रोड द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक 11 मार्च 2010 को एम.जी.रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले 736 कुलकर्णी का भट्टा इन्दौर निवासी राकेश पिता रामलाल कोरी (26) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक 11 मार्च 2010 को सरवटे बस स्टेण्ड गेट के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले भीमनगर दरगाह के पास राजेन्द्रनगर इन्दौर निवासी सावन पिता जीवन सांकले (35) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस महू द्वारा कल दिनांक 11 मार्च 2010 को टाल मोहल्ला महू से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले राजेश पिता जगदीश तम्बोली (26) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Thursday, March 11, 2010
हम्माल संघ की बैठक आयोजित
इन्दौर- दिनांक ११ मार्च २०१० को पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभागार मे आज हम्माल संघ यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक लेवर कमिशनर पी.के.दास, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री महेशचन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसहि, द्वारा ली गयी, जिसमे नगर पुलिस अधीक्षक जूनीइन्दौर विट्टू सहगल, एवं नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पकज पाण्डे एवं थाना प्रभारी सेन्ट्रल कोतवाली अशोक रंगशाही, थाना प्रभारी रावजीबाजार राजेशसिह बघेल, थाना प्रभारी जूनीइन्दौर आनन्द यादव, थाना प्रभारी संयोगितागंज, एस.एम.जैदी, थाना प्रभारी भवॅरकुआ आर.एस.झाला, थाना प्रभारी परदेशीपुरा संतोष भदौरिया, आदि उपस्थित होकर हम्माल यूनियनो के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान यह दिशानिर्देश तय किये गये कि यूनियनो के पदाधिकारी अपना-अपना रजिस्टे्रशन , बायलॉज, आदि को संम्बधित पुलिस थानो मे जमा करावेगें, यदि किसी यूनियन का बैंक अकाउन्ट है तो वह उसकी ऑडिट रिपोर्टस को भी प्रस्तुत करेगें। यूनियन के पदाधिकारियो को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी प्रकार की, किसी भी स्तर पर असंवैेधानिक, अनेतिक व अशोभनीय कृत्य बर्दाश्त नही की जावेगा , यदि इस प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो उसे संम्बधित थाने पर सूचित करे, अन्यथा सख्त वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।
Labels:
समाचार
१० हजार रूपये का ईनामी, फरार बदमाश गिरफ्तार
पुलिस खजराना को दिनांक ११ मार्च २०१० की सुबह ०८.३० बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोरे रंग का जो गेरू रंग की शर्ट व मटमैले कलर का पेन्ट पहिने है तथा हाथ में सफेद रंग के थैले मे गांजा लिये कनाडिया रोड खान कम्पाउण्ड के सामने खडा है, जो किसी को अवैध गांजा बेचना चाहता है, इस सूचना पर खजराना पुलिस की टीम के उप निरीक्षक राजकुमार यादव, व उनके अधिनस्थ कर्मचारियो द्वारा तत्तपरता पूर्वक कार्यवाही करते हुए उपरोक्त घटना स्थल से आरोपी धर्मेन्द्र ठाकुर उर्फ पप्पू पिता देवीसिह उर्फ कैलाश ठाकुर (२८) निवासी ६७ श्रद्धाश्री कालोनी बर्फानीधाम के पास इन्दौर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से ३ किलो ३०० ग्राम गांजा बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक इन्दौर द्वारा १० हजार रूपये का इनाम पूर्व में घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा इस आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी, लेकिन इसकी दहशत के कारण कोई सूचना देने के लिये तैयार नही था। आरोपी धर्मेन्द्र ठाकुर के द्वारा थाना खजराना के महत्वपूर्ण अपराध जिसमें विनोद बौरासी को धर्मेन्द्र ने अपनी पे्रमिका ज्योति भालसे के घर पर जान से मारने की नियत से कट्टे से गोली मार दी थी जिसमें आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से उक्त घटना मे प्रयुक्त देशी कट्टा भी बरामद कर लिया है । इसी प्रकार देवीजी की पूजा के समय तीन माह पूर्व गुण्डो ने रामकृष्णबाग में मारपीट की थी उक्त प्रकरण में भी आरोपी धर्मेन्द्र फरार था। पुलिस एमआयजी कालोनी को भी इसके विरूद्ध दर्ज प्रकरणो मे भी आरोपी धर्मेन्द्र की तलाश थी।
पुलिस खजराना द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
चाकू सहित जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार
पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक १० मार्च २०१० के १४.४५ बजे बाराभाई मोहल्ला इन्दौर निवासी मनोज पिता मानसिह धानक के विरूद्ध धारा १४ म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम व २५ आर्म्सक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी मनोज धानुक की आदतन अपराधिक गतिविधियो के चलते जिलाधीश इन्दौर द्वारा एक वर्ष के लिये जिला बदर किया गया था जिसका उल्लघंन करते हुए आरोंपी मनोज धानुक को कल दिनांक १० मार्च २०१० को १४ बजे जोशी मोहल्ला इन्दौर से पकडा गया। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा इसकी तलाशी ली गई तो इसके कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा हैं।
Labels:
अवैध हथियार,
गिरफ्तारी
मकान का ताला तोडकर गैस टंकी चुराते हुए दो बदमाश गिरफ्तार
पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक १० मार्च २०१० को २१.४५ बजे विष्णु थामस पिता थामस जोश (३६) निवासी ५२२सुखलिया इन्दौर की रिपोर्ट पर आरोपी राकेश चौधरी निवासी खातीपुरा तथा सुरेन्द्र निवासी रूपनगर इन्दौर के विरूद्ध धारा ४५७/३८०भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ,ारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि उपरोक्त दोनो आरोपियो द्वारा कल दिनांक १० मार्च २०१० के २१ बजे फरियादी के मकान का ताला तोडकर एक गैस की टंकी चुराकर ले जा रहे थे जिन्हे मौके पर ही पकड लिया। पुलिस हीरानगर द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
टैलीफोन की केवल वायर चुराते हुए दो गिरफ्तार
पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा कल दिनांक १० मार्च २०१० को १४.३० बजे किशोर पिता रमेश साहु (३१) निवासी ३१३ ए महालक्ष्मी नगर इन्दौर की रिपोर्ट पर आरोपी निहालसिह पिता जीवनसिह सिसौदिया (१९) निवासी ६३/५ गणराज नगर खजराना इन्दौर, तथा हितेन्द्र पिता जगनलाल तबडी निवासी १२ पार्वतीनगर खजराना इन्दौर के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि उपरोक्त दोनो आरोपियो द्वारा कल दिनांक १० मार्च २०१० के १४ बजे फरियादी रिलायन्स टैलीफोन कम्पनी के वायर १२ मीटर कीमती १२ हजार रूपये कीमत के चुराकर ले जा रहे थे जिन्हे मौके पर ही पकड लिया।
पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
१० आदतन अपराधी एवं १४ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए १० आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
७६ गिरफ्तारी व १६६ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ७६ गिरफ्तारी व १६६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ७६ गिरफ्तारी व १६६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार
पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १० मार्च २०१० को ए.बी.रोड रसोमा चौराहा इन्दौर से मोटर सायकल एमपी-०९/एमजी/३००१ पर अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही ग्राम टोंककला जिला देवास निवासी पप्पू पिता गौरीशंकर (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पॉच हजार रूपये कीमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद व उक्त मोटर सायकल बरामद की हैं।
पुलिस बेटमा द्वारा कल दिनांक १० मार्च २०१० को बियावानी ग्राम बागोदा तलाई से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले लालसिह पिता मानसिह (२९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२ क्वाटर, देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस ऐरोड्र द्वारा कल दिनांक १० मार्च २०१० को नगीननगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही व्यासनगर इन्दौर निवासी सीताराम पिता किशनलाल (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९ हजार ६०० रूपये कीमत की ८० बाटल देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टा खेलते हुए १० जुऑरी गिरफ्तार
पुलिस सांवेर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १० मार्च २०१० को ग्राम केसरीपुरा सांवेर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही सुनील, रमेश, दिनेश, तथा ओमप्रकाश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७८५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।
पुलिस ऐरोड्रम द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १० मार्च २०१० को नगीननगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही व्यासनगर इन्दौर निवासी सीताराम पिता किशनलाल लोधी (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ हजार ५०१ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १० मार्च २०१० को भील कालोनी माता मन्दिर के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले भील कालोनी इन्दौर निवासी मानसिह पिता प्रहलाद भील (४५), तथा भूरासिह पिता रूपसिह (३१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार ७५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस एम०जी०रोड द्वारा कल दिनांक १० मार्च २०१० को गंजीकम्पाउण्ड इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के जगमपुरा इन्दौर निवासी दिनेश पिता हुकमचन्द, नगर निगम रोड इन्दौर निवासी राधेश्याम पिता गौरेलाल, तथा सबनीस बाग कालोनी इन्दौर निवासी सुन्दरसिह पिता हरीसिह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार
पुलिस परदेशीपुरा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १० मार्च २०१० को कुलकर्णी का भट्टा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले भगवतीनगर गौरीनगर के पास इन्दौर निवासी अनिल पिता रामनरेश यादव (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक १० मार्च २०१० को नगीन नगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही जयश्रीनगर इन्दौर निवासी धर्मेन्द्र पिता दुलेसिह (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Wednesday, March 10, 2010
ग्राम एवं नगर रक्षा समिति का वार्षिक सम्मेलन महू में सम्पन्न हुआ
इन्दौर- १० मार्च २०१०- ग्राम एवं नगर रक्षा समिति का वार्षिक सम्मेलन इन्दौर जिले के ग्रामीण थानो का महू में आयोजित किया गया, जिसके मुंख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर श्री विनित कपूर, व कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री सत्येन्द्र शुक्ला द्वारा की गई। एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मन्जूलता खत्री, नगर सुरक्षा समिति के पूर्वी क्षैत्र के संयोजक रमेश शर्मा, पश्चिम क्षैत्र के संयोजक श्री तरणजीतसिह छावडा, एसडीओपी संयोजक अनिल आजाद, सहित सभी ग्रामीण थाना प्रभारीगण, एसडीओपी संयोजक थाना संयोजको सहित लगभग एक हजार सदस्य उपस्थित हुए।
समिति के सदस्यो को एक दिवसीय सम्मेलन में नगर एवं ग्राम रक्षा समिति की प्रकिया के सम्बध में प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया,एवं नारकोटिक्स विंग द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में प्रजेन्टेशन के माध्यम से ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यो को बताया गया , एसडीओपी संयोजक अनिल आजाद ने ग्राम रक्षा समिति के द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यो के बारे में बताया, और आगामी समिति द्वारा कार्य करने के लक्ष्य भी निर्धारित किये ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सत्येन्द्र शुक्ला ने अपने उद्बोधन मे बताया कि ग्राम एवं नगर रक्षा समिति द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यो की सराहना की, और इसी प्रकार पुलिस के साथ कन्धे से कन्धा लगाकर कार्य करते रहने की अपील की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर श्री विनित कपूर ने अपने उद्बोधन मे बताया कि वास्तव में आप लोगो का कार्य काबिले तारीफ है, कि मनुष्य अपने लिये जीता है लेकिन आप लोग अपने कार्य के साथ-साथ अपना अमूल्य समय निस्वार्थ भाव से समाज सेवा एवं कानून व्यवस्था में लगा रहे है, आप लोग इसी प्रकार और सक्रियता बढायेगें तो निश्चित ही अपराधियो के होसले परास्त होगें, मै चाहूॅगा कि उपस्थित अनुसार महिलाओं की सहभागीदारी कम दिख रही है, इनको भी उसी अनुसार समितियो मे शामिल किया जाये, ताकि महिलाओ मे भी होने वाले अपराधो पर रोकथाम लगाई जा सके और वे सामने आकर अपनी पीडा बता सकें।
इसी अवसर पर श्रेष्ठ बीट, एसडीओपी अनुभाग अनुसार महू, सांवेर, देपालपुर, क्षिप्रा, को स्मृति चिन्ह एवं प्रसंशती पत्र देकर सम्मानित किया गया प्रत्येक थानो मे श्रेष्ठ कार्य करने वाले सदस्यो को भी प्रसंशती पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीण क्षैत्र के सभी थाना प्रभारियो को, अपने-अपने थाना क्षैत्रान्तर्गत समिति मे कार्य करने वाले सदस्यो को जैकेटे वितरण करने हेतु दी गई।
कार्यक्रम का आभार थाना प्रभारी महू दौलतसिह गुर्जर द्वारा व्यक्त किया गया।
Labels:
नगर सुरक्षा समिति
दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर चार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
इन्दौर १० मार्च २०१०- दिनांक ०९ मार्च २०१० को पुलिस थाना किशनगंज द्वारा वन्दना पति डॉ. रमेश (२७) निवासी ३४ बेटरी कॉलेज रतनपुरा की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले डॉ.राकेश मेहरा, दीपक, सुनीता तथा मधु के विरूद्ध धारा ४९८ए ,३२३ ,५०६.३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार वन्दना की शादी डा. रमेश मेहरा के साथ हुई थी शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के उपरौक्त सभी आरोपीगण दहेज मे चार पहिया वाहन की मांग करते रहते थे, मांग की पूर्ति नही होने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते है। पुलिस किशनगंज द्वारा उपरोक्त सभी आरोपीगणो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
०८ आदतन अपराधी एवं १२ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०१ स्थाई , ६२ गिरफ्तारी व १७७ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ६२ गिरफ्तारी व १७७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ६२ गिरफ्तारी व १७७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार
पुलिस बाणगंगा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०९ मार्च २०१० को भागीरथपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही मारूतीनगर सांवेर रोड इन्दौर निवासी मंगल पिता हरीकिशन (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०९ मार्च २०१० को बियावानी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले करण पिता उदयसिह कंजर (२९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४ क्वाटर, देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०९ मार्च २०१० को ग्राम बांदाखेडी देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मुकेश पिता आत्माराम (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टा खेलते हुए ०८ जुऑरी गिरफ्तार
पुलिस खुडैल द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०९ मार्च २०१० को ग्राम सनावदिया से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही ग्राम सनावदिया निवासी अन्तरसिह पिता देवीसिह, बाबूलाल पिता बालमुकुन्द को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ हजार ७०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ०९ मार्च २०१० को चोईथराम सब्जी मण्डी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सलीम पिता भैय्यू, इलियास पिता युसुफ, तथा सब्बीर पिता साकिर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस महू द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०९ मार्च २०१० को आरसीएम टाकीज के पास महू से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही ग्राम कैलोद निवासी मुरलीधर पिता रामचन्द्र, तथा जितेन्द्र पिता रामचन्द्र को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ हजार ५०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की।पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०९ मार्च २०१० को यादव कम्पाउण्ड स्कीम नं० ५१ इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले लालबाबू पिता चन्द्रवन सुुतार (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Tuesday, March 9, 2010
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर एकदिवसीय परिचर्चा
इन्दौर- ९ मार्च २०१० - आज दिनांक ९ मार्च २०१० को इन्दौर पुलिस द्वारा व महिला बाल विकास, जिले के सभी एनजीओ एवं सभ्रान्त वक्ताओं के बीच एक दिवसीय परिचर्चा जाल सभाग्रह मे आयोजित की गई, जिसके मुख्य अतिथी पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री संजय राणा द्वारा की गई तथा अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर द्वारा की व कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर श्री विनित कपूर द्वारा किया गया कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक स्पेशल ब्रान्च इन्दौर श्री राजेशसिह चन्देल एवं परिचर्चा मे आमंत्रित प्रबुद्ध वक्ता श्रीमती मन्जूलता तिवारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री मुकेश सिन्हा, एम.पी.वी.एच.ए. संचालक श्री जयदीप कर्णिक, वरिष्ठ संपादक श्रीमती निहार गीते, प्राचार्य गुजराती कन्या महाविधालय डॉ.श्रीमती सरिता इनामदार, डॉ. सालिनी कपूर, उपस्थित हुऐ। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक ए.जे.के.श्रीमती हेमलता कुरील, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मन्जूलता खत्री, उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण श्रीमती मनीषापाठक सोनी, उप पुलिस अधीक्षक सांवेर,नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज, अन्नपूर्णा, एवं थाना प्रभारीगण एवं जिले के प्रबुद्ध गणमान्य महिलावर्ग वं महिला एनजीओ, महिला कार्यकर्ता ३०० उपस्थित हुई। महिला एवं बालविकास द्वारा एम.पी.वी.एच.ई. खण्डवा रोड, आपकी कचहरी, वी.केयर.फॉर,यू., बामा सस्ंथा, डॉ. सविता इनामदार, संस्था पारिजात, संस्था बरलाई, के एनजीओ द्वारा अभी तक किये गये अपने समाजसेवा के कार्यो का मनमोहक स्टॉल लगाये गये, एवं अपने अपने स्टॉल की पुस्तिकाऐं , पंम्पलेट भी वितरित किये गये।कार्यक्रम की जानकारी एवं स्वागत भाषण श्री विनित कपूर ने महिलाओं पर होने वाले अपराधो, के निवारण के सम्बंध में रखे गये आयोजन के सम्बध में विस्तृत रूप से बताया गया। महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती मन्जूलता तिवारी ने शासन द्वारा दिये जा रहे महिलाओ के उत्थान के लिये दी जा रही सहयोग राशी के सम्बध मे विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।श्री मुकेशसिन्हा एम.पी.व्ही.एच.ए. के संचालक ने अपने उद्बोधन में महिलाओ की सक्रिय भागीरदारी से बच्चो मे व्यापत हो रही नशे की लत से भी काफी हद तक सकारात्मक परिणाम आ सकते है, और होटलो आदि में जो हुक्का आदि की जानकारी मिली है उनके सम्बध मे मैने शासन को जानकारी भेज दी है। श्री जयदीप कर्णिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि टीवी चैनलो, एवं समाचार पत्रो मे आ रहे अश्लील विज्ञापनो का महिलाओं द्वारा बहिष्कार किया जाना चाहिये। श्रीमती निहार गीते प्राचार्य गुजराती कॉलेज ने अपने उद्बोधन मे कहा कि कॉलेज मे विधार्थी आते है, मात्र डिग्री प्राप्त करने के लिये, सम्पूण ज्ञात अर्जित करना नही चाहते है, ऐसा नही होना चाहिये। डिग्री के साथ-साथ उन्हे पूर्ण ज्ञान प्राप्त करना चाहिये।इस अवसर पर डॉ. सविता इनामदार द्वारा बताया कि अपराध व अत्याचार मे क्या अन्तर है, क्या अत्याचार को अपराध में परिवर्तित करना चाहिये किस हद तक करना चाहिये एवं दहेज प्रताडना की धारा ४९८ए भादवि के सम्बध में महिलाओ को जानकारी दी गई , इसी के अन्तर्गत मुख्य अतिथि श्री संजय राणा द्वारा वर्ष २००५ के नेशनल क्राईम रिकार्ड ब्यूरो के आंकडे प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि भारत मे हर १७ सेंकण्ड में एक अपराध घटित होता है, हर तीन मिनिट में महिला के विरूद्ध , हर १५ मिनिट मे छेडछाड की घटना,हर २९ मिनिट मे बलात्कार,हर ५३ मिनिट मे योन उत्पीडन, हर ७७ मिनिट मे दहेज हत्या होती है। इसी क्रम मे उन्होने बताया कि अब तक महिलाओ के विषय मे २५० से अधिक कानून बनाये गये है।श्री मकरन्द देउस्कर ने एक दिवसीय परिचर्चा कार्यशाला में शामिल हुए सदस्यो के प्रश्नो का उत्तर दिये और पुलिस की भी प्रतिमाह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने के सम्बध मे भी अपनी सहमती व्यक्त की। कार्यक्रम का आभार श्रीमती हेमलता कुरील उप पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विधालय इन्दौर द्वारा व्यक्त किया, तथा महिला थाना प्रभारी शशी कैथवास एवं विभिन्न अशासकीय संस्थाओ द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
Labels:
समाचार
महिला के गले से चैन छीनने के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ८ मार्च २०१० के १९.४० बजे श्रीमती रमाव्यास पति नवीन व्यास (६०) निवासी १६३५ डी सुदामानगर इन्दोर की रिपोर्ट पर भरतसिह पिता छगनसिह सिकलीगर (२४) निवासी आकाशनगर झोपडपट्टी चन्दननगर इन्दौर के विरूद्ध धारा ३९३ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक ८ मार्च २०१० के १८.३० बजे एकता पंथ चौराहा सुदामानगर इन्दौर से आरोपी ने अपने मुॅह पर कपडा बांधकर महिला के गले से एक सोने की चैन छीनने की कोशिश की । महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगो की मदद से उसे मौके पर ही पकड लिया। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा आरोपी भरतसिह को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इससे अभी और भी लूट की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।
Labels:
गिरफ्तारी
नकली डीवीडी व सीडी बेचते हुए दो गिरफ्तार
पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा कल दिनांक ८ मार्च २०१० के २२.३० बजे मनोज पिता सूरजमल (२४) निवासी ६५ गुरूनानक कालोनी इन्दौर, गोलू पिता मनोहरलाल गोड (२०) निवासी त्रिवेणी कालोनी इन्दौर के विरूद्ध धारा ५१.५२ए.६३.६८ए कॉपीराईट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ८ मार्च २०१० के २१.३० बजे जीडीसी कॉलेज के सामने सडक किनारे हाथ ठेले पर नकली सीडी व डीविडी बेचते हुए दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५६ हजार ३२५ रूपये कीमत की एक हजार ६१५ डीवीडी, तथा ३१५ सीडी एमपी-३ केसेट बरामद की गई है। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
०३ आदतन अपराधी एवं ०८ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा ०८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा शहर में गुण्डो की धरपकड के दौरान ०३ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले ०८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०१ स्थाई , ६४ गिरफ्तारी व २१२ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो द्वारा जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ६४ गिरफ्तारी व २१२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामिली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ६४ गिरफ्तारी व २१२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित पॉच युवक गिरफ्तार
पुलिस खजराना द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०८ मार्च २०१० को बलाई मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब लेजाते हुए मिले यही के रहने वाले मुकेश पिता बद्रीलाल (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ०८ मार्च २०१० को भावनानगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुनील पिता धन्नालाल (३०), तथा नेहरूवन ग्राम इन्दौर निवासी बद्रीलाल पिता हरी जाटव (२९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४ क्वाटर, ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०८ मार्च २०१० को बक्षीबाग दरगाह के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ३२/१ जूनारिसाला इन्दौर निवासी राजेश पिता प्रभूदास (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ०८ मार्च २०१० को गुरूकुल स्कूल के पास राऊ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले नार्थतोडा इन्दौर निवासी पिन्टू पिता अशोक सूर्यवंशी (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सदरबाजार द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०८ मार्च २०१० को गफुरखा की बजरिया इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले गुड्डू पिता मनीष शेख (२२) तथा कमल पिता आसन गोड (२७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार २१० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
सट्टा
अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार
पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०८ मार्च २०१० को थाना क्षैत्रान्तर्गत मच्छीबाजार चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही बियावानी इन्दौर निवासी जितेन्द्र पिता तुलसीराम (३५) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Monday, March 8, 2010
अन्तर्राष्टी्रय महिला दिवस पर इन्दौर पुलिस द्वारा परिचर्चा आयोजित
अन्तर्राष्टी्रय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश पुलिस जिला इन्दौर की ओर से महिलाओ के विरूद्ध होने वाले अपराध के सम्बध में कानूनी प्रावधान एवं बृहत्तर समाज की जिम्मेदारी की परिचर्चा दिनांक ९ मार्च २०१० को १०.३० बजे से जाल सभागृह परिसर मे आयोजित की जा रही है, जिसके मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री संजय राणा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव, करेगें साथ ही जिले के प्रबुद्ध वक्ताओं एवं महिला बाल विकास अधिकारी महिला एनजीओ के मध्य आपसी परिचर्चा आयोजित की जावेगी, एवं उनके द्वारा किये गये कार्यो की प्रर्दशनी भी लगाई जावेंगी।
Labels:
समाचार
०८ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०८ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०८ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
मीडिया को जानकारी देने हेतु प्रवक्ता नियुक्त
इन्दौर- ०८ मार्च २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा पे्रस एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को जानकारी देने के लिये निम्नलिखित अधिकारियों को प्राधिकृत किया गया है, उनके नाम के सम्मुख दर्शित थानो से सम्बधित जानकारी वे पे्रस एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को उपलब्ध करावेगें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व की अनुपस्थिति में उनका कार्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम की अनुपस्थिति में उनका कार्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात की अनुपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम यह कार्य देखेगें जो निम्नानुसार है :-
१- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व :- थाना सेन्ट्रल कोतवाली, एमजीरोड, तुकोगंज, संयोगितागंज, पलासिया, छोटी ग्वालटोली, परदेशीपुरा, बाणगंगा, हीरानगर, एमआयजी कॉलोनी, खजराना, लसूडिया, महिला थाना, व अ.जा.क.थाना ।२- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम :- थाना जूनीइन्दौर, भवॅरकुआ, रावजीबाजार, सराफा, पण्डरीनाथ, छत्रीपुरा, मल्हारगंज, सदरबाजार, ऐरोड्रम, अन्नपूर्णा, राजेन्द्रनगर, व चन्दननगर।
३- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात :- थाना महू, किशनगंज, मानपुर, बडगोदा, देपालपुर, गौतमपुरा, बेटमा, सांवेर, हातोद, सिमरोल, खुर्डैल, व क्षिप्रा ।
Labels:
समाचार
लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर ०८ मार्च २०१०- दिनांक ०७ मार्च २०१० को २०.१० बजे पुलिस छत्रीपुरा द्वारा अनवार हुशैन पिता हाजी लतीफ (३४) निवासी ७१ बड़वाली चौकी इन्दौर की रिपोर्ट पर लाबरियाभेरू इन्दौर निवासी गोलू उर्फ सविस पिता रामू बरमुन्डा के विरूद्ध धारा ३९४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार दिनांक ०७ मार्च २०१० को १९.३० बजे आरोपी गोलू द्वारा फरियादी अनवार की लाबरियाभेरू इन्दौर स्थित फ्रेस मटन की दुकान पर आकर ५०० रूपये मागे नही देने पर दरांते से मारपीट की व गल्ले से ५०० रूपये छीन कर भाग गया, जिसकी सूचना फरियादी ने पुलिस को दी पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर छीने गये ५०० रूपये बरामद कर लिए है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी गोलू के विरूद्ध पूर्व से करीबन डेढ दर्जन से अधिक मामले विचाराधीन है, आरोपी के विरूद्ध जिलाबदर की भी कार्यवाही की जा चूकी है।पुलिस छत्रीपुरा द्वारा आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
०३ स्थाई , २७ गिरफ्तारी व ९९ जमानतीय वारन्ट तामील
न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, २७ गिरफ्तारी व ९९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, २७ गिरफ्तारी व ९९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्तार
पुलिस हीरानगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०७ मार्च २०१० को एम आर १० पुल के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब लेजाते हुए मिले यही के रहने वाले दिनेश पिता निहालसिह (३०) तथा रणजीतसिह पिता सतयनारायण (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०७ मार्च २०१० को ग्राम पटेल नगर खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जगदीश पिता बगदूराम (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०७ मार्च २०१० को लाल अस्पताल के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले कालानी नगर इन्दौर निवासी नरेन्द्र पिता लल्लूसिह (२९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार रूपये कीमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ खेलते हुए १५ जुऑरी गिरफ्तार
पुलिस एमजीरोड द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०७ मार्च २०१० को रेल्वे पटरी के किनारे स्नेहलतागंज इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले गजानन्द, राजेश, रमाशंकर, सम्भाजी, मोहन, उमाशंकर, सन्तोष, जाकिर , सचिन तािा इरफान को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १ हजार ९३५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस खजराना द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०७ मार्च २०१० को वेलोसिटी टाकीज के पास इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले विमलेश, सोनू , चिरोंजीलाल ,मेघराज तथा मनीष को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १ हजार ९०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। ुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
जुआ
अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार
पुलिस परदेशीपुरा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०७ मार्च २०१० को थाना क्षैत्रान्तर्गत बंशीप्रेस की चाल इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले विशाल पिता दशरथ मराठा (३१) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०७ मार्च २०१० को थाना क्षैत्रान्तर्गत बस स्टेन्ड देपालपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले विशाल पिता दशरथ मराठा (३१) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Sunday, March 7, 2010
पुलिस आरक्षको की भर्ती हेतु द्वितीय व तृतीय चरण की चयन परीक्षा
इन्दौर-दिनांक ७ मार्च २०१०-रेंज स्तर पर पुलिस आरक्षको की भर्ती हेतु प्रथम चरण की शारीरिक नापतोल की प्रक्रिया जिन प्रतियोगियो द्वारा पूर्ण कर ली गई है, उनकी द्वितीय चरण की शारीरिक प्रवीणता चयन परीक्षा सुबह ७ बजे से शाम तक दिनांक ८ मार्च से १४ मार्च २०१० तक चलेगी जिसमें जिला झाबुआ,जिला अलीराजपुर, जिला धार, एवं जी.आर.पी. के प्रतियोगियो के लिये जिला पुलिस लाईन इन्दौर तथा जिला इन्दौर,पी.टी.एस.,एवं फायर ब्रिगेड के प्रतियोगियो के लिये जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम इन्दौर के मैदान निर्धारित किये गये है। इसी प्रकार तृतीय चरण की लिखित परीक्षा २८ मार्च २०१० को अभय खेल प्रशाल, रेसकोर्स रोड इन्दौर में आयोजित की जावेगी।
Labels:
समाचार
एक ही रजिस्टेशन नम्बर से दो ट्रक चलाते हुए तीन गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ७ मार्च २०१०- पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ६ मार्च २०१० को ट्रक मालिक पिपल्याराव भवॅरकुआ इन्दौर निवासी करणसिह पिता कुन्दनसिह, तथा ट्रक चालक करनेलसिह पिता बक्ससिह निवासी ग्राम हरिका अमृतसर पंजाब, तथा साहबसिह पिता अयारसिह निवासी चम्पा गोंडवाना अमृतसर पंजाब के विरूद्ध धारा ४२०.४६७.४७१.३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ६ मार्च २०१० को ११.५० बजे मुखबिर से सूचना मिली कि अंतिम चौराहा पंचकुईया रोड के पास एक ही नम्बर के दो ट्रक एमपी-०९/केडी/४५७७ खडे हुए है, इस सूचना पर पुलिस मल्हारगंज द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर पहुॅचकर ट्रक मालिक करणसिह व चालक करनेलसिह व साहबसिह सहित दोनो ट्रको को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की गई, तो ज्ञात हुआ कि एक ट्रक के इंजन नम्बर, चैचिस नम्बर व रजिस्ट्रेशन नम्बर बदलकर दूसरे ट्रक पर डालकर चला रहे थे। पुलिस मल्हारगंज द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर ट्रक जप्त कर लिये है, तथा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
०६ आदतन अपराधी एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०६ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०६ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
३१ गिरफ्तारी व १३३ जमानतीय वारन्ट तामील
न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३१ गिरफ्तारी व १३३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३१ गिरफ्तारी व १३३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार
पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को नयापुरा रंगवासा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही नयापुरा रंगवासा इन्दौर निवासी राजेन्द्र पिता जगन्नाथसिह ठाकुर (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को ग्राम कुडाना रोड सांवेर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही सांवेर निवासी धर्मेन्द्र पिता सुरेश (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टा खेलते हुए सात जुऑरी गिरफ्तार
पुलिस चन्दननगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को ४८० ऋषीपैलेस कालोनी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले संजय, संतोंष, रणजीत तथा मुकेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ हजार २५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस मल्हारगंज द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को लाल अस्पताल के पीछे इन्दौर से सट््टे की गतिविधियो मे लिप्त ५९९ कालानीनगर इन्दौर निवासी नरेन्द्र पिता लल्लूसिह जाट (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चार हजार ९७० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।पुलिस एम.जी.रोड द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को गंजी कम्पाउण्ड स्कूल के पास इन्दौर से सट््टे की गतिविधियो मे लिप्त यही ५२ नगर निगम रोड इन्दौर निवासी राधेश्याम पिता गौरीलाल (४०), तथा सुरेश पिता देवीलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार १२० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियारो सहित १४ बदमाश गिरफ्तार
पुलिस पलासिया द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को थाना क्षैत्रान्तर्गत बंगाली कालोनी चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले सिमरोल निवासी राजेन्द्र पिता अम्बाराम प्रजापत (३५), तसल्ली ढाबा बिचौली रोड इन्दौर से ग्राम उमरिया खुर्द नेमावर रोड इन्दौर निवासी गोलू उर्फ बन्टी पिता पवनसिह ठाकुर (३२), दुधिया निवासी रोहित पिता छगनलाल (२२), तथा बिनोबानगर इन्दौर से यही नेमावर रोड पुष्पदीप कालोनी निवासी भीमसिह पिता उदलसिह (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इन चारो आरोपियो के कब्जे से एक पिस्टल व तीन देशी कटट्े बरामद किये गये। पुलिस तुकोगंज द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को थाना क्षैत्रान्तर्गत न्यू पलासिया इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले हरिजन कालोनी इन्दौर निवासी पवन पिता प्रकाश बांगरे (२३), ३/२ गोमाकी फैल इन्दौर निवासी राजेश पिता बद्रंीलाल भामी (३२), तथा ५८ काजी की चाल इन्दौर निवासी धर्मेन्द्र पिता पूनम कोशल (२९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू, एक तलवार, व एक छुरा बरामद किया गया।पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को थाना क्षैत्रान्तर्गत पटैल प्रतिमा चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले धरमपुरी जिला धार निवासी सलमान पिता अब्दुल सलामत खां (१९) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को एमवाय अस्पताल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही मालवामील इन्दौर निवासी प्रवीण पिता भैरूलाल (२२) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद की गई। पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को चिकित्सक नगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले गजानन्द पिता तेजराम (३५) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की।पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को लाडकानानगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही गुरूनानक कालोनी इन्दौर निवासी विन्दू पिता धरमजीत (१९) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को ग्राम अहीरखेडी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ग्राम सिन्दौडा निवासी जितेन्द्र पिता विनयकुमार (२५) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई। पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को ग्राम अजनोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ग्राम लालाखेडा सांवेर निवासी पप्पू पिता प्रभूलाल ढोली (२२) तथा सांवेर निवासी सतीश पिता कैलाश (१९) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक-एक छूरा बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Saturday, March 6, 2010
०२ आदतन अपराधी एवं १८ संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०२ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०२ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
१० गिरफ्तारी व २० जमानतीय वारन्ट तामील
न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १० गिरफ्तारी व २० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १० गिरफ्तारी व २० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्तार
पुलिस पलासिया द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०५ मार्च २०१० को शेख हातिम हास्पीटल चौराहा के पास नाले किनारे इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही २९/१ संविदनगर इन्दौर निवासी श्यामू पिता अशोक (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस हीरानगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०५ मार्च २०१० को ग्राम भानगढ चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ग्राम कुम्हेडी काकड इन्दौर निवासी रमेश पिता बाबूलाल (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०५ मार्च २०१० को भमोरीकलाली के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही बडी भमोरी इन्दौर निवासी मनोज पिता नारायण बौरासी (२०), तथा महेश पिता भागीरथ (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ खेलते हुए आठ जुऑरी गिरफ्तार
पुलिस किशनगंज द्वारा दिनांक ०५ मार्च २०१० को महूगांव किशनगंज से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले संजय, सोनू, राजेन्द्र, सुशील, तथा अशोक को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७ हजार ८२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक ०५ मार्च २०१० को नन्दानगर मेन रोड इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सोनू, किशोर, तथा मनोज को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
जुआ
दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर सात के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
इन्दौर ०६ मार्च २०१०- दिनांक ०५ मार्च २०१० को पुलिस ऐरोड्रम द्वारा श्रीमती सावित्री पति अनारजी (२८) निवासी कालानीनगर इन्दौर की रिपोर्ट पर कालानीनगर इन्दौर निवासी कमलनयन, ओमकुवॅरबाई, महेन्द्रकुमार, गोविन्द, महेश राठी, निरंजन , तथा मन्जूदेवी के विरूद्ध धारा ४९८ए ,३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार श्रीमती सावित्री की शादी दिसम्बर २००८ को हुई थी शादी के समय सावित्री के पिता ने यथा सम्भव दहेज दिया था, उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे अपने मायके से दहेज मे २७ लाख रूपये की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते थे। पुलिस ऐरोड्रम थाना द्वारा उपरौक्त सभी आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Friday, March 5, 2010
अवैध हथियारों का व्यापार करने वाला गिरोह गिरफ्तार ५ हजार रूपये का ईनामी बदमाश भी गिरफ्तार, चार चैने व ०६ देशी पिस्टल बरामद,
इन्दौर- ५ मार्च २०१०-पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पकंज पाण्डे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पलासिया अरविन्द खरे व उनकी टीम के सउनि आर.सी.एस.परिहार, प्रधान आरक्षक लोकेन्द्र, आरक्षक राममिलन, कृष्णकुमार, जितेन्द्र, मनीष, श्याम पटेल, लखन, रामलखन, रमेश, व भगवानसिह द्वारा अवैध कट्टो का व्यापार करने वाली गेंग का पर्दाफॉश करने वाले ६ आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से कट्टे बनाने का सामान भी बरामद किया है तथा पॉच हजार रूपये के इनामी बदमाश को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इससे चार सोने की चैने भी बरामद की है। पुलिस पलासिया द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज दिनांक ५ मार्च २०१० को शहर मे आपराधिक घटनाओं में आग्नेय शस्+त्रो की खरीद फरोख्त करने वालो पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था , पुलिस द्वारा व कोबरा स्क्वॉड के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना खजराना का फरारी ५००० रूपये का ईनामी बदमाश अवैध देशी पिस्तोल लेकर घूमता है व अन्य बदमाशो के सम्पर्क मे भी है, उनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पकंज पाण्डें व थाना प्रभारी पलासिया अरविन्द्र खरे के नेतृत्व में कोबरा स्क्वॉड व थाना पलासिया की टीम का गठन किया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीखक महेशचन्द्र जैन द्वारा स्पष्ट बिफ्रिंग देकर कार्य निर्धारित किये गये, पुलिस टीम द्वारा धर्मेन्द्र भील केग्राम मेण्डल सिमरोल स्थित पहाडी पर बने निवास स्थान की घेराबन्दी की गई धर्मेन्द्र भील जैसे ही अलसुबह मोटर सायकल से अपने घर आया, वैसे ही पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया, धर्मेन्द्र भील के पास से एक देशी पिस्तोल व एक लोहे का फालिया मिला। आरोपी के ईनामी बदमाश व आग्नेय शस्त्र से लैस होने की सूचना के मध्येनजर रातभर से लगी पुलिस टीम ने हथियार सहित पकडने मे सफलता अर्जित की। पुलिस थाना पलासिया मे आरोपी धमर्ेैन्द्र भील को लाकर देशी पिस्टल के बारे मे पूछने पर सिकलीगर भीमसिह पिता अटलसिह से अवैध पिस्टल खरीदना बताया। पुलिस टीम द्वारा भीमसिह सिकलीगर के घर पर छापा मारा गया तो अवैध कट्टे बनाने का सामान व एक तैयार कट्टा पकडा गया। भीमसिह से पूछताछ पर चार अन्य लोगो को देशी कट्टा बेचना बताया, उसकी सूचना पर रोहित उर्फ मुंगीविजय गिरी ,कोमल ठाकुर, यशोवर्धन गुर्जर, से भी कट्टा जप्त कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी धर्मेन्द्र भील की हुलिया, प्रयुक्त मोटर सायकल का मिलान थाना पलासिया क्षैत्र मे घट रही चैन स्नेचिंग की घटनाओं से हो रहा था, पुलिस द्वारा धर्मेन्द्र भील से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ चैन स्नेचिंग की ६ वारदाते करना स्वीकार किया है, उसने कुछ चैने पंकज पिता गोपाल को बेचना बताई है, अभी तक चार चैने जप्त की जा चूकी है। पुलिस द्वारा पंकज पांचाल को भी लूट का माल खरीदने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो से संघन पूछताछ की जा रही हैं तथा अभी इनसे और भी चैन स्नैचिंग की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।
Labels:
अवैध हथियार,
गिरफ्तारी
०३ आदतन अपराधी एवं २२ संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
३५ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील
न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३५ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३५ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार
पुलिस सदरबाजार द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०४ मार्च २०१० को वक्षीबाग इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले भागीरथपुरा इन्दौर निवासी सन्जू पिता गुलाबसिह (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ८०० रूपये की ३४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस सदरबाजार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार
पुलिस छोटीग्वालटोली द्वारा दिनांक ०४ मार्च २०१० को मधुमिलन टाकीज के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले फईम खान पिता मोहम्मद नईम खान (१८) निवासी घोर नगर दरगाह के पास इन्दौर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी रिवाल्वर व दो कारतूस व एक तलवार बरामद की गई। पुलिस छोटीग्वालटोली द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
इन्दौर ०५ मार्च २०१०- दिनांक ०४ मार्च २०१० को महिला थाने पर ग्राम दतोदा सिमरोल निवासी श्रीमती रूखसाना पति शहजाद मुलतानी की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति शहजाद मुलतानी पिता काशम खान मुलतानी के विरूद्ध धारा ४९८ए ,३२३ ,५०६ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार श्रीमती रूखसाना की शादी दिनांक २९ अप्रेल २००९ को हुई थी शादी के समय रूखसाना के पिता ने यथा सम्भव दहेज दिया गया था, उसके बाद भी आरोपी महिला का पति शहजाद मुलतानी, दहेज मे एक लाख रूपये की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहता था। पुलिस महिला थाना द्वारा आरोपी शहजाद मुलतानी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Thursday, March 4, 2010
तीन वाहन चोर गिरफ्तार, ९ दुपहिया वाहन बरामद
इन्दौर- ४ मार्च २०१०-पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा जयवीरसिह भदौरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी हीरानगर बी.पी.एस.परिहार व उनकी टीम द्वारा तीन वाहन चोरो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से शहर से चुराये गये ९ दुपहिया वाहन बरामद किये है।
पुलिस हीरानगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज दिनांक ४ मार्च २०१० को गणेश पिता सरदारसिह भाट (३०) निवासी ११९ खातीपुरा इन्दौर मूल निवासी ग्राम सेमली थाना सिनदरसी जिला शाजापुर, सन्जू उर्फ संजय पिता बद्रीलाल मीणावत (२३) निवासी २२२ बडी भमोरी इन्दौर तथा कालू उर्फ मुकेश पिता बाबूलाल मकवाना (२६) निवासी सत्यमबिहार कालोनी झोपडपट्टी बजरंगनगर इन्दौर, को चोरी की मोटरसायकल हीरोहोण्डा पेशन एमपी-०९/एलजे/०२५१, सहित पकडा, पुलिस द्वारा तीनो को थाने लाकर पूछताछ की गई तो इन्होने शहर में विभिन्न स्थानो से दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस हीरानगर द्वारा तीनो आरोपियो की निशादेही पर टीवीएस स्कूटर एमपी-०९/जेवाय/४०३९, हीरोहोण्डा स्पलेण्डर मोटर सायकल एमपी-०४/जेजी/९२१६ हीरोहोण्डा पेशन मोटर सायकल एमपी-०९/एमएल/९२८३, हीरोहोण्डा पेशन मोटर सायकल एमपी-०९/जेयू/८२००,होण्डा एक्टिवा स्कूटर एमपी-०९/ एसबी/ ८१३८,याम्हा आरएक्स-१०० मोटर सायकल काले रंग की एमपी-०९/यू/५०७५, बजाज केलिवर मोटर सायकल एमपी-०९/ जेके/३८४१,तथा हीरोहोण्डा स्पलेण्डर मोटर सायकल एमपी-०९/ जेएम/६६८९, बरामद की गई है।
पुलिस हीरानगर द्वारा तीनो आरोपियो से पूछताछ की जा रही हैं अभी इनसे और भी चोरी के वाहन मिलने की प्रबल सम्भावना है।
Labels:
गिरफ्तारी
११ आदतन अपराधी एवं २० संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ११ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा २० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ११ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले २० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
५० गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील
न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५० गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५० गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
सट्टे की गतिविधियो में लिप्त युवक गिरफ्तार,
पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा दिनांक ०३ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बडी भमोरी देशी शराब दुकान के पीछे इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले छोटी खजरानी इन्दौर निवासी दिलीप पिता जगन्नाथ वर्मा (४४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
सट्टा
अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार
पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०३ मार्च २०१० को महादेवनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए हुए मिले महादेवनगर इन्दौर निवासी शंकरसिह पिता डोंगरसिह (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं।
पुलिस मल्हारगंज द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०३ मार्च २०१० को गली नं० ५ इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए हुए मिले २५/५ मल्हारगंज इन्दौर निवासी संतोष पिता मोहनलाल कसेरा (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६ हजार रूपये कीमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं।पुलिस बाणगंगा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०३ मार्च २०१० को कुम्हारखाडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए हुए मिले यही के रहने वाले मदनमोहन पिता गोविन्द शर्मा तथा छोटा बागडदा निवासी राहुल पिता नन्दकिशोर (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित ०५ बदमाश गिरफ्तार
पुलिस खजराना द्वारा दिनांक ०३ मार्च २०१० को खजराना दरगाह मंच के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले रविशंकर शुक्लानगर जिला देवास निवासी नूरमोहम्मद पिता गुलशन खान (४८)तथा ८८ देवकीनगर इन्दौर निवासी अशोक पिता राजाराम को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी रिवाल्वर व दो कारतूस व एक तलवार बरामद की गई।
पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक ०३ मार्च २०१० को नन्दानगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले अमीत पिता कमलसिह (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस सांवेर द्वारा दिनांक ०३ मार्च २०१० को ग्राम पंचोला जैल के सामने काकड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले गोपाल पिता उदयसिह बागडी (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
पुलिस किशनगंज द्वारा दिनांक ०३ मार्च २०१० को ग्राम गुर्जरखेडा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले मनोज पिता चुन्नीलाल कोशल (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Subscribe to:
Posts (Atom)










